Skip to main content

Posts

Showing posts from October, 2025

कोरोना वॉरियर नर्स के परिवार को राहत:प्रशासन ने मुआवजा आवेदन किया था निरस्त; हाईकोर्ट ने दिए 3 माह में निर्णय के निर्देश

इंदौर हाई कोर्ट ने कोविड-19 ड्यूटी के दौरान दिवंगत नर्स निर्मला वर्मा के परिवार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उनके पति गेंदलाल वर्मा द्वारा दायर याचिका स्वीकार करते हुए कलेक्टर देवास द्वारा मुआवजा आवेदन अस्वीकार करने के आदेश को रद्द कर दिया। अदालत ने कहा कि आवेदन समय सीमा में जमा किया गया था, लेकिन प्रशासनिक अधिकारियों ने इसे विलंबित बताकर खारिज कर दिया। कोर्ट ने अब अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे तीन माह के भीतर मेरिट के आधार पर निर्णय लें। क्या है मामला याचिकाकर्ता गेंदलाल वर्मा की पत्नी निर्मला वर्मा कर्मचारी राज्य बीमा अस्पताल (ESI) देवास में नर्स के पद पर कार्यरत थीं और कोविड ड्यूटी के दौरान उनकी मृत्यु हो गई थी। गेंदलाल वर्मा ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण पैकेज – कोविड-19 स्वास्थ्य कर्मी बीमा योजना के तहत 19 जुलाई 2022 को मुआवजे के लिए आवेदन किया था। विलंब का हवाला देकर किया था इनकार एडीएम देवास ने 6 फरवरी 2024 को आदेश जारी कर मुआवजा आवेदन को यह कहते हुए खारिज कर दिया था कि यह 15 जनवरी 2023 की तय समय सीमा के बाद प्रस्तुत किया गया। इस फैसले के खिलाफ गेंदलाल वर्मा ने एडवोकेट अभिनव...

विदिशा मंडी में किसान ने 40 क्विंटल मक्का छोड़ा:600 रुपए प्रति क्विंटल दाम मिलने पर हुआ निराश, कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने कहा प्रशासन की लापरवाही

विदिशा जिले की कृषि उपज मंडी में किसानों की नाराजगी सामने आई है। अपनी उपज का उचित दाम न मिलने से परेशान एक किसान लगभग 40 क्विंटल मक्का मंडी परिसर में ही छोड़ गया। जानकारी के अनुसार, किसान अपनी मक्का लेकर मंडी पहुंचा था। नीलामी के दौरान व्यापारियों ने उसकी उपज का भाव मात्र ₹600 प्रति क्विंटल लगाया। इससे आहत होकर किसान अपनी पूरी उपज छोड़कर चला गया। कांग्रेस नेता पहुंचे, बताई प्रशासन की लापरवाही घटना की जानकारी मिलते ही कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित रघुवंशी मंडी पहुंचे। उन्होंने किसानों से चर्चा की और उस स्थान का भी निरीक्षण किया जहां मक्का छोड़ा गया था। रघुवंशी ने आरोप लगाया कि मंडी में व्यापारियों की मनमानी चल रही है। किसान को न समर्थन मूल्य मिल रहा, न उचित दाम। वहीं कांग्रेस नेता सुजीत देवालिया ने कहा सरकार ने मक्का का समर्थन मूल्य ₹2250 तय किया है। फिर भी ₹600 में नीलामी प्रशासन की नाकामी और लापरवाही दर्शाता है। किसानों का विरोध, भावांतर योजना ठुकराई किसानों ने मंडी में सही भाव दिलाने की मांग की हैं। उन्होंने कहा कि भावांतर योजना उनके लिए फायदे की नहीं है, इसलिए इसे वे स्वीकार नहीं करेंगे...

झूमते हुए पुलिस से भिड़े एम्स के डॉक्टर:बोले- तुम्हारे सर को बोलो-हॉस्टल से उठवा लें, FIR दर्ज; एम्स कर चुका बर्खास्त

एम्स भोपाल के डॉक्टरों के नशे में हंगामा करने का मामला शांत होने की बजाय और बढ़ गया है। इमरजेंसी गेट के सामने हुए इस विवाद का तीसरा वीडियो अब सामने आया है, जिसमें डॉक्टर खुलेआम पुलिस से बहस करते और धमकियां देते नजर आ रहे हैं। वीडियो में डॉक्टरों को कहते सुना जा सकता है कि हम यहां 10 साल से शराब पी रहे हैं और तुम्हारे सर को बोलो हॉस्टल से उठवा लो। पुलिस की समझाइश के बावजूद डॉक्टर लगातार अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते रहे। वहीं, पुलिस ने अब इस मामले में आरक्षक अजय गुर्जर की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की है। आरोप लगाए गए हैं कि डॉक्टरों ने सरकारी काम में बाधा डालने, मोबाइल छीनने और पुलिसकर्मियों से गाली गलौज की। पुलिस पर भी नशे में होने का आरोप वीडियो में डॉ. साहिल कहते नजर आ रहे हैं कि मैं यहां 10 साल से पी रहा हूं, यह मेरा कॉलेज है। इतना ही नहीं, उन्होंने मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों पर यह आरोप भी लगाया कि वे खुद नशे में हैं। वह बार-बार पूछते रहे कि आपके पास क्या सबूत है हमें रोकने का? कोई कागज दिखाइए। डॉक्टर बोले- तुम भी सरकारी कर्मचारी इसी बीच एक अन्य डॉक्टर, डॉ. प्रकल्प गुप्ता ने पुलिसकर्मियो...

कुबरेश्वरधाम में 1 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं को मिला अन्नकूट:प्रदीप मिश्रा बोले- अन्नकूट प्रसादी अर्पित करने वालों के जीवन में आती है सुख-समृद्धि

सीहोर के कुबेरेश्वरधाम में बुधवार को भव्य अन्नकूट उत्सव का आयोजन हुआ, जिसमें बृजधाम की झलक दिखाई दी। मंदिर परिसर में गोवर्धन पर्वत और छप्पन भोग की आकर्षक झांकी सजाई गई। दर्शन के बाद श्रद्धालुओं को महाप्रसाद वितरित किया गया। देशभर से 1 लाख से ज्यादा श्रद्धालु पहुंचे। आयोजन के दौरान करीब डेढ़ लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की। मंदिर परिसर के विशाल हाल में पंडित मिश्रा और विठलेश सेवा समिति के पदाधिकारियों की मौजूदगी में अन्नकूट दर्शन का आयोजन किया गया। इसके बाद गोवर्धन नाथ और कुबेरेश्वर महादेव की आरती कर प्रसाद वितरण शुरू हुआ, जो लगातार आठ घंटे तक जारी रहा। भोग में 56 से अधिक व्यंजन परोसे गए, जिनमें तीन प्रकार की खीर, भजिए, एक दर्जन से अधिक मिठाइयां और औषधीय पकवान शामिल थे। विशेष रूप से इम्यूनिटी बढ़ाने वाले व्यंजन — तुलसी, अदरक, नारियल, आंवला, पनीर, पालक, मैथी और ड्राय फ्रूट के पकवान — श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहे। वहीं शुगर-फ्री मिठाईयों की भी विशेष व्यवस्था की गई थी। पंडित मिश्रा ने कहा जो श्रद्धालु भगवान श्रीकृष्ण को अन्नकूट का प्रसाद अर्पित करते हैं, उनके जीवन में सु...

भाजपा नेता की कॉलर पकड़कर मारने का मामला:एक व्यक्ति को गंजबासौदा से लाए; अन्य दो जन वीडियो वायरल करने पर पकड़े

विदिशा में भाजपा नेता की सड़क पर कॉलर पकड़कर चांटे मारने का मामले बढ़ता जा रहा है। पुलिस की ओर से बताया गया कि तीन और लोगों को पकड़ा है। इनमें विकास तिवारी, गोलू यादव को वीडियो बनाकर वायरल करने के आरोप में... वहीं गंजबासौदा के नेता गुड्डा रघुवंशी को भी पुलिस विदिशा लाई है। पुलिस गुड्डा रघुवंशी से पूछताछ कर रही है और उसके मोबाइल फोन की फोरेंसिक जांच कराई जा रही है। इधर, थप्पड़ मारने वाले मुख्य आरोपी संजय नामदेव को गिरफ्तार कर पहले ही जेल भेजा जा चुका है। आरोपी विकास तिवारी के खिलाफ 20 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं, जबकि गोलू यादव और संजय नामदेव का भी आपराधिक रिकॉर्ड है। वहीं गुड्डा रघुवंशी जेल से जमानत पर बाहर चल रहे हैं। पुलिस अब इन सभी आरोपियों के खिलाफ जिला बदर की कार्रवाई की तैयारी कर रही है। पीड़ित से राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग सदस्य मिल चुके वीडियो सामने आने के बाद राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने स्वतः संज्ञान लिया। आयोग ने विदिशा पुलिस अधीक्षक को दो हफ्तों के भीतर जांच रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया। मंगलवार को आयोग की सदस्य प्रियंक कानूनगो ने विदिशा का दौरा किया और पीड़ित विमल तार...

उज्जैन के अंगारेश्वर महादेव मंदिर में अन्नकूट महोत्सव:भगवान का श्रृंगार कर 56 भोग अर्पित; बैंड-बाजे के साथ हुई महाआरती

उज्जैन के शिप्रा तट स्थित श्री अंगारेश्वर महादेव मंदिर में मंगलवार को अन्नकूट महोत्सव मनाया गया। सुबह 7 बजे से दोपहर 1 बजे तक भातपूजा की गई, जिसके बाद भगवान का श्री नाथ स्वरूप में श्रृंगार कर 56 भोग अर्पित किए गए। संध्या के समय बैंड-बाजे के साथ भगवान अंगारेश्वर महादेव की महाआरती की गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे। शिप्रा नदी के किनारे स्थित श्री अंगारेश्वर महादेव मंदिर ग्रह दोष की शांति के लिए देशभर के भक्तों के बीच प्रसिद्ध है। विशेषकर मंगलवार को यहां अधिक भीड़ रहती है। इस बार दीपावली के बाद कार्तिक के पहले मंगलवार को अन्नकूट महोत्सव का आयोजन हुआ। सुबह 7 बजे से दोपहर 1 बजे तक भात पूजा का क्रम चला, जिसके बाद भगवान का पंचामृत पूजन कर विभिन्न फलों के रस से अभिषेक किया गया। भगवान का श्री नाथ स्वरूप में विशेष श्रृंगार कर उन्हें नए वस्त्र और आभूषण धारण करवाए गए। इसके बाद 56 भोग अर्पित किए गए। मंदिर की साज-सज्जा फूल-मालाओं और विद्युत लाइटों से की गई थी। संध्या के समय बैंड द्वारा भजनों की प्रस्तुति के बीच भगवान की महाआरती की गई। आरती के दौरान मंदिर परिसर में आतिशबाजी भी हुई। तीन...

नाकाफी साबित हो रहे सड़कों की क्वालिटी इम्प्रूवमेंट के प्रयास:चीफ इंजीनियरों ने निकाली सड़क, भवन, ब्रिज के निर्माण में गड़बड़ी, सुधार के दिए निर्देश

लोक निर्माण विभाग के तमाम प्रयासों के बाद भी सड़कों की गुणवत्ता और समय सीमा में काम पूरा किए जाने के हालातों में सुधार नहीं हो रहा है। यह रिपोर्ट विभाग द्वारा सात टीमों के माध्यम से कराए गए 35 सड़क, भवन के कामों के निरीक्षण के बाद सामने आई है। एमडी सड़क विकास निगम भरत यादव ने इस पर नाराजगी जताते हुए कहा है कि औचक निरीक्षण की कार्रवाई सिर्फ खानापूर्ति बनकर न रह जाए। अलीराजपुर से जोबट मार्ग के घटिया निर्माण पर ठेकेदार पर डिले डेमेज का दंड लगाने एवं रिस्क एंड कॉस्ट पर कार्य कराया जाएगा। रतलाम–सैलाना–बांसवाड़ा मार्ग की पुलियों की सतह असंतोषजनक पाए जाने पर संबंधित मुख्य अभियंता को सुधार कार्य कराने के निर्देश दिए गए। उधर अनूपपुर जिले में लंगाटोला–पटना–अहिरगांव–केलमनिया मार्ग का धीमा निर्माण कार्य कराने पर चीफ इंजीनियर को इंस्पेक्शन करने के लिए कहा गया है। लोक निर्माण विभाग के अभियंताओं के सात दलों ने हाल ही में सीहोर, छिंदवाड़ा, शिवपुरी, अलीराजपुर, अनूपपुर, रतलाम एवं पन्ना जिलों के 35 निर्माण कार्यों का औचक निरीक्षण किया। इनमें 21 कार्य लोक निर्माण विभाग (सड़क व पुल), 6 कार्य पीआईयू (भवन), 7 क...

भीम आर्मी-आसापा के नेता पहुंचे पीड़ित से मिलने:बोलेः न्याय के लिए लड़ेंगे, दिल्ली जाकर चंद्रशेखर से करेंगे मुलाकात

भिंड के सुरपुरा गांव में ज्ञान सिंह जाटव के साथ हुई मारपीट और कथित बंधक बनाकर पेशाब पिलाने की घटना को लेकर अब भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी भी मैदान में उतर आई हैं। सोमवार को भीम आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष सत्येंद्र विद्रोही और आजाद समाज पार्टी के दतिया जिले के पूर्व प्रत्याशी दामोदर यादव अर्जद्धपुरा पहुंचे, जहां उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात की और पूरे मामले की जानकारी ली। दोनों नेताओं ने पीड़ित परिवार को भरोसा दिलाया कि भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी न्याय की लड़ाई साथ मिलकर लड़ेगी। उन्होंने कहा कि दलित समाज पर अत्याचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दिल्ली जाकर चंद्रशेखर आजाद से करेंगे मुलाकात पीड़ित परिवार से मिलने के बाद दोनों नेता दिल्ली रवाना हुए। उन्होंने बताया कि मंगलवार को वे पार्टी सुप्रीमो चंद्रशेखर आजाद से मुलाकात कर पूरे मामले की जानकारी देंगे और आगे की रणनीति तय की जाएगी। दलित नेताओं को बदनाम करने की साजिश भिंड सर्किट हाउस में मीडिया से बातचीत के दौरान ओबीसी समाज के वरिष्ठ नेता दामोदर यादव ने कहा कि ज्ञान सिंह जाटव के साथ मारपीट, बंधक बनाना और कथित पेशाब पिलाने जैसी घटना निंद...

गोयनका की खदान में करंट से मारा गया था तेंदुआ:जबलपुर में पंजों के 18 नाखून और 4 दांत निकालने के निशान; पोस्टमार्टम में खुलासा

जबलपुर के सिहोरा में खनन कारोबारी महेंद्र गोयनका की निसर्ग इस्पात फैक्ट्री परिसर में मृत पाए गए तेंदुए का रविवार को पोस्टमॉर्टम किया गया। इसमें पता चला है कि तेंदुए की मौत बिजली का करंट लगने से हुई थी। नानाजी देशमुख वेटरनरी कॉलेज, स्कूल ऑफ वाइल्ड लाइफ की फोरेंसिक लैब के अनुसार, तेंदुए की मौत के बाद उसके पंजों के 18 नाखून और 4 कैनाइन दांत निकाल लिए गए। डीएफओ ऋषि मिश्र ने बताया कि पोस्टमॉर्टम के बाद तेंदुए का शवदाह कर दिया गया। इस मामले में वन्यप्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत केस दर्ज कर जांच की जा रही है। कान्हा टाइगर रिजर्व मंडला से आए डॉग स्क्वॉड की मदद से मौके और आसपास के क्षेत्र में सर्चिंग की जा रही है। जांच में क्षेत्रीय टाइगर स्ट्राइक फोर्स की भी मदद ली जा रही है। बता दें कि शनिवार तड़के वन विभाग को सूचना मिली कि निसर्ग इस्पात प्राइवेट लिमिटेड परिसर (फार्म हाउस) की जमीन पर तेंदुए का शव दफनाया गया है। डीएफओ ऋषि मिश्र टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जेसीबी की मदद से गड्डा खुदवाया तो एक के बाद एक 5 जगहों पर जंगली सूअर और तेंदुए के शव मिले। चार जंगली सूअर और एक तेंदुए का शव मिला था न...

तेजी फैल रहा नया फंगस, ठीक नहीं हो रहे मरीज:भोपाल में जुटे 400 स्किन स्पेशलिस्ट; ओवर दी काउंटर वाली दवा रिंग वर्म नहीं स्किन जला रही

भोपाल में त्वचा रोग विशेषज्ञों की 2 दिवसीय ‘क्यूटिकॉन एमपी 2025’ कॉन्फ्रेंस हुई। जिसमें विशेषज्ञों का कहना है कि भारत में एक नया फंगस तेजी से फैल रहा है। इस वजह से रिंग वर्म (दाद) के मरीज ठीक नहीं हो पा रहे। मेडिकल स्टोर से सीधे (ओवर दी काउंटर) खरीदी जा रही दवाएं इलाज नहीं, बल्कि त्वचा को जला रही हैं। कई ऐसे ट्यूब हैं जिनका एडवर्टाइजमेंट इस तरह से किया गया है कि वही रिंग वॉर्म का इलाज हैं। जबकि कई ऐसे ट्यूब हैं जो असर में एंटी फंगल दवा ही नहीं होते हैं। इस वजह से संक्रमण और बढ़ रहा है। कॉन्फ्रेंस में 400 से अधिक विशेषज्ञों ने पारंपरिक से लेकर एडवांस तकनीकों तक पर चर्चा की और बताया कि त्वचा व बालों से जुड़ी बीमारियों के मामले बीते एक दशक में कई गुना बढ़ चुके हैं। रिंग वर्म का नया फंगस बना सबसे बड़ी चिंता भारतीय त्वचा रोग विशेषज्ञ संघ (IADVL) के राष्ट्रीय अध्यक्ष (2024) डॉ. मंजूनाथ शिनाय ने कहा कि भारत में तेजी से फैल रहे एक नए फंगस ने रिंग वर्म के इलाज को चुनौती बना दिया है। कई मरीज इलाज के बाद ठीक हो जाते हैं लेकिन कुछ हफ्तों में संक्रमण फिर लौट आता है। उन्होंने बताया कि लोग बिना डॉक्ट...

बालाघाट में घर में मिले दंपती के शव:पत्नी लहूलुहान जमीन पर पड़ी थी, पति फांसी के फंदे पर लटका था, हत्या के बाद आत्महत्या की आशंका

बालाघाट जिले के पौंडी गांव के बैगा टोला में शनिवार को एक बुजुर्ग और उनकी पत्नी का शव मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बालाघाट से एफएसएल टीम बुलाकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतकों की पहचान शंभूलाल पिता सीताराम कावरे (60) और पत्नी की पहचान सरस्वती बाई कावरे (50) के रूप में हुई है। दंपती की तीन बेटियां हैं, जिनका विवाह हो चुका है। घर में दंपती रहते थे। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, सरस्वती बाई लंबे समय से बीमार चल रही थीं। उनका इलाज भी जारी था। भरवेली थाना क्षेत्र के सुरवाही निवासी मृत दंपती के दामाद पुष्पराम चौधरी ने पुलिस को बताया कि शनिवार को वह अपने भानजे नीलेश नेवारे के साथ समनापुर में एक तेरहवीं कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। वहां से वे अपने ससुर के घर बैगा टोला गए। घर का दरवाजा सामने से बंद था। जब उन्होंने दरवाजा धक्का देकर खोला तो बीच वाले कमरे में सास सरस्वती बाई कावरे जमीन पर गिरी मिलीं, उनके सिर के पास खून फैला था। पास ही ससुर शंभुलाल कावरे रस्सी से फांसी पर लटके हुए थे। पुष्पराम ने तत्काल 112 पर सूचना दी। रूपझर थाना निरीक्षक जे.डी. पटले ने बताया कि प्रारंभिक जा...

53 साल की उम्र में दौड़ेंगे MP के 'फ्लाइंग' अफसर:चेन्नई में होगी एशिया मास्टर्स चैम्पियनशिप; 28 देश के एथलेटिक्स के साथ रेस लगाएंगे

चेन्नई में 5 से 9 नवंबर के बीच होने जा रही 23वीं एशिया मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप में एमपी के 'फ्लाइंग' अफसर विनोद सोनकिया भी दौड़ेंगे। 53 साल के सोनकिया भोपाल में एसडीएम है। वे चैम्पियनशिप में भारत की तरफ से 200 और 400 मीटर दौड़ लगाएंगे। इस टूर्नामेंट में भारत सहित एशिया महाद्वीप के 28 देश के एथलेटिक्स हिस्सा लेंगे। इसके लिए डिप्टी कलेक्टर सोनकिया हर रोज 3 से 4 घंटे पसीना बहा रहे थे। इसी साल मार्च में उन्होंने ओपन स्टेट एथलेटिक्स चैम्पियनशिप की 200 मीटर रेस में गोल्ड मेडल जीतकर सबको चौका दिया था। उनकी रेस 10-20 नहीं, बल्कि करीब 200 एथलेटिक्स से थी। इनमें हर उम्र के एथलेक्टिस थे, लेकिन सोनकिया ने सबको मात देकर गोल्ड हासिल कर दिया। इसके बाद नेशनल और इंटरनेशनल की तैयारी करने लगे। अभी वे टीटी नगर स्टेडियम में रोज सुबह 18 से 22 साल उम्र के एथलेक्टिस के साथ कर रहे हैं। कभी वे बचपन में अपने गांव के खेल मैदान में गड्‌ढों की वजह से रेस पूरी नहीं कर पाए थे, लेकिन जब दौड़े तो मेडल्स की झड़ी लगा दी। इस बीच 17 साल का ब्रेक और फिर कमबैक की उनकी कहानी भी दिलचस्प है। उन्हें अब 'फ्लाइंग...

गैस सिलेंडर की होम डिलीवरी राशि बढ़ाने की मांग:भोपाल में 29 अक्टूबर को निकालेंगे मोमबत्ती जुलूस; 6 नवंबर के बाद हड़ताल पर जाएंगे

घरेलू गैस सिलेंडर की होम डिलीवरी की राशि बढ़ाने की मांग को लेकर एजेंसी संचालक हड़ताल पर जा सकते हैं। कलेक्टर को आवेदन सौंपकर उन्होंने पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के सचिव को आगाह किया है। 29 अक्टूबर को भोपाल में मोमबत्ती जुलूस निकालेंगे तो 6 नवंबर से हड़ताल पर भी जा सकते हैं। एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन (आई) के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीएस शर्मा के नेतृत्व में एलपीजी वितरकों ने ज्ञापन सौंपा। उन्होंने बताया कि अपनी एक सूत्रीय मांग के संबंध में ज्ञापन सौंपा है, जो सचिव भारत सरकार पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय नई दिल्ली को संबोधित है। एसोसिएशन द्वारा होम डिलीवरी एवं प्रशासनिक शुल्क में तत्काल बढ़ोतरी किए जाने के संबंध में पूरे देश में यह ज्ञापन दिए गए। यदि अब भी हमारी नहीं सुनी जाती है तो 29 अक्टूबर को सभी जिला मुख्यालय एवं राजधानी में मशाल और मोमबत्ती जुलूस निकालेंगे। तीसरे चरण 6 नवंबर को सभी वितरक 'नो मनी, नो इंडेंट-न पैसा' जमा करेंगे। आंदोलन के अंतिम चरण में दिल्ली में एलपीजी वितरक प्रदर्शन करेंगे और फिर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का निर्णय लेंगे। यह है मांग अध्य...

कार्बाइड गन से आंख झुलसने के केस अब हुए 36:गुरुवार को 17 नए केस हॉस्पिटल पहुंचे, पुलिस ने कार्बाइड गन बनाने वाले को किया गिरफ्तार

ग्वालियर में गुरुवार को कार्बाइड गन (देशी पटाखा गन) से आंख चोटिल होने के 17 नए केस सामने आए हैं, जबकि 19 मामले पहले ही आ चुके थे। अब तक 48 घंटे में 36 केस ग्वालियर के जेएएच, जिला अस्पताल, बिड़ला व रजन ज्योति नेत्रालय तक पहुंचे हैं। इनमें से आठ की आंख में ज्यादा चोट थी, इनमें से चार लोगों की आंख का कॉर्निया जलकर सफेद हो गया है। इनको इलाज में लेकर ऑपरेट किया गया है। आंख की रोशनी कितने दिन बाद लौटेगी फिलहाल कहना मुश्किल है। डॉक्टरों का कहना है कि कम से कम सात दिन बाद परिणाम पता लगेगा। गुरुवार की शाम को पुलिस ने कलेक्टर द्वारा धारा 163 लागू होने के बाद कार्बाइड गन के क्रय-विक्रय व उपयोग पर प्रतिबंध लगाया था। आदेश आने के बाद पुलिस ने छानबीन की तो इंदरगंज थाना स्थित झाडू वाला मोहल्ला एक युवक कार्बाइड गन का विक्रय करता मिल गया है। पुलिस ने शाहिद अली को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। ग्वालियर समेत पूरे मध्य प्रदेश में कार्बाइड गन मतलब देशी पटाखा गन से आंख चोटिल होने के सैकड़ों मामले सामने आ चुके हैं। इनमें से 20 के लगभग ऐसे केस हैं जिनमें एक आंख की रोशनी लगभग जा चुकी है और कॉर्निय...

कार्बाइड गन से आंख झुलसने के केस अब हुए 36:ग्वालियर में पुलिस ने कार्बाइड गन बनाने वाले को किया गिरफ्तार

ग्वालियर में गुरुवार को कार्बाइड गन (देशी पटाखा गन) से आंख चोटिल होने के 17 नए केस सामने आए हैं, जबकि 19 मामले पहले ही आ चुके थे। अब तक 48 घंटे में 36 केस ग्वालियर के जेएएच, जिला अस्पताल, बिड़ला व रजन ज्योति नेत्रालय तक पहुंचे हैं। इनमें से आठ की आंख में ज्यादा चोट थी, इनमें से चार लोगों की आंख का कॉर्निया जलकर सफेद हो गया है। इनको इलाज में लेकर ऑपरेट किया गया है। आंख की रोशनी कितने दिन बाद लौटेगी फिलहाल कहना मुश्किल है। डॉक्टरों का कहना है कि कम से कम सात दिन बाद परिणाम पता लगेगा। पुलिस ने कलेक्टर द्वारा धारा 163 लागू होने के बाद कार्बाइड गन के क्रय-विक्रय व उपयोग पर प्रतिबंध लगाया था। आदेश आने के बाद पुलिस ने छानबीन की तो इंदरगंज थाना स्थित झाडू वाला मोहल्ला एक युवक कार्बाइड गन का विक्रय करता मिल गया है। पुलिस ने शाहिद अली को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। ग्वालियर समेत पूरे मध्य प्रदेश में कार्बाइड गन मतलब देशी पटाखा गन से आंख चोटिल होने के सैकड़ों मामले सामने आ चुके हैं। इनमें से 20 के लगभग ऐसे केस हैं जिनमें एक आंख की रोशनी लगभग जा चुकी है और कॉर्निया सफेद पड़ चुका है,...

डिस्ट्रिक हेल्थ ऑफिसर को 26 दिन में 87 बार धमकाया:कटनी से पकड़ा आरोपी, गर्लफ्रेंड को ब्यूटी पार्लर से निकालने पर ले रहा था बदला

ग्वालियर में डिस्ट्रिक्ट हेल्थ ऑफिसर डॉक्टर मनोज कौरव की सुपारी मिलने और 15 लाख रुपए की मांग करते हुए बीते 26 दिन में 87 बार धमकी देने वाले को आखिरकार मध्य प्रदेश के कटनी जिले से पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की मोबाइल लोकेशन मिलने के बाद बुधवार रात को उसे कटनी से पकड़ा गया है। पुलिस की टीम उसे लेकर ग्वालियर के लिए रवाना हो गई है। पकड़े गए आरोपी की गर्लफ्रेंड, डॉक्टर की पत्नी के ब्यूटी पार्लर में जॉब करती थी। पांच महीने पहले बहस के बाद उसे जॉब से निकाल दिया था। गर्लफ्रेंड के अपमान का बदला लेने के लिए आरोपी डॉक्टर और उनकी पत्नी को इस तरह धमका रहा था। गोला का मंदिर थाना प्रभारी हरेन्द्र शर्मा ने बताया कि गोला का मंदिर निवासी डॉ. मनोज कौरव जिले के स्वास्थ्य अधिकारी हैं। उनकी पत्नी सुनीता को 20 सितंबर को सुबह 11 बजे मोबाइल पर एक नंबर 7441135496 से पहली बार धमकी भरा कॉल आया। कॉलर ने साफ बोला कि उसे उनकी हत्या करने के लिए 11 लाख रुपए की सुपारी मिली है, यदि जान बचाना चाहते हो तो मुझे 15 लाख रुपए दे दो। मामले की शिकायत पीड़ित ने पुलिस से की थी। 22 सितंबर को पुलिस ने गोला का मंदिर थाना में मामल...

एमपी में आधी रात 7 आईपीएस के तबादले:राजाबाबू सिंह के पास सिर्फ प्रशिक्षण का जिम्मा; इरशाद वली को एसएएफ भोपाल रेंज का अतिरिक्त प्रभार

मध्य प्रदेश शासन ने बुधवार की आधी रात को 7 सीनियर आईपीएस अफसरों के तबादले किए हैं। इसमें एडीजी और आईजी स्तर के अफसर हैं। सीनियर आईपीएस राजाबाबू सिंह, डीपी गुप्ता, केपी व्यंकटेश्वर राव और इरशाद वली की भूमिका में बदलाव किया गया है। गृह विभाग के आदेश में एडीजी प्रशिक्षण पीएचक्यू और शिकायत व मानव अधिकार पीएचक्यू (अतिरिक्त प्रभार) राजाबाबू सिंह को को एडीजी प्रशिक्षण की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनसे एडीजी शिकायत और मानवाधिकार की जिम्मेदारी वापस ले ली गई है। आईजी एसएएफ पीएचक्यू इरशाद वली को आईजी एसएएफ भोपाल रेंज और आईजी एसएएफ पुलिस मुख्यालय भोपाल का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। देव प्रकाश और व्यंकटेश्वर राव को भी अतिरिक्त प्रभार देव प्रकाश गुप्ता को एडीजी मानव अधिकार, शिकायत पीएचक्यू की जिम्मेदारी के साथ एडीजी सामुदायिक पुलिसिंग, आरटीआई, को-ऑपरेटिव फ्रॉड, लोक सेवा गारंटी, पुलिस मैन्युअल, आरएंडडी और पुलिस सुधार पीएचक्यू का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। एडीजी नारकोटिक्स केपी व्यंकटेश्वर राव को एडीजी तकनीकी सेवाएं पीएचक्यू का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। आईजी ईओडब्ल्यू भोपाल सुशांत सक्सेना को आ...

ग्वालियर में कार्बाइड गन से 19 हुए घायल:एक की आंख का कॉर्निया जला, भोपाल एम्स रेफर किया, आंख की रोशनी जाने की आशंका

ग्वालियर में बुधवार को कार्बाइड गन (देशी पटाखा गन) से घायल होने के एक के बाद एक कई केस सामने आए हैं। तीन दिन में 19 युवा कार्बाइड गन से घायल हुए हैं। बुधवार को गोहद निवासी दो युवक सतेन्द्र और सूरज ग्वालियर के डीडी नगर में कार्बाइड गन चलाते समय घायल हुए हैं। दोनों की आंख का कॉर्निया बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। एक घायल (सतेन्द्र) की हालत गंभीर होने पर उसे भोपाल एम्स रेफर किया गया है। बुधवार को आठ ऐसे घायलों का ऑपरेशन किया गया है, लेकिन ऑपरेशन कितना सफल रहा और रोशनी कितनी हद तक लौट पाएगी यह अभी नहीं बताया जा सकता है। दोनों केस जिला अस्पताल मुरार के नेत्र रोग विभाग में आए हैं। ग्वालियर के मुरार स्थित जिला अस्पताल, जेएएच और रतन ज्योति नेत्रालय में सबसे ज्यादा केस आए हैं। भिंड के गोहद निवासी सतेन्द्र सिंह गुर्जर व सूरज गुर्जर अभी ग्वालियर के डीडी नगर में किराए पर रहते हैं। यहां रहकर वह पढ़ाई करते हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर कार्बाइड गन (देशी पटाखा गन) का एड देखा था, जिस पर उन्होंने 200 रुपए में एक कार्बाइड गन ऑनलाइन खरीदी थी। मंगलवार की रात को जब वह कार्बाइड गन चला रहे थे तो गैस लाइटर का...

दिवाली पर सफाईमित्र के घर पत्नी के साथ पहुंचे मेयर:बोले - सफाई मित्र ही वे सच्चे कर्मवीर है, जिनकी बदौलत इंदौर नंबर वन है

प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर स्वच्छता में आठ बार नंबर वन आ चुकी है। शहर की स्वच्छता के पीछे सफाईमित्रों की अहम भूमिका है। ऐसे ही एक महिला सफाईमित्र के घर दीपावली पर महापौर पुष्यमित्र भार्गव पत्नी के साथ पहुंच गए। महापौर को घर आने पर परिवार के लोग भी आश्चर्यचकित हो गए। उन्हें विश्वास नहीं हो रहा था कि महापौर उनके घर आए हैं। दरअसल, दीपोत्सव के अवसर पर जहां एक ओर पूरा शहर दीपों की जगमगाहट से रोशन हैं, वहीं कुछ घर ऐसे भी रहे, जहां महापौर की उपस्थिति ने दीपोत्सव की खुशी को ओर बढ़ा दिया। परंपरागत रूप से हर साल की तरह इस साल भी महापौर सफाई मित्रों के घर पहुंचे और उनके काम की सराहना की, उनका उत्साहवर्धन किया और उन्हें दीपावली पर्व की शुभकामनाएं दी। इस दौरान उनकी पत्नी भी उनके साथ में मौजूद रही। पिछले 24 वर्षों से शहर की स्वच्छता में सेवा दे रही सफाई मित्र सरिता सजन वैद के घर दोनों पहुंचे और उनके अथक परिश्रम के लिए सम्मान व्यक्त किया। इस मौके पर महापौर ने कहा कि सफाई मित्र ही वे सच्चे कर्मवीर हैं जिनकी बदौलत इंदौर लगातार स्वच्छता में देश में नंबर वन बना हुआ है। दीपावली जैसे पर्व पर उनके घर जाक...

कलेक्टर ने बच्चों के साथ मनाई दिवाली:बच्चों के साथ पटाखे फोडे़, गिफ्ट दिए; कलेक्टर ऑफिस में कर्मचारियों से भी मिले

दीपावली के पर्व पर इंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा की अनूठी पहल देखने को मिली। वे राजकीय बाल संरक्षण आश्रम पहुंचे और बच्चों के साथ दीपावली का पर्व मनाया। इसके बाद वे अचानक ही कलेक्टर ऑफिस भी पहुंचे, जहां ड्यूटी पर तैनात सुरक्षाकर्मियों और कर्मचारियों के साथ भी खुशियां बांटी। दीपावली का पर्व रोशनी, उम्मीद और आपसी अपनत्व का प्रतीक है। इस भावना का साकार करते हुए कलेक्टर शिवम वर्मा ने दीपावली का पर्व विशेष रूप से मनाया। सोमवार को वे राजकीय बाल संरक्षण आश्रम पहुंचे। जहां उन्होंने बच्चों से मुलाकात की, साथ में दीपक जलाए, पटाखे फोड़े, मिठाई बांटी और बच्चों को गिफ्ट भी दिए। खुशी और उत्साह से पूरा माहौल उल्लासमय हो गया। कलेक्टर ने कहा कि राजकीय बाल संरक्षण आश्रम में बच्चों के संग दीपावली मनाकर एक अलग तरह की खुशी और आनंद की अनुभूति हुई। मासूम चेहरों पर मुस्कान देखकर मन गदगद हो गया। इस दौरान कलेक्टर के साथ नगर निगम आयुक्त दिलीप कुमार यादव और कई अधिकारी-कर्मचारी भी शामिल थे। कर्मचारियों के साथ भी बांटी खुशियां बच्चों के साथ दीपावली का पर्व मनाने के बाद वे अचानक कलेक्टर ऑफिस भी पहुंचे, जहां उन्होंने ड्यूटी...

दिवाली बोनस न मिलने पर अस्पताल में 7 घंटे प्रदर्शन:खंडवा में मेडिकल कॉलेज डीन ने कंपनी मैनेजर को नोटिस दिया

खंडवा में दिवाली बोनस न मिलने पर मेडिकल कॉलेज के करीब 300 कर्मचारियों ने अस्पताल परिसर में 7 घंटे प्रदर्शन किया। रविवार को प्रदर्शन में सुरक्षा गार्ड, सफाई कर्मचारी, कंप्यूटर ऑपरेटर, नान-टीचिंग और टीचिंग स्टाफ शामिल रहे। कॉलेज के डीन ने कंपनी के मैनेजर को नोटिस जारी किया है। दरअसल कर्मचारियों का कहना था कि कंपनी समय पर वेतन और बोनस नहीं दे रही है। आधा महीना बीतने के बाद भी वेतन नहीं मिला, अवकाश की राशि अप्रैल, मई से लंबित है और दिवाली बोनस भी इस बार जारी नहीं हुआ। कर्मचारियों ने बताया कि रुपए न मिलने के कारण वे त्योहार की तैयारी नहीं कर पा रहे हैं, बच्चों के लिए पटाखे और घर की खरीदारी तक नहीं हो सकी है। जांचे और पर्ची काउंटर के काम प्रभावित धरने के चलते अस्पताल का कामकाज पूरी तरह प्रभावित रहा। वार्ड ब्वाय नहीं होने से मरीजों को परेशानी हुई, सुरक्षा गार्डों के अभाव में सुरक्षा व्यवस्था गड़बड़ा गई, वहीं कंप्यूटर ऑपरेटरों के नहीं रहने से मरीजों की पर्ची और जांचें भी समय पर नहीं हो सकीं। CMHO ने 22 तारीख तक आश्वासन दिया दोपहर करीब दो बजे सीएमएचओ डॉ. ओपी जुगतवात के मौके पर पहुंचने और 22 अक्...

नगर निगम अधिकारी को थप्पड़ मारा:शव वाहन विवाद में अभद्रता, कर्मचारियों ने चक्काजाम कर FIR दर्ज कराई

नगर निगम के फायर ब्रिगेड कार्यालय में रविवार शाम शव वाहन को लेकर हुए विवाद के दौरान कुछ लोगों ने फायर अधिकारी लक्ष्मण प्रसाद साहू के साथ अभद्रता की और उन्हें थप्पड़ मार दिया। इस घटना के बाद कोतवाली थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है। घटना के विरोध में फायर ब्रिगेड कर्मचारियों ने अपनी सुरक्षा की मांग को लेकर आगर रोड पर चक्काजाम कर दिया। यह चक्काजाम करीब पौन घंटे तक चला, जिसके बाद समाप्त हुआ। फायर ब्रिगेड प्रभारी लक्ष्मण प्रसाद साहू ने बताया कि पार्षद राजेश बाथम के सहयोगी ने शाम 6 बजे के लिए शव वाहन बुक किया था। हालांकि, वे लोग शाम 4 बजे ही कार्यालय पहुंच गए और वाहन तुरंत ले जाने की मांग करने लगे। जब प्रभारी अधिकारी साहू ने उन्हें समझाने का प्रयास किया, तो उनके साथ अभद्रता की गई। आरोप है कि एक युवक ने उन्हें थप्पड़ मार दिया, जिससे उनका चश्मा भी टूट गया। घटना के बाद पार्षद बाथम ने सभी को वहां से हटा दिया। अधिकारी साहू ने पार्षद राजेश बाथम और तीन अन्य के खिलाफ कोतवाली थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना के बाद रात करीब 8 बजे, कर्मचारियों ने अपनी सुरक्षा की मांग क...

श्योपुर कलेक्टर ने की ₹250 की स्वदेशी खरीदारी:नागरिकों से प्लास्टिक मुक्त दीपावली मनाने की अपील की

श्योपुर कलेक्टर अर्पित वर्मा ने रविवार को जयस्तंभ चौक स्थित दुकानदारों से 250 रुपए के दीये, गुल्लक और गणेश-महालक्ष्मी की प्रतिमाएं खरीदीं। कलेक्टर ने कल्याणी बाई और ललिता बाई नामक महिला दुकानदारों से दीपक खरीदे और उनके व्यवसाय के बारे में जानकारी ली। उन्होंने अपने परिवार के लिए दीपावली की पूजन सामग्री और घर की साज-सज्जा का सामान भी खरीदा। इस अवसर पर कलेक्टर अर्पित वर्मा ने शहरवासियों से मिट्टी के दीयों का उपयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि दीपावली पर मिट्टी के दीपक जलाएं, क्योंकि ये हमारी पुरातन परंपराओं और मान्यताओं के प्रतीक होने के साथ-साथ पर्यावरण के अनुकूल भी हैं। उन्होंने प्लास्टिक के दीयों से बचने और मिट्टी के दीपकों का उपयोग कर प्लास्टिक प्रदूषण को कम करने में मदद करने पर जोर दिया। यह उल्लेखनीय है कि हाल ही में कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा ने मध्यप्रदेश माटीकला बोर्ड के निर्देशों के क्रम में एक आदेश जारी किया था। इस आदेश के तहत माटीकला क्षेत्र से जुड़े शिल्पियों और कारीगरों से किसी भी प्रकार की कर वसूली न करने के निर्देश दिए गए थे। इसका उद्देश्य मिट्टी के दीयों ...

प्रभारी उपायुक्त आबकारी उड़नदस्ता आलोक खरे सस्पेंड:लोकायुक्त पुलिस ने जब्त की थी करोड़ों की संपत्ति, चालान पेश करने पर हुआ एक्शन

राज्य शासन ने प्रभारी उपायुक्त संभागीय उड़नदस्ता रीवा आलोक खरे को सस्पेंड कर दिया है। लोकायुक्त पुलिस द्वारा खरे के विरुद्ध की गई छापेमारी में करोड़ों की संपत्ति जब्त की गई थी। लोकायुक्त पुलिस ने आबकारी विभाग द्वारा दी गई अभियोजन की स्वीकृति के बाद इसी माह खरे के खिलाफ कोर्ट में चालान पेश कर दिया गया है। इसके चलते शासन ने यह कार्रवाई की है। वाणिज्यिक कर विभाग द्वारा शनिवार को अवकाश के बावजूद खरे के सस्पेंशन आदेश जारी किया गया है। इसमें कहा गया है कि तत्कालीन सहायक आबकारी आयुक्त इंदौर आलोक खरे जो वर्तमान में प्रभारी उपायुक्त संभागीय उड़नदस्ता रीवा पदस्थ हैं, इनके विरुद्ध लोकायुक्त पुलिस भोपाल द्वारा अनुपातहीन संपत्ति अर्जित किए जाने के मामले में अपराध क्रमांक 238/2019 दर्ज किया गया है। खरे के विरुद्ध वाणिज्यिक कर विभाग द्वारा 4 अप्रेल 2025 को जारी अभियोजन स्वीकृति के बाद विशेष न्यायालय में 8 अक्टूबर को चालान पेश किया गया है। इसके चलते आलोक खरे को सस्पेंड कर दिया गया है। निलंबन अवधि में खरे का मुख्यालय अपर आबकारी आयुक्त राज्य स्तरीय उड़नदस्ता भोपाल तय किया गया है। 100 करोड़ से अधिक की संपत्ति...

पेट्रोलियम डिपो के आसपास आतिशबाजी प्रतिबंधित:सभी एसडीएम को निर्देश; सुप्रीम कोर्ट और ग्रीन ट्रिब्यूनल के आदेशों का कराएं पालन

दीपावली पर्व के दौरान जनसामान्य की सुरक्षा को देखते हुए मांगलिया सड़क स्थित पेट्रोलियम डिपो और उसके आसपास की 500 मीटर की सीमा में आतिशबाजी को पूर्ण रूप से प्रतिबंधित किया गया है। इस संबंध में एसडीएम घनश्याम धनगर ने नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 के तहत प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किए हैं। यह आदेश 18 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक लागू रहेगा। आदेश का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जिला प्रशासन द्वारा निर्देश दिए गए हैं कि दीपावली पर्व के दौरान फटाकों के निर्माण, उपयोग, विक्रय, वितरण एवं फोड़ने के संबंध में मानक संचालक प्रक्रिया अनुसार सुप्रीम कोर्ट एवं हरित अधिकरण सेंट्रल जोन भोपाल द्वारा जारी आदेशों का अनिवार्य रूप से पालन किया जाए। राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा दीपावली पर्व के दौरान पटाखों के निर्माण, उपयोग, विक्रय वितरण एवं पटाखों के संबंध में मानक संचालन प्रक्रिया तैयार की गई। एडीएम रोशन राय ने बताया कि इस संबंध में सभी एसडीएम को पत्र लिखकर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। निर्देश में कहा गया है कि दीपावली पर्व के दौरान पटाखों के निर...

बाघ की मौत के बाद बालाघाट डीएफओ को चार्जशीट:सीनियर अफसरों को जानकारी दिए बगैर मादा बाघ का शव जलाया; आरोपी वनकर्मी फरार

बालाघाट में एक मादा बाघ की मौत के बाद सीनियर अफसरों को जानकारी दिए बगैर उसका शव जलाने का मामला सामने आया है। इसकी जानकारी के बाद यहां के डीएफओ अधर गुप्ता को सरकार ने चार्जशीट जारी किया है। गुप्ता से 15 दिन में जवाब मांगा गया है। उधर गुप्ता की पत्नी और बालाघाट में ही पदस्थ आईएफएस अफसर नेहा श्रीवास्तव पहले ही कांग्रेस विधायक द्वारा रुपए मांगे जाने को लेकर विवादों में हैं। अधर गुप्ता दक्षिण बालाघाट वन मंडल के डीएफओ हैं। इन वनमंडल में लालबर्रा के अहियाटिकुर बीट में वन्य जीवों की सुरक्षा को लेकर उचित प्रबंध नहीं किए गए हैं। यह क्षेत्र डीएफओ अधर गुप्ता के कार्यक्षेत्र में आता है। उन्हें दी गई चार्जशीट में इस मामले में भी जवाब तलब किया गया है। डीएफओ अधर गुप्ता पर मादा बाघ की मौत छिपाने और शव जलाने का आरोप है। यहां बाघ की संदिग्ध मौत के बाद डीएफओ गुप्ता ने इस घटना की जानकारी न तो पीसीसीएफ वाइल्ड लाइफ को दी, न ही एनटीसीए को रिपोर्ट भेजी। उन्होंने मादा बाघ के शव को गुपचुप तरीके से जलवा दिया। वनपाल टीकाराम, वनरक्षक हिमांशु मुख्य जिम्मेदार बताए जा रहे इस चार्जशीट में कहा गया है कि वनपाल टीकाराम हन...

इंदौर में पटाखों के आठ गोदाम सील:दीपोत्सव से पहले लाइसेंस शर्तों का उल्लंघन और सुरक्षा उपायों में पाई गई लापरवाही

इंदौर में पटाखा दुकानों के लाइसेंस की शर्तों के उल्लंघन और सुरक्षा संबंधी उपायों में लापरवाही पाए जाने पर जिला प्रशासन द्वारा शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई की गई है। मोरोद स्थित पटाखों के आठ गोदाम सील किए गए हैं। एसडीएम अजय भूषण शुक्ला ने बताया कि जिन पटाखों गोदामों में कार्रवाई की गई है। उनमें भागचंद बोदोमल, बालाजी एजेंसी, क्लासिक फायर वर्क्स, प्रभु प्रकाश, नरेश चावला, जयप्रकाश सुखियानी, सतनाम फायर वर्क्स और राजकुमार ईश्वरदास के गोदाम शामिल है। दरअसल इन पटाखा दुकानदारों-गोदाम संचालकों को बार-बार सुरक्षात्मक उपाय करने के निर्देश दिए गए थे। फिर भी इनके द्वारा निर्देशों की अवहेलना की गई। जिसके कारण यह कार्रवाई की गई। source https://www.bhaskar.com/local/mp/indore/news/eight-firecracker-warehouses-sealed-in-indore-136197795.html

बुधनी की वर्धमान फैक्ट्री में 2 लोगों की मौत:निर्माण कार्य के दौरान लोहे का ढांचा गिरने से हादसा, एक घायल

सीहोर जिले के बुधनी स्थित वर्धमान फैक्ट्री परिसर में नए निर्माण कार्य के दौरान लोहे का ढांचा गिरने से 2 लोगों की मौत हो गई। जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना गुरूवार दोपहर की है, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। हादसा बुधनी नगर से लगभग 2 किलोमीटर दूर वर्धमान फैक्ट्री में हुआ। फैक्ट्री में नया बॉयलर से संबंधी कंस्ट्रक्शन का काम चल रहा है। गुरुवार को करीब 10 फीट की ऊंचाई पर करीब 10 मजदूर काम कर रहे थे। लोहे की वजनी चीज सीधे आ गिरी। जिसमें, 2मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई। तीन मजदूर घायल हुए। बुदनी एसडीएम मौके पर पहुंचे थे। मृतक मजदूरों के शव का पोस्टमार्टम शुक्रवार को होगा। लोहे का जालीनुमा ढांचा गिरने से हादसा बुधनी के एसडीओपी रवि शर्मा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ठेकेदार द्वारा मजदूरों से काम कराया जा रहा था। लोहे की जालीनुमा ढांचा गिरने से संदेश पिता रघुनाथ कुशवाह (37 वर्ष, गोपालगंज, बिहार) और कुंदन पिता रईस अंसारे (49 वर्ष, देवरिया, उत्तर प्रदेश) की मौके पर ही मौत हो गई। घायल मजदूर दिलनवाज पिता सहमद (लगभग 19 वर्ष, गोपालगंज, बिहा...

रीवा में आ रहा दूसरे राज्यों का कचरा:सालभर में काले पानी से 108 गायों की मौत, भास्कर को मौके पर मिलीं हडि्डयां

रीवा के पहाड़िया में कचरा प्लांट शासकीय गोशाला और ग्रामीणों के लिए मुसीबत बन गया है। कचरा प्लांट से गोशाला की दूरी दूरी महज 50 मीटर है। ऐसे में काले पानी से गायों की मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब तक 108 से ऊपर गायों की मौत हो चुकी है। वहीं गांव के हालात ये हैं कि कुंवारों की शादी तक नहीं हो रही। कचरा प्लांट की गंदगी की वजह से लोग अब यहां के रहवासियों को लड़की देने को भी तैयार नहीं हैं। इस मामले में जब भास्कर ने पड़ताल की तो हैरान कर देने वाली जानकारी सामने आई। यहां पर केवल विंध्य के तीन जिलों का अनुबंध होने के बाद भी यहां पर फेंकने के लिए गैरकानूनी और अवैध रूप से चार राज्यों का कचरा लाया जा रहा है। इसमें यूपी, बिहार, झारखंड और छत्तीसगढ़ राज्य शामिल हैं। हालांकि भास्कर ने जब कलेक्टर को सारे साक्ष्य सौंपे तो उन्होंने भी इसे नियमों का उल्लंघन और अनुबंध का वायलेशन बताया। इस पूरे मामले को लेकर भास्कर टीम कचरा प्लांट और गोशाला पहुंची और वहां के हालात जाने। पढ़िए पूरी रिपोर्ट... पहले जान लीजिए...एक ही स्थान पर कचरा प्लांट और गोशाला रीवा शहर से लगभग 20 किलोमीटर दूर, बक्क्षेरा, स...

टिमरनी में कांग्रेस का 'वोट चोर गद्दी छोड़' अभियान शुरू:भाजपा पर वोट चोरी, संवैधानिक संस्थाओं के दुरुपयोग का आरोप

हरदा कांग्रेस ने बुधवार को टिमरनी में 'वोट चोर गद्दी छोड़' महा हस्ताक्षर अभियान शुरू किया। यह अभियान देशभर में चल रही इसी पहल का हिस्सा है। इसका मुख्य उद्देश्य भारतीय जनता पार्टी पर वोट चोरी, संवैधानिक संस्थाओं के दुरुपयोग और सांप्रदायिकता फैलाने के आरोपों के खिलाफ जन जागरूकता बढ़ाना है। जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में टिमरनी के वार्ड नंबर 15 में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रभारी संजय दत्त, जिला प्रभारी रचना जैन, विधानसभा प्रभारी समीर खान, विधायक अभिजीत शाह, रामकिशोर दोगने, जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोहन साईं, पूर्व अध्यक्ष ओम पटेल और वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण जायसवाल सहित कई प्रमुख नेता मौजूद रहे। अभियान में टिमरनी विधानसभा क्षेत्र के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। उन्होंने आम जनता से सहयोग मांगा और भाजपा की कथित वोट चोरी के खिलाफ इस अभियान को सफल बनाने के लिए हर बूथ तक पहुंचने का संकल्प लिया। 'भाजपा जनता के लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन कर रही' उपस्थित कांग्रेसजनों को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रभारी संज...

2 साल के बच्चे की टंकी में डूबने से मौत:इंदौर में बड़े पिता पानी भरने हौज का ढक्कन खोलकर गए थे; वापस लौटे तो डूबा मिला मासूम

इंदौर के पास बेटमा में मंगलवार को 2 साल के बच्चे की डूबने से मौत हो गई। बच्चे के बड़े पिता टंकी भरने के लिए नीचे की हौज का ढक्कन खोलकर गए थे। जब वे वापस आए तो बच्चा पानी में डूबा हुआ मिला। उसे परिवार के लोग दो अस्पतालों में लेकर गए, लेकिन उसकी जान बच नहीं सकी। बेटमा पुलिस के अनुसार, प्रिंस पुत्र उमेश मिश्रा को उसके बड़े पिता करण सिंह एमवाय अस्पताल लेकर दोपहर में पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। करण सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह उन्हें घर पर पानी की टंकी भरनी थी। उन्होंने 5 फीट की हौज का ढक्कन खोलकर मोटर लगाई और बाहर चले गए। करीब आधे घंटे बाद जब वे वापस आए, तो प्रिंस घर में नहीं मिला। उन्होंने घर के लोगों से पूछा, तो उन्हें बताया गया कि बच्चा बाहर खेल रहा है। कुछ देर परिवार के लोग उसे बाहर ढूंढते रहे, लेकिन जब वह नहीं मिला, तो हौज में डूबा हुआ पाया गया। बच्चे को निकालकर परिवार ने पहले सरकारी अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने दूसरे अस्पताल ले जाने की सलाह दी। इसके बाद प्रिंस को चोइथराम अस्पताल ले जाया गया, जहां भी डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अंत में परिजन उसे एमवाय...

शाम के समय नो-एंट्री और वन-वे का सख्ती से पालन:2 घंटे बाद मध्यप्रदेश शासन लिखी कार के ड्राइवर ने अफसर से बात कराई; फिर मिल गई एंट्री

इंदौर के राजवाड़ा और आसपास के बाजारों में ट्रैफिक अधिकारियों ने मंगलवार को बड़े वाहनों के प्रवेश निषेध और वन-वे मार्गों का दौरा किया। लेकिन रात होते-होते ही व्यवस्थाएं बिगड़ गईं। राजवाड़ा क्षेत्र में भोपाल नंबर की ‘मध्यप्रदेश शासन’ लिखी एक कार को ट्रैफिक सिपाही ने रोका। ड्राइवर और सिपाही के बीच काफी देर तक बहस हुई। इसके बाद ड्राइवर ने किसी अफसर से बात कराई, जिसके बाद कार को राजवाड़ा क्षेत्र में प्रवेश की अनुमति दे दी गई। डीसीपी ट्रैफिक और जोन-4 का प्रभार संभाल रहे आनंद कल्यादगी ने मंगलवार को ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों के साथ रूट प्लान तैयार किया था। उन्होंने बाजार क्षेत्र का निरीक्षण कर मार्ग डायवर्जन, पार्किंग व्यवस्था और ट्रैफिक संचालन की समीक्षा की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कृष्णपुरा छत्री से राजवाड़ा की ओर जाने वाले रास्ते पर बैरिकेड्स लगाए गए थे, जिनसे केवल दोपहिया वाहनों को गुजरने की अनुमति थी। हालांकि रात करीब 10 बजे ‘मध्यप्रदेश शासन’ लिखी कार (नंबर MP04 TB 1555) वहां पहुंची। मौजूद ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने उसे रोका और कुछ समय तक प्रवेश नहीं दिया। इसके बाद ड्रा...

रतलाम में दिखा दुर्लभ जीव पैंगोलिन:वन विभाग ने रेस्क्यू कर अपने कब्जे में रखा; पहली बार जिले में इस तरह का जीव आया

रतलाम के गांव सिमलावदा में सोमवार सुबह दुर्लभ जीव पैंगोलिन दिखने से हड़कंप मच गया। वन विभाग को सूचना दी। टीम पहुंची, पैंगोलिन को रेस्क्यू कर पिंजरे में बंद कर वन विभाग कार्यालय लेकर पहुंचे। पैंगोलिन ग्रामीण दूलेसिंह दायमा के मकान में रविवार रात को दिखाई दिया था। तब ग्रामीण ने उसे बिना नुकसान पहुंचाए शौचालय में बंद कर दिया था। सुबह रतलाम जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि विशाल जायसवाल जो कि गांव सिमलावदा के ही निवासी है, उन्हें सूचना दी। जब गांव में इस जीव के होने की जानकारी मिली तो ग्रामीण इसे देखने पहुंचे। बाद में वन विभाग को सूचना दी। वन विभाग की टीम ने दायमा के घर में शौचालय में पैंगोलिन को रेस्क्यू कर पिंजरे में कैद किया। किसान को पांच हजार रुपए का इनाम जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि जायसवाल ने बताया कि सुबह गांव के दुलेसिंह दायमा ने इस बारे में बताया। रात भर सुरक्षा कर उसे जीव को सुरक्षित रखा। पहली बार में गांव में इस तरह का जीव देखा गया। रात भर ध्यान रखने पर जायसवाल ने ग्रामीण दायमा को 5 हजार रुपए का इनाम देकर सम्मानित भी किया। वन विभाग के रतलाम परिक्षेत्र सहायक सुखसिंह डांगी ने बताया ग्रामीणों की स...

ग्वालियर में ड्रग विभाग का एक्शन जारी:सिटी सेंटर-हुरावली की प्रमुख दुकानों पर औचक निरीक्षण किया, सिरप निर्मित रिकॉर्ड मांगे

ग्वालियर में औषधि विभाग ने सिटी सेंटर और हुरावली क्षेत्र की प्रमुख थोक दवा दुकानों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान सर्दी-खांसी के सिरप के रिकॉर्ड मांगे गए और कुछ दुकानों को अनियमितताओं के लिए नोटिस जारी किए गए। कलेक्टर रुचिका चौहान के निर्देश पर औषधि निरीक्षक अनुभूति शर्मा ने शनिवार को सचिन तेंदुलकर मार्ग स्थित गणेश मेडिकल स्टोर्स, कल्पना मेडिकल स्टोर्स, हुरावली रोड स्थित शिव मेडिकल स्टोर्स और पटेल नगर स्थित तस्कर ग्लोबल प्राइवेट लिमिटेड व ओम एंटरप्राइजेज़ का निरीक्षण किया। जांच में ड्रग सेल लाइसेंस की वैधता, एक्सपायर्ड दवाओं का प्रबंधन और प्रतिबंधित दवाओं की उपलब्धता पर ध्यान केंद्रित किया गया। निरीक्षण के दौरान किसी भी मेडिकल स्टोर पर कोल्ड्रिफ सिरप या अन्य प्रतिबंधित दवाओं का स्टॉक नहीं मिला। हालांकि, दवा विक्रेताओं से विभिन्न निर्माता कंपनियों द्वारा सर्दी-खांसी के लिए बनाए गए सिरप के खरीद-बिक्री के रिकॉर्ड प्रस्तुत करने को कहा गया है। गणेश मेडिकल स्टोर्स को रिकॉर्ड प्रस्तुत करने के लिए दो दिन का समय दिया गया है। कल्पना मेडिकल स्टोर्स और शिव मेडिकल स्टोर्स पर पंजीकृत फार्मासिस्ट की ...

बिजली तारों पर उल्टा लटका तड़पता रहा कर्मचारी:जबलपुर में खंभे पर 10 मिनट तड़पता रहा, धमाके हुए; वीडियो आया सामने

जबलपुर में शनिवार को बिजली पोल शिफ्टिंग के दौरान बड़ा हादसा हो गया। काम के दौरान एक कर्मचारी करंट की चपेट में आ गया। वह करीब 10 मिनट तक तारों में फंसा तड़पता रहा। इस दौरान धमाके के साथ चिंगारियां निकलीं। इसका वीडियो भी सामने आया है। घटना पनागर थाना क्षेत्र के रैपुरा गांव की है, जहां बिजली के खंभे की शिफ्टिंग का काम चल रहा है। यह काम मून लाइटिंग कंपनी को ठेके पर मिला है। शनिवार को कंपनी का कर्मचारी उदित राज परस्ते बिजली के कनेक्शन काटने के लिए खंभे पर चढ़ा था। साथी कर्मचारियों और स्थानीय लोगों ने किसी तरह उसे नीचे उतारा और गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया। यहां उसे वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है। अचानक आया करंट, पोल पर ही लटक गया बिजली कनेक्शन काटने के दौरान लाइन में करंट आ गया। इससे उदित राज तारों की चपेट में आकर वहीं लटक गया। साथी कर्मचारियों ने लकड़ी के डंडे और सूखी रस्सियों की मदद से उसे तारों से अलग करने का प्रयास किया। लेकिन उसे अलग नहीं कर सके। इसके बाद बिजली सप्लाई बंद करवाई गई। बिना परमिट कर रहे थे पोल शिफ्टिंग घटना को पनागर थाना पुलिस ने स्वतः: संज्ञान में लिया है। थाना प्रभारी...

RDVV हॉस्टल में छात्रों को मूलभूत सुविधाओं का अभाव:जर्जर बिल्डिंग, गंदगी के बीच रहने को मजबूर विद्यार्थी

रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के देवेंद्र हॉस्टल में रहने वाले विद्यार्थी इस कदर जीवन जीने को मजबूर हैं कि उन्हें अपने भविष्य की चिंता से ज़्यादा जर्जर हॉस्टल में रहने का डर सता रहा है। पन्ना, मंडला, डिंडोरी जैसे दूर-दराज के क्षेत्रों से उच्च शिक्षा का सपना लेकर आए छात्रों को यहां मूलभूत सुविधाओं से भी वंचित रहना पड़ रहा है। हॉस्टल की बदहाली का आलम यह है कि छात्रों को बिजली, पीने के पानी, पंखे और साफ-सफाई जैसी अति आवश्यक चीज़ों के लिए भी जूझना पड़ रहा है। हॉस्टल में रह रहे विद्यार्थियों ने बताया कि जर्जर बिल्डिंग के अंदर न तो लाइट की व्यवस्था है और न ही पीने के पानी की। गर्मी में छात्रों को सोने के लिए पंखा तक नहीं मिल रहा है, क्योंकि पंखे या तो खराब हैं या चलते ही नहीं। छात्र हर्ष ने बताया कि, हॉस्टल तो मिल गया मगर इसमें रहने में डर लगता है। न पानी, न खाना, न सफाई कोई सुविधा नहीं है।" हॉस्टल की स्थिति इतनी खराब है कि कमरों की कंडीशन बहुत खराब है और चारों तरफ गंदगी का अंबार लगा हुआ है, जिससे मच्छरों का आतंक बढ़ गया है। छात्रों के लिए सबसे बड़ी समस्या साफ-सफाई और टॉयलेट की बदहाली है...

शहर के 33 ब्लैक स्पॉट्स पर काम करने के निर्देश:दुर्घटनाएं रोकने के लिए बुलाई बैठक में कलेक्टर ने तीन विभागों को दिया समय

शहर में दुर्घटनाएं रोकने के लिए कलेक्टर शिवम वर्मा ने गुरुवार देर शाम को सड़क सुरक्षा के मद्देनजर बैठक आयोजित की। बैठक में मुख्य रूप से नेशनल हाईवे, पीडब्ल्यूडी और एमपीआरडीसी विभाग को तीन दिनों में शहर के चिन्हित 33 ब्लैक स्पॉट पर काम करने की हिदायत दी है। शहर में ऐसे 33 स्थान चिन्हित किए गए हैं, जहां ब्लैक स्पॉट होने से दुर्घटनाएं हुई हैं। प्राथमिक रूप से इन स्थानों पर युद्ध स्तर पर तीन दिनों में साइनेज लगाने के साथ ही लाइट और रम्बल स्ट्रिप अनिवार्य रूप से लगाने के निर्देश दिए गए हैं। कलेक्टर ने कहा इस काम में किसी तरह की लापरवाही नहीं बरती जाए। तीन दिनों बाद इन सभी स्थानों का वे स्वयं निरीक्षण भी करेंगे। कोई भी दुर्घटना न हो, ऐसे उपाय विभागों द्वारा अनिवार्यता से किए जाएं। बैठक में एडीएम रोशन राय सहित नेशनल हाईवे, नगर निगम, एमपीआरडीसी, यातायात पुलिस और पीडब्ल्यूडी के अधिकारी मौजूद रहें। source https://www.bhaskar.com/local/mp/indore/news/indore-33-black-spots-in-the-city-will-be-covered-in-three-days-136131602.html

सिंधिया बोले– मासूमों की मौत पर राजनीति नहीं, न्याय जरुरी:छिंदवाड़ा कफ सिरप मामले पर दुःख जताया; जबलपुर में कहा- सरकार पीड़ित परिवारों के साथ

गुरुवार शाम अल्प प्रवास पर जबलपुर पहुंचे केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने छिंदवाड़ा में जहरीले कफ सिरप से बच्चों की मौत के मामले पर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि इस तरह की दुखद घटनाओं पर राजनीति नहीं होनी चाहिए, बल्कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जरूरी है। सिंधिया ने पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए भरोसा दिलाया कि सरकार इस दुख की घड़ी में उनके साथ खड़ी है। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री सिंधिया गुरुवार को पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल के निवास पर जाने के लिए जबलपुर से गोटेगांव के लिए रवाना हो रहे थे। इसी दौरान उन्होंने मीडिया से चर्चा में कहा कि छिंदवाड़ा में मासूमों की मौत की घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है और इससे पूरे प्रदेश को दुख हुआ है। उन्होंने कहा कि “ऐसे मामलों पर राजनीति करने के बजाय यह सुनिश्चित करना चाहिए कि दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिले।” सिंधिया ने आगे कहा कि केंद्र सरकार संचार क्षेत्र में बड़े बदलाव की दिशा में काम कर रही है। जल्द ही शासकीय उपक्रमों में फाइव जी तकनीक लागू की जाएगी। उन्होंने बताया कि गत वर्ष प्रधानमंत्री ...

दो कारों में टक्कर, 4 की मौत, 2 जिंदा जले:इंदौर के महू में भीषण हादसा, टक्कर के बाद एक कार में लगी आग

इंदौर के महू में दो कारों में टक्कर के बाद एक कार में आग लग गई। इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई। कार में सवार दो लोग तो जिंदा जल गए। हादसा राऊ-खलघाट फोरलेन पर नांदेड़ ब्रिज पर हुआ। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, यह हादसा बुधवार रात करीब 11 बजे हुआ है। मानपुर से महू की ओर आ रही एक तेज रफ्तार स्विफ्ट कार बेकाबू होकर डिवाइडर को पार कर गई। जो दूसरी ओर सामने से आ रही ओमनी कार से टकराकर पलट गई। टक्कर के बाद ओमनी कार में भीषण आग लग गई, जिसमें सवार दो लोग जिंदा जल गए। वहीं, स्विफ्ट कार में सवार दो अन्य लोगों की भी मौत हो गई। इस हादसे में तीन लोग घायल हो गए हैं। स्विफ्ट कार में सवार रविंद्र पिता लक्ष्मण निवासी धामनोद और एक अन्य व्यक्ति की मौत हुई है। ये तीन लोग हुए घायल सूचना मिलने पर दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। बड़गोंदा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कार में रखे पेंट से लगी आग बड़गोंदा थाना प्रभारी प्रकाश का कहना है कि हादसे में जो दो लोगों की जलकर मौत हुई है, वह मानपुर के रहने वाले हैं। ये इंदौर से मानपुर की ओर जा रहे थे, इसी दौरान हादसा हो गया। इनकी कार...

जहरीले कफ सिरप पर ग्वालियर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट:ड्रग इंस्पेक्टर ने मेडिकल स्टोर्स पर किया औचक निरीक्षण, लिए सैंपल

मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में जहरीले कफ सिरप से हुई मासूम बच्चों की मौतों के बाद मध्य प्रदेश सरकार के निर्देश पर ड्रग विभाग सक्रिय हो गया है। इसी कड़ी में स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल स्टोर्स और स्टॉकिस्ट से कफ सिरप के नमूने लेकर जांच कर रहा है। ग्वालियर के थाटीपुर इलाके में ड्रग इंस्पेक्टर अनुभूति शर्मा ने बुधवार शाम को मेडिकल स्टोर्स का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान, कफ सिरप की गुणवत्ता जांचने के लिए विभिन्न कंपनियों के सैंपल लिए गए, जिन्हें परीक्षण के लिए भेजा गया है। निरीक्षण के दौरान, विशेष रूप से बच्चों के लिए बनाए गए पीडियाट्रिक कफ सिरप के नमूने एकत्र किए गए। ड्रग विभाग कफ सीरप निर्माता कंपनियों और स्टॉकिस्ट के बारे में विस्तृत जानकारी जुटा रहा है। ड्रग इंस्पेक्टर ने मेडिकल स्टोर्स संचालकों को सख्त निर्देश दिए हैं कि वे 4 साल से कम उम्र के बच्चों को केवल पंजीकृत चिकित्सक के प्रिस्क्रिप्शन के आधार पर ही कफ सीरप दें। यह कदम बच्चों के स्वास्थ्य सुरक्षा के मद्देनजर उठाया गया है। बता दें कि जहरीले कफ सीरप के सेवन से कई बच्चों की जान जा चुकी है। हालांकि, जिस जहरीले कफ सीरप के कारण मासूम बच्...

ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, पहिए के पास फंसी:पति-पत्नी और दो बच्चे घायल, इंदौर रेफर, उज्जैन से इंदौर लौट रहा था परिवार

देवास में इंदौर रोड पर शिप्रा थाने के पास ट्रक ने बाइक सवार परिवार को टक्कर मार दी। इस हादसे में पति-पत्नी और उनके दो बच्चे घायल हो गए। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में इंदौर रेफर किया गया है। घायलों की पहचान इंदौर निवासी अंकित देवड़ा, उनकी पत्नी रुपाली देवड़ा, बेटी अंशिका देवड़ा और बेटे गोरांशु देवड़ा के रूप में हुई है। यह परिवार अपनी बाइक से उज्जैन से इंदौर लौट रहा था। उज्जैन से इंदौर लौटते समय हुआ हादसा जानकारी के अनुसार, परिवार कड़छा में गुरु टेकचंद महाराज के जन्मोत्सव में शामिल होकर इंदौर जा रहा था। शिप्रा थाने के समीप पीछे से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे सभी सदस्य बुरी तरह घायल हो गए। घटना के बाद बाइक सवार ट्रक नीचे फंसे गए थे। आस पास के लोगों घटना की जानकारी पुलिस को दी। जानकारी मिलने के बाद डायल 112 मौके पर पहुंची। पुलिस ने लोगों की मदद से घायलों को निकाला और देवास जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें इंदौर रेफर कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। source https://www.bha...

भोपाल चैंबर अध्यक्ष के इस्तीफे से गरमाई व्यापारिक राजनीति:कंपनी सेक्रेटरी बोले-त्यागपत्र को लेकर निर्णय ही गलत; इधर, इस्तीफा मंजूर कर लिया

भोपाल चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (बीसीसीआई) के अध्यक्ष तेजकुलपाल सिंह पाली के इस्तीफे से राजधानी की व्यापारिक राजनीति गरमाई हुई है। सोमवार को पूरे दिन इस्तीफे को लेकर मंथन का दौर जारी रहा। इस दिन कार्यकारी अध्यक्ष चुने जाने की बात कही गई थी, लेकिन नियमों में फंसने से बैठक में कई पदाधिकारी-सदस्य नहीं पहुंचे। इससे बैठक कैंसिल कर दी गई। इधर, दूसरे पक्ष ने भी मीटिंग की। जिसमें अधिकांश पदाधिकारी और सदस्य शामिल हुए। इस मामले को लेकर सोमवार को 3 पत्र भी सामने आए। एक पत्र महामंत्री आदित्य जैन 'मान्या' और दूसरा कार्यालय सचिव प्रदीप कुमार तिवारी के सामने आए। दोनों में ही नियम अनुसार पाली का इस्तीफा मंजूर करना बताया गया। महामंत्री जैन ने इसकी सूचना वॉट्सएप के जरिए ही पाली को देने की बात कही। दूसरी ओर, कंपनी सेक्रेटरी अमित कुमार सेन ने अध्यक्ष पाली द्वारा इस्तीफा देने और फिर उसे मंजूर करने की पूरी प्रक्रिया को ही गलत एवं नियम के विरुद्ध बताया। कहा कि अध्यक्ष द्वारा दिया गया त्यागपत्र विधिक दृष्टि से दोषपूर्ण है, क्योंकि यह संस्था के लेटरहेड पर दिया गया है। किसी भी संवैधानिक पदाधिकारी का...

विदिशा में गरबा के दौरान हवाई फायर:पार्षद पति-पूर्व समिति अध्यक्ष आमने-सामने आए; होर्डिंग में फोटो न लगाने पर विवाद

विदिशा में रविवार रात गरबा आयोजन को लेकर दो पक्षों के बीच पुराना मनमुटाव बड़े विवाद में बदल गया। इस दौरान कथित तौर पर हवाई फायर भी हुए, जिससे इलाके में तनाव फैल गया। यह विवाद पार्षद पति सिद्धार्थ जैन और सनातन हिंदू उत्सव समिति के पूर्व अध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह राजपूत के बीच बताया जा रहा है। गरबा के प्रचार होर्डिंग में फोटो न लगाने को लेकर दोनों गुट आमने-सामने आ गए, जिसके बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए और माहौल गरमा गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्टेशन रोड स्थित दुर्गा मंदिर के पास फायरिंग की आवाजें सुनाई दीं, एक वीडियो भी सामने आया है। हालांकि, पुलिस ने अभी तक फायरिंग की पुष्टि नहीं की है। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। दोनों पक्षों को थाने बुलाकर समझाइश दी गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रशांत चौबे ने बताया कि दोनों पक्षों से शिकायतें मिली हैं, जिनकी जांच जारी है। गरबा कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा के लिए अतिरिक्त पुलिस बल और अधिकारी तैनात रहेंगे। फिलहाल पुलिस ने कोई एफआईआर दर्ज नहीं की है, लेकिन सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पूरे मामले ...

बालाघाट में रावण दहन, श्रीराम की शोभायात्रा निकली:हनुमान स्वरूप ने 40 किलो का मुकुट धारण कर किया स्वागत, रंगबिरंगी आतिशबाजी की गई

बालाघाट में विजयादशमी पर्व पर गुरुवार देर शाम दशहरा मैदान में रावण, मेघनाथ और कुंभकर्ण के पुतलों का दहन किया गया। इस अवसर पर उत्कृष्ट विद्यालय मैदान में हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे। विजयादशमी के अवसर पर जिला मुख्यालय के साथ-साथ वारासिवनी और गायखुरी में भी रावण दहन का आयोजन हुआ। नए श्रीराम मंदिर से भगवान श्रीराम की शोभायात्रा निकाली गई, जिसकी अगुवाई अपनी सेना के साथ हनुमान महाराज कर रहे थे। शाम को श्रीराम मंदिर से शुरू हुआ दशहरा चल समारोह हनुमान चौक, नया सर्राफा, सुभाष चौक, महावीर चौक, राजघाट चौक, काली पुतली चौक और अंबेडकर चौक होते हुए दशहरा मैदान पहुंचा। रंगबिरंगी आतिशबाजी की गई दशहरा मैदान में रावण दहन से पहले रंगबिरंगी आतिशबाजी और ऑर्केस्ट्रा का आयोजन किया गया, जिसका दर्शकों ने खूब आनंद लिया। शोभायात्रा में युवा साधक तुषार उपाध्याय ने हनुमान स्वरूप में अष्टधातु से निर्मित 40 किलो वजनी मुकुट धारण कर वानरसेना के साथ अगुवाई की। भक्तों ने 'जय जय श्रीराम' और 'जयवीर महावीर' के जयघोष से वातावरण को गुंजायमान कर दिया। नगर में जगह-जगह पुष्पवर्षा कर दशहरा चल समारोह का स्व...

ग्वालियर में फर्जी टीआई, दो कॉस्टेबल समेत चार गिरफ्तार:हाइवे पर RTO दल बनाकर वसूली करने की तैयारी, क्राइम ब्रांच ने दबोचा

ग्वालियर में क्राइम ब्रांच ने फर्जी पुलिस गैंग का भंडाफोड़ किया है। एक फर्जी टीआई, दो फर्जी कॉन्स्टेबल और एक वाहन चालक को बुधवार रात गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से फर्जी नियुक्ति पत्र और पहचान पत्र बरामद हुए हैं। यह गैंग RTO (रीजनल ट्रांसपोर्ट ऑफिस) का स्क्वॉड बनाकर हाइवे पर अवैध वसूली के लिए गश्त पर निकलने वाला था। सूचना ऑनलाइन शॉप संचालक वैभव पाल ने दी। वैभव ने बताया कि उनके चाचा मुकेश पाल की लीगल वर्कशॉप के नाम से चल रही ऑनलाइन दुकान के पीछे शिवम चतुर्वेदी नामक युवक खुद को एसपी ऑफिस में पदस्थ टीआई बताकर धमकाने लगा और दो फर्जी नियुक्ति पत्र तैयार करवाए। बुधवार को तीन और नियुक्ति पत्र बनवाने के लिए उसने फिर कॉल किया, लेकिन वैभव ने मना कर दिया। इसके बाद युवक धमकाने लगा, जिस पर पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही डीएसपी क्राइम ब्रांच नागेन्द्र सिंह सिकरवार, साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र सिंह कुशवाह और एसआई धर्मेन्द्र शर्मा ने तुरंत कार्रवाई की। जैसे ही फर्जी गैंग और नियुक्ति पत्र बनाने पहुंचा, उसे गिरफ्तार कर लिया गया। अब क्राइम ब्रांच अधिकारियों द्वारा आरोपियों से पूछताछ जारी...