Skip to main content

Posts

Showing posts from March, 2024

बैजाताल पर हुआ कार्यक्रम-“एक शाम मतदाता के नाम”:छात्राओं ने “मोको करनो है मतदान कि पोलिंग ले चल लांगुरिया” पर किया नृत्य

ग्वालियर में मनमोहक रोशनी व जल तरंगों में सराबोर ऐतिहासिक बैजाताल के तैरते रंगमंच पर लोकतंत्र की मजबूती के उद्देश्य को लेकर शनिवार की शाम “एक शाम मतदाता के नाम” कार्यक्रम हुआ है। शासकीय पद्माराजे कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं ने जब ग्वालियर–चंबल अंचल के सुप्रसिद्ध लांगुरिया लोकधुन में पिरोकर “मोको करनो है मतदान कि पोलिंग ले चल लांगुरिया” संगीतमयी नृत्य नाटिका प्रस्तुत की। इसे देखकर शहरवासी मंत्रमुग्ध हो गए। इस प्रस्तुति में महिलाओं द्वारा संचालित “पिंक बूथ” की मनोहारी प्रस्तुति को दर्शकों की खूब सराहना मिली। इस अवसर पर संभाग आयुक्त डॉ. सुदाम खाड़े ने सभी को लोकतंत्र के महापर्व 7 मई को अपने मताधिकार का उपयोग करने की शपथ दिलाई। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी रुचिका चौहान, पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह, नगर निगम आयुक्त हर्ष सिंह, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी विवेक कुमार, अपर कलेक्टर अंजू अरूण कुमार व टीएन सिंह एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी संजीव जैन सहित जिला प्रशासन के अन्य अधिकारी भी इस कार्यक्रम के साक्षी बने। साथ ही बड़ी संख्या में शहरवासियों ने इस आयोजन का आनंद उठ...

भिंड में नशेड़ी ने मचाया धमाल:नशे की हालत में सड़क पर फेंके पत्थर, पुलिस उठाने पहुंची

भिण्ड शहर के प्रमुख मार्ग पर नशे में चूर एक युवक के द्वारा दोपहर के समय जमकर बवाल मचाया गया है। उक्त नशेड़ी ने सड़क पर जमकर पत्थर फेंके। फिर नशे में धुत होकर सड़क किनारे गिर पड़ा। स्थानीय व्यापारियों ने पुलिस को सूचना दी। कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस जवानों से सड़क पर पड़े पत्थरों को उठाए। दरअसल यह मामला शनिवार दोपहर का है। शहर के परेड़ चौराहे से कोतवाली के बीच स्थित अग्रसेन चौराहा पर एक नशे में धुत होकर उपटाक हरकत करने लगा। नशेड़ी ने जमकर सड़क पर पत्थर फेंकना शुरू कर दिया। नशेड़ी की यह हरकत देख लोगों में दहशत फैल गई। सड़क पर आने जाने वाले वाहन साइड से खड़े हो गए। व्यापारियों ने भी अपनी सुरक्षा करना शुरू कर दी। नशेड़ी के धमाल से दुकानदार सहम गए। उसके द्वारा असभ्य शब्दों का भी इस्तेमाल किया जा रहा था। सड़क पर पत्थर फेंकने के बाद युवक साइड में जाकर गिर गया। यह सब तीन से चार मिनट ही चला। जब उसका हंगामा बंद हुआ। इसी बीच स्थानीय युवक द्वारा पुलिस को सूचना दी गई। जानकारी लगते ही सिटी कोतवाली मौके पर पहुंची। पुलिस जवानों ने सड़क पर पड़े पत्थरों को हटाए और नशे की हालत में पड़े युवकअको होकस जोन में लिटाय...

नर्मदापुरम लोकसभा चुनावी खबरें:करेली के व्यक्ति ने जमा किया निर्दलीय नामांकन, शिकायत अनुवीक्षण नियंत्रण कक्ष स्थापित

होशंगाबाद-नरसिंहपुर संसदीय सीट पर चुनाव के लिए नामांकन के दूसरे दिन शनिवार को दूसरा नामांकन जमा हुआ। करेली जिला नरसिंहपुर के रहने वाले राकेश पिता रामप्रसाद ने निर्दलीय अभ्यर्थी के रूप में नाम निर्देशन पत्र दाखिल किया। रिटर्निंग अधिकारी सोनिया मीना ने नाम निर्देशन पत्र प्राप्त किया। अब तक होशंगाबाद-नरसिंहपुर सीट पर 2 अभ्यर्थियों के नामांकन जमा हो चुके है। पहले दिन भाजपा प्रत्याशी दर्शन सिंह चौधरी ने नामांकन जमा किया था। अब 31 मार्च और 1 अप्रैल को नामांकन जमा नहीं होंगे। 2,3,4 अप्रैल नामांकन जमा होंगे। शिकायत अनुवीक्षण नियंत्रण कक्ष स्थापित कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सोनिया मीना ने आदर्श आचरण संहिता के प्रभावशील होते ही लोकसभा निर्वाचन 2024 के परिपेक्ष में निर्वाचन को स्वतंत्र एवं निष्पक्ष करने के लिए विभिन्न कार्यकर्ताओं के मध्य संपर्क करने के लिए नियंत्रण कक्ष एवं शिकायत रजिस्टर के लिए जिला स्तर पर शिकायत अनुवीक्षण नियंत्रण कक्ष स्थापित कराया है। नियंत्रण कक्ष कलेक्टर भवन के प्रथम तल पर स्थापित किया गया है, जो प्रतिदिन 24 घंटे कार्यरत है। उक्त जिला स्तरीय शिकायत अनुवीक्षण नियंत्...

नाक और दिमाग के बीच में बना ट्यूमर:जिससे चली गई आंख की रोशनी, हमीदिया में ऑपरेशन कर लौटी रोशनी

'म्यूकोसील' एक प्रकार की सिस्ट होती है, जिससे पीड़ित एक महिला हमीदिया अस्पताल में रेफर होकर आई। जो बीस दिन से उल्टी सिर दर्द घबराहट की समस्या थी उनकी नजर कमजोर हो गई थी वह एक आंख से कुछ नहीं देख पा रहीं थी इस गंभीर बीमारी का ऑपरेशन कर वापस महिला की आंख की रोशनी वापस आ सकी है, यह ऑपरेशन हमीदिया हॉस्पिटल के ईएनटी विभाग के विशेषज्ञ डॉक्टर्स द्वारा किया गया। बता दें कि म्यूकोसील सिस्ट जैसा होता है, जिसमें मवाद जैसा भर जाता है, जो आसपास की साइनस की वॉल को खराब करता है। कई अस्पतालों में दिखा चुकी थी महिला दमोह की रहने वाली 32 साल की आरती कई दिनों से उल्टी दर्द और घबराहट से परेशान थीं। इसके चलते करीब दस दिन पहले उन्हें आंख से दिखना भी बंद हो गया। तमाम अस्पतालों में इलाज कराने के बाद भी आरती को आराम नहीं मिला तो वह हमीदिया अस्पताल पहुंची। यहां जांचों में पता चला कि आरती के नाक और दिमाग के बीच में म्यूकोसील (मांस का टुकड़ा) बन गया है। इस मांस के टुकड़े का प्रेशर आंख के विजन वाली नस पर पड़ रहा था, जिससे उसका विजन पूरी तरह चला गया था। ऐसे में चिकित्सकों ने तत्काल दूरबीन पद्धति से इस म्यूकोसील...

रतलाम पुलिस की कार्रवाई:अपराधिक गतिविधियों एवं गैंग से जुड़े 11 बदमाशों भेजा जेल

रतलाम जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने आपराधिकत गतिविधियों एवं गैंग से जुड़े 11 बदमाशों को शुक्रवार शाम जेल भेज दिया है। एसपी राहुल कुमार लोढ़ा ने असामाजिक गतिविधियों एवम अपराधिक गैंग से जुड़े बदमाशो पर कड़ी वैधानिक कार्रवाई के निर्देश सभी पुलिस अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को दिए है। इसी तारतम्य में यह कार्रवाई की गई। पुलिस ने अनवर पिता जमील अहमद निवासी हरमाला रोड, आसिफ पिता असलम घोसी निवासी अशोक नगर, उमंग पिता रामलाल राठौर निवासी सरस्वती नगर, शैलेंद्र पिता देवीलाल पडियार निवासी चमारिया नाका करमदी रोड, अजय उर्फ सन्नी मिश्रा पिता राजेंद्र मिश्रा निवासी बोहरे की चाल जावरा रोड, गजेंद्र ऊर्फ गनी पिता नाहर सिंह शक्तावत निवासी मुखर्जी नगर. राहुल पिता राधेश्याम सोलंकी निवासी सज्जनमिल रोड, राकेश पिता कैलाश चंद्र चौरसिया निवासी नयागांव राजगढ़, आशीष पिता संजय भामी निवासी धीरजशाह नगर, लक्की पिता नंदकिशोर सोलंकी निवासी ओसवाल नगर एवं लक्की ऊर्फ लखा पिता कैलाश उर्फ पप्पू खटीक निवासी सुभाष नगर सभी रतलाम को जेल भेज दिया। source https://www.bhaskar.com/local/mp/ratlam/news/11-crimin...

क्राइम ब्रांच, FST-16 ने पकड़े 25 लाख रुपए:मुरार के दो व्यापारी कार में छुपाकर ले जा रहे थे रुपए, AG पुल से पकड़े

ग्वालियर में गुरुवार की शाम क्राइम ब्रांच व FST-16 ने ज्वाइंट चेकिंग चलाकर AG ऑफिस पुल से एक कार में रखे 25 लाख रुपए पकड़े हैं। एक सूटकेस में 24.90 लाख रुपए रखे थे, जबकि 10 हजार रुपए कार सवार की जेब में थे। कार में रुपयों के साथ मुरार के दो व्यापारी मिले हैं, जो अपना इम्पोर्ट-एक्सपोर्ट का बिजनिस बता रहे हैं। यह रुपए यूरोप से आना बता रहे हैं। पुलिस ने उनके जवाब से संतोषजनक जवाब न मिलने और कोई सबूत नहीं दे पाने के चलते कैश को निगरानी में ले लिया है। साथ ही निर्वाचन आयोग, इनकम टैक्स अधिकारियों का सूचना दे दी है। अब पुलिस मामले की पड़ताल भी कर रही है। लोकसभा चुनाव के लिए आचार संहिता लगाू है। ऐसे में कैश साथ रखने की अधिकतम सीमा सिर्फ 50 हजार रुपए है। इसके ज्यादा रुपए मिलने पर चुनाव में चेकिंग के बनाई गई टीमें जब्त कर चुनाव आयोग को सूचना भेजती हैं। गुरुवार को एसपी धर्मवीर सिंह के निर्देश पर क्राइम ब्रांच व FST-16 ने शहर के अंदर संयुक्त रूप से चेकिंग की थी। जिसमें AG ऑफिस पुल के पास एक इंडिया कार को पुलिस ने रोका और चेकिंग की ताे उसमें एक सूटकेस मंे नोट ही नोट रखे मिले हैं। क्राइम ब्रांच एवं एफ...

सागर में 28 लोगों से भरा लोडिंग वाहन पलटा:​​​​​​​गौरझामर से गढ़ाकोटा फाग गाने गए थे, लौटते समय डोंगरसलैया मोड पर पिकअप पलटा, 20 घायल

सागर के देवरी थाना क्षेत्र में रहली-देवरी मार्ग पर बुधवार देर रात डोंगर सलैया के पास मोड़ पर पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गया। दुर्घटना में पिकअप में सवार 20 से अधिक लोग घायल हुए हैं। घटना देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और वाहन में फंसे लोगों को बाहर निकाला। एंबुलेंस की मदद से घायलों को अस्पताल भेजा गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। जानकारी के अनुसार गौरझामर से अहिरवार समाज के लोग होली पर्व के चलते गढ़ाकोटा में फाग गाने के लिए गए थे। गढ़ाकोटा में फागों का कार्यक्रम होने के बाद पिकअप वाहन में बैठकर वापस गौरझामर लौट रहे थे। लोडिंग वाहन में करीब 30 लोग सवार थे। इसी दौरान रहली-देवरी मार्ग पर स्थित ग्राम डोंगर सलैया के पास मोड़ पर अचानक पिकअप वाहन अनियंत्रित हुआ और पलट गया। दुर्घटना होते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई। घटना देख आसपास के लोग और राहगीर मौके पर पहुंचे। उन्होंने वाहन में फंसे घायलों को बाहर निकाला। सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। घायलों को देवरी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। जहां घायलों का इलाज चल रहा है। वहीं गंभीर घायलों को जिला अस...

MP में कांग्रेस के 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी:एक मात्र सांसद नकुलनाथ शामिल नहीं; दिग्विजय, कांतिलाल भूरिया का बेटों समेत नाम

कांग्रेस ने मध्यप्रदेश के लिए स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। 40 नाम वाली इस लिस्ट में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से लेकर सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, कमलनाथ, दिग्विजय सिंह, छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल, राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत और सचिन पायलट जैसे बड़े नाम शामिल हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार और प्रदेश कांग्रेस प्रभारी भंवर जितेंद्र सिंह भी कांग्रेस प्रत्याशियों के लिए प्रचार करेंगे। इसके अलावा मध्यप्रदेश से कई पूर्व मंत्री और विधायकों को प्रचार का जिम्मा सौंपा हैं। नकुलनाथ को नहीं बनाया स्टार प्रचारक खास बात यह है कि इस लिस्ट में एमपी से कांग्रेस के इकलौते सांसद नकुलनाथ का नाम नहीं है। जबकि इसी लिस्ट में दिग्विजय सिंह, उनके बेटे जयवर्धन सिंह और कांतिलाल भूरिया, उनके बेटे विक्रांत भूरिया का नाम शामिल हैं। इससे पहले विधानसभा चुनाव में नकुलनाथ कांग्रेस के स्टार प्रचारक बनाए गए थे। नकुलनाथ छिंदवाड़ा सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी हैं। वहीं दिग्विजय सिंह राजगढ़, कांतिलाल भूरिया रतलाम-झाबुआ सीट से कां...

एसिड लेकर पहुंचे तीन युवक खुद झुलसे:युवती को डराने लाए थे एसिड, पुलिस ने किया केस, तीनों शाजापुर अस्पताल रेफर

जिले के हिम्मतपुरा वार्ड क्रमांक 1 पोलायकला निवासी एक युवती को तीन युवक उठाने और उस पर एसिड फेंकने की नीयत से पहुंचे थे। जहां परिजनों के पहुंचने पर उनमें विवाद हुआ और झूमा झटकी में युवकों का लाया गया एसिड उन पर ही डल गया। इससे वे तीनों बुरी तरह झुलस गए। इसके बाद तीनों युवकों को पोलायकला के स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां से उन्हें शाजापुर अस्पताल रेफर किया गया है। ऐसे घटी घटना पोलायकला चौकी प्रभारी रामेश्वर पटेल ने बताया कि घटना मंगलवार शाम करीब 5 बजे की है। जब विशाल पटेल निवासी पोलायकला, राकेश कीर निवासी बिनाया और कान्हा बैरागी निवासी हिम्मतपुरा वार्ड क्रमांक 1 पोलायकला तीनों हिम्मतपुरा निवासी युवती के घर पहुंचे और उसे उठाने का प्रयास करने लगे। जब तीनों युवती के साथ जबरदस्ती कर रहे थे, उसी दौरान युवती के पिता और अन्य परिजन पहुंच गए। जहां उन्होंने युवकों को अपनी बच्ची के साथ झूमा झटकी करते देखा तो वे भी बीच बचाव करने लगे। इस दौरान उनकी तीनों युवकों से झूमा झटकी भी हुई। इस झूमाझटकी दौरान युवक जो बोतल अपने साथ लाए थे उसका ढक्कन खुल गया और उसमें से निकला एसिड तीनों युवकों पर गिर गया। इससे...

सागर में अनियंत्रित कार डिवाइडर में घुसी:मकरोनिया चौराहे पर हुआ हादसा, बाल-बाल बचे कार सवार

सागर के मकरोनिया चौराहे पर मंगलवार रात एक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। दुर्घटना में कार का पहिया डिवाइडर में फंस गया। जिससे बड़ा हादसा होने से बच गया। घटनाक्रम की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और कार को सड़क से हटवाया। जानकारी के अनुसार मकरोनिया चौराहे पर एक बुजुर्ग कार लेकर जा रहे थे। कार में महिलाएं सवार थी। तभी अचानक कार अनियंत्रित हुई और चौराहे पर बने डिवाइडर से जा टकराई। घटना देख मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सड़क पर जाम की स्थिति बनी। गनीमत रही की कार का पहिया डिवाइडर में लगी जाली में फंस गया। वरना बड़ा हादसा हो सकता था। क्योंकि घटना के समय चौराहे पर वाहनों की काफी भीड़ थी। घटना की सूचना मिलते ही मकरोनिया थाना एसआई शिवम दुबे, आरक्षक नितिन तिवारी, ब्रजेश विश्वकर्मा समेत अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। उन्होंने डिवाइडर में फंसी कार को बाहर निकलवाया। उसे सड़क से हटवाया गया। जिसके बाद मार्ग पर यातायात सुचारू हो सका। source https://www.bhaskar.com/local/mp/sagar/news/uncontrolled-car-entered-divider-in-sagar-132779979.html

शहर में घूम रहे आवारा मवेशियों को पकड़ा:सागर नगर निगम ने 7 जानवरों को पकड़कर सीहोरा गौशाला भेजा

सागर की स्वच्छता और यातायात व्यवस्था को ध्यान रखते हुए शहर को पशु विचरण मुक्त क्षेत्र घोषित किया गया है। जिसके चलते शहर की डेयरियों को शहर से बाहर विस्थापित करने की कार्रवाई की जा रही है। मंगलवार को शहर के अलग-अलग स्थानों से ननि की टीम ने 7 आवारा पशुओं को पकड़ा। जिन्हें वाहन से सीहोरा गौशाला भेजा गया है। नगर निगम आयुक्त राजकुमार खत्री ने डेयरी विस्थापन दल को निर्देश दिए है कि शहर के मुख्य मार्गों पर आवारा रूप से घूम रहे पशुओं को पकड़कर गौशाला में बंद कराने की कार्रवाई करें। डेयरी विस्थापित होने के बाद दोबारा डेयरी संचालित होने की जानकारी प्राप्त होते ही तत्काल पशुओं को जब्त करने की कार्रवाई करें। कार्रवाई के दौरान शिवनारायण रैकवार, राजू रैकवार समेत डेयरी विस्थापन दल के अन्य कर्मचारी मौजूद थे। source https://www.bhaskar.com/local/mp/sagar/news/stray-cattle-roaming-in-the-city-caught-132779170.html

भिंड में तीन युवाओं ने की सुसाइड:नयागांव थाना क्षेत्र में दो, भारौली में एक युवक फंदे पर झूला

भिंड जिले के भारौली थाना क्षेत्र में एक और नयागांव थाना क्षेत्र में दो अलग अलग जगह सुसाइड के केस सामने आए है। तीनों मामले में पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया और अंतिम संस्कार के लिए बॉडी परिवार को सौंपी। पुलिस ने तीनों मामले में विवेचना शुरू कर दी। पुलिस के मुताबिक नयागांव क्षेत्र के कोट में रहने वाली जोया पुत्री इंद्रेश राजावत ने घर के अंदर कमरे में फंदा लगाकर सुसाइड कर ली। परिवार वालों ने जोया को फंदे पर झूलता देखा तो तत्काल नीचे उतारा। इस मामले की पुलिस को सूचना दी। प्राथमिक पड़ताल में पुलिस को ज्ञात हुआ कि मृतिका लंबे समय से बीमारी से ग्रस्ति थी। इसी के चलते फंदे पर झूली। पुलिस ने पूरे मामले की पड़ताल शुरू कर दी। इधर, नयागांव में रहने वाला सोनू पुत्र रामदास जाटव ने किसी बात पर परिवार के सदस्यों से लड़ाई-झगड़ा करके एक युवक ने शराब पी और घर के कमरे में बंद हो गया। जब काफी देर तक कमरा का गेट नहीं खुला इसके बाद कमरे की कुंदी तोड़ी गई। पुलिस का कहना सोनू फंदे पर झूलता मिला। इसके बाद शव को उतारा गया। पीएम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया। इधर भारौली थाना क्षेत्र में एक 30 साल के राेहित भदौरिया ने घर...

लोकसभा निर्वाचन-2024:कलेक्टर, एसपी ने डबरा में भ्रमण कर मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया

लोकसभा निर्वाचन 2024 की तैयारियों का कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी रुचिका चौहान ने पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह के साथ डबरा एवं आसपास के गांवों में भ्रमण कर निरीक्षण किया और निर्वाचन के कार्य को समय-सीमा में और पूर्ण गंभीरता से करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। निरीक्षण के दौरान अनुविभागीय अधिकारी राजस्व डबरा सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी रुचिका चौहान ने पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह के साथ क्रिटिकल तथा बल्नरेबल मतदान केन्द्रों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने डबरा, बड़ी अकबई, चांदपुर तथा लिधौरा के मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान निर्देशित किया कि जेंडर रेशियो की वृद्धि के लिए बीएलओ विशेष प्रयास करें। इसके साथ ही निर्वाचन के दौरान अवैध शराब, मादक पदार्थ एवं हथियारों की जब्ती की कार्रवाई भी प्रभावी रूप से की जाए। उन्होंने धारा 107, 116 व 122 की कार्रवाई करने के निर्देश तहसीलदार और थाना प्रभारियों को दिए। कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने भ्रमण के दौरान स्थापित किए गए नाकों का भी अवलोकन किया तथा नाकों पर प्रभावी चैकिंग कर...

नर्मदापुरम में होली की शाम युवक ने किया हवाईफायर:खुलेआम फायरिंग के बाद भागे युवक,  VIDEO वायरल

नर्मदापुरम। होली पर्व के अवसर पर नर्मदपुरम शहर के वार्ड नंबर 13 आदर्शनगर क्षेत्र में सोमवार शाम को हवाईफायर हुआ। बाइक से आएं युवकों में पहले जमकर उत्पात मचाया। जिसके बाद एक युवक ने अपने पिस्टल निकालकर लगातार दो हवाई फायर कर दिए। गोली की आवाज सुन कॉलोनी के रहवासी डर गए। दोनों युवक फायरिंग के बाद भाग निकले। घटना शाम 6.45बजे है। सूत्रों के मुताबिक हवाई फायर की वजह प्रेम संबंध होना बताया जा रहा है। जिसके चलते मोबाइल का लेन-देन हुआ। इसी कारण युवकों ने आकर पहले विवाद किया। बाद में दहशत फैलाने के लिए पिस्टल से दो हवाई फायर कर दिए। हवाई फायर के बाद का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें एक युवक के हाथ में पिस्टल व दूसरा युवक बाइक चलाते दिख रहा। घटना की सूचना मिलने के बाद देर शाम को देहात थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल का मुआयना किया। किसी ने भी घटना को लेकर शिकायत नहीं की है। जिससे पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। वहीं देहात थाना टीआई प्रवीण कुमार चौहान ने हवाई फायर की पुष्टि की है। उनका कहना है कि कोई शिकायत करने नहीं आया है। हवाईफायर करने वाले की तलाश जारी है। शहर में चौक-चा...

नशे में हुडदंग तो हवालात में मनेगी होली:होलिका दहन से पहले शहर में पुलिस बल तैनात, सोमवार रात तक रहेगी मुश्तैद

ग्वालियर में होली के त्योहार पर कोई अप्रिय घटना न हो इसके लिए पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया है। करीब 1400 से अधिक जवान व अफसर रविवार रात (होलिका दहन) से पहले ही शहर के बाजारों, चौराहों व सार्वजनिक स्थलों पर तैनात कर दिए गए हैं। यह पुलिस बल अब सोमवार रात होली तक तैनात रहेगा। पुलिस ने शाम से ही शहर के चौराहों व सड़कों पर कड़ी चेकिंग शुरू कर दी है। पुलिस ने चेकिंग में एक दर्जन वाहन ऐसे पकड़े हैं जिसमें शराब की बोलतें मिली हैं। पुलिस सोमवार सुबह से कड़ी चेकिंग करेगी। शराब पीकर वाहन चलाने वालों और नशे में धुत होकर नियमों की धज्जियां उड़ाने वालों को हवालात पहुंचाया जाएगा। इस बार होली के त्योहार पर लोकसभा चुनाव के लिए आदर्श आचार संहिता भी लागू है। इसलिए पुलिस अन्य सालों की तुलना में ज्यादा सतर्क व अलर्ट नजर आ रही है। ग्वालियर में होली पर रंग में भंग ना पड़े इसके लिए पुलिस ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है। रविवार शाम छह बजते ही पुलिस शहर की सड़कों सहित मोहल्ले और गलियों में तैनात हो गई है। जिससे हुडदंगी हंगामा कर त्योहार में खलल ना डाल सकें। साथ ही थाना प्रभारी सहित अन्य अफसर लगातार मॉनीटरिंग कर स्थिति पर...

राधाकृष्ण मंदिर में खेली गई फूलों की होली:एक दूसरे पर जमकर बरसाए फूल और गुलाल

शहर के रामलीला मैदान स्थित राधाकृष्ण मंदिर में भगवान की आरती के बाद फूलों की होली खेली गई। इस दौरान उपस्थित लोगों ने जमकर एक दूसरे पर फूल बरसाए। इसके बाद होली के गीतों पर जमकर नृत्य किया। वहीं भगवान कृष्ण के जयकारे लगाए। यह कार्यक्रम रविवार रात 8:30 बजे से शुरू हुआ था। इसके बाद मंदिर परिसर में जमकर गुलाल उड़ाया। वहीं एक दूसरे ने होली की शुभकामनाएं भी दी। भगवान श्री कृष्णा और राधा रानी को सबसे पहले उपस्थित श्रद्धालुओं ने गुलाल लगाया उसके बाद मंदिर परिसर में फूलों और गुलाल की होली की शुरुआत की गई। शहर में लगभग 70 स्थानों पर होलिका दहन किया जा रहा है। होली के दहन से पहले युवा काफी उत्साहित हैं। डीजे पर होली के गीतों पर जमकर नृत्य कर रहे हैं। कहीं-कहीं होली दहन भी शुरू हो गया। source https://www.bhaskar.com/local/mp/raisen/news/holi-of-flowers-in-raisen-holi-of-flowers-was-played-in-radhakrishna-temple-of-the-city-flowers-and-gulal-were-showered-heavily-on-each-other-132772412.html

डॉक्टर ने व्यक्ति के कटे पर को जोड़ा:ट्रक के चढ़ने के कारण युवक के दोनों पर हो गए थे जख्मी, ढाई घंटे तक डॉक्टरों की टीम ने किया ऑपरेशन

मुरैना के जिला चिकित्सालय के चिकित्सकों ने मानवता की मिसाल पेश की है। डॉक्टरों की टीम ने ढाई घंटे तक ऑपरेशन करके एक युवक के कटे पैर को जोड़ दिया और उसकी जान बचा ली है। हालांकि बाद में उसको ग्वालियर रैफर कर दिया गया है। एक ट्रक दुर्घटना में युवक की दोनों टांगे बेकार हो गई थी। घटना शनिवार देर शाम की है। बता दे कि, सिविल लाइन थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 44 पर सेंट मैरी स्कूल के सामने ट्रक से टकराकर एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों की मदद से युवक को 108 एंबुलेंस से मुरैना जिला अस्पताल भेजा गया। जिला अस्पताल में ड्यूटी डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल व्यक्ति को ग्वालियर के लिए रेफर कर दिया। गरीब मजदूर है युवक युवक सुनील पुत्र मायाराम सखवार निवासी विचोला गांव सेंट मैरी स्कूल में अपने साथियों के साथ मजदूरी करने के बाद सड़क पार कर रहा था। खुशी दौरान सड़क पर ट्रक से टकराकर वह घायल हो गया। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और एंबुलेंस को सूचना दी गयी। इसके बाद एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। घायल की सूचना मिलते ही सिविल सर्जन डॉक्टर गजेंद्र सिंह तोमर ने घा...

होमगार्ड सैनिक पर चाकू से किया हमला:हाथ व पैर पर मारे चाकू, पीछा किया तो भाग गए बदमाश

रतलाम में एक होमगार्ड सैनिक को अज्ञात कारणों के चलते तीन बदमाशों ने चाकू मार दिया। चाकू के वार से बचने के लिए सैनिक ने एक घर में दौड़ लगाई। लेकिन घर वालों ने उन्हें बाहर कर दिया। फिर खुद अपनी जान बचाने को लेकर एक बदमाश को पकड़ने की कोशिश की। लेकिन वह भाग गए। इस दौरान सैनिक के बाएं पैर व हाथ पर चाकू से हमला किया। घटना गुरुवार शाम की वेदव्यास कॉलोनी की है। सुभाष नगर निवासी अनवर अली (49) पिता मुबारिक अली अपने दोस्त जीतू के साथ ऑटो लेकर वेदव्यास कॉलोनी में किसी के घर फ्रिज लेने गया था। उसी दौरान वहां रोड पर तीन बदमाश में से दो के हाथ में चाकू थे। जो कि हवा में लहरा रहे थे। सैनिक अनवर ने उन्हें देखा तो बदमाश पास में आए और कहने लगे क्या देख रहा है। इसी दौरान उस पर बदमाशों ने चाकू से हमला कर दिया। घायल सैनिक ने अपने परिजनों को खबर की। तब उसे जिला अस्पताल में लाकर भर्ती कराया। खुद ऑटो चलाकर गया था सैनिक अनवर के अनुसार वह पुलिस डीआरपी लाइन में वायरलेस ऑफिस में तैनात है। उसके पास एक ऑटो है। ड्रायवर के नहीं होने के कारण दोस्त को लेकर वह खुद ऑटो चलाकर लेकर गया था। अनवर ने बताया कि जिन्होंने चाकू मार...

होली से पहले नर्मदातट के करीब पकड़ाई शराब की खेप:नर्मदापुरम में घर में छिपा रखी थी 1.75लाख की अंग्रेजी शराब की 40 पेटियां

नर्मदापुरम शहर में भलेई पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के आदेश के बाद शराब की दुकानों को नर्मदा नदी से 5 किमी दूर कर दिया हो। पर शहर में शराब का अवैध कारोबार और अवैध परिवहन धड़ल्ले से जारी है। शराब माफिया और शराब कारोबार से जुड़े लोग बेखौफ होकर शहर में शराब की खेप पहुंचा रहे है। माफिया मां नर्मदा को भी अपवित्र करने से बाज नहीं आ रहे। लेकिन इसे रोक पाने में आबकारी विभाग विफल हो रहा है। शहर में कितनी बड़ी मात्रा में शहर में देशी और विदेशी शराब का परिवहन और विक्रय हो रहा। इसका अंदाजा कोतवाली थाना पुलिस द्वारा पिछले 3 दिन में की दो बड़ी कार्रवाई से लगा सकते हैं। बुधवार रात को भी कोतवाली थाना पुलिस ने एसडीओपी पराग सैनी के नेतृत्व में राजघाट के पास एक घर से अंग्रेजी शराब की 40 पेटियों का जखीरा पकड़ा है। जप्त शराब करीब 1.75 लाख रुपय की है। पुलिस ने एक युवक सुरेश पिता डालचंद केवट निवासी नावघाट को पकड़ा है। सूत्रों के मुताबिक शराब लोकसभा चुनाव में और होली पर शहर में खपाने के लिए आई थी। जिसे बिकने के पहले ही पुलिस ने छापा मार पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी सुरेश को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आबकारी ...

बहन की शादी का सामान खरीदने आए भाई पर फायर:सागर में संजय ड्राइव पर बदमाशों ने किया अपहरण, रुपए नहीं देने पर गोली मारी

सागर में मोतीनगर थाना क्षेत्र के संजय ड्राइव के पास दो बदमाशों ने एक युवक का अपहरण कर लिया। उन्होंने युवक से एक लाख रुपए की मांग की। रुपए नहीं देने पर आरोपियों ने फायर कर दिया। गोली युवक की दाहिनी भुजा के पास लगी है। घटना के बाद आरोपी मेडिकल कालेज के पास घायल को छोड़कर भाग गए। वारदात सामने आते ही बुधवार को पुलिस मेडिकल कालेज पहुंची। जहां उन्होंने घायल युवक के बयान लिए। पुलिस के अनुसार रोहन पिता राम सेवक रैकवार उम्र 35 साल निवासी देवरी को मंगलवार की रात करीब साढ़े 11 बजे दो आरोपियों ने रुपए नहीं देने की स्थिति में गोली मार दी। घायल रोहन ने बताया कि वह बहन की शादी के सामान की खरीदी करने के लिए मंगलवार को सागर आया था। शाम के समय वह बाघराज में रहने वाले अपने रिश्तेदार के घर गया था। जहां से वह रात करीब साढ़े 11 बजे आटो से शहर की ओर लौट रहा था। तभी रास्ते में आटो को रोककर उसके साथ दो लोग बैठ गए। बदमाश रुपए मांगने लगे। उसने बताया कि आरोपियों ने पहले उससे पांच हजार रुपए मांगे थे। जिसके बाद धीरे-धीरे कर वह एक लाख तक पहुंच गए। जब उसने रुपए देने से मना कर दिया तो एक बदमाश ने गोली मार दी। गोली उसकी...

पांढुर्ना में अलग-अलग हादसें में 3 की मौत:भण्डारगोंदी में फंदे पर झूलती मिली महिला, बन्धान में कुए में मिला युवक का शव, उमरी में युवक की मौत

पांढुर्णा में पिछले 24 घंटे में अलग अलग घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गई, जिसमे पहला मामला ग्राम पंचायत भंदारगोंदी निवासी महिला मीनल रामराव आखरे उम्र 24 वर्ष घर के बाथरूम मे फांसी पर झूलती मिली , जानकारी अनुसार मिनल द्वारा इससे पहले भी प्रयास किए गये थे ,जिसके बाद परिवार ने मातम छा गया। दूसरी घटना ग्राम पंचायत बंधान निवासी गोविंदराव इवनाती 50 वर्ष की लाश गांव के निवासी नाम भूतू खापरे के खेत के कुएं में मिली , बता दें कि मृतक रविवार से लापता था और परिवार कि दी गई जानकारी अनुसार गोविंद्र राव मानसिक रोगी था । ग्राम पंचायत उमरी निवासी कमल श्यामलाल सलामे उम्र 40 वर्ष मानसिक रोगी को सोमवार के दिन संदिग्ध अवस्था में सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया था , जिसकी उपचार के दौरान से मौत हो गई । परिजन की तलाश के बाद परिवार वाले अस्पताल पहुँचे जिसके बाद पोस्टमार्टम कराया गया। तीनों मामले पर पुलिस द्वारा मामला कायम कर पंचनामा तैयार करने के बस शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया। source https://www.bhaskar.com/local/mp/chhindwara/news/3-killed-in-separate-accidents-in-pandhurna-132751882....

सागर में प्रशासन ने अवैध कॉलोनियों पर चलाया बुलडोजर:डायवर्सन एक्ट के तहत हुई कार्रवाई, कॉलोनियों की बाउंड्रीवॉल, पानी की टंकी ढहाई

source https://www.bhaskar.com/local/mp/sagar/news/administration-runs-bulldozer-on-illegal-colonies-in-sagar-132746764.html

बेंगलुरू में डकैती के दौरान लगी थी गोली, मौत:बाबा बोला-ट्रेन में वेंडर था, बेंगलुरू कैसे पहुंचा, पुलिस ने गोली मारकर की हत्या

परिजन का कहना हत्या का मामला दर्ज किया जाए source https://www.bhaskar.com/local/mp/gwalior/news/shot-during-robbery-in-bengaluru-died-132736267.html

मप्र शासन लिखी बोलेरो से पकड़ाई 29पेटी शराब:सागर से शराब भरकर देवरी जा रहा था बोलेरो वाहन, गोपालपुरा में घेराबंदी कर पकड़ा

source https://www.bhaskar.com/local/mp/sagar/news/madhya-pradesh-government-wrote-29-boxes-of-liquor-seized-from-bolero-132726540.html

नर्मदापुरम में आचार्यों और कथावाचकों का सम्मान:रेडक्रॉस की पहल पर धर्माचार्य और कथावाचक रक्तदान करने की कर रहे अपील

source https://www.bhaskar.com/local/mp/narmadapuram/news/honoring-of-acharyas-and-storytellers-in-narmadapuram-132726070.html

करणावत छापे में बड़ी जीएसटी चोरी का अनुमान:स्टेट जीएसटी बारीकी से कर रही छानबीन; दुकानों को सील करने की कार्रवाई भी

source https://www.bhaskar.com/local/mp/indore/news/estimate-of-huge-gst-evasion-in-karnawat-raid-132721439.html

किन्नरों के दो पक्षों में विवाद:पुलिस थाने के बाहर किया हंगामा, दूसरे पक्ष के किन्नर पर अवैध रुप से बधाई मांगने का आरोप

source https://www.bhaskar.com/local/mp/ratlam/news/dispute-between-two-parties-of-eunuchs-132707824.html

ग्वालियर में प्रशासनिक सर्जरी:ग्वालियर में IAS रूचिका चौहान कलेक्टर, IPS धर्मवीर सिंह होंगे एसपी

कमिश्नर, कलेक्टर, एसपी बदले source https://www.bhaskar.com/local/mp/gwalior/news/commissioner-collector-superintendent-of-police-changed-ruchika-collector-dharamveer-singh-will-be-sp-gwalior-132703046.html

रतहरा तालाब और छत्रपति शिवाजी की मूर्ति का हुआ लोकार्पण:तरह-तरह के व्यंजनों और नौका विहार का लुफ्त उठा सकेंगे लोग

source https://www.bhaskar.com/local/mp/rewa/news/rathara-pond-and-statue-of-chhatrapati-shivaji-inaugurated-rewa-latest-news-132698192.html

ग्वालियर में हिट एंड रन केस:होटल कर्मचारी को ट्रक ने रौंदा, पहिया ऊपर से गुजरा कटा पैर, चालक फरार

जौरासी हाइवे पर हुई है घटना source https://www.bhaskar.com/local/mp/gwalior/news/hotel-employee-crushed-by-truck-wheel-passed-over-him-leg-amputated-driver-absconding-132697877.html

इंदौर के बच्चे दिविशा और विवान राठी की बड़ी उपलब्धि:बच्चों ने गा दिया संस्कृत का कठिन रावणकृत शिव तांडव स्तोत्र, एलबम का विमोचन

source https://www.bhaskar.com/local/mp/indore/news/big-achievement-of-indore-children-divisha-and-vivaan-rathi-132693416.html

भोले की भक्ति में नाचे ऊर्जा मंत्री:नहीं किए VIP दर्शन, आम नागरिक की तरह तीन घंटे लाइन में लगे

ऊर्जा मंत्री पैदल चलकर पहुंचे कोटेश्वर मंदिर source https://www.bhaskar.com/local/mp/gwalior/news/energy-minister-danced-in-devotion-to-bhole-132693408.html

महाशिवरात्रि पर भोजपुर शिव मंदिर में होगा 'महादेव महोत्सव':कलेक्टर एसपी किया तैयारियों का निरीक्षण

source https://www.bhaskar.com/local/mp/raisen/news/on-the-occasion-of-mahashivratri-mahadev-festival-will-be-held-in-bhojpur-shiv-temple-premises-from-8-to-10-march-collector-sp-inspected-the-preparations-132683976.html

लोकसभा चुनाव को लेकर स्ट्रांग रूम का निरीक्षण:सागर में कलेक्टर ने देखी स्ट्रांग रूम की व्यवस्थाएं, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के दिए निर्देश

source https://www.bhaskar.com/local/mp/sagar/news/inspection-of-strong-room-regarding-lok-sabha-elections-132679314.html

छिंदवाड़ा के 7 पार्षद BJP में शामिल:भोपाल में विजयवर्गीय ने दिलाई सदस्यता; नगर निगम में अब भाजपा के 27 पार्षद, कांग्रेस अल्पमत में

source https://www.bhaskar.com/local/mp/bhopal/news/congress-in-trouble-in-chhindwara-municipal-corporation-132678594.html

छिंदवाड़ा निगम के 7 कांग्रेस पार्षद बीजेपी में शामिल:मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के समक्ष ली सदस्यता, फिर लगी नाथ के गढ़ में सेंध

source https://www.bhaskar.com/local/mp/chhindwara/news/7-congress-councilors-of-chhindwara-corporation-join-bjp-132678765.html

लिफ्ट ऑफर कर दोस्त ने लूटी आबरू:एक मकान में दो दिन तक छात्रा को बंधक बनाकर रखा, कई बार किया रेप

कंपू थना पुलिस ने दर्ज किया मामला source https://www.bhaskar.com/local/mp/gwalior/news/neighbor-looted-the-honor-by-offering-lift-132673707.html

पुलिस की पहल, जनता से किया जनसंवाद:लोगों की समस्याओं, सुझावों को सुना, पुलिस अधिकारी बोले-पुलिस से डरो नहीं, अपनी बात कहो

source https://www.bhaskar.com/local/mp/gwalior/news/police-initiative-held-public-dialogue-with-the-public-132669681.html

भोपाल RGPV में 19.48 करोड़ का घोटाला:यूनिवर्सिटी के खाते से प्राइवेट अकाउंट में ट्रांसफर हुए रुपए, तत्कालीन रजिस्ट्रार डॉ. राजपूत निलंबित

source https://www.bhaskar.com/local/mp/bhopal/news/rgpv-1948-crore-scam-in-bhopal-money-transferred-in-private-account-illegally-132665408.html

यात्रा से एक दिन पहले मुरैना पहुंचे दिग्विजय सिंह:राहुल गांधी की न्याय यात्रा मैं शामिल होने दिग्विजय सिंह ने डाला डेरा

source https://www.bhaskar.com/local/mp/morena/news/digvijay-singh-arrived-a-day-before-the-journey-132660489.html