Skip to main content

अब घर बैठे सरकारी-प्राइवेट अस्पतालों में बुक करा सकेंगे अपॉइंटमेंट:हेल्प लाइन नंबर जारी, आभा आईडी और इलेक्ट्रॉनिक हेल्थ रिकॉर्ड भी बनवा सकेंगे

अब घर बैठे ही लोग सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों में डॉक्टर से अपॉइंटमेंट ले सकेंगे। साथ ही आभा आईडी और इलेक्ट्रॉनिक हेल्थ रिकॉर्ड भी बनवा सकेंगे। शुक्रवार को कलेक्टर कार्यालय में अस्पतालों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें 'आयुष्मान भारत निरामयम हेल्प लाइन सेहत सेतु कार्यक्रम' के तहत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PMJAY) में सूचीबद्ध प्राइवेट अस्पतालों के 78 प्रतिनिधि शामिल थे। कार्यक्रम का उद्देश्य हेल्पलाइन सेवा की कार्यप्रणाली और नागरिकों को घर बैठे डॉक्टर अपॉइंटमेंट सुविधा से अवगत कराना था। यह सीएमएचओ डॉ. बीएस सेतिया ने बताया कि अब इंदौर, भोपाल, देवास और उज्जैन जिलों के नागरिक हेल्प लाइन नं. 18002332085 पर कॉल कर विशेषज्ञ डॉक्टरों से सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों में पूर्व निर्धारित अपॉइंटमेंट बुक कर सकते हैं। इससे अस्पताल में लंबी लाइन से मुक्ति मिलेगी और समय की भी बचत होगी। अपॉइंटमेंट्स के साथ-साथ अब इस हेल्पलाइन के द्वारा आभा आई.डी. और इलेक्ट्रॉनिक हेल्थ रिकॉर्ड भी बनवा सकते हैं। यह योजना पूर्व में भोपाल और सीहोर जिलों में लागू थी। इसे अब इंदौर जिले में भी शुरू किया गया है। फिलहाल यह सुविधा सरकारी अस्पतालों में उपलब्ध है लेकिन शीघ्र ही इसे प्राइवेट अस्पतालों में भी शुरू किया जाएगा। यह अभिनय पहल राज्य स्वास्थ्य अभिकरण (SHA), मध्यप्रदेश द्वारा क्लिंटन फाउंडेशन के सहयोग से संचालित की जा रही है। जिले का प्रत्येक नागरिक अब हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कर घर बैठे डॉक्टर से अपॉइंटमेंट बुक कर सकता है। इससे अनावश्यक दौरे और अस्पतालों की भीड़ में खड़े होने की आवश्यकता नहीं होगी। सभी को उचित समय पर इलाज मिल सकेगा।

source https://www.bhaskar.com/local/mp/indore/news/indore-you-can-book-appointments-from-government-and-private-hospitals-from-your-home-135135387.html

Comments

Popular posts from this blog

डबरा सिटी थाने के आरक्षक ने की आत्महत्या:सरकारी क्वार्टर में फांसी लगाकर दी जान, मुरैना जिले के रहने वाले थे

डबरा सिटी थाने में पदस्थ एक आरक्षक ने शुक्रवार देर रात अपने सरकारी क्वार्टर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना की खबर मिलते ही एसडीओपी समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए। फिलहाल फॉरेंसिक टीम और ग्वालियर से सीनियर अफसरों के आने का इंतजार किया जा रहा है। डबरा एसडीओपी सौरभ कुमार ने सुसाइड की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे उसका शव फांसी पर लटका मिला है। ग्वालियर से फॉरेंसिक टीम मौके पर बुलाई गई है। आत्महत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। मामले की जांच की जा रही है। भाई के फोन न उठाने पर खुला राज मृतक आरक्षक की पहचान मुरैना जिले के पोरसा के रहने वाले राघवेंद्र तोमर के रूप में हुई है। वे मध्य प्रदेश पुलिस में सिपाही थे और पिछले करीब एक साल से डबरा के सिटी थाने में तैनात थे। वे थाना बिल्डिंग के ठीक पीछे बने सरकारी क्वार्टर में रह रहे थे। यह घटना देर रात तब सामने आई जब राघवेंद्र के भाई मोनू ने उन्हें फोन किया, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। इसके बाद मोनू ने डबरा थाने में ही तैनात दूसरे आरक्षक मिंटू परिहार को फोन कर भाई से बात न हो पाने की बा...

2 साल के बच्चे की टंकी में डूबने से मौत:इंदौर में बड़े पिता पानी भरने हौज का ढक्कन खोलकर गए थे; वापस लौटे तो डूबा मिला मासूम

इंदौर के पास बेटमा में मंगलवार को 2 साल के बच्चे की डूबने से मौत हो गई। बच्चे के बड़े पिता टंकी भरने के लिए नीचे की हौज का ढक्कन खोलकर गए थे। जब वे वापस आए तो बच्चा पानी में डूबा हुआ मिला। उसे परिवार के लोग दो अस्पतालों में लेकर गए, लेकिन उसकी जान बच नहीं सकी। बेटमा पुलिस के अनुसार, प्रिंस पुत्र उमेश मिश्रा को उसके बड़े पिता करण सिंह एमवाय अस्पताल लेकर दोपहर में पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। करण सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह उन्हें घर पर पानी की टंकी भरनी थी। उन्होंने 5 फीट की हौज का ढक्कन खोलकर मोटर लगाई और बाहर चले गए। करीब आधे घंटे बाद जब वे वापस आए, तो प्रिंस घर में नहीं मिला। उन्होंने घर के लोगों से पूछा, तो उन्हें बताया गया कि बच्चा बाहर खेल रहा है। कुछ देर परिवार के लोग उसे बाहर ढूंढते रहे, लेकिन जब वह नहीं मिला, तो हौज में डूबा हुआ पाया गया। बच्चे को निकालकर परिवार ने पहले सरकारी अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने दूसरे अस्पताल ले जाने की सलाह दी। इसके बाद प्रिंस को चोइथराम अस्पताल ले जाया गया, जहां भी डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अंत में परिजन उसे एमवाय...

विधायक संजय पाठक के केस से अलग हुए जस्टिस मिश्रा:आदेश में लिखा- मामला ऐसी न्यायपीठ के समक्ष सूचीबद्ध किया जाए, जिसमें वे सदस्य न हों

भाजपा विधायक और खनन कारोबारी संजय पाठक से जुड़े एक मामले में शुक्रवार को एक बार फिर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। समर वेकेशन बेंच में जैसे ही जस्टिस विशाल मिश्रा की कोर्ट में यह केस आया तो बिना बहस के ही जस्टिस ने अपने आपको अलग कर लिया। यह मामला विधायक संजय पाठक के खिलाफ मानहानि प्रकरण से जुड़ा हुआ है। कटनी निवासी पूर्व आर्म्स डीलर नाजिम खान पर विधायक संजय पाठक ने आरोप लगाए थे कि उसकी दुकान से ना सिर्फ गोलियां गायब है, बल्कि अवैध हथियार की बिक्री करते हैं। भाजपा विधायक के इस बयान पर नाजिम खान ने एक करोड़ रुपए की मानहानि संबंधी याचिका दायर की है। उन्होंने आरोपों को झूठा बताते हुए संजय पाठक पर FIR दर्ज करने की मांग की है। शुक्रवार को यह मामला मामला जस्टिस विशाल मिश्रा की एकलपीठ के समक्ष सूचीबद्ध था, लेकिन उन्होंने स्वयं को प्रकरण की सुनवाई से अलग कर लिया। गजस्टिस विशाल मिश्रा ने आदेश पारित करते हुए कहा कि प्रकरण को अगले सप्ताह ऐसी न्यायपीठ के समक्ष सूचीबद्ध किया जाए, जिसमें वे सदस्य न हों। पहले भी खुद को अलग कर चुके हैं जस्टिस मिश्रा इससे पहले पाठक के खिलाफ अवैध उत्खनन से जु...