भौमवती अमावस्या पर मंगलनाथ मंदिर में रिकॉर्ड आय:एक दिन में 1700 पूजन से 3.51 लाख रुपए की आय, देश-विदेश से पहुंचे श्रद्धालु
मंगलवार को जेष्ठ मास की भौमवती अमावस्या पर श्री मंगलनाथ मंदिर में भक्तों की उमड़ी भीड़। मंदिर में भातपूजा सहित अन्य ग्रह दोष निवारण की पूजा के लिए देश-विदेश से श्रद्धालु पहुंचे। मंदिर में प्रातः आरती के बाद सुबह 7 बजे से दोपहर 3.30 बजे तक पूजन का क्रम चला। भक्तों ने भूमि प्राप्ति, धन प्राप्ति, शीघ्र विवाह, यश प्राप्ति और मंगल दोष निवारण के लिए पूजन कराया। कंप्यूटरीकृत और मैन्युअल रूप से कुल 1700 शासकीय रसीदें बनाई गईं। मंदिर के प्रशासक केके पाठक ने बताया- दिव्यांग और असहाय दर्शनार्थियों को व्हीलचेयर की सुविधा दी गई। जल्दी में आए श्रद्धालुओं के लिए 100 रुपए के विशेष दर्शन पास की व्यवस्था की गई। कलेक्टर रोशन कुमार सिंह के नेतृत्व में विशेष पर्वों पर सुगम दर्शन की व्यवस्था की जा रही है। मान्यता है कि भगवान मंगलनाथ के पूजन से भूमि, भवन, वाहन, पुत्र और धन-धान्य की प्राप्ति होती है। विवाह में आ रही बाधाओं के निवारण के लिए भी यहां भातपूजा का विधान है। मंगलवार को विशेष भीड़ रहती है। भौम प्रदोष और भौमवती अमावस्या को विशेष तिथि माना जाता है। ग्रीष्म अवकाश के कारण मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या में वृद्धि हो रही है। इस विशेष दिन मंदिर समिति को 3 लाख 51 हजार 300 रुपए की आय प्राप्त हुई।
source https://www.bhaskar.com/local/mp/ujjain/news/record-income-in-mangalnath-temple-on-bhaumavati-amavasya-135114772.html
source https://www.bhaskar.com/local/mp/ujjain/news/record-income-in-mangalnath-temple-on-bhaumavati-amavasya-135114772.html
Comments
Post a Comment