Skip to main content

Posts

Showing posts from May, 2025

ट्रेन चढ़ते समय फिसला पुलिसकर्मी, हाथ का पंजा कटा:RPF की टीम ने पहुंचाया अस्पताल, देवास से इंदौर रेफर

देवास रेलवे स्टेशन पर शनिवार रात एक पुलिसकर्मी ट्रेन में चढ़ते समय फिसल गए, जिससे उनका हाथ ट्रेन की चपेट में आ गया और पंजा कट गया। हादसे के बाद पुलिसकर्मी को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर उन्हें इंदौर रेफर कर दिया गया। देवास से इंदौर जा रहे थे जानकारी के अनुसार, जितेन्द्र नामक पुलिसकर्मी देवास से इंदौर जाने के लिए रणथंबोर एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 12466) में चढ़ रहे थे। उसी दौरान प्लेटफार्म नंबर 1 पर उनका पैर फिसल गया और वे नीचे गिर पड़े। इसी दौरान ट्रेन का एक पहिया उनके हाथ से गुजर गया। RPF की टीम ने अस्पताल पहुंचाया मौके पर मौजूद यात्रियों और RPF की टीम ने उन्हें तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया। आरपीएफ रतलाम मंडल के रामदयाल कुमार यादव ने बताया कि घायल पुलिसकर्मी का नाम जितेन्द्र चौहान है, जो एसएस (स्टेट सिक्योरिटी) में पदस्थ हैं। फिलहाल उनकी तैनाती और मूल निवास के बारे में पुष्टि नहीं हो पाई है। डॉक्टरों की टीम ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए इंदौर भेज दिया है। source https://www.bhaskar.com/local/mp/dewas/news/policemans-hand-got-cut-off-after-be...

अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जन्मजयंती पर निकली वाहन रैली:ग्वालियर में बघेल समाज ने मुरार से माता मंदिर तक निकली रैली, वाहनों पर लटके युवकों को रोका

ग्वालियर में शनिवार को देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जन्म जयंती पर बघेल समाज ने विशाल वाहन रैली निकाली। रैली मुरार से शुरू होकर मांढरे की माता स्थित अहिल्याबाई होल्कर प्रतिमा स्थल तक पहुंची। रैली का मार्ग थाटीपुर, आकाशवाणी, पड़ाव, फूलबाग चौराहा, इंदरगंज और कैंसर पहाड़ी से होकर गुजरा। फूलबाग चौराहे पर पुलिस ने सुरक्षा कारणों से कार्रवाई की। वाहनों पर खतरनाक तरीके से लटके युवकों को रोका गया। एक युवक से तलवार भी जब्त की गई। पुलिस ने बताया कि पूर्व में ऐसी रैलियों के दौरान कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। इसलिए सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कार्रवाई की गई। रैली का समापन अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुआ। रैली आयोजक हेमंत पाल ने बताया कि वे हर वर्ष अहिल्याबाई की जयंती पर रैली निकालते हैं। इस बार पूरे भारत में यह आयोजन हो रहा है। भारत सरकार भी इस आयोजन में सहयोग कर रही है। source https://www.bhaskar.com/local/mp/gwalior/news/vehicle-rally-organized-on-the-300th-birth-anniversary-of-ahilyabai-holkar-135141892.html

अब घर बैठे सरकारी-प्राइवेट अस्पतालों में बुक करा सकेंगे अपॉइंटमेंट:हेल्प लाइन नंबर जारी, आभा आईडी और इलेक्ट्रॉनिक हेल्थ रिकॉर्ड भी बनवा सकेंगे

अब घर बैठे ही लोग सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों में डॉक्टर से अपॉइंटमेंट ले सकेंगे। साथ ही आभा आईडी और इलेक्ट्रॉनिक हेल्थ रिकॉर्ड भी बनवा सकेंगे। शुक्रवार को कलेक्टर कार्यालय में अस्पतालों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें 'आयुष्मान भारत निरामयम हेल्प लाइन सेहत सेतु कार्यक्रम' के तहत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PMJAY) में सूचीबद्ध प्राइवेट अस्पतालों के 78 प्रतिनिधि शामिल थे। कार्यक्रम का उद्देश्य हेल्पलाइन सेवा की कार्यप्रणाली और नागरिकों को घर बैठे डॉक्टर अपॉइंटमेंट सुविधा से अवगत कराना था। यह सीएमएचओ डॉ. बीएस सेतिया ने बताया कि अब इंदौर, भोपाल, देवास और उज्जैन जिलों के नागरिक हेल्प लाइन नं. 18002332085 पर कॉल कर विशेषज्ञ डॉक्टरों से सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों में पूर्व निर्धारित अपॉइंटमेंट बुक कर सकते हैं। इससे अस्पताल में लंबी लाइन से मुक्ति मिलेगी और समय की भी बचत होगी। अपॉइंटमेंट्स के साथ-साथ अब इस हेल्पलाइन के द्वारा आभा आई.डी. और इलेक्ट्रॉनिक हेल्थ रिकॉर्ड भी बनवा सकते हैं। यह योजना पूर्व में भोपाल और सीहोर जिलों में लागू थी। इसे अब इंदौर जिले में भी शुरू...

मालवा मिल से न्यू देवास रोड एलिवेटेड कॉरिडोर को गति:रसोमा और रोबोट चौराहा फ्लाईओवर के फिजिबिलिटी सर्वे को भी मंजूरी

इंदौर के मालवा मिल चौराहा से पाटनीपुरा होते हुए न्यू देवास रोड पर एलिवेटेड कॉरिडोर के काम को गति मिलना शुरू हो गई है। इसके फिजिबिलिटी सर्वे को मंजूरी मिल गई है। इसी तरह रसोमा चौराहा और रोबोट चौराहा पर फ्लाई ओवर के भी फिजिबिलिटी सर्वे को मंजूरी मिल गई है। जल्दी ही इसके लिए टेंडर निकाले जाएंगे। यह निर्णय शुक्रवार को आईडीए की बोर्ड बैठक लिया गया। नगर नियोजन विकास स्कीम 10, ग्राम बांगड़दा, इंदौर (भाग-ए) के टेंडर, कान्ह नदी पर और एमआर-12 रोड पर नदी पुल के निर्माण के लिए परामर्श सेवाओं के लिए प्रस्ताव हेतु अनुरोध (आरपीएफ) के काम के टेंडर, नगर नियोजन योजना 10, ग्राम पालाखेड़ी, टिगरिया बादशाह, लिंबोदागारी, इंदौर का विकास (भाग-सी) के टेंडर भी निकाले जाएंगे। आईडी की स्कीम 166 चरण IV, डेवलमेंट के टेंडर, स्कीम 151 और 169 बी, सेक्टर-डी, सुपर कॉरिडोर, इंदौर में 34 लाख लीटर क्षमता की 21.0 मीट्रिक टन क्षमता की ओवरहेड पानी की टंकी का डिजाइन और निर्माण के लिए भी टेंडर मंजूर किए गए। - स्कीम 151 और 169 बी, सेक्टर-डी, सुपर कॉरिडोर, इंदौर में 34 लाख लीटर क्षमता की 21.0 मीट्रिक टन क्षमता की ओवरहेड पानी की टंकी...

एमसीयू भोपाल का बड़ा एक्शन:कक्षाओं से गायब रहने वाले 121 छात्रों को परीक्षा देने से रोका

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय में आदतन गैरमौजूद रहने वाले स्टूडेंट्स पर स्ट्रिक्ट एक्शन लिया है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने कक्षाओं से लगातार गैरहाजिर रहने वाले 121 विद्यार्थियों को 'आदतन अनुपस्थित' कैटेगरी में रखा है। साथ ही कार्रवाई करते हुए, इन विद्यार्थियों को चिह्नित कर उन्हें सत्र जनवरी-जून 2025 की परीक्षाओं में बैठने से रोक दिया है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने इस मौके पर छात्रों के लिए स्पष्ट चेतावनी दी है कि जो विद्यार्थी केवल एडमिशन लेकर कक्षाओं से गायब रहते हैं, वे या तो पूरी गंभीरता से कक्षाओं में उपस्थित रहें। ऐसा करने में कोई परेशानी हो तो कहीं और दाखिला ले लें। कुलपति विजय मनोहर तिवारी ने इस बात पर जोर दिया है कि विश्वविद्यालय में अनुशासन जरूरी है। नियम हर बच्चे के लिए एक हैं। इनका पालन ना करने पर कार्रवाई की जाएगी। सख्त नियम की नई पहल: source https://www.bhaskar.com/local/mp/bhopal/news/makhanlal-chaturvedi-national-journalism-and-communication-university-has-taken-strict-action-against-habitually-absent-students-the-university-admin...

श्योपुर में स्कॉर्पियो ने आदिवासी बच्ची को किया घायल:कांग्रेस ने थाना घेरा, मांगा 30 लाख रुपए मुआवजा, आरोपी को 2 घंटे में मिली जमानत

श्योपुर में 26 मई को एक स्कॉर्पियो ने मेला देखकर लौट रहे लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में एक आदिवासी बालिका समेत सहरिया जनजाति के दो लोग घायल हुए। नशे में धुत आरोपी चालक मौके से फरार हो गया। कांग्रेस ने बुधवार शाम को कोतवाली थाने का घेराव कर तहसीलदार अर्जुन सिंह भदौरिया को ज्ञापन सौंपा। जिला कांग्रेस अध्यक्ष अतुल चौहान ने बताया कि आरोपी ठेकेदार मेहगांव भिंड का निवासी है। कांग्रेस का आरोप है कि प्रशासन ने भाजपा नेताओं के दबाव में आरोपी के खिलाफ मामूली धाराओं में केस दर्ज किया। आरोपी को थाने में ही मात्र 2 घंटे में जमानत दे दी गई। कांग्रेस ने आरोपी ठेकेदार पर हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज करने और गिरफ्तारी की मांग की है। साथ ही घायल बालिका के परिवार को राज्य सरकार से 30 लाख रुपए मुआवजे की मांग की है। विरोध प्रदर्शन में श्योपुर विधायक बाबू जंडेल और विजयपुर विधायक मुकेश मल्होत्रा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए। source https://www.bhaskar.com/local/mp/sheopur/news/scorpio-injures-tribal-girl-in-sheopur-135121137.html

भौमवती अमावस्या पर मंगलनाथ मंदिर में रिकॉर्ड आय:एक दिन में 1700 पूजन से 3.51 लाख रुपए की आय, देश-विदेश से पहुंचे श्रद्धालु

मंगलवार को जेष्ठ मास की भौमवती अमावस्या पर श्री मंगलनाथ मंदिर में भक्तों की उमड़ी भीड़। मंदिर में भातपूजा सहित अन्य ग्रह दोष निवारण की पूजा के लिए देश-विदेश से श्रद्धालु पहुंचे। मंदिर में प्रातः आरती के बाद सुबह 7 बजे से दोपहर 3.30 बजे तक पूजन का क्रम चला। भक्तों ने भूमि प्राप्ति, धन प्राप्ति, शीघ्र विवाह, यश प्राप्ति और मंगल दोष निवारण के लिए पूजन कराया। कंप्यूटरीकृत और मैन्युअल रूप से कुल 1700 शासकीय रसीदें बनाई गईं। मंदिर के प्रशासक केके पाठक ने बताया- दिव्यांग और असहाय दर्शनार्थियों को व्हीलचेयर की सुविधा दी गई। जल्दी में आए श्रद्धालुओं के लिए 100 रुपए के विशेष दर्शन पास की व्यवस्था की गई। कलेक्टर रोशन कुमार सिंह के नेतृत्व में विशेष पर्वों पर सुगम दर्शन की व्यवस्था की जा रही है। मान्यता है कि भगवान मंगलनाथ के पूजन से भूमि, भवन, वाहन, पुत्र और धन-धान्य की प्राप्ति होती है। विवाह में आ रही बाधाओं के निवारण के लिए भी यहां भातपूजा का विधान है। मंगलवार को विशेष भीड़ रहती है। भौम प्रदोष और भौमवती अमावस्या को विशेष तिथि माना जाता है। ग्रीष्म अवकाश के कारण मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या ...

गर्भस्थ शिशु की मौत,डॉक्टर पर एक्सपायरी दवा देने का आरोप:'सैंपल की नॉट फॉर सेल' दवा का मामला; पुलिस ने जब्त की डीवीआर, डॉक्टर बोली झूठा आरोप

इंदौर की महिला के छह माह के गर्भस्थ शिशु की दो दिन पहले मौत हो गई थी। पति का आरोप है कि उन्होंने पत्नी को पेट दर्द होने पर एक प्राइवेट हॉस्पिटल की डॉक्टर को दिखाया था। उन्होंने उसे एक्सपायरी दवा दी। उसके सेवन से गर्भस्थ शिशु की मौत हो गई। जांच के तहत एरोड्रम पुलिस ने सोमवार रात क्लिनिक से डीवीआर जब्त किया है। दूसरी ओर डॉक्टर ने आरोप को झुठलाया है। उन्होंने कहा कि परिजन जिस दवा की बात कर रहे हैं वह प्रिस्क्रिप्शन में लिखी ही नहीं है। परिजन दवा कहीं और से लाए थे और उसके सेवन से गर्भस्थ शिशु की मौत हुई। दर्द बंद नहीं हुआ तो कहा सरकारी अस्पताल ले जाओ मामला रूपराम नगर निवासी रिंकी पति राहुल राजपूत का है। राहुल का कहना है उनकी पत्नी का इलाज संगम नगर निवासी डॉ. वंदना तिवारी से चल रहा था। उनका घर में सन्मति नाम से हॉस्पिटल है। 23 मई को पत्नी को पेट दर्द होने पर वे उसे साथ लेकर उन्हें दिखाने गए थे। इस दौरान डॉ. तिवारी ने उसे एक्सपायरी डेट की दवा दे दी। इससे पेट दर्द बंद नहीं हुआ। राहुल ने यह बताया कि जब पत्नी को तेज दर्द होने लगा तो उन्होंने डॉ. तिवारी को फोन किया। इस पर उन्होंने कहा कि उसे सरक...

बालाघाट में बिना अनुमति अवैध बोरिंग:राजस्व विभाग की टीम ने दो मशीनें जब्त की

बालाघाट जिले को 1 अप्रैल से जल अभावग्रस्त घोषित किया गया है। इस दौरान बिना अनुमति बोरिंग करवाने पर प्रतिबंध है। लामता थाना क्षेत्र के चरेगांव चैकी के पटवारी हल्का टिटवा में एक मामला सामने आया है। कटेगांव में भवनलाल सोनडहारे के खेत में बिना अनुमति नलकूप खनन के लिए दो बोरिंग मशीनें लगाई गई थीं। सूचना मिलने पर एसडीएम गोपाल सोनी के निर्देश पर राजस्व विभाग की टीम ने कार्रवाई की। दोनों बोरिंग वाहन ( केए 01 एमएफ 5988 और केए 01 एए 2089) को जब्त कर चरेगांव चैकी में रखवाया गया है। एसडीएम सोनी ने बताया कि जल अभावग्रस्त क्षेत्र में सक्षम अधिकारी की अनुमति के बिना नलकूप खनन प्रतिबंधित है। इस मामले में पुलिस को रिपोर्ट भेजा जाएगा। पुलिस पेयजल संरक्षण अधिनियम के तहत कार्रवाई करेगी। source https://www.bhaskar.com/local/mp/balaghat/news/illegal-boring-without-permission-in-balaghat-135107200.html

श्रीराम कॉलोनी के पास कॉलोनी में पकड़ी गई बिजली चोरी:दो दर्जन घरों में मिले अवैध कनेक्शन, रहवासियों ने कहा- मजबूरी में जोड़े तार

विदिशा के हरिपुरा खिरिया के पास स्थित श्रीराम कॉलोनी के पीछे बनी बस्ती में बिजली विभाग ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए दो दर्जन से ज्यादा घरों में बिजली चोरी पकड़ ली। ये लोग करीब 300 से 400 मीटर दूर से अवैध तरीके से तार खींचकर बिजली का उपयोग कर रहे थे। कनेक्शन नहीं मिला, मजबूरी में जोड़े तार बस्तीवासियों ने बताया कि उन्होंने कई बार बिजली कनेक्शन और पोल लगाने की मांग की थी, लेकिन आवेदन के बावजूद मीटर नहीं लगाए गए। एक रहवासी ने कहा कि हम मजदूरी कर अपने परिवार पालते हैं, बिजली के बिना गुजारा मुश्किल है। जब कोई सुनवाई नहीं हुई तो मजबूरी में तार जोड़ना पड़ा। लोगों ने प्रशासन से फिर अपील की है कि उन्हें वैध कनेक्शन उपलब्ध कराया जाए। विभाग ने की पंचनामा कार्रवाई बिजली विभाग के अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में अवैध बिजली उपयोग की शिकायत मिली थी। टीम ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा बनाकर कानूनी कार्रवाई शुरू की। साथ ही कुछ लोगों को चेतावनी दी गई और समझाइश भी दी गई है कि यदि आगे ऐसा पाया गया तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। source https://www.bhaskar.com/local/mp/vidisha/news/electricity-theft-caug...

वक्फ बोर्ड अध्यक्ष बोले- नियमों के तहत हो रहा काम:कोर्ट के बेनामी-झूठी याचिका खारिज करने पर सनवर पटेल ने कहा- हमारा काम पूरी तरह वैधानिक

एमपी वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष सनवर पटेल ने कहा है कि वक्फ की संपत्ति को लेकर बेनामी और झूठी याचिकाएं लगाने वालों को हाईकोर्ट ने सही रास्ता दिखाया है। वक्फ बोर्ड द्वारा नियमों के आधार पर की जा रही कार्यवाही को कोर्ट ने उचित ठहराते हुए कहा है कि वक्फ की जो कृषि भूमि नीलाम की जा रही है वह वैधानिक है। वक्फ बोर्ड की सीईओ को अपात्र ठहराने को लेकर दायर याचिका को भी कोर्ट ने नकार दिया है। इस निर्णय से समाज हित में काम करने में और तेजी आएगी और वक्फ की संपत्ति का सही उपयोग हो सकेगा। पटेल ने यह बातें उच्च न्यायालय की डबल बैंच द्वारा कोर्ट में दायर पीआईएल याचिका क्रमांक 18916/ 25 के आदेश को लेकर कहीं। डॉ. सनवर पटेल ने कहा कि इस याचिका के खारिज होने से वक्फ बोर्ड के कामों को प्रमाणिकता मिली हैं। कोर्ट ने 22 मई को दिए आदेश में जनहित याचिका को निराधार बताते हुए खारिज कर दिया है। न्यायमूर्ति विवेक अग्रवाल और न्यायमूर्ति विवेक जैन की खंडपीठ ने यह फैसला अमीर आजाद अंसारी व अन्य द्वारा दायर याचिका पर दिया है। याचिका में ये आपत्तियां की गई थीं पहली आपत्ति यह थी कि वक्फ बोर्ड के आदेश पर हस्ताक्षर करने वाली मुख...

तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दंपती को मारी टक्कर:दोनों के हाथ-पैर और सिर में आई चोट, खिलचीपुर में वाहन छोड़कर भागा ड्राइवर

राजगढ़ जिले के खिलचीपुर में शुक्रवार रात आईटीआई के सामने एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दंपती को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों को सिर, हाथ और पैरों में गंभीर चोटें आईं। हादसे के बाद कार चालक वाहन वहीं छोड़कर फरार हो गया। घायल कुछ देर तक सड़क पर पड़े रहे। इसके बाद स्थानीय लोगों ने उन्हें खिलचीपुर अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल रेफर किया गया। घायल महिला की पहचान शिवनाथपुरा निवासी मांगीबाई मालवीय (30) के रूप में हुई है, जो आशा कार्यकर्ता हैं। उनके साथ उनके पति बालू सिंह मालवीय (40) भी घायल हुए हैं। पारिवारिक कार्यक्रम से लौटते समय हुआ हादसा मांगीबाई ने बताया कि हम दोनों एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होकर खिलचीपुर से गांव लौट रहे थे। रात करीब 8 बजे जब हम जीरापुर रोड से गुजर रहे थे, तभी आईटीआई के सामने जीरापुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार मारुति कार (MP13-BA-4045) ने टक्कर मार दी। पुलिस ने कार जब्त की, चालक की तलाश जारी घटना की सूचना मिलने पर थाना प्रभारी जितेंद्र मावई पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। दुर्घटनाग्रस्त कार को जब्त कर थाने ले जाया गया है। फिलहाल आ...

अब 25 और 31 मई तक भर सकेंगे फॉर्म:मंडल ने बढ़ाई हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी द्वितीय परीक्षा की तारीख

माध्यमिक शिक्षा मंडल, मध्यप्रदेश ने सत्र 2024-25 के हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी द्वितीय परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन की तिथियों में बढ़ोतरी की है। जिन छात्रों ने मुख्य परीक्षा 2025 में भाग लिया था और वे या तो फेल हो गए हैं या अपने अंकों में सुधार करना चाहते हैं, उनके लिए यह बड़ी राहत की खबर है। नई तारीखें: छात्र mponline.gov.in पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। बोर्ड ने सभी छात्रों से अपील की है कि वे समय रहते फॉर्म भरकर भविष्य की परीक्षा की तैयारी सुनिश्चित करें। यह फैसला उन छात्रों के लिए खासतौर पर राहत भरा है, जो किसी कारणवश पहली तारीख तक आवेदन नहीं कर पाए थे या अब अंक सुधार की योजना बना रहे हैं। द्वितीय परीक्षा छात्रों को एक और अवसर देती है, जिससे वे वर्ष बर्बाद किए बिना आगे की कक्षा में प्रवेश ले सकें। source https://www.bhaskar.com/local/mp/bhopal/news/now-you-can-fill-the-form-till-25-and-31-may-135074811.html

ग्वालियर में शादी समारोह में फोटोग्राफर पर हमला:चार युवकों ने डंडों से पीटा, पैर तोड़ा; पुलिस ने क्रॉस केस दर्ज किया

ग्वालियर के गिरवाई थाना क्षेत्र में एक शादी समारोह के दौरान फोटोग्राफर के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घटना 15 मई की रात करीब 12:30 बजे की है। समाधिया कालोनी निवासी 22 वर्षीय शिवम गोयल श्री राम गार्डन में फोटो खींचने गया था। फोटो खींचने को लेकर निखिल गोयल, सोनू गोयल, अभिषेक कुशवाहा और शिवम कुशवाहा से विवाद हो गया। आरोपियों ने शिवम को डंडों और लात-घूंसों से पीटा। उन्होंने उसका पैर तोड़ दिया और सिर समेत पूरे शरीर पर गंभीर चोटें पहुंचाईं। जब शिवम के साथी उसे बचाने आए, तो आरोपियों ने उन्हें भी गाली-गलौज कर पीटा। घायल फोटोग्राफर को उसके साथी अस्पताल ले गए। परिजनों और पुलिस को सूचना दी गई। दोनों पक्ष थाने पहुंचे और एक-दूसरे पर मारपीट का आरोप लगाया। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर क्रॉस केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मारपीट का वीडियो मंगलवार शाम को सामने आया है। source https://www.bhaskar.com/local/mp/gwalior/news/photographer-attacked-at-a-wedding-ceremony-in-gwalior-135068600.html

इंदौर की महिला ने लगाया दूसरी शादी का आरोप:बुरहानपुर के रहने वाले पति की पहली पत्नी और दूसरी पत्नी के पिता ने की शिकायत

बुरहानपुर के इच्छापुर गांव के एक युवक पर दो शादियां करने का आरोप लगाया गया है। इंदौर की रहने वाली पहली पत्नी ने सोमवार शाम शिकारपुरा थाने में लिखित शिकायत की है जिसकी पुलिस जांच करेगी। महिला ने बताया कि उसने 2018 में युवक से प्रेम विवाह किया था। उस समय युवक इंदौर में अपने मौसा के यहां रहता था। दंपती की एक साढ़े पांच साल की बेटी है। पहली पत्नी ने बताया कि उसने पति को पिकअप वाहन भी दिलाया था, जिसका भुगतान उसके खाते से हुआ था। बेटी को बहला-फुसलाकर ले गया: पिता इसी बीच दूसरी पत्नी के पिता ने भी थाने पहुंचकर युवक के खिलाफ शिकायत की है। उन्होंने आरोप लगाया कि युवक उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर ले गया। बेटी अपनी मां के साथ एक गांव में जहां मेरी ससुराल है छुट्टी मनाने गई थी, वहां से युवक उसे ले गया और शादी कर ली। शिकारपुरा थाना पुलिस के एएसआई संजीव पगारे ने कहा कि दोनों पक्षों की शिकायत पर विधिवत जांच की जाएगी। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। source https://www.bhaskar.com/local/mp/burhanpur/news/indore-woman-alleges-second-marriage-135059038.html

गंध-स्वाद गायब, बुखार-सांस की तकलीफ, ​​​​​वायरल बनकर लौट रहा कोरोना:रीजनल रेस्पिरेशन डिजीज इंस्टीट्यूट में 10% मरीजों में मिल रहे पुराने लक्षण

कोविड-19 एक बार फिर वापस लौट आया है। कोरोना वायरस के लक्षण वाले मरीजों की संख्या फिर से बढ़ रही है। मुंबई और इंदौर में कोविड पॉजिटिव मरीजों की मौत के बीच भोपाल भी इस खतरे से अछूता नहीं है। राजधानी के रीजनल रेस्पिरेशन डिजीज इंस्टीट्यूट की ओपीडी में आने वाले 10 फीसदी मरीजों में कोरोना जैसे लक्षण नजर आ रहे हैं। संस्थान के वरिष्ठ श्वास रोग विशेषज्ञ डॉ. पराग शर्मा बताते हैं कि इन मरीजों में बुखार, गंध-स्वाद का चले जाना, बदन दर्द, खांसी और सांस लेने में तकलीफ जैसे लक्षण दिखाई दे रहे हैं। यह लक्षण 2020 की कोविड लहर की याद दिलाते हैं। हालांकि, बीमारी 7 से 10 दिन में ठीक भी हो रही है। कुछ मरीजों को जरूर भर्ती करने की जरूरत पड़ रही है। कोरोना वायरस का एक सब वैरिएंट जेएन.1 देश में तेजी से फैल रहा है। इसे लेकर जिला स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट हो गया। सीएमएचओ डॉ. प्रभाकर तिवारी ने कहा कि सरकारी अस्पतालों में आरटी पीसीआर जांच की सुविधा सरकारी अस्पतालों में मौजूद है। संदेह होने पर मरीज जांच करा सकते हैं। जेपी की ओपीडी में 30% इजाफा जेपी अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. राकेश श्रीवास्तव ने बताया कि पिछले सप्ताह...

नीमच में कल 4 घंटे लाइट बंद रहेगी:सुबह 7 से 11 बजे तक मेंटेनेंस कार्य चलेगा, कई इलाकों में सप्लाई प्रभावित

नीमच में प्री-मानसून मेंटेनेंस कार्य के चलते 19 मई को बिजली कटौती की जाएगी। 11 केवी बघाना फीडर सुबह 7 बजे से 11 बजे तक बंद रहेगा। इस दौरान नाका नंबर 4, होली चौक, अहीर मोहल्ला, हनुमान नगर, लेवड़ा, अर्निया थाना, किलेश्वर मंदिर और बघाना क्षेत्र में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। सहायक यंत्री (शहर) ने बताया कि आवश्यकता पड़ने पर बिजली कटौती की अवधि को कम या ज्यादा किया जा सकता है। source https://www.bhaskar.com/local/mp/neemuch/news/lights-will-be-off-for-4-hours-in-neemuch-tomorrow-135053157.html

रेस्टोरेंट संचालक पर फायरिंग करने वाला तीसरा आरोपी गिरफ्तार:पुलिस को देखते ही लगाई दौड़, गिरकर टूटी पैर की हड्‌डी

ग्वालियर में दो दिन पहले रंगदारी नहीं देने पर गैंगस्टर के भतीजे प्रशांत तोमर और उसके साथियों ने रेस्टोरेंट संचालक पर फायरिंग कर दी और उसकी गाड़ी में तोड़फोड़ की। रविवार रात पुलिस को सूचना मिली कि हमलावर पुरानी छावनी स्थित सेवन हिल्स के पास एक मकान में छुपे हुए हैं। ऐसे में पुलिस ने दबिश दी। पुलिस को देखते ही आरोपी भागने लगे। सभी आरोपी भाग गए, लेकिन इस दौरान एक आरोपी गिर गया और घायल हो गया। पुलिस ने उसे तुरंत हिरासत में लेकर सिविल अस्पताल, हजीरा पहुंचाया, जहां जांच में पता चला कि उसके पैर की हड्डी टूट गई है। गोलीबारी की यह घटना शुक्रवार को हुई थी, जिसका CCTV फुटेज भी सामने आया था। इसी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान हुई। गैंगस्टर परमाल तोमर का भतीजा प्रशांत तोमर अभी भी फरार है। घटना में शामिल दो आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं, जबकि तीन आरोपी अब भी फरार हैं। शुक्रवार, 16 मई की रात को ग्वालियर के उपनगर क्षेत्र में चौड़े के हनुमान मंदिर और बिरलानगर क्षेत्र में प्रशांत तोमर ने अपने साथियों के साथ मिलकर रेस्टोरेंट संचालक पंकज यादव से रंगदारी मांगी। पैसे न देने पर उन्होंने गोलीबारी कर दी।...

वाहन की टक्कर से बाइक सवार घायल:नारीबारी से नईगढ़ी शादी में जा रहा था, प्राथमिक इलाज के बाद रीवा रेफर

नईगढ़ी गढ़ मार्ग पर शनिवार रात 9:30 बजे एक वाहन ने शादी में जा रहे शख्स को टक्कर मार दी। हादसा रिमारी के पास हुआ है। हांलाकि अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि टक्कर कौन से वाहन ने मारी है। बताया गया कि राजेश कुमार मिश्रा एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने नईगढ़ी जा रहे थे। इसी दौरान वे हादसे का शिकार हो गए। राजेश कुमार मिश्रा चौकी नारीबारी थाना शंकरगढ़ के निवासी हैं। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घायल राजेश को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नईगढ़ी में भर्ती कराया। डॉक्टर्स ने प्राथमिक इलाज के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए संजय गांधी मेडिकल कॉलेज रीवा रेफर कर दिया है। वहीं घटना के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है और टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश कर रही है। source https://www.bhaskar.com/local/mp/mauganj/news/bike-rider-injured-in-vehicle-collision-135046792.html

करैरा में पशु बाड़े में लगी आग:8 भैंसों की मौत, 8 लाख रुपए का नुकसान; जांच में जुटी प्रशासनिक टीम

शिवपुरी जिले के करैरा थाना क्षेत्र के ग्राम टोडा करैरा में शुक्रवार दोपहर एक हादसा हुआ। रोशन सिंह यादव के पशु बाड़े में अचानक आग लग गई। आग की चपेट में आने से बाड़े में बंधी 8 से 10 भैंसें मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों और ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया। लेकिन तब तक आग पूरे बाड़े में फैल चुकी थी। मृत भैंसों की अनुमानित कीमत लगभग 7 से 8 लाख रुपए है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, पशु चिकित्सक और पटवारी मौके पर पहुंचे। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। गांव में इस घटना से शोक का माहौल है। source https://www.bhaskar.com/local/mp/shivpuri/news/fire-broke-out-in-cattle-shed-in-karera-135040196.html

महाकाल मंदिर के बाहर अतिक्रमण हटाया:श्रद्धालुओं के लिए रास्ता साफ; दुकानदारों को सड़क पर सामान न रखने की हिदायत

उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रशासन ने गुरुवार देर शाम को मंदिर परिसर के बाहर बड़ी कार्रवाई की। मंदिर के गेट क्रमांक 1 से मुख्य द्वार और चार नंबर गेट तक फैले अतिक्रमण को हटाया गया। मंदिर के आसपास सैकड़ों की संख्या में दुकानें लगती हैं। फूल-प्रसादी व अन्य सामग्री बेचने वाले दुकानदार श्रद्धालुओं के आने-जाने का मार्ग रोक देते हैं। इस समस्या के समाधान के लिए मंदिर प्रशासन के अधिकारी, होमगार्ड के जवान और सुरक्षा एजेंसी के गार्ड्स ने संयुक्त कार्रवाई की। कार्रवाई में स्थायी दुकानदारों को सड़क पर सामान नहीं रखने की चेतावनी दी गई। दुकानों के सामने खड़े वाहनों को भी हटाया गया। श्रद्धालुओं के मार्ग पर टेबल या अन्य सामान रखकर बिक्री करने पर रोक लगाई गई है। इस कार्रवाई में मंदिर के उप प्रशासक एसएन सोनी, सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल, सुरक्षा ओएसडी जयंत राठौर, होमगार्ड प्लाटून कमांडर व सुरक्षा अधिकारी हेमलता पाटीदार और मंदिर चौकी प्रभारी मनीष दुबे मौजूद थे। अतिक्रमण हटाने के बाद अगले दिन वहीं लगा लेते हैं दुकान गौरतलब है कि पहले भी कई बार अतिक्रमण हटाया गया है लेकिन दुकानदार अगले दिन फिर वहीं दु...

घायल शिक्षक तड़पते रहे, पुलिस ने नहीं की मदद:पुलिस से भाग रहे कारसवार तस्करों ने मारी थी टक्कर, राहगीरों ने बुलाई एंबुलेंस

नीमच जिले की नयागांव चौकी पुलिस गुरुवार सुबह 11 बजे तस्करों की बलेनो कार का पीछा कर रही थी। इसी दौरान कार ने शिक्षक नंदकिशोर धाकड़ को टक्कर मार दी। हादसे के बाद तस्कर मौके से भाग निकले। पीछे आ रही पुलिस भी घायल शिक्षक की मदद किए बिना आगे बढ़ गई। पुलिस ने ना तो 108 एंबुलेंस को कॉल किया, न ही रुककर हाल जाना। शिक्षक सड़क पर तड़पते रहे। काफी देर बाद पीछे से आ रहे एक महिला और पुरुष ने 108 एंबुलेंस को फोन किया। इसके बाद घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने बताया कि शिक्षक के हाथ और पैर दोनों में फ्रैक्चर है। पुलिस अधीक्षक अंकित जासवाल ने बताया कि गुरुवार सुबह नयागांव पुलिस को तस्करों की सूचना मिली थी। इसके बाद नाकाबंदी की गई। एक संदिग्ध बलेनो कार को रोकने का इशारा किया गया, लेकिन वह नहीं रुकी। पुलिस ने पीछा किया। आगे जाकर कार को रोका गया। कार से 90 किलो डोडाचूरा बरामद हुआ। कार में सवार दो तस्कर कुशाल सिंह पिता विक्रम सिंह राठौर, निवासी बड़वई जिला धार और विनोद पिता कारुलाल कुमातव, ग्राम अंबा जिला रतलाम को गिरफ्तार किया गया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि दोनों तस्करों पर दुर्घटना करने का...

केंद्रीय मंत्री उइके ने किया विजय शाह का बचाव:खंडवा में कहा- गलती हो गई, दस बार माफी मांग ली; सांसद पाटिल बोले- संगठन सर्वोपरि

जनजातीय कार्य मंत्रालय में केंद्रीय राज्य मंत्री दुर्गादास उईके गुरुवार को अपने संसदीय क्षेत्र खंडवा जिले के दौरे पर पहुंचे। उनका यह दौरा ऐसे समय में हुआ है, जब प्रदेश सरकार में मंत्री विजय शाह एक विवादित बयान को लेकर घिरे हुए हैं। खंडवा में मीडिया से चर्चा के दौरान जब उईके से मंत्री शाह के विवादास्पद बयान को लेकर सवाल पूछा गया, तो पहले उन्होंने मामले को संगठन के विवेक पर छोड़ने की बात कही, लेकिन कुछ देर बाद ही वे विजय शाह के बचाव में उतर आए। ‘कोई अपमान की मंशा नहीं थी, मंत्री ने माफी भी मांगी’ दुर्गादास उईके ने मीडिया से कहा कि यह मामला विचाराधीन है, थोड़ा इंतजार कीजिए। संगठन इस पर मंथन कर रहा है और जो भी निर्णय होगा, वह वरिष्ठ नेतृत्व द्वारा लिया जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि मेरी व्यक्तिगत राय है कि विजय शाह की कोई मंशा किसी का अपमान करने की नहीं थी। सरस्वती जी की कृपा से त्रुटि हो गई, वह दस बार माफी मांग चुके हैं। कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर विवादित बयान दिया था बता दें कि मंत्री विजय शाह ने महू के एक गांव में कार्यक्रम’ के दौरान सैन्य अफसर सोफिया कुरैशी को लेकर विवादित बयान दे दिया थ...

कलेक्टर को डेढ़, जिपं सीईओ को एक लाख का इनाम:जल गंगा संवर्धन अभियान के लिए पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग देगा जिला-राज्य स्तरीय पुरस्कार

प्रदेश में जल गंगा संवर्धन अभियान में उत्कृष्ट काम करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों को पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा। यह राज्य स्तरीय पुरस्कार दो कैटेगरी में दिए जाएंगे। विभाग ने प्रदेश के सभी कलेक्टर एवं जिला पंचायत सीईओ को जारी पत्र में कहा है कि अभियान में समग्र रूप से श्रेष्ठ कार्य करने वाले कलेक्टर को 1 लाख 50 हजार, 1 लाख 25 लाख रुपए और 1 लाख रुपए की राशि से पुरस्कृत किया जाएगा। इसी तरह मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) जिला पंचायत को प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरस्‍कार के रूप में 1 लाख, 75 हजार और 50 हजार रुपए दिए जाएंगे। जिले के अमले के लिए पुरस्कार की राशि 6 लाख, 4 लाख 50 हजार और 3 लाख रुपए तय की गई है। म.प्र. राज्‍य रोजगार गारंटी परिषद के आयुक्‍त अवि प्रसाद ने बताया कि एक पुरस्कार जल गंगा संवर्धन अभियान में समग्र रूप से उत्कृष्ट कार्य पर और दूसरा मनरेगा अन्‍तर्गत खेत-तालाब निर्माण में श्रेष्ठ कार्य करने पर दिया जाएगा। अभियान में समग्र रूप से श्रेष्ठ कार्य करने पर प्रथम, द्वितीय व तृतीय श्रेणी में पुरस्कार दिया जाएगा। जिला स्तरीय समिति करेगी चयन जल गंगा स...

मऊगंज में सरकारी जमीन के सीमांकन के दौरान विवाद:मऊगंज में दो पक्षों में जमकर मारपीट, चार लोग अस्पताल में भर्ती

मऊगंज में सरकारी जमीन के सीमांकन को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प हो गई। ग्राम पंचायत रामपुर में 13 मई की शाम करीब 7 बजे यह घटना हुई। सड़क निर्माण के लिए पटवारी और थाना प्रभारी की मौजूदगी में सरकारी जमीन का सीमांकन चल रहा था। प्रभाकर शुक्ला, डमरूधर शुक्ला और राघवेंद्र शुक्ला ने सीमांकन का विरोध किया। थाना प्रभारी गोविंद तिवारी ने स्थिति को शांत कराने का प्रयास किया। उनके जाने के बाद पटवारी और आरआई की मौजूदगी में मारपीट शुरू हो गई। अधिकारी वहां से भाग निकले। घटना में ये चार लोग हुए घायल आरोपियों ने पीड़ितों के घर में घुसकर तलवार और अन्य हथियारों से हमला कर दिया। इस हमले में विनय शुक्ला, सत्य शरण शुक्ला, नीलेश शुक्ला और सुशीला शुक्ला घायल हुए। विनय शुक्ला के हाथ में चोटें आई हैं। सभी घायलों को सिविल अस्पताल मऊगंज में भर्ती कराया गया है। दोनों पक्षों ने दर्ज कराई एफआईआर एसपी दिलीप सोनी ने बताया कि लौर थाने में दोनों पक्षों की एफआईआर दर्ज कर ली गई है। घायलों की मेडिकल जांच के लिए मऊगंज अस्पताल भेजा गया है। पुलिस मौके पर पहुंची थी। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। घटना का एक वीडियो भी सा...

नारायणगढ़ में 2.32 करोड़ की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ:उपमुख्यमंत्री देवड़ा ने नगर परिषद भवन सहित कई योजनाओं का लोकार्पण किया

प्रदेश के उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने सोमवार को मल्हारगढ़ विधानसभा क्षेत्र के नारायणगढ़ में विकास कार्यों की सौगात दी। उन्होंने विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन किया, जिनकी कुल लागत 2 करोड़ 32 लाख रुपए है। इन परियोजनाओं के माध्यम से क्षेत्रवासियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी, जिनमें नगर परिषद भवन का नया कार्यालय, सड़क पर डिवाइडर, ग्रीन पार्क, श्मशान घाट की नई सुविधाएं और अधिक शामिल हैं। नई सुविधाओं का हुआ उद्घाटन नारायणगढ़ नगर परिषद का नया कार्यालय भवन अब जनता के लिए तैयार है। इसके साथ ही मल्हारगढ़ रोड पर डिवाइडर और केंद्रीय प्रकाश व्यवस्था की सुविधा भी शुरू की गई है। इसके अतिरिक्त, अमृत 2.0 के तहत ग्रीन पार्क का विकास किया गया है, ताकि क्षेत्रवासियों को स्वच्छ और सुंदर वातावरण मिल सके। श्मशान घाट में बाउंड्री वॉल, शेड, और पेवर ब्लॉक का निर्माण किया गया है। श्रद्धालुओं के लिए श्रद्धांजलि हॉल और श्मशान घाट तक जाने के लिए शवदाह रोड भी तैयार किया गया है। खजूरी गोड़ में होगा आयुष्मान आरोग्य मंदिर इसके अलावा, खजूरी गोड़ में 49.14 लाख रुपए की लागत से आयुष्मान आरोग्य मंदिर का निर्माण किया जाएगा...

नर्मदापुरम में 251 दीपों से मां नर्मदा की महाआरती:सुबह से हजारों श्रद्धालुओं ने किया स्नान, शाम को किया गया दीपदान

वैशाख मास की बुद्ध पूर्णिमा पर सोमवार को नर्मदा तटों पर आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला। सुबह से ही श्रद्धालु पवित्र नर्मदा में डुबकी लगाने पहुंचे और दिनभर पूजन-पाठ व धार्मिक अनुष्ठान होते रहे। शाम को 8 बजे मां नर्मदा की महाआरती हुई, जिसमें 251 दीप जलाकर मां को अर्पित किए गए। बनारस की तर्ज पर होने वाली इस भव्य आरती ने श्रद्धालुओं को दिव्य अनुभव कराया। सुबह से ही नर्मदा तटों पर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। कई परिवार और साधु-संत दूर-दूर से मां नर्मदा में पवित्र स्नान के लिए पहुंचे। स्नान के बाद पूजन और मंत्रोच्चार के बीच धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुए। शाम को हुआ आरती का दिव्य आयोजन शाम 8 बजे आरती की शुरुआत आचार्य पंडित घनश्याम शर्मा के नेतृत्व में हुई। इस अवसर पर 251 दीपों से मां नर्मदा की महाआरती की गई। नर्मदा घाट रोशनी से जगमगा उठा और पूरा वातावरण 'हर हर नर्मदे' के जयकारों से गूंज उठा। आरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और मां की आराधना में लीन हो गए। 2010 से हो रही यह परंपरा महाआरती समिति के प्रशांत दुबे ने बताया कि नर्मदा महाआरती की शुरुआत वर्ष 2010 में गंगा दशहर...

भोपाल के वन बाइट रेस्टोरेंट में कर्मचारी की हत्या:साथी कुक ने चिकन रोस्ट करने का कहा तो गुस्से में सिर पर मार दिया पलटा

भोपाल के 11 मील स्थित वन बाइट रेस्टोरेंट में शनिवार रात मामूली कहासुनी के चलते एक कुक ने अपने ही साथी की पलटा मारकर हत्या कर दी। चिकन रोस्ट करने की बात को लेकर शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ा कि उसने हिंसक रूप ले लिया। थाना प्रभारी नीरज वर्मा के अनुसार मृतक की पहचान शब्बीर खान (35) के रूप में हुई है, जो कोहेफिजा इलाके का रहने वाला था और के खजूरी सड़क इलाके के रेस्टोरेंट में खाना बनाने का काम करता था। आरोपी का नाम राजा है, जो उसी के साथ किचन में काम करता था। जानकारी के मुताबिक, राजा ने शब्बीर से चिकन रोस्ट करने के लिए कहा था, लेकिन शब्बीर ने बात अनसुनी कर दी। दोबारा टोकने पर दोनों के बीच कहासुनी हुई और बात मारपीट तक पहुंच गई। गुस्से में आए राजा ने रसोई में रखा भारी पलटा उठाकर शब्बीर के सिर पर वार कर दिया। लहूलुहान हालत में शब्बीर को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आरोपी को देर रात हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। साथ ही, राजा के आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है। source https://www.bhaskar.com/local/mp/bhopal/national-fertil...

ग्वालियर के ट्रांसपोर्ट नगर में आग, दहशत:कबाड़ा गोदाम में लगी आग, तीन घंटे की मशक्कत के बाद पाया आग पर काबू

ग्वालियर में शॉर्ट सर्किट से एक कबाड़े के गोदाम में आग लग गई। घटना बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के ट्रांसपोर्ट नगर में शुक्रवार रात की है। घटना का पता चलते ही दमकल अमले के साथ ही पुलिस और स्थानीय लोग आग बुझाने में जुट गए। प्लास्टिक में आग लगने के कारण लगातार फैलती जा रही थी। आग पर काबू करने के लिए दमकल की चार फायर ब्रिगेड लगाई गई, लेकिन देर रात तक दमकल अमला आग बुझाने में लगा रहा। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर 80 फीसदी काबू पाया जा सका है। सीएसपी किरण अहिरवार ने बताया कि जैन कारोबारी का गोदाम है। गाेदाम में शुक्रवार रात अचानक आग लग गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अगल-बगल की दुकानें और घर से निकाले लोग आग तेजी से फैल रही थी और सुरक्षा को देखते हुए पुलिस ने आस-पास की दुकानों के साथ ही घरों में सावधानी के चलते बाहर निकाल लिया और बचाव में जुट गए। आग की सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां भी मौके पर पहुंच गई। दमकल दस्ते ने आग बुझाने में काफी मशक्कत का सामना किया है, लेकिन प्लास्टिक में आग लगने के कारण आग तेजी से फैल रही थी। पुलिस और दमकल विभाग का मानना है कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी हो सकती ...

कोठीबाजार सड़क निर्माण की रिपोर्ट कोर्ट में पेश की जाएगी:नगर पालिका की कार्यप्रणाली पर सवाल, अधिवक्ता कोर्ट में करेंगे शिकायत

बैतूल में कोर्ट और विधायक की सख्ती के बाद बन रही कोठीबाजार क्षेत्र की मुख्य सड़क के निर्माण की स्टेट्स रिपोर्ट 14 मई को कोर्ट में पेश की जाएगी। इसको बनाने में की जा रही देरी के लिए फरियादी ने नगरपालिका को जिम्मेदार ठहराया है। वह नपा प्रशासन की बहानेबाजी को इसकी खास वजह बता रहे है। वे कोर्ट में इसकी शिकायत भी करेंगे। जबकि सड़क को सिर्फ लल्ली चौक तक बनाए जाने पर भी आपत्ति जताएंगे। बैतूल के व्यवहार न्यायालय वरिष्ठ खंड 1 की अदालत में अधिवक्ता मनोज राने ने कोठीबाजार इलाके में पेट्रोल पंप से लेकर थाना कोठीबाजार तक सड़क चौड़ीकरण के लिए स्थायी लोकपयोगी अदालत के आदेश के क्रियान्वयन के लिए वाद दायर किया था। जिस पर लोक अदालत ने 26 अगस्त 2022 को आदेश पारित कर नपा प्रशासन को आदेश दिया था। कोर्ट ने कहा था कि वह इस मार्ग पर गुणवत्ता पूर्ण सड़क बनाए, लेकिन नपा ने अदालत के इस आदेश का पालन नहीं किया। जिस पर मनोज राने ने अधिवक्ता गिरीश गर्ग के जरिए सिविल कोर्ट में एक्ज्यूकेशन के लिए केस लगाया था। इसी केस में 14 मई को अदालत ने सीएमओ को स्टेट्स रिपोर्ट पेश करने को कहा है। अदालत लगा चुकी कई बार फटकार एक्ज्य...

महाकाल मंदिर में दान की कीमती वस्तुओं की जांच होगी:स्वर्ण-रजत टेस्टिंग मशीन लगेगी, भस्म आरती में श्रद्धालुओं की संख्या होगी सीमित

उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर में दान में मिलने वाली कीमती वस्तुओं की जांच के लिए स्वर्ण-रजत टंच टेस्टिंग मशीन लगाई जाएगी। यह निर्णय मंदिर प्रबंध समिति की बैठक में लिया गया। कलेक्टर रोशन कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। समिति ने वर्ष 2024-25 के बजट को मंजूरी दी। कर्मचारियों के साप्ताहिक अवकाश नगदीकरण और महंगाई भत्ता एरियर के भुगतान का निर्णय भी लिया गया। मंदिर परिसर में कई नई सुविधाएं जुड़ेंगी। नगर निगम द्वारा गीता भवन की स्थापना को मंजूरी मिली। दान में मिले ई-कार्ट के लिए पार्किंग और चार्जिंग स्टेशन बनेगा। महाराजवाड़ा और महाकाल परिसर में रिटर्निंग वॉल का निर्माण होगा। मंदिर के प्रवेश द्वारों पर अनार्मेंटल गेट लगेंगे। भस्म आरती में श्रद्धालुओं की संख्या सीमित की जाएगी और चलित भस्म आरती की व्यवस्था की जाएगी। मंदिर समिति के अन्नक्षेत्र, लड्डू प्रसाद निर्माण इकाई और वैदिक प्रशिक्षण शोध संस्थान के लिए 2025-28 की खाद्यान्न आपूर्ति निविदा को मंजूरी दी गई। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और मंदिर के प्रवेश द्वारों पर सभी सेवाओं की जा...

भोपाल में ससुर ने बहू को गोली मारी:पति को बचाने आई थी सामने; दोनों पक्षों के बीच प्रॉपर्टी का विवाद

भोपाल के परवलिया इलाके में बुधवार शाम पारिवारिक विवाद में एक व्यक्ति ने अपनी बहू को गोली मार दी। जानकारी के मुताबिक, ईश्वर सिंह लवाना नाम के व्यक्ति का अपने बेटे नरेश से पारिवारिक प्रॉपर्टी विवाद को लेकर झगड़ा हो रहा था। बहस इतनी बढ़ गई कि ईश्वर सिंह ने घर के भीतर से अपनी लाइसेंसी 12 बोर की बंदूक निकाल ली और बेटे-बहू पर गोली चला दी। गोली बहू संगीता लवाना (32) को बाएं हाथ की कोहनी पर लगी। उस वक्त वह अपने पति को बचाने के लिए आगे आई थी। गोली लगते ही वह जमीन पर गिर पड़ी। परिवार के लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने सर्जरी कर गोली निकाली। फिलहाल उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। थाना प्रभारी रोहित नागर ने बताया कि घटना बुधवार शाम करीब 4 बजे की है। शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि ईश्वर का झगड़ा पहले बेटे नरेश से हुआ, फिर गुस्से में आकर उसने गोली चला दी। प्रॉपर्टी विवाद को लेकर परिवार में पहले से ही तनाव बताया जा रहा है। हालांकि कुछ लोगों का कहना है कि झगड़े की शुरुआत पानी भरने की बात पर हुई थी, जो बाद में उग्र हो गया। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। जल्द ही चश्मद...

तेज रफ्तार कार ने ली बुजुर्ग महिला की जान:कार मालिक के घर के सामने शव रखकर गुस्साए लोगों ने किया प्रदर्शन

छोला मंदिर थाना क्षेत्र के शंकर नगर इलाके में शनिवार रात एक तेज रफ्तार कार की टक्कर से 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला की जान चली गई। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव फैल गया। स्थानीय लोगों ने मृतका का शव कार मालिक के घर के सामने रखकर विरोध प्रदर्शन किया और आरोपी चालक की गिरफ्तारी की मांग पर अड़ गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, शंकर नगर निवासी श्याम बाई रात लगभग 10:30 बजे अपने घर के सामने टहल रही थीं, तभी एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। घायलावस्था में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां दो दिन तक इलाज चलने के बाद सोमवार सुबह उनकी मौत हो गई। कार्रवाई के आश्वासन के बाद शांत हुए लोग दुर्घटना के बाद आक्रोशित भीड़ ने शव को कार मालिक के घर के सामने रखकर प्रदर्शन किया। हालात को देखते हुए पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को निष्पक्ष जांच व सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने शव को अंतिम संस्कार के लिए ले जाया। प्रभारी सुरेश नागर के अनुसार, आरोपी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। source https://www.bhaskar.com/local/mp/bhopal/news/high-speed-car-took-the-life-of-an-el...

नरसिंहपुर में कार ने 2 खड़ी गाड़ियों को टक्कर मारी:बुजुर्ग दंपती और गाय घायल, घटना सीसीटीवी में कैद

नरसिंहपुर जिले के गोटेगांव में सोमवार रात साढ़े 8 बजे एक कार ने दो खड़ी गाड़ियों को टक्कर मार दी। रिप्टा कॉम्प्लेक्स के पास श्रीधाम मैरिज हॉल के सामने (MP 20 CM 4035 नंबर) कार अनियंत्रित हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पास से गुजर रहे एक वृद्ध दंपती और एक गाय भी घायल हो गई। स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस बुलाकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। घटना पास के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में कार की तेज रफ्तार और टक्कर साफ दिख रही है। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से दुर्घटनास्थल पर ट्रैफिक नियंत्रण और सुरक्षा के बेहतर इंतजाम की मांग की है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर फरार चालक की तलाश कर रही है। source https://www.bhaskar.com/local/mp/narsinghpur/news/car-hits-2-parked-vehicles-in-narsinghpur-134971004.html

ग्वालियर के होटल में पहुंचे मंत्री को नहीं मिली सीट:नरेंद्र शिवाजी पटेल को पहचान नहीं पाया स्टाफ, फूड विभाग के अमले ने लिए सैंपल

ग्वालियर में रविवार रात को प्रदेश के लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल को उस समय गुस्सा आ गया जब वह एक होटल में डिनर के लिए पहुंचे, लेकिन होटल मैनेजर व स्टाफ ने उनको पहचाना नहीं। रविवार होने के चलते होटल में डिनर के लिए सीट रिजर्व थीं। सीट के लिए न सुनते ही मंत्री पटेल को गुस्सा आ गया। उन्होंने तत्काल होटल में गंदगी की बात कहते हुए फूड विभाग का अमला बुला लिया। होटल मैनेजर को जैसे ही पता लगा कि जिसको उन्होंने सीट के लिए इंतजार करने के लिए कहा था वह खुद प्रदेश के लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल हैं। इसके बाद वहां तत्काल भाजपा जिलाध्यक्ष, मीडिया प्रभारी और पुलिस अधिकारी पहुंच गए। इसके बाद होटल वालों को अपनी गलती समझ में आ गई। मंत्रीजी को सीट मिली और मामला सुलझ गया। ग्वालियर में रविवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री व मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर के बेटे की शादी का समारोह था। जिसमें शामिल होने के लिए प्रदेश सरकार के लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ग्वालियर पहुंचे थे। शादी समारोह में शामिल होने के बा...

MP में गेहूं उपार्जन के लिए आज आखिरी मौका:30 अप्रैल को स्लॉट बुकिंग करने से चूके किसान आज ही बेच पाएंगे गेहूं

मध्यप्रदेश में ई-उपार्जन पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराने के बाद जो किसान 30 अप्रैल तक गेहूं उपार्जन के लिए स्लॉट बुकिंग नहीं कर पाए थे। उनके लिए आज आखिरी मौका है। किसान आज यानि 5 मई को गेहूं उपार्जन के लिए स्लॉट बुक कर सकेंगे। किसानों को स्लॉट बुकिंग के बाद आज ही अपना गेहूं स्थानीय खरीदी केन्द्र पर लेकर जाना होगा। जिला खाद्य कार्यालय में होगा आवेदन जो किसान आज स्लॉट बुक कराकर गेहूं बेचना चाहते हैं। उन्हें अपने जिले के जिला खाद्य कार्यालय में जाकर आवेदन देना होगा। इस आवेदन में किसान का नाम, किसान कोड, बेचे जाने वाले उपज (गेहूं) की मात्रा का उल्लेख करना होगा। किसान को मिलेगा टोकन 5 मई को उपार्जन केंद्र पर किसान की उपज की तौल और बिल जारी न होने पर किसानों को नोडल अधिकारी द्वारा टोकन जारी करने के निर्देश दिए गए हैं। स्लॉट की वैधता खत्म तो 9 मई तक बेच सकेंगे गेहूं जिन किसानों के स्लॉट की वैधता समाप्त हो गई है। डीएसओ लॉगिन से उनकी अवधि बढ़ाने और इन किसानों से गेहूं की खरीदी 9 मई तक करने के निर्देश भी दिए गए हैं। source https://www.bhaskar.com/local/mp/bhopal/news/today-is-the-last-chance-for-f...

MY अस्पताल में लगी अत्याधुनिक रोटेन डेल्टा मशीन:खून में थक्के बनने की प्रक्रिया का रियल टाइम होगा इलाज; मरीजों को मिलेगा फायदा

इंदौर के एमवाय अस्पताल के इम्युनो हेमेटोलॉजी और ब्लड ट्रांसफ्यूजन विभाग में एडवांस नई मशीन का उद्घाटन हुआ। यह मशीन एमवायएच के अलावा अभी तक मध्य प्रदेश के किसी भी सरकारी और प्राइवेट अस्पताल में उपलब्ध नही हैं। यह मशीन वारफन कंपनी की रोटेन डेल्टा है। यह एक विस्कोइलास्टिक परीक्षण उपकरण है। जो पूरे खून में थक्के बनने की प्रक्रिया को मापता है। इससे थक्के की स्थिति का तेजी से आकलन होता है। यह वास्तविक समय में थक्के, गठान, स्थिरता और विघटन का आकलन करने के लिए रोटेम तकनीक का उपयोग करती है। यह तकनीक रक्तस्राव विकारों के तेजी से उपचार में सहायक होगी। इस उपलब्धि पर सुपरिटेंडेंट डॉ. अशोक यादव ने कहा आईएनजी रोटेम (रोटेशनल थ्रोम्बोएलास्टोमेट्री), ट्रॉमा में कोगुलोपैथी (टीआईसी) का आकलन, ट्रॉमा के प्रबंधन करने में और रोटेम का उपयोग विभिन्न सर्जिकल सेटिंग्स में किया जाता है। इसमें कार्डियक सर्जरी, लिवर प्रत्यारोपण और प्रसूति विज्ञान, सेप्सिस, तीव्र यकृत विफलता और अन्य गंभीर रूप से बीमार रोगियों के इलाज में काम आती है। एमजीएम मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. अरविंद घनघोरिया ने कहा कि हमारा उद्देश्य एमवाय अस्पताल...

उड़ीसा से गांजा तस्कर गिरफ्तार:देश भर में नेटवर्क, 5 दिन जंगलों में छिपने के बाद पुलिस ने दबोचा

ग्वालियर पुलिस ने उड़ीसा पुलिस के सहयोग से एक बड़े गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी वीरा सेन पुत्र बटाना दिगल, मसीना गुढ़ा उड़ीसा का रहने वाला है। यह तस्कर देश भर में गांजे की सप्लाई करता था। नवंबर 2024 में पुलिस ने जुल्मी राणा, जय राणा, अजय, विजय, प्रिंस और गायत्री कुमारी को अवैध गांजे के साथ पकड़ा था। पूछताछ में पता चला कि वे गांजे की खेप वीरा सेन से लेते थे। पुलिस ने सभी आरोपियों पर एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर जेल भेज दिया था। वीरा सेन को पकड़ने के लिए पुलिस ने कई बार उड़ीसा में दबिश दी। थाना प्रभारी झांसी रोड अवधेश सिंह और एसआई प्रकाश सिंह पिछले पांच दिनों से उड़ीसा पुलिस के साथ जंगलों में तलाश कर रहे थे। आरोपी लगातार अपना ठिकाना बदलता रहता था। पुलिस के अनुसार वीरा सेन इस रैकेट का मुख्य आरोपी है। वह छोटे और बड़े तस्करों को गांजे की सप्लाई करता था। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर रही है। इससे उन तस्करों की जानकारी मिल सकेगी जो उड़ीसा से गांजे की खेप लाकर अंचल के साथ ही दिल्ली तक सप्लाई करते हैं। source https://www.bhaskar.com/local/mp/gwalior/news/ganja-smuggler-arrested-fro...

भोपाल के कुख्यात बदमाश अरशद उर्फ बब्बा गिरफ्तार:जुआ खिलाते पकड़ाया; दो मामलों में चल रहा था फरार

भोपाल के टीला जमालपुरा पुलिस ने गुरुवार को कार्रवाई करते हुए कुख्यात बदमाश और जुआ संचालक अरशद उर्फ बब्बा को गिरफ्तार किया है। आरोपी अरशद पर टीला जमालपुरा एवं हनुमानगंज थानों में दो न्यायालयीन गिरफ्तारी वारंट लंबित थे। गिरफ्तारी के बाद आरोपी अरशद को दोनों न्यायालयीन वारंटों के अंतर्गत कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर गुरुवार शाम टीला थाना पुलिस ने कांग्रेस नगर स्थित नाले के पास दबिश दी। पुलिस के पहुंचने की भनक लगते ही मौके पर मौजूद अन्य जुआरी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले, मगर पुलिस ने चारों ओर से घेराबंदी कर अरशद उर्फ बब्बा (36), निवासी मकान नंबर 36, रिलायंस पेट्रोल पंप के सामने, कांग्रेस नगर, थाना टीला जमालपुरा को धर दबोचा। दो मामलों में जारी थे गिरफ्तारी वारंट 33 आपराधिक मामलों में शामिल अरशद उर्फ बब्बा का आपराधिक इतिहास बेहद गंभीर है। उसके खिलाफ हत्या के प्रयास, मारपीट, अवैध हथियार, जुआ, महिला अपराध, राज्य सुरक्षा अधिनियम सहित कुल 33 संगीन अपराधों में मामले दर्ज हैं। वह भोपाल के टीला जमालपुरा, हनुमानगंज, निशातप...

जबलपुर में लग्जरी कार से बकरियां करते थे चोरी:पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार; सीसीटीवी फुटेज से खुला राज

जबलपुर पुलिस ने एक ऐसे चोर गिरोह को पकड़ा है, जो सोना-चांदी नहीं, बल्कि बकरियां चुराया करता था। आरोपी चोरी के लिए लग्जरी कार का इस्तेमाल करते थे। अधारताल थाना पुलिस ने सुहागी और हनुमानताल क्षेत्र में रहने वाले चार चोरों को अब तक गिरफ्तार किया है। पुलिस को आशंका है कि गिरोह में और भी लोग शामिल हो सकते हैं। बता दें कि बीते एक साल से यह गिरोह शहपुरा, पाटन, कटंगी और मझौली क्षेत्र में सक्रिय था। पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि वे चोरी की गई बकरियों को पनागर के बाजार में बेचकर लाखों रुपए कमाते थे। फिलहाल पुलिस ने लगभग 50 हजार रुपए कीमत की बकरी और एक लग्जरी कार (एमपी 20 सीसी 2100) जब्त की है। गौतम नगर में हुई थी चोरी 25 अप्रैल को अधारताल थाना क्षेत्र के गौतम नगर निवासी हेमंत रजक ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि रात को जब वह घर पर सो रहे थे, तब उनके घर के बाहर बरामदे में बकरी बंधी हुई थी। उसी दौरान कुछ अज्ञात चोर 8 बकरे-बकरियों को चुरा ले गए। थाना प्रभारी प्रवीण कुंभरे के नेतृत्व में पुलिस ने आसपास पूछताछ करते हुए एक दर्जन से अधिक सीसीटीवी कैमरों की जांच की। फुटेज में एक सफेद रंग की सं...

सीधी में प्रभारी मंत्री जायसवाल की समीक्षा बैठक:तीन घंटे तक विभागों की जांच; अधिकारियों को चेतावनी- जमीनी काम दिखे नहीं तो होगी कार्रवाई

सीधी के प्रभारी मंत्री दिलीप जायसवाल ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट में विभागीय कामकाज की समीक्षा की। मंत्री ने पहले सर्किट हाउस में चार घंटे तक आमजन और जनप्रतिनिधियों से मुलाकात की। इसमें भाजपा के वरिष्ठ नेताओं से भी चर्चा शामिल थी। कलेक्ट्रेट में तीन घंटे चली समीक्षा बैठक में पीडब्ल्यूडी, पीएचई और नगर पालिका सीधी के कार्यों की जानकारी ली गई। नपा को दी चेतावनी मंत्री जायसवाल ने सभी विभागों से किए गए कार्यों के दस्तावेज मांगे। विभागों की कार्यशैली से असंतुष्ट मंत्री ने विशेषकर नगर पालिका सीधी को चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि दस्तावेजों और जमीनी हकीकत में अंतर स्वीकार नहीं किया जाएगा। लापरवाही या फर्जीवाड़ा कार्रवाई होगी मंत्री जायसवाल ने स्पष्ट किया कि सरकार को दी गई जानकारी धरातल पर भी दिखनी चाहिए। उन्होंने लापरवाही या फर्जीवाड़ा करने वालों पर नियमानुसार कार्रवाई की चेतावनी दी। मंत्री ने कहा कि समीक्षा बैठक औपचारिकता नहीं, बल्कि जवाबदेही तय करने की प्रक्रिया है। कलेक्टर को निर्देश दिए गए कि पिछली बैठकों में दिए गए निर्देशों के क्रियान्वयन की प्रगति सुनिश्चित करें। आगामी बैठक तक ठोस परिणाम दिख...