Skip to main content

Posts

Showing posts from March, 2025

इंदौर में आचार्य बालकृष्ण ने अफसरों के साथ की बैठक:पतंजलि मऊगंज के साथ आईटी और एग्रीकल्चर सेक्टर में कर सकता है निवेश

पतंजलि योगपीठ के संस्थापक सचिव आचार्य बालकृष्ण ने मध्य प्रदेश के मऊगंज जिले के घुरेहटा में उद्योग स्थापित करने के फैसले के साथ-साथ प्रदेश के अन्य जिलों में भी निवेश के संकेत दिए हैं। उद्योग विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में कृषि और आईटी सेक्टर में भी निवेश कर सकते हैं। इस पर अगली बैठक में प्रस्ताव के साथ विस्तृत चर्चा की जाएगी। मोहन यादव सरकार ने ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के दौरान आचार्य बालकृष्ण को 175 हेक्टेयर (400 एकड़) जमीन आवंटित करने का पत्र 24 फरवरी को सौंप दिया था। इसी क्रम में वे आज इंदौर पहुंचे, जहां उन्होंने एमपीआईडीसी (मध्यप्रदेश इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन) के अधिकारियों के साथ बैठक की। आचार्य बालकृष्ण को मिला मानद उपाधि सम्मान आचार्य बालकृष्ण के मध्यप्रदेश प्रवास के दौरान राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने आयुर्वेद में सिकल सेल उपचार और अनुसंधान प्रयासों में पतंजलि योगपीठ ट्रस्ट से सहयोग की अपेक्षा व्यक्त की। यह विचार-विमर्श राज्यपाल पटेल और पतंजलि योगपीठ ट्रस्ट के संस्थापक सचिव आचार्य बालकृष्ण के बीच महर्षि पाणिनि संस्कृत एवं वैदिक विश्वविद्य...

शराब दुकानों पर 50-60% डिस्काउंट, ठेकों पर भीड़:सतना में दोपहर में ही खत्म हुई प्रीमियम ब्रांड; दुकानों के बाहर सड़क पर लगा जाम

सतना में वित्त वर्ष के आखिरी दिन शराब की दुकानों पर ग्राहकों की भारी भीड़ पहुंची। दुकानों पर 50 से 60 फीसदी तक का डिस्काउंट दिया मिला। प्रीमियम ब्रांड की शराब का स्टॉक दोपहर तक ही समाप्त हो गया। मध्यम श्रेणी की शराब के लिए शाम से देर रात तक लोगों की भीड़ जमी रही। कई ग्राहक अपनी पसंदीदा ब्रांड नहीं मिलने से निराश होकर लौटे। रात 10 बजे तक केवल सस्ती ब्रांड की शराब ही दुकानों में उपलब्ध थी। कुछ ग्राहक कैरेट में शराब खरीदकर गाड़ी में ले गए। कई लोग झोला लेकर आए थे, लेकिन स्टॉक कम होने के कारण उन्हें सीमित मात्रा में ही शराब मिल सकी। शाम होते ही दुकानों के बाहर वाहनों का जाम लग गया। लोग अपनी गाड़ियां यथासंभव खड़ी करके दुकानों की ओर दौड़ पड़े, जिससे आवागमन प्रभावित हुआ। नए वित्त वर्ष में 1 अप्रैल से शराब की कीमतें 15 से 20 प्रतिशत तक बढ़ने वाली हैं। यह वृद्धि इसलिए होगी क्योंकि दुकानदारों को आबकारी विभाग को 10 से 15 प्रतिशत अधिक राजस्व देना होगा। शराब ठेकेदारों के अनुसार, इस अतिरिक्त लागत का बोझ ग्राहकों पर पड़ेगा। source https://www.bhaskar.com/local/mp/satna/news/50-60-discount-on-liquor-...

कमरे में लटका मिला शव:मां की धोती से बना था फंदा; मामले की जांच में जुटी पुलिस

मुरैना शहर के उत्तमपुरा में एक युवक का शव कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला। घटना सोमवार की है। मृतक अर्जुन जाटव (30) अविवाहित था। वह अपनी मां के साथ रहता था, उसके पिता की बहुत पहले ही मौत हो चुकी थी। पुलिस ने बताया वह शराब पीकर दिन-रात नशे में रहता था। इस बात को लेकर उसकी मां भी बहुत परेशान रहती थी। सोमवार को उसका शव मां की धोती के फंदे में लटका मिला। सूचना मिलते ही आस-पड़ोस के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। स्टेशन रोड थाना पुलिस युवक के शव को लेकर जिला अस्पताल मुरैना लाई। यहां पर भी उसे मृत बता दिया गया। थाना प्रभारी अमर सिंह सिकरवार ने कहा युवक अविवाहित था तथा शराब पीने का बहुत आदी था। शराब के नशे में ही उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मामले की जांच की जा रही है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही सही पता लग सकेगा। source https://www.bhaskar.com/local/mp/morena/news/30-year-old-youth-committed-suicide-by-hanging-himself-134747957.html

बकायेदारों पर नगर निगम की कार्रवाई:जबलपुर में 6.29 लाख रुपए बकाया वाली दो संपत्तियां कुर्क, 1 अप्रैल से और सख्ती

जबलपुर नगर निगम ने बकाया राजस्व वसूली के लिए बड़ी कार्रवाई की है। निगमायुक्त प्रीति यादव के निर्देश पर जोन क्रमांक 10 रांझी में दो बड़ी कार्रवाई की गई। संभागीय अधिकारी नरेश शर्मा ने लाला लाजपत राय वार्ड के क्षीर सागर माने गांव में कार्रवाई की। यहां आनंदी पटेल पर 5 लाख 16 हजार 773 रुपए बकाया था। इस राशि की वसूली न होने पर उनकी संपत्ति कुर्क कर ली गई। इसी तरह माया बाई पर 1 लाख 13 हजार 111 रुपए का भूमि कर बकाया था। राशि जमा न करने पर उनकी संपत्ति का अधिग्रहण किया गया। नरेश शर्मा ने बताया कि दोनों संपत्ति मालिकों को कई बार नोटिस दिए गए। दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा गया। लेकिन दोनों ने कोई रुचि नहीं दिखाई। इसलिए यह कार्रवाई करनी पड़ी। निगम ने चेतावनी दी है कि 1 अप्रैल से बकायेदारों के खिलाफ और सख्त कार्रवाई की जाएगी। सभी जोन में बकाया वसूली के लिए भवन कुर्क करने के साथ जमीन अधिग्रहण की कार्रवाई भी की जा रही है। source https://www.bhaskar.com/local/mp/jabalpur/news/municipal-corporations-action-against-defaulters-134747877.html

उज्जैन के आसमान में 1,000 ड्रोन से महाकाल की झलक:विक्रमोत्सव में दिखा भव्य नजारा; सिंगर श्रेया घोषाल की प्रस्तुति ने बांधा समा

उज्जैन में वर्ष प्रतिपदा के अवसर पर रविवार को विक्रमोत्सव में गायिका श्रेया घोषाल ने शिप्रा नदी पर बने मंच से शानदार प्रस्तुति दी। सीएम मोहन यादव ने मंच से विक्रमादित्य के राज्य की खूबियां बताई। कहा कि देश में न्याय दिलाने के लिए पुराने आईपीसी और सीआरपीसी की धाराएं खत्म कर दी गई। मैं इतना ही कहना चाहता हूं कि कितना गलत लगता था कि अंग्रेजों के काल में न्याय की देवी की आंखों पर पट्टी होती थी। हाथ में तराजू था। साेचने वाली बात है कि जिसकी आंख पर पट्टी बंधी हो उससे न्याय के मामले में शंका होती है। 15 मिनट उड़े 1 हजार ड्रोन मंच पर से राज्यपाल के भाषण के बाद 15 मिनट का ड्रोन शो हुआ। जिसमें 1000 ड्रोन ने महाकाल, विक्रमादित्य, शिप्रा, नव वर्ष की बधाई सहित 12 फाॅर्मेशन बनाए। ड्रोन शो के दौरान मौजूद 80 हजारों लोगों ने तालियां बजाकर शो की सराहना की। 1,000 ड्रोन ने आकाश में भगवान शिव की भव्य आकृति प्रदर्शित की। साथ ही बाबा महाकाल, विक्रमादित्य का पोर्ट्रेट, शिप्रा माता, ब्रह्मांड, कृष्ण-सुदामा, सिंहस्थ 2028 का लोगो, नववर्ष की बधाई, वैदिक घड़ी और महाकाल की आरती के मनमोहक फॉर्मेशन बनाए। 3 तस्वीरों मे...

नहर में नहाने गए दो नाबालिकों की मौत:सबलगढ़ में एक को बचाने के चक्कर में दूसरा डूबा; दोनों चाचा-ताऊ के लड़के

मुरैना के सबलगढ़ में दो नाबालिगों की नहर में डूबने से मौत हो गई। दोनों नहाने गए थे। जब एक डूबने लगा तो उसे बचाने के लिए दूसरा अंदर पहुंचा और वह भी नहर में डूब गया। दोनों के शव निकाल लिए गए हैं। वह एक ही परिवार के थे। घटना सबलगढ़-देवगढ़ नहर की दोपहर 3 बजे के लगभग की है। दोनों बच्चों के डूबने से पूरे क्षेत्र में गमगीन माहौल हो गया है। नारायण उर्फ छोटू (18) तथा अभिषेक छोटू कुल्होली गांव में रहते थे। दोनों चाचा-ताऊ के लड़के थे। रविवार को दोनों नाबालिग सबलगढ़ देवगढ़ नहर में नहाने के लिए गए थे। अचानक अभिषेक डूबने लगा तो उसे बचाने के लिए नारायण भी नहर के बीचो-बीच चला गया। दोनों बालक नहर में गोता खाने लगे और डूब गए। गांव वालों ने पुलिस को दी सूचना मौके पर उनके साथ में कुछ और लड़के भी मौजूद थे। उन लोगों ने तुरंत सबलगढ़ थाना प्रभारी राजकुमारी परमार को फोन से सूचना दी। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। स्थानीय गोताखोरों की मदद से उनके शव को निकाला। उसके बाद दोनों के शवों का पीएम कराया गया। सबलगढ़ थाना प्रभारी राजकुमारी परमार ने बताया कि दोनों बालकों के शवों को उनके परिजनों को सौंप दिया है। इस मामले में...

दतिया के इंदरगढ़ कॉलेज में 31 छात्र नकल करते पकड़ाए:बीए-बीएससी परीक्षा में नकल करने वाले छात्रों के खिलाफ मामला दर्ज

दतिया में जीवाजी विश्वविद्यालय की बीए-बीएससी द्वितीय वर्ष की परीक्षा में शनिवार को कार्रवाई की गई। इंदरगढ़ के शासकीय महाविद्यालय में आयोजित परीक्षा के दौरान 31 विद्यार्थी नकल करते हुए पकड़े गए। पीजी कॉलेज दतिया द्वारा नियुक्त उड़न दस्ते ने परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान डॉ. नवीन मंगरेलिया, डॉ. ब्रजमोहन शर्मा और डॉ. अनुराधा समाधि उपस्थित रहे। जीवाजी विश्वविद्यालय के डेप्युटी रजिस्ट्रार अमित सिसोदिया भी निरीक्षण दल में शामिल थे। 31 छात्रों पर नकल का प्रकरण दर्ज परीक्षा की पहली पाली में कुल 1,355 छात्र-छात्राएं शामिल हुए। निरीक्षण के दौरान 31 विद्यार्थियों को नकल करते हुए पकड़ा गया। उड़न दस्ते ने इन सभी छात्रों के खिलाफ नकल प्रकरण दर्ज कर लिया है। source https://www.bhaskar.com/local/mp/datia/news/31-students-caught-cheating-in-indargarh-college-datia-134734949.html

अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस:सीसीटीवी कैमरे लगे एयर कंडीशनर मोक्ष रथ से अंतिम यात्रा का होगा लाइव प्रसारण ताकि दूरदराज के रिश्तेदार भी कर सकें अपनों के दर्शन

शहर को जल्द ही देश के पहला ऐसे शव वाहन की सौगात मिलने जा रही है जिसमें एयर कंडीशनर के साथ ही अंदर-बाहर सीसीटीवी कैमरे लगे होंगे। इन कैमरों के न सिर्फ अंतिम यात्रा की रिकॉर्डिंग होगी बल्कि घर से मुक्तिधाम तक की यात्रा का सोशल मीडिया के जरिये सीधे प्रसारण की व्यवस्था में रहेगी। इससे दुनिया के किसी भी कोने में बसे रिश्तेदार और जान-पहचान के लोग भी पार्थिव देह के दर्शन कर सकेंगे। साथ ही फिजिकली न सही लेकिन वर्चुअली मोक्ष यात्रा में शामिल हो सकेंगे। अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस दिगंबर जैन समाज का ‘मोक्ष रथ’ सर्व समाज के लिए उपलब्ध रहेगा। महावीर ट्रस्ट एवं दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन द्वारा महावीर जयंती के पूर्व इस वाहन को लांच करने की तैयारी है। रथनुमा इस शव वाहिनी का भमोरी में निर्माण चल रहा है। शवों के लिए ग्लास क्यूब की सुविधा भी रहेगी ट्रस्ट के अध्यक्ष अमित कासलीवाल ने बताया मोक्ष रथ में कोरोना, स्वाइन फ्लू, कैंसर सहित अन्य संक्रामक बीमारियों से मृत लोगों के शवों के लिए ग्लास क्यूब की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। इससे रथ में सवार परिजन संक्रमण से सुरक्षित रह सकेंगे। इस तरह के शवों पर जिन्हें ...

बिजली कंपनी ने अकोदिया स्टेशन की लाइट काटी:दो कनेक्शन का 3 लाख से अधिक बिल बकाया, डेढ़ साल से नहीं किया जमा

अकोदिया रेलवे स्टेशन पर बिजली विभाग ने बकाया बिल के कारण लाइट काट दी है। गुरुवार देर शाम बिजली कंपनी के जूनियर इंजीनियर गोपाल मावलीय ने कहा कि स्टेशन के दो कनेक्शन पर कुल 3.27 लाख रुपए बकाया है। यह राशि डेढ़ साल से नहीं चुकाई गई है। दो कनेक्शन की राशि है बकाया पहले कनेक्शन पर 2.66 लाख रुपए और दूसरे पर 61 हजार रुपए बकाया है। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश मिलने तक बिजली बहाल नहीं की जाएगी। अंधेर में प्लेटफार्म पर खड़े रहे यात्री गुरुवार शाम 6 बजे से प्लेटफॉर्म और रेलवे कॉलोनी की बिजली काट दी गई। इससे यात्रियों को अंधेरे में असुविधा का सामना करना पड़ा। यात्रियों ने बिजली बहाली की मांग की है। स्टेशन काम प्रभावित नहीं हुआ स्टेशन मास्टर चमन राय ने बताया कि ट्रेन परिचालन सामान्य रूप से जारी है। ट्रेन सिग्नल और मशीनरी के लिए अलग बिजली लाइन है। इस कारण ट्रेनों का आवागमन प्रभावित नहीं हुआ है। इस मामले में जब जानकारी लेने इंदौर रेलवे पीआरओ से संपर्क किया गया तो उन्होंने कॉल रिसीव नहीं उठाया। source https://www.bhaskar.com/local/mp/shajapur/akodia/news/the-electricity-company-cut-...

एमपी में पुलिस टीम पर फिर हमला, जान बचाकर भागे:सागर में महिलाओं और लोगों ने टीम को घेरा; पथराव में दो जवान घायल

मध्यप्रदेश के सागर में पुलिस टीम पर फिर हमला हुआ है। वारंटियों को पकड़ने पहुंची टीम को महिलाओं समेत लोगों ने घेर लिया। इसके बाद उन पर पथराव शुरू हो गया। इसमें दो पुलिसकर्मियों को चोट आई है। जैसे-तैसे उन्होंने खुद को बचाया। घटना सुरखी थाना क्षेत्र के महुआखेड़ा गांव में गुरुवार शाम की है। सूचना मिलते ही दो थानों से फोर्स पहुंची और मोर्चा संभाला। घायल पुलिसकर्मियों को अस्पताल भिजवाया गया। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है। वहीं बाकी की तलाश की जा रही है। घायलों को जिला अस्पताल लाया गया पथराव की इस घटना में हेड कॉन्स्टेबल प्यारेलाल और कॉन्स्टेबल ब्रजेंद्र को चोट लगी है। उनका पहले सुरखी अस्पताल में प्राथमिक इलाज किया गया। इसके बाद रात 10 बजे जिला अस्पताल पहुंचाया गया। मदद के लिए पहुंची टीम भटकी घटनाक्रम की सूचना मिलते ही सागर पुलिस लाइन और रहली थाना पुलिस मौके के लिए रवाना हुई। सुरखी थाना क्षेत्र में दो महुआखेड़ा गांव होने से टीम गफलत में पड़ गई। टीम राजा बिलहरा के पास वाले महुआखेड़ा गांव पहुंच गई। यहां पता चला कि यहां पथराव की कोई घटना नहीं हुई है। बात में अतिरिक्त पुलिस बल घटनास्थलप पर प...

महिला आरक्षक ने लेफ्टिनेंट कर्नल पर लगाए रेप के आरोप:भोपाल में  शादी का झांसा देकर 13 साल तक संबंध बनाए, अब इनकार किया

भोपाल की महिला आरक्षक के साथ सेना के लेफ्टिनेंट कर्नल ने रेप किया। दोनों के बीच पिछले 13 सालों से संबंध थे। आरोपी ने शादी का झांसा देकर पीड़िता के साथ कई बार ज्यादती की। अब आरोपी शादी की बात से मुकर गया है। पीड़िता ने जब शादी न करने की वजह की पड़ताल की तो आरोपी द्वारा पहले से शादीशुदा होने की जानकारी मिली। पीड़िता ने गुरुवार रात थाने पहुंचकर एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस के मुताबिक महिला थाने पहुंची पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी वरुण प्रताप सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी सेना में ​लेफ्टिनेंट कर्नल बताया गया है और वर्तमान में एएससी बटालियन हल्द्वानी उत्तराखंड में पदस्थ है। एसीपी महिला सुरक्षा निधि सक्सेना ने बताया आरोपी अफसर की यूनिट को मामले की जानकारी दे दी गई है। पत्राचार के बाद पुलिस जल्द ही आरोपी अफसर को भोपाल लेकर आएगी। बताया जा रहा पीड़िता पुलिस कर्मी एक जांच एजेंसी में पदस्थ है। महिला पुलिसकर्मी की मुलाकात 2012 में अफसर से हुई थी। उस समय वह भोपाल में पदस्थ था और मेजर रैंक पर था। आर्मी कैंटीन से खरीददारी के दौरान हुई मुलाकात शाहजहांनाबाद आर्मी कैंटीन में सामान लेने गई ...

मप्र पहुंची राजस्थान की गर्म हवा:भोपाल में सीजन में पहली बार पारा 39 डिग्री के पास, मार्च के आखिरी चार दिन और बढ़ेगा

पश्चिम और दक्षिण-पश्चिम से आ रही गर्म हवाओं ने प्रदेश में तापमान को नया मोड़ दे दिया है। बुधवार को दिन चढ़ते ही प्रदेश के कई हिस्से तपने लगे और गर्मी का असर साफ दिखा। भोपाल में इस सीजन में पहली बार तापमान 38.8 डिग्री पर पहुंचा, जो सामान्य से 3.3 डिग्री अधिक रहा। मंगलवार की तुलना में दिन के तापमान में 1.8 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। वहीं, 6 जिलों में पारा 40 डिग्री पार पहुंच गया। इनमें नर्मदापुरम, रतलाम, दमोह, नौगांव, गुना और शिवपुरी शामिल हैं। नर्मदापुरम सबसे गर्म रहा, जहां तापमान 40.9 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिक प्रमेंद्र कुमार रैकवार के मुताबिक, राजस्थान से गर्म और शुष्क हवाएं प्रदेश में प्रवेश कर रही हैं। आगे भोपाल में पारा 40 डिग्री के करीब रहेगा मौसम विभाग के अनुसार, मार्च के आखिरी चार दिन प्रदेश में और अधिक गर्मी ला सकते हैं। भोपाल समेत कई जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक ह पहुंचने की संभावना है। पिछले 10 साल में 8 बार मार्च के आखिरी दिन सबसे गर्म रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार, इस बार भी यही ट्रेंड जारी रहने के संकेत है। source https://www.bhaskar.com/local/mp/...

ग्वालियर में प्राॅपर्टी विवाद में महिला की हत्या:ससुर और देवर ने चाकू से गोदा; सबूत मिटाने के लिए CCTV-DVR तोड़कर हुए फरार

ग्वालियर में प्रॉपर्टी विवाद में घर में घुसकर एक महिला की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई है। महिला की हत्या करने वाले ससुर और देवर बताई जा रहे हैं। महिला की हत्या करने के बाद ससुर और देवर घर में लगे CCTV और DVR तोड़कर फरार हो गए हैं। घटना बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के रविदास नगर में बुधवार रात करीब 10:30 की है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और फोरेंसिक एक्सपर्ट मौके पर पहुंचे थे, जहां जांच पड़ताल के बाद महिला के शव को पोस्टमॉर्टम हाउस भेजा गया। वहीं, आरोपी देवर और ससुर की तलाश के लिए पुलिस टीम रवाना हो गई है। पहले से चल रहा था विवाद ग्वालियर के बहोड़ापुर थाना क्षेत्र स्थित रविदास नगर में 40 वर्षीय महिला भारती जाटव का मकान को लेकर अपने देवर राहुल और ससुर अतर सिंह से विवाद चल रहा है। इसी बात को लेकर बुधवार रात करीब 10:30 बजे राहुल और अतर सिंह भारती के घर पहुंचे थे और मकान को लेकर झगड़ा हो गया था। जब झगड़ा ज्यादा बढ़ गया तो देवर राहुल और ससुर अतर सिंह ने मिलकर महिला की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। कई बार हो चुका था मकान को लेकर झगड़ा बताया जा रहा है कि महिला भारती जाटव का पति संजय स्मैक तस्करी के मामल...

देर रात रीवा के नए डीआईजी गड़रा गांव पहुंचे:मऊगंज में दोहरे हत्याकांड स्थल का निरीक्षण किया, पीड़ित परिवार से मिले

रीवा जोन के नवनियुक्त डीआईजी राजेश सिंह चंदेल ने बुधवार रात को शाहपुर थाना क्षेत्र के गड़रा गांव का दौरा किया। उन्होंने 15 मार्च को हुए दोहरे हत्याकांड के घटनास्थल का निरीक्षण किया और पीड़ित परिवार से मुलाकात की। ग्रामीणों के हमले से युवक सहित ASI की मौत हो गई थी गड़रा गांव में 15 मार्च को हुई घटना में आदिवासियों ने सनी द्विवेदी नामक युवक को घर में बंधक बनाकर उसकी हत्या कर दी थी। जब बचाव के लिए पुलिस टीम पहुंची, तो उस पर भी हमला किया गया। इस हमले में पुलिस लाइन में तैनात एएसआई रामचरण गौतम शहीद हो गए। एक दर्जन से अधिक पुलिसकर्मी घायल हुए, जिनका इलाज अभी भी चल रहा है। घटना के बाद सरकार ने कलेक्टर-एसपी को हटाया था इस गंभीर घटना के बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव सरकार ने बड़ी कार्रवाई की। मऊगंज कलेक्टर अजय श्रीवास्तव, पुलिस अधीक्षक रसना ठाकुर और रीवा जोन के डीआईजी साकेत प्रकाश पांडेय को हटा दिया गया। डीआईजी ने कहा- मऊगंज में पुलिस बल की कमी दूर की जाएगी डीआईजी चंदेल ने कल 25 मार्च को पदभार संभाला था। मऊगंज जिले में पुलिस बल की कमी के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि जैसे ही बल उपलब्ध होगा,...

ब्यावरा में थाने पर बिजली कंपनी कर्मचारियों का प्रदर्शन:जेई ने कहा- थाना प्रभारी ने मुझे थप्पड़े मारे, अभद्र व्यवहार किया

ब्यावरा में मंगलवार को बिजली कंपनी और पुलिस के बीच विवाद हो गया है। जूनियर इंजीनियर ने पुलिस पर थाने में मारपीट का आरोप लगाया है। आज करनवास थाना प्रभारी ने बिजली कंपनी के मीटर रीडर सत्यनारायण और ललित परमार को थाने बुलाया। ग्रामीणों की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई थी। थाना प्रभारी पर थप्पड़ मारने का आरोप जेई गिरिराज पाटीदार के अनुसार, जब वे थाने पहुंचे तो थाना प्रभारी डेढ़ घंटे तक नहीं मिले। बाद में थाना प्रभारी रमेश जाट और पुलिसकर्मी धर्मेंद्र शर्मा ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया। थाने के बिल को लेकर विवाद हुआ। जेई का आरोप है कि थाना प्रभारी ने उन्हें कॉलर पकड़कर अंदर ले गए और थप्पड़ मारे। उन्होंने कहा कि इस घटना का एक वीडियो भी है, जिसमें एक पुलिसकर्मी बिजली कंपनी के कर्मचारियों को धमकी देते और गालियां देते दिख रहा है। बिजली कंपनी के कर्मचारियों ने की नारेबाजी देर शाम विरोध में बिजली वितरण कंपनी के सभी कर्मचारी, एई और जेई ने एसडीओपी कार्यालय के सामने धरना दिया। उन्होंने डीजीएम कार्यालय में एसई, एसपी, कलेक्टर और एसडीओपी को आवेदन सौंपा। रात में कर्मचारियों ने एसडीओपी कार्यालय के सामने पु...

जबलपुर में स्ट्रीट फूड वेंडर्स पर खाद्य विभाग का एक्शन:विजयनगर चौपाटी से लिए फास्ट फूड और बर्फ के सैंपल, दो बर्फ फैक्ट्री में 6 क्विंटल बर्फ नष्ट

जबलपुर में खाद्य विभाग ने स्ट्रीट फूड की गुणवत्ता जांच के लिए बड़ी कार्रवाई की। विजय नगर चौपाटी में की गई जांच में कई दुकानों में खराब और बासी सब्जियां मिलीं। नगर निगम की मदद से इन्हें नष्ट करवाया गया। खाद्य विभाग ने दुकानदारों को दूषित खाद्य सामग्री का इस्तेमाल न करने की चेतावनी दी। टीम ने विजय नगर चौपाटी और आसपास की दुकानों से फास्ट फूड और बर्फ के गोले के सैंपल लिए। कृष्णा फास्ट फूड, मनपसंद लस्सी, इच्छाधारी लस्सी और हनुमान लस्सी से लस्सी व आम रस के नमूने भी लिए गए। बेलबाग स्थित आकाश आइस डिपो और सुभाष आइस डिपो में बर्फ की जांच की गई। दोनों जगह बर्फ सफेद रंग की पाई गई। नियमों के अनुसार, अखाद्य बर्फ में फूड कलर इंडिगो कार्माईन या ब्रिलिएंट ब्लू 10 पीपीएम तक होना चाहिए। यह खाद्य और अखाद्य बर्फ में अंतर पहचानने के लिए जरूरी है। नियमों के उल्लंघन पर प्रकरण दर्ज किया गया। आकाश आइस डिपो से 4 क्विंटल और सुभाष आइस डिपो से 2 क्विंटल बर्फ नष्ट करने के लिए नगर निगम को सौंपी गई। सभी नमूने जांच के लिए राज्य खाद्य परीक्षण लैब भोपाल भेजे जाएंगे। source https://www.bhaskar.com/local/mp/jabalpur/news...

नेपानगर के लक्की कोचुरे भारतीय अंडर-18 कबड्डी टीम में शामिल:टीम में मध्यप्रदेश से जगह बनाने वाले एकमात्र खिलाड़ी

बुरहानपुर के नेपानगर क्षेत्र के ग्राम साईंखेड़ा के लक्की अनिल कोचुरे का चयन भारतीय अंडर-18 कबड्डी टीम में हुआ है। लक्की मध्य प्रदेश से चयनित होने वाले एकमात्र खिलाड़ी हैं। लक्की के पिता अनिल कोचुरे गांव में कोटवार का कार्य करते हैं। लक्की बचपन से ही कबड्डी के प्रति जुनूनी रहे हैं और उन्होंने स्कूल स्तर से लेकर जिला और राज्य स्तर तक अपने खेल का जलवा दिखाया है। लखनऊ में दिखाया दम, टीम में मिली जगह लखनऊ में आयोजित भारतीय अंडर-18 कबड्डी टीम के ट्रायल में लक्की ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। उनके शानदार खेल की बदौलत उन्हें राष्ट्रीय टीम में शामिल किया गया। इस उपलब्धि से उनके परिवार, कोच और गांव के लोग गर्व महसूस कर रहे हैं। समर्थकों और खेल प्रेमियों ने दी बधाई लक्की की इस सफलता पर उनके परिवार के साथ-साथ अनुराग कोचूरे, रोहन कोचूरे, शहजाद अली, राजेन्द्र मसाने, जय साल्वे और दिगम्बर काटे सहित सभी खेल प्रेमियों ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। अब लक्की अपने खेल से न केवल नेपानगर और जिले का, बल्कि पूरे देश का नाम रोशन करेंगे। source https://www.bhaskar.com/local/mp/burhanpur/news/lucky-kochure-of-nepana...

कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला करने वाले को सजा:बुरहानपुर कोर्ट ने आरोपी को 10 साल के लिए जेल भेजा; 5 हजार रुपए जुर्माना लगाया

बुरहानपुर कोर्ट ने कुल्हाड़ी से हमला कर व्यक्ति को घायल करने के मामले में सोमवार को आरोपी को 10 साल की सजा सुना दी। मामला ग्राम हसनपुरा का है। 4 मई 2024 को आरोपी निहाल सिंह (35) ने एक व्यक्ति पर धारदार कुल्हाड़ी से हमला किया था। आरोपी ग्राम परतकुंडिया का रहने वाला है। निंबोला थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया था। मामले की जांच सहायक उपनिरीक्षक जगदीश राठौर ने की। पुलिस ने 20 अगस्त 2022 को न्यायालय में अभियोग पेश किया। कोर्ट ने भारतीय दंड संहिता की धारा 307 के तहत आरोपी को दोषी पाया। न्यायालय ने आरोपी पर 5 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है। इस मामले में शासन की ओर से लोक अभियोजक श्याम देशमुख ने पैरवी की। source https://www.bhaskar.com/local/mp/burhanpur/news/man-sentenced-for-fatal-axe-attack-134701970.html

बैराड़ में खनिज विभाग की कार्रवाई, अवैध रेत भंडारण पकड़ा:दो स्थानों से अवैध रेत जब्त, दो ट्रैक्टर-ट्रॉली भी पकड़ी गईं

शिवपुरी के बैराड़ क्षेत्र में खनिज विभाग ने सोमवार को अवैध रेत भंडारण और परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। खनिज निरीक्षक सोनू श्रीवास के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में दो अलग-अलग स्थानों से अवैध रेत पकड़ी गई, जबकि रास्ते में अवैध खनिज परिवहन करते हुए दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियां भी जब्त की गई। खनिज विभाग को सूचना मिली थी कि बैराड़ क्षेत्र में अवैध रूप से रेत का भंडारण किया जा रहा है। जांच के दौरान पहले स्थान पर एक ट्रैक्टर-ट्रॉली में रेत भरी मिली, जिसे तुरंत जब्त कर लिया गया। दूसरे स्थान पर पूरी खनिज सामग्री अवैध रूप से भंडारित पाई गई, जिसके लिए भंडारण कर्ता के पास कोई वैध अनुमति नहीं थी। इस पर विभाग ने नियमानुसार कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान रास्ते में एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अवैध रूप से रेत का परिवहन करते हुए पकड़ी गई। इसे बैराड़ थाने की अभिरक्षा में रखा गया है। खनिज विभाग ने सभी मामलों में प्रकरण दर्ज कर लिए हैं। अब इन्हें कलेक्टर न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा। source https://www.bhaskar.com/local/mp/shivpuri/news/mineral-department-takes-action-in-bairad-illegal-sand-storage-caught-1...

2100 बच्चों के मिड-डे मील की गुणवत्ता की जांच:राजगढ़ में तीन समूहों से लिए गए खाद्य नमूने

राजगढ़ में प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना के तहत जिले के स्कूलों में वितरित किए जाने वाले मिड-डे मील की गुणवत्ता की जांच की गई। खाद्य विभाग ने जिले के तीन अलग-अलग स्थानों से खाने के नमूने लिए हैं, जिन्हें परीक्षण के लिए राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजा गया है। ब्यावरा: संकट मोचन स्वयं सहायता समूह से आलू-मटर की सब्जी और रोटी के नमूने लिए गए। यह समूह आठ स्कूलों के 700 बच्चों को भोजन उपलब्ध कराता है। नरसिंहगढ़: ग्राम मानपुर देव में प्रज्ञा स्वयं सहायता समूह से चावल और मिक्स दाल के नमूने लिए गए। यह समूह छह स्कूलों और छह आंगनवाड़ी केंद्रों के 700 बच्चों को भोजन देता है। कुरावर: दुर्गा स्वयं सहायता समूह से तुवर दाल और आलू-गोभी की सब्जी के नमूने लिए गए। यहां से भी करीब 700 बच्चों को भोजन मिलता है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी बोले- सख्त कार्रवाई करेंगे खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीमों ने इन तीनों स्थानों पर जाकर भोजन की जांच की और नमूने एकत्र किए। सभी नमूने राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजे गए हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद गुणवत्ता मानकों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। खाद्य विभाग ने कहा क...

दिन में कटे कनेक्शन रात में जोड़ने पर कार्रवाई:बिजली कंपनी की 4 टीमें कर रही चेकिंग

बिजली कंपनी ने बकाया बिजली बिल वसूली के लिए कड़ा रुख अपनाया है। मार्च की क्लोजिंग को देखते हुए कंपनी ने विशेष अभियान शुरू किया है। कंपनी ने गांवों में डोमेस्टिक और कृषि कनेक्शन काटने के साथ कई जगह ट्रांसफॉर्मर भी उतार दिए हैं। शहरी क्षेत्रों में बकायादारों के कनेक्शन काटकर चेतावनी दी जा रही है। कई बकायादार दिन में काटे गए कनेक्शन को रात में फिर से जोड़ लेते हैं। इस बिजली चोरी को रोकने के लिए कंपनी ने रविवार रात से विशेष रात्रि चेकिंग अभियान शुरू किया है। इसके लिए चार टीमें बनाई गई हैं, जो शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में गश्त कर रही हैं। रविवार रात 8 बजे से शुरू हुआ यह अभियान देर रात तक चला। टीमें बकायादारों के घर जाकर न केवल बिल की वसूली कर रही हैं, बल्कि अवैध कनेक्शन भी काट रही हैं। कंपनी के एई अजीत भूमरकर ने बताया कि कुछ लोग कटे हुए कनेक्शन को फिर से जोड़ रहे हैं। ऐसे लोगों की पहचान कर कार्रवाई की जा रही है। कंपनी की टीमें रात में भी घर-घर जाकर चेकिंग कर रही हैं। कटे कनेक्शन को जोड़ा तो बनेगा चालान इस रात्रिकालीन अभियान में वसूली के लिए चार टीमें गठित की गई हैं। पहली टीम में खेमराज नागर...

सिरोंज में अग्रवाल समाज का होली मिलन समारोह:विधायक ने समाज के विकास कार्यों के लिए 10 लाख रुपए देने की घोषणा की

सिरोंज में अग्रवाल समाज ने रविवार को होली मिलन समारोह किया। शाम 6 बजे से शुरू हुए इस कार्यक्रम में समाज के स्त्री, पुरुष और बच्चे शामिल हुए। सभी ने होली के भजनों पर नृत्य का आनंद लिया। शाम 7:40 बजे कार्यक्रम में सिरोंज विधायक उमाकांत शर्मा पहुंचे। उन्होंने अग्रवाल समाज की सांस्कृतिक विरासत की सराहना की। उन्होंने सिरोंज के गौरवशाली इतिहास का जिक्र करते हुए बताया कि यहां का मलमल यूनान तक निर्यात होता था। सिरोंज की हुंडी का भुगतान देश की प्रमुख व्यापारिक मंडी सूरत में होता था। विधायक ने क्षेत्र के विकास के लिए तीन महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी दी। पहली, सिरोंज को जिला बनाने का प्रयास। दूसरी, ब्यावरा-लटेरी-सिरोंज-बीना रेल लाइन का निर्माण। तीसरी, सिंचाई सुविधाओं का विस्तार। उन्होंने कृषि मंडी को भोपाल रोड पर शिफ्ट करने की योजना के बारे में भी बताया। कार्यक्रम में विधायक ने अग्रवाल समाज के विकास कार्यों के लिए 10 लाख रुपए की सहायता राशि देने की घोषणा की। समाज की ओर से राजेश मित्तल ने धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का समापन रात्रि 8:45 बजे बाद स्नेह भोज के साथ हुआ। source https://www.bhask...

बौद्ध अनुयायियों ने निकाली रैली

बैतूल | जिला मुख्यालय पर शनिवार शाम 5 बजे बुद्धिष्ट इंटरनेशनल नेटवर्क, भारत मुक्ति मोर्चा और राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने रैली निकालकर प्रदर्शन किया। रैली के माध्यम से सरकार से महाबोधि महाविहार से ब्राह्मणों का कब्जा हटाने, टेंपल एक्ट 1949 को रद्द करने, ओबीसी जाति जनगणना कराने, इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन को हटाकर बैलेट पेपर से चुनाव कराने, किसानों को उनकी फसल का उचित मूल्य एएसपी देने, बेरोजगारों को रोजगार देने और जब तक रोजगार नहीं मिलता तब तक बेरोजगारी भत्ता देने की मांग उठाई। इसके अलावा महिलाओं पर अत्याचार रोकने, आदिवासियों को उनके जल, जंगल और जमीन से उजाड़ना बंद करने, नई शिक्षा नीति 2020 को खत्म करने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने सरकार को चेतावनी दी कि यदि इन मांगों पर तुरंत कार्रवाई नहीं हुई तो 9 अप्रैल 2025 को जेल भरो आंदोलन किया जाएगा। रैली डॉ. आंबेडकर चौक निकाली गई। source https://www.bhaskar.com/local/mp/betul/news/buddhist-followers-took-out-a-rally-134690997.html

ग्वालियर में छात्रा ने पुलिस पर लगाया मारपीट का आरोप:बोली- इंसाफ नहीं मिला तो आईजी ऑफिस में सुसाइड करूंगी

ग्वालियर में एक 16 वर्षीय छात्रा ने हजीरा थाना पुलिस और टीआई पर घर में घुसकर उसके और उसकी मां के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है। छात्रा ने इस संबंध में एक वीडियो वायरल किया है, जिसमें उसने दावा किया कि यह सब उसके चाचा और एसपी ऑफिस में पदस्थ उसकी चाची के इशारे पर किया जा रहा है। वीडियो में छात्रा ने खुली चुनौती दी है कि अगर उसे न्याय नहीं मिला तो वह और उसकी मां एसपी ऑफिस और आईजी ऑफिस के बाहर प्रदर्शन करेंगी और आत्महत्या कर लेंगी। यह वीडियो पुलिस तक भी पहुंच चुका है। बताया जा रहा है कि यह घटना 19 मार्च को हजीरा इलाके में हुई थी, जबकि वीडियो शनिवार रात को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। 16 वर्षीय छात्रा ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए शहर के हजीरा इलाके में एक 16 वर्षीय छात्रा ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए एक वीडियो वायरल किया है। दरअसल, 19 मार्च को छात्रा के चाचा, बाबा और अन्य परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने उनके घर पर दबिश दी थी। बताया जा रहा है कि छात्रा के पिता और चाचा-बाबा के बीच विवाद हुआ था, जिसमें उसके बाबा और दादी घायल हो गए थे। छात्रा की चाची एसपी ऑफिस में कर्मचारी हैं। जब घर का झगड़ा ...

'अर्थ आवर' में जल और ऊर्जा संरक्षण का संदेश:पुलिस बैंड और नन्ही कलाकार ने मोहा मन; मार्च के अंतिम शनिवार को मनाया जाता है

डब्ल्यूडब्ल्यूएफ इंडिया द्वारा शनिवार को डीबी सिटी मॉल में अर्थ आवर का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस बैंड और नन्ही कलाकार इशिता कौर सोढ़ी ने जल एवं ऊर्जा संरक्षण का संदेश दिया। मध्य प्रदेश पुलिस के प्रतिष्ठित बैंड ने अपने शानदार प्रदर्शन से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम के दौरान डब्ल्यूडब्ल्यूएफ इंडिया, मध्य प्रदेश एवं छत्तीसगढ़ राज्य कार्यालय की राज्य संचालिका संगीता सक्सेना ने शहरवासियों से जल और बिजली बचाने की अपील की। उन्होंने कहा कि, जल और ऊर्जा संरक्षण हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है और इसके प्रति हमें गंभीरता से कदम उठाने होंगे। इस कार्यक्रम में भोपाल की उभरती हुई नन्ही कलाकार इशिता कौर सोढ़ी ने अपनी प्रस्तुति के माध्यम से जल एवं ऊर्जा संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने भोपालवासियों से अपील की कि वे अपने दैनिक जीवन में जल और बिजली की बचत को प्राथमिकता दें, ताकि पर्यावरण सुरक्षित रह सके। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे और उन्होंने जल व ऊर्जा संरक्षण का संकल्प लिया। क्या है अर्थ आवर अर्थ आवर (Earth Hour) एक वैश्विक पर्यावरणीय पहल है। जिसे वर्ल्ड वाइड फंड फॉर नेचर ...

रतलाम में पार्किंग में बाइक लेने गए युवक पर हमला:डॉक्टरों ने पीठ से निकाला चाकू; बदमाश भागे

रतलाम शहर में चाकूबाजी की घटनाएं लगातार हो रही है। शुक्रवार रात शहर के चांदनीचौक स्थित आजाद चौक में बाइक लेने गए एक युवक को दो अज्ञात युवक चाकू मार कर भाग गए। चाकू से घायल युवक को तत्काल जिला अस्पताल लाया गया। पीठ में घूसे चाकू को डॉक्टरों ने निकाला। घटना रात करीब 8.30 बजे की है। चांदनीचौक में एक ज्वैलर्स के यहां काम करने वाले योगेश (30) पिता श्यामलाल राठौड़ घर जाने के लिए मार्केट में बने आजाद चौक में अपनी बाइक लेने गया। वहां पर पहले से मौजूद दो युवकों ने उसे पीठ पर चाकू से हमला कर दिया। इसी दौरान चांदनीचौक में ही काम करने वाले बादल जाट व मयंक सिंह भी अपनी बाइक लेने गए। उन्होंने देखा तो बचाने की कोशिश की, लेकिन चाकू मारने वाले लड़कों ने उन पर चाकू लहराया। इससे वह पीछे हो गए। योगेश को चाकू मारकर दोनों हमलावर भाग गए। बादल व मयंक के शोर मचाने के बाद अन्य लोग आए। घायल योगेश को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, इस दौरान मौके पर भीड़ भी लग गई। पीठ में हुआ घाव चाकू पीठ व जांघ में मारा है। पीठ में घाव हो गया। चाकू को जिला अस्पताल के डॉक्टरों को निकाला। उपचार कर भर्ती किया। दिन में दो लड़कों को टोका था बता...

हरदा में किसान कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने दिया ज्ञापन:हरदा में किसानों की समस्याओं को लेकर बोले- 3000 रुपए प्रति क्विंटल की मांग

हरदा में किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष धर्मेन्द्र चौहान ने किसानों की समस्याओं को लेकर राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। शुक्रवार शाम को कृषि उपज मंडी के किसान विश्राम भवन में उन्होंने जिले के किसानों से मुलाकात की। पूर्व जिलाध्यक्ष मोहन विश्नोई के नेतृत्व में तहसीलदार राजेन्द्र पंवार को ज्ञापन दिया गया। इसमें कई महत्वपूर्ण मांगें शामिल हैं। किसानों ने गेहूं और चने की समर्थन मूल्य पर खरीदी की मांग की है। मूंग की फसल के लिए तत्काल नहर का पानी उपलब्ध कराने की भी मांग की गई है। 3000 रुपए प्रति क्विंटल के भाव से खरीदने की मांग की प्रदेशाध्यक्ष चौहान ने सरकार से गेहूं को 3000 रुपए प्रति क्विंटल के भाव से खरीदने की मांग की है। साथ ही धान को 3100 रुपए प्रति क्विंटल पर खरीदने की मांग भी रखी है। उन्होंने खरीदी केंद्रों को जल्द शुरू करने की मांग की है। किसानों ने बिजली चोरी के झूठे मामलों को वापस लेने की मांग की है। इसके अलावा मूंग की बुवाई के लिए नहर से पानी लेने पर सायफन या इंजन मोटर पर लगाए गए प्रतिबंध को भी अनुचित बताया है। किसान नेताओं ने इन सभी समस्याओं के समाधान की मांग की है। source htt...

जबलपुर में नागरिक आपूर्ति निगम के जिला प्रबंधक पर FIR:धान खरीदी में फर्जीवाड़े को लेकर 74 लोगों पर 12 थानों में केस दर्ज

जबलपुर में धान खरीदी में बड़ा घोटाला सामने आया है। जिला प्रशासन ने अंतर जिला मिलिंग परिवहन में फर्जी आरओ के जरिए किए गए घोटाले में 74 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। नागरिक आपूर्ति निगम के जिला प्रबंधक दिलीप किरार समेत निगम के 13 कर्मचारी, 17 राइस मिल संचालक और 44 सोसाइटी व उपार्जन केंद्र के कर्मचारी शामिल हैं। आरोपियों के खिलाफ 12 थाना क्षेत्रों में मामले दर्ज किए गए हैं। जिले में पहले से ही 3 लाख 81 हजार मैट्रिक टन धान खरीदी में अनियमितताएं पाई गई थीं। इस मामले में 22 लोगों पर पहले ही एफआईआर दर्ज की जा चुकी है। इनमें समिति प्रबंधक, खरीदी केंद्र प्रभारी, कंप्यूटर ऑपरेटर और वेयर हाउस संचालक शामिल थे। पाटन विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक अजय बिश्नोई ने अंतर जिला मिलिंग परिवहन में गड़बड़ी की शिकायत मुख्यमंत्री से की थी। जिला प्रशासन की जांच में पाया गया कि मिलरों ने धान का उठाव नहीं किया और दलालों के माध्यम से धान की हेराफेरी की। जांच समिति ने उपार्जन केंद्रों से धान उठाव में व्यापक फर्जीवाड़ा पाया। दरअसल समर्थन मूल्य पर खरीदी गई धान के लिए जिले के बाहर के 17 राइस मिलर्स से एग्रीमें...

एक IAS और एक IPS की केंद्र में पोस्टिंग:सीहोर कलेक्टर रहे प्रवीण केंद्रीय मंत्री शिवराज के विशेष सहायक, आदित्य बनाए गए ऊर्जा विभाग में डायरेक्टर

सीहोर कलेक्टर रहे प्रवीण सिंह अधयक को केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान का विशेष सहायक बनाया गया है। वर्ष 2012 बैच के इस अधिकारी को विशेष सहायक बनाने के आदेश कार्मिक मंत्रालय के डीओपीटी (डिपार्टमेंट आफ पर्सनल एंड ट्रेनिंग) द्वारा जारी किए गए हैं। प्रवीण की पोस्टिंग केंद्र में उप सचिव स्तर के अधिकारी के रूप में की गई है। उधर एक आईपीएस अधिकारी को भी केंद्रीय प्रतिनियुक्त पर भेजने के आदेश जारी किए गए हैं। इसके पूर्व 18 फरवरी को एमपी कैडर के वर्ष 2012 बैच के आईएएस अफसर और एमपी भवन कार्पोरेशन के एमडी पंकज जैन को केंद्रीय कोयला और खान मंत्री जी किशन रेड्‌डी के स्टाफ में विशेष सहायक बनाया गया है। पंकज जैन के पहले एमपी कैडर के चार अधिकारी केंद्रीय मंत्रियों के यहां विशेष सहायक के रूप में काम कर रहे थे। इन अफसरों के पहले संकेत भोंडवे, नवनीत मोहन कोठारी, निकुंज श्रीवास्तव और विशेष गढ़पाले केंद्रीय मंत्रियों के यहां विशेष सहायक रह चुके हैं। ये आईएएस अफसर हैं वर्तमान में विशेष सहायक केंद्र में डायरेक्टर बनाए गए आईपीएस आदित्य प्रताप सिंह एमपी कैडर के 2011 बैच क...

करीला मंदिर में मुख्यमंत्री की सुरक्षा में चूक, जांच शुरू:भोपाल आईजी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया, कहा- जल्द तैयार की जाएगी रिपोर्ट

अशोकनगर के करीला मंदिर में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सुरक्षा में हुई चूक की जांच शुरू हो गई है। बुधवार को रंगपंचमी के अवसर पर जब मुख्यमंत्री मंदिर में दर्शन के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे, तभी लोहे की सीढ़ियां अचानक टूट गईं। गनीमत रही कि सुरक्षाकर्मियों की सतर्कता से मुख्यमंत्री को किसी भी तरह की चोट नहीं आई। घटनास्थल पर पहुंची जांच टीम घटना की गंभीरता को देखते हुए गुरुवार को भोपाल के पुलिस महानिरीक्षक (IG) अंशुमान यादव ने मौके का निरीक्षण किया। उनके साथ ग्वालियर के पुलिस महानिरीक्षक अरविंद सक्सेना भी मौजूद रहे। दोनों वरिष्ठ अधिकारियों ने जिला कलेक्टर सुभाष कुमार द्विवेदी और पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार जैन के साथ बैठक कर पूरी घटना की समीक्षा की। वीआईपी मार्ग और सुरक्षा इंतजामों की जांच आईजी अंशुमान यादव ने कई घंटों तक स्थल का निरीक्षण किया और वीआईपी मार्ग एवं टूटी हुई सीढ़ियों की बारीकी से जांच की। उन्होंने कहा कि यह गंभीर सुरक्षा का मामला है। सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और जल्द ही पूरी रिपोर्ट तैयार कर ली जाएगी। source https://www.bhaskar.com/local/mp/ashoknagar/news/laps...

फर्जी कॉल सेंटर मामला:रिश्वत लेने के आरोपियों की अग्रिम जमानत खारिज

ऐशबाग में पकड़े गए फर्जी कॉल सेंटर के आरोपियों को बचाने के लिए रिश्वत लेने के मामले में कोर्ट ने भाजपा पार्षद अंशुल जैन और प्रधान आरक्षक धर्मेंद्र की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी। यह फैसला प्रथम जिला एवं सत्र न्यायाधीश राम प्रताप मिश्र की अदालत ने अपराध की गंभीरता को देखते हुए सुनाया। सरकारी पक्ष की ओर से लोक अभियोजक पीएन सिंह राजपूत ने पैरवी करते हुए जमानत का विरोध किया। उन्होंने तर्क दिया कि यह मामला फर्जी कॉल सेंटर और उसमें शामिल आरोपियों को बचाने से जुड़ा है, इसलिए आरोपियों को जमानत का लाभ नहीं मिलना चाहिए। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद शाम 4:30 बजे कोर्ट ने फैसला सुनाया। रिश्वत लेने वाला एएसआई अब भी फरार फर्जी कॉल सेंटर के आरोपियों को बचाने के लिए 4.94 लाख रुपये की रिश्वत लेने वाला एएसआई पवन रघुवंशी अब भी फरार है। इसके अलावा टीआई जितेंद्र गढ़वाल, एएसआई मनोज, प्रधान आरक्षक धर्मेंद्र सहित अन्य आरोपी भी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। वहीं, कॉल सेंटर का संचालन करने वाला मुईन, उसकी पत्नी जायदा, भाई और डील की रकम लाने वाला पार्षद भी फरार हैं। एसआईटी ने शुरू की जांच एसआईटी प्रमुख एस...

वन विहार की 100 मीटर सीमा ईको सेंसेटिव जोन घोषित:जानवरों की सुरक्षा के लिए सरकार का बड़ा कदम; सर्वे में नहीं आई कोई आपत्ति

भोपाल के वन विहार नेशनल पार्क के 100 मीटर के दायरे को ईको सेंसेटिव जोन घोषित कर दिया गया है। जानवरों की सुरक्षा के लिए सरकार ने यह बड़ा कदम उठाया। सर्वे में कोई आपत्ति भी नहीं आई। अफसरों के अनुसार, पिछले 15 दिन में राजस्व विभाग और वन विभाग की एक संयुक्त समिति ने वन विहार की सीमा का सीमांकन किया। इस प्रक्रिया के दौरान, स्थानीय निवासियों से कोई आपत्ति प्राप्त नहीं हुई है। आसपास के गांवों का भी सीमांकन अधिकारियों ने बताया कि यह कदम वन्य प्राणियों को सुरक्षित रखने और समाज के सभी लोगों को शांतिपूर्ण ढंग से अपना काम करने देने के सरकार के लक्ष्य के अनुरूप है। इस क्षेत्र में आने वाले तीन गांव- प्रेमपुरा, आमखेड़ा और धरमपुरा का सीमांकन किया गया। धरमपुरा में जलभराव के कारण सांकेतिक सीमांकन किया गया है, जबकि अन्य क्षेत्रों में पूरी प्रक्रिया का पालन करते हुए सीमांकन किया गया है। सरकार का यह निर्णय वन विहार के वन्यजीवों के संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा और आसपास के क्षेत्रों में पारिस्थितिक संतुलन बनाए रखने में मदद करेगा। दुकानें 100 मीटर से बाहर इधर, बोट क्लब वाले गेट के पास इको सेंसेटिव जोन...

किसानों से 7650 रुपए क्विंटल तुअर दाल खरीदेगी सरकार:अविरल निर्मल नर्मदा योजना में खर्च होंगे 124 करोड़; 1290 हेक्टेयर जमीन आपसी सहमति से लेंगे

मोहन यादव सरकार ने तय किया है कि इस साल प्रदेश के किसानों से 7650 रुपए क्विंटल तुअर दाल की खरीदी करेगी। साथ ही इंदौर पीथमपुर के 17 गांवों की जमीन आपसी सहमति के आधार पर खरीदने और आगरा मुंबई मार्ग से कनेक्ट करने के लिए भी कार्रवाई करने को कैबिनेट ने मंजूरी दी है। सरकार ने तय किया है कि अविरल निर्मल नर्मदा योजना में सात साल में 124 करोड़ रुपए खर्च कर नर्मदा किनारे दस किमी एरिया में पौधरोपण कराया जाएगा। यह पौधरोपण कैम्पा फंड से कराया जाएगा। कैबिनेट के फैसलों की जानकारी देते हुए परिवहन और स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने बताया कि 11 हजार कैपिटल मद और 7 हजार से अधिक की अनुपूरक बजट की राशि का उपयोग 31 मार्च तक विभाग करेंगे। विभागीय योजनाओं में जो राशि खर्च होना है उसके लिए मंत्री अफसर बैठक कर समीक्षा करेंगे। नए वित्त वर्ष के लिए पेश बजट की चार लाख 21 हजार करोड़ की राशि समुचित उपयोग करने को लेकर भी बैठक में निर्देश दिए गए हैं। आयुष्मान कंट्रोल सेंटर बनेगा झागरिया खुर्द में राजधानी के झागरिया खुर्द में 4.940 हेक्टेयर जमीन पर आयुष्मान भारत योजना की स्थापना के लिए नियंत्रण केंद्र (एनसीडीसी) ब...

बैतूल में हार्डवेयर दुकान संचालक की गोली मारकर हत्या:क्लोज रेंज से सीने में लगी बुलेट, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

बैतूल के गंज इलाके में स्थित श्याम हार्डवेयर के संचालक अशोक पवार (55) की मंगलवार रात को गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के समय वे दुकान पर अकेले थे। गोली लगने के बाद परिजन उन्हें तुरंत जिला अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। क्लोज रेंज से मारी गई थी गोली डॉ. विनोद बर्दे ने बताया कि अशोक पवार को छाती के बाईं तरफ बेहद करीब से गोली मारी गई, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा टीआई अरविंद कुमरे के मुताबिक, पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और दुकान के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। आसपास के दुकानदारों से भी सीसीटीवी फुटेज जुटाने का प्रयास किया जा रहा है। हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि हत्या किसने और किस वजह से की। श्याम मशीनरी दुकान का संचालन अशोक पवार और उनके दोनों भाई मिलकर करते थे। पुलिस व्यक्तिगत रंजिश, लूट और अन्य एंगल से मामले की जांच कर रही है। source https://www.bhaskar.com/local/mp/betul/news/hardware-shop-owner-shot-dead-in-betul-134665740.html

गर्मी-उमस से राहत:अभी छाए रह सकते हैं बादल, इसके बाद 2 दिन हो सकती है बूंदाबांदी

शहर में सोमवार को मौसम के तेवर नरम पड़ गए। दिन के तापमान में 3 डिग्री और रात के तापमान में 4.2 डिग्री की गिरावट हुई। इस कारण गर्मी और उमस से राहत भी मिली। सोमवार को दिन का तापमान 32.2 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से 2.5 डिग्री कम रहा। सुबह से बादल छाए थे। इस कारण पारे की चाल भी धीमी थी । दोपहर में हल्की धूप निकली लेकिन ठंडी हवा चलने से यह बेअसर रही। शहर में पिछले 48 घंटे में दिन के तापमान में 5.2 डिग्री की गिरावट हुई । रात का तापमान 18 डिग्री दर्ज किया गया। यह भी सामान्य से 0.2 डिग्री कम रहा। रात में ठंडी हवा भी चली। इस कारण बादलों का तापमान पर ज्यादा असर नहीं हुआ। 24 घंटे पहले रात का तापमान 22.2 डिग्री पर पहुंच गया था। मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि अगले 2 दिन और बादल के कारण गर्मी कम बनी रह सकती है। फिर दो विपरीत दिशा की हवाओं के आपस में टकराने से बूंदाबांदी और बारिश होने की संभावना है। बूंदाबांदी का यह दौर 48 घंटे जारी रह सकता है। तीसरी बार हुआ बदलाव सोमवार को मार्च के 17 दिन बीत गए। इन 17 दिनों में अब तक मौसम तीन बार बदल चुका है। मौसम के इस उतार चढ़ाव में 72 घंटे पहले गर्मी का एक...

जबलपुर नगर निगम में कचरा परिवहन घोटाला:स्वास्थ्य अधिकारी-सहायक स्वास्थ्य अधिकारी सहित 3 के खिलाफ EOW ने दर्ज की FIR

जबलपुर नगर निगम में कचरा घोटाला सामने आया है। मामला 2014 का है जब तत्कालीन स्वास्थ्य अधिकारी और सहायक स्वास्थ्य अधिकारी ने नेताजी सुभाषचंद्र बोस, सफाई कामगार सहकारी समिति के अध्यक्ष के साथ मिलकर लाखों रुपए का हेरफेर कर ड़ाला। 11 साल बाद जांच के दौरान आर्थिक अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने तीनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। नगर निगम के इन अधिकारियों ने फर्जी नोटशीट बनाकर ठेकेदार को लाखों रुपए का भुगतान कर दिया था। तत्कालीन मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक ने मामले की लिखित में शिकायत कमिश्नर को दी थी, जिसके बाद स्वास्थ अधिकारी को पद से हटा दिया था, जबकि सहायक स्वास्थ्य अधिकारी को निलंबित कर दिया गया था। तत्कालीन सीएसआई ने की थी शिकायत जबलपुर नगर निगम के संभाग क्रमांक 8 भान तलैया में पदस्थ सीएसआई केके दुबे ने आरपी गुप्ता से चार्ज लेने के बाद जब जांच की तो पता चला कि कर्मचारी सफाई के काम में कम लगाए थे, इतना ही नहीं वरिष्ठ अधिकारियों को अधूरी जानकारी दी जा रही थी। तत्कालीन सीएसआई ने 6 लाख 4 हजार रुपए का बिल बनाकर नोटशीट संभाग कार्यालय में भेज दी। तत्कालीन स्वास्थ्य अधिकारी विनोद श्रीवास्तव और सहायक स्वास...

9 साल के बच्चे पर जंगली जानवर ने किया हमला:मां ने बचाया, कहा- चीता था, अधिकारी बोले- तेंदुआ भी हो सकता

श्योपुर जिले के विजयपुर में ऊमरीकला गांव में एक जंगली जानवर ने 9 साल के बच्चे पर हमला कर दिया। घटना रविवार रात करीब 8 बजे की है। बच्चे की मां का कहना है कि मेरा बेटा अविनाश धाकड़ घर के गेट की बाउंड्री पर बैठा था। तभी चीता उसे घसीटने की कोशिश करने लगा। इसी दौरान मैं पास में मवेशियों को चारा डाल रही थी। मैंने देखा तो तुरंत दौड़ी और बच्चे को बचाया। बेटे के सिर, चेहरे और हाथों में गहरी चोटें आई हैं। बच्चा ग्वालियर रेफर गंभीर हालत में घायल बच्चे को प्राथमिक इलाज के बाद ग्वालियर रेफर कर दिया गया है। इस घटना से गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से इलाके में सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है। अधिकारी बोले- तेंदुए या चीते ने किया होगा हमला घटना के बाद मौके पर वन विभाग की टीम पहुंची है। अधिकारियों का कहना है कि हमला तेंदुए या चीते ने किया होगा। लेकिन बच्चे की मां का दावा है कि यह चीता था। हम मामले की जांच कर रहे हैं। source https://www.bhaskar.com/local/mp/sheopur/news/9-year-old-child-attacked-by-a-wild-animal-134653009.html

स्वच्छ सर्वेक्षण-2024:धुलेंडी पर सात टन कपड़ा खंती जाने से रोका, सड़कों पर हुई तत्काल सफाई

स्वच्छ सर्वेक्षण-2024 में अव्वल आने की कोशिश कर रहे नगर निगम ने इस बार धुलेंडी के दिन पुराने शहर में निकले जुलूस मार्ग पर तत्काल सफाई की। मंगलवारा, घोड़ा नक्कास, इलेक्ट्रॉनिक मार्केट सहित अन्य इलाकों से जुलूस के गुजरते ही निगमकर्मियों ने झाड़ू लगाकर सफाई कर दी। इसके लिए हर चौराहे पर नगर निगम का अमला तैनात था। निगम का दावा है कि धुलेंडी वाले दिन 10 हजार कर्मचारी सफाई व्यवस्था में तैनात थे। इन कर्मचारियों ने जुलूस मार्ग के साथ-साथ शहर के अन्य इलाकों में भी सफाई की। इस व्यवस्था का लाभ यह हुआ कि जुलूस समाप्त होते ही पूरी सड़क साफ हो गई थी। इसके साथ ही इस बार होली पर निकलने वाला खराब कपड़ा भी खंती पर जाने से रोका गया। निगम ने शहर में अलग-अलग जगहों से लगभग सात टन कपड़ा इकट्ठा किया और इसे अन्ना नगर में टेक्सटाइल रिसाइक्लिंग सेंटर पर भेजा गया। इस कपड़े से धागे भी बनाए जाएंगे। नगर निगम के अधिकारियों के अनुसार अब तक यह कपड़ा आदमपुर छावनी खंती पर पहुंच जाता था और वहां प्रोसेसिंग के लिए लगाई गई ट्रामल मशीन में फंसकर उसे खराब कर देता था। टेक्सटाइल रिसाइक्लिंग सेंटर के जरिए भोपाल ने थ्री आर में नया ...

हमीदिया रोड जाम:क्योंकि क्षमता हर घंटे 10 हजार वाहनों की, चल रहे 15 हजार; 55 साल में वाहनों के हिसाब से चौड़ी नहीं हुईं रोड

शहर की पहली और सबसे व्यस्त सड़कों में शामिल हमीदिया रोड हांफ रही है। इस सीमेंट कांक्रीट का तो बना दिया गया है लेकिन दिनभर रह रहकर होने वाला ट्रैफिक जाम अब भी बदस्तूर जारी है। शहर के पहले मास्टर प्लान (1975) के मुताबिक साल 1971 में हमीदिया रोड से हर घंटे गुजरने वाले वाहनों की संख्या (पीसीयू) सिर्फ 1700 थी। वह आज बढ़कर 15 हजार से ज्यादा हो गई है। लेकिन जगह की कमी का हवाला देकर रोड की चौड़ाई नहीं बढ़ाई गई और न ही यहां कोई फ्लाईओवर प्रस्तावित किया गया। यही हाल नए और पुराने शहर की कई सड़कों का है। तुलसी नगर, शिवाजी नगर और अरेरा कॉलोनी क्षेत्र की सड़कों की चौड़ाई भी कभी नहीं बढ़ी। साल 1971 में शहर में 17 हजार 253 गाड़ियां थीं, उस समय शहर में वाहनों की संख्या भी साल दर साल 90 फीसदी तक बढ़ रही थी, इस आधार पर अनुमान लगाया गया था कि 1991 तक 5 लाख वाहन होंगे। इस आधार पर सड़कों की चौड़ाई तय हुई थी। इतने वर्षों में सड़कों की चौड़ाई नहीं बढ़ने का नतीजा है कि शहर की सड़कों पर अब जाम लगने लगा है। ज्योति टॉकीज रोड का यही हाल चेतक ब्रिज चौड़ा हो गया, लेकिन ज्योति टॉकीज की सड़क जस की तस है। 1975 में भेल एरिया की शहर से कन...

ग्वालियर में क्राइम शो देखकर रची हत्या की साजिश:पत्नी का मर्डर कर रचा सड़क हादसे का नाटक; आरोपी पति गिरफ्तार, 4 पर केस

ग्वालियर के कंपू इलाके में एक पति ने अपनी 25 साल की पत्नी की हत्या कर दी। एक्सीडेंट दिखाने के लिए उसने रोड पर लाश फेंक दी। यह घटना 12 फरवरी 2025 की है। पुलिस भी हादसा मान रही थी। पोस्टमार्टम और फोरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद मर्डर का खुलासा हुआ है। जांच में पता चला है कि आरोपी पति ने बेरहमी से पीट-पीटकर महिला की हत्या की थी। पुलिस ने आरोपी पति, ससुर और दो चचेरे देवरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। शनिवार को पुलिस ने आरोपी को लेकर घटना स्थल पर पहुंची और यह पता लगाने का प्रयास किया कि सड़क हादसे का यह नाटक किस तरह रचा था। पुलिस पूछताछ में आरोपी पति ने बताया कि कुछ समय पहले एक क्राइम सीरियल में देखा था कि किस तरह हत्या को आरोपी सड़क हादसे में बदलकर कई सालों तक पुलिस से बचते रहे थे। उसका सोचना था कि सड़क हादसा दिखाऊंगा तो मायके वाले भी विरोध नहीं करेंगे और कोई कुछ समझ भी नहीं पाएगा। हादसे की आड़ में छुपी थी हत्या की साजिश सीएसपी रोबिन जैन ने बताया कि नौगांव निवासी 25 वर्षीय पूजा पत्नी प्रदीप गुर्जर की 12 फरवरी की रात 11.30 बजे ग्वालियर से नौगांव लौटते समय शीत...

गुना में फागुन के गीतों पर थिरके कलेक्टर:मानस भवन में होली मिलन समारोह आयोजित; कलाकारों ने दी भजनों की प्रस्तुति

मानस भवन समिति द्वारा शुक्रवार शाम होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। समारोह में फूलों से होली खेली गई। समिति के पदाधिकारियों ने नागरिकों पर फूल बरसाए। वहीं भजन गायकों ने अपने भजनों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नागरिक शामिल हुए। समिति के सचिव सुनील अग्रवल शुभम ने स्वागत भाषण देते हुए कहा कि दुनिया में भारत एकमात्र ऐसा देश है, जहां इस तरह का त्योहार मनाया जाता है। होली पर सभी लोग बैर भूल जाते हैं। सभी एक-दूसरे को होली की बधाई देते हैं और रंग लगाते हैं। यह सनातन धर्म का बड़ा त्योहार है। उन्होंने कहा कि आगे भी मानस भवन समिति इस तरह के कार्यक्रम करती रहेगी। कार्यक्रम में स्वागत भाषण के बाद कलाकारों ने भजनों की प्रस्तुतियां दीं। इसके बाद बांसुरी वादक ने अपनी प्रस्तुति दी। मथुरा से आए कलाकारों ने फाल्गुन के गीत गाए। इस दौरान भगवान कृष्ण और राधा के रूप में दो बालिकाओं ने प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में उपस्थित लोग भजनों पर जमकर थिरके। कलेक्टर किशोर कुमार कान्याल, भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिकरवार, नपाध्यक्ष सविता अरविंद गुप्ता सहित अतिथियों ने भी गीतों पर डांस किया। तस्वीरों में द...

जबलपुर में पुलिस और पूर्व विधायक में बहस:युवकों को होली खेलने से रोकने पर भड़के अंचल सोनकर, वीडियो वायरल

जबलपुर के घमापुर चौक पर होली का त्योहार मनाते युवकों और पुलिस के बीच विवाद हो गया। इसके बाद पुलिस ने मिट्टी से होली खेल रहे युवकों को खदेड़ दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पूर्व विधायक अंचल सोनकर अपने समर्थकों के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने सीएसपी और थाना प्रभारी सहित मौजूद पुलिस कर्मियों का विरोध किया। सोनकर ने पुलिस को चेतावनी दी कि युवकों को त्योहार मनाने से न रोका जाए और न ही उनके साथ मारपीट की जाए। घटना के समय घमापुर चौक पर पुलिस तैनात थी। पूर्व विधायक के समर्थकों ने पुलिस पर युवकों के साथ मारपीट का आरोप लगाया। काफी देर तक चले हंगामे के बाद पुलिस अधिकारियों के आश्वासन पर मामला शांत हुआ। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। source https://www.bhaskar.com/local/mp/jabalpur/news/argument-between-police-and-former-mla-in-jabalpur-134644712.html

बैतूल में 150 स्थानों पर होलिका दहन:कोठी बाजार में 80 स्थानों पर जली होली, बालाजीपुरम में राक्षसी सेना ने मशाल जुलूस निकाला

बैतूल में गुरुवार शाम 7 बजे से होलिका दहन का कार्यक्रम शुरू हुआ। कोठी बाजार इलाके में 80 और गंज थाना क्षेत्र में 70 स्थानों पर होलिका दहन किया गया। इन स्थानों में दोनों थाना क्षेत्रों के ग्रामीण इलाके भी शामिल थे। सबसे पहले भारत के पांचवें धाम श्री रुक्मिणी बालाजी मंदिर बालाजीपुरम में विशेष उत्सव के साथ होलिका दहन हुआ। मंदिर परिसर में होलिका की गोद में भक्त प्रहलाद को बिठाया गया था। शाम से ही यहां लोगों की भीड़ जमा होने लगी थी। भगवान की पालकी यात्रा निकाली गई होलिका दहन से पहले राक्षसी सेना ने मशाल जुलूस निकाला। होलिका में आग लगाने के बाद भक्त प्रहलाद को बाहर निकाला गया। इसके बाद पूजा-अर्चना की गई। मंदिर के सभी देवी-देवताओं की पालकी यात्रा भी निकाली गई। मंदिर संस्थापक सेम वर्मा और उनकी पत्नी जय देवी वर्मा ने भगवान की पूजा-अर्चना की। भगवान को गुलाल लगाया गया। मौजूद भक्तों ने भी एक-दूसरे पर गुलाल लगाया और होली की बधाई दी। बैतूल के करीबी गांव खेड़ी के बाजार चौक में दो होलिकाएं बनाई गईं। एक लकड़ी की और दूसरी कंडे की होली का पूजन किया गया। source https://www.bhaskar.com/local/mp/betul/new...

मऊगंज में होली-रमजान को लेकर फ्लैग मार्च:एसपी-कलेक्टर ने 50 जवानों के साथ 30 किमी का दौरा किया

मऊगंज में होली और रमजान के त्योहारों को शांतिपूर्वक मनाए जाए इसलिए बुधवार देर शाम पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला। 15 वाहनों के काफिले के साथ 50 से अधिक पुलिस जवानों ने इसमें हिस्सा लिया। नईगढ़ी थाना क्षेत्र के लालगंज मोड से शुरू हुआ फ्लैग मार्च किला परिसर और मुख्य बाजार से होते हुए गढ़ तिराहा पहुंचा। इसके बाद भलुहा, बर्रोहा, देवरी मोड़ और रामपुर होते हुए देवतालाब तक गया। प्रशासन का मुख्य लक्ष्य होलिका दहन, होली, रंगपंचमी, रमजान और ईद को शांतिपूर्ण तरीके से मनवाना है। पुलिस ने स्पष्ट कर दिया है कि त्योहारों के दौरान कोई उपद्रव बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कलेक्टर ने लोगों से की अपील कलेक्टर ने बताया कि होली जलाते समय सावधानियां रखें। ताकि किसी प्रकार की दुर्घटना न हो साथ ही सूखी होली खेलने प्रेरित होने की बात कही है। ताकि केमिकल वगैरह से काफी एलर्जी हो जाती है और पानी भी बचत हमको करना है। लोगों से मैं आग्रह करता हूं कि सूखी होली खेले। डीजे लाउडस्पीकर बजाते हैं, तो उसकी आवाज की सीमा जो निश्चित है, उसका ध्यान रखें। शांति व्यवस्था बनाए रखने में आपस में सहयोग रखें। मिलजुल कर हम सारे त्योहार मनाए।...

मऊगंज में बाइक की टक्कर से युवक घायल:रीवा रेफर, शादी से लौट रहे दो बाइक सवार भी घायल

कटरा-मऊगंज मुख्य मार्ग पर माडौं गांव के पास बुधवार रात करीब 9 बजे बाइक ने पैदल जा रहे युवक को टक्कर मार दी। हादसे में अर्जुन कोल हो गए। हटवा पुतुलखी थाना शाहपुर के निवासी प्रभुनाथ कोल अपने साथी इंद्रमणि साकेत के साथ बाइक पर करह पहाड़ी से लौट रहे थे। दोनों एक रिश्तेदार की पार्टी में शामिल होकर वापस अपने घर जा रहे थे। ये दोनों भी घायल हैं। दो घायल रीवा रेफर स्थानीय लोगों की मदद से तीनों घायलों को सिविल अस्पताल मऊगंज पहुंचाया गया।जहां इनका प्राथमिक इलाज किया गया। वहीं पैदल जा रहे अर्जुन कोल और बाइक सवार प्रभुनाथ कोल को बेहतर इलाज के लिए रीवा के संजय गांधी अस्पताल रेफर किया गया है। source https://www.bhaskar.com/local/mp/mauganj/news/a-youth-was-injured-in-a-bike-collision-in-mauganj-134633861.html

हरदा में आज 5 घंटे बिजली रहेगी बंद:हनुमान मंदिर फीडर पर मेंटेनेंस, 6 कॉलोनियों में सप्लाई प्रभावित रहेगी

हरदा में मंगलवार को बिजली कंपनी द्वारा मेंटेनेंस कार्य किया जाएगा। इस दौरान कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। बिजली कंपनी के जूनियर इंजीनियर राकेश सिलोरिया ने बताया कि 11 मार्च को सुबह 12 बजे से दोपहर 5 बजे तक 33/11 केवी छोटी हरदा उपकेंद्र पर मेंटेनेंस कार्य होगा। इस दौरान 11 केवी हनुमान मंदिर फीडर से जुड़ी कॉलोनियों की बिजली सप्लाई बंद रहेगी। प्रभावित क्षेत्रों में ड्रीमलैंड कॉलोनी, पिंक एवेन्यू, सुदामा नगर, शिव कॉलोनी, बृजधाम और वृंदावन कॉलोनी शामिल हैं। निवासियों से पांच घंटे तक असुविधा के लिए सहयोग की अपेक्षा की गई है। source https://www.bhaskar.com/local/mp/harda/news/electricity-will-be-off-for-5-hours-in-harda-today-134621696.html

फाल्गुन की रंगभरी एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में मनाई:विदेशी फूलों से श्रृंगार, कोलकाता से आई खास पोशाक; लोगों ने किए दर्शन

बड़वानी के अंजड़ नगर स्थित श्री खाटू श्याम मंदिर में फाल्गुन महीने की रंगभरी एकादशी धूमधाम से मनाई गई। हजारों श्रद्धालुओं ने मंदिर में दर्शन किए। श्याम बाबा का विशेष श्रृंगार कोलकाता से मंगाई गई खास पोशाक (बागा) और दिल्ली से मंगाए गए विदेशी फूलों से किया गया। मंदिर में विराजमान श्री पशुपतिनाथ महादेव, श्री सालासर बालाजी, श्रीराम व श्रीकृष्ण दरबार को भी आकर्षक रूप से सजाया गया। सुबह से ही श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया। आस-पास के नगरों से कई भक्त पैदल निशान लेकर पहुंचे। बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालुओं ने ढोलक और मंजीरों के साथ श्याम भजन गाए। आज मंदिर को विशेष रूप से सजाया गया सैकड़ों भक्तों ने मन्नत मांगी और कई भक्तों ने अपनी मन्नतें पूरी होने पर अर्जियां खोलीं। मंदिर समिति के अनुसार, फाल्गुन महीना श्याम बाबा को विशेष प्रिय है। मंदिर परिसर को फूलों, छातों और झंडियों से सजाया गया। आकर्षक विद्युत सज्जा भी की गई। शाम को की गई महाआरती वैभव पंडित ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन-अर्चन किया। सुबह 7:30 बजे प्रातः आरती, 11 बजे भोग आरती और शाम 7 बजे संगीतमय संध्याकालीन महाआरती की गई। श्याम एकाद...

टीम इंडिया ने चैंपियंस ट्रॉफी जीती:निवाड़ी में लोगों ने मनाया जश्न, बड़ी स्क्रीन पर देखा मैच

निवाड़ी में रविवार को क्रिकेट प्रेमियों का जोश देखने लायक था। महामंत्री रोहन राय के घर के सामने लगी विशाल एलईडी स्क्रीन पर आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मैच दिखाया गया। इस खास आयोजन में सैकड़ों क्रिकेट प्रेमी एकत्र हुए। इंग्लैंड की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 252 रन बनाए। भारतीय गेंदबाजी पर लोगों ने तालियां बजाईं। इंग्लैंड के विकेट गिरने पर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखा गया। भारतीय बल्लेबाजों की शानदार बल्लेबाजी ने माहौल को और भी रोमांचक बना दिया। रवींद्र जडेजा के विजयी शॉट पर पूरा इलाका तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। निवाड़ी, ओरछा और पृथ्वीपुर में क्रिकेट प्रेमियों ने जीत का जश्न मनाया। स्थानीय क्रिकेट प्रेमियों ने इस सामूहिक प्रसारण की भरपूर सराहना की। एक दर्शक ने कहा कि बड़ी स्क्रीन पर साथ मिलकर मैच देखने का अनुभव यादगार रहा। source https://www.bhaskar.com/local/mp/niwari/news/team-india-won-the-champions-trophy-134614655.html

शाजापुर में लोगों ने फूलों की होली खेली:वृंदावन के कलाकारों ने राधा-कृष्ण बनकर किया नृत्य

शाजापुर के सोमवारिया बाजार स्थित गोवर्धन नाथजी की हवेली में फाग उत्सव मनाया गया। रविवार रात 8:30 बजे से शुरू हुआ कार्यक्रम देर रात तक चला। वृंदावन से आए कलाकारों ने राधा-कृष्ण और मीरा का रूप धारण किया। उन्होंने नृत्य प्रस्तुत कर भक्तों को भी थिरकने पर मजबूर कर दिया। भक्तों ने श्री कृष्ण और राधा की भक्ति में फूलों और गुलाल से होली खेली। भजन गायन में 'बाबा नंद द्वार मची होली', 'आज ब्रज में होली रे रसिया' और 'होली आई रे मोहन पर रंग डालो' शामिल थे। मुखिया परिवार ने फाग उत्सव की तैयारियां की थीं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भक्त शामिल हुए। उन्होंने ठाकुर जी के साथ फाग उत्सव का आनंद लिया। होली के त्योहार के करीब आते ही शाजापुर के कृष्ण मंदिरों में फाग के रंग बिखरने लगे हैं। कार्यक्रम के दौरान महाप्रसादी का वितरण भी किया गया। source https://www.bhaskar.com/local/mp/shajapur/news/people-played-holi-with-flowers-in-shajapur-134614642.html

ग्वालियर शॉर्ट फिल्म फेस्टिवल में 42 फिल्मों की स्क्रीनिंग:संस्कृति मंत्री बोले- समाज और संस्कृति को दिशा देती हैं फिल्में

ग्वालियर पहुंचे प्रदेश के संस्कृति मंत्री धर्मेन्द्र लोधी ने IITTM में दो दिवसीय ग्वालियर शॉर्ट फिल्म फेस्टिवल का शुभारंभ करते हुए कहा कि, जिस तरह साहित्य समाज का दर्पण होता है, उसी तरह फिल्में समाज की प्रतिबिंब होती हैं। समाज में जिस तरह से बदलाव आया है, आज की फिल्मों में भी यह दिखाई दे रहा है। आज बन रही फिल्मों में भारत की बात दिखाई दे रही है। पहले एक खास वर्ग के फिल्म निर्माताओं ने हमारे वास्तविक इतिहास को छिपाया और समाज को भ्रमित करने का प्रयास किया। लेकिन आज ऐसी फिल्में बन रही हैं जो वास्तविकता को दर्शा रही हैं। ग्वालियर शॉर्ट फिल्म फेस्टिवल निश्चित रूप से फिल्म निर्माण के क्षेत्र में समाज और संस्कृति को सही दिशा देने में सहायक सिद्ध होगा। मध्यप्रदेश सरकार भी फिल्म क्षेत्र को आगे ले जाने का काम करेगी। संस्कृति मंत्री कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए हैं। सतपुड़ा चलचित्र समिति और विश्व संवाद केंद्र मध्यप्रदेश के संयुक्त तत्वावधान में हो रहे कार्यक्रम के विशेष अतिथि प्रख्यात फिल्म निर्देशक देवेंद्र मालवीय, फिल्म प्रोड्यूसर अतुल गंगवार, उद्यमी दीपक जादौन थे। अध्यक्षता स...

मऊगंज में रेप का आरोपी पिता गिरफ्तार:एक साल से बेटी के साथ कर रहा था गलत काम

मऊगंज में नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने 24 घंटे के भीतर शुक्रवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पीड़ित की मां ने 6 मार्च को हनुमना थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। जिसमें उसकी नानी ने बताया था कि मेरी नातिन है। मेरी बेटी का डेढ़ महीने पूर्व कैंसर की बीमारी से निधन हो गया था। फगुआ का त्योहार आने के कारण मै और मेरी छोटी लड़की 2 मार्च के सुबह करीब 11 बजे नातिन को बुलाने के लिए ग्राम दादर गए थे। नातिन ने हम लोगों से बताया कि घर मे उसके पिता रामनरेश पटेल उसके साथ गंदी बात करते हैं। उसके साथ सोते हैं और गलत हरकत करते हैं। नातिन ने कहा कि पिता पिछले एक साल से उसके साथ इस प्रकार से गलत हरकत कर रहे हैं। नातिन ने उसकी मां से घटना के बारे में बात की थी। इसके बाद पीड़ित को मेडिकल जांच के लिए रीवा जिला अस्पताल भेजा गया था। पुलिस ने 7 मार्च को आरोपी रामनरेश पटेल (38) को दादर पूर्वी, हनुमना से पकड़ा। इस कार्रवाई में सहायक उप निरीक्षक पीडी सोमवंशी और प्रधान आरक्षक अभिषेक मिश्रा की टीम ने अहम भूमिका निभाई। टीम में आरक्षक दिवाकर सिंह, अविनाश सिंह, विकास सिंह, संजीव यादव,...

शहडोल में सर्राफा व्यापारी और उनके साथी पर फायरिंग:दोनों के पैरों में लगी गोली, नकाबपोश बदमाशों ने किया हमला

शहडोल में शुक्रवार रात एक सर्राफा व्यापारी और उनके साथी पर अज्ञात नकाबपोश बदमाशों ने गोलियां चलाईं। घटना केशवाही चौकी क्षेत्र के जमुडी तिराहे के पास रात 9 बजे की है। सर्राफा व्यापारी प्रिंस सोनी और उनके साथी बरगाही केशवाही हाट बाजार से घर लौट रहे थे। इसी दौरान कुछ नकाबपोश बदमाशों ने उन पर हमला कर दिया। हमलावरों ने दोनों के पैरों में गोलियां मारीं। घायल अवस्था में दोनों को तत्काल उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज शहडोल रेफर किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और हमलावरों की तलाश में जुटी है। गिरवा बाजार से पीछा करते हुए चलती बाइक में की फायरिंग सर्राफा कारोबारी प्रिंस सोनी शुक्रवार को साप्ताहिक बाजार गिरवा में अपनी दुकान लगाने के बाद घर लौट रहे थे। तभी मलया और जमड़ी तिराहे के पास दो अज्ञात नकाबपोश बाइक सवार हमावरों ने गोली चलाई। घायलों ने पुलिस को बताया कि यह बाइक गिरवा से ही उनका लगातार पीछा कर रही थी। रास्ते पर उन्होंने आवाज देकर बाइक रुकवाने का प्रयास किया जब हमने बाइक नहीं रोकी तो उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। पैर में गोली लगने के बाद भी बाइक चलाते रहे कारोबारी जब प्रिंस सोनी ने गाड़ी...

खिरकिया के गुप्तेश्वर मंदिर में लगेगा आयुर्वेदिक शिविर:सुबह 10 बजे से शाम 4 तक मरीजों की मुफ्त जांच और दवाएं

खिरकिया के गुप्तेश्वर मंदिर चारुवा परिसर में शुक्रवार को निःशुल्क आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर लगेगा। आयुष विभाग और जन अभियान परिषद की संस्था युवा उपभोक्ता कल्याण समिति इस शिविर का आयोजन कर रहे हैं। शिविर में जिला आयुष अधिकारी के मार्गदर्शन में मरीजों की आयुर्वेद पद्धति से जांच की जाएगी। मरीजों को निःशुल्क आयुर्वेदिक दवाइयां भी वितरित की जाएंगी। गुप्तेश्वर मंदिर ट्रस्ट भी इस आयोजन में सहयोग कर रहा है। शिविर सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगा। युवा उपभोक्ता कल्याण समिति के जिला अध्यक्ष संजय गंगराड़े ने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में शिविर का लाभ लेने की अपील की है। source https://www.bhaskar.com/local/mp/harda/khirkiya/news/ayurvedic-camp-will-be-organized-in-gupteshwar-temple-of-khirkia-134595838.html

भोपाल में इंजीनियरिंग स्टूडेंट का सुसाइड:परिजनों का आरोप युवक की प्रताड़ना के चलते दी जान

भोपाल में इंजीनियरिंग स्टूडेंट ने जहरीला पदार्थ खाकर सुसाइड कर लिया। घटना गुरुवार की दोपहर की बताई जा रही है। पुलिस की शुरुआती जांच में एक युवक की प्रताड़ना से तंग आकर युवती द्वारा खुदकुशी की बात सामने आई है। गुरुवार की शाम कार्रवाई की मांग को लेकर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने थाना घेराव कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक साक्षी निराला पुत्री मनोज निराला (20), कुटीर नगर छोला मंदिर में रहती थी। वह निजी कॉलेज से इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रही थी। गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे साक्षी ने अपने घर में रखा जेहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने छात्रा को अस्पताल पहुंचाया, जहां दोपहर करीब तीन बजे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। छात्रा की मौत की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में बजरंग दल कार्यकर्ता थाने पहुंच गए थे। हलाकि पुलिस के आश्वासन के बाद कार्येकर्ता लौट गए। source https://www.bhaskar.com/local/mp/bhopal/news/engineering-student-commits-suicide-in-bhopal-134597205.html

हनी सिंह के कॉन्सर्ट के लिए नगर निगम का नोटिस:मार्केट विभाग ने किया जारी, बिना टैक्स कार्यक्रम करने पर लोकायुक्त से शिकायत की चेतावनी

सिंगर-रैपर हनी सिंह के इंदौर में 8 मार्च को होने वाले कॉन्सर्ट के कैंसिल होने की अटकलें हैं। एमआईसी मेंबर निरंजन सिंह चौहान ने महापौर पुष्यमित्र को लेटर लिखकर मनोरंजन कर लेने के बाद ही ऐसे कार्यक्रम कराने की बात कही है। उन्होंने ऐसा न किए जाने पर लोकायुक्त में शिकायत करने और कार्यक्रम न होने देने की चेतावनी भी दी है। हालांकि महापौर ने पुलिस आयुक्त को लेटर लिखकर ऐसे व्यवसायिक आयोजनों के लिए निर्धारित कर जमा कराने के बाद ही विभागीय अनुमति देने की बात कही है। इसके साथ ही गुरुवार देर रात नगर निगम के मार्केट विभाग ने कॉन्सर्ट के आयोजकों को डिमांड लेटर जारी करते हुए कार्यक्रम के लिए तय टैक्स जमा करने के लिए कहा है। टैक्स जमा नहीं करने पर कार्यक्रम आयोजित नहीं करने के लिए कहा गया है। यह पूरा घटनाक्रम इंदौर में कुछ माह पहले हुए सिंगर दिलजीत सिंह दोसांझ के कॉन्सर्ट के बाद भी कर न मिलने से जोड़कर बताया गया है। उस आयोजन के मनोरंजन कर की राशि नहीं मिली, इसलिए नगर निगम पहले ही हनी सिंह के कॉन्सर्ट में मनोरंजन कर की राशि जमा कराने के बाद ही आयोजन कराए जाने पर जोर दिया जा रहा है। एमआईसी मेंबर ने महापौ...

रीवा में सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग:निगम ने शुरू हुई कार्रवाई,दुकानदारों पर लगाया जुर्माना

रीवा में बुधवार से एक बार फिर सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ कार्रवाई शुरू की गई है। प्रतिबंध के बावजूद भी लगातार शहर में जगह-जगह सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग हो रहा है। डिप्टी सीएम और नगर निगम इंदौर की तरह रीवा को स्वच्छता में नंबर 1 बनाना चाहते हैं। लेकिन, सिंगल यूज प्लास्टिक इस काम में बाधा बना हुआ है। यही वजह है कि नगर निगम अब इसे लेकर सख्ती बढ़ाने की तैयारी में है। नहीं दिख रहा प्रतिबंध का असर अधिवक्ता बीके माला ने कहा कि रीवा में सिंगल यूज प्लास्टिक पर रोक को दो साल से अधिक समय हो चुका है, लेकिन इसका असर नजर नहीं आ रहा है। प्रतिबंध के बावजूद बाजारों में धड़ल्ले से पॉलीथीन का उपयोग हो रहा है। सब्जी बाजार, दूध, नाश्ते और किराना स्टोर्स पर पॉलिथीन का बड़े पैमाने पर प्रयोग किया जा रहा है। आंकड़ों के अनुसार शहर में प्रतिदिन 500 किलो से ज्यादा पॉलिथीन कचरे के रूप में निकलता है। अधिवक्ता बीके ने आगे कहा कि नगर निगम प्रशासन ने स्वच्छता सर्वेक्षण के नाम पर करोड़ों रुपए खर्च किए हैं। लेकिन इस मामले में ठोस कदम नहीं उठाए गए। पहले 1 किलो पॉलिथीन 175 रुपए में बिकती थी, जबकि अब इसकी कीमत 200 से ...

बुजुर्ग से मोबाइल छीनने का मामला:विदिशा पुलिस ने 3 दिन में दो आरोपियों को दबोचा, चोरी का मोबाइल बरामद

विदिशा में एक बुजुर्ग से मोबाइल छीनने के मामले में कोतवाली पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चोरी का मोबाइल भी बरामद कर लिया है। घटना 1 मार्च की रात करीब 11 बजे की है। एक बुजुर्ग लक्खू वाली गली में टहल रहे थे। इस दौरान एक व्यक्ति ने उनसे फोन करने के लिए मोबाइल मांगा। बुजुर्ग ने जैसे ही मोबाइल दिया, आरोपी मोबाइल लेकर फरार हो गया। पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने मुखबिरों से जानकारी जुटाई और कई जगहों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। 4 मार्च को पुलिस ने मुख्य आरोपी शाहरुख खान को गिरफ्तार किया। पूछताछ में पता चला कि उसने चोरी का मोबाइल अमित कुशवाह को बेच दिया था। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा पुलिस ने अमित कुशवाह को भी गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से रेडमी कंपनी का सिल्वर कलर का मोबाइल बरामद हुआ, जिसकी कीमत करीब 15 हजार रुपए है। आरोपी शाहरुख खान (30) युवराज क्लब के पीछे शेरपुरा का और अमित कुशवाह (28) भी शेरपुरा का रहने वाला है। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा। source https://www.bhaskar.com/local/mp/vidi...

बुरहानपुर में 21 साल के युवक की हत्या:पुरानी रंजिश के कारण चाकू गोदकर मार डाला

बुरहानपुर के हमीदपुरा क्षेत्र में खान भाई फैक्ट्री के पास पुरानी रंजिश को लेकर मंगलवार शाम हुए विवाद हो गया, जिसमें 21 वर्षीय युवक की चाकू से हत्या कर दी गई। मामला गणपति नाका थाना क्षेत्र का है। मृतक की पहचान आदिलपुरा निवासी सोनु उर्फ रशीद (21) के रूप में हुई। घटना शाम करीब 4 से 5 बजे के बीच की बताई जा रही है। विवाद के दौरान आरोपी ने सोनू पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही गणपति नाका थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। पोस्टमॉर्टम के दौरान सोनू के परिजन और रिश्तेदार बड़ी संख्या में अस्पताल पहुंचे। जहां पुलिस ने मृतक का पोस्टमॉर्टम कराया। हत्या की वजह पुरानी रंजिश हो सकती है, लेकिन इस बात की अभी पुष्टि नहीं हुई है। सीएसपी गौरव पाटिल के अनुसार मामले की जांच जारी है। हत्या के पीछे की सटीक वजह जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। source https://www.bhaskar.com/local/mp/burhanpur/news/youth-was-murdered-in-burhanpur-old-enmity-could-be-the-reason-134583857.html

वसीयत में घर और बैंक जमा बेटी-दामाद के नाम:डॉक्टर ने सुसाइड नोट में लिखा-बेटी किसी पर बोझ न बने; घर में मिले थे बेटी दामाद के शव

भोपाल में डॉक्टर की आत्महत्या और उनके आखिरी शब्दों ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है। पुलिस की शुरुआती जांच में आए तथ्य बेटी की हत्या के बाद सुसाइड की ओर इशारा कर रहे हैं। इस बीच पता लगा है कि डॉक्टर ने अपनी वसीयत में भोपाल का घर और बैंक में जमा रकम बेटी-दामाद के नाम करने का लिखा है। वे लंबे समय से किसी सामाजिक संस्था से जुड़े थे। इस संस्था को 2 लाख रुपए दान करने की बात लिखी है। साथ ही गांव वाली संपत्ति का भी जिक्र किया है। इधर, पुलिस यह सुसाइड नोट की जांच कराएगी। इससे पता सुसाइड नोट में लिखावट हरिकिशन शर्मा की है या नहीं। उनके मोबाइल को फोरेंसिक जांच के लिए भेजा जाएगा। चार पेज का सुसाइड नोट छोड़ा अब पुलिस को सिर्फ पीएम रिपोर्ट का इंतजार है। वहीं बुजुर्ग हरिकिशन शर्मा ने मौत से पहले चार पेज का सुसाइड नोट छोड़ा है। जिसमें उन्होंने हड्डियों की बीमारी, असहनीय दर्द और अन्य बीमारियों का जिक्र किया है। उन्होंने बेटी के फ्यूचर को लेकर चिंतित होने की बात लिखी है। नोट में साफ लिखा कि, मैं स्वाभिमानी व्यक्ति हूं...जिंदगीभर किसी पर बोझ नहीं रहा, न ही आगे रहने चाहता हूं। उम्र के इस पड़ाव पर बेटी को मेंट...

स्कीम नंबर 78 से नवलखा चौराहा तक मिलेंगे ग्रीन सिग्नल:इंदौर में ITMS सिंक्रोनाइज्ड ग्रीन कॉरिडोर से सुगम होगी यातायात व्यवस्था

इंदौर नगर निगम ने स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत शहर के प्रमुख मार्ग एबी रोड पर स्थित विभिन्न चौराहों को आईटीएमएस (ITMS) सिंक्रोनाइज्ड ग्रीन कॉरिडोर के रूप में विकसित किया है। महापौर पुष्यमित्र भार्गव और आयुक्त शिवम वर्मा के निर्देश पर यह महत्वपूर्ण पहल की गई है, जिससे नगर के ट्रैफिक को ज्यादा सुगम और व्यवस्थित बनाया जा सके। स्कीम नंबर 78 चौराहे से लेकर नवलखा चौराहे तक के प्रमुख चौराहों को इस योजना में शामिल किए गए हैं। हर सिग्नल मिल सकेगा ग्रीन इस पहल के तहत ट्रैफिक को एक साथ समन्वित किया है, जिससे वाहन चालकों को निर्धारित गति में चलने पर बिना किसी अवरोध के कॉरिडोर के प्रत्येक चौराहे पर ग्रीन सिग्नल मिल सकेगा। इससे न केवल ट्रैवल में लगने वाला समय कम होगा बल्कि ईधन की भी बचत होगी और प्रदूषण में भी कमी आएगी। ग्रीन कॉरिडोर से होगा फायदा लोगों को मिलेगी सुविधा इस परियोजना के तहत मॉडर्न इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (ITMS) का उपयोग किया गया है, जो ट्रैफिक लाइट्स को एक निश्चित समयानुसार सिंक्रोनाइज्ड करता है। इसके माध्यम से शहर के प्रमुख मार्गों पर वाहनों की गति को सुचारू रूप से बनाए रख...

सागर में पिकअप और बाइक की टक्कर, जीजा-साले की मौत:मां-बेटा गंभीर घायल; तेज रफ्तार पिकअप ने सामने से मारी टक्कर, ड्राइवर फरार

सागर के बहेरिया थाना की कर्रापुर पुलिस चौकी क्षेत्र में रविवार शाम पिकअप और बाइक की भिड़ंत में जीजा-साले की मौत हो गई। जबकि, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस के अनुसार, अनिकेत पिता महेश अहिरवार (25 वर्ष) शनिवार को रहली के ग्राम खमरिया अपनी बहन सलोनी के घर गए थे। रविवार शाम वह बहन, जीजा राजा अहिरवार और दो वर्षीय भांजे को बाइक से लेकर कर्रापुर लौट रहे थे। तभी ग्राम मझगुवां के पास सामने से आ रहे पिकअप वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार चारों लोग उछलकर सड़क पर जा गिरे। अनिकेत और उनके जीजा राजा अहिरवार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं, अनिकेत की बहन सलोनी और दो साल का भांजा गंभीर रूप से घायल हो गए। पिकअप ड्राइवर फरार, पुलिस कर रही तलाश घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। शवों का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस ने पिकअप वाहन जब्त कर लिया है, जबकि ड्राइवर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर पिकअप ड्राइवर की तलाश शुरू कर दी है। source https://www.bhaskar.com/local/...