Skip to main content

Posts

Showing posts from April, 2026

जबलपुर क्रूज हादसा-11 लोग बिना टिकट सवार थे:प्रत्यक्षदर्शी बोला- किसी ने नहीं पहना था लाइफ जैकेट; दिल्ली-तमिलनाडु की महिला पर्यटकों की मौत

मध्यप्रदेश के जबलपुर के बरगी डैम में क्रूज तेज आंधी में पलट गया। अब तक 6 लोगों के शव मिल गए हैं। 19 को सुरक्षित बचा लिया गया है। 15 से ज्यादा अब भी लापता हैं। पुलिस के मुताबिक MP टूरिज्म के क्रूज में 40 से 45 लोग सवार थे। एक प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक इनमें से 11 लोग बिना टिकट सवार थे और किसी ने भी लाइफ जैकेट नहीं पहना था। इस हादसे में ऑर्डिनेंस फैक्ट्री खमरिया के कर्मचारी कामराज का पूरा परिवार सवार था। कामराज की भाभी और माता-पिता तमिलनाडु से घूमने के लिए जबलपुर आई थीं। कामराज के साथ काम करने वाले अन्ना दुराई ने बताया कि कामराज उनकी पत्नी, भाभी और तीन बच्चे जिनकी उम्र 9, 7 और 5 साल हैं, क्रूज में सवार थे। बुजुर्ग होने के चलते माता-पिता क्रूज में सवार नहीं हुए थे। अन्ना के मुताबिक माता-पिता ने उसे फोन लगाकर क्रूज डूबने की जानकारी दी। जबलपुर का सोनी परिवार बाल-बाल बचा जबलपुर के पूर्वा गढ़ा में रहने वाले राजेश सोनी का परिवार हादसे में सकुशल बच गया है। हालांकि, उनकी 12 साल की बेटी आराध्या घायल है। राजेश, पत्नी अनामिका, 18 साल की बेटी समृद्धि और आराध्या के साथ घूमने गए थे। नसोनी परिवार के मु...

मुरैना में निर्माणाधीन मकान की दीवार गिरने से 9 घायल:आंधी-बारिश के बीच दूसरी मंजिल ढही, खेल रहे बच्चे भी चपेट में आए

मुरैना जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत डोमपुरा इलाके के लोरीपुरा में गुरुवार शाम निर्माणाधीन मकान की दीवार गिरने से बड़ा हादसा हो गया। मलबे के नीचे कुल 9 लोग दब गए, जिनमें बच्चे भी शामिल हैं। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। जानकारी के अनुसार, लोरीपुरा में महेंद्र सिंह के मकान का निर्माण कार्य चल रहा था। इसी दौरान दूसरी मंजिल की दीवार खड़ी की जा रही थी। शाम के समय अचानक तेज हवा, बारिश और ओलावृष्टि के कारण दीवार भरभराकर नीचे गिर गई। इसी दौरान मकान के पास और दरवाजे के आसपास कुछ बच्चे और स्थानीय लोग बैठे और खेल रहे थे, जो दीवार के मलबे की चपेट में आ गए। हादसे में कुल 9 लोग घायल हुए हैं। घायलों में बच्चे भी शामिल घायलों में भोल (12), खुशबू (14), करुआ (11), नैंसी (11), नव्या (13), अंजलि (18), राजवीर (35), सपना (38) और आशीष (20) शामिल हैं। सभी का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। थाना प्रभारी बोले- जांच करेंगे सिविल लाइन थाना प्रभारी टीआई उदयभान यादव ने बताया कि लोरीपुरा में निर्माणाधीन मकान की दीवार आंधी-तूफान के कारण गिर गई। हादसे में 9 लोग...

बनारस और पटना के लिए शुरू कराएं हवाई सेवा:सीएम डॉ. मोहन यादव बोले- मेट्रोपॉलिटन और इंडस्ट्रियल एरिया में हेलीपैड प्रायरिटी में बनाएं

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश में विकसित होने वाले मेट्रोपॉलिटन क्षेत्रों और विभिन्न औद्योगिक संस्थानों के परिसर में हेलीपैड निर्माण को प्राथमिकता दी जाए। हेली सेवाओं के विस्तार के लिए हेलीपैड निर्माण में निजी क्षेत्र का सहयोग प्राप्त किया जाए। मध्यप्रदेश से बनारस और पटना जैसे बड़े नगरों के लिए विमान सेवा प्रारंभ करने का प्रयास किया जाए ताकि धार्मिक पर्यटन को प्रोत्साहन मिले। विमानन विभाग के अधिकारियों को मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने निर्देश दिए कि उज्जैन एयरपोर्ट के विकास के लिए संचालित कार्यों को समय सीमा में पूरा करें। अधिकारियों ने बैठक में बताया कि उज्जैन एयरपोर्ट में एयरफील्ड का कुल क्षेत्रफल 95 एकड़ है। राज्य सरकार के निर्णय के अनुसार उज्जैन एयरपोर्ट 2700 मीटर लंबाई के रनवे के साथ कुल 4 हजार 100 मीटर लंबाई में विकसित होगा। इसके लिए अधिग्रहीत की जाने वाली भूमि के लिए 590 करोड़ रुपए की मुआवजा राशि स्वीकृत की जा चुकी है। सिंहस्थ-2028 के मद्देनजर श्रद्धालुओं के आवागमन के लिए एयरपोर्ट उपयोगी होगा। मुख्यमंत्री ने निर्देशित किया कि एयरपोर्ट के विकास के सभी कार्यों को प्राथमिकता ...

मैहर अस्पताल पहुंची 5 सदस्यीय राज्यस्तरीय टीम:लेबर रूम के स्ट्रक्चर में मिली खामी; 6 बेड का MNCU शुरू करने के निर्देश

सतना जिले में कुपोषण से हुई मौतों की जांच के लिए गठित पांच सदस्यीय राज्यस्तरीय टीम ने गुरुवार को मैहर सिविल अस्पताल का जायजा लिया। वरिष्ठ उप संचालक डॉ. राकेश बोहरे और उप संचालक डॉ. हिमानी यादव के नेतृत्व में आई टीम ने चाइल्ड हेल्थ सेवाओं और पोषण पुनर्वास केंद्र (NRC) की समीक्षा की। टीम ने स्पष्ट किया कि बच्चों के स्वास्थ्य से जुड़े मुद्दों पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। पोषण पुनर्वास केंद्र की सेवाओं पर जताई संतुष्टि जांच टीम ने सबसे पहले अस्पताल के एनआरसी वार्ड का निरीक्षण किया, जहाँ चिकित्सकीय सुविधाएं बेहतर पाई गईं। आशा कार्यकर्ताओं द्वारा कुपोषित बच्चों को समय पर भर्ती कराने के प्रयासों की टीम ने सराहना की। इस दौरान वरिष्ठ अधिकारियों ने आशा कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद किया और जरियारी गांव के एक कुपोषित बच्चे की विस्तृत केस स्टडी तैयार करने के निर्देश दिए। एमएनसीयू के विस्तार और ओटी मरम्मत के निर्देश डिप्टी डायरेक्टर चाइल्ड हेल्थ ने सिविल अस्पताल में सुविधाओं के विस्तार हेतु 6 बेड का एमएनसीयू (MNCU) संचालित करने के निर्देश जारी किए। वहीं, नवनिर्मित मॉड्यूलर ओटी के निरीक्षण में लेबर ...

गर्भवती पत्नी की हत्या, पति गिरफ्तार:रील बनाने पर विवाद, शराब के नशे में गला रेता, आरोपी गिरफ्तार

छतरपुर: जिले के चंदला थाना क्षेत्र के बलकौरा गांव में बुधवार सुबह पति ने अपनी गर्भवती पत्नी की धारदार हथियार से गला रेतकर नृशंस हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई और लोग दहशत में हैं। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है। जानकारी के अनुसार बलकौरा निवासी रामवरन उर्फ पप्पू अहिरवार शराब का आदी था और अपनी पत्नी पिंकी अहिरवार के चरित्र पर अक्सर शक करता था। इसी बात को लेकर वह आए दिन पत्नी के साथ मारपीट करता था। परेशान होकर पिंकी करीब तीन महीने से मायके में रह रही थी। वह चार माह की गर्भवती थी। करीब एक सप्ताह पहले ही आरोपी उसे वापस घर लेकर आया था। रातभर बनाता रहा योजना बताया जा रहा है कि मंगलवार रात शराब के नशे में आरोपी ने पत्नी की हत्या की योजना बनाई। बुधवार सुबह उसने धारदार हथियार से पिंकी का गला रेत दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना में गर्भ में पल रहे चार माह के बच्चे की भी मौत हो गई। स्थानीय लोगों के अनुसार आरोपी अपनी पत्नी के मोबाइल पर रील बनाने को लेकर भी नाराज रहता था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद बढ़ता था, जो इस खौफनाक...

सीहोर में हार्डवेयर दुकान में आग, मालिक झुलसा:पूजा के दौरान दीपक से लगी आग, लाखों का सामान खाक

सीहोर जिले के बृजेश नगर में एक हार्डवेयर दुकान में शाम की पूजा के दौरान आग लग गई। इस हादसे में दुकान मालिक लखन मेवाड़ा गंभीर रूप से झुलस गए और दुकान में रखा लाखों का सामान जलकर राख हो गया। जानकारी के अनुसार, बृजेश नगर निवासी लखन मेवाड़ा अपनी हार्डवेयर दुकान में शाम की आरती कर रहे थे। इसी दौरान जलते दीपक की लौ दुकान में रखे कपड़े पर गिर गई, जिससे आग भड़क उठी। आग बुझाने के प्रयास में लखन मेवाड़ा गंभीर रूप से झुलस गए। उन्हें तुरंत इच्छावर अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। फिलहाल, लखन मेवाड़ा की स्थिति गंभीर बनी हुई है और उनका उपचार जारी है। दमकल देर से पहुंची, ग्रामीणों ने बुझाई आग परिजनों और प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि फायर ब्रिगेड को समय पर सूचना दी गई थी, लेकिन दमकल की गाड़ी लगभग एक घंटे तक घटनास्थल पर नहीं पहुंची। दमकल के अभाव में स्थानीय ग्रामीणों ने पानी और अन्य संसाधनों की मदद से आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक दुकान में रखा अधिकांश सामान जलकर खाक हो चुका था। source https://www.bhaskar.com/local/mp/sehore/news/s...

भोपाल की फीनिक्स गैस एजेंसी का लाइसेंस निलंबित:उपभोक्ताओं को राहत, उसी नंबर से होगी गैस बुकिंग; सप्लाई जारी रहेगी

भोपाल के जेके रोड स्थित फीनिक्स एचपीसीएल गैस एजेंसी का लाइसेंस अनियमितताओं के चलते सस्पेंड कर दिया गया है। इस एजेंसी से जुड़े करीब 18 हजार उपभोक्ताओं को अब आसपास की अन्य गैस एजेंसियों के माध्यम से सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा। कंपनी ने स्पष्ट किया है कि उपभोक्ताओं को किसी तरह की परेशानी नहीं होगी। वे पहले की तरह उसी नंबर पर गैस बुकिंग कर सकेंगे और उन्हें दूसरी एजेंसी के जरिए घर तक सिलेंडर की डिलीवरी मिलती रहेगी। जिला प्रशासन की जांच में एजेंसी में कई गंभीर गड़बड़ियां सामने आईं। जांच के दौरान लगभग 2000 छोटे (5 किलो वाले) सिलेंडरों का रिकॉर्ड नहीं मिला, वहीं 40 भरे सिलेंडर स्टॉक में कम पाए गए। इसके अलावा स्टॉक रजिस्टर और वास्तविक सिलेंडरों की संख्या में भी बड़ा अंतर मिला। यह भी सामने आया कि एजेंसी उपभोक्ताओं तक सिलेंडर की होम डिलीवरी सही तरीके से नहीं कर रही थी और उनसे अतिरिक्त 35 रुपए वसूले जा रहे थे। इन अनियमितताओं के आधार पर प्रशासन ने एजेंसी को नोटिस जारी किया, लेकिन संतोषजनक जवाब न मिलने पर एचपीसीएल को लाइसेंस निलंबित करने की सिफारिश की गई। इसके बाद कंपनी ने कार्रवाई करते हुए एजेंसी क...

गर्मी की छुट्टियां पड़ी भारी, खदान में डूबे दो मासूम:भाई को बचाने गई बहन, दोनों की डूबने से मौत, परवलिया की घटना

परवलिया थाना क्षेत्र के दौलतपुर गांव के पास मंगलवार दोपहर दर्दनाक हादसे में 17 वर्षीय युवराज और 15 वर्षीय मालती की खदान में डूबने से मौत हो गई। दोनों रिश्ते में भाई-बहन (कजिन) थे। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। पुलिस के अनुसार, मूलतः विदिशा जिले के कुआंखेड़ा गांव निवासी युवराज गर्मी की छुट्टियों में एक दिन पहले ही अपनी बुआ के घर दौलतपुर आया था। मंगलवार को वह अपनी बुआ की बेटी मालती के साथ घर से कुछ दूरी पर स्थित एक गहरी खदाननुमा तालाब के पास खेल रहा था। इसी दौरान कीचड़ में पैर फिसलने से युवराज सीधे गहरे पानी में जा गिरा और डूबने लगा। बचाने कूदी बहन और वह भी डूबी भाई को डूबता देख पास खड़ी मालती बिना देर किए उसे बचाने के लिए पानी में कूद गई। हालांकि उसे तैरना नहीं आता था और खदान में पानी काफी गहरा था, जिससे वह खुद भी संतुलन नहीं बना सकी और डूब गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि जिस खदान में हादसा हुआ, वह असमतल और जगह-जगह गहरी है, जहां पानी का स्तर अचानक बढ़ जाता है। युवराज को तैरना नहीं आता था, जिससे वह गहराई का अंदाजा नहीं लगा सका...

MP का बहुचर्चित नर्सिंग कॉलेज मान्यता फर्जीवाड़ा:हाईकोर्ट ने CBI से पूछा-कॉलेज अपात्र मिलने पर क्यों नहीं की कानूनी कार्रवाई

मध्यप्रदेश के बहुचर्चित नर्सिंग कालेज मान्यता फर्जीवाड़े मामले पर हाईकोर्ट में आज मंगलवार को एक बार फिर से सुनवाई हुई। कोर्ट ने सीबीआई को निर्देश दिए हैं कि सभी 800 नर्सिंग कालेजों का रिकॉर्ड पेश करे। इसके साथ ही यह पूछा कि जांच के दौरान जो 600 कालेज अपात्र मिले थे, अभी तक उन पर क्यों कानूनी कार्रवाई नहीं की है?। सुनवाई करते समय अदालत ने नर्सिंग काउंसिल से भी जवाब मांगा है कि अपात्र कालेजों को मान्यता देने में आखिर किसकी मिली भगत है, उन अधिकारियों की सूची पेश करों। कोर्ट ने 12 मई तक रिपोर्ट मांगी है। लॉ स्टूडेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष विशाल बघेल की जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है। चीफ जस्टिस संजीव सचदेवा और जस्टिस विनय सराफ ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सीबीआई, इंडियन नर्सिंग काउंसिल और मध्य प्रदेश नर्सिंग काउंसिल को अगली सुनवाई से पूर्व विस्तृत हलफनामा और प्रगति रिपोर्ट पेश करने का आदेश दिया है। हाईकोर्ट ने सीबीआई को निर्देशित किया है कि वह अगली सुनवाई तक यह स्पष्ट करे कि अब तक की जांच में किन-किन व्यक्तियों या संस्थानों की संलिप्तता पाई गई है,साथ ही, स...

जेल से छूटकर भी इंदौर नहीं आ पाएगी सोनम रघुवंशी:कोर्ट की परमिशन के बिना शिलॉन्ग नहीं छोड़ पाएगी; जानिए, कैसे मिली जमानत?

इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी हत्याकांड में बड़ा मोड़ आया है। मेघालय की राजधानी शिलॉन्ग में हनीमून के दौरान पति राजा के मर्डर की मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी को गिरफ्तारी के करीब 320 दिन बाद जमानत मिल गई है। हालांकि, अदालत ने शर्त रखी है कि ट्रायल के दौरान सोनम को शिलॉन्ग में ही रहना होगा। शिलॉन्ग कोर्ट ने सोमवार को उसकी जमानत मंजूर कर ली। मंगलवार को सोनम के पिता देवी सिंह खुद शिलॉन्ग पहुंचे और जमानत भर दी। इसके बाद मंगलवार शाम को सोनम जेल से रिहा हो गई। रिहाई के बाद मीडियाकर्मियों ने सवाल किए तो पिता और बेटी बिना कुछ कहे ही वहां से निकल गए। बता दें कि कोर्ट ने चौथी सुनवाई के बाद सोनम को राहत दी है। कोर्ट ने गिरफ्तारी प्रक्रिया पर सवाल उठाए सोनम की जमानत की मुख्य वजह गिरफ्तारी प्रक्रिया में खामियां रहीं। उसके वकील ने दलील दी कि 7 जून 2025 को गाजीपुर में गिरफ्तारी के समय कारण स्पष्ट नहीं बताया गया था। अदालत ने जांच में दस्तावेजों में गंभीर त्रुटियां पाईं। कोर्ट ने अनुच्छेद 22(1) का हवाला देते हुए कहा कि गिरफ्तार व्यक्ति को तुरंत कारण बताना अनिवार्य है। ऐसा न करना मौलिक अधिकारों क...

जीजा ने साले को 24 बार मारे चाकू, VIDEO:बहन को परेशान करते थे, समझाने आया था; जीजा के भाई और पिता ने भी किया हमला

ग्वालियर में एक साले को उसके ही जीजा ने चाकू से 24 वार किए हैं। घटना का एक VIDEO भी सामने आया है जिसमें जीजा सब्जी काटने वाला चाकू मारता हुआ दिख रहा है। चाकू पेट, गर्दन, पीठ व सीने पर लगा है। हमले में बहनोई, उसका भाई व पिता भी शामिल हैं। गंभीर हालत में घायल युवक को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। घटना दो दिन पहले की है, लेकिन पुलिस ने हमलावरों को सोमवार को गिरफ्तार किया है। घटना का एक वीडियो भी सोमवार को सामने आया है, जिसमें साले पर उसका जीजा चाकू मारता नजर आ रहा है। आखिर में वह उसे सड़क पर पड़ा छोड़कर बाइक लेकर भाग जाता है। घटना मेहरा कॉलोनी थाटीपुर की है। पुलिस ने जीजा-उसके भाई को गिरफ्तार कर लिया है। देखिए युवक पर हमले की तस्वीरें… ऐसे समझिए पूरा मामला मुरैना निवासी देवेन्द्र रजक की बहन की शादी 4 साल पहले ग्वालियर के थाटीपुर मेहरा कॉलोनी में रहने वाले कृष्णा रजक के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही देवेन्द्र की बहन को उसका पति कृष्णा, देवर सोनू व ससुर रामअवतार परेशान करते थे। 25 अप्रैल को मुरैना से देवेन्द्र बहन की ससुराल बातचीत करने पहुंचा था, लेकिन उसके आते ही उसके बहनोई कृष्णा ने अभद्र...

प्रसव पीड़ा से तड़पती महिला, स्वास्थ्य केंद्र पर ताला लगा:पन्ना में बारिश के बीच परिजन को 27 किमी दूर सलेहा अस्पताल ले जाना पड़ा

जिले में सोमवार रात कल्दा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर ताला लटका होने के कारण एक गर्भवती महिला को प्रसव पीड़ा के दौरान इलाज के लिए घंटों भटकना पड़ा। जानकारी के अनुसार, रात करीब 8:30 बजे सकतरा गांव की रहने वाली वंदना वर्मा को प्रसव पीड़ा शुरू हुई। परिजन ने 108 एम्बुलेंस बुलाकर उन्हें रात 9:30 बजे कल्दा स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। बाहर तेज बारिश हो रही थी, लेकिन अस्पताल पहुंचने पर पता चला कि वहां मुख्य द्वार पर ताला लगा है। तेज बारिश में भटकना पड़ा महिला के ससुर रामखिलावन के अनुसार, अस्पताल में न तो कोई डॉक्टर था और न ही कोई कर्मचारी। काफी देर तक मदद न मिलने के बाद एम्बुलेंस को वापस मोड़ना पड़ा। मजबूर होकर परिजन इस गंभीर स्थिति और खराब मौसम के बीच वंदना को 27 किलोमीटर दूर सलेहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। परिजन ने स्वास्थ्य विभाग की इस लापरवाही पर भारी नाराजगी जताई है। जांच की बात कह रहे अधिकारी इस घटना के बाद पन्ना के मुख्य चिकित्सा और स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) राजेश प्रसाद तिवारी ने कहा है कि मामला उनके संज्ञान में आ गया है। उन्होंने आश्वासन दिया है कि वे इस बात की जांच कराएंगे ...

ग्वालियर में AI से वीडियो बनाकर छात्रा को किया ब्लैकमेल:पीछा करता था पिता की दुकान का कर्मचारी, छेड़छाड़ की, वीडियो दिखाकर ऐंठे मां के गहने

'आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस'(AI) से नाबालिग छात्रा का अश्लील वीडियो जनरेट कर उसे सोशल मीडिया पर अपलोड करने की धमकी ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। मनचला, नाबालिग छात्रा के पिता की दुकान का कर्मचारी है। वह रोज छात्रा का पीछा करता था। रास्ते में कई बार छेड़छाड़ की। 'आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस' से बनाए गंदे वीडियो को दिखाकर छात्रा को ब्लैकमेल किया और उसकी मां के गहने ऐंठ लिए। घटना उपनगर मुरार में 5 फरवरी से अप्रैल 2026 के बीच की है। अब जब गहनों की पड़ताल हुई तो छात्रा के साथ हो रही हरकत का खुलासा हुआ है। छात्रा परिजन के साथ मुरार थाना पहुंची और मामले की शिकायत की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मुरार में रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी जो 12वीं की छात्रा है। छात्रा ने रविवार को मुरार थाना पहुंचकर शिकायत की है कि उसके पिता की सदर बाजार में दुकान है। दुकान पर हर्ष ठाकुर नामक युवक काम करता है। छात्रा बारादरी पर कोचिंग पढ़ने जाती है। फरवरी माह से हर्ष ठाकुर उसका पीछा करने लगा। छात्रा ने मना किया तो उसने प्यार का इजहार किया, जिस पर छात्रा ने उसके प्रस्ताव को ठुकरा दिया। ...

जहर खाने वाले को न एम्बुलेंस मिली न इलाज:रीवा में अस्पताल पत्नी ने किया हंगामा; बोली- प्राथमिक इलाज तो कर देते

रीवा जिले के सिरमौर सिविल अस्पताल में एक बार फिर गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है, जहां समय पर उपचार न मिलने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, शनिवार शाम कोलहा निवासी 50 वर्षीय बाल्मिक साकेत ने अज्ञात कारणों के चलते जहरीला पदार्थ सेवन कर लिया। परिजन तत्काल उन्हें सिविल अस्पताल सिरमौर लेकर पहुंचे। मौजूद डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार देने के बजाय उन्हें तुरंत रीवा के लिए रेफर कर दिया। इस दौरान सबसे गंभीर बात यह रही कि अस्पताल में न तो मरीज को भर्ती किया गया और न ही कोई प्राथमिक उपचार दिया गया। बताया जा रहा है कि 108 एम्बुलेंस उस समय कहीं और व्यस्त थी, जिसके कारण मरीज को करीब 2 घंटे तक अस्पताल परिसर के बाहर ही तड़पना पड़ा। समय पर इलाज और परिवहन की व्यवस्था न होने के कारण आखिरकार मरीज ने दम तोड़ दिया। परिजनों ने स्वास्थ्य व्यवस्था पर खड़े किए सवाल घटना के बाद परिजनों में भारी आक्रोश देखा गया। मृतक की पत्नी ने अस्पताल के बाहर जमकर खरी-खोटी सुनाई और स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए। उनका कहना था कि यदि समय रहते इलाज मिल जाता, तो उनके पति की जान बचाई जा सकती थी। स्थानीय लोगो...

महिला बोली- मैं जिंदा हूं कागज में मार दिया:योजनाओं का नहीं मिल पा रहा लाभ; सरपंच के बेटे और सचिव पर आरोप

छतरपुर जिले में एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां जीवित लोगों को सरकारी रिकॉर्ड में मृत घोषित कर दिया गया है। आरोप है कि गौरिहार विकासखंड की ग्राम पंचायत चंद्रपुरा में चुनावी रंजिश के चलते सरपंच पुत्र और सचिव ने मिलकर कई ग्रामीणों के फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र जारी किए हैं। इसके परिणामस्वरूप, पीड़ितों की पेंशन और राशन जैसी सरकारी योजनाएं बंद हो गई हैं। इस धोखाधड़ी का शिकार बनीं गांव की बुजुर्ग गिरजा विश्वकर्मा, जो लंबे समय से पेंशन और राशन का लाभ ले रही थीं, उन्हें अचानक इन सुविधाओं से वंचित कर दिया गया। जांच करने पर पता चला कि सरकारी दस्तावेजों में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया है। गिरजा विश्वकर्मा ने बताया हम जिंदा हैं, लेकिन कागजों में हमें मार दिया गया है। इसी तरह रामबाई रैकवार को भी रिकॉर्ड में मृत दिखाकर योजनाओं से बाहर कर दिया गया है। पंचायत में कार्यरत कल्लू अहिरवार का मामला और भी गंभीर है। उन्हें मृत दर्शाकर उनका वेतन तक रोक दिया गया है। कल्लू अहिरवार ने जिला पंचायत सीईओ को शिकायत देते हुए कहा मैं जिंदा हूं, लेकिन कागजों में मर चुका हूं, अब मुझे न्याय चाहिए। ग्रामीणों का आरोप है ...

ग्वालियर में शादी में आए युवकों में झगड़ा, फायरिंग:हसनपुरा की पुलिया पर कार आमने-सामने आने और पीछे नहीं हटने की तकरार में विवाद

ग्वालियर में रिश्तेदार की शादी में शामिल होने जा रहे युवकों की कार का सामने से आ रही दूसरी कार से विवाद हो गया। बात बढ़ने पर दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई और एक पक्ष ने फायरिंग कर दी। घटना बिजौली थाना क्षेत्र के हसनपुरा पुलिया पर शनिवार रात की है। गोला का मंदिर जड़ेरुआ निवासी विकास ऐसवार अपने भाई आकाश और दोस्तों के साथ कार से हसनपुरा जा रहे थे। पुलिया पर सामने से आ रही कार के कारण वाहन फंस गया। रास्ता देने को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हुई, जो गाली-गलौज और मारपीट में बदल गई। इसी दौरान दूसरे पक्ष के रघुवीर और उसके साथी लाखन, हिमांशु, सोवरन, हाकिम सिंह और गंभीर सिंह जाटव भी मौके पर पहुंच गए और मारपीट करने लगे। विवाद के बीच रघुवीर पक्ष की ओर से फायरिंग कर दी गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। फायरिंग होते ही विकास और आकाश के साथी जान बचाकर भाग निकले। दोनों किसी तरह वहां से निकलकर थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मारपीट और फायरिंग का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी फरार हैं और उनकी तलाश में दबिश दी जा रही है। source https://www.bhaskar.com/local/mp/gwalior/news/gwalior-has...

एमवाय अस्पताल परिसर में नर्सिंग हॉस्टल तोड़ने का विरोध:प्रबंधन से 6 माह की मांगी मोहलत; बार-बार नोटिस जारी कर परेशान करने का आरोप

इंदौर में शुक्रवार को एमवाय अस्पताल परिसर में वर्किंग नर्सिंग हॉस्टल को तोड़ने पहुंची टीम के सामने विवाद की स्थिति बन गई। करीब पौन घंटे तक विरोध चला, जिसके बाद टीम को लौटना पड़ा। दरअसल, वर्किंग नर्सिंग हॉस्टल के पास एमवाय अस्पताल की नई बिल्डिंग बननी है, जिसके चलते इसे खाली कराकर तोड़ा जाना है। यहां रहने वाले 15 नर्सिंग स्टाफ को एमजीएम मेडिकल कॉलेज ने पहले भी नोटिस दिए थे, लेकिन वे लगातार समय मांग रहे थे। शुक्रवार को मेडिकल कॉलेज प्रबंधन की टीम पुलिस बल, बाउंसर और मजदूरों के साथ पहुंची और हथौड़ों से तोड़फोड़ शुरू कर दी। इस पर नर्सिंग स्टाफ ने विरोध किया, जिससे विवाद की स्थिति बन गई। महिला स्टाफ का कहना था कि वे पहले ही आवेदन देकर छह माह का समय मांग चुकी हैं। इसके लिए क्षेत्रीय विधायक गोलू शुक्ला ने भी उन्हें आश्वस्त किया था, लेकिन बार-बार नोटिस देकर परेशान किया जा रहा है। आईडीए की बिल्डिंग का किराया ही 9 हजार स्टाफ का कहना है कि हॉस्टल के पीछे बने पुराने स्टाफ क्वार्टरों को 6 माह का समय दिया है। इसी तरह केईएच कम्पाउंड और दवा बाजार के सामने सरकारी क्वार्टरों में रहने वाले कर्मचारियों को ...

शॉर्टकट से पैसा कमाने इंदौर में रची किडनैपिंग की साजिश:टारगेट पर थे बड़े परिवार के बच्चे, कई दिन की रेकी; धोखे में नैतिक-सम्राट को उठाया

इंदौर के लालाराम नगर क्षेत्र में गुरुवार देर शाम नैतिक (9) और सम्राट (11) के अपहरण के मामले में पुलिस ने महज 7 घंटे में आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ा खुलासा किया है। अपहरण की साजिश बेरोजगारी और जल्दी पैसा कमाने की चाह में पड़ोसियों ने ही रची थी। पुलिस ने देर रात कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। साजिश के मास्टरमाइंड तिलक नगर एक्सटेंशन में विनीत (22) और उसकी बहन राधिका प्रजापति (19) हैं। उन्होंने अपने दोस्त ललित सेन (21) और उसकी पत्नी तनीषा (20) के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया। आरोपियों ने गार्डन में खेलने आने वाले बच्चों को निशाना बनाया और फिरौती वसूलने के लिए कई दिनों तक रेकी की। हालांकि राधिका ने रकी के बाद तनीषा को गार्डन के सामने रहने वाले एक बड़े परिवार के दो बच्चों को उठाने के लिए कहा था, लेकिन वह धाेखे में दूसरे परिवार के बच्चों का अपहरण कर अपने साथ ले गई। आरोपी अपहरण के बाद भी बच्चों के परिवार की आर्थिक स्थिति का सही अंदाजा नहीं लगा सके। पूरे मामले का खुलासा नैतिक उर्फ डग्गू के चचेरे भाई ध्रुव की सतर्कता से हुआ। उसकी होशियारी से समय रहते परिवार और पुलिस सक्र...

विश्व पुस्तक दिवस पर 250 नई पुस्तकों का लोकार्पण:कलेक्टर और जिला पंचायत CEO ने किया निरीक्षण; रिसर्च प्लेटफॉर्म से जोड़ने के निर्देश

विश्व पुस्तक एवं कॉपीराइट दिवस के अवसर पर शासकीय मौलाना आजाद सेंट्रल लाइब्रेरी में 250 नई साहित्यिक पुस्तकों का लोकार्पण किया गया। इस मौके पर कलेक्टर और जिला पंचायत CEO ने पुस्तकालय का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और स्वयं सदस्यता लेकर आम नागरिकों से भी पुस्तकालय से जुड़ने की अपील की। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने लाइब्रेरी में स्थापित RFID तकनीक, सेल्फ इश्यू-रिटर्न कियोस्क और OPAC सिस्टम का अवलोकन किया। उन्होंने व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने पर जोर देते हुए तकनीकी उन्नयन की दिशा में काम तेज करने के निर्देश दिए। ट्रेनिंग सेंटर और संरक्षण पर जोर कलेक्टर ने पुस्तकालय में पुरानी पांडुलिपियों और गजेटियर के संरक्षण के लिए विशेष ट्रेनिंग सेंटर विकसित करने को कहा। साथ ही चयनित सदस्यों के सहयोग से लाइब्रेरी के विकास को गति देने की बात कही। उन्होंने लाइब्रेरी को राजा राममोहन राय लाइब्रेरी फाउंडेशन की योजनाओं से जोड़ने और INFLIBNET, शोधगंगा व गंगोत्री जैसे रिसर्च प्लेटफॉर्म पर पंजीयन कराने के निर्देश दिए, ताकि छात्रों और शोधार्थियों को बेहतर डेटा उपलब्ध हो सके। 117 साल पुरानी धरोहर, 1 लाख ...

दमोह में फर्जी दूल्हा समेत 3 आरोपी पकड़ाए:बारात न आने पर परिजन की शिकायत; रेलवे कर्मचारी बताकर-जाति छिपाकर रिश्ता तय किया था

दमोह के लोको इलाके में शादी के नाम पर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। एक युवक ने खुद को रेलवे का सरकारी कर्मचारी बताकर लड़की वालों को धोखे में रखा, लेकिन ऐन मौके पर बारात न आने से उसकी पोल खुल गई। पुलिस ने फर्जी दूल्हे और उसके साथियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, आगर मालवा के रहने वाले मोहनलाल केवट की पहचान दमोह की एक युवती से शादी वाले ऐप के जरिए हुई थी। युवक ने खुद को रेलवे का कर्मचारी बताया और अपनी जाति भी छिपाकर रिश्ता तय कर लिया। 20 अप्रैल को लोको के रेलवे इंस्टीट्यूट हॉल में शादी होनी थी। कार्ड छप चुके थे, खाना तैयार था और मेहमान भी आ चुके थे। बारात का इंतजार और बढ़ता शक दूल्हा अपने दो-तीन दोस्तों के साथ 19 अप्रैल को ही दमोह पहुंच गया था, लेकिन 20 अप्रैल की रात तक जब बारात नहीं आई, तो लड़की वालों को शक हुआ। दूल्हा बार-बार बहाने बनाता रहा कि बारात रास्ते में है, बस आने ही वाली है। जब रात बीत गई और कोई नहीं आया, तब परिजनों ने सीधे कोतवाली थाने जाकर शिकायत दर्ज कराई। फर्जी आईडी कार्ड और बदलती कहानियां पुलिस की जांच में पता चला कि युवक ने जो रेलवे का आईकार्ड दिखाया था, वह...

श्योपुर भाजपा कार्यालय पर पोस्टर चिपकाए:लिखा- बीजेपी ने बीफ कंपनियों से चंदा लेकर अपनी तिजोरी भरी, तीन लोगों पर FIR

श्योपुर के शिवपुरी रोड पर स्थित भाजपा कार्यालय में बुधवार सुबह जमकर हंगामा हुआ। तीन युवकों ने कार्यालय परिसर में घुसकर न केवल आपत्तिजनक पोस्टर चिपकाए, बल्कि नारेबाजी भी की। देर शाम भाजपा के जिला उपाध्यक्ष की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना सुबह करीब 11 बजे की है। भाजपा जिला उपाध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह जाट ने कोतवाली थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि परितोष उर्फ बंजी राठौड़, अमित सोनी और आशीष सेन बिना अनुमति भाजपा कार्यालय में घुस आए। इन लोगों ने वहां लगी शिलापट्टिका पर पार्टी के खिलाफ लिखा- गोभक्ति की नौटंकी करने वाली बीजेपी ने बीफ, कंपनियों से चंदा लेकर अपनी तिजोरी भरी है, ये गौ प्रेम है या चंदा प्रेम? इन बातों को लिखकर पोस्टर चिपकाए गए हैं। जब भाजपा पदाधिकारियों ने उन्हें रोकने की कोशिश की, तो आरोपियों ने उनके साथ गाली-गलौज की और पोस्टर हटाने पर जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। "हिंदुओं को भड़काने की राजनीति" इस घटना पर पूर्व विधायक बृजराज सिंह चौहान ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इसे कांग्रेस की 'ओछी मानसिकता' करार देते हुए कहा ...

भिंड में दिनदहाड़े युवक पर हमला, आरोपी अभी भी फरार:फरियादी ने सुरक्षा की मांग की, कैफे में लगे सीसीटीवी मारपीट करते नजर आ रहे आरोपी

भिंड जिले के मौ कस्बे में मंगलवार को दिनदहाड़े कैफे में घुसकर लाठी-डंडों से हमला और तोड़फोड़ की घटना सामने आई। इस हमले में तीन दोस्तों को निशाना बनाया गया, जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है। जानकारी के अनुसार, बहेट रोड स्थित ब्रदर्स कैफे में चार दिन पहले ग्राम सोंरा निवासी अभिषेक गुर्जर अपने दोस्तों अंकित यादव और आदित्य यादव के साथ बैठा था। तभी आरोपी रामजी यादव, कोमल सिंह, धीरज सिंह और कल्लू गुर्जर लाठी-डंडे लेकर कैफे में घुस आए और गाली-गलौज करते हुए हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल हुआ युवक हमले में अभिषेक के सिर और आंख के ऊपर गंभीर चोटें आईं, जिससे काफी खून बहा। पीड़ित के अनुसार, आरोपी जान से मारने की नीयत से लगातार हमला करते रहे। जान बचाने के लिए वह कैफे के अंदर बने दूसरे कमरे में जा छिपा, लेकिन आरोपी वहां भी पहुंच गए और मारपीट जारी रखी। हमले के दौरान आरोपियों ने कैफे में तोड़फोड़ भी की, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना कैफे में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद होने की बात सामने आई है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है, लेकिन अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो ...

ग्वालियर में ई-रिक्शा से सवा दो लाख के गहने चोरी:दिल्ली का व्यवसायी पत्नी के साथ आदित्यपुरम जा रहा था, दो संदेही महिलाओं ने की वारदात

ग्वालियर में ई-रिक्शा में गहने चोरी की एक और वारदात सामने आई है। इस बार दिल्ली के सराफा व्यवसायी निशाना बने। वह पत्नी और बच्चों के साथ गोला का मंदिर से ससुराल आदित्यपुरम जा रहे थे। रास्ते में दो महिलाएं ई-रिक्शा में सवार हुईं और डीडी नगर गेट के पास उतर गईं। कुछ देर बाद व्यापारी की पत्नी ने बैग देखा तो चेन खुली मिली। जांच करने पर गहनों का पाउच गायब था। घटना दो दिन पहले की है। पुलिस ने अब मामला दर्ज कर संदिग्ध महिलाओं की तलाश शुरू कर दी है। मुरैना निवासी 32 वर्षीय भारत सिंह राठौर, पिता रमेश सिंह राठौर, दिल्ली में ज्वेलरी का कारोबार करते हैं। वह बहन के ससुर के निधन पर मुरैना आए थे और कार्यक्रम के बाद पत्नी के साथ आदित्यपुरम स्थित ससुराल जा रहे थे। गोला का मंदिर पर बस से उतरने के बाद उन्होंने ई-रिक्शा (MP 07 ZJ 0250) लिया। कुछ दूरी पर दो महिलाएं भी उसमें बैठ गईं। डीडी नगर गेट के पास उतरने के बाद किराया देकर वे आगे बढ़े। तभी बैग की चेन खुली दिखी। बैग चेक करने पर गहने गायब मिले। उन्होंने तुरंत डायल 112 पर सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें थाने ले गई। दो दिन बाद दर्ज हुई एफआई...

ग्वालियर में भगवान परशुराम पर बयान पड़ा भारी:दामोदर यादव को ‘याददाश्त बढ़ाने अखरोट-बादाम वाला बॉक्स भेजकर दिया अनोखा जवाब

भगवान परशुराम को लेकर दिए गए बयान ने सियासी और सामाजिक हलकों में आग लगा दी है। आजाद समाज पार्टी के नेता दामोदर यादव के “परशुराम कौन हैं, मैं नहीं जानता” वाले बयान के बाद ब्राह्मण समाज खुलकर सामने आ गया है। विरोध का अंदाज भी बिल्कुल अलग है। राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय महासचिव रूद्र शर्मा ने दामोदर यादव को एक ‘स्पेशल बॉक्स’ कूरियर किया है। यह कोई आम पार्सल नहीं, बल्कि तंज और संदेश से भरा हुआ पैकेज है। बॉक्स में क्या-क्या निकला इस अनोखे बॉक्स में अखरोट, बादाम, गुलाब शरबत, आयुर्वेदिक दवा शंखपुष्पी, एक पत्र और भगवान परशुराम की जीवनी किताब रखी गई है। संदेश साफ है—“याददाश्त तेज करो, दिमाग ठंडा रखो और इतिहास को पहचानो।” ‘इलाज’ से नहीं हुआ फायदा तो टॉप मनोचिकित्सक तैयार, रूद्र शर्मा ने तंज कसते हुए कहा कि अगर इस ‘आयुर्वेदिक इलाज’ से भी दामोदर यादव को फायदा नहीं हुआ, तो ब्राह्मण समाज उनकी पूरी जिम्मेदारी उठाते हुए देश के टॉप-5 मनोचिकित्सकों से इलाज करवाने को भी तैयार है। परशुराम जयंती से पहले भड़की चिंगारी दरअसल, सिवनीमालवा में अंबेडकर यात्रा के दौरान मंच से दिए गए इस बयान ने माहौल गर...

डेली कॉलेज बना 'सियासी अखाड़ा':BJP के प्रशिक्षण वर्ग पर दिग्विजय सिंह बिफरे, बोर्ड प्रेसिडेंट से पूछा- 'किसने दी मंजूरी?'

इंदौर के प्रतिष्ठित डेली कॉलेज में 22 अप्रैल से आयोजित होने जा रहे भारतीय जनता पार्टी के सात राज्यों के वरिष्ठ नेताओं के प्रशिक्षण वर्ग ने राजनीतिक तूल पकड़ लिया है। इस आयोजन की तैयारियों के बीच प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और संस्थान के संरक्षक दिग्विजय सिंह ने कड़ा रुख अपनाया है। सिंह ने डेली कॉलेज बोर्ड के प्रेसिडेंट को एक पत्र लिखकर परिसर के राजनीतिक इस्तेमाल पर अत्यंत क्षोभ, निराशा और पीड़ा व्यक्त की है। उन्होंने संस्थान की निष्पक्षता और संस्थागत स्वतंत्रता को गंभीर क्षति पहुंचने का दावा करते हुए इस आयोजन की स्पष्ट निंदा की है। दिग्विजय सिंह ने अपने पत्र में तीखे सवाल उठाते हुए कहा है कि डेली कॉलेज कोई साधारण संपत्ति नहीं है जिसे किसी दल की पक्षपातपूर्ण सुविधा के लिए सौंप दिया जाए। उन्होंने इसे एक खतरनाक ‘पैटर्न’ करार देते हुए कुछ पिछली घटनाओं का भी जिक्र किया है। सिंह के अनुसार, सितंबर 2025 में भी कॉलेज के गेट और परिसर में भगवा झंडे व बैनर लगाए गए थे। इसके अलावा, उन्होंने 4 अक्टूबर 2025 को आरएसएस के 100 वर्ष पूर्ण होने पर हुए कार्यक्रम और फरवरी 2026 में आयोजित ओडीए रॉयल कुकिंग फेस...

कोर्ट के आदेश पर धोखाधड़ी की FIR:18 करोड़ रुपए की तीन बीघा से ज्यादा जमीन का एग्रीमेंट किसी से, बेची किसी को

ग्वालियर में अनुबंधित जमीन को किसी अन्य को बेचने का मामला सामने आया है। गिरवाई थाना पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर इस मामले में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फरियादी पक्ष का आरोप है कि किसान ने उनसे अनुबंध कर राशि लेने के बाद भी जमीन किसी और को बेच दी, जबकि आरोपी पक्ष एग्रीमेंट की समय-सीमा समाप्त होने का दावा कर रहा है। गिरवाई थाना प्रभारी सुरेंद्र नाथ यादव के अनुसार, इस मामले में फरियादी सांई बाबा कंपनी के डायरेक्टर पृथ्वी बाघवानी हैं, जबकि आरोपी किसान बाबूलाल है। जानकारी के मुताबिक, वर्ष 2024 में तीन बीघा 11 विस्वा जमीन का एग्रीमेंट दोनों पक्षों के बीच हुआ था। जमीन की कीमत पांच करोड़ रुपए प्रति बीघा तय की गई थी और दो माह के भीतर रजिस्ट्री कराने की शर्त रखी गई थी। फरियादी का कहना है कि उन्होंने तय राशि का भुगतान कर दिया था, लेकिन रजिस्ट्री नहीं कराई गई। इसके बाद करीब एक साल बाद आरोपी किसान ने उक्त जमीन किसी अन्य व्यक्ति को बेच दी। जब इस बात की जानकारी फरियादी को लगी तो उन्होंने न्यायालय की शरण ली। मामले की सुनवाई के बाद न्यायालय ने पुलिस को प्रकरण दर्ज करने के निर्देश दिए, जिसके आध...

30 हजार की फड के साथ 4 जुआरी धराए:हरसूद पुलिस ने रेवापुर के जंगल में दबिश दी, दो बाइक भी बरामद

खंडवा जिले में अवैध जुआ-सट्टा पर कार्रवाई के तहत हरसूद पुलिस ने रेवापुर जंगल में दबिश देकर चार आरोपियों को जुआ खेलते रंगे हाथों पकड़ा है। पुलिस ने मौके से 30 हजार 800 रुपए नकद, 52 ताश के पत्ते और दो बाइक जब्त की हैं। थाना प्रभारी हरसूद को मुखबिर से सूचना मिली थी कि रेवापुर जंगल में कुछ लोग हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस टीम ने सोमवार रात 8 बजे के करीब मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर दबिश दी।‌ कार्रवाई के दौरान पुलिस ने चार आरोपियों नरसिंह पटेल (निवासी खिरकिया), मुकेश भारद्वाज (निवासी छिपाबड़, जिला हरदा), आजाद खान (निवासी चैनपुर सरकार) और विनोद देवड़ा (निवासी मुगल) को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से नकद राशि, ताश के पत्ते और दो मोटरसाइकिल जब्त की गईं। टीआई राजकुमार राठौर के अनुसार, सभी आरोपियों के खिलाफ थाना हरसूद में जुआ एक्ट की धारा 13 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। आरोपी फिलहाल पुलिस गिरफ्त में हैं। source https://www.bhaskar.com/local/mp/khandwa/news/harsud-police-raid-revapur-forest-gamblers-arrested-bikes-seized-137745759.html

सिवनी में भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर निकली वाहन रैली:पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा हुए शामिल; जिले के आठों विकासखंडों में दिखा उत्साह

सिवनी में रविवार को भगवान परशुराम प्राकट्य महोत्सव पर ब्राह्मण समाज ने विशाल वाहन रैली और धर्मसभा का आयोजन किया। मठ मंदिर परिसर से प्रारंभ हुई इस रैली में पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा और पूर्व विधायक संजय शर्मा भी सम्मिलित हुए। शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरी इस रैली का समापन डूंडासिवनी स्थित नंदकेश्वर धाम में हुआ। झांकियां रहीं आकर्षण का केंद्र, गूंजे परशुराम के जयकारे मठ मंदिर में ध्वजारोहण और पूजा-अर्चना के बाद शुरू हुई रैली में भगवान परशुराम के पराक्रम को दर्शाती सुसज्जित झांकियां शामिल थीं। पारंपरिक वेशभूषा में सजे युवाओं, महिलाओं और बच्चों ने उत्साह के साथ जयकारे लगाए। रैली के समापन पर नंदकेश्वर धाम मंगल भवन में विद्वान पंडितों द्वारा हवन-पूजन, आरती और विशेष धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए गए। प्रतिभाओं का सम्मान और सामाजिक एकजुटता पर जोर नंदकेश्वर धाम में आयोजित धर्मसभा के दौरान समाज के वरिष्ठजनों ने शिक्षा, संस्कृति संरक्षण और सामाजिक उत्थान के महत्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर समाज के प्रतिभावान छात्रों को सम्मानित किया गया और वरिष्ठ नागरिकों का अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम म...

उज्जैन में नर्सरी से 8वीं तक स्कूलों का समय बदला:बढ़ते तापमान और लू के खतरे को देखते हुए प्रशासन का फैसला

उज्जैन में लगातार बढ़ रहे तापमान और लू के खतरे को देखते हुए प्रशासन ने नर्सरी से कक्षा 8वीं तक के स्कूलों के समय में बदलाव किया है। यह निर्णय बच्चों को तेज धूप और गर्मी से बचाने के लिए लिया गया है। जिले में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचने के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया था। इसी क्रम में, जिला कलेक्टर रौशन कुमार सिंह के निर्देश पर शिक्षा विभाग ने स्कूलों के संचालन समय में परिवर्तन का आदेश जारी किया। जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, नर्सरी से कक्षा 8वीं तक के सभी शासकीय और अशासकीय विद्यालय अब सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक संचालित होंगे। हालांकि, कक्षा 9वीं से 12वीं तक की कक्षाओं के समय में कोई बदलाव नहीं किया गया है और वे अपने पूर्व निर्धारित समय पर ही चलेंगी। उज्जैन से पहले इंदौर और भोपाल के स्कूलों में भी गर्मी के कारण समय में बदलाव किया जा चुका है। इस फैसले से छात्र-छात्राओं को भीषण गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। source https://www.bhaskar.com/g/local/mp/ujjain/news/ujjain-schools-time-change-heat-alert-2026-137730301.html

पन्ना में दो बाइकों की भिड़ंत, मजदूर की मौत:तीन गंभीर घायल, रीवा रेफर; ठाकुर बाबा मोड़ के पास हुआ हादसा

पन्ना जिले के पहाड़ी खेरा रोड पर शुक्रवार को दो तेज रफ्तार बाइकों के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस हादसे में एक 25 वर्षीय मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घटना ठाकुर बाबा मोड़ की है, जहां तेज रफ्तार के कारण दोनों बाइकों के चालकों ने नियंत्रण खो दिया था। कुछ दिन पहले ही मजदूरी कर घर लौटा था पुलिस के अनुसार, गिरवानी मोहल्ला निवासी रवि अहिरवार (24) और जित्तू रजक (25) पहाड़ी खेरा से लौट रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे रोहित आदिवासी (18) और उमा आदिवासी की बाइक से उनकी टक्कर हो गई। हादसे में जित्तू रजक की जान चली गई। वह जिले से बाहर मजदूरी करता था और कुछ ही दिन पहले अपने परिवार से मिलने घर आया था। एक गंभीर, मेडिकल कॉलेज रीवा भेजा हादसे के बाद स्थानीय लोगों और डायल 112 की मदद से सभी घायलों को पन्ना जिला अस्पताल पहुंचाया गया। सिविल सर्जन आलोक गुप्ता ने बताया कि घायल रोहित आदिवासी की स्थिति नाजुक होने के कारण उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद रीवा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। अन्य दो घायलों का इलाज पन्ना में ही किया जा रहा है। घटना की जांच कर रही पुल...

टीकमगढ़ में परशुराम जन्मोत्सव की तैयारियां तेज:ब्राह्मण समाज ने की महाआरती, 19 अप्रैल को निकलेगी शोभायात्रा

टीकमगढ़ में भगवान परशुराम जन्मोत्सव की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। ब्राह्मण समाज द्वारा हर दिन प्रभातफेरी निकाली जा रही है और शाम को महाआरती का आयोजन किया जा रहा है। जन्मोत्सव 19 अप्रैल को धूमधाम से मनाया जाएगा। आयोजन समिति के सौरभ शर्मा ने बताया कि प्रभातफेरी के दौरान ब्राह्मण समाज के युवा घर-घर जाकर आमंत्रण पत्र बांट रहे हैं। समाज के लोग नजरबाग मंदिर में एकत्रित होकर नगर भ्रमण करते हैं और विभिन्न मोहल्लों में लोगों को जन्मोत्सव में शामिल होने के लिए आमंत्रित करते हैं। महाआरती का आयोजन गुरुवार रात इंद्रपुरी कॉलोनी में महाआरती का आयोजन किया गया। पुरुषों के साथ-साथ महिलाएं भी जन्मोत्सव के लिए सक्रिय रूप से संपर्क कर रही हैं। वे प्रतिदिन अलग-अलग मोहल्लों में जाकर समाज के लोगों से इस आयोजन में शामिल होने की अपील कर रही हैं। शर्मा ने बताया कि 18 अप्रैल को शाम 5 बजे नजरबाग मंदिर से एक बाइक रैली निकाली जाएगी। मुख्य जन्मोत्सव 19 अप्रैल को मनाया जाएगा, जिसकी शुरुआत महेंद्र सागर तालाब स्थित भगवान परशुराम मंदिर पर सुबह 6 बजे सामूहिक अग्निहोत्र यज्ञ से होगी। इसके बाद महामृत्युंजय पाठ का जाप ...

जमीन विवाद में युवक ने पुलिस से की बदसलूकी:वीडियो सामने आने के बाद FIR, SC/ST एक्ट में केस दर्ज

विदिशा जिले के पठारी थाना क्षेत्र के ग्राम कांकलखेड़ी में जमीन विवाद के दौरान एक युवक द्वारा पुलिस टीम से बदसलूकी का मामला सामने आया है। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। जानकारी के अनुसार, गांव में जमीन को सालाना ठेके पर लेने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद चल रहा था। सूचना मिलने पर पुलिस की एफआरवी टीम मौके पर पहुंची और विवाद शांत कराने का प्रयास किया। विवाद के दौरान आकाश कुर्मी नामक युवक पुलिसकर्मियों से अभद्रता करने लगा। वायरल वीडियो में वह पुलिस जवानों को गाड़ी से नीचे उतरने की धमकी देते हुए गाली-गलौज करता दिख रहा है। स्थिति बिगड़ती देख जब पुलिस टीम वहां से निकलने लगी, तो आरोपी युवक गुस्से में ट्रैक्टर लेकर पुलिस वाहन के पीछे लग गया। एफआईआर दर्ज कर हिरासत में लिया बताया गया कि फरियादिया अंगूरी बाई पिता नाथूया सेहरिया और आरोपी आकाश कुर्मी के बीच जमीन को सालाना ठेके पर लेने को लेकर विवाद हुआ था। विवाद के दौरान आरोपी ने फरियादिया के साथ भी अभद्रता की। मामले का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है। फरियादी ...

ग्वालियर में ऑनलाइन सट्‌टे में गंवाए 20 लाख, किया सुसाइड:सुसाइड नोट में लिखा- मेरी मौत के जिम्मेदार राजेन्द्र और रौनक हैं, प्रिया को बता देना

‘मेरी, मौत के जिम्मेदार राजेन्द्र शर्मा और रौनक गुप्ता हैं। राजेन्द्र अब जयपुर (राजस्थान) में रहता है, जबकि रौनक डबरा का रहने वाला है। मैं मैच पर ऑनलाइन सट्‌टे में 20 लाख रुपए हार गया हूं। जिसमें रौनक ने डेढ़ लाख रुपए की बेइमानी की है। मेरी मौत के बाद मेरे यह रुपए रौनक से लेकर मेरी मां को दिलाए जाएं। मेरी मौत की खबर राजेन्द्र शर्मा को जरूर दे देना, वो प्रिया को बता देगा, जिससे मेरा बेटा मुखाग्नि दे सके। ’ 47 वर्षीय रवि चौहान ने फांसी लगाने से यह सुसाइड नोट लिखा और हमेशा के लिए खामोश हो गया। घटना मंगलवार शाम सिकंदर कंपू गिरवाई थाना की है। जब उसकी वृद्ध मां घर पहुंची तो बेटा फांसी पर लटका हुआ था। बिजलीघर के पास राजेन्द्र नाथ दुबे के मकान में 47 वर्षीय रवि चौहान उर्फ रवि ठाकुर अपनी वृद्ध मां आशा ठाकुर के साथ किराए से रहता है। वह दिसंबर 2025 से इसी मकान में रह रहा था। रवि शादी शुदा था, लेकिन उसकी नशे और ऑनलाइन मैच सट्‌टे की लत के चलते उसकी पत्नी प्रिया उसे कुछ समय पहले छोड़कर चली गई थी। साथ में अपने बेटे को भी ले गई थी। मंगलवार को रवि घर में अकेला था। शाम को जब मां बाहर से लौटी तो उसने देखा ...

देवास में कलेक्ट्रेट के बाबू समेत चार गिरफ्तार:सील और फर्जी साइन से दर्जनभर आदेश जारी किए; पंजीयन कार्यालय के शक पर पकड़े गए

देवास कलेक्टर कार्यालय में फर्जी आदेश जारी करने का एक बड़ा मामला मंगलवार को सामने आया है। फर्जीवाड़े को कार्यालय के कुछ बाबुओं ने अन्य लोगों के साथ मिलकर अंजाम दिया। आरोपी अधिकारियों के नाम पर जाली आदेश तैयार कर उन्हें विभिन्न विभागों में जारी कर रहे थे। मामले में नजूल शाखा सहित अलग-अलग तहसीलों में पदस्थ तीन बाबू और एक बिचौलिया लंबे समय से इस फर्जीवाड़े में शामिल थे। आरोप है कि ये लोग आवेदन प्रक्रिया पूरी करवाने के बाद अधिकारियों की जानकारी के बिना उनके हस्ताक्षर और सील की नकल कर फर्जी आदेश जारी करते थे। पंजीयन कार्यालय में संदिग्ध आदेश से पकड़े गए फर्जीवाड़े का खुलासा तब हुआ, जब एक संदिग्ध आदेश पंजीयन कार्यालय पहुंचा। जांच के दौरान उसमें गड़बड़ी सामने आई, जिसके बाद पूरे मामले की जांच शुरू की गई। कलेक्टर के निर्देश पर पुलिस को कार्रवाई के लिए पत्र भेजा गया। बीएनपी थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें नजूल शाखा के बाबू रमेश लोबानिया, एडीएम कार्यालय के रीडर संजय जाटव, विजयागंज मंडी तहसील के बाबू जितेंद्र भद्रे और बिचौलिया महेंद्र कुशवाह शामिल हैं। एक अन...

15 अप्रैल को जारी होगा 10वीं-12वीं का रिजल्ट:शिक्षा मंत्री बोले- MP बोर्ड के रिजल्ट 'फुलप्रूफ'; 16 लाख छात्रों का इंतजार होगा खत्म

मध्य प्रदेश में एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के लाखों छात्रों का इंतजार जल्द खत्म होगा। स्कूल शिक्षा विभाग के मुताबिक 15 अप्रैल सुबह 11 बजे रिजल्ट जारी किया जाएगा। इस बार करीब 16 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे। स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने बताया कि रिजल्ट से पहले क्रॉस चेकिंग और वैरिफिकेशन तेजी से पूरा किया गया। हर स्तर पर जांच की गई, ताकि कोई गलती न रहे। रिजल्ट “फुलप्रूफ” रखा गया है, जिससे छात्रों को परेशानी न हो। 10वीं में 9 लाख से ज्यादा छात्र शामिल प्रदेश में 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं में 16 लाख से अधिक छात्र शामिल हुए। इनमें करीब 9 लाख 7 हजार छात्र 10वीं और लगभग 7 लाख छात्र 12वीं में बैठे। परीक्षा के लिए 3856 केंद्र बनाए गए थे। 100 नकल प्रकरण, मुरैना में सबसे ज्यादा नकल रोकने के लिए फ्लाइंग स्क्वॉड, सीसीटीवी और प्रश्नपत्र वितरण की वीडियोग्राफी की व्यवस्था की गई थी। इसके बावजूद प्रदेश में करीब 100 नकल प्रकरण सामने आए। मुरैना में सबसे ज्यादा 41 और भोपाल में 20 मामले दर्ज हुए। एक्सपर्ट की सलाह- बच्चों पर दबाव न डालें डॉक्टरों और काउंसलर्स ने अभिभावकों से अपील की है कि वे...

ऑपरेशन के बाद युवक की मौत पर सतना में हंगामा:परिजनों ने शव रखकर जाम किया; 20 करोड़ मुआवजा और डॉक्टरों पर केस की मांग

सतना में कथित तौर पर डॉक्टरों की लापरवाही के कारण सोमवार को एक युवक की रीवा में मौत हो गई। किडनी स्टोन के ऑपरेशन के बाद युवक को रीवा रेफर किया गया था। इस घटना से नाराज परिजनों ने सतना पहुंचकर जमकर हंगामा किया और मुआवजे की मांग की। परिजनों ने पहले कोलगवां थाना के पास शव रखकर हाईवे जाम किया। पुलिस द्वारा हटाए जाने के बाद, उन्होंने पाठक हॉस्पिटल के बाहर शव रखकर धरना प्रदर्शन किया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए तीन थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। परिजनों की मांग है कि अस्पताल के डॉक्टरों पर मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया जाए। इसके साथ ही, मृतक के परिवार को 20 करोड़ रुपए का मुआवजा दिया जाए। किडनी के इलाज के लिए भर्ती किया था परिजनों का आरोप है कि युवक को किडनी के इलाज के लिए भर्ती किया गया था। ऑपरेशन के दौरान डॉक्टरों की लापरवाही से उसकी दूसरी किडनी भी क्षतिग्रस्त हो गई, जिसमें धागा बांधकर उसे रीवा रेफर कर दिया गया। रीवा में मरीज की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, पन्ना जिले के देवेंद्रनगर निवासी रवि रजक को किडनी में पथरी की शिकायत थी। परिजन उसे इलाज के लिए सतना के मुख्तियारगंज स्...

इंदौर में पैक हो रहा था नकली टाटा नमक:840 पैकेट और 1850 किलो कच्चा माल मिला, दिल्ली से बुलवाता था पैकिंग का सामान

इंदौर के एरोड्रम इलाके में टाटा नमक की नकली पैकिंग करने वाली फैक्ट्री पर पुलिस ने दबिश दी। यहां से 840 पैकेट नकली नमक और 1850 किलो कच्चा माल और मशीनरी जब्त की। पूछताछ में ये बात निकलकर सामने आई है कि आरोपी दिल्ली से पैकेजिंग का सामान बुलवाता था। सोमवार को पुलिस ने मामले का खुलासा किया। एरोड्रम टीआई तरुण सिंह भाटी ने बताया कि इंदौर में टाटा कंज्यूमर प्रोटक्ट लिमिटेड के टेक्निकल एक्सपर्ट ने लिखित शिकायत की थी कि इंदौर में कंपनी के ब्रांड टाटा नमक की नकली पैकेजिंग कर बाजार में बेचा जा रहा है। इससे कंपनी और शासन को आर्थिक नुकसान हो रहा है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने लोकनायक नगर में एक जगह पर दबिश दी और मौके से जितेंद्र गुप्ता को पकड़ा। वह बड़े स्तर पर नकली नमक की पैकेजिंग करने का काम कर रहा था। उसके पास से लगभग 1 लाख रुपए से ज्यादा माल जब्त किया है। इसमें मुख्य रूप से 840 पैकेट (1 किलो) नकली टाटा नमक, 1850 किलो कच्चा नमक, 980 खाली ब्रांडेड पैकेजिंग, 32 खाली कट्टे, वेइंग मशीन, पैकिंग मशीन, सिलाई मशीन और डिजिटल तराजू जब्त किया है। दिल्ली से बुलवाता था पैकेजिंग का सामान आरोपी ने पूछताछ में ब...

विधायक बोले- सरपंच पति-पार्षद पति सुनकर बुरा लगता:सिंगरौली में नारी शक्ति सम्मेलन में कहा- मानसिकता बदलना जरूरी

सिंगरौली में आयोजित नारी शक्ति वंदन सम्मेलन में विधायक रामनिवास शाह का बयान काफी चर्चा में है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि 33% आरक्षण से महिलाओं को बराबरी का हक तो मिलेगा, लेकिन असली बदलाव तब आएगा जब 'सरपंच पति' जैसी मानसिकता खत्म होगी। इस कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री के भाषण का सीधा प्रसारण भी दिखाया गया। 'सरपंच पति' वाली सोच बदलनी होगी विधायक रामनिवास शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महिलाओं को बराबरी का दर्जा देना चाहते हैं, इसीलिए आरक्षण की व्यवस्था की गई है। उन्होंने यह भी माना कि आज भी कई जगहों पर महिलाएं खुलकर काम नहीं कर पा रही हैं और उनके अधिकारों का इस्तेमाल घर के पुरुष कर रहे हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि समाज को 'सरपंच पति' या 'पार्षद पति' वाले ढर्रे से बाहर निकलना होगा। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि यह बदलाव धीरे-धीरे ही आएगा। महिलाओं ने किया समर्थन कार्यक्रम में मौजूद महिलाओं ने भी विधायक की बात का समर्थन किया। एक महिला हितग्राही ने कहा कि महिलाओं की पहचान उनके पति के पद से होना गलत है, उन्हें खुद आत्मनिर्भर और सशक्त बनना चाहिए...

इंदौर में चलती कार में अचानक भभक उठी आग:शहर के व्यस्ततम चौराहे पर पुलिस ने रोकी कार, टला बड़ा हादसा

ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की तत्परता रविवार को काम आई। इसकी वजह से एक बड़ा हादसा टल गया। पलासिया चौराहे पर एक चलती कार में अचानक आग लग गई। कार के चालक को पता ही नहीं चला कि कार में आग लगी है, पुलिसकर्मियों ने तुरंत कार को रुकवाया और पानी डालकर आग पर काबू पाया। रविवार रात को एक कार साकेत नगर से पलासिया होते हुए घंटाघर की ओर जा रही थी। पलासिया चौराहे पर ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक जवान मनोज शर्मा की नजर कार पर पड़ी तो उन्होंने देखा कि कार के इंजन के नीचले हिस्से से आग की लपटे उठ रही है। उन्होंने तुरंत ही कार चालक को गाड़ी रोकने के लिए कहा और पलासिया चौराहे से घंटाघर की ओर जाने वाली रोड पर ही कार रुकवा दी और कार चालक को तुरंत बाहर आने को कहा। जैसे ही कार चालक बाहर आया तो वह भी कार में आग देख हैरान रह गया और घबरा गया, जिसके तुरंत ट्रैफिक पुलिस जवानों ने शांत करवाया। पानी डालकर पाया आग पर काबू इस दौरान वहां पर ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक सुबेदार ब्रजराज अजनार, आरक्षक मनोज शर्मा, आरक्षक पवन और सैनिक सूरज ने तुरंत ही तत्परता दिखाते हुए पहले पानी की बोतल से फिर पानी की 20 लीटर की पानी की कुप्पी भरकर लाए और ...

‘किसान मित्र छड़ी’ सांपों से 100 मीटर पहले चेताएगी:मल्टी मशीन से एकसाथ कई काम संभव; रायसेन कृषि मेले में आधुनिक यंत्रों का प्रदर्शन

रायसेन के दशहरा मैदान में आयोजित उन्नत कृषि महोत्सव में खेती को सुरक्षित और आसान बनाने वाली आधुनिक तकनीकों ने किसानों का ध्यान आकर्षित किया है। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को स्वयं प्रदर्शनी का अवलोकन किया और किसानों को इन यंत्रों के उपयोग की जानकारी दी। महोत्सव में दो प्रमुख नवाचार प्रस्तुत किए गए हैं, जो किसानों की सुरक्षा बढ़ाने और उनकी मेहनत कम करने में सहायक हो सकते हैं। इनमें 'किसान मित्र छड़ी' और एक 'मल्टी-टास्किंग मशीन' शामिल हैं। 'किसान मित्र छड़ी' रात में खेतों में काम करते समय किसानों को सांप और अन्य जहरीले जीवों से होने वाले खतरे से आगाह करती है। यह छड़ी इसी समस्या के समाधान के लिए विकसित की गई है। जमीन पर रखने पर यह छड़ी कंपन के माध्यम से लगभग 100 मीटर के दायरे में सांप या अन्य जहरीले जीवों की उपस्थिति का संकेत देती है, जिससे किसान समय रहते सतर्क हो सकते हैं। इसमें एक सोलर टॉर्च भी लगी है, जो अंधेरे में रोशनी प्रदान करती है। 'मल्टी-टास्किंग मशीन' भी आकर्षण का केंद्र बनी दूसरी ओर, 'मल्टी-टास्किंग मशीन' भी किसानों ...

निजी स्कूलों की मनमानी पर प्रशासन का शिकंजा:कॉपी-किताब और यूनिफॉर्म में एकाधिकार खत्म, कलेक्टर का सख्त आदेश; उल्लंघन पर होगी दंडात्मक कार्रवाई

निजी स्कूलों द्वारा कॉपी-किताब, यूनिफॉर्म और अन्य शैक्षणिक सामग्री की खरीद को लेकर की जा रही अनिवार्यता और एकाधिकार पर जिला प्रशासन ने सख्ती दिखाई है। कलेक्टर शिवम वर्मा ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163 के तहत प्रतिबंधात्मक आदेश जारी कर दिए हैं। जारी आदेश के अनुसार प्रत्येक विद्यालय संचालक/प्राचार्य को प्रत्येक कक्षा की अनिवार्य पुस्तकों की सूची परीक्षा परिणाम घोषित होने से पहले अपनी स्कूल की वेबसाइट पर अपलोड करनी होगी और विद्यालय परिसर के सार्वजनिक स्थान पर चस्पा करना होगा। प्रवेश के समय एवं परीक्षा परिणाम के दौरान अभिभावकों को पुस्तकों की सूची की प्रति उपलब्ध कराना भी अनिवार्य होगा। साथ ही सत्र प्रारंभ होने से दो माह पूर्व कम से कम तीन पुस्तक/यूनिफॉर्म विक्रेताओं के नाम वेबसाइट पर अपलोड करना सुनिश्चित करना होगा। किसी एक दुकान से खरीद की बाध्यता नहीं विद्यालय प्रबंधन विद्यार्थियों औरअभिभावकों को किसी एक दुकान, विक्रेता या संस्था विशेष से कॉपी-किताब या यूनिफॉर्म खरीदने के लिए बाध्य नहीं करेगा। अभिभावक 15 जून 2026 तक अपनी सुविधा अनुसार पुस्तकों की खरीद कर सकेंगे। एनसीईआ...

मोबाइल चोरी के आरोप से आहत वृद्धा ने जहर खाया:छतरपुर में गाली-गलौज और मारपीट की कोशिश; बाद में पेड़ पर मिला मोबाइल

छतरपुर जिले के बारीगढ़ थाना क्षेत्र में रविवार को मोबाइल चोरी के आरोप से आहत एक 65 वर्षीय महिला ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। गंभीर हालत में महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। महिला की पहचान संपत अहिरवार (65), निवासी बारीगढ़ के रूप में हुई। घटना के बाद परिजन उसे पहले स्थानीय अस्पताल ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर छतरपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। आरोप- गाली-गलौज, मारपीट की कोशिश हुई परिजनों के अनुसार, घटना के समय महिला का पति खेत पर काम करने गया था। इसी दौरान गांव के ही एक दंपती घर पहुंचे और मोबाइल चोरी का आरोप लगाने लगे। आरोप है कि उन्होंने महिला के साथ गाली-गलौज की और मारपीट की कोशिश भी की। बताया गया कि आरोप लगाने वालों ने घर का सामान भी अस्त-व्यस्त कर दिया और मोबाइल की तलाश में कपड़े, बिस्तर और अनाज तक बिखेर दिया। महिला ने खुद को निर्दोष बताते हुए मंदिर में कसम खाने तक की बात कही, लेकिन आरोप लगाने वाले नहीं माने। बाद में मोबाइल घर के पास एक पेड़ की खोह में मिला, जहां महिला आम तोड़ने गई थी और वहीं उसे रख द...

केन-बेतवा परियोजना विरोध में आदिवासियों का आंदोलन तेज:आरोप- प्रशासन ने डॉक्टर को इलाज करने से रोका; हालात बिगड़ने पर जिम्मेदारी की चेतावनी

केन-बेतवा लिंक परियोजना के तहत ढोड़न बांध निर्माण के विरोध में आदिवासी किसानों का चिता आंदोलन शनिवार को और उग्र हो गया। छतरपुर में सात दिनों से धरने पर बैठे ग्रामीणों और प्रशासन के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है। आंदोलनकारियों का आरोप है कि कलेक्टर पार्थ जैसवाल ने मेडिकल टीम भेजने का दावा किया था, लेकिन उपचार के लिए डॉक्टर उन तक नहीं पहुंचे। उनका कहना है कि आंदोलन स्थल से 7 किलोमीटर पहले ही पुलिस ने बैरिकेडिंग कर डॉक्टरों, अन्य लोगों और पत्रकारों को वापस लौटा दिया। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि भूख या बीमारी से किसी की जान जाती है, तो इसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। आरोप- दवाइयां तक पहुंचने से रोक दी प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों के परिजनों ने आरोप लगाया है कि प्रशासन ने राशन और जरूरी दवाइयां आंदोलन स्थल तक पहुंचने से रोक दी हैं। इससे वहां मौजूद महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों की हालत बिगड़ रही है। कई प्रदर्शनकारियों की तबीयत खराब हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि यह आंदोलन मुआवजा और विस्थापन के अधिकार के लिए है, लेकिन प्रशासन उनकी आवाज दबाने का प्रयास कर रहा है। इस बीच, एक वीडियो साम...

बाइक बनी चाय की दुकान:उज्जैन में 'मोबाइल चाय' का अनोखा स्टार्टअप; ₹5 की चाय, घर-घर डिलीवरी

उज्जैन के व्यस्ततम फ्रीगंज इलाके में इन दिनों एक अनोखी ‘मोबाइल चाय सेवा’ लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। गणेशपुरा, मक्सी रोड निवासी पूनमचंद यादव ने अपनी बाइक को ही चलती-फिरती चाय की दुकान में बदल दिया है, जहां हर ग्राहक को गरमा-गरम चाय मिलती है। पूनमचंद यादव ने अपनी बाइक की डिग्गी पर 5 किलो की गैस टंकी और छोटा स्टोव फिट कर रखा है। इसी पर वे लगातार चाय गर्म रखते हैं और करीब 5 किलोमीटर के दायरे में घूम-घूमकर चाय की सप्लाई करते हैं। ₹5 में चाय, रोज 200–250 कप की बिक्री एक कप चाय की कीमत मात्र ₹5 है। वे रोजाना करीब 200 से 250 कप चाय बेचते हैं। उनका समय सुबह 7:30 बजे से 11 बजे तक रहता है। फ्रीगंज, सब्जी मंडी, अस्पताल, दुकानों और ठेलों तक वे अपनी सेवा पहुंचाते हैं। खास बात यह है कि वे ग्राहकों को स्वाद पसंद न आने पर पैसे वापस करने की गारंटी भी देते हैं। पूनमचंद यादव के परिवार में पत्नी उषा यादव (हॉउस वाइफ), बेटी निकिता (23, B.Ed) और बेटा ऋषभ (26, B.Com, M.Com) हैं। पूरा परिवार इस काम में उनका सहयोग करता है। कोरोना के बाद बदली राह पहले वे मंडी में पोहा बेचने का काम करते थे, लेकिन कोरोन...

सांसद पटेल ने किया सीवरेज कार्यों का निरीक्षण:नपा नेता प्रतिपक्ष बोले- कंपनी की लापरवाही से शहर को बदहाल; गुणवत्ता पर उठाए सवाल

खरगोन-बड़वानी सांसद गजेंद्रसिंह पटेल ने गुरुवार शाम बड़वानी जिला मुख्यालय पर चल रहे सीवरेज प्रोजेक्ट का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण एजेंसी को कार्य की गुणवत्ता सुधारने और इसे शीघ्र पूरा करने के सख्त निर्देश दिए। इस दौरान नगर पालिका नेता प्रतिपक्ष राकेश सिंह जाधव ने सांसद के निरीक्षण पर कटाक्ष करते हुए इसे दो साल की देरी से उठाया गया कदम बताया। सड़कों पर गड्ढे और उड़ती धूल से जनता परेशान सांसद ने स्वीकार किया कि शहर में सीवरेज 1, 2 और 3 के कार्यों को लेकर लगातार शिकायतें मिल रही हैं। सड़कों को खोदकर अधूरा छोड़ने और धूल उड़ने के कारण स्थानीय लोगों में एलर्जी व सांस संबंधी बीमारियां बढ़ रही हैं। सांसद ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जहां भी खुदाई हुई है, वहां प्राथमिकता के आधार पर सड़कों की मरम्मत सुनिश्चित की जाए। गंदा पानी घरों में पहुंचने से स्वास्थ्य का खतरा निरीक्षण के दौरान यह बात सामने आई कि कई स्थानों पर सीवरेज लाइन और पेयजल लाइन आपस में मिल गई हैं। इसके कारण लोगों के घरों तक दूषित पानी पहुंच रहा है, जिससे महामारी की आशंका बनी हुई है। सांसद ने निर्माण एजेंसी को चेतावनी दी कि य...

मंदसौर में शुक्रवार को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी:रेलवे स्टेशन, अस्पताल और कलेक्ट्रेट कोर्ट परिसर सहित अन्य क्षेत्रों में बिजली बंद

मंदसौर शहर के विभिन्न क्षेत्रों में शुक्रवार को विद्युत आपूर्ति अस्थायी रूप से बंद रहेगी। सहायक यंत्री के अनुसार 11 केवी विद्युत लाइनों के मानसून पूर्व आवश्यक रख-रखाव कार्य के चलते निर्धारित समय पर बिजली सप्लाई बाधित की जाएगी। शुक्रवार को मंदसौर शहर के रेलवे स्टेशन और हॉस्पिटल अंतर्गत किला फीडर पर कार्य किया जाएगा। इसके चलते पसुबह 7:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक विद्युत प्रदाय बंद रहेगा। इस दौरान धानमंडी, डिपीपुरा,लक्षमण दरवाजा,मोर्डन पेट्रोलपंप चौराहा, झटका मार्कट, हजारी रोड, पिपल पट्टा, बोहराबाखल, सम्राट मार्केट, देहली दरवाजा , जिला अस्पताल, कलेक्ट्रैट कोर्ट परिसर, बीपीएल चौराहा और स्टेडियम मार्केट सहित आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए बताया है कि रख-रखाव कार्य की आवश्यकता के अनुसार समय में परिवर्तन (घटाया या बढ़ाया) भी किया जा सकता है। बिजली विभाग ने नागरिकों से असुविधा के लिए खेद व्यक्त करते हुए आवश्यक कार्य पूर्व में ही निपटाने की सलाह दी है। source https://www.bhaskar.com/local/mp/mandsaur/news/mandsaur-power-cut-rai...

उमरिया में बस-पुलिस वाहन की टक्कर:चंदिया TI और आरक्षक घायल, जबलपुर रेफर; भरौला मोड़ पर हुई भिड़ंत

उमरिया जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत भरौला मोड़ पर गुरुवार को एक निजी बस और चंदिया थाने के शासकीय वाहन के बीच भीषण भिड़ंत हो गई। इस सड़क हादसे में चंदिया थाना प्रभारी जेएस परस्ते और आरक्षक सौरभ घायल हुए हैं। दोनों घायलों को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों की टीम उनका उपचार कर रही है। मोड़ पर आमने-सामने से टकराए दोनों वाहन जानकारी के अनुसार, थाना प्रभारी जेएस परस्ते और आरक्षक सौरभ उमरिया से चंदिया की ओर जा रहे थे। इसी दौरान रात करीब 8 बजे भरौला मोड़ पर सामने से आ रही बस से पुलिस वाहन की सीधी टक्कर हो गई। दुर्घटना इतनी तेज थी कि पुलिस का शासकीय वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और बस का अगला शीशा भी चकनाचूर हो गया। घायल पुलिसकर्मी अस्पताल में भर्ती हादसे के बाद मौके पर मौजूद राहगीरों और पुलिस टीम ने घायलों को वाहन से बाहर निकाला। थाना प्रभारी और आरक्षक को शरीर के विभिन्न हिस्सों में चोटें आई हैं। जिला अस्पताल में भर्ती दोनों पुलिसकर्मियों की स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी अस्पताल पहुंचे। कोतवाली पुलिस ने शुरू की हाद...

श्योपुर में सड़क हादसे में युवक की मौत:गुरुनावदा रोड पर अज्ञात वाहन ने कुचला; हाईवे पर रिश्तेदार से मिलकर लौट रहा था

श्योपुर-पाली हाईवे पर गुरुवार शाम करीब 7:30 बजे एक अज्ञात वाहन की टक्कर से 24 वर्षीय युवक प्रदीप उर्फ गोलू जाटव की मौत हो गई। हादसा गुरुनावदा रोड स्थित ददूनी श्मशान घाट के पास हुआ। मृतक गुरुनावदा में अपने रिश्तेदार से मिलने के बाद वापस अपने गांव सोई कलां लौट रहा था, तभी रास्ते में तेज रफ्तार वाहन ने उसे टक्कर मार दी। सिर में गंभीर चोट, घटनास्थल पर तोड़ा दम हादसा इतना भीषण था कि टक्कर के बाद प्रदीप के सिर में गंभीर चोट आई, जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अंधेरे का फायदा उठाकर अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया। राहगीरों द्वारा पुलिस को सूचना दिए जाने के बाद सोई कलां पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची। परिवार का इकलौता सहारा था प्रदीप मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करने वाले प्रदीप की शादी करीब चार वर्ष पहले हुई थी। उसके परिवार में डेढ़ साल का बेटा अरब और ढाई साल की बेटी हर्षिता है। हादसे की खबर मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी पुलिस सोई कलां पुलिस ने ...

बैरिकेड से गिरते बचे जिलाध्यक्ष, शहर अध्यक्ष ने फेंसिंग फांदी:खंडवा में कांग्रेस का किसान आंदोलन, डबल बैरिकेडिंग तोड़ कलेक्ट्रेट में घुसे

खंडवा में गुरुवार को कांग्रेस का किसान आंदोलन रहा, दोपहर एक बजे तपती धूप में करीब 5 हजार कांग्रेसी महाराणा प्रताप प्रतिमा के पास जुटे और कलेक्ट्रेट की तरफ कूच कर दी। रास्ते भर जमकर नारेबाजी की और दौड़ लगाते हुए आगे बढ़े कि प्रशासन के सुरक्षा घेरे ने रोक लिया। लेकिन एकजुट कांग्रेस नेताओं ने एक बार नहीं बल्कि दो जगह बैरिकेडिंग तोड़ी और कलेक्ट्रेट में घुसकर प्रदर्शन किया। आंदोलन का नेतृत्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष उत्तमपालसिंह पुरनी ने किया। सुबह 11 बजे से ही कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता जुटने लग गए। मांधाता, पंधाना, हरसूद और खंडवा ग्रामीण से लोग ट्रैक्टर और गाड़ियों में भरकर आए। शहर कांग्रेस के नेताओं ने भी भागीदारी की। ऐसा पहली बार हुआ कि कांग्रेस में एकजुटता दिखाई दी। हर बड़ा और छोटा नेता आंदोलन में पहुंचा। सभी सीनियर लीडर शामिल हुए, एक तरह गुटबाजी जैसा माहौल बिल्कुल भी नहीं रहा। किसान हित और उनकी मांगों को लेकर कांग्रेस ने एकजुटता दिखाकर हुंकार भरी और सरकार के आंदोलन को अंजाम दिया। बाल-बाल बचे जिलाध्यक्ष, शहर अध्यक्ष कूद पड़ी कलेक्ट्रेट में बैरिकेडिंग की चढ़ाई के बाद कूदते वक्त कांग्रेस जिल...

जबलपुर में शिक्षकों ने उठाई आवाज:टीईटी की अनिवार्यता खत्म करने और पहली नियुक्ति से सेवा गणना की मांग

जबलपुर में अध्यापक/शिक्षक संयुक्त मोर्चा मध्यप्रदेश ने अपनी लंबित मांगों को लेकर सरकार पर दबाव बढ़ाया है। मोर्चा ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) की अनिवार्यता समाप्त करने और सेवा अवधि की गणना पहली नियुक्ति तिथि से करने की मांग की है। संयुक्त मोर्चा के अनुसार, नेशनल काउंसिल फॉर टीचर एजुकेशन (एनसीटीई) की अधिसूचना और सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के तहत कई वर्गों के शिक्षकों को टीईटी से छूट मिली हुई है। इसके बावजूद, विभागीय आदेशों के जरिए नॉन-टीईटी शिक्षकों पर परीक्षा अनिवार्य करना नियमों के विपरीत है। डेढ़ लाख शिक्षक मानसिक तनाव में शिक्षक संगठनों ने हाल ही में जारी उन आदेशों को रद्द करने की मांग की है, जिनके कारण प्रदेश के लगभग डेढ़ लाख शिक्षक मानसिक तनाव का सामना कर रहे हैं। मोर्चा ने यह भी मांग की है कि शिक्षकों की सेवा अवधि की गणना उनकी प्रथम नियुक्ति तिथि से की जाए। इससे उन्हें पेंशन, ग्रेच्युटी और अन्य सेवानिवृत्ति लाभों का पूरा अधिकार मिल सकेगा। शीघ्र निर्णय लेकर राहत देने का निर्णय लें ज्ञापन में सरकार से इस विषय पर संवेदनशीलता दिखाने और शीघ्र सकारात्म...

राजगढ़ में 5 माह का भ्रूण मिला:जांच में लड़की होने की पुष्टि; छोड़ने वाले की तलाश में पुलिस ने CCTV खंगाले

राजगढ़ जिले के जीरापुर नगर की आवास कॉलोनी में मंगलवार दोपहर करीब 1 बजे 4 से 5 माह का भ्रूण मिला। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। कॉलोनी के कुछ लोगों ने भ्रूण देखकर तुरंत आसपास के लोगों को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। पुलिस और स्वास्थ्य विभाग को इसकी जानकारी दी गई। सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने भ्रूण को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। प्रारंभिक चिकित्सकीय परीक्षण में भ्रूण की उम्र लगभग 4 से 5 माह आंकी गई है। बीएमओ डॉ. सुनील चौरसिया ने बताया कि जांच में यह पुष्टि हुई है कि भ्रूण एक लड़की का था। पुलिस ने CCTV खंगाले लेकिन कोई सुराग नहीं पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। साथ ही, कॉलोनी और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। इसका उद्देश्य यह पता लगाना है कि भ्रूण को यहां किसने और किन परिस्थितियों में छोड़ा। हालांकि देर रात तक यह पता नहीं लग सका कि इसे कौन यहां छोड़ गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर पहलू से गहन जांच की जा रही है। जांच के बाद सामने आने वाले तथ्...

इंदौर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई:टिगरिया बादशाह क्षेत्र में अवैध गोदाम पर छापा, 22 हजार लीटर सॉल्वेंट जब्त

इंदौर जिला प्रशासन ने टिगरिया बादशाह क्षेत्र के समीप एक गोदाम पर सोमवार को बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देश पर एसडीएम निधि वर्मा के नेतृत्व में प्रशासनिक टीम ने छापा मारकर भारी मात्रा में बिना लाइसेंस के संग्रहित सॉल्वेंट बरामद किया। कार्रवाई के दौरान गोदाम में करीब 22,000 लीटर डिस्टिल्ड सॉल्वेंट अवैध रूप से रखा पाया गया। इसके अलावा मौके से ऑयल पेंट मिक्सर और पेंट रिमूवर भी मिले। जांच में सामने आया कि गोदाम संचालक के पास इन ज्वलनशील पदार्थों के भंडारण के लिए आवश्यक वैध लाइसेंस नहीं था। सबसे गंभीर बात यह रही कि गोदाम में किसी प्रकार का फायर सेफ्टी सिस्टम मौजूद नहीं था। ऐसे में किसी भी दुर्घटना की स्थिति में आसपास के क्षेत्र में बड़ा हादसा हो सकता था और जनहानि की आशंका बनी हुई थी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तहसीलदार नारायण नांदेडा ने मौके पर ही गोदाम को सील करने की कार्रवाई की। इस दौरान तहसीलदार ओंकार मनाग्रे, सहायक खाद्य अधिकारी अविनाश जैन तथा बाणगंगा थाने का पुलिस बल भी मौजूद था। यह गोदाम खातीवाला टैंक निवासी अब्दुल कादिर पिता फखरुद्दीन का है। कलेक्टर ने कहा कि अव...