Skip to main content

Posts

Showing posts from August, 2025

जीवन में अंधकार केवल गुरु ही दूर करता है: कौर

भास्कर संवाददाता | श्योपुर रायपुरा स्थित संत निरंकारी सत्संग भवन पर रविवार को निरंकारी महिला समागम का आयोजन श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालु शामिल हुईं। उन्होंने गीत, प्रवचन और कविता रूपी प्रस्तुति से सतगुरु का आशीर्वाद प्राप्त किया। समागम में प्रचारक बहन हरजिंदर कौर ने प्रवचन देते हुए कहा कि जीवन में अंधकार केवल गुरु के ब्रह्मज्ञान से ही दूर होता है। उन्होंने सतगुरु की महिमा का बखान करते हुए कहा कि इस संसार में अनेक गुरु हैं। परंतु पूर्ण सतगुरु वही होता है जो जीव को साक्षात निराकार परमात्मा का बोध करा दे। उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज पूरे विश्व में ईश्वरीय ज्ञान का प्रकाश फैला रही हैं। जिनकी कृपा से जीवन को सार्थक बनाया जा सकता है। source https://www.bhaskar.com/local/mp/sheopur/news/only-guru-removes-darkness-in-life-kaur-135809311.html

पेशाब करने के लिए घर से बाहर निकले युवक को सर्प ने डसा, मौत

श्योपुर| रिश्तेदार के यहां बरगवा गांव आए युवक की जहरीले सांप ने डसने से मौत हो गई। घटना बरगवा थाना कस्बा क्षेत्र के की है। सूचना के बाद अस्पताल पहुंची बरगवा थाना पुलिस ने युवक के शव का पीएम कराकर शव परिजनों को सौंपते ​हुए मर्ग दर्ज कर लिया है। बरगवा थाना पुलिस ने बताया कि आवदा निवासी धनराज पुत्र घनश्याम आदिवासी उम्र 22 वर्ष शनिवार को अपने रिश्तेदार के यहां बरगवा आया हुआ था, रात को जब वह पेशाब आदि करने के लिए बाहर निकला तो, इसी दौरान किसी जहरीले सांप ने उसे डस लिया। इसके बाद रिश्तेदार उसे इलाज के लिए कराहल अस्पताल ले गए, जहां रास्ते में उसकी की मौत हो गई। सूचना के बाद अस्पताल पहुंची बरगवा थाना पुलिस ने युवक के शव का पीएम कराकर शव परिजनों को सौंपते ​हुए मर्ग दर्ज कर लिया है। source https://www.bhaskar.com/local/mp/sheopur/news/a-young-man-who-came-out-of-the-house-to-urinate-was-bitten-by-a-snake-and-died-135809258.html

जनधन योजना के लिए KYC अपडेट जरूरी:इंदौर के संतृप्ति शिविर में RBI गवर्नर ने की शिरकत; योजना के 11 साल पूरे होने को बड़ी सफलता बताया

इंदौर के ग्राम रंगवासा(राऊ) में शनिवार को भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा संतृप्ति शिविर का आयोजन किया। इसमें रिजर्व बैंक के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस दौरान मीडिया से चर्चा में उन्होंने बताया कि जनधन योजना को आज 11 वर्ष पूर्ण हो चुके हैं जो की एक बड़ी सफलता है। उन्होंने कहा कि जनधन योजना के तहत जो बैंक खाता खोले गए हैं सुरक्षा के साथ ही नियमों के आधार पर उनकी केवाईसी अपडेट करना आवश्यक है। इसके लिए ग्रामीण क्षेत्रों में विभिन्न तरह के बैंक के द्वारा शिविर लगाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि पहले लोग बैंकों तक आते थे, लेकिन अब बैंक लोगों तक पहुंचाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि इन शिविर के माध्यम से यह भी बताया जाएगा कि सरकारी योजनाओं के तहत जैसे जनधन योजना, प्रधानमंत्री जन सुरक्षा योजना, जीवन ज्योति योजना, अटल पेंशन योजना सहित तमाम तरह की बीमा की योजनाएं हैं, इनसे लोगों को सीधे तौर पर लाभ मिल सकता है। इन योजनाओं के बारे में भी आम आदमी तक किस तरह से लाभ लिया जा सकता है, इसे बताया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पंचायत क्षेत्र में एक कैंप लगाया जाएगा जिसमें ल...

रेट्रो गरबा सीजन-11 की धूम:94.3 माय एफएम और वान्याज डांस प्लेनेट के साथ थिरकेंगे इंदौरी

इंदौर शहर का सबसे लोकप्रिय और सक्रिय रेडियो स्टेशन 94.3 माय एफएम इस बार वान्याज डांस प्लेनेट के साथ रेट्रो गरबा सीजन-11 लेकर आ रहा है। यह एक ऐसा फैमिली गरबा सेलिब्रेशन है जो पिछले 10 सीजन से इंदौर में धूम मचा रहा है। ये गरबा सेलिब्रेशन 26, 27 और 28 सितंबर वॉटरलीली होटल, बाईपास पर होगा। इसमें 2 ग्रुप होंगे, एक प्रैक्टिस करने वाले मेंबर्स का और दूसरा कॉमन पब्लिक का होगा। शहरवासी अपने परिवार और दोस्तों के साथ रेट्रो गरबा एंजॉय कर सकेंगे। 8 सितंबर से शुरू होगी प्रैक्टिस बता दें कि गरबा की प्रैक्टिस 8 सितंबर से शुरू होगी। वेन्यू हैं वान्याज डांस प्लेनेट-विजय नगर, होटल रेडिसन के सामने-दिव्य शक्ति पीठ, गोल्डन इंटरनेशनल स्कूल-नवलखा, दि डांस सेंटर-एमजी रोड, तथास्तु फिटनेस जिम- स्कीम 140। प्रैक्टिस रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 7 सितंबर है। उससे पहले रजिस्ट्रेशन करवाकर प्रैक्टिस सेशन का हिस्सा बना जा सकता है। रेट्रो गरबा में माय एफएम आरजेस भी उपस्थित होंगे और पब्लिक के साथ एन्जॉय करेंगे। आज से ही 94.3 माय एफएम, रेट्रो गरबा के साथ शहरवासियों की नवरात्रि यादगार बनाने के लिए तैयार है। source https:/...

ग्वालियर में सनातन सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष को मिली धमकी:व्हाट्सएप पर एक शख्स ने जान से मारने की दी धमकी; FIR दर्ज

ग्वालियर में राष्ट्रीय सनातन सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष भगवती प्रसाद शुक्ला को व्हाट्सएप पर जान से मारने की धमकी मिली है। धमकी देने वाले ने खुद को अलीगढ़, उत्तर प्रदेश का बताया है। घटना 28 अगस्त की रात की है। भगवती प्रसाद शुक्ला अपने संगठन के कार्यकर्ताओं से चर्चा कर रहे थे। इसी दौरान एक अज्ञात नंबर से व्हाट्सएप पर मैसेज आया। इसके बाद कॉलर ने वॉयस कॉल कर अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए उन्हें जान से मारने की धमकी दी। शुक्रवार को भगवती प्रसाद और संगठन के कार्यकर्ताओं ने ग्वालियर आईजी अरविंद सक्सेना को शिकायती पत्र सौंपा। आईजी के निर्देश पर विश्वविद्यालय थाना पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पटेल नगर निवासी भगवती प्रसाद का कहना है कि लखनऊ में उनके संगठन ने लव जिहाद के खिलाफ आंदोलन किया था। इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस मामले में कार्रवाई की थी। वह देशभर में लव जिहाद के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे हैं। उनका मानना है कि इसी कारण उन्हें धमकी मिल रही है। मामले की जानकारी देते हुए ग्वालियर आईजी अरविंद सक्सेना ने बताया कि जान से मारने की धमकी के संबंध में राष...

भिंड कलेक्टर के साथ MLA की अभद्रता का मामला:IAS ऑफिसर्स एसोसिएशन CM और CS से मिलेगा, दर्ज कराएगा विरोध

भिंड कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव के बंगले में घुसकर भाजपा विधायक और समर्थकों द्वारा की गई अभद्रता के मामले में आईएएस आफिसर्स एसोसिएशन विरोध में उतर आया है। एसोसिएशन शुक्रवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और मुख्य सचिव अनुराग जैन से मिलकर घटनाक्रम को लेकर विरोध जताएगा और अपमानजनक शब्दावली को लेकर सरकार का ध्यान आकृष्ट करेगा ताकि भविष्य में प्रशासनिक अफसरों के साथ ऐसी घटनाएं न हों। मध्यप्रदेश आईएएस आफिसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष मनु श्रीवास्तव ने बताया कि बुधवार को भिंड कलेक्टर से साथ हुए घटनाक्रम को लेकर आज मुख्य सचिव अनुराग जैन से मिले थे। इस मामले में विरोध दर्ज कराया गया है। एसोसिएशन के पदाधिकारी और आईएएस अधिकारी एक साथ मुख्य सचिव जैन और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से फिर मिलेंगे और सम्पूर्ण घटनाक्रम पर एक्शन के साथ ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न होने की मांग भी करेंगे। उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले में आज उन्होंने भिंड कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव से भी बात की है और संभागायुक्त चंबल संभाग से भी घटना की जानकारी ली है। प्रशासनिक अफसरों के साथ इस तरह की एक्टिविटी रोकने की मांग को लेकर एसोसिएशन पूरी तर...

महिलाओं ने सामूहिक रूप से हरतालिका तीज का पूजन किया, कथा सुनी

भास्कर संवाददाता | आलमपुर गांव सहित क्षेत्र में महिलाओं द्वारा हरतालिका तीज की पूजा की गई। माता पार्वती और भगवान शिव से जुड़ी पौराणिक कथा के अनुसार देवी पार्वती ने भगवान शिव को पति के रूप में पाने के लिए कठोर तपस्या की। भाद्रपद शुक्ल पक्ष तृतीया को भगवान शिव की पूजा की और भगवान शिव ने उन्हें दर्शन देकर पार्वती को अपनी पत्नी के रूप में स्वीकार करने का वचन दिया, तब से इस दिन को हरतालिका तीज के रूप में मनाया जाता है। गांव के गोपाल दीक्षित के निवास स्थल पर महिलाओं ने सामूहिक रूप से हरतालिका तीज व्रत का पूजन सुंदर फुलेरा बनाकर किया। सुबह से ही महिलाओं द्वारा उपवास रखा जो देर रात तक रखा गया। शाम को सोलह सिंगार कर महिलाओं ने गोपाल दीक्षित के यहां फुलेरा बनाकर पूजन कर कथा सुनने के बाद रात्रि में भगवान के भजन गाए एवं सुबह शिव पार्वती जी की पार्थिव पिंडी फूल माला को नदी में विसर्जित किया। source https://www.bhaskar.com/local/mp/betul/news/women-collectively-worshipped-hartalika-teej-and-listened-to-the-story-135778557.html

बच्चों ने सजाया तोरण द्वार, स्कूल में की मिट्टी के गणेश की स्थापना

हरदा | बुधवार को महर्षि ज्ञानपीठ में बड़े ही हर्षोल्लास और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मिट्टी के गणेश जी की प्रतिमा की स्थापना की गई। इस अवसर पर स्कूल परिवार में उत्सव जैसा माहौल रहा। मिट्टी के गणेश की स्थापना का उद्देश्य विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण और प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता की भावना जागृत करना रहा। प्रतिमा की स्थापना के लिए स्कूल के विद्यार्थी पिछले दो दिनों से लगातार तैयारियों में जुटे थे। विद्यालय के मुख्य द्वार पर विद्यार्थियों ने परंपरा के अनुरूप केले के पत्तों और आम के पत्तों से सुंदर तोरण द्वार सजाया, जिसने पूरे परिसर की शोभा बढ़ा दी। बच्चों ने पंडाल की सजावट में भी सक्रिय भागीदारी निभाई और अपनी रचनात्मकता का परिचय दिया। संस्था के संचालक दीपक सिंह राजपूत ने बताया कि विद्यार्थियों में उत्सव को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों के माध्यम से बच्चे न केवल अपनी संस्कृति और परंपराओं से जुड़ते हैं, बल्कि समाज को भी पर्यावरण के प्रति जागरूक रहने का संदेश देते हैं। इस अवसर पर स्कूल के विद्यार्थी, शिक्षक -शिक्षिकाएं एवं स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे। सभी ...

इंदौेर में सरकारी जमीन पर बना दी नर्सरी:5 करोड़ 43 लाख की 3620 वर्गमीटर की सरकारी जमीन से हटाया कब्जा

इंदौर के ग्राम कैलोद करताल में लगभग 3620 वर्गमीटर की सरकारी जमीन को अतिक्रमण से मुक्त कराया है। कलेक्टर आशीष सिंह और निगमायुक्त शिवम वर्मा के निर्देश पर नगर निगम की टीम ने तहसीलदार और पटवारी की मौजूदगी में संयुक्त कार्रवाई की। सरकारी जमीन पर अतिक्रमण कर यहां नर्सरी बना दी थी। दरअसल, जोन 13 वार्ड 77 में लगभग 3620 वर्गमीटर सरकारी जमीन पर लाल सिंह पटेल ने अतिक्रमण कर करीब 5 हजार पौधे रखकर नर्सरी बना ली थी। जिस पर अपर आयुक्त रोहित सिसोनिया के निर्देशन में ये कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान अतिक्रमण करने वाले को सामने मौजूद रहकर पौधे हटाने के लिए कहा गया। नियमानुसार उसे 3 दिनों का समय दिया गया। फिलहाल की स्थिति में 20 प्रतिशत पौधे हटाए जा चुके हैं। ट्रैक्टर लगाकर पौधे हटाने का काम किया जा रहा है। सरकारी भूमि की अनुमानित कीमत करीब 5 करोड़ 43 लाख रुपए है। निगमायुक्त बोले- सरकारी जमीन पर अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं निगमायुक्त शिवम वर्मा ने बताया कि सरकारी जमीन पर किसी भी प्रकार का अवैध अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। शहर हित में की जा रही इस कार्रवाई के अंतर्गत जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराकर दोबा...

जबलपुर में सड़क हादसे में प्रधान आरक्षक की मौत:टक्कर मारकर भागा बोलेरो वाहन चालक; अपराधी को पकड़ने गई थी पुलिस टीम

जबलुपर के संजीवनी नगर थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक अभिषेक शिंडे की सड़क हादसे में मौत हो गई। घटना के वक्त वे अपराधी की तालाश में अंधमूक बाइपास के पास घूम रहे थे। तभी अचानक ही तेज रफ्तार एक बोलेरो जीप ने उन्हें टक्कर मार दी। जिससे वे सड़क पर दूर जा गिरे। घटना के बाद वाहन चालक गाड़ी के साथ फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत ही भेड़ाघाट थाना पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद संजीवनी नगर थाना पुलिस सहित भेड़ाघाट पुलिस मौके पर पहुंची और इलाज के लिए अभिषेक को मेडिकल काॅलेज ले गई, जहां डाक्टरों की टीम ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। एसपी के साथ मेडिकल पहुंचे पुलिस अधिकारी ड्यूटी के दौरान प्रधान आरक्षक अभिषेक शिंडे गंभीर रूप से घायल होने की जानकारी जबलपुर एसपी संपत उपाध्याय को लगी तो वे उन्हें देखने के लिए मेडिकल काॅलेज पहुंचे। इस दौरान उनके साथ एएसपी क्राइम जितेंद्र सिंह, सीएसपी रितेश शिव के साथ भेड़ाघाट और संजीवनी नगर थाना प्रभारी भी थे। डाक्टरों की टीम ने गंभीर रूप से घायल प्रधान आरक्षक की जान बचाने का प्रयास किया पर वह सफल नहीं हो सके। बुधवार रात को उन्होंने दम तोड़ दिया। अपराधी की तलाश कर रहे थे...

बाचापानी गांव, जहां घरों में नहीं विराजते गणपति:तिल गणेश मंदिर में दाहिनी सूंड वाली है प्रतिमा; यहां मिलता है संतान प्राप्ति का आशीर्वाद

नर्मदापुरम जिले का बाचावानी गांव में गणेश उत्सव की एक विशेष परंपरा निभाता चला आ रहा है। जहां देश भर में गणेश चतुर्थी धूमधाम से मनाई जाती है, वहीं बाचावानी में यह पर्व अनूठे ढंग से मनाया जाता है। यहां, केवल प्राचीन तिल गणेश मंदिर में ही भगवान गणेश की आराधना की जाती है। गांव में किसी भी घर या पंडाल में गणेश प्रतिमा की स्थापना नहीं की जाती है। बाचावानी के ग्रामीण मानते हैं कि घरों में गणेश प्रतिमा स्थापित करने से अनिष्ट हो सकता है। ग्रामीणों ने बताया कि कुछ साल पूर्व ग्राम के बाहर से आए कुछ लोगों के घर में आग लग गई थी। फायर ब्रिगेड से घर की आग बुझाई गई तो पता चला कि उन्होंने अपने घर में भगवान गणेश की स्थापना कर ली थी। गांव वालों का मानना है कि इस तरह की और भी घटनाएं पूर्व में घटित हो चुकी हैं। संतान प्राप्ति की भी मान्यता है। जिन्हें संतान नहीं होती, भगवान गणेश झोली संतान से भरते है। तिल गणेश मंदिर न केवल गाँव का एकमात्र पूजा स्थल है, बल्कि यह एक आश्चर्यजनक किंवदंती का केंद्र भी है। ग्रामीणों का मानना है कि माघ महीने में तिल गणेश चतुर्थी के दिन, भगवान गणेश की प्रतिमा का आकार तिल के बराबर ...

जबलपुर में शहपुरा थाने के मंदिर में दिनदहाड़े चोरी:सोने-चांदी के जेवर और कैश ले गया चोर, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

जबलपुर के शहपुरा थाने परिसर स्थित दुर्गा मंदिर में अज्ञात चोर सोने-चांदी के आभूषण और नकदी चोरी कर फरार हो गया। रविवार को हुई इस वारदात का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है, जबकि पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश की जा रही है और जल्द ही गिरफ्तारी होगी। जानकारी के मुताबिक, रविवार की शाम को जब रोज की तरह मंदिर के पुजारी पूजा-आरती करने के लिए पहुंचे, तो देखा कि मंदिर का ताला टूटा हुआ है और मां दुर्गा के कीमती जेवरात सहित, हजारों रुपए कैश भी नहीं है। पुजारी ने तुरंत शहपुरा थाना पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर तालाश शुरू कर दी। पुलिस ने थाने में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो उसमें एक युवक थैला लिए मंदिर की ओर जाते दिखाई दिया। सफेद शर्ट और नीली पैंट पहने अज्ञात चोर बड़ी दिलेरी से मंदिर में घुसा, चोरी की और फिर फरार हो गया। ग्रामीण बोले- 24 घंटे पुलिस मौजूद, फिर भी चोरी हो गई थाने में लगे सीसीटीवी फुटेज में चोर तो दिखाई दे रहा है, लेकिन उसकी तस्वीर स्पष्ट नजर नहीं आ रही है। दिनदहाड़े थाने परिसर के मंदिर में हुई चोरी से पुलिस...

जबलपुर में बरगी नहर में मिला युवक का शव:कार अनलॉक, खून के निशान मिले; 24 अगस्त से था लापता

जबलपुर के रांझी क्षेत्र में रहने वाले 26 साल के युवक का शव नर्मदा नहर में मिला है। मृतक का नाम नितेश विश्वकर्मा है, जो 24 अगस्त की रात को कार लेकर घर से निकला था। अगले दिन 25 अगस्त की सुबह बरगी नगर पुलिस चौकी को सूचना मिली कि एक कार नहर के किनारे खड़ी है और आसपास खून भी पड़ा हुआ है। जानकारी मिलते ही चौकी प्रभारी एसआई सरिता पटेल टीम के साथ मौके पर पहुंचीं और जांच की तो पता चला कि कार अनलॉक थी। हालांकि पुलिस को कार से मोबाइल और कुछ अन्य सामान नहीं मिला। कार के नंबर से पुलिस मृतक के परिजन तक पहुंची और घटना की जानकारी दी। नहर के पास खून मिलने से पुलिस को विवाद की आशंका 25 अगस्त को नितेश के परिजन बरगी पुलिस चौकी पहुंचे और कार को साथ में ले गए। इधर रांझी थाना पुलिस के साथ-साथ बरगी नगर चौकी की टीम भी युवक को नहर के आसपास तालाश कर रही थी। कार से कुछ किलोमीटर की दूरी पर 26 अगस्त की शाम को पुलिस को सर्चिंग के दौरान एक शव नहर में तैरते दिखा। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने शव को बाहर निकाला तो उसकी शिनाख्त 24 अगस्त को गायब हुए नितेश विश्वकर्मा के रूप में हुई। पुलिस ने मर्ग कायम करते हुए शव क...

पाकिस्तान से क्रिकेट? सुशील दोषी बोले–बिल्कुल नहीं:क्रिकेट सभ्य खेल है; आतंकवाद असभ्य हरकत, पाकिस्तान को क्रिकेट से अलग-थलग करना जरूरी

एशिया कप में भारत और पाकिस्तान आमने सामने होंगे, जिसको लेकर देशभर में एक विवाद की स्थिति बनी हुई है। इसी बीच दिग्गज रेडियो कमेंटेटर और पद्मश्री सुशील दोषी ने पाकिस्तान से क्रिकेट खेलने को लेकर बड़ा बयान दिया। दैनिक भास्कर से बातचीत में उन्होंने कहा कि क्रिकेट सभ्य लोगों का खेल है और आतंकवाद असभ्य हरकत। ऐसे में सभ्य खेल में असभ्य लोगों की कोई जगह नहीं हो सकती। दोषी ने कहा-“मैं तो ये सोचता हूं कि अगर आप आतंकवाद फैलाते हो और दूसरी तरफ क्रिकेट खेलते हो, तो ये साथ-साथ नहीं चल सकता। पाकिस्तान के साथ न खेलकर हमें उसे क्रिकेट से अलग-थलग करना चाहिए। सुशील मध्यप्रदेश साहित्य अकादमी का वार्षिक अलंकरण समारोह में अलंकृत होने के लिए सोमवार को भोपाल पहुंचे थे। दोषी ने कहा- आप दुनिया को कैसे समझा सकते हैं कि हॉकी तो खेलेंगे, लेकिन क्रिकेट नहीं खेलेंगे, टेनिस खेलेंगे लेकिन क्रिकेट नहीं खेलेंगे, विदेशों में जाकर खेलेंगे लेकिन पाकिस्तान से क्रिकेट खेलेंगे? ऐसा नहीं होना चाहिए। करना ये चाहिए कि भारत न सिर्फ खुद पाकिस्तान का बहिष्कार करे बल्कि दुनिया के देशों को भी इसके लिए प्रेरित करे।” भारत के पास है ताक...

सर्विस सेंटर में कस्टमर से अभद्रता:फरियादी बोला-कार को वर्कशॉप में कर्मचारी ने डैमेज किया

ग्वालियर में एक कार डीलर प्रेम मोटर्स के सर्विस सेंटर में नई कार की सर्विस कराने आए बैंक कर्मचारी के साथ अभद्रता की गई। कर्मचारियों ने उनकी कार को बैक करते में दीवार में दे मारा। उन्होंने विरोध किया तो कर्मचारियों ने कार में नए पार्टस लगाने का वादा किया, लेकिन जब अगले दिन कस्टमर वर्कशॉप पहुंचा तो नए पार्टस न लगाते हुए उसकी डेंटिंग-पेंडिंग कर दी। घटना रविवार शाम की है। कस्टमर ने इसका विरोध करने पर कर्मचारियों द्वारा गालियां देने का आरोप लगाया है। उसने कार को वर्कशॉप में ही छोड़कर झांसी रोड थाना पहुंचकर लिखित शिकायत की है। प्रेम मोटर्स से लाइव वीडियो शूट कर वायरल भी किया। पुलिस का कहना है कि शिकायत आई है जांच की जा रही है। प्रेम मोटर्स से बात करने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने कॉल रिसीव नहीं किया। ग्वालियर के कॉस्मोवैली निवासी विकास भार्गव ने बताया कि 25 जुलाई 2025 को उन्होंने बैंक ऑफ इंडिया से फाइनेंस कराते हुए एक मारुति कार प्रेम मोटर्स से खरीदी थी। विकास ने 23 अगस्त दोपहर 12 बजे शिवपुरी लिंक रोड स्थित प्रेम मोटर्स के सर्विस सेंटर पर पहली सर्विस के लिए कार को छोड़ा था। 23 अगस्त की श...

इंदौर नगर अध्यक्ष ने पुलिस अधिकारी को कहे अपशब्द:कांग्रेस बोली-ये भाजपा अध्यक्ष है या कोई सड़क-छाप नेता?

इंदौर बीजेपी नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा का एक कथित वीडियो सामने आया है। जिसमें वे एक पुलिस अधिकारी के साथ अभद्र भाषा में बात करते हुए नजर आ रहे हैं। यह वीडियो 4 दिन पुराना इंदौर एयरपोर्ट का बताया जा रहा है। बीजेपी सूत्रों कहना है कि तब सीएम इंदौर एयरपोर्ट से उज्जैन के लिए रवाना हुए थे। उसके बाद का यह घटनाक्रम हुआ था। वीडियो में वे पुलिस अधिकारी पर किसी बात को लेकर आक्रोशित दिखाई दे रहे हैं। जैसे ही वे कहते हैं पुलिस अधिकारी और कर्मी उन्हें वहां से ले जाने लगते हैं। इधर, एमपी कांग्रेस ने इस वीडियो को एक्स पर शेयर किया है। जिसमें उन्होंने लिखा है कि पहले देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर में नगर निगम के महापौर, महापौर के निजी जीवन और पत्नी पर अशोभनीय टिप्पणी। अब सार्वजनिक स्थान पर पुलिस से बदसलूकी, फिर धमकी, फिर आंखें दिखाकर गाली-गलौज, ये भाजपा अध्यक्ष है या कोई सड़क-छाप नेता? कांग्रेस प्रवक्ता बोले-बीजेपी का चाल-चरित्र और चेहरा सबके सामने कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अमित चौरसिया ने सुमित मिश्रा के वायरल वीडियो को लेकर कहा कि यहीं बीजेपी का चाल चरित्र है। पहले महापौर पुष्यमित्र भार्गव और उनकी प...

प्रो-पंजा लीग सीजन-2 में किराक हैदराबाद चैंपियन:रोहतक रौडीज को 30-18 से हराकर अपने नाम किया खिताब, स्टीव थॉमस ने 0.09 सेकंड में सबसे तेज पिन लगाई

ग्वालियर में 17 दिनों से चल रही प्रो-पंजा लीग सीजन-2 में किराक हैदराबाद ने चैंपियनशिप पर कब्जा जमा लिया। गुरुवार को हुए फाइनल मुकाबले में किराक हैदराबाद ने रोहतक रौडीज को 30-18 से हरा दिया। विजेता टीम को प्रो पंजा लीग की ओर से 20 लाख रुपए का इनाम भी मिला है। रोहतक रौडीज की निर्मल देव को 'प्लेयर ऑफ द डे' का पुरस्कार दिया गया। किराक हैदराबाद के सतनाम सिंह को 'प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट' घोषित किया गया। स्टीव थॉमस ने 'बादशाहों का बादशाह' का खिताब जीता। किराक हैदराबाद पूरे टूर्नामेंट में अंकों के मामले में आगे रहे और प्रतियोगिता के दिन अपनी प्रतिष्ठा के अनुरूप प्रदर्शन करते हुए शानदार जीत दर्ज की। पिछले सीजन के उपविजेता, जो सिर्फ एक अंक से चैंपियनशिप से चूक गए थे, इस बार ट्रॉफी उठाई और इतिहास में अपना नाम दर्ज कराया। स्टीव थॉमस ने बनाया रिकॉर्ड किराक के स्टीव थॉमस ने दीपांकर मैच को सिर्फ 0.09 सेकंड में पिन करके प्रो पंजा लीग का रिकॉर्ड तोड़ दिया, जो सचिन गोयल के 0.10 सेकंड के पिछले रिकॉर्ड को तोड़ता है। कार्यक्रम में प्रो-पंजा लीग के सह-संस्थापक परविन दबास और प्रीति झां...

मनी डबल स्कैम के आरोपी सरपंच पर शिकंजा:बालाघाट के अजय तिड़के की 4.47 करोड़ की प्रॉपर्टी ईडी ने जब्त की

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) भोपाल ने बालाघाट के मनी डबल करने के स्कैम के आरोपी अजय तिड़के और उसके साथियों की 26 चल अचल संपत्तियों को समेत कुल 4.47 करोड़ की प्रॉपर्टी कुर्क की है। अजय तिड़के को तीन साल पहले बालाघाट पुलिस ने अप्रैल 2022 में तब गिरफ्तार किया गया था जब वह लोगों के पैसे डबल करने का झांसा देकर साथियों के साथ हेराफेरी कर रहा था। वह अपनी पंचायत से सरपंच पद के लिए चुनाव भी लड़ चुका है। 20 अगस्त को ईडी ने अजय तिड़के और अन्य साथियों से संबंधित डबल मनी स्कैम के मामले में पीएमएलए 2002 के प्रावधानों के अंतर्गत कार्रवाई की है। ईडी ने 1.49 करोड़ रुपए मूल्य की 26 चल संपत्तियों को अस्थायी रूप से कुर्क किया है। ये संपत्तियां बैंक खातों, जीवन बीमा पॉलिसियों और म्यूचुअल फंड के रूप में हैं। ईडी ने इस मामले में कुल 4.47 करोड़ की कुर्की की है। तीन साल पहले दर्ज हुआ था मामला बालाघाट पुलिस ने तीन साल पहले स्थानीय नागरिकों की शिकायत पर अजय तिड़के और साथियों पर केस दर्ज किया था। पुलिस ने समीर सौरभ के एसपी रहने के दौरान जिले की लांजी और किरनापुर तहसील में अवैध रूप से लोगों को झांसा देकर राशि जमा करने के मा...

भोपाल में श्री हिन्दू उत्सव समिति चुनाव:अध्यक्ष पद के प्रत्याशी तिवारी ने कहा- पारदर्शिता और भव्य आयोजनों से नई ऊंचाई पर पहुंचेगी समिति

श्री हिन्दू उत्सव समिति के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी चंद्रशेखर तिवारी ने गुरुवार को भवानी चौक, सोमवारा इलाके में पहुंचे। इस दौरान बड़ी संख्या में संत-महंत, समिति सदस्य और क्षेत्रीय नागरिक मौजूद रहे। संत श्री गुरुदेव रामजीवन जी दुबे (चामुंडा दरबार), महंत श्री कन्हैया दास जी और गुफा मंदिर के कार्यकारी महंत श्री विमलदास जी महाराज विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान उपस्थित संतजनों ने चंद्रशेखर तिवारी को विजय का आशीर्वाद देते हुए उनके नेतृत्व की सराहना की। बता दें कि चंद्रशेखर तिवारी लंबे समय से संस्कृति बचाओ मंच के अध्यक्ष हैं। इस दौरान चंद्रशेखर तिवारी ने कहा कि यदि समिति की बागडोर उन्हें मिलती है, तो वे संगठन को पारदर्शी, सशक्त और सांस्कृतिक मूल्यों से परिपूर्ण संस्था के रूप में आगे बढ़ाएंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनकी प्राथमिकता सदस्यता में व्यापक समन्वय और भव्य धार्मिक-सांस्कृतिक आयोजनों को नई ऊंचाई पर ले जाना रहेगा। source https://www.bhaskar.com/local/mp/bhopal/news/shri-hindu-festival-committee-election-135729365.html

जिंदा जले मां-बेटी, एक-दूसरे से लिपटे मिले शव:ग्वालियर में आग की लपटें देखी तो पहुंचे पड़ोसी; घटना के वक्त दोनों घर में अकेले थे

ग्वालियर के डबरा में मां-बेटी जिंदा जल गईं। दोनों के शव एक-दूसरे से लिपटी हालत में मिले। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिए हैं। ये घटना बुधवार रात को सिमरिया ताल गांव की है। आग की लपटें उठती देख पड़ोसी मौके पर पहुंचे। किसी तरह आग बुझाई। यहां घर के अंदर भूसे वाले कमरे में उमा उर्फ मनीषा बघेल (25) और उसकी बेटी जान्हवी (3) के जले हुए शव मिले। परिवार वालों ने हत्या की आशंका जताई है। महिला का किसी बात पर पति से हुआ था विवाद ग्रामीणों के मुताबिक बुधवार सुबह मनीषा का अपने पति मनीष बघेल (30) से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद सुबह अपनी मां को इलाज के लिए ग्वालियर लेकर गया था। रात तक वापस नहीं लौटा। रात करीब 10 बजे घर के अंदर से आग की लपटें और धुआं उठते देखा। इस पर गांव वालों ने पुलिस को सूचना दी। ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने आग बुझाने की कोशिश की। घर के अंदर देखा तो मनीषा और उसकी बेटी जले हुए पड़े थे। गांव वालों का कहना है कि मनीषा एक दिन पहले ही ग्वालियर के तिघरा क्षेत्र के अपने मायके सोसा गांव से ससुराल सिमरिया आई थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोन...

निगम-मंडल और बीजेपी कार्यकारिणी पर अंतिम दौर की चर्चा:सीएम हाउस में मोहन, हेमंत, हितानंद के बीच हुई बैठक, जिलों की टीम 30 तक घोषित होंगी

मप्र में लंबे समय से राजनीतिक पुनर्वास के लिए दौड़भाग कर रहे नेताओं के लिए जल्द ही अच्छी खबर आने वाली है। प्रदेश के निगम, मंडल, और बोर्डों में नियुक्तियों को लेकर चल रहा मंथन अंतिम दौर में हैं। सीएम हाउस में बुधवार देर शाम सीएम डॉ मोहन यादव, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंड़ेलवाल और प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा के बीच बैठक हुई। छत्तीसगढ़-हिमाचल की कार्यकारिणी घोषित हुई बीजेपी की प्रदेश कार्यकारिणी को लेकर भी मंथन चल रहा है। मप्र के पड़ोसी राज्य छत्तीसगढ़ की प्रदेश कार्यकारिणी पिछले हफ्ते घोषित हो चुकी है। इधर हिमाचल प्रदेश में भी प्रदेश टीम घोषित हो चुकी है। मप्र की भी टीम जल्द घोषित हो सकती है। संगठन में नए चेहरों को मौका लंबे समय से बीजेपी के संगठन में पदों पर काम कर रहे नेताओं के बजाए टीम हेमंत में नए चेहरों को मौका मिलेगा। या फिर जो पर्दे के पीछे रहकर महत्वपूर्ण काम करने वाले नेताओं को प्रदेश की टीम में जगह मिलेगी। मंत्री का दर्जा पाने वालों को संगठन में मौका नहीं जिन नेताओं को निगम, मंडल, बोर्ड, प्राधिकरण में मंत्री का दर्जा देकर शामिल किया जाएगा। उन नेताओं को पार्टी के संगठन मे...

जबलपुर में स्मार्ट सिटी की मंडी बेकार:3 करोड़ की लागत से बनी मंडी खंडहर में तब्दील, सड़कों पर अब भी लग रही दुकानें

स्मार्ट सिटी योजना के तहत 5 साल पहले 3 करोड़ रुपए की लागत से जबलपुर के संजीवनी नगर, कछपुरा में बनी सब्जी मंडी अब अपनी दुर्दशा पर आंसू बहा रही है। इस मंडी का मुख्य उद्देश्य सड़कों पर लगने वाली दुकानों को एक व्यवस्थित जगह देना था ताकि ट्रैफिक की समस्या खत्म हो सके। लेकिन, नगर निगम की लापरवाही और उदासीनता के कारण यह महत्वाकांक्षी परियोजना अब खंडहर में तब्दील हो चुकी है। 3 दिन पहले दी सूचना, कार्रवाई नहीं हुई हाल ही में मंडी में लगा शेड गिर गया था। जिससे व्यापारियों में भारी रोष है। गनीमत रही कि हादसे के वक्त कोई वहां मौजूद नहीं था। स्थानीय सब्जी व्यापारियों का आरोप है कि 3 दिन पहले ही शेड में पानी भरने की सूचना नगर निगम को दी थी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। क्षेत्रीय पार्षद से भी संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया और न ही मौके पर आए। सड़क पर दुकान लगाने वाले ठेले वालों से नगर निगम अधिकारियों द्वारा पैसे लेकर उन्हें हटाने के बजाय वहीं बने रहने देने का आरोप भी व्यापारियों ने लगाया है। सब्जी विक्रेता मोहनी बाई चक्रवर्ती ने बताया- मंडी में बिक्री न होने के कारण लाखों रुपए क...

एमपी के आयुष विभाग को मिला स्कॉच अवार्ड:तीन फेस की प्रजेंटेशन, दो फेज की वोटिंग के बाद हुआ सिलेक्शन, 20 सितम्बर को होगा वितरण

मध्य प्रदेश के आयुष विभाग को स्कॉच अवार्ड मिला है। यह सम्मान आयुष विभाग के ई मॉनिटरिंग सिस्टम परियोजना के क्रियान्वयन और उसके जनता के बीच अच्छे रिजल्ट के लिए दिया है। विभाग को यह अवार्ड तीन चरणों की डिटेल प्रेजेंटेशन और दो चरण के सार्वजनिक डिजिटल वोटिंग के बाद मिला है। इसके बाद इसकी पारदर्शिता और गुणवत्ता को मजबूत माना जा रहा है। विभाग को यह अवार्ड नई दिल्ली में 20 सितम्बर को सौंपा जाएगा। आयुष विभाग के अपर सचिव संजय कुमार मिश्रा ने बताया कि आयुष ई मॉनिटरिंग सिस्टम का मुख्य उद्देश्य प्रदेश के आयुष चिकित्सालयों में और चिकित्सा महाविद्यालयों में ओपीडी में अधिकतम वृद्धि करना तथा अधिक से अधिक लोगों को आयुष सुविधा के कवरेज में लाना है। लोगों को स्वस्थ और रोग मुक्त बनाने के लिए गुणवत्तापूर्ण आयुष सेवाएं उपलब्ध कराने को भी इसमें प्राथमिकता में रखा गया है। इसके लिए इस विभाग ने कई नवाचार किए हैं जिसके अंतर्गत हर माह दो बार वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर सभी आयुष चिकित्सा अधिकारियों और आयुष मेडिकल कॉलेज के साथ एक्सपीरियंस शेयर किए गए और समस्याओं का समाधान किया गया। मिश्रा ने कहा कि इसके साथ ही लगातार नि...

ग्वालियर में हाईवे पर युवती को कार ने कुचला, मौत:भाई का बर्थडे सेलिब्रेशन मनाकर रिसोर्ट से लौट रहे थे घर, पिता तलाश रहे थे रिश्ता

ग्वालियर में ममेरे भाई के जन्मदिन पर सेलिब्रेशन और डिनर करने हाईवे पर स्थित एक रिसॉर्ट आई 22 साल की युवती को तेज रफ्तार कार ने कुचल दिया। युवती की मौके पर ही मौत हो गई। उसके साथ पूरा परिवार मौजूद था। परिजन तुरंत उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना रात 9 बजे बड़ागांव में फौजी ढाबे के सामने हाईवे पर हुई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने निगरानी में लेकर जांच शुरू कर दी। परिजनों ने कार का नंबर पुलिस को बताया है, जिस पर पुलिस छानबीन कर रही है। शहर के गदाईपुरा निवासी 22 साल की निकिता पुत्री हरनाम सिंह राठौर मूल रूप से भिंड की रहने वाली थी। निकिता प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही थी और साथ ही घर पर बच्चों को ट्यूशन क्लास भी देती थी। गदाईपुरा में वह किराए से रहती थी। सोमवार को निकिता के मामा के बेटे का जन्मदिन था। सभी लोग जन्मदिन के सेलिब्रेशन के लिए हाईवे स्थित रिसॉर्ट में डिनर करने गए थे। रात 9 बजे जब वे लौट रहे थे, तभी फौजी ढाबे के सामने पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार (MP07 CH-9243) ने निकिता को कुचल दिया। हादसे के बाद चालक कार लेकर भाग गया। घट...

चरित्र संदेह में गला घोंटकर की पत्नी की हत्या:आरोपी पति गिरफ्तार, उमरिया के नौरोजाबाद में वारदात

​​​उमरिया जिले के धनवार गांव में एक शख्स ने अपनी पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही नौरोजाबाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है। उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। जन्माष्टमी पर दर्शन के बाद हुआ विवाद धनवार गांव की अंजु कोल (21) जन्माष्टमी के मौके पर दर्शन करने के लिए ज्वाला धाम उचेहरा गई हुई थीं। शाम को जब वह घर लौटीं तो उनका अपने पति लवकेश कोल (25) से विवाद हो गया। दोनों की शादी तीन साल पहले 2022 में हुई थी। अंजु के पिता मैको कोल ने बताया कि शादी के दो-तीन महीने बाद से ही लवकेश अंजु के चरित्र पर संदेह करता था। इसी बात पर दोनों के बीच अकसर झगड़ा होता था। इसी विवाद में लवकेश ने अंजु की हत्या कर दी। आरोपी लवकेश के पिता मूलचंद ने बताया कि उन्हें जब बहू की मौत की खबर मिली तो घर पहुंचे। देखा कि अंजु का शव पलंग पर पड़ा था। उन्होंने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस बोली- आरोपी ने जुर्म कबूला नौरोजाबाद थाना प्रभारी बालेंद्र शर्मा ने बताया कि पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। फॉरेंसिक टीम भी घटना स्थल पर पहुंचकर...

ग्वालियर में सेना के जवान ने किया सुसाइड:जहर खाकर दी जान; परिवार समेत बहन-बहनोई के घर आया था

ग्वालियर में बहन-बहनोई के घर पत्नी और बेटे के साथ आए फौजी ने जहर खाकर जान दे दी। घटना महाराजपुरा थाना क्षेत्र के एयरपोर्ट रोड पर शनिवार शाम की है। घटना का पता उस समय चला जब साले ने बहनोई के मोबाइल पर मैसेज किया तो वह मौके पर पहुंचे। जहां पर उसकी हालत गंभीर देखकर उसे उपचार के लिए हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां पर फौजी ने दम तोड़ दिया। फौजी की मौत का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मर्ग कायम कर लिया है। फिलहाल पता नहीं चला है कि उसने किन कारणों के चलते आत्महत्या की है। जैसलमेर में पदस्थ था रामेंद्र सिंह भिंड के गोहद निवासी रामेंद्र सिंह (31) सेना में जवान था। वह अभी राजस्थान के जैसलमेर में पदस्थ था। कुछ दिन पहले ही वह छुट्टी पर आया था। 14 अगस्त को पत्नी पूजा गुर्जर और बेटे आयांश के साथ अपने बहनोई अखिलेश सिंह गुर्जर के घर आदित्यपुरम में आया था। शनिवार दोपहर 2.30 बजे फौजी बाइक लेकर चश्मा लेने के लिए महाराजा कॉम्पलेक्स जाने का कहकर निकला था। शाम करीब सवा सात के वाट्सएप पर मैसेज आया कि उसने एयरपोर्ट रोड पर सल्फास गटक लिया है। फौजी के परिजन उसे तलाशने पहुंचे तो एयरपोर्ट रोड पर वह गंभ...

महिदपुर में मां ने की दो बेटियों की हत्या:4 साल और 8 महीने की मासूम का गला घोंटा, पिता के लौटने पर हुआ खुलासा

उज्जैन के महिदपुर में शुक्रवार को एक दर्दनाक मामला सामने आया। पूजा, पति अशोक बंजारा ने अपनी दो मासूम बेटियों – चार साल की उमा और आठ महीने की अनिष्का का गला दबाकर हत्या कर दी। घटना का पता तब चला, जब पिता घर लौटे। पुलिस ने बताया कि पूजा मानसिक रूप से विक्षिप्त है। घटना दोपहर करीब 2:30 बजे हुई, जब पूजा घर में अपनी बेटियों के साथ अकेली थी। एसडीओपी सुनील वरकड़े ने बताया कि महिला की जेठानी ने पहले गांव के चौकीदार को और फिर पुलिस को सूचना दी। उन्होंने कहा कि महिला की तीन बेटियां हैं – सात साल की, चार साल की और आठ महीने की और उसने चार साल और आठ महीने की बेटियों की हत्या की। टीआई एनबीएस परिहार ने कहा कि परिजनों से पूछताछ में यह सामने आया कि पूजा मानसिक रूप से विक्षिप्त थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी महिला की गिरफ्तारी अभी तक नहीं हुई है। source https://www.bhaskar.com/local/mp/ujjain/news/a-cruel-mother-strangled-her-two-daughters-to-death-135687327.html

स्वतंत्रता दिवस की सुरक्षा को लेकर विदिशा पुलिस अलर्ट:रेलवे स्टेशन, होटल और ढाबों में डॉग स्क्वाड के साथ चेकिंग की

विदिशा में स्वतंत्रता दिवस और आने वाले त्योहारों की सुरक्षा को लेकर पुलिस ने कड़े इंतजाम किए हैं। पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी के निर्देश पर गुरुवार को सिविल लाइन पुलिस ने विशेष चेकिंग अभियान चलाया। थाना प्रभारी सिविल लाइन निरीक्षक विमलेश राय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने रेलवे स्टेशन की जांच की। इस दौरान डॉग स्क्वॉड की मदद ली गई। पुलिस ने क्षेत्र के 15 होटल, 7 लॉज और 10 ढाबों में तलाशी अभियान चलाया। संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखी गई। पुलिस का मुख्य लक्ष्य स्वतंत्रता दिवस और अन्य त्योहारों को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराना है। पुलिस अधिकारियों ने नागरिकों से सहयोग की अपील की है। उन्होंने कहा कि कोई भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि दिखे तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। इस चेकिंग अभियान से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत हुई है। साथ ही यह अपराधियों के लिए स्पष्ट संदेश है कि कानून-व्यवस्था के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा। देखिए तस्वीरें... source https://www.bhaskar.com/local/mp/vidisha/news/vidisha-police-alert-regarding-independence-day-security-checking-campaign-with-dog-squad-at-railway-stat...

डिप्टी सीएम बोले- अक्टूबर तक NH-43 सुधारें:नहीं तो कार्रवाई होगी, बारिश में जगह-जगह कीचड़ और गड्ढे से लोग परेशान

उमरिया जिले से गुजरने वाले नेशनल हाईवे 43 के कुछ हिस्सों का निर्माण कार्य अधूरा होने के कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के मौसम में इन रास्तों पर कीचड़ और गड्ढों की वजह से जाम लग जाता है, वहीं गर्मी में धूल के गुबार से चलना मुश्किल हो जाता है। सड़क की खराब हालत का सबसे ज्यादा खामियाजा बाइक सवारों को भुगतना पड़ता है। कई बार भारी वाहन भी कीचड़ में फंस जाते हैं, जिससे घंटों तक लंबा जाम लग जाता है। खासकर शहडोल की तरफ जाने वाले रास्ते पर अमहा फाटक, पठारी फाटक, नौरोजाबाद फाटक और मोर्चा फाटक के पास अक्सर यही स्थिति देखने को मिलती है। इस हाईवे का निर्माण कार्य 2017 में शुरू हुआ था, लेकिन रेलवे फाटकों के पास सड़क अब तक नहीं बन पाई है। इस समस्या पर हाल ही में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला ने संज्ञान लिया। शहडोल जाते समय बिरसिंहपुर पाली में मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण की हर 15 दिन में समीक्षा की जा रही है। उन्होंने स्वीकार किया कि एमपीआरडीसी और रेलवे के बीच तालमेल की कमी थी, लेकिन अब यह समस्या दूर हो गई है। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि अग...

स्वतंत्रता दिवस पर पिपरिया एसडीएम, एसडीओपी होंगे सम्मानित:राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम, विधायक-सांसद प्रशिक्षण में किए बेहतर इंतजाम; सफल रहा नागद्वारी मेला

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शुक्रवार को नर्मदापुरम जिला मुख्यालय पर एसडीएम पिपरिया अनीशा श्रीवास्तव और एसडीओपी मोहित यादव को सम्मानित किया जाएगा। दोनों अधिकारियों को उनकी कार्यकुशलता, सेवा के प्रति समर्पण और उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया जाएगा। सम्मान के लिए दोनों अधिकारियों का नाम कलेक्टर सोनिया मीना द्वारा अनुमोदित किया गया। अधिकारियों ने आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करते हुए संकट की परिस्थितियों में आवश्यक संसाधनों का बेहतर उपयोग किया और सभी परिस्थितियों को सफलतापूर्वक संभाला। राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय कार्यक्रमों में महत्वपूर्ण भूमिका पिपरिया अनुभाग अंतर्गत पचमढ़ी में आयोजित विभिन्न राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रमों में दोनों अधिकारियों ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। एसडीएम अनीशा श्रीवास्तव के कार्यकाल में पचमढ़ी में मध्यप्रदेश शासन की कैबिनेट बैठक सफलतापूर्वक आयोजित हुई। इसके साथ ही नागद्वारी मेले का प्रबंधन भी कुशलतापूर्वक किया गया, जिसमें 5 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के लिए उचित व्यवस्था सुनिश्चित की गई। केन्द्रीय मंत्री भी रहे मौजूद एसडीएम श्रीवास्तव ...

मनरेगा अभियंताओं की मांग, वेतन हो नियमित उपयंत्री के बराबर:विदिशा में कलेक्टर को सौंपा 8 सूत्रीय ज्ञापन, 10 दिन का सामूहिक अवकाश शुरू

विदिशा में मनरेगा के तहत कार्यरत उपयंत्रियों ने आज कलेक्ट्रेट पहुंचकर अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन मुख्यमंत्री, पंचायत मंत्री और पंचायत आयुक्त के नाम दिया गया। अभियंताओं ने बताया कि वे पिछले 8-10 वर्षों से अपनी मांगों को लेकर संघर्षरत हैं। अब संगठन ने 10 दिन के सामूहिक अवकाश पर जाने का निर्णय लिया है। उनकी प्रमुख मांगों में संविदा पारिश्रमिक को नियमित उपयंत्री के वेतन के बराबर करना शामिल है। साथ ही वार्षिक वेतन वृद्धि की भी मांग की गई है। अन्य मांगों में मृत्यु पर आश्रितों को अनुकंपा नियुक्ति और सहायक यंत्री का प्रभार देने की मांग है। अभियंताओं ने ग्रेजुएटी भुगतान, 5 वर्ष के आधार पर सेवा नवीनीकरण की मांग भी रखी है। वे चाहते हैं कि उनसे केवल तकनीकी कार्य लिया जाए। साथ ही हर माह की पहली तारीख को वेतन भुगतान की मांग की है। अभियंताओं का कहना है कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं, तो वे आंदोलन को और तेज करेंगे। source https://www.bhaskar.com/local/mp/vidisha/news/demand-of-mnrega-engineers-salary-should-be-equal-to-that-of-regular-sub-engineer-135679111.html

डिप्टी सीएम बोले- शिक्षा-स्वास्थ्य से भारत बनेगा विकसित राष्ट्र:मंत्री विजयवर्गीय ने कहा- देश के सबसे स्वच्छ शहर के साथ अब इंदौर बनेगा स्वस्थ शहर

बुधवार को उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल इंदौर आए। उन्होंने कहा कि यह अमृतकाल चल रहा है, जिसमें शिक्षा, स्वास्थ्य आदि क्षेत्रों में विशेष ध्यान दिया जा रहा है। आने वाले दिनों में भारत, जर्मनी को पीछे छोड़ दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की कतार में है। 2047 में भारत विकसित राष्ट्र के रूप में खड़ा होगा और इस बात की पूरी संभावना है कि भारत अमेरिका और चीन जैसे शक्तिशाली देशों को भी पीछे छोड़ देगा। उप मुख्यमंत्री शुक्ल रवीन्द्र नाट्य गृह में आयोजित "इंदौर जिद्दी है, अब लड़ेंगे डायबिटीज और मोटापे से" कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि अब बच्चे मैदान की बजाय मोबाइल स्क्रीन पर अधिक खेलते हैं और एक्सरसाइज भी नहीं करते। इसलिए वे डिप्रेशन में जाकर बीमार पड़ जाते हैं। देश के सबसे स्वच्छ शहर के साथ अब इंदौर स्वस्थ शहर बनेगा। इस मौके पर सांसद शंकर लालवानी, महापौर पुष्यमित्र भार्गव विशेष रूप से उपस्थित थे। राऊ में तिरंगा यात्रा में हुए शामिल इसके पूर्व उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल राऊ में आयोजित हर घर तिरंगा यात्...

विदिशा ने डोनाल्ड ट्रंप का पुतला फूंका:50% टैरिफ के विरोध में ग्रामीणों ने जताया विरोध, लोगों से की स्वदेशी अपनाने की अपील

विदिशा जिले में ग्रामीणों ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का पुतला फूंका है। अमेरिका द्वारा भारत पर लगाए गए 50% टैरिफ के विरोध में लोग सड़कों पर उतर आए। लटेरी तहसील के मुरारिया गांव में सरपंच आशीष जैन के नेतृत्व में ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। स्वदेशी अपनाने की अपील की प्रदर्शनकारियों ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का पुतला दहन किया। उन्होंने भारत माता की जय, स्वदेशी अपनाओ-विदेशी वस्तुएं छोड़ो और भारत विरोधी नीतियां बंद करो के नारे लगाए। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि 50% टैरिफ की नीति किसानों, उद्योगपतियों और निर्यातकों के हितों के खिलाफ है। सरपंच आशीष जैन ने ग्रामीणों से विदेशी कंपनियों के सामान का बहिष्कार करने की अपील की। उन्होंने कहा कि स्वदेशी सामान अपनाने से देश की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। इसी तरह आनंदपुर में जन चेतना मंच के कार्यकर्ताओं ने भी विरोध रैली निकाली गई थी। उन्होंने ट्रंप का पुतला जलाया और चेतावनी दी कि अगर भारत विरोधी नीतियां नहीं रुकीं तो विरोध और तेज होगा। देखिए प्रदर्शन के दौरान की तस्वीरें source https://www.bhaskar.com/local/...

बिना संबद्धता के 21 हजार छात्रों के अवैध दाखिले:पैरामेडिकल काउंसिल के रजिस्ट्रार ने दिया झूठा हलफनामा, कार्रवाई की मांग; फैसला सुरक्षित रखा

मध्यप्रदेश में पैरामेडिकल कॉलेजों की मान्यता और प्रवेश में अनियमितताओं के मामले में लॉ स्टूडेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष विशाल बघेल की जनहित याचिका की सुनवाई के दौरान जस्टिस अतुल श्रीधरन और जस्टिस प्रदीप मित्तल की युगलपीठ ने एमपी पैरामेडिकल काउंसिल के हाईकोर्ट में पेश किए गए जवाब और सुप्रीम कोर्ट में पेश किए गए शपथ पत्र में विरोधाभासी कथन के मामले में कड़ी नाराज़गी व्यक्त करते हुए, याचिकाकर्ता के आवेदन पर फैसला सुरक्षित रखा है। हालांकि कोर्ट ने कार्यवाही के दौरान टिप्पणी की है कि यह मामला प्रथम दृष्टया दो विरोधाभासी शपथ पत्र देने का है। जिसमें कोई एक ही सही हो सकता है। याचिकाकर्ता लॉ स्टूडेंट्स एसोसिएशन की ओर से हाईकोर्ट में एक आवेदन पेश कर पैरामेडिकल काउंसिल के रजिस्ट्रार शैलोज जोशी द्वारा हाईकोर्ट में झूठा शपथ पत्र दाखिल करने के मामले में झूठी गवाही और अदालत की आपराधिक अवमानना की कार्यवाही शुरू करने की मांग की है। आवेदन में आरोप है कि हाईकोर्ट में 21 जुलाई 2025 को दायर जवाब में पैरामेडिकल काउंसिल ने दावा किया था कि सत्र 2023-24 अभी शुरू नहीं हुआ और बिना मान्यता एवं संबद्धता किसी संस्थान...

छिंदवाड़ा सड़क हादसा:शिकार हुई 15 साल की चांदनी, अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर; इलाज के दौरान मौत

छिंदवाड़ा जिले के देलाखारी चौकी क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 15 साल की नाबालिग लड़की की जान चली गई। लड़की सोमवार को भुजरिया मेला देखकर घर लौट रही थी, तभी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गई। गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। भुजरिया मेला देखकर लौट रही थी अस्पताल चौकी से मिली जानकारी के मुताबिक, चांदनी पिता संतकुमार भारती (15) निवासी नागदौन अपने गांव के कुछ युवकों के साथ देलाखारी में भुजरिया मेला देखने गई थी। मेले से लौटते वक्त वह अज्ञात वाहन से टकरा गई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत परिजनों को सूचना दी और उसे गंभीर हालत में तामिया अस्पताल पहुंचाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान तोड़ा दम जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मंगलवार को चांदनी की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। इस घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस का कहना है कि अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है और जल्द ही आरोपी को पकड़ा जाएगा। sourc...

मंदसौर में पंचायत उन्नति सूचकांक का विमोचन:सेमली कंकड़ पंचायत को 11 हजार का पुरस्कार, 20 पंचायतें सम्मानित

मंदसौर जिला पंचायत में मंगलवार को पंचायत उन्नति सूचकांक (PAI 1.0) वर्ष 2022-23 का विमोचन कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष दुर्गा विजय पाटीदार ने की। मौके पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी अनुकूल जैन और अति मुख्य कार्यपालन अधिकारी आर.पी. सिंह पंवार भी मौजूद रहे। सेमली पंचायत को मिला 11 हजार का पुरस्कार इस सूचकांक के तहत पंचायतों का मूल्यांकन 9 विषयों पर किया गया। इसमें सेमली कंकड़ पंचायत को प्रथम स्थान मिला और 11,000 रुपए का पुरस्कार दिया गया। भरतपुरा पंचायत को दूसरा स्थान मिला और 7,100 रुपए मिले, जबकि खजुरी गौड़ पंचायत तीसरे स्थान पर रही और 5,100 रुपए का पुरस्कार मिला। इन पंचायतों को भी मिला सम्मान इसके अलावा हरसोल, सेमली, सांडा अरनिया जटिया, लेडी कला, ऐरा और अजयपुर पंचायतों को 2,100 रुपए के साथ प्रशस्ति पत्र दिए गए। वहीं, जग्गाखेड़ी, बोरदा, लिम्बवास, ओसारा, बाजखेड़ी, कोहला, धंधेडा, लौटखेड़ी, कोटड़ा बहादुर और निमथुर पंचायतों को सांत्वना पुरस्कार से सम्मानित किया गया। टीएमपी पोर्टल पर किया रजिस्टर्ड जिला समन्वयक प्रदीप शर्मा ने बताया कि यह सूचकांक स्थानीय समु...

पूजन कर भुजरिया माता को दी विदाई

बासवा | गांव में रक्षाबंधन व भुजरिया पर्व परंपरा और उत्साह के साथ मनाया गया। रक्षाबंधन पर बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधी। भाइयों ने बहनों को उपहार दिए। अगले दिन रविवार को भुजरिया पर्व धूमधाम से मनाया गया। लोगों ने भुजरिया माता की पूजा की। बच्चों ने बड़ों को भुजरिया दी व आशीर्वाद लिया। एक-दूसरे को गले मिलकर पर्व की बधाई दी। शाम 7 बजे पूजन के बाद भुजरिया माता का खिरकिया नदी में विसर्जन किया गया। source https://www.bhaskar.com/local/mp/khargone/news/after-worshipping-bhujaria-mata-was-given-a-farewell-135650157.html

मंडला में युवक की लाठी-डंडे से पीटकर हत्या:जमीन पर पड़ा मिला शव, पुलिस ने दो संदिग्ध को हिरासत में लिया

मंडला में रविवार शाम को लाठी-डंडे से पीटकर युवक की हत्या कर दी गई है। घटना मोतीनाला थाना क्षेत्र में मवई विकासखण्ड के ग्राम पंचायत सूरजपुरा के पोषक ग्राम बिलाईखार की है। मृतक का नाम अनिल कुशराम है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस बिलाईखार निवासी दो संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ कर रही है। युवक किसी घर में घुसने का प्रयास कर रहा था, जिसके कारण उससे मारपीट की गई और इस मारपीट में युवक की मौत हो गई। हालांकि पुलिस ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है। मामले की जांच के बाद ही मामले का खुलासा किया जाएगा। सूचना मिलते ही मोतीनाला थाना प्रभारी हेमंत बावरिया अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी हेमंत बावरिया ने बताया कि घटना स्थल की बारीकी से जांच की जा रही है। पुलिस हत्या के कारणों और आरोपियों का पता लगाने में जुटी है। source https://www.bhaskar.com/local/mp/mandla/news/a-young-man-was-beaten-to-death-with-sticks-in-mandla-135648604.html

शाजापुर में बीमार, घायल गोवंश को बांधे रक्षा सूत्र:रक्षाबंधन पर गोसेवकों ने हरा चारा खिलाया, अच्छी वर्षा की प्रार्थना की

शाजापुर के लालपुरा स्थित गौ उपचार केंद्र कांजी हाउस में रक्षाबंधन मनाया गया। गौरक्षा सेना गोसेवा समिति के सदस्यों ने दोपहर 3 बजे बीमार, घायल और निराश्रित गोमाता और नंदी महाराज को रक्षा सूत्र बांधकर आशीर्वाद लिया। समिति के सदस्यों ने इस अवसर पर गोमाता की दुर्दशा पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि फसल बचाने के लिए खेतों में तार फेंसिंग और दूध का व्यापार करने वाले लोग दूध न देने वाली गोमाता को सड़क पर छोड़ देते हैं। इससे गोमाता घायल और बीमार हो जाती हैं। गोरक्षकों ने अपर्याप्त बारिश के लिए भी इन्हीं कारणों को जिम्मेदार बताया। उन्होंने प्रार्थना की कि शाजापुर जिले सहित पूरे मध्य प्रदेश में अच्छी वर्षा हो और सभी का जीवन मंगलमय रहे। साथ ही उन्होंने यह भी कामना की कि जो लोग गोमाता का दूध बेचकर उन्हें छोड़ देते हैं या फसल बचाने के लिए गांव से निकाल देते हैं, उन्हें सद्बुद्धि मिले। रक्षा सूत्र बांधने के बाद गोमाता को हरा चारा खिलाया गया। इस दौरान शिवम बिरथरे, अशोक खींची, लोकेश दरिया, सुमित गोस्वामी, प्रीतम चौहान, आकाश माली, कुणाल चौहान, अंकित शर्मा, राम चौहान, विराट, यश गोयल, कपिल चौहान, राजेश...

सीएम हाउस के पत्र पर सतना के नेताओं में नाराजगी:मुकुंदपुर टाइगर सफारी को रीवा जिले में शामिल करने की साजिश, डिप्टी सीएम निशाने पर

मुकंदपुर टाइगर सफाई को लेकर उप मुख्यमंत्री राजेंद्र कुमार शुक्ल विंध्य के सतना जिले के नेताओं के निशाने पर आ गए हैं। इसको लेकर सतना के नेताओं ने मोर्चा खोल दिया है। यह पूरा मामला अमरपाटन विधानसभा क्षेत्र और मैहर जिले की 6 पंचायतों ( मुकुन्दपुर, धोबहट, आमिन, परसिया, आनंदगढ तथा पपरा) को रीवा जिले में जोड़ने से जुड़ा बताया जा रहा है। जिसको लेकर अमरपाटन विधायक राजेंद्र कुमार सिंह और सतना सांसद गणेश सिंह ने विरोध जताते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पत्र भी लिखा है। राजेंद्र कुमार सिंह ने तो इसको लेकर कांग्रेस के नेताओं को संगठित होकर विरोध करने का आह्वान फेसबुक के जरिए किया है। उन्होंने साफ लिखा है कि यह कुत्सित प्रयास रीवा जिले के वरिष्ठ भाजपा नेता व प्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल द्वारा शुरू किया गया प्रतीत होता है। सतना सांसद गणेश सिंह और पूर्व मंत्री रामखेलावन शुक्ल ने भी इसका विरोध किया है। राजेंद्र सिंह ने फेसबुक पोस्ट में आरोप लगाए दरअसल सीएम हाउस से एक पत्र मैहर कलेक्टर को भेजा गया। जिसमें मैहर जिले की पांच पंचायतों को प्रशासनिक इकाई पुनर्गठन आयोग के परिसीमन के जरिए रीवा...

प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों पर दर्ज FIR निरस्त करें:कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा

श्योपुर में डामर वाली सड़क की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों पर दर्ज की गई एफआईआर को निरस्त करने की मांग को लेकर शुक्रवार को कांग्रेस ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष अतुल चौहान और युवा कांग्रेस अध्यक्ष रामभरत मीणा भी मौजूद थे। यह एफआईआर 6 अगस्त को सलापुरा नहर से मातासूला तक सड़क निर्माण की मांग को लेकर किए गए एक ग्रामीण प्रदर्शन के दौरान दर्ज की गई थी। शांतिपूर्ण प्रदर्शन के बावजूद हुई कार्रवाई ज्ञापन में कांग्रेस ने कहा है कि करीब 10-12 गांवों के ग्रामीण अपनी वर्षों पुरानी और जायज मांग को लेकर शांतिपूर्ण धरना दे रहे थे। ग्रामीणों का कहना है कि खराब सड़क के कारण कई हादसे हो चुके हैं और प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज तक पहुंचने में भी दिक्कत आएगी, लेकिन उनकी मांग सुनने के बजाय उन पर अनावश्यक रूप से एफआईआर दर्ज कर दी गई। कांग्रेस ने ज्ञापन में यह भी आरोप लगाया कि इसी सड़क पर नगर पालिका कचरा डाल रही है। मृत पशु फेंके जा रहे हैं। बीच सड़क पर शराब की दुकान संचालित हो रही है, जिससे ग्रामीण और खासकर महिलाएं परेशान हैं। कांग्रेस के अनुसार, प्रदर्शन के दौरान राष्...

त्योहार पर बाजार में भीड़, जाम लगा:यातायात थाने से 200 मीटर दूर जाम में फंसे लोग; सूबेदार- बोले व्यवस्थाएं कर रहे

रीवा में रक्षाबंधन का त्योहार नजदीक आते ही सड़कों पर वाहनों की संख्या बढ़ गई है। लोग घरों से खरीदी के लिए बाजार का रुख कर रहे हैं। मेन मार्केट से लेकर शहर के दोनों छोर तक गाड़ियों से पटे हुए नजर आ रहे हैं। उधर यातायात पुलिस की लापरवाही की वजह से सड़कों पर कई किलोमीटर नंबर जाम लग गया। जहां शहर के पुराना बस स्टैंड से लेकर कॉलेज चौराहे तक सड़क वाहनों से खचाखच भर गई। उधर यातायात पुलिस के पुलिसकर्मी सड़कों से नदारत नजर आए। लोग किसी कदर वाहन जाम से निकलने के लिए जूझते नजर आए। यज्ञ प्रताप सिंह ने बताया कि जिस तरह से त्योहार पर वाहनों की संख्या लगातार बढ़ रही है। उस तरह से सड़कों पर यातायात व्यवस्था को संभालने के लिए कोई भी ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं। सड़कों पर कई किलोमीटर तक वाहनों का ताता लग गया है। लेकिन यातायात पुलिस नदारद नजर आ रही है। यह जाम यातायात पुलिस थाने से महल 200 मीटर की दूरी पर लगा हुआ है,जो कई किलोमीटर लम्बा है। ऐसे में महिलाएं और बच्चे भी जाम में फंसकर परेशान हो रहे हैं। यातायात सूबेदार अखिलेश कुशवाहा ने बताया कि यातायात पुलिस यातायात व्यवस्था को बनाने के लिए सड़कों पर मुस्तैद ह...

नेशनल हेल्थ मिशन की रिपोर्ट...भोपाल में डॉग बाइट सबसे कम:6 महीने में 19,285 लोगों को कुत्तों ने काटा; रतलाम में सबसे ज्यादा मामले

भोपाल में 6 महीने में 19 हजार 285 लोगों को कुत्तों ने काटा है। नेशनल हेल्थ मिशन ने पिछले दिनों राष्ट्रीय रैबीज नियंत्रण कार्यक्रम के तहत मध्यप्रदेश के 6 शहरों को शामिल किया है। वहीं, वर्ष 2030 तक रैबीज फ्री शहर बनाने के लिए विस्तृत कार्य योजना मांगी गई थी। साल 2024 और इस वर्ष माह जनवरी से जून 2025 तक की स्थिति में डॉग बाइट्स के मामलों की रिपोर्ट नेशनल हेल्थ मिशन से मांगी गई थी। जिसमें प्रदेश के 6 शहरों की तुलना में भोपाल में सबसे कम डॉग बाइट के मामले सामने आए हैं। रिपोर्ट में यह दी जानकारी रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 2024 में भोपाल में कुल 19 हजार 285 डॉग बाइट्स के मामले दर्ज किए गए। जिसका औसत 0.8 प्रतिशत रहा, जबकि 30 जून को समाप्त हुई वर्ष 2025 की प्रथम छह माही में यह प्रतिशत मात्र 0.07 प्रतिशत था। इस प्रकार नेशनल हेल्थ मिशन की रिपोर्ट में भोपाल में सबसे कम डॉग बाइट्स के मामले रिपोर्ट किए गए। रिपोर्ट के अनुसार- रतलाम में सर्वाधिक डॉग बाइट्स के मामले सामने आए, जबकि उज्जैन दूसरे स्थान पर रहा। इंदौर तीसरे, जबलपुर चौथे और ग्वालियर पांचवें स्थान पर रहा। भोपाल सबसे आखिरी यानी, छठवें नंबर पर रहा...

10 संभागों के लिए 10 आईएएस बनाए गए प्रभारी:राजौरा को उज्जैन, मंडलोई को नर्मदापुरम, संजय दुबे को जबलपुर और संजय शुक्ल को इंदौर का जिम्मा

राज्य शासन ने संभाग स्तर पर विकास कार्यों की समीक्षा, योजनाओं के क्रियान्वयन और मॉनिटरिंग के लिए अपर मुख्य सचिव और प्रमुख सचिव स्तर के अफसरों की जिम्मेदारी तय की है। इसके लिए नए सिरे से अपर मुख्य सचिवों को संभागों का आवंटन किया गया है। जहां राज्य सरकार की सभी तरह की योजनाओं और मुख्यमंत्री के प्राथमिकता वाले कामों की मॉनिटरिंग की जिम्मेदारी इन अफसरों की रहेगी। इस तरह की संभागीय मॉनिटरिंग की व्यवस्था सरकार ने पहले से लागू कर रखी है। इस नए आदेश में कई नए अफसरों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। मोहन यादव सरकार बनने के बाद संभाग स्तर पर समीक्षा के लिए सवा साल पहले संभाग स्तर पर अफसरों की तैनाती की गई थी। इसमें से कई अपर मुख्य सचिव पूर्व में रिटायर हो चुके हैं और जेएन कंसोटिया इसी माह रिटायर होने वाले हैं। इसलिए सामान्य प्रशासन विभाग ने मुख्यमंत्री कार्यालय की अनुमति के बाद संभागों का आवंटन प्रमुख सचिव और अपर मुख्य सचिव स्तर के अफसरों को नए सिरे से किया गया है। दस संभागों में से आठ संभागों में अपर मुख्य सचिव और दो संभागों में प्रमुख सचिव स्तर के अफसरों को संभागीय प्रभारी बनाया गया है। मुख्यमंत्री ...

मावा और गैस सिलेंडर सप्लायर पर कार्रवाई:1.56 लाख का मावा व मिल्क केक जब्त, 25 दुकानों से लिए नमूने

अवैध मावा सप्लाय पर बुधवार को जिला प्रशासन की टीम ने लगातार दूसरे दिन भी कार्रवाई जारी रखी। दूसरे दिन डेढ़ लाख रुपए से ज्यादा मूल्य का अवैध मावा जब्त किया गया। वहीं 25 दुकानों से मिठाइयों सहित अन्य खाद्य सामग्रियों के नमूने लिए। प्रशासनिक टीम को सूचना मिली थी कि इंदौर में अवैध मावा सप्लाय हो रहा है। कार्रवाई करने पर वाहन चालक भारत सिंह ने बताया कि यह मावा निलेश पाटीदार (नवीन मिल्क प्रोडक्ट्स, देवास) का है। मौके से 40 किलोग्राम मावा एवं 480 किलोग्राम मिल्क केक जब्त किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत 1 लाख 56 हजार रुपए है। साथ ही मावा एवं मिल्क केक के नमूने लिए गए। 25 दुकानों से नमूने भी लिए टीम द्वारा मौसा जलेबी भंडार, कालानी नगर, एयरपोर्ट रोड से गुपचुप मिठाई, जलेबी एवं रिफाइंड सोयाबीन (यूज्ड कुकिंग ऑयल) के कुल 3 नमूने लिए गए। शर्मा स्वीट्स एण्ड नमकीन, कनाड़िया रोड से मावा पेड़ा से एक-एक नमूना, अन्नड़ा रेस्टोरेंट कनाड़िया रोड से मिल्क केक, ड्रायफ्रूट लड्डू व गुपचुप के कुल 3 नमूने, सरिता दूध दही भंडार, गोपाल डेरी, अमृत डेरी तथा चंचल डेरी से दूध, मावा व लड्डू के कुल 4 नमूने लिए गए। खाद्य विभाग क...

कांग्रेस परिषद वाली खंडवा जनपद में फिर नया प्रयोग:डिप्टी कलेक्टर के बाद अब आईएएस अफसर को दिया जनपद सीईओ का चार्ज

भाजपा सरकार में कांग्रेस शासित खंडवा जनपद पंचायत में लगातार प्रशासनिक प्रयोग देखने को मिल रहे हैं। जहां अन्य जनपदों में संविदा अधिकारी या बीडीओ स्तर के अफसरों को जनपद सीईओ की जिम्मेदारी दी गई है, वहीं खंडवा में डिप्टी कलेक्टर और ज्वाइंट कलेक्टर के बाद अब भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारी को जनपद पंचायत का मुख्य कार्यपालन अधिकारी नियुक्त किया गया है। IAS सुशीर श्रीकृष्ण को सौंपी गई जिम्मेदारी मंगलवार देर शाम कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने आदेश जारी कर सहायक कलेक्टर सुशीर श्रीकृष्ण श्रीराम को खंडवा जनपद पंचायत का सीईओ नियुक्त किया है। उन्होंने बुधवार को अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया। इससे पहले यह प्रभार संयुक्त कलेक्टर निकिता मंडलोई के पास था, जिन्हें अब इस जिम्मेदारी से मुक्त कर दिया गया है। प्रशासनिक फेरबदल के चलते हुआ बदलाव जानकारी के अनुसार दो दिन पहले खंडवा जिले से दो संयुक्त कलेक्टर, एक अपर कलेक्टर और एक एसडीएम का तबादला किया गया है। हालांकि अभी वे औपचारिक रूप से कार्यमुक्त नहीं हुए हैं, लेकिन आगामी प्रशासनिक जमावट की तैयारी शुरू हो गई है। संयुक्त कलेक्टर निकिता मंडलोई के पास अब तक पंचाय...

बांधवगढ़ से भोपाल के वन विहार भेजी गई बाघिन:वन्य प्राणियों का शिकार नहीं कर पाने के कारण लिया फैसला

उमरिया के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व से एक बाघिन को भोपाल के वन विहार भेज दिया गया है। इस बाघिन को अप्रैल महीने में धमोखर परिक्षेत्र के पिपरिया बीट से रेस्क्यू किया गया था। रेस्क्यू के बाद बाघिन को मगधी जोन के बहेरहा इंक्लोजर में रखा गया था। बाघिन की लगभग तीन महीने तक निगरानी की गई। इस दौरान पाया गया कि वह वन्य प्राणियों का शिकार करने में असमर्थ है। इसी कारण उसे जंगल में छोड़ना संभव नहीं था। सोमवार को 20 सदस्यीय टीम ने बाघिन को रेस्क्यू कर वन विहार भेज दिया। बाघिन की उम्र लगभग तीन वर्ष बाघिन की उम्र लगभग तीन वर्ष बताई जा रही है। इसने पहले 12 वर्षीय एक बालक पर हमला किया था। इस हमले में बालक की मौत हो गई थी। इसके बाद वन विभाग ने बाघिन को जंगल से रेस्क्यू किया था। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व क्षेत्र संचालक अनुपम सहाय ने बताया कि बाघिन के व्यवहार की रिपोर्ट भोपाल भेजी गई थी। इसके बाद ही बाघिन का रेस्क्यू कर वन विहार भेजने का निर्णय लिया गया। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व बाघों के लिए देश और दुनिया में प्रसिद्ध है। source https://www.bhaskar.com/local/mp/umaria/news/tigress-sent-from-bandhavgarh-to-bhopals-...

सेंधवा में निकला शिवडोला, धनेश्वर महादेव ने नगर भ्रमण किया:ढोल नगाड़े और भजनों पर झूमे श्रद्धालु, भोलेनाथ को फूलों से सजाया

सावन महीने के उपलक्ष्य में सेंधवा से 25 किलोमीटर दूर धनोरा में रविवार शाम को शिवडोले का आयोजन किया गया। धनेश्वर महादेव सुसज्जित बग्घी में सवार होकर नगर भ्रमण पर निकले। इससे पहले दोपहर 3 बजे धनेश्वर महादेव का अभिषेक कर आकर्षक श्रृंगार किया गया। शाम 5 बजे बाबा धनेश्वर महादेव हनुमान मंदिर प्रांगण से नगर भ्रमण शुरू हुआ। बग्घी में सवार भगवान के साथ ढोल नगाड़े और साउंड सिस्टम भी था। शिवडोला नगर में इन मार्गों से गुजरा शिवडोला हनुमान मंदिर से शुरू होकर बस स्टैंड, सेंधवा रोड, झिरिजामली रोड, भवानी चौक, नाले पार, क्रांति चौक, गायत्री मंदिर और चाचरिया रोड से होते हुए वापस मुख्य मार्ग से हनुमान मंदिर पहुंचा। यहां रात 9.30 बजे महाआरती के बाद शिवडोले का समापन हुआ। श्रद्धालुओं को प्रसादी का वितरण किया गया। शिवडोले में युवा और बच्चे भगवा पताका लहराते हुए ढोल नगाड़ों और भजनों पर जमकर नाचे और झूमे। नगर में जगह-जगह पर पुष्प वर्षा कर शिवडोले का स्वागत किया गया। शिवडोले में शामिल भक्तों को प्रसादी और स्वल्हार का वितरण भी किया गया। सुरक्षा व्यवस्था के लिए चाचरिया चौकी प्रभारी संजय शर्मा, एएसआई राकेश मंडलोई ...

डिजी लॉकर पर एमपी की 80 लाख प्रॉपर्टी के डॉक्यूमेंट:हाउसिंग बोर्ड से जुड़ी सारी प्रॉपर्टी होंगी ऑनलाइन; आग लगने-चोरी होने पर भी सुरक्षित रहेंगे

मध्यप्रदेश हाउसिंग बोर्ड से जुड़ी 80 लाख प्रॉपर्टी के डॉक्यूमेंट अब डिजी लॉकर पर भी मिलेंगे। ऐसे में अब डॉक्यूमेंट आग लगने या चोरी होने पर भी सुरक्षित रहेंगे। अभी 75 हजार आवंटियों की प्रॉपर्टी को सुरक्षित किया गया है। इतने ही आवंटियों के लिए भी यह पहल की जा रही है। 80 लाख प्रॉपर्टी दस्तावेज और नस्तियां 8 महीने तक स्केन करके ऑनलाइन किए गए हैं। इस डॉक्यूमेंट को हाउसिंग बोर्ड ने डिजी लॉकर एप पर भी अपलोड कर दिया है। यानी, किसी आवंटी को अपने डॉक्यूमेंट की जरूरत है या देखना है तो वह अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से लॉगिन करके अपने दस्तावेज डिजी लॉकर पर देख सकता है। कुल 101 तहत के डॉक्यूमेंट ऑनलाइन डिजी लॉकर पर मप्र शासन के 101 तरह के दस्तावेज ऑनलाइन उपलब्ध हैं। उनमें अब हाउसिंग बोर्ड भी आ गया है। चोरी होने, आग लगने या किसी प्राकृतिक आपदा में डॉक्यूमेंट गायब होने की समस्या अब खत्म हो जाएगी। बोर्ड से किसी भी तरह की प्रॉपर्टी खरीदने वाले लोग अब बिना ऑफिस के चक्कर लगाए 30-40 साल पुरानी प्रॉपर्टी के भी पेपर ऑनलाइन देख सकते हैं। बोर्ड अपने डेढ़ लाख से ज्यादा आवंटियों के लेजर (खाता) पहले ही ऑनलाइन कर च...

हादसे में घायल कांवड़ियों के किए 15 ऑपरेशन:26 कृत्रिम अंग लगाए गए; ओंकारेश्वर से आते वक्त आयशर वाहन ने मार दी थी टक्कर

ओंकारेश्वर से इंदौर आते वक्त आयशर वाहन की चपेट में आकर घायल हुए 5 कांवड़ियों की जान बचाने की कोशिशें लगातार जारी है l घायल जितेंद्र के हाथ और कालर की हड्डी में फ्रैक्चर है। अन्य घायल शुभम, यश, विकास और दुर्गेश में से किसी की पैर की हड्डी तो किसी की कमर की हड्डी में कई फ्रेक्चर है। हादसे में एक कांवड़िये की मौत हो चुकी है। एमवायएच के सर्जरी और हड्डी विभाग के डाॅक्टर्स ने दुर्गेश का ऑपरेशन किया है। उसकी हालत में सुधार हो रहा है l एमजीएम मेडिकल के डीन सर्जन अरविंद घंघोरिया ने बताया 7 गंभीर कांवड़िये गंभीर हालत में एमवाय हॉस्पिटल लाए गए थे। सब अत्यंत गंभीर अवस्था में केजुअल्टी विभाग शिफ्ट किए गए। इनमें से एक मृत था। एक को उसके परिजन बॉम्बे अस्पताल ले गए। 15 ऑपरेशन किए, 26 इम्प्लांट डाले गए डीन डॉ. घनघोरिया के अनुसार एमवाय में भर्ती 5 कांवड़ियों की हालत में अब तेजी से सुधार हो रहा हैं। सभी का ब्लड प्रेशर नॉन रिकॉर्डडेबल था क्योंकि सभी को मल्टीपल फ्रैक्चर और इंटरनल एब्डोमिनल इंजरी थी। रात में ही सभी को आईसीयू में रख कर मैनेज किया गया और ब्लड ट्रांसफ्यूजन दिया गया। हार्ट और लंग्स को इस्टेबलाइज कर...

बैतूल में पहाड़ी से निकली आग की लपटें:खनिज अधिकारी ने मिथेन गैस रिसाव बताया; श्रद्धालुओं ने माना चमत्कार

बैतूल के परतवाड़ा स्टेट हाईवे पर खेड़ीसावलीगढ़ गांव में शुक्रवार को अजीब घटना देखने को मिली। काली माता मंदिर के पीछे पहाड़ी की दरार से अचानक आग की लपटें निकलने लगीं। इस अनोखे दृश्य को सबसे पहले कांवड़ यात्रियों ने देखा और गांव में सूचना दी। जल्द ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। कई श्रद्धालुओं ने इसे माता रानी का चमत्कार मानते हुए पूजा-अर्चना शुरू कर दी। अफसर बोले- मिथेन गैस का रिसाव माइनिंग अधिकारी मनीष पालेवार ने इस घटना का वैज्ञानिक कारण बताया। उनके अनुसार, यह मिथेन गैस के रिसाव के कारण हो सकता है। यह गैस प्राकृतिक रूप से जमीन के भीतर बनती है। पालेवार ने बताया कि यह गैस घरों में खाना पकाने वाली गैस के समान है। इसका प्रभाव सीमित समय तक रहता है। उन्होंने यह भी कहा कि शनिवार को वे अपनी टीम के साथ मौके का निरीक्षण करेंगे। वे गैस के स्रोत और घटना के कारणों की जांच करेंगे। मंदिर समिति ने चमत्कार बताया मंदिर समिति के सदस्य लक्ष्मण राठौर और भक्त धनराज पाल का मानना अलग है। उन्होंने इसे माता का चमत्कार बताते हुए कहा कि विज्ञान हर चीज को नहीं समझ सकता। दोपहर करीब 4 बजे तक आग की लपटें अप...