हाईवे पर कार में शराब पीते मिले युवक:पकड़े तो सिर झुकाकर मांगी माफी; नए साल से पहले पुलिस ने की रैंडम चेकिंग
नए साल पर शहर की सुरक्षा दुरुस्त रखने की कवायद पुलिस ने एक दिन पहले से शुरू कर दी है। सोमवार रात से शहर में रैंडम चेकिंग की शुरुआत हुई। शहर से लेकर हाईवे तक एक साथ पुलिस जवान और अफसर सड़कों पर उतर आए। देर रात तक चली चेकिंग में एक सैकड़ा से ज्यादा वाहन पकड़े हैं। शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर पुलिस ने मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की है। गणेशपुरा तिराहा पर पुलिस ने एक बलेनो कार में सवार दो युवकों को शराब पीते पकड़ा है। कार से शराब की बोतल भी मिली है। एसडीओपी बेहट संतोष पटेल, बिजौली थाना प्रभारी प्रीति भार्गव ने कार सवारों पर एक्शन लिया, तो सिर झुकाकर माफी मांगने लगे। पुलिस ने उनसे कहा है कि नए साल में सिर झुकाकर शर्मिंदा न होना पड़े, इसलिए कार में शराब न पीएं। एसडीओपी बेहट संतोष पटेल ने बताया कि युवकों को समझाया कि कार में शराब पीना गैर कानूनी है। शराब पीकर वाहन चलाने से वे खुद की जान को खतरे में डालते ही हैं, और लोगों की जान के लिए खतरा बनते हैं। जुर्माना भरा और सिर झुकाकर खाई कसम- गाड़ी में फिर नहीं पीएंगे शराब जब पकड़े गए दोनों युवकों के परिवार वालों को वहीे बुलाने के लिए कहा तो वे पुलिस...