Skip to main content

Posts

Showing posts from March, 2026

ग्वालियर में अवैध शराब तस्करी करते दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक से चार पेटी शराब बरामद, यातायात पुलिस ने पकड़ा

ग्वालियर में यातायात पुलिस ने अवैध शराब की तस्करी करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। मंगलवार रात चेकिंग के दौरान महाराजा बाड़े के पास छापा खाना के सामने एक बाइक से चार पेटी देशी शराब बरामद की गई। पुलिस के अनुसार, यह घटना रात करीब 10 से 10:30 बजे के बीच हुई। तस्कर बाइक क्रमांक MP07 NH 4454 पर शराब ले जा रहे थे, तभी यातायात पुलिस ने उन्हें रोका। बरामद की गई शराब की कीमत लगभग 10 हजार रुपए बताई जा रही है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान 40 वर्षीय सुनील बाथम पिता राजे बाथम निवासी भदोरिया मार्केट के पीछे, थाटीपुर और 41 वर्षीय जितेंद्र धौलपुरिया पिता केदार धौलपुरिया निवासी नादरिया माता के पास गुढ़ी गुढ़ा का नाका के रूप में हुई है। यातायात पुलिस ने अवैध शराब और दोनों तस्करों को कोतवाली थाना पुलिस के हवाले कर दिया। कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। कोतवाली थाना प्रभारी मोहिनी वर्मा ने बताया कि चेकिंग के दौरान दो शराब तस्करों को पकड़ा गया है। उनके खिलाफ मामला दर्ज कर पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि वे शराब कहां से ला...

इंदौर की बेटी ने जीता पैराताइक्वांडो में चौथा नेशनल गोल्ड:सपना शर्मा ने दिव्यांगता को बनाया ताकत; चार बार की नेशनल चैंपियन बनीं

मध्य प्रदेश की पैरा ताइक्वांडो खिलाड़ी सपना शर्मा (35) ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करते हुए इतिहास रच दिया है। पैरा ताइक्वांडो नेशनल चैंपियनशिप 2025-26 में उन्होंने स्वर्ण पदक अपने नाम किया। यह उनका लगातार चौथा नेशनल गोल्ड है। वह देश की पहली ऐसी दिव्यांग खिलाड़ी बन गई हैं जिन्होंने यह उपलब्धि हासिल की है। इस जीत ने इंदौर सहित पूरे प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। 28-29 मार्च को बेंगलुरू के कोरामंगला स्टेडियम में आयोजित प्रतियोगिता में 70 खिलाड़ियों ने भाग लिया था। फाइनल मुकाबले में सपना ने बेहतरीन तकनीक और आत्मविश्वास के साथ अपने प्रतिद्वंद्वियों को पराजित किया। तेलंगाना की ममता को रजत पदक और कृष्णवेणी को कांस्य पदक प्राप्त हुआ। सपना का प्रदर्शन पूरे टूर्नामेंट में शानदार रहा और उन्होंने हर मुकाबले में अपना दबदबा बनाए रखा। दोनों पैरों में पोलियो होने के बावजूद नहीं मानी हार सपना शर्मा की सफलता के पीछे संघर्ष और दृढ़ संकल्प की प्रेरणादायक कहानी है। दोनों पैरों में पोलियो होने के बावजूद उन्होंने कभी हार नहीं मानी। टेबल टेनिस में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने के बाद उन्होंने आर्म रेसलिंग में भी ...

इंदौर में 3 मस्टर वसूली सहायक की सेवा समाप्त:राजस्व वसूली के काम में लापरवाही पड़ी भारी; एक कर्मचारी को किया निलंबित

राजस्व वसूली के काम में लगातार लापरवाही करने के साथ ही वर्क प्लेस से बिना अनुमति के अपसेंट रहने वाले तीन मस्टर वसूली सहायक की सेवा समाप्त कर दी है। साथ ही 1 वसूली सहायक को निलंबित किया गया है। दरअसल, जोन क्रमांक 9 वार्ड क्रमांक 26 के अंतर्गत राजस्व वसूली काम में लगे मस्टर वसूली सहायक दिनेश पिता बदामी लाल चौहान पिछले 20 दिनों से बिना पूर्व सूचना के वर्क प्लेस से अनुपस्थित रहने तथा मस्टर वसूली सहायक तरुण पिता बने सिंह तोमर राजस्व वसूली काम में लापरवाही करने पर दोनों मस्टर वसूली सहायक को काम और हाजिरी से मुक्त किया गया। इसी तरह जोन क्रमांक 1 के वार्ड 10 के अंतर्गत राजस्व वसूली काम में लगे मस्टर वसूली सहायक अभिषेक महिपाल सरवन पिछले 9 फरवरी से लगातार अपने वर्क प्लेस पर अपसेंट रहने पर मस्टर वसूली सहायक को काम एवं हाजिरी से मुक्त किया गया। वहीं, जलकर विभाग में काम करने वाले स्थाई बेलदार निलेश पिता राजाराम पाल जो कि जलकर वसूली काम में लगे थे, लेकिन वह जनवरी 2024 से लगातार वर्क प्लेस से अपसेंट रहा, विभाग द्वारा लगातार लेटर देने के बाद भी आखिरी सूचना पत्र का स्पष्टीकरण प्रस्तुत नहीं करने पर निगम...

छिंदवाड़ा में बीमार बुजुर्ग की जिंदा जलकर मौत:घर में अकेले पलंग पर लेटे थे, अचानक लगी आग; 5 साल से बीमार थे

छिंदवाड़ा जिले के जुन्नारदेव थाना क्षेत्र की डूंगरिया पुलिस चौकी अंतर्गत खापा स्वामी गांव में सोमवार दोपहर एक हृदयविदारक घटना सामने आई। यहां एक बीमार बुजुर्ग की घर के भीतर पलंग पर लेटे-लेटे जिंदा जलकर मौत हो गई। मृतक की पहचान 75 वर्षीय मदन डहरिया के रूप में हुई। जानकारी के अनुसार वे पिछले करीब पांच वर्षों से बीमार थे और चलने-फिरने में असमर्थ होने के कारण ज्यादातर समय पलंग पर ही रहते थे। अचानक लगी आग, मौके पर ही मौत सोमवार दोपहर घर के अंदर अचानक आग लग गई। आग की चपेट में आने से बुजुर्ग बुरी तरह झुलस गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना के समय वे घर में अकेले थे, जिससे समय पर मदद नहीं मिल सकी। पुलिस जांच में जुटी सूचना मिलते ही डूंगरिया चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। प्रारंभिक जांच में आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया है और मर्ग कायम कर लिया है। मृतक के परिजनों के अनुसार, घटना की जानकारी मिलने तक काफी देर हो चुकी थी। source https://www.bhaskar.com/local/...

विदिशा व्यापार महासंघ चुनाव: राजेश जैन बने अध्यक्ष:179 वोट पड़े, 6 पदों पर 15 प्रत्याशियों में रहा रोचक मुकाबला

विदिशा व्यापार महासंघ के चुनाव रविवार को संपन्न हो गए। इसमें व्यापारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। चुनाव में राजेश जैन अध्यक्ष निर्वाचित हुए। रीठा फाटक स्थित व्यापार भवन में सुबह 10 बजे से मतदान शुरू हुआ, जो दोपहर तक चला। कुल 179 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। महासंघ के 6 पदों के लिए कुल 15 प्रत्याशी मैदान में थे, जिससे चुनाव काफी रोचक रहा। मतदान के दौरान परिसर में गहमागहमी बनी रही। देर शाम घोषित हुए परिणाम मतदान के बाद देर शाम मतगणना कर परिणाम घोषित किए गए, जिसमें राजेश जैन को अध्यक्ष चुना गया। हरीश बाधवानी वरिष्ठ उपाध्यक्ष, नरेंद्र सोनी महामंत्री, राजकुमार अग्रवाल कोषाध्यक्ष, विवेक शर्मा संयुक्त मंत्री और आशीष माहेश्वरी उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए। नवनिर्वाचित अध्यक्ष राजेश जैन ने व्यापारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे व्यापारियों की समस्याओं के समाधान और उनके हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे। source https://www.bhaskar.com/local/mp/vidisha/news/vidisha-vyapar-mahasangh-election-rajesh-jain-elected-president-137563537.html

पत्नी का आरोप-पति का अपहरण कर मारपीट की गई:अधिवक्ताओं के साथ एसपी कार्यालय पहुंचकर शिकायत की, 5 माह पहले किया था प्रेम विवाह

सागर के मकरोनिया थाना क्षेत्र के गंभीरिया इलाके में युवक से मारपीट का मामला सामने आया है। शनिवार को युवक की पत्नी पूजा पटेल अधिवक्ताओं के साथ एसपी कार्यालय पहुंची और शिकायती आवेदन सौंपा। पत्नी ने आरोप लगाया कि उसके मायके वालों ने पति का अपहरण कर मारपीट की है, लेकिन थाने में सुनवाई नहीं हुई। पूजा पटेल ने बताया कि उसने करीब पांच महीने पहले अभिषेक पटेल से प्रेम विवाह किया था। इसके बाद से ही उसके मायके पक्ष के लोग रंजिश रखे हुए थे। रात में ले जाकर की मारपीट का आरोप पीड़िता के अनुसार 23 मार्च की रात करीब 10 बजे उसका पति गंभीरिया क्षेत्र में गया था। इसी दौरान मायके वालों ने उसका अपहरण कर घर ले गए, जहां उसे बंधक बनाकर मारपीट की गई। पति का मोबाइल बंद आने पर पूजा को संदेह हुआ। वह ससुराल पक्ष के लोगों के साथ मायके पहुंची, जहां घर का गेट बाहर से बंद था और अंदर मारपीट की जा रही थी। सूचना मिलने पर अन्य लोग भी मौके पर पहुंचे और डायल-112 को बुलाया गया। इसके बाद घायल अवस्था में अभिषेक को बाहर निकाला गया। घायल अभिषेक को बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। पत्नी ने म...

हाईकोर्ट बार एसोसिएशन में महिलाओं के लिए दो पद:कोषाध्यक्ष और पुस्तकालय सचिव के दो नए पद; बार ने हाई कोर्ट रजिस्ट्रार को भेजी जानकारी

सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर कार्यकारिणी में महिला आरक्षण को लेकर हाई कोर्ट बार एसोसिएशन ने भी चार नए पद आरक्षित करने का निर्णय लिया है। इसमें कोषाध्यक्ष और पुस्तकालय सचिव के दो नए पद सृजित किए जाएंगे जबकि दो पद कार्यकारिणी सदस्य के लिए रहेंगे। इस संबंध मे हाई कोर्ट रजिस्ट्रार द्वारा मांगी गई जानकारी के मुताबिक हाई कोर्ट बार एसोसिएशन द्वारा यह जानकारी भेज दी गई। बार अध्यक्ष मनीष यादव ने बताया कि वर्तमान में कोषाध्यक्ष और पुस्तकालय सचिव के पद हाई कोर्ट बार में नहीं है, इसलिए इनका सृजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि वर्तमान में हाई कोर्ट बार में कुल करीब 6 हजार सदस्यों में से 1165 महिला वकील सदस्य हैं। इधर, कल इंदौर अभिभाषक संघ में भी कोषाध्यक्ष का पद और कार्यकारिणी सदस्य के तीन पद महिला वकीलों के लिए आरक्षित करने पर सहमति हुई है। उल्लेखनीय है कि सुप्रीम कोर्ट ने बार एसोसिएशन में महिलाओं को 30% आरक्षण के निर्देश दिए गए हैं। इसी के चलते स्टेट बार काउंसिल के आगामी 12 मई को होने जा रहे 25 सदस्यों के चुनाव में 7 पद महिला वकीलों के लिए आरक्षित किए गए हैं। source https://www.bhaskar.com/local/...

कटनी में जवारे विसर्जन जुलूस निकला:भक्त नुकीले बाने गालों के आर-पार पहने दिखे, नवमी पर मसुरहा घाट पर लगी भीड़

कटनी में नवमी पर जवारे विसर्जन चल समारोह निकाला गया। शुक्रवार देर शाम शहर के खिरहनी, बस स्टैंड, भट्टा मोहल्ला और नई बस्ती सहित अलग-अलग इलाकों से हजारों भक्तों ने इसमें हिस्सा लिया। पुराने जालपा देवी मंदिर से निकलने वाला जुलूस सबसे ज्यादा देखने लायक रहा। नगर की देवी मां जालपा के मंदिर में पूजा-पाठ के बाद जवारा जुलूस की शुरुआत हुई। सिर पर जवारे रखे महिला श्रद्धालु और माता के जयकारे लगाते भक्तों की टोली ने पूरे माहौल को भक्ति के रंग में डुबो दिया। ढोल-धमाकों और पारंपरिक बाजे के साथ यह समारोह आगे बढ़ा। भक्तों के बाने रहे चर्चा में जुलूस में भक्तों के पहने गए 'बाने' ने सबका ध्यान खींचा। अपनी मन्नत और आस्था के कारण कई भक्तों ने लोहे के नुकीले बाने (सरिया) को अपने गालों के आर-पार करवाकर जुलूस में हिस्सा लिया। कटनी नदी पर विसर्जन जवारा चल समारोह अपने पुराने और तय रास्ते से होते हुए आगे बढ़ा। रास्ते में जगह-जगह सामाजिक संगठनों और शहर के लोगों ने जुलूस का स्वागत किया। आखिर में, कटनी नदी के मसुरहा घाट पर पहुंचकर विधि-विधान से पूजा की गई। प्रशासन के घाट पर बनाए गए अस्थायी कुंड में श्रद्धाल...

रतलाम- तालाब में मिला औंधे मुहं शव:शरीर पर टी-शर्ट व हॉफ पैंट पहन रखा, सिर पर टोपी; रात में निकाली बॉडी

रतलाम के मथुरी तालाब में गुरुवार शाम मिले अज्ञात शव को देर रात एसडीईआरएफ (SDERF) की टीम ने बाहर निकाल लिया। करीब रात 8 बजे टीम नाव के जरिए तालाब के बीच पहुंची और शव को बाहर निकाला गया। इसके बाद रात 9 बजे शव को मेडिकल कॉलेज पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। करमदी ग्राम पंचायत क्षेत्र के मथुरी तालाब में गुरुवार शाम करीब 6 बजे ग्रामीणों की नजर पानी में औंधे मुंह पड़े शव पर पड़ी थी। सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और पुलिस को सूचना दी गई। माणकचौक थाना पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन शव तालाब के बीच होने के कारण उसे निकालने में दिक्कत आ रही थी, जिसके बाद SDERF टीम को बुलाया गया। SDERF टीम ने नाव से पहुंचकर निकाला शव SDERF टीम के सदस्य नाव में बैठकर तालाब के बीच पहुंचे और शव को बाहर निकाला। पूरी कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। शव काफी सड़ा-गला (डी-कंपोज) अवस्था में मिला है, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि मौत कुछ दिन पहले हुई होगी। मृतक की उम्र करीब 40 वर्ष बताई जा रही है। उसने टी-शर्ट और जींस पहन रखी थी, साथ ही सिर पर टोपी भी थी। हाथों पर लिखे ना...

भोपाल में चुनरी यात्रा में बदमाश ने की फायरिंग:युवक की गर्दन पर चाकू से किया हमला, भीड़ पकड़ने दौड़ी तो कर दिया फायर

भोपाल के ललिता नगर में बुधवार रात चुनरी यात्रा के दौरान एक बदमाश ने युवक को चाकू मारने के बाद फायर कर दिया। इससे लोगों में दहशत फैल गई। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। आरोपी कोलार इलाके का निगरानी बदमाश है। हाल ही में उसे बॉंड ओवर भी किया था। कोलार थाना प्रभारी संजय सोनी के मुताबिक बुधवार रात करीब 8:45 बजे ललिता नगर में चुनरी यात्रा निकल रही थी। यात्रा में थाने का निगरानीशुदा गुंडा दामखेड़ा निवासी अक्षय ठाकुर भी पहुंच गया। चुनरी यात्रा में अक्षय ने हरिओम यादव से गाली-गलौच कर दी। युवक के गले पर किया चाकू से वार विवाद बढ़ा तो उसने हरिओम की गर्दन पर चाकू से हमला किया, जिसमें वह बाल-बाल बचा। चाकू उसके कान पर लगा। भीड़ अक्षय को पकड़ने के लिए आगे बढ़ी तो उसने अपने पास रखी देसी पिस्तौल से हवा में फायर कर दिया। हालांकि पुलिस को घटनास्थल से कोई कारतूस नहीं मिला है। मामले की जांच की जा रही है। source https://www.bhaskar.com/local/mp/bhopal/news/bhopal-chunri-yatra-stabbing-firing-criminal-farar-137533117.html

भोपाल मेट्रो की रफ्तार बढ़ेगी...सिग्नलिंग सिस्टम का काम शुरू:30 Km के लिए 800 करोड़ का टेंडर; अभी एक ही ट्रैक पर दौड़ रही है गाड़ी

भोपाल में मेट्रो संचालन की सुस्त रफ्तार को तेज करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। सुभाष नगर से एम्स के बीच प्रायोरिटी कॉरिडोर पर अब सिग्नलिंग सिस्टम का काम शुरू हो गया है। करीब 30 किमी के लिए हुए करीब 800 करोड़ रुपए के टेंडर का यह पहला चरण है। अभी सिग्नलिंग सिस्टम नहीं होने के कारण मेट्रो प्रबंधन को मजबूरन केवल एक ही ट्रैक (डाउन ट्रैक) पर ट्रेन चलानी पड़ रही हैं। यही वजह है कि ट्रेनों की फ्रिक्वेंसी 75 मिनट रखी गई है, जिससे यात्रियों को लंबा इंतजार करना पड़ता है। फिलहाल सुभाष नगर से एम्स के बीच डाउन ट्रैक पर ही ट्रेन दोनों दिशाओं में चलाई जा रही हैं। यानी जो जा रही है, वह उसी ट्रैक पर लौट रही है। जबकि अप ट्रैक (एम्स से सुभाष नगर) अभी पूरी तरह संचालन के लिए तैयार नहीं है। एक ही ट्रैक पर संचालन होने से ट्रेनों की आवाजाही सीमित हो जाती है और हर राउंड के बीच ज्यादा समय लगता है। यही कारण है कि मेट्रो फिलहाल 'लो-फ्रीक्वेंसी मोड' में चल रही है। मेट्रो की रीढ़ होता है सिग्नलिंग सिस्टम जानकारों के मुताबिक सिग्नलिंग सिस्टम किसी भी मेट्रो नेटवर्क का सबसे अहम हिस्सा होता है। यही तय करता ह...

मंदसौर डाइट में 1.86 करोड़ का ऑडिटोरियम:उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने किया भूमिपूजन, शिक्षा को मिलेगा नया मंच

मंदसौर में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) परिसर में बुधवार को एक महत्वपूर्ण शैक्षणिक पहल के तहत उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने बुधवार देर शाम 1 करोड़ 86 लाख 27 हजार रुपये की लागत से बनने वाले सर्वसुविधायुक्त ऑडिटोरियम का भूमिपूजन किया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, शिक्षकों और विद्यार्थियो की उपस्थिति रही। उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने अपने संबोधन में कहा कि डाइट संस्थान में ऑडिटोरियम की लंबे समय से आवश्यकता महसूस की जा रही थी। इसके निर्माण से न केवल शैक्षणिक गतिविधियों को गति मिलेगी, बल्कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों को भी एक नया मंच मिलेगा। उन्होंने कहा कि मंदसौर का डाइट पहले से ही प्रदेश में अपनी विशिष्ट पहचान रखता है और इस नई सुविधा से इसकी प्रतिष्ठा और अधिक बढ़ेगी। विद्यार्थियों को दिया प्रेरणादायक संदेश उप मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि वे प्रदेश की पहचान बनें और अपने कार्यों से जिला, प्रदेश एवं देश का नाम रोशन करें। उन्होंने अभिभावकों को शुभकामनाएं देते हुए शिक्षकों की भूमिका को भी महत्वपूर्ण बताया और उत्कृष्ट कार्य करने वाले शि...

आरजीपीवी में कैंटीन संचालन निरस्त, अनुबंध भी तोड़ा:वायरल वीडियो में कैंटीन की सब्जी में निकली थी छिपकली, रिपोर्ट में हुई पुष्टी

भोपाल के राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (आरजीपीवी) की मुख्य कैफेटेरिया की सब्जी में छिपकली निकलने के मामले में कैंटीन संचालन तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया है। छात्रों की शिकायतों, विरोध प्रदर्शन और जांच समिति की रिपोर्ट में गंभीर अनियमितताएं सामने आने के बाद यह कार्रवाई की गई। रिपोर्ट में भोजन की गुणवत्ता खराब होने, संदिग्ध वस्तु मिलने और स्वच्छता नियमों के उल्लंघन की पुष्टि हुई है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने साफ किया है कि अब कैंटीन संचालन पूरी तरह बंद रहेगा और भविष्य में नई व्यवस्था सख्त मानकों के साथ लागू की जाएगी। छिपकली मिलने के दावे से शुरू हुआ विवाद आरजीपीवी की मुख्य कैंटीन उस समय विवादों में आई जब छात्रों ने आरोप लगाया कि उन्हें परोसी गई शिमला मिर्च की सब्जी में मरी हुई छिपकली मिली। यह घटना डिनर के दौरान हुई, जब एक छात्र को सब्जी का स्वाद संदिग्ध लगा और जांच करने पर उसमें छिपकली जैसी वस्तु दिखाई दी। इसके बाद कैंटीन में हड़कंप मच गया और अन्य छात्र भी मौके पर जुट गए। जांच रिपोर्ट में मिली अनियमितताओं की पुष्टि मामले को गंभीरता से लेते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन ने जांच समि...

पति ने लोहे के पाइप से पत्नी की हत्या की:4 महीने के बेटे और बच्ची के सिर से मां का साया छिना, बालाघाट में आरोपी हिरासत में

बालाघाट जिले के लालबर्रा थाना क्षेत्र के अमोली में पति ने मामूली विवाद के बाद अपनी ही पत्नी की लोहे के पाइप से पीट-पीटकर हत्या कर दी। मृतका की पहचान 30 वर्षीय अंजू यादव के रूप में हुई है। मंगलवार शाम को आरोपी पति रितेन्द्र यादव ने आवेश में आकर अंजू के सिर पर जोरदार हमला किया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतका की सास गायत्री यादव ने बताया कि सुबह ही पति-पत्नी अपने बच्चों को टीका लगवाने अस्पताल गए थे। घर लौटने के बाद अंजू ने बड़े प्रेम से पति रितेन्द्र को पपीता काटकर खिलाया था। इसके बाद अचानक किस बात को लेकर विवाद बढ़ा, यह किसी की समझ में नहीं आया। घर की बड़ी बहू ने जब आंगन में अंजू को लहूलुहान हालत में पड़ा देखा, तब जाकर इस खूनी खेल का पता चला। दो मासूम बच्चे हुए अनाथ इस घटना ने दो मासूम बच्चों के सिर से मां का साया छीन लिया है। मृतका का एक 4 महीने का बेटा और एक 3 साल की नन्हीं बेटी है, जो इस वारदात के बाद अनाथ हो गए हैं। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी रितेन्द्र मौके से फरार हो गया था। पुलिस की कार्रवाई सूचना मिलते ही एसडीओपी अभिषेक चौधरी और लालबर्रा पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस न...

ग्वालियर में संदिग्ध हालात में महिला को लगी गोली:घर की सफाई करते समय कंधे में लगी गोली, सीटी स्कैन में पता लगा

ग्वालियर में एक महिला को घर में सफाई करते समय कंधे पर गोली लगी है। घटना 15 मार्च सुबह 9 बजे खेरियामोदी की है। महिला को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। वहां सीटी स्केन रिपोर्ट में कंधे में बुलेट लगी होने की बात सामने आई है। अस्पताल से पुलिस को सूचना दी गई थी। महिला के परिजन ने 22 मार्च को बिजौली थाना आकर मामले की शिकायत की है। जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। घर में सफाई करते समय महिला को गोली लगने की घटना की परिस्थितियां संदिग्ध नजर आ रही हैं। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। बिजौली थाना स्थित खेरियामोदी निवासी 51 वर्षीय रामायणी पत्नी बल्लू पाल 15 मार्च की सुबह अपने घर की सफाई कर रही थीं। सफाई करने के दौरान उन्हें बाएं कंधे में जलन व तेज दर्द होने लगा और खून भी बह रहा था। जिसके बाद महिला वहीं गिर पड़ी। परिजन को बात बताई तो परिजन ने समझा कि सफाई करने के दौरान किसी सामान से चोट लग गई होगी। जब खून बहना बंद नहीं हुआ और दर्द बढ़ने लगा तो परिजन रामायणी देवी को निजी नर्सिंग होम लेकर पहुंचे। नर्सिंग होम में कुछ दिन तक इलाज चलता रहा, लेकिन दर्द में कुछ फायदा नहीं हुआ। इसके बाद रामायणी देवी ...

घर पर फेंके पत्थर, थाने में शिकायत पर हथौड़ों से तोड़ दिया पक्का मकान

कलेक्ट्रेट के पास विवेकानंद चौराहे के व्यस्ततम मार्ग पर वृद्ध धीरेंद्र चिढ़ार (60) का पक्का मकान बना हुआ है। 2-3 दिन पहले उनके घर की दीवारों पर अज्ञात लोगों ने पत्थर मारे। इससे प्लास्टर उखड़ गया। इसकी शिकायत करने वृद्ध रविवार दोपहर पत्नी के साथ कोतवाली पहुंचे। इसी बीच करीब 6 लोगों ने हथौड़ों से उनका पक्का मकान तोड़ दिया। मकान की दीवारें भी तोड़ दीं। अलमारी में रखा सामान, नकदी, ज्वेलरी, सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर भी ले गए। इससे आरोपियों की पहचान न हो पाए। वृद्ध दंपती जब दोपहर 2 बजे अपने घर लौटे तो टूटा हुआ मकान देखकर सन्न रह गए। पड़ोसियों से पता लगा कि 6 लोग हथौड़े लेकर आए थे। उन्होंने ही मकान तोड़ दिया। पीड़ित ने लगाए आरोप: पीड़ित धीरेंद्र के मुताबिक मकान खाली करने को लेकर कुछ दिन पहले वरुण ने उन्हें पिटवाया भी था। वहीं पर मकान खाली करने के लिए दबाव बनाया जा रहा था।। रविवार को मकान तोड़ने की घटना हो गई। 30 साल से बना हुआ है मकान, कुटीर भी मिली: वृद्ध धीरेंद्र चिढ़ार ने बताया कि मकान की रजिस्ट्री उनके नाम है। 30 साल से मकान बना हुआ है। सरकारी कुटीर भी मिली हुई है। कड़ी कार्रवाई करेंगे ^पुलि...

ओरछा रामराजा मंदिर में मॉकड्रिल:प्रशासन ने अफवाहों से बचने का अभ्यास कराया, कलेक्टर ने दी समझाइश

निवाड़ी के ओरछा स्थित रामराजा सरकार मंदिर में रविवार को मॉकड्रिल हुई। इस दौरान 'भागो-भागो' की आवाज सुनते ही श्रद्धालु घबराकर दौड़ने लगे। कलेक्टर जमुना भिड़े ने मौके पर पहुंचकर लोगों को अफवाहों पर विश्वास न करने की सलाह दी। यह मॉकड्रिल मंदिर में भीड़ प्रबंधन और संभावित आपदा से निपटने की तैयारियों का आकलन करने के लिए की गई थी। कुछ ही सेकंड में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। कुछ 'घायलों' को एम्बुलेंस से अस्पताल भेजा गया। मॉकड्रिल में प्रशासनिक और पुलिस अमले के साथ-साथ एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमें भी शामिल थीं। मंदिर में रोजाना हजारों श्रद्धालु आते हैं। भीड़ को नियंत्रित करने और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए यह अभ्यास किया गया। कलेक्टर ने बताया- कैसे अफवाहों से बचें कलेक्टर जमुना भिड़े ने भीड़ को शांत कराया। उन्होंने पूछा कि भगदड़ क्यों मची, जिस पर अधिकांश ने पीछे से आई 'भागो' की आवाज को कारण बताया। कलेक्टर ने समझाया कि यह बड़ी गलती है। किसी भी अफवाह पर भरोसा नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा कि घबराकर भागने से ही हादसे होते हैं। यह मॉकड्रिल आगामी त्योहारों के मद्देनज...

घरेलू गैस सिलेंडर की व्यवस्था को लेकर प्रशासन सख्त:10 दिनों में 300 से ज्यादा सिलेंडर जब्त; 3.63 लाख सिलेंडरों की होम डिलीवरी

घरेलू गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी पर जिला प्रशासन द्वारा सख्त कार्रवाई की जा रही है। कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देशों के बाद पिछले 10 दिनों में खाद्य और आपूर्ति विभाग ने 92 प्रकरण दर्ज कर 300 से अधिक सिलेंडर जब्त किए हैं। वहीं आपूर्ति व्यवस्था दुरुस्त करते हुए रिकॉर्ड 3.63 लाख घरेलू गैस सिलेंडरों की होम डिलीवरी कराई गई है। गैस की कृत्रिम कमी बताकर की जा रही कालाबाजारी को रोकने के लिए प्रशासन लगातार छापामार कार्रवाई कर रहा है। इसके लिए स्पेशल टीम लगाकर फुटकर व्यापारियों और अवैध रूप से सिलेंडर बेचने वालों पर नजर रखी जा रही है। रेसीडेंसी कोठी में आयोजित समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने स्पष्ट कहा कि उपभोक्ताओं के हक पर डाका डालने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने तेल कंपनियों इंडियन ऑयल, हिंदुस्तान पेट्रोलियम और भारत पेट्रोलियम के अधिकारियों को आपूर्ति व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। आपूर्ति बढ़ाकर कालाबाजारी पर अंकुश सामान्यतः 10 दिनों में जिले में करीब 2.60 लाख घरेलू सिलेंडरों की डिलीवरी होती थी, लेकिन इस बार रिकॉर्ड 3.63 लाखसिलेंडर वितरित किए गए, जो लगभग एक ल...

ग्वालियर में कॉन्स्टेबल को जिंदा जलाने की कोशिश:फर्जी कॉल कर DIAL-112 को बुलाया; पेट्रोल उड़ेलकर निकाली माचिस, पुलिसकर्मियों ने दबोचा

ग्वालियर के बेहट सर्कल के हस्तिनापुर थाना क्षेत्र में एक युवक ने झूठी सूचना देकर DIAL-112 को मौके पर बुलाया और फिर कॉन्स्टेबल पर पेट्रोल डालकर उसे जलाने की कोशिश की। समय रहते पुलिसकर्मी ने झपट्टा मारकर माचिस छीन ली, जिससे बड़ा हादसा टल गया। घटना शनिवार रात करीब 9 बजे ग्राम फदलपुर की है। यहां रहने वाले मनोज कुशवाह ने खुद के साथ मारपीट होने की सूचना दी थी। कॉल मिलते ही संयुक्त एफआरवी (हस्तिनापुर-उटीला थाना) मौके पर पहुंची। जांच में सामने आया कि युवक नशे में था और झूठी सूचना देकर पुलिस को बुलाया था। जब पुलिस टीम लौटने लगी, तभी उसने वाहन रोक लिया और अपने पास रखी पेट्रोल की बोतल कॉन्स्टेबल अनिल कुशवाह व एफआरवी पर उड़ेल दी। इसके बाद उसने जेब से माचिस निकालकर आग लगाने की कोशिश की, लेकिन पुलिसकर्मी ने तुरंत उसे काबू कर लिया। आरोपी ने पकड़े जाने के दौरान कॉन्स्टेबल से हाथापाई की और उसकी वर्दी फाड़ दी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर हवालात में बंद कर दिया है। एएसपी विदिता डागर के अनुसार, झूठी सूचना देने और शासकीय कार्य में बाधा डालने सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है। पेट्रोल डालने की घटना की जां...

मंडला में पुलिया से गिरी बाइक, चार युवकों की मौत:बीजाडांडी में हादसा; मृतकों की शिनाख्त की जा रही

मंडला जिले के बीजाडांडी थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात एक सड़क हादसे में चार युवकों की मौत हो गई। यह घटना भैंसवाही गांव के पास हुई, जहां एक मोटरसाइकिल पुलिया से नीचे गिर गई। पुलिस के अनुसार, मोटरसाइकिल पर चार युवक सवार थे। पुलिया से गिरने के कारण सभी चारों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही डायल 112 और बीजाडांडी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने सभी शवों को बीजाडांडी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। बीजाडांडी थाना प्रभारी अनिता कुडापे ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि शवों को स्वास्थ्य केंद्र में रखा गया है और मृतकों की शिनाख्त की जा रही है। source https://www.bhaskar.com/local/mp/mandla/news/bijadandi-accident-bike-fall-mandla-youth-death-137499465.html

हमीदिया में जिंदा नवजात को मृत बताने में हुई चूक:डॉक्टर ने स्वीकारी गलती; बोले- धीमी सांसों के चलते नहीं हो पाया सही आकलन

भोपाल के हमीदिया अस्पताल के गायनिक विभाग में एक गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है। जहां जीवित नवजात को मृत घोषित कर दिया गया। इस मामले में संबंधित डॉक्टर की पहचान कर ली गई है और प्रारंभिक पूछताछ में उन्होंने अपनी गलती स्वीकार कर ली है। डॉक्टर के अनुसार, नवजात की हालत बेहद नाजुक थी और उसकी सांसें इतनी धीमी थीं कि सही तरीके से स्थिति का आकलन नहीं हो पाया। जांच के लिए बनी विशेषज्ञ टीम अस्पताल प्रबंधन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए विस्तृत जांच के आदेश दिए हैं। इसके लिए गायनिक और पीडियाट्रिक विभाग के डॉक्टरों की संयुक्त टीम गठित की गई है। जांच में यह देखा जाएगा कि मृत्यु घोषित करने से पहले निर्धारित मेडिकल प्रोटोकॉल का पालन क्यों नहीं किया गया। प्रोटोकॉल के तहत जरूरी होते हैं जीवन रक्षक प्रयास नियमों के अनुसार, किसी भी नवजात को मृत घोषित करने से पहले कम से कम 20 से 30 मिनट तक ईसीजी, सीपीआर और अन्य जीवन रक्षक प्रयास करना अनिवार्य होता है। इस संवेदनशील मामले में इन प्रक्रियाओं के पालन पर सवाल उठ रहे हैं। लापरवाही साबित होने पर होगी कड़ी कार्रवाई गायनिक विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. शबाना सुल...

रिसर्च में एथिक्स कमेटी बाधा नहीं, सुरक्षा कवच:बीएमएचआरसी की कार्यशाला में 151 शोधार्थी जुटे; शोध की जिम्मेदारी और पारदर्शिता पर जोर

भोपाल मेमोरियल हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर (बीएमएचआरसी) में आयोजित कार्यशाला में यह साफ संदेश दिया गया कि एथिक्स कमेटी शोध में रुकावट नहीं, बल्कि सुरक्षा कवच की तरह काम करती है। जैव-चिकित्सा और स्वास्थ्य अनुसंधान में नैतिक पहलू पर हुए इस कार्यक्रम में देशभर के 33 संस्थानों के 151 शोधार्थियों ने हिस्सा लिया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में आईसीएमआर की बायोएथिक्स यूनिट की प्रमुख डॉ. रोली माथुर रही। उन्होंने कहा कि अगर रिसर्च की शुरुआत से ही एथिकल गाइडलाइंस अपनाई जाएं तो काम बेहतर होता है और मंजूरी भी आसानी से मिलती है। डॉ. माथुर ने कहा कि अक्सर शोधकर्ता एथिक्स कमेटी को अपने काम में बाधा मान लेते हैं, जबकि यह सोच गलत है। उन्होंने स्पष्ट किया कि एथिक्स कमेटी का उद्देश्य शोधकर्ताओं और प्रतिभागियों दोनों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। कई बार गाइडलाइंस पहले से मौजूद होती हैं, लेकिन उनका पालन नहीं किया जाता। ऐसे में शोधकर्ताओं को खुद जिम्मेदारी लेते हुए शुरुआत से ही एथिकल नियमों को अपनाना चाहिए। रिसर्च में एथिक्स को नजरअंदाज करना घातक बीएमएचआरसी की प्रभारी निदेशक डॉ. मनीषा श्रीवास्तव ने कहा कि बायो...

इंदौर अक्षय हत्याकांड के आरोपी जबलपुर में छिपे थे:पुलिस ने दबिश देकर तीन को पकड़ा; 100km दूर ले जाकर वारदात को अंजाम दिया था

इंदौर में अक्षय शर्मा की हत्या को अंजाम देकर फरार हुए तीन आरोपियों को जबलपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर इंदौर पुलिस को सौंप दिया है। गिरफ्तार सभी आरोपियों पर 2-2 हजार रुपए का इनाम घोषित था। ये आरोपी इंदौर से फरार होने के बाद जबलपुर के राइट टाउन में रहने वाली भाजपा नेत्री शिखा शर्मा के घर सहित अन्य स्थानों पर छिपकर रह रहे थे। कोतवाली सीएसपी रितेश कुमार शिव के नेतृत्व में लार्डगंज थाना प्रभारी नवल आर्य की टीम ने शशिकांत शर्मा को आदि एन्क्लेव से, जबकि रवि और गौरव को पास के एक घर से गिरफ्तार किया। इसके बाद तीनों को इंदौर पुलिस के हवाले कर दिया गया। 17 जनवरी 2026 को आठ आरोपियों ने मिलकर पहले अक्षय का अपहरण किया, उसके साथ बेरहमी से मारपीट की और फिर उसे थाने के बाहर छोड़कर फरार हो गए थे। घर से बुलाकर उठाकर ले गए मृतक अक्षय शर्मा का अपने चाचा गोविंद और उनके परिवार से प्रॉपर्टी को लेकर विवाद चल रहा था। यह पूर्वजों का प्लॉट था, जिस पर अक्षय कब्जा करना चाहता था, जबकि गोविंद और अन्य रिश्तेदार भी उस पर अपना दावा कर रहे थे। इसी बात को लेकर अक्सर विवाद होता रहता था। मृतक और आरोपी एक ही कैंपस में रहते थे और...

सीधी में सड़क की जमीन पर कब्जा:शिकायतकर्ता ने कहा- विरोध करने पर झोपड़ी में आग लगाकर फंसाने की धमकी दी

सीधी जिले की गोपद बनास तहसील के ग्राम कूड़ी में सरकारी जमीन पर कब्जे को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। सड़क निर्माण से जुड़ा यह मामला अब धमकियों और कानूनी दांव-पेंच तक पहुंच गया है, जिससे पूरे गांव में तनाव का माहौल है। बुधवार को शिकायतकर्ता सुनील सोंधिया ने तहसीलदार राकेश शुक्ला को इस संबंध में लिखित शिकायत सौंपी। शिकायत के मुताबिक, ग्राम कूड़ी में करीब 1500 मीटर सरकारी जमीन पर सड़क बनना तय हुआ है, जो गांव को मुख्य मार्ग से जोड़ने के लिए बेहद जरूरी है। फिलहाल रास्ता न होने की वजह से वार्ड नंबर 108 से 112 तक एम्बुलेंस जैसी इमरजेंसी गाड़ियां भी नहीं पहुंच पाती हैं। पहले हुई जांच में पटवारी और इंजीनियर भी इस जमीन को सरकारी घोषित कर चुके हैं। अतिक्रमण और रास्ते को नुकसान पहुंचाने का आरोप सुनील सोंधिया ने पंचायत के प्रस्ताव पर यहां एक कच्चा रास्ता बनवाया था। आरोप है कि मुन्ना साकेत और रमईया साकेत ने इस सरकारी जमीन पर कब्जा कर लिया और रास्ता बंद कर दिया। इतना ही नहीं, उन्होंने ट्रैक्टर चलाकर बने हुए कच्चे रास्ते को भी पूरी तरह खराब कर दिया है, जिससे ग्रामीणों की आवाजाही बंद हो गई है। खुद की झो...

ग्वालियर में छात्रा पर गिरा बिजली का पोल, मौत:खंभा जिस तार से बंधा था उसे पड़ोसी ने काट डाला, मासूम पर गिरा

ग्वालियर में एक पोल गिरने से 14 साल की छात्रा की मौत हो गई है। पड़ोसी बिजली के पोल पर लाइट सुधार रहा था तभी उसने वह तार काट दिया जिससे पोल बंधा था। पोल पास ही खड़ी 14 वर्षीय रजिया पर आकर गिरा और वह गंभीर रूप से घायल हो गई। आनन-फानन में परिजन उसे से लेकर अस्पताल पहुंचे जहां डॉक्टरों ने मासूम को मृत घोषित कर दिया। घटना बुधवार दोपहर पठान मोहल्ला पुरानी छावनी की है। जिस तार को काटने से हादसा हुआ है उसे काटने के लिए मृतका के चाचा ने कई बार पड़ोसी को रोका था पर वह नहीं माना। पुलिस ने शव को निगरानी में लेकर मर्ग कायम कर लिया है। ग्वालियर मुरैना बॉर्डर पर स्थित पठान मोहल्ला निवासी वसीम खान पुत्र शहाबुद्दीन खान ने बताया है कि वह मूल रूप से परीक्षा गांव मुरैना के रहने वाले हैं। यहां पुरानी छावनी स्थित पठान मोहल्ला में उनके घर के सामने ही बिजली का खंभा लगा हुआ है। बुधवार दोपहर वह घर के बाहर खड़े थे। पास ही उनकी भतीजी 14 वर्षीय रजिया खड़ी थी। इसी समय पास ही रहने वाले विशाल खान, सुहाना बेगम, ऋतिक बिजली के पोल पर अपनी लाइट सुधारने के लिए आए थे। जिस तार से बंधा था पोल उसे ही काटा हुआ हादसा पड़ोसी विशाल...

डबरा में एटीएम बदलकर 30 हजार की ठगी:बस स्टैंड स्थित SBI एटीएम पर हुई धोखाधड़ी; पुलिस ने बनाई स्पेशल जांच टीम

डबरा के बस स्टैंड स्थित भारतीय स्टेट बैंक एटीएम पर एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा कार्ड बदलकर 30 हजार रुपए निकालने का मामला सामने आया है। पीड़ित देवेंद्र बाथम ने सोमवार शाम सिटी थाना डबरा में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने घटना के संबंध में जांच शुरू कर दी है। पैसे निकालने के दौरान बदला कार्ड घटना 13 मार्च की सुबह करीब 10:20 से 11 बजे के बीच की है। ग्राम लिधोरा निवासी देवेंद्र बाथम का छोटा भाई दिलीप बाथम एटीएम से पैसे निकालने गया था। दिलीप ने जैसे ही 10 हजार रुपए निकाले, वहां मौजूद एक अज्ञात व्यक्ति ने चालाकी से उसका एटीएम कार्ड अपने पास मौजूद कार्ड से बदल दिया। तीन किश्तों में निकाली राशि कार्ड बदलने के बाद आरोपी ने पीड़ित के खाते से तीन बार में दस-दस हजार रुपये करके कुल 30 हजार रुपए निकाल लिए। पीड़ित के अनुसार आरोपी का नाम पंकज बताया जा रहा है। जिस कार्ड से पैसे निकाले गए, उसका नंबर भी पुलिस को उपलब्ध करा दिया गया है। पुलिस ने बनाई जांच टीम शहर थाना प्रभारी संजय शर्मा ने बताया कि धोखाधड़ी की शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच के लिए टीम गठित कर दी गई है। पुलिस एटीएम बूथ और आसपास लगे सीसीटीवी...

भोपाल के होम्योपैथी वैलनेस सेंटर को राष्ट्रीय सम्मान:लकवा समेत जीवनशैली से जुड़ी बीमारियों के सवा लाख मरीजों का हुआ सफल इलाज

भोपाल स्थित आयुष परिसर के शासकीय होम्योपैथिक चिकित्सा महाविद्यालय चिकित्सालय के होम्योपैथी वैलनेस सेंटर को आयुष और इंटीग्रेटिव मेडिसिन के क्षेत्र में नवाचार के लिए ‘आयुष एंड इंटीग्रेटिव मेडिसिन इनोवेशन सम्मान-2026’ से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान उत्तराखंड शासन के सेतु आयोग द्वारा दिया जा रहा है। सम्मान समारोह 19 मार्च 2026 को देहरादून में आयोजित होगा। देशभर में नवाचार को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से दिए जाने वाले इस प्रतिष्ठित पुरस्कार के लिए भोपाल का यह केंद्र चुना गया है। खास बात यह है कि यह देश का एकमात्र शासकीय संस्थान है। जिसे आयुष और इंटीग्रेटिव मेडिसिन के क्षेत्र में यह सम्मान प्राप्त हो रहा है। यह सम्मान इसलिए दिया जा रहा है, क्योंकि सेंटर में अब तक सवा लाख से अधिक मरीजों को उपचार और स्वास्थ्य सेवाएं दी जा चुकी हैं। जिसमें हड्डी और जोड़ों की समस्याएं, लकवा (पक्षाघात), मोटापा, हाइपोथायरायडिज्म, डायबिटीज और हाइपरटेंशन जैसी जीवनशैली से जुड़ी बीमारियों के सफल उपचार शामिल हैं। 2016 से संचालित हो रहा वैलनेस सेंटर भोपाल के आयुष परिसर में स्थित यह होम्योपैथी वैलनेस सेंटर वर्ष 201...

पत्नी के सामने पति को पीटा, अपहरण का प्रयास:वारंटी पिता की गिरफ्तारी में मुखबिरी का था शक, सामने आया मारपीट का वीडियो

ग्वालियर में पुलिस मुखबिरी के शक के चलते बाइक सवार तीन युवकों ने एक व्यापारी की उसकी पत्नी के सामने जमकर मारपीट की। मारपीट के बाद बाइक सवार, व्यापारी को बाइक पर बंधक बनाकर ले गए। भीड़ जमा होने पर बदमाशों ने कुछ दूरी पर उसे छोड़ दिया और धमका कर भाग गए। यह पूरी वारदात पास लगे एक CCTV कैमरे में कैद हुई है। घटना बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के ट्रांसपोर्ट नगर में रविवार की है। बाइक सवार युवकों को शक था कि उनके पिता की गिरफ्तारी में इस दुकानदार ने मुखबिरी की थी। बार-बार मारपीट करते हुए वह मुखबिरी का आरोप लगा रहे थे। ग्वालियर के बहोड़ापुर थाना स्थित शंकरपुर निवासी सोनू खान व्यापारी है। उसकी ट्रांसपोर्ट नगर में ट्रक व ऑटो पार्ट्स की शॉप है। रविवार को वह सुबह 11.30 बजे पत्नी सोनी खान के साथ अपनी दुकान पर पहुंचे थे। इसी समय वहां पर पास ही रहने वाले अमीन खान, फरीद खान, जीशान खान बाइक पर सवार होकर उसके पास पहुंचे। तीनों ने गालियां देते हुए सोनू को दुकान से बाहर बुलाया और फिर उसे गालियां देना शुरू कर दिया जब गाली देने से मना किया तो अमीन और जीशान ने इसकी लात, हाथों से मारपीट कर दी। फरीद ने लोहे की रोड उठा...

मैहर में मुकुंदपुर सफारी में रेप्टाइल हाउस का उद्घाटन:किंग कोबरा, रसल वाइपर दिखेंगे; डिप्टी सीएम बोले- जिराफ-जेब्रा लाने की तैयारी

मैहर में मुकुंदपुर व्हाइट टाइगर सफारी में अब पर्यटकों को बाघों के साथ-साथ रेंगने वाले खतरनाक और दुर्लभ जीव भी देखने को मिलेंगे। शनिवार को मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने यहां नवनिर्मित रेप्टाइल हाउस का उद्घाटन किया। इसके साथ ही उन्होंने घोषणा की कि मुकुंदपुर सफारी को अब 'मिनी' से 'मीडियम' दर्जे का बनाया जाएगा। रेप्टाइल हाउस शुरू होने से यहां अब सांपों की कुल 12 प्रजातियां हो गई हैं। पर्यटकों के लिए सबसे बड़ा आकर्षण किंग कोबरा होगा। इसके अलावा रसल वाइपर, अजगर, कॉमन क्रैत और धामन जैसे सांपों के साथ-साथ घड़ियाल और मगरमच्छ भी यहां देखने को मिलेंगे। वन विभाग का मानना है कि इससे न केवल पर्यटन बढ़ेगा, बल्कि सांपों के संरक्षण पर रिसर्च करने में भी मदद मिलेगी। जिराफ और जेब्रा के लिए बनेगी 'साउथ अफ्रीका सफारी' डिप्टी सीएम ने मुकुंदपुर के विकास का बड़ा मास्टर प्लान साझा किया। अब सफारी का इलाका 100 हेक्टेयर से बढ़ाकर 200 हेक्टेयर किया जाएगा। इसमें से 50 हेक्टेयर में खास तौर पर 'साउथ अफ्रीका सफारी' बनाई जाएगी, जहां लोग जिराफ और जेब्रा देख सकेंगे। साथ ही एक...

काटजू अस्पताल में हाईटेक प्रिवेंटिव गायनेकोलॉजी सेंटर:3 करोड़ की लागत से हुआ तैयार; मेनोपॉज से इन्फर्टिलिटी तक का इलाज एक छत के नीचे

भोपाल के शासकीय कैलाश नाथ काटजू अस्पताल में महिलाओं के लिए एक बड़ी और आधुनिक स्वास्थ्य सुविधा शुरू होने जा रही है। यहां “स्टेट ऑफ द आर्ट सेंटर फॉर प्रिवेंटिव गायनेकोलॉजी एंड इन्फर्टिलिटी” स्थापित किया जा रहा है, जो मध्यभारत का अपनी तरह का पहला और अनूठा सेंटर होगा। करीब तीन करोड़ रुपए की लागत से आधुनिक और हाईटेक मशीनें अस्पताल में पहुंच चुकी हैं और उनके इंस्टालेशन का काम लगभग पूरा हो गया है। अधिकारियों के अनुसार, इस सेंटर को नवरात्र के दौरान शुरू किए जाने की तैयारी है। इस सेंटर के शुरू होने से मेनोपॉज, निसंतानता, पीसीओएस, मोटापा, अनियमित मासिक धर्म और सर्वाइकल कैंसर जैसी महिलाओं से जुड़ी कई गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का इलाज एक ही स्थान पर उपलब्ध होगा। अभी तक इन बीमारियों के इलाज के लिए महिलाओं को अलग-अलग अस्पतालों और विशेषज्ञों के पास जाना पड़ता था, लेकिन अब जांच से लेकर उपचार तक की सभी सुविधाएं एक ही छत के नीचे मिल सकेंगी। किशोरियों से महिलाओं तक 100 से अधिक रोगों का इलाज इस नए सेंटर में किशोरियों से लेकर वयस्क महिलाओं तक की स्वास्थ्य समस्याओं के लिए विशेष व्यवस्था की जाएगी। यहां महिलाओ...

छोटा नेहरू स्टेडियम का नाम बदलने पर सियासत तेज:कांग्रेस-बीजेपी आमने-सामने, महापौर बोले-कांग्रेस पहले यह बताए कि छोटा नेहरू आखिर कौन

शहर के छोटा नेहरू स्टेडियम का नाम बदलने को लेकर राजनीतिक विवाद तेज हो गया है। नगर निगम की एमआईसी (मेयर-इन-काउंसिल) द्वारा स्टेडियम का नाम बदलने का प्रस्ताव पास किए जाने के बाद कांग्रेस और बीजेपी आमने-सामने आ गई हैं। नगर निगम की एमआईसी ने छोटा नेहरू स्टेडियम का नाम बदलकर छत्रपति शिवाजी महाराज के नाम पर रखने का प्रस्ताव पारित किया है। इसके बाद कांग्रेस ने इस फैसले का विरोध करते हुए इसे अनावश्यक विवाद बताया है। कांग्रेस प्रवक्ता नीलाभ शुक्ला ने कहा कि शहर को भव्य और आधुनिक स्टेडियम की जरूरत है। अगर नया स्टेडियम बनाया जाता है और उसका नाम छत्रपति शिवाजी महाराज के नाम पर रखा जाता है तो यह पूरे शहर के लिए गौरव की बात होगी। उन्होंने कहा कि जब भी किसी स्वतंत्रता सेनानी या ऐतिहासिक व्यक्तित्व के नाम की बात आती है तो बीजेपी नेताओं की कुंठा सामने आ जाती है। शुक्ला ने आरोप लगाया कि स्वतंत्रता संग्राम में इनका कोई योगदान नहीं रहा, इसलिए वे ऐसे नामों का विरोध करते हैं। वहीं इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कांग्रेस के आरोपों पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पहले यह बताए कि छोटा नेहरू आ...

मकानों की गणना कार्य का द्वितीय प्रशिक्षण हुआ

भिंड| आईटीआई भिंड में गुरुवार को जिला स्तरीय मकान सूचीकरण तथा मकानों की गणना कार्य का द्वितीय प्रशिक्षण हुआ आयोजित हुआ। जिसमें जनगणना कार्य निदेशालय मप्र भोपाल से भानुप्रताप सिंह (जिला जनगणना प्रभारी) द्वारा सीएमएमएस पोर्टल पर हैंड्स ऑन का कम्प्यूटर पर जनगणना-2027 से संबंधित विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया एवं जिला जनगणना हस्त पुस्तिका (डीसीएचबी) का भी प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें जिला जनगणना अधिकारी, अतिरिक्त जिला जनगणना अधिकारी, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी, अनुविभागीय जनगणना अधिकारी एवं ग्रामीण क्षेत्र के चार्ज अधिकारी, अतिरिक्त चार्ज अधिकारी-तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार जिला भिंड एवं उनके जनगणना लिपिक उपस्थित हुए। source https://www.bhaskar.com/local/mp/bhind/news/second-training-on-house-census-work-was-held-dbp-137420967.html

ग्वालियर में 21 साल की महिला ने लगाई फांसी:मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर लगाया प्रताड़ना का आरोप; केस दर्ज

ग्वालियर में एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना मंगलवार शाम करीब 7 बजे महाराजपुरा थाना क्षेत्र के डीडी नगर स्थित घुरैया मार्केट की है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मृतका के मायके पक्ष ने पति और ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। पुलिस के अनुसार, 21 वर्षीय किरन पत्नी पुष्पेन्द्र लोधी ने अपने घर में फांसी लगा ली। परिजनों ने जब उसे फंदे पर लटका देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मायके पक्ष का कहना है कि किरन का विवाह करीब तीन साल पहले हुआ था। शादी के बाद से ही ससुराल वाले उसे प्रताड़ित कर रहे थे, जिससे परेशान होकर उसने यह कदम उठाया। महाराजपुरा थाना सर्किल के सीएसपी नागेंद्र सिंह सिकरवार ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची थी। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मायके पक्ष के बयानों के आधार पर गुरुवार रात ससुराल पक्ष के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। source https://www.bh...

कर्मचारियों के स्वास्थ्य बीमा के लिए अब समिति बनी:तीन एससीएस की कमेटी तैयार करेगी मसौदा, कर्मचारियों के सुझाव लेंगे

प्रदेश के 12 लाख से अधिक कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए राज्य सरकार समग्र स्वास्थ्य योजना बना रही है। इसको लेकर कई दौर की बैठक के बाद अब अपर मुख्य सचिव स्तर के अफसरों की एक समिति का गठन किया गया है। यह समिति अपनी रिपोर्ट राज्य शासन को पेश करेगी। इसके बाद योजना में बदलाव के साथ कैबिनेट में अनुमोदन के लिए इसे रखा जाएगा। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा इस समिति के गठन के लिए जारी निर्देश में कहा गया है कि समिति के अध्यक्ष अपर मुख्य सचिव लोक स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा विभाग होंगे। समिति में अपर मुख्य सचिव वित्त, अपर मुख्य सचिव सामान्य प्रशासन विभाग सदस्य होंगे जबकि आयुक्त लोक स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा समिति के सदस्य-सचिव होंगे। निर्देशों में कहा गया है कि राज्य के कर्मचारियों एवं पेंशनर्स के लिए प्रस्तावित समग्र स्वास्थ्य योजना के अंतिम प्रारूप, नीति निर्धारण के साथ ही कर्मचारी और पेंशनर्स संगठनों से परामर्श करने का काम समिति द्वारा किया जाएगा। इसके बाद योजना के प्रस्तावित खाका को मंत्रि-परिषद के समक्ष अनुमोदन के लिए भेजा जाएगा। यह समिति प्रस्तावित योजना के सभी आवश्यक मामलों पर डिस्कसन क...

श्रमिक प्रसूति सहायता योजना भुगतान में लापरवाही:तीन स्वास्थ्य कर्मचारियों की 10 दिन की सैलरी काटी, सुधार न होने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी

प्रसूता महिलाओं को मिलने वाली सरकारी योजनाओं के भुगतान में देरी स्वास्थ्य कर्मचारियों को महंगी पड़ गई। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) मध्यप्रदेश ने जननी सुरक्षा योजना और मुख्यमंत्री श्रमिक सेवा प्रसूति सहायता योजना की राशि समय पर जारी नहीं करने पर तीन स्वास्थ्य कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की है। इन कर्मचारियों को पहले कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था, लेकिन उनका जवाब संतोषजनक नहीं पाया गया। जांच में सामने आया कि बड़ी संख्या में हितग्राहियों का भुगतान अब भी लंबित है। इसके बाद विभाग ने तीनों कर्मचारियों के 10 दिन का वेतन काटते हुए चेतावनी दी है कि कार्य में सुधार नहीं होने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। रीवा और सीधी जिले के कर्मचारियों पर कार्रवाई राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन मध्यप्रदेश के मिशन संचालक ने रीवा और सीधी जिले के तीन स्वास्थ्य कर्मचारियों पर यह कार्रवाई की है। इनमें विकासखंड हनुमना (मऊगंज), जिला रीवा के विकासखंड कार्यक्रम प्रबंधक रोहित सिंह, विकासखंड सिहावल, जिला सीधी के विकासखंड लेखा प्रबंधक रोहित सिंह और जिला अस्पताल सीधी के लेखा प्रबंधक अरुण सिंह शामिल हैं। इन कर्मचारियों को ...

दयाशंकर पांडे की याचिका पर जबलपुर में सुनवाई:फैसला सुरक्षित; भ्रूण लेकर पहुंचा था हाईकोर्ट, लापरवाही पर चार पुलिसकर्मी हो चुके निलंबित

मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में भ्रूण लेकर पहुंचने वाले याचिकाकर्ता दयाशंकर पांडे की याचिका पर बुधवार 11 मार्च को सुनवाई हुई। कोर्ट ने सुनवाई के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया। याचिकाकर्ता दयाशंकर पांडे का आरोप है कि उसने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के दौरान करीब 200 करोड़ रुपए के फर्जीवाड़े का खुलासा किया था। इसके बाद से ही उस पर अज्ञात लोगों द्वारा हमले किए जा रहे हैं। पांडे का कहना है कि वह पहले जबलपुर की शुभ मोटर्स कंपनी में काम करता था, जहां कंपनी ने 200 करोड़ रुपए की पूंजी फर्जी तरीके से दर्शाई और दस्तावेजों में हेराफेरी की गई थी। हाईकोर्ट में बढ़ाई गई सुरक्षा मामले के बाद मध्य प्रदेश हाईकोर्ट परिसर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। कोर्ट के सभी गेटों पर अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी तैनात किए हैं और सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है। परिसर में प्रवेश करने वालों की सख्त जांच के बाद ही अंदर जाने दिया जा रहा है। सड़क हादसे के बाद पत्नी का हुआ गर्भपात रीवा जिले के बैकुंठपुर निवासी दयाशंकर पांडे का कहना है कि 1 मार्च को वह पत्नी और बच्ची के साथ बाइक से ससुराल से घर लौट रहा थे। इसी दौरान एक बिना...

डिप्टी सीएम के साथ दो मंत्रियों की बनी समिति:कलेक्टरों को निर्देश- रसोई गैस, डीजल-पेट्रोल की कालाबाजारी रोकने सख्त कदम उठाएं

मध्य प्रदेश सरकार ने कलेक्टरों से कहा है कि रसोई गैस की कालाबाजारी रोकने के कदम उठाएं और स्टॉक की समीक्षा करें। होटल, मॉल, बल्क एलपीजी सिलेंडर उपयोग करने वाले औद्योगिक क्षेत्र और फैक्ट्रियों को फिलहाल सिलेंडर नहीं दिए जाएंगे। इसकी भी रिपोर्ट कलेक्टर लेंगे। दूसरी ओर, राज्य सरकार ने डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय मंत्रिमंडलीय समिति का गठन भी पेट्रोलियम पदार्थों की उपलब्धता और निगरानी के लिए कर दिया है। इस समिति में डिप्टी सीएम देवड़ा के अलावा खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत, एमएसएमई मंत्री चैतन्य काश्यप शामिल किए हैं। समिति के सदस्य अपर मुख्य सचिव खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता संरक्षण विभाग रश्मि अरुण शमी होंगी। यह समिति आवश्यकतानुसार बैठक कर केंद्र सरकार से मिलने वाले निर्देशों के आधार पर नागरिकों के हित में किए जाने वाले उपायों की समीक्षा करेगी। खाद्य विभाग ने कलेक्टरों को लिखा पत्र खाड़ी देशों में युद्ध के हालातों को देखते हुए राज्य सरकार ने प्रदेश में कॉमर्शियल कैटेगरी के एलपीजी गैस उपयोग को लेकर नए निर्देश जारी किए हैं। ख...

संदिग्ध हालत में नहर में मिला लापता युवक का शव:रीवा में परिजनों ने जताई हत्या की आशंका; पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा खुलासा

रीवा जिले के सगरा इलाके में मंगलवार को एक 26 वर्षीय युवक का शव नहर से बरामद होने के बाद सनसनी फैल गई। मृतक सोमवार रात से लापता था और परिजनों ने पुरानी रंजिश के चलते उसकी हत्या कर शव नहर में फेंके जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान 26 वर्षीय बृजेश पांडे उर्फ मोहित (पिता सिद्धमूनी प्रसाद पांडे) के रूप में हुई है, जो रीवा जिले के पाण्डे टोला सगरा का निवासी था। परिजनों के अनुसार, बृजेश सोमवार रात से अचानक लापता हो गया था, जिसके बाद से ही वे लगातार उसकी तलाश कर रहे थे। मंगलवार को नहर में उतराता दिखा शव मंगलवार को स्थानीय लोगों ने नहर में एक युवक का शव देखा, जिसके बाद तत्काल पुलिस और परिजनों को इसकी सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नहर से बाहर निकलवाया। मृतक की पहचान बृजेश के रूप में होने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया और मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। परिजनों का आरोप- पुरानी रंजिश में हुई हत्या परिजनों ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि बृजेश पांडे की हत्या कर उसके शव को जानबूझकर नहर में फेंका गया है। परिजनों का...

भोपाल के बड़ा तालाब का सीमांकन दोबारा शुरू:भदभदा के सेवनियां गौंड पहुंची टीम; सैर सपाटा-स्विमिंग पूल भी 50 मीटर के दायरे में

होली के बाद राजधानी में बड़ा तालाब के किनारे 50 मीटर क्षेत्र का सीमांकन करने की कार्रवाई सोमवार से फिर शुरू कर दी गई। टीटी नगर एसडीएम कार्यालय की टीम ने नगर निगम के साथ मिलकर यह अभियान भदभदा स्थित सेवनिया गौंड क्षेत्र से शुरू किया। मंगलवार को भी टीम सीमांकन करेगी। सीमांकन की शुरुआत जिस स्थान से की गई, वहां आरटीओ के पूर्व कॉन्स्टेबल सौरभ शर्मा की सास रेखा तिवारी के नाम दर्ज संपत्ति का एक हिस्सा भी एफटीएल (फुल टैंक लेवल) की सीमा में पाया गया है। बताया जाता है कि करीब दो वर्ष पहले लोकायुक्त, आयकर विभाग और ईडी ने सौरभ शर्मा की संपत्तियों की जांच की थी, जिसके दौरान कई संपत्तियों को अटैच किया गया था। सीमांकन की देखिए तस्वीरें… सौरभ के सहयोगियों का आना-जाना था सूत्रों के अनुसार, सौरभ शर्मा और उसके सहयोगी चेतन गौर तथा शरद जायसवाल का इस जमीन पर आना-जाना रहता था। उनकी निगरानी में यहां रो-हाउस निर्माण का कार्य भी चल रहा था, हालांकि इन मकानों की दूरी मुख्य क्षेत्र से कुछ दूर बताई जा रही है। इसी इलाके में जिला प्रशासन की टीम ने अन्य लोगों के करीब 10 अतिक्रमण चिन्हित कर लाल निशान लगा दिए हैं। तहसीलद...

दतिया स्टेशन पर महिला रेलकर्मियों ने संभाली कमान:टिकट काउंटर से लेकर, जीआरपी और लोको पायलट तक हर जगह तैनात रहीं महिलाएं

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर रविवार को दतिया रेलवे स्टेशन पर महिला सशक्तिकरण की अनूठी तस्वीर देखने को मिली। स्टेशन का संचालन पूरी तरह महिला रेलकर्मियों ने संभाला। टिकट खिड़की से लेकर पैनल संचालन और यात्रियों की सुरक्षा तक हर जिम्मेदारी महिलाओं ने निभाई। स्टेशन परिसर को इस मौके पर सजाया गया और महिला रेलकर्मियों के बीच खास उत्साह दिखाई दिया। बुकिंग ऑफिस में मधु शर्मा, ज्योति व्यास और अंकिता दिवगैयां ने टिकट वितरण का काम संभाला। वहीं स्टेशन संचालन की कमान डिप्टी स्टेशन सुपरिटेंडेंट शिवानी आर्य ने संभाली, जबकि कांटेवाला कीर्ति ने सहयोग किया। सुरक्षा से लेकर टिकट काउंटर तक हर जगह रहीं तैनात रेलवे सुरक्षा बल की उप निरीक्षक उमा यादव और उप मुख्य टिकट निरीक्षक वंदना मिश्रा ने अपनी टीम के साथ महिला यात्रियों का पुष्प देकर स्वागत किया और उन्हें यात्रा के दौरान सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने की सलाह दी। इस पहल को यात्रियों ने सराहा। इसी क्रम में वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी से ग्वालियर के बीच चलने वाली गाड़ी संख्या 11108 बुंदेलखंड एक्सप्रेस का संचालन भी पूरी तरह महिला रेलकर्मियों ने किया। ट्रेन को लोको...

टाइप-2 डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद योग:40 दिन के अभ्यास से दिखे सकारात्मक परिणाम; योग के फायदे बताए एम्स भोपाल के डॉक्टर

टाइप 2 मधुमेह से जूझ रहे मरीजों के लिए नियमित योगासन बेहद लाभकारी साबित हो सकता है। एम्स भोपाल के फिजियोलॉजी विभाग के एडिशनल प्रोफेसर डॉ. वरुण मल्होत्रा ने नई दिल्ली के हमदर्द इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में आयोजित व्याख्यान में में कहा कि प्रतिदिन योग अभ्यास से न केवल वजन और बॉडी मास इंडेक्स में कमी आती है, बल्कि इंसुलिन प्रतिरोध में भी सुधार देखा जाता है। उन्होंने एक अध्ययन का हवाला देते हुए बताया कि 56 टाइप 2 मधुमेह रोगियों ने 40 दिनों तक नियमित योगासन किया, जिससे उनके स्वास्थ्य में सकारात्मक बदलाव दर्ज हुए। योग का हृदय और मस्तिष्क पर वैज्ञानिक प्रभाव डॉ. वरुण ने हमदर्द इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में “एचआरवी और ईईजी को संशोधित करने में योग की भूमिका” विषय पर व्याख्यान दिया। जिसमें उन्होंने कहा कि एचआरवी यानी हार्ट रेट वेरिएबिलिटी हृदय की धड़कनों के बीच समय के अंतर को मापती है, जबकि ईईजी मस्तिष्क की विद्युत गतिविधि को दर्शाती है। योग का नियमित अभ्यास इन दोनों प्रणालियों पर सकारात्मक प्रभाव डालता है और तनाव को कम करने में मदद करता है। यह सत्र फिजियोलॉजी विभाग के प्रोफेसर और विभाग...

एमपी के किसान ₹14,563 करोड़ के कर्जदार:अकेले खरगोन में ₹2,655 करोड़ बकाया, 5 साल में 67% बढ़ा ऋण असंतुलन

एमपी की मोहन सरकार इस साल को कृषक कल्याण वर्ष के तौर पर मना रही है। वहीं दूसरी तरफ मध्यप्रदेश में किसानों और सहकारी संस्थाओं के बीच वित्तीय सेहत का गणित पूरी तरह बिगड़ चुका है। विधानसभा के बजट सत्र में विधायक जयवर्धन सिंह के एक सवाल के जवाब में सहकारिता विभाग ने जो आंकड़े पेश किए हैं, वे चौंकाने वाले हैं। प्रदेश के किसानों पर प्राथमिक कृषि साख समितियों (PACS) का हजारों करोड़ रुपया बकाया है। पिछले 5 वर्षों में जिला सहकारी केंद्रीय बैंकों में 'ऋण असंतुलन' (Loan Imbalance) की स्थिति 67% तक बिगड़ गई है। विधानसभा में प्रस्तुत सरकारी आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2021 में जो असंतुलन ₹4,125.20 करोड़ था, वह वित्तीय वर्ष 2025 तक बढ़कर ₹6,890.10 करोड़ के पार पहुंच गया है। प्रदेश का सबसे बड़ा 'कर्जदार' जिला: खरगोन आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक खरगोन जिला प्रदेश में कर्ज के मामले में नंबर वन पर है। यहां के किसानों पर पैक्स समितियों का कुल ₹2,655.80 करोड़ का ऋण बकाया है। इतना ही नहीं, जिला सहकारी बैंक का इन समितियों पर भी ₹2,855.66 करोड़ का कृषि ऋण बकाया है। 5 साल में 67% बढ़ा ऋण असंतुलन, कॉपर...

थांदला के गांधी चौक से तीन साल की मासूम लापता:पिता के साथ बाजार आई, सीसीटीवी में संदिग्धों के साथ दिखी; पुलिस कर रही सर्चिंग

झाबुआ नगर के हृदय स्थल गांधी चौक बाजार क्षेत्र में शनिवार को एक साढ़े तीन साल की मासूम बच्ची के अचानक लापता हो गई। घटना के बाद वह एक अधेड़ उम्र के पुरुष और एक महिला के साथ दिखाई दी। पुलिस मामले की बच्ची की तलाश कर रही है। पिता के साथ बाजार आई थी जानकारी के अनुसार, आरुति अपने पिता राजेश के साथ बाजार आई थी। राजेश एक दुकान पर सामान खरीदने के बाद मोबाइल के जरिए ऑनलाइन डिजिटल पेमेंट (UPI) कर रहे थे। भुगतान की प्रक्रिया के दौरान महज कुछ सेकंड के लिए उनका ध्यान मोबाइल स्क्रीन पर गया और इसी का फायदा उठाकर मासूम बच्ची वहां से ओझल हो गई। पिता ने आसपास काफी खोजबीन की, लेकिन बच्ची का कोई सुराग नहीं लगा। सीसीटीवी फुटेज में दिखे संदिग्ध घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने बाजार के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला। प्रारंभिक फुटेज में आरुति एक अधेड़ उम्र के पुरुष और एक महिला के साथ दिखाई दे रही है। पुलिस इसे संदिग्ध मानकर अपहरण की आशंका के तहत जांच कर रही है। पुलिस ने जारी किया सर्च अलर्ट थाना प्रभारी अशोक कनेश ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पूरे जिले में अलर्ट जारी कर दिया है। पुलिस की विशेष टीमें ग...

इंदौर में 23 प्रतिष्ठानों पर लगाया 51 लाख का जुर्माना:अपकिन एग्रो पर सबसे ज्यादा 10 लाख का फाइन; जांच में मिली थीं अनियमितताएं

इंदौर में मिलावटखोरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी है। एडीएम नवजीवन विजय पवार की कोर्ट ने 23 खाद्य प्रतिष्ठानों पर 51 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। यह कार्रवाई खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 तथा नियम 2011 के तहत की गई है। इन प्रतिष्ठानों पर छह माह पहले कार्रवाई की गई थी। खाद्य सुरक्षा विभाग के विशेष जांच अभियान के दौरान कई फर्मों और प्रतिष्ठानों के खिलाफ मिलावट, बिना लाइसेंस खाद्य पदार्थों के निर्माण-विक्रय और नियमों के उल्लंघन के मामले सामने आए थे। इन प्रकरणों को कोर्ट में प्रस्तुत किया गया, जहां सुनवाई के बाद दोषी पाए गए प्रतिष्ठानों पर कड़ी कार्रवाई करते हुए भारी जुर्माना लगाया है। जांच के दौरान कई प्रतिष्ठानों में खाद्य पदार्थों के निर्माण, भंडारण और विक्रय में गंभीर अनियमितताएं पाई गईं। कुछ स्थानों पर बिना खाद्य पंजीयन के कारोबार किया जा रहा था, वहीं कई मामलों में मिलावटी खाद्य पदार्थों का निर्माण तथा पैक्ड खाद्य उत्पादों का नियमों के विरुद्ध विक्रय किया जा रहा था। न्यायालय ने संबंधित प्रतिष्ठानों पर 1 लाख रुपए से लेकर 10 लाख रुपए तक का अर्थदंड लगाया है। सबसे अधिक 10 ल...

इंदौर में इलेक्ट्रानिक कारोबारी से ऑनलाइन ठगी:एपीके फाइल भेजकर अकाउंट से साढे़ पांच लाख निकाले

इंदौर के लसूड़िया क्षेत्र में साइबर अपराधियों ने एक इलेक्ट्रॉनिक कारोबारी को ठगी का शिकार बना लिया। बदमाशों ने मोबाइल पर एपीके फाइल भेजकर उनके बैंक अकाउंट से करीब साढ़े पांच लाख रुपए निकाल लिए। कारोबारी ने 24 जनवरी को साइबर पुलिस में शिकायत की थी। जांच के बाद गुरुवार को मामला लसूड़िया थाने पहुंचा, जहां अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। लसूड़िया पुलिस के मुताबिक, अशिष पुत्र ज्ञानेंद्र तिवारी निवासी शांति निकेतन, बॉम्बे हॉस्पिटल क्षेत्र के रहने वाले हैं। उन्होंने करीब साढ़े पांच लाख रुपए की साइबर ठगी होने की शिकायत दर्ज कराई है। तिवारी के अनुसार, 24 जनवरी 2026 को उनके मोबाइल पर वाहन चालान से जुड़ी एक एपीके फाइल आई थी। जैसे ही उन्होंने फाइल खोली, उनके बैंक अकाउंट से अचानक बैलेंस कटने लगा। कुछ ही देर में पांच से अधिक ट्रांजेक्शन के जरिए अकाउंट से करीब साढ़े पांच लाख रुपए निकाल लिए गए। इसके बाद उन्होंने तुरंत बैंक को सूचना दी और साइबर हेल्पलाइन नंबर पर भी शिकायत दर्ज कराई। जांच के बाद मामला लसूड़िया पुलिस को भेजा गया, जहां अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसा...

भोपाल में स्ट्रीट डॉग्स को लेकर प्रदर्शन:करोंद की मैपल ट्री सोसायटी में लोग लामबंद हुए; बोले-डॉग लवर्स झूठी शिकायत कर रहे

भोपाल के जेल रोड करोंद स्थित मैपल ट्री सोसायटी में गुरुवार देर रात लोग स्ट्रीट डॉग्स को लेकर लामबंद हो गए। वे कॉलोनी के गेट पर पहुंचे। उन्होंने नगर निगम और डॉग लवर्स के विरुद्ध प्रदर्शन भी किया। हालात को देखते हुए पुलिस मौके पर पहुंची और समझाइश दी। लोगों ने चेतावनी दी कि स्ट्रीट डॉग्स की समस्या दूर नहीं हुई तो उग्र आंदोलन करेंगे। प्रदर्शन गुरुवार रात 11 बजे के बाद चलता रहा। रहवासियों ने बताया कि कॉलोनी में स्ट्रीट डॉग्स को लेकर खासे परेशान हैं। आसपास के इलाकों से यहां पर बड़ी संख्या में डॉग्स आ गए हैं। इससे काटने की घटनाएं बढ़ गई हैं। हाल ही में बुजुर्ग और बच्चों को स्ट्रीट डॉग्स ने काट लिया। इसे लेकर नगर निगम को शिकायत की थी। ऐसा करने पर डॉग लवर्स थाने में रहवासियों के विरुद्ध ही झूठी एफआईआर दर्ज करवा रहे हैं। गेट पर ही बैठ गए, पुलिस पहुंची डॉग्स काटने और झूठी शिकायत करने के विरोध में मैपल ट्री सोसायटी के लोगों का प्रशासन के खिलाफ गुस्सा फूट पड़ा। रहवासियों ने सोसायटी गेट पर ही जाम लगा दिया और जमकर नारेबाजी की। बड़े-बच्चों को शिकार बना रहे डॉग्स सोसायटी के रहवासियों का कहना है कि कई महीने...

दहेज में कार नहीं मिली तो पत्नी पर फेंका एसिड:गोद में सो रही बच्ची समेत मां झुलसी; बचाने में ससुर पर भी गिरा एसिड

ग्वालियर में कार की मांग को लेकर एक नवविवाहिता को पति द्वारा प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है। पांच दिन पहले नशे की हालत में घर पहुंचे पति ने फिर कार की मांग की। पत्नी ने विरोध किया तो उसने पास रखी एसिड (कालाभूत) की बोतल उस पर फेंक दी। उस समय नवविवाहिता अपनी चार माह की बच्ची को गोद में लिए हुए थी। एसिड गिरने से महिला के हाथ, पैर और थाई झुलस गए। बच्ची पर भी कुछ बूंदें गिरीं। बहू का शोर सुनकर बचाने आए ससुर की शर्ट पर भी एसिड की बूंदें गिर गईं। घटना 1 मार्च 2026 की रात करीब 9 बजे लोहिया बाजार क्षेत्र में हुई। घायल महिला की शिकायत पर कोतवाली थाने पुलिस ने गुरुवार को दहेज एक्ट और हमला करने का मामला दर्ज कर लिया है। ग्वालियर के डबरा निवासी 28 वर्षीय योगिता अग्रवाल की शादी 6 फरवरी 2024 को लोहिया बाजार निवासी मनन, पुत्र महेंद्र अग्रवाल के साथ हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी। बेटी की शादी में योगिता के पिता ने अपनी हैसियत से अधिक खर्च किया था। शादी के बाद करीब 15 से 20 दिन तक सब कुछ ठीक रहा, लेकिन इसके बाद सास-ससुर और पति कार की मांग करने लगे। पति मनन अग्रवाल ने योगिता से कहा कि वह अपने पिता से ...

सोम डिस्टलरीज की याचिका पर हुई सुनवाई:वाणिज्यिक कर विभाग के प्रमुख सचिव,आबकारी आयुक्त को नोटिस; दो बेंच ने सुनवाई से किया था मना

पहले जस्टिस विशाल मिश्रा, फिर जस्टिस एसएन भट्ट और जस्टिस विवेक अग्रवाल की कोर्ट। एमपी हाईकोर्ट के इतिहास में सभंवता पहला ऐसा केस आया है, जिसकी शुरुआती सुनवाई के लिए तीसरी बेंच तय की गई हैं। 2 बेंच ने इस मुकदमे की सुनवाई से इंकार कर दिया है। केस आबकारी वर्ष 2025-26 के लिए लाइसेंस निलंबन को चुनौती देने वाली सोम डिस्टलरीज प्रा. लि. और सोम डिस्टलरीज एंड ब्रेवरीज प्रा.लि. की याचिका से जुड़ा हुआ है। जस्टिस विवेक अग्रवाल की सिंगल बेंच ने गुरुवार को मामले पर सुनवाई करते हुए वाणिज्यिक कर विभाग के प्रमुख सचिव और आबकारी आयुक्त को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। लाइसेंस निलंबन को दी गई है चुनौती सोम डिस्टलरीज प्रा. लि. और सोम डिस्टलरीज एंड ब्रेवरीज प्रा.लि. की ओर से दाखिल इस याचिका में 4 फरवरी 2026 के उस आदेश को चुनौती दी गई है, जिसके तहत आबकारी आयुक्त ने कंपनियों के लाइसेंस निलंबित कर दिए थे। याचिकाकर्ताओं का आरोप है कि यह कार्रवाई बिना सुनवाई का अवसर दिए की गई, जो प्राकृतिक न्याय के सिद्धांतों के खिलाफ है। कंपनियों का कहना है कि लाइसेंस निलंबन से पहले उन्हें अपना पक्ष रखने का अवसर दिया जाना आवश्यक ...

घर में सो रहे युवक पर हमला, पीट-पीटकर की हत्या:बर्थ-डे पार्टी में हुआ था मुंहवाद, रिश्तेदारों के सामने बेइज्जती का बदला लेने की हत्या

ग्वालियर में घर घुसकर सो रहे युवक पर बाप-बेटे समेत तीन हमलावरों ने लाठी-लुहांगी से हमला कर दिया। हमलावरों ने बेरहमी से युवक के हाथ-पैर, सिर और सीने पर वार किए। इसके बाद हमलावर बंदूक से गोलियां चलाते हुए भाग गए। घटना 03 मार्च की रात 11.30 बजे बिजौली के सरसपुरा गांव की है। घायल को परिजन गंभीर हालत में जेएएच के ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंचे थे, जहां इलाज के दौरान बुधवार को घायल ने दम तोड़ दिया है। पता लगा है कि मृतक, हमलावर के नाती के बर्थ-डे पार्टी में गया था। वहां किसी बात पर मुंहवाद हो गया था। उस समय तो रिश्तेदारो के बीच बात आई गई हो गई, लेकिन रात को हमलावरों ने हमला कर दिया। पुलिस ने शव को निगरानी में ले लिया है। साथ ही पोस्टमार्टम कराया गया है। पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर रही है। ग्वालियर के बिजौली थाना स्थित सरसपुरा गांव में गब्बर सिंह का टोला निवासी 45 वर्षीय रामसेवक उर्फ बल्ली पुत्र गब्बर सिंह गुर्जर पेशे से किसान था और शराब पीने का आदी था। मंगलवार को गांव में ही रहने वाले ऑफिसर गुर्जर उर्फ मुन्ना के घर पर नाती का बर्थ-डे समारोह था। समारोह में रामसेवक भी न्यौता खाने गया था। रात 8 बजे व...

जबलपुर में दो गुट आपस में भिड़े, पथराव किया:फायरिंग की भी सूचना, एक घायल अस्पताल में भर्ती; 3 थानों की पुलिस फोर्स तैनात

जबलपुर में होली के मौके पर बुधवार रात छोटी ओमती इलाके में दो गुट आपस में भिड़ गए। दोनों तरफ से पथराव भी हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उपद्रवियों को खदेड़ दिया। घटना में एक व्यक्ति घायल हुआ है। बताया जा रहा है कि भीड़ में से किसी ने गोली भी चलाई है। मौके पर बेलबाग, हनुमानताल और कोतवाली की पुलिस फोर्स मौजूद है। पथराव का वीडियो भी सामने आया है। देखिए, तीन तस्वीरें… मारपीट के बाद एक-दूसरे पर पत्थर फेंके छोटी ओमती में रहने वाले गब्बू सोनकर ने कहा- हम लोग कदम तलैया के रहने वाले हैं। होली खेलने के बाद रात को बाहर बैठे हुए थे। इसी दौरान अप्पा सोनकर, अंशुल सोनकर और राकेश खटीक मौके पर पहुंचे। गाली-गलौज करते हुए हमारे साथ बैठे आयुष से विवाद करने लगे। हमने आपत्ति जताई तो मारपीट शुरू कर दी। हमने भी बचाव किया। उनमें से किसी एक ने फायर भी किया। झगड़े में आयुष को चोट आई है, जिसे जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। दोनों गुटों ने नहीं कराई एफआईआर बेलबाग पुलिस ने बताया कि भानतलैया से छोटी ओमती मार्ग पर सोनकर समाज के दो गुटों में मामूली विवाद हो गया था। अपशब्द कहने के साथ झड़प शुरू हो गई। शर...

मंडला में अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को कुचला, मौत:चेहरे और शरीर पर आई गंभीर चोट; NH-30 बाईपास के सेमरखापा चौराहे पर हादसा

मंडला जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे-30 पर बाईपास स्थित सेमरखापा चौराहे के पास एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान 36 वर्षीय शिव सैयाम के रूप में हुई है, जो ग्राम भुरका टोला (पंचायत आमनाला) के निवासी था। शिव गाजीपुर से अपना काम निपटाकर बाइक से घर वापस आ रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। चेहरे पर आए गहरे घाव चश्मदीदों ने बताया कि टक्कर इतनी भयानक थी कि शिव को संभलने का एक पल भी नहीं मिला। वाहन की चपेट में आने से उनके चेहरे और शरीर के अन्य हिस्सों पर गंभीर चोटें आईं। हादसे के बाद चालक अपने मौके से फरार हो गया। सड़क पर पड़े लहूलुहान युवक को देख राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। सीसीटीवी कैमरों से कातिल वाहन की खोज जारी सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब हाईवे और आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंग...

होलिका दहन पर बच्चों से मारपीट:श्योपुर में शिकायत करने पहुंचे परिजन पर पथराव

श्योपुर के देहात थाना क्षेत्र के सोईं कला गांव में सोमवार रात होलिका दहन के दौरान बच्चों के साथ मारपीट और उसके बाद दो पक्षों के बीच विवाद का मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष ने इस संबंध में देहात थाने में शिकायत दर्ज कराई है। सोईं कला निवासी पीयूष (12) पिता मनोज और प्रिंस (12) पिता सत्यप्रकाश गांव में सीप नदी किनारे आयोजित होलिका दहन कार्यक्रम देखने गए थे। इसी दौरान गांव के ही दीपेश नामक युवक ने कथित तौर पर बच्चों के साथ मारपीट की। आसपास मौजूद कुछ ग्रामीणों ने पीयूष के पिता को इसकी सूचना दी। सूचना मिलने पर पीयूष घर पहुंचा और परिजनों को पूरी घटना बताई। इसके बाद परिजन मारपीट करने वाले युवक के घर पहुंचे, जहां दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि इसी दौरान दूसरे पक्ष की ओर से पत्थर फेंके गए, जिससे स्थिति तनावपूर्ण हो गई। हालांकि किसी के गंभीर रूप से घायल होने की जानकारी नहीं मिली है। घटना के बाद पीड़ित पक्ष देहात थाना पहुंचा। मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी राहुल रघुवंशी ने बताया कि दोनों पक्षों के बयान लिए जा रहे हैं। जांच ...

बीजेपी ने भोपाल शहर की कार्यकारिणी घोषित की:20 दिन पहले होल्ड हुई थी लिस्ट, विरोध के बाद बदले कई चेहरे

भोपाल बीजेपी के शहर अध्यक्ष रविन्द्र यती ने आखिरकार जिला कार्यकारणी की औपचारिक घोषणा की है। रविवार देर रात बीजेपी की शहर कार्यकारिणी के पदाधिकारियों की लिस्ट जारी हुई। 20 दिन पहले जारी हुई लिस्ट विरोध के बाद हुई थी होल्ड 20 दिन पहले 10 फरवरी को रविन्द्र यती ने भोपाल बीजेपी की कार्यकारिणी की लिस्ट अपने सोशल मीडिया पर शेयर की थी। एमपी बीजेपी और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के सोशल मीडिया पर लिस्ट जारी होते ही अंदरूनी विरोध हो गया था। इसके बाद लिस्ट होल्ड कर दी गई थी। नई लिस्ट में पार्षदों के नाम हटा दिए गए हैं। साथ ही बीजेपी के प्रदेश कार्यालय में तोड़फोड में शामिल रहे सचिन दास सहित तीनों महामंत्री बदल दिए गए। अब सिर्फ दो महामंत्री घोषित किए गए हैं। एक होल्ड रखा है। भोपाल बीजेपी की जिला कार्यकारिणी में ये बनाए गए पदाधिकारी आठ उपाध्यक्ष बनाए: राम बंसल, भाषित दीक्षित, राजकुमार विश्वकर्मा, भीकम सिंह बघेल, अमन यादव, अभय पंडित, विनय ददनानी, गुंजन चौकसे दो महामंत्री बनाए: प्रदीप शेखावत, मुकेश राय 7 जिला मंत्री बनाए: राकेश कुकरेजा, जितेन्द्र अहिरवार, सरिता पिपलोदे, उत्कर्ष नायक, योगेश वा...