Skip to main content

Posts

Showing posts from April, 2025

शिवपुरी नगरपालिका अध्यक्ष के बेटे पर दुष्कर्म का केस:शादी का झांसा देकर युवती से शारीरिक संबंध बनाए, पांचवीं बार में हुई FIR दर्ज

शिवपुरी नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा के बेटे रजत शर्मा पर एक युवती ने शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है। कोतवाली पुलिस ने बुधवार रात को आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज कर ली। युवती ने कहा कि उसने पहले भी चार बार थाने में शिकायत की, लेकिन राजनीतिक दबाव के कारण मामला दर्ज नहीं हो सका था। सोशल मीडिया पर हुई थी पहचान FIR के मुताबिक युवती की रजत शर्मा से अगस्त 2023 में फेसबुक के जरिए पहचान हुई। धीरे-धीरे दोनों के बीच संबंध बढ़े। रजत ने शादी का वादा कर कई बार होटल, किराए के मकान और कार में संबंध बनाए। युवती ने दावा किया कि रजत ने इन संबंधों के वीडियो भी बनाए और शादी का आश्वासन देता रहा। युवती ने बताया कि उसके परिवार को भी रिश्ते की जानकारी थी और वे शादी के लिए तैयार थे। लेकिन मार्च 2025 में उसके भाई की कैंसर से मौत के बाद जब उसने शादी का दबाव बनाया, तो रजत ने साफ मना कर दिया। 10 अप्रैल को आरोपी ने युवती की बहन से कहा कि मैं अब शादी नहीं करूंगा, चाहे फांसी लग जाए या जेल चला जाऊं। पुलिस ने दर्ज की FIR, जांच शुरू पीड़िता इससे पहले चार बार शिकायत लेकर कोतवाली पहुंची थी, लेकिन FIR...

वक्फ बिल के विरोध में 15 मिनट का ब्लैकआउट:बुरहानपुर में मुस्लिम समाज ने घरों और दुकानों की बिजली बंद रखी

मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के आह्वान पर बुरहानपुर में वक्फ अमेंडमेंट बिल के विरोध में मंगलवार रात विरोध प्रदर्शन किया गया। मुस्लिम समाज ने रात 9 बजे से सवा 9 बजे तक अपने घरों और दुकानों की बिजली बंद रखी। इकबाल चौक, आजाद नगर, गांधी चौक और रौशन चौक सहित कई मुस्लिम क्षेत्रों में लोगों ने इस विरोध में भाग लिया। समाज के लोगों का कहना था कि केंद्र सरकार द्वारा लाए गए वक्फ अमेंडमेंट कानून का विरोध करने के लिए यह कदम उठाया गया है। 9:15 बजे सभी जगहों पर बिजली फिर से चालू बुरहानपुर जलेबी सेंटर पर जब एक ग्राहक ने बिजली बंद होने का कारण पूछा, तो दुकानदार ने उन्हें विरोध प्रदर्शन के बारे में बताया। इकबाल चौक में कई दुकानदार बिजली बंद करने के बाद दुकानों के बाहर खड़े रहे। अधिवक्ता जहीर उद्दीन के अनुसार, इस आंदोलन को व्यापक समर्थन मिला। रात 9:15 बजे सभी जगहों पर बिजली फिर से चालू कर दी गई। देखिए प्रदर्शन के दौरान ली गई तस्वीरें... source https://www.bhaskar.com/local/mp/burhanpur/news/15-minutes-blackout-in-protest-against-wakf-bill-134939862.html

विदिशा के 425 स्कूलों में आरटीई के तहत प्रवेश:सत्र 2025-26 के लिए 7 मई से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया, 29 मई को लॉटरी से होगा आवंटन

विदिशा जिले में शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत सत्र 2025-26 के लिए निजी स्कूलों में निशुल्क प्रवेश प्रक्रिया शुरू होने वाली है। मान्यता प्राप्त निजी गैर-अनुदान प्राप्त स्कूलों में 25 प्रतिशत सीटें आरक्षित की गई हैं। आवेदन प्रक्रिया 7 से 21 मई तक ऑनलाइन चलेगी। शिक्षा विभाग 5 मई को मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों और आरक्षित सीटों की जानकारी वेबसाइट पर जारी करेगा। आवेदकों को जन्म प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, बीपीएल प्रमाण-पत्र और माता-पिता के पहचान-पत्र अपलोड करने होंगे। दस्तावेजों का मूल सत्यापन 7 से 23 मई तक जनशिक्षा केंद्रों पर होगा। इन बच्चों को मिल सकेगा प्रवेश प्रवेश के लिए पात्र समूहों में अनुसूचित जाति-जनजाति, वन भूमि पट्टाधारी और विमुक्त जाति के बच्चे शामिल हैं। दिव्यांग बच्चे, एचआईवी ग्रस्त बच्चे और गरीबी रेखा के नीचे के परिवारों के बच्चे भी आवेदन कर सकते हैं। अनाथ बच्चों और कोविड-19 से माता-पिता को खोने वाले बच्चों को भी प्रवेश मिल सकेगा। 29 मई को लॉटरी के माध्यम से किया जाएगा आवंटन आयु सीमा के अनुसार नर्सरी में 3 से 4.5 वर्ष, केजी-1 में 4 से 5.5 वर्ष के बच्चे प्रवेश ले सकते ह...

ग्वालियर में चाप वाले को तमाचे-लात मारने का वीडियो:दुकानदार ने की शिकायत; पुलिसकर्मी बोला-रात 1 बजे तक खोलता है दुकान, होते हैं झगड़े

ग्वालियर में सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में एक पुलिसकर्मी "एमएम चाप वाले' के कर्मचारियों किक और चांटे मारता नजर आ रहा है। यह वीडियो 27 अप्रैल की रात 11.52 बजे का है। घटनाक्रम हनुमान चौराहा जनकगंज का है। दुकान के मालिक ने आरोप लगाया है कि पुलिसकर्मी पैसे मांगता है और धमकाता है। जबकि इस मामले में वीडियो में दिख रहे पुलिसकर्मी का कहना है कि यह दुकान शराब दुकान के पास है। 11 बजे दुकान बंद करने का आदेश है। लेकिन, दुकानदार रात 1 बजे तक दुकान खोलता है। यहां नशेड़ी व आपराधिक तत्व जमा होते हैं। जिस पर सिर्फ दुकान बंद कराई थी। एसएसपी ऑफिस पहुंचकर की शिकायत ग्वालियर के जनकगंज थाना स्थित हनुमान चौराहा पर 'एमएम चाप' वाले की दुकान है। यहां चाप के लिए लोग भीड़ लगाते हैं। सोमवार को एमएम चाप वाले के मालिक संदीप अग्रवाल, मनोज कोली ने एसएसपी ग्वालियर धर्मवीर सिंह के ऑफिस पहुंचकर शिकायत की है। शिकायत में जनकगंज थाना में पदस्थ एएसआई दशरथ सिंह तोमर और उनके साथियों पर वर्दी का रौब दिखाने और बिना वजह कर्मचारियों से मारपीट कास आरोप लगाया है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि रात...

साइबर फ्रॉड के आरोपी बैंक मैनेजर ने किया सुसाइड:STF ने 4 महीने पहले किया था गिरफ्तार, हाल ही में जमानत पर छूटा था

सतना में साइबर फ्रॉड के गिरोह से जुड़े आरोप में गिरफ्तार हुए इंडस इंड बैंक के मैनेजर ने रविवार-सोमवार की दरम्यानी रात अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 42 वर्षीय मेदनीपाल चतुर्वेदी ने दुपट्टे का फंदा बनाकर कमरे में आत्महत्या की। सुबह परिजनों ने उसे फंदे पर लटका देखा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और सुसाइड के कारणों की जांच शुरू कर दी है। सतना में साइबर फ्रॉड के गिरोह से संबंध रखने के आरोप में गिरफ्तार एक निजी बैंक के मैनेजर ने रविवार और सोमवार की दरम्यानी रात अपने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना की जानकारी सोमवार सुबह हुई, जब परिजनों ने उसे कमरे में फंदे पर लटका देखा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा और मामले की जांच शुरू कर दी है। 4 माह पहले साइबर फ्रॉड में हुआ था गिरफ्तार मेदनीपाल चतुर्वेदी को एसटीएफ जबलपुर ने जनवरी में साइबर फ्रॉड और डिजिटल अरेस्ट गिरोह के साथ मिलकर फर्जी बैंक खाते खोलने के आरोप में गिरफ्तार किया था। उसके साथ इस नेटवर्क से जुड़े 11 अन्य आरोपियों को भी पकड़ा गया था। चतुर्वेदी पर आरोप था क...

ग्वालियर में तेज रफ्तार ट्रक पलटा, क्लीनर की मौत:ड्राइवर की हालत गंभीर; आगरा-झांसी बायपास पर हुआ हादसा

ग्वालियर में एक तेज रफ्तार ट्रक पलट गया। हादसे में ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि उसका दोस्त क्लीनर की मौत हो गई। एक्सीडेंट आगरा-झांसी बायपास पर रविवार रात को हुआ। पुलिस ने घायल को एम्बुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया है, जबकि मृतक के शव को निगरानी में लेकर पोस्टमार्टम हाउस पहुंचाया है। पुरानी छावनी थाना पुलिस हादसे की जांच कर रही है। पुलिस को पता लगा है कि हादसे के समय ट्रक की रफ्तार काफी अधिक थी, जिस कारण यह हादसा हुआ। तेज रफ्तार ट्रक पलटा, युवक की मौत पुरानी छावनी थाना क्षेत्र के आगरा-झांसी वायपास पर मेवाती ढाबा का संचालन करने वाले मुनेद खान ने पुलिस को रविवार को सूचना दी कि वह अपने ढाबे के सामने एक ट्रक को लगवा रहे थे, कि तभी तेजी से आया एक ट्रक ढाबा के सामने पलट गया। हादसे के समय ट्रक की रफ्तार काफी थी और गति पर अनियंत्रण के चलते ट्रक पलट गया। हादसे में ट्रक में सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया। घायल ने बताया कि वह ट्रक का चालक है और उसका नाम अब्दुल रहमान निवासी मेरठ (यूपी) और मृतक का नाम अब्दुला अली निवासी मेरठ बताया गया है। मामले का पता चलते ही पुलिस म...

कबाड़ फैक्ट्री में लगी आग, 20 फीट तक लपटें उठीं:सागर में घटना देख चौकीदार बेहोश; 11 फायर ब्रिगेड ने काबू पाया

सागर में एक कबाड़ फैक्ट्री में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भीषण रूप ले लिया। 20 फीट ऊंची लपटें उठती दिखीं। आग को देखकर चौकीदार बेहोश हो गया। 11 से ज्यादा दमकल की गाड़ियों ने आग पर बुझाने पहुंचीं। घंटों की मशक्कत के बाद रात 12 बजे तक आग पर काबू पाया जा सका। घटना बहेरिया थाना क्षेत्र के औद्योगिक क्षेत्र सिद्गुवां में स्थित कबाड़ फैक्ट्री में शनिवार रात की है। आग देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस और फायर फाइटर को सूचना दी। बल मौके पर पहुंचा। कबाड़ फैक्ट्री आकाश जैन की होना बताई जा रही है। मामले में पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर आग लगने के कारणों की जांच कर रहे हैं। मकरोनिया नगर पालिका की फायर ब्रिगेड गाड़ी घटनास्थल पर पहुंची और आग पर काबू पाने की मशक्कत शुरू की। लेकिन आग बढ़ती ही जा रही थी। पास में ट्रांसफॉर्मर होने के कारण क्षेत्र की बिजली सप्लाई बंद कराई गई। घटना की सूचना पर एसडीएम अदिति यादव, तहसीलदार, सीएमओ मौके पर पहुंचे। उन्होंने तत्काल नगर निगम सागर की तीन, कर्रापुर, गढ़ाकोटा, रहली, खुरई, मालथौन, बरोदियाकलां, बांदरी और सेना की एक-एक फायर ब्रिगेड गाड़ियां बुलाई। 11 से...

भोपाल में बैरागढ़ की नाबालिग छात्रा से रेप:मां को पता चलने के बाद पुलिस से की शिकायत; 6 आरोपी गिरफ्तार

भोपाल में 16 साल की नाबालिग छात्रा से यौन शोषण का मामला सामने आया है। घटना 20 दिन पुरानी है, जो शुक्रवार को सामने आई। एसीपी टीटी नगर चंद्र शेखर पांडे ने बताया कि टीटी नगर में नाबालिग छात्रा के साथ एक घटना हुई थी। जिसके बाद मामला संबंधित थाने को भेजा गया। पुलिस ने अब तक 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामले में POCSO एक्ट और SC/ST एक्ट समेत अन्य धाराएं लगाई गई हैं। टीटी नगर थाने में एफआईआर दर्ज कर केस को बैरागढ़ थाने में भेजा गया। जबरन मोबाइल नंबर लेकर परेशान करने लगा नाबालिग पीड़िता बैरागढ़ इलाके की रहने वाली है और स्कूली छात्रा है। शुरुआती जांच में पता चला कि उसकी जान-पहचान जावेद उर्फ भय्यू से थी। जावेद उसे फरवरी में झरनेश्वर निवासी जोया भाभी के घर ले गया, जहां जोया का पति फैजान और जहांगीराबाद निवासी शाहरुख भी मौजूद थे। यहां शाहरुख ने नाबालिग से जबरन मोबाइल नंबर लेकर उसे परेशान करना शुरू कर दिया। कुछ दिनों बाद जब नाबालिग को जोया के घर बुलाया तो जावेद, जोया और फैजान ने उसे शाहरुख के साथ अकेले छोड़ दिया। यहां उसने उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में शाहरुख ने उसे कई बार जोया के घर...

छिंदवाड़ा में ब्रांडेड कंपनियों के नकली सामान पकड़ाए:दुकानों से चाय, शैम्पू, निरमा के फर्जी प्रोडक्ट मिले; सेम दामों पर बेचे जा रहे थे

छिंदवाड़ा के बाजार में ब्रांडेड कंपनी के नकली प्रोडक्ट मिले हैं। मामले में शहर के बुधवारी और इतवारी इलाकों में दुकान में जांच की गई। अब इनके संपर्क की जांच की जा रही है, जहां से ये कारोबारी नकली सामान लाकर इन्हें असली के दामों बेच रहे थे। कोतवाली के प्रभारी थाना निरीक्षक नारायण बघेल ने बताया कि इस मामले में शिकायत यूनिलीवर के हर्ष वर्धन जोशी लेकर आए जिनके पास कोर्ट का आदेश था। कम्पनी को जानकारी मिली थी कुछ दुकानों में इनकी कंपनी के नकली ब्रांड बेचे जा रहे हैं। शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने एक टीम बनाई और मुंबई से आई टीम के साथ छापे मारी की। इन इलाकों की दुकानों से ब्रुक बॉन्ड चाय, डव शैम्पू और सर्फ एक्सल के पैकेट मिले। इन पर असली ब्रांड की तरह की ब्रांडिंग और लोगो का इस्तेमाल किया गया था। इन दुकानों पर हुईं जांच कार्यवाही अजय ट्रेडर्स, विजय, राजेश ट्रेडर्स, अनिल ट्रेडर्स, प्रवीण और केशर किराना। वहीं बुधवारी व इतवारी बाजार में सुहाना अनाज किराना, लक्ष्मी किराना, सेवलानी, न्यू तुलसी किराना, सनमुख किराना और द्वारका किराना स्टोर्स। source https://www.bhaskar.com/local/mp/chhindwara/news/fake...

उज्जैन में तेंदुए का शव मिलने से हड़कंप:दांत-नाखून सहित पूरा शरीर मिला, DFO ने किया शिकार की संभावना से इनकार

उज्जैन जिले के महिदपुर में गुरुवार को तेंदुए का शव मिला है। झारखेड़ी गांव से 2 किलोमीटर बैजनाथ के पास तेंदुए का शव मिलने से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची उज्जैन वन विभाग की टीम ने तेंदुए के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। तेंदुआ के सभी दांत, नाखून, पूंछ सहित पूरा शरीर मिला है। इसके चलते शिकार होने का कोई सबूत नहीं मिला है। डीएफओ पीडी गेब्रियल ने बताया कि गांव के नाले के पास तेंदुए का शव मिला है। शव की जांच करने पर शिकार होने का कोई सबूत नहीं मिला है। आसपास झाड़ियों की सर्चिंग में किसी अन्य जानवर या आपस में मुठभेड़ के भी निशान नहीं मिले हैं। महिदपुर में ही डॉक्टरों की टीम ने शव का पोस्टमॉर्टम किया है। हमने विसरा कलेक्ट कर लिया है। तेंदुआ की डेथ नेचुरल दिखाई दे रही है। बॉडी के सभी पार्ट्स हैं। हालांकि ये पता नहीं चल पा रहा है कि तेंदुआ यहां तक आया कैसे। बेजना के आसपास जंगल भी नहीं है। ना ही पुराना यहां किसी तेंदुए के मूवमेंट का कोई पुराना रिकॉर्ड है। फिलहाल पूर मामले की जांच की जा रही है। source https://www.bhaskar.com/local/mp/ujjain/news/there-was-a-stir-i...

एविएशन सेक्टर में 2000 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव:पीएम मित्रा पार्क योजना के लिए 2100 करोड़ की मंजूरी, केंद्रीय कपड़ा मंत्रालय ने दी स्वीकृति

मध्यप्रदेश को 2100 करोड़ रुपए की पीएम मित्रा पार्क परियोजना की स्वीकृति मिल गई है। केन्द्रीय कपड़ा मंत्रालय द्वारा मंजूर यह योजना भारत में अपनी तरह का पहला एकीकृत टेक्सटाइल पार्क होगा जिसे मध्यप्रदेश में विकसित किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि यह परियोजना न केवल राज्य की औद्योगिक क्षमता को नई पहचान देगी, बल्कि भारत के टेक्सटाइल सेक्टर को वैश्विक मंच पर प्रतिस्पर्धी बनाएगी। उधर जर्मनी के इनएविया एविएशन के मैनेजिंग पार्टनर माइकल हॉवेल ने मुख्यमंत्री से एमपी में एविएशन सेक्टर में 2000 करोड़ के निवेश की इच्छा जताई है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि 2100 एकड़ में फैला मॉडर्न पीएम मित्रा पार्क राज्य में रोजगार और निवेश के लिए एक नया क्षितिज खोलेगा। यहां 20 एमएलडी शून्य अपशिष्ट जल निकासी (ZLD) संयंत्र, सौर ऊर्जा आधारित पावर प्लांट, "प्लग एंड प्ले" इकाइयां (बिल्ट टू सूट - BTS) और श्रमिकों के लिए आवासीय सुविधाएं विकसित की जाएंगी। सभी निर्माण कार्य 14 माह के भीतर पूर्ण किए जाने का लक्ष्य रखा गया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि पीएम मित्रा पार्क के लिए शीघ्र ही भूमि...

आरक्षक भर्ती चयन के लिए लगाई थी फर्जी मार्कशीट:कोर्ट ने सुनाई 5 साल की सजा; ₹1,400 का लगाया जुर्माना

सातवीं वाहिनी विशेष सशस्त्र बल (एसएएफ) में आरक्षक बैंड के रिक्त पदों पर 22 सितंबर 2017 को हुई भर्ती के दौरान हाई स्कूल की नकली मार्कशीट लगाने वाले आकाश पंसोरिया को अदालत ने सजा सुनाई है। अपर सत्र न्यायाधीश पंकज कुमार जैन की अदालत ने मंगलवार को पंसोरिया को 5 साल के सश्रम कारावास और ₹1,400 के अर्थदंड से दंडित किया। अभियोजन के अनुसार, आरोपी ने राज्य ओपन स्कूल के नाम से जो मार्कशीट प्रस्तुत की थी, वह पुलिस दस्तावेज सत्यापन के दौरान संदिग्ध पाई गई। सत्यापन के लिए जब दस्तावेज मूल बोर्ड को भेजे गए, तो राज्य ओपन स्कूल ने उसे फर्जी घोषित कर दिया। इस खुलासे के बाद तत्कालीन सेनानी, सातवीं वाहिनी एसएएफ, आशुतोष प्रताप सिंह ने 29 सितंबर 2017 को पुलिस अधीक्षक (दक्षिण), भोपाल को लिखित शिकायत दी। थाना जहांगीराबाद ने 14 जनवरी 2018 को आरोपी के खिलाफ (IPC) की धाराएं 420 (धोखाधड़ी), 467 (जालसाजी), 468 (धोखाधड़ी के इरादे से जालसाजी) और 471 (जाली दस्तावेज़ का प्रयोग) के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज की और विवेचना पूर्ण कर चालान न्यायालय में प्रस्तुत किया। सुनवाई के दौरान, अभियोजन पक्ष ने 10 गवाहों और दस्तावेजी साक्...

सीएम ने रामघाट पर श्रमदान कर शिप्रा में लगाई डुबकी:सिंहस्थ में इस बार शिप्रा में श्रद्धालु नाव से आना-जाना कर सकेंगे

​इस बार सिंहस्थ में शिप्रा में जल मार्ग बनाने जा रहे हैं। ​शनि मंदिर से रामघाट, गऊघाट से लालपुर, मंगलनाथ से रामघाट तक नौकायन से श्रद्धालु आवागमन कर सकेंगे। ये बात सीएम डॉ. मोहन यादव ने कही। वे साेमवार सुबह शिप्रा के रामघाट पर जल गंगा संवर्धन अभियान में शामिल हुए। उन्होंने रामघाट पर सफाई की, शिप्रा में डुबकी लगाई। मां शिप्रा का पूजन-अर्चन किया। सीएम ने कहा कि सिंहस्थ में आने वाले श्रद्धालुओं को 35 किमी लंबे घाट की सुविधा मिलेगी। पूर्व से नदी पर 6 किमी में घाट है, इनके अलावा सिद्धनाथ से त्रिवेणी तक शिप्रा के 29 किमी के नए घाट तैयार होंगे। शिप्रा का हर घाट रामघाट होगा। यानी श्रद्धालु कहीं भी स्नान करेंगे तो उन्हें उतना ही पुण्य मिलेगा। वे यह भी बोले कि शिप्रा को प्रवाहमान व स्वच्छ बनाने के लिए सिलारखेड़ी-सेवरखेड़ी जलाशय योजना और कान्ह क्लोज डायवर्सन नदी परियोजना पर काम चल रहे हैं। आने वाले दो वर्षों में शिप्रा कल कल होकर बहेगी, इसी संकल्प के साथ हम आगे बढ़ रहे हैं। सीएम ने सलामतपुर से आए पंचकोशी यात्रियों का सम्मान कर यात्रा का शुभारंभ करवाया। साथ ही उन्होंने नगर निगम के स्वच्छता मित्रों ...

इस बार बढ़ी दाखिले की रफ्तार:पहली कक्षा में अब तक 1.62 लाख बच्चों का एडमिशन

प्रदेश में इस बार स्कूलों में दाखिले की प्रक्रिया ने शुरुआत से ही रफ्तार पकड़ ली है। 1 अप्रैल से शुरू हुए सत्र में अब तक पहली कक्षा में 1.62 लाख से अधिक बच्चों का प्रवेश हो चुका है। इनमें से करीब 1.28 लाख बच्चों ने सरकारी स्कूलों का विकल्प चुना है। पिछले वर्ष तक स्कूल चलें हम अभियान जून में शुरू किया जाता था जबकि प्रवेश जून- जुलाई में दिए जाते थे। इस बार सीएम डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में पहली बार अभियान और प्रवेश की कार्रवाई 1 अप्रैल से शुरू की गई। वहीं इस बार विद्यार्थियों की उम्र और क्षेत्रवार जानकारी के आधार पर पहली कक्षा में दाखिले योग्य बच्चों की सूची पहले से तैयार की गई, जिससे समय पर संपर्क कर दाखिला सुनिश्चित किया जा सका। समय पर आए परीक्षा परिणाम...प्रदेश में पहली से 12वीं तक अब तक 72 लाख 40 हजार से अधिक छात्रों का नामांकन हो चुका है। इसमें पहली से आठवीं तक के करीब 59.66 लाख और नौवीं से बारहवीं तक के 12.73 लाख छात्र शामिल हैं। परीक्षा परिणाम समय पर घोषित होने के कारण बड़ी संख्या में छात्रों ने एक अप्रैल से ही अगली कक्षा में दाखिला ले लिया। स्कूलों में किताबें पहुंचीं इस बार सत्र...

भाजपा की मंशा सिर्फ कांग्रेस को बदनाम करने की:मप्र कांग्रेस प्रभारी चौधरी बोले; नेशनल हेराल्ड मामले में झूठ फैलाया जा रहा

इंदौर में रविवार को मीडिया से बातचीत करते हुए मप्र कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी ने नेशनल हेराल्ड मामले में ईडी द्वारा पेश की गई चार्ज शीट को झूठ फैलाने का एक प्रयास बताया। उन्होंने कहा कि मामले में सच्चाई नहीं बताई जा रही और आरोप पूरी तरह से गलत हैं। चौधरी ने यह भी कहा कि कांग्रेस पार्टी की संपत्तियां और अखबार अभी भी उनके पास हैं और पार्टी द्वारा 90 करोड़ का लोन दिया गया था। उन्होंने आगे कहा कि यंग इंडिया कंपनी कंपनी एक्ट के तहत और सेक्शन 8 के तहत एक नॉन प्रॉफिटेबल कंपनी है, जिसका उद्देश्य किसी भी संपत्ति को बेचना नहीं है और इसमें शेयर धारक को कोई प्रॉफिट नहीं मिलता। चौधरी ने इस मुद्दे को लेकर अपनी बात न्यायपालिका में रखने का भरोसा जताया और कहा कि कांग्रेस संविधान की रक्षा करेगी। चौधरी ने भाजपा की मंशा पर भी सवाल उठाया और कहा कि भाजपा का मकसद सिर्फ कांग्रेस को बदनाम करना है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा ने देश में व्यवस्था को कमजोर किया है, बेरोजगारी बढ़ी है और अंतर्राष्ट्रीय संबंधों में गिरावट आई है। उन्होंने यह आरोप भी लगाया कि लोकसभा और राज्यसभा में कांग्रेस की आवाज दबाई जा रही...

ग्वालियर में पति को कुचलवाने वाली पत्नी अरेस्ट:बॉयफ्रेंड की कार से मारने का किया था प्रयास; 50 मीटर तक कार से घसीटा था

ग्वालियर में शनिवार रात 11 बजे पुलिस ने 2 हजार रुपए की इनामी महिला रजनी पाल को गिरफ्तार कर लिया। महिला ने एक महीने पहले अपने पति को बॉयफ्रेंड की कार से कुचलवाने की कोशिश की थी। यह घटना 20 मार्च 2025 को झांसी रोड स्थित नाका चंद्रवदनी की है, जिसका सीसीटीवी फुटेज भी वायरल हुआ था। वायरल वीडियो में महिला का प्रेमी कार से उसके पति को टायरों के नीचे दबाकर करीब 50 से 100 मीटर तक घसीटता हुआ ले गया था। इस मामले में महिला से पूछताछ की जा रही है, जबकि उसका बॉयफ्रेंड पहले ही गिरफ्तार हो चुका है। उसे पकड़कर पुलिस ने कोर्ट में पेश किया था, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। थाना प्रभारी झांसी रोड अवधेश सिंह कुशवाह ने बताया कि प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या का प्रयास करने वाली महिला आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया है। पकड़ी गई महिला आरोपी ने 20 मार्च को नाका चन्द्रवदनी पर अपने पति को कार से उस समय कुचलवाने का प्रयास किया था। जब वह अपने प्रेमी के साथ कार में थी और उसके पति ने उसे रंगे हाथ पकड़ने के बाद कार रोकने का प्रयास किया तो वे उसे करीब 50 मीटर तक घसीटते हुए ले गए थे। जिसमें युवक गंभीर घायल हुआ था। घायल पत...

रेत से भरे ट्रैक्टर ने कार को मारी टक्कर:यूपी पुलिस सब इंस्पेक्टर और पत्नी घायल, सेवढ़ा-दतिया रोड पर हुआ हादसा

दतिया में शनिवार रात करीब 8 बजे सेवढ़ा-दतिया मार्ग पर एक तेज रफ्तार रेत से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली ने सामने से आ रही कार को टक्कर मार दी। इस हादसे में उत्तर प्रदेश पुलिस के सब इंस्पेक्टर चंद्रगुप्त शिवहरे और उनकी पत्नी सुमन शिवहरे गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, दंपति झांसी से सेवढ़ा अपने भांजे की शादी में शामिल होने जा रहे थे। रास्ते में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने सामने से आकर उनकी कार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। दुर्घटना के बाद सेवढ़ा-दतिया रोड पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। ट्रैक्टर ड्राइवर फरार हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। डॉक्टरों के मुताबिक दोनों की हालत अब स्थिर और खतरे से बाहर है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फरार ट्रैक्टर चालक की तलाश शुरू कर दी है। source https://www.bhaskar.com/local/mp/datia/news/a-tractor-loaded-with-sand-hit-the-car-134870504.html

हैदराबाद यूनिवर्सिटी के पास पेड़ों की कटाई का मामला:भोपाल में 'सृष्टि सेवा संकल्प' ने राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन; बोले-कड़ी कार्रवाई हो

तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में स्थित हैदराबाद यूनिवर्सिटी के पास फैले घने जंगल को विकास के नाम पर बेरहमी से उजाड़ा जा रहा है। इस पर्यावरणीय विनाश के खिलाफ देशभर में रोष है। इसी क्रम में सृष्टि सेवा संकल्प, जिला भोपाल इकाई ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी कौशलेंद्र विक्रम सिंह को सौंपा। ज्ञापन में राष्ट्रपति, केंद्रीय पर्यावरण मंत्री, तेलंगाना के मुख्यमंत्री सहित संबंधित उच्चाधिकारियों से इस गंभीर मामले पर संज्ञान लेने और तत्काल प्रभावी कदम उठाने की मांग की गई है। क्या है मामला? हैदराबाद यूनिवर्सिटी के कांचा गच्चीबौली क्षेत्र में फैले 400 एकड़ से अधिक हरित क्षेत्र, जिसे 'लंग्स ऑफ हैदराबाद' कहा जाता है, को आईटी पार्क निर्माण के लिए तेजी से साफ किया गया। 30 मार्च से 2 अप्रैल 2025 के बीच जंगल की अंधाधुंध कटाई की गई, जिससे नीलगाय, हिरण, मोर व अन्य जंगली जीवों का प्राकृतिक निवास उजड़ गया। इस भयावह विनाश के दृश्य जब सोशल मीडिया पर सामने आए, तो पूरे देश में हलचल मच गई। जंगल से भागते जानवरों की चीख-पुकार ने लोगों के दिलों को झकझोर दिया। कानून की अनदेखी और नीति की कमी ज्ञापन ...

कलेक्टर बोले- 10% तक फीस बढ़ा सकते हैं प्राइवेट स्कूल:इससे ज्यादा बढ़ाई तो रद्द होगी मान्यता, दिव्यांगों के लिए शौचालय जरूरी

सिंगरौली कलेक्टर चंद्रशेखर शुक्ला ने प्राइवेट स्कूल संचालकों के साथ गुरुवार को बैठक की। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्राइवेट स्कूल 10% तक फीस बढ़ा सकते हैं। इससे अधिक बढ़ाने पर स्कूलों की मान्यता रद्द कर दी जाएगी। कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि आरटीई के तहत कोई भी अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी निजी स्कूलों को दिव्यांग छात्रों के लिए विशेष शौचालय बनाना होगा। साथ ही उन तक पहुंचने के लिए सुगम मार्ग की व्यवस्था करनी होगी। शिक्षा व्यवस्था में महत्वपूर्ण बदलाव करते हुए एलकेजी से दूसरी कक्षा तक परीक्षाएं नहीं ली जाएंगी। पांचवीं और आठवीं को छोड़कर अन्य कक्षाओं में बाधा रहित क्रमोन्नति की जाएगी। छात्रों के हित में कई अहम निर्णय लिए गए हैं। किसी भी छात्र को शारीरिक या मानसिक दंड नहीं दिया जा सकेगा। फीस न जमा करने पर भी छात्रों को प्रताड़ित नहीं किया जा सकेगा। दसवीं तक मान्यता वाले स्कूलों को निर्देश दिया गया है कि वे 11वीं और 12वीं कक्षा में छात्रों के सहज प्रवेश की व्यवस्था करें। इन नियमों के पालन की निगरानी के लिए DEO को जांच दल गठित करने के निर्देश दिए गए हैं। source https://www.bhaskar.com/...

भोपाल में कार चालक पर जानलेवा हमला:आरोपियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर बजरंग दल ने थाना घेरा

निशातपुरा इलाके में एक टैक्सी चालक ने वाहन को टक्कर मार दी। इसके बाद आरोपी चालक को पकड़ कर भीड़ में जमकर पीट दिया। इससे चालक को गंभीर चोटें आई और उसे इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करना पड़ा। हादसा मंगलवार रात का बताया जा रहा है। चालक को पीटने वाली भीड़ के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर, बुधवार को बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने थाना निशातपुरा का घेराव कर दिया, इसके बाद थाना परिसर में ही प्रदर्शन कर रहे लोग धरने पर बैठ गए। बुधवार की रात पुलिस ने FIR की तब धरना खत्म किया गया। पुलिस के मुताबिक घर लौटते समय टैक्सी चालक रास्ते में खड़े वाहनों को टक्कर मारता हुआ निकल गया। लोगों ने पीछा कर उसे रोका और कार से बाहर निकालकर मारपीट शुरू कर दी। उसे पीट-पीटकर लहूलुहान कर दिया। पुलिस के मुताबिक उस समय टैक्सी चालक नशे की हालत में था। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की तस्दीक की। पुलिस ने शाहरुख, रहमान, बाबर सहित अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है। थाना प्रभारी रूपेश दुबे ने बताया टैक्सी चालक की नशे में होने की बात सामने आई है। इसकी जांच करा रहे हैं।चालक की टैक्सी की नंबर प्लेट पर मप्र शासन लिखा हुआ है। ...

भोपाल सहित 10 जिलों में आज मॉक ड्रिल:आपदा से निपटने की तैयारी परखेंगे विशेषज्ञ; लोगों से अफवाहों से बचने की अपील

भोपाल में आपदा प्रबंधन की तैयारियों को परखने और आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से आज (17 अप्रैल) भोपाल सहित प्रदेश के 10 जिलों में रासायनिक औद्योगिक आपदा पर मॉक अभ्यास आयोजित किया जाएगा। यह अभ्यास सुबह 9:30 बजे शुरू होकर दोपहर 1:30 बजे तक चलेगा। यह मॉक ड्रिल राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए), राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एसडीएमए) एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित की जा रही है। इसका आयोजन सेंट्रल पावर रिसर्च इंस्टीट्यूट के सामने किया जाएगा। डिप्टी कलेक्टर एवं नोडल अधिकारी लाखन सिंह चौधरी ने बताया कि, यह मॉक अभ्यास सिर्फ एक प्रशिक्षण प्रक्रिया है। जिसे आपदा के समय त्वरित प्रतिक्रिया और बचाव कार्यों की तैयारी को परखने के लिए किया जा रहा है।जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे घबराएं नहीं, क्योंकि यह केवल एक मॉक अभ्यास है, कोई वास्तविक आपदा नहीं। नागरिकों से अपील, वे घबराएं नहीं source https://www.bhaskar.com/local/mp/bhopal/news/mock-drills-on-chemical-industrial-disaster-conducted-in-10-districts-134851024.html

कलेक्ट्रेट से युवक की गिरफ्तारी का विरोध:विधायक के हस्तक्षेप पर रिहा, थाना प्रभारी पर अभद्रता का आरोप

मऊगंज में नईगढ़ी थाना पुलिस द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर से मिथिलेश त्रिपाठी को हिरासत में लिए जाने का मामला सामने आया है। थाना प्रभारी जगदीश सिंह ठाकुर अपनी टीम के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे और युवक को थाने ले गए। घटना की सूचना पर मऊगंज विधायक प्रदीप पटेल रीवा से तत्काल मौके पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस की इस कार्रवाई का विरोध किया। एसपी दिलीप सोनी के अनुसार युवक के विरुद्ध नईगढ़ी थाने में दर्ज एक मामले में पूछताछ के लिए उन्हें बुलाया गया था। युवक ने पुलिस पर अभद्र व्यवहार का आरोप लगाया है। एसपी ने शिकायत की जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। मिथिलेश त्रिपाठी ने आरोप लगाया कि पुलिस ने उनके साथ अभद्रता की और गाली-गलौज की। उन्होंने कहा कि विधायक को फोन करने पर उनके लिए भी अपशब्दों का प्रयोग किया गया। त्रिपाठी के अनुसार शराब तस्कर के इशारे पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है। विधायक पटेल ने बताया कि एसपी को भी इस कार्रवाई की जानकारी नहीं थी। उन्होंने एसपी और कलेक्टर से मिलकर मामले की जांच का आश्वासन लिया है। source https://www.bhaskar.com/local/mp/mauganj/news/protest-against-the-arrest-of-a-youth-from...

ग्वालियर में नाबालिग के कंधे में लगी गोली:घर के बाहर खड़ा था 17 साल का स्टूडेंट, गोली लगते ही अचानक जमीन पर गिरा

ग्वालियर में एक 17 वर्षीय नाबालिग को गोली लगने की घटना सामने आई है। गोली नाबालिग के कंधे में लगी थी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया है। घटना झांसी रोड थाना क्षेत्र के नाका चंद्रवदनी इलाके में बुधवार शाम की है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस के आला अधिकारी और बल भी मौके पर पहुंचा है। परिजन फिलहाल कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं है। नाबालिग को किसने और क्यों गोली मारी है, इसका पता नहीं चल सका है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। यह है पूरा मामला ग्वालियर के झांसी रोड थाना क्षेत्र के नाका चंद्रवदनी स्टेट बजरंग नगर निवासी 17 वर्षीय छात्र ललित गुर्जर बुधवार रात करीब 8:00 बजे अपने घर के पास ही खड़ा हुआ था। तभी एक गोली उसके कंधे में लगी। कंधे में गोली लगते ही छात्र जमीन पर गिर पड़ा। गोली लगने की सूचना लगते ही अन्य परिजनों वहा पहुंचे और घायल अवस्था में उसे जयारोग्य अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में इलाज के लिए भर्ती कराया है। फिलहाल युवक की हालत खतरे से बार बताई जा रही है। वहीं घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पहुंची थी। हालांकि पुलिस की...

जैन मुनियों पर हमले का विरोध:बालाघाट में मौन रैली निकाली, फास्टट्रैक कोर्ट में केस चलाने की मांग

नीमच जिले के सिंगोली में जैन मुनियों पर हुए हमले के विरोध में बालाघाट में जैन समाज ने मौन रैली निकाली। 13 अप्रैल की रात को हनुमान मंदिर में विश्राम कर रहे तीन जैन मुनियों पर 6 बदमाशों ने लाठी और धारदार हथियारों से हमला किया था। मंगलवार शाम 5 बजे सकल जैन समाज ने सर्वसमाज के साथ मिलकर रैली निकाली। यह रैली स्थानक से शुरू होकर काली पुतली चौक, आंबेडकर चौक और विश्वेश्वरैया चौक होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंची। रैली में सैकड़ों लोगों की भीड़ को देखते हुए कलेक्ट्रेट का गेट बंद कर दिया गया। एसडीएम गोपाल सोनी ने कलेक्ट्रेट गेट पर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों का ज्ञापन स्वीकार किया। जैन समाज के प्रतिनिधि संतोष जैन ने कहा कि पूरा जैन समाज इस घटना से आहत है। उन्होंने जैन मुनियों की सुरक्षा के लिए ठोस उपाय करने की मांग की। साथ ही हमलावरों के खिलाफ फास्टट्रैक कोर्ट में केस चलाकर कड़ी सजा देने की मांग की। देखिए विरोध-प्रदर्शन के फोटो... source https://www.bhaskar.com/local/mp/balaghat/news/protest-against-attack-on-jain-monks-134844036.html

सुसाइड की धमकी देकर लापता हुआ हवलदार का बेटा:RTO में आरक्षक बहन ने "X' पर डीजीपी-एसएसपी से लगाई गुहार, सुबह मॉल के पास से मिला

ग्वालियर में सोमवार शाम एक एसएएफ हवलदार का बेटा 28 वर्षीय बेटा घर से नाराज होकर खुदकुशी करने की धमकी देकर निकल गया था। घर से निकलते ही उसने मोबाइल बंद कर लिया। शाम 6.07 बजे बहन भारती सिंह ने "X' पर मध्यप्रदेश के डीजीपी और ग्वालियर एसएसपी को मैसेज अपलोड किया। जिसमें भाई का मोबाइल नंबर लिखकर मैसेज किया कि इसका नाम अरविंद है। यह मेरा भाई है। ये सुसाइड कर रहा है। DIAL100 लग नहीं रहा है। प्लीज इसकी लोकेशन पता कर दीजिए। इस मैसेज के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। ग्वालियर पुलिस एक्टिव हो गई। पूछताछ करने पर पता लगा कि यह भारती सिंह आरटीओ में बतौर आरक्षक अभी सेंधवा बैरियर पर पदस्थ हैं। पिता 13वीं बटालियन में हवलदार हैं। इसके बाद रातभर अरविंद का मोबाइल बंद रहा, लेकिन मंगलवार सुबह मोबाइल ऑन होते ही पुलिस को मॉल के पास उसकी लोकेशन मिली। जिसके बाद पुलिस उस तक पहुंची और काउंसलिंग कर परिजन के सुपुर्द किया है। शहर के माधौगंज थाना क्षेत्र स्थित 13वीं बटालियन में पदस्थ सुरेश चन्द्र अहिरवार एसएएफ में हवलदार हैं। उनकी बेटी भारती सिंह आरटीओ में बतौर आरक्षक सेंधवा बैरियर पर पदस्थ हैं। भाई 28 वर्...

रतलाम में खेत में मिला युवक का शव:सिर के नीचे रखी थी चप्पल, पुलिस को आशंका- सोते समय आया हार्ट अटैक

रतलाम जिले के कालूखेड़ा थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम एक 40 वर्षीय युवक का शव खेत में पेड़ के नीचे मिला। जिले में पिछले 24 घंटे में शव मिलने का यह दूसरा मामला है। खेत पर स्थित पेड़ के नीचे युवक अचेत अवस्था में पड़ा हुआ था। सिर के नीचे चप्पल रखी हुई थी। पुलिस ने मौके पर पहुंच पंचनामा बनाया। शव को पीएम के लिए जावरा अस्पताल भेजा। मृतक की पहचान मावता निवासी भंवर (40) पिता जसवंत के रूप में हुई है। पुलिस को मंगलवार शाम 5 बजे सूचना मिली की गांव रीछादेवड़ा की पहाड़ी पर खेत पर एक युवक की लाश है। पुलिस मौके पर पहुंची। जांच की तो पचा चला कि जिस जगह शव मिला वह उसी का खेत है। शव खेत में एक पेड़ के नीचे मिला। मृतक के सिर के नीचे चप्पल रखी हुई थी। जिस तरह से शव मिला है पुलिस को आशंका है कि युवक पेड़ के नीचे गर्मी के कारण सोया होगा। उसी दौरान उसे हार्ट अटैक आया और वह सोया रह गया। बुधवार सुबह पीएम के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा। क्योकि शरीर पर किसी प्रकार चोट के निशान नहीं है। कालूखेड़ा थाना प्रभारी आनंदसिंह आजाद ने बताया कि मृतक की शिनाख्त हो गई है। मंगलवार सुबह घर से खेत पर जाने का बोल कर निकला था। शरीर ...

मुंगावली विधायक के भाई के बेटे की बारात में हंगामा:दो गुटों में मारपीट, पुलिस ने एक घंटे में स्थिति संभाली

अशोकनगर शहर की विदिशा रोड स्थित पंजाब एग्रो के सामने एक बारात के दौरान दो गुटों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते यह विवाद झगड़े और मारपीट में बदल गया। करीब एक घंटे तक इलाके में हंगामा चलता रहा। सूचना मिलने पर कोतवाली और देहात थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। विधायक के रिश्तेदार से हुआ विवाद जानकारी के मुताबिक, मुंगावली विधायक के चचेरे भाई दर्शन सिंह यादव के बेटे की बारात में ब्रह्मांड समाज के कुछ लोगों से विवाद हो गया। दोनों ओर से कड़ी बहस और धक्का-मुक्की के बाद मामला हाथापाई तक पहुंच गया। पुलिस बल ने पहुंचकर संभाला मोर्चा स्थिति बिगड़ते देख मौके पर कोतवाली थाना प्रभारी मनीष शर्मा, देहात थाना प्रभारी रवि प्रताप चौहान, एसडीओपी विवेक शर्मा और टीआई नरेंद्र त्रिपाठी सहित भारी पुलिस बल तैनात किया गया। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाइश देकर स्थिति को काबू में किया। घटना की जानकारी मिलते ही दर्शन सिंह यादव स्वयं भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने उन्हें भी समझाइश दी और गार्डन की ओर से बारात को सुरक्षित रवाना करवाया गया। हालांकि देर रात तक विदिशा रोड पर लोगों की भीड़ और हलचल बन...

भोपाल में निकली 'जयभीम' पदयात्रा:मंत्री सारंग ने दिखाई हरी झंडी, तिरंगा थामकर युवा हुए शामिल

भोपाल। बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 134वीं जयंती की पूर्व संध्या पर रविवार को राजधानी में जयभीम पदयात्रा का आयोजन किया गया। शौर्य स्मारक से निकली यह पदयात्रा अंबेडकर चौराहा होते हुए वापस शौर्य स्मारक पर संपन्न हुई। सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने हरी झंडी दिखाकर पदयात्रा की शुरुआत की। उन्होंने शौर्य स्मारक पर बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि भी दी। इस मौके पर बड़ी संख्या में युवाओं ने हाथों में तिरंगा लेकर “जय भीम” और “जय भारत” के नारों के साथ उत्साहपूर्वक पदयात्रा में भाग लिया। यात्रा में भोपाल की महापौर मालती राय, अपर मुख्य सचिव मनु श्रीवास्तव, खेल संचालक राकेश गुप्ता, राष्ट्रीय सेवा योजना व नेहरू युवा केंद्र के अधिकारी मौजूद रहे। मंत्री सारंग ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि जय भीम पदयात्रा केवल एक मार्च नहीं, बल्कि बाबा साहेब के विचारों को आत्मसात करने का संकल्प है। आज का युवा यदि उनके सिद्धांतों को अपनाता है, तो वह सामाजिक समता और राष्ट्र निर्माण में अहम भूमिका निभा सकता है। पदयात्रा का उद्देश्य युवाओं को सामाजिक न्याय, ...

अंबेडकर जयंती को लेकर महू में भव्य तैयारियां:श्रद्धालुओं की मेहमानों की तरह स्वागत; आवास, भोजन, पेयजल की विशेष व्यवस्था

डॉ. बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती 14 अप्रैल को डॉ. अंबेडकर नगर (महू) में मनाई जाएगी। इस अवसर पर उनकी जन्मस्थली पर स्थित स्मारक में बाबा साहेब को समर्पित विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। समारोह में भाग लेने के लिए श्रद्धालुओं का आगमन शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी इस ऐतिहासिक समारोह में सम्मिलित होंगे। जयंती उत्सव में आने वाले श्रद्धालुओं की मेहमानों की तरह आवभगत की जा रही है। उनके लिए आवास, भोजन और शीतल पेयजल जैसी सुविधाओं की विशेष व्यवस्था की गई है। जन्मस्थली पर बने भव्य स्मारक को विशेष रूप से सजाया गया है। 14 अप्रैल 2025 को प्रभात फेरी सहित अनेक सांस्कृतिक और सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। श्रद्धालुओं को परोसा जा रहा स्वादिष्ट भोजन अम्बेडकर जयंती समारोह में अन्य प्रदेश एवं मध्यप्रदेश के अन्य क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्वालु आएंगे। श्रद्धालुओं के आगमन का सिलसिला 12 अप्रैल की शाम से ही शुरू हो गया है। श्रद्धालुओं के लिए नि:शुल्क भोजन की व्यवस्था स्वर्ग मंदिर परिसर में की गई है। यह व्यवस्था 14 अप्रैल की शाम तक जारी रहेगी। आज श्रद्धालुओं को पूरी, राम ...

भोपाल में ADG इंटेलिजेंस के ड्राइवर की मौत:पुलिस की एमटी शाखा के जवान को परवलिया इलाके में अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर

भोपाल के परवलिया क्षेत्र में एक तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से पुलिस जवान आनंदी लाल (38) की मौत हो गई। मृतक एडीजी इंटेलिजेंस का सरकारी वाहन चलाते थे और मूल रूप से एमटी शाखा में तैनात थे। जानकारी के अनुसार आनंदी लाल अपने रिश्तेदार से मिलकर भोपाल लौट रहे थे। रात करीब 11 बजे हुए इस हादसे में उनकी बाइक एक खंभे से टकरा गई, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, लेकिन शुक्रवार सुबह 7:30 बजे इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में उस रास्ते से गुजरने वाले वाहनों की जानकारी जुटा रही है, लेकिन अभी तक वाहन का पता नहीं चल सका। आनंदी के बुजुर्ग पिता गंगाधर ने बताया, "हमारा सहारा चला गया।" आनंदी पांच भाई-बहनों में सबसे बड़ा था और पूरे परिवार की जिम्मेदारी उसी के कंधों पर थी। मृतक का 8 साल का एक बेटा है। पत्नी गहरे सदमे में बेसुध पड़ी हैं। आनंदी ने तीन बहनों की शादी करवाई, छोटे भाई की पढ़ाई का खर्च उठाया और दो साल पहले सड़क हादसे में जान गंवाने वाले चाचा की चार बेटियों की जिम्मेदारी भी संभाली। थाना प्रभारी रोहित कुमार के मुताबिक, हादस...

डर्मेटोलॉजिस्ट के बिना चल रहे स्किल क्लीनिक:तथास्तु डेंटल, स्किन स्माइल, द ऐस्थेटिक वर्ल्ड, कॉस्मो डर्मा स्किन एंड हेयर क्लिनिक को किया सील

राजधानी में बिना पंजीयन के संचालित हो रहे क्लिनिकों पर सीएमएचओ डॉ. प्रभाकर तिवारी ने टीम के साथ निरीक्षण कर उन्हें बंद करा दिया। इससे पहले मुख्यमंत्री मोहन यादव और स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ल ने अवैध रूप से संचालित क्लिनिक और अस्पताल पर कार्रवाई करने निर्देश दिए थे। मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री के निर्देश मिलने के बाद एक्शन में आए सीएमएचओ डॉ तिवारी ने शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ शहर में संचालित क्लीनिक्स की जांच की गई। जांच के दौरान बिना पंजीयन चल रहे तथास्तु डेंटल, स्किन स्माइल क्लिनिक, द ऐस्थेटिक वर्ल्ड, कास्मो डर्मा स्किन एंड हेयर क्लिनिक के विरुद्ध कार्यवाही कर इनका संचालन बंद करवाया गया है। वहीं स्किन स्माइल क्लिनिक, कास्मो डर्मा स्किन एंड हेयर क्लिनिक में त्वचा रोगों एवं सौंदर्य समस्याओं का उपचार किया जाना पाया गया है, जबकि यहां पर डर्मेटोलॉजिस्ट पदस्थ नहीं है। निरीक्षण के दौरान क्लिनिक संचालकों द्वारा दल को आवश्यक दस्तावेज भी नहीं दिखाई जा सके। सीएमएचओ ने इन सभी क्लीनिक्स को नोटिस जारी कर संचालन तत्काल प्रभाव से बंद करने के निर्देश दिए हैं। टीम कर रही डिग्रि...

भोपाल की अरवलिया गोशाला में मृत मिले गोवंश:बजरंग दल कार्यकर्ता पहुंचे; बोले- न पानी की व्यवस्था, न भूसे की

भोपाल की अरवलिया गोशाला में कुछ गोवंश मृत मिलने पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने हंगामा कर दिया। वे बुधवार को गोशाला में अचानक पहुंच गए थे। ताकि, व्यवस्थाओं के बारे में पता चल सके, लेकिन यहां गोवंश के लिए न तो पानी की व्यवस्था नजर आई और न भूसे की। इसे लेकर जिला प्रशासन से शिकायत भी की गई है। अरवलिया में नगर निगम गोशाला संचालित करता है, लेकिन यही पर ढेरों अव्यवस्थाएं मिलने पर बजरंग दल के कार्यकर्ता नाराज हो गए। अरवलिया के ही कार्यकर्ता शुभम ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिए। वीडियो में अव्यवस्थाएं नजर आ रही है। 2 तस्वीरों में देखिए गोशाला के हालात... 10 से 15 गोवंश के मृत होने की आशंका शुभम ने बताया कि गोशाला में पानी के ड्रम खाली मिले। खाने के लिए भूसा भी नहीं था। जब यहां जिम्मेदारों से बात की तो वे कुछ नहीं बता पाए। 10 से 15 गोवंश मृत अवस्था में मिले हैं। कलेक्टर से इसकी शिकायत की जाएगी। source https://www.bhaskar.com/local/mp/bhopal/news/dead-cattle-found-in-bhopals-aravaliya-gaushala-134806527.html

ग्वालियर में भीषण गर्मी, बदला स्कूलों का समय:कलेक्टर का आदेश दोपहर 12 बजे तक ही लगाई जाएंगी कक्षाएं

ग्वालियर में हर दिन के साथ बढ़ती गर्मी को देखते हुए कलेक्टर रूचिका चौहान ने स्कूलों के समय में बदलाव किया है। सुबह 8.30 बजे तापमान 29 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जा रहा है। यही कारण है कि ग्वालियर कलेक्टर के आदेश पर शिक्षा विभाग ने नर्सरी से लेकर कक्षा 12वीं तक के लिए समय में बदलाव किया है। अब ग्वालियर में दोपहर 12 बजे के बाद कोई कक्षा नहीं लगाई जाएगी। पर यह आदेश स्कूली परीक्षाओं पर प्रभावशील नहीं रहेगा। गुरुवार (10 अप्रैल) को महावीर जयंती के मौके पर स्कूलों में अवकाश है, इसलिए यह आदेश शुक्रवार 11 अप्रैल से प्रभावी रहेगा। यह आदेश जिले के सभी सरकारी, गैर-सरकारी, सीबीएसई और आईसीएसई स्कूलों पर लागू होगा। ग्वालियर में पिछले एक सप्ताह में गर्मी ने तेजी पकड़ी है। दोपहर में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। गर्म हवा के थपेड़ों ने लोगों को बेहाल कर दिया है। मौसम विभाग ने आगे भी तेज गर्मी का अलर्ट जारी किया है। लगातार बढ़ रहे तापमान को ध्यान में रखकर बच्चों के हित में जिले में स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। जिले के सभी शासकीय एवं अशासकीय स्कूलों में अब नर्सरी से लेकर 12 वी तक...

सौरभ शर्मा के खिलाफ ईडी के चालान में खुलासा:चेतन सिंह गौर के नाम पर एचडीएफसी में 2.30 करोड़ की एफडी, 58 खाते हुए हैं फ्रीज

आरटीओ के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा के सहयोगी चेतन सिंह गौर के नाम पर भोपाल की अरेरा काॅलोनी स्थित एचडीएफसी बैंक में 2 करोड़ 30 लाख 78 हजार 645 रुपए की एफडी है। उसके नाम पर चार अन्य खातों में एक करोड़ 24 लाख 85 हजार 319 रुपए की चार अन्य एफडी भी हैं। यह वह रकम है जिसे ईडी भोपाल की टीम ने सौरभ शर्मा और उसके सहयोगियों के यहां की गई छापेमारी के दौरान फ्रीज और सीज किया है। ईडी ने विशेष न्यायाधीश की अदालत में पेश किए गए चालान में यह जानकारी दी है। जिसमें कहा है कि 8 करोड़ 29 लाख 4 हजार 735 रुपए की एफडी और नकदी अलग-अलग बैंक खातों में जमा होने के कारण फ्रीज की गई। ईडी ने अदालत में सौंपी चार्जशीट में कहा है कि 58 खातों से यह राशि फ्रीज की गई है जिसमें सौरभ शर्मा, उमा शर्मा, दिव्या तिवारी, रेखा तिवारी, रोहित तिवारी, चेतन सिंह गौर, शरद जायसवाल, कृष्ण जायसवाल, अनुभा तिवारी समेत अन्य नाम शामिल हैं। ईडी की रिपोर्ट में सौरभ शर्मा के दुबई में 150 करोड़ रुपए के विला का भी उल्लेख है। इसके अलावा मनी लाॅन्ड्रिंग के जरिए कमाई गई अन्य अकूत संपत्तियों का भी ब्योरा ईडी ने अपनी रिपोर्ट में दिया है। ईडी की चार्ज शीट म...

इंदौर में शादी का झांसा देकर करता रहा दुष्कर्म:रिश्तेदार महिला से मिलने आता था आरोपी, जान से मारने की धमकी देकर कराया गर्भपात

इंदौर में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही एक युवती ने अपने रिश्तेदार के खिलाफ रेप और गर्भपात कराने का केस दर्ज कराया है। इंदौर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच खंडवा पुलिस को सौंपी है। आजाद नगर पुलिस के मुताबिक 24 साल की युवती ने अपने परिचित भिकलाल गोखले के खिलाफ रेप का केस दर्ज कराया है। पीड़िता ने बताया कि वह बुरहानपुर की रहने वाली है। आजाद नगर में अपनी सहेली के साथ रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही है। भिकलाल अक्सर पीड़िता के परिवार की रिश्तेदार महिला से मिलने आता था। इसके चलते वह उसे पहचानती थी। 2018 में भिखलाल ने कहा कि वह उसे पंसद करता है। शादी करना चाहता है। इसके बाद दोनों की बातचीत हुई। साल 2018 में जब पीड़िता खंडवा में बीए कर रही थी, तब पढ़ाई के दौरान भिखलाल रूम पर मिलने आया। इस दौरान शादी क झांसा देकर उसने संबंध बनाए। इसके बाद वह कई बार रूम पर आया और संबंध बनाता रहा। पीड़िता गर्भवती हो गई, तो दवाई देकर उसका गर्भपात करा दिया। उस समय आरोपी इंदौर में पढ़ाई कर रहा था। इसके बाद लॉक डाउन लगने पर दोनों घर चले गए। लॉकडाउन खत्म होने के बाद उसने कहा कि इंदौर में पढ़ाई करेंगे। 2021 में दोनों...

युवाओं के आदर्श डॉ. पुरुषोत्तम दास वैश्य:डॉक्टरी को कभी पेशा नहीं समझा; समाज सेवा में बीता जीवन

ग्वालियर में जब भी चिकित्सा क्षेत्र और शिक्षा की बात होती है, तो डॉ. पुरुषोत्तम दास वैश्य का जिक्र किए बिना चर्चा अधूरी मानी जाती है। ग्वालियर के एक व्यापारिक परिवार में जन्मे डॉ. वैश्य ने बचपन से ही आर्थिक और व्यावहारिक चुनौतियों का सामना किया, लेकिन उन्होंने कभी इन मुश्किलों के आगे हार नहीं मानी, बल्कि वो मुकाम हासिल किया, जहां तक पहुंचने का सपना हर कोई देखता है। डॉ. पुरुषोत्तम दास वैश्य ने डॉक्टरी को कभी मात्र एक पेशा नहीं समझा, बल्कि उसे समाज सेवा का माध्यम माना। आज, 8 अप्रैल को हम उनका जिक्र इसलिए कर रहे हैं, क्योंकि 17 साल पहले इसी दिन उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कहा था। उनकी 17वीं पुण्यतिथि पर शहर, समाज और चिकित्सा जगत से जुड़े लोग उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। लोग उन्हें केवल डॉक्टर पुरुषोत्तम दास वैश्य नहीं, बल्कि स्नेह पूर्वक 'डॉक्टर साहब' या 'पी.डी. वैश्य' के नाम से भी जानते थे। 21 साल की उम्र में मिला था मेडिकल कॉलेज में प्रवेश पुरुषोत्तम दास वैश्य का डॉक्टर बनने का सपना 21 साल की आयु में साकार हुआ। उनकी प्रतिभा और लगन के चलते साल 1955 में उन्हें गजरा...

खिलचीपुर में रामनवमी पर भव्य शोभायात्रा:फूलमाली समाज ने निकाली यात्रा, डीजे की धुन पर थिरके श्रद्धालु, जगह-जगह हुआ फूलों से स्वागत

राजगढ़ जिले के खिलचीपुर में रामनवमी के अवसर पर फूलमाली समाज ने भव्य शोभायात्रा निकाली। यात्रा बस स्टैंड के पास स्थित मालाकार समाज के श्री रघुनाथजी रामजानकी मंदिर से शुरू हुई। शोभायात्रा में दो डीजे की व्यवस्था की गई। आगे के डीजे पर पुरुष श्रद्धालु राम भजनों पर नृत्य करते चले। पीछे के डीजे पर महिलाएं भक्ति भाव से थिरकती रहीं। पूरे मार्ग में रामभक्ति का माहौल छाया रहा। यात्रा पुरानी नगर पंचायत मार्ग से शुरू हुई। फिर तोपखाना गेट, सुभाष चौक, सराफा बाजार, पिपली बाजार, पटवा बाजार चौराहे, दांगी गेट और इमली स्टैंड होते हुए बालाजी गार्डन पहुंची। मार्ग में स्थानीय लोगों ने जगह-जगह फूल बरसाकर स्वागत किया। ट्रैक्टर पर सजी भगवान राम-जानकी की सुंदर झांकी को विशेष आकर्षण का केंद्र बना। साथ ही भगवान राम और हनुमान जी की अन्य झांकियां भी शामिल थीं। इन्हें देखकर हर उम्र के लोग मंत्रमुग्ध हो गए। फूलमाली समाज के पदाधिकारियों के अनुसार, यह आयोजन समाज की एकता, संस्कृति और धार्मिक आस्था को मजबूत करने के लिए हर साल किया जाता है। यह शोभायात्रा नगरवासियों के लिए आस्था और भक्ति से भरा अविस्मरणीय अनुभव बन गई। so...

इंदौर में फॉर्म हाउस पर चली गोली:एक व्यक्ति की मौत; पुलिस को अस्पताल से मिली सूचना

इंदौर के तेजाजी नगर स्थित उमरीखेड़ा में एक फॉर्म हाउस में शनिवार रात को गोली चलने की घटना हो गई। गोली एक व्यक्ति को लगी। जिससे उसकी मौत हो गई। पत्नी उसे लेकर अस्पताल पहुंची। जहां डॉक्टरों से मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मर्ग कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस उपायुक्त विनोद कुमार मीना ने बताया कि, घटना शनिवार रात की है। फॉर्म हाउस विवेक सिंघल का है। प्रांरभिक जांच में पता चला है कि फॉर्म हाउस पर विवेक और उनकी पत्नी और बेटा थे। गोली कैसे चली ये अभी पता नहीं चला है। पुलिस टीम इसकी जांच कर रही है। गोली लगने से 60 वर्षीय मदन लाल यादव नामक व्यक्ति की मौत हुई है। पुलिस को एमवाय अस्पताल से सूचना मिली थी। जिसके बाद टीम मौके पर पहुंची। फॉर्म हाउस के गार्ड से भी पूछताछ की गई है। उससे ये पता चला है कि विवेक के पास लाइसेंस बंदूक है। जिसे वे अपने साथ रखते हैं। मदन लाल फॉर्म हाउस पर पानी लेने गया था। वहां काम करता है। ये अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। मदनलाल की पत्नी को पूछताछ के लिए बुलाया गया है। बताया जा रहा है कि मदनलाल की पत्नी भी मौके पर थी। उससे पूछताछ के बाद ही घटना के बारे में पूरी जानकारी मिल सकेगी। पत्न...

शाजापुर में महाअष्टमी पर मां राजराजेश्वरी मंदिर में महाआरती:5 हजार से ज्यादा भक्तों हुए शामिल; मेले में पहुंचे लोगों ने लिया झूलों का आनंद

शाजापुर के शहरी हाईवे पर स्थित शक्तिपीठ मां राजराजेश्वरी मंदिर में नवरात्रि की महाअष्टमी पर भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी जुटी। 5 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने मंदिर में दर्शन किए। रात 9 बजे महाआरती का आयोजन किया गया। यह पौराणिक महत्व का स्थल माना जाता है। मंदिर में 55 वर्षों से अखंड ज्योति जल रही है। चैत्र महीने में प्रतिवर्ष 15 दिवसीय मेले का आयोजन किया जाता है। मंदिर प्रांगण में लगे मेले में स्थानीय और आसपास के क्षेत्रों से लोग पहुंच रहे हैं। मेला प्रांगण में भारी भीड़ देखी गई। लोगों ने मेले में खरीदारी की। आकर्षक झूलों का आनंद भी लिया। मेले में उमड़ी भीड़ से क्षेत्र में उत्सव का माहौल बन गया है। मंदिर परिसर में लगे मेले की तस्वीरें... source https://www.bhaskar.com/local/mp/shajapur/news/maha-aarti-in-maa-rajarajeshwari-temple-on-maha-ashtami-in-shajapur-134780569.html

किसानों की गेहूं तुलाई नहीं होने पर भूख हड़ताल:राजगढ़ में पूर्व विधायक कल्पोनी का ऐलान- जब तक तुलाई नहीं, तब तक अन्न ग्रहण नहीं

राजगढ़ के बेड़ा का पूरा में किसानों को टोकन मिलने के बावजूद गेहूं की तुलाई नहीं हो रही है, जिससे किसानों में गहरी नाराजगी है। इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस के पूर्व विधायक हेमराज कल्पोनी किसानों के साथ धरने पर बैठ गए हैं और भूख हड़ताल की घोषणा कर दी है। उन्होंने साफ कहा, "जब तक किसानों की पूरी उपज नहीं तौली जाएगी, तब तक अन्न ग्रहण नहीं करूंगा।" किसानों को हो रहा भारी आर्थिक नुकसान पिछले पांच दिनों से किसान अपने गेहूं की तुलाई के लिए परेशान हैं। ट्रैक्टर किराया, मजदूरी और अन्य खर्चों की वजह से किसानों को प्रति ट्रैक्टर 12,000 से 15,000 रुपए तक का नुकसान झेलना पड़ रहा है। कई किसान निराश होकर वापस लौटने की कगार पर हैं। व्यापारियों को फायदा, किसानों को इंतजार? पूर्व विधायक हेमराज कल्पोनी ने प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि किसानों का गेहूं तौलने की बजाय व्यापारियों का माल पिछले दरवाजे से तौला जा रहा है। इस वजह से किसानों को हफ्तों तक इंतजार करना पड़ रहा है। प्रशासनिक आश्वासन के बावजूद समाधान नहीं धरने के दौरान तहसीलदार ने किसानों को आश्वासन दिया था कि सभी ट्रैक्टरों की तुलाई क...

संसद और केरल विधानसभा में गूंजा जबलपुर का मुद्दा:ईसाई धर्मगुरुओं के साथ हुई थी मारपीट; आरोपियों पर कार्रवाई की मांग

मध्यप्रदेश की संस्कारधानी जबलपुर में थाना परिसर में ईसाई धर्मगुरु के साथ हुई मारपीट का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इस घटना के तीन दिन बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने के कारण शहर में विरोध-प्रदर्शन तेज़ हो गया है। एक ओर जहां स्थानीय ईसाई समाज के लोग आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं, वहीं अब यह मुद्दा दिल्ली तक पहुंच गया है। शुक्रवार को केरल के सांसदों ने संसद भवन के बाहर खड़े होकर इस घटना के विरोध में प्रदर्शन किया। जबलपुर के ईसाई समाज ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो वे बड़ा आंदोलन करेंगे। चार दिन पूर्व धर्मांतरण के संदेह में हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं द्वारा ईसाई धर्मगुरुओं के साथ मारपीट की गई थी। इस घटना के विरोध में सैकड़ों ईसाई समुदाय के लोगों ने एसपी कार्यालय का घेराव किया था। पुलिस द्वारा 24 घंटे में आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया गया था, लेकिन अब तक धर्मगुरु के साथ मारपीट करने वाले आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। संसद और केरल विधानसभा में गूंजा मुद्दा क्रिश्चन समुदाय के धर्मगुरु फादर डेविस जॉर्ज और फादर जार्ज थॉम...

मऊगंज बस स्टैंड की शराब दुकान पर विवाद:विधायक प्रदीप पटेल धरने पर बैठे, कहा- दुकान हटने तक नहीं उठेंगे

मऊगंज बस स्टैंड पर स्थित शराब दुकान को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। स्थानीय विधायक प्रदीप पटेल ने आज धरना देकर दुकान को हटाने की मांग की है। विधायक ने कहा कि जब तक प्रशासन दुकान नहीं हटाएगा, वे धरना जारी रखेंगे। यह शराब दुकान स्थानीय लोगों के लिए बड़ी समस्या बन गई है। बस स्टैंड क्षेत्र शहर का प्रमुख व्यावसायिक केंद्र है। यहां रोजाना हजारों लोगों का आना-जाना होता है। दुकान की वजह से असामाजिक तत्वों की भीड़ जमा होती है। इससे महिलाओं और व्यापारियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। विधायक पटेल पहले भी सार्वजनिक स्थानों से शराब दुकानें हटवाने के लिए आवाज उठाते रहे हैं। उन्होंने हाल ही में खटखरी बाजार से एक शराब दुकान हटवाने में सफलता पाई थी। विधायक ने कहा कि जनता की मांग उनकी प्राथमिकता है। जहां भी जनता उन्हें बुलाएगी, वे वहां जाएंगे। अब सभी की नजरें प्रशासन पर टिकी हैं। देखना यह है कि प्रशासन इस मांग पर क्या कार्रवाई करता है। source https://www.bhaskar.com/local/mp/mauganj/news/dispute-over-liquor-shop-at-mauganj-bus-stand-134760046.html

चंबल के बीहड़ में जुआ का अड्डा, वीडियो वायरल:मुरैना में अखैपुरा गांव के पास जुए की सट्टेबाजी; दावा- राजस्थान-यूपी से भी आते हैं जुआरी

मुरैना जिले में चम्बल के बीहड़ में खुलेआम जुआ खेलने का वीडियो सामने आया है। दिमनी थाना क्षेत्र के अखैपुरा गांव के पास बड़े पैमाने पर जुआ खेला जा रहा है, जिसमें स्थानीय लोगों के अलावा अन्य राज्यों से भी जुआरी पहुंच रहे हैं। इस अवैध कारोबार में सिर्फ स्थानीय लोग ही नहीं, बल्कि अन्य राज्यों से भी जुआरी भाग ले रहे हैं। राजस्थान, उत्तर प्रदेश और हरियाणा से जुआ खेलने के लिए लोग यहां पहुंचते हैं। बीहड़ का दुर्गम इलाका इन जुआरियों को छिपने और पुलिस से बचने का आसान रास्ता प्रदान करता है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल इस जुआ के अड्डे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद प्रशासन हरकत में आया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और कुछ संदिग्धों की पहचान भी की गई है। हालांकि, अभी तक इस मामले में किसी बड़े गिरोह का पर्दाफाश नहीं हुआ है। इस अवैध कारोबार से आसपास के गांवों में डर का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि जुआ खेलने के दौरान झगड़े और फायरिंग की घटनाएं भी सामने आती रहती हैं। दिमनी थाना प्रभारी शशि कुमार का कहना है कि वीडियो कब का है यह स्पष्ट नहीं हो पा रहा है। हमारे सामने दो दिन पहल...

चाबी बनाने आए थे गहने चोरी कर ले गए:सरदार के हुलिए में आए ठग, अलमारी की चाबी बनाते-बनाते चोरी कर ले गए गहने

ग्वालियर में अलमारी के लॉक की चाबी बनाने आए दो बदमाश 10 तौला सोने के गहने चोरी कर ले गए। घटना थाटीपुर थाना क्षेत्र के सिद्धार्थ नगर जीडी नाइट स्कूल के पास 2 दिन पहले की है। जाने से पहले सरदार चाबी अलमारी में तोड़ गए, जिससे गेट खुल नहीं रहा था। घटना का खुलासा उस समय हुआ जब दूसरे चाबी बनाने वाले को लेकर आए और उसने गेट खोला तो पता चला कि सरदार के वेशभूषा में आए चाबी बनाने वाले जेवर पार कर ले गए। वारदात का शिकार पीड़ित थाने पहुंचा और मामले की शिकायत की। मामले का खुलासा बुधवार शाम को हुआ है। पुलिस ने उसकी शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। चोरी करने वालों के CCTV कैमरे के फुटेज भी मिले हैं। शहर के थाटीपुर थाना क्षेत्र के सिद्धार्थ नगर जीडी नाइट स्कूल के पास रहने वाले 65 वर्षीय राम प्रकाश पुत्र रामसिंह किसान हैं। परिवार के साथ वह यहां रहते हैं। कुछ समय से उनकी अलमारी की चाबी खो गई थी। दो दिन पहले वह बैठे थे, तभी दो सरदार उनकी गली में पहुंचे और चाबी बनवाने की आवाज लगाई। अलमारी की चाबी बनवाने के लिए उन्होंने दोनों को अंदर बुला लिया। आते ही उन्होंने चाबी बनाना शुरू कर दिया। एक सरदार चाबी बना रहा थ...

मुरैना में ट्रैक्टर ने कार में मारी टक्कर, दो घायल:शनिश्चरा मंदिर होते हुए ग्वालियर जा रहे थे; ट्रैक्टर चालक हुआ फरार

मुरैना से ग्वालियर जा रही एक कार को तेज गति से आ रहे ट्रैक्टर ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे कार में सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। यह दुर्घटना शनिचरा मार्ग पर हुई, जहां ट्रैक्टर चालक की लापरवाही भारी पड़ी। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया है। घटना मंगलवार शाम की है। बता दें कि,मुरैना के वाटर वर्क्स कॉलोनी निवासी 28 वर्षीय इरफान उर्फ हैप्पी अपने दोस्त संजय तोमर के साथ कार (MP 06 CB 1654) से ग्वालियर जा रहे थे। जैसे ही उनकी कार शनिचरा मार्ग पर पहुंची, तभी तेज रफ्तार में आ रहे ट्रैक्टर ने नियंत्रण खोते हुए कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें बैठे दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने की मदद दुर्घटना के बाद सड़क से गुजर रहे राहगीरों ने तुरंत घायलों को बाहर निकाला और उन्हें इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल भिजवाया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रैक्टर चालक लापरवाही से वाहन चला रहा था और अत्यधिक तेज गति में होने के कारण उसने कार को टक्कर मार...