Skip to main content

Posts

Showing posts from September, 2026

भोपाल मास्टर प्लान का ड्राफ्ट-अब तक 185 आपत्तियां:5 दिन पहले जारी हुआ था; कृषि-ग्रीन बेल्ट भूमि को आवासीय करने की मांग

भोपाल के मास्टर प्लान के ड्राफ्ट पर अब तक 185 से ज्यादा आपत्तियां-सुझाव आ चुके हैं। सबसे ज्यादा मांग कृषि और ग्रीन बेल्ट की जमीन को आवासीय करने की है। बैरागढ़कलां सहित आसपास के गांवों में बसाहट वाली जमीन प्रतिबंधित जोन में रखने पर आपत्ति है। वहीं, लहारपुर में 30 साल से खेती वाली 643 एकड़ जमीन को डूब क्षेत्र से बाहर करने की मांग है। जो आपत्तियां मिली हैं, उनमें 141 ऑनलाइन, 35 ई-मेल से और 11 ऑफलाइन शामिल हैं। अलाइनमेंट, 18 मीटर चौड़ी सड़कों और बाघ मूवमेंट वाले क्षेत्रों से प्रस्तावित सड़कें हटाने को लेकर भी आपत्तियां दर्ज कराई गई हैं। कैसे दें सकते हैं आपत्ति mptownplan.gov.in/Scheme.aspx पर ऑपलाइन आपत्तियां दर्ज कराई जा सकती है। वहीं, ई-मेल से bhopal@mp.gov.in पर अपनी आपत्ति या सुझाव भेज सकते हैं। लिखित आपत्ति दर्ज कराना है तो आप संयुक्त संचालक, टीएंडसीपी कार्यालय भोपाल में जा सकते हैं। आपत्तियां दर्ज कराने की आखिरी तारीख 25 अक्टूबर है। नया प्रारूप जारी हुए 5 दिन बीत चुके हैं। 26 सितंबर को ड्राफ्ट जारी हुआ था। source https://www.bhaskar.com/local/mp/bhopa...

ठगी कर क्रिप्टो के जरिए पाकिस्तान भेजते थे रुपए:NRI दूल्हा बन करते थे ठगी, 11 करोड़ के ट्रांजैक्शन; 7-8 राज्यों में फैला था गिरोह

मंदसौर के शामगढ़ में मैट्रिमोनियल साइट के जरिए महिला से साढ़े 7 लाख रुपए की साइबर ठगी में अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन सामने आया है। आरोपियों को पाकिस्तान में बैठे लोगों से निर्देश मिल रहे थे। पुलिस अब सबूतों के आधार पर इस एंगल से जांच कर रही है। दरअसल, 29 सितंबर को पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर ठगी गिरोह का खुलासा किया था। इसमें 6 आरोपियों गिरफ्तार भी किया गया था। जांच आगे बढ़ने के बाद आरोपियों के पाकिस्तान कनेक्शन सामने आए। गिरोह का मुख्य सरगना बिहार निवासी टोनी कुमार है। वह ठगी की रकम को क्रिप्टोकरेंसी के जरिए पाकिस्तान भेज रहा था। पुलिस आरोपियों के मोबाइल फोन, बैंक खातों, सिम कार्ड और क्रिप्टो वॉलेट की डिटेल खंगाल रही है। वहीं, मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस राष्ट्रीय एजेंसियों का सहयोग लेगी। डीआईजी बोले- विदेशी लिंक की जांच जारी रतलाम रेंज डीआईजी निमिष अग्रवाल ने बताया कि मेट्रीमोनियल साइट पर पहचान के बाद गिफ्ट और कस्टम क्लीयरेंस के नाम पर ठगी की शिकायत मिली थी। जांच में सामने आया कि गिरोह अलग-अलग हिस्सों में बंटकर काम करता था। पकड़े गए आरोपियों का काम अलग-अलग खातों म...

इंदौर में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई:रोमियो लेन का किचन बंद, बिना लाइसेंस बन रहे मोमोज पर भी रोक

इंदौर में खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने दो प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई की है। हाई स्ट्रीट अपोलो, एबी रोड, निपानिया स्थित ट्रिनिटी हॉस्पिटैलिटी (रोमियो लेन) के किचन में खाद्य सुरक्षा संबंधी कई अनियमितताएं मिलने पर खाद्य पदार्थों के निर्माण का काम तत्काल रुकवा दिया गया। वहीं खातीवाला टैंक की बैराठी कॉलोनी में बिना लाइसेंस मोमोज का निर्माण और सप्लाई किए जाने का मामला सामने आने पर निर्माण बंद कराया गया। टीम ने ट्रिनिटी हॉस्पिटैलिटी का निरीक्षण किया। मौके पर होटल के जनरल मैनेजर अमोघ शरण मौजूद थे। निरीक्षण के दौरान किचन के फ्रीजर में शाकाहारी और मांसाहारी खाद्य पदार्थ एक साथ रखे मिले। खाद्य पदार्थों की टैगिंग भी उचित तरीके से नहीं की गई थी। जांच के दौरान खसखस और मशरूम पुराने एवं कीटग्रस्त पाए गए। इन्हें मौके पर ही नष्ट कराया गया। परिसर में पानी की जांच रिपोर्ट और खाद्य कर्मियों के मेडिकल फिटनेस प्रमाण-पत्र भी उपलब्ध नहीं मिले। खाद्य पदार्थों के भंडारण में FIFO और FEFO व्यवस्था का पालन भी नहीं पाया गया। 5 खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए टीम ने मौके से पनीर, दही, मूंगफली दाना, खड़ा धनि...

अनूपपुर में पड़ोसी के घर मिला अविवाहित व्यक्ति का शव:शराब पीने का आदी था; परिजन डांटते थे तो दूसरे के घर में सोता था

अनूपपुर जिले के रक्शा गांव में सोमवार सुबह 45 वर्षीय अविवाहित अशोक उपाध्याय का शव पड़ोसी के घर संदिग्ध हालत में मिला। वह कोलमी निवासी लक्ष्मण उपाध्याय का बेटा था। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा। सूचनाकर्ता सूरज सिंह गोंड ने बताया कि 27 सितंबर रात करीब 8 बजे अशोक शराब के नशे में उसके घर आया और वहीं सोने की बात कही थी। सूरज ने उसे रुकने दिया। सोमवार सुबह 8 बजे सूरज ने अशोक को मृत पाया। मृतक के भाई अजय उपाध्याय ने फुनगा पुलिस को जानकारी दी। चौकी प्रभारी सोने सिंह परस्ते के अनुसार, अशोक शराब का आदी था। परिजन डांटते थे, इसलिए वह अक्सर पड़ोसी सूरज के घर सोता था। परिजनों ने आशंका जताई कि अत्यधिक शराब पीने से उसकी मौत हुई होगी। हालांकि, मौत की असली वजह अभी साफ नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही इसका खुलासा होगा। source https://www.bhaskar.com/local/mp/anuppur/news/anuppur-man-found-dead-neighbor-house-suspicious-circumstances-139180000.html

पहली बार शहर तक पहुंचा तेंदुआ:कटारा हिल्स में दो दिन से दहशत, 0-12 जगह ट्रैप कैमरे, लाहरपुर इकोलॉजिकल पार्क में वॉकिंग पर रोक

राजधानी के शहरी इलाके में पहली बार तेंदुए की मौजूदगी से कटारा हिल्स क्षेत्र में दहशत का माहौल है। वार्ड नंबर 55 के लाहरपुर स्थित इकोलॉजिकल पार्क के आसपास जंगल में तेंदुए का मूवमेंट सामने आने के बाद वन विभाग की टीमें दो दिन से 20-25 किमी के दायरे में सर्चिंग कर रही हैं। हालांकि, अब तक तेंदुए की लोकेशन ट्रेस नहीं हो सकी है। रात में उसकी गतिविधियों पर नजर रखने के लिए 10 से 12 स्थानों पर ट्रैप कैमरे लगाए गए हैं। लोगों की सुरक्षा को देखते हुए इकोलॉजिकल पार्क में मॉर्निंग और इवनिंग वॉक पर रोक लगा दी गई है। आसपास के रहवासी क्षेत्रों में भी अलर्ट जारी किया गया है। वन विभाग की टीमें ग्रामीणों के साथ अलग-अलग हिस्सों में सर्चिंग कर रही हैं। गांवों में मुनादी कराकर लोगों को रात के समय विशेष सावधानी बरतने और तेंदुआ दिखाई देने पर उसके करीब नहीं जाने की हिदायत दी जा रही है। सोसायटियों में मैसेज भेजकर लोगों को किया अलर्ट अरविंद विहार रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष और सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजीव दीक्षित ने बताया कि सोसायटी के सदस्यों से पार्क की ओर नहीं जाने और रात में बेह...

डिवाइडर से टकराई बाइक, उछलकर सड़क पर गिरा युवक:सिर में गंभीर चोट, मनगवां से हनुमना जा रहा था, मऊगंज अस्पताल में भर्ती

मऊगंज जिले में रविवार रात एक भीषण सड़क हादसे में तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसा मनगवां-हनुमना मार्ग पर गुरु वशिष्ठ हॉस्पिटल के सामने हुआ, जिसमें बाइक सवार के सिर में गंभीर चोट आई है। दुर्घटना के बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तुरंत सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। जानकारी के मुताबिक हादसा रविवार रात करीब 10 बजे हुआ। बाइक सवार मनगवां की तरफ से हनुमना की ओर जा रहा था, तभी अस्पताल के सामने बाइक अचानक बेकाबू हो गई और सीधे डिवाइडर से जा भिड़ी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और चालक उछलकर सड़क पर जा गिरा। पहचान पत्र से हुई घायल की शिनाख्त अस्पताल में भर्ती कराए जाने के बाद युवक के पास मिले पहचान पत्र के आधार पर उसकी शिनाख्त पुष्पेंद्र कुमार कोल (47, पिता सौखी लाल कोल) के रूप में हुई है, जो मनगवां थाना क्षेत्र के सुरा गांव के निवासी हैं। अस्पताल में गंभीर हालत में इलाज जारी सिर पर गहरी चोट लगने के कारण पुष्पेंद्र की हालत गंभीर बनी हुई है और सिविल अस्पताल मऊगंज के डॉक्टरों की टीम उनकी देखरेख में इलाज कर रही है। ...

इंदौर में आज IT इंडस्ट्री की मैराथन:2 हजार से लोग दौड़ेंगे, बिना वियरेबल बैंड के होगी डिजिटल रन ट्रैकिंग

इंदौर सॉफ्टवेयर एसोसिएशन (ISA) की ओर से आज ISA मैराथन 1.0 का आयोजन किया जा रहा है। सुबह 6:30 बजे बास्केटबॉल कॉम्प्लेक्स, इंदौर से शुरू होने वाले इस आयोजन में 3 और 5 किलोमीटर की दौड़ होगी। इसमें आईटी इंडस्ट्री के साथ शहर के विभिन्न क्षेत्रों से करी 2 हजार प्रतिभागियों के शामिल होने की उम्मीद है। मैराथन के जरिए फिटनेस के साथ पर्यावरण संरक्षण, नशामुक्ति और साइबर सुरक्षा का संदेश दिया जाएगा। आयोजन की प्रमुख विशेषताओं में प्रतिभागियों की दौड़ को बिना किसी वियरेबल बैंड के डिजिटल रूप से ट्रैक करना शामिल है। इसके जरिए तकनीक और फिटनेस को एक साथ जोड़ने का प्रयास किया गया है। ISA के सचिव सचिन साबू ने बताया कि एसोसिएशन इंदौर के 280 से अधिक आईटी संस्थापकों का समुदाय है। उन्होंने कहा कि मैराथन के माध्यम से शहर की आईटी इंडस्ट्री को एक मंच पर लाने और इंदौर के विकास में तकनीकी क्षेत्र के योगदान को सामने रखने का प्रयास किया जा रहा है। यह आयोजन केवल फिटनेस तक सीमित नहीं है, बल्कि उद्योग और शासन के सहयोग से स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देने की पहल है। आयोजन म...

कलेक्टर जिस बस से जन विश्वास कार्यक्रम में पहुंचे:रीवा में उसी को करा दिया सीज; RTO ने भी फिटनेस निरस्त किया

रीवा जिले के गुढ़ में शनिवार को आयोजित मुख्यमंत्री जन विश्वास कार्यक्रम में पहुंचे कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने जिस बस से सफर किया। उसी के जांच के निर्देश दे दिए। रास्ते में बस से तेज आवाज आने और चलने के दौरान हिलने की बात सामने आई थी। जांच के बाद आरटीओ की टीम ने बस को सीज कर दिया। उसका फिटनेस प्रमाण-पत्र भी निरस्त कर दिया गया। कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी समेत अधिकारी इसी बस से कार्यक्रम स्थल पहुंचे थे। सफर के दौरान बस से तेज आवाज आने और उसके चलने के दौरान हिलने की बात सामने आई। बस की स्थिति को देखते हुए कलेक्टर ने मौके पर ही इसकी जांच कराने के निर्देश दिए। आरटीओ की टीम ने बस को सीज किया इसके बाद क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय की टीम ने बस की स्थिति और दस्तावेजों की जांच की। जांच में अनियमितताएं मिलने के बाद परिवहन विभाग ने कार्रवाई की। आरटीओ की टीम ने बस को सीज कर दिया। साथ ही बस का फिटनेस प्रमाण-पत्र निरस्त करने की कार्रवाई की गई। source https://www.bhaskar.com/local/mp/rewa/news/rewa-collector-narendra-suryavanshi-bus-fitness-cancelled-gudh-news...

भोपाल के मास्टर प्लान के ड्राफ्ट की तैयारी में सरकार:लैंडयूज में बदलाव का प्रस्ताव आया, तो भी नहीं हटेगी सीलिंग; 23 नवंबर को अगली सुनवाई

भोपाल के रहवासी इलाकों में कमर्शियल एक्टिविटी करने के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में सुनवाई की। इसके बाद सरकार मास्टर प्लान के ड्राफ्ट जारी करने की तैयारी कर रही है। हालांकि, प्लान में लैंडयूज का प्रस्ताव आया तो भी सीलिंग नहीं हटेंगी। इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने अपने ऑर्डर में साफ किया है। बता दें कि भोपाल में सीलिंग से राहत के लिए व्यापारियों की उम्मीद नए मास्टर प्लान पर टिकी है, लेकिन सुप्रीम कोर्ट के 22 सितंबर के आदेश के बाद यह साफ है कि नए प्लान के ड्राफ्ट में किसी आवासीय क्षेत्र का लैंडयूज बदलने का प्रस्ताव आ भी जाए, तो वहां चल रही दुकान तत्काल वैध नहीं होगी। प्रस्तावित बदलाव लागू होगा या नहीं, यह नए मास्टर प्लान को अंतिम रूप देने के लिए सुप्रीम कोर्ट से मिलने वाली अनुमति पर निर्भर करेगा। 22 को सुनवाई, आदेश सार्वजनिक हुआ जानकारी के अनुसार, सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई का 22 सितंबर का आदेश शुक्रवार को सार्वजनिक हुआ। आदेश के पैरा 17 से 26 में भोपाल का जिक्र है। राज्य सरकार ने कोर्ट को बताया कि भोपाल के नए मास्टर प्लान का ड्राफ्ट तैयार है। सरकार ने इसे प्रकाशित...

एमपी का अटल एक्सप्रेस वे यूपी के बटेश्वर तक बनेगा:गडकरी बोले- कान्हा राष्ट्रीय उद्यान की कनेक्टिविटी नागपुर, जबलपुर, रायपुर से बढ़ेगी

केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का बटेश्वर (उत्तर प्रदेश) से विशेष संबंध रहा है। अटल एक्सप्रेस-वे का निर्माण बटेश्वर तक किया जाएगा। उन्होंने सिंहस्थ-2028 के दृष्टिगत उज्जैन को जोड़ने वाले सभी मार्गों को तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए। गडकरी ने कान्हा राष्ट्रीय उद्यान की सड़क कनेक्टिविटी नागपुर, जबलपुर और रायपुर से बढ़ाने के लिए कार्य योजना बनाने के लिए एनएचएआई के अफसरों को निर्देशित किया है। सड़क परियोजनाओं के निर्माण में गुणवत्ता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। हर प्रोजेक्ट का डिजाइन सड़क सुरक्षा की दृष्टि से भी तकनीकी मानकों के अनुरूप हों। ऐसे स्थानों पर जहां क्षेत्रीय निवासियों को हो रही कठिनाईयों के कारण, सड़क परियोजनाएं लम्बित हो रही है, वहां परस्पर संवाद और समन्वय से समाधान निकाला जाए। भूमि अधिग्रहण और वन स्वीकृति के प्रकरणों में राज्य सरकार के अधिकारी केन्द्रीय मंत्रालयों से परस्पर सम्पर्क में रहें। किसी भी स्थिति में परियोजनाओं को पूर्ण करने में विलंब न हों। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बैठक में केन्द्रीय मंत्री गडक...

पांच मंत्रियों की कमेटी के साथ पटवारियों की बैठक बेनतीजा:स्वामित्व योजना में पटवारियों को पदेन निष्पादक बनाने की तैयारी पर सर्कुलर नहीं मिला

देश में स्वामित्व योजना के करीब 50 लाख हितग्राहियों को मुफ्त रजिस्ट्री देने के काम में पटवारियों की भूमिका को लेकर बना गतिरोध खत्म नहीं हुआ है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर गुरुवार को पांच कैबिनेट मंत्रियों और अधिकारियों के साथ पटवारी संघ के प्रतिनिधिमंडल की करीब दो घंटे बैठक हुई, लेकिन इसमें भी सहमति नहीं बन सकी। बैठक के बाद पटवारी संघ ने स्पष्ट किया कि जब तक उनकी मांगों पर लिखित आदेश नहीं मिलता, वे स्वामित्व योजना की मुफ्त रजिस्ट्री के काम में शामिल नहीं होंगे। बैठक में मंत्री उदय प्रताप सिंह, गोविंद सिंह राजपूत, चैतन्य काश्यप, विश्वास सारंग और करण सिंह वर्मा के साथ राजस्व विभाग के प्रमुख सचिव ई. रमेश कुमार, राजस्व सचिव, सीएलआर निधि निवेदिता और पंजीयन आईजी आलोक कुमार सिंह मौजूद रहे। पटवारी बोले- निष्पादक की भूमिका से हटाएं बैठक में प्रांतीय पटवारी संघ और मप्र पटवारी संघ के प्रतिनिधियों ने अपनी पुरानी मांग दोहराते हुए कहा कि पटवारियों को रजिस्ट्री प्रक्रिया में निष्पादक की भूमिका से हटाया जाए। अधिकारियों की ओर से बताया गया कि पूर्व में तय व्यवस्था में संशोधन किए गए हैं...

युवक को पीठ में चाकू मारा:मंडला से जबलपुर रेफर, जिन 2 युवकों से 1 लाख 80 उधार लेने उन्हीं ने किया हमला

मंडला शहर की राजीव कॉलोनी में बुधवार रात पैसों के लेन-देन के विवाद में चाकूबाजी की घटना सामने आई। मोंटफोर्ट स्कूल के पास रात करीब 8 बजे 36 वर्षीय इम्तियाज खान पर बदमाशों ने चाकू से हमला कर दिया। पीठ और हाथ में गंभीर चोट लगने के बाद उन्हें तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से डॉक्टर ने उन्हें मेडिकल कॉलेज जबलपुर रेफर कर दिया है। घायल इम्तियाज खान ने बताया कि उन्हें मोहल्ले के ही रहने वाले सलमान से 80 हजार और आरिफ से करीब 1 लाख रुपए लेने हैं। इसी उधारी की रकम को लेकर वे बात कर रहे थे, तभी सलमान, आरिफ और शिब्बू समेत अन्य लोग वहां आ पहुंचे। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर आरिफ ने इम्तियाज की पीठ पर चाकू से वार कर दिया, वहीं दूसरा हमला रोकने में उनके अंगूठे में चोट आ गई। जिला अस्पताल के डॉक्टर प्रवीण उइके ने बताया कि पीड़ित की पीठ पर 5 से 6 सेंटीमीटर गहरा घाव है, जिस पर टांके लगाए गए हैं। डबल मनी कारोबार से जुड़े तार, जांच शुरू वारदात के बाद इलाके में 'डबल मनी' के कारोबार को लेकर चर्चाएं गर्म हैं। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और चाकूबाजी की असली वजह व आरोपि...

रानी सराय में 160 पेड़ हटाने का मामला:इंदौर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा; दोनों पक्षों की दलीलें सुनीं

रानी सराय क्षेत्र में प्रस्तावित भूमिगत मेट्रो स्टेशन के निर्माण के लिए पेड़ों को हटाने और पक्षियों के प्राकृतिक आवास से जुड़े मामले में मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर बेंच ने सुनवाई के बाद अपना आदेश सुरक्षित रख लिया है। मामले में द नेचर वॉलंटियर्स सोसायटी के अध्यक्ष पद्मश्री भालू मोंढे की ओर से एडवोकेटअभिनव पी. धनोडकर ने पक्ष रखा। हस्तक्षेप आवेदन प्रस्तुत किया गया है। आवेदन में संयुक्त निरीक्षण रिपोर्ट का हवाला देते हुए रानी सराय क्षेत्र में मेट्रो स्टेशन के निर्माण के लिए करीब 160 पुराने पेड़ों को हटाए जाने की संभावित कार्रवाई का मुद्दा उठाया गया है। संस्था ने इन पेड़ों पर निर्भर पक्षियों के प्राकृतिक आवास और शहरी जैव विविधता पर पड़ने वाले संभावित प्रभाव को भी न्यायालय के समक्ष रखा है। आवेदन में कुछ पेड़ों पर रोज-रिंग्ड पैराकीट यानी हरे तोते और उनके घोंसलों की मौजूदगी का उल्लेख किया गया है। एक दिन के सर्वे पर उठाया सवाल सुनवाई के दौरान पक्षियों के आवास के वैज्ञानिक मूल्यांकन का मुद्दा भी सामने आया। संस्था की ओर से तर्क दिया गया कि केवल एक दिन के निरीक्षण के आधार पर क...

बामनिया-पेटलावद मार्ग पर चापलदा घाटी में कार पर पथराव:लूट की आशंका में बदमाशों ने किया हमला, तेज स्पीड में चालक पुलिस चौकी पहुंचा

झाबुआ जिले के बामनिया-पेटलावद मार्ग पर मंगलवार रात करीब 9:30 बजे चापलदा घाटी के पास एक कार पर अचानक बदमाशों ने पथराव कर दिया। बामनिया के रहने वाले जयेश सोलंकी पेटलावद से अपने परिवार के साथ लौट रहे थे, तभी यह हमला हुआ। सड़क पर पत्थर बिछे होने और घाटी का इलाका होने से लूट की मंशा जताई जा रही है। पथराव में कार के शीशे और दरवाजे टूट गए, लेकिन जयेश ने घबराने की जगह हिम्मत दिखाई और कार रोकने के बजाय उसकी रफ्तार बढ़ा दी। गाड़ी भगाकर वे सीधे बामनिया पुलिस चौकी पहुंचे और पूरी घटना की जानकारी दी। पुलिस ने शुरू किया तलाशी अभियान खबर मिलते ही बामनिया और पेटलावद पुलिस तुरंत एक्शन में आ गई। पेटलावद थाना प्रभारी निर्भयसिंह भूरिया ने बताया कि पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और पूरे इलाके में नाकाबंदी कर बदमाशों की तलाश जारी है। शुरुआती पड़ताल में कुछ और गाड़ियों पर भी पथराव की बात सामने आई है। source https://www.bhaskar.com/local/mp/jhabua/news/jhabua-bamnia-petlawad-road-attack-car-robbery-attempt-139115568.html

देवास में बकरा चोरी करने वाल गिरोह पकड़ा:350 CCTV खंगालकर 5 आरोपी गिरफ्तार, ₹6.75 लाख का सामान जब्त

देवास में पुलिस ने लग्जरी कार से बकरा-बकरी चोरी करने वाले 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से एक बकरी, ₹50 हजार नकद और करीब ₹6 लाख की मारुति सियाज कार जब्त की गई है। पुलिस के मुताबिक आरोपी महंगी कार से चोरी करने निकलते थे, ताकि किसी को शक न हो। चोरी किए गए बकरा-बकरी को कार की डिक्की में छिपाकर ले जाते थे। कई जगह चोरी का खुलासा पूछताछ में आरोपियों ने बांगर, आनंदपुर डुंगरिया, करनावद और आष्टा सहित अन्य जगहों पर बकरा चोरी की वारदातें करना बताया है। बांगर में 2 और आनंदपुर डुंगरिया में 4 बकरियां चोरी होने के मामले BNP थाने में दर्ज हैं। कुल ₹6.75 लाख का सामान जब्त पुलिस ने करीब ₹25 हजार कीमत की एक बकरी, चोरी के बकरों को बेचकर मिले ₹50 हजार और कार जब्त की है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है। source https://www.bhaskar.com/local/mp/dewas/news/dewas-goat-theft-gang-arrested-cctv-footage-luxury-car-police-139104517.html

खिलचीपुर में पिता की गैरमौजूदगी में नाबालिग कार लेकर निकला:चुपके से चलाई कार, पंचर दुकान में घुसी; दुकानदार गंभीर घायल

खिलचीपुर के काका कॉलोनी के पास 14 वर्षीय नाबालिग पिता की गैरमौजूदगी में कार लेकर सड़क पर निकल गया। नगर माध्यमिक विद्यालय के बाहर कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे की करीब आधा फीट ऊंची नाली पार करते हुए पंचर की दुकान में जा घुसी। हादसे में नाबालिग चालक और दुकान संचालक ओमप्रकाश साहू घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, नाबालिग ने पिता की इको कार की चाबी लेकर कार स्टार्ट की थी। कुछ दूरी चलाने के बाद वह कार पर नियंत्रण नहीं रख सका। कार पंचर की दुकान में घुसने के बाद आगे बढ़ी और पास स्थित बिजली के खंभे के बेस से टकराकर रुक गई। हादसे में दुकान संचालक ओमप्रकाश साहू घायल हुए। दुकान के बाहर रखी साइकिल भी कार की चपेट में आने से क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। नाबालिग और घायल दुकानदार को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। source https://www.bhaskar.com/local/mp/rajgarh/news/khilchipur-minor-car-accident-puncture-shop-injury-news-139104441.html

192 घंटे की ड्यूटी का नियम, कराई 392 घंटे:PG डॉक्टर ने की जान देने की कोशिश की, शिकायत की नहीं हुई सुनवाई, कमेटी करेगी जांच

एमजीएम मेडिकल कॉलेज के एमटीएच अस्पताल में प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग की 28 वर्षीय पीजी प्रथम वर्ष की जूनियर रेजिडेंट डॉ. सिमी यादव ने इंसुलिन का इंजेक्शन लगाकर जान देने की कोशिश की। उन्हें उपचार के लिए एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सोमवार को पूरे मामले की जांच कमेटी जांच करेगी। पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर उनका बयान लिया है। डॉक्टर के परिजनों ने सीनियर डॉक्टरों पर मानसिक प्रताड़ना, अत्यधिक ड्यूटी, गैर-चिकित्सकीय काम कराने और शिकायत के बाद कथित तौर पर टार्गेट किए जाने के गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजन ने बताया कि पीजी डॉक्टर के लिए महीने में 192 घंटे की ड्यूटी का रोस्टर है, लेकिन उनसे 392 घंटे तक काम करवाया गया। हमारे पास इसका सबूत भी है। शुरुआत में 36-36 घंटे की लगातार ड्यूटी कराई गई। बाद में 12 घंटे का रोस्टर जारी हुआ, लेकिन आरोप है कि कई दिन ड्यूटी रात 10.30, 11 और 12 बजे तक खिंचती रही। लंबे समय से शिकायत के बाद भी प्रबंधन ने कार्रवाई नहीं की। 14 फरवरी को जॉइन किया, कुछ ही समय बाद 36 घंटे की ड्यूटी परिजन के मुताबिक डॉ. सिमी ने 14 फरवरी को MGM मेडिकल कॉलेज में ...

भैसा में 60 लीटर कच्ची शराब के साथ दो गिरफ्तार:बाइक से ले जा रहे थे, पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा; एक लाख का सामान जब्त

नरसिंहपुर के स्टेशनगंज थाना क्षेत्र में सिंहपुर चौकी पुलिस ने शनिवार रात भैसा गांव के पास दो लोगों को 60 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ पकड़ा। आरोपी मोटरसाइकिल से शराब ले जा रहे थे। पुलिस ने शराब और मोटरसाइकिल समेत करीब 1 लाख रुपए का सामान जब्त किया है। घेराबंदी कर मोटरसाइकिल सवारों को पकड़ा पुलिस को अवैध शराब ले जाने की सूचना मिली थी। इसके बाद सिंहपुर चौकी पुलिस ने भैसा गांव के पास घेराबंदी की। इसी दौरान मोटरसाइकिल से शराब ले जा रहे दो लोगों को पकड़ा गया। मोहद गांव के रहने वाले हैं आरोपी पूछताछ में आरोपियों की पहचान मुकेश पिता नारायण कतिया और अन्नीलाल पिता कढ़ोरीलाल के रूप में हुई। दोनों करेली थाना क्षेत्र के ग्राम मोहद के रहने वाले हैं। आबकारी अधिनियम में केस दर्ज पुलिस ने आरोपियों के पास से 60 लीटर कच्ची महुआ शराब और शराब ले जाने में इस्तेमाल मोटरसाइकिल जब्त की। दोनों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई है। source https://www.bhaskar.com/local/mp/narsinghpur/news/narsinghpur-police-seize-illicit-liquor-bike-arrest-...

किसान की शिकायत पर तहसीलदार को मंच से फटकार:राजगढ़ में विधायक बोले- इनकी बहुत शिकायत हैं, हर काम में रोड़ा अटका रहे

राजगढ़ जिले के माचलपुर के पास गोघटपुर में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के शिविर में खिलचीपुर विधायक हजारीलाल दांगी ने जीरापुर तहसीलदार सुनील वर्मा को मंच से फटकार लगाई। शुक्रवार को किसान उदयसिंह सौंधिया की शिकायत पर विधायक ने तहसीलदार से सवाल-जवाब किए और किसानों को परेशान नहीं करने की बात कही। घटना का वीडियो शुक्रवार रात सामने आया। मकान गिरने के मुआवजे की शिकायत का मामला किसान उदयसिंह ने बताया कि बारिश में उसका मकान गिर गया था। उसने माचलपुर तहसील में मुआवजे के लिए आवेदन दिया था। आवेदन जीरापुर भेजा गया, लेकिन निराकरण नहीं होने पर उसने सीएम हेल्पलाइन 181 पर शिकायत की। किसान का आरोप है कि दो दिन पहले तहसीलदार सुनील वर्मा ने फोन कर शिकायत बंद करने के लिए दबाव बनाया। शिकायत बंद नहीं करने या पैसे मिलने पर उसके खिलाफ केस बनाने की बात कहने का भी आरोप लगाया। किसान की बात सुनने के बाद विधायक ने तहसीलदार से जवाब मांगा। 150 से ज्यादा नामांतरण निरस्त होने पर नाराजगी शिविर में नामांतरण का मुद्दा भी उठा। विधायक ने आरोप लगाया कि तहसीलदार ने दो दिन में 150 से ज्यादा किसानों के नामांत...

इंदौर में 9वीं की छात्रा से दुष्कर्म का आरोप:पड़ोसी युवक ने कमरे में ले जाकर धमकाया, 15 दिन बाद मां को बताई आपबीती

इंदौर के द्वारकापुरी थाना इलाके में एक छात्रा ने अपने पड़ोस में रहने वाले युवक पर जबरन कमरे में खींचकर ले जाने, डराकर गलत काम करने और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस ने जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचकर शुक्रवार शाम आरोपी युवक को हिरासत में लिया। वहीं, छात्रा की शिकायत पर रेप सहित गंभीर धाराओं में कार्रवाई की है। द्वारकापुरी पुलिस ने बताया कि पीड़िता के अनुसार, वह 9वीं कक्षा की छात्रा है और अपने परिवार के साथ किराए के मकान में रहती है। आरोपी अक्सर उनके घर आता-जाता रहता था। जुलाई माह में दोपहर करीब 2 बजे छात्रा जब चार्जर लेने आश्विन के घर गई, तो उसने उसे कमरे में ले जाकर मुंह दबाया और उसके साथ गलत किया। आरोपी ने छात्रा को जान से मारने की धमकी दी। इसके चलते वह चुप रही। वहीं, छात्रा के भाई को भी जान से मारने की बात कहकर घर से भगा दिया। डर के कारण पीड़िता ने कई दिनों तक किसी को कुछ नहीं बताया। करीब 15 दिन बाद जब छात्रा को पेट में दर्द और उल्टी की शिकायत हुई, तो मां ने कड़ाई से पूछताछ की। इस पर उसने पूरी आपबीती बयां की। इसके बाद परिजन पीड़िता के ...

MLA बोले-मोदी ने बिना छुट्टी 25 साल देश सेवा की:रायसेन में 25 हजार दीपों से जगमगाया चौराहा; विकसित भारत 2047 की आकृति बनाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर गुरुवार को रायसेन के महामाया चौक पर 'आशीर्वाद का एक दीया' कार्यक्रम हुआ। इस दौरान करीब 25 हजार दीप जलाए गए, जिससे पूरा परिसर रोशनी से जगमगा उठा। ड्रोन से लिए गए व्यू में पूरा परिसर रोशनी से रोशन दिखाई दिया। इस दीपोत्सव कार्यक्रम में सांची विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी, जिला पंचायत अध्यक्ष यशवंत मीणा, भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा, कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा और जिला पंचायत सीईओ कमल सोलंकी शामिल हुए। इनके साथ ही कई जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में नागरिक भी मौजूद थे। स्व-सहायता समूह की महिलाओं, लाड़ली बहना योजना की हितग्राहियों, युवाओं और विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों ने दीप जलाए। इन दीपों से 'विकसित भारत 2047' की आकृति भी बनाई गई। इस मौके पर विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सार्वजनिक जीवन के 25 सालों में लगातार देश की सेवा की है। उनके नेतृत्व में देश लगातार तरक्की कर रहा है। उन्होंने बताया कि 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर से ...

प्रोबेशन में 100% वेतन के आदेश को SC में चुनौती:सरकार ने कहा-नियम बनाने का अधिकार हमारा; हाईकोर्ट ने पूरा वेतन देने को कहा था

मध्यप्रदेश में सीधी भर्ती से नियुक्त तृतीय और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को प्रोबेशन पीरियड में 70%, 80% और 90% वेतन देने की व्यवस्था को लेकर राज्य सरकार ने हाईकोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है। हाईकोर्ट की डबल बेंच ने 8 सितंबर को इस व्यवस्था को रद्द करते हुए कर्मचारियों को नियुक्ति की तारीख से 100% वेतन देने का आदेश दिया था। राज्य सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल याचिका में हाईकोर्ट के आदेश पर रोक लगाने की मांग की है। सरकार ने इसके लिए 13 प्रमुख आधार बताए हैं। उसका कहना है कि 2019 से अब तक प्रोबेशन पर रहे कर्मचारियों को 100% वेतन के हिसाब से अंतर की राशि एक साथ देने पर राज्य के खजाने पर बड़ा अतिरिक्त भार पड़ेगा। सरकार का तर्क- एरियर देने से बजट पर पड़ेगा असर सरकार के मुताबिक पुराने कर्मचारियों के एरियर के भुगतान के साथ बढ़े हुए वेतन का असर भविष्य की भर्तियों के बजट प्रबंधन पर भी पड़ सकता है। याचिका में पुलिस, पटवारी और शिक्षक भर्ती जैसी बड़ी नियुक्तियों का उल्लेख किया गया है। राज्य का कहना है कि पुराने एरियर के भुगतान और नई भर्तियों के वित्तीय प्रबंधन क...

फर्जी IAS केस: जांच करते-करते खुद घिरे ASI:रुपए मांगने के आरोप में लाइन अटैच,धोखाधड़ी की जांच में फरियादियों-आरोपियों से पैसे मांगने की शिकायतें

फर्जी IAS तृप्ति सिंह के खिलाफ दर्ज धोखाधड़ी के मामले की जांच कर रहे बाग सेवनिया थाने के ASI मनोज शर्मा और हवलदार सुनील राठौर खुद ही जांच के घेरे में आ गए हैं। दोनों पर धोखाधड़ी के मामलों में कार्रवाई और जांच के नाम पर फरियादियों व आरोपियों से रुपए मांगने के आरोप लगे हैं। तृप्ति सिंह केस में भी रुपए मांगने की शिकायत सामने आने के बाद DCP जोन-2 विकास शहवाल ने दोनों को लाइन अटैच कर दिया। तृप्ति सिंह केस में भी रुपए मांगने का आरोप पुलिस अधिकारियों के मुताबिक ASI मनोज शर्मा बाग सेवनिया थाने में दर्ज धोखाधड़ी के कई मामलों की जांच कर रहे थे। इसी दौरान उनके और हवलदार सुनील राठौर के खिलाफ शिकायतें वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंचीं। आरोप था कि दोनों पुलिसकर्मी जांच में कार्रवाई का दबाव बनाकर फरियादियों और आरोपियों से रुपए मांगते थे। शिकायतों की जांच के दौरान फर्जी IAS तृप्ति सिंह से जुड़े मामले में भी दोनों पर रुपए मांगने के आरोप सामने आए। DCP को लगातार मिल रही शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए दोनों पुलिसकर्मियों को थाने से हटाकर पुलिस लाइन भेज दिया गया। होटल-रिसॉर्ट की लीज दिलाने के...

200 ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के साथ किसानों का भोपाल कूच:ईंटखेड़ी में रुके, यहीं भोजन किया; रात में कलेक्टर के वीडियो कॉल पर माने

अधिक बारिश से बर्बाद हुई फसलों को लेकर मंगलवार को किसानों का गुस्सा फूट पड़ा। इसके बाद भारतीय किसान संघ के बैनर तले नजीराबाद, बैरसिया और हुजूर के सैकड़ों किसान 200 से ज्यादा ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर भोपाल कूच कर गए। रात में बैरसिया रोड स्थित ईंटखेड़ी रुके और यही पर भोजन किया। किसानों की बुधवार को कलेक्टोरेट घेरने की रणनीति थी। इसके चलते उन्होंने रात में ही ईंटखेड़ी में डेरा डाल दिया। किसानों के प्रदर्शन के चलते कलेक्टोरेट के मुख्य गेट पर बैरिकेडिंग कर दी गई। रात 10.30 बजे तक किसान अपनी जिद पर अड़े रहे, लेकिन मौके पर एडीएम प्रकाश नायक ने कलेक्टर प्रियंक मिश्रा से वीडियो कॉल पर किसानों की बात कराई। प्रदर्शन की देखिए 3 तस्वीरें… 5 मिनट चली बातचीत किसान और कलेक्टर के बीच करीब पांच मिनट तक वीडियो कॉल पर बातचीत चलती रही। जिसमें कलेक्टर मिश्रा ने किसानों को भरोसा दिलाया कि उनकी मांगों का उचित निराकरण किया जाएगा। कलेक्टर के आश्वासन के बाद किसान मान गए और उन्होंने कलेक्टोरेट घेराव का कार्यक्रम स्थगित कर दिया। भारतीय किसान संघ के जिला मंत्री देवेंद्र सिंह दांगी ने बताया कि कलेक्टर, एडी...

MP मेडिकल यूनिवर्सिटी,जबलपुर का विखंडन:मामला पहुंचा हाईकोर्ट,जबलपुर विश्वविद्यालय की 4 और उज्जैन यूनिवर्सिटी को 6 संभाग देने को चुनौती

जबलपुर स्थित मध्य प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय के दो हिस्सों में किए गए पुनर्गठन को हाईकोर्ट में चुनौती दी गई है। याचिका में आरोप लगाया गया है कि प्रदेश की इकलौती मेडिकल साइंस यूनिवर्सिटी के बंटवारे में जबलपुर के साथ भेदभाव किया गया। हाईकोर्ट ने मामले को गंभीरता से लेते हुए राज्य सरकार और चिकित्सा शिक्षा विभाग को नोटिस जारी कर चार सप्ताह में जवाब मांगा है। याचिका के मुताबिक, पुनर्गठन के बाद जबलपुर विश्वविद्यालय के हिस्से में 4 संभाग आए हैं, जबकि उज्जैन में गठित धन्वंतरि विश्वविद्यालय को 6 संभाग दिए गए हैं। यह याचिका जबलपुर निवासी डॉ. पीजी नाजपांडे सहित अन्य की ओर से दायर की गई है। इसमें राजपत्र में प्रकाशित संशोधन अधिनियम और मध्य प्रदेश धन्वंतरि विश्वविद्यालय अधिनियम, 2026 की वैधानिकता को चुनौती दी गई है। याचिकाकर्ताओं का कहना है कि पुनर्गठन की प्रक्रिया समानता के सिद्धांत के अनुरूप नहीं है और यह संविधान के अनुच्छेद 14 के तहत मिले अधिकार का उल्लंघन है। विशेषज्ञ अध्ययन के बिना पुनर्गठन का आरोप याचिकाकर्ताओं के अधिवक्ता दिनेश उपाध्याय ने कोर्ट को बताया कि विश्वविद...

सबलगढ़ में 12 से अधिक पंडालों में विराजे गणपति:कहीं 8 तो कहीं 10 फीट की मूर्ति स्थापित, कई स्थानों पर शाम को महाआरती

सबलगढ़ नगर में गणेश चतुर्थी के अवसर पर श्रद्धालुओं ने पंडालों में भगवान गणेश की प्रतिमाएं पूरी श्रद्धा और उत्साह के साथ स्थापित की। बप्पा के आगमन को लेकर भक्तों की टोलियों में खास उमंग दिखाई दी। बारिश की आशंका को देखते हुए भक्तों ने प्रतिमाओं को पॉलिथीन से ढंककर पूरी सुरक्षा के साथ पंडालों तक पहुंचाया। सोमवार रात 9 बजे राम मंदिर से मंडी संतर नंबर 2 तक भगवान गणेश की 10 फीट ऊंची प्रतिमा की सवारी निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। इसके बाद भक्तों ने 8 फीट ऊंची गणेश प्रतिमा की स्थापना की। देर रात तक पंडालों में आकर्षक लाइटिंग और सजावट का काम चलता रहा और कई स्थानों पर देर शाम महाआरती आयोजित की गई। दर्जन भर से ज्यादा जगहों पर सजे पंडाल नगर में एक दर्जन से अधिक प्रमुख स्थानों पर गणपति बप्पा की प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। प्रमुख पंडालों में मंडी संतर नंबर 1, 2 और 3, धर्मपुरी गली, तिपटा बाजार, डिगर्रा गली, विवेक शर्मा (पूर्व पार्षद) के सामने, लक्ष्मण गली, रामसहाय गली, पिपरधान रोड, सीतापुर बस्ती, बेनीपुरा, रानी कुआं रोड, पोस्ट ऑफिस के पास, चंबल कॉलोनी और बद...

ऑटो मोबाइल कंपनी का पूर्व CEO कानपुर से गिरफ्तार:फर्जी सैलरी स्टेटमेंट और एक्सपीरियंस सार्टिफिकेट से बनाई थी कंपनी में ‘हाई सैलरी’ वाली जॉब

फर्जी सैलरी स्टेटमेंट और फर्जी एक्सपीरियंस सर्टिफिकेट के आधार पर ऑटोमोबाइल कंपनी में ऊंची पोस्ट और भारी-भरकम सैलरी ऐंठने वाले जालसाज पूर्व सीईओ को पुलिस ने दबोच लिया है। ग्वालियर क्राइम ब्रांच पुलिस ने आरोपी को उत्तर प्रदेश के कानपुर से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने फर्जी दस्तावेज पर दिखाया था कि वह लैंडमार्क ग्रुप में 2.80 लाख रुपए प्रति माह की सैलरी पर जॉब कर रहा था। जिसके बाद आनंद टोयोटा पर उसे वाइस प्रेसीडेंट की पोस्ट मिली फिर बाद में ग्रुप सीईओ (आफ्टर सेल्स) बनाया गया। मई 2026 में अचानक देवेन्द्र कुमार ने जॉब छोड़ दिया। जब उनके फाइनल सेटलमेंट के लिए दस्तावेज खंगाले तो यह फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ है। तभी से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। वाइस प्रेसिडेंट से बना CEO, सेटलमेंट के दौरान खुला फर्जीवाड़ा क्राइम ब्रांच से मिली जानकारी के अनुसार,देवेन्द्र कुमार दुबे (43 वर्ष), पुत्र रामनरेश दुबे, निवासी कानपुर (यूपी) को अगस्त 2025 में श्रीतुलजा भवानी ऑटोमोबाइल्स प्रा.लि जो 'अनंत टोयोटा' के नाम से जानी जाती है। इस कंपनी में ग्रुप वाइस प्रेसिडेंट के पद पर नियुक्त किया गय...

इंदौर में होटलों-खजराना मंदिर में खाद्य विभाग की जांच:फेयरफील्ड के स्टोर में मिले कॉकरोच;खजराना में गंदे फर्श पर बन रहे थे लड्डू, सैंपल लिए

इंदौर में गणेश चतुर्थी के मौके पर खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने शहर के प्रमुख होटलों और श्री खजराना गणेश मंदिर परिसर में सघन जांच अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, रसोई की स्वच्छता, भंडारण, तापमान नियंत्रण और खाद्य निर्माण प्रक्रिया की जांच की गई। टीम ने अलग-अलग प्रतिष्ठानों से 31 खाद्य नमूने लिए हैं, जिन्हें जांच के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला, भोपाल भेजा जा रहा है। सबसे गंभीर स्थिति फेयरफील्ड बाय मैरियट के स्टोर रूम में सामने आई। निरीक्षण के दौरान यहां कॉकरोच मिले। खाद्य पदार्थों की सुरक्षा के लिहाज से इसे स्वच्छता संबंधी गंभीर कमी माना गया। इसके अलावा शाकाहारी और मांसाहारी खाद्य पदार्थों का स्टोरेज एक साथ पाया गया। लगभग सभी कूड़ेदान खुले मिले और गीले-सूखे कचरे का अलगाव भी उचित तरीके से नहीं किया जा रहा था। बुफे में कई तैयार खाद्य पदार्थ बिना ढके रखे मिले। इससे बाल, धूल अथवा अन्य माध्यमों से खाद्य पदार्थों के दूषित होने की आशंका जताई गई। स्टोरेज रूम में कच्ची खाद्य सामग्री के पैकेट पर आसानी से हटाए जा सकने वाले लेबल भी मिले। पानी की जांच ...

‘छात्रों की गूंज’ से पहले छात्रों के असली सवाल:AI, शिक्षक, खेल और अनुशासन पर हो बात; शिक्षा और रोजगार के मुद्दों का समाधान चाहिए

19 सितंबर को इंदौर में होने वाले राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर सियासी हलचल के बीच अब छात्रों के अपने मुद्दे भी सामने आने लगे हैं। कार्यक्रम के लिए लाखों में रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं, लेकिन कितने हुए हैं इसे लेकर अब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कुछ कहने की स्थिति में नहीं है। इस मामले में भाजपा-कांग्रेस के बीच कार्यक्रम को लेकर बयानबाजी जारी है, लेकिन छात्रों का कहना है कि मंच केवल राजनीतिक भाषणों तक सीमित नहीं रहना चाहिए। यहां शिक्षा व्यवस्था, AI, खेल, शिक्षक प्रशिक्षण और कॉलेजों में अनुशासन जैसे उनके वास्तविक मुद्दों पर भी बात होनी चाहिए। छात्रों के मुताबिक किसी भी बड़े आयोजन की सफलता तभी मानी जाएगी जब उसमें छात्रों की रोजमर्रा की समस्याओं और भविष्य से जुड़े सवालों की आवाज सत्ता और व्यवस्था तक पहुंचे। उनका कहना है कि राजनीतिक मंच से ज्यादा जरूरी समस्याओं के समाधान का मंच तैयार करना है। आइए जानते हैं इस बारे में क्या कहती है इंदौर के जेन जी… source https://www.bhaskar.com/local/mp/indore/news/indore-rahul-gandhi-chhatron-ki-goonj-event-...

ड्रोन से निगरानी के बाद जुए की फड़ पर छापा:एक किमी दूर तक कैमरों से नजर, पुलिस पहुंचने से पहले जुआरी भागे

क्राइम ब्रांच ने रविवार तड़के स्टेशन बजरिया इलाके में बड़ी कार्रवाई करते हुए जुए की फड़ का भंडाफोड़ किया। कार्रवाई निगरानी बदमाश शफीक उर्फ मास्साब के घर पर की गई। पुलिस के मुताबिक, आरोपी हाईटेक तरीके से जुए का नेटवर्क संचालित कर रहे थे। इसके लिए घर के आसपास कैमरे लगाए गए थे, जिनकी मदद से करीब एक किलोमीटर दूर तक निगरानी की जाती थी। क्राइम ब्रांच की टीम ने ड्रोन से इलाके की निगरानी करने के बाद मकान पर दबिश दी। हालांकि, पुलिस टीम के पहुंचने से पहले ही घर में जुआ खेल रहे कई लोग मौके से भाग निकले। पुलिस ने जब्त की कारें पुलिस को मौके से जुए में इस्तेमाल ताश के पत्ते और हजारों रुपए की नकदी मिली है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने जुआ संचालित करने के आरोप में शफीक उर्फ मास्साब समेत तीन अन्य लोगों को हिरासत में लिया है। वहीं, शफीक का बेटा और स्टेशन बजरिया इलाके का कुख्यात बदमाश रूसी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। पुलिस ने मौके से रूसी की BMW कार समेत चार कारें जब्त की हैं। अब पुलिस फरार रूसी की तलाश कर रही है। साथ ही, जुए के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और पैसों के लेन-देन क...

इंदौर में सुबह से रिमझिम, शाम को तेज बारिश:कई इलाकों में झमाझम; सीजन में अब तक 22 इंच बरसा पानी, कई जगह जाम

इंदौर में शनिवार को सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला रहा। शहर में रुक-रुककर बारिश का दौर जारी रहा। दिनभर बादल छाए रहे और शहर के कई हिस्सों में बारिश हुई। हालांकि, देर शाम अचानक बारिश ने जोर पकड़ लिया, जिससे सड़कों पर पानी बहता नजर आया। मौसम विभाग के अनुसार, शाम साढ़े पांच बजे तक शहर में करीब आधा इंच बारिश दर्ज की जा चुकी थी। इसके साथ ही इस मानसून सीजन में अब तक इंदौर में करीब 22 इंच बारिश हो चुकी है। दिनभर रुक-रुककर हुई बारिश के बाद शाम को हुई तेज बारिश से मौसम सुहाना हो गया। बारिश के कारण कुछ देर के लिए शहर के बंगाली चौराहा, पाटनीपुरा, विजय नगर में जाम की स्थिति बनी। हालाकि कुछ ही मिनटों में जाम खुल गया। कई इलाकों में कुछ देर के लिए बारिश का दौर तेज रहा। लोगों को उमस और गर्मी से भी राहत मिली। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, रात में भी बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है। कुछ इलाकों में तेज बारिश हो सकती है। लगातार बारिश के कारण शहर के निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बनने की आशंका भी है। बारिश के चलते शाम के समय सड़कों पर यातायात की रफ्तार भी प्रभावित हुई। मौसम के अगल...

इंदौर में टूटते रिश्तों को लोक अदालत ने जोड़ा:24 दंपतियों ने मतभेद खत्म, फिर साथ रहने राजी, 103 पारिवारिक मामले हुए खत्म

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट की इंदौर में शनिवार को आयोजित नेशनल लोक अदालत में आपसी सुलह और समझाइश से 241 मामलों का निराकरण किया गया। कुल 537 प्रकरण सुनवाई के लिए रखे गए थे। निराकृत मामलों में करीब 3 करोड़ 19 लाख रुपए के अवार्ड पारित हुए। इससे 1170 पक्षकार लाभांवित हुए। फैमिली कोर्ट में 512 केस रखे गए। इनमें से 103 मामलों का राजीनामे के आधार पर निराकरण हुआ। खास बात यह रही कि इनमें करीब 24 दंपतियों ने आपसी मतभेद खत्म कर दोबारा साथ रहने का फैसला किया। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली के निर्देश पर आयोजित वर्ष 2026 की तीसरी नेशनल लोक अदालत का शुभारंभ हाईकोर्ट की इंदौर खंडपीठ के प्रशासनिक न्यायाधिपति सुबोध अभ्यंकर, न्यायाधिपति राजेंद्र कुमार वाणी और न्यायाधिपति जय कुमार पिल्लई ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। हाई कोर्ट में 537 मामले रखे, 241 का निराकरण लोक अदालत में सिविल, एमएसीटी, रिट, क्रिमिनल और अन्य प्रकृति के कुल 537 मामले सुनवाई के लिए रखे गए थे। न्यायाधिपति राजेंद्र कुमार वाणी और न्यायाधिपति जय कुमार पिल्लई की खंडपीठों के समक्ष मामलों की सुनवाई हुई। आपसी सहमति और सुल...

पं. खुशीलाल कॉलेज की कैंटीन में सड़ी प्याज मिली:ब्रेड की एक्सपायरी डेट 10 दिन पहले खत्म हुई; फिर भी उपयोग कर रहे थे

भोपाल के पं. खुशीलाल शर्मा शासकीय आयुर्वेदिक कॉलेज परिसर में संचालित कैंटीन में स्वच्छता, हाइजीन, खाद्य पदार्थों के सुरक्षित निर्माण एवं भंडारण को लेकर बड़ी कार्रवाई की गई। यहां सड़ी हुई प्याज रखी थी। वहीं, जिस ब्रेड की एक्सपायरी डेट 10 दिन पहले खत्म हो गई थी, उसका उपयोग किया जा रहा था। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने कॉलेज परिसर में विद्यार्थियों के लिए संचालित नवीन कैंटीन का निरीक्षण किया। इस दौरान कैंटीन में खाद्य पदार्थों के निर्माण एवं भंडारण से संबंधित व्यवस्थाओं में कई अनियमितताएं पाई गईं। कैंटीन में सेलिब्रेशन इवेंट एंड इंटरटेंमेंट केटरिंग के जरिए भोजन तैयार किया जाना सामने आया। निरीक्षण में कैंटीन में साफ-सफाई एवं हाइजीन की उचित व्यवस्था नहीं होना, खाद्य सामग्री का उचित एवं सुरक्षित तरीके से भंडारण नहीं किया जाना और खाद्य पदार्थों के निर्माण में प्रयुक्त सामग्री की गुणवत्ता एवं भंडारण व्यवस्था संतोषजनक नहीं होना पाया गया। वहीं, सैंडविच ब्रेड की बेस्ट बिफोर अवधि समाप्त होने के लगभग 10 दिन बाद भी उसे कैंटीन में सैंडविच तैयार करने के लिए उपयोग किया जाना पाया गया। इसके...

उज्जैन में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी पकड़ाया:सुलभ कॉम्प्लेक्स में वारदात, भागने की कोशिश के बाद कोर्ट ने भेजा जेल

उज्जैन के जीवाजीगंज थाना क्षेत्र में 9 साल की नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने तुरंत गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी ने पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश भी की, लेकिन पुलिसकर्मियों ने उसे तुरंत पकड़ लिया। आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। पुलिस के मुताबिक, यह घटना 9 सितंबर को जीवाजीगंज थाना क्षेत्र के तिलकेश्वर इलाके में हुई थी। आरोप है कि तिलकेश्वर तिराहे पर बने सुलभ कॉम्प्लेक्स में 9 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया गया। बच्ची के परिवार ने 10 सितंबर को जीवाजीगंज थाने पहुंचकर मामले की शिकायत की थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांसापुरा तलाई निवासी अकबर उर्फ भय्या पिता असलम हेला (35) के खिलाफ मामला दर्ज किया। आरोपी पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 64(2)(m), 65(2), 351(3) और पॉक्सो एक्ट की धारा 5(एल)/6 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एक पुलिस टीम बनाई गई थी। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद घटनास्थल पर कार्रवाई के लिए आरोपी को ले जाया जा रहा था। इसी दौरान उसने पुलिस हि...

सीवरलाइन कार्यों की धीमी रफ्तार से कलेक्टर नाराज:बोले- क्वालिटी के साथ सीवर लाइन और सड़कों के रेस्टोरेशन के कार्य हो

जिले के शहरों में चल रहे सीवर लाइन के काम की गुरुवार को कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने समीक्षा की। कलेक्ट्रेट में हुई बैठक में उन्होंने सीवर लाइन के काम की धीमी गति पर नाराजगी जताई। उन्होंने एमपीयूडीसी के अधिकारियों को तय समय सीमा में काम पूरा कराने और काम के बाद सड़कों का रेस्टोरेशन गुणवत्ता के साथ कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि सीवर लाइन के काम से सड़कों की स्थिति प्रभावित नहीं होनी चाहिए। जिन स्थानों पर सीवर लाइन का काम पूरा हो चुका है, वहां तुरंत सड़क रेस्टोरेशन कराया जाए। उन्होंने सीवर लाइन के बाद सड़क रेस्टोरेशन से जुड़ी सीएम हेल्पलाइन और अन्य माध्यमों से मिलने वाली शिकायतों का प्राथमिकता से निराकरण करने के निर्देश भी दिए। वार्डवार तैयार होगी काम की रिपोर्ट कलेक्टर ने नगर के सभी वार्डों की वार्डवार जानकारी तैयार करने को कहा। इसमें सीवर लाइन के काम को तीन श्रेणियों में बांटकर ग्रीन, ऑरेंज और लाल रंग से चिन्हित किया जाएगा। ग्रीन में पूरे हो चुके, ऑरेंज में प्रगतिरत और लाल रंग में अधूरे कामों को दिखाया जाएगा। सभी वार्डों की अपडेट जानकारी पीपीटी के माध्यम से प्रस्...

20 साल की युवती ने चुना संन्यास का रास्ता:परिवार के विरोध पर हाई कोर्ट का आदेश; जीवन का फैसला खुद लेने के लिए स्वतंत्र

मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर खंडपीठ ने 20 वर्षीय युवती के जैन दीक्षा लेने के फैसले को उसके धार्मिक और मौलिक अधिकार से जुड़ा मामला मानते हुए उसकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि बालिग व्यक्ति को अपनी पसंद के अनुसार धर्म का पालन करने और धार्मिक जीवन अपनाने का अधिकार है। इस अधिकार से किसी भी स्थिति में समझौता नहीं किया जा सकता। युवती ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर बताया कि वह श्वेतांबर जैन धर्म से प्रभावित है और सांसारिक जीवन छोड़कर जैन साध्वी के रूप में दीक्षा लेना चाहती है। हालांकि, उसके माता-पिता और अन्य रिश्तेदार उसके इस फैसले का विरोध कर रहे हैं। युवती ने आशंका जताई कि परिवार के सामाजिक प्रभाव के कारण उसकी स्वतंत्रता प्रभावित हो सकती है और उसे अपनी धार्मिक इच्छा के अनुसार जीवन अपनाने से रोका जा सकता है। कोर्ट बोला बालिग अपने जीवन का फैसला लेने के लिए स्वतंत्र मामले की सुनवाई जस्टिस संदीप एन. भट्ट की एकल पीठ ने की। कोर्ट ने युवती के माता-पिता की भावनाओं और उनकी पीड़ा के प्रति सहानुभूति जताई, लेकिन साथ ही स्पष्ट किया कि युवती बालिग ...

MP में यात्री परिवहन विजन समिट-2026:75% ग्राम पंचायतों को बस सेवा से जोड़ने की तैयारी, 15 हजार से ज्यादा सार्वजनिक बसें चलेंगी

मध्यप्रदेश में यात्री परिवहन व्यवस्था को आधुनिक, सुरक्षित, सुगम और पर्यावरण-अनुकूल बनाने के लिए यात्री परिवहन विजन समिट-2026 आयोजित किया जा रहा है। समिट में प्रदेश की परिवहन व्यवस्था को बेहतर बनाने के साथ निवेश, रोजगार और उद्योग के नए अवसर बढ़ाने पर मंथन होगा। समिट में देशभर से परिवहन विशेषज्ञ, निजी बस ऑपरेटर, उद्योग जगत के प्रतिनिधि और नीति-निर्माता शामिल होंगे। विशेषज्ञों के सुझावों के आधार पर भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए यात्री परिवहन का रोडमैप तैयार किया जाएगा। प्रदेश की 75% ग्राम पंचायतों को बस सेवा से जोड़कर ग्रामीण कनेक्टिविटी मजबूत करने की भी योजना है। 15 हजार से ज्यादा सार्वजनिक बसें चलेंगी मध्यप्रदेश यात्री परिवहन एवं अधोसंरचना लिमिटेड के ‘मोबिलिटी विजन: 2030’ के तहत प्रदेश में 15 हजार से अधिक आधुनिक सार्वजनिक बसें संचालित करने का लक्ष्य है। इनसे प्रतिदिन 30 लाख से अधिक यात्रियों को सुरक्षित परिवहन सुविधा मिलने का दावा किया गया है। इसके साथ ही 180 से अधिक बस स्टैंड, टर्मिनल और डिपो का कायाकल्प किया जाएगा। इलेक्ट्रिक बसों के विस्तार पर जोर कार्बन ...

जेल गए दंपती के बेटे को अचानक तबीयत बिगड़ी:जहर देने का आरोप, बुजुर्ग पिता को कुएं में फेंकने के आरोप में बंद हैं माता-पिता

बैतूल के बोरदेही थाना क्षेत्र के टुराबोरगांव में बुजुर्ग पिता को कुएं में फेंकने के आरोप में जेल गए दंपती के मानसिक रूप से कमजोर बेटे की मंगलवार को तबीयत बिगड़ गई। परिजन ने आरोप लगाया कि उसे कोल्ड ड्रिंक में जहरीला पदार्थ मिलाकर पिलाया गया। युवक को पहले मुल्ताई CHC ले जाया गया, जहां से बैतूल जिला अस्पताल रेफर किया गया। उसका इलाज चल रहा है। युवक के भाई अजय पवार के अनुसार, मंगलवार सुबह करीब 10 बजे सोनम नाम की महिला और दो-तीन अन्य लोग उनके घर आए थे। अजय का आरोप है कि इन लोगों ने कोल्ड ड्रिंक में जहरीला पदार्थ मिलाकर युवक को पिलाया। अजय के मुताबिक, कोल्ड ड्रिंक पीने के कुछ देर बाद युवक को चक्कर आने लगे और उल्टियां होने लगीं। घटना के समय अजय घर पर नहीं था। लौटने पर उसने भाई को उल्टी करते देखा। युवक ने बताया कि कुछ लोग घर आए थे। ठंडा बताकर उसे कुछ पिला गए। अजय ने बताया कि उसे घर में एक डिब्बी मिली, जिसे वह कथित जहरीले पदार्थ का बता रहा है। उसने इसका फोटो भी लिया है। हालत बिगड़ने पर उसने 108 एंबुलेंस बुलाकर युवक को मुल्ताई अस्पताल पहुंचाया। भाई ने जमीन विवाद से जोड़ा मामला ...

रीवा के संजय गांधी अस्पताल में महिला की मौत:नाराज परिजनों ने किया हंगामा, इलाज में लापरवाही का आरोप, डॉक्टरों पर कार्रवाई की मांग

रीवा में संजय गांधी अस्पताल में भर्ती सतना निवासी अर्चना गुप्ता की सोमवार रात इलाज के दौरान मौत हो गई। इसके बाद नाराज परिजनों ने हंगामा किया। मंगलवार को परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल के मेन गेट के बाहर धरना शुरू कर दिया। वे जिम्मेदार डॉक्टरों पर कार्रवाई और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं। परिजनों का आरोप है कि अर्चना की देखरेख में लापरवाही बरती गई, उसके शरीर पर कीड़े पड़ गए थे। हादसे के बाद अस्पताल में कराया था भर्ती परिजनों के मुताबिक, 30 अगस्त को स्कूटी हादसे के बाद अर्चना को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनका कहना है कि भर्ती के समय वह बातचीत कर रही थीं। करीब पांच दिन बाद तबीयत बिगड़ने पर उन्हें ICU-2 में शिफ्ट किया गया। परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप परिजनों ने इलाज और देखरेख में लापरवाही का आरोप लगाया। उनका दावा है कि मरीज की हालत गंभीर होने के बावजूद बेहतर इलाज के लिए दूसरे अस्पताल रेफर नहीं किया गया। आईसीयू में वीडियो बनाने पहुंचे परिजनों का आरोप है कि डॉक्टर ने उनका मोबाइल भी जब्त कर लिया। अस्पताल प्रबंधन ने आरोपों को बताया निरा...

सागर-रीवा संभाग के 6 जिलों में आज भारी बारिश:MP के ऊपरी हिस्से में दो सिस्टम सक्रिय; 4 दिन असर रहेगा

मध्य प्रदेश के ऊपरी हिस्से में मानसूनी बारिश के दो सिस्टम एक्टिव है। इस वजह से अगले चार दिन तक तेज बारिश का दौर बना रहेगा। सोमवार को रीवा और सागर संभाग के 6 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है। मालवा-निमाड़ यानी, इंदौर और उज्जैन संभाग में हल्की बारिश होने का अनुमान है। मौसम केंद्र (IMD) भोपाल के अनुसार, अगले 24 घंटे में निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना और रीवा में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। वहीं, भोपाल, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, विदिशा, इंदौर, धार, आलीराजपुर, बुरहानपुर, बड़वानी, खंडवा, खरगोन, झाबुआ, उज्जैन, नीमच, आगर-मालवा, मंदसौर, शाजापुर, देवास, रतलाम, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, ग्वालियर, गुना, शिवपुरी, दतिया, अशोकनगर, मुरैना, भिंड, श्योपुर, जबलपुर, कटनी, छिंदवाड़ा, सिवनी, नरसिंहपुर, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, पांढुर्णा, सीधी, सिंगरौली, मऊगंज, मैहर, शहडोल, उमरिया, अनूपपुर, सागर और दमोह में कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश हो सकती है। भोपाल के डैमों के गेट खुले इससे पहले रविवार को प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश हुई। भोपाल के कलियासोत बांध के दो गेट फिर खोल दिए गए। शनिव...

'भास्कर समाधान' का असर... जलभराव की समस्या हुई दूर:पार्षद कमलेश कालरा बने आज के 'पब्लिक स्टार'; आपकी शिकायत भी पहुंच सकती है जिम्मेदारों तक

इंदौर के अलग-अलग वार्डों से सामने आ रही जनसमस्याओं के समाधान में दैनिक भास्कर एप का 'भास्कर समाधान' सेगमेंट लगातार प्रभावी साबित हो रहा है। इस मंच के जरिए नागरिक अपने क्षेत्र की समस्याएं सीधे संबंधित विभागों, अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों तक पहुंचा रहे हैं। शिकायत सामने आते ही जिम्मेदार उसका संज्ञान लेकर कार्रवाई कर रहे हैं। इससे कई इलाकों में लोगों को उनकी रोजमर्रा की समस्याओं से राहत मिली है। (आमजन से जुड़ी जनसमस्याएं और शहर की जमीनी हकीकत पोस्ट करने के लिए यहां क्लिक करें...) वार्ड 65 के पार्षद कमलेश कालरा बने आज के 'पब्लिक स्टार' वार्ड 65 के जीवन दीप कॉलोनी निवासी करण रामचंदानी ने 'भास्कर समाधान' पर शिकायत की थी। उन्होंने बताया कि पानी की निकासी वाली जगह पर निर्माण के समय से पत्थर और कचरा पड़ा था। इससे बारिश में पानी जमा होने के साथ कीचड़ की समस्या हो रही थी। शिकायत मिलने के बाद आज के पब्लिक स्टार पार्षद कमलेश कालरा ने मामले को संज्ञान में लिया और समस्या का समाधान कराया। एप से लोगों को मिल रहा समाधान मछली बाजार: 20 दिन से पड़ा कचरा उठवाया वा...

रविदास जयंती के उपलक्ष्य में निकली समरसता यात्रा:पिपरिया विधायक बोले- भारत को विश्वगुरु बनाने के लिए भेदभाव मिटाना होगा

पिपरिया में संत शिरोमणि रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में 'समरसता संकल्प यात्रा' निकाली जा रही है। इसी कड़ी में पिपरिया ग्रामीण मंडल के खापरखेड़ा में रविवार शाम 'सामाजिक समरसता संकल्प कलश यात्रा' का आयोजन हुआ। कलश यात्रा का शुभारंभ ग्राम पंचायत हथवास स्थित रविदास मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ हुआ। इसके बाद यात्रा झील पिपरिया होते हुए खापरखेड़ा पहुंची। गांव में निकाली गई यात्रा में विधायक ठाकुरदास नागवंशी और नगर पालिका अध्यक्ष नीना नागपाल सहित तमाम जनप्रतिनिधि अपने सिर पर कलश रखकर शामिल हुए। ग्रामीणों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर जुलूस का स्वागत किया। विधायक नागवंशी ने क्या कहा? समारोह के मुख्य अतिथि विधायक ठाकुरदास नागवंशी ने कहा कि भारत को विश्वगुरु बनाने के लिए समाज से छुआछूत और भेदभाव मिटाकर समानता लानी होगी, अन्यथा हिंदू समाज जातियों में बंटा रहेगा। पूर्व जिलाध्यक्ष माधव दास अग्रवाल ने भी विचार व्यक्त किए। बड़ी संख्या में मौजूद रहे जनप्रतिनिधि कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य बृजकुमार पठारिया, अरविंद राय, अनिल साहू, एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष...

ग्वालियर की महल रोड पर सड़क हादसा:सिंधिया छतरी के सामने रात में डिवाइडर में घुसी अनियंत्रित स्कॉर्पियो, कई राहगीर बाल-बाल बचे

शहर के अति-व्यस्त क्षेत्र महल रोड पर रविवार रात को एक बड़ा सड़क हादसा टल गया। महाराज सिंधिया की छतरी के ठीक सामने एक अनियंत्रित स्कॉर्पियो गाड़ी सीधे सड़क के डिवाइडर पर जा चढ़ी और जोर का धमाका हुआ। गनीमत रही कि हादसे के समय सड़क पर चल रहे कई राहगीर वाहन की चपेट में आने से बच गए और बड़ा हादसा होने से टल गया। घटना के बाद आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया और लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। स्कूटी को बचाने के चक्कर में हुआ हादसा, भिंड के निवासी की है कार सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर स्कॉर्पियो गाड़ी को अपने कब्जे में लिया और जांच शुरू की। वाहन के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर पुलिस ने जब पड़ताल की, तो पता चला कि यह कार भिंड निवासी सोनी दीक्षित के नाम पर पंजीकृत है। पुलिस द्वारा संपर्क किए जाने पर कार मालिक सोनी दीक्षित ने बताया कि उनका एक रिश्तेदार कार मांगकर ग्वालियर लेकर गया था। कार में सवार युवक सुरक्षित, पुलिस कर रही पड़ताल कार में सवार युवक हादसे में पूरी तरह सुरक्षित है। प्राथमिक पूछताछ में चालक का कहना था कि अचानक सामने आई एक स्कूटी को बचाने के प्रय...

नर्मदापुरम में नाबालिग का अपहरण कर रेप:शादी का झांसा देकर राजस्थान ले गया प्रेमी, किराए के रूम में किया गलत काम

नर्मदापुरम के माखननगर थाना क्षेत्र में 17 साल की नाबालिग को शादी का झांसा देकर राजस्थान ले जाने और दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक गांव का ही आरोपी राहुल कहार (24) नाबालिग को 22 अगस्त को घर से भगाकर राजस्थान के भीलवाड़ा ले गया था। वहां उसने किराए का कमरा लेकर नाबालिग को रखा और पुलिस से बचने के लिए मोबाइल बंद कर लिया। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और साइबर सेल की मदद से आरोपी की लोकेशन का पता लगाया। शुक्रवार को भीलवाड़ा से नाबालिग को बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर नर्मदापुरम लाया गया। शनिवार को मेडिकल और कार्रवाई के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। मोबाइल बंद कर पुलिस से बचने की कोशिश माखननगर थाना प्रभारी कंचन सिंह ठाकुर ने बताया कि नाबालिग के पिता ने उसके लापता होने की शिकायत थाने में दर्ज कराई थी। परिजनों ने गांव के ही राहुल कहार पर नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाकर ले जाने का शक जताया था। आरोपी भी घटना के बाद से गायब था और उसने अपना मोबाइल बंद कर लिया था। इसके बावजूद पुलिस लगातार तकनीकी साक्ष्यों के जरिए उसकी गतिविधियों...

भारत आदिवासी पार्टी ने जिला-तहसील कार्यकारिणी का विस्तार किया:हरीश भील जिला उपाध्यक्ष और शौकीन तावड़ मनासा तहसील अध्यक्ष बने

नीमच में भारत आदिवासी पार्टी (BAP) ने संगठन को मजबूत करने और गांवों में सक्रियता बढ़ाने के लिए बैठक की। यह बैठक शनिवार को मेसी शोरूम चौराहे के पास अंबेडकर सर्किल पर हुई। इसमें जिला और तहसील कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। पार्टी ने कई बड़े पदों पर नए पदाधिकारी और सदस्य बनाए हैं। जिला अध्यक्ष राजवीर खराड़ी ने सभी नए पदाधिकारियों और सदस्यों को बधाई दी। उन्होंने उनसे संगठन की विचारधारा को गांव-गांव तक पहुंचाने और जल, जंगल, जमीन व समाज के हक-अधिकारों के लिए आवाज उठाने को कहा है। इनकी हुई नियुक्ति जिला कार्यकारिणी में हरीश भील (रावणरुंडी) को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है। राकेश मॉल (मोरका, जावद) जिला महामंत्री और विजय चौहान (नीमच) जिला प्रचार मंत्री बने हैं। इसके साथ ही, रिटायर्ड फौजी ओमप्रकाश कंडारा, विनोद नायक, अरुण खड़गे, गोपाल, अरुण भील और विक्रम भील को जिला कार्यकारिणी में सदस्य के तौर पर शामिल किया गया है। तहसील स्तर पर संगठन को तेज करने के लिए शौकीन तावड़ (पिपलियाखुर्द) को मनासा तहसील अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। विक्रम वडेरा (गुजरखेड़ी) को जावद तहसील अध्यक्ष बनाय...

इंदौर में भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष के सामने विवाद:श्याम टेलर को खाना खिलाने घर ले जाने की बात पर दो पक्षों में बहस

भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर शुक्रवार रात इंदौर के मल्हारगंज थाना क्षेत्र के राजमोहल्ला स्थित कॉलोनी में गोगा नवमी के अवसर पर आयोजित छड़ी पूजा में शामिल होने पहुंचे थे। पूजा में करोसिया और बैरवे समाज के लोग मौजूद थे। पूजा संपन्न होने के बाद श्याम टेलर के वहां से निकलने के दौरान एक व्यक्ति द्वारा उन्हें घर ले जाकर खाना खिलाने की बात कहने पर विवाद की स्थिति बन गई। खाना खिलाने की बात पर शुरू हुई बहस सूत्रों के मुताबिक, रात करीब 10 बजे श्याम टेलर छड़ी पूजन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कॉलोनी में पहुंचे थे। पूजा पूरी होने के बाद जब वे वहां से रवाना होने लगे, तभी हेमंत नाम के व्यक्ति ने उन्हें अपने घर ले जाकर खाना खिलाने की बात कही। इस पर दूसरे पक्ष के अभिषेक के लोगों ने मना कर दिया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच पहले कहासुनी हुई और देखते ही देखते बहस बढ़ने लगी। मौके पर विवाद की स्थिति बनती देख श्याम टेलर को तत्काल वहां से रवाना कर दिया गया। अध्यक्ष के जाने के बाद इलाके में हुआ विवाद श्याम टेलर के मौके से निकलने के बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद और बढ़ गया। सूच...