Skip to main content

Posts

Showing posts from February, 2026

हर 24 में से एक महिला को ब्रेस्ट-कैंसर का खतरा:30 साल की उम्र में भी सामने आ रहे केस; मिडकॉन-2026 में विशेषज्ञों ने जताई चिंता

देश में ब्रेस्ट कैंसर के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। आंकड़ों के अनुसार हर 24 में से एक महिला को जीवनकाल में ब्रेस्ट कैंसर होने का खतरा है और हर वर्ष दो लाख से अधिक नए मामले सामने आ रहे हैं। चिंताजनक तथ्य यह है कि लगभग आधे मरीज गंभीर स्टेज में अस्पताल पहुंचते हैं। यह बात एसोसिएशन ऑफ ब्रेस्ट सर्जन्स ऑफ इंडिया (ABSI) की मिड टर्म कॉन्फ्रेंस ‘मिडकॉन-2026’ के पहले दिन एसोसिएशन के नेशनल प्रेसीडेंट डॉ. डी.जी. विजय ने कही। उन्होंने बताया कि रिसर्च और दवाइयों में निरंतर सुधार हो रहा है। अब कई मामलों में पूरा ब्रेस्ट हटाने की आवश्यकता नहीं पड़ती, बल्कि टार्गेटेड सर्जरी और आधुनिक तकनीकों से ब्रेस्ट को सुरक्षित रखा जा सकता है। कॉस्मेटिक सर्जरी और फर्टिलिटी प्रिजर्वेशन तकनीक के जरिए कम उम्र की महिलाएं इलाज के बाद मातृत्व का सुख भी पा सकती हैं। आयोजन समिति के चेयरपर्सन डॉ. मनीष कौशल ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता की कमी के कारण महिलाएं तीसरी और चौथी स्टेज में डॉक्टर के पास पहुंचती हैं। वैज्ञानिक समिति के प्रमुख डॉ. दिलीप आचार्य ने बताया कि नई दिल्ली, लखनऊ, कोलकाता, अहमदाबाद, भोपाल, बेंगलुरु ...

बैतूल में सामाजिक संगठन बोले-शराब बंदी की जाए:अवैध शराब बिक्री से बिगड़ रहा पारिवारिक माहौल, अपराध बढ़ने का लगाया आरोप

बैतूल में शुक्रवार को विभिन्न सामाजिक संगठनों ने जिले में शराबबंदी और अवैध शराब बिक्री पर रोक लगाने की मांग की। संगठनों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और खुलेआम सेवन से सामाजिक एवं पारिवारिक माहौल बिगड़ रहा है। इससे महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा प्रभावित हो रही है, साथ ही घरेलू हिंसा और अपराध के मामलों में वृद्धि हो रही है। संगठनों ने बताया कि बैतूल, भैंसदेही, आमला सहित कई ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध शराब बिक्री का कारोबार तेजी से फैल रहा है। इसके चलते ग्रामीण समाज में असुरक्षा का माहौल है और सामाजिक समरसता पर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है। संगठनों ने कहा-सख्त कार्रवाई की जाए संगठनों ने प्रशासन से अवैध शराब के निर्माण, परिवहन और विक्रय पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की। उन्होंने सार्वजनिक एवं धार्मिक आयोजनों में शराब परोसने या सेवन करने वालों के खिलाफ भी दंडात्मक कदम उठाने की अपील की। ज्ञापन में भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) 2023 और मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की विभिन्न ध...

भोपाल में घर में नमाज पढ़ने को लेकर विवाद:पड़ोसियों ने पुलिस से की शिकायत, कहा- मस्जिद के रूप में हो रहा उपयोग

भोपाल के साकेत नगर इलाके में एक मकान में नमाज अदा किए जाने को लेकर विवाद सामने आया है। पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति ने थाने में आवेदन देकर आपत्ति दर्ज कराई है। आवेदन में आरोप लगाया है कि संबंधित मकान का उपयोग मस्जिद के रूप में किया जा रहा है। एडीशनल डीसीपी गौतम सौलंकी ने बताया कि साकेत नगर क्षेत्र से एक आवेदन प्राप्त हुआ है। शिकायत में कहा है कि एक घर में नमाज पढ़ी जा रही है और उसे मस्जिद के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है। पुलिस ने आवेदन को जांच में लिया है और तथ्यों का सत्यापन किया जा रहा है। प्रारंभिक जांच में अब तक वहां किसी प्रकार की मस्जिद संचालित होने की पुष्टि नहीं हुई है। संबंधित स्थल एक आवासीय मकान है। पुलिस का कहना है कि आगे की जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। संयुक्त संघर्ष मोर्चा ने जताई नाराजगी ऑल इंडिया मुस्लिम त्यौहार कमेटी के संरक्षक शमशुल हसन ने इस मामले पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि राजधानी की गंगा-जमुनी तहजीब को खराब करने की कोशिश की जा रही है। उनके मुताबिक, यदि कोई व्यक्ति अपने निजी मकान में इबादत कर रहा है और वह सार्वजनिक स्थल पर आयोजन नहीं कर रहा, तो उस पर आप...

कर्मचारी चयन मंडल की भर्ती सवालों के घेरे में:बिना डिग्री वाले मेरिट लिस्ट में,योग्य को नहीं मिली जगह; हाईकोर्ट ने जारी किया नोटिस

कर्मचारी चयन भर्ती परीक्षा पर सवाल खड़े हो गए है, जिसके बाद यह मामला हाईकोर्ट पहुंच गया है। आरोप है कि जहां मास्टर्स डिग्री अनिवार्य थी, वहां पर बिना योग्यता वाले अभ्यार्थियों के नाम मेरिट लिस्ट में दिए गए। मामले पर अब 7 अप्रैल को सुनवाई होगी। सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने ईसीबी और विभाग से पूछा है कि मेरिट लिस्ट में कितने अभ्यार्थी है, जिनके पास मास्टर्स की डिग्री नहीं है। विभाग ने जवाब के लिए समय मांगा है। कोर्ट ने राज्य सरकार ,संचालनालय नगरीय प्रशासन और विकास और एमपीएसईबी को नोटिस जारी किया है। दरअसल 2022-23 मे एमपीईएसबी ने गुप्र 2 सब गुप्र 4 के तहत 9 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन निकाला था। जिसमें कि सहायक नगर निवेशक और सहायक अतिक्रमण निरोधक अधिकारी के पद शामिल थे। भोपाल, इंदौर,ग्वालियर,जबलपुर,रीवा, सतना, छिंदवाड़ा जिलों में 86 पद खाली थे। पोस्ट के लिए विज्ञापन निकले तो परीक्षा हुई और रिजल्ट जारी हुए, लेकिन पदों पर नियुक्तियां नहीं हुई। परीक्षा फार्म भरते समय विभाग ने ना ही दस्तावेज अपलोड किए और ना ही प्रारंभिक जांच की। नतीजन ऐसे अभ्यार्थीयों ने परीक्षा दे दी, जिनके पा...

MANIT में भारतीय ज्ञान परंपरा फेयर का आयोजन:मॉर्डन युग में पुरानी संस्कृति का संगम, छात्रों ने छावा फिल्म के दृश्य की नाट्य प्रस्तुति की

भोपाल स्थित मौलाना आजाद नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्लोलॉजी में IKS यानि इंडियन नॉलेज सिस्टम फेयर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन इंस्पायर क्लब द्वारा किया गया था। कार्यक्रम का उद्देश्य भारतीय संस्कृति और परंपरा को आधुनिक युग की शिक्षा के साथ जोड़ना था। मुख्य अतिथि चैतन्य चरण प्रभु और पंडित जसराज से के शिष्य पंडित गौतम काले थे, जिन्हें 2019 में उस्ताद बिस्मिल्लाह खान युवा पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। इंस्पायर क्लब: अनुशासन और आध्यात्मिक जीवन की पहल इंस्पायर क्लब MANIT की एक टेक्नो स्पिरिचुअल सोसाइटी है। इसकी स्थापना प्रोफेसर डॉ. साविता दीक्षित ने रैगिंग जैसी समस्याओं को कम करने और छात्रों को सकारात्मक दिशा देने के उद्देश्य से की थी। क्लब में करीब 200 छात्र जुड़े हुए हैं। इन छात्रों के लिए अलग हॉस्टल की व्यवस्था है। सदस्य सादा जीवन अपनाते हैं, लहसुन प्याज तक का सेवन नहीं करते और प्रतिदिन सुबह ध्यान, योग, माला जाप और मंदिर में पूजन करते हैं। भारतीय परंपरा का व्यापक स्वरूप है IKS IKS यानी इंडीयन नॉलेज सिस्टम भारतीय ज्ञान परंपरा का व्यापक स्वरूप है। इसमें वेद, आयुर्वेद, गणित, खगोल ...

मंदसौर में मॉडिफाइड साइलेंसर वाली 12 बाइक जब्त:तेज आवाज और पटाखों पर पुलिस का एक्शन; बुलेट चलाने वालों पर विशेष नजर

मंदसौर जिले में पटाखे जैसी तेज आवाज निकालने वाले और मॉडिफाइड साइलेंसर लगे वाहनों के खिलाफ पुलिस ने मंगलवार शाम से बड़ा अभियान शुरू किया है। एसपी विनोद कुमार मीना के निर्देश पर शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में की गई कार्रवाई के दौरान अब तक 12 मोटरसाइकिलें जब्त की गई हैं। इनमें 10 रॉयल एनफील्ड (बुलेट) और दो अन्य बाइक शामिल हैं। फिलहाल, पुलिस इन वाहनों को जब्त कर थाना परिसर में खड़ा कर रही है और यह कार्रवाई पूरे जिले में निरंतर जारी रहेगी। यातायात पुलिस द्वारा मंदसौर शहर के रामटेकरी, पुलिस पेट्रोल पंप के पास और सरदार वल्लभ भाई पटेल चौराहे पर विशेष चेकिंग पॉइंट लगाए गए हैं। वहीं सिटी कोतवाली पुलिस ने प्रतापगढ़ पुलिया और 10 नंबर नाका सहित विभिन्न संवेदनशील इलाकों में सर्चिंग तेज कर दी है। जिले के अन्य थाना क्षेत्रों में भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई की जा रही है। बुलेट के साइलेंसर की बारीकी से जांच इस अभियान के दौरान पुलिस का विशेष फोकस रॉयल एनफील्ड (बुलेट) मोटरसाइकिलों पर है। अधिकारी खुद वाहनों के साइलेंसर की जांच कर रहे हैं कि उनसे पटाखे जैसी आवाज या चिंगारियां तो नहीं निकल रही हैं। जिन भी वाहन...

गुना में बेटे की हत्या के आरोपों से मां बरी:अभ्युदय जैन केस में हाईकोर्ट का फैसला, कहा-बिना सबूत कार्यवाही जारी रखना न्याय का उल्लंघन

गुना में 14 वर्षीय बेटे अभ्युदय की हत्या के आरोपों का सामना कर रही अलका जैन पर दर्ज एफआईआर मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने खारिज कर दी है। हाईकोर्ट की ग्वालियर बेंच ने गुना सीजेएम कोर्ट द्वारा मां पर हत्या और सबूत छुपाने के मामले में लिए गए संज्ञान को भी रद्द कर दिया है। हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया है कि बिना ठोस सबूत के आपराधिक कार्यवाही जारी रखना न्याय का उल्लंघन है। इस आदेश के बाद अलका जैन अपने बेटे की हत्या के आरोपों से पूरी तरह से मुक्त हो गई हैं। 14 वर्षीय अभ्युदय जैन का शव 14 फरवरी 2025 को घर के बाथरूम में मिला था। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और परिस्थितिजन्य साक्ष्यों के आधार पर उसकी मां अलका जैन को हत्या का आरोपी माना था। 22 फरवरी को इस मामले में कोतवाली थाने में FIR दर्ज की गई थी। 8 मार्च को पुलिस ने अलका जैन को गिरफ्तार किया था। 17 जून को उन्हें जमानत मिली थी। पुलिस की जांच से संतुष्ट नहीं थे अभ्युदय के पिता अभ्युदय के पिता अनुपम जैन पुलिस की शुरुआती पड़ताल से संतुष्ट नहीं थे, जिसके बाद आईजी के निर्देश पर शिवपुरी डीएसपी अवनीत शर्मा के नेतृत्व में एक एसआईटी बनाई गई थी। एसआईटी ने भोपाल क...

AI समिट में प्रदर्शन: दो और कांग्रेस नेता गिरफ्तार:जम्मू-कश्मीर, ग्वालियर के नेता दिल्ली IYC कार्यालय से हिरासत में लिया

दिल्ली पुलिस ने AI इंपैक्ट समिट में प्रदर्शन के आरोप में दो और कांग्रेस नेताओं को गिरफ्तार किया है। जम्मू-कश्मीर युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदयभान चिब और मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व राष्ट्रीय महासचिव मितेन्द्र दर्शन सिंह यादव को सोमवार दोपहर दिल्ली स्थित इंडियन यूथ कांग्रेस (IYC) कार्यालय के बाहर से हिरासत में लिया गया। तिलक मार्ग थाना पुलिस ने इन दोनों नेताओं को तब गिरफ्तार किया, जब वे राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में शामिल होने के लिए IYC कार्यालय पहुंचे थे। इन सभी कांग्रेस नेताओं पर 16 से 21 फरवरी तक भारत मंडपम में आयोजित AI इंपैक्ट समिट कार्यक्रम में टी-शर्ट उतारकर और अर्धनग्न होकर प्रदर्शन करने का आरोप है। प्रदर्शन करते हुए कांग्रेस नेताओं के वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए थे। इन्हीं वीडियो के आधार पर पुलिस ने सभी को चिन्हित कर गिरफ्तार किया है। इससे पहले, दिल्ली पुलिस ग्वालियर से यूथ कांग्रेस के नेता राजा गुर्जर, अजय कुमार और जितेंद्र यादव को भी हिरासत में ले चुकी है। इससे पहले रविवार और एक उसके एक दिन पहले दिल्ली (तिलक नगर थाना) पुलिस की टीम ग्वालियर आई...

एक परिवार के तीन सदस्य बने ‘बेस्ट पावरलिफ्टर ऑफ भोपाल’:पिता, मां और 14 वर्षीय बेटी ने जीते खिताब

शहर के नीलबड़ क्षेत्र में 22 फरवरी को आयोजित भोपाल जिला पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में एक ही परिवार ने ऐसा कारनामा कर दिखाया, जिसने खेल जगत का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। भोपाल पावरलिफ्टिंग कॉरपोरेशन द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में करीब 200 महिला और पुरुष खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया, लेकिन मंच पर सबसे ज्यादा चर्चा एक ही परिवार की रही। भोपाल रेलवे में मेल ट्रेन मैनेजर के पद पर कार्यरत जितेंद्र आसनानी ने 482.5 किलोग्राम वजन उठाकर पुरुष वर्ग में ‘बेस्ट पावरलिफ्टर ऑफ भोपाल’ का खिताब अपने नाम किया। उनकी पत्नी रेणु ने 285 किलोग्राम वजन उठाकर महिला वर्ग में अव्वल स्थान हासिल किया, वहीं 14 वर्षीय बेटी तनिषा ने 280 किलोग्राम वजन उठाकर न केवल अपना वर्ग जीता बल्कि ‘बेस्ट पावरलिफ्टर’ का सम्मान भी हासिल किया। 14 वर्ष की उम्र में बनाया कीर्तिमान तनिषा को प्रदेश की सबसे कम उम्र की वेटलिफ्टर माना जाता है। कम उम्र में जिस आत्मविश्वास और तकनीक के साथ उन्होंने वजन उठाया, उसने दर्शकों और निर्णायकों को प्रभावित किया। खेल विशेषज्ञों का मानना है कि यदि इसी तरह निरंतर प्रशिक्षण मिलता रहा तो तनिषा आने वाले वर्षों मे...

ग्वालियर में बुजुर्ग किसान की मौत:समधी और उसके बेटों ने दो दिन पहले बेरहमी से पीटा था, रविवार रात हुई मौत

ग्वालियर में पिटाई से एक बुजुर्ग किसान की मौत हो गई। दो दिन पहले किसान राजेंद्र सिंह गुर्जर निवासी डबका हस्तिनापुर जब बाइक से अपने गांव लौट रहा था तो बोलेरो सवार समधी पुलंदर गुर्जर ने ओवरटेक कर उसे रोका। इसके बाद पुरानी रंजिश पर समधी, उसके बेटों रामू, सुनील व तीन अज्ञात युवकों ने उसे लात-घूसों व डंडे से बेरहमी से पीटा था। शरीर में कई जगह गंभीर चोट आई थी। घटनाक्रम 20 फरवरी दोपहर 12.30 बजे मोहनपुर पुल से 50 मीटर पहले बेहट रोड का है। घायल ने मुरार थाना में घटना की सूचना दी थी। पुलिस ने मेडिकल भी कराया था। उस समय तो बुजुर्ग किसान की हालत ठीक नजर आ रही थी, लेकिन रविवार को अचानक हालत बिगड़ने पर परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे थे, जहां रविवार रात बुजुर्ग की मौत हो गई है। बुजुर्ग की मौत की खबर मिलते ही पुलिस ने तत्काल स्थिति को संभाला है। सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। शॉर्ट पीएम रिपोर्ट के बाद हत्या का मामला दर्ज किया जा सकता है। सड़क पर पटक कर लात-घूंसों से भी पीटा ग्वालियर के हस्तिनापुर डबका गांव निवासी राजेंद्र सिंह पिता रतन सिंह गुर्जर (64) किसान थे। वे शुक्रवार (20 फरवरी) अपनी...

दिल्ली की तर्ज पर भोपाल का सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट:59 कार्यालयों ने मांगी 1 लाख वर्ग मीटर से ज्यादा जगह; 4 माह के अंदर देना है DPR

भोपाल में बनने वाले नए सेंट्रल विस्टा/स्टेट कैपिटल कॉम्प्लेक्स प्रोजेक्ट ने रफ्तार पकड़ ली है। सामान्य प्रशासन विभाग ने एक उच्च स्तरीय बैठक में इस योजना के प्राथमिक स्वरूप पर सहमति दे दी है। बैठक में हाउसिंग बोर्ड को 4 महीने यानी, 30 जून के पहले डीपीआर यानी, डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट फाइनल करने को कहा है। बोर्ड ने सेंट्रल विस्टा की डिजाइन और डीपीआर के लिए टेंडर के माध्यम से आर्किटेक्ट भी फाइनल कर दिया है। वल्लभ भवन, हमीदिया हॉस्पिटल, जेएनयू दिल्ली जैसे संस्थान डिजाइन करने वाली फर्म मेसर्स सीपी कुकरेजा सेंट्रल विस्टा बना रही है। प्रस्तावित नया प्रोजेक्ट लगभग 1 हजार करोड़ रुपए का है। कॉरपोरेट की तरह हाईटेक होगा ऑफिस सामान्य प्रशासन विभाग ने सभी सरकारी विभागों को पत्र लिखकर उनकी ऑफिस की जरूरतों और स्थानांतरण को लेकर जानकारी मांगी थी। अभी तक की जानकारी के मुताबिक, सामान्य प्रशासन विभाग को 58 विभाग के 84 कार्यालयों से पत्र प्राप्त हुए हैं। 33 विभाग के 59 कार्यालय सेंट्रल विस्टा में स्थानांतरण के इच्छुक हैं। इन विभागों ने कुल 1 लाख तीन हजार वर्ग मीटर जगह मांगी है। बाकी 6 कार्यालय रेनोवेशन और प...

मातृभाषा दिवस पर गूंजा अपनी जड़ों से जुड़ने का संदेश:इंदौर में विविध भाषाओं का भव्य उत्सव, भारतीय भाषा पर्व में वक्ताओं ने जताई चिंता

अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस के अवसर पर शहर में ‘भारतीय भाषा पर्व’ का भव्य आयोजन हुआ। डॉक्टर हेडगेवार स्मारक समिति एवं भारतीय भाषा संवर्धन समिति के संयुक्त तत्वावधान में नूतन स्कूल (चिमन बाग) के फुटबॉल ग्राउंड पर आयोजित इस कार्यक्रम में विभिन्न भाषाई समाजों ने अपनी संस्कृति, साहित्य और पारंपरिक व्यंजनों के माध्यम से भारत की विविधता में एकता का जीवंत संदेश दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। मुख्य अतिथि पी. नरहरि, प्रमुख सचिव, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने कहा कि भारत की सांस्कृतिक एकता उसकी भाषाई विविधता में निहित है। उन्होंने कहा कि बच्चों के बौद्धिक और मानसिक विकास के लिए मातृभाषा में शिक्षा अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने श्री कृष्ण देव राय का उदाहरण देते हुए भाषाओं के संरक्षण और संवर्धन को राष्ट्र निर्माण से जोड़ा। विशिष्ट अतिथि सेवानिवृत्त मेजर जनरल सरबजीत सिंह ने कहा कि मातृभाषा हमें परिवार से विरासत में मिलती है और यह हमारी पहचान का आधार है। सेना केवल देश की सीमाओं की रक्षा नहीं करती, बल्कि संस्कृति और मूल्यों की भी सुरक्षा करती है। उन्होंने युवाओं स...

रीवा में बीच शहर युवक की पिटाई, VIDEO:दोस्त की बहन से अफेयर पर भड़का भाई; लाठी-डंडों से जमीन पर लिटाकर पीटा

रीवा शहर के शिल्पी प्लाजा के पीछे जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के बाहर रविवार शाम उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक युवक को बीच सड़क पर लाठी-डंडों से जमकर पीटा गया। घटना सेल्फी प्लाजा के पास की बताई जा रही है, जहां देखते ही देखते राहगीरों की भारी भीड़ जमा हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, युवक का अपने दोस्त की बहन के साथ अफेयर चल रहा था। इसकी जानकारी जब युवती के भाई को लगी तो वह गुस्से में आपा खो बैठा। उसने अपने साथियों के साथ मिलकर युवक को पकड़ लिया और बीच सड़क पर ही मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि युवक को जमीन पर लिटाकर लाठी-डंडों से पीटा गया। इस दौरान मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाइश दी, लेकिन खबर लिखे जाने तक किसी भी पक्ष ने थाने में औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई है। मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा होने के कारण शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है। पुलिस का कहना है कि यदि किसी पक्ष की ओर से शिकायत मिलती है तो विधि अनुसार कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल स्थिति सामान्य बताई जा रही है। source ht...

जनजातीय संस्कृति के रंग में रंगा इंदौर:जात्रा–2026 में आदिवासी धुन 'अमू काका बाबा' और 'क्यों मारी रे' पर जमकर थिरके इंदौरी

गांधी हॉल परिसर में चल रहे तीन दिवसीय आदिवासी महोत्सव ‘जात्रा–2026’ ने दूसरे दिन ऐसा रंग जमाया कि पूरा इंदौर जनजातीय सुरों और तालों पर थिरकता नजर आया। शाम 7 से 10 बजे तक आयोजित लाइव म्यूजिकल नाइट में कलाकार आनंदीलाल भावेल और उनकी टीम की प्रस्तुतियों ने माहौल को उत्सव में बदल दिया। झाबुआ और अलीराजपुर की लोक संस्कृति इंदौर में सजीव हो उठी। ‘अमू काका बाबा’, ‘चिलम तमाखू का डब्बा’, ‘क्यों मारी रे, क्यों पीटी रे’ और ‘छोटी-सी उमर में म्हारी शादी कराई दी’ जैसे लोकप्रिय लोकगीतों पर युवाओं से लेकर परिवारों तक ने उत्साहपूर्वक नृत्य किया। पारंपरिक वेशभूषा, मांदल की थाप और लोक धुनों की गूंज ने शहर और जनजातीय अंचलों के बीच की दूरी को मानो मिटा दिया। संस्कृति के साथ स्वास्थ्य और प्रकृति का संगम 20 से 22 फरवरी तक आयोजित ‘जात्रा-2026’ केवल सांस्कृतिक उत्सव नहीं, बल्कि जनजातीय जीवनदृष्टि का परिचायक बनकर उभरा है, जहां स्वास्थ्य और प्रकृति एक-दूसरे से गहराई से जुड़े हैं। जनजातीय सामाजिक सेवा समिति के तत्वावधान में धार, झाबुआ और अलीराजपुर की पारंपरिक औषधियां, वनोपज और हस्तशिल्प आगंतुकों के लिए विशेष आकर्षण...

श्योपुर में शादी की सालगिरह पर पत्नी की मौत:ट्रॉली का पहिया ऊपर से गुजरा, बाइक सवार पति भी घायल; मंदिर से लौटते वक्त हादसा

श्योपुर जिले के अगरा थाना क्षेत्र में शनिवार को सड़क हादसे में नवविवाहिता की जान चली गई। यह हादसा उस समय हुआ जब पति-पत्नी अपनी शादी की पहली सालगिरह मनाकर मंदिर से घर लौट रहे थे। पिपरवास गांव के रहने वाले देवेश धाकड़ अपनी पत्नी प्रियंका धाकड़ के साथ बाइक से पास के गांव में माता के मंदिर दर्शन करने गए थे। शादी की पहली सालगिरह होने के कारण दोनों ने मंदिर में पूजा-अर्चना की। घर लौटते समय पिपरवास गांव के पास सामने से आ रही एक बेकाबू ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। पहिए के नीचे आने से हुई मौत टक्कर लगते ही प्रियंका सड़क पर गिर गई और ट्रैक्टर-ट्रॉली का पहिया उसके ऊपर से गुजर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पति देवेश को मामूली चोटें आई हैं, लेकिन पत्नी की आंखों के सामने हुई मौत से वह गहरे सदमे में है। घटना के बाद आरोपी चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़कर मौके से भाग निकला। पुलिस की कार्रवाई अगरा थाना प्रभारी धर्मेंद्र शर्मा ने बताया कि पुलिस ने घायल महिला को विजयपुर के स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया था। पुलिस ने आरोपी चालक पंचम धाकड़ के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और फरार चालक की तलाश श...

हर नवजात की मौत का होगा ऑडिट:गर्भावस्था से प्रसव तक की पूरी जटिलताओं की फाइल तैयार करने के निर्देश जारी

नवजात शिशुओं की मौत को लेकर अब स्वास्थ्य विभाग और सख्त हो गया है। जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में कलेक्टर ने साफ निर्देश दिए कि एसएनसीयू में होने वाली हर नवजात मृत्यु का विस्तृत ऑडिट किया जाए। सिर्फ अस्पताल में हुई घटना ही नहीं, बल्कि गर्भावस्था से लेकर प्रसव तक की सभी जटिलताओं को फाइल में शामिल करना अनिवार्य होगा। इसके साथ ही ऑपरेशन थिएटर और लेबर रूम में संक्रमण नियंत्रण व्यवस्था को और मजबूत करने तथा एआई आधारित तकनीक अपनाने पर भी जोर दिया गया है। बैठक में स्वास्थ्य कार्यक्रमों की विस्तार से समीक्षा की गई। कलेक्टर ने ली स्वास्थ्य योजनाओं की समीक्षा बैठक 20 फरवरी को कलेक्टर कार्यालय में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की समीक्षा की। इस दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनीष शर्मा, महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी सुनील सोलंकी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। कलेक्टर ने स्पष्ट कहा कि नवजात मृत्यु दर कम करना प्रशासन की प्राथमिकता है और इसके लिए हर स्तर पर गंभीरता से काम करना होगा।...

राजस्थान में बोलेरो-बाइक टकराए, 4 की मौत:मृतकों में मंदसौर के तीन लोग; एमपी आते समय झालावाड़ में हादसा

राजस्थान के झालावाड़ में बोलेरो और बाइक की आमने-सामने की भिड़ंत में 4 लोगों की मौत हो गई। इनमें एमपी के मंदसौर के तीन लोग शामिल हैं। बाइक सवार चारों लोग राजस्थान से मध्य प्रदेश आ रहे थे। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को चौमहला अस्पताल में मॉर्च्युरी में रखवाया। बैग में मिले आधार कार्ड से 3 व्यक्तियों की पहचान हुई है, जो मंदसौर के रहने वाले थे। दस्तावेज नहीं मिलने के कारण एक अन्य मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। हादसा शुक्रवार देर शाम करीब 7:30 बजे गंगधार थाना क्षेत्र में हुआ। हादसे की 3 तस्वीर देखिए… एक ही बाइक पर बैठे थे 4 लोग डीएसपी हेमंत गौतम ने बताया- डग-चौमहला रोड पर करनपुरा गांव के पास बोलेरो और बाइक में भिड़ंत हो गई। हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई। बाइक डग से गंगधार की तरफ आ रही थी, जबकि बोलेरो गंगधार से डग की तरफ जा रही थी। इसी दौरान करनपुरा गांव के पास दोनों गाड़ियों की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। भिड़ंत में दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने बताया कि मरने वाले चारों लोग एक ही बाइक पर सवार थे। बैग से 3 आधार कार्ड मिले, मध्यप्रदेश के निवासी डीए...

दूसरे राज्यों की हेरिटेज शराब पर नहीं लगेगी ड्यूटी:डिप्टी सीएम देवड़ा ने सदन में दी जानकारी; कैबिनेट ने मंजूर की आबकारी पॉलिसी

प्रदेश में अब दूसरे राज्यों की हेरिटेज शराब की बिक्री ड्यूटी फ्री रखी जाएगी। इसके साथ ही एक अप्रैल से शराब की कीमतों में 20 प्रतिशत की वृद्धि हो जाएगी। डिप्टी सीएम और वित्त व वाणिज्यिक कर विभाग के मंत्री जगदीश देवड़ा ने यह जानकारी विधानसभा में आबकारी नीति को कैबिनेट द्वारा मंजूरी दिए जाने के साथ दी है। एक अप्रैल से लागू होने वाली नीति को लेकर कहा गया है कि शराब दुकानों के नर्मदा के तट से 5 किलोमीटर की दूरी तक कोई भी शराब दुकान नहीं खुली रहेगी। पहले से लगा प्रतिबंध लागू रखा गया है। पवित्र शहरों में भी शराब दुकानों के प्रतिबंध को लागू रखा गया है। कोई भी नई शराब दुकान नहीं खोली जाएगी। शराब दुकानों के अहाते नहीं खोले जाएंगे, उन्हें पूर्ववत बंद रखा जाएगा। शराब दुकानों के नवीनीकरण का विकल्प समाप्त कर दिया गया है। ई-टेंडर और ई-ऑक्शन से होगी दुकानों के आवंटन की कार्रवाई अब सभी 3553 मदिरा दुकानों के आवंटन की कार्रवाई ई-टेंडर और ई-ऑक्शन के माध्यम से की जाएगी। ई-टेंडर और ई-ऑक्शन के लिए शराब दुकानों का आरक्षित मूल्य, वर्तमान वर्ष के मूल्य में 20 प्रतिशत की वृद्धि कर तय किया जाएगा। ई-टेंडर और ई-ऑक्श...

महाकाल विवाह के बाद उज्जैन में रिसेप्शन शुरू:हरसिद्धि घाट पर 56 भोग, साधु-संतों और श्रद्धालुओं ने पाया प्रसाद

महाशिवरात्रि पर भगवान शिव और माता पार्वती के विवाह के बाद उज्जैन में रिसेप्शन का दौर शुरू हो गया है। बुधवार शाम महाकाल शयन आरती युवा परिवार ने हरसिद्धि मंदिर के पीछे नर्सिंग घाट पर भंडारे का आयोजन किया। इस अवसर पर भगवान को 56 प्रकार का भोग अर्पित किया गया, जिसे बड़ी संख्या में साधु-संतों और श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया। यह आयोजन प्रतीकात्मक रूप से बाबा के रिसेप्शन के रूप में प्रस्तुत किया गया। रिसेप्शन स्थल पर विशाल आदियोगी और बालाजी की मूर्तियां तथा आकर्षक सेटअप लोगों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। महाशिवरात्रि पर्व के बाद उज्जैन में भगवान शिव और माता पार्वती के विवाह से जुड़ी परंपराएं श्रद्धा और उल्लास के साथ निभाई जा रही हैं। इसी क्रम में यह भव्य भंडारा आयोजित किया गया। इस बीच, बाबा की शादी की पत्रिकाएं भी बांटी जा रही हैं। श्री महाकाल शयन आरती युवा शक्ति परिवार द्वारा 1 मार्च को भंडारे के रूप में एक और भव्य रिसेप्शन का आयोजन किया जाएगा। आयोजकों ने बताया कि यह आयोजन केवल धार्मिक आस्था का ही नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता और सेवा भाव का भी प्रतीक है, जिसमें हर वर्ग के लोग एक साथ प्रसाद ...

भोपाल में शिफ्ट होंगे 200 बिजली पोल-ट्रांसफार्मर:बीच सड़क पर ट्रैफिक में अड़चन बन रहे; ऊर्जा मंत्री से मिले सांसद

भोपाल की सड़कों के बीच में ट्रैफिक में अड़चन बने बिजली के करीब 200 पोल और ट्रांसफार्मर हटाए जाएंगे। इन्हें पास में ऐसी जगह पर शिफ्ट किया जाएगा, जहां ट्रैफिक बाधित न हो। इसे लेकर ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह से भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने मुलाकात भी की है। ट्रैफिक व्यवस्था के संबंध में हुई बैठक में सांसद के साथ पुलिस कमिश्नर संजय कुमार, एडीएम प्रकाश नायक एवं संबंधित अधिकारी भी मौजूद थे। इस काम के लिए बिजली कंपनी ने करीब 7 करोड़ रुपए का प्रस्ताव बनाया है। इन जगहों से होगी शिफ्टिंग शहर में जहां से बिजली के पोल शिफ्ट होने हैं, उनमें पीर गेट भवानी मंदिर के सामने, वंदे मातरम चौराहे से भोजपुर क्लब तरफ, वंदे मातरम चौराहे से 10 नंबर तरफ, लालघाटी चौराहा, काली मंदिर तिराहा कली मंदिर तिराहे से भारत टॉकीज के बीच, सेंट्रल लाइब्रेरी के पास, संगम तिराहा, नादरा बस स्टैंड से छोला मार्ग की तरफ, डीआईजी बंगला चौराहा, सिंधी कॉलोनी चौराहा, डीआईजी बंगला चौराहा से बैरसिया रोड की तरफ का हिस्सा शामिल हैं। बंसल प्लाजा से गणेश मंदिर, 10 नंबर से नेशनल हॉस्पिटल तरफ, 10 नंबर से साढ़े 10 नंबर तरफ, रोहित नगर बावड़ियाकलां ब्रि...

इंदौर में महिला के शरीर से निकाला 4KG का ट्यूमर:2 साल से झेल रही थी तकलीफ, कुछ भी खाने-पीने पर हो जाती थी उल्टियां

इंदौर में डॉक्टरों की टीम ने एक जटिल और दुर्लभ सर्जरी कर 45 वर्षीय महिला को नया जीवन दिया है। महिला के ओवरी (अंडाशय) में 4 किलो वजनी और (12×12×17 सेमी आकार का) बड़ा ट्यूमर था। उसे दो साल से काफी तकलीफ थी। मरीज ग्राम पिपल्दा की रहने वाली हैं। वह पिछले दो सालों से पेट में लगातार बढ़ रही सूजन और गंभीर तकलीफ से जूझ रही थी। परिजन राधेश्याम के बताया कि महिला को भोजन करने और पानी पीने में भी कठिनाई हो रही थी। कुछ भी खाने-पीने पर उल्टियां हो जाती थी। कई अस्पतालों में इलाज कराने और दवाइयों के बावजूद राहत नहीं मिली, जिसके बाद उन्हें इंडेक्स अस्पताल लाया गया। जांच में सामने आया बड़ा खतरा वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. रितिका मालवीय ने बताया कि शारीरिक परीक्षण, अल्ट्रासोनोग्राफी और सीटी स्कैन में यह पता चला कि महिला की दायी ओवरी में एक बड़ा सीरस सिस्टेडेनोमा ट्यूमर डेवलप हो चुका है। ट्यूमर का आकार इतना अधिक था कि वह पेट के अन्य अंगों पर भी दबाव बना रहा था। समय रहते सर्जरी नहीं होती तो इसके कैंसर में बदलने या फटने का गंभीर खतरा बना हुआ था। लेप्रोस्कोपी से जटिल ऑपरेशन, 1 सेमी के केवल चार चीरे परिजन क...

भोपाल में साइबर ठगों का हमला:अलग-अलग क्षेत्रों में एक ही दिन 6 केस दर्ज, 22 लाख से ज्यादा की चपत

भोपाल में साइबर ठगी के मामलों ने एक बार फिर पुलिस की चिंता बढ़ा दी है। मंगलवार को शहर के अलग-अलग थानों में साइबर ठगी के 6 मामले दर्ज हुए हैं। इनमें मिसरोद में 4, अवधपुरी में 1 और हबीबगंज में 1 केस शामिल हैं। सभी मामलों में आरोपियों ने अलग-अलग तरीके अपनाए, लेकिन तरीका लगभग एक जैसा फर्जी लिंक भेजकर मोबाइल हैक करना और खाते से रकम साफ कर देना रहा है। पुलिस ने सभी मामलों में अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ट्रेडिंग ऐप अपडेट करते ही खाते से 4.25 लाख उड़ाए मिसरोद थाना क्षेत्र स्थित हिमालया रेसीडेंसी के रहने वाले एसएस वेंकटेश बाबू (59) ट्रेडिंग के दौरान ठगी का शिकार हो गए। वे पिछले छह माह से ऑनलाइन ट्रेडिंग कर रहे थे। हाल ही में उन्हें 800 रुपए का नुकसान हुआ, जिसके बाद उनके खाते से 2900 रुपए कट गए। इसकी शिकायत के लिए उन्होंने इंटरनेट से कस्टमर केयर नंबर खोजा। कॉल करने पर आरोपी ने उन्हें ट्रेडिंग ऐप अपडेट करने की सलाह दी। जैसे ही उन्होंने ऐप अपडेट किया, मोबाइल कुछ समय के लिए हैंग हो गया। मोबाइल सामान्य होने तक उनके बैंक खाते से 4 लाख 25 हजार रुपए निकल चुके थे। टेलीग्राम पर ‘टास्क’ का झांसा, 2...

ग्वालियर-मुरैना रोड पर ट्रक ने कार चालक को कुचला:एक्सीडेंट के बाद भाग रहे ट्रक को रोक रहा था, ट्रक की चपेट में आने से मौत

ग्वालियर में तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आकर एक कार चालक की मौत हो गई है। ट्रक ने पहले कार में कट मारा था। एक्सीडेंट के बाद कार चालक ने ओवर टेक कर कार रोकी और उतरकर ट्रक को रोकने का प्रयास किया। पर ट्रक की चपेट में आकर वह पहिए के नीचे कुचल गया। घटना मंगलवार रात पुरानी छावनी में रायरू स्थित पेट्रोल पंप के सामने हुई है। हादसे के बाद चालक ट्रक को छोड़कर भाग गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को निगरानी में लेकर स्थिति को नियंत्रण में लिया है। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है। साथ ही मामला दर्ज कर चालक की तलाश शुरू कर दी है। मुरैना की तरफ से आ रहा था ट्रक ग्वालियर शहर में शेख की बगिया निवासी शिवांग पिता चवणप्रकाश धनावत (33) मंगलवार को अपनी कार से मुरैना की ओर से ग्वालियर शहर की तरफ आ रहा था। वह रायरू पर पहुंचा ही था कि तभी तेज रफ्तार आ रहे एक ट्रक ने उसकी कार में कट मार दिया। इससे नाराज होकर शिवांग ने अपनी कार सड़क किनारे लगाई और ट्रक चालक को पकड़ने के लिए ट्रक को रोकने का प्रयास किया, लेकिन वह खुद ही ट्रक की चपेट में आ गया। ट्रक की चपेट में आकर शिवांग ट्रक के पहियों क...

हज हाउस में शाम 4 बजे तक लगेगी वैक्सीन:अधिकारियों की अपील-कवर नंबर, पासपोर्ट की कॉपी और 2 फोटो साथ लाएं, तभी मिलेगा हेल्थ कार्ड

भोपाल से हज पर जाने वाले यात्रियों के लिए स्वास्थ्य विभाग और मध्य प्रदेश राज्य हज कमेटी द्वारा की गई विशेष स्वास्थ्य व्यवस्था का मंगलवार को अंतिम दिन है। दरअसल, हज यात्रियों को अनिवार्य रूप से टीकाकरण, ओरल पोलियो डोज और स्वास्थ्य परीक्षण कराना होता है। यह सभी एक ही स्थान पर 17 फरवरी तक हज हाउस में उपलब्ध रहेंगी। यह कैंप भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के निर्देशों के अनुसार लगाया गया। अधिकारियों का कहना है कि हज यात्रा के दौरान यात्रियों की सेहत सुरक्षित रहे और उन्हें किसी तरह की समस्या ना आए, इसके लिए यह अभियान चलाया गया। हज हाउस में लगेगा स्वास्थ्य शिविर मध्य प्रदेश राज्य हज कमेटी के माध्यम से हज-2026 पर जाने वाले भोपाल जिले के यात्रियों के लिए सिंगारचोली गुलमोहर गार्डन, एयरपोर्ट रोड स्थित हज हाउस परिसर में स्वास्थ्य शिविर लगाया। यह सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक संचालित होगा। यहां यात्रियों का स्वास्थ्य परीक्षण करने के साथ जरूरी टीके भी लगाए जाएंगे। कमेटी ने यात्रियों से अपील की है कि टीकाकरण के लिए कवर नंबर, पासपोर्ट की कॉपी और दो पासपोर्ट साइज फोटो साथ लेकर आएं। टी...

विभागों में कारों का अनुबंध कर हड़प जाता था गाड़ियां:मास्टरमाइंड गिरफ्तार, वर्दी पहनकर धोखाधड़ी करते भी पकड़ाया था

मंत्रालय, सरकारी विभागों और कंपनियों में लग्जरी वाहन किराए पर लगाने का झांसा देकर कारें हड़पने वाले मास्टरमाइंड हिमाचल शर्मा को पुलिस ने आखिरकार जयपुर से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी बेहद शातिर है। वह वाहन मालिकों से बड़े सरकारी विभागों में गाड़ी अटैच कराने के नाम पर अनुबंध करता था। शुरुआत में एक-दो महीने किराया देता था, इसके बाद वाहन गायब कर देता था। न तो वाहन मालिक को किराया मिलता था और न ही वाहन वापस मिलते थे। जिस कंपनी या विभाग का अनुबंध बताया जाता था, वहां पूछताछ करने पर सामने आता था कि ऐसे किसी वाहन को अटैच ही नहीं किया गया है। आरोपी अब तक 30 से अधिक लोगों की गाड़ियां हड़प चुका है, जिनकी अनुमानित कीमत करीब चार करोड़ रुपये है। वह पुलिस अधिकारी की वर्दी पहनकर भी ठगी करता था और पहले थानेदार (सब-इंस्पेक्टर) की वर्दी में भी पकड़ा जा चुका है। डीएसपी क्राइम ब्रांच नागेंद्र सिंह सिकरवार ने बताया कि श्योपुर निवासी संजय धाकड़ पुत्र पूरन धाकड़ ने शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि उसकी मुलाकात सिटी सेंटर स्थित पटेल नगर निवासी हिमाचल शर्मा पुत्र राकेश शर्मा से हुई थी। हिमाचल ने खुद क...

ग्वालियर के छात्रों को दो बार देना होगा क्रीड़ा शुल्क:विश्वविद्यालय के निर्णय से परीक्षा शुल्क के साथ 192 रुपए अतिरिक्त

ग्वालियर के शासकीय कॉलेजों में नियमित छात्रों को अब क्रीड़ा शुल्क दो बार जमा करना होगा। विश्वविद्यालय ने परीक्षा शुल्क के साथ 192 रुपए अतिरिक्त क्रीड़ा शुल्क लेने का निर्णय लिया है, जिससे छात्रों पर आर्थिक भार बढ़ेगा। वर्तमान में, विश्वविद्यालय प्रवेश के समय छात्रों से 250 रुपए क्रीड़ा शुल्क के रूप में लेता है। इस राशि का 60 प्रतिशत कॉलेज अपने पास रखते हैं, जबकि 40 प्रतिशत विश्वविद्यालय को जमा किया जाता है। नए नियम के तहत, छात्रों को अब एक ही सत्र में दो बार क्रीड़ा शुल्क देना होगा: एक बार प्रवेश के समय और दूसरी बार परीक्षा फॉर्म भरते समय। पिछले वित्तीय वर्ष में भी प्रवेश प्रक्रिया के बाद क्रीड़ा शुल्क बढ़ाया गया था। तब कई छात्रों ने बढ़ी हुई राशि जमा नहीं की थी, जिसके बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने बकाया शुल्क को परीक्षा शुल्क के साथ वसूलने का आदेश दिया था। हालांकि, इस बार स्थिति भिन्न है। छात्रों ने प्रवेश के दौरान ही बढ़ी हुई क्रीड़ा राशि जमा कर दी थी, इसके बावजूद उन्हें अब परीक्षा फॉर्म भरते समय यह शुल्क दोबारा देना होगा। इसके लिए लिखित आदेश भी जारी किए गए हैं। विश्वविद्यालय के कुल स...

एमवाय अस्पताल के बाहर का वीडियो वायरल:इंदौर में भरे ट्रैफिक में स्ट्रेचर पर दो महिलाएं मरीज को ले जाती दिखीं

देश के सबसे स्वच्छ शहर के रूप में पहचान रखने वाले इंदौर की स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर एक वीडियो ने सोशल मीडिया पर तीखी बहस छेड़ दी। यह वीडियो सरकारी अस्पताल एमवाय के बाहर का बताया जा रहा है, जिसमें दो महिलाएं एक मरीज को पहिए वाले स्ट्रेचर पर लेकर सड़क पार करती नजर आ रही हैं। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि दोनों महिलाएं, जो संभवतः मरीज की परिजन हैं, भरे ट्रैफिक के बीच शासकीय डेंटल कॉलेज के सामने से गुजरती हुई एमवाय अस्पताल की ओर बढ़ती हैं। अस्पताल का मुख्य गेट बंद होने के कारण उन्हें मरीज को स्ट्रेचर पर ही धकेलते हुए अगले गेट तक जाना पड़ता है। यह पूरी घटना करीब 1 मिनट 21 सेकंड के वीडियो में कैद है। इस वीडियो ने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पहला, यदि यह स्ट्रेचर सरकारी अस्पताल का है तो वह अस्पताल परिसर से बाहर सड़क पर कैसे पहुंचा? दूसरा, ऐसी कौन-सी परिस्थितियां रहीं कि परिजनों को मरीज को अस्पताल तक पहुंचाने के लिए खुद इस तरह संघर्ष करना पड़ा? यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर इंदौर निवासी संदीप मीणा द्वारा (इंदौर अपडेट) पेज पर अपलोड किया गया है। संदीप मीणा के अनुसार, यह ...

महाशिवरात्रि पर महामृत्युजंय मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़:50 हजार से ज्यादा लोगों ने किए दर्शन ; प्रशासन ने संभाली व्यवस्था

महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर किला परिसर स्थित महामृत्युंजय मंदिर में आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। मंदिर के पट रात 3 बजे खोल दिए गए थे और सुबह 4 बजे से ही श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया। सुबह से लेकर रात 8 बजे तक करीब 50 हजार से अधिक भक्तों ने दर्शन किए। किला परिसर के मुख्य द्वार से लंबी कतार लगी रही। श्रद्धालु लाइन में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए। मंदिर परिसर में सुरक्षा और व्यवस्था के लिए प्रशासन व समिति के स्वयंसेवक तैनात रहे। 1001 छिद्रों वाला अद्वितीय शिवलिंग मंदिर के मुख्य पुजारी वनस्पति प्रसाद त्रिपाठी ने बताया कि रीवा के इस प्राचीन मंदिर को लेकर विशेष मान्यता है। यहां स्थापित स्वयंभू महामृत्युंजय शिवलिंग पर जल चढ़ाने से असाध्य रोगों से मुक्ति मिलती है। सावन माह में पूजा करने से अकाल मृत्यु भी टल जाती है। मंदिर की सबसे बड़ी विशेषता 1001 छिद्रों वाला शिवलिंग है। बताया जाता है कि इस तरह का शिवलिंग विश्व के किसी अन्य मंदिर में नहीं है। भगवान शिव को सहस्त्र नेत्रधारी माना जाता है, इसी आस्था के कारण यहां विशेष श्रद्धा उमड़ती है। स्थानीय श्रद्धालुओं ने बताया अनुभव स्था...

छतरपुर में ‘ऑपरेशन विश्वास’ से 211 गुम मोबाइल बरामद:एसपी अगम जैन ने मालिकों को लौटाए; CEIR ट्रैकिंग से मिली सफलता

छतरपुर पुलिस ने 'ऑपरेशन विश्वास' के तहत 211 गुम मोबाइल फोन बरामद कर उनके मालिकों को लौटा दिए हैं। जिला पुलिस अधीक्षक अगम जैन के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान के तहत पिछले एक महीने में 110 मोबाइल फोन बरामद किए गए, जबकि वर्ष 2026 में अब तक कुल 211 मोबाइल फोन ट्रैक किए गए हैं। इन मोबाइलों की अनुमानित कीमत लगभग 40 लाख रुपए बताई गई है। आज प्रेस कॉन्फ्रेंस हॉल में एसपी अगम जैन ने स्वयं मोबाइल धारकों को उनके खोए हुए फोन सुपुर्द किए। मोबाइल वापस मिलने पर धारकों ने संतोष व्यक्त किया। कई धारकों ने बताया कि उन्हें अपने मोबाइल वापस मिलने की उम्मीद नहीं थी। 'ऑपरेशन विश्वास' के तहत पुलिस की तकनीकी सेल सीईआईआर पोर्टल और अन्य माध्यमों का उपयोग कर मोबाइल ट्रैकिंग करती है। इस अभियान का उद्देश्य गुम हुई संपत्ति को वापस दिलाना और अपराधियों पर लगाम लगाना है। एसपी अगम जैन ने जनता से अपील की है कि मोबाइल गुम होने या चोरी होने पर तत्काल नजदीकी थाने में सूचना दें या सीईआईआर पोर्टल पर रिपोर्ट दर्ज कराएं। समय पर सूचना देने से तकनीकी सहायता से फोन को ट्रैक करना आसान हो जाता है। source https://ww...

सीमांकन कराने पहुंचे बिल्डर की बंधक बनाकर पिटाई:आसाराम आश्रम के लोगों ने की मारपीट, मर्सिडीज में की तोड़फोड़

भोपाल के गांधी नगर थाना इलाके में संत आसाराम नगर आश्रम से लगी जमीन का सीमांकन करवाने पहुंचे बिल्डर और उनके कर्मचारियों को बंधक बनाकर मारपीट का मामला सामने आया है। किसी तरह जान बचाकर गेट से कूदकर भागे बिल्डर और कर्मचारी अस्पताल पहुंचे, वहां अपना इलाज कराने के बाद थाने में शिकायत दर्ज कराई। हमला करने वाली भीड़ ने बिल्डर की मर्सिडीज कार में भी तोडफ़ोड़ की। पुलिस के मुताबिक माउंट व्यू विला चूनाभट्टी निवासी नमन अग्रवाल (31) कंस्ट्रक्शन का काम करते हैं। उनकी फर्म की कुछ जमीन आसाराम आश्रम में दबी हुई है। उनकी जमीन गुरुकुल आश्रम के पास है। जमीन के सीमांकन की कार्रवाई के लिए उन्होंने तहसीलदार बैरागढ़ को आवेदन दिया था। गुरुवार को राजस्व की टीम सीमांकन के लिए गई। राजस्व की ओर से नमन अग्रवाल को सीमांकन के दौरान उपस्थित रहने के लिए नोटिस दिया था। फरियादी ने पुलिस को क्या बताया फरियादी नमन का कहना है कि गुरुवार सुबह वह चूनाभट्टी स्थित अपने घर पर थे। तभी दोपहर करीब सवा 12 बजे राजस्व निरीक्षक प्रदीप यादव का फोन आया और उन्होंने कहा कि सीमांकन के लिए आपको उपस्थित होना पड़ेगा। लिहाजा वह अपने ड्रायवर मनोज ...

मुख्यमंत्री मोहन यादव बागेश्वर धाम आएंगे:कन्या विवाह महोत्सव में होंगे शामिल; गुरुकुलम का भी करेंगे शुभारंभ

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार को बागेश्वर धाम आएंगे। वे यहां आयोजित सप्तम कन्या विवाह महोत्सव में शामिल होंगे, जहां 300 बेटियों का विवाह कराया जा रहा है। महोत्सव के मंडप कार्यक्रम के अवसर पर हल्दी की रस्म भी की जाएगी। मुख्यमंत्री के दोपहर 3 बजे पहुंचने की सूचना है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार, वे दोपहर 3:45 बजे हेलीकॉप्टर से बागेश्वर धाम पहुंचेंगे। कार्यक्रम के बाद, शाम 5:20 बजे वे खजुराहो एयरपोर्ट से विमान द्वारा भोपाल के लिए रवाना हो जाएंगे। इसी दिन, पूज्य संतों की उपस्थिति में गुरुकुलम का भी शुभारंभ किया जाएगा। इसका उद्देश्य छात्रों को शस्त्र और शास्त्र दोनों की शिक्षा प्रदान करना है। यहां वैदिक शिक्षा के साथ-साथ आधुनिक शिक्षा भी दी जाएगी। गुरुकुलम के शुभारंभ के लिए अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक रमेश भाई ओझा और सीहोर वाले प्रदीप मिश्रा बागेश्वर धाम पहुंच रहे हैं। ये दोनों प्रख्यात संत पहली बार धाम आ रहे हैं। गुरुकुलम की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं और इसकी शुरुआत गौशाला परिसर में होगी। प्राकृतिक परिवेश में 31 बच्चों को गुरुकुल परंपरा के तहत शिक्षा दी जाएगी, जिसके लिए बनारस के विद्वान...

बड़वाले महादेव मंदिर में गूंजे बन्ना-बन्नी के गीत:शिव-पार्वती विवाह की रस्में शुरू, बाबा वटेश्वर को लगी हल्दी-मेहंदी

राजधानी के प्राचीन बड़वाले महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि पर्व के उपलक्ष्य में इन दिनों शिव-पार्वती विवाह की पारंपरिक रस्में पूरे उल्लास के साथ निभाई जा रही हैं। 21 दिवसीय महाशिवरात्रि महोत्सव के अंतर्गत बुधवार को बाबा वटेश्वर को हल्दी लगाकर मेहंदी रचाई गई। मंदिर परिसर बन्ना-बन्नी, गारी-गीत और भोला-पार्वती के भजनों से गूंज उठा। मंदिर सेवा समिति एवं ट्रस्ट की ओर से आयोजित कार्यक्रम में शाम 6 बजे वटेश्वर महिला मंडल ने विवाह महोत्सव में गाए जाने वाले पारंपरिक गीतों की प्रस्तुति दी। संजय अग्रवाल और प्रमोद नेमा ने बताया कि महिला मंडल की श्रद्धाभाव से सजी प्रस्तुतियों के बीच बाबा वटेश्वर को हल्दी-मेहंदी अर्पित की गई। पूरे आयोजन में श्रद्धालुओं की सक्रिय भागीदारी रही। इसके बाद शिवभक्तों का जत्था सोमवारा स्थित मां भवानी मंदिर, जिसे बाबा वटेश्वर की ससुराल माना जाता है, पहुंचा। वहां समिति अध्यक्ष आशीष सैनी के नेतृत्व में स्वागत सत्कार किया गया। माता पार्वती को हल्दी और मेहंदी अर्पित कर महाआरती की गई तथा विधिवत पूजा-अर्चना संपन्न हुई। समिति के प्रकाश मालवीय ने बताया कि महोत्सव के तहत 12 फरवरी को अ...

मेयर के पाइंट पर पहुंची थी निगम की रिमूवल गैंग:तराजू उठाकर हमला करने की कोशिश, पुलिस को दिया आवेदन

इंदौर के धार रोड पर नगर निगम के मेयर के पाइंट पर सड़कों पर लगने वाली सब्जी की दुकान लगाने वाले व्यापारियों को हटाने के लिए नगर निगम की रिमूवल गैंग बुधवार रात पहुंची थी। यहां पर सड़कों पर ठेला लगाने वालों ने नगर निगम की गैंग से विवाद किया और मारने के लिए तराजू उठा लिया। इस मामले में नगर निगम की टीम छत्रीपुरा थाने पहुंची। यहां हमला करने वाले को लेकर लिखित में आवेदन दिया है। छत्रीपुरा थाने पर नगर की गैंग बुधवार रात पहुंची थी। यहां पर निगम की टीम से जितेन्द्र सोलंकी तरफ से जाकिर पुत्र शाकिर निवासी धार रोड़ पर हमला करने का मामले में शिकायत की गई है। जितेन्द्र ने अपने आवेदन में बताया कि रिमूवल अफसरों के कहने पर वह अतिक्रमण की कारवाई को लेकर पहुंची थे। इस दौरान जाकिर ने टीम के साथ धक्कामुक्की की और मारने के लिए तराजू उठा लिया। इस दौरान नगर निगम की कारवाई को रोकने का भी प्रयास किया। इस मामले में अफसरों ने आवेदन लिया है। वहीं पूरे मामले की जांच की जा रही है। मेयर के पिता के अस्पताल के आसपास जाम मेयर पुष्पमित्र भार्गव के पिता जीएनटी मार्ग पर खुद का अस्पताल संचालित करते हैं। यहां लगने वाले सब्जी के ...

रायसेन में श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी:नाबालिग ड्राइव कर रहा था; बुजुर्ग महिला की मौत, 10 बच्चों सहित 27 घायल

रायसेन जिले में मंगलवार देर शाम श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। हादसे में एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई, जबकि 10 बच्चों सहित कुल 27 लोग घायल हुए हैं। घायलों में कई के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। घटना गैरतगंज की गणेश घाटी पर भोपाल-सागर मुख्य मार्ग पर गढ़ी-मुदियाखेड़ा के बीच शाम करीब 7 बजे हुई। ग्राम भिलाड़िया के 27 श्रद्धालु पठरिया धाम से धार्मिक अनुष्ठान पूरा कर लौट रहे थे, तभी अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर एक नाबालिग चला रहा था। हालांकि इस बात की पुष्टि नहीं हो सकी। 60 वर्षीय महिला की मौत हादसे में 60 वर्षीय आयुद्धि बाई की मौत हो गई। घायलों में महिलाओं और बच्चों की संख्या अधिक है। एक दर्जन से अधिक गंभीर रूप से घायल लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रायसेन रेफर किया गया। घटना के बाद श्रद्धालु ट्रैक्टर और ट्रॉली के नीचे दब गए थे। पुलिस और स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत के बाद ट्रैक्टर को हटाकर दबे हुए श्रद्धालुओं को बाहर निकाला। राहगीरों और स्थानीय लोगों ने जान जोखिम में डालकर घायलों की मदद की। कलेक्टर ने घायलों का हाल जाना सूचना मि...

विदिशा नगर पालिका की बजट बैठक में हंगामा:पार्षदों का बहिष्कार, एजेंडा न मिलने से धक्का-मुक्की; एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाए

विदिशा नगर पालिका की बजट बैठक सोमवार को बस स्टैंड स्थित सभागार में हंगामेदार रही। आगामी वित्त वर्ष के लिए 391 करोड़ रुपए का बजट पेश किया गया, जिसमें नगर पालिका प्रशासन ने 16 लाख रुपए के लाभ का दावा किया। हालांकि, बैठक में बजट से अधिक विवादों और पार्षदों के बहिष्कार का बोलबाला रहा। बैठक के दौरान कांग्रेस के दो पार्षदों के साथ भाजपा के कुछ पार्षदों ने भी इसका बहिष्कार किया। कांग्रेस पार्षद बैठक छोड़कर बाहर धरने पर बैठ गए। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके वार्डों में सड़क, नाली, स्ट्रीट लाइट और साफ-सफाई जैसे मूलभूत कार्य नहीं हो रहे हैं। पार्षदों ने बजट बैठक का एजेंडा समय पर न मिलने पर भी नाराजगी व्यक्त की। बताया गया कि 39 में से केवल 19 पार्षदों ने ही एजेंडे को मंजूरी दी। चर्चा के दौरान पार्षदों में धक्का मुक्की बैठक समाप्त होने के बाद विवाद और गहरा गया। सीएमओ से चर्चा के दौरान पार्षद प्रतिनिधि धर्मेंद्र सक्सेना और कमलेश सूर्यवंशी के बीच तीखी बहस हुई। यह बहस जल्द ही धक्का-मुक्की और गाली-गलौज में बदल गई। मौके पर मौजूद अन्य पार्षदों ने हस्तक्षेप कर स्थिति को शांत किया। धर्मेंद्र सक्सेना ने आरोप...

30 दिन से गायब भाजपा विधायक, परिवार घर में कैद:पोता बोला–10 दिन पहले हुई थी बात, अब MLA का पता नहीं; मूंसा गैंग से बताया था खतरा

मऊगंज से भाजपा विधायक प्रदीप पटेल को लापता हुए एक महीना हो चुका है, लेकिन अब तक यह साफ नहीं हो पाया है कि वे कहां हैं। न परिवार को कोई जानकारी है, न ही करीबी कुछ बता पा रहे हैं। 20 दिन पहले तक उनके लौटने की उम्मीद थी, लेकिन समय बीतने के साथ मामला गहराता जा रहा है। सोशल मीडिया और इलाके में कभी उनके भोपाल, कभी नागपुर तो कभी दिल्ली में होने की चर्चाएं हैं। 10 दिन पहले सामने आए विधायक के वीडियो ने चिंता और भी बढ़ा दी थी। वीडियो में वे डरे हुए नजर आते हैं और परिवार को घर से बाहर न निकलने, गेट बंद रखने और माहौल असुरक्षित होने की बात कहते हैं। विधायक के वापस नहीं लौटने पर भास्कर टीम रीवा से 70 किलोमीटर दूर उनके घर पर पहुंची। यहां कार्यालय बंद था और परिवार ने भीतर से ताला लगा रखा था। परिवार का कहना है कि एक गैंग के डर ने विधायक को अज्ञातवास में जाने और उनके परिवार को खौफ के साए में जीने पर मजबूर कर दिया है। दस दिन पहले विधायक का एक वीडियो भी सामने आया था, जिसमें उन्होंने खुद को असुरक्षित बताया था। पढ़िए पूरी रिपोर्ट… पहले पढ़िए…वीडियो में विधायक और पोते (अर्जुन) की बातचीत के अंश अब पढ़िए विधायक क...

हमीदिय में ठग को जानकारी देने वाले कर्मचारी गायब:जांच के घेरे में सिर्फ आउटसोर्स स्टाफ; अब मरीजों को पर्चे पर मिलेगी चेतावनी

हमीदिया अस्पताल में भर्ती मरीजों के परिजनों से ठगी का मामला सामने आने के बाद जांच आगे बढ़ने की बजाय उलझती नजर आ रही है। जनवरी से अब तक 10 से ज्यादा लोग इस नए ठगी पैटर्न का शिकार हो चुके हैं। तीन पीड़ितों ने कोहेफिजा थाने में 30 हजार रुपए से ज्यादा की ठगी की शिकायत दर्ज कराई है। हैरानी की बात यह है कि तीन दिन बीतने के बाद भी ठग को मरीजों की जानकारी देने वाले कर्मचारी सामने नहीं आए हैं। जांच के दायरे में फिलहाल सिर्फ आउटसोर्स कर्मचारी हैं, जबकि नियमित स्टाफ बाहर हैं। जबकि स्टाफ ही ठग जितेंद्र खागरे को मरीजों की जानकारी और उनके परिजन के मोबाइल नंबर उपलब्ध कराता था। इसके बाद ठग खुद को डॉक्टर बताकर बेहतर इलाज का लालच देता और फिर क्यूआर कोड भेजकर अपने खाते में पैसे मंगवाता था। शुक्रवार को ठगी के इस गिरोह के मुख्य आरोपी, बैतूल निवासी जितेंद्र खागरे को क्राइम ब्रांच की टीम ने इंदौर से गिरफ्तार कर कोहेफिजा थाने की पुलिस को सौंप दिया था। 10 मिनट में ठग तक पहुंचती थी मरीज की हालत की जानकारी जांच में सामने आया है कि ठग मरीज की तबीयत बिगड़ते ही परिजनों को कॉल करता था। सिक्योरिटी इंचार्ज जयंत भारद्व...

बाइक की टक्कर से स्कूटी सवार डिप्टी रेंजर की मौत:झाबुआ में ड्यूटी पूरी करके घर जा रहे थे, परिवार में पत्नी और तीन बेटियां

झाबुआ-दाहोद मार्ग पर सोमवार देर शाम एक सड़क हादसे में वन विभाग के डिप्टी रेंजर बापूसिंह बिलवाल का निधन हो गया। यह हादसा गेहलर के पास उस समय हुआ जब वे अपनी ड्यूटी पूरी करके लौट रहे थे। जानकारी के मुताबिक, डिप्टी रेंजर बिलवाल अपने बीट क्षेत्र पिटोल से आधिकारिक काम निपटाकर वापस आ रहे थे। तभी गलत दिशा (रॉन्ग साइड) से आ रहे बाइक सवार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वे सड़क से काफी दूर जा गिरे और सिर में गंभीर चोट लगने की वजह से मौके पर ही उनकी मौत हो गई। विभाग में शोक बापूसिंह बिलवाल झाबुआ वन विभाग में पदस्थ थे और उनके पास सजेली नानया क्षेत्र का अतिरिक्त प्रभार भी था। वे अपनी कर्तव्यनिष्ठा के लिए जाने जाते थे। हादसे की खबर मिलते ही वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी बड़ी संख्या में जिला अस्पताल पहुंचे। उनके परिवार में पत्नी और तीन छोटी बेटियां हैं। पुलिस की कार्रवाई पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल के शव गृह में रखा गया है, जो मंगलवार सुबह किया जाएगा। पुलिस टक्कर मारने वाले वाहन और उसके चालक की तलाश कर रही है। so...

इंदौर में 6.5 किमी लंबा एलिवेटेड कॉरिडोर बनेगा:350 करोड़ की लागत से पुरानी मंजूर डिजाइन के अनुसार ही आगे बढ़ेगा; मिट्टी की टेस्टिंग जारी

इंदौर में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा को लेकर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की अध्यक्षता में शनिवार को एक अहम बैठक हुई। बैठक में मेयर पुष्यमित्र भार्गव, कलेक्टर शिवम वर्मा, नगर निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल सहित इंदौर विकास प्राधिकरण और नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में इंदौर शहर में प्रस्तावित एलिवेटेड कॉरिडोर परियोजना पर विस्तार से चर्चा की गई। मेयर पुष्यमित्र भार्गव ने बताया कि एलआईजी चौराहे से नौलखा तक लगभग 6.5 किलोमीटर लंबा एलिवेटेड कॉरिडोर बनाया जाएगा। इस प्रोजेक्ट का काम शुरू हो चुका है और फिलहाल मिट्टी की जांच (सॉयल टेस्टिंग) की जा रही है। उन्होंने बताया कि लोक निर्माण विभाग द्वारा 15 फरवरी से कॉरिडोर के फाउंडेशन का काम शुरू किया जाएगा। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य के दौरान शहर की यातायात व्यवस्था प्रभावित न हो और प्रोजेक्ट को निर्धारित समय-सीमा में पूरा किया जाए। उन्होंने विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने पर भी जोर दिया। मेयर ने बताया कि यह एलिवेटेड कॉरिडोर लगभग 350 करोड़ रुपए की लागत से तैयार किया जा रह...

'लोगों को सकारात्मक दिशा देने में हो ज्योतिष का उपयोग':भोपाल में अंतरराष्ट्रीय ज्योतिष सम्मेलन; अतिथि बोले- यह वैज्ञानिक सोच पर आधारित विद्या

ज्योतिष में भय नहीं, बल्कि विवेक और जिम्मेदारी आवश्यक है। यह बात भोपाल में अंतरराष्ट्रीय ज्योतिष सम्मेलन के शुभारंभ समारोह में ज्योतिषियों और विद्वानों ने कही। ज्योतिष के सामाजिक दायित्व पर चर्चा के दौरान उन्होंने कहा कि ज्योतिष का उपयोग लोगों को डराने के बजाय उन्हें विवेकपूर्ण और सकारात्मक दिशा देने के लिए होना चाहिए। दरअसल, ज्योतिष पत्रिका जीवन वैभव के प्रकाशन के 40 वर्ष पूर्ण होने पर संपादक डॉ. हेमचंद्र पांडेय ने शनिवार से दो दिवसीय सम्मेलन का आयोजन किया है। कैरियर कॉलेज सभागृह में आयोजित उद्घाटन सत्र में कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग मुख्य अतिथि रहे, जबकि दैनिक भास्कर समूह के डायरेक्टर गिरीश अग्रवाल विशेष अतिथि रहे। इस मौके पर मंत्री सारंग ने कहा कि ज्योतिष केवल व्यक्तिगत जीवन तक सीमित नहीं है, बल्कि निर्णय प्रक्रिया में राजनेताओं को भी मार्गदर्शन देता है। भास्कर समूह के डायरेक्टर गिरीश अग्रवाल ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी ज्योतिष को अंधविश्वास की श्रेणी में रखती है। ऐसे में ज्योतिषियों की जिम्मेदारी है कि वे अपने आचरण और कार्यप्रणाली से यह सिद्ध करें कि ज्योतिष एक व्यवस्थित और वैज्ञा...

ओवरलोड ट्रकों की टक्कर, गांव का प्रवेशद्वार टूटा:वेयरहाउस संचालक की लापरवाही, ग्रामीणों ने जताया विरोध

चोरहटा थाना क्षेत्र के बहुरी बांध में नवनिर्मित वेयरहाउस तक जा रहे ओवरलोड ट्रकों की आवाजाही अब ग्रामीणों के लिए खतरा बनती जा रही है। धान भंडारण के लिए जा रहे एक ओवरलोड ट्रक के गांव के प्रवेश द्वार से टकरा जाने के बाद गेट बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। हादसे के बाद से यह प्रवेश द्वार ग्रामीणों के लिए जानलेवा साबित हो रहा है, लेकिन जिम्मेदारों की लापरवाही जस की तस बनी हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि बहुरी बांध में बने वेयरहाउस तक पहुंचने के लिए गांव के इसी प्रवेश द्वार से ट्रक गुजरते हैं। शासकीय कार्य के नाम पर लगातार ओवरलोड ट्रक निकाले जा रहे हैं, जिससे गेट कमजोर हो चुका है। बीती शाम एक बार फिर ओवरलोड ट्रक प्रवेश द्वार से टकरा गया। इसके बाद ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर विरोध जताया और ट्रक चालक व वेयरहाउस प्रबंधन के खिलाफ नाराजगी जाहिर की। स्थानीय लोगों ने बताया कि इस संबंध में पहले भी शिकायत की जा चुकी है। हादसे के बाद वेयरहाउस संचालक ने गेट का मेंटेनेंस कराने का आश्वासन जरूर दिया, लेकिन अब तक कोई काम शुरू नहीं हुआ। ग्रामीणों का आरोप है कि वेयरहाउस संचालक की मनमानी के चलते ओवरलोड ट्रको...

नीमच में सरपंच ने पीया जहर, इलाज के दौरान मौत:सोनियाना गांव में परिजनों-ग्रामीणों से पूछताछ कर रही है पुलिस

नीमच के सोनियाना गांव में वर्तमान महिला सरपंच विद्या बाई ने बुधवार देर शाम जहर पी लिया। आज गुरुवार को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। तबीयत बिगड़ने पर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे परिजन सरपंच विद्या बाई (48) पति घनश्याम प्रजापति को तबीयत बिगड़ने पर परिजन तुरंत जिला अस्पताल ले गए। करीब 15 घंटे के इलाज के बाद गुरुवार सुबह उनकी मौत हो गई। पीएम कराकर परिजनों को सौंपा गया शव महिला सरपंच की ओर यह कदम उठाने के पीछे के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो सका है। सूचना मिलने पर बघाना पुलिस जिला अस्पताल पहुंची। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर गुरुवार दोपहर परिजनों को सौंप दिया। बघाना पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ कर रही है। source https://www.bhaskar.com/local/mp/neemuch/news/baghana-police-investigate-sarpanch-death-neemuch-poisoning-137130771.html

उज्जैन में प्रेमी को पकड़कर कंट्रोल रूम लाई युवती:ASP ऑफिस से बाहर किया हंगामा; कहा- मुझे नजरअंदाज कर दूसरी लड़की से कर रहा है बात

उज्जैन में पुलिस कंट्रोल रूम के बाहर बुधवार को उस समय हंगामा हो गया जब एक युवती अपने प्रेमी को कॉलर पकड़कर एडिशनल एसपी आलोक शर्मा के कार्यालय तक ले आई। इस घटना से वहां मौजूद लोग हैरान रह गए। युवती का आरोप है कि वह पिछले पांच साल से युवक के साथ रिलेशनशिप में है। अब युवक किसी दूसरी लड़की से बात कर रहा है और उसे नजरअंदाज कर रहा है। युवती ने रोते हुए बताया कि उसे धोखा दिया जा रहा है। उसने यह भी आरोप लगाया कि युवक का भाई वकील है और उसे जान से मारने की धमकी दी जा रही है। युवती ने पुलिस से अपनी सुरक्षा और न्याय की मांग की है। पुलिस जांच में सामने आया है कि यह दोनों के बीच पहला विवाद नहीं है। इससे पहले भी यह मामला महिला थाने तक पहुंच चुका है, जहां दोनों ने भविष्य में विवाद न करने का लिखित समझौता किया था। लड़का बोला- शादी करना चाहता हूं, समय चाहिए घटना की जानकारी मिलते ही महिला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को थाने ले जाया गया। युवती भी अपनी लिखित शिकायत दर्ज कराने महिला थाने पहुंची। युवक संजय शर्मा किसान है। उसने बताया कि वह शादी करना चाहता है और उसने कभी इनकार नहीं किया। बस मुझे थोड़ा समय ...

हथकड़ी में आरोपी संग स्माइल कर रहे पुलिसकर्मी, VIDEO:रीवा में आदतन अपराधी ने गिरफ्तारी का स्टेटस लगाकर किया शो-ऑफ

रीवा जिले के सेमरिया थाना क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक जिला बदर आदतन अपराधी ने अपनी गिरफ्तारी को सोशल मीडिया पर शो-ऑफ में बदल दिया। आरोपी ने हथकड़ी लगे हाथों के साथ फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिए, जो तेजी से वायरल हो रहे हैं। वायरल वीडियो में एक पुलिस आरक्षक भी आरोपी के साथ मुस्कुराते हुए नजर आ रहा है, जिसके बाद पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं। जिला बदर आरोपी की गिरफ्तारी चर्चा में गांव बुसौल निवासी शिवम सिंह को मंगलवार को सेमरिया पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि शिवम सिंह आदतन अपराधी है और उस पर पहले से जिला बदर की कार्रवाई की जा चुकी थी। जिला बदर के बावजूद खुलेआम घूम रहा था आरोपी सूत्रों के अनुसार, जिला बदर होने के बावजूद शिवम सिंह क्षेत्र में सक्रिय था और पुलिस को उसकी तलाश थी। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी ने हथकड़ी लगे हाथों के साथ फोटो और वीडियो बनाए और उन्हें सोशल मीडिया पर स्टेटस और रील के रूप में अपलोड कर दिया। मुस्कुराते हुए बनाई रील, वीडियो हुए वायरल वायरल वीडियो में आरोपी शिवम सिंह म...

झाबुआ में 10 सटोरिये पकड़ाए:खेतों में सट्टा चल रहा था, पुलिस ने दो जगह कार्रवाई की; पैसे जब्त किए

झाबुआ पुलिस ने ग्राम रजला में 10 सटोरियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम रजला में बबूल के पेड़ों के नीचे खेतों में सट्टे का कारोबार चल रहा है। इस पर थाना प्रभारी रानापुर की टीम ने घेराबंदी कर दो अलग-अलग स्थानों पर दबिश दी। पहली कार्रवाई में मगु वसुनिया, लालु मेडा, प्रकाश भुरिया, बदेसिंह डामोर और जोखला परमार को पकड़ा गया। वहीं दूसरी दबिश में राजमल खराडी, गब्बु बामनिया, बुदरिया भाबोर, लालु सिगाड़ और रमेश चन्द्र पंचाल पुलिस की गिरफ्त में आए। जब्ती और कार्रवाई पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 8020 रुपए नकद, 10 सट्टा पर्चियां और 10 पेन जब्त किए हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ धारा 4 क सट्टा अधिनियम के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। source https://www.bhaskar.com/local/mp/jhabua/news/jhabua-police-raid-farms-arrest-10-gamblers-seize-money-137114664.html

ग्वालियर में ओलावृष्टि, तत्काल नहीं पहुंचने पर पटवारी सस्पेंड:सिकरौदा, बड़की सराय गांव पहुंचीं कलेक्टर; प्रभारी मंत्री ने सर्वे शुरू कराने के दिए निर्देश

ग्वालियर के आंतरी, सिकरौदा, भितरवार क्षेत्र में मंगलवार सुबह हुई ओलावृष्टि से किसानों की फसल चौपट हो गई है। सुबह सिकरौदा, बड़की सराय गांव के खेत बर्फ की सफेद चादर से लिपटे नजर आए। जब खेतों में ओलावृष्टि से तबाही का मंजर देखा तो दिल बैठ गया। किसानों के चेहरे उदास थे। ओलावृष्टि की सूचना मिलने पर कलेक्टर ग्वालियर रुचिका चौहान ने बड़की सराय एवं सिकरौदा गांव में पहुंचकर ओलावृष्टि से प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण किया एवं प्रभावित किसानों से चर्चा की। इस दौरान जिले के प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट ने भी कमिश्नर, कलेक्टर से फोन पर कहा है कि पीड़ित किसान भाइयों की हर संभव मदद की जाए। तत्काल सर्वे शुरू कराया जाए। 20 से 25 मिनट ओले गिरे ग्वालियर में मंगलवार सुबह 4 से 5 बजे के बीच ओरे गिरे हैं। शहर से 35 से 40 किलोमीटर दूर आंतरी और सिकरौदा सहित भितरवार के चीनोर एरिया में 20 से 25 मिनट ओले गिरे हैं। जिससे इन गांव के खेत व सड़क बर्फ से ढककर सफेद हो गई है, जैसे मनाली या कश्मीर की सड़कें हों। ओलावृष्टि से फसलों को काफी नुकसान हुआ है। सिकरौदा गांव के हरीश सिंह राजपूत ने बताया कि गांव में 25 बीघा जमीन है। ...