महाकाल मंदिर के बाहर अतिक्रमण हटाया:श्रद्धालुओं के लिए रास्ता साफ; दुकानदारों को सड़क पर सामान न रखने की हिदायत
उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रशासन ने गुरुवार देर शाम को मंदिर परिसर के बाहर बड़ी कार्रवाई की। मंदिर के गेट क्रमांक 1 से मुख्य द्वार और चार नंबर गेट तक फैले अतिक्रमण को हटाया गया। मंदिर के आसपास सैकड़ों की संख्या में दुकानें लगती हैं। फूल-प्रसादी व अन्य सामग्री बेचने वाले दुकानदार श्रद्धालुओं के आने-जाने का मार्ग रोक देते हैं। इस समस्या के समाधान के लिए मंदिर प्रशासन के अधिकारी, होमगार्ड के जवान और सुरक्षा एजेंसी के गार्ड्स ने संयुक्त कार्रवाई की। कार्रवाई में स्थायी दुकानदारों को सड़क पर सामान नहीं रखने की चेतावनी दी गई। दुकानों के सामने खड़े वाहनों को भी हटाया गया। श्रद्धालुओं के मार्ग पर टेबल या अन्य सामान रखकर बिक्री करने पर रोक लगाई गई है। इस कार्रवाई में मंदिर के उप प्रशासक एसएन सोनी, सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल, सुरक्षा ओएसडी जयंत राठौर, होमगार्ड प्लाटून कमांडर व सुरक्षा अधिकारी हेमलता पाटीदार और मंदिर चौकी प्रभारी मनीष दुबे मौजूद थे। अतिक्रमण हटाने के बाद अगले दिन वहीं लगा लेते हैं दुकान गौरतलब है कि पहले भी कई बार अतिक्रमण हटाया गया है लेकिन दुकानदार अगले दिन फिर वहीं दुकान लगा लेते हैं। सख्त कार्रवाई के अभाव में यह समस्या बार-बार सामने आती है।
source https://www.bhaskar.com/local/mp/ujjain/news/encroachment-removed-outside-mahakal-temple-135033704.html
source https://www.bhaskar.com/local/mp/ujjain/news/encroachment-removed-outside-mahakal-temple-135033704.html
Comments
Post a Comment