तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दंपती को मारी टक्कर:दोनों के हाथ-पैर और सिर में आई चोट, खिलचीपुर में वाहन छोड़कर भागा ड्राइवर
राजगढ़ जिले के खिलचीपुर में शुक्रवार रात आईटीआई के सामने एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दंपती को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों को सिर, हाथ और पैरों में गंभीर चोटें आईं। हादसे के बाद कार चालक वाहन वहीं छोड़कर फरार हो गया। घायल कुछ देर तक सड़क पर पड़े रहे। इसके बाद स्थानीय लोगों ने उन्हें खिलचीपुर अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल रेफर किया गया। घायल महिला की पहचान शिवनाथपुरा निवासी मांगीबाई मालवीय (30) के रूप में हुई है, जो आशा कार्यकर्ता हैं। उनके साथ उनके पति बालू सिंह मालवीय (40) भी घायल हुए हैं। पारिवारिक कार्यक्रम से लौटते समय हुआ हादसा मांगीबाई ने बताया कि हम दोनों एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होकर खिलचीपुर से गांव लौट रहे थे। रात करीब 8 बजे जब हम जीरापुर रोड से गुजर रहे थे, तभी आईटीआई के सामने जीरापुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार मारुति कार (MP13-BA-4045) ने टक्कर मार दी। पुलिस ने कार जब्त की, चालक की तलाश जारी घटना की सूचना मिलने पर थाना प्रभारी जितेंद्र मावई पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। दुर्घटनाग्रस्त कार को जब्त कर थाने ले जाया गया है। फिलहाल आरोपी कार चालक की तलाश जारी है।
source https://www.bhaskar.com/local/mp/rajgarh/news/a-high-speed-car-hit-a-couple-riding-a-bike-135088076.html
source https://www.bhaskar.com/local/mp/rajgarh/news/a-high-speed-car-hit-a-couple-riding-a-bike-135088076.html
Comments
Post a Comment