Skip to main content

Posts

Showing posts from November, 2024

भिंड में सपा प्रदेश अध्यक्ष मनोज यादव ने ली बैठक:बोले- अब पैराशूट से उतरे प्रत्याशियों पर लगेगी रोक, जमीनी कार्यकर्ता को मिलेगा टिकट

समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मनोज यादव ने शनिवार को भिंड में पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने कहा कि पार्टी अब प्रदेश में पैराशूट प्रत्याशी नहीं उतारेगी। उन्होंने यह भी घोषणा की कि मध्य प्रदेश में सपा अब तीसरा मोर्चा बनकर उभरने की तैयारी में है। डॉ. यादव ने कहा कि भिंड के स्थानीय मुद्दों, जैसे बिजली, पानी, सड़क और बेरोजगारी पर सपा कार्यकर्ता पूरी मेहनत करेंगे। रेत खदानों के मुद्दे पर भी सवाल उठाए और कहा कि बाहरी कंपनियां भिंड की खदानों से मुनाफा कमा रही हैं, जबकि स्थानीय लोगों को इसका लाभ नहीं मिल रहा है। कार्यकर्ताओं को मिलेगा महत्व प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को मजबूत करने पर जोर देते हुए कहा कि पार्टी का राष्ट्रीय नेतृत्व इस दिशा में काम कर रहा है। उन्होंने बताया कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने निर्देश दिया कि जो कार्यकर्ता जितनी मेहनत करेगा, उसे उतना अधिक सम्मान मिलेगा। विधानसभा और लोकसभा चुनाव में इन्हीं मेहनती कार्यकर्ताओं को प्रत्याशी बनाया जाएगा। ग्वालियर-चंबल संभाग समेत पूरे प्रदेश में सपा कार्यकर्ताओं को सक्रिय किया जाएगा। source http...

स्वर्णकार समाज के द्वितीय सम्मेलन में 100 युवक-युवतियों ने बेबाकी से दिया परिचय

भास्कर संवाददाता | राजगढ़ जिले के स्वर्णकार समाज के द्वितीय युवक-युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन गुरुवार को शहर के एक निजी मैरिज गार्डन में हुआ। परिचय सम्मेलन की शुरुआत राष्ट्रीय अध्यक्ष बनवारी लाल सोनी, समाज के जिला अध्यक्ष गोपाल सोनी, राजगढ़ नगर अध्यक्ष मनीष सोनी, सुरेश सोनी, राजेश सोनी, राजेंद्र सोनी, कुंज बिहारी सोनी, विशाल सोनी जगदीश सोनी, बालाजी मैरिज वर्ल्ड के संचालक संजय सोनी की उपस्थिति में समाज के अराध्य देव अजमीढ़ जी की पूजन और आरती के साथ हुई। आयोजकों द्वारा अतिथियों और वरिष्ठ जनों को सम्मानित कर शील्ड दी गई। मीडिया प्रभारी विनोद सोनी ने बताया कि इस परिचय सम्मेलन में जिले सहित मध्य प्रदेश और राजस्थान के विभिन्न शहरों से करीब 100 युवक-युवती ने शामिल होकर बेबाकी से अपना परिचय दिया। कई परिवारों ने आगामी समय में होने वाले विवाह आयोजन के लिए एक-दूसरे से संपर्क किया। इस दौरान आगामी समय में समाज के वैवाहिक सम्मेलन को आयोजित करने के संबंध में भी चर्चा हुई। पुस्तिका का किया विमोचन: आयोजन के दौरान बीते जुलाई माह में समाज द्वारा राजगढ़ में ही आयोजित प्रथम परिचय सम्मेलन के दौरान तैयार पुस्...

मशाल जुलूस में भड़की आग, 50 से ज्यादा लोग झुलसे:खंडवा में श्रद्धांजलि कार्यक्रम के दौरान भगदड़ के हालात; घायलों को अस्पताल लाए

खंडवा में मशाल जुलूस के दौरान आग भभकने से 50 से ज्यादा लोग झुलस गए। घटना गुरुवार देर रात की है। इसका वीडियो भी सामने आया है। आग भड़कने से भगदड़ के हालात बन गए। वीडियो में दिख रहा है कि लोग तेजी से भाग रहे हैं। इस घटना में घायल लोगों को जिला अस्पताल लाया गया। इधर, जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारी जिला अस्पताल पहुंच गए। खंडवा एसपी मनोज राय ने बताया- एक श्रद्धांजलि कार्यक्रम था। कार्यक्रम घंटाघर पर जब समाप्त हो रहा था, तब मशाल रखते समय कुछ मशाल उल्टी हो गई, जिसके कारण उसमें जो बुरादा और तेल था, उससे आसपास की मशालें भभक गई। इससे वहां घेरा बनाकर खड़े लोग झुलस गए। इसमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल है। लोगों के चेहरे और हाथ झुलसे हैं। 30 लोगों को जिला अस्पताल लाया गया। इनमें से 12 लोगों को भर्ती किया गया है। बाकी को प्राथमिक इलाज के बाद घर भेज दिया गया। देखिए तीन तस्वीरें मशाल में थे ज्वलनशील पदार्थ खंडवा में गुरुवार की शाम को मशाल जुलुस कार्यक्रम का आयोजन बड़ाबम चौक पर हिंदूवादी नेता अशोक पालीवाल के नेतृत्व में हुआ। 5 घंटे तक चले कार्यक्रम की शुरुआत में हैदराबाद जिले से आए भाजपा विधाय...

फरार स्थायी वारंटी को पुलिस ने पकड़ा:कई दिनों से न्यायालय पेश नहीं हो रहा था

ऑपरेशन हवालात के तहत बड़वानी पुलिस ने फरार स्थायी वारंटी झंझाड पिता पारसिया को ग्राम बोम्या से गिरफ्तार किया है। बताया गया कि न्यायालय के प्रकरण में धारा 25 (1-बी) आयुध अधिनियम में आरोपी झंझाड पिता पारसिया (38) निवासी ग्राम बोम्या कई दिनों से न्यायालय में उपस्थित नहीं हो रहा था। जिसका न्यायालय बड़वानी ने स्थायी वारंट जारी किया था। इसके तहत एक दिन पूर्व पुलिस ने मुखबिर सूचना पर वारंटी झंझाड को ग्राम बोम्या से गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया है। कार्रवाई में निरीक्षक दिनेशसिंह कुशवाह, प्रधान आरक्षक अजमेरसिंह रावत, आरक्षक हितेंद्र, संतोष व अजय शामिल रहे। इस वर्ष अब तक 449 वारंटी गिरफ्तार एसपी जगदीश डावर के दिशा निर्देश में फरार वारंटियों की धरपकड़ के लिए ऑपरेशन हवालात चलाया जा रहा है। एसपी ने सभी थाना प्रभारियों को लंबे समय से फरार चल रहे स्थायी, फरारी और गिरफ्तार वारंटियों की धरपकड़ के निर्देश दिए हैं। इस वर्ष 1 जनवरी से अब तक अभियान के तहत पुलिस ने 449 फरार स्थायी वारंटियों को गिरफ्तार किया है। इन वारंटियों पर 9 लाख 23 हजार रुपए का इनाम घोषित था। पुलिस ने बताया कि एसपी के निर्देशन में एएसपी अ...

छाती पर बैठकर पीटने वाले भाजपा नेता पर एफआईआर:जबलपुर में डर के मारे पीड़ित परिवार ने घर छोड़ा; एसपी से कार्रवाई की मांग

जबलपुर में युवक की छाती पर बैठकर उसके मुंह पर मुक्के और चप्पल मारने वाले भाजपा नेता पर एफआईआर दर्ज की गई है। वहीं, मारपीट की इस घटना के बाद दहशत में आए पीड़ित युवक ने अपना घर छोड़ दिया है। मंगलवार को कांग्रेस कार्यकर्ता पीड़ित और उसके परिवार को लेकर एसपी ऑफिस पहुंचे। जहां उसने सुरक्षा की गुहार लगाई। साथ ही आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। एसपी संपत उपाध्याय ने भरोसा दिया कि पीड़ित परिवार की सुरक्षा पुलिस करेगी। बता दें कि सोमवार को भाजपा के बूथ अध्यक्ष अमित द्विवेदी ने अपने साथियों के साथ मिलकर अनिल कुमार झारिया और उसके परिवार के साथ मारपीट की थी। इसका वीडियो भी सामने आया था। इस मामले में तिलवारा पुलिस ने अमित द्विवेदी सहित तीन लोगों पर एफआईआर की है। फिलहाल सभी आरोपी फरार है। कांग्रेस ने भाजपा पार्षद को बताया मास्टरमाइंड कांग्रेस नगर अध्यक्ष सौरभ शर्मा का कहना है कि भाजपा नेता ने पति-पत्नी को तो पीटा ही, मासूम बच्चों के साथ भी मारपीट की, बच्ची की अंगुली तोड़ दी, बच्चे के मुंह पर मारा। यह सब बताता है कि सत्ताधारी नेता किस तरह की हरकत कर रहे हैं। सौरभ शर्मा ने बताया कि घटना के बाद स...

बड़वानी में खाटू श्याम मंदिर में मनाई एकादशी:देर रात तक मंदिर में चले भजन, भक्तों ने किए दर्शन

बड़वानी में अंजड नगर के श्री खाटू श्याम मन्दिर में उत्पन्ना एकदशी भक्ति भाव के साथ मनाई गई। श्याम मन्दिर में सुबह से भक्तों का तांता लगना शुरू हो गया था, जो देर रात्रि तक चलता रहा। आस-पास के ग्रामीण क्षेत्र से भक्तजन निशान यात्रा भी लेकर पहुंचे। श्यामबाबा को निशान अर्पित किया। वहीं, माता बहनों द्वारा भजन कीर्तन भी किया गया। भजनों व ढोल पर श्रद्धालु जमकर थिरके। मंगलवार अल सुबह से सेवादारों द्वारा श्याम बाबा और मन्दिर में स्थापित भगवान पशुपतिनाथ महादेव व श्री सालासर बालाजी का आकर्षक श्रृंगार किया गया। पण्डित पंकज जोशी द्वारा वैदिकमंत्रोच्चार के साथ पूजन अर्चन कर आरती की गई। शाम 8 बजे हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति में श्याम बाबा, पशुपतिनाथ महादेव व श्री सालासर बालाजी हनुमान की संगीतमय महाआरती कर प्रसादी का वितरण किया गया। आरती पश्चात नवनिर्मित टीनशेड में श्याम बाबा का भव्य दरबार सजा कर ज्योत प्रज्वलित की गई। इसमें भक्तों ने सूखे खोपरे व गाय के घी की आहुतियां डालीं। वहीं, रात 8.30 बजे भोग लगाकर आरती की गई। दर्शनार्थियों की दिनभर भीड़ लगी रही। source https://www.bhaskar.com/local/mp/barwan...

मुरैना में मकान में ब्लास्ट, एक महिला की मौत:घर में रखे पटाखों में धमाके की आशंका; मकान मालिक घायल, अस्पताल में भर्ती कराया

मुरैना में एक मकान में ब्लास्ट हो गया। इस घटना में एक महिला की मौत हो गई है। वहीं एक शख्स घायल हो गया है। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ये घटना शहर के टंच रोड स्थित राठौर कॉलोनी में सोमवार रात करीब 12.30 बजे की है। जानकारी लगते ही बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा है। आशंका जताई जा रही है कि मकान में रखे पटाखों में विस्फोट हुआ है। हालांकि पुलिस अभी इस बारे में स्थिति स्पष्ट नहीं कर रही है। बताया जा रहा है कि जिस मकान में ब्लास्ट हुआ है, वह राकेश राठौर नाम के शख्स का है। घटना के वक्त उसकी पत्नी विद्या राठौर अंदर फंसी रह गई। जिससे उसकी मौत हो गई है। धमाके के चलते पास के ही आकाश राठौर का एक मकान भी डैमेज हो गया है। जबकि एक मकान को हल्का नुकसान हुआ है। धमाके के समय यहां रहने वाले किराएदार राजू कुशवाह और उसकी मां घर के अंदर मौजूद थे। जिन्हें सुरक्षित बाहर निकाला गया है। आकाश राठौर ने बताया- एक ही विस्फोट हुआ है। जैसे ही विस्फोट हुआ चारों तरफ धुआं छा गया। source https://www.bhaskar.com/local/mp/morena/news/blast-in-a-house-in-morena-one-woman-died-134019209.html

फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार:आगे खड़ी गाड़ी हटाने की कहने पर गुस्से में आकर की थी ताबड़तोड़ फायरिंग

ग्वालियर के मुरार लाल टिपारा इलाके में पहले ट्रैक्टर निकालने और एक-दूसरे की गाड़ी को हटाने की कहने पर हुए झगड़े में एक पक्ष ने अपने साथी बुला लिए। सभी ने ट्रैक्टर चालक से मारपीट कर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इससे इलाके में दहशत फैल गई थी। आधी रात फायरिंग की घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायल का मेडिकल कराने के बाद तीन हमलावरों पर मामला दर्ज किया था। सोमवार को पुलिस ने तीनों हमलावरों को जड़ेरुआ बांध के पास से गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से कट्‌टे भी बरामद हो गए हैं। अब आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। मुरार थाना प्रभारी मदन मोहन मालवीय ने बताया कि दो दिन पहले ट्रैक्टर निकालने पर पुष्पेंद्र यादव निवासी हनुमान संतर का शेरू लोधी से विवाद हुआ था। विवाद के बाद शेरू ने अपने साथी छोटू लोधी और रविंद्र लोधी को बुला लिया था। शेरु के साथियों ने आते ही गाली-गलौज करते हुए पुष्पेंद्र से मारपीट शुरू कर दी थी। मारपीट होते देख यहां से निकल रहे कुछ लोगों ने पुष्पेंद्र को बचाने के लिए प्रयास किया, तो हमलावरों ने कट्‌टा निकालकर एक के बाद एक तीन गोलियां चला दीं। जड़ेरूआ बांध पर छिपे थे आरोपी, पकड़े गए आरोपि...

अनियंत्रित ट्रैक्टर ने कार को टक्कर मारी; VIDEO:छौंदा टोल टैक्स बैरियर पर हुआ हादसा, ट्रैक्टर सवार दो गंभीर घायल

मुरैना के नेशनल हाईवे-44 पर आज (रविवार) हरियाणा नंबर (HR55 A-067221) की कार छौंदा टोल टैक्स बैरियर पर भुगतान के लिए खड़ी थी। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रही ट्रैक्टर-ट्राली ने कार को टक्कर मार दी। हादसे के वक्त ट्रॉली सवार दो युवक जमीन पर गिरकर गंभीर घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल मुरैना ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर ग्वालियर रेफर कर दिया गया। घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है। कार को हुआ भारी नुकसान ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर से कार का पीछे का हिस्सा पूरी तरह डैमेज हो गया। हादसे के समय टोल पर यातायात रुक गया और मौके पर अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस और एम्बुलेंस को सूचना दी। हादसे में घायल हुए युवकों की पहचान सतपाल गुर्जर पिता राम भरोसी (30) और जीतू गुर्जर पिता रमेश गुर्जर (24) के रूप में हुई। दोनों ट्रॉली पर सवार थे और जमीन पर गिर गए। परिजनों को हादसे की जानकारी दी गई है। पुलिस ने की कार्रवाई घटना की जानकारी मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि ट्रैक्टर-ट्राली चालक ने तेज गति से वाहन चलाते हुए नियंत्रण खो दिया ...

भोपाल में कॉलेज बस ने युवक को कुचला,मौत:ओवरटेक करते समय हुआ हादसा, मासूम बेटी भी थी पिता के साथ मौजूद

भोपाल के टीटी नगर थाना इलाके में एक बाइक सवार को रविवार की देर रात को कॉलेज बस ने ओवरटेक करते समय टक्कर मार दी। हादसे में पिता की मौत हो गई। बाइक पर पीछे बैठी उसकी मासूम बेटी जख्मी हुई है। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। टीटी नगर पुलिस के मुताबिक घटना नानके पेट्रोल पंप के पास गैमन इंडिया मॉल के सामने हुई। ओवरटेक करते समय बस ने पीछे से जोरदार टक्कर मारी। इससे बाइक चला रहे पिता बस की चपेट में आए कई फीट तक घिसटते चले गए। इससे सिर में गंभीर चोट आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। बच्ची टक्कर लगने के बाद कुछ दूरी पर जा जिससे उसे चोट लेकिन उसकी जान खतरे से बाहर है। कॉलेज की बस को जब्त कर थाने में खड़ा कर लिया गया है। मृतकी पहचान फिलहाल नहीं हो सकी है। source https://www.bhaskar.com/local/mp/bhopal/news/a-college-bus-crushed-a-young-man-in-bhopal-134013112.html

बिलहरी में घायल अवस्था में मिला साम्भर:नाक से निकल रहा था खून, वन अमले ने इलाज के लिए भेजा

जबलपुर के बिलहरी क्षेत्र के रहवासी इलाके में शनिवार को एक साम्भर पहुंच गया। उसकी नाक से खून निकल रहा था और वह बेहोशी की हालत में था। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंचा वन अमला उसे इलाज के लिए ले गया। बिलहरी कब्रिस्तान की ओर से आया था क्षेत्रीय लोगों के मुताबिक जंगल से भटककर ये वन्य प्राणी बिलहरी कब्रिस्तान की तरफ से आया था और कुछ लोगों ने उसे घायल अवस्था में झाड़ियों के बीच देखा तो उसे पानी पिलाया एवं वेटरनरी अस्पताल के साथ ही फॉरेस्ट डिपार्टमेंट को सूचना दी। लोगों का कहना है कि अक्सर भोजन और पानी की तलाश में वन क्षेत्र से भटक कर वन्य पशु रहवासी इलाकों में आ जाते हैं। यहां पर श्वानों के हमले और वाहनों की टक्कर से वो जख्मी हो जाते हैं। source https://www.bhaskar.com/local/mp/jabalpur/news/sambar-found-in-injured-state-in-bilhari-134007321.html

दमोह में घर में घुसकर किराएदारों को पीटा:घर का सामान भी छीन ले गए, चार बदमाशों ने किया हमला

दमोह कोतवाली क्षेत्र के लोको इलाके में किराए से रहने वाले चार युवाओं के साथ वार्ड के ही कुछ लोगों ने घर में घुसकर मारपीट की। उनके घर का सामान भी छीनकर ले गए। शुक्रवार रात घायल ने युवक कोतवाली पहुंचे कर शिकायत दर्ज कराई है। टीआई आनंद राज ने तीन नामजद और एक अन्य यानी कुल चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। पीड़ित राजकुमार कुशवाहा ने बताया कि वह रेलवे स्टेशन पर कैंटीन में वेंडर का काम करता है। रात में वह साथी दिनेश पवैया, जितेंद्र सिंह सिकरवार और रोहित भदौरिया के साथ कमरे में सो रहे थे, तभी वार्ड में रहने वाले कृष्णा तिवारी कुछ साथियों के साथ पहुंचे। सभी ने शराब पी रखी थी। हमारे साथ मारपीट शुरू कर दी। कृष्णा तिवारी के साथ चिंटू पांडे और नासिर खान के कई लोग थे, जिन्हें हम जानते नहीं। रोहित भदौरिया ने बताया कि पिटाई के कारण आंख से खून निकल आया। उसके बाद घर का सामान उठा कर ले गए, जिसमें मोबाइल और ₹5000 नकद भी शामिल है। मकान मालिक के भरोसे पर कोतवाली में शिकायत दर्ज करने आए। कोतवाली टीआई आनंद राज ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। मामले को विवेचना में लिया गया है। विवेच...

रीवा में नजरबंद विधायक पुलिस अभिरक्षा से निकल गए:रोकने की कोशिश हुई तो बोले- जहां मर्जी वहां जाऊंगा, अतिक्रमण जरूर गिराऊंगा

मऊगंज विधायक प्रदीप पटेल गुरुवार रात रीवा में पुलिस अमिरक्षा से खुद को मुक्त कराकर निकल गए। इस दौरान पुलिस और विधायक प्रदीप पटेल में नोक-झोंक होती हुई। पुलिस ने विधायक को रोकने की कोशिश की। लेकिन वे रुकने के लिए तैयार नहीं हुए। विधायक का कहना था कि जब पुलिस कह रही है कि मैं मुक्त हो गया हूं तो मुझे आखिरकार क्यों रोका जा रहा है? इस दौरान पुलिस के जवान गेट बंद कर खड़े हो गए। विधायक ने धक्का मारकर गेट खुलवाया। पुलिस ने उनसे पूछा कि आप कहां जा रहे हैं, इस पर विधायक ने जवाब दिया कि मैं स्वतंत्र हूं इसलिए जहां मर्जी होगी, वहां जाऊंगा। जाते हुए भाजपा विधायक ने कहा कि मैं मुक्त होकर सीधा महादेवन जा रहा हूं, जहां पहुंचकर मैं अतिक्रमण को गिराने का काम करूंगा। पिछली बार जो काम अधूरा रह गया है। उस काम को हर हाल में पूरा करके रहूंगा। अब विधायक के इस बयान ने पुलिस और प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। कुर्सी पर बैठे एडिशनल एसपी विवेक लाल तत्काल खड़े हो गए। वे विधायक को समझाने की कोशिश करने लगे। लेकिन विधायक ने एक नहीं सुनी। 18 नवंबर को हिरासत में लिया गया था बताया गया कि विधायक को 18 नवंबर को हिरासत में ल...

श्री तिलकेश्वर पार्श्वनाथ प्रभु का अखंड मंत्र भाष्य जाप:इंदौर में हजारों श्रद्धालुओं ने किया जाप, संपूर्ण वातावरण हुआ भक्तिमय

श्री तिलकेश्वर पार्श्वनाथ तीर्थ धा. पा. सा. न्यास एवं श्रीसंघ तिलकनगर द्वारा मुनिवर ऋषभचंद्र सागर म.सा. की निश्रा में श्री तिलकेश्वर पार्श्वनाथ प्रभु का 31 घंटों का अखंड मंत्र भाष्य जाप का प्रारंभ बुधवार को किया गया। इसमें हजारों श्रद्धालुओं ने मंत्र जाप किया। प्रातः 6 बजे से ही बड़ी संख्या में पुरुष, महिला एवं बच्चों ने जाप प्रारंभ किया। मंत्र के उद्घोष से संपूर्ण वातावरण भक्तिमय हो गया। विशेष बात यह रही कि कुछ बच्चों, पुरुषों एवं महिलाओं ने 7 घंटे से लेकर 24 घंटे तक का जाप किया। ट्रस्ट के सचिव दिलीप भाई शाह एवं न्यासी संदीप पोरवाल ने बताया यह मंत्र जाप बुधवार को तिलकेश्वर दादा की प्रतिष्ठा के 44वें वर्ष पर आयोजित वार्षिक भव्य ध्वजा शिखर पर चढ़ाने के उपलक्ष्य में किया गया जो 12.39 बजे के शुभ मुहूर्त में चढ़ाई गई। ध्वजा के कायमी लाभार्थी इंदरमल ताराचंद शाह परिवार एवं सहयोगी लाभार्थी तिलकेश्वर पार्श्वनाथ वार्षिक आयोजन लाभार्थी समिति है। विकास जयंतीलाल जैन ने दिनभर श्रद्धालुओं की सेवा की। source https://www.bhaskar.com/local/mp/indore/news/unbroken-mantra-commentary-chant-of-shri-tilkeshw...

संपतिया उईके ने भगवान बिरसामुंडा की प्रतिमा का किया अनावरण:पी एच ई मंत्री संपतिया उईके और पूर्व गवर्नर अनुसुइया उइके का छींद मोर मुकुट से हुआ स्वागत

आज मध्यप्रदेश शासन केबिनेट मंत्री एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री संपतिया उइके कुछ समय के लिए छिंदवाड़ा पहुंची। इस अवसर पर तामिया में भगवान बिरसा मुंडा जी की मूर्ति का अनावरण किया गया। कार्यक्रम में पूर्व राज्यपाल सुश्री अनुसुइया उइके भी विशेष रूप से मौजूद रही। छिंद से बने मोर मुकुट से हुआ स्वागत- इस दौरान दोनों अतिथियों लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री उइके और पूर्व राज्यपाल सुश्री अनुसइया उईके का छिंद से बने मोर मुकुट और पारंपरिक गोंडी नृत्य के माध्यम से भव्य स्वागत किया गया। जिले में पहली बार बिरसा मुंडा जी की मूर्ति स्थापित मंत्री संपतिया उइके ने मौके अवसर पर कहा कि यह गर्व की बात है कि छिंदवाड़ा जिले में पहली बार भगवान बिरसा मुंडा जी की मूर्ति स्थापित की गई है। उन्होंने बिरसा मुंडा जी को महान सेनानी बताते हुए कहा कि वे आदिवासी समाज के हितों के लिए ब्रिटिश हुकूमत से लड़े और आज उनके जीवन से प्रेरणा लेने की जरूरत है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भगवान बिरसा मुंडा के जन्मदिवस को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाने का निर्णय बिरसा मुंडा जी के प्रति ...

दुकानदार से वसूली करते हुए नकली पुलिसवाला गिरफ्तार:चोरी-छिपे पुलिस की गाड़ियों के साथ सेल्फी लेता, लोगों पर झाड़ता था रौब

भोपाल की एमपी नगर पुलिस ने एक फर्जी पुलिसकर्मी को सोमवार शाम कोर्ट चौराहे से गिरफ्तार किया है। आरोपी एक दुकान संचालक से पैसों की मांग कर रहा था। इसकी सूचना थाने में दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से पुलिस लिखी एक बाइक और मोबाइल बरामद किया गया है। यूपीआई पेमेंट के जरिए कई लोगों ने उसे पैसे भेजे, इसके स्क्रीनशॉट पुलिस को उसके मोबाइल में मिले हैं। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि यह रकम उसे ठगी का शिकार लोगों ने दी है या अन्य तरीके से कमाई है। एसीपी अक्षय चौधरी ने बताया- आरोपी आनंद सेन (32) अशोका गार्डन में रहता है। उसके पास पुलिस की हर तरह की वर्दी है। रौब झाड़ने के लिए वह छिपकर पुलिस गाड़ियों के साथ सेल्फी लिया करता था। इसके बाद यही फोटो सोशल मीडिया अकाउंट में अपलोड कर लेता था। असल पुलिस के आगे झाड़ा रौब, फिर स्वीकारा- नकली हूं एसपी के मुताबिक, पिछले कई दिन से एमपी नगर के अलग-अलग स्थानों से पुलिस की वर्दी में युवक द्वारा वसूली किए जाने की शिकायत मिल रही थी। दो दिन पहले उसकी फोटो भी मिल गई। तब से सर्च की जा रही थी। सोमवार को सूचना मिली की संदेही ...

यूके-जर्मनी के निवेशकों को बुलाने जाएंगे CM मोहन यादव:24 से 30 नवंबर तक रहेंगे विदेश दौरे पर, वन-टू-वन के साथ राउंड टेबल चर्चा करेंगे

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 24 से 30 नवंबर तक यूके और जर्मनी प्रवास पर रहेंगे। उज्जैन, जबलपुर, ग्वालियर, सागर और रीवा में आयोजित रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव के साथ मुंबई, बेंगलुरू, कोयंबटूर और कोलकाता में 4 रोड शो के बाद यह दौरा अंतर्राष्ट्रीय निवेशकों प्रदेश में निवेश के लिए आमंत्रित करने को लेकर है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव 6 दिवसीय इस विदेश यात्रा में यूके के लंदन, बर्मिंघम तथा जर्मनी के म्यूनिख और स्टटगार्ट का दौरा करेंगे। इन स्थानों पर वे प्रदेश में निवेश और औद्योगिक सहयोग के अवसरों को बढ़ाने के लिए औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधियों और उद्योगपतियों से चर्चा करेंगे। ऐसा रहेगा लंदन में बैठकों का कार्यक्रम जर्मनी दौरे पर यह रहेगा बैठकों का शेड्यूल source https://www.bhaskar.com/local/mp/bhopal/news/cm-will-visit-uk-germany-to-invite-foreign-investors-133980760.html

जूडा ने पुलिस कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन:कहा- GMC में खड़ी कार में 5 दिन पहले हुई तोड़फोड़, अब तक कार्रवाई नहीं हुई

गांधी मेडिकल कॉलेज परिसर में 5 दिन पहले मेडिकल स्टूडेंट की गाड़ी में तोड़-फोड़ के मामले में जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन (जूडा) ने पुलिस कमिश्नर को ज्ञापन सौंपा है।साथ ही जिला प्रशासन से भी शिकायत की है। आरोप है कि घटना के पांच दिन बीतने के बाद भी अब तक कोई एक्शन नहीं लिया गया। इसके अलावा नाइट ड्यूटी पर जा रही महिला डॉक्टर पर अनजान लोगों ने कमेंट किए थे। इन दोनों घटनाओं की शिकायत जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन (जूडा) द्वारा जीएमसी डीन को भी की है। जूडा के अनुसार महिला डॉक्टर नाइट ड्यूटी के लिए वे जा रहीं थी। इसी दौरान कमला नेहरू के पीछे वाली सड़क से एच ब्लॉक जाते समय उन पर अनजान लोगों द्वारा कमेंट किए गए। देर रात गाड़ी में तोड़ फोड़ जीएमसी परिसर में ऑडिटोरियम के पास खड़ी मेडिकल स्टूडेंट की गाड़ी में तोड़ फोड़ की गई। देर रात अज्ञात लोगों ने गाड़ी की विंड शील्ड और आगे की विंडो के दोनों शीशे तोड़ दिए। अगले दिन सुबह जब मेडिकल स्टूडेंट मौके पर पहुंचे तो गाड़ी के अंदर से पत्थर मिले। पूरे चेहरे को मास्क से कवर कर बाइक से अज्ञात लोग आए दिन जीएमसी कैंपस में घूमते नजर आते हैं। जिनका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर ...

फिल्म "जंगल सत्याग्रह" का प्रीमियर कल:1930 के आंदोलन की पृष्ठभूमि पर हुआ निर्माण; स्थानीय कलाकारों ने भी लिया हिस्सा

बैतूल के जंगलों में साल 1930 के दौरान हुए जंगल सत्याग्रह की पृष्ठभूमि पर बनी फिल्म जंगल सत्याग्रह का रविवार को प्रीमियर शो आयोजित किया जाएगा। फिल्म में इस सत्याग्रह के मुख्य किरदार सरदार गंजन सिंह कोरकू समेत बैतूल के अन्य आदिवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की भूमिका को चित्रित किया गया है। 2021 में से बन रही थी। फिल्म के लेखक, निर्देशक, निर्माता डॉ. प्रदीप उइके ने बताया कि फिल्म 1930 की घटना पर आधारित है। जो की एक सच्ची घटना है। फिल्म मे मुख्य रूप से सरदार गंजन सिंग, सरदार विष्णुसिंग, ठाकुर मोहकम सिंग, रामजी भाऊ, जुगरू गोंड, दीपचंद गोठी, बिहारीलाल पटेल, मनकी, सम्मो, सुमित्रा, मंशु ओझा सहित अनेक क्रांतिकारियों की भूमिका नजर आएगी। फिल्म में प्रेम, एंटरटेनमेंट, करुणा, क्रोध सभी का मिश्रण देखने मिलेगा। फिल्म का प्रीमियर 17 नवंबर को कांतिशिवा टॉकीज में होगा। जिसमें जिले के प्रभारी मंत्री नरेंद्र पटेल को आमंत्रित किया गया है। फिलहाल उनके पहुंचने की पुष्टि नहीं हुई है। नेताओं ने भी निभाई भूमिका इस फिल्म में पूर्व पीएचई मंत्री सुखदेव पांसे भी बिहारीलाल पटेल की भूमिका में नजर आएंगे। जबकि मुख्...

टायर फटने से ईको गाड़ी पलटी:एक महिला की माैत, छह महीने के बालक सहित चार घायल; इंदौर-बैतूल एनएच पर हादसा

शुक्रवार शाम को ग्राम छोटी हरदा के पास इंदौर-बैतूल नेशनल हाईवे पर बैतूल से रतलाम की ओर जा रही एक इको गाड़ी अगला टायर फटने से पलट गई। जिसमें सवार एक महिला की मौत हो गई। जबकि, छह महीने के बालक सहित दो महिलाएं घायल हो गई। जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मां की मौत के बाद अंदरुनी चोट से गम्भीर घायल छह महीने के बालक को जिला अस्पताल से भोपाल रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार रतलाम जिले के ताल निवासी कुछ लोग बैतूल में रामपाल बाबा के सत्संग कार्यक्रम में शामिल होने किराए की गाड़ी कर के गुरुवार शाम को बैतूल के लिए निकले थे। जहां शुक्रवार सुबह सत्संग में शामिल होने के बाद वापस रतलाम जाने के लिए निकले। इस दौरान हरदा के पास इंदौर बैतूल हाइवे पर उनकी गाड़ी का अगला टायर फट गया। जिससे गाड़ी बेकाबू होकर पलट गई। गाड़ी टायर फटने से हुआ हादसा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ताल निवासी मेहरबान पिता भंवरनाथ (35) अपनी पत्नी मुन्नाबाई (30), बुआ की दो बेटियों और गांव के कुछ लोगों के साथ रामपाल बाबा के सत्संग में गया था। जहां से लौटने के उनकी गाड़ी टायर फटने से पलट गई। जिसमें बसंत बाई की ...

रेट होल माइनिंग देखने कलेक्टर-एसपी दुलहरा पहुंचे:गड्ढों को बंद करने के निर्देश दिए, ग्राम चौपाल आयोजित कर ग्रामीणों से की चर्चा

कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी और एसपी निश्चल एन झारिया ने गुरुवार को घोड़ाडोंगरी विकासखंड के ग्राम दुलहरा में अवैध कोयला खनन के गड्ढों का निरीक्षण किया। उन्होंने अवैध उत्खनन से निर्मित नए और पुराने सुरंगनुमा गड्ढों को बंद करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इन गड्ढों की बोल्डरो द्वारा ठोस ढंग से भराई कराई जाए और जेसीबी मशीनों से पीचिंग कराई जाए। जिससे अवैध उत्खनन करने वाले दुबारा इन स्थलों से कोयला की चोरी न कर सके। बता दे कि दुल्हारा क्षेत्र में काफी संख्या में कॉल माफिया चोरी छुपे गड्ढे और सुरंग बनाकर कोयले का अवैध उत्खनन कर रहे थे। जिन्हें भरने के निर्देश कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने खनिज अधिकारी को दिए। ग्राम चौपाल आयोजित कर ग्रामीणों से की चर्चा निरीक्षण के बाद कलेक्टर और एसपी ने ग्राम दुल्हारा में ग्राम चौपाल आयोजित कर ग्रामीणों से चर्चा की। इस दौरान ग्रामीणों को कोयला खनिज के अवैध खनन पर किए जाने वाली कानूनी कार्रवाई और दुष्परिणामों की जानकारी देकर समझाइए दी। साथ ही अवैध उत्खनन करने वालों की सूचना देकर प्रशासन को सहयोग करने की बात कही। निरीक्षण के दौरान जिला खनिज अधिकारी मनीष...

धार में हुआ मधुमेह शिक्षण कार्यक्रम:डॉ. अशोक जैन ने रोग और उसके उपचार से संबंधित जानकारी दी

बुधवार को धार में मधुमेह दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम का आयाेजन किया गया। इस दौरान डॉ. अशोक जैन ने लोगाें से रोग और उसके उपचार से संबंधित जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मधुमेह यानी रक्त में ग्लूकोज की अधिकता शरीर में इन्सुलिन नामक हार्मोन की कमी या इन्सुलिन की कार्यक्षमता में कमी की वजह से होती है। गांव हो या शहर, इसके लिए बिगड़ी हुई जीवन शैली जिम्मेदार है। इसकी वजह से रक्त में ग्लूकोज का स्तर बढ़ता है और व्यक्ति को मधुमेह होता है। जंक फूड से खतरा डॉ. जैन ने बताया कि मधुमेह के बाद होने वाली कई जटिलता जैसे ह्रदय की कमजोरी, लकवा, अंधत्व, और किडनी की समस्या सामने आती हैं। पहले गांव की तुलना में शहरों में शारीरिक श्रम की कमी और भोजन की प्रचुरता की वजह से मधुमेह को संपन्न वर्ग तथा शहरों की बीमारी कहा जाता था। किन्तु अब बदलती परिस्थितियों में गांवों में भी रिस्क फैक्टर्स बढ़ते ही जा रहे हैं। गांव की परिवर्तित जीवन शैली और तेजी से बदलता कल्चर भी इसके लिए कुछ हद तक जिम्मेदार है। इसमें मोबाइल का बढ़ता उपयोग, चिप्स, कुरकुरे, मैगी, कोल्ड ड्रिंक व अन्य जंक फूड का सेवन, और मिलावटी घी, तेल और खाद्य पदा...

बाल विहार मैदान में टंकी का काम रुका:परिवर्तित स्थान पर होगा निर्माण, खिलाड़ियों और धार्मिक कार्यक्रमों के लिए उपयोग होगा मैदान

सीहोर में अमृत-2 योजना के तहत 7 टंकियां बनाई जा रही। इसे लेकर नगर के बाल विहार मैदान पर टंकी का निर्माण कार्य कराया जाना था, लेकिन इस मैदान पर खिलाड़ियों के साथ सांस्कृतिक और धार्मिक कार्यक्रमों को देखते हुए नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौड़ ने काम रुकवा दिया। अब जल्द ही परिवर्तित स्थान पर टंकी का निर्माण किया जाएगा। जानकारी के अनुसार अमृत-2 योजना में 7 टंकियां बनाई जा रही हैं। इससे स्टोरेज क्षमता 60 फीसदी बढ़ जाएगी। इसी तरह 105 किमी लंबी पाइप लाइन भी बिछाई जाएगी। इससे अब प्रति व्यक्ति 100 की जगह 135 लीटर पानी दिया जा सकेगा। इन टंकियों के बन जाने से शहर की पानी की समस्या काफी हद तक सुलझ जाएगी। शहर में प्रति व्यक्ति 135 लीटर पानी की जरूरत अभी 6 बड़ी पानी की टंकियां हैं। इसके अलावा 3 छोटी टंकियां हैं। प्रति व्यक्ति 135 लीटर पानी की जरूरत है, लेकिन अभी 100 लीटर प्रतिदिन ही मिल पा रहा है। नपाध्यक्ष ने पिछले दिनों नई टंकियों के लिए भूमिपूजन किया गया था। 16 लाख लीटर क्षमता की टंकी बनेगी बाल विहार मैदान पर बनी पानी की टंकी को गिराया जाएगा। यह टंकी करीब 40 साल पुरानी है। इस टंकी को गिराकर इसकी ...

जवानों के चेकअप का झांसा देकर महिला डॉक्टर से ठगी:मैसेज ओके करते ही खाते से उड़ाए 99 हजार, पुलिस ने केस दर्ज किया

ग्वालियर में एक महिला डॉक्टर से ठगों ने आर्मी जवानों का हार्ट चेकअप का झांसा देकर 99 हजार रुपए की धोखाधड़ी कर ली। घटना झांसी रोड थाना क्षेत्र के श्रीराम कॉलोनी में दो दिन पहले रविवार की है। शातिर ठगों ने इतने शातिराना अंदाज में ठगी की वारदात को अंजाम दिया कि डॉक्टर को बिल्कुल भी समझ में नहीं आया। घटना का पता तब चला जब महिला डॉक्टर के खाते में रुपए आने की जगह कट गए। ठगी का पता चलते ही पीड़िता ने पुलिस कप्तान से लिखित आवेदन देकर शिकायत की। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस कप्तान ने साइबर सेल को मामले में कार्रवाई कर ठगों को पकड़ने का टास्क दिया है। जिस पर क्राइम ब्रांच ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। क्राइम ब्रांच थाना प्रभारी अजय पवार ने बताया GRMC मेडिकल कॉलेज में महिला डॉक्टर अर्चना गुप्ता को ठग ने हेल्थ पेमेंट डालने का झांसा दिया और उनके पेटीएम और अन्य जानकारी लेकर उनके खाते से 99 हजार पर निकल लिए थे। महिला डॉक्टर की शिकायत पर मामला दर्ज ठगों की तलाश की जा रही है। यह है पूरा मामला ग्वालियर के झांसी रोड थाना क्षेत्र के श्रीराम कॉलोनी निवासी अर्चना गुप्ता डॉक्टर हैं। वह जीआरए...

68वीं राष्ट्रीय शालेय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का समापन:महाराष्ट्र ने सर्वाधिक 20 मेडल जीते, अंडर-17 वर्ग में केरल की टीम रनर अप रही

विदिशा में आयोजित 68वीं राष्ट्रीय शालेय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का मंगलवार को समापन हो गया। इस टूर्नामेंट में महाराष्ट्र के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। राष्ट्रीय विद्यालय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में 14 से 17 आयु वर्ग के बालक-बालिकाओं ने अपने खेल कौशल का प्रदर्शन किया। 32 राज्यों और अन्य संस्थाओं की टीमों के बीच हुए मुकाबले में महाराष्ट्र के खिलाड़ियों ने सबसे ज्यादा मेडल और अंक हासिल कर ओवर आल प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल किया है। इसके अलावा अंडर 14 बालक-बालिका वर्ग में सीबीएसई की टीम रनर अप रही। वहीं, अंडर-17 बालक-बालिका वर्ग में केरल की टीम रनर अप रही है। राष्ट्रीय शालेय ताइक्विंडो प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय तृतीय स्थान पर आने बाली टीम के खिलाड़ियों को अतिथियों ने शील्ड देकर सम्मानित किया है। विधायक ने की भारत सरकार की तारीफ विधायक मुकेश टंडन ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि खेल के क्षेत्र में प्रधानमंत्री द्वारा सराहनीय प्रयास किए जा रहे है। खेल के क्षेत्र में आज भारत सरकार बेहतरीन कार्य कर रही है। खिलाड़ियों को दी जा रही सुविधाओं के कारण ही देश-विदेश में हमारे देश के खिल...

सतना में रैगांव पर कांग्रेस ने भाजपा को घेरा:प्रेस कान्फ्रेंस में बोले- उपचुनाव में हुई 55 घोषणाओं पर नहीं हुआ अमल

सतना में कांग्रेस ने भाजपा पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए हमला बोला है। कांग्रेस ने भाजपा और प्रदेश की सरकार को रैगांव विधानसभा उपचुनाव के वक्त की गई घोषणाओं के मामले में घेरा है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष दिलीप मिश्रा ,शहर अध्यक्ष एडवोकेट मकसूद अहमद और पूर्व विधायक कल्पना वर्मा ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर प्रदेश की भाजपा सरकार और पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर निशाना साधा। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने भाजपा को घोषणाओं की पार्टी करार देते हुए कहा कि पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने रैगांव उप चुनाव के वक्त रैगांव की जनता से तमाम वादे किए थे। उस वक्त सैकड़ों करोड़ की लागत वाली 55 बड़ी घोषणाएं की गई थी, लेकिन उनका अभी तक कहीं कुछ पता नहीं है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष बोले- भाजपा ने जनता के साथ छल और वादा खिलाफी की उन्होंने कहा- न तो सिंहपुर को नगर परिषद का दर्जा मिल सका और न ही रैगांव कॉलेज का ही कुछ हुआ। पोर्टल में कॉलेज में प्रवेश तक बंद हो गया, जिससे इस क्षेत्र के तमाम विद्यार्थियों का भविष्य अंधकारमय हो गया है। कांग्रेस नेता ने कहा कि भाजपा ने जिस रैगांव ने अधिकांश बार चुनाव में भाजपा पर ह...

कबाड़े की दुकान पर मिलीं सरकारी स्कूलों की किताबें:इसी सत्र में बंटना था, प्रशासन ने जब्त की

लटेरी में सोमवार को एक कबाड़े की दुकान पर बच्चों को निशुल्क बाटी जाने वाली किताबें मिली। लोगों ने इसकी शिकायत शिक्षा विभाग के अधिकारियों से कर दी। इसके बाद नायब तहसीलदार हेमंत अग्रवाल, ब्लॉक शिक्षा अधिकारी वीरेंद्र सिंह बघेल और बीआरसी प्रमोद विश्वकर्मा मौके पर पहुंचे और मामले की जांच पड़ताल की तो पता चला कि ये किताबें इसी शिक्षण सत्र की हैं, जो सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों को बंटनी थी। बताया गया कि बोरे में मिली इन किताबों का वजन लगभग 86 किलो है। फिलहाल अधिकारियों ने पंचनामा बनाकर उन किताबों को जब्त कर लिया। वहीं दुकानदार के खिलाफ में कोई कार्रवाई नहीं की गई। नायब तहसीलदार हेमंत अग्रवाल ने बताया कि जांच की जा रही है। source https://www.bhaskar.com/local/mp/vidisha/news/vidisha-government-school-books-were-found-kabaddi-shop-all-books-were-this-academic-session-officials-seized-books-started-investigation-133943572.html

सतना में चाकू मारकर युवक की हत्या:कृष्ण नगर में हुई वारदात, दवा कंपनी में एमआर था

सतना के कोलगवां कोतवाली अंतर्गत कृष्ण नगर में रविवार को एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। मामले में पुलिस ने शव को मॉर्चरी में रखवा दिया है और मामले की तफ्तीश में जुट गई है। मृतक की पहचान आरके चौरसिया पिता धनीराम चौरसिया निवासी पटना तमोली जिला पन्ना के रूप में हुई है। उसके शरीर के नीचे के हिस्से में चाकू से वार किया गया था। हालांकि, घाव स्पष्ट नजर नहीं आ रहे थे, लेकिन कमर के नीचे के हिस्से के पास खून सड़क पर फैला हुआ था। दवा कंपनी में मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव था मृतक मृतक एक दवा कंपनी में मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव था। वह कृष्ण नगर में अखिलेश सिंह के घर पर किराये पर कमरा लेकर रहता था। रविवार की शाम वह कृष्ण नगर में ही कहीं गया था और कुछ लोगों के साथ उसे बातचीत करते भी देखा गया था। रात लगभग 8 बजे उसके ही गांव के सतना में रहने वाले उसके साथियों को किसी ने ब्रह्माकुमारी आश्रम के पास हुई चाकूबाजी में उसके घायल होने की खबर दी। सूचना मिलने पर सीएसपी महेंद्र सिंह चौहान और कोलगवां टीआई सुदीप सोनी मौके पर पहुंचे। सड़क पर खून फैला हुआ था और मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव लथपथ पड़ा था। स्थानीय लोगों ने पुलिस को ...

चेहरे पर हो गया था 3 किलो का ट्यूमर:जबलपुर के डॉक्टर्स ने बाहर निकाला, ऑपरेशन के बाद बोले- दुनिया में बहुत कम ऐसा होता है

जबलपुर के बड़ेरिया मेट्रो प्राइम अस्पताल में शनिवार को डॉक्टर्स ने 72 वर्षीय बुजुर्ग के चेहरे से ऑपरेशन कर तीन किलो का ट्यूमर निकाला है। ऑपरेशन करने वाले डाॅक्टर्स बताते है दुनिया में इस तरह के मुश्किल से 5 से 10 केस हुए होंगे, जहां इतने बड़े चेहरे के ट्यूमर का सफल ऑपरेशन किया गया है। दरअसल, सतना जिले के पगार गांव में रहने वाले 72 वर्षीय बुजुर्ग अयोध्या बारी के चेहरे पर 2012 में एक छोटा सा घाव हो गया था। उस पर ध्यान न देने के कारण यह घाव धीरे-धीरे बढ़ता गया और 2022 तक एक बड़े ट्यूमर का रूप ले लिया। बुजुर्ग के मुंह में तीन किलो का जानलेवा ट्यूमर हो गया था। मध्यप्रदेश में कई डॉक्टरों को ट्यूमर के इलाज के लिए दिखाया गया, लेकिन सभी ने कहा कि इतने बड़े ट्यूमर का ऑपरेशन करना बहुत जोखिम भरा है, और इससे आंखों की रोशनी भी जा सकती है। निराश होकर, बुजुर्ग के परिजन जबलपुर के बड़ेरिया मेट्रो प्राइम अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों की टीम ने बुजुर्ग सफलतापूर्वक ऑपरेशन कर उनके मुंह से तीन किलो का ट्यूमर बाहर निकाला। मुंह खुलना बंद हुआ-खाने पीने में हो रही थी तकलीफ अयोध्या के चेहरे का ट्यूमर जैसे-जैसे बढ...

इंदौर में प्राइवेट हॉस्पिटल करेंगे संजीवनी क्लीनिकों का संचालन:आठ बड़े हॉस्पिटल्स ने दी 28 क्लिनिकों के लिए सहमति; बेहतर इलाज होगा

इंदौर में संजीवनी क्लीनिकों का संचालन प्राइवेट हॉस्पिटल्स के सहयोग से किया जाएगा। इसके लिए शुरुआती दौर में 28 संजीवनी क्लीनिकों के संचालन के लिए शहर के आठ बड़े हॉस्पिटल्स ने सहमति दे दी है। इनके माध्यम से संजीवनी क्लिनिक में बेहतर सेवाएं मिलेंगी। इंदौर के संजीवनी क्लीनिकों का संचालन निजी क्षेत्र के प्रतिष्ठित चिकित्सालयों के सहयोग किया जाएगा। कलेक्टर आशीष सिंह ने शुक्रवार को संजीवनी क्लीनिकों के बेहतर संचालन के संबंध में प्राइवेट हॉस्पिटल संचालकों की बैठक ली। बैठक में उन्होंने आग्रह किया कि इंदौर में संचालित संजीवनी क्लीनिकों के बेहतर संचालन के संबंध में राज्य शासन के निर्धारित मापदंड के अनुसार सहयोग प्रदान करें। बैठक में अपर कलेक्टर गौरव बेनल सहित इंदौर में रजिस्टर्ड 100 बिस्तर से अधिक क्षमता वाले समस्त अस्पताल, मेडिकल कालेज के संचालक, प्रबंधक उपस्थित थे। बैठक में विशेष रूप से अरविंदो मेडिकल कॉलेज, इंडेक्स मेडिकल कॉलेज, एलएनसीटी मेडिकल कॉलेज, बॉम्बे हॉस्पिटल, चोइथराम , मेदांता हॉस्पिटल, केयर सीएचएल , विशेष जूपिटर हॉस्पिटल शामिल हुए। कलेक्टर ने सभी को संजीवनी क्लीनिक के संबंध में जानकार...

सिंगोन के पास नर्मदा नदी में उतराता मिला शव:युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी, पीएम के लिए जिला हॉस्पिटल भेजा गया

हरदा के हंडिया थाना क्षेत्र के ग्राम सिंगोन और मैदा के बीच नर्मदा नदी में गुरुवार को एक युवक का शव मिला। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पानी के बाहर निकाल कर पीएम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। हंडिया थाना प्रभारी अमित भावसार ने बताया कि गुरुवार शाम को ग्रामीणों से सूचना मिली थी कि ग्राम मैदा के पास एक युवक का शव घाट के किनारे पानी में उतराता हुआ मिला। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल शुरू की। मृतक की उम्र 35 साल के आसपास लग रही है। जिसकी पहचान नहीं हो पाई है। फिलहाल शव को पानी से बाहर निकाल कर पीएम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। वहीं, मृतक की पहचान के लिए प्रयास किए जा रहे है। source https://www.bhaskar.com/local/mp/harda/news/a-dead-body-was-found-floating-in-the-narmada-river-near-singon-133922549.html

इंदौर पहुंचे ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य:अविमुक्तेश्वरानंदजी महाराज की अगवानी में शंकराचार्य मठ में बिछे फूल, शुक्रवार सुबह वाराणसी जाएंगे

ज्योतिष पीठ बद्रिकाश्रम के शंकराचार्य अनंतश्री विभूषित अविमुक्तेश्वरानंद जी महाराज का गुरुवार रात 9.10 बजे इंदौर आगमन हुआ। उनकी अगवानी में पीथमपुर बायपास रोड दिलीप नगर नैनोद स्थित शंकराचार्य मठ में शंकराचार्य भक्त मंडल के सदस्यों ने उनके चरणों में फूल बिछाए और पाद पूजन कर आरती की। शंकराचार्यजी मठ में ही रात्रि विश्राम करने के बाद शुक्रवार सुबह 6.30 बजे वाराणसी के लिए विमान से प्रस्थान करेंगे। शांकर परंपरा के अनुसार सूर्यास्त के बाद शंकराचार्य मौन रख लेते हैं, इसलिए मठ में उनके आशीर्वाचन नहीं हुए, लेकिन भक्त मंडल के सदस्यों न उनका पाद-पूजन कर आरती की और आशीर्वाद लिया। शंकराचार्यजी के मार्गदर्शन में चलें- डॉ. गिरीशानंद जी महाराज इस अवसर पर शंकराचार्य मठ इंदौर के अधिष्ठाता ब्रह्मचारी डॉ. गिरीशानंद जी महाराज ने कहा कि गऊ माता को राष्ट्रीय प्राणी का दर्जा दिलाने के लिए शंकराचार्यजी निरंतर प्रयासरत हैं। उनका यह अथक परिश्रम तभी सार्थक होगा, जब हम सब तन, मन, धन से उन्हें सहयोग करेंगे। केवल दिखावे के लिए प्रणाम करने से, अपने स्वार्थ के लिए या अपने किसी काम के लिए शंकराचार्य से जुड़ने का दिखावा क...

स्कूल में चौथी मंजिल से गिरा छात्र, घायल:दोनों हाथ की कलाई और एक पैर टूटा,  CCTV में घटना कैद

ग्वालियर में संदिग्ध परिस्थितियों में स्कूल की चौथी मंजिल से गिरकर सातवीं कक्षा का एक छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। इतनी ऊंचाई से गिरने के कारण छात्र की दोनों कलाई और एक पैर टूट गया, साथ ही उसकी छाती में भी गंभीर चोटें आई हैं। यह घटना बुधवार सुबह 12:00 बजे बहोड़ापुर के आनंद नगर इलाके में हुई। छात्र के गिरने की पूरी घटना स्कूल के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। जिस वक्त छात्र नीचे गिरा, उस समय वहां कोई भी स्कूल का स्टाफ या अन्य छात्र मौजूद नहीं था। हादसे का पता तब चला जब स्कूल का एक कर्मचारी बाहर आया और छात्र को घायल अवस्था में जमीन पर पड़ा देखा। कर्मचारी ने तुरंत स्कूल प्रबंधन को इसकी सूचना दी। घटना की जानकारी मिलते ही स्कूल प्रबंधन ने तुरंत छात्र को बिरला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि यह हादसा था या छात्र के साथ कोई अन्य घटना हुई है। मामले की जानकारी मिलते ही छात्र के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। घायल छात्र के पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने शिकायत पर संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है। सातवीं...

नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड की टीम जिला अस्पताल पहुंची:हॉस्पिटल की व्यवस्थाएं जांची जा रही, दो दिवसीय निरीक्षण के बाद होगी मार्किंग

नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड (एनक्यूएएस) की दो सदस्यीय टीम गुरुवार को जिला हॉस्पिटल पहुंची। जिला हॉस्पिटल ने पिछले साल 90 अंकों के साथ नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड प्रमाण पत्र हासिल किया था। जिसके एक साल बाद राष्ट्रीय मानकों के आधार पर जिला अस्पताल की सेवाओं और सुविधाओं का आंकलन करने के लिए एनक्यूएएस की टीम पहुंची है। 11 विभागों का रिकॉर्ड चेक किया गया जिला हॉस्पिटल के निरीक्षण के लिए डॉ. गोपाल कटारे और डॉ. निरूपा झा को भेजा गया है। जिन्होंने जिला चिकित्सालय के वार्डों का बारीकी से निरीक्षण किया। इसके साथ ही 11 विभागों का रिकॉर्ड चेक किया और व्यवस्थाएं देखी। पहले दिन टीम को जांच में सब कुछ ठीक ठाक लगा। एनक्यूएस टीम के डॉ गोपाल कटारे ने बताया कि भारत सरकार का एक एनक्यूएस कार्यक्रम है। जो जिला चिकित्सालय में उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सेवाओं के गुणवत्ता पर आधारित है। पिछले साल इस चिकित्सालय को एनक्यूएस प्रमाणीकरण मिला था। केंद्र सरकार इसका हर साल सर्विलांस असेसमेंट कराती है। जिसमें यह देखा जाता है कि जो मापदंड प्रमाणीकरण के समय हासिल किए थे, उनका पालन किया जा रहा है या नहीं...

सागर में चलती बाइक पर युवक की गोली मारकर हत्या:ट्रैक्टर रिपेयर कराकर लौट रहा था घर, पुरानी रंजिश में हत्या करने का आरोप

सागर के राहतगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम मुढ़ारी के पास बुधवार रात चलती बाइक पर एक युवक को गोली मार दी गई। गोली लगने से युवक की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को अस्पताल ले जाया गया। जहां चेकअप के बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिवार वालों ने पुरानी रंजिश में गांव के ही कुछ लोगों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। स्थितियों को देखते हुए गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है। सीने और पेट के बीच में गोली लगी युवक को बुधवार देर रात खून से लथपथ हालत में बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज लाया गया। बीएमसी से मिली जानकारी के मुताबिक युवक को दाहिने तरफ सीने और पेट के बीच गोली लगी है। मृतक की पहचान 36 वर्षीय कुंवर सिंह गौंड निवासी मूढ़री के रूप में हुई है। घटना की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा बनाया और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मर्चुरी में रखवाया है। जहां गुरुवार को पोस्टमॉर्टम किया जाएगा। गांव के लोगों पर रंजिश में हत्या करने का आरोप मृतक के भाई वृंदावन गौंड ने बताया कि कुंवर सिंह गांव के गोविंद पटेल के साथ ग्राम मसुरहाई में ट्रैक्टर का काम कराने गया था। ट्रैक्टर...

बंगाली डॉक्टर ने लोगों से की एक करोड़ की ठगी:दीपावली की रात परिवार सहित हुआ फरार; केस दर्ज, तलाश जारी

शिवपुरी जिले के करैरा कस्बे में प्राइवेट डॉक्टर 15 लोगों से करीब एक करोड़ रुपए की ठगी कर परिवार सहित फरार हो गया। शिकायत के बाद करैरा थाना पुलिस ने डॉक्टर के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में मामला दर्ज कर तलाश शुरू दी हैं। एक साल पहले आकर रहने लगा था जानकारी के अनुसार एक साल पहले बबलू गुचैट ने करैरा कस्बे में आकर बंगाली डाॅक्टर के नाम से टीला रोड पर नगरिया मेडीकल के मकान में क्लिनिक खोल ली थी। साथ ही वह अखिलेश जाटव पूर्व सरपंच दौनी के मकान में किराए से अपने परिवार के साथ रहने लगा था। इसके बाद बबलू गुचैट की पहचान बंगाली डॉक्टर के नाम से हो गई थी। वह कस्बे के कई दुकानदारों और व्यापरियों से दोस्ती कर उनसे लेनदेन करने लगा था। लेकिन कुछ रोज पूर्व बंगाली ड़ॉक्टर बबलू गुचैट परिवार सहित लापता हो गया। वह अपने घर गृहस्थी के सामान को भी समेट कर ले गया था। बता दें बंगाली डॉक्टर बबलू गुचैट ने खुद को बिहार के जिला अररिया, गिधभाष रानीगंज का निवासी बताया था। पार्टनरशिप में लैब खोलने के नाम धोखाधड़ी से हुआ खुलासा बंगाली डॉक्टर बबलू गुचैट द्वारा की गई धोखाधड़ी को खुलासा तब हुआ जब करैरा कस्बे के वार्ड 12 के रहन...

विजयवर्गीय बोले-अशांति फैलाने वालों को उल्टा लटकाकर घुमाऊंगा:कहा- लगेगा कि इन्वॉल्व होना पड़ेगा तो पीछे नहीं हटेंगे; पीड़ितों से मिलने पहुंचे

इस शहर में कोई अशांति नहीं फैला सकता है। प्रशासन बहुत सक्रियता से काम कर रहा है, लेकिन ऐसा लगेगा कि हमें भी इन्वॉल्व होना पड़ेगा तो पीछे नहीं हटेंगे। इस शहर के लिए हम कुछ भी कर सकते हैं। इंदौर में शुक्रवार को हुए पथराव पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने यह प्रतिक्रिया दी है। वे सोमवार को विजयनगर क्षेत्र में एक प्रोग्राम में शामिल होने पहुंचे थे। यहां विजयवर्गीय ने मीडिया से कहा कि मैं अभी देख रहा हूं कि प्रशासन काफी सक्रिय है। प्रशासन कार्यवाही करेगा। यदि इसमें सही चेहरे आइडेंटिफाई नहीं हुए तो फिर मैं भी देखूंगा कि इंदौर में कौन अशांति फैलाता है। मेरे हाथ लग गए तो उल्टा लटका कर शहर में घुमाऊंगा। महिलाओं ने कहा-उनके मकान टूटने चाहिए मंत्री विजयवर्गीय सोमवार देर रात छत्रीपुरा भी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने महिलाओं से कहा कि आप सभी झांसी की रानी हो। इस पर महिलाओं ने विजयवर्गीय से कहा कि वे लोग बहुत परेशान करते हैं, उनके मकान टूटने चाहिए। छत्रीपुरा में यह हुआ था विवाद छत्रीपुरा थाने से महज 150 मीटर दूर रविदासपुरा में शुक्रवार को दोपहर 1.45 बजे दो बच्चियां पटाखे चला रही थीं, तभी सामने रहने वाले सल...

सीलखेड़ा में बन रहे मौसम विज्ञान केंद्र में मिला शव:छत्तीसगढ़ के मजदूर के रूप में पहचान; सांप के डंसने या जहरीले जीव के काटने की आशंका

सीहोर जिले की ग्राम पंचायत सीलखेड़ा में एक हादसे में मजदूर की मौत हो गई। वह दो दिनों से लापता था। आशंका जताई जा रही है कि झाड़ियों में उसे किसी सांप ने डंस लिया या किया जहरीले जीव ने काट लिया। इससे उसकी मौत हो गई। दरअसल मामला सोमवार रात करीब 8 बजे सामने आया। अहमदपुर और दोराहा की पुलिस यहां पर पहुंची थी। उसे अंदर शव के मिलने की सूचना मिली थी। जब उसने अंदर जाकर देखा तो वहां पर 100 एकड़ में में बनकर तैयार हो रहे मौसम विज्ञान केंद्र के परिसर में एक व्यक्ति का शव मिला। उसकी पहचान छत्तीसगढ़ निवासी शंकर कुमार सूर्यवंशी के रूप में हुई। बताया जा रहा कि उक्त व्यक्ति पिछले दो दिनों से लापता था। पुलिस ने प्रथम दृष्टया व्यक्ति को सांप से डंसने या जहरीले जीव के काटने की आशंका है। हालांकि इसकी सही जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही पता पड़ेगी। अभी शव को पीएम रिपोर्ट के लिए श्यामपुर भेजा है। कल उसका पोस्टमार्टम होगा। source https://www.bhaskar.com/local/mp/sehore/mughwlidoraha/news/dead-body-found-in-the-meteorological-center-being-built-in-sealkheda-133907973.html

जारी वित्त वर्ष में जिले में अब तक 94 करोड़ यूनिट बिजली सप्लाई

रतलाम | जिले में जारी वित्त वर्ष में 94 करोड़ यूनिट बिजली की सप्लाई हुई है। बिजली कंपनी क्षेत्र में आने वाले 15 जिलों में सबसे ज्यादा बिजली की सप्लाई इंदौर में हुई है। इंदौर शहर में 242 करोड़ यूनिट और ग्रामीण वृत्त में 282 करोड़ यूनिट बिजली की आपूर्ति हुई है। कंपनी की प्रबंध निदेशक रजनसिंह ने बताया कंपनी क्षेत्र के इंदौर एवं उज्जैन राजस्व संभागीय क्षेत्र के सभी 15 जिलों में राज्य शासन के आदेशानुसार गुणवत्ता के साथ बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। कृषि क्षेत्र के लिए दैनिक 10 घंटे एवं अन्य सभी क्षेत्र के लिए 24 घंटे बिजली सप्लाई की जा रही है। आपूर्ति व्यवस्था को लेकर सतत फीडबैक लिया जा रहा है। जिले, सर्कल में अधीक्षण यंत्री एवं कंपनी स्तर पर कार्यपालक निदेशक आपूर्ति की सतत मॉनिटरिंग कर रहे हैं। source https://www.bhaskar.com/local/mp/ratlam/news/so-far-in-the-current-financial-year-94-crore-units-of-electricity-have-been-supplied-in-the-district-133904183.html

नईगढ़ी थाने की महिला ऊर्जा डेस्क में आग:एसी समेत कई फाइलें और दस्तावेज जले

मऊगंज जिले के नईगढ़ी थाना परिसर स्थित महिला ऊर्जा डेस्क में रविवार रात करीब 8 बजे शॉर्ट सर्किट से आग लग गई, जिससे अफरा तफरी का माहौल बन गया। उर्जा डेस्क पर रखी कई फाइलें और अन्य सामग्री जल गईं। पुलिस के मुताबिक, घटना के तुरंत बाद फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। फायर वाहन चालक राकेश कुमार सहित अन्य कर्मचारी पहुंचे और आग पर काबू पाया। गनीमत थी कि जब ऊर्जा महिला डेस्क पर आग लगी, उस समय वहां कोई नहीं था। आग की सूचना पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनुराग पांडे ने नईगढ़ी पहुंचकर घटना का जायजा लिया। source https://www.bhaskar.com/local/mp/mauganj/news/fire-in-women-energy-desk-of-naigarhi-police-station-133903242.html

रेलवे स्टेशन से गिरकर घायल हुए मजदूर से मिले मंत्री:इलाज करने वाले डॉक्टरों को सम्मानित किया, मजदूर को दी आर्थिक मदद

ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर काम करने के दौरान गिरकर घायल हुए मजदूर से शनिवार रात ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने मुलाकात की। शहर के उपनगर में घासमंडी के रहने वाले छोटू जाटव के पेट, सीने में सरिए घुस गए थे। दो सरिए पेट में घुस गए थे, तो एक सरिया सीने के आर-पार हो गया था। मजदूर जेएएच में भर्ती है। मंत्री ने हाल चाल जाना, साथ ही डॉक्टरों को सम्मानित किया। मंत्री ने घायल को दी आर्थिक सहायता ऊर्जा मंत्री शनिवार रात जयारोग्य अस्पताल पहुंचे। छोटू जाटव का हालचाल जाना। डॉक्टरों द्वारा छोटू जाटव का बेहतर इलाज करने के लिए सम्मानित किया। साथ ही छोटू जाटव के परिवार को 40,000 रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान करने की घोषणा की। ऊर्जा मंत्री ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से छोटू के इलाज की बेहतर व्यवस्था के लिए चर्चा की। इस अवसर पर उन्होंने छोटू के परिजन को भरोसा दिलाया कि यदि आवश्यकता पड़ी तो छोटू के बेहतर इलाज के लिए दिल्ली में हर संभव व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे। ऊर्जा मंत्री ने किया डॉक्टरों का सम्मान ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने छोटू जाटव की जटिल सर्जरी...

33 वर्षीय युवक ने लगाई फांसी:शराब का था आदी, तीन महीने पहले पत्नी छोड़कर मायके चली गई थी

विदिशा के रविदास मार्ग पर एक युवक ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेजकर मामले की जांच में जुट गई। सुसाइड करने वाले वाले युवक की पहचान 33 वर्षीय सोनू चौधरी के रूप में हुई है। शराब के नशे में फांसी लगाने की अशंका जानकारी के मुताबिक सोनू शराब पीने का आदी था। आज सुबह सुबह भी उसने शराब पी थी। घर पहुंच कर उसने अपनी मां से झगड़ा किया और उसे घर से बाहर निकाल दिया फिर अपने कमरे में चला गया। उसकी मां दुकान पर बैठ गई और दोपहर के समय पास में ही अपने दूसरे लड़के के यहां खाना खाया। शाम को जब मां घर पर पानी भरने के लिए पहुंची तो घर का दरवाजा बंद था। मां ने काफी कोशिश की पर सोनू ने दरवाजा नही खोला, तब मां ने आसपास रहने वाले लोगों को बुलाया। कुछ लड़के घर के बगल में बने धर्मशाला में चढ़कर खिड़की से देखा तो हैरान हो गए, सोनू फांसी पर लटका था। परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस में मौके पर पहुंचकर दरवाजा तोड़कर सोनू के शव को उतरवाया और पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेजा। जहां रवि...

मध्य प्रदेश स्थापना दिवस पर रायसेन में जिला स्तरीय समारोह:कलाकारों और विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, आतिशबाजी भी हुई

69वें मध्य प्रदेश स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में शनिवार को रायसेन के वन परिसर में जिला स्तरीय समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में स्कूली छात्र-छात्राओं और अन्य कलाकारों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुति दी। परिसर में भारत का नक्शा भी बनाया गया। कार्यक्रम देर शाम तक आयोजित किया गया, जिसके बाद आसमान में आतिशबाजी की गई। कार्यक्रम में लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा राज्यमंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल, सांची विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थे। हमारा प्रदेश ऐतिहासिक, सांस्कृतिक, पर्यटन हर क्षेत्र में समृद्ध- स्वास्थ्य राज्यमंत्री स्वास्थ्य राज्यमंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने सभी को मप्र स्थापना दिवस की बधाई देते हुए कहा कि हमारा प्रदेश ऐतिहासिक, सांस्कृतिक, वन, पर्यटन हर क्षेत्र में समृद्ध है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश विकास और समृद्धि की नई ऊंचाईयों को छू रहा है। हमारा प्रदेश एक औद्योगिक राज्य के रूप में भी तेजी से उभर रहा है, जहां निवेश और रोजगार के नए अवसर पैदा हो रहे हैं। मप्र में समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण और विकास के लिए विभिन्न योजनाए...

रीवा में की जाएगी पशु गणना:147 कर्मचारी और 29 सुपरवाइजर की ड्यूटी लगाई, टीआरएस कॉलेज में प्रशिक्षण

केन्द्र सरकार हर 5 वर्ष में पशु गणना का काम करवाती है। इस साल रीवा और मऊगंज दोनों जिलों की पशु गणना अलग-अलग होगी। 21वीं पशु गणना के लिए रीवा जिले के सुपरवाइजर और गिनती करने वालों को प्रशिक्षण टीआरएस कॉलेज में दिया जाएगा। बताया गया कि गणना पूरी तरह से टैबलेट के माध्यम से ऑनलाइन की जाएगी, जो सुपरवाइजर के माध्यम से कराई जाएगी। संयुक्त संचालक पशुपालन और डेयरी विभाग डॉ राजेश मिश्रा ने बताया कि भारत सरकार की गाइडलाइन के आधार पर शहरी क्षेत्र और ग्रामीण क्षेत्र में पशु गणना होगी। प्रत्येक गणना करने वाला व्यक्ति ग्रामीण इलाके के तीन हजार घरों में और शहरी क्षेत्र के चार हजार घरों में पशुओं की गणना करेंगे। गणना के लिए रीवा जिले में 147 गणना करने वाले कर्मचारियों और 29 सुपरवाइजर्स को तैनात किया गया है। इसी तरह मऊगंज जिले में 52 कर्मचारी और 10 सुपरवाइजर्स की ड्यूटी लगाई गई है। संयुक्त संचालक ने बताया कि पशु गणना में सभी पालतु पशुओं को शामिल किया गया है, जिसमें गौवंश, भैंस वंश, बकरी, कुत्ता, गधा, घोड़ा, खच्चर, मुर्गी आदि की गणना नस्ल वार की जाएगी। पशुपालकों से अपील की गई है कि वे जनगणना में अपना योग...

पुलिस ने 100 सीसीटीवी कैमरे खंगाले, युवती की शिनाख्त नहीं:हत्या के बाद बोरे में बंद कर फेंका गया था शव, हाथ-पैर बंधे हुए थे

ग्वालियर में बोरे में बंद मिली युवती की लाश की 45 दिन बीतने के बाद भी शिनाख्त नहीं हो पाई। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर 4 हफ्ते पहले हत्या का मामला दर्ज किया था। 16 सितंबर को घाटीगांव घेंगोली में सांक नदी के रपटे पर युवती की लाश मिली थी। उसके हाथ - पैर भी बंधे हुए थे। शॉर्ट पीएम रिपोर्ट के मुताबिक, युवती की मौत गला घोंटने से हुई है। सिर, आंख पर गहरे घाव हैं। घाटीगांव थाना प्रभारी जीवन लाल माहौर ने बताया युवती की उम्र 19 से 21 साल के लगभग है। शरीर पर लाल और सफेद रंग का सलवार-सूट था। पीएम रिपोर्ट 18 सितंबर, बुधवार को आ गई थी। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। हम अब तक घटनास्थल से लेकर हाईवे और पनिहार टोल पर लगे एक सैकड़ा से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे के फुटेज चेक कर चुके हैं। युवती की शिनाख्त होने पर पुलिस हत्यारों गिरेबान तक पहुंचेगी युवती की शिनाख्त के लिए पुलिस शहर के अलावा दूसरे शहरों तक भी पहुंची, लेकिन पुलिस के हाथ अभी भी खाली हैं। पुलिस ने शहर के साथ ही आसपास के सभी जिलों से 15 सितंबर और इससे पहले लापता हुई युवती क...