Skip to main content

Posts

भोपाल में ठगी:रकम दोगुनी-बेटे को वश में करने का झांसा देकर महिला से 1 करोड़ रुपए ठगे, 3 गिरफ्तार

बेटे को वश में कर घर में साथ रखने, गृहशांति कराने और रकम दोगुनी करने के नाम पर एक महिला से एक करोड़ रु. की ठगी का मामला सामने आया है। आरोपियों ने 16 माह तक तंत्र-मंत्र के नाम पर महिला को झांसे में रखा। भरोसा दिलाने के लिए 10 करोड़ के 8 चेक, एक खाली चेक और 6 एटीएम कार्ड भी दिए। ठगी का खुलासा तब हुआ, जब 17 लाख रु. के जेवर खरीदने के बदले दिया गया चेक बाउंस हो गया और सराफा कारोबारी ने महिला के पति को फोन कर दिया। अन्य पीड़ितों की भी तलाश आशंका है कि गिरोह ने अन्य लोगों को भी ठगी का शिकार बनाया है। यह संगठित रैकेट की तरह काम कर रहा था। आरोपियों के वित्तीय लेन-देन और अन्य सदस्यों की पड़ताल की जा रही है। जल्द कुछ और नाम सामने आ सकते हैं। -शैलेंद्र सिंह चौहान, एडिशनल डीसीपी (क्राइम ब्रांच) तांत्रिक भाई के जरिए फैलाया जाल, जेवर-नकदी ऐंठे साकेत नगर निवासी पुरुषोत्तम शर्मा (57) और राजेश्वरी (55) का बेटा विवेक उनसे अलग रहता था। राजेश्वरी उसे घर बुलाना चाहती थीं। पड़ोसन ने उनकी पहचान अवधपुरी निवासी आशा यादव से कराई। आशा ने बताया कि उसका भाई मुकेश तंत्र-मंत्र से बेटे को वश में कर घ...
Recent posts

4 जगह आगजनी:रात को एमपी नगर में दो बिजली के खंभों में आग, संध्या छाया वृद्धाश्रम के एसी में भी भड़की लपटें

राजधानी में शनिवार को 24 घंटे के दौरान आगजनी की चार घटनाएं सामने आईं। दोपहर में गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एरिया में बिजली की डीपी में आग लगी, जबकि रात को एमपी नगर में महज 20 मिनट के अंतराल में बिजली के दो खंभे सुलग उठे। इसके कुछ देर बाद लिंक रोड नंबर-3 स्थित संध्या छाया वृद्धाश्रम के प्रशासनिक खंड में भी एसी में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। दमकल की टीमों ने सभी जगह समय रहते आग पर काबू पा लिया। किसी भी घटना में जनहानि नहीं हुई। रात 9 बजे से 9:20 बजे तक एमपी नगर में दो खंभों में लगी आग एमपी नगर जोन-1 में शनिवार रात 20 मिनट के भीतर बिजली के दो खंभों में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। पहली घटना रात 9 बजे मनोहर डेरी के पीछे हुई। यहां बिजली के खंभे पर तारों में शॉर्ट सर्किट हुआ और चिंगारियों के साथ लपटें उठने लगीं। दमकल की टीम मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी थी, तभी रात 9:20 बजे एक्सिस बैंक और विशाल मेगा मार्ट के सामने लगे दूसरे खंभे में भी आग भड़क गई। फायर ब्रिगेड की एक ही गाड़ी ने दोनों जगह मोर्चा संभाला और आग पर काबू पाया। समय रहते आग नहीं बुझती तो खंभे के नीचे स्थित रेस्टोरें...

चिड़ियाघर में गंदगी और बदबू की समस्या दूर हुई:समाधान कराकर सीएसआई विनय कुमार मिश्रा बने ‘स्टार ऑफिसर’; आप भी ‘भास्कर समाधान’ पर पोस्ट करें समस्या

इंदौर के अलग-अलग वार्डों में सामने आ रही जनसमस्याओं के समाधान में दैनिक भास्कर एप का ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट मददगार साबित हो रहा है। इसके जरिए नागरिक अपनी समस्याएं सीधे संबंधित विभागों, अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों तक पहुंचा रहे हैं। शिकायत सामने आने के बाद जिम्मेदार उस पर कार्रवाई कर रहे हैं, जिससे लोगों को राहत मिल रही है। (आमजन से जुड़ी जनसमस्याएं और शहर की जमीनी हकीकत पोस्ट करने के लिए यहां क्लिक करें...) सीएसआई विनय कुमार मिश्रा बने आज के ‘स्टार ऑफिसर’ नवलखा के शुक्ला नगर स्थित इंदौर चिड़ियाघर को लेकर पंकज ने ‘भास्कर समाधान’ पर शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि चिड़ियाघर में जानवरों और पक्षियों के रहने की जगह पर काफी गंदगी और कचरा फैला हुआ था। वहां पानी जमा होने से तेज बदबू आ रही थी। शिकायत सामने आने के बाद सीएसआई विनय कुमार मिश्रा ने मामले पर संज्ञान लिया और सफाई कराकर समस्या का समाधान कराया। एप पर शिकायत के बाद कुंवर मंडली में हुई सफाई वार्ड 58 के अहिल्यापुरा क्षेत्र में एमजी रोड स्थित कुंवर मंडली के निवासी प्रशांत पंडित ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके घर क...

55KM तक हाईवे पर दौड़ती कार में दुष्कर्म:पीड़िता बोली- 8.30 घंटे थाने में बैठाकर रखा; न तो मुख्य आरोपी पकड़ाया, न दूसरे का नाम पता चला

उज्जैन से इंदौर के बीच 55 किमी तक चलती कार में 19 वर्षीय युवती से बारी-बारी से दुष्कर्म का आरोप है। पीड़िता का कहना है कि कॉफी पीने के बाद वह बेहोश होने लगी थी। आरोपियों ने उसे इंदौर में अरबिंदो हॉस्पिटल के आगे छोड़ दिया। युवती ने उज्जैन के नानाखेड़ा थाने में शिकायत की। उसका आरोप है कि पुलिस ने रात 9 बजे से सुबह 5.30 बजे तक थाने में बैठाए रखा। मामले में मुख्य आरोपी चक्रेश जैन अब तक फरार है, जबकि दूसरे आरोपी की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस कॉफी हाउस के सीसीटीवी की जांच कर रही हैं। पीड़िता बोली- बयान के नाम पर परेशान किया दैनिक भास्कर से बातचीत में पीड़िता ने आरोप लगाया कि पुलिस उससे बार-बार घटना के बारे में पूछती रही, जबकि उसे खुद पूरी घटना याद नहीं थी। उसने कहा, 'उज्जैन की नानाखेड़ा पुलिस पूछ रही है कि घटना कब हुई, जबकि मुझे होश ही नहीं था। मुझे रात 9 बजे से सुबह 5.30 बजे तक थाने में बैठाकर रखा। अगले दिन सुबह फिर बुला लिया।' पीड़िता ने कहा कि पुलिस को चक्रेश जैन से पूछना चाहिए कि उसका दूसरा साथी कौन था। उसके मुताबिक, उसे सुबह से इधर-उधर बुलाया जा रहा था और बयान...

ग्वालियर में 38 लाख की ठगी के आरोपी बरी:कोर्ट बोला- अग्रिम विवेचना के नाम पर देरी से न्याय की हानि, SSP से मांगी ‘एक्शन टेकन रिपोर्ट’

ग्वालियर में फर्जी सीबीआई अफसर बनकर डॉ. सुजाता बापट से 38 लाख रुपए ठगने के हाई-प्रोफाइल मामले में कोर्ट ने पुलिस की सुस्त और घोर लापरवाही पूर्णं जांच पर सख्त रुख अपनाया है। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश विवेक कुमार ने ग्वालियर SSP को आदेश दिया है कि विवेचना में हुई लेट-लतीफी पर जांच अधिकारी से स्पष्टीकरण लेकर 15 दिन के भीतर 'एक्शन टेकन रिपोर्ट' (ATR) पेश की जाए। पुलिस की कमजोर चार्जशीट और मुख्य साजिशकर्ताओं तक न पहुंच पाने का फायदा तीनों आरोपियों को मिला। इसी वजह से तीनों आरोपी हरीश चौधरी, अनिल नायक और ओमप्रकाश नायक, धोखाधड़ी (धारा-420), जालसाजी (धारा-467, 468) और आईटी एक्ट की गंभीर धाराओं से बरी हो गए। हालांकि, ठगी की रकम खातों में घुमाने और साजिश में शामिल होने के चलते कोर्ट ने तीनों को साजिश का हिस्सा मानते हुए एक-एक साल का कारावास व अर्थदंड सजा दी है। क्यों बरी हुए गंभीर धाराओं से? समझें कानूनी पेंच पीड़िता डॉ. सुजाता बापट ने अपनी गवाही में स्पष्ट किया कि उन्होंने सामने मौजूद आरोपियों से सीधे बात नहीं की थी और न ही वे उन्हें पहचानती हैं। फर्जी वारंट बनाने, वीडिय...

सुप्रीम कोर्ट पहुंची सरकार की याचिका में मिलीं 10 खामियां:27% ओबीसी आरक्षण का मामला; हाईकोर्ट के फैसले को चुनौती देने से पहले ही SC में लगी 3 कैविएट

मध्यप्रदेश में अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) को 27% आरक्षण देने का मामला एक बार फिर कानूनी और तकनीकी अड़चनों में उलझ गया है। जबलपुर हाईकोर्ट के 9 अक्टूबर 2026 के फैसले को चुनौती देने के लिए राज्य सरकार की ओर से सुप्रीम कोर्ट में दायर विशेष अनुमति याचिका (एसएलपी) सुनवाई के लिए सूचीबद्ध होने से पहले ही अटक गई है। सुप्रीम कोर्ट रजिस्ट्री ने याचिका में 10 तकनीकी खामियां बताई हैं। इनमें दस्तावेजों की तारीखों में अंतर, अस्पष्ट प्रतियां, पेज नंबरिंग में गड़बड़ी और वकालतनामे में जरूरी औपचारिकताओं की कमी शामिल है। सरकार ने 16 अक्टूबर को एसएलपी दाखिल की थी। यह याचिका डायरी नंबर 65767/2026 के तहत दर्ज है। 22 अक्टूबर को रजिस्ट्री ने इस पर आपत्तियां दर्ज कीं। इन्हें दूर किए बिना याचिका को नियमित रूप से सूचीबद्ध करने की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ सकेगी। फिलहाल इसे नियमित एसएलपी नंबर भी जारी नहीं हुआ है। खास बात यह है कि प्रदेश में ओबीसी आरक्षण की कानूनी लड़ाई कई साल से चल रही है। कमलनाथ सरकार के 27% आरक्षण के फैसले के बाद हाईकोर्ट में याचिकाएं दायर हुईं। मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा, वहां ...

शरद पूर्णिमा पर निकला हिंदू उत्सव समिति का चल समारोह:राधा-कृष्ण ने किया नौका विहार, शीतलदास की बगिया में हुई आतिशबाजी

शरद पूर्णिमा के अवसर पर रविवार को श्री हिंदू उत्सव समिति की ओर से चल समारोह निकाला गया। भगवान श्री राधा-कृष्ण की भक्ति और धार्मिक उल्लास के बीच निकले समारोह में आकर्षक झांकी, सुसज्जित बग्घी, ढोल और दो बैंड शामिल रहे। चल समारोह के शीतलदास की बगिया पहुंचने पर आतिशबाजी की गई। यहां भगवान श्री राधा-कृष्ण ने नौका विहार किया। इसके बाद श्रद्धालुओं को खीर प्रसाद वितरित किया गया। समिति के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी ने बताया कि चल समारोह शाम 6:30 बजे घोड़ा निक्कास स्थित राधा-कृष्ण मंदिर से शुरू हुआ। यहां से जनकपुरी, सिंधी मार्केट, भवानी चौक, सोमवारा, रेतघाट और कमला पार्क होते हुए समारोह शीतलदास की बगिया पहुंचा। रास्ते में धार्मिक आयोजन और भगवान राधा-कृष्ण की झांकी श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रही। समिति ने शरद पूर्णिमा के अवसर पर इस आयोजन के माध्यम से धार्मिक परंपराओं और सामाजिक समरसता का संदेश दिया। आयोजन के सफल संचालन के लिए अशोक विश्वकर्मा को संयोजक बनाया गया था। समिति ने श्रद्धालुओं के सहभाग के लिए आभार जताया। source https://www.bhaskar.com/local/mp/bhopal/ne...