मालवा मिल से न्यू देवास रोड एलिवेटेड कॉरिडोर को गति:रसोमा और रोबोट चौराहा फ्लाईओवर के फिजिबिलिटी सर्वे को भी मंजूरी
इंदौर के मालवा मिल चौराहा से पाटनीपुरा होते हुए न्यू देवास रोड पर एलिवेटेड कॉरिडोर के काम को गति मिलना शुरू हो गई है। इसके फिजिबिलिटी सर्वे को मंजूरी मिल गई है। इसी तरह रसोमा चौराहा और रोबोट चौराहा पर फ्लाई ओवर के भी फिजिबिलिटी सर्वे को मंजूरी मिल गई है। जल्दी ही इसके लिए टेंडर निकाले जाएंगे। यह निर्णय शुक्रवार को आईडीए की बोर्ड बैठक लिया गया। नगर नियोजन विकास स्कीम 10, ग्राम बांगड़दा, इंदौर (भाग-ए) के टेंडर, कान्ह नदी पर और एमआर-12 रोड पर नदी पुल के निर्माण के लिए परामर्श सेवाओं के लिए प्रस्ताव हेतु अनुरोध (आरपीएफ) के काम के टेंडर, नगर नियोजन योजना 10, ग्राम पालाखेड़ी, टिगरिया बादशाह, लिंबोदागारी, इंदौर का विकास (भाग-सी) के टेंडर भी निकाले जाएंगे। आईडी की स्कीम 166 चरण IV, डेवलमेंट के टेंडर, स्कीम 151 और 169 बी, सेक्टर-डी, सुपर कॉरिडोर, इंदौर में 34 लाख लीटर क्षमता की 21.0 मीट्रिक टन क्षमता की ओवरहेड पानी की टंकी का डिजाइन और निर्माण के लिए भी टेंडर मंजूर किए गए। - स्कीम 151 और 169 बी, सेक्टर-डी, सुपर कॉरिडोर, इंदौर में 34 लाख लीटर क्षमता की 21.0 मीट्रिक टन क्षमता की ओवरहेड पानी की टंकी का डिजाइन और निर्माण के काम के लिए भी टेंडर मंजूर हुए। - संचालक मंडल द्वारा स्कीम 166 में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) से उपसर्जित होने वाले सीवर को ठीक करने के लिए नगर निगम को 17 करोड़ रु. देने का निर्णय लिया गया। - स्कीम 78 फेस-1 और फेस-2 में औद्योगिक उपयोग के प्लॉट 341 को भारतीय खाद्य निगम मंडल, इन्दौर को प्रदान करने के संबंध में विचार करते हुए आवंटित करने का निर्णय लिया गया। - स्कीम 166 सुपर कॉरिडोर में पी.एस.पी. उपयोग के प्लॉट 94-बी को कृषि उपज मंडी समिति, इन्दौर को प्रदान करने के संबंध में विचार करते हुए आवंटित करने का निर्णय लिया गया। बैठक में कमिश्नर दीपक सिंह, निगम कमिश्नर शिवम वर्मा, डीएफओ प्रदीप मिश्रा सहित अन्य अधिकारी शामिल थे।
source https://www.bhaskar.com/local/mp/indore/news/indore-speed-up-to-new-dewas-road-elevated-corridor-from-malwa-mill-135135384.html
source https://www.bhaskar.com/local/mp/indore/news/indore-speed-up-to-new-dewas-road-elevated-corridor-from-malwa-mill-135135384.html
Comments
Post a Comment