Skip to main content

जबलपुर में लग्जरी कार से बकरियां करते थे चोरी:पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार; सीसीटीवी फुटेज से खुला राज

जबलपुर पुलिस ने एक ऐसे चोर गिरोह को पकड़ा है, जो सोना-चांदी नहीं, बल्कि बकरियां चुराया करता था। आरोपी चोरी के लिए लग्जरी कार का इस्तेमाल करते थे। अधारताल थाना पुलिस ने सुहागी और हनुमानताल क्षेत्र में रहने वाले चार चोरों को अब तक गिरफ्तार किया है। पुलिस को आशंका है कि गिरोह में और भी लोग शामिल हो सकते हैं। बता दें कि बीते एक साल से यह गिरोह शहपुरा, पाटन, कटंगी और मझौली क्षेत्र में सक्रिय था। पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि वे चोरी की गई बकरियों को पनागर के बाजार में बेचकर लाखों रुपए कमाते थे। फिलहाल पुलिस ने लगभग 50 हजार रुपए कीमत की बकरी और एक लग्जरी कार (एमपी 20 सीसी 2100) जब्त की है। गौतम नगर में हुई थी चोरी 25 अप्रैल को अधारताल थाना क्षेत्र के गौतम नगर निवासी हेमंत रजक ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि रात को जब वह घर पर सो रहे थे, तब उनके घर के बाहर बरामदे में बकरी बंधी हुई थी। उसी दौरान कुछ अज्ञात चोर 8 बकरे-बकरियों को चुरा ले गए। थाना प्रभारी प्रवीण कुंभरे के नेतृत्व में पुलिस ने आसपास पूछताछ करते हुए एक दर्जन से अधिक सीसीटीवी कैमरों की जांच की। फुटेज में एक सफेद रंग की संदिग्ध कार घटनास्थल के पास दिखाई दी, जो तेज रफ्तार से शहर के कई हिस्सों में घूमती नजर आई। जब कार की तलाशी ली गई तो वह हनुमानताल निवासी मोहसिन खान की बताई गई। पुलिस ने मोहसिन को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने कबूल किया कि उसने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर 24 अप्रैल की रात 8 बकरे-बकरियों को चुराया और उन्हें पनागर के बाजार में बेच दिया था। कार के शीशे में नजर आई बकरी थाना प्रभारी प्रवीण कुंभरे ने बताया कि हेमंत रजक की शिकायत पर जांच की जा रही थी। जांच के दौरान एक सफेद लग्जरी कार सामने आई, जिसकी आगे की नंबर प्लेट तो थी, लेकिन पीछे की नंबर प्लेट नहीं लगी थी। सड़क पर लगे सीसीटीवी कैमरों की सर्चिंग करते हुए जब फुटेज को जूम किया गया, तो कार के कांच में बकरी दिखाई दी। पुलिस ने चोरी के इस मामले में अब तक कार मालिक मोहसिन रजा (जो कार को किराए पर देता था) के साथ-साथ योगेंद्र यादव, अयान अख्तर और भूरा उर्फ उमर को गिरफ्तार किया है। चरगवां से हुई थीं 16 बकरियां गायब मार्च 2025 में भी चोर गिरोह ने चरगवां के रिखवारी झिरिया गांव में रहने वाले गणेश प्रसाद चक्रवर्ती के घर के बाहर से 16 बकरे चोरी कर लिए थे, जिनकी कुल कीमत लगभग 3 लाख रुपए आंकी गई थी। आज तक उस चोरी का खुलासा नहीं हो पाया है। आशंका जताई जा रही है कि यह वारदात भी उसी चोर गिरोह ने अंजाम दी थी। पीड़ित गणेश प्रसाद चक्रवर्ती ने अपनी शिकायत में बताया था कि वह परिजनों के इलाज के लिए जबलपुर के मेडिकल अस्पताल गया हुआ था। इसी दौरान अज्ञात चोरों ने रात के समय मौका पाकर उसके बकरे-बकरियों को गाड़ी में भरकर चोरी कर लिया। जिले में इससे पहले भी बकरी चोरी की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं।

source https://www.bhaskar.com/local/mp/jabalpur/news/these-thieves-do-not-steal-gold-or-silver-but-goats-134951442.html

Comments

Popular posts from this blog

डबरा सिटी थाने के आरक्षक ने की आत्महत्या:सरकारी क्वार्टर में फांसी लगाकर दी जान, मुरैना जिले के रहने वाले थे

डबरा सिटी थाने में पदस्थ एक आरक्षक ने शुक्रवार देर रात अपने सरकारी क्वार्टर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना की खबर मिलते ही एसडीओपी समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए। फिलहाल फॉरेंसिक टीम और ग्वालियर से सीनियर अफसरों के आने का इंतजार किया जा रहा है। डबरा एसडीओपी सौरभ कुमार ने सुसाइड की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे उसका शव फांसी पर लटका मिला है। ग्वालियर से फॉरेंसिक टीम मौके पर बुलाई गई है। आत्महत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। मामले की जांच की जा रही है। भाई के फोन न उठाने पर खुला राज मृतक आरक्षक की पहचान मुरैना जिले के पोरसा के रहने वाले राघवेंद्र तोमर के रूप में हुई है। वे मध्य प्रदेश पुलिस में सिपाही थे और पिछले करीब एक साल से डबरा के सिटी थाने में तैनात थे। वे थाना बिल्डिंग के ठीक पीछे बने सरकारी क्वार्टर में रह रहे थे। यह घटना देर रात तब सामने आई जब राघवेंद्र के भाई मोनू ने उन्हें फोन किया, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। इसके बाद मोनू ने डबरा थाने में ही तैनात दूसरे आरक्षक मिंटू परिहार को फोन कर भाई से बात न हो पाने की बा...

2 साल के बच्चे की टंकी में डूबने से मौत:इंदौर में बड़े पिता पानी भरने हौज का ढक्कन खोलकर गए थे; वापस लौटे तो डूबा मिला मासूम

इंदौर के पास बेटमा में मंगलवार को 2 साल के बच्चे की डूबने से मौत हो गई। बच्चे के बड़े पिता टंकी भरने के लिए नीचे की हौज का ढक्कन खोलकर गए थे। जब वे वापस आए तो बच्चा पानी में डूबा हुआ मिला। उसे परिवार के लोग दो अस्पतालों में लेकर गए, लेकिन उसकी जान बच नहीं सकी। बेटमा पुलिस के अनुसार, प्रिंस पुत्र उमेश मिश्रा को उसके बड़े पिता करण सिंह एमवाय अस्पताल लेकर दोपहर में पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। करण सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह उन्हें घर पर पानी की टंकी भरनी थी। उन्होंने 5 फीट की हौज का ढक्कन खोलकर मोटर लगाई और बाहर चले गए। करीब आधे घंटे बाद जब वे वापस आए, तो प्रिंस घर में नहीं मिला। उन्होंने घर के लोगों से पूछा, तो उन्हें बताया गया कि बच्चा बाहर खेल रहा है। कुछ देर परिवार के लोग उसे बाहर ढूंढते रहे, लेकिन जब वह नहीं मिला, तो हौज में डूबा हुआ पाया गया। बच्चे को निकालकर परिवार ने पहले सरकारी अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने दूसरे अस्पताल ले जाने की सलाह दी। इसके बाद प्रिंस को चोइथराम अस्पताल ले जाया गया, जहां भी डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अंत में परिजन उसे एमवाय...

विधायक संजय पाठक के केस से अलग हुए जस्टिस मिश्रा:आदेश में लिखा- मामला ऐसी न्यायपीठ के समक्ष सूचीबद्ध किया जाए, जिसमें वे सदस्य न हों

भाजपा विधायक और खनन कारोबारी संजय पाठक से जुड़े एक मामले में शुक्रवार को एक बार फिर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। समर वेकेशन बेंच में जैसे ही जस्टिस विशाल मिश्रा की कोर्ट में यह केस आया तो बिना बहस के ही जस्टिस ने अपने आपको अलग कर लिया। यह मामला विधायक संजय पाठक के खिलाफ मानहानि प्रकरण से जुड़ा हुआ है। कटनी निवासी पूर्व आर्म्स डीलर नाजिम खान पर विधायक संजय पाठक ने आरोप लगाए थे कि उसकी दुकान से ना सिर्फ गोलियां गायब है, बल्कि अवैध हथियार की बिक्री करते हैं। भाजपा विधायक के इस बयान पर नाजिम खान ने एक करोड़ रुपए की मानहानि संबंधी याचिका दायर की है। उन्होंने आरोपों को झूठा बताते हुए संजय पाठक पर FIR दर्ज करने की मांग की है। शुक्रवार को यह मामला मामला जस्टिस विशाल मिश्रा की एकलपीठ के समक्ष सूचीबद्ध था, लेकिन उन्होंने स्वयं को प्रकरण की सुनवाई से अलग कर लिया। गजस्टिस विशाल मिश्रा ने आदेश पारित करते हुए कहा कि प्रकरण को अगले सप्ताह ऐसी न्यायपीठ के समक्ष सूचीबद्ध किया जाए, जिसमें वे सदस्य न हों। पहले भी खुद को अलग कर चुके हैं जस्टिस मिश्रा इससे पहले पाठक के खिलाफ अवैध उत्खनन से जु...