Skip to main content

Posts

Showing posts from July, 2025

सड़क हादसे में युवक की मौत

खरगोन | मेनगांव थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जिला अस्पताल चौकी के अनुसार भगवानपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम चांदपुरा निवासी महेश पिता शोभाराम की ग्राम लोहारी के पास हुए सड़क हादसे में मौत हो गई। उसे मृत अवस्था में मंगलवार रात 11 बजे जिला अस्पताल लगाया गया। जहां बुधवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। source https://www.bhaskar.com/local/mp/khargone/news/a-youngster-died-in-a-road-accident-135568991.html

पति को मारने वाली प्रोफेसर पत्नी को जाना होगा जेल:हाईकोर्ट ने उम्रकैद की सजा रखी बरकरार, तत्काल ट्रायल कोर्ट में सरेंडर के निर्देश

छतरपुर जिले में 3 साल पहले 2021 में हुए बहुचर्चित डॉ. नीरज हत्याकांड मामले में सेशन कोर्ट ने उनकी प्रोफेसर पत्नी ममता पाठक को उम्रकैद की सजा सुनाई थी। उन पर आरोप था कि अवैध संबंधों के शक के चलते उन्होंने डॉक्टर पति को जहर देने के बाद नींद में करंट लगाकर मार डाला था। सेशन कोर्ट के आदेश को प्रोफेसर ने हाईकोर्ट में चुनौती दी। 2 माह पहले मामले पर जस्टिस विवेक अग्रवाल और जस्टिस देवनारायण मिश्रा की कोर्ट ने सुनवाई करते हुए फैसला सुरक्षित रखा था। मंगलवार को हाईकोर्ट ने फैसला सुनाते हुए डाॅक्टर पति को करंट देकर मारने की आरोपी पत्नी प्रोफेसर ममता पाठक को मिली उम्रकैद की सजा को कायम रखा है। हाईकोर्ट ने पूर्व में सुनवाई के दौरान सुरक्षित रखे फैसले में साफ किया था, कि घटना के दिन जब कोई अन्य व्यक्ति बाहर से नहीं आया था। परिस्थितियों की पूरी कड़ी इस तरफ इशारा कर रही थी कि पत्नी ममता पाठक ने ही पति को पहले नशीली दवा देकर बेहोश किया और बाद में करंट लगाकर मौत के घाट उतार दिया। कोर्ट ने पूर्व में सजा पर दिया गया अस्थायी निलंबन निरस्त करते हुए ममता पाठक को शेष कारावास भुगतने के लिए और तत्काल ट्रायल कोर्...

नागपंचमी पर महाकाल मंदिर में नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट खुले:उज्जैन में बरसते पानी में उमड़े लाखों श्रद्धालु; साल में एक बार होते हैं दर्शन

नागपंचमी में उज्जैन में श्री महाकालेश्वर मंदिर की तीसरी मंजिल पर स्थित नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट रात 12 बजे खोले गए। इसके बाद महानिर्वाणी अखाड़ा के महंत श्री विनीत गिरी महाराज ने त्रिकाल पूजन किया। इसके बाद श्रद्धालुओं के लिए दर्शन का सिलसिला शुरू हुआ। बता दें कि श्री नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट हर साल सिर्फ एक बार नागपंचमी के दिन 24 घंटे के लिए खोले जाते हैं। श्रद्धालु आज रात 12 बजे तक दर्शन कर सकेंगे। यहां 10 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है। प्रशासन ने भीड़ को संभालने और सुरक्षा के लिए 200 वरिष्ठ अधिकारी, 2,500 कर्मचारी, 1,800 पुलिसकर्मी और 560 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। रात 12 बजे बंद होंगे मंदिर के पट मंगलवार दोपहर 12 बजे फिर से महानिर्वाणी अखाड़ा की ओर से पूजन होगा। शाम को भगवान महाकाल की आरती के बाद पुजारियों और पुरोहितों द्वारा अंतिम पूजन किया जाएगा। इसके बाद रात 12 बजे मंदिर के पट बंद कर दिए जाएंगे। देखिए तस्वीरें 11वीं शताब्दी की श्री नागचंद्रेश्वर भगवान की दुर्लभ प्रतिमा श्री नागचंद्रेश्वर भगवान की प्रतिमा 11वीं शताब्दी की मानी जाती है। इस अद्भुत प्रतिमा में शिवजी और म...

एमपी नगर:मेट्रो के कारण बंद रास्ते और अतिक्रमण से व्यापारी परेशान

एमपी नगर जोन-1 में मल्टीलेवल पार्किंग और आसपास के इलाके के व्यापारी पिछले पांच साल से परेशान हैं। मेट्रो प्रोजेक्ट के लिए यहां बैरिकेडिंग लगाकर एंट्री बंद कर दी गई थी। एमपी नगर व्यवसायी अशोक वसंता ने बताया कि बैरिकेड हट गया है, लेकिन वहां मेट्रो ने स्टेशन के पास स्ट्रक्चर बनाकर सड़क को बंद कर दिया है। नतीजा इस क्षेत्र में व्यापारियों और ग्राहकों का आना-जाना मुश्किल हो गया है। इसके अलावा इस पूरे इलाके में सड़क पर पार्किंग और अतिक्रमण के कारण भी परेशानी हैं। व्यापारियों ने कई बार प्रशासन के समक्ष अपनी बात रखी, लेकिन कोई हल नहीं निकला। source https://www.bhaskar.com/local/mp/bhopal/news/the-traders-are-troubled-by-the-closed-roads-and-encroachment-due-to-the-metro-135544031.html

ट्रेक्टर चोरी का 15 दिनों में खुलासा:अशोकनगर में 9 लाख का जॉन डियर ट्रेक्टर बरामद, पांच आरोपी गिरफ्तार

अशोकनगर के ईसागढ़ थाना पुलिस ने 10 जुलाई को हुई ट्रेक्टर चोरी का मामला 15 दिनों में सुलझा लिया है। पुलिस ने शनिवार को पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लगभग 9 लाख रुपए कीमत का हरे रंग का जॉन डियर 5050 डी ट्रेक्टर बरामद किया है। चोली 10 जुलाई 2025 की रात को हुई दी। फरियादी जयपाल सिंह यादव ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनका हरे रंग का ट्रेक्टर (MP-67-ZB-5019) निर्माणाधीन मैरिज गार्डन से चोरी हो गया है। इस पर थाना ईसागढ़ में प्रकरण दर्ज किया गया। थाना प्रभारी मीना रघुवंशी ने मामले की जानकारी जिला पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार जैन को दी। शुक्रवार-शनिवार की रात गश्त के दौरान 100 डायल में तैनात आरक्षक सोनू धाकड़ को तीन संदिग्ध व्यक्ति मिले। पूछताछ पर वे घबरा गए और भागने लगे। गश्त प्रभारी हेमराज मीणा और टीम ने तीनों को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों ने जयपाल यादव के बगीचे से ट्रेक्टर चोरी करना स्वीकार किया। उनके बयान पर ग्राम तिघरा और गुना के भगत सिंह कॉलोनी से दो अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया। मुख्य आरोपी अमन जाट के कब्जे से चोरी गया ट्रेक्टर बरामद कर लिया गया है। पुलिस का मानना है कि इन आरोपियो...

डायल 100 पायलटों की नौकरी पर संकट

विदिशा| डायल 100 वाहन चलाने वाले पायलट शुक्रवार कोकलेक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने एसपी और कलेक्टर के जरिए मुख्यमंत्री से मांग की गई है। पायलटों ने बताया कि अब डायल 100 की जगह 112 नंबर की नई सेवा शुरू हो गई है। इसके चलते कई पुराने कर्मचारियों को हटाया जा रहा है। हटाने का कारण सिर्फ यह बताया जा रहा है कि वे दसवीं पास नहीं हैं। पायलटों ने कहा कि वे 15 साल से सेवा दे रहे हैं। इसके बावजूद उनके अनुभव को नजरअंदाज किया जा रहा है। इससे वे बेरोजगार हो गए हैं। परिवार के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। विदिशा में डायल 100 की 21 से ज्यादा गाड़ियां चल रही हैं। पायलट सुनील और राजेश धाकड़ ने कहा कि मुख्यमंत्री को इस मामले में सहानुभूति से विचार करना चाहिए। source https://www.bhaskar.com/local/mp/vidisha/news/dial-100-pilots-jobs-in-danger-135531800.html

पीडब्ल्यूडी के छह ठेकेदार ब्लैकलिस्ट, 5 इंजीनियरों पर कार्रवाई:35 सड़क, पुल के औचक निरीक्षण में मिली गड़बड़ी, सड़कों में जलभराव रोकने कहा

बारिश के कारण उखड़ी सड़कों और भवन निर्माण के मामले में लोक निर्माण विभाग ने छह ठेकेदारों को ब्लैकलिस्ट कर दिया है। वहीं सहायक यंत्री और उपयंत्री समेत पांच इंजीनियरों के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। एमपी सड़क विकास निगम के एमडी भरत यादव की अध्यक्षता में हुई सड़कों की औचक जांच की रिव्यू मीटिंग में यह फैसला किया गया है। इस दौरान चीफ इंजीनियरों को यह निर्देश भी दिए गए हैं कि बारिश के कारण मार्गों पर जलभराव रोकने के लिये स्थानीय प्रशासन से समन्वय कर कार्रवाई करें। जरूरत हो तो यातायात रोकने के निर्णय भी लिए जा सकते हैं। लोक निर्माण विभाग के इंजीनियरों ने नर्मदापुरम, सिवनी, ग्वालियर, खरगोन, सीधी, उज्जैन और सागर जिलों में 35 सड़कों और निर्माण कार्यों का औचक निरीक्षण किया। चीफ इंजीनियरों की सात टीमों ने कुल 35 कार्यों को रैंडम आधार पर इंस्पेक्शन किया। इनमें 21 सड़क व पुल के काम, 6 कार्य प्रोजेक्ट इम्प्लीमेंटेशन यूनिट (भवन), 7 कार्य मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम और एक कार्य मध्यप्रदेश भवन विकास निगम का था। इंस्पेक्शन टीमों की रिपोर्ट की समीक्षा गुरुवार को एमपी सड़क विकास निगम के एमडी भरत यादव ...

फर्जी गोलीकांड का मास्टरमाइंड साथी सहित मुरैना से गिरफ्तार:9 बीघा जमीन की रंजिश को लेकर दुश्मन को फंसाना चाहता था, सिनेमा हॉल से पकड़ा

ग्वालियर पुलिस ने मुरैना के एक सिनेमा हॉल से फर्जी गोलीकांड के आरोपी सचिन फागुना, उसके साथी अरुण गुर्जर को गिरफ्तार किया है। हत्या के प्रयास के मामले में एक महीने पहले ही वह जमानत पर बाहर आया था। बाहर आने के बाद 7वें दिन ही उसने 9 बीघा जमीन की रजिस्ट्री की रंजिश का बदला लेने के लिए अपने साथियों के साथ मिलकर फर्जी गोलीकांड को अंजाम दिया था। खुद अपने साथी को गोली मारकर दुश्मनों के नाम FIR दर्ज कराने की साजिश रची थी। यह पूरी साजिश की प्लानिंग वह सेन्ट्रल जेल से ही करके आया था, लेकिन पुलिस ने फर्जी गोलीकांड का खुलासा कर कथित फरियादी को ही आरोपी बनाया है। पकड़े गए आरोपी से अब पुलिस पूछताछ कर रही है। ग्वालियर क्राइम ब्रांच व उटीला थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि फर्जी गोलीकांड का मास्टर माइंड सचिन गुर्जर उर्फ सचिन फागुना अपने साथी अरुण गुर्जर के साथ मुरैना में छुपा हुआ है। जिस पर उटीला थाना प्रभारी शिवम सिंह राजावत व क्राइम ब्रांच की टीम ने मुरैना में बदमाश की घेराबंदी की। जब पुलिस सिविल यूनिफॉर्म में दोस्त बनकर उनके ठिकाने पहुंची तो पता लगा कि मुरैना बैरियर चौराहा पर गोल्ड सिनेमा में मूवी देख...

हाईकोर्ट ने खारिज की सहायक खनिज अधिकारी की याचिका:कहा-ऐसा प्रतीत होता है वे ग्वालियर छोड़ना नहीं चाहते, स्थानांतरण आदेश में कमी नहीं

ग्वालियर हाईकोर्ट की एकल पीठ ने सहायक खनिज अधिकारी राजेश कुमार गंगेले के ट्रांसफर आदेश के खिलाफ लगी याचिका को खारिज कर दिया है। याचिकाकर्ता ने ट्रांसफर आदेश को दुर्भावनापूर्ण बताया था। लेकिन कोर्ट ने साफ शब्दों में कहा कि ऐसा कुछ नजर नहीं आ रहा है। साथ ही कोर्ट ने टिप्पणी की है कि ऐसा प्रतीत होता है कि ये ग्वालियर छोड़ना नहीं चाहते हैं। इस याचिका के अलावा कोर्ट ने सहायक खनिज अधिकारी गंगेले के पक्ष में दिए गए अंतरिम आदेश को भी निरस्त कर दिया है। 17 जून को श्योपुर हुआ था तबादला दरअसल, ग्वालियर के सहायक खनिज अधिकारी राजेश कुमार गंगेले का 17 जून 2025 को श्योपुर के जिला खनिज अधिकारी पद पर स्थानांतरण किया गया है। अपने ट्रांसफर आदेश को राजेश कुमार गंगेले ने हाईकोर्ट में चुनौती दी है। तर्क था कि उनका ट्रांसफर दुर्भावनापूर्ण से किया गया है। इसमें न तो हाईकोर्ट के एक आदेश को देखा गया बल्कि उस आदेश की अनदेखी की गई है, जो पूरी तरह अन्यायपूर्ण है। सहायक खनिज अधिकारी की याचिका का शासन की ओर से पुरजोर विरोध किया गया है। 3 साल का कार्यकाल भी पूरा कर लिया कोर्ट ने माना कि गंगेले का श्योपुर में उच्च पद प...

आज निकलेगी MP की सबसे बड़ी कांवड़ यात्रा:1 लाख से ज्यादा श्रद्धालु होंगे शामिल; स्कूलों की छुट्टी, तेज आवाज और DJ पर रोक

जबलपुर में मध्यप्रदेश की सबसे बड़ी संस्कार कांवड़ यात्रा आज (सोमवार) सुबह 6 बजे नर्मदा तट स्थित गौरी घाट से शुरू होगी। करीब 35 किलोमीटर की यह यात्रा खमरिया स्थित कैलाशधाम मंदिर में पहुंचकर संपन्न होगी। आयोजकों के मुताबिक इस बार यात्रा में एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है। सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर पुलिस और प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। स्कूलों में छुट्टी, रूट डायवर्ट यात्रा के दौरान शहर के कई मार्गों को डायवर्ट किया गया है। भारी भीड़ को देखते हुए कलेक्टर दीपक कुमार सक्सेना ने जबलपुर के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में छुट्टी घोषित की है। साथ ही जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए गए हैं कि आदेश का कड़ाई से पालन हो। तेज आवाज वाले डीजे पर बैन श्रद्धालुओं की संख्या और सुरक्षा के मद्देनज़र तेज आवाज वाले डीजे पर प्रतिबंध लगाया गया है। यात्रा में किसी भी झांकी, मंच या वाहन पर दो से अधिक साउंड बॉक्स की अनुमति नहीं होगी, और स्पीकर का आकार 12 इंच से ज्यादा नहीं होगा। ध्वनि की अधिकतम सीमा 50 डेसिबल तय की गई है, जबकि हॉर्न स्पीकर का उपयोग पूरी तरह से प्रतिबंधि...

उज्जैन में युवक को पेड़ से बांधकर पीटा:अशफाक पर नाबालिग लड़की को जबरन ले जाने की कोशिश का आरोप; ग्रामीणों ने पकड़ा

उज्जैन के थाना भैरवगढ़ क्षेत्र के नवेली गांव में नाबालिग लड़की को परेशान करने वाले युवक को ग्रामीणों ने पकड़कर पेड़ से बांध दिया और जमकर पीटा। गांव में हंगामा बढ़ता देख पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बीच-बचाव किया, युवक को पेड़ से छुड़ाया और ग्रामीणों से बचाकर थाने ले गई। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने नाबालिग से छेड़छाड़ सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है। घटना का वीडियो भी सामने आया है। रविवार दोपहर नवेली गांव में हंगामा मच गया, जब उज्जैन के नागझिरी थाना क्षेत्र के नूरानी नगर निवासी अशफाक खान एक हिंदू लड़की को जबरन बाइक पर ले जाने की कोशिश करने लगा। इस पर ग्रामीणों और हिंदूवादी संगठनों ने अशफाक को सोडंग में पकड़ लिया। इसके बाद ग्रामीण इकट्ठा हो गए और पहले युवक की जमकर पिटाई की, फिर उसे एक पेड़ से बांध दिया। लगभग एक घंटे तक पेड़ से बंधे रहने के दौरान भी युवक की जमकर पिटाई की गई। नाबालिग लड़की का आरोपी पीछा करता था इधर, नाबालिग लड़की ने पुलिस को बताया कि अशफाक उसके उज्जैन वाले घर के सामने रहता था। सोशल मीडिया के जरिए अशफाक से पहचान हुई थी। करीब छह माह पहले जब मैं स्कूल जात...

बैतूल में छात्र की मौत, अस्पताल पर FIR की मांग:परिजनों का आरोप- ऑपरेशन में देरी की वजह से गई जान, हमें गुमराह किया गया

बैतूल जिले के गुवाड़ी गांव निवासी 12वीं के छात्र पीयूष धुर्वे की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। पीड़ित परिवार कोतवाली थाने में धरने पर बैठ गया और अस्पताल के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की मांग कर रहा है। दरअसल, शनिवार को पीयूष की उंगली ईंट बनाने की मशीन में फंसकर बुरी तरह घायल हो गई थी। उसे इलाज के लिए एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया था। परिजनों के अनुसार, शाम 4 बजे ऑपरेशन होना था, लेकिन रात 8 बजे तक ऑपरेशन शुरू नहीं हुआ। छात्र को लगभग दो घंटे ऑपरेशन थिएटर में रखने के बाद शतायु अस्पताल रेफर किया गया। वहां से उसे नागपुर ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप परिजनों का कहना है कि पीयूष को ऑपरेशन थिएटर में ले जाने के बाद उन्हें कोई जानकारी नहीं दी गई और मुलाकात भी नहीं करने दी गई। उन्हें अंतिम समय तक गुमराह किया गया और इलाज में जानबूझकर लापरवाही बरती गई। रविवार को जब नागपुर से पीयूष का शव बैतूल लाया जा रहा था, तब परिजनों को बताया गया कि शव कोतवाली लाया जाएगा। परिजन एक घंटे से अधिक समय तक थाने में इंतजा...

डेढ़ साल के बच्चे ने गलती से पीया जहर,मौत:एमवाय लेकर आए परिजन, भिंड का रहने वाला है परिवार

इंदौर के पास खुडै़ल में एक डेढ़ साल के बच्चे की जहरीला पदार्थ पीने से मौत हो गई। उसने गुरुवार रात डेढ़ बजे घर के बाहर बरामदे में रखी बोतल उठाकर मुंह में ले ली। मुंह से खून निकलने पर नजदीक के निजी अस्पताल लेकर आया गया। यहां से उसे एमवाय भेजा गया। यहां देर रात उसने दम तोड़ दिया। खुडै़ल पुलिस के मुताबिक डेढ़ साल के प्रियांश को उसके पिता ओमकार व परिवार के लोग रात करीब 11 बजे एमवाय लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने चेकअप के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पिता ने बताया कि प्रियांश पड़ोसी के बच्चो के साथ खेल रहा था। इस दौरान बाहर एक बोतल में कीटनाशक दवाई रखी थी। जिसे प्रियांश ने उठाकर पी ली थी। कुछ देर बाद उसके मुंह से खून निकला तो उसकी मां ने उसे देखा। बाद में उसे लेकर नजदीक के अस्पताल पहुंचे। यहां कुछ देर डॉक्टरों ने आईसीयू में उपचार किया। फिर बच्चे को एमवाय ले जाने की सलाह दी। प्रियांश के पिता बारदाना बनाने वाली कंपनी में काम करते हैं। परिवार मूल रूप से भिंड के पास बरथरा ग्राम में रहता है। ओमकार का बड़ा बेटा 7 साल का है। वह दादा-दादी के साथ रहता है। एक 8 साल की बेटी खुड़ैल में साथ में रहती है। ओमकार के...

CBI ने नारकोटिक्स अधिकारी और दलाल को गिरफ्तार किया:किसान से 1 करोड़ मांगे थे, डोडा चूरा के केस में फंसाने की धमकी दी थी

सीबीआई ने दलाल जगदीश मेनारिया को गुरुवार रात 9 लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है। पूछताछ में इसने नारकोटिक्स विभाग के अधिकारी महेन्द्र सिंह का नाम लिया। दोनों ने अफीम किसान मांगीलाल गुर्जर से एक करोड़ रुपए की मांग की थी। चित्तौड़गढ़ के आलाखेड़ी गांव के किसान मांगीलाल ने 15 जुलाई को सीबीआई में शिकायत दर्ज कराई थी। दलाल जगदीश मेनारिया ने उसे नारकोटिक्स अधिकारी महेन्द्र सिंह से मिलवाया। अधिकारी ने किसान को केस में फंसाने की धमकी दी थी अधिकारी ने किसान को धमकी दी कि उसकी जमीन से 400 किलो डोडा चूरा जब्त किया गया है। एक करोड़ रुपए न देने पर उसे और परिवार को मादक पदार्थों के केस में फंसाने की धमकी दी। किसान ने तीन किश्तों में 44 लाख दिए किसान ने डर से पिछले 2-3 महीने में तीन किश्तों में 44 लाख रुपए दे दिए। फिर भी 13 जुलाई को दलाल ने 9 लाख रुपए और मांगे। परेशान किसान ने सीबीआई को पत्र लिखा। सीबीआई ने जाल बिछाकर गुरुवार रात दलाल को गिरफ्तार किया। बाद में नारकोटिक्स अधिकारी को भी मंडफिया से पकड़ा। सीबीआई ने शुक्रवार शाम को भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है। जांच जयपुर स...

उज्जैन को स्वच्छता के लिए राष्ट्रपति देगी अवॉर्ड:सुपर स्वच्छ लीग सिटी में दूसरे पायदान पर रहा; महापौर- निगम कमिश्नर दिल्ली पहुंचे

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू देशभर के स्वच्छता मिशन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले शहरों को आज सम्मानित करेंगी। मध्यप्रदेश के आठ शहरों को अलग-अलग श्रेणियों में यह पुरस्कार मिलेगा। सुपर लीग श्रेणी में इंदौर, उज्जैन और बुधनी को शामिल किया गया है। पुरस्कार समारोह में शामिल होने के लिए उज्जैन नगर निगम से महापौर मुकेश टटवाल, निगमायुक्त आशीष पाठक सहित 10 सदस्यीय दल दिल्ली के लिए रवाना हुआ है। नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में राष्ट्रपति उज्जैन को सुपर लीग श्रेणी में दूसरे स्थान पर आने के लिए पुरस्कार प्रदान करेंगी। इसके अलावा इंदौर, देवास, शाहगंज और बुधनी को भी स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए राष्ट्रपति के हाथों सम्मानित किया जाएगा। इन श्रेणियों में मिलेंगे अवॉर्ड उज्जैन को 3 से 10 लाख जनसंख्या वाले शहरों की श्रेणी में अवॉर्ड मिलेगा। निगमायुक्त आशीष पाठक ने बताया कि, इस बार हमने स्वच्छता मिशन के मानकों के अनुसार एसओपी (स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर) को बेहतर ढंग से अपनाया। यही कारण है कि उज्जैन को यह सम्मान मिला है। source https://www.bhaskar.co...

CM मोहन यादव के ससुर का यूपी में निधन:सुल्तानपुर से रीवा लाई जा रही पार्थिव देह; यहीं होगा अंतिम संस्कार

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के ससुर ब्रह्मादीन यादव का 98 साल की उम्र में निधन हो गया। सुल्तानपुर के विवेकानंद नगर स्थित अपने आवास पर उन्होंने मंगलवार रात को अंतिम सांस ली। बुधवार को रीवा में उनका अंतिम संस्कार होगा। जानकारी मिलने के बाद रीवा में स्थानीय बीजेपी नेता उनके आवास पर पहुंच रहे हैं। 27 जून की रात ब्रह्मादीन यादव का स्वास्थ्य बिगड़ गया था। उन्हें सांस और पेट से संबंधित बीमारी के बाद राजकीय मेडिकल कॉलेज के ICU वार्ड में एडमिट कराया गया था। 28 जून को उनकी बेटी और सीएम मोहन यादव की पत्नी सीमा यादव अपनी बेटी के साथ उन्हें देखने पहुंची थीं। फिर वो मध्यप्रदेश लौट आई थीं। सीएम के साथ विदेश यात्रा पर हैं पत्नी सीमा यादव सीएम डॉ. मोहन यादव सात दिनों की दुबई और स्पेन की यात्रा पर हैं। सीएम के साथ पत्नी सीमा यादव भी विदेश दौरे पर हैं। जिस वक्त उनके ससुर के निधन की खबर आई उस दौरान सीएम दुबई से स्पेन के लिए रवाना चुके गए थे। स्पेन में सीएम की उद्योगपतियों, निवेशकों, फिल्म निर्माताओं के साथ बैठकें होनी हैं। 3 तस्वीरें देखिए... घर में थे, अचानक बिगड़ी हालत 30 जून को हालत में सुधार...

19 जुलाई को जबलपुर आएंगे भाजपा प्रदेशाध्यक्ष:मंत्री राकेश सिंह ने ली बैठक, बोले-बारिश हो या तूफान, हमारा कार्यक्रम सफल हो

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल 19 जुलाई को जबलपुर आएंगे। मंगलवार को संभागीय कार्यालय में लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने पदाधिकारियों की बैठक ली और प्रदेश अध्यक्ष के आने पर सभी को जिम्मेदारी सौंपी। राकेश सिंह ने कहा कि उनके जबलपुर आगमन पर कार्यक्रम भव्य और ऐतिहासिक होगा। इस दौरान राज्यसभा सांसद सुमित्रा बाल्मीक, सांसद आशीष पटेल सहित विधायक और नगर अध्यक्ष मौजूद रहे। लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने कहा भाजपा कार्यकर्ता आधारित संगठन है और प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए खुशी और गौरव का पल होता है जब हमारे प्रदेश अध्यक्ष का प्रथम आगमन अपने जिले में होता है। राकेश सिंह ने कहा वर्षा ऋतु है, बारिश की संभावना भी होती है पर चुनौती तो यही है कि बारिश हो या तूफान आए पर हमारा कार्यक्रम सफल हो। यह कार्यकर्ताओं की परीक्षा का समय होता है, और हमारे कार्यकर्ता हर चुनौती को अवसर के रूप में लेकर उसे पूरा करते हैं, ऐसा हम सभी का विश्वास है। लोक निर्माण मंत्री ने संभागीय कार्यालय में हुए बैठक में बताया नव निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल का 19 जुलाई को आगमन होगा, और जिले में प्रवेश के बाद मार्ग पर...

इंदौर में महिलाओं ने किया विकास कार्यों का भूमिपूजन:आकाश विजयवर्गीय बोले- कांग्रेस राज में अच्छे बगीचे और सामुदायिक भवन महंगे इलाकों में होते थे

भाजपा सरकार ने मध्यमवर्गीय और गरीब वर्ग के क्षेत्रों में विकास पर जोर दिया और इन इलाकों को सुविधा संपन्न करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। कांग्रेस राज में पिछड़े इलाके कहलाने वाले क्षेत्र आज विकास के नए आयाम रच रहे हैं। यह बात पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय विधानसभा 1 के वार्ड 15 में भूमिपूजन के अवसर पर कही। सोमवार को विजयवर्गीय ने 50 लाख की लागत के 3 विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। खास बात यह रही की इन विकास कार्यों का भूमिपूजन महिलाओं से करवाया गया। आकाश विजयवर्गीय ने कहा- वार्ड 1 में भाजपा के बूथ अध्यक्षों में मातृभक्ति की प्रधानता है। यह अच्छी बात है। बूथ अध्यक्ष एक प्रभावशाली पद होता है और राष्ट्रीय राजनीति में इसकी अहम भूमिका होती है। भूमिपूजन आप सभी लोगों से मिलने का एक बहाना है। बुनियादी सुविधाएं भी नहीं मिल पाती थी आकाश विजयवर्गीय ने कहा- कांग्रेस के राज में अच्छे बगीचे, सामुदायिक भवन, बेहतर अस्पताल सारी आवश्यक सुविधाएं शहर के महंगे इलाकों में होती थी। कांग्रेस राज में सामान्य आदमी को बुनियादी सुविधाएं भी नहीं मिल पाती थी। प्रदेश में 10 से 12 घंटे तक बिजली गायब रहती थी, लेकिन जब भाज...

38 डिग्री तक पहुंचा फर्श का तापमान:सतना में अचानक गर्म हुआ घर का पोर्च; 8 घंटे की जांच में निकला अर्थिंग फॉल्ट

सतना के जवाहर नगर में रविवार सुबह एक अजीब घटना सामने आई। रिटायर्ड बीमा अधिकारी शिवकुमार अंबेश के घर के पोर्च की फर्श अचानक गर्म हो गई। घटना की जांच के लिए विभिन्न विभागों के विशेषज्ञों की टीम मौके पर पहुंची। जानकारी के अनुसार, सुबह 8 बजे शिवकुमार की पत्नी पद्मश्री फर्श की सफाई कर रही थीं, तब उन्होंने 35 वर्ग फीट के भूखंड में फर्श का एक हिस्सा काफी गर्म पाया। पड़ोसी भूगर्भ शास्त्री प्रो. शिवानंद गौतम ने गर्म फर्श पर गुड़हल का फूल रखकर जांच की, जो तुरंत कुम्हला गया। विशेषज्ञों की टीम ने की जांच इसके बाद एसडीएम सिटी राहुल सिलाडिया के निर्देश पर एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। रीवा से सहायक भौमिकी विशेषज्ञ वंदिता प्रजापति, जिला खनिज अधिकारी एसपी सिंह और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के वैज्ञानिक डॉ. राहुल द्विवेदी ने जांच की। अर्थिंग में खराबी निकली कारण डॉ. द्विवेदी ने बताया कि गैस डिटेक्टर से जांच में अमोनिया की मात्रा सामान्य से भी कम (1 पीपीएम) पाई गई। फर्श का तापमान 38 डिग्री सेल्सियस था। जांच में पता चला कि गर्म हिस्से के नीचे बिजली की अर्थिंग है। विद्युत विशेषज्ञों के अनुसार, हाल ही में हु...

तालाब में डूबने से 7 साल के बच्चे की मौत:बालाघाट में खेलते समय गिरा; माता-पिता के साथ खेत गया था

बालाघाट में एक साल का बच्चा खेत में बने छोटे तालाब में डूब गया। जिससे उसकी मौत हो गई। घटना रविवार शाम परसवाड़ा थाना क्षेत्र के चनई गांव की है। बच्चे का नाम टिकेश है। वह अपने माता-पिता के साथ खेत गया था। वहां खेलते समय वह लघु तालाब में गिर गया। जब बच्चा दिखाई नहीं दिया तो परिजन ने उसकी तलाश शुरू की। तालाब के पास बच्चे के पैरों के निशान और छाता मिला। इसके बाद तालाब में खोजबीन की गई। रात 8 से 9 बजे के बीच बच्चे का शव तालाब से निकाला गया। कल होगा बच्चे का पोस्टमॉर्टम परसवाड़ा थाना प्रभारी मदनलाल इवने ने बताया कि पुलिस ने शव को बरामद कर परसवाड़ा अस्पताल की मर्चुरी में रखवा दिया है। 14 जुलाई को पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजन को सौंपा जाएगा। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। बच्चे की मौत से परिवार में शोक है। source https://www.bhaskar.com/local/mp/balaghat/news/7-year-old-child-died-due-to-drowning-in-a-pond-135439953.html

600 बोरी पैक, 50 बोरी खुला बायोचार, कंपोस्ट खाद मिला:खरगोन में बिना अनुमति बनाया जा रहा था; एसडीएम और कृषि विभाग ने छापा मारा

खरगोन के मेनगांव गांव में रविवार रात करीब 8 बजे नकली खाद निर्माण की आशंका पर एसडीएम बीएस कलेश और कृषि विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से एक खेत पर छापामार कार्रवाई की। जांच के दौरान मौके से 600 बोरी पैक खाद और 50 बोरी खुला बायोचार व कंपोस्ट खाद बरामद हुआ। प्रारंभिक जांच के आधार पर यह खाद बिना किसी वैध अनुमति के तैयार की जा रही थी। कृषि विभाग के वरिष्ठ कृषि अनुविभागीय अधिकारी बीएल भंवर ने बताया कि यह खाद मुंबई की कंपनी बना रही थी। कंपनी खेतों से कपास की काठी और मक्का का वेस्ट इकट्ठा कर उसे छह भट्ठियों में जलाकर बायोचार कंपोस्ट तैयार कर रही थी। लेकिन इस कार्य के लिए कोई वैध पंजीयन या अनुमति नहीं ली गई थी। कंपनी के खिलाफ जांच जारी एसडीएम बीएस कलेश ने बताया कि कंपनी के मैनेजर रोहित मालवीया, निवासी बिस्टान से पूछताछ की जा रही है। मालवीया ने बताया कि वे मिट्टी की उर्वरता बढ़ाने के लिए बायोचार खाद बना रहे थे, लेकिन अभी तक इसकी कोई बिक्री नहीं की गई है। प्रशासन द्वारा मौके से खाद जब्त कर पंचनामा तैयार किया गया और संपूर्ण सामग्री को सुपुर्दगी में ले लिया गया है। टीम दस्तावेजों की जांच कर रही है, जि...

ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटे, मजदूर और चालक के सिर में चोटें:छैरा के पास वाहन तेज होने से हादसा; घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया

मुरैना के थाना बागचीनी क्षेत्र के अंतर्गत मुरैना-जौरा रोड पर ग्राम छैरा के पास एक ट्रैक्टर ट्रॉली के अनियंत्रित होकर पलट जाने से बड़ा हादसा हो गया। दुर्घटना में चालक सहित एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना शुक्रवार शाम की है। ग्राम छैरा के पास एक ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। ट्रैक्टर को छैरा निवासी पंकज पुत्र उदयवीर सिंह किरार (उम्र 18 वर्ष) चला रहा था। हादसे के वक्त ट्रॉली में उसका सहयोगी मजदूर नत्था पुत्र विरुआ, निवासी चीनोर भी सवार था। दोनों ही दुर्घटना में घायल हो गए। राहगीरो ने पुलिस को की खबर हादसे के बाद राहगीरों ने तुरंत इसकी सूचना बागचीनी थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत 108 एंबुलेंस की मदद से जौरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें मुरैना जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। ट्रैक्टर-ट्रॉली ओवरलोडिंग नहीं थी, लेकिन वाहन की रफ्तार अधिक होने के कारण चालक नियंत्रण खो बैठा, जिससे यह हादसा हुआ। मौके पर पहुंची पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को सड़क से हटवाक...

कीचड़ में लग रहीं दुकानें खरीददार हो रहे परेशान

सांचेत | सागर-भोपाल रोड पर स्थित नकतरा गांव में हर मंगलवार हाट बाजार लगता है। यह बाजार जिला मुख्यालय से 20 किलोमीटर दूर है। यहां आसपास के 15 से 20 गांवों के लोग जरूरत का सामान खरीदने आते हैं। इन दिनों बारिश का मौसम चल रहा है, लेकिन ग्राम पंचायत ने हाट बाजार के लिए कोई व्यवस्था नहीं की है। बाजार स्थल पर कीचड़ फैला है। व्यापारी कीचड़ में दुकान लगाने को मजबूर हैं। लोगों को चलने में परेशानी हो रही है। हालात यह हैं कि सरकार चुनाव के समय बड़े वादे करती है, लेकिन जमीनी हकीकत नकतरा के हाट बाजार में साफ नजर आ रही है। source https://www.bhaskar.com/local/mp/raisen/news/shops-are-looking-like-mud-and-buyers-are-getting-upset-135420141.html

अचानक बिना काफिले के फल लेने न्यू मार्केट पहुंचे सीएम:आमजन से मिले; सिग्नल पर रेड लाइट देखकर रोकी गाड़ी

सीएम डॉ. मोहन यादव गुरुवार रात अचानक न्यू मार्केट में फल खरीदने पहुंच गए। उन्होंने बाजार में आम जनता से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना। सीएम ने ठेले वालों से बातचीत की और उनके व्यवसाय के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने एक ठेले वाले से फल खरीदे और भुगतान डिजिटल माध्यम से किया। बाजार में सीएम को देख चौंके लोग सीएम को अचानक बाजार में देख लोगों को उनकी सादगी पसंद आई। लोगों को यकीन ही नहीं हुआ कि उनके मुख्यमंत्री इतनी सहजता से उनके बीच खड़े हैं। अचानक सीएम को अपने बीच में देखकर लोग अचंभित नजर आए। काफिले में नहीं, सिर्फ दो गाडियों से पहुंचे न्यू मार्केट मुख्यमंत्री डॉ. यादव सादगी के साथ सिर्फ दो वाहनों में बाजार पहुंचे और 15 मिनट रुक कर फल खरीदे और निवास लौट गए। ट्रैफिक सिग्नल का किया पालन आमतौर पर सीएम का काफिला जिस रूट से गुजरता है। अमूमन 10-15 मिनट पहले पुलिस उस रूट पर ट्रैफिक रोक देती है लेकिन, सीएम ने अपने दौरे की किसी को जानकारी नहीं दी। वे जब फल लेकर वापस सीएम हाउस की तरफ जाने लगे तो सिग्नल पर रेड लाइट देखकर उनकी गाड़ी रुक गई। सीएम ने सिग्नल पर ट्रैफिक नहीं रोकने दिया। बल्कि, ग्रीन सिग्...

एक पेड़ मां के नाम अभियान में पौधे लगाए

बैतूल| जिला चिकिल्सालय के डीईआईसी केंद्र परिसर में बुधवार को एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधरोपण किया गया। इस दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज हुरमाड़े ने कहा वास्तव में पर्यावरण संतुलन के लिए ज्यादा आवश्यक पौधरोपण है, यदि प्रत्येक कर्मचारी पौधारोपण का संकल्प ले तो यह कदम प्राकृतिक संतुलन के लिए बहुत प्रभावी होगा। इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ. जगदीश घोरे, आरएमओ डॉ. रानू वर्मा, वरिष्ठ अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. रूपेश कुमार पदमाकर, डॉ. नीतेश चौकीकर एवं डीईआईसी मैनेजर योगेन्द्र दंवडे सहित अन्य मौजूद रहे। source https://www.bhaskar.com/local/mp/betul/news/plant-trees-in-the-campaign-one-tree-in-the-name-of-mother-135412701.html

डॉ. ऋचा पांडे के पति पर चलेगा हत्या का केस:भोपाल कोर्ट में आरोप तय, परिजनों ने जहर देकर मारने के लगाए थे आरोप

भोपाल में नवविवाहिता डॉ. रिचा पांडे की संदिग्ध मौत के मामले में पति डॉ. अभिजीत पांडे के खिलाफ आरोप तय कर दिए गए। बुधवार को अपर सत्र न्यायाधीश नीलू संजीव श्रंगीऋषि की कोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट ने अभिजीत पांडे पर पत्नी को आत्महत्या के लिए उकसाने, दहेज हत्या, हत्या, दहेज प्रताड़ना और दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत आरोप तय किए हैं। बता दें, 21 मार्च 2025 को डॉ. रिचा पांडे की संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। परिजन ने दहेज की मांग को लेकर पति पर जहर देकर हत्या की आशंका जताई थी। शाहपुरा पुलिस को बंसल अस्पताल से डॉ. रिचा पांडे की संदिग्ध मौत की सूचना मिली थी। पुलिस ने 24 मार्च को रात 10 बजे अभिजीत के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया था। 27 जून को पेश किया चालान जांच में डॉक्टर रिचा के हाथ में इंजेक्शन लगाने के निशान मिले थे। एनेस्थीसिया का इंजेक्शन देकर हत्या किए जाने के आरोप मृतिका के परिजन ने आरोपी डॉ. अभिजीत पांडे पर लगाए थे। पुलिस ने मामले की जांच के बाद‌ आरोपी डॉ. अभिजीत पांडे के खिलाफ दहेज प्रताड़ना, दहेज हत्या और दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत मुकदमा दर...

दो ट्रैक्टर चालकों में पहले मुरम डालने को लेकर विवाद:आगर में एक ने दूसरे पर किया चाकू से हमला, तनाव के चलते गांव में पुलिस तैनात

आगर मालवा के ग्राम निपानिया बैजनाथ में सामाजिक धर्मशाला के निर्माण के लिए डाली जा रही मुरम को लेकर एक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। धर्मशाला के लिए भूमि समतलीकरण में मुरम भराव का काम चल रहा था। इस दौरान ट्रैक्टर लगाने की बारी को लेकर दो चालक तोहिद और धर्मेंद्र पुरी गोस्वामी में विवाद हो गया। चाकू से किया वार, घायल अस्पताल में भर्ती तोहिद ने अपना ट्रैक्टर बीच में लाकर पहले मुरम डालने की जिद की। इस बात पर दोनों में कहासुनी हुई। अन्य चालकों ने बीच-बचाव कर मामला शांत करा दिया। लेकिन कुछ देर बाद तोहिद चाकू लेकर लौटा। उसने धर्मेंद्र पर तीन बार चाकू से वार किया। घायल धर्मेंद्र को आगर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गांव में पुलिस तैनात, आरोपी गिरफ्तार पुलिस ने आरोपी तोहिद को हिरासत में ले लिया है। एएसपी रविंद्र बोयट के अनुसार, मामले को सांप्रदायिक रंग लेने से रोकने के लिए गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है। मौके पर सीएसपी मोतीलाल कुशवाहा, एसडीएम मिलिंद ढोके और थाना प्रभारी शशि उपाध्याय भी मौजूद हैं। घटना के बाद तोहिद के परिवार के सदस्य घर पर ताला लगाकर कहीं और चले गए हैं। source https:/...

खरगोन मोहर्रम पर ताजियों का जुलूस निकला:60 से अधिक ताजिए कर्बला की ओर रवाना, सुरक्षा के लिए 700 पुलिसकर्मी तैनात

खरगोन में हजरत इमाम हुसैन की शहादत की याद में मनाए जा रहे मोहर्रम के मौके पर सोमवार रात 8.30 बजे इशा की नमाज के बाद ताजियों का चल समारोह शुरू हुआ। बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग शामिल हुए और जियारत की। मोहर्रम की 11वीं तारीख पर रात 10 बजे मोहन टॉकीज से 60 से ज्यादा छोटे-बड़े ताजिए लोभान की महक के साथ कर्बला की ओर रवाना हुए। जुलूस में बच्चे और बुजुर्ग सभी शामिल रहे। ढोल-ताशों की गूंज के साथ ताजिए पारंपरिक मार्ग, रामेश्वर टॉकीज रोड, गोल बिल्डिंग चौराहा, सराफा बाजार, झंडा चौक, किला क्षेत्र होते हुए देर रात 1 बजे बाद कुंदा तट स्थित कर्बला पहुंचेंगे। रविवार रात से शुरू हुए कार्यक्रम का समापन मंगलवार सुबह ताजियों के विसर्जन के साथ होगा। प्रशासन अलर्ट, भारी पुलिस बल तैनात ताजिया विसर्जन और जुलूस को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। जिले में 700 से अधिक पुलिस अधिकारी-कर्मचारी, एक एसएफ कंपनी और मजिस्ट्रेट ड्यूटी लगाई गई है। संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरती जा रही है। देखिए तस्वीरें... source https://www.bhaskar.com/local/mp/khargone/news/a-procession-of-tajis-wa...

मनासा में गर्भवती को सांप ने डसा:जिला अस्पताल में 3 दिन के बाद महिला ने तोड़ा दम

नीमच जिले की मनासा तहसील में कंजार्डा पठार स्थित धाप्पड़ा गांव में सांप डसने से एक गर्भवती महिला की मौत हो गई है। घटना बीते शुक्रवार सुबह 4 बजे की है। परिजनों ने गर्भवती को तत्काल अस्पताल में भर्ती करवाया। 3 दिन बाद सोमवार को महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। 25 वर्षीय संगीता भील आठ माह की गर्भवती थी। शुक्रवार देर रात वह सो रही थी। तभी जहरीले सांप ने उसे काट लिया। घटना के बाद अचानक वह चिल्लाने लगी। इसके बाद अपने पति देवीलाल भील को जगाया। देवीलाल ने सांप को देखकर जान से मार दिया। परिजन तुरंत संगीता को जिला चिकित्सालय ले गए। जहां पर संगीता का तीन दिन तक इलाज चला। इस दौरान उसकी स्थिति लगातार बिगड़ती गई। रविवार की आधी रात के बाद संगीता और उसके अजन्मे बच्चे की मौत हो गई। सोमवार दोपहर पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। source https://www.bhaskar.com/local/mp/neemuch/news/a-pregnant-woman-was-bitten-by-a-snake-in-manasa-1353942...

नशीला सिरप कोरेक्स झाड़ियों के पीछे छिपाकर बेंच रहा:युवक का वीडियो सामने आया; डिप्टी सीएम, सांसद के कहने के बाद भी नहीं हो रहा समाधान

रीवा जिले में लगातार हो रही कोरेक्स की बिक्री थमने का नाम नहीं ले रही है। खुलेआम नशीली सिरप कोरेक्स बेची जा रही है। समय-समय पर ऐसे वीडियो सामने आते रहते हैं। जिससे रीवा में लगातार बढ़ रहा नशे का प्रचलन उजागर हो जाता है। जिले के रायपुर कर्चुलियान थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत पहाड़िया में पुलिस प्रशासन कि नाक के नीचे धड़ल्ले से कोरेक्स बेचता हुआ एक युवक कैमरे में कैद हुआ। जिसका वीडियो सोशल मीडिया में सामने आया है। युवक का नाम अमन तिवारी बताया जा रहा है। एक और वीडियो में युवक झाड़ियों के अंदर से कोरेक्स की बॉटल निकालता हुआ नजर आ रहा है। वीडियो 2 दिन पुराना बताया गया है, जो रविवार को सामने आया। वहीं वीडियो सामने आने के बाद एसपी विवेक सिंह ने मामले की जांच के निर्देश दिए हैं। जहां पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर जांच आगे बढ़ाई है। पुलिस के मुताबिक जांच के बाद वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। जानकारी के मुताबिक रीवा में कोरेक्स की बिक्री एक बड़ी चुनौती है। डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल से लेकर सांसद जनार्दन मिश्रा तक भरे मंच से इस विषय को लेकर चिंता जता चुके हैं। रीवा आईजी गौरव राजपूत सभी थानों...

अनूपपुर में पुलिया टूटने से कार में 4 लोग बहे:पत्नी की मौत; पति और 2 बच्चों की तलाश जारी; 7-8 जुलाई को स्कूलों में छुट्टी घोषित

अनूपपुर जिले में भारी बारिश के कारण रीवा-अमरकंटक मुख्य मार्ग पर किरर घाट की सजहा पुलिया टूट गई। इस हादसे में एक स्विफ्ट डिजायर कार पानी में बह गई। कार में सवार अनूपपुर निवासी प्रीति यादव अपने पति चंद्रशेखर यादव और दो बच्चों के साथ अमरकंटक घूमने गए थे। पुलिस ने महिला का शव बरामद कर लिया है। प्रीति यादव जिला अस्पताल में नर्स के पद पर कार्यरत थीं। वहीं इनके पति और दो बच्चों की तलाश जारी है। राहत और बचाव दल मौके पर कार्यरत हैं। दो दिनों तक स्कूलों की छुट्टी घोषित भारी बारिश के कारण क्षेत्र में आवागमन बाधित हो गया है। स्थिति को देखते हुए कलेक्टर हर्षल पंचोली ने एहतियाती कदम उठाए हैं। उन्होंने 7 और 8 जुलाई को जिले के सभी शासकीय और अशासकीय शैक्षणिक संस्थानों में अवकाश घोषित किया है। यह निर्णय विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। स्कूलों में बाधित हुई पढ़ाई की भरपाई अन्य कार्य दिवसों में अतिरिक्त कक्षाएं लगाकर की जाएगी। source https://www.bhaskar.com/local/mp/anuppur/news/4-people-were-swept-away-in-a-car-due-to-collapse-of-a-culvert-in-anuppur-135387937.html

इंदौर में बीना विधायक निर्मला सप्रे की पुलिस से शिकायत:युवक बोला- फोन पर कहा जूते मारूंगी; मुझे धमकाया, गालियां दी

सागर जिले के बीना से विधायक निर्मला सप्रे के खिलाफ एक युवक ने धमकाने और अपशब्द कहने की शिकायत की है। बीना के खिमलासा गांव के रहने वाले हरकिशन सेन नाम के शख्स ने शनिवार को इंदौर के परदेशीपुरा थाने में लिखित शिकायत दी है। हरकिशन ने शिकायती आवेदन में निर्मला सप्रे को विधायक नहीं लिखा है। पुलिस ने उसका आवेदन लेकर पावती दी है। हरकिशन सेन गौ सेवक का काम करते हैं। वे बजरंग दल में संयोजक रह चुके हैं। पिछले करीब 7-8 साल से वे इंदौर में अपने जीजा के मेंस पार्लर पर काम करते हैं। गोचर की भूमि अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की थी हरकिशन का कहना है कि मैं अपने गांव खिमलासा और आसपास के गांवों में गोचर भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराने के लिए लगातार ज्ञापन देता रहता हूं। मैंने 111 बार ज्ञापन दिए लेकिन प्रशासन ने कार्रवाई नहीं की। बीना विधानसभा क्षेत्र के मगरधा गांव में गोचर जमीन को अतिक्रमण से मुक्त कराने की मांग हाल ही में मैंने की थी। हरकिशन ने कहा- मैंने फेसबुक पर पोस्ट किया था। उस पोस्ट के बाद मेरे मोबाइल पर शुक्रवार 4 जुलाई को दोपहर 1:20 बजे विधायक निर्मला सप्रे का कॉल आया। जिसमें उन्होंने धमकाते हुए...

इंदौर में मोहर्रम पर निकला सरकारी ताजिया:अन्य ताजिए और अखाड़े भी हुए शामिल; उमड़ा जनसैलाब

इंदौर में मोहर्रम पर्व पर शनिवार रात को सरकारी ताजिया निकला। इस दौरान बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए। देर रात को सरकारी ताजिया वापस इमामबाड़ा पहुंचेगा। रविवार दोपहर को सरकारी ताजिया इमामबाड़ा से कर्बला मैदान तक जाएगा, जहां तीन दिन मेले की शुरुआत होगी। शनिवार रात करीब 10 बजे इमामबाड़ा से इसकी शुरुआत हुई। इस दौरान शहरकाजी डॉ. इशरत अली सहित बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए। राजबाड़ा का एक चक्कर लगाने के बाद सरकारी ताजिया अपने तय मार्ग पर आगे बड़ा। शहर के अन्य ताजिए और अखाड़े भी इसमें शामिल हो रहे हैं। बड़ी संख्या में शामिल हुए समाजजन रात में बड़ी संख्या में समाजजन दूर-दूर से यहां पहुंचे। यहां पर बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल हुए। परिवार के लोग यहां बच्चों को भी लेकर शामिल हुए। सरकारी ताजिए के आगे एक बैंड भी चल रहा था, जो अलग-अलग धार्मिक गीतों की प्रस्तुति देते हुए चल रहा था। उसके पीछे शहरकाजी डॉ. इशरत अली बग्घी में सवार होकर आगे बढ़ रहे थे। उनके पीछे सरकारी ताजिए व अन्य ताजिए और अखाड़े हैं। देर रात तक चलेगा सिलसिला समाजजनों ने बताया कि सरकारी ताजिए इमामबाड़ा से निकलकर राजबाड़ा के एक चक्कर लगाने के...

बच्चे की मौत के मामले में डॉक्टर को अंतरिम राहत:एसडीएम कोर्ट ने ₹50 हजार के मुचलके पर छोड़ा; क्लिनिक पर पथराव और चक्काजाम हुआ था

विदिशा के लटेरी में दो वर्षीय मासूम की संदिग्ध हालत में मौत के मामले में आरोपी डॉक्टर संतोष साहू को एसडीएम कोर्ट से राहत मिल गई है। शुक्रवार को कोर्ट ने डॉक्टर को ₹50 हजार के मुचलके पर अंतरिम रूप से रिहा कर दिया। गुरुवार को एक मासूम की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। आरोप है कि इलाज में लापरवाही के कारण बच्चे की जान गई। इसके बाद परिजन और स्थानीय लोग आक्रोशित हो उठे। गुस्साए लोगों ने न केवल डॉक्टर संतोष साहू की क्लिनिक पर पथराव किया, बल्कि सड़क पर चक्काजाम भी कर दिया। डॉक्टर से भीड़ ने की मारपीट मौके पर पहुंची पुलिस ने जैसे-तैसे हालात संभाले और डॉक्टर को हिरासत में लिया। लेकिन जब पुलिस डॉक्टर को लेकर जा रही थी, उसी दौरान भीड़ ने उनके साथ मारपीट कर दी। मामले को गंभीरता से लेते हुए बीएमओ ने क्लिनिक को सील कर दिया था। एफआईआर दर्ज, कोर्ट से मिली राहत पुलिस ने डॉक्टर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। शुक्रवार को डॉक्टर को एसडीएम कोर्ट में पेश किया गया, जहां लटेरी एसडीएम विनीत तिवारी ने उन्हें ₹50 हजार के मुचलके पर अंतरिम राहत दी। अब यह देखना होगा कि इस मामले की आगे की जांच किस दिशा में बढ़ती है और क्य...

आरटीओ ने पालदा तिराहे पर बसों पर की कार्रवाई:अवैध रूप से खड़ी 4 बसें की जब्त; ट्रैफिक और आमजन को हो रही थी परेशानी

कलेक्टर आशीष सिंह के निर्देश पर क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय इंदौर द्वारा लोक परिवहन वाहन, बसों, स्कूल वाहनों सहित अन्य वाहनों की लगातार चेकिंग की जा रही है। आज पालदा से नायता मुंडला रोड पर सघन चेकिंग की गई। जिसमें वाहनों के फिटनेश, परमिट, बीमा, पीयूसी, कर प्रमाण पत्र भी चेक किए गए। बसों में ओवरलोडिंग, अधिक किराया की भी जांच की गई। लोगों को अपने वाहनों पर HSRP नम्बर प्लेट लगवाने के लिए भी प्रेरित किया गया। वाहन की गति, स्पीड गवर्नर सहित दस्तावेज की चेकिंग की गई। दस्तावेज नहीं होने, क्षमता से अधिक सवारी पाए जाने, परमिट शर्तों का उल्लंघन करने वाली बसों, बेतरतीब खड़ी रहने वाली बसों पर कार्यवाही की गई। इंदौर में चेकिंग के दौरान मुसाखेड़ी रिंग रोड पर बसें बीच रोड पर मरम्मत, सफ़ाई का काम करवाते और सवारियों को बैठाते हुए पाई गई। बीच रोड पर बसों की साफ सफाई, मरम्मत से आमजन को हो रही असुविधा, ट्रैफिक जाम की स्थिति होने से सिद्धिविनायक ट्रेवल्स, सोमनाथ ट्रेवल्स और हंस ट्रेवल्स की कुल 4 बसों को जब्त कर आरटीओ कार्यालय इंदौर में रखा गया। इन बसों से पालदा तिराहे पर जाम लग जाता था। ट्रेवल्स, बस संचालकों ने...

2047 के लिए तैयार हो रहा मध्यप्रदेश:22 प्रमुख मिशन, 300 एक्शन पॉइंट्स, पंचायत स्तर तक SDG लक्ष्य लागू करने की तैयारी

वर्ष 2047 के लिए तैयार प्रदेश की योजना में 22 प्रमुख मिशन और 300 से ज्यादा एक्शन पॉइंट्स शामिल हैं, जिनमें से 200 से अधिक लक्ष्यों को आगामी पांच वर्षों में पूरा किया जा सकता है। पंचायत स्तर पर 22 हजार 519 ग्राम पंचायतों को 9 विषयों पर सस्टेनेबल डेवलपमेंट गोल के लिए प्रशिक्षित किया गया है। यह जानकारी मध्यप्रदेश राज्य नीति आयोग के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ऋषि गर्ग ने देते हुए कहा है कि सस्टेनेबल डेवलपमेंट केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि इसमें निजी क्षेत्र, नागरिक समाज और आमजन की साझेदारी जरूरी है। प्राइवेट सेक्टर एंगेजमेंट इन एसीलेरेटिंग एसडीजी इंप्लीमेंटशन इन मध्यप्रदेश विषय पर गुरुवार को भोपाल में कार्यशाला मध्यप्रदेश राज्य नीति आयोग और जीआईजेड इंडिया के जाइंट वेंचर में हुई। यह कार्यशाला इंडो-जर्मन ग्रीन एंड सस्टेनेबल डेवलपमेंट पार्टनरशिप (जीएसडीपी) परियोजना के अंतर्गत की गई जिसका उद्देश्य सतत विकास लक्ष्यों (एडीजीएस) को स्थानीय स्तर पर तेज़ी से लागू करना, निजी क्षेत्र की सक्रिय भागीदारी तय करना और राज्य की विकास योजनाओं को अंतर्राष्ट्रीय सहयोग से जोड़ना था। वैश्विक एसडीजी चिंता...

भोपाल में ब्लिंकिट डिलीवरी बॉयज़ की हड़ताल:प्रति किलोमीटर दर घटी, इंसेंटिव भी कम; चार दिन तक काम बंद का किया ऐलान

भोपाल में ब्लिंकिट कंपनी के करीब 200 डिलीवरी पार्टनर काम छोड़कर हड़ताल पर बैठ गए। प्रदर्शनकारी युवक मालवीय नगर स्थित ब्लिंकिट के डार्क स्टोर के बाहर जमा हुए और स्टोर मैनेजर एवं एचआर के खिलाफ नाराज़गी जताई। इनका कहना है कि कंपनी ने प्रति किलोमीटर भुगतान और इंसेंटिव में भारी कटौती कर दी है, जिससे काम करना घाटे का सौदा बन गया है। डिलीवरी पार्टनर मोहम्मद रिजवान ने बताया, "शुरुआत में हमें 15 रुपए प्रति किमी तक भुगतान मिलता था, लेकिन अब यह घटकर सिर्फ 7 रुपए रह गया है। मार्च के बाद इंसेंटिव भी कम कर दिए गए हैं। अब 25 से ज्यादा डिलीवरी करने पर भी अधिकतम 9 रुपए प्रति किमी ही मिल रहे हैं।" रिजवान ने कहा कि वे बीते कई दिनों से स्टोर मैनेजर और एचआर से इस संबंध में लगातार संपर्क कर रहे हैं। तीन दिन पहले भी सांकेतिक रूप से एक घंटे की हड़ताल की गई थी, तब HR सौरभ जैन ने भरोसा दिलाया था कि दो दिन में समाधान मिलेगा, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। वहीं सौरभ जैन का कहना है कि उन्हें इस विषय में फिलहाल कोई जानकारी नहीं है। चार दिन की हड़ताल का ऐलान डिलीवरी पार्टनर्स का कहना है कि उन्हें बोनस ...

राज्य निर्वाचन आयोग ने दी सबसे पहले पदोन्नति:नए प्रमोशन नियम लागू होने के बाद दो कर्मचारियों को मिली पदोन्नति

नए पदोन्नति नियम लागू होने के बाद सबसे पहले पदोन्नति आदेश जारी करने में राज्य निर्वाचन आयोग ने दूसरे विभागों, आयोग, निगम, मंडल और बोर्डों को पीछे छोड़ दिया है। आयोग ने बुधवार को दो कर्मचारियों को नए नियमों के आधार पर पदोन्नति दे दी है। उधर, स्कूल शिक्षा विभाग पदोन्नति को लेकर गुरुवार को लोक शिक्षण संचालनालय में बैठक करने वाला है। नगरीय विकास और आवास विभाग के अधीन काम करने वाले नगर निगम, नगरपालिका और नगर परिषदों में पदोन्नति के लिए वरिष्ठता सूची प्रकाशन की प्रक्रिया चार जुलाई से शुरू होने वाली है। राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव अभिषेक सिंह ने बताया कि मध्यप्रदेश लोक सेवा पदोन्नति नियम 2025 के तहत आयोग द्वारा पदोन्नति के आदेश जारी किए गए हैं। आयोग ने विकास राठौर (शीघ्र लेखक) को निज सहायक के पद पर और सुनीता पाण्डेय (स्टेनो टाइपिस्ट) को शीघ्र लेखक के पद पर पदोन्नत किया है। इस तरह आयोग, लोक सेवा पदोन्नति नियम 2025 के अंतर्गत सबसे पहले अमल करने वाले दफ्तरों में शामिल हो गया है। जनजातीय कार्य ने 2015 से अब तक की मांगी सीआर दूसरी ओर जनजातीय कार्य विभाग ने साल 2015 से 2024 तक की सीआर अपने विभाग मे...

मंदसौर में 6 क्विंटल डोडाचूरा जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार:पिकअप में भरकर ले जा रहे थे, हाईवे पर पकड़ाए; रतलाम के रहने वाले है आरोपी

मंदसौर की पिपलिया मंडी पुलिस ने बुधवार शाम एक बड़ी कार्रवाई में दो तस्करों से 6 क्विंटल अवैध डोडाचूरा जब्त किया है। आरोपी बिना नंबर की पिकअप में मादक पदार्थ लेकर महू-नीमच हाईवे पर जा रहे थे। पुलिस ने बोतलगंज के पास नाकाबंदी कर वाहन को रोका और तलाशी लेने पर 30 बोरियों में भरा डोडाचूरा मिला। थाना प्रभारी इंचार्ज नितिन कुमावत को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक पिकअप में अवैध मादक पदार्थ ले जाया जा रहा है। सूचना के बाद हाईवे पर पुलिस ने घेराबंदी की और संदिग्ध वाहन को रोका। तलाशी में 6 क्विंटल डोडाचूरा बरामद हुआ। दोनों आरोपी रतलाम के रहने वाले पुलिस ने मौके से पिकअप में सवार 26 वर्षीय राहुल उर्फ भूरालाल पिता कान्हा देवड़ा और 21 वर्षीय भरत उर्फ मोती पिता छगन देवड़ा, दोनों निवासी थाना रावटी, जिला रतलाम को गिरफ्तार किया है। एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। गुरुवार को दोनों को कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस रिमांड लेकर यह पता लगाएगी कि आरोपी यह डोडाचूरा कहां से लाए थे और किसे सप्लाई करने जा रहे थे। source https://www...

कटनी में अपेक्स हॉस्पिटल पर मरीज की मौत पर हंगामा:परिजन ने गलत इलाज का आरोप लगाया, तीन थानों की पुलिस तैनात

कटनी के रंगनाथ थाना क्षेत्र स्थित अपेक्स हॉस्पिटल में रात 9:40 बजे हंगामा हो गया। पेट दर्द के मरीज अरुण वंशकार (19) की मौत के बाद परिजन और क्षेत्रवासियों ने अस्पताल का घेराव कर दिया। अरूण भट्टा मोहल्ला का रहने वाला था। परिजन के अनुसार, अरुण को पेट दर्द की शिकायत पर अपेक्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल में उनका आंत का ऑपरेशन किया गया। इसके बाद उनकी हालत बिगड़ने लगी। अस्पताल प्रबंधन ने अरुण को जबलपुर के अपोलो हॉस्पिटल रेफर कर दिया। वहां शाम 6 बजे इलाज के दौरान उसकी जान चली गई। अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की गई मौत की सूचना मिलते ही परिजन और क्षेत्रवासी अपेक्स हॉस्पिटल पहुंच गए। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की। परिजन का आरोप है कि लापरवाही से अरुण की जान गई। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन और डॉक्टर पर कार्रवाई की मांग की। तनाव की स्थिति को देखते हुए रंगनाथ थाना, कोतवाली और माधव नगर थाने की पुलिस को बुलाया गया। रंगनाथ थाना प्रभारी नवीन नामदेव ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी। source https://www.bhaskar.com/local/mp/katni/ne...