Skip to main content

Posts

Showing posts from October, 2026

भोपाल में ठगी:रकम दोगुनी-बेटे को वश में करने का झांसा देकर महिला से 1 करोड़ रुपए ठगे, 3 गिरफ्तार

बेटे को वश में कर घर में साथ रखने, गृहशांति कराने और रकम दोगुनी करने के नाम पर एक महिला से एक करोड़ रु. की ठगी का मामला सामने आया है। आरोपियों ने 16 माह तक तंत्र-मंत्र के नाम पर महिला को झांसे में रखा। भरोसा दिलाने के लिए 10 करोड़ के 8 चेक, एक खाली चेक और 6 एटीएम कार्ड भी दिए। ठगी का खुलासा तब हुआ, जब 17 लाख रु. के जेवर खरीदने के बदले दिया गया चेक बाउंस हो गया और सराफा कारोबारी ने महिला के पति को फोन कर दिया। अन्य पीड़ितों की भी तलाश आशंका है कि गिरोह ने अन्य लोगों को भी ठगी का शिकार बनाया है। यह संगठित रैकेट की तरह काम कर रहा था। आरोपियों के वित्तीय लेन-देन और अन्य सदस्यों की पड़ताल की जा रही है। जल्द कुछ और नाम सामने आ सकते हैं। -शैलेंद्र सिंह चौहान, एडिशनल डीसीपी (क्राइम ब्रांच) तांत्रिक भाई के जरिए फैलाया जाल, जेवर-नकदी ऐंठे साकेत नगर निवासी पुरुषोत्तम शर्मा (57) और राजेश्वरी (55) का बेटा विवेक उनसे अलग रहता था। राजेश्वरी उसे घर बुलाना चाहती थीं। पड़ोसन ने उनकी पहचान अवधपुरी निवासी आशा यादव से कराई। आशा ने बताया कि उसका भाई मुकेश तंत्र-मंत्र से बेटे को वश में कर घ...

4 जगह आगजनी:रात को एमपी नगर में दो बिजली के खंभों में आग, संध्या छाया वृद्धाश्रम के एसी में भी भड़की लपटें

राजधानी में शनिवार को 24 घंटे के दौरान आगजनी की चार घटनाएं सामने आईं। दोपहर में गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एरिया में बिजली की डीपी में आग लगी, जबकि रात को एमपी नगर में महज 20 मिनट के अंतराल में बिजली के दो खंभे सुलग उठे। इसके कुछ देर बाद लिंक रोड नंबर-3 स्थित संध्या छाया वृद्धाश्रम के प्रशासनिक खंड में भी एसी में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। दमकल की टीमों ने सभी जगह समय रहते आग पर काबू पा लिया। किसी भी घटना में जनहानि नहीं हुई। रात 9 बजे से 9:20 बजे तक एमपी नगर में दो खंभों में लगी आग एमपी नगर जोन-1 में शनिवार रात 20 मिनट के भीतर बिजली के दो खंभों में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। पहली घटना रात 9 बजे मनोहर डेरी के पीछे हुई। यहां बिजली के खंभे पर तारों में शॉर्ट सर्किट हुआ और चिंगारियों के साथ लपटें उठने लगीं। दमकल की टीम मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी थी, तभी रात 9:20 बजे एक्सिस बैंक और विशाल मेगा मार्ट के सामने लगे दूसरे खंभे में भी आग भड़क गई। फायर ब्रिगेड की एक ही गाड़ी ने दोनों जगह मोर्चा संभाला और आग पर काबू पाया। समय रहते आग नहीं बुझती तो खंभे के नीचे स्थित रेस्टोरें...

चिड़ियाघर में गंदगी और बदबू की समस्या दूर हुई:समाधान कराकर सीएसआई विनय कुमार मिश्रा बने ‘स्टार ऑफिसर’; आप भी ‘भास्कर समाधान’ पर पोस्ट करें समस्या

इंदौर के अलग-अलग वार्डों में सामने आ रही जनसमस्याओं के समाधान में दैनिक भास्कर एप का ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट मददगार साबित हो रहा है। इसके जरिए नागरिक अपनी समस्याएं सीधे संबंधित विभागों, अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों तक पहुंचा रहे हैं। शिकायत सामने आने के बाद जिम्मेदार उस पर कार्रवाई कर रहे हैं, जिससे लोगों को राहत मिल रही है। (आमजन से जुड़ी जनसमस्याएं और शहर की जमीनी हकीकत पोस्ट करने के लिए यहां क्लिक करें...) सीएसआई विनय कुमार मिश्रा बने आज के ‘स्टार ऑफिसर’ नवलखा के शुक्ला नगर स्थित इंदौर चिड़ियाघर को लेकर पंकज ने ‘भास्कर समाधान’ पर शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि चिड़ियाघर में जानवरों और पक्षियों के रहने की जगह पर काफी गंदगी और कचरा फैला हुआ था। वहां पानी जमा होने से तेज बदबू आ रही थी। शिकायत सामने आने के बाद सीएसआई विनय कुमार मिश्रा ने मामले पर संज्ञान लिया और सफाई कराकर समस्या का समाधान कराया। एप पर शिकायत के बाद कुंवर मंडली में हुई सफाई वार्ड 58 के अहिल्यापुरा क्षेत्र में एमजी रोड स्थित कुंवर मंडली के निवासी प्रशांत पंडित ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके घर क...

55KM तक हाईवे पर दौड़ती कार में दुष्कर्म:पीड़िता बोली- 8.30 घंटे थाने में बैठाकर रखा; न तो मुख्य आरोपी पकड़ाया, न दूसरे का नाम पता चला

उज्जैन से इंदौर के बीच 55 किमी तक चलती कार में 19 वर्षीय युवती से बारी-बारी से दुष्कर्म का आरोप है। पीड़िता का कहना है कि कॉफी पीने के बाद वह बेहोश होने लगी थी। आरोपियों ने उसे इंदौर में अरबिंदो हॉस्पिटल के आगे छोड़ दिया। युवती ने उज्जैन के नानाखेड़ा थाने में शिकायत की। उसका आरोप है कि पुलिस ने रात 9 बजे से सुबह 5.30 बजे तक थाने में बैठाए रखा। मामले में मुख्य आरोपी चक्रेश जैन अब तक फरार है, जबकि दूसरे आरोपी की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस कॉफी हाउस के सीसीटीवी की जांच कर रही हैं। पीड़िता बोली- बयान के नाम पर परेशान किया दैनिक भास्कर से बातचीत में पीड़िता ने आरोप लगाया कि पुलिस उससे बार-बार घटना के बारे में पूछती रही, जबकि उसे खुद पूरी घटना याद नहीं थी। उसने कहा, 'उज्जैन की नानाखेड़ा पुलिस पूछ रही है कि घटना कब हुई, जबकि मुझे होश ही नहीं था। मुझे रात 9 बजे से सुबह 5.30 बजे तक थाने में बैठाकर रखा। अगले दिन सुबह फिर बुला लिया।' पीड़िता ने कहा कि पुलिस को चक्रेश जैन से पूछना चाहिए कि उसका दूसरा साथी कौन था। उसके मुताबिक, उसे सुबह से इधर-उधर बुलाया जा रहा था और बयान...

ग्वालियर में 38 लाख की ठगी के आरोपी बरी:कोर्ट बोला- अग्रिम विवेचना के नाम पर देरी से न्याय की हानि, SSP से मांगी ‘एक्शन टेकन रिपोर्ट’

ग्वालियर में फर्जी सीबीआई अफसर बनकर डॉ. सुजाता बापट से 38 लाख रुपए ठगने के हाई-प्रोफाइल मामले में कोर्ट ने पुलिस की सुस्त और घोर लापरवाही पूर्णं जांच पर सख्त रुख अपनाया है। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश विवेक कुमार ने ग्वालियर SSP को आदेश दिया है कि विवेचना में हुई लेट-लतीफी पर जांच अधिकारी से स्पष्टीकरण लेकर 15 दिन के भीतर 'एक्शन टेकन रिपोर्ट' (ATR) पेश की जाए। पुलिस की कमजोर चार्जशीट और मुख्य साजिशकर्ताओं तक न पहुंच पाने का फायदा तीनों आरोपियों को मिला। इसी वजह से तीनों आरोपी हरीश चौधरी, अनिल नायक और ओमप्रकाश नायक, धोखाधड़ी (धारा-420), जालसाजी (धारा-467, 468) और आईटी एक्ट की गंभीर धाराओं से बरी हो गए। हालांकि, ठगी की रकम खातों में घुमाने और साजिश में शामिल होने के चलते कोर्ट ने तीनों को साजिश का हिस्सा मानते हुए एक-एक साल का कारावास व अर्थदंड सजा दी है। क्यों बरी हुए गंभीर धाराओं से? समझें कानूनी पेंच पीड़िता डॉ. सुजाता बापट ने अपनी गवाही में स्पष्ट किया कि उन्होंने सामने मौजूद आरोपियों से सीधे बात नहीं की थी और न ही वे उन्हें पहचानती हैं। फर्जी वारंट बनाने, वीडिय...

सुप्रीम कोर्ट पहुंची सरकार की याचिका में मिलीं 10 खामियां:27% ओबीसी आरक्षण का मामला; हाईकोर्ट के फैसले को चुनौती देने से पहले ही SC में लगी 3 कैविएट

मध्यप्रदेश में अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) को 27% आरक्षण देने का मामला एक बार फिर कानूनी और तकनीकी अड़चनों में उलझ गया है। जबलपुर हाईकोर्ट के 9 अक्टूबर 2026 के फैसले को चुनौती देने के लिए राज्य सरकार की ओर से सुप्रीम कोर्ट में दायर विशेष अनुमति याचिका (एसएलपी) सुनवाई के लिए सूचीबद्ध होने से पहले ही अटक गई है। सुप्रीम कोर्ट रजिस्ट्री ने याचिका में 10 तकनीकी खामियां बताई हैं। इनमें दस्तावेजों की तारीखों में अंतर, अस्पष्ट प्रतियां, पेज नंबरिंग में गड़बड़ी और वकालतनामे में जरूरी औपचारिकताओं की कमी शामिल है। सरकार ने 16 अक्टूबर को एसएलपी दाखिल की थी। यह याचिका डायरी नंबर 65767/2026 के तहत दर्ज है। 22 अक्टूबर को रजिस्ट्री ने इस पर आपत्तियां दर्ज कीं। इन्हें दूर किए बिना याचिका को नियमित रूप से सूचीबद्ध करने की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ सकेगी। फिलहाल इसे नियमित एसएलपी नंबर भी जारी नहीं हुआ है। खास बात यह है कि प्रदेश में ओबीसी आरक्षण की कानूनी लड़ाई कई साल से चल रही है। कमलनाथ सरकार के 27% आरक्षण के फैसले के बाद हाईकोर्ट में याचिकाएं दायर हुईं। मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा, वहां ...

शरद पूर्णिमा पर निकला हिंदू उत्सव समिति का चल समारोह:राधा-कृष्ण ने किया नौका विहार, शीतलदास की बगिया में हुई आतिशबाजी

शरद पूर्णिमा के अवसर पर रविवार को श्री हिंदू उत्सव समिति की ओर से चल समारोह निकाला गया। भगवान श्री राधा-कृष्ण की भक्ति और धार्मिक उल्लास के बीच निकले समारोह में आकर्षक झांकी, सुसज्जित बग्घी, ढोल और दो बैंड शामिल रहे। चल समारोह के शीतलदास की बगिया पहुंचने पर आतिशबाजी की गई। यहां भगवान श्री राधा-कृष्ण ने नौका विहार किया। इसके बाद श्रद्धालुओं को खीर प्रसाद वितरित किया गया। समिति के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी ने बताया कि चल समारोह शाम 6:30 बजे घोड़ा निक्कास स्थित राधा-कृष्ण मंदिर से शुरू हुआ। यहां से जनकपुरी, सिंधी मार्केट, भवानी चौक, सोमवारा, रेतघाट और कमला पार्क होते हुए समारोह शीतलदास की बगिया पहुंचा। रास्ते में धार्मिक आयोजन और भगवान राधा-कृष्ण की झांकी श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रही। समिति ने शरद पूर्णिमा के अवसर पर इस आयोजन के माध्यम से धार्मिक परंपराओं और सामाजिक समरसता का संदेश दिया। आयोजन के सफल संचालन के लिए अशोक विश्वकर्मा को संयोजक बनाया गया था। समिति ने श्रद्धालुओं के सहभाग के लिए आभार जताया। source https://www.bhaskar.com/local/mp/bhopal/ne...

हमले में घायल युवक की मौत, परिजनों ने घेरा थाना:भोपाल में चाय की दुकान पर हुई मारपीट; घटना के सामने आए 2 VIDEO

भोपाल में चाकू, लोहे के पाइप और डंडे से हमले में घायल एक युवक की रविवार रात मौत हो गई। वह 18 अक्टूबर की रात करीब 1:30 बजे ताजुल मसाजिद की सीढ़ियों के सामने चाय की दुकान पर बैठा था। तभी बदमाशों ने उस पर हमला दिया। घटना के 2 वीडियो भी सामने आए हैं। जिसमें पहले युवक से घेरकर मारपीट की गई। इसके बाद बीच सड़क बेहरमी से पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। 8 दिन चले इलाज के बाद उसकी मौत हो गई। इससे आक्रोशित परिजनों और लोगों ने शाहजहानाबाद थाने का घेराव कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने मामले में एक मास्टरमाइंड नानू को भी आरोपी बनाने की मांग की। साथ ही कहा कि आरोपियों को थाने में वीआईपी ट्रीटमेंट देने वाले पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई हो। आरोप है कि गंभीर हमले के बावजूद पुलिस ने आरोपियों के साथ सख्ती नहीं बरती। हिरासत में लेने से लेकर कोर्ट में पेश करने तक के थाने के सीसीटीवी फुटेज सुरक्षित रखे जाएं और उनकी जांच कराई जाए, ताकि आरोपियों को कथित तौर पर दी गई सुविधाओं की सच्चाई सामने आ सके। जुलूस में मुस्कुराते और फायरिंग का इशारा करते दिखे आरोपी परिजनों का आरोप है कि आरोपियों का जुलूस निकाले जाने ...

इंस्पेक्टर से डीएसपी बने 15 अफसरों के प्रमोशन निरस्त:विभागीय जांच और आपराधिक मामलों से जुड़े पाए गए प्रमोट हुए अफसर

मध्यप्रदेश में जुलाई में इंस्पेक्टर से डीएसपी पद पर पदोन्नत किए गए 15 पुलिस अधिकारियों को गृह विभाग ने वापस इंस्पेक्टर बना दिया है। इन अधिकारियों की पदोन्नति निरस्त करने के आदेश 16 अक्टूबर 2026 को जारी किए गए थे, जो अब सामने आए हैं। विभागीय जांच, आपराधिक प्रकरण या दंड प्रभावशील होने के कारण इन अधिकारियों को पदोन्नति के लिए अनफिट माना गया है। गृह विभाग के आदेश के मुताबिक, विभागीय पदोन्नति समिति की अनुशंसा पर पहले जारी पदोन्नति आदेश की समीक्षा की गई। इसके बाद संबंधित अधिकारियों की पदोन्नति निरस्त करने का निर्णय लिया गया। रिवर्ट किए गए अधिकारियों में निरीक्षक संवर्ग के 12 अधिकारी, विशेष शाखा के एक निरीक्षक, विसबल के एक निरीक्षक और एक आरक्षित निरीक्षक शामिल हैं। पहले 78 अधिकारियों की पदोन्नति भी हुई थी निरस्त इससे पहले पुलिस मुख्यालय भोपाल ने 1 सितंबर को आदेश जारी कर जुलाई में पदोन्नत किए गए 78 उप निरीक्षकों और कार्यवाहक निरीक्षकों की पदोन्नति निरस्त कर दी थी। इन्हें निरीक्षक पद पर पदोन्नति के बाद सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) के आदेश के आधार पर पदोन्नति के लिए अनफिट पाया...

इंदौर में कर्णावत से पनीर-तेल समेत 6 सैंपल लिए:सोनू वेफर्स ब्रांड के चिप्स पैकेट पर 2019 में एक्सपायर पंजीयन नंबर मिला; खाद्य विभाग की कार्रवाई

त्योहारों के बीच खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांचने के लिए खाद्य सुरक्षा प्रशासन की टीम ने शुक्रवार को शहर के कई खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। शिकायतों के आधार पर कर्णावत पान भोजन प्रसादी, जैन श्वेतांबर शिव भंडार, अमृतसरी नान ढाबा, सोनू वेफर्स और राजा चाट भंडार समेत विभिन्न प्रतिष्ठानों से खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए। सभी नमूनों को जांच के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल भेजा जा रहा है। वहीं, सोनू वेफर्स के पैकेट पर पुराने खाद्य पंजीयन क्रमांक का उल्लेख मिलने पर सुधार सूचना पत्र जारी करने की कार्रवाई की जा रही है। कर्णावत से 6 सैंपल, ढाबे से पनीर-दाल मखनी की जांच अंजनी नगर, एयरपोर्ट रोड स्थित कर्णावत पान भोजन प्रसादी से आलू, गिलकी, तुवर दाल, पनीर मसाला, सोयाबीन तेल और धनिया पाउडर के कुल छह नमूने लिए गए। सिलावटपुरा स्थित जैन श्वेतांबर शिव भंडार से नमकीन मिक्सचर और बूंदी के नमूने संग्रहित किए गए। शिकायत के आधार पर अमृतसरी नान ढाबे का भी निरीक्षण किया गया। यहां रसोईघर में साफ-सफाई और खाद्य स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश दिए गए। टीम ने पनीर और दाल मखनी ...

धीरेंद्र शास्त्री रात में रीवा पहुंचे:डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल के घर पर भोजन कर मैहर के लिए रवाना

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री उर्फ बागेश्वर बाबा गुरुवार रात अचानक रीवा पहुंचे। यहां उन्होंने मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल के निजी निवास पर मुलाकात की। डिप्टी सीएम ने उनका स्वागत किया। इसके बाद बाबा ने उनके निवास पर भोजन किया और फिर मैहर के लिए रवाना हो गए। बागेश्वर बाबा के अचानक रीवा पहुंचने की जानकारी मिलते ही उनके दर्शन और स्वागत के लिए लोग पहुंचने लगे। डिप्टी सीएम के निजी निवास पर उनकी मौजूदगी के दौरान लोगों में उत्साह देखने को मिला। काफी संख्या में लोग बाबा के स्वागत के लिए मौजूद रहे। रीवा में डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल के निवास पर भोजन करने के बाद बागेश्वर बाबा मैहर के लिए रवाना हो गए। अचानक हुआ दौरा बताया गया कि धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के इस दौरे के बारे में ज्यादा लोगों को जानकारी नहीं दी गई थी, इसके पीछे वजह ये बताई गई कि महाराज जी के आने पर भीड़ न हो, इसलिए ये दौरा अचानक हुआ है। source https://www.bhaskar.com/local/mp/rewa/news/bageshwar-baba-visit-rewa-deputy-cm-rajendra-shukla-maihar-139457693.html

दीपावली से पहले पटाखा दुकानों का निरीक्षण:कलेक्टर ने सुरक्षा इंतजाम देखे, बोले-लाइसेंस शर्तों का पालन करें; अतिक्रमण की जांच होगी

बालाघाट में दीपावली के मद्देनजर बुधवार को कलेक्टर आदित्य सिंह ने प्रशासनिक टीम के साथ बैहर बायपास रोड स्थित थोक पटाखा दुकानों का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान पटाखों के सुरक्षित भंडारण और अग्नि दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए किए गए इंतजाम देखे गए। कलेक्टर ने दुकानदारों को सुरक्षा मानकों का पालन करने के निर्देश दिए। लाइसेंस और स्टॉक की जानकारी ली कलेक्टर आदित्य सिंह प्रशासनिक टीम के साथ बैहर बायपास रोड स्थित पटाखा एंड पटाखा और विजय वाधवानी की पटाखा दुकानों पर पहुंचे। टीम ने प्रतिष्ठानों के लाइसेंस की वैधता, पटाखों के स्टॉक, भंडारण क्षमता और निर्धारित सीमा के अनुसार पटाखे रखने की अनुमति की जांच की। साथ ही अग्नि सुरक्षा उपकरणों की उपलब्धता और उनकी कार्यशील स्थिति भी देखी। सुरक्षा उपकरण तैयार रखने के निर्देश कलेक्टर ने दुकानदारों से कहा कि लाइसेंस की सभी शर्तों का पालन करें। पटाखों के भंडारण और विक्रय के दौरान सुरक्षा मानकों की अनदेखी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने दुकानों में अग्निशामक यंत्र, पानी और रेत से भरी बाल्टियां पर्याप्त संख्या में रखने के निर्देश दिए। साथ ही अग्निशाम...

मंडला में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन शुरू, दो घाटों पर इंतजाम:नाव घाट और संगम घाट पर कुंड बने; सुरक्षा के लिए पुलिस और तैराक तैनात

मंडला में मंगलवार, 20 अक्टूबर से दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन शुरू हो गया। नगर पालिका और जिला प्रशासन ने नाव घाट और महाराजपुर के संगम घाट पर विसर्जन कुंड बनाए हैं। सुरक्षा के लिए पुलिस बल, तैराक, लाइफ जैकेट और क्रेन की व्यवस्था की गई है। प्रशासन के अनुमान के मुताबिक, शरद पूर्णिमा तक 100 से ज्यादा प्रतिमाओं का विसर्जन होगा। पहले दिन 27 से 32 प्रतिमाओं के विसर्जन का अनुमान पहले दिन नाव घाट पर करीब 15 से 20 और संगम घाट पर 12 प्रतिमाओं के विसर्जन की संभावना है। शहर में प्रतिमाओं के चल समारोह भी निकल रहे हैं। दोनों घाटों पर कर्मचारी और तैराक तैनात विसर्जन स्थलों पर समितियों की मदद के लिए नगर पालिका के कर्मचारी तैनात हैं। सुरक्षा के लिए पुलिस बल, तैराक, लाइफ जैकेट और क्रेन की व्यवस्था की गई है। राजस्व, पुलिस, नगर पालिका, स्वास्थ्य और बिजली विभाग के कर्मचारी भी मौजूद रहेंगे। दो एडिशनल एसपी और दो डीएसपी संभालेंगे सुरक्षा विसर्जन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए दो एडिशनल एसपी, दो डीएसपी और टीआई समेत पुलिस बल तैनात है। विसर्जन का सिलसिला 25 अक्टूबर के आसपास शरद पूर्णिमा तक चलने...

भोपाल में दोनों पक्षों में चले लात-घूंसे और डंडे:रास्ते में खड़ी गाड़ी हटाने की बात पर भिड़े, 5 लोग घायल

भोपाल की गौतम नगर कॉलोनी में गाड़ी साइड करने की बात पर 2 पक्षों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों ओर से जमकर मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान लात-घूंसे चलने के साथ ही एक-दूसरे पर डंडों से भी हमला किया गया। घटना में दोनों पक्षों के कुल पांच लोग घायल हुए हैं। गौतम नगर थाना पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर मारपीट की धाराओं में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सड़क किनारे खड़ी जीप हटाने को लेकर हुआ विवाद पुलिस के मुताबिक, गौतम नगर कॉलोनी में चुनरी यात्रा के बाद डीजे वाहन लौट रहा था। इसी दौरान कॉलोनी की सड़क पर एक जीप खड़ी थी। जीप के सड़क किनारे खड़े होने के कारण डीजे वाहन को वहां से निकलने में परेशानी हो रही थी। डीजे वाहन के साथ मौजूद युवकों ने जीप चालक से गाड़ी साइड में करने के लिए कहा। इसी बात को लेकर जीप चालक और उसके परिवार के सदस्यों के साथ उनका विवाद हो गया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर किया हमला देखते ही देखते कहासुनी ने मारपीट का रूप ले लिया। दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और एक-दूसरे के साथ लात-घूंसों से मारपीट करने लगे। इस दौरान डंडों का भी इस्तेम...

शीतला माता मंदिर हादसा- एक घायल एयरलिफ्ट:घायल संजय को एयर एम्बुलेंस से भोपाल एम्स ले जाया गया, बेटे-भाई की हो चुकी है मौत

ग्वालियर में शीतला माता मंदिर के पास शनिवार रात हुई सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति संजय शर्मा के दोनों पैर कुचल गए थे। हादसे में उनके बड़े भाई महेश शर्मा और मासूम बेटे शौर्य शर्मा की पहले ही मौत हो चुकी है। संजय शर्मा की गंभीर स्थिति को देखते हुए सोमवार रात करीब 12:10 बजे उन्हें एयर एम्बुलेंस के जरिए ग्वालियर से भोपाल AIIMS के लिए एयरलिफ्ट किया है। सीएम ने अधिकारियो को दिए थे निर्देश शाम को मुख्यमंत्री के दौरे और व्यक्तिगत प्रयासों के बाद संजय को बेहतर और त्वरित इलाज के लिए भोपाल एयरलिफ्ट कराने की व्यवस्था की गई। दो बेटों, पत्नी और भाई के साथ पहुंचे थे शनिवार को संजय शर्मा परिवार के साथ बैराड़ में एक तेरहवीं कार्यक्रम में शामिल हुए थे। इसके बाद वे सहसराम गांव में अपने भाइयों से मिलने पहुंचे। यहां से संजय अपने बड़े भाई महेश को साथ लेकर ग्वालियर आ गए। संजय यहां मकान बनवा रहे हैं और चाहते थे कि महेश निर्माण कार्य की देखरेख करें। इसके बाद संजय अपने दोनों बेटों, पत्नी छाया और भाई महेश के साथ शीतला माता मंदिर में दर्शन करने पहुंचे। रात करीब 1:30 बजे हुए हादसे ने परिवार की खुश...

शिप्रा अकादमी की 10 बालिका खिलाड़ियों का चयन:राज्य स्तरीय शालेय क्रिकेट प्रतियोगिता में खेलेंगी; शिवपुरी और ग्वालियर में होंगे मुकाबले

उज्जैन की शिप्रा क्रिकेट अकादमी की 10 बालिका खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय शालेय क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। इनमें अंडर-17 और अंडर-19 वर्ग की पांच-पांच खिलाड़ी शामिल हैं। यह प्रतियोगिता 23 से 27 अक्टूबर तक आयोजित होगी। अंडर-17 वर्ग के मुकाबले शिवपुरी और अंडर-19 वर्ग के मुकाबले ग्वालियर में खेले जाएंगे। चयनित खिलाड़ी संभागीय टीम का हिस्सा बनकर अन्य संभागों की टीमों के खिलाफ मैदान में उतरेंगी। अकादमी के हेड कोच नितिन श्रीवास्तव ने बताया कि यहां कई वर्षों से बालिकाओं को मुफ्त क्रिकेट प्रशिक्षण दिया जा रहा है। संभाग स्तर पर बेहतर प्रदर्शन के आधार पर ही खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। अंडर-17 वर्ग में पूर्वी भाटी, नित्य पाटीदार, आराध्या धरकर, पूर्व भाटी और भाव सिंह का चयन हुआ है। अंडर-19 वर्ग में संध्या यादव, वेदी जैन, तनिष्क पाटीदार, इशिका मलिक और रितीश राठौर शामिल हैं। कोच ने चयनित खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर खुशी जताई। source https://www.bhaskar.com/g/local/mp/ujjain/news/ujjain-shipra-academy-girls-state-school-cricket-tour...

छतरपुर में ट्रैक्टर ने बाइक को मारी टक्कर,:2 गंभीर घायल, अस्पताल में भर्ती; ब्रजपुरा-मौराहा फोरलेन पर हुआ हादसा

छतरपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में रविवार शाम फोरलेन पर ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर हो गई। टक्कर के बाद बाइक में आग लग गई और वह पूरी तरह जल गई। हादसे में निवाड़ी जिले के दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें बाइक से बाहर निकाला। इसके बाद NHAI की एंबुलेंस से दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। मैहर माता के दर्शन करने जा रहे थे दोनों युवक घायलों की पहचान निवाड़ी जिले के सकेरा गांव निवासी फूल सिंह (20) और सुरेश (28) के रूप में हुई है। दोनों बाइक से मैहर माता के दर्शन करने जा रहे थे। हादसे में एक युवक के पैर में गंभीर चोट आई है। पुलिस को नहीं मिली थी हादसे की सूचना यह हादसा ब्रजपुरा और मौराहा गांव के बीच फोरलेन पर हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रैक्टर गलत दिशा से आ रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक उससे टकरा गई। हालांकि, ट्रैक्टर की दिशा और हादसे के कारणों की आधिकारिक पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी। सिविल लाइन थाना प्रभारी आशुतोष श्रोत्रिय ने बताया कि पुलिस को पहले हादसे की जानकारी नहीं मिली थी। अब मामले की जांच की जा रही है। घायलों के...

भोपाल और जबलपुर नगर निगम आयुक्त के तबादले:संस्कृति और अंजू अरुण कुमार को मंत्रालय भेजा

राज्य सरकार ने भोपाल और जबलपुर नगर निगम आयुक्त समेत 4 आईएएस अफसरों के रविवार रात तबादले किए हैं। इन अधिकारियों को नगरीय प्रशासन, पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा वित्त विभाग से जुड़े अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा रविवार देर रात जारी आदेश में भोपाल नगर निगम आयुक्त संस्कृति जैन को वित्त विभाग में उप सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वर्ष 2015 बैच की अधिकारी संस्कृति जैन के पास अपर प्रबंध संचालक, मध्यप्रदेश मेट्रो रेल कंपनी लिमिटेड, भोपाल का अतिरिक्त प्रभार भी था। इसके अलावा अंजू अरुण कुमार को पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में उप सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वर्ष 2017 बैच की अधिकारी अंजू अरुण कुमार मुख्य कार्यपालन अधिकारी, स्मार्ट सिटी भोपाल तथा अपर आयुक्त, नगर पालिक निगम भोपाल का अतिरिक्त प्रभार संभाल रही थीं। जीएडी के आदेश में रामप्रकाश अहिरवार को भोपाल नगर निगम आयुक्त बनाया गया है। वर्ष 2018 बैच के अधिकारी प्रमोटी आईएएस रामप्रकाश अहिरवार नगर पालिक निगम जबलपुर के आयुक्त हैं। उन्हें आयुक्त, नगर पालिक निगम भोपाल के साथ तथा अपर प्...

शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म:2 बच्चों के जन्म के बाद किया इनकार; धर्म परिवर्तन का भी आरोप, युवक गिरफ्तार

मंदसौर में एक महिला ने युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया है। महिला ने आरोपी पर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने का भी आरोप लगाया है। कोतवाली थाना प्रभारी पुष्पेंद्र सिंह राठौर ने बताया कि महिला ने शिकायत में कहा है कि आरोपी उसके पति का दोस्त था। घर आता-जाता था। इसी दौरान दोनों के बीच करीबी बढ़ी। महिला ने आरोप लगाया कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ संबंध बनाए। उसके दो बच्चे हैं। दोनों बच्चों के जन्म के बाद आरोपी ने शादी करने से इनकार कर दिया। इसके बाद उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। डीएनए टेस्ट की प्रक्रिया शुरू आरोपी का बच्चों से DNA मैच रही पुलिस पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसका मेडिकल परीक्षण कराया है। उसे न्यायालय में पेश किया जा रहा है। दोनों बच्चों का डीएनए टेस्ट कराने की प्रक्रिया भी शुरू की गई है। मामले में महिला की ओर से लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है। आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि और डीएनए जांच के नतीजे सामने आने क...

खरगोन जेल से पॉक्सो एक्ट में दोषी कैदी फरार:बाथरूम की दीवार फांदकर भागा, मेनगांव थाने में केस दर्ज; तलाश जारी

खरगोन जेल से पॉक्सो एक्ट में दोषी कैदी फरार हो गया। कैदी अरुण धुर्वे (23) शुक्रवार शाम प्रहरियों को चकमा देकर बाथरूम की दीवार कूदकर भागा। उसे उम्रकैद की सजा मिली थी, जिससे जेल प्रशासन में हलचल मच गई। खरगोन न्यायालय ने 7 अक्टूबर को अरुण को यह सजा सुनाई थी। फरार होने की खबर मिलते ही जेल अधिकारी मौके पर पहुंचे और विभागीय जांच शुरू की। मेनगांव थाने में केस दर्ज कर पुलिस फरार कैदी की तलाश कर रही है। जांच अधिकारी अरशद खान ने बताया कि मेनगांव पुलिस ने धारा 272 और 262 के तहत केस दर्ज किया है। अरुण इंदिरानगर का है। दोषी कैदी के भागने के मामले में जेल की सुरक्षा और कर्मचारियों की भूमिका की जांच हो रही है। लापरवाही मिलने पर संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई हो सकती है। source https://www.bhaskar.com/local/mp/khargone/news/khargone-jail-prisoner-arun-dhurve-escape-posco-case-absconding-139401104.html

भिंड कलेक्टर ने सढ़ा-अड़ोखर में स्कूल-आंगनवाड़ी का किया निरीक्षण:बच्चों से पूछा- पढ़-लिखकर क्या बनना चाहते हो, ग्रामीणों की सुनीं समस्याएं

भिंड के नवागत कलेक्टर पवन कुमार जैन ने शुक्रवार को जन विश्वास अभियान के तहत मेहगांव विकासखंड के ग्राम सढ़ा और अड़ोखर का भ्रमण किया। उन्होंने स्कूल, आंगनवाड़ी केंद्र, राशन दुकान और आयुष्मान आरोग्य मंदिर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। स्कूल में बच्चों से संवाद कर उनका शैक्षणिक स्तर जाना और पूछा कि वे पढ़-लिखकर क्या बनना चाहते हैं। ग्रामीणों से चर्चा कर उनकी समस्याएं भी सुनीं और संबंधित अधिकारियों को शासकीय सेवाओं की गुणवत्ता सुधारने के निर्देश दिए। बच्चों से जाना पढ़ाई का स्तर, भोजन की गुणवत्ता भी देखी कलेक्टर ने ग्राम सढ़ा के शासकीय प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों का निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यार्थियों और शिक्षकों की उपस्थिति, दर्ज विद्यार्थियों की संख्या और मध्याह्न भोजन की व्यवस्था की जानकारी ली। बच्चों से बातचीत कर उनकी पढ़ाई का स्तर जाना और शिक्षकों को बेहतर शिक्षा देने के निर्देश दिए। रसोई में तैयार मध्याह्न भोजन का अवलोकन कर उसकी गुणवत्ता भी देखी। आंगनवाड़ी में पोषण आहार, राशन दुकान में वितरण की जानकारी ली कलेक्टर ने सढ़ा के मोहर सिंह का पुरा स्थित आं...

ग्वालियर में दो सराफा कारोबारियों के बीच विवाद:33 वर्षीय कारोबारी ने चूहे मारने की दवा खाई; निजी अस्पताल में इलाज जारी

ग्वालियर के सराफा बाजार से जुड़े दो कारोबारियों के बीच विवाद के बाद एक 33 वर्षीय दुकानदार ने चूहे मारने की दवा खा ली। गुरुवार शाम माधौगंज थाना क्षेत्र में अहूजा अस्पताल के पास हुई घटना के बाद परिजन उसे तत्काल निजी अस्पताल ले गए। डॉक्टरों के अनुसार, समय पर इलाज मिलने से उसकी हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अहूजा अस्पताल के पास हुई घटना जानकारी के मुताबिक, कृष्णा सोनी (33), पुत्र विशंभर स्वामी, का बालाजी सराफा के एक कारोबारी से विवाद हुआ था। गुरुवार शाम करीब 5 से 6 बजे के बीच अहूजा अस्पताल के पास वाली गली में घटनाक्रम हुआ। विवाद किस बात को लेकर हुआ था, यह अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस आपसी विवाद की वजह जानने का प्रयास कर रही है। निजी अस्पताल में इलाज जारी विवाद के बाद कृष्णा सोनी ने चूहे मारने की दवा खा ली। तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे तुरंत नजदीकी निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने इलाज शुरू किया। फिलहाल उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। बयान के बाद स्पष्ट होगी विवाद की वजह घटना की सूचना मिलने पर माधौगंज थाना पुलिस मौके पर प...

जमीन गिरवी रख 2 करोड़ का लोन लेने का मामला:बेटियों को दान की जमीन पर बिल्डर ने लिया लोन, उन्हीं से बैंक पर केस कराया

बेटियों के नाम दान की जा चुकी जमीन को अपनी संपत्ति बताकर पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) से 2 करोड़ रुपए का लोन लेने के मामले में आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (ईओडब्ल्यू) ने बिल्डर जीशान अली और उनकी पत्नी नाजनीन अली के खिलाफ केस दर्ज किया है। जांच में सामने आया कि रॉयल हेरिटेज बिल्डर्स कॉलोनाइजर्स के एमडी जीशान अली ने बावड़ियाकलां स्थित व्यावसायिक जमीन 2013 में अपनी तीन बेटियों के नाम हिबानामा कर दी थी। इसके करीब दो साल बाद इसी जमीन को गिरवी रखकर कंपनी के लिए ओवरड्राफ्ट लिमिट मंजूर कराई गई। आरोप है कि बैंक को जमीन के पहले ही बेटियों के नाम हस्तांतरित होने की जानकारी नहीं दी गई। कर्ज की अदायगी नहीं होने पर बैंक ने वसूली की प्रक्रिया शुरू की तो अक्टूबर 2017 में बेटियों के जरिए सिविल कोर्ट में मुकदमा दायर कराया गया। इसमें जमीन पर उनका मालिकाना हक बताते हुए बैंक की ओर से उसे जब्त किए जाने का विरोध किया गया। ईओडब्ल्यू की जांच में इन घटनाक्रमों के आधार पर पति-पत्नी के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है। 2008 में खरीदी जमीन, 2013 में बेटियों के नाम की मामले की शुरुआत शादाब गृह निर्माण सहक...

भोपाल में महिला से 2.08 करोड़ की मेथामफेटामाइन जब्त:ISBT से बेंगलुरु ले जा रही थी, डीआरआई को मिला था दिल्ली से इनपुट

डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (डीआरआई) की भोपाल यूनिट ने इंटर स्टेट बस टर्मिनल (आईएसबीटी) पर एक महिला यात्री से 2 किलो 604 ग्राम मेथामफेटामाइन जब्त की है। जब्त मादक पदार्थ की कीमत करीब 2.08 करोड़ रुपए बताई जा रही है। महिला इसे अपने बैकपैक और पर्स में बनी सीक्रेट पॉकेट में छिपाकर ले जा रही थी। डीआरआई ने मादक पदार्थ जब्त कर महिला के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की है और उसे हिरासत में लिया है। डीआरआई की भोपाल यूनिट को इनपुट मिला था कि दिल्ली से बेंगलुरु जा रही एक बस में सफर कर रही महिला यात्री अपने साथ बड़ी मात्रा में मादक पदार्थ ले जा रही है। सूचना के आधार पर बुधवार तड़के बस के भोपाल के आईएसबीटी पहुंचते ही अधिकारियों ने महिला के सामान की तलाशी ली। इस दौरान उसके बैकपैक में बनी सीक्रेट पॉकेट से 1 किलो 885 ग्राम और पर्स से 719 ग्राम संदिग्ध पदार्थ बरामद हुआ। कुल वजन 2 किलो 604 ग्राम निकला। फील्ड टेस्ट किट से मेथामफेटामाइन होने की पुष्टि डीआरआई अधिकारियों ने बरामद संदिग्ध पदार्थ की जांच फील्ड टेस्ट किट से की। जांच में इसके मेथामफेटामाइन होने की पुष्टि हुई। इ...

दीवार तोड़कर मेडिकल दुकान में घुसा कंटेनर:हादसे के वक्त कोई ग्राहक या राहगीर मौजूद नहीं था, वाहन नागपुर से सिवनी जा रहा था

सिवनी जिले के कुरई थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-44 पर बुधवार रात नागपुर से सिवनी की ओर जा रहा एक तेज रफ्तार कंटेनर मेडिकल दुकान की दीवार तोड़कर अंदर जा घुसा। हादसे में दुकान की दीवार को काफी नुकसान पहुंचा है, लेकिन गनीमत यह रही कि उस वक्त दुकान के सामने कोई ग्राहक या राहगीर मौजूद नहीं था। हादसा होते ही मौके पर तेज आवाज के साथ हड़कंप मच गया और कुछ देर के लिए आसपास के लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जानकारी के मुताबिक, कंटेनर नागपुर की दिशा से सिवनी की ओर आ रहा था। तभी नेशनल हाईवे-44 पर कुरई इलाके में अचानक ड्राइवर का गाड़ी से नियंत्रण हट गया और अनियंत्रित कंटेनर सीधे मेडिकल स्टोर में जा घुसा। टक्कर इतनी भीषण थी कि दुकान की दीवार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। आमतौर पर इस मेडिकल दुकान के सामने दवा खरीदने वालों और स्थानीय लोगों की आवाजाही बनी रहती है। जिस वक्त यह हादसा हुआ, उस समय वहां कोई खड़ा नहीं था, जिससे किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। अगर दुकान के बाहर लोग मौजूद होते, तो यह घटना एक बड़े हादसे का रूप ले सकती थी। हाईवे पर लापरवाही बन रही हादसों की वजह नेशनल हाईवे-44 स...

सांची में 3 करोड़ के विद्युत उपकेंद्र का लोकार्पण:विधायक ने किया उद्घाटन; हिनोतिया महलपुर सहित 15 गांवों को मिलेगी लो-वोल्टेज से मुक्ति

रायसेन जिले के सांची विधानसभा क्षेत्र के गैरतगंज तहसील अंतर्गत ग्राम हिनोतिया महलपुर में करीब 3 करोड़ रुपए की लागत से नवनिर्मित 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र का बुधवार को विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी ने लोकार्पण किया। उपकेंद्र शुरू होने से क्षेत्र के 15 गांवों के ग्रामीणों और किसानों को बेहतर बिजली आपूर्ति का लाभ मिलेगा। इससे लंबे समय से चली आ रही लो-वोल्टेज और ओवरलोडिंग की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है। मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी की एसएसटीडी योजना के तहत निर्मित इस उपकेंद्र में 5 एमवीए क्षमता का पावर ट्रांसफॉर्मर स्थापित किया गया है। यहां से 11 केवी के तीन फीडरों के माध्यम से आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली की आपूर्ति की जाएगी। नए उपकेंद्र से विद्युत भार का बेहतर प्रबंधन हो सकेगा और घरेलू उपभोक्ताओं के साथ किसानों को भी गुणवत्तापूर्ण बिजली उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। खासकर कृषि कार्यों और सिंचाई के लिए बिजली की गुणवत्ता में सुधार होने से किसानों को फायदा होगा। इन गांवों को मिलेगा लाभ हिनोतिया महलपुर विद्युत उपकेंद्र से पठारी, हिनोतिया, माहेश्वरी, अमखेड़ा, ...

गिफ्ट और इनाम का झांसा देकर जेवरात की ठगी:जबलपुर में बच्चे को साथ लेकर घूम रहा महिला गिरोह, स्कीम बताकर 4 लाख के जेवर ले उड़ा

जबलपुर में कंपनी की स्कीम और गिफ्ट का लालच देकर महिलाओं को ठगने वाला गिरोह जबलपुर में सक्रिय है। गिरोह में शामिल दो महिलाएं एक बच्चे को साथ लेकर घरों के आसपास पहुंचती हैं। पहले कंपनी की स्कीम बताकर दोस्ती करती हैं, फिर भरोसा जीतने के बाद जेवरात लेकर फरार हो जाती हैं। रिछाई में रहने वाली खुशबू पटेल ने मंगलवार रात रांझी थाने में शिकायत दर्ज कराई कि दो महिलाएं उनसे करीब 4 लाख रुपए के जेवरात ले गईं। पीड़िता के पास एक महिला का फोटो और छोटा वीडियो है। इसके आधार पर पुलिस ने तलाश शुरू कर दी है। मामले में पुलिस की पांच टीमें लगाई गई हैं। पहले चांदी के जेवर पर दिए गिफ्ट, फिर बढ़ाया भरोसा खुशबू पटेल ने पुलिस को बताया कि रविवार को वह घर के बाहर घूम रही थीं, तभी दो महिलाएं उनके पास आईं। उन्होंने खुद को एक कंपनी में काम करने वाला बताया और कहा कि कंपनी की स्कीम के तहत सोने-चांदी के जेवरात के साथ फोटो खिंचवाने पर इनाम दिया जाता है। खुशबू ने चांदी की झुमकी के साथ फोटो खिंचवाई तो महिला ने उन्हें स्टील का डिब्बा गिफ्ट में दिया और चली गई। अगले दिन सोमवार को महिला फिर पहुंची। इस बार खु...

पुलिस की चूक: स्मैक केस में दो आरोपी बरी:टुकड़ों में मिली थी 101 ग्राम स्मैक, लैब में बनी पाउडर कोर्ट में फिर बन गए टुकड़े

ग्वालियर की विशेष एनडीपीएस कोर्ट ने 101 ग्राम अवैध स्मैक बरामदगी मामले में झांसीरोड पुलिस की घोर लापरवाही, मालखाने की गड़बड़ी और विरोधाभासी बयानों के बाद दोनों आरोपियों को बरी कर दिया है। विवेचना के स्तर पर पुलिस की बड़ी चूक नजर आई है। जब स्मैक पकड़ी गई थी तो वह टुकड़ों में थी, लेकिन लैब में वह पाउडर फॉम में दिखाई गई और वापस जब कोर्ट में लाई गई तो टुकड़े के रूप में ही नजर आई। मामले की सुनवाई करते हुए विशेष न्यायाधीश (एनडीपीएस) नवनीत कुमार वालिया की कोर्ट ने प्रकरण के विवेचक निरीक्षक जीएस धाकड़ के आचरण पर कड़ा रुख अपनाया। कोर्ट ने पुलिस महानिदेशक (DGP) को विवेचक के खिलाफ विभागीय जांच के सख्त आदेश जारी किए हैं। पाउडर से वापस कैसे बन गए टुकड़े? कोर्ट भी हैरान कोर्ट में सुनवाई के दौरान पुलिस की जांच का सबसे अजीबोगरीब पहलू उस समय सामने आया जब पुलिस ने की विवेचना को पड़ा गया। पुलिस का दावा था कि घटना स्थल से स्मैक टुकड़ों या कह सकते हैं गांठ के रूप में जब्त की गई थी, लेकिन एफएसएल लैब की जांच के दौरान लैब में सैंपल 'भूरे रंग का पाउडर' निकला। जब वही सैंपल कोर्ट में ...

इंदौर में 1200 एमएम की पाइपलाइन में लीकेज:20 टंकियों से प्रभावित रहेगा पानी, कम दबाव से हो सकता है पानी की सप्लाई

इंदौर में राजेंद्र नगर मेन रोड पर 1200 एमएम व्यास की नर्मदा सप्लाई की मुख्य पाइपलाइन में लीकेज होने से शहर की जलप्रदाय व्यवस्था प्रभावित होगी। पाइपलाइन में लीकेज सुधारने के लिए सोमवार दोपहर नर्मदा जलप्रदाय परियोजना के पहले और दूसरे चरण के सभी पंप बंद करने पड़े। सुधार काम पूरा होने के बाद रात करीब 10 बजे पंप दोबारा चालू किए गए, लेकिन पंप बंद रहने की अवधि के कारण मंगलवार सुबह शहर की 20 टंकियां पूरी क्षमता से नहीं भर पाएंगी। जलकार्य प्रभारी अभिषेक शर्मा बबलू ने बताया कि सोमवार दोपहर 3.50 बजे राजेंद्र नगर मेन रोड पर 1200 एमएम व्यास की पीएससी ग्रेविटी मेन पाइपलाइन में लीकेज सुधारने का काम शुरू किया गया था। इस दौरान नर्मदा जलप्रदाय परियोजना के पहले और दूसरे चरण के सभी पंप बंद रखे गए। लीकेज सुधार काम पूरा होने के बाद रात में पंप दोबारा शुरू कर दिए गए। हालांकि, पंप बंद रहने के कारण मंगलवार की सुबह होने वाले पानी की सप्लाई पर इसका असर पड़ सकता है। शहर की 20 टंकियां पूरी क्षमता से नहीं भरने के कारण इनसे जुड़े क्षेत्रों में पानी की आपूर्ति प्रभावित होने की संभावना है। कुछ क्षे...

नीमच में डायमंड रोटरी डांडिया का दूसरा दिन:गांधी वाटिका में 300 प्रतिभागियों ने किया गरबा; 25 से ज्यादा ग्रुप हुए शामिल

नीमच के गांधी वाटिका परिसर में शारदीय नवरात्रि पर आयोजित डायमंड रोटरी डांडिया के दूसरे दिन करीब 300 प्रतिभागियों ने डांडिया रास किया। 10 हजार वर्गफीट के प्रांगण में 25 से ज्यादा गरबा ग्रुप्स ने नए भक्ति गीतों पर पारंपरिक परिधानों में प्रस्तुति दी। आयोजन में नीमच के अलावा मंदसौर, रतलाम, चित्तौड़गढ़ और प्रतापगढ़ से भी लोग पहुंचे। मां भगवती की आरती के साथ कार्यक्रम कार्यक्रम के दूसरे दिन अतिथियों ने मां भगवती की आरती की। रोटरी डायमंड क्लब के पदाधिकारियों ने अतिथियों का स्वागत किया। परिसर में रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों में प्रतिभागियों ने डांडिया रास किया। पंडाल में ईको-फ्रेंडली प्रतिमा डांडिया संयोजक हेमंत भंडारी, कमल मंगल, दीपक मूंदड़ा, आशीष गर्ग और करणवीर सिंह ने बताया कि पंडाल में ईको-फ्रेंडली प्रतिमा स्थापित की गई है। दर्शकों के लिए पार्किंग, महिला सुरक्षाकर्मी और पीने के पानी की व्यवस्था की गई है। बच्चों के लिए झूले-चकरी भी लगाए गए हैं। क्लब के पदाधिकारियों ने संभाली जिम्मेदारी आयोजन में रोटरी डायमंड क्लब के अध्यक्ष गुणवंत जैन, सचिव धीरज गांधी और कोषाध्यक्ष अनुज...

भारत-वेस्टइंडीज टी-20 मैच के दौरान VIP टिकटों की कालाबाजारी:4 और 6 हजार में बेची टिकट, पुलिस की मौजूदगी में चलता रहा खेल, MPCA पर उठे सवाल

इंदौर के होलकर स्टेडियम में रविवार को भारत-वेस्टइंडीज टी-20 मुकाबले के दौरान टिकटों की कथित कालाबाजारी का मामला सामने आया। दैनिक भास्कर के स्टिंग में स्टेडियम के बाहर BCCI के मोस्ट एक्सपेंसिव पवेलियन के टिकट 3 हजार से 6 हजार रुपए तक में बेचते युवक नजर आए। इस श्रेणी के टिकट की कीमत 12,500 रुपए बताई गई। टिकट बेचने वालों ने VIP एंट्री और लंच सहित विशेष सुविधाएं मिलने का दावा किया। एक मामले में टिकट खरीदने के बाद युवक के स्टेडियम के अंदर पहुंचने की बात भी सामने आई। इस घटनाक्रम ने टिकट वितरण व्यवस्था और सुरक्षा इंतजामों पर सवाल खड़े किए हैं। सवाल यह है कि यदि ये टिकट विशेष अतिथियों के लिए आवंटित थे और आम बिक्री के लिए उपलब्ध नहीं थे, तो वे खुले बाजार में कैसे पहुंचे? स्टेडियम के बाहर पुलिस की मौजूदगी और बैरिकेडिंग के बावजूद टिकटों की कथित अवैध बिक्री कैसे चलती रही? ₹12,500 का टिकट, ब्लैक में तीन अलग-अलग कीमतें मोस्ट एक्सपेंसिव पवेलियन मैच की सबसे महंगी टिकट श्रेणी में शामिल है। इसमें VIP एंट्री के साथ लंच और विशेष हॉस्पिटैलिटी सुविधाएं मिलने की बात कही गई। भास्कर के स्टिंग...

पत्नी ने कुल्हाड़ी से काटकर की पति की हत्या:वारदात के बाद पड़ोसियों से बोली- मेरे परिवार को बता देना, वे बच्चों को संभाल लेंगे

पति की रोजाना शराब पीने और घर में विवाद करने की आदत से परेशान पत्नी ने कथित तौर पर कुल्हाड़ी से हमला कर उसकी हत्या कर दी। घटना गोरखपुर थाना क्षेत्र के कैलाशपुरी की है। रविवार शाम घर से झगड़े और चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर पड़ोसी पहुंचे तो पति नितिन जायसवाल खून से लथपथ मृत मिला। पत्नी संगीता ने पड़ोसियों के सामने पति की हत्या करने की बात स्वीकार की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर वारदात में इस्तेमाल कुल्हाड़ी जब्त कर ली है। शराब पीकर घर आता था पति, आए दिन होता था विवाद पुलिस के मुताबिक, नितिन जायसवाल पुताई का काम करता था। करीब सात साल पहले उसकी शादी संगीता से हुई थी। दोनों का तीन साल का बेटा है। नितिन के शराब पीने की आदत थी और घर आने के बाद पत्नी से अक्सर विवाद होता था। कई बार झगड़ा बढ़ने पर पड़ोसियों को बीच-बचाव करना पड़ता था। रविवार दोपहर को भी पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था। शाम को एक बार फिर घर से संगीता के चिल्लाने और झगड़े की आवाज सुनाई देने लगी। पड़ोसी प्रमोद मसीह अन्य लोगों के साथ नितिन के घर पहुंचे तो कमरे में नितिन का शव खून से लथपथ पड़ा मिला।...

कॉलेज क्लासरूम में छात्राओं ने भोजपुरी गानों पर VIDEO बनाए:जयमाला गीत में एक-दूसरे को माला पहनाते दिखी, मऊगंज में प्राचार्य ने बनाई जांच टीम

मऊगंज जिले के शहीद केदारनाथ कॉलेज के क्लासरूम में भोजपुरी गानों पर डांस करने, रील बनाने और रामायण के जयमाला गीत पर वीडियो शूट करने का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर पोस्ट हुए इन वीडियो को लेकर कॉलेज प्रशासन और वहां की अनुशासन व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। यह वीडियो पिछले एक सप्ताह से 15 दिन के भीतर अलग-अलग तारीखों में बनाए गए बताए जा रहे हैं, जो शनिवार को सोशल मीडिया पर शेयर हुए। वीडियो में कॉलेज ड्रेस पहने छात्राएं कक्षाओं के भीतर भोजपुरी गानों पर डांस करते दिख रही हैं। इसके अलावा कॉलेज परिसर में ही जयमाला थीम पर भी वीडियो शूट किया गया है। वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों और अभिभावकों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। अभिभावकों का कहना है कि वे बच्चों को पढ़ाई के लिए कॉलेज भेजते हैं, लेकिन कक्षाओं में इस तरह मनोरंजन के वीडियो बनने से शैक्षणिक माहौल खराब हो रहा है। कॉलेज प्रशासन ने जांच के लिए बनाई कमेटी मामले की गंभीरता को देखते हुए कॉलेज प्रबंधन ने कार्रवाई की बात कही है। प्राचार्य सोमदत्त पांडे ने बताया कि मामला शनिवार को ही उनके संज्ञान में आया है। वीड...

संत को 'सिर तन से जुदा' की धमकी, हाईकोर्ट सख्त:तीन की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने चार्जशीट पेश नहीं की, केस डायरी तलब

संत दिगंबर अखाड़े के जगद्गुरु स्वामी राघव देवाचार्य को सोशल मीडिया पर ‘सिर तन से जुदा’ करने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठे हैं। स्वामी की ओर से दायर याचिका पर हाईकोर्ट ने केस डायरी तलब की है। अगली सुनवाई 2 नवंबर 2026 को तय की गई है। याचिका में आरोप लगाया गया है कि पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद मामले में आगे प्रभावी कार्रवाई नहीं की। एक साल से अधिक समय बीतने के बावजूद आरोपपत्र भी पेश नहीं किया गया है। अधिवक्ता दिनेश उपाध्याय ने कोर्ट को बताया कि स्वामी राघव देवाचार्य ने धमकी देने वालों के खिलाफ कार्रवाई के लिए पुलिस को शिकायतें दी थीं। उनके अनुसार, पुलिस को 41 पेज के व्हाट्सऐप स्क्रीनशॉट भी उपलब्ध कराए गए, लेकिन शिकायतों पर अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई। एसपी, आईजी और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से शिकायत के बाद भी सुनवाई नहीं होने पर हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई। बूढ़ी माता पर टिप्पणी के विरोध के बाद मिली थी धमकी मामले की शुरुआत अप्रैल 2025 में हुई थी। जानकारी के मुताबिक, 8 अप्रैल को हनुमानताल निवासी अब्दुल मजीद ने बू...

भोपाल-इंदौर मेट्रो के टिकट पर 25% की छूट:कल से लागू होगी नई व्यवस्था; बोनस-छूट से 44% तक फायदा

मध्य प्रदेश के 2 बड़े शहर- भोपाल और इंदौर में मेट्रो में घूमना अब फायदेमंद होगा। मेट्रो कॉरपोरेशन टिकट पर 25 प्रतिशत की छूट देने जा रहा है। 11 अक्टूबर से नई व्यवस्था के तहत टिकट मिलेगी। मेट्रो अफसरों का कहना है कि बोनस और छूट को मिला दें तो यात्रियों का 44% तक फायदा हो सकता है। मध्य प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (MPMRCL) ने यात्रियों को मेट्रो यात्रा पर सीधा लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से भोपाल एवं इंदौर मेट्रो में टिकट पर अतिरिक्त छूट दी है। फेस्टिवल सीजन में शुरू की जा रही इस विशेष प्रमोशनल डिस्काउंट व्यवस्था के तहत यात्रियों को मौजूदा छूट के अतिरिक्त 25 प्रतिशत छूट का लाभ मिलेगा। यह व्यवस्था 31 दिसंबर 2026 तक लागू रहेगी। रिटर्न टिकट पर 30%, ग्रुप टिकट पर कुल 35% छूट ग्रुप टिकट के लिए अब 2 यात्री ही जरूरी ग्रुप टिकट की सुविधा को भी यात्रियों के लिए आसान बनाया गया है। पहले ग्रुप टिकट लेने के लिए कम से कम 8 यात्रियों का होना आवश्यक था, जिसे अब घटाकर केवल 2 यात्री कर दिया गया है। इससे परिवार और दोस्तों के साथ यात्रा करने वाले यात्री भी ग्रुप टिकट का लाभ ले सकेंगे। ₹...

पीथमपुर की 2 स्टील कंपनियों को हाईकोर्ट से झटका:प्रदूषण नियंत्रण के उपकरण बंद मिले, याचिकाएं खारिज

पीथमपुर की दो स्टील कंपनियों को प्रदूषण नियंत्रण संबंधी अनिवार्य शर्तों का पालन नहीं करना भारी पड़ गया। मध्य प्रदेश हाई कोर्ट की इंदौर बेंच ने मुद्रा स्टील इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड और पेंसोल इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड की उन याचिकाओं को खारिज कर दिया, जिनमें मध्यप्रदेश प्रदूषण नियंत्रण मंडल के बंदी आदेश और संचालन की सहमति से जुड़े फैसलों को चुनौती दी गई थी। जस्टिस सुबोध अभ्यंकर और न्यायमूर्ति जय कुमार पिल्लई की बेंच ने 28 सितंबर को पारित आदेश में स्पष्ट किया कि पर्यावरण संरक्षण और जनस्वास्थ्य के मामलों में प्रदूषण नियंत्रण के निर्धारित मानकों का पालन अनिवार्य है। केवल प्रदूषण नियंत्रण उपकरण स्थापित कर देना पर्याप्त नहीं है, बल्कि उत्पादन के दौरान उनका प्रभावी ढंग से संचालन भी जरूरी है। छह महीने में लगाना था विशेष सिस्टम, शर्त पूरी नहीं हुई दरअसल, 2025 में उद्योगों को संचालन की सहमति देते समय दोनों इंडक्शन भट्टियों पर छह महीने के भीतर धुआं निष्कर्षण प्रणाली स्थापित करने की शर्त रखी गई थी। निर्धारित समय में इस शर्त का पालन नहीं होने पर संचालन की सहमति के नवीनीकरण से ...

देवास बायपास पर टायर फटने से चालक की मौत:पंचर टायर ले जाते समय हुआ धमाका, सिर-चेहरे पर गंभीर चोटें; अस्पताल में मृत घोषित

देवास बायपास पर गुरुवार को टायर फटने से एक ट्रक चालक की मौत हो गई। 51 वर्षीय मनोहर पंचर टायर को रोल करते हुए ट्रक तक ले जा रहे थे। तभी अचानक तेज धमाके के साथ टायर फट गया। धमाके की चपेट में आने से मनोहर के सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आईं। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। पीपलरावां निवासी मनोहर पिता कान्हाजी (51) ट्रक में प्लास्टिक के रोल भरकर पुणे से मंडीदीप जा रहे थे। राजौदा रोड के पास उनके ट्रक का टायर पंचर हो गया था। पंचर बनवाने के बाद मनोहर टायर को वापस ट्रक की ओर ले जा रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। कंपनी के इंचार्ज मनोज प्रजापत ने घटना की पुष्टि की है। पुलिस ने मामले में जरूरी कार्रवाई शुरू कर दी है। source https://www.bhaskar.com/local/mp/dewas/news/dewas-bypass-truck-driver-dies-tyre-burst-accident-139290858.html

फर्जी डिग्री पर नौकरी, 51 शिक्षकों पर होगी FIR:20 साल में 100 करोड़ से ज्यादा वेतन ले चुके; शिवराज सरकार में हुई थी भर्ती

मध्य प्रदेश के इंदौर में फर्जी D.Ed-B.Ed डिग्री और अंकसूचियों के आधार पर सरकारी नौकरी पाने वाले 51 शिक्षकों पर FIR होगी। ये शिक्षक करीब 20 साल से सरकारी स्कूलों में पढ़ा रहे हैं। इनमें कई प्रमोशन भी पा चुके हैं। इन शिक्षकों की वर्तमान मासिक सैलरी 50 हजार से 1 लाख रुपए तक है। विभाग नौकरी के दौरान मिले वेतन की गणना कर रहा है। अधिकारियों के अनुमान के मुताबिक, वसूली की राशि करीब 100 करोड़ रुपए तक पहुंच सकती है। मामला सांवेर में 2006-07 की संविदा शाला शिक्षक भर्ती का है, जो शिवराज सिंह चौहान की भाजपा सरकार के दौरान हुई थी। जांच में 51 शिक्षकों की डिग्री-अंकसूची फर्जी पाई गई है, जबकि 23 अन्य संदिग्ध शिक्षकों की जांच जारी है। लोकायुक्त ने 74 शिक्षकों का रिकॉर्ड मांगा है। 2021 में शिकायत, 2024 में जांच रिपोर्ट इंदौर DEO शौर्य मल्होत्रा के मुताबिक, सांवेर विकासखंड के सरकारी स्कूलों में फर्जी डिग्री के आधार पर नौकरी करने वाले शिक्षकों की शिकायत 2021 में हुई थी। इसके बाद जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय ने नियुक्ति के समय प्रस्तुत D.Ed और B.Ed की अंकसूचियों का सत्यापन कराया। माध्यमि...

ग्वालियर में गोलियां व छतों से पथराव, दहशत में इलाका:वर्चस्व की रंजिश पर झगड़ा, शाम को चलाई गोलियां, रात को मचा उत्पात

ग्वालियर शहर के थाटीपुर थाना क्षेत्र के दुल्लपुर गांव में बुधवार रात पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। देखते ही देखते पूरा इलाका युद्ध का मैदान बन गया। उपद्रवियों ने छतों पर चढ़कर जमकर पत्थरबाजी की और गोलियां चलाईं। कुछ लोगों ने ऐसा भी बताया है कि इस दौरान मौके पर पहुंची पुलिस टीम पर भी हमलावरों ने पत्थर फेंके, जिसके बाद पुलिसकर्मियों को जान बचाकर पीछे हटना पड़ा। पूरी गली पत्थरों से पट गई और कई वाहनों के कांच टूट गए। उपद्रव का वीडियो भी सामने आया है। बाद में पुलिस ने फोर्स तैनात कर हालात को नियंत्रण में लिया है। झगड़े में कुछ लोगों को चोट लगने की सूचना है। दिन में ललकारा, रात में फिर दागीं गोलियां पुलिस के अनुसार, हत्या के प्रयास के आरोपी उदयवीर सिंह गुर्जर उर्फ उदय और उसके भाई रघुवीर गुर्जर का पड़ोस में रहने वाले रामवीर गुर्जर के परिवार से पुराना विवाद चल रहा है। पूर्व में भी उदय ने रामवीर पर कातिलाना हमला किया था, जिसका मामला थाटीपुर थाने में दर्ज है। बुधवार शाम 6:30 बजे उदय और रघुवीर के पक्ष ने गाली-गलौज करते हुए दूसरे पक्ष को ललकारा और रा...

ग्वालियर में बदहाल सड़कों पर हाईकोर्ट सख्त:कहा- कागजी रिपोर्टों के आधार पर जनता को खराब सड़कों के भरोसे नहीं छोड़ा जा सकता

ग्वालियर में बदहाल सड़कों की समस्या को लेकर मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ ने मंगलवार को सुनवाई के दौरान सख्त रुख अपनाया। कोर्ट ने नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) की कार्यप्रणाली और सड़क निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए कंसेशनायर को दिए जाने वाले 26 करोड़ 53 लाख रुपए के एन्युइटी भुगतान पर रोक लगा दी। हाईकोर्ट ने निर्देश दिया कि रोकी गई राशि को बैंक में एफडीआर (FDR) के रूप में जमा कराया जाए। सुनवाई के दौरान NHAI की ओर से पेश की गई नेटवर्क सर्वे व्हीकल (NSV) रिपोर्ट में ही सड़कों की गुणवत्ता निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं पाई गई। इस पर कोर्ट ने नाराजगी जताते हुए कहा कि कागजी रिपोर्टों के आधार पर जनता को खराब सड़कों के भरोसे नहीं छोड़ा जा सकता। दो प्रमुख मुद्दों पर हाईकोर्ट सख्त नगर निगम के पैचवर्क की होगी जांच: कोर्ट ने कहा कि करोड़ों रुपए खर्च करने के बाद नगर निगम द्वारा किए गए पैचवर्क की गुणवत्ता की भी जांच होगी। यह देखा जाएगा कि पैचवर्क तय मानकों के अनुसार किया गया है या नहीं। हाईवे किनारे शराब दुकानों के नियमों पर जवाब मांगा: हाईकोर्ट ने हाईवे के ...

ट्रक ड्राइवर ने दूध व्यापारी पर चाकू से हमला किया:मैहर में गर्दन-पेट समेत शरीर पर कई वार, आरोपी गिरफ्तार

मैहर जिले के ताला थाना क्षेत्र अंतर्गत आनंदगढ़ गांव में रविवार देर शाम रंजिश के चलते एक दूध व्यापारी पर चाकू से जानलेवा हमला करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। हमले में आनंदगढ़ निवासी 40 वर्षीय नागेंद्र यादव बुरी तरह जख्मी हो गए। पेट, गर्दन और हाथ पर चाकू के ताबड़तोड़ वार लगने से उनकी हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें गंभीर स्थिति में रीवा के संजय गांधी अस्पताल रेफर किया गया है, जहां वे जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं। दूध बेचकर घर लौट रहे थे व्यापारी, रास्ते में घेरकर रेता गला मिली जानकारी के अनुसार, आनंदगढ़ निवासी नागेंद्र यादव (पिता सौखीलाल यादव) दूध का कारोबार करते हैं। रविवार शाम वे रीवा के गोविंदगढ़ से दूध बेचकर बाइक से अपने गांव लौट रहे थे। तभी रास्ते में आरोपी ने उन्हें रोक लिया और कहासुनी के बाद अचानक चाकू निकालकर हमला बोल दिया। आरोपी ने नागेंद्र के पेट, गर्दन और हाथों पर चाकू से कई वार किए। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग पहुंचे, तब तक आरोपी वारदात को अंजाम देकर मौके से भागने की फिराक में था। स्थानीय लोगों की मदद से ताला थाना पुलिस ने घायल...

स्वामित्व योजना में पटवारियों को निष्पादक बनाने पर आपत्ति:रायसेन में पटवारियों की बैठक, विधिक-तकनीकी दिक्कतें बताईं, जिम्मेदारी से अलग करने की मांग

रायसेन में रविवार को स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन-2026 को लेकर जिलेभर के पटवारियों की बैठक हुई। बैठक में योजना के तहत पटवारियों को निष्पादक बनाए जाने से जुड़ी विधिक, तकनीकी और व्यावहारिक कठिनाइयों पर चर्चा हुई। पटवारी संघ ने अपनी मांगें भी रखीं। पटवारी संघ के जिला अध्यक्ष गोविंद सिंह ने बताया कि स्वामित्व योजना के तहत आबादी क्षेत्रों में भूखंडों के अधिकार अभिलेख तैयार किए गए हैं। अब उनकी रजिस्ट्री कराई जा रही है। इसमें पटवारी को निष्पादक की जिम्मेदारी दी गई है। संघ का कहना है कि इससे पटवारी की व्यक्तिगत पहचान और जवाबदेही जुड़ रही है। भविष्य में नाम, पहचान, स्वामित्व या अभिलेख को लेकर आपत्ति अथवा विवाद होने पर पटवारी को व्यक्तिगत स्तर पर कानूनी और विभागीय जोखिम उठाना पड़ सकता है। पहचान सत्यापन की जिम्मेदारी पर सवाल संघ ने शासन को दिए पत्र में कहा कि एक ओर नाम या अभिलेख में विसंगति होने पर निष्पादन नहीं करने की बात है, वहीं दूसरी ओर पहचान संबंधी दस्तावेजों के आधार पर पहचान सत्यापित करने की जिम्मेदारी भी पटवारी को दी गई है। संघ ने इसे प्रक्रिया में विरोधा...

बिगड़ती कानून व्यवस्था, जबलपुर में लोगों ने सौंपा ज्ञापन:कोतवाली थाने का किया घेरा, उखरी चौकी वापस लाने की मांग

जबलपुर में खराब कानून-व्यवस्था, बढ़ते अपराधों और गैरकानूनी गतिविधियों के खिलाफ युवा कांग्रेस व स्थानीय नागरिकों ने दोपहर 4 बजे कोतवाली थाने का घेराव किया। चेरीताल, दीक्षितपुरा, सराफा बाजार और उखरी में चाकूबाजी, चेन स्नेचिंग, चोरी और सट्टेबाजी से जनता में डर का माहौल है। चेरीताल में अवैध शराब और दीक्षितपुरा में सट्टा कारोबार चलने का भी आरोप लगाया गया। पुलिस गश्त और फरियादियों के व्यवहार पर उठाए सवाल युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष यश घनघोरिया ने पुलिस गश्त की कमी, थानों में फरियादियों से गलत व्यवहार और तबादले के बाद भी पुलिसकर्मियों को नहीं हटाने का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि इससे अपराधियों के हौसले बढ़ रहे हैं। भानु यादव और अभ्यूत बाजपेई ने उखरी पुलिस चौकी को फिर से उसके मूल उखरी क्षेत्र में शिफ्ट करने की मांग की। उनका कहना है कि चौकी के चेरीताल में होने से उखरी की कॉलोनियों में पुलिस गश्त पर असर पड़ा है। इससे बदमाशों का जमावड़ा बढ़ा है और आपात स्थिति में नागरिकों को पुलिस मदद मिलने में दिक्कतें हो रही हैं। सतेंद्र (सोनू) कुकरेले के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में प्...

विदिशा अनाज तिलहन संघ चुनाव में राधेश्याम तीसरी बार जीते:गजेंद्र रघुवंशी को 79 वोटों से हराया, रितेश बने उपाध्यक्ष; संजीव कोषाध्यक्ष चुने गए

विदिशा अनाज तिलहन व्यापार संघ के चुनाव में राधेश्याम माहेश्वरी लगातार तीसरी बार अध्यक्ष चुने गए। उन्होंने गजेंद्रसिंह रघुवंशी को 79 वोटों से हराया। रविवार को हुए चुनाव में 300 में से 289 व्यापारियों ने मतदान किया। अध्यक्ष पद के लिए राधेश्याम माहेश्वरी और युवा व्यापारी गजेंद्रसिंह रघुवंशी के बीच सीधा मुकाबला था। माहेश्वरी को 182 वोट मिले, जबकि रघुवंशी को 103 वोट मिले। सुबह से पुरानी कृषि उपज मंडी स्थित संघ कार्यालय में मतदान के लिए व्यापारियों की मौजूदगी रही। मतदान शांतिपूर्ण तरीके से हुआ। रात को चुनाव अधिकारियों ने परिणाम घोषित किए। उपाध्यक्ष पद पर रितेश अग्रवाल विजयी निर्वाचन अधिकारियों घनश्याम बंसल, प्रकाश भंडारी और विनोद टुकराल द्वारा जारी परिणाम के अनुसार उपाध्यक्ष पद पर रितेश अग्रवाल ने 168 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की। उनके प्रतिद्वंद्वी यशवंत साहू को 114 मत मिले। महामंत्री पद पर महेन्द्र जैन 144 मत प्राप्त कर विजयी रहे। विवेक जैन कुमेड़िया को 137 मत मिले। मंत्री पद पर यश जैन ने 151 मत प्राप्त कर जीत हासिल की। उनके प्रतिद्वंद्वी सौमिल अग्रवाल को 127 मत मिले। कोषाध्...

4 महानगरों में NABH अनिवार्य करने का विरोध:MP में 8 अक्टूबर से निजी अस्पताल नहीं करेंगे आयुष्मान मरीजों का इलाज

एमपी में आयुष्मान योजना के करोड़ों हितग्राहियों के लिए चिंता की खबर है। प्रदेश के चार महानगरों इंदौर, भोपाल, जबलपुर और ग्वालियर में आयुष्मान योजना से जुड़े निजी अस्पतालों के लिए एनएबीएच सर्टिफिकेशन अनिवार्य किए जाने का विरोध शुरू हो गया है। एमपी नर्सिंग होम्स एसोसिएशन ने ऐलान किया है कि 8 अक्टूबर से निजी अस्पताल आयुष्मान योजना के तहत मरीजों का इलाज नहीं करेंगे। जरूरत पड़ने पर अस्पताल बंद करने की भी चेतावनी दी गई है। राज्य सरकार ने 1 अक्टूबर से इन चारों शहरों में आयुष्मान योजना के तहत इलाज के लिए अस्पतालों का एनएबीएच सर्टिफाइड होना अनिवार्य किया है। एसोसिएशन ने सिर्फ चार महानगरों में एनएबीएच सर्टिफिकेशन अनिवार्य किए जाने और बाकी जिलों में छूट देने पर सवाल उठाए हैं। उसका कहना है कि छोटे अस्पतालों के लिए एनएबीएच सर्टिफिकेशन पर लाखों रुपए खर्च करना मुश्किल होगा। साथ ही अस्पतालों ने आयुष्मान योजना के तहत इलाज के बाद पिछले पांच-छह महीने से लंबित भुगतान जारी करने की मांग की है। आईएमए के प्रदेशाध्यक्ष अमरेंद्र पांडे ने कहा कि एनएबीएच सर्टिफिकेशन अपने आप में एक स्वैच्छिक व्यवस...

बरगवां स्टेशन पर दो सूटकेस में 89 बोतल अवैध शराब:यूपी के शाहजहांपुर का संदिग्ध हिरासत में, दो सूटकेस में छिपाकर रखी थी

सिंगरौली जिले के बरगवां रेलवे स्टेशन पर शनिवार रात जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने अवैध शराब पकड़ी। स्टेशन परिसर से दो सूटकेस में छिपाकर रखी गई कुल 89 बोतल अवैध शराब जब्त की गई है। इस मामले में पुलिस ने शाहजहांपुर (उत्तर प्रदेश) निवासी एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लिया है। जानकारी के अनुसार, जीआरपी सिंगरौली की टीम आरोपी और जब्त शराब को अपने साथ ले गई है। पुलिस फिलहाल मामले की विस्तृत कार्रवाई में जुटी है, जिसकी आधिकारिक जानकारी रविवार को सार्वजनिक किए जाने की संभावना है। प्लेटफॉर्म पर संदिग्ध दिखा व्यक्ति आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीम शनिवार रात करीब 9:30 बजे बरगवां रेलवे स्टेशन पर संदिग्धों की चेकिंग और निगरानी कर रही थी। इसी दौरान दो भारी सूटकेस लेकर घूम रहा एक व्यक्ति पुलिस को देखकर घबरा गया। शक होने पर टीम ने जब सूटकेस खुलवाकर तलाशी ली, तो उसमें से भारी मात्रा में शराब की बोतलें मिली। आगे की कार्रवाई के लिए जीआरपी के हवाले किया मामला बरगवां आरपीएफ प्रभारी नेकेश्वर शुक्ला ने बताया कि यह संयुक्त कार्रवाई स्टेशन सुरक्षा अभियान के तहत की गई है। हिरासत में लिए...