Skip to main content

Posts

Showing posts from September, 2024

ग्वालियर हाईकोर्ट ने सुनाया फैसला:भिंड के वनखंडेश्वर महादेव मंदिर के पुजारी की नियुक्त अब नए सिरे से होगी

भिंड शहर के प्रसिद्ध प्राचीन वनखंडेश्वर महादेव मंदिर के पुजारियों की नियुक्ति नये सिरे से होगी। यह आदेश ग्वालियर हाईकोर्ट की खंडपीठ न्यायाधीश आनंद पाठक ने सुनाया है। मंदिर के पुजारियों का कोई रिकार्ड न होने पर उनकी नियुक्तियों को शून्य मानकर नवीन पुजारी की नियुक्ति मप्र सरकार के कानून के अनुसार करने का आदेश पारित किया है। याचिकाकर्ता की तरफ से उच्च न्यायालय में पैरवी एडवोकेट अभिषेक सिंह भदौरिया ने द्वारा की गई थी। गौरतलब है कि वंश परंपरा के इस मंदिर के पुजारी पद पर याचिकाकर्ता अनुराग मिश्रा के पूर्वज पीढ़ी दर पीढ़ी पुजारी रहे हैं। उन्होंने ही वर्तमान में मंदिर पर अपने को पुजारी बताने वाले वीरेंद्र कुमार उर्फ गुड्डू और राजकुमार शर्मा उर्फ राजू के खिलाफ सर्वप्रथम कलेक्टर न्यायालय में 2008/9 में अपील की थी। तत्कालीन कलेक्टर ने आदेश पारित किया था कि उक्त नियुक्तियों का रिकार्ड न मिलने पर एसडीएम भिंड को एफआइआर कराने के निर्देश देते हुए नवीन पुजारी नियुक्ति प्रक्रिया कानून के अनुसार करने का निर्देश दिया गया था। आदेश के खिलाफ अपर आयुक्त चंबल संभाग मुरैना में प्रतिवादी ने निगरानी प्रकरण लगाया ...

आदिवासी गर्ल्स हॉस्टल में बच्चियों की तबीयत बिगड़ी:आजाक मंत्री के गृहक्षेत्र का मामला, AC बोलीं- घबराहट की शिकायत, 7 एडमिट

खंडवा के आदिवासी गर्ल्स हॉस्टल में रविवार रात अचानक छात्राओं की तबीयत बिगड़ गई। सूचना मिलने पर आजाक विभाग के अफसर व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। बच्चियों का हेल्थ चेकअप किया गया। 7 बच्चियों को घबराहट की शिकायत थी, जिन्हें इलाज के लिए खंडवा भेजा गया हैं। मामला आजाक मंत्री विजय शाह की गृह विधानसभा के ग्राम रजूर स्थित हॉस्टल का हैं। विभाग की असिस्टेंट कमिश्नर आशा चौहान का कहना है कि, बच्चियों का स्वास्थ्य बिगड़ने की जानकारी मिली थी। बीएमओ के साथ हॉस्टल पहुंचे हैं। भोजन-पानी में कोई समस्या नहीं हैं। लेकिन बच्चियों को घबराहट की शिकायत हाे रही थी। 7 बच्चियों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा है। हालांकि, उन सभी बच्चियों की हालत स्थिर हैं। source https://www.bhaskar.com/local/mp/khandwa/news/the-health-of-the-girls-deteriorated-in-the-tribal-girls-hostel-133722555.html

IES पब्लिक स्कूल में सीबीएसई क्लस्टर बास्केटबाल मैच:अंडर-19 और अंडर-17 वर्ग के कई रोमांचक मैच खेले गए

आईईएस पब्लिक स्कूल भोपाल में मेगा सीबीएसई क्लस्टर बास्केटबाल प्रतियोगिता 2024 का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश के लगभग 100 सीबीएसई स्कूलों से 800 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में अंडर-19 और अंडर-17 वर्ग के कई रोमांचक मैच खेले गए। अंडर-19 के लीग मैचों में बाल भवन स्कूल, भोपाल ने क्राइस्ट मेमोरियल, भोपाल को 16-0 से हराया। आईबीएस ग्लोबल एकेडमी, उज्जैन ने सागर पब्लिक स्कूल भोपाल को 30-12 से, जबकि सेंट जोसेफ अरेरा भोपाल ने केके शिक्षा निकेतन शहडोल को 36-28 से मात दी। लिटिल एंजेल एचआर सेकेंडरी स्कूल, ग्वालियर ने क्रेयॉन इंटर स्कूल, गाडरवाड़ा को 43-10 से हराया और आर्मी पब्लिक स्कूल महू ने उन्नति अकादमी, बड़नगर को 44-13 से पराजित किया। अंडर-17 वर्ग में, क्राइस्ट स्कूल गुना ने डीपीएस कोलार हुज़ूर को 28-23 से हराया। वैसल्या स्कूल, विदिशा ने वंदना कॉन्वेंट स्कूल, गुना को 28-25 से, जबकि राम शांति स्कूल, छिंदवाड़ा ने सागर पब्लिक स्कूल, रोहित नगर को 15-02 से मात दी। source https://www.bhaskar.com/local/mp/bhopal/news/cbse-cluster-basketball-match-at-ies-public-sch...

100 साल पैदा होती है एक लता मंगेशकर:इंदौर आए संगीतकार उत्तमसिंह बोले-लता मंगेशकर के पीछे उनकी तपस्या, लर्निंग और मेहनत

किसी ने भारत से कहा था कि आपके यहां 100 साल में सिर्फ एक ही लता मंगेशकर है। हमारे यहां तो रोज लता मंगेशकर पैदा होती है। इस पर जवाब मिला कि अच्छी बात है और पैदा कीजिए, लेकिन हिन्दुस्तान जैसी एक लता मंगेशकर तो पैदा कर के दिखाइए। यह बात लता मंगेशकर अलंकरण समारोह में शामिल होने आए संगीतकार उत्तम सिंह ने मीडिया से कही। उन्होंने कहा कि नौशाद जी ने एक-एक गाने के लिए 40-40 दिनों तक रिहर्सल की। आज म्यूजिक डायरेक्टर वहीं गाना सीख कर वहीं सब कुछ कर देते हैं। जैसा गाया वैसा ही फाइनल हो जाता है। अभी जो कंपनियां बना रही हैं वह अरब पति हो रही है लेकिन जो सिंगर है उनका भविष्य दो-तीन साल ही रहता है। फिर वे डिप्रेशन में चले जाते हैं। 100 साल में एक ही लता मंगेशकर बनने के पीछे उनकी तपस्या है, लर्निंग है और मेहनत है। उन्होंने कहा कि पहले गुरु कुल हुआ करता था। माता-पिता अपने बच्चों को वहां छोड़ देते थे। यह रामायण के समय से चल रहा है। बच्चा कम से कम 17-18 साल वहां पढ़ता था। वह समझदार हो जाता था। उसके अंदर एक विद्या चली जाती थी। आज का गुरु कुल पैसा कमाना है। इन दिनों बच्चों और युवाओं के जो टीवी पर कार्यक्रम है...

नेशनल हाईवे पर हादसा:कार और बाइक की भिड़ंत में 4 घायल, बाइक सवार पति-पत्नी गंभीर हालत में उज्जैन रेफर

आगर मालवा में नेशनल हाईवे के सुसनेर मार्ग पर गुरुवार देर रात ग्राम निपानिया बैजनाथ के पास एक कार और बाइक की जबरदस्त भिड़ंत हो गई। इस घटना में चार लोग घायल हो गए। जिनमें से 2 गंभीर घायलों को उज्जैन रेफर किया गया है। जिला हॉस्पिटल आगर स्थित पुलिस चौकी प्रभारी एसआई आर एल पवार ने बताया कि हादसे में बाइक सवार सलोनी पति राहुल भिलाला और राहुल पिता पर्वत भिलाला निवासी उज्जैन और कार सवार शिव पिता राधेश्याम मालवीय और कृष्णा पिता हुकुमचंद सांवले निवासी इंदौर घायल हुए हैं। चारों घायलों का जिला हॉस्पिटल आगर में उपचार किया गया, इसके बाद बाइक सवार पति-पत्नी को प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर अवस्था में उज्जैन रेफर किया गया है। कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है। source https://www.bhaskar.com/local/mp/agar-malwa/news/4-injured-in-collision-between-car-and-bike-bike-riding-husband-and-wife-referred-to-ujjain-in-critical-condition-133706716.html

मृत कर्मचारी के परिवार को 30 लाख की आर्थिक सहायता:सीवरेज कार्य के दौरान सड़क धंसने में दबने से हो गई थी मौत

राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग अध्यक्ष एम वेंकटेशन व राज्य सफाई कर्मचारी आयोग अध्यक्ष प्रताप करोसिया ने बुधवार को रतलाम आए। जिला प्रशासन के साथ बैठक की। पिछले दिनो सीवरेज कार्य के मेंटेनेंस में सड़क धसने से मृत कर्मचारी के घर जाकर श्रद्धासुमन अर्पित किए। साथ परिजनों को 30 लाख की मुआवजा राशि स्वीकृति पत्र सौंपा। इसके पहले उन्होंने कलेक्ट्रेट में जिला प्रशासन की बैठक लेकर कहा कि सफाई कर्मचारियों को शासन के निर्देशानुसार समस्त लाभ एवं सुविधाएं मिलना चाहिए। ड्रेनेज एवं सीवर लाइन में काम के दौरान आवश्यक सुरक्षा उपकरणों हो इस बात का ध्यान रखा जाए। विगत दिनों सीवर लाइन में कार्य के दौरान हुई सफाई कर्मचारी की मृत्यु के मामले में गंभीरता से समीक्षा करते हुए आयोग अध्यक्ष वेंकटेशन द्वारा निर्देशित किया गया कि इस प्रकार की घटना की पुनरावृत्ति भविष्य में नहीं हो यह ध्यान रखा जाए। ड्रेनेज, सीवर लाइन एवं जोखिम भरे कार्य में सफाई कर्मचारी को आवश्यक मशीन उपकरणों के साथ ही तैनात किया जाए। निगम आयुक्त हिमांशु भट्ट ने बताया कि विगत दिनों की घटना में मृत कर्मचारी के परिवार को निगम द्वारा 30 लाख रुपए की आर्थिक...

इंदौर में कई बेसमेंट सील:पार्किंग के स्थान पर कमर्शियल एक्टिविटी की जा रही थी संचालित, बाहर वाहनों से ट्रैफिक हो रहा बाधित

इंदौर में जिला प्रशासन और नगर निगम की टीम ने मंगलवार को फिर कई बिल्डिंग के बेसमेंट को सील किया। यहां पार्किंग के स्थान पर व्यवसायिक गति‌विधियां संचालित की जा रही थी। टीम ने स्कीम 54 PU4 में प्लॉट नं. 4 पर स्थित "पिज्जा डॉन" और प्लॉट नं. 6, 7, 8 पर स्थित "पाल नोटरी" सहित कुल 4 बेसमेंट में संचालित दुकानों को सील किया है। इन भवनों में निर्धारित पार्किंग स्थान पर दुकानों का संचालन किया जा रहा था। स्कीम 140 मेन रोड पर बेसमेंट में संचालित "SGN टायर" की दुकान को सील किया गया। इस दुकान का संचालन भी अनुमति के विपरीत बेसमेंट में किया जा रहा था। ऐसे ही अन्नपूर्णा मेन रोड पर बेसमेंट में संचालित "फायरफॉक्स साइकिल" की दुकान और "चन्दन TVS" द्वारा संचालित वर्कशॉप को सील किया गया। वैशाली नगर मुख्य मार्ग पर स्थित 2 दुकानों को नगर निगम और प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा सील किया गया। ये दुकानें/क्लिनिक बेसमेंट में संचालित हो रही थी। ऐसे ही 198 कालानी नगर, 621 कालानी नगर और 9 कालानी नगर के भवनों पर भी अवैध निर्माण होने के कारण सीलिंग की कार्रवाई की गई। इन भव...

सकल तारण तरण दिगम्बर जैन मंदिर भोजपुर में "क्षमावाणी महोत्सव":समाज की एक कोर कमेटी का हुआ गठन, परम संरक्षक,अध्यक्ष सहित अन्य की घोषणा

रविवार को भोजपुर में श्री ता. त. दिगंबर जैन महानगर समिति द्वारा आयोजित भव्य कार्यक्रम में सकल तारण समाज के सदस्यों ने भाग लिया। इस अवसर पर विधायक सुरेंद्र पटवा और मेयर मालती राय ने समाज के उत्तम क्षमा की चर्चा की। इस मौके पर समाज की एक कोर कमेटी का गठन किया गया, जिसमें प्रमुख पदाधिकारियों के नाम की घोषणा की गई। परम संरक्षक, संरक्षक और अन्य कार्यकारिणी सदस्यों की सूची भी साझा की गई। सकल तारण समाज कमेटी का गठन परम संरक्षक- श्रीमंत सवाई सेठ इमरत लाल, सवाई सेठ आनंद तारण, मोती लाल (पटेल नगर), सवाई सेठ केशव चंद एडवोकेट, पं. सुरेश चंद (पंचशील नगर), सेठ आजाद कुमार(हर्षवर्धन नगर), सेठ कमलेश कुमार जैन (अशोका गार्डन), पं.अशोक कुमार जैन (कुण्डा बाले), राजेंद्र कुमार समैया (मंडीदीप), नेमी चंद जैन (मंडीदीप), डॉ. अखिलेश जैन संरक्षक- सवाई सेठ रमेश तारण (ओप्टिकल), वीरेंद्र कुमार जैन (राहतगढ़), देवेंद्र कुमार जैन (दानिश नगर), संतोष कुमार जैन (देहगांव वाले), नवीन कुमार जैन (ओलिजा वाले), उमाकांत तारण, संजय जैन (श्री राम कालोनी), सुभाष चंद जैन (बांधा वाले), राजेश जैन एडवोकेट (दिल्ली वाले) अध्यक्ष- सवाई सेठ...

पड़ोसियों के झगड़े में महिला घायल:झगड़ रही थीं दो पड़ोसन, मामला शांत कराने पहुंची महिला पर किया चाकू से किया हमला

ग्वालियर में पड़ोसनों में हो रहे विवाद को शांत कराने पहुंची महिला पर ही झगड़ रही दोनों पड़ोसन ने हमला कर दिया। एक ने लात घूसे मारे तो दूसरी ने चाकू चला दिया। हाथ पर चाकू लगने से महिला घायल हो गई है। घटना उपनगर ग्वालियर के सेवा नगर पार्क के पास की है। घायल महिला को तत्काल हॉस्पिटल में भर्ती कराया है। महिला के हाथ में सात टांके लगे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल हमलावर महिलाएं वहां से भाग निकली हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। शहर के ग्वालियर थाना क्षेत्र स्थित सेवा नगर पार्क के पास निवासी सुषमा पत्नी मलखान सिंह मिर्धा एक गृहिणी हैं। जिस मकान में सुषमा रहती है उसी मकान में बबली कुशवाह व रूपेश रजक भी किराए पर रहती हैं। सोमवार को बच्चों के विवाद में बबली और रूपेश के बीच विवाद हो रहा था। कुछ ही देर में मुंहबाद दोनों के बीच मारपीट में बदल गया। यह देखकर सुषमा ने सोचा कि उनके बीच में जाकर बीच-बचाव कर आए। वह दोनों को समझाने के लिए वहां पहुंची थी, लेकिन उसका समझाना बबली और रुपेश को नागवार गुजरा। बबली का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच ...

केंद्रीय मंत्री ने किया महिलाओं का सम्मान:विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने वाले 52 मातृशक्तियों व बालिकाओं का केंद्रीय राज्य मंत्री ठाकुर ने नवाजा

इंदौर की प्रतिष्ठित हस्तियों और उभरती प्रतिभाओं को सम्मानित करने के उद्देश्य से ह्यूमैनिज्म सेवा संस्कार चैरिटी ऑर्गनाइजेशन द्वारा ड्रीम वर्ल्ड रिसॉर्ट में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस समारोह में महिला एवं बाल विकास केंद्रीय राज्य मंत्री सविता ठाकुर ने इंदौर के 52 विशिष्ट और अद्वितीय व्यक्तित्वों को सम्मानित किया। इन सभी प्रतिभाओं ने अपने-अपने क्षेत्रों में असाधारण कार्य करके न केवल इंदौर का, बल्कि पूरे देश का नाम रोशन किया है। समारोह की विशेषता यह रही कि इसमें संगम नगर योग वृक्ष महिलाओं द्वारा वंदे मातरम् गीत पर मनमोहक योग प्रदर्शन किया गया, जिसने पूरे कार्यक्रम में देशभक्ति और भारतीय संस्कृति की अद्वितीय छटा बिखेरी। इन्हें किया सम्मानित मीडिया प्रभारी होलास सोनी ने बताया कि इस सम्मान समारोह में ओडिशी नृत्यांगना अनुषा जैन का सम्मान किया। उन्होंने अपने नृत्य कौशल से नई ऊंचाइयों को छुआ है। वहीं, आस्था जैन को समाजसेवा की पहल ‘रोटी बैंक एटीएम’ ने अनगिनत जरूरतमंदों को भोजन उपलब्ध कराने में अहम भूमिका निभाई है, उनका सम्मान किया। मात्र 11 वर्ष की आयु में काव्या जैन ने कथक नृत्य में गहन ...

कल नो कार डे पर महापौर की अपील:स्वच्छता के साथ ही ट्रैफिक सुधार में भी इंदौर देश में नंबर वन बने

22 सितंबर को “नो कार डे” का आयोजन होगा। महापौर पुष्यप्रिय भार्गव ने इंदौर की जनता से अपील की है कि, “अब हम स्वच्छता के साथ ही ट्रैफिक सुधार में भी इंदौर को देश का नंबर वन शहर बनाएं। पिछले साल नो कार डे के दिन 12 फीसदी कारें कम निकलीं, हमने 80,000 लीटर ईंधन बचाया, 18 फीसदी वायु प्रदूषण कम हुआ और सल्फर मोनोऑक्साइड गैस का उत्सर्जन 5.5 फीसदी कम हुआ।” भार्गव ने शहर के नागरिकों से निवेदन किया है, “पिछले वर्ष की इस सफलता को ध्यान में रखते हुए नो कार डे में जरूर भाग लें और अपनी कार की बजाय सायकल, ई-रिक्शा, आई-बस, माय बाइक या किसी भी सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल करें। इससे हमारे शहर को स्वच्छ और स्वस्थ बनाए रखने में मदद मिलेगी और हम इंदौर को पर्यावरण सुधार और ट्रैफिक मैनेजमेंट के एक सफल मॉडल के रूप में पेश कर सकेंगे।” क्लीन एयर कैटलिस्ट के एक अध्ययन के मुताबिक इंदौर में 70 फीसदी वायु प्रदूषण सड़कों पर चलने वाले वाहनों और उनसे उड़ने वाली धूल के कारण होता है। मार्च 2023 में मध्यप्रदेश विधानसभा में पूछे गए एक प्रश्न के उत्तर में परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने बताया कि 31 जनवरी 2023 को इंदौर म...

हत्या के आरोपी दो सगे भाइयों पर के इनाम:एक व्यक्ति का कत्ल करके भागे दोनों भाइयों पर पांच-पांच हजार रुपए का इनाम घोषित

मुरैना पुलिस ने दो आरोपियों पर पांच-पांच हजार रुपए का है नाम घोषित किया है। दोनों आरोपी सगे भाई हैं तथा दोनों पर एक व्यक्ति की हत्या करने का अपराध दर्ज है। मुरैना पुलिस को इनकी सरगर्मी से तलाश है। बता दें कि, आरोपी प्रदीप सिंह पुत्र छोटे सिंह तोमर, उम्र 26 वर्ष, निवासी ग्राम हर जीवन का पुरा, मौजा बरेह, पुलिस थाना अंबाह का रहने वाला है। दूसरा आरोपी अमरदीप सिंह उर्फ लला, पुत्र छोटे सिंह तोमर, उम्र 24 वर्ष, निवासी हर जीवन का पुरा शामिल है। दोनों अपराधी रिश्ते में सगे भाई हैं। दोनों पर एक सी धाराओं में मामला पंजीबद्ध किया गया है। दोनों के ऊपर बरेह गांव निवासी एक व्यक्ति की हत्या करने का आरोप है। दोनों भाई पिछले एक माह से फरार चल रहे हैं। काफी कोशिशों के बावजूद पुलिस उनको नहीं पड़ सकी है। पुलिस अधीक्षक समीर सौरभ ने दोनों आरोपियों पर पांच-पांच हजार रुपए का इनाम घोषित कर दिया है। पुलिस ने अपने सूचना पत्र में स्पष्ट किया है कि जो भी व्यक्ति इनका पता बताएगा उसको यह राशि दी जाएगी। ------ source https://www.bhaskar.com/local/mp/morena/news/reward-on-two-brothers-accused-of-murder-133675073.html...

आपस में टकराई बाइक ,एक की मौत:माचागोरा के पास हुआ हादसा, गंगा पूजन से लौट रहा था परिवार

माचागोरा में दो बाइकों की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई और तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद परिजनों का रोकर बुरा हाल है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक खिरेटी चौरई निवासी 44 वर्षीय रामशरण अपने भतीजे के साथ कुंडीपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम बौहनाखैरी में एक गंगापूजन कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। वापस जाते समय माचागोरा के पास उनकी बाइक एक अन्य मोटरसाइकिल से टकरा गई। इस हादसे में रामशरण और उनके भतीजे सहित दूसरे वाहन में सवार दो अन्य युवक घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन रामशरण ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा लिया है और मामले की जांच कर रही है। तेज गति से भाग रही थी बाइक पुलिस के मुताबिक बाइक तेज गति से भाग रही थी जिसके कारण है हादसा हुआ। हादसे के बाद तत्काल घायलों को अस्पताल में भरती कराया गया जहां एक की मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने उचित कार्रवाई की मांग की। source https://www.bhaskar.com/local/mp/chhindwara/news/bikes-collided-one-dead-133669754.html

थलसेना कैंप में नर्मदापुरम की बेटी की ऑल-इंडिया सेकंड रैंक:फायरिंग कॉम्पटीशन में हासिल की रैंक

दिल्ली में आयोजित ऑल इंडिया थल सेना कैंप में नर्मदापुरम के ग्राम तालनगरी की कुमकुम दुबे ने फायरिंग प्रतियोगिता में ऑल इंडिया स्तर पर सेकंड स्थान हासिल किया है। ऑल इंडिया पंजाब/हरियाणा डायरेक्ट्रेट ने फायरिंग कॉम्पिटिशन में प्रथम स्थान हासिल किया है। वहीं एमपी/सीजी डायरेक्ट्रेट को सेकेंड और उत्तरप्रदेश डायरेक्ट्रेट को तृतीय स्थान मिला। दिल्ली में 2 सितंबर से 12 सितंबर तक आयोजित ऑल इंडिया थल सैनिक कैंप में नर्मदापुरम के तालनगरी की रहने वाली कुमकुम दुबे का चयन फायरिंग कंपटीशन के लिए हुआ था। कैंप में पूरे भारत से लगभग 1550 एनसीसी कैडेट्स शामिल हुए थे। सभी कैडेट्स ने नेशनल लेवल पर अलग-अलग कॉम्पटीशन फायरिंग, ऑप्टिकल, मेपरीडिंग, हेल्थ एंड हाइजीन सहित अन्य कॉम्पटीशन में प्रदर्शन किया। नर्मदापुरम जिले के 13 एमपी बटालियन के 06 एनसीसी कैडेट्स का चयन ऑल इंडिया थल सैनिक कैंप के लिए हुआ था। जिसमें नर्मदापुरम जिले के छोटे से गाँव तालनगरी से कुमकुम दुबे भी शामिल हुई थी। source https://www.bhaskar.com/local/mp/narmadapuram/news/narmadapurams-daughter-gets-all-india-second-rank-in-army-camp-133669721....

राजगढ़ महल से सटे दर्जनों मकानों पर जड़े गए ताले:एक्शन में प्रशासन, कलेक्टर ने सुरक्षात्मक निर्देश जारी किया

प्रशासन ने मंगलवार देर रात से बुधवार सुबह के बीच राजगढ़ महल के आस-पास से अतिक्रमण हटाया है। महल के सामने और दाहिनी ओर के ऊपरी हिस्से पर अतिक्रमण कर बनाए गए आधा दर्जन से अधिक मकानों को खाली करवा कर सरकारी ताले जड़ दिए है। वहीं, राजगढ़ महल की दाहिनी ओर जड़ से सट कर बने लगभग दो दर्जन अधिक मकानों को खाली करने के नोटिस भी जारी किए गए है। गौरतलब है कि दैनिक भास्कर डिजिटल ने मंगलवार को राजगढ़ पैलेस के आसपास हादसे होने की संभावना जताते हुए खबर की थी। जिसके बाद प्रशासन ने एक्शन लिया है। कलेक्टर संदीप माकिन ने पुरानी इमारतों और जर्जर इमारतों के आसपास बने मकानों को लेकर पुलिस और अधीनस्थ अमले को नागरिकों की सुरक्षा संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर ठोस कदम उठाने को कहा है। source https://www.bhaskar.com/local/mp/datia/news/locks-were-put-on-dozens-of-houses-adjoining-rajgarh-palace-133664479.html

पारले कंपनी के कर्मचारियों के साथ लूट:बंदूकधारी बदमाशों ने कार रोककर 32 हजार रुपए लूटे

मुरैना के मिरघान क्षेत्र में एक व्यापारी के कुछ कर्मचारियों के साथ बंदूक धारी पांच बदमाशों ने मारपीट कर दी। उसके बाद उनके कब्जे से 32000 रुपए छुड़ा लिए। इस घटना के बाद लुटे पिटे कर्मचारी मुरैना की कोतवाली थाने पहुंचे वहां से उनसे यह कहकर वापस कर दिया गया कि मामला दिमनी थाने का है। उसके बाद वे लोग दिमनीi थाने पहुंचे। वहां जाकर अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कराया। यह घटना मंगलवार देर रात की है। बता दें कि, मुरैना शहर के पारले बिस्किट के डिस्ट्रीब्यूटर कामेश अग्रवाल निवासी नैनागढ़ रोड के कर्मचारी जिनके नाम शैलेंद्र उमरिया, संदीप माहोर तथा भोला खड़ियाहार कस्बे में माल बेचने गए थे। वहां से लौटते समय रात हो गई थी। रास्ते मिरघान तथा सेरेमती नगर के बीच बंदूकधारी पांच बदमाशों ने उनकी कार को रोक लिया। उन्होंने उनके ड्राइवर के साथ मारपीट की तथा उसके बाद उनके पास माल बेच कर रखे 32000 हजार रुपए लूट लिए। उसके बाद वह वहां से कोतवाली थाने आए जहां से उनको दिमनी थाने के लिए भेज दिया गया। source https://www.bhaskar.com/local/mp/morena/news/parle-company-employees-robbed-133659448.html

व्यवसायी को ठगों ने लगाई 11 लाख की चपत:कंपनी से 12 प्रतिशत मुनाफा दिलवाने का दिया था झांसा, डायरेक्टर सहित पांच पर केस दर्ज

ग्वालियर पुलिस ने व्यवसायी की शिकायत पर एक कंपनी के मैनेजर सहित पांच लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। ठगों ने व्यवसायी कंपनी में पैसा इन्वेस्ट करने पर 12 प्रतिशत का लाभ दिलवाने का झांसा दिया था। समय पूरा होने पर जब व्यवसायी कंपनी के ऑफिस पहुंचा तो मालूम चला कि ठग वह पहले ही सब कुछ समेटकर फरार हो गए हैं, ठगी का अहसास होते ही पीड़ित थाने शिकायत करने पहुंचा लेकिन पुलिस ने उसकी वहां कोई सुनवाई नहीं की तो पीड़ित ने न्यायालय की शरण ली। न्यायालय ने पीड़ित द्वारा पेश किए गए सबूतों के आधार पर पुलिस को मामले में मामला दर्ज करने के निर्देश जारी किए थे। न्यायालय के आदेश के बाद पुलिस ने मामला दर्ज ठगों की तलाश शुरू कर दी है। यह है पूरा मामला ग्वालियर थाना क्षेत्र के तुलसी बिहार निवासी रामबाबू अग्रवाल, रानी अग्रवाल और गुंजन अग्रवाल ने शिकायत की है कि वर्ष 2014 में उनके पास अशोक कुमार गुप्ता आए थे और बतया कि वह रिलायबल मल्टी मैनेजेरियल सर्विसेज लिमिटेड में काम करते हैं और उनकी कंपनी में वह इन्वेस्ट करते हैं तो कंपनी उन्हें 12 प्रतिशत का लाभ देगी। साथ ही उन्होंने कंपनी के डायरेक्टर व मैने...

अस्पताल में शराब पीते मिले जूनियर डॉक्टर:एएसआई से कहा- कैंपस हमारा है, चले जाओ, इंस्पेक्टर से बोले- वारंट लाए हो…

खंडवा के जिला अस्पताल परिसर में रात 3 बजे के करीब जूनियर डॉक्टर्स ने हंगामा कर दिया। वे लोग पोस्टमार्टम रूम के सामने स्थित अपार्टमेंट के ग्राउंड फ्लोर पर बीयर पार्टी कर रहे थे। तभी रात्रि गश्त कर रही पुलिस मौके पर पहुंच गई। एएसआई ने फटकारा तो डॉक्टर गिरी बताने लगे। एएसआई की सूचना पर इंस्पेक्टर को जिला अस्पताल भेजा गया। जिसके बाद मामला शांत हुआ। घटना रविवार-सोमवार की दरमियानी रात 3 बजे की है। पूरे घटनाक्रम का एक वीडियो भी सामने आया है। थाना मोघट रोड से एएसआई अनिल शुक्ला रात्रि गश्त पर थे। वैसे ही कलकत्ता की घटना पर जिला अस्पताल को लेकर पुलिस अलर्ट है। गश्त के दौरान पुलिस वाहन जिला अस्पताल पहुंचा तो यहां नजारा कुछ ओर ही था। करीब 6 युवक बैठकर बीयर पी रहे थे। एएसआई शुक्ला ने उन्हें समझाया तो नशे में जूनियर डॉक्टरों ने शुक्ला से अभद्र व्यवहार किया। उल्टा चोर कोतवाल को डांटे, ठीक उसी तरह की कहानी थीं। हालात को भांप एएसआई ने पुलिस कंट्रोल रूम काे सूचना दी। जहां से इंस्पेक्टर संजय पाठक को जिला अस्पताल भेजा गया। नशे में धूत जूनियर डाॅक्टर ने पाठक से कहा कि आप वारंट लाए है तो ही भीतर घुसे वरना य...

इंदौर की बेस्ट पीअर्स आईटी कंपनी में गणेशोत्सव:छप्पन भोग अर्पित किए, कई तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए

" बेस्ट पीअर्स " आईटी कंपनी में हर वर्ष की तरह गणेशोत्सव मनाया जा रहा है। संस्था के निदेशक मुकेश पटेल , दीपक गुप्ता एवं अंकुश कटारिया के मार्गदर्शन में धूमधाम से 10 दिनी गणेश उत्सव मनाया गया। बप्पा के पूजन में " बेस्ट पीअर्स " परिवार शामिल हुआ। भगवान गणेश के स्थापना स्थल को रंगबिरंगी रोशनी से सजाया गया है। सोमवार 16 सितंबर को भगवान श्री सिद्धिविनायक को 56 भोग एवं महाप्रसाद अर्पित किया गया। श्रद्धालुओं द्वारा प्रतिदिन सुबह-शाम आरती और प्रसाद वितरण तथा अमेजिंग एक्टिविटीज की गई। source https://www.bhaskar.com/local/mp/indore/news/ganeshotsav-in-indores-best-peers-it-company-133653884.html

LIC के अफसर को 40 हजार का लगाया चूना:एप डाउनलोड करा कर दिया वारदात को अंजाम, हजीरा में FIR

ग्वालियर में एलआईसी अफसर की पत्नी के खाते से ट्रांासफर किए गए पंद्रह हजार रुपए में से पांच हजार रुपए फंसने की शिकायत करने पर खाते से चालीस हजार रुपए की ठगी हो गई। घटना हजीरा थाना क्षेत्र के 150 प्रगति नगर बिरला नगर की है। ठगी का पता चलते ही पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की, लेकिन पुलिस ने सुनवाई नहीं की, तो उन्होंने सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत की, जिसके बाद पुलिस ने ठगी का मामला दर्ज कर लिया है। हजीरा थाना क्षेत्र के प्रगति नगर बिरला नगर निवासी लक्ष्मीनारायण पुत्र किशोरी लाल आर्य एलआईसी कंपनी में हायर ग्रिड असिस्टेंट अधिकारी हैं। वर्ष 2023 में उन्होंने दिल्ली से पंद्रह हजार रुपए का सामान मंगवाया था, जिसमें से दस हजार रुपए का सामान तो आ गया, लेकिन पांच हजार रुपए का सामान नहीं आया तो लक्ष्मीनारायण ने इसकी शिकायत बैंक व अन्य संबंधित स्थानों पर की थी। लेकिन इसका कोई निराकरण नहीं हुआ। इसी बीच उनके मोबाइल पर कॉल आया। कॉल करने वाले ने उनसे शिकायत की जानकारी ली और इसके बाद उनके मोबाइल पर कॉल आया। कॉल करने वाले ने उनसे शिकायत की जानकारी ली। इसके बाद कुछ एप डाउनलोड़ कराने को कहा और इसके बाद बैंक की साइ...

डॉक्टर के साथ हुई मारपीट का विरोध:दशोरा समाज ने टीआई को सौंपा ज्ञापन, दोषियों पर कार्रवाई की मांग

खंडवा शहर में रहने वाले सामाजिक कार्यकर्ता सेवानिवृत्त डॉक्टर सुंदरलाल गुप्ता के साथ हुई मारपीट के विरोध में दशोरा समाज ने सिटी कोतवाली थाने पहुंचकर टीआई को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के जरिए मारपीट करने वाले दोषियों पर कार्रवाई की मांग की गई। दशोरा समाज नगर मंडल के सदस्यों ने बताया कि सेवानिवृत्त चिकित्सक एवं समाज सेवा के क्षेत्र में अग्रणीय रहने वाले डॉ. सुंदरलाल गुप्ता के साथ पिछले दिनों कुछ विधर्मियों ने मारपीट की। 80 वर्ष के होने के बाद भी सुंदरलाल अपने क्लिनिक पर समाज सेवार्थ के लिए चिकित्सा सेवाएं निरंतर जारी रखते हुए समाज हित में अपना योगदान दे रहे हैं। ऐसे में उन्हें साथ हुई मारपीट से दशोरा समाज में नाराजगी है। इसके विरोध में दशोरा समाज नगर मंडल ने बड़वानी थाना कोतवाली पहुंचकर एसपी और थाना प्रभारी को दोषियों के विरुद्ध कठोर से कठोर कार्रवाई किए जाने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के समय समाज के वरिष्ठजन और दशोरा मंडल कार्यकारिणी के सदस्य उपस्थित रहे। source https://www.bhaskar.com/local/mp/barwani/news/protest-against-assault-on-doctor-133648840.html

मालवीय रजक समाज संघ ने डोल ग्यारस पर निकाला विमान:57 साल पुराने पीतल के डोल में भगवान कृष्ण निकले नगर भ्रमण पर,पालकी में गजानन

शनिवार को मालवीय रजक समाज संघ ने डोल ग्यारस के अवसर पर एक भव्य चल समारोह का आयोजन किया। इस मौके पर समाज ने 57 साल पुराना पीतल का डोल लेकर श्री कृष्ण भगवान के नगर भ्रमण का आयोजन किया। समारोह में गजानंद महाराज को पालकी में विराजमान किया गया और समाज के अध्यक्ष नरेश मालवीय ने बताया कि समारोह के मार्ग पर विशेष स्वागत किया गया। महिलाओं ने डोल की पूजा की और चावल से नैवेध अर्पित किया। इस बार के चल समारोह में धर्म ध्वज, बैंड, घोड़े-बग्गी, श्री कृष्ण जी का डोल और श्री गणेश जी की पालकी को आकर्षण का केंद्र बनाया गया। सभी मंचों से सम्मान और पूजन आरती की गई। समारोह में समाज के सदस्य नरेश बिल्लोरे, मुकेश मालवीय, विनोद मालवीय, विष्णु मालवीय, विशाल मालवीय, दीपक, अनमोल, केतन और राहुल मालवीय भी मौजूद रहे। समाज के प्रवक्ता प्रकाश मालवीय ने इस आयोजन की जानकारी दी और सभी उपस्थित लोगों के प्रति आभार प्रकट किया। source https://www.bhaskar.com/local/mp/bhopal/news/malaviya-rajak-samaj-sangh-took-out-a-flight-on-dol-gyaras-133644169.html

पुलिस फोर्स के साथ फ्लैग मार्च पर निकले सतना एसपी:ब्रीफिंग में बोले- ड्यूटी के वक्त अनुशासन का रखें ख्याल, नागौद एसडीओपी भी पहुंचीं गणेश पंडालों में

आने वाले दिनों में पड़ने वाले त्योहारों की तैयारी पुलिस ने भी शुरू कर दी है। शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिहाज से शुक्रवार को सतना पुलिस ने एसपी की अगुवाई में शहर में फ्लैग मार्च किया। सतना एसपी आशुतोष गुप्ता ने शुक्रवार की शाम पुलिस फोर्स के साथ सतना शहर की सड़कों का पैदल भ्रमण किया। सिटी कोतवाली क्षेत्र में निकाले गए इस फ्लैग मार्च के दौरान एसपी खुद को सुरक्षा जैकेट और हेलमेट पहने नजर आए। इस दौरान उन्होंने कई स्थानों पर सर्चिंग भी कराई और सड़क पर अनावश्यक भीड़ बढ़ाने, अतिक्रमण कर दुकानें लगाने तथा मनमानी वाहन खड़े करने वालों को चेतावनी भी दी। पहले हुई ब्रीफिंग फ्लैग मार्च के पहले एसपी आशुतोष गुप्ता ने सिटी कोतवाली कैंपस में पूरे साजो सामान के साथ मौजूद पुलिस कर्मियों को ब्रीफ किया। उन्होंने कहा, पुलिस हर स्थिति से निपटने के लिए सक्षम और तैयार है। आने वाले दिनों में एक के बाद एक त्योहार हैं। अभी गणेश उत्सव चल रहा है और गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन भी होना है, ईद भी है और नवरात्रि-दशहरा ,दीपावली जैसे महत्वपूर्ण त्योहार हैं। सभी त्योहार शांति और सद्भाव के साथ मनाए जाएं। यह पुलिस के लिए...

आधी रात दो स्थानों से चंदन के पेड़ काटे:चाचा नेहरू अस्पताल में पार्किंग कर्मचारी को पिस्टल से धमकाया, MGM के डॉक्टर के सरकारी आवास से भी चंदन चोरी

चंदन चोरों ने बुधवार रात चाचा नेहरू अस्पताल और एमजीएम मेडिकल कॉलेज परिसर में एक डॉक्टर के सरकारी आवास पर धावा बोला। उन्होंने अस्पताल के पार्किंग कर्मचारी को पिस्टल से धमकाया और तीन पेड़ काट लिए। ऐसे ही डॉक्टर के आवास से एक चंदन का पेड़ का प्रमुख हिस्सा काटकर ले गए। वारदात रात 2 बजे बाद हुई। यहां पार्किंग कर्मचारी अनिल पिता तोताराम बलूनी को कुछ आवाज सुनाई दी। तब तक 7-8 बदमाश वहां आ गए। इनमें से एक बदमाश ने उसे हथियार (संभवत: पिस्टल) से धमकाकर चुप रहने को कहा। तब तक अन्य बदमाशों ने तीन पेड़ काट दिए। इस पर अनिल ने शोर मचाया तो बदमाश कटे पेड़ को छोड़ भाग निकले। दूसरी वारदात इसके कुछ देर बाद डॉ. शिखा घनघोरिया के सरकारी आवास में हुई। रात 3 बजे उन्हें भी कुछ आवाज सुनाई दी। इस पर उन्होंने खिड़की से देखा तो 7-8 बदमाश परिसर में पेड़ काट रहे थे। इनके पास हथियार थे। इस पर उन्होंने कंट्रोल रूम पर दो बार फोन लगाया लेकिन नहीं लगा। इस बीच बदमाशों ने पेड़ के बीच का तना काटा। फिर उसके टुकड़े करने के बाद चुराकर भाग गए। सुबह पुलिस दोनों स्थानों पर मौके पर पहुंची और तहकीकात शुरू की। गुरुवार रात संयोगितागंज पुलिस ने...

हरदा पहुंचे मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ​​​​​​​:राहुल के बयान पर जताई आपत्ति, कहा- कोई देश के खिलाफ बोलेगा तो अच्छा नहीं लगेगा

प्रदेश सरकार के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय बुधवार देर शाम हरदा पंहुचे। इस दौरान उन्होंने भाजपा कार्यालय पहुंचकर कार्यकर्ताओं को सदस्यता अभियान को लेकर अपने अपने वार्डो में नए सदस्यों को भाजपा का सदस्य बनाने के टिप्स दिए। वहीं, उन्होंने मीडिया से चर्चा के दौरान कहा कि देश और मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार किसानों, महिलाओं, युवाओं और गरीबों की सरकार है। जो हमेशा इन वर्गों के कल्याण के लिए योजनाएं तैयार करती है। उन्होंने आगे कहा कि मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कल ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा। उन्होंने केंद्रीय कृषि मंत्री से कहा कि यह किसानों की सही मांग है कि सोयाबीन की फसल के दाम बढ़ाए जाए। अब लगभग पांच हजार रुपए प्रति क्विंटल के हिसाब से सोयाबीन की खरीदी प्रदेश सरकार करने जा रही है। राहुल गांधी के बयान पर जताई आपत्ति कैलाश विजयवर्गीय ने कांग्रेस और विपक्ष के नेता राहुल गांधी के अमेरिका दौरे पर दिए बयानों को लेकर कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि कोई व्यक्ति या जनप्रतिनिधि विदेश में देश के खिलाफ बोलेगा तो किसी भी राष्ट्र प्रेमी को अच्छा नही लगेगा...

एसडीएम के साथ महिलाओं ने की झूमा झटकी:जाति प्रमाण पत्र को लेकर समाज के लोग धरने पर बैठे थे, SDOP बोले- आरोपियों पर होगा एक्शन

जिले की भांडेर तहसील में एसडीएम नीरज शर्मा के साथ झूमा झटकी का मामला सामने आया है। मौके पर मौजूद पुलिस ने बीच बचाव कराया और आंदोलनकारियों को शांत किया। पुलिस पूरे मामले को लेकर जांच में जुटी हुई है। घटना का वीडियो मंगलवार देर शाम सामने आया है। भांडेर एसडीओपी का कहना है कि आरोपियों पर कार्रवाई की जा जाएगी। जानकारी के मुताबिक, भांडेर में तहसील के सामने धरने पर बैठे प्रजापति समाज द्वारा उत्पात का मामला सामने आया है। समाज जाति प्रमाण पत्र को लेकर करीब 10 दिन से बिना परमिशन के धरने पर बैठे थे। पुलिस और जिला प्रशासन द्वारा उन्हें लगातार धरना बंद करने की चेतावनी दे रहा था। इस दौरान लोग बिना परमिशन के अवैध कनेक्शन लिए थे। आज (मंगलवार) देर शाम पुलिस और प्रशासन आंदोलनकारियों को समझाने ने पहुंचा। तो इस दौरान दोनो में झड़प हो गई। आंदोलन कारियो में इस दौरान भांडेर एसडीएम नीरज शर्मा से झूमा झटकी कर दी। मौके पर पहुंचे भांडेर एसडीओपी कार्णिक श्रीवास्तव ने बीच बचाव कराया। इस दौरान बिजली कंपनी के अधिकारियों अवैध बिजली कनेक्शन को काटा और टेंट वाला अपना टेंट लेकर चला गया। एसडीओपी कार्णिक श्रीवास्तव का कहन...

राहुल गांधी ने अमेरिका में कहा-RSS की विचारधारा संकुचित:शिवराज का पलटवार-विदेश में देश की छवि खराब करना देशद्रोह जैसा

कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी इन दिनों अमेरिका की यात्रा पर हैं। अमेरिकी टेक्सास में राहुल गांधी ने एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जहां RSS और भाजपा पर हमला बोला। वहीं भारत में बेरोजगारी की परेशानी को बताते हुए चीन की तारीफ की। अब राहुल गांधी के इस बयान पर केंद्रीय कृषि मंत्री सांसद शिवराज सिंह चौहान और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने पलटवार किया है। विदेश में देश की छवि खराब करना, देशद्रोह जैसा शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि राहुल गांधी जी, छोटे मन से कोई बड़ा नहीं होता है। संघ के स्वयंसेवक (RSS) अपना हर एक पल देश को समर्पित कर देश का निर्माण करते हैं। राहुल गांधी कांग्रेस के लगातार तीसरी बार हारने के बाद कुंठित हो गए हैं। राहुल गांधी नेताप्रतिपक्ष है। उन्हें यह पता होना चाहिए कि देश के बाहर, देश की छवि खराब करना, देशद्रोह जैसा अपराध है। राहुल गांधी भारत से नहीं जुड़ पाए केंद्रीय कृषि मंत्री ने आगे कहा कि भारत जोड़ो यात्रा निकालकर भी राहुल गांधी भारत से जुड़ नहीं सके। पीएम नरेंद्र मोदी से सभी प्यार करते हैं। इसलिए वह लगातार तीसरी बार लोगों ने उन पर विश्वास ...

रीवा में एनएसयूआई का विरोध प्रदर्शन:बोले- सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा गहरे काले रंग से पुताई गई, छात्र संगठन ने बताया अपमानजनक

रीवा में एनएसयूआई ने सुभाष चौक स्थित सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा की काले रंग से पुताई को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। जहां नेताजी सुभाष चंद्र बोस की मिलिट्री वाली फोटो को हाथों में लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान छात्र रवि सुमित सिंह ने कहा कि सुभाष चंद्र बोस आजाद हिंद फौज के संस्थापक थे। उन्होंने देश को आजाद करने में अपना खून-पसीना एक कर दिया। उनकी प्रतिमाएं और फोटो हमेशा मिलिट्री कलर में रहती हैं। चाहे वो कोई भी कार्यालय हो। लेकिन दुर्भाग्य है की रीवा में सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा गहरे काले रंग से पुताई गई है। जो बर्दाश्त करने योग्य नहीं है। हम सब इसकी कड़ी निंदा करते हैं। इस तरह का कृत्य करने वाले को सार्वजनिक रूप से माफी मांग लेनी चाहिए। विरोध के दौरान एनएसयूआई जिला उपाध्यक्ष अभीराज बौद्ध,मानवेन्द्र सिंह,जिला सचिव अभिषेक तिवारी ,अजय पटेल, पुष्पेन्द्र पटेल,राजवीर कुशवाहा ,आदित्य साकेत,विजय विश्वकर्मा,करण सेन,भूपेंद्र पटेल, सौरभ, सचिन समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थिति रहे। source https://www.bhaskar.com/local/mp/rewa/news/nsui-protest-in-rewa-133612175.html

रीवा में नदी में डूबे किशोर की लाश मिली:दूसरे दिन चलाया गया सर्चिंग ऑपरेशन ; 3 किलोमीटर दूर बरामद हुआ शव

रीवा के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पटना गांव के महाना नदी में डूबे किशोर की लाश बरामद कर ली गई है। जानकारी के मुताबिक किशोर नहाते वक्त नदी में डूब गया था। 16 वर्षीय किशोर शनिवार को नदी में नहाने गया था। जो नहाने के दौरान नदी की गहराई में लापता हो गया। बताया गया कि लड़के को तैरना नहीं आता था। ग्रामीणों ने घटना की सूचना बैकुंठपुर पुलिस को दी थी। जिसके बाद पुलिस और SDERF की टीम मौके पर पहुंची थी। शनिवार को नदी में वोट के सहारे युवक की काफी देर तक तलाश की गई। लेकिन शव बरामद नहीं हो सका। रात हो जाने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन रोकना पड़ा। रविवार को एक बार फिर सर्चिंग ऑपरेशन चलाया गया। जहां सर्चिंग ऑपरेशन के दौरान प्रीतम साकेत की बॉडी घटना स्थल से 3 किलोमीटर दूर ग्राम फूल पुलिया के पास महाना नदी के किनारे मिली। पुलिस ने युवक के शव को बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। वहीं पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है। source https://www.bhaskar.com/local/mp/rewa/news/the-body-of-a-teenager-who-drowned-in-the-river-was-found-in-rewa-rewa-latest-news-133612038.html

क्षमा धर्म के साथ दसलक्षण पर्व प्रारम्भ:चौक धर्मशाला भोपाल में आर्यिका दृढ़मति के सानिध्य में अभिषेक, शांतिधारा और विधान सम्पन्न

दिगंबर जैन समाज के प्रमुख पर्व पर्युषण की शुरुआत आज से हो गई है। इस पर्व के पहले दिन को उत्तम क्षमा दिवस के रूप में मनाया गया और धर्म के दस लक्षणों की शुरुआत भक्ति भाव से की गई।पंचायत कमेटी ट्रस्ट के अध्यक्ष मनोज जैन और मंत्री मनोज आर एम ने बताया कि 8 से 17 सितंबर तक चलने वाले इस दस दिवसीय पर्व के पहले दिन, भोपाल के सभी जैन मंदिरों में विशेष तैयारी की गई है। भक्तों ने उत्तम क्षमा के दिन भक्ति भाव से पूजा अर्चना, अभिषेक और अन्य धार्मिक कार्यों का आयोजन किया। शहर के सभी जैन मंदिरों में प्रातः काल से ही श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। मंदिरों में विशेष सजावट की गई, जिसमें मनमोहक लाइटों की व्यवस्था भी ट्रस्ट द्वारा की गई। मुख्य कार्यक्रम चौक धर्मशाला में आयोजित किया गया, जहाँ वंदनीय आर्यिका 105 श्री दृढ़ मति माताजी के सानिध्य में अभिषेक, शांतिधारा, पूजन और विधान संगीतमय रूप से सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर समाज की नन्ही बालिकाओं द्वारा तत्वार्थ सूत्र के 10 अध्याय का शुद्ध वाचन किया गया। तत्वार्थ सूत्र, जो हजारों वर्ष पूर्व आचार्य उमा स्वामी द्वारा रचित है, जैन समाज का प्रमुख सूत्र है। बालिकाओं ने ए...

अटेर जनपद की विरगवां रानी पंचायत में चुनाव 11 को:पंचायत में चुनाव वाले दिन रहेगा सार्वजनिक अवकाश, जिला निर्वाचन ने तैयारी की

भिण्ड जिले के अटेर जनपद के वार्ड क्रमांक एक विरगवां रानी पंचायत में वार्ड मेंबर का निर्वाचन की तारीख जिला निर्वाचन की ओर कर दी गई है। यहां वार्ड क्रमांक एक में 11 सितंबर बुधवार को मेंबरों का चुनाव किया जाएगा। इस दौरान पंचायत में सार्वजनिक सरकारी अवकाश घोषित किया गया है। यह जानकारी भिंड कलेक्ट्रेट से मिली है। निर्वाचन अधिकारी स्थानीय निर्वाचन भिण्ड संजीव श्रीवास्तव ने बताया कि मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग का पत्र द्वारा पंचायत के उप निर्वाचन 2024 हेतु निर्वाचन सम्पन्न होना है। संबंधित पंचायत क्षेत्र में एक दिन का सार्वजनिक अवकाश घोषित किये जाने के निर्देश प्राप्त हुये हैं। इसलिए अतः जनपद पंचायत अटेर की ग्राम पंचायत विरगवांरानी के वार्ड नं. 01 में मतदान दिवस दिनांक 11 सितंबर.2024 (बुधवार) को एक दिन का सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाता है। source https://www.bhaskar.com/local/mp/bhind/news/election-in-viragwan-rani-panchayat-of-ater-district-on-11th-133606938.html

कलेक्टर ने प्राइवेट स्कूलों की बुक्स के रेट किए फिक्स:भिंड में कक्षा एक से आठवीं के सिलेबर्स की कीमत 800 से 1200 रुपए

भिंड कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव ने जिले की पेरेंट्स को एक बढ़ी राहत दी है। वहीं निजी स्कूलों के बुक्स के रेट की मनमानी पर भी रोक लगाई है। भिंड कलेक्टर द्वारा प्राइवेट स्कूलों में कक्षा एक से लेकर आठवीं कक्षा तक के किताबों की कीमत निर्धारित की है। भिंड कलेक्टर श्रीवास्तव ने जिले भर में प्राइवेट स्कूलों की पढ़ाई जाने वाली किताबों के दामों के लेकर आने वाली शिकायतों पर जिले के अफसर के साथ बीते 23 अगस्त को बैठक कर मंथन किया था। इस बैठक में जिला पंचायत सीईओ जिला शिक्षा अधिकारी समेत निजी स्कूलों के संचालक गण भी मौजूद रहे थे। ये बैठक कलेक्ट्रेट के सभागार में आयोजित की गई थी। इस दौरान निर्णय लिया था कि प्राइमरी और मिडिल में पढ़ने वाले मासूम छात्रों के बच्चे का बोझ बढ़ा हुआ है, उसे कम किया जाए। स्कूल संचालक निजी लाभ को देखते हुए मासूम बच्चों को तादाद से ज्यादा किताबें खरीदने के लिए विवश करते हैं। ऐसे में अभिभावकों की जेब सीधे तौर पर प्रभावित होती है इस कारण से निजी स्कूलों की मनमानी पर रोक लगाने के लिए सिलेबर्स की कीमत आम व्यक्ति की पहुंच मे होना आवश्यक है। बैठक के भिंड कलेक्टर में सर्वसम्मति से एक...

ट्रेन की चपेट में आकर छात्रा की मौत:हनुमान मंदिर के पास की घटना; घर से कोचिंग के लिए निकली थी छात्रा

ग्वालियर में कोचिंग के लिए जा रही 17 वर्षीय छात्रा ट्रेन की चपेट में आ गई और गंभीर घायल हो गई। घटना विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के हनुमान मंदिर स्थित रेलवे ट्रैक की है। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की तो पता चला कि छात्रा की मौत हो चुकी है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। ग्वालियर में कोसा निवासी नीलेश पुत्री मुुुुकेश बघेल बारहवीं कक्षा की छात्रा है। वह विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र स्थित सिंधिया नगर में मामा नीलेश बघेल के घर पर रह कर पढ़ाई कर रही है। सुबह वह घर से कोचिंग जाने की कहकर निकली थी। रेलवे ट्रैक पार करते समय वह ट्रेन की चपेट में आ गई। हादसे का पता उस समय चला जब यहां से लोग गुजरे तो छात्रा घायल दिखाई दी तो पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की तो पता चला कि उसकी मौत हो चुकी है। छात्रा किस तरह हादसे की शिकार हुई है पुलिस मामले की जांच कर रही है। फिलहाल विश्वविद्यालय थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। साथ ही मर्ग कायम कर लिया है। आकाशीय बिजली गिरने से किसान की मौत ग्वालियर के गिजोर्रा थाना क्षेत्र के हथनौरा ...

मुरैना शहर में 4 घंटे लगातार बिजली कटौती:संधारण कार्य करने के कारण कटोरी करेगी बिजली कंपनी

मुरैना के 11 केव्ही फीडर पर लाइन मेन्टेंनेश एवं पेड़ कटिंग के कार्य किये जाने के कारण 07 सितम्बर को सुबह 10 से दोपहर 02 बजे तक कब्रिस्तान फीडर से संबंधित समस्त उपभोक्ताओं की विद्युत सप्लाई अवरूद्ध रहेगी। जिसमें नाउपुरा, मॉडल स्कूल के पास, कब्रिस्तान रोड़ एवं शिकारपुर रोड़ से संबंधित क्षेत्र की विद्युत सप्लाई अवरूद्ध रहेगी। आवश्यकतानुसार समय घटाया एवं बढ़ाया जा सकता है। source https://www.bhaskar.com/local/mp/morena/news/4-hours-continuous-power-cut-in-morena-city-133601608.html

आठ स्कूल को वापस करने होगें 54,26 करोड़ रुपए:अवैधानिक रूप से बढ़ाई थी फीस, दो लाख का जुर्माना भी लगाया; जिला समिति की बड़ी कार्रवाई

निजी स्कूलों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए जबलपुर जिला प्रशासन ने 8 निजी स्कूलों के खिलाफ ना सिर्फ जुर्माना लगाया बल्कि निर्देश दिए है कि अभिभावकों से अधिक फीस जो वसूली की गई है उसे जल्द से जल्द वापस किया जाए। जबलपुर कलेक्टर के आदेश पर हुई इस कार्रवाई के बाद निजी स्कूलों के होश उड़ गए है। शुरुआती जांच में जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग ने पाया कि शहर के आठ निजी स्कूलों ने 54,26 करोड़ रुपए की अवैधानिक रूप से स्कूल फीस बढ़ाई थी। कलेक्टर दीपक कुमार सक्सेना ने सभी स्कूलों को आदेश देते हुए कहां कि है कि जितनी जल्दी हो उतनी जल्दी बढ़ी हुई फीस जो ली गई है वो वापस किया जाए। कलेक्टर के मुताबिक आने वाले समय में और भी कई स्कूल जांच के घेरे में जो कि अवैधानिक रूप से स्कूल फीस बच्चों के अभिभावकों से वसूल कर रहे थे। समिति ने सभी आठ स्कूलों पर दो-दो लाख का जुर्माना भी लगाया है। मध्यप्रदेश निजी स्कूल ( फीस तथा संबंधित विषयों का विनियमन ) अधिनियम 2017 के तहत गठित जिला स्तरीय समिति ने जांच के उपरांत ये पाया है कि शहर के 8 निजी स्कूलों ने अवैधानिक रूप से फीस में वृद्धि की थी, जिनसे कि अब फीस वसूली की जाए...

रीवा में 6 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश:10 वर्षीय नाबालिग को न्यायालय में पेश किया गया

रीवा में मोबाइल में अश्लील वीडियो देखकर 10 साल के नाबालिग ने 6 साल की बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश की। मामले की शिकायत थाने में दर्ज कराई गई है। पूरा मामला रीवा के गुढ़ थाना क्षेत्र का है। एडिशनल एसपी अनिल सोनकर ने बताया कि बच्ची की मां ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई है कि 6 वर्षीय बच्ची को अकेला पाकर 10 वर्षीय बच्चे ने उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की। पुलिस ने बालक को अभिरक्षा में लेकर उससे पूछताछ की है। बच्चे को बाल सम्प्रेषण गृह में रखा गया था। जिसे आज न्यायालय में पेश किया गया है। इस तरह की ज्यादातर घटनाएं मोबाइल में अश्लील वीडियो देखने से घटित हो रही हैं। जो मोबाइल बच्चों को पढ़ाई के लिए दिया जाता है। उसी मोबाइल के माध्यम से बच्चे कभी-कभी गलत और अश्लील वीडियो देखने की लत के शिकार हो जाते हैं। मां-बाप को बच्चों को मोबाइल फोन देने के बाद थोड़ा ज्यादा सतर्कता बरतनी चाहिए। ताकि इस तरह के मामले निकलकर सामने ना आए। source https://www.bhaskar.com/local/mp/rewa/news/attempt-to-rape-a-6-year-old-girl-in-rewa-rewa-latest-news-rewa-latest-news-133590418.html

मलेरिया व डेंगू से बचाव के लिए फोगिंग:जिला प्रशासन के आदेश पर फोगिंग की शुरुआत

कलेक्टर अंकित अस्थाना के निर्देशन में सीईओ जिला पंचायत डॉ. इच्छित गढ़पाले के मार्गदर्शन में मुरैना जिले की समस्त जनपद पंचायतों में मक्खी, मच्छर निवारण के लिये दवा का छिड़काव किया जा रहा है। निर्देशों के तहत मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत मुरैना श्री महावीर जाटव के कुशल प्रबंधन में ग्राम पंचायत गड़ोरा, मृगपुरा, देवरी, परीक्षा, खबरौली, जेबराखेडा और देवरी में सचिव एवं ग्राम रोजगार सहायकों द्वारा दवा का छिड़काव कर बरसात में होने वाली बीमारियों की रोकथाम कर रहें है। इस कार्य में पंचायतों के सचिव, जीआरएस एवं एडीओ की महत्वपूर्ण भूमिका बनी हुई है। source https://www.bhaskar.com/local/mp/morena/news/fogging-to-prevent-malaria-and-dengue-133586098.html

कलेक्टर ने देर रात सचिव के घर मारा छापा:जमुहां पंचायत सचिव दर्जनोंं डोंगल करते थे यूज, सचिव-सरपंचों की सील, कैश मेमो भी जब्त

भिंड कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव ने देर रात लहार जनपद के जमुहां पंचायत सचिव के घर पर छापा मारा। पंचायत सचिव अपने घर से ही आसपास की 15 पंचायत के डोंगल, सील व कैश मेमो का उपयोग करते हुए पाए गए। छापामारी के बाद भिंड कलेक्टर ने पंचायत सचिव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। भिंड कलेक्टर श्रीवास्तव ने मंगलवार को मिहोना तहसील में जनसुनवाई की। जनसुनवाई के दौरान कलेक्टर के पास एक शिकायत आई जिसमें शिकायतकर्ता द्वारा बताया गया की ग्राम पंचायत जमुआं का सचिव संतोष विश्वकर्मा अपने घर से ही पंचायत के कार्यों का संचालन करता है। उक्त सचिव द्वारा सिर्फ जमुहां में ही नहीं बल्कि दो दर्जन से अधिक पंचायत के सचिवों का स्वयं काम करता है। उक्त सचिव फर्जी बिल तैयार करता फर्जी मेमो पर भुगतान करवाता है साथी उक्त पंचायत का डोंगल भी उपयोग करता है। फर्जी काम दिखाकर हर साल करोड़ों रुपए का शासन को चूना लगा रहा था। उक्त शिकायतकर्ता की शिकायत को भिंड कलेक्टर ने गंभीरता से लिया और लहार के नायब तहसीलदार के साथ मिलकर उक्त सचिव के घर देर रात में छापामार कार्रवाई की। उक्त सचिव लहार के पचपेड़ा तिराहे पर रहता है। सचिव द्वार...

भव्यता और उत्साह के साथ मनाया गया पोला उत्सव:चल समारोह में भगवान भोलेनाथ की झांकी,आदिवासी संस्कृति की झलक दिखाई दी, सुंदर बैल जोड़ियों को दिया गया पुरुस्कार

सोमवार को परंपरागत एवं पौराणिक पर्व "पोला" बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ-साथ पूरी भव्यता से मनाया गया।सार्वजनिक श्री पोला उत्सव समिति के संयोजक एवं छिंदवाड़ा नगर निगम नेता प्रतिपक्ष विजय पांडे ने बताया कि इस वर्ष भी समिति द्वारा पोला पर्व पूरी भव्यता और धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित गुड़ी यात्रा जो भव्य चल समारोह के रूप में 02 सितंबर दिन सोमवार को "माता मंदिर बरारीपुरा" से दोपहर 1 बजे प्रारंभ हुई जो स्थानीय बरारीपुरा में कपाले परिवार के कुलदेवी स्थान से प्रारंभ हुआ। जो श्री माता मंदिर बरारीपुरा,दास मोहल्ला,महावीर रेजीडेंसी के पास से परमात्मा एक भवन के बाजू से लालसिंग पटेल के निवास के सामने से होते हुए कुक्कन चौक,बड़ा गणपति, मराठी स्कूल के सामने से राज्यपाल चौक से संघ कार्यालय के सामने से पांडेय नर्सिंग होम के होते हुए मुख्य कार्यक्रम स्थल पोला ग्राउंड पहुंचा। जहां गुड़ी पूजन के पश्चात मुख्य कार्यक्रम में आमंत्रित अथितियों एवं नगरवासियों की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। चल समारोह में आकर्षक और मनमोहक प्रस्तुतियां दी। इस अवसर पर भगवान भोलेनाथ की सजीव झांकी के रूप मे...

कलेक्टर ने देर रात रेत खदान पर दी दबिश:रेंमजा में अवैध तौर खनन होता पाया, मौके से ट्रैक्टर व लोडर पकड़ा

भिंड कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव ने देर रात रोत थाना अंतर्गत आने वाली रेंमजा खदान पर दबिश दी। इस दौरान कलेक्टर को मौके से एक ट्रैक्टर व लोडर मिला। कलेक्टर ने दोनों को ही मौके से जब्त कर लिया। दोनों के वाहनों पर कार्रवाई किए जाने को लेकर खनिज विभाग के सुपुर्द किया है। जानकारी के मुताबिक भिंड कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव रविवार की रात करीब 9:00 बजे निजी वाहन से रेंमजा खदान पर पहुंचे। यहां नदी से वेद लाकर ऊपर घाट पर लोडर से रेत को ट्रैक्टर में भरा जा रहा था। तभी रेत माफियाओं ने कलेक्टर को सामने देखा तो वह भाग खड़े हुए। इसके बाद कलेक्टर ने मौके से लीडर व ट्रैक्टर को जप्त किए जाने के लिए मौके पर ही खनिज बात की टीम को बुलाया। दोनों वाहनों को जप्त किए जाने की कार्रवाई की गई। गौरतलब है कि रौन थाना क्षेत्र में लगातार रेंमजा, निवासी, पड़ौरा में रेत माफिया खदानों को संचालित करते आ रहे हैं। यह अवैध तौर पर रेत को निकाल रहे और इसे डंप करके मार्केट में बेच रहे हैं। इस बात की खबर लगातार भिंड कलेक्टर को मिलती आ रही थी यह सूचना पर भिंड कलेक्टर ने दिन रात छापेमारी की और मौके से दो वाहनों को पकड़ा है। source h...