60 किलोमीटर दूर शिकायत करने पहुंची पीड़िता:बोली-मुश्किल से पुहंची हूं सर,पड़ोसी मारपीट करते हैं-पुलिस मदद नहीं करती
सिवनी जिले की एक 48 वर्षीय महिला पड़ोसियों से कथित प्रताड़ना और स्थानीय पुलिस की निष्क्रियता से परेशान होकर करीब 62 किलोमीटर का सफर तय कर मंगलवार को जबलपुर स्थित पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) कार्यालय पहुंची। महिला ने आरोप लगाया कि पड़ोसी परिवार लंबे समय से उसके साथ मारपीट और अभद्रता कर रहा है, लेकिन कई बार शिकायत करने के बावजूद पुलिस ने कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की। शिकायत सुनने के बाद आईजी प्रमोद वर्मा ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सिवनी एसपी को जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। पीड़िता सावित्री चड़ार ने बताया कि वह सिवनी जिले के धूमा क्षेत्र की रहने वाली हैं और फल बेचकर अपने परिवार का पालन-पोषण करती हैं। उनका आरोप है कि पिछले करीब तीन माह से पड़ोस में रहने वाले कृष्ण कुमार तिवारी और उसके परिवार के सदस्य लगातार उन्हें और उनके परिवार को परेशान कर रहे हैं। कई बार घर में घुसकर मारपीट और धमकी देने की घटनाएं भी हुई हैं, जिससे उनका परिवार भय के माहौल में जीने को मजबूर है। ठेला पलटने से शुरू हुआ विवाद महिला के अनुसार 18 अप्रैल की रात वह फल बेचकर घर लौट रही थीं। रा...