माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय में आदतन गैरमौजूद रहने वाले स्टूडेंट्स पर स्ट्रिक्ट एक्शन लिया है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने कक्षाओं से लगातार गैरहाजिर रहने वाले 121 विद्यार्थियों को 'आदतन अनुपस्थित' कैटेगरी में रखा है। साथ ही कार्रवाई करते हुए, इन विद्यार्थियों को चिह्नित कर उन्हें सत्र जनवरी-जून 2025 की परीक्षाओं में बैठने से रोक दिया है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने इस मौके पर छात्रों के लिए स्पष्ट चेतावनी दी है कि जो विद्यार्थी केवल एडमिशन लेकर कक्षाओं से गायब रहते हैं, वे या तो पूरी गंभीरता से कक्षाओं में उपस्थित रहें। ऐसा करने में कोई परेशानी हो तो कहीं और दाखिला ले लें। कुलपति विजय मनोहर तिवारी ने इस बात पर जोर दिया है कि विश्वविद्यालय में अनुशासन जरूरी है। नियम हर बच्चे के लिए एक हैं। इनका पालन ना करने पर कार्रवाई की जाएगी। सख्त नियम की नई पहल:
source https://www.bhaskar.com/local/mp/bhopal/news/makhanlal-chaturvedi-national-journalism-and-communication-university-has-taken-strict-action-against-habitually-absent-students-the-university-administration-has-put-121-students-who-are-continuou-135128673.html

Comments
Post a Comment