Skip to main content

ग्वालियर के होटल में पहुंचे मंत्री को नहीं मिली सीट:नरेंद्र शिवाजी पटेल को पहचान नहीं पाया स्टाफ, फूड विभाग के अमले ने लिए सैंपल

ग्वालियर में रविवार रात को प्रदेश के लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल को उस समय गुस्सा आ गया जब वह एक होटल में डिनर के लिए पहुंचे, लेकिन होटल मैनेजर व स्टाफ ने उनको पहचाना नहीं। रविवार होने के चलते होटल में डिनर के लिए सीट रिजर्व थीं। सीट के लिए न सुनते ही मंत्री पटेल को गुस्सा आ गया। उन्होंने तत्काल होटल में गंदगी की बात कहते हुए फूड विभाग का अमला बुला लिया। होटल मैनेजर को जैसे ही पता लगा कि जिसको उन्होंने सीट के लिए इंतजार करने के लिए कहा था वह खुद प्रदेश के लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल हैं। इसके बाद वहां तत्काल भाजपा जिलाध्यक्ष, मीडिया प्रभारी और पुलिस अधिकारी पहुंच गए। इसके बाद होटल वालों को अपनी गलती समझ में आ गई। मंत्रीजी को सीट मिली और मामला सुलझ गया। ग्वालियर में रविवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री व मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर के बेटे की शादी का समारोह था। जिसमें शामिल होने के लिए प्रदेश सरकार के लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ग्वालियर पहुंचे थे। शादी समारोह में शामिल होने के बाद वह रात को एसएसपी ऑफिस के पीछे पटेल नगर में क्वालिटी रेस्टोंरेंट पहुंचे थे। जब मंत्री पटेल होटल पहुंचे तो वह कुर्ता पायजामा में न होकर फॉर्मल ड्रेस कोड में थे। जिस पर होटल स्टाफ उनको पहचान नहीं सका। होटल में रविवार के चलते भीड़ थी, जिस कारण मंत्री को सीट नहीं दी गई। एक तो पहचाना नहीं दूसरा सीट भी नहीं मिली। इसके बाद लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री पटेल ने तत्काल फूड विभाग की टीम को बुला लिया। फूड विभाग ने लिए किचन में फूड के सैंपल इसके बाद फूड विभाग, भाजपा नेता व जिलाध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया पुलिस अधिकारी होटल क्वालिटी पहुंच गए। यहां फूड विभाग की टीम ने किचन में खाद्य सामग्री के सैंपल लिए। इसके बाद होटल वाले माफी मांगने लगे। यह होटल भी किसी भाजपा नेता का बताया जाता है। दिन में अस्पतालों का किया निरीक्षण प्रदेश के लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने ग्वालियर प्रवास के दौरान रविवार को जिले के विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों का निरीक्षण कर कार्य प्रगति की समीक्षा की। प्रथम चरण में पटेल ने जयारोग्य हॉस्पिटल में क्रिटिकल केयर ब्लॉक (CCHB) के नवीन निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण किया और कार्य की गुणवत्ता तथा समयबद्धता सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर से सौजन्य भेंट के दौरान मंत्री पटेल ने उप नगर ग्वालियर स्थित बिरला नगर में निर्माणाधीन 100 बिस्तरीय सिविल अस्पताल का निरीक्षण किया। मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने कहा कि विरला नगर सिविल अस्पताल आने वाले समय में क्षेत्र के नागरिकों को सुलभ, सस्ती एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

source https://www.bhaskar.com/local/mp/gwalior/news/why-did-the-public-health-minister-get-angry-in-the-hotel-134964604.html

Comments

Popular posts from this blog

डबरा सिटी थाने के आरक्षक ने की आत्महत्या:सरकारी क्वार्टर में फांसी लगाकर दी जान, मुरैना जिले के रहने वाले थे

डबरा सिटी थाने में पदस्थ एक आरक्षक ने शुक्रवार देर रात अपने सरकारी क्वार्टर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना की खबर मिलते ही एसडीओपी समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए। फिलहाल फॉरेंसिक टीम और ग्वालियर से सीनियर अफसरों के आने का इंतजार किया जा रहा है। डबरा एसडीओपी सौरभ कुमार ने सुसाइड की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे उसका शव फांसी पर लटका मिला है। ग्वालियर से फॉरेंसिक टीम मौके पर बुलाई गई है। आत्महत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। मामले की जांच की जा रही है। भाई के फोन न उठाने पर खुला राज मृतक आरक्षक की पहचान मुरैना जिले के पोरसा के रहने वाले राघवेंद्र तोमर के रूप में हुई है। वे मध्य प्रदेश पुलिस में सिपाही थे और पिछले करीब एक साल से डबरा के सिटी थाने में तैनात थे। वे थाना बिल्डिंग के ठीक पीछे बने सरकारी क्वार्टर में रह रहे थे। यह घटना देर रात तब सामने आई जब राघवेंद्र के भाई मोनू ने उन्हें फोन किया, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। इसके बाद मोनू ने डबरा थाने में ही तैनात दूसरे आरक्षक मिंटू परिहार को फोन कर भाई से बात न हो पाने की बा...

2 साल के बच्चे की टंकी में डूबने से मौत:इंदौर में बड़े पिता पानी भरने हौज का ढक्कन खोलकर गए थे; वापस लौटे तो डूबा मिला मासूम

इंदौर के पास बेटमा में मंगलवार को 2 साल के बच्चे की डूबने से मौत हो गई। बच्चे के बड़े पिता टंकी भरने के लिए नीचे की हौज का ढक्कन खोलकर गए थे। जब वे वापस आए तो बच्चा पानी में डूबा हुआ मिला। उसे परिवार के लोग दो अस्पतालों में लेकर गए, लेकिन उसकी जान बच नहीं सकी। बेटमा पुलिस के अनुसार, प्रिंस पुत्र उमेश मिश्रा को उसके बड़े पिता करण सिंह एमवाय अस्पताल लेकर दोपहर में पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। करण सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह उन्हें घर पर पानी की टंकी भरनी थी। उन्होंने 5 फीट की हौज का ढक्कन खोलकर मोटर लगाई और बाहर चले गए। करीब आधे घंटे बाद जब वे वापस आए, तो प्रिंस घर में नहीं मिला। उन्होंने घर के लोगों से पूछा, तो उन्हें बताया गया कि बच्चा बाहर खेल रहा है। कुछ देर परिवार के लोग उसे बाहर ढूंढते रहे, लेकिन जब वह नहीं मिला, तो हौज में डूबा हुआ पाया गया। बच्चे को निकालकर परिवार ने पहले सरकारी अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने दूसरे अस्पताल ले जाने की सलाह दी। इसके बाद प्रिंस को चोइथराम अस्पताल ले जाया गया, जहां भी डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अंत में परिजन उसे एमवाय...

विधायक संजय पाठक के केस से अलग हुए जस्टिस मिश्रा:आदेश में लिखा- मामला ऐसी न्यायपीठ के समक्ष सूचीबद्ध किया जाए, जिसमें वे सदस्य न हों

भाजपा विधायक और खनन कारोबारी संजय पाठक से जुड़े एक मामले में शुक्रवार को एक बार फिर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। समर वेकेशन बेंच में जैसे ही जस्टिस विशाल मिश्रा की कोर्ट में यह केस आया तो बिना बहस के ही जस्टिस ने अपने आपको अलग कर लिया। यह मामला विधायक संजय पाठक के खिलाफ मानहानि प्रकरण से जुड़ा हुआ है। कटनी निवासी पूर्व आर्म्स डीलर नाजिम खान पर विधायक संजय पाठक ने आरोप लगाए थे कि उसकी दुकान से ना सिर्फ गोलियां गायब है, बल्कि अवैध हथियार की बिक्री करते हैं। भाजपा विधायक के इस बयान पर नाजिम खान ने एक करोड़ रुपए की मानहानि संबंधी याचिका दायर की है। उन्होंने आरोपों को झूठा बताते हुए संजय पाठक पर FIR दर्ज करने की मांग की है। शुक्रवार को यह मामला मामला जस्टिस विशाल मिश्रा की एकलपीठ के समक्ष सूचीबद्ध था, लेकिन उन्होंने स्वयं को प्रकरण की सुनवाई से अलग कर लिया। गजस्टिस विशाल मिश्रा ने आदेश पारित करते हुए कहा कि प्रकरण को अगले सप्ताह ऐसी न्यायपीठ के समक्ष सूचीबद्ध किया जाए, जिसमें वे सदस्य न हों। पहले भी खुद को अलग कर चुके हैं जस्टिस मिश्रा इससे पहले पाठक के खिलाफ अवैध उत्खनन से जु...