Skip to main content

गर्भस्थ शिशु की मौत,डॉक्टर पर एक्सपायरी दवा देने का आरोप:'सैंपल की नॉट फॉर सेल' दवा का मामला; पुलिस ने जब्त की डीवीआर, डॉक्टर बोली झूठा आरोप

इंदौर की महिला के छह माह के गर्भस्थ शिशु की दो दिन पहले मौत हो गई थी। पति का आरोप है कि उन्होंने पत्नी को पेट दर्द होने पर एक प्राइवेट हॉस्पिटल की डॉक्टर को दिखाया था। उन्होंने उसे एक्सपायरी दवा दी। उसके सेवन से गर्भस्थ शिशु की मौत हो गई। जांच के तहत एरोड्रम पुलिस ने सोमवार रात क्लिनिक से डीवीआर जब्त किया है। दूसरी ओर डॉक्टर ने आरोप को झुठलाया है। उन्होंने कहा कि परिजन जिस दवा की बात कर रहे हैं वह प्रिस्क्रिप्शन में लिखी ही नहीं है। परिजन दवा कहीं और से लाए थे और उसके सेवन से गर्भस्थ शिशु की मौत हुई। दर्द बंद नहीं हुआ तो कहा सरकारी अस्पताल ले जाओ मामला रूपराम नगर निवासी रिंकी पति राहुल राजपूत का है। राहुल का कहना है उनकी पत्नी का इलाज संगम नगर निवासी डॉ. वंदना तिवारी से चल रहा था। उनका घर में सन्मति नाम से हॉस्पिटल है। 23 मई को पत्नी को पेट दर्द होने पर वे उसे साथ लेकर उन्हें दिखाने गए थे। इस दौरान डॉ. तिवारी ने उसे एक्सपायरी डेट की दवा दे दी। इससे पेट दर्द बंद नहीं हुआ। राहुल ने यह बताया कि जब पत्नी को तेज दर्द होने लगा तो उन्होंने डॉ. तिवारी को फोन किया। इस पर उन्होंने कहा कि उसे सरकारी अस्पताल में लेकर जाओ। 24 मई की सुबह 6 बजे उसने पत्नी को एमटीएच में एडमिट कराया। वहां डॉक्टरों ने जब दवाई और दस्तावेज देखे तो वे चौंक गए। उन्होंने कहा कि संबंधित दवा जून 2024 में एक्सपायर हो चुकी है। डॉक्टरों का कहना है कि इस दवाई को खाने से पेट में गर्मी बढ़ गई और 6 माह का गर्भ गिर गया। 'फिजिशियन सैंपल नॉट फॉर सेल' लिखा था राहुल का कहना है कि डॉ. तिवारी ने जो एक्सपायरी दवाई गर्भवती को दी थी उस पर 'फिजिशियन सैंपल नॉट फॉर सेल' लिखा था। ऐसी दवाइयां आमतौर पर मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव डॉक्टरों को देकर जाते हैं। आशंका है कि यह वही सैंपल वाली दवाई थी जो कि एक्सपायर हो चुकी थी। डॉ. तिवारी ने बिना देखे ही मरीज को दे दी। राहुल ने 24 मई को वह डॉ. तिवारी के खिलाफ शिकायत लेकर एरोड्रम थाने पहुंचे थे तो पुलिस ने कहा कि इसकी शिकायत स्वास्थ्य विभाग में होगी। इसके बाद वह दोबारा 26 मई को आवेदन लेकर थाने गया लेकिन उसका आवेदन पुलिस ने नहीं लिया। इसके बाद सोमवार को फिर थाने पहुंचा और आवेदन दिया। इस पर शाम को पुलिस सन्मति हॉस्पिटल पहुंची और डीवीआर जब्त किया। पुलिस का मानना है कि 23 मई को डॉ. तिवारी ने जो सैंपल की एक्सपायरी दवा दी थी, इसमें उसका खुलासा हो जाएगा। मामले में डॉ. तिवारी ने कहा- जिस एक्सपायरी दवा की बात की जा रही है, मैंने नहीं दी। यह दवा प्रिस्क्रिप्शन में भी नहीं लिखी गई थी। मुझे पर झूठे आरोप लगाया गया है।

source https://www.bhaskar.com/local/mp/indore/news/indore-unborn-child-dies-doctor-accused-of-giving-expired-medicine-135108243.html

Comments

Popular posts from this blog

डबरा सिटी थाने के आरक्षक ने की आत्महत्या:सरकारी क्वार्टर में फांसी लगाकर दी जान, मुरैना जिले के रहने वाले थे

डबरा सिटी थाने में पदस्थ एक आरक्षक ने शुक्रवार देर रात अपने सरकारी क्वार्टर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना की खबर मिलते ही एसडीओपी समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए। फिलहाल फॉरेंसिक टीम और ग्वालियर से सीनियर अफसरों के आने का इंतजार किया जा रहा है। डबरा एसडीओपी सौरभ कुमार ने सुसाइड की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे उसका शव फांसी पर लटका मिला है। ग्वालियर से फॉरेंसिक टीम मौके पर बुलाई गई है। आत्महत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। मामले की जांच की जा रही है। भाई के फोन न उठाने पर खुला राज मृतक आरक्षक की पहचान मुरैना जिले के पोरसा के रहने वाले राघवेंद्र तोमर के रूप में हुई है। वे मध्य प्रदेश पुलिस में सिपाही थे और पिछले करीब एक साल से डबरा के सिटी थाने में तैनात थे। वे थाना बिल्डिंग के ठीक पीछे बने सरकारी क्वार्टर में रह रहे थे। यह घटना देर रात तब सामने आई जब राघवेंद्र के भाई मोनू ने उन्हें फोन किया, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। इसके बाद मोनू ने डबरा थाने में ही तैनात दूसरे आरक्षक मिंटू परिहार को फोन कर भाई से बात न हो पाने की बा...

2 साल के बच्चे की टंकी में डूबने से मौत:इंदौर में बड़े पिता पानी भरने हौज का ढक्कन खोलकर गए थे; वापस लौटे तो डूबा मिला मासूम

इंदौर के पास बेटमा में मंगलवार को 2 साल के बच्चे की डूबने से मौत हो गई। बच्चे के बड़े पिता टंकी भरने के लिए नीचे की हौज का ढक्कन खोलकर गए थे। जब वे वापस आए तो बच्चा पानी में डूबा हुआ मिला। उसे परिवार के लोग दो अस्पतालों में लेकर गए, लेकिन उसकी जान बच नहीं सकी। बेटमा पुलिस के अनुसार, प्रिंस पुत्र उमेश मिश्रा को उसके बड़े पिता करण सिंह एमवाय अस्पताल लेकर दोपहर में पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। करण सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह उन्हें घर पर पानी की टंकी भरनी थी। उन्होंने 5 फीट की हौज का ढक्कन खोलकर मोटर लगाई और बाहर चले गए। करीब आधे घंटे बाद जब वे वापस आए, तो प्रिंस घर में नहीं मिला। उन्होंने घर के लोगों से पूछा, तो उन्हें बताया गया कि बच्चा बाहर खेल रहा है। कुछ देर परिवार के लोग उसे बाहर ढूंढते रहे, लेकिन जब वह नहीं मिला, तो हौज में डूबा हुआ पाया गया। बच्चे को निकालकर परिवार ने पहले सरकारी अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने दूसरे अस्पताल ले जाने की सलाह दी। इसके बाद प्रिंस को चोइथराम अस्पताल ले जाया गया, जहां भी डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अंत में परिजन उसे एमवाय...

विधायक संजय पाठक के केस से अलग हुए जस्टिस मिश्रा:आदेश में लिखा- मामला ऐसी न्यायपीठ के समक्ष सूचीबद्ध किया जाए, जिसमें वे सदस्य न हों

भाजपा विधायक और खनन कारोबारी संजय पाठक से जुड़े एक मामले में शुक्रवार को एक बार फिर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। समर वेकेशन बेंच में जैसे ही जस्टिस विशाल मिश्रा की कोर्ट में यह केस आया तो बिना बहस के ही जस्टिस ने अपने आपको अलग कर लिया। यह मामला विधायक संजय पाठक के खिलाफ मानहानि प्रकरण से जुड़ा हुआ है। कटनी निवासी पूर्व आर्म्स डीलर नाजिम खान पर विधायक संजय पाठक ने आरोप लगाए थे कि उसकी दुकान से ना सिर्फ गोलियां गायब है, बल्कि अवैध हथियार की बिक्री करते हैं। भाजपा विधायक के इस बयान पर नाजिम खान ने एक करोड़ रुपए की मानहानि संबंधी याचिका दायर की है। उन्होंने आरोपों को झूठा बताते हुए संजय पाठक पर FIR दर्ज करने की मांग की है। शुक्रवार को यह मामला मामला जस्टिस विशाल मिश्रा की एकलपीठ के समक्ष सूचीबद्ध था, लेकिन उन्होंने स्वयं को प्रकरण की सुनवाई से अलग कर लिया। गजस्टिस विशाल मिश्रा ने आदेश पारित करते हुए कहा कि प्रकरण को अगले सप्ताह ऐसी न्यायपीठ के समक्ष सूचीबद्ध किया जाए, जिसमें वे सदस्य न हों। पहले भी खुद को अलग कर चुके हैं जस्टिस मिश्रा इससे पहले पाठक के खिलाफ अवैध उत्खनन से जु...