श्रीराम कॉलोनी के पास कॉलोनी में पकड़ी गई बिजली चोरी:दो दर्जन घरों में मिले अवैध कनेक्शन, रहवासियों ने कहा- मजबूरी में जोड़े तार
विदिशा के हरिपुरा खिरिया के पास स्थित श्रीराम कॉलोनी के पीछे बनी बस्ती में बिजली विभाग ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए दो दर्जन से ज्यादा घरों में बिजली चोरी पकड़ ली। ये लोग करीब 300 से 400 मीटर दूर से अवैध तरीके से तार खींचकर बिजली का उपयोग कर रहे थे। कनेक्शन नहीं मिला, मजबूरी में जोड़े तार बस्तीवासियों ने बताया कि उन्होंने कई बार बिजली कनेक्शन और पोल लगाने की मांग की थी, लेकिन आवेदन के बावजूद मीटर नहीं लगाए गए। एक रहवासी ने कहा कि हम मजदूरी कर अपने परिवार पालते हैं, बिजली के बिना गुजारा मुश्किल है। जब कोई सुनवाई नहीं हुई तो मजबूरी में तार जोड़ना पड़ा। लोगों ने प्रशासन से फिर अपील की है कि उन्हें वैध कनेक्शन उपलब्ध कराया जाए। विभाग ने की पंचनामा कार्रवाई बिजली विभाग के अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में अवैध बिजली उपयोग की शिकायत मिली थी। टीम ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा बनाकर कानूनी कार्रवाई शुरू की। साथ ही कुछ लोगों को चेतावनी दी गई और समझाइश भी दी गई है कि यदि आगे ऐसा पाया गया तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
source https://www.bhaskar.com/local/mp/vidisha/news/electricity-theft-caught-in-a-colony-near-shriram-colony-135094783.html
source https://www.bhaskar.com/local/mp/vidisha/news/electricity-theft-caught-in-a-colony-near-shriram-colony-135094783.html
Comments
Post a Comment