Skip to main content

Posts

Showing posts from December, 2025

बड़वानी में 50 से अधिक स्थानों पर भारतमाता की आरती:लोगों ने सामूहिक भजन गाये, सुंदरकांड और रामायण पाठ किया

बड़वानी में बुधवार रात मां नर्मदा हिंदू सम्मेलन आयोजन समिति की ओर से भारत माता की आरती का कार्यक्रम रखा गया। शहर के अलग-अलग इलाकों में 50 से ज्यादा जगहों पर एक साथ सामूहिक आरती की गई। इस दौरान समाज के हर वर्ग, खासकर महिलाओं और युवाओं में भारी उत्साह देखा गया और बड़ी संख्या में लोग आरती में शामिल हुए। समिति के अध्यक्ष चक्रेश पहाड़िया ने जानकारी दी कि यह पूरा आयोजन आगामी 15 जनवरी 2026 को होने वाले 12 बड़े हिंदू सम्मेलनों की तैयारी के तौर पर किया गया है। इन सम्मेलनों को सफल बनाने के लिए समिति शहर की बस्तियों में लगातार संपर्क अभियान, प्रभात फेरी, सुंदरकांड और रामायण पाठ जैसे धार्मिक कार्यक्रम आयोजित कर रही है। राष्ट्रभक्ति और समाज में एकता का संदेश आयोजन के दौरान चक्रेश पहाड़िया ने कहा कि साल 2026 के स्वागत से पहले की गई ये आरतियां 'देश सबसे ऊपर' की भावना को दर्शाती हैं। इन कार्यक्रमों का मुख्य मकसद समाज के लोगों को आपस में जोड़ना और उनमें एकता-जागरूकता फैलाना है। स्थानीय लोगों का भी मानना है कि ऐसे आयोजनों से आपसी भाईचारा और अपनी संस्कृति के प्रति लगाव मजबूत होता है। मोहल्लों में...

मंडला पहुंचे छत्तीसगढ़ के राज्यपाल:नववर्ष पर परिवार सहित पूजा-अर्चना; महिष्मती घाट पर नर्मदा महाआरती में हुए शामिल

छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका बुधवार को मंडला पहुंचे और नववर्ष के अवसर पर महिष्मती घाट पर आयोजित मां नर्मदा की महाआरती में शामिल हुए। राज्यपाल ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और मां नर्मदा को प्रणाम कर दीपदान किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश में सुख, शांति और खुशहाली की कामना की। श्रद्धालुओं को दी नववर्ष की शुभकामनाएं महाआरती के बाद राज्यपाल ने वहां मौजूद श्रद्धालुओं को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सभी के लिए मंगलमय वर्ष की कामना करते हुए कहा कि नया साल जीवन में सुख-समृद्धि और सकारात्मकता लेकर आए। कान्हा से मंडला तक का भ्रमण राज्यपाल मंगलवार को नववर्ष पर परिवार सहित कान्हा नेशनल पार्क भी भ्रमण कर चुके थे। इसके बाद वे मंडला नर्मदा दर्शन और पूजन के लिए आए और पूजा-अर्चना के बाद वापस कान्हा रवाना हो गए। उनके साथ पत्नी, दोनों बेटे, बहू और बहन भी मौजूद थे। source https://www.bhaskar.com/local/mp/mandla/news/chhattisgarh-governor-reached-mandla-136826233.html

मऊगंज में अवैध गिट्टी परिवहन पर दो ट्रक जब्त:कलेक्टर ने लगाया 9.20 लाख का जुर्माना, दस्तावेज नहीं मिलने पर कार्रवाई

मऊगंज जिले में अवैध खनन और गिट्टी के अवैध परिवहन को रोकने के लिए प्रशासन ने कार्रवाई की है। शाहपुर थाना इलाके के खटखरी गांव में ट्रैफिक पुलिस और खनिज विभाग की टीम ने मिलकर गिट्टी से लदे दो ट्रकों को पकड़ा। इन ट्रकों के पास गिट्टी ले जाने के लिए जरूरी कागज नहीं थे, जिसके बाद कलेक्टर ने लाखों रुपए का जुर्माना लगाया है। खटखरी गांव में जब रूटीन चेकिंग चल रही थी, तब पुलिस ने ट्रक नंबर UP63 BT 5658 और UP64 BT 6854 को रोककर उनकी जांच की। जब ड्राइवरों से गिट्टी ले जाने की रॉयल्टी पर्ची या अनुमति के कागज मांगे गए, तो वे कोई भी वैध दस्तावेज नहीं दिखा सके। इसके बाद टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों ट्रकों को अपने कब्जे में ले लिया और मामला आगे की कार्रवाई के लिए कलेक्टर ऑफिस भेज दिया। कलेक्टर ने लगाया 9 लाख से ज्यादा का जुर्माना इस मामले की सुनवाई के बाद कलेक्टर संजय कुमार जैन ने बुधवार शाम करीब 5 बजे अपना फैसला सुनाया। उन्होंने दोनों ट्रकों पर कुल 9 लाख 20 हजार रुपए का जुर्माना लगाया है। आगे भी जारी रहेगी सख्त चेकिंग अफसरों ने साफ कर दिया है कि जिले में कहीं भी अवैध तरीके से खुदाई या बिना अनु...

दतिया में 101 अवैध खनन के मामले दर्ज:20 खदानों के पट्टे निरस्त, 40 लाख का जुर्माना वसूला

दतिया में अवैध खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सख्त रुख अपनाया है। विभाग द्वारा चलाए गए सघन जांच अभियान के दौरान 101 प्रकरण दर्ज किए गए हैं। इस कार्रवाई में नियमों का उल्लंघन करने वालों पर अर्थदंड सहित वैधानिक दंडात्मक प्रावधान लागू किए जा रहे हैं। खनिज अधिकारी प्रदीप भूरिया ने बताया कि, जिले भर में खनिज परिवहन की जांच की गई। जांच में अवैध खनन, अवैध परिवहन और नियमों के उल्लंघन के कई मामले सामने आए। कार्रवाई के दौरान खनिज मद में करीब 40 लाख रुपए जमा कराए गए, जो निर्धारित लक्ष्य के मुकाबले 133 प्रतिशत उपलब्धि मानी जा रही है। यह राशि ग्रामीण अधोसंरचना विकास के लिए उपयोग में लाई जाएगी। इसके अलावा गंभीर अनियमितताओं और शर्तों के उल्लंघन के मामलों में प्रशासन ने सख्त कदम उठाते हुए 20 खदानों के पट्टे निरस्त कर दिए हैं। इनमें वे पट्टेदार शामिल हैं, जिन्होंने निर्धारित समय सीमा में डेड रेंट सहित अन्य जरूरी औपचारिकताएं पूरी नहीं की थीं। कलेक्टर स्वप्निल वानखडे ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध खनन को लेकर “शून्य सहनशीलता” की नीति अपनाई गई है और भविष्य में भी...

वॉट्सएप चेक करने को कहा- खाते से 5 लाख गायब:ग्वालियर में रिटायर्ड अधिकारी साइबर ठगी का शिकार, पुलिस कर रही जांच

ग्वालियर में एक रिटायर्ड शासकीय अधिकारी साइबर ठगी का शिकार हो गए। ठगों ने उनसे केवल वॉट्सएप चेक करने को कहा और उनके खाते से 5 लाख रुपए गायब कर दिए। पीड़ित ने मंगलवार शाम एसपी कार्यालय पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। यह घटना ग्वालियर के मुरार थाना क्षेत्र में रहने वाले रिटायर्ड अधिकारी रमेश सिंह के साथ हुई। रमेश सिंह ढाई साल पहले कोल इंडिया एनसीएल सिंगरौली से सुपरवाइजर पद से सेवानिवृत्त हुए थे। रिटायरमेंट के बाद वे ग्वालियर स्थित अपने घर पर रह रहे थे और हाल ही में उन्हें सेवानिवृत्ति से जुड़ी एक बड़ी रकम मिली थी, जो उनके बैंक खाते में जमा थी। 22 दिसंबर को आया था कॉल रमेश सिंह ने बताया कि 22 दिसंबर को उनके मोबाइल पर एक अनजान नंबर से कॉल आया। पहली बार उन्होंने कॉल नहीं उठाई, लेकिन दूसरी बार आने पर उन्होंने फोन रिसीव कर लिया। कॉल करने वाले ने उनसे कहा कि उसने वॉट्सएप पर कुछ भेजा है, उसे चेक कर लें। रमेश सिंह को शक हुआ और उन्होंने इसे फ्रॉड कॉल समझा, लेकिन इसी दौरान उनके मोबाइल पर ओटीपी और बैंक से 5 लाख रुपए कटने का मैसेज आ गया। खाता होल्ड होने से बच गए 2 लाख रुपए खाते से अचानक रकम निकलने की जानक...

कांग्रेस ने नकली खाद, अस्पताल अग्निकांड पर प्रशासन को घेरा:कानून-व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल उठाए, खाद की कालाबाजारी का भी आरोप

राजगढ़ जिले में नकली खाद की आपूर्ति, जिला अस्पताल में भ्रष्टाचार और बढ़ती आपराधिक घटनाओं को लेकर कांग्रेस ने प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। जिला कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व मंत्री प्रियव्रत सिंह ने जिला कांग्रेस कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में यह आरोप लगाए। इस दौरान पूर्व विधायक हेमराज कल्पोनी और बापूसिंह तंवर भी मौजूद रहे। प्रियव्रत सिंह ने कहा कि कांग्रेस के पास जिले में किसानों को नकली और अमानक खाद बेचे जाने के पुख्ता सबूत हैं। उन्होंने बताया कि हाल ही में ब्यावरा से कोरोमंडल कंपनी का एनपीके खाद जब्त किया गया था, जिसमें किसानों ने रेत मिलने की शिकायत की थी। बाद में लैब जांच में भी खाद की गुणवत्ता खराब पाई गई। उन्होंने कहा कि यह नकली खाद कई किसानों तक पहुंच चुकी है, लेकिन प्रशासन ने कार्रवाई केवल एक ही जगह तक सीमित रखी है। इससे साफ है कि मामले को दबाने की कोशिश की जा रही है। पूर्व विधायक हेमराज कल्पोनी ने बताया कि जांच रिपोर्ट में एनपीके खाद में नमी और जरूरी पोषक तत्व जैसे नाइट्रोजन और यूरिया की मात्रा मानक से कम पाई गई, जबकि उसमें रेत की मात्रा ज्यादा थी। उन्होंने आरोप लगाया कि ...

ट्रैक्टर ने बाइक को रौंदा, पत्नी की मौत, पति घायल:ग्वालियर में खरीदारी कर लौट रहे थे घर, 10 मिनट पहले ही बेटा बाइक से उतरा था

ग्वालियर में बाजार से खरीदारी कर वापस घर लौट रहे एक दंपती की बाइक में तेज रफ्तार ट्रैक्टर के चालक ने लापरवाही से चलाते हुए टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौत हो गई है, जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल है। घटना रविवार शाम आरोन के बोमठ खो के पास हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को निगरानी में लिया है। साथ ही घायल युवक को इलाज के लिए जेएएच के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। ऐसा भी पता लगा है कि दंपती का बेटा भी साथ में था, लेकिन हादसे से 10 मिनट पहले ही उसे उतारा था। वह पीछे अपने दोस्त की बाइक पर बैठकर आ रहा था। किस्मत से उसकी जान बच गई। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक पर मामला दर्ज कर लिया है। ग्वालियर के आरोन थाना क्षेत्र के बेरखेड़ा निवासी चिरोंजी लाल पेशे से किसान है। रविवार को वह पत्नी गुड्डी देवी और बेटा रविन्द्र के साथ खरीदारी करने के लिए घाटीगांव आया था। सामान खरीदने के बाद वह वापस लौट रहे थे। दंपती ने बेटे रविन्द्र को उसके दोस्त करण की बाइक पर बैठा दिया था। चिरोंजी लाल और उसकी पत्नी बाइक पर आगे चल रहे थे जबकि रविन्द्र व करण पीछे चल रहे थे। अभी वह बोमठ...

RSS की तारीफ पर दिग्विजय सिंह को राहुल का तंज:बोले- आपने गलत किया; पूर्व CM ने मोदी की जमीन पर बैठे तस्वीर शेयर की थी

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को RSS और भाजपा की तारीफ को लेकर तंज कसा। दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय 'इंदिरा भवन' में पार्टी के स्थापना दिवस कार्यक्रम के दौरान दोनों नेता आमने-सामने हुए। NDTV की रिपोर्ट के मुताबिक, दिग्विजय सिंह से हाथ मिलाते समय राहुल गांधी ने उन्हें मजाकिया लहजे में कहा, 'कल आपने गलत व्यवहार कर दिया।' यह सुनकर आसपास मौजूद नेताओं की हंसी छूट गई। वहां सोनिया गांधी भी मौजूद थीं। वे भी हंसने लगीं। फिर राहुल और दिग्विजय के बीच थोड़ी देर बातचीत हुई। दरअसल, दिग्विजय सिंह ने 27 दिसंबर को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पुरानी तस्वीर साझा करते हुए RSS और BJP के संगठनात्मक ढांचे की सराहना की थी। तस्वीर में नरेंद्र मोदी और लालकृष्ण आडवाणी दिखाई दे रहे हैं। अपने पोस्ट में दिग्विजय सिंह ने लिखा था- यह बहुत ही प्रभावशाली तस्वीर है। किस प्रकार RSS का जमीनी स्वयं सेवक और भाजपा का कार्यकर्ता नेताओं की चरणों में फर्श पर बैठकर प्रदेश का मुख्यमंत्री और देश का प्रधानमंत्री बना। यह संगठन की ताकत को दिखाता...

बस से मांस से भरा थैला बरामद

भास्कर संवाददाता | पथरिया गुना से मंडी बामोरा के बीच चलने वाली तिरुपति ट्रैवल्स की बस एमपी 10 जैड एच 7722 में शुक्रवार को मांस से भरा थैला मिला। बजरंग दल कार्यकर्ताओं की सूचना पर पुलिस ने पथरिया थाना के सामने बस को रुकवाया। तलाशी के दौरान बस चालक सानू खान के पास से मांस से भरा थैला बरामद हुआ। पूछताछ में सानू खान ने बताया कि यह थैला उसे सिरोंज में सादिक खान ने दिया था। कुरवाई में किसी अन्य व्यक्ति को देना था। बजरंग दल कार्यकर्ताओं का आरोप है कि लंबे समय से सिरोंज से बस के जरिए गौमांस ले जाने की सूचना मिल रही थी। थाना प्रभारी रितुराज सिंह ने बताया कि मांस पड़े जानवर का बताया जा रहा है। जांच रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। source https://www.bhaskar.com/local/mp/vidisha/news/a-bag-full-of-meat-was-recovered-from-the-bus-136782816.html

विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल ने निकाली शौर्य यात्रा:बड़वानी में सेवा, सुरक्षा, संस्कार का संदेश दिया गया

बड़वानी में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के तत्वावधान में शुक्रवार को शौर्य यात्रा निकाली गई। इस यात्रा का मकसद समाज में सेवा, सुरक्षा और संस्कार के भाव को सुदृढ़ करना और युवाओं में धर्म, संस्कृति और राष्ट्रीय चेतना के प्रति जागरूकता लाना था। नारे और घोषों के बीच यात्रा का शुभारंभ शौर्य यात्रा का एकत्रीकरण अयोध्या धाम मिडिल स्कूल परिसर में हुआ। यहां कार्यकर्ताओं और युवाओं ने जत्थों के साथ नारे और घोषों के बीच यात्रा का शुभारंभ किया। इसके बाद शोभायात्रा शहर के मुख्य मार्गों, चौराहों और बाजार क्षेत्रों से गुजरी। मार्ग में जगह-जगह स्वागत द्वार बनाए गए थे। मुम्माई माता मंदिर परिसर में हुआ समापन यात्रा का समापन मुम्माई माता मंदिर परिसर में हुआ। यहां कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से वंदेमातरम् और जयघोष के साथ कार्यक्रम में भाग लिया। आयोजकों ने बताया कि धर्म रक्षा और स्वाभिमान के आह्वान पर हिंदू समाज स्वयं आगे बढ़कर शौर्य यात्रा में शामिल होता है, जिसके लिए निमंत्रण की आवश्यकता नहीं होती। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवजन, कार्यकर्ता, सामाजिक पदाधिकारी और श्रद्धालु शामिल हुए। यात्रा के दौ...

केंद्रीय विद्यालय का क्लर्क 60 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार:देवास में CBI ने रंगे हाथों पकड़ा; लंबित बिल पास कराने के बदले रुपए मांगे थे

देवास के केंद्रीय विद्यालय में रिश्वतखोरी का मामला सामने आया है। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की एंटी करप्शन ब्रांच, भोपाल ने गुरुवार देर रात बैंक नोट प्रेस परिसर स्थित केंद्रीय विद्यालय के एक क्लर्क को 60 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा है। क्लर्क पर ठेकेदार से लंबित बिल पास कराने के बदले यह राशि मांगने का आरोप है। सीबीआई ने यह कार्रवाई इंदौर निवासी विनीत राणा की शिकायत पर की है। विनीत राणा एमएस खेड़ापति सिक्योरिटी सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर हैं। उन्होंने 22 दिसंबर को एसपी एसीबी भोपाल को शिकायत दी थी, जिसमें आरोप लगाया गया था कि बीएनपी केंद्रीय विद्यालय में पदस्थ सीनियर सेक्रेटेरियट असिस्टेंट रंजन भारती ने सिक्योरिटी और मैनपावर से संबंधित बिलों को पास कराने के लिए 60 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी। 3 लाख 84 हजार का भुगतान लंबित था शिकायतकर्ता के अनुसार, उनकी सिक्योरिटी एजेंसी स्कूल को सेवाएं दे रही थी, जिसके एवज में कुल 3 लाख 84 हजार 696 रुपए का भुगतान लंबे समय से अटका हुआ था। बार-बार कार्यालय के चक्कर लगाने के बावजूद बिल पास नहीं किए जा रहे थे। इसी दौरान क्लर...

झाबुआ के पेटलावद में हुआ 'अनुभूति कार्यक्रम':126 बच्चों ने ली प्रकृति संरक्षण की शपथ; वन्यजीवों के महत्व पर दिया जोर

झाबुआ मध्यप्रदेश ईको पर्यटन बोर्ड और सामान्य वन मंडल झाबुआ के संयुक्त तत्वावधान में पेटलावद वन परिक्षेत्र के जाम्बुकुंडी क्षेत्र में ‘अनुभूति कार्यक्रम’ का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में बच्चों को प्रकृति संरक्षण और वन्यजीवों के महत्व की जानकारी दी गई और उन्हें ‘धरती के दूत’ बनने की शपथ दिलाई गई। 126 विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा जाम्बुकुंडी में आयोजित इस शिविर में शासकीय हाई स्कूल झिरी और शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल उमरकोट के 126 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। उनके साथ 8 शिक्षक भी मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत में सभी प्रतिभागियों को ईको पर्यटन किट, पानी की बोतल, टोपी और ‘अनुभूति’ मार्गदर्शिका प्रदान की गई। नेचर ट्रेल के माध्यम से प्रकृति को समझा मास्टर ट्रेनर विजय वर्मा और वन परिक्षेत्र अधिकारी ओमप्रकाश बिरला के मार्गदर्शन में छात्रों ने नेचर ट्रेल का भ्रमण किया। इस दौरान बच्चों ने जलाशय के किनारे जलीय पक्षियों का अवलोकन किया और जंगल की जैव विविधता को करीब से समझा। उन्हें बाघ, तेंदुआ, लकड़बग्घा, गिद्ध और नीलगाय जैसे वन्यजीवों की जीवनशैली और उनके संरक्षण के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। ...

बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार का विरोध:भोपाल में आक्रोश, मिनाल शॉपिंग स्ट्रीट पर सकल हिन्दू समाज ने किया पुतला दहन

पड़ोसी देश बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदू समाज पर हो रहे कथित अत्याचारों के विरोध में भोपाल में शनिवार को आक्रोश देखने को मिला। सकल हिन्दू समाज के आह्वान पर मिनाल शॉपिंग स्ट्रीट पर पुतला दहन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने बांग्लादेश में हिंदू समुदाय पर हो रही हत्याओं, धार्मिक उत्पीड़न और मानवाधिकार उल्लंघनों को गंभीर चिंता का विषय बताते हुए इसे मानवता के खिलाफ अपराध करार दिया। सरकार के खिलाफ नारेबाजी कार्यक्रम के दौरान प्रदर्शनकारियों ने बांग्लादेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए वहां अल्पसंख्यक हिंदू समाज को सुरक्षा देने की मांग की। हाथों में तख्तियां लिए लोग हिंदुओं पर अत्याचार बंद करो और मानवाधिकारों की रक्षा करो जैसे नारे लगाते नजर आए। पुतला दहन के जरिए प्रदर्शनकारियों ने बांग्लादेश सरकार के प्रति अपना विरोध दर्ज कराया। हिंदू परिवारों को निशाना बनाने का आरोप प्रदर्शन में शामिल लोगों ने आरोप लगाया कि बांग्लादेश में लगातार हिंदू परिवारों को निशाना बनाया जा रहा है। मंदिरों में तोड़फोड़, धार्मिक स्थलों का अपमान, जबरन पलायन और हिंसा की घटनाएं सामने ...

इंदौर सराफा बाजार में दुकानदार-एजेंट के बीच चले लात-घूंसे:ग्राहकी को लेकर हुआ विवाद; भीड़ देखती रही और वीडियो बनाती रही

इंदौर के सराफा बाजार में ग्राहकी को लेकर एक दुकानदार और एजेंट के बीच जमकर लात-घूंसे चले। इस घटना का वीडियो लोगों ने बना लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने दोनों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की। इसके पहले सराफा चौपाटी में दो दुकानदारों के बीच हुई मारपीट का वीडियो भी जमकर वायरल हुआ था। बाजार में जमकर चले लात-घुसे सराफा बाजार में गुरुवार को रोज की तरह भीड़ थी। इस दौरान ग्राहकी को लेकर दुकानदार और एजेंट के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद बढ़ने लगा और मारपीट की नौबत आ गए। दोनों के बीच जमकर लात-घुसे चले। इस दौरान भीड़ देखती रही और वीडियो बनाती रही। तस्वीरों में देखिए मारपीट की घटना पुलिस ने की कार्रवाई सराफा थाना प्रभारी राजकुमार लिटोरिया ने बताया कि घटना शाम की है। ग्राहकी को लेकर दोनों के बीच विवाद और मारपीट हो गई थी। इस मामले में राहुल (27) पिता राजेश वागले निवासी महूनाका और दिलीप पिता इंदर सिंह रघुवंशी निवासी धानगली के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है। इसमें राहुल दुकानदार है, जबकि दिलीप एजेंट है। दोनों के द्वारा शांतिभंग की गई थी...

बड़वानी में टी-20 स्पर्धा, दूसरे दिन हुए तीन मैच:परिंदा क्रिकेट क्लब का आयोजन; 14 से 18 वर्ष आयु वर्ग के खिलाड़ी शामिल

परिंदा क्रिकेट क्लब बड़वानी द्वारा आयोजित अखिल भारतीय टी-20 लेदर बॉल क्रिकेट स्पर्धा के दूसरे दिन तीन मुकाबले खेले गए। मैचों में देश के अलग-अलग राज्यों की टीमों ने भाग लिया और खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। पहला मुकाबला: धुलिया ने गोवा को हराया पहला मैच गोवा और धुलिया की टीमों के बीच खेला गया। गोवा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवर में 8 विकेट खोकर 84 रन बनाए। जवाब में धुलिया की टीम ने बिना कोई विकेट गंवाए लक्ष्य हासिल कर लिया और सेमीफाइनल में प्रवेश किया। धुलिया के दीपक जगताप को ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया। उन्होंने 18 गेंदों में 51 रन बनाए और 4 विकेट भी झटके। दूसरा मुकाबला: दिल्ली की आसान जीत दूसरा मैच जलगांव और दिल्ली के बीच खेला गया। दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। जलगांव की टीम ने 15 ओवर में 8 विकेट खोकर 106 रन बनाए। जवाब में दिल्ली ने 10 ओवर में 3 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया और 7 विकेट से जीत दर्ज की। दिल्ली के कुशाग्र जायसवाल को ‘मैन ऑफ द मैच’ घोषित किया गया, जिन्होंने 31 गेंदों पर 40 रन बनाए। तीसरा मुकाबला: राजपुर ने भोपाल को हराया तीसरे मुकाबले ...

70 लाख की सुपारी से भरा कर्नाटक का ट्रक जब्त:औबेदुल्लागंज में सीजीएसटी की कार्रवाई, बानमोर में 5 करोड़ की टैक्स चोरी पकड़ी

सीजीएसटी भोपाल ने बुधवार शाम औबेदुल्लागंज के नजदीक नेशनल हाईवे-46 पर बिना टैक्स चुकाए दिल्ली जा रहे सुपारी से भरे एक ट्रक को जब्त किया है। वाहन में लगभग 24.5 टन सुपारी लदी हुई पाई गई। ट्रक में लोड की गई सुपारी की अनुमानित कीमत करीब 70 लाख रुपए बताई जा रही है। इसके अलावा सीजीएसटी की टीम ने ग्वालियर के नजदीक बानमोर इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित अंबा शक्ति उद्योग लिमिटेड की जांच के दौरान लगभग 5 करोड़ रुपए की टैक्स चोरी का खुलासा किया है। ग्वालियर जिले के बानमोर में जांच के दौरान सीजीएसटी के अधिकारियों ने पाया कि कंपनी के पास तैयार माल का स्टॉक रिकॉर्ड की तुलना में काफी कम था। इसके अलावा कंपनी ने नियम विरुद्ध तरीके से इनपुट टैक्स क्रेडिट का लाभ लेने और उसका उपयोग करने में भी विसंगतियां की थी। इस पर कंपनी के खिलाफ ब्याज और पेनाल्टी मिलाकर 5 करोड़ की रिकवरी निकाली गई। सीजीएसटी की दबिश के बाद कंपनी ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए 3 करोड़ रुपए की राशि तत्काल जमा दी और शेष राशि का भुगतान भी जल्द करने के लिए कहा है। 70 लाख की सुपारी के साथ ट्रक जब्त सीजीएसटी की भोपाल टीम ने बुधवार शाम ओबेदुल्लागंज के न...

कटनी में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, महिला की मौत:एक ही परिवार के 6 से अधिक लोग घायल, सभी मैहर के रहवासी

कटनी जिले के विजयराघवगढ़ थाना क्षेत्र में बुधवार शाम एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बेकाबू होकर पलटने से एक महिला की मौत हो गई, जबकि एक ही परिवार के 6 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक, मैहर जिले के ग्राम मनटुलवा निवासी एक ही परिवार के करीब 12 सदस्य ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर एक 'चौक' कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। शाम को जब वे वापस अपने गांव लौट रहे थे, तभी विजयराघवगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम चोरी चोरा के पास यह दुर्घटना घट गई। ढलान पर बेकाबू होकर पलटी ट्रॉली हादसा उस वक्त हुआ जब ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी रोड पर एक ढलान से उतर रही थी। ढलान पर चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तत्काल पुलिस और 108 एंबुलेंस को इसकी सूचना दी। इलाज के दौरान महिला ने तोड़ा दम पुलिस ने सभी घायलों को तुरंत कटनी जिला अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में इलाज के दौरान पूजा नामक महिला की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल अन्य सदस्यों का इलाज जारी है। घायलों में सीमा, सुमन, राजकुमारी, चौरसिया बाई, विनायक और अज्जू सिमरोल शामिल हैं...

ग्वालियर में दो कवियों को दिया गया अटल सम्मान:सीएम बोले- अटलजी ने दृढ़ संकल्प से भारत को अचंभित किया

भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित 'हमारे अटल प्यारे अटल' कवि सम्मेलन में देश के प्रख्यात कवियों ने काव्यांजलि अर्पित की। इस अवसर पर देश के प्रख्यात कवि बलवीर सिंह करुण अलवर को 2024 एवं कवियित्री डॉ. कीर्ति काले को 2025 का अटल कवि सम्मान प्रदान किया गया। राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय के दत्तोपंत ठेंगड़ी सभागार में आयोजित हुए आयोजन में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर सहित अन्य गणमान्य मौजूद रहे। इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भारत रत्न अटलजी का स्मरण करते हुए कहा कि वे राजनीति के अजात शस्त्रु थे। उनमें विचारों की दृढ़ता भी अद्वितीय थी। अटल जी ने अपने दृढ़ संकल्प के फलस्वरूप ही पोखरण परमाणु विस्फोट कर सारी दुनिया को अचंभित कर भारत का मान बढ़ाया था। उन्होंने लोकतांत्रिक मूल्यों को सही मायने में अपनाया था। उनके विचार आज भी प्रासंगिक हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अटल जी की प्रसिद्ध कविताएं 'हार नहीं मानूंगा, रार नहीं ठानूंगा' एवं 'कदम...

बड़वानी नगरपालिका बैठक, टैक्स बढ़ोतरी, उद्यान का नाम बदलने प्रस्ताव:विपक्ष ने जल, संपत्ति कर बढ़ाने और गार्डन नाम बदलने पर जताई आपत्ति

बड़वानी नगर पालिका परिषद की मंगलवार को आयोजित बैठक हंगामेदार रही। देर शाम तक चली इस बैठक में शहर के विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा हुई, लेकिन जल कर, संपत्ति कर और उद्यानों के नाम बदलने जैसे मुद्दों पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस देखने को मिली। बैठक का सबसे विवादित मुद्दा नगर पालिका के टैक्स में की गई वृद्धि रहा। नेता-प्रतिपक्ष राकेशसिंह जाधव ने जल कर और संपत्ति कर में की गई बढ़ोतरी को 'अनावश्यक' बताते हुए कहा कि जनता पर डेढ़ से दो गुना बोझ डालना पूरी तरह गलत है। विपक्ष का तर्क था कि यदि शासन ने नगर पालिका के फंड में कटौती कर रहा है, तो उसका खामियाजा शहर की जनता क्यों भुगते? उन्होंने कहा कि सुविधाओं के नाम पर जनता की जेब काटना न्यायसंगत नहीं है। नाम बदलने की राजनीति: 'मिर्ची मोहल्ला गार्डन' बना 'लवकुश उद्यान' बैठक में वार्ड 19 स्थित मिर्ची मोहल्ले के गार्डन का नाम बदलकर 'लवकुश उद्यान' रखने का प्रस्ताव भी रखा गया। नगर पालिका अध्यक्ष अश्विनी निक्कु चौहान ने बताया कि कुशवाह समाज की मांग और आवेदन पर यह प्रस्ताव लाया गया है। हालांकि,...

इंदौर के राऊ में ज्वेलरी शॉप में चोरी:छत के रास्ते घुसे चोर; लाखों के जेवर ले गए; वारदात सीसीटीवी में कैद

इंदौर के राऊ इलाके में सोमवार को एक ज्वेलर्स की दुकान के ताले टूटे मिले। बदमाश छत के रास्ते दुकान में घुसे और लाखों रुपए के जेवरात चोरी कर ले गए। सीसीटीवी कैमरों में बदमाश चोरी करते दिखे हैं। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है। राऊ पुलिस के अनुसार, यह घटना सिलिकॉन सिटी स्थित श्री ज्वेलर्स की है, जहां देवेंद्र सोनी दुकान का संचालन करते हैं। सोमवार करीब एक बजे उन्होंने चोरी की सूचना पुलिस को दी। इसके बाद एसीपी निधि सक्सेना सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। जांच के लिए एफएसएल टीम को भी बुलाया गया। पुलिस ने बताया कि बदमाश सोने-चांदी के लाखों रुपए के आभूषण चुराकर फरार हो गए हैं। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है और उन्हें पकड़ने के लिए अलग-अलग टीमें गठित की गई हैं source https://www.bhaskar.com/local/mp/indore/news/thieves-entered-the-jewelers-shop-through-the-roof-136743593.html

उज्जैन में लॉन्च हुआ राहु-केतु का गाना:CM ने फिल्म की टीम को दी शुभकामनाएं; पुलकित सम्राट, वरुण और राजा कुमारी ने किए महाकाल दर्शन

उज्जैन के पॉलिटेक्निक कॉलेज ग्राउंड पर सोमवार को फिल्म ‘राहु केतु’ का प्रमोशन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर राजा कुमारी का गाया एक गीत भी लॉन्च् हुआ। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शिरकत की। उन्होंने इस मौके पर कलाकारों को फिल्म के लिए शुभकामनाएं दी। कहा कि उज्जैन की धरा पर कई कार्यक्रम तो हमने देखें लेकिन यहां फिल्म डेस्टिनेशन बन रहा है यह अच्छी बात है। उम्मीद करेंगे कला, साहित्य सब क्षेत्रों में उज्जैन और प्रदेश प्रगति करे। स्टार कास्ट ने किए महाकाल के दर्शन इससे पहले राहु-केतु फिल्म की स्टार कास्ट पुलकित सम्राट, वरुण शर्मा और राजा कुमारी महाकाल मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने भगवान महाकाल के दर्शन कर उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान अभिनेता वरुण शर्मा ने बताया कि महाकाल की नगरी में आकर सांग को लाॅन्च करने का सौभाग्य मिला है। पूरी टीम ने महाकाल मंदिर में दर्शन किए, अनुभव ऐसा रहा कि बता नहीं सकते हैं। source https://www.bhaskar.com/local/mp/ujjain/news/cm-mohan-yadav-will-participate-in-the-promotion-of-the-film-rahu-ketu-136739012.html

ऊर्जा मंत्री बोले- बिजली चोरी रोकने विद्युत थाने शुरू करेंगे:भोपाल में कहा- हमारी यह कोशिश होगी कि 2028 तक बिजली के रेट न बढ़े

मध्यप्रदेश में बिजली व्यवस्था सुधार, बिजली चोरी पर नियंत्रण और किसानों को सस्ती व भरोसेमंद ऊर्जा उपलब्ध कराने के लिए सरकार एक साथ कई मोर्चों पर काम कर रही है। ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कहा कि प्रदेश में बिजली चोरी रोकने के लिए विशेष पुलिसिंग व्यवस्था विकसित की जा रही है। किसानों को दिन में बिजली उपलब्ध कराने के लिए बड़े पैमाने पर सोलर पंप योजनाओं पर काम तेज किया है। मुख्यमंत्री सोलर पंप योजना और कुसुम योजनाओं के तहत प्रदेश में सैकड़ों मेगावाट सौर ऊर्जा क्षमता विकसित की जा चुकी है। कुसुम-ए योजना में अब तक 603 अनुबंध, जबकि 957 मेगावाट की परियोजनाएं स्थापित की जा चुकी हैं। कुसुम-सी योजना में भी 24 परियोजनाएं स्थापित हैं, जिनसे 136 मेगावाट बिजली उत्पादन होगा। बिजली कंपनियों में 50 हजार नियमित पदों पर भर्ती बिजली कंपनियों में लंबे समय से भर्ती न होने से उपभोक्ता सेवाओं पर असर पड़ा था। इस स्थिति को सुधारने के लिए 50 हजार से अधिक नियमित पदों पर भर्ती को मंजूरी दी गई है। मंत्री ने कहा कि ये सभी भर्तियां रेगुलर होंगी, जिससे व्यवस्था में स्थायित्व आएगा। उपभोक्ताओं को 100 रुपए में 100 ...

मनरेगा नाम बदलने का विरोध, मंदसौर में कांग्रेस का प्रदर्शन:गांधी चौराहे से पैदल मार्च, योजना की मूल भावना कमजोर करने का आरोप

केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा का नाम बदलकर विकसित भारत गारंटी रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) (VB-G RAM G) करने के प्रस्ताव के विरोध में मंदसौर में सोमवार को जिला कांग्रेस कमेटी ने गांधी चौराहे पर जोरदार प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन का नेतृत्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र सिंह गुर्जर ने किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने "मनरेगा बचाओ, देश बचाओ" और "महात्मा गांधी का यह अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान" जैसे नारे लगाए और केंद्र सरकार के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया। प्रदर्शनकारियों ने गांधी चौराहे से जिला हॉस्पिटल रोड और सरदार पटेल चौराहा होते हुए पैदल मार्च निकाला, जो वापस गांधी चौराहे पर समाप्त हुआ। इस दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने वरिष्ठ नेताओं के साथ सरदार पटेल और महात्मा गांधी की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण भी किया। सभा को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष महेंद्र सिंह गुर्जर ने कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह के नेतृत्व में लागू महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) एक ऐतिहासिक और दूरदर्शी कानून है। उन्होंने बताया कि इस कानून ने ग्रामीण गरीबों, किसानों, श्रमिकों और भूमि...

उज्जैन में 3 युवकों को चाइनीज मांझा बेचते पकड़ा:कई लोगों के घायल होने के बाद पुलिस ने चलाया सर्चिंग अभियान

उज्जैन में पुलिस ने सर्चिंग अभियान के दौरान चाइना मांझा बेचने निकले तीन युवकों को पकड़ा है। चिमनगंज मंडी थाना पुलिस ने 19-19 वर्ष के तीन आरोपियों के पास से चायना मांझे के कुल 23 रोल जब्त किए हैं। शहर में चाइना मांझे से गला कटने की घटना सामने आने के बाद एसपी प्रदीप शर्मा ने इस पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में शनिवार को चिमनगंज मंडी पुलिस को सूचना मिली कि अनाज मंडी क्षेत्र में तीन युवक अवैध रूप से पतंग उड़ाने में इस्तेमाल होने वाली चाइना डोर बेचने के लिए खड़े हैं। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने घेराबंदी कर तीनों युवकों को पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 23 रोल चाइना डोर जब्त किए हैं। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में हर्ष चौहान (19 वर्ष) निवासी ग्राम चंदू खेड़ी थाना, श्रवण अंजना (19 वर्ष) निवासी ग्राम असलाना और अमरीश सिसोदिया (19 वर्ष) निवासी केडी गेट, जिला उज्जैन शामिल हैं। पुलिस द्वारा मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। source https://www.bhaskar.com/local/mp/ujjain/news/23-rolls-of-china-door-seized-from-three-youths-136725256.html

आलीराजपुर अस्पताल में 109 महिलाएं दिनभर भूखी-प्यासी रहीं:नसबंदी ऑपरेशन शाम 6 बजे से शुरू हुए; अंधेरे में फर्श पर लिटाया

आलीराजपुर के सिविल अस्पताल में शनिवार को नसबंदी ऑपरेशन के लिए आईं 109 महिलाओं को मुसीबतों का सामना करना पड़ा। जिले के अलग-अलग गांवों से ये महिलाएं सुबह 9 बजे ही अस्पताल पहुंच गई थीं, लेकिन अस्पताल प्रबंधन की सुस्ती के कारण पूरे दिन कोई इंतजाम नहीं हुआ। नतीजा यह हुआ कि ऑपरेशन शाम 6 बजे के बाद शुरू हुए और महिलाओं को कड़ाके की ठंड में जमीन पर ही वक्त गुजारना पड़ा। सुबह से भूखी रहीं महिलाएं, शाम को शुरू हुए ऑपरेशन नियम के मुताबिक ऑपरेशन से पहले महिलाओं को कुछ भी खाने-पीने की इजाजत नहीं थी। ऐसे में अपने छोटे-छोटे बच्चों के साथ पहुंचीं ये महिलाएं सुबह से शाम तक बिना खाए-पीए रहीं। ऑपरेशन करने के लिए सर्जन शाम साढ़े 5 बजे के बाद अस्पताल पहुंचे, जिसके बाद नसबंदी की प्रक्रिया शुरू की गई। अस्पताल प्रबंधन की इस लेटलतीफी से मरीज बेहद परेशान हुए। न रोशनी की व्यवस्था, न बिछाने के लिए बिस्तर परिजन ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि कड़ाके की ठंड के बावजूद महिलाओं को जमीन पर लिटाया गया। जिस कमरे में उन्हें रखा गया था, वहां रोशनी तक का इंतजाम नहीं था। सुविधाओं की कमी और अव्यवस्थाओं के...

राजगढ़ में भूमरिया रोड पर स्कूटी-बाइक की टक्कर:बुजुर्ग का पैर टूटा; लोग बोले- डेढ़ घंटे बाद आई एम्बुलेंस

राजगढ़ जिले के भोजपुर थाना क्षेत्र के भूमरिया रोड पर शनिवार शाम खेरखेड़ा जोड़ और बसलाई जोड़ के बीच स्कूटी व बाइक की आमने-सामने भिड़ंत ने सड़क सुरक्षा के साथ-साथ स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए। हादसे में स्कूटी सवार श्रीलाल वर्मा (60) निवासी कुलीपुरा गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी तेज थी कि उनका एक पैर टूट गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, श्रीलाल वर्मा अपने गांव से खिलचीपुर सब्जी व किराना सामान लेने आए थे। शाम को लौटते समय सामने से आ रही बाइक से उनकी स्कूटी टकरा गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने एम्बुलेंस की मदद से घायल को खिलचीपुर अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए रेफर कर दिया गया। एम्बुलेंस देरी पर गुस्सा, सिस्टम पर उठे सवाल घटना के बाद सबसे चौंकाने वाला पहलू एम्बुलेंस सेवा की देरी रहा। घायल को स्ट्रेचर पर ले जा रहे लोगों ने बताया कि फोन करने के करीब डेढ़ घंटे बाद एम्बुलेंस पहुंची। पहले यह कहकर टाल दिया गया कि खिलचीपुर की कोई एम्बुलेंस फ्री नहीं है, बाद में राजगढ़ से एम्बुलेंस भेजी गई। इस दौरान घ...

अशोकनगर के गांव में 15 तोला सोना चोरी:घर से 2 किलो चांदी और ढाई लाख नकद भी ले गए चोर

अशोकनगर जिले के पिपरई थाना क्षेत्र के छैवलाई गांव में एक घर में चोरों ने घर से लाखों रुपए का सोना, चांदी और 2 लाख 50 हजार रुपए नकद चुरा लिए। घटना शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात को हुई। यह चोरी बब्लू रघुवंशी के घर में हुई, जब परिवार के सभी सदस्य रात का खाना खाकर सो गए थे। शनिवार सुबह जब वे उठे, तो उन्होंने देखा कि जिस कमरे में कीमती सामान रखा था, उसका ताला टूटा हुआ था। अंदर बक्से का सारा सामान बिखरा पड़ा था। घटना की जानकारी तत्काल पुलिस को दी गई। पिपरई थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। दर्ज एफआईआर के अनुसार, चोरों ने 2 तोला सोने की चेन, 1 तोला सोने की कंठी, 1 तोला झुमकी, 6 सोने की अंगूठियां, चार चांदी की पायल, सिक्के, बिछिया सहित अन्य सोने-चांदी के आभूषण और 2 लाख 50 हजार रुपए नकद चुराए हैं। पीड़ित परिवार का अनुमान है कि लगभग 12 से 15 तोला सोना और करीब 2 किलो चांदी चोरी हुई है। परिवार का मानना है कि चोर घर के पीछे से सीढ़ी लगाकर छत के रास्ते घर में घुसे होंगे। source https://www.bhaskar.com/local/mp/ashoknagar/news...

भोपाल मेट्रो का उद्घाटन आज...शुरुआत कल से:केंद्रीय मंत्री खट्‌टर-CM दिखाएंगे हरी झंडी; मेट्रो में बैठकर सुभाष नगर से एम्स तक जाएंगे

भोपालवासियों के लिए इंतजार की घड़ियां खत्म हो गई हैं। आज से राजधानी मेट्रो सिटी कहलाएगी। आधिकारिक घोषणा के करीब 7 साल बाद आज भोपाल में मेट्रो दौड़ेगी। शाम को केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्‌टर और सीएम डॉ. मोहन यादव हरी झंडी दिखाकर इसका उद्घाटन करेंगे। मेट्रो में सुभाष नगर से एम्स तक 6.22 किलोमीटर का सफर भी करेंगे। उद्घाटन समारोह कुशाभाऊ ठाकरे अंतरराष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर यानी मिंटो हॉल में होगा। इसमें केंद्रीय मंत्री खट्‌टर, सीएम डॉ. यादव, नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, प्रभारी मंत्री चैतन्य काश्यप, मंत्री विश्वास सारंग, कृष्णा गौर समेत अन्य जनप्रतिनिधि शामिल होंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रिकॉर्डेड वीडियो भाषण भी होगा। उद्घाटन से पहले सभी 8 स्टेशनों पर तैयारियों का दौर जारी है। फूलों से सजावट की जा रही है। दिन-रात काम चल रहा है ताकि उद्घाटन समारोह में किसी प्रकार की दिक्कत न आए। बाहरी काम अगले 3 महीने तक चलते रहेंगे सुभाष नगर से एम्स तक कुल 8 मेट्रो स्टेशन (सुभाष नगर, केंद्रीय स्कूल, डीबी मॉल, एमपी नगर, रानी कमलापति, डीआरएम ऑफिस, अलकापुरी और एम्स) हैं। हरी झंडी दिखाने के बाद ...

इंदौर में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया बोले:जी राम जी बिल पर कोई विवाद नहीं, संसद में पूर्ण बहुमत से पारित

इंदौर में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने जी राम जी बिल पर कहा की कोई विवाद नहीं हैं। संसद ने पूर्ण बहुमत के साथ पारित किया है। जनता के हित में जो योजना ऐतिहासिक पीएम मोदी ने बनाई है। जहां 100 दिन का रोजगार मिलता था वो 125 दिन का रोजगार सुनिश्चित किया गया। संपूर्ण ग्रामीण में एक-एक व्यक्ति को रोजगार मिले। रोजगार के अवसर बढ़ेंगे घटेंगे नहीं, आमजन, देश, जनता, युवा के हित की योजना है। सिंधिया ने इंदौर एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए कहा कि पीएम मोदी की सोच और विचारधारा है। एक-एक व्यक्ति को रोजगार मिले। जिस समय कांग्रेस ने यह बिल लाया था तब 10 हजार करोड़ की राशि भी नहीं दी जाती थी, आज एक लाख करोड़ से ज्यादा जी राम जी बिल के आधार पर बजट का प्रावधान है। रोजगार के अवसर बढ़ेंगे घटेंगे नहीं, लेकिन जो लोग चोरी करते थे, जहां पूरा मशीन का काम किया जाता था और कागज पर बिल बनाया जाता था और लोगों के खाते में पैसा नहीं मिलता था वो चोरी रोकी जाएगी। यह उन लोगों के पेट दुख रहे हैं। पीएम ने कहा था कि ना खाऊंगा ना खाने दूंगा। आम जन के हित की योजना है, देश बड़ रहा है और जो लोग देश को जंजीरों में ...

ग्वालियर में हिट एंड रन, बुजुर्ग को टक्कर मारी:बोनट पर लटका कर मकान में जा घुसी कार, कार चालक खुद घायल; VIDEO

ग्वालियर में एक तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित हो गई। कार ने पहले एक ई-रिक्शा व कार को टक्कर मारते हुए आगे जा रहे बुजुर्ग को रौंद दिया। बुजुर्ग को कार के बोनट पर लटका कर सामने एक घर में जा घुसी। घटना महाराजपुरा के शताब्दीपुरम के टाइगर चौक इलाके में शुक्रवार दोपहर 4 बजे की है। घटना का एक CCTV फुटेज रात को सामने आया है। पता लगा है कि घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल कार चालक को हॉस्पिटल पहुंचाया है। हादसे में बुजुर्ग घायल होने से बच गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। महाराजपुरा थाना क्षेत्र के शताब्दीपुरम स्थित टाइगर चौक के पास एक बिल्डर के मकान में तेज रफ्तार कार जा घुसी है। बिल्डर के घर में घुसने से पहले कार ने तेज रफ्तार में पहले एक ई-रिक्शा को टक्कर मारी फिर सड़क पर खड़ी एक डस्टर कार को पीछे से कट मारते हुए आगे जा रहे बुजुर्ग राहगीर को टक्कर मार दी। कार की टक्कर से बुजुर्ग उछल कर गाड़ी के बोनट पर आकर गिरा। जिस पर कार चालक उसे कुछ दूर तक बोनट पर ही लटका कर ले गया और सामने एक बिल्डर के मकान में जा घुसा। किस्मत रही कि जहां कार घर में घुसी वहां पर कोई मौजूद नहीं था। बुजुर्ग...

भोपाल की 2 कॉलोनियों में बिजली का मुद्दा...मंत्री की मीटिंग:गोकुलधाम पर ₹1.27 करोड़ बकाया; द्वारकाधाम में बिल जमा करने पर फोकस

भोपाल की 2 बड़ी कॉलोनी- गोकुलधाम और द्वारकाधाम सोसाइटी में बिजली की बकाया राशि के मुद्दे पर शुक्रवार को मंत्री विश्वास सारंग को मीटिंग करना पड़ी। गोकुलधाम में पिछले 1 साल से न तो बिल्डर और न ही कॉलोनी के लोगों ने बकाया राशि जमा कराई। इस कारण बकाया राशि 1.27 करोड़ रुपए हो गई। द्वारकाधाम में भी राशि बकाया है। ऐसे में अब सख्त कार्रवाई भी की जाएगी। गांधीनगर जेल रोड स्थित गोकुलधाम सोसाइटी के करीब 400 घरों के बिजली कनेक्शन पिछले साल नवंबर महीने में काटे गए थे। इसके चलते रहवासियों ने विरोध प्रदर्शन किए थे। मंत्री सारंग की पहल पर मामला शांत हुआ। इस दौरान बिल्डर-कॉलोनी के लोगों द्वारा राशि जमा करने की बात कही थी, लेकिन अब तक राशि जमा नहीं की गई। इससे बकाया राशि का आंकड़ा बढ़ता गया। दोनों कॉलोनियों में आ रही बिजली संबंधित समस्याओं को लेकर शुक्रवार को मंत्री सारंग ने बैठक की। कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह, निगम कमिश्नर संस्कृति जैन, बिजली कंपनी के एमडी क्षितिज सिंघल भी मौजूद थे। बैठक में बताया कि 29 नवंबर 2024 को लिए गए निर्णय के बाद भी राशि जमा नहीं कराई गई। द्वारकाधाम कॉलोनी में रहवासियों ने 17 लाख ...

लुधियाना की कंपनी बनाएगी इंदौर-उज्जैन ग्रीनफील्ड कॉरिडोर:₹1089 करोड़ में ठेका मंजूर; भू-अर्जन की प्रक्रिया में आई तेजी

इंदौर-उज्जैन के बीच बनने वाले ग्रीन फील्ड कॉरिडोर में अधिग्रहित होने वाली जमीन के बाजार भाव से दाम दिलाने के लिए किसान संघर्ष कर रहे हैं, इस बीच सरकार ने इस कॉरिडोर को बनाने का ठेका मंजूर कर दिया है। यह ठेका 1089 करोड़ में लुधियाना की सौगल इन्फा. प्रोजेक्ट प्रा.लि. कंपनी को मिला है। 48 किलोमीटर लम्बे इस ग्रीन फील्ड कॉरिडोर के लिए फिलहाल धारा 21 के तहत भू-अर्जन की प्रक्रिया चल रही है। इसके लिए किए जाने वाले भू-अर्जन का विरोध भी किसानों द्वारा किया जा रहा है। इस रोड पर तीन फ्लाईओवर और छोटे-बड़े 35 पुल-पुलियाएं बनाए जाएंगे। यह एक एक्सेस-कंट्रोल्ड फोर लेन हाईवे होगा, जिसमें दोनों तरफ सर्विस लेन भी होगी, जिससे इंदौर से उज्जैन की यात्रा केवल 30 मिनट में पूरी हो सकेगी और सिंहस्थ 2028 के लिए यह मार्ग बहुत महत्वपूर्ण होगा। इसके बनने से यात्रा का समय भी घटकर 40-45 मिनट रह जाएगा। ऐसे चल रहा है जमीन अधिग्रहण का काम एसडीएम घनश्याम धनगर के मुताबिक, पूर्व में अधिग्रहित की जाने वाली जमीनों के अधिग्रहण के लिए धारा 19 के तह प्रकाशन किया जा चुका है। इसमें किसानों के स्वामित्व, रकबे की जमीन, जमीन का विवरण ...

खंडवा में देर रात किसान से डेढ़ लाख की लूट:बाइक सवार बदमाशों ने आंखों में मिर्च झोंकी, 4 महीने की मेहनत पर फिरा पानी

खंडवा में चार महीने की कड़ी मेहनत से उगाई फसल बेचकर लौट रहे एक किसान के साथ लूट की बड़ी वारदात सामने आई है। ग्राम कोहदड़ की रेलवे मोरी के पास बदमाशों ने किसान की आंखों में मिर्च डालकर उससे एक लाख 50 हजार रुपए लूट लिए। घटना के बाद किसान की आंखें अब तक नहीं खुल पा रही हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम कोहदड़ निवासी किसान टंट्या पिता काशीराम बारेला सोमवार रात करीब 9.30 बजे खंडवा से अपनी मक्का की फसल बेचकर दो ट्राली मक्का के पैसे लेकर दोपहिया वाहन (क्रमांक MP12ML0825) से गांव लौट रहा था। इसी दौरान रेलवे मोरी के पास तीन से चार अज्ञात बदमाशों ने उसे रोक लिया और आंखों में मिर्च डालकर 90 हजार और 60 हजार रुपए, कुल एक लाख 50 हजार रुपए लूट लिए। घटना के बाद किसान दर्द से तड़पता रहा। वहां से गुजर रहे राहगीरों ने इसकी सूचना ग्रामवासियों को दी। गांव घटनास्थल से करीब एक किलोमीटर दूर है। सूचना मिलते ही ग्रामवासी मौके पर पहुंचे और किसान को संभाला। इसके बाद बोरगांव चौकी को घटना की जानकारी दी गई। सूचना पर चौकी प्रभारी राम प्रकाश यादव अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे, घटनास्थल का जायजा लेकर पीड़ित किसान स...

ग्वालियर में पेट्रोल पंप पर चली गोली:पुरानी रंजिश के चलते पंप संचालक ने चलाई गोली, आरोपी हिरासत में

ग्वालियर में बुधवार रात को विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र में एक पेट्रोल पंप पर विवाद के बाद गोली चली है। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है और पुलिस ने फायरिंग करने वाले पंप संचालक को ही हिरासत में ले लिया है। झगड़ा पुरानी रंजिश को लेकर हुआ है फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। शहर के गोला का मंदिर स्थित पिंटू पार्क अभिनंदन वाटिका के पीछे रहने वाले भूपेंद्र सिंह गुर्जर का प्रमोद शर्मा नामक युवक से विवाद चल रहा है। प्रमोद शर्मा पेट्रोल पंप के संचालक हैं और विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र में कलेक्ट्रेट के पास उनका पेट्रोल पंप है। बुधवार रात को भूपेंद्र जब पेट्रोल पंप के पास पहुंचा तो दोनों अचानक आमने-सामने आ गए और झगड़ा हो गया। दोनों में मारपीट हुई है इसके बाद पंप संचालक प्रमोद शर्मा ने अपनी लाइसेंसी राइफल से फायरिंग कर दी। गोलीबारी की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रण में लिया पुलिस ने इस मामले में पंप संचालक को हिरासत में लेकर लाइसेंस की बंदूक को जब्त कर लिया है। जमीन के लेन-देन पर है विवाद ऐसा बताया गया है कि फरियादी और आरोपी के बीच में एक जमीन को बेचने के ...

निवाड़ी में 55.65 लीटर अवैध शराब जब्त:आबकारी विभाग ने पथरिया खिरक से पकड़ा आरोपी, केस दर्ज

निवाड़ी जिले में आबकारी विभाग ने बुधवार रात जेरोन क्षेत्र के पथरिया खिरक में दबिश दी गई, जहां से 55.65 लीटर अवैध देसी और विदेशी शराब जब्त की गई। इस कार्रवाई में एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ केस दर्ज किया गया है। सूत्रों के अनुसार, पिछले कई दिनों से इस इलाके में अवैध शराब के स्टॉक और बिक्री की शिकायतें मिल रही थीं। शिकायतों की पुष्टि होने के बाद टीम ने मुकेश कुशवाह के ठिकाने पर छापा मारा। छापेमारी के दौरान 27 हजार रुपए शराब मिली। आरोपी मुकेश कुशवाह के खिलाफ मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। आबकारी विभाग ने बताया कि जिले में अवैध शराब के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी भी अवैध कारोबारी को बख्शा नहीं जाएगा। source https://www.bhaskar.com/local/mp/niwari/news/5565-liters-of-illicit-liquor-seized-in-niwari-136697516.html

संविदा में पहली अनुकंपा नियुक्ति:​​​​​​​एएनएम की मौत के बाद बेटी को मिली नौकरी, डेटा एंट्री ऑपरेटर बनी, बोली- मां के जाने के बाद टूटा घर

जब घर की एकमात्र कमाने वाली मां अचानक दुनिया छोड़ जाती है, तो सिर्फ एक इंसान नहीं जाता, बल्कि पूरा परिवार अनिश्चित भविष्य के अंधेरे में चला जाता है। टीकमगढ़ जिला अस्पताल में संविदा एएनएम के पद पर कार्यरत कर्मचारी की आकस्मिक मृत्यु के बाद कुछ ऐसा ही हुआ। मां के जाने से घर की जिम्मेदारियां, भाई की पढ़ाई और बीमार पिता की देखभाल, सब कुछ एक साथ उनकी बेटी जानकी नामदेव के कंधों पर आ गया। महीनों तक दर-दर भटकने, दफ्तरों के चक्कर लगाने और टूटती उम्मीदों के बीच जब जानकी को नौकरी का नियुक्ति पत्र मिला, तो यह सिर्फ एक कागज नहीं था, बल्कि परिवार के लिए दोबारा जीने का सहारा बन गया। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन मध्यप्रदेश की संविदा नीति के तहत यह पहली अनुकंपा नियुक्ति है, जिसने एक परिवार को फिर से खड़े होने की ताकत दी है। जानकी की जुबानी दर्द और राहत की कहानी जानकी नामदेव बताती हैं कि हमारे घर में मां ही कमाने वाली थीं। उनकी सैलरी से भाई की पढ़ाई चल रही थी, वह अभी कक्षा 10 में है। पापा बीमार रहते हैं, उन्हें हाई ब्लड प्रेशर और शुगर की समस्या है। मां के जाने के बाद घर की हालत बहुत खराब हो गई थी। कोई आय का ...

प्रिंसिपल की फटकार के बाद हॉस्टल से भागे 2 छात्र:भोपाल के नवोदय से दो नाबालिग छात्र लापता, CCTV में नीलबड़ तक आए नजर

भोपाल के रातीबड़ स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय से 2 नाबालिग छात्रों के लापता होने का मामला सामने आया है। दोनों छात्र वर्तमान में नौवीं कक्षा के विद्यार्थी हैं। ये कक्षा छठवीं से जवाहर नवोदय विद्यालय, रातीबड़ में आवासीय रूप से पढ़ाई कर रहे थे। शुक्रवार को विद्यालय की प्राचार्य पुष्पा सिंह ने दोनों छात्रों अंकित और धीरज को किसी बात को लेकर फटकार लगाई थी। साथ ही अगले दिन अभिभावकों को विद्यालय बुलाने की बात कही थी। बताया जा रहा है कि इस चेतावनी से दोनों छात्र भयभीत हो गए थे। उसी रात करीब एक बजे, जब हॉस्टल के हाल में अन्य छात्र सो रहे थे, तब चुपचाप पीछे की दीवार फांदकर स्कूल परिसर से बाहर निकल गए। स्कूल प्रबंधन ने दर्ज कराई FIR शनिवार सुबह छात्रों के हॉस्टल में नहीं मिलने पर स्कूल प्रबंधन ने रातीबड़ थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की, जिसमें शनिवार सुबह करीब पांच बजे दोनों छात्र नीलबड़ क्षेत्र में पैदल जाते हुए दिखाई दिए। इसके बाद से उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया है। फिलहाल पुलिस की टीमें संभावित स्थानों पर तलाश कर रही हैं। परिजनों को भी सूचना...

भोपाल में 2 दिन मृत और गायब-शिफ्टेड वोटर्स का वेरिफिकेशन:कलेक्टर ने पूछा-रामबाई क्या यहां रहती हैं? जवाब मिला नहीं; ऐसे ही 92 मतदाता का जिम्मा

स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एसआईआर) में ASDR यानी, मृत, एबसेंट, शिफ्टेड, डबल और अन्य कैटेगरी के वोटर्स की जांच करने के लिए सोमवार से भोपाल के अफसर मैदान में उतर गए हैं। अगले 2 दिन तक वे 2 लाख से ज्यादा वोटर्स की जांच करेंगे। कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने खुद 92 वोटर्स के वेरिफिकेशन का जिम्मा लिया है। जिला प्रशासन का दावा है कि आज 1 लाख 40 हजार मतदाताओं का वेरिफिकेशन हो चुका है। बाकी बचे वोटर्स का कल यानी, मंगलवार को वेरिफिकेशन किया जाएगा। जानकारी के अनुसार, अनकलेक्टेबल कैटेगिरी में शामिल मतदाताओं की जांच के लिए कुल 551 अधिकारी, बीएलओ और सुपरवाइजर की जिम्मेदारी तय की गई है। हर अधिकारी और कर्मचारी को बूथ का जिम्मा सौंपा गया है। वे 16 दिसंबर को भी घर-घर जाकर सत्यापन करेंगे। यदि जांच नहीं हुई तो 18 दिसंबर के बाद नाम हटा दिए जाएंगे। निगम कमिश्नर, एडीएम-एसडीएम को भी जिम्मा कलेक्टर सिंह ने भोपाल मध्य विधानसभा के पोलिंग बूथ नंबर-150 का जिम्मा लिया है। यहां कुल 92 वोटर्स की जांच वे करेंगे। सोमवार सुबह 11 बजे से उन्होंने वेरिफिकेशन शुरू कर दिया। निगम कमिश्नर संस्कृति जैन को 104, जिला पंचायत सीईओ ...

कोर्ट में पदस्थ APO के घर लाखों की चोरी:न दरवाजा टूटा-न समान फैला, टीचर-पड़ोसी सहित तीन संदेह के घेरे में

न घर का ताला टूटा, न सामान अस्त-व्यस्त हुआ...फिर भी अलमारी में रखे लाखों रुपए के जेवरात और नगदी गायब हो गई। यह घटना हुई है सहायक लोक अभियोजन अधिकारी अमित गुप्ता के साथ। जिला कोर्ट में पदस्थ अभियोजन अधिकारी ने अजीबोगरीब ढंग से हुई चोरी की एफआईआर आधारताल थाने में दर्ज करवाई है। पुलिस ने अज्ञात चोरों की तलाश शुरू कर दी है। अमित गुप्ता ने कुछ संदिग्धों के नाम भी पुलिस को बताए हैं, जिनसे पूछताछ की जा रही है। ग्वालियर के रहने वाले सहायक लोक अभियोजन अधिकारी अगस्त 2025 से धनी की कुटिया के पास गोकुलधाम सोसाइटी में किराए का मकान लेकर रह रहे थे। विवाह से लौटे-जेवरात रखे अलमारी में अमित गुप्ता अपने दोस्त की शादी में 29 नंवबर को झांसी उत्तरप्रदेश गए थे। 2 दिसंबर को वापस लौटकर जबलपुर आए। 3 दिसंबर को सोने-चांदी के जेवरात अलमारी में रख दिए, और रोजमर्रा के काम में लग गए। अमित ने 13 दिसंबर को पत्नी से कहा कि अलमारी में रखे रुपए में से 2 हजार लाकर दो। जैसे ही उन्होंने अलमारी खोली तो लाॅकर में चाबी लगी हुई थी। लाॅकर खोलकर देखा तो उसमें रखे करीब 18 हजार रुपए गायब थे। जेवरात के बाॅक्स देखे तो वो रखे हुए थे,...

संजय गांधी अस्पताल में नवजात आग में जला:प्रबंधन ने छुपाई बात, डिप्टी सीएम को पता था- अस्पताल के पास नहीं है फायर NOC

रीवा के संजय गांधी अस्पताल के गायनी वार्ड में रविवार दोपहर करीब 1 बजे आग लग गई। आग ऑपरेशन थिएटर में लगी थी। इस घटना में एक मृत नवजात का शव जिंदा जल गया। अस्पताल प्रबंधन इस बात को दिनभर छुपाता रहा। यहां तक की परिजनों को भी बच्चे का शव नहीं दे रहा था। रात करीब 11 बदे अस्पताल प्रबंधन ने एक मृत बच्चे के शव जलने की पुष्टि की। मृत पैदा हुआ था बच्चा गोविंदगढ़ के गहरा गांव की रहने वाली कंचन साकेत का ऑपरेशन किया गया था, जिसमें नवजात मृत पैदा हुआ। इसी दौरान ओपीडी क्षेत्र में आग लग गई। अफरा-तफरी के माहौल में अस्पताल स्टाफ ऑपरेशन थिएटर से मृत नवजात को निकालना भूल गया, जो बाद में आग की चपेट में आकर पूरी तरह जल गया। आरोप है कि घटना के बाद अस्पताल प्रबंधन ने अपनी गलती छिपाने की कोशिश की और बच्चे को चद्दर में छिपाकर ले जाया गया। जब मामला उजागर हुआ और उच्च स्तर तक पहुंचा, तब सच्चाई सामने आई। यह घटना न सिर्फ अमानवीय है, बल्कि अस्पतालों की कार्यप्रणाली और संवेदनशीलता पर भी गंभीर सवाल खड़े करती है। अस्पताल के पास फायर एनओसी नहीं डिप्टी सीएम को थी जानकारी खास बात यह है कि अस्पताल के फायर एनओसी न होने की जा...

इंदौर में अवैध शराब और बिना लाइसेंस पार्टी पर कार्रवाई:77 हजार रुपए से अधिक की वाइन और वाहन जब्त; दो आरोपी गिरफ्तार

इंदौर में शराब के अवैध क्रय-विक्रय, परिवहन और भंडारण के खिलाफ कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देशन में आबकारी विभाग लगातार अभियान चलाकर कार्रवाई कर रहा है। विभाग ने दो अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए अवैध मदिरा और एक दोपहिया वाहन जब्त किया, जिनकी कुल कीमत लगभग 77 हजार रुपए से अधिक है। सहायक आयुक्त आबकारी अभिषेक तिवारी ने बताया कि शहर में अवैध मदिरा के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई लगातार जारी है। क्षेत्रीय गश्त के दौरान शंका के आधार पर अभिलाषा नगर चौराहा, नेमावर रोड, इंदौर पर दोपहिया वाहन क्रमांक MP-09 VD 1677 को रोका गया। वाहन मालिक के बैग की तलाशी लेने पर गत्ते की एक पेटी में अवैध देसी मदिरा के 50 पाव पाए गए। इस मामले में आरोपी विक्की शर्मा, पिता अशोक शर्मा, निवासी B-3, सुविधि नगर, छोटा बांगड़दा रोड, इंदौर को गिरफ्तार किया गया। जब्त की गई अवैध मदिरा और दोपहिया वाहन की कुल कीमत 43 हजार 750 रुपए आंकी गई है। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) क के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया है। बिना लाइसेंस पार्टी पर आबकारी की कार्रवाई एक अन्य मामले में सहायक जिला आबकारी अधिकारी प्री...

एसआईआर फॉर्म भरने आया बदमाश पकड़ाया:इंदौर से भागकर महाराष्ट्र के अकोला में कर रहा था अपराध

इंदौर पुलिस की पकड़ में एक ऐसा चोर आया है। जिस पर सौ से ज्यादा केस दर्ज हैं। वह एसआईआर के लिए अपने माता-पिता की जानकारी लेने अकोला से इंदौर आया था। लेकिन यहां पुलिस के हत्थे चढ़ गया। जोन-3 के डीसीपी राजेश व्यास ने अब्दुल रशीद की गिरफ्तारी पर कहा कि पलासिया थाना पुलिस ने आरोपी से 7 लाख 50 हजार रुपए का चोरी का माल बरामद किया है। इसमें सोने-चांदी के आभूषण और 50 हजार रुपए की कीमत की चोरी की बाइक शामिल है। अब्दुल पर इंदौर और महाराष्ट्र में चोरी, हत्या और हत्या के प्रयास जैसे 100 से ज्यादा गंभीर मामले दर्ज हैं। 2006 में चोरी में पकड़े जाने के बाद वह अकोला भाग गया था। वहीं रहने लगा और वारदातें करने लगा। 10 दिन पहले वह एसआईआर का फॉर्म भरने इंदौर आया तो यहां एक बाइक चुराई। फिर गीतानगर में हॉस्टल संचालिका के फ्लैट में घुस गया। वहां से 10 लाख रुपए के गहने चुराए और चोरी की बाइक से ही अकोला भाग गया। 800 सीसीटीवी खंगाले और लगातार निगरानी की तो पकड़ाया पुलिस ने चोरी की घटनाओं पर शिकंजा कसने के लिए विशेष प्लानिंग बनाई थी। 800 से ज्यादा CCTV फुटेज खंगाले गए, मुखबिरों को सक्रिय किया गया और कई दिनों की निगर...

ग्वालियर पुलिस पहुंची स्पा सेंटर, मचा हड़कंप:रजिस्टर और CCTV खंगाले; कहा- ध्यान रहे कोई अनैतिक काम न हो

ग्वालियर में पिछले कुछ दिनों में देखने में आया है कि स्पा सेंटर जिस्मफरोशी का अड्डा बनते जा रहे हैं। स्पा सेंटर से ग्वालियर के अलावा दिल्ली, कोलकाता और पश्चिम बंगाल तक की लड़कियां अनैतिक गतिविधियोें में संलिप्त मिली थीं। यही कारण है कि शुक्रवार शाम को महिला पुलिस की अलग-अलग टीम बनाकर स्पा सेंटर पर पुलिस ने एक्शन लिया है। पुलिस की टीम अचानक स्पा सेंटर पर जा पहुंची और यहां रजिस्टर खंगाले। पुलिस ने स्पा सेंटर पर लगे CCTV कैमरे भी खंगाले हैं, जिससे कोई अनैतिक गतिविधियां संचालित हो रही हों तो पता चल सके। महिला पुलिस अधिकारियों ने स्पा सेंटर के संचालकों को स्पष्ट शब्दों में कहा है कि ध्यान रहे कि स्पा सेंटर में कोई अनैतिक काम नहीं होना चाहिए। एएसपी विदिता डागर ने बताया कि शुक्रवार को शहर में संचालित स्पा सेंटर पर एक साथ जांच का अभियान चलाया गया था। टीम में डीएसपी शिखा सोनी महिला सुरक्षा शाखा, थाना प्रभारी अजाक अनीता गुर्जर, महिला थाना प्रभारी रश्मि भदौरिया, उप निरीक्षक स्वीटी राजावत, उप निरीक्षक उन्नति उपाध्याय, सउनि लोकेंद्र शर्मा ,आरक्षक प्रिया तोमर, आरक्षक रजनी भदौरिया, आरक्षक जीतू , आरक्ष...

बैढ़न ताली रोड पर दिलाया जमीन का कब्जा:सिंगरौली में कोर्ट के आदेश पर राजस्व-पुलिस टीम ने की कार्रवाई

सिंगरौली सिविल कोर्ट के आदेश पर गुरुवार को बैढ़न ताली मेन रोड स्थित खसरा नंबर 158 की भूमि का कब्जा उसके पट्टेदार शिवमूरत गुप्ता को दिलाया गया। यह कार्रवाई न्यायालय के निर्देशों के अनुपालन में की गई। पूर्व में था अवैध कब्जा जानकारी के अनुसार, इस भूमि पर पहले शिव मूरत गुप्ता के भाई कन्हैया लाल गुप्ता का अवैध कब्जा था। अदालत ने इस अवैध कब्जे को हटाने के निर्देश जारी किए थे। इसके बाद बैढ़न तहसीलदार कविता यादव के नेतृत्व में राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची और कब्जा दिलाया। राजस्व टीम ने पंचनामा तैयार किया और कानूनी प्रक्रिया पूरी कर भूमि का वास्तविक कब्जा शिवमूरत गुप्ता को सौंपा। इस दौरान बैढ़न राजस्व निरीक्षक सुखदेव कुशवाहा, पटवारी उमेश नामदेव और पटवारी चंद्रभान रावत उपस्थित रहे। सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कोतवाली थाना से पुलिस बल भी तैनात किया गया। भविष्य में भी विधिक कार्रवाई जारी रहेगी राजस्व विभाग ने बताया कि अदालत के आदेशों का पालन उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। विभाग ने स्पष्ट किया कि भविष्य में भी ऐसे मामलों में विधि अनुसार कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि वास्तविक भूमि स...

दो बांग्लादेशी नागरिकों ने फर्जी दस्तावेजों से बनवाया भारतीय पासपोर्ट:भोपाल में मकान मालिक के बयान के बाद धोखाधड़ी का केस दर्ज

भोपाल में 2 बांग्लादेशी नागरिकों ने फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल कर भारतीय पासपोर्ट बनवा लिया। दोनों देश छोड़कर चले भी गए। कोलार पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। कोलार पुलिस के मुताबिक संदिग्ध बांग्लादेशी नागरिक मोहम्मद रिहान अंसारी पिता सफकूल हक अंसारी और मोह मकबूल अंसारी पिता सफकूल हक अंसारी ने राजवैद्य कॉलोनी, कोलार रोड के पते का उल्लेख कर भारतीय पासपोर्ट बनवाया था। संदेह होने पर इंटेलिजेंस की ओर से इस मामले की जांच के लिए सहायक पुलिस आयुक्त अंजली रघुवंशी के पास एक पत्र आया था। सहायक पुलिस आयुक्त ने अपनी जांच में पाया कि दोनों आरोपियों ने 7 अगस्त 2014 से 11 माह के लिए कोलार की राजवैद्य कॉलोनी (कोलार रोड) के पते पर मकान मालिक लक्ष्मी ठाकुर के साथ एक नोटरी पर किरायेदारी का अनुबंध पत्र प्रस्तुत किया था। इस एग्रीमेंट के आधार पर उन्होंने आधार कार्ड और मतदाता पत्र बनवाए थे, जिन्हें बाद में पासपोर्ट बनवाने के दौरान प्रस्तुत किया गया था। जांच में पाया गया कि दोनों आरोपी उस मकान में कभी रहे ही नहीं थे। मकान मालिक के बयानों में इस बात की पुष्टि होने के बाद, दोनों आरोपी के ...

कलेक्टर ने शिवपुरी जिला अस्पताल का किया निरीक्षण:मेटरनिटी वार्ड में सुधार और आयुष्मान मरीजों को सीधे भर्ती करने के निर्देश

शिवपुरी जिला अस्पताल शिवपुरी में मंगलवार को कलेक्टर रविंद्र कुमार चौधरी ने अचानक निरीक्षण किया। उन्होंने एसएनसीयू यूनिट, मेटरनिटी वार्ड, डायलिसिस यूनिट, गायनिक ओपीडी और अन्य विभागों की व्यवस्था देखी। निरीक्षण के दौरान सिविल सर्जन डॉ. बी.एल. यादव, तहसीलदार सहित स्वास्थ्य स्टाफ मौजूद रहा। कलेक्टर ने अस्पताल की सेवाओं को और बेहतर करने के लिए कई अहम निर्देश दिए। मेटरनिटी वार्ड में उन्होंने मरीजों के साथ आने वाले परिजनों के लिए बैठने की व्यवस्था सुधारने को कहा। साथ ही मरीजों के पास केवल एक ही अटेंडेंट रहने की अनुमति देने और अटेंडेंट पास सिस्टम को सख्ती से लागू करने के निर्देश दिए। अस्पताल परिसर में भीड़ और अव्यवस्था रोकने के लिए वाहन आवाजाही पर नियंत्रण रखने और खुले स्थानों पर चंपा के पेड़ लगाने को कहा। डायलिसिस यूनिट में स्टाफ और संसाधनों की कमी को देखते हुए कलेक्टर ने 24x7 सेवा सुचारू रखने के लिए मानव संसाधन और मशीनों की पूर्ति हेतु वरिष्ठ कार्यालय को पत्र भेजने के निर्देश दिए। आयुष्मान कक्ष में उन्होंने साफ कहा कि पात्र आयुष्मान कार्डधारकों को सीधे वार्ड में भर्ती किया जाए। कलेक्टर ने डी...

भोपाल GMC में रैगिंग विवाद गहराया:एंटी रैगिंग कमेटी ने जारी किए नोटिस, पुलिस भी करेगी बयान दर्ज; FIR वापस लेने की चर्चा

भोपाल के गांधी मेडिकल कॉलेज (GMC) में 4 दिसंबर की रात कैंटीन में मारपीट हुई थी। एंटी रैगिंग कमेटी ने शिकायत में दर्ज नामों वाले सभी सीनियर्स और बैचमेट्स को नोटिस जारी कर दिया है। वहीं, पुलिस ने MBBS छात्र पारस मरैया की FIR के बाद एमएलसी कराकर आरोपियों को नोटिस भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। कॉलेज प्रबंधन की ओर से FIR वापस लेने की कोशिश किए जाने की चर्चाओं ने मामले को और उलझा दिया है। एंटी रैगिंग कमेटी और पुलिस, दोनों स्तरों पर जांच शुरू होने से कई नए खुलासों की संभावना बढ़ गई है। एंटी रैगिंग कमेटी की कार्रवाई तेज जीएमसी भोपाल की एंटी रैगिंग कमेटी की बैठक सोमवार को आयोजित की गई। जिसमें पारस मरैया की शिकायत के आधार पर आरोपी बताए गए सीनियर और बैचमेट छात्रों को नोटिस जारी कर दिए गए। कमेटी ने मंगलवार को सभी संबंधित छात्रों को बुलाकर बयान दर्ज करने का निर्णय लिया है। यह प्रक्रिया पूरी तरह ऑन रिकॉर्ड रहेगी। जिसकी रिपोर्ट तैयार की जाएगी और उसे एंटी रैगिंग सेल भेजी जाएगी। उधर, पुलिस ने भी FIR के बाद मेडिकल लीगल केस (MLC) कर लिया है और बुधवार को नोटिस के आधार पर सभी आरोपियों के बयान दर्ज करेग...

भिंड में अंतर्राज्यीय बदमाश गिरफ्तार:कोल्हापुर-बैंगलूरु में ज्वैलर्स के यहां लूट की वारदात को दे चुका था अंजाम, कई राज्यों में 11 संगीन मामले दर्ज

भिंड पुलिस ने अंतर्राज्यीय स्तर पर सक्रिय कुख्यात बदमाश को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। अटेर थाना पुलिस ने उस आरोपी को पकड़ा है, जो मध्यप्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र और कर्नाटक में लूट और चोरी की कई वारदातों में फरार चल रहा था। आरोपी कोल्हापुर और बैंगलूरु के ज्वैलर्स के यहां हुई बड़ी लूट की वारदातों में भी शामिल रहा है। पुलिस अधीक्षक डॉ. असित यादव, एएसपी संजीव पाठक और अटेर एसडीओपी रविंद्र वास्कले के निर्देशन में फरार अपराधियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अटेर में ट्रैक्टर चोरी का था मुख्य आरोपी एसडीओपी वास्कले ने बताया कि 30 जून-1 जुलाई 2025 की रात अटेर के ग्राम परा से एक ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी हुई थी। मामले में तीन आरोपी पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके थे, जबकि तीन फरार थे। रविवार शाम सूचना मिली कि इनमें से एक आरोपी अटेर क्षेत्र में घूम रहा है। पुलिस ने तुरंत घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम अजय उर्फ विकास (31) पुत्र मुन्नालाल शर्मा निवासी गुरैया, थाना माता बसई, जिला मुरैना बताया। आरोपी ने परा गांव से ट्रै...

सिंगरौली पेड़ कटाई मामले में कांग्रेस ने बनाई जांच टीम:पटवारी, सिंघार सहित 12 नेता 11 दिसंबर को करेंगे जांच-पड़ताल

सिंगरौली के घिराली कोल ब्लॉक के लिए तेजी से हो रही बड़े पैमाने की पेड़ों की कटाई को लेकर राजनीतिक हलचल शुरू हो गई है। पर्यावरणीय नुकसान और वन क्षेत्र पर बढ़ते खतरे को गंभीरता से लेते हुए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) ने एक तथ्य अन्वेषण समिति गठित कर दी है, जो 11 दिसंबर 2025 तक सिंगरौली पहुंचकर पूरे घटनाक्रम की जांच करेगी। समिति का नेतृत्व प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी कर रहे हैं। कांग्रेस ने कहा है कि सिंगरौली में “अनियंत्रित और असामान्य गति से” पेड़ों की कटाई हो रही है, जो पर्यावरण, स्थानीय आबादी और प्राकृतिक संसाधनों के लिए गंभीर खतरा है। पार्टी का आरोप है कि घिराली कोल ब्लॉक में वन संरक्षण कानून व पर्यावरणीय मानकों की अनदेखी करते हुए मशीनों से पेड़ों को उखाड़ा जा रहा है। कांग्रेस की जांच समिति में ये नेता शामिल 11 दिसंबर तक सिंगरौली में जाकर करेगी ग्राउंड रिपोर्ट कांग्रेस का कहना है कि समिति स्थानीय जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों, विस्थापित परिवारों और संबंधित विभागीय अधिकारियों से मुलाकात कर यह जानने का प्रयास करेगी कि पेड़ों की कटाई की वास्तविक मात्रा कितनी है? क्या पर्यावरणीय अनुमति औ...