ग्वालियर में फिर लौटी लालच देकर ठगी करने वाली गैंग:अस्पताल से लौट रही सास-बहू को नोटों की गड़्डी दिखाकर गहने ठगे
ग्वालियर में एक बार फिर नोटों की गड्डी का लालच देकर गहने ठगने वाली गैंग ने आमद दर्ज करा ली है। रविवार को ग्वालियर के महाराज बाड़ा से पाटनकर का बाड़ा के बीच सास-बहू को गैंग ने शिकार बनाया है। बहू को डॉक्टर के यहां दिखाकर लौट रही सास-बहू को दो युवक मिले। दोनों ने सड़क पर नोटों की गड्डी मिलने और उसे आधी-आधी बांटने का लालच देकर महिला का मंगलसूत्र व अंगूठी उतरवा ली। गड्डी और गहने एक रूमाल में बांधकर उनको दे दिए। इसके बाद वह चले गए। महिलाएं घर पहुंची और रूमाल खोला तो उसमें कागज की रद्दी और कंकड़, पत्थर निकले हैं। घटना महाराज बाड़ा से पाटनकर का बाड़ा के बीच की है। घटना की सूचना महिलाओं के परिजन ने पुलिस को दी। जिस पर रविवार रात को कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया है। ग्वालियर के महाराज बाड़ा निवासी सुशीला गोस्वामी व उनकी बहु रूबी गोस्वामी डॉक्टर के पास गई थीं। सुशीला अपनी बहू का रूटीन चेकअप कराने के लिए गई थीं। लौटते समय जब वह पैदल-पैदल बाड़ा पर पहुंची तो वहां दो युवक उनको मिले। उन्होंने दोनों से कहा कि जरा हमारी बात सुन लो। सास-बहू ने पहले मना किया, लेकिन जब दोनों युवकों ने बताया कि उनको सड़क...