Skip to main content

Posts

Showing posts from November, 2025

दतिया में दिन-रात के तापमान में बढ़ोतरी:आज अधिकतम टेम्परेचर 27.8 डिग्री और न्यूनतम 11.2 डिग्री रहा

दतिया में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम में एक बार फिर बदलाव दर्ज किया गया है। शुक्रवार को दिन और रात दोनों समय के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज हुई। अधिकतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो शनिवार की तुलना में 1.6 डिग्री अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो बीती रात की तुलना में 1 डिग्री अधिक है। तापमान में यह वृद्धि सीधे तौर पर पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के बाद देखी गई है। दिनभर उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलीं, जिनकी वजह से सुबह और देर शाम हल्की ठंडक बनी रही, लेकिन दोपहर के समय धूप तेज निकलने से गर्माहट का एहसास हुआ। सुबह के समय कोहरा रहेगा मौसम विभाग के अनुसार, वर्तमान में पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत के पर्वतीय क्षेत्रों पर सक्रिय है, जिसका प्रभाव मैदानी इलाकों में भी दिखाई दे रहा है। इसी कारण दिन के तापमान में हल्की उछाल देखने को मिल रही है। हालांकि रात का तापमान भी बढ़ा है, फिर भी सर्दी का असर पूरी तरह कम नहीं हुआ है। आने वाले 24 से 48 घंटों तक इसी तरह तापमान में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है। उत्तर-पश्चिमी हवाएं जारी रहने से सुबह के समय कोहरा और हल्की ठंडक बन...

इंदौर में युवती से नाम बदलकर दोस्ती:दो वर्ग विशेष के युवकों ने किया रेप, ब्लैकमेलिंग कर 5 लाख रुपए भी ठगे

इंदौर की एक युवती ने करणी सेना पदाधिकारियों की मदद से दो युवकों पर दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग, धर्म परिवर्तन के दबाव और करीब 5 लाख रुपए ठगने का मामला दर्ज कराया है। युवती के साथ संगठन के पदाधिकारी मानसिंह राजावत, नितिन ठाकुर सहित अन्य लोग लसूडिया थाने पहुंचे, जहां पुलिस ने मोहित उर्फ सुफियान अंसारी और उसके साथी अमन उर्फ आमिर अली के खिलाफ एफआईआर दर्ज की। लसूडिया पुलिस के मुताबिक युवती की आरोपी मोहित से पहचान 2021 में एक कैफे में हुई थी। इसके बाद दोनों में बातचीत शुरू हुई। आरोप है कि 6 मार्च 2022 को मोहित महालक्ष्मी नगर स्थित युवती के फ्लैट पर आया और जबरन दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसने फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देकर कई बार शारीरिक संबंध बनाए। बाद में पता चला कि उसका असली नाम सुफियान इरशाद अंसारी है। इसी दौरान उसने युवती से 5 लाख रुपए भी ले लिए। इसके बाद युवती की पहचान अमन से हुई, जो खुद को अमर बताता था। 2025 में युवती को पता चला कि उसका असली नाम आमिर उर्फ गोल्डन है। बातचीत बंद करने पर वह बार-बार मिलने का दबाव बनाने लगा। 23 जुलाई 2025 को वह युवती को साकेत रोड से होटल श्री कृष्णा पैलेस ...

गायत्री मंत्र के जाप से कम हो रहा बीपी:126 से 115, रिएक्शन टाइम-0.5 से 0.3 सेकंड पहुंचा; एम्स भोपाल के डॉक्टर की रिसर्च में दावा

अगर रोज सिर्फ 10 मिनट गायत्री मंत्र का धीमे स्वर में उच्चारण कर लें तो दिमाग की एकाग्रता बढ़ती है, तनाव घटता है और बीपी में सुधार आता है। यह दावा एम्स भोपाल के फिजियोलॉजी विभाग के एडिशनल प्रोफेसर डॉ. वरुण मलहोत्रा की रिसर्च में किया गया है। यह स्टडी बंगलादेश जर्नल ऑफ मेडिसिन साइंस में प्रकाशित हुई है। इसमें अनुलोम-विलोम, कपालभाति और गायत्री मंत्र जप के असर की तुलना की गई। इसके लिए ऑनलाइन रिएक्शन टाइम टेस्ट में प्रतिभागियों को सिग्नल हरा होते ही लैपटॉप की बटन दबानी होती थी। शुरुआत में औसत रिएक्शन टाइम 0.5 सेकेंड था, जबकि मंत्र जप के बाद यह 0.3 सेकेंड तक आ गया। डॉ. मलहोत्रा के अनुसार, यह बदलाव छोटा नहीं बल्कि बहुत बड़ा न्यूरोलॉजिकल सुधार है। यह रिसर्च 18 से 22 साल के 20 स्वस्थ लोगों पर किया गया है। इनमें गायत्री मंत्र जप का असर सबसे तेज देखा गया। रिएक्शन टाइम में सबसे ज्यादा सुधार गायत्री मंत्र सुनने से तकनीक -- पहले रिएक्शन टाइम -- बाद में रिएक्शन टाइम -- फर्क अनुलोम-विलोम -- 0.47 सेकेंड -- 0.38 सेकेंड -- 0.09 सेकेंड कपालभाति -- 0.44 सेकेंड -- 0.37 सेकेंड -- 0.07 सेकेंड गायत्री मंत्र --...

इंदौर में चलते ई-रिक्शा की बैटरी फटी, मां-बेटी झुलसी:आई हॉस्पिटल से 100 मीटर दूर हुआ हादसा, ड्राइवर ने लगा रखी थी एक्स्ट्रा बैटरी

इंदौर के विजय नगर इलाके में शनिवार को एक ई-रिक्शा की बैटरी फट गई। जिससे उसमें सवार मां-बेटी बुरी तरह झुलस गई। मां-बेटी शंकरा आई हॉस्पिटल जा रही थी। हादसा हॉस्पिटल से 100 मीटर की दूरी पर हुआ है। घटना के बाद आसपास के लोग एकत्रित हो गए और उन्होंने आग पर काबू पाया और घायलों को एमवाय अस्पताल में भर्ती किया गया है। दोनों की हालत गंभीर है। हादसे में ड्राइवर भी झुलसा विजय नगर टीआई चंद्रकांत पटेल के मुताबिक घटना शनिवार सुबह करीब साढ़े 9 बजे स्कीम नंबर 54 की है। रामकुंवर बाई (85) पति नाथु सिंह निवासी दिग्गी राजा नगर, जिला देवास और उनकी बेटी पवित्रा बाई (50) पति विजय चौहान निवासी निरंजनपुर नई बस्ती। जबकि ड्राइवर अरुण गुप्ता (34) पिता सत्यप्रकाश गुप्ता निवासी गोल्डन पाम, निरंजनपुर भी झुलस गया। लोगों ने की मदद, एम्बुलेंस से अस्पताल भेजा इधर, घटना के बाद सुनील वर्मा जो पैरामेडिकल स्टाफ है वह और आसपास के लोग तुरंत इनकी मदद को पहुंचे। जैसे-तैसे आग पर काबू पाया और दोनों को मां-बेटी को एम्बुलेंस की मदद से एमवाय अस्पताल भेजा गया। जहां उनका इलाज चल रहा है। हादसे में दोनों ही महिला गंभीर रूप से जल गई है। दो...

सीधी में रोड पर चलती कार में लगी आग:एक के बाद हुए 3 धमाके, 10 मिनट में खाक हुई अर्टिगा; बाल-बाल बचे दो लोग

शनिवार रात सीधी शहर में एक चलती अर्टिगा कार अचानक आग की चपेट में आ गई। कुछ ही मिनटों में तीन तेज धमाके हुए और कार पूरी तरह खाक हो गई। हादसा जमोड़ी थाना क्षेत्र में अमरवाह से सीधी की ओर जा रही कार (एमपी63ZD2643) में हुआ। इस दौरान कार में सवार दो लोगों ने समय रहते कूदकर अपनी जान बचाई। एक के बाद एक तीन धमाके प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार में पहले एक जोरदार धमाका हुआ। इसके बाद करीब 10 मिनट के भीतर तीन और धमाके सुनाई दिए। आग इतनी भीषण थी कि देखते ही देखते पूरी कार जलकर राख हो गई। धमाकों की आवाज और आग की लपटें उठते ही आसपास अफरा-तफरी फैल गई। कुछ देर के लिए सड़क पर ट्रैफिक भी प्रभावित हुआ। फायर ब्रिगेड देरी से पहुंची हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस ने नगर पालिका सीधी की फायर ब्रिगेड को सूचना दी। लेकिन, फायर ब्रिगेड लगभग 15 मिनट की देरी से पहुंची, जिससे कार को बचाया नहीं जा सका। राहगीर विनय त्रिपाठी ने बताया कि समय पर दमकल पहुंच जाती तो नुकसान कम हो सकता था। उन्होंने आरोप लगाया कि घटना के दौरान नगर पालिका सीएमओ मिनी अग्रवाल को फोन किया गया, लेकिन कॉल रिसीव नहीं होने से लोगों में नाराजगी और...

धार के स्कूल में फर्स्ट फ्लोर से कूदी स्टूडेंट:जिला अस्पताल में भर्ती; आरोप- चौकीदार बंद करके चला गया था

धार जिले के तिरला क्षेत्र के प्रेम नगर स्थित मॉडल स्कूल में शनिवार को एक गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया। छुट्टी के बाद स्कूल के चौकीदार ने भवन की ठीक से जांच किए बिना ताला लगा दिया, जिससे कक्षा 6 की एक छात्रा स्कूल के अंदर ही बंद रह गई। बाहर निकलने का कोई रास्ता न मिलने पर छात्रा छाया (पिता दिलीप) ने डर के कारण स्कूल की पहली मंजिल से कूदने का फैसला किया। कूदने से वह घायल हो गई। परिजन उसे तुरंत धार जिला अस्पताल ले गए, जहां उसका इलाज चल रहा है। जिला अस्पताल के डॉक्टर डॉ. अविनाश पटेल ने बताया कि छात्रा को गंभीर दर्द है। उसका एक्स-रे कराया जा रहा है और रिपोर्ट आने के बाद आगे के उपचार की दिशा तय की जाएगी। घायल छात्रा के पिता ने स्कूल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा, "मेरी बेटी घायल होकर पड़ी रही, लेकिन चौकीदार, प्रिंसिपल या स्कूल का कोई भी स्टाफ मौके पर नहीं आया। किसी ने उसे देखने तक की कोशिश नहीं की।" अन्य छात्रों ने बताया कि छुट्टी के समय आमतौर पर घंटी बजती है, लेकिन उस दिन घंटी की आवाज नहीं आई। साथ ही, ठंड के कारण छात्रों को छत पर धूप में बैठाया गया था, जिससे उन...

थाने आने वाले को FIR बगैर न लौटना पड़े:सीएस ने कलेक्टर-कमिश्नर कांफ्रेंस में किया रिव्यू, हेलमेट और लॉ एंड ऑर्डर पर दिया जोर

मुख्य सचिव अनुराग जैन ने कहा है कि थानों में पहुंचने वाले लोगों से एफआईआर दर्ज नहीं किए जाने की शिकायतें नहीं मिलनी चाहिए। कानून व्यवस्था के मामले में पुलिस अधीक्षकों की जिम्मेदारी है कि हर बात मीडिया तक पहुंचाई जाए। साथ ही हेलमेट का उपयोग जिला में अनिवार्य किया जाना चाहिए ताकि दुर्घटनाओं में कमी आ सके। जिलों में खाद-बीज का इश्यू नहीं रहना चाहिए। इसके साथ ही धान, सोयाबीन की खरीदी को लेकर भी कलेक्टरों को सतर्कता से काम करना है।सीएस जैन ने ये बातें शनिवार को प्रदेश के सभी जिलों के कलेक्टरों और पुलिस अधीक्षकों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए हुई मीटिंग में कहीं। बैठक में कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक वर्चुअल शामिल हुए। अक्टूबर में हुई कलेक्टर-कमिश्नर कॉन्फ्रेंस में लिए गए फैसले की समीक्षा के लिए बुलाई गई इस बैठक में मुख्य सचिव ने सभी विभाग प्रमुखों के साथ विभागवार हर बिन्दु पर चर्चा की। विभागों की ओर से इस दौरान डेढ़ माह की प्रोग्रेस को लेकर प्रजेंटेशन भी दिए गए और कहा गया कि सरकार की प्राथमिकता वाले कामों और कलेक्टर-कमिश्नर कॉन्फ्रेंस के निर्णयों पर अमल के लिए तेजी से काम करना है। इसको लेकर...

नरोत्तम मिश्रा बोले- सरकार IAS संतोष वर्मा पर एक्शन ले:धीरेंद्र शास्त्री के मंच से कहा- अन्यथा सनातनधर्मी अपनी ओर से कार्रवाई करेंगे

शिवपुरी के नर्सरी ग्राउंड में चल रही पंडित धीरेंद्र शास्त्री की बागेश्वर धाम कथा के मंच से पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने आईएएस संतोष वर्मा के खिलाफ कड़ी टिप्पणी की। उन्होंने सरकार से तत्काल कार्रवाई की मांग की है। डॉ. मिश्रा ने कहा कि सनातन धर्म में भी संतोष वर्मा जैसे विकृत मानसिकता वाले लोग मौजूद हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि ऐसे लोग ब्राह्मण की बेटी दान में लेने और बेटे से संबंध बनाने जैसी शर्मनाक और समाज को तोड़ने वाली बातें सार्वजनिक मंच से कहते हैं। इसे समाज में वैमनस्य और विद्वेष फैलाने का काम बताया गया। मिश्रा ने चेतावनी दी कि यह मामला केवल टिप्पणी का नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता पर सीधा हमला है। उन्होंने कहा कि सरकार ऐसे अधिकारी पर सख्त कार्रवाई करे, अन्यथा सनातनधर्मी अपनी ओर से कार्रवाई करेंगे। सनातन की गहराई हर अधिकारी नहीं समझ पाता उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि पंडित धीरेंद्र शास्त्री का अभियान समाज को एकजुट करने वाला है, जबकि ऐसे बयान समाज को तोड़ने का प्रयास करते हैं। मिश्रा ने सनातन धर्म को अमृत समान बताते हुए कहा कि इसकी गहराई और पवित्रता को हर अधिकारी समझ नहीं प...

नरसिंहपुर की महाकौशल शुगर मिल में उपद्रव का मामला:मिल संचालक का आरोप- 'मप्र शासन' लिखे वाहन से आए थे उपद्रवी; निष्पक्ष जांच की मांग

नरसिंहपुर जिले की बचई स्थित महाकौशल शुगर मिल में मंगलवार को हुए उपद्रव का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। मिल संचालक नवाब रजा ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उपद्रव करने वाले युवक ‘एमपी शासन’ लिखे वाहन से आए थे। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मामले की निष्पक्ष जांच नहीं हुई तो वे मिल संचालन बंद करने को मजबूर होंगे। नवाब रजा बोले- पुलिस ने छोड़ा, अब उल्टा हम पर कार्रवाई की तैयारी नवाब रजा के मुताबिक, मुंगवानी पुलिस ने उपद्रवियों को उनके वाहन सहित हिरासत में लिया था, लेकिन कुछ समय बाद छोड़ दिया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि अब पुलिस उपद्रवियों पर कार्रवाई करने के बजाय मिल प्रबंधन और कर्मचारियों पर मामला दर्ज करने की तैयारी कर रही है। गुरुवार को प्रेसवार्ता में नवाब रजा ने मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री को ज्ञापन भी भेजा। उन्होंने बताया कि करीब डेढ़ दर्जन युवक जबरन मिल के मुख्य द्वार को तोड़कर अंदर घुसे और तौल कांटा बंद करा दिया। खरीदी केंद्र जबरन बंद कराया गया नवाब रजा ने दावा किया कि उनके धमना स्थित खरीदी केंद्र को भी जबरन बंद करा दिया गया। इससे उन्हें संदेह है कि कुछ प्रभावशाली लोग सुनियोजित...

अज्ञात महिला मासूम को अस्पताल में छोड़कर भागी:पुलिस ने बच्चे को शिशु वार्ड में भर्ती कराया, CCTV कैमरे खंगाल रही पुलिस

ग्वालियर के कमला राजा अस्पताल में बुधवार दोपहर एक अज्ञात महिला अपने मासूम बच्चे को एक व्यक्ति के पास छोड़कर फरार हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बच्चे को अस्पताल के शिशु वार्ड में भर्ती कराया है। घटना दोपहर करीब 3:30 से 4 बजे के बीच की है। जानकारी के अनुसार कम्पू थाना क्षेत्र स्थित कमला राजा अस्पताल में विपिन सेन नामक व्यक्ति अपनी बेटी की डिलीवरी के बाद उसे देखने आया था। इसी दौरान एक अज्ञात महिला उसके पास पहुंची और उसे अपना बच्चा यह कहकर थमा दिया कि वह “थोड़ी देर में लौटकर बच्चे को ले जाएगी।” महिला बच्चे को छोड़कर चली गई, लेकिन काफी देर तक वापस नहीं लौटी। महिला के न लौटने पर विपिन सेन ने इसकी जानकारी अस्पताल प्रबंधन और पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम तत्काल अस्पताल पहुंची और मौके की जांच करने के बाद बच्चे को शिशु वार्ड में भर्ती कराया। CCTV खंगाल रही पुलिस पुलिस अब बच्चे को छोड़कर भागी महिला की पहचान करने के लिए अस्पताल परिसर में लगे CCTV फुटेज खंगाल रही है। घटना के बाद विपिन सेन का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वह बता रहा है कि वह बेटी की डिलीवरी देखने अस्...

एडीजी जोगा ने मंदसौर में ली अपराध समीक्षा बैठक:मुस्कान अभियान और सीएम हेल्पलाइन में बेहतर कार्य पर की सराहना

उज्जैन जोन के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक उमेश जोगा ने हाल ही में मंदसौर पुलिस कंट्रोल रूम में अपराध समीक्षा बैठक ली। इस बैठक में उन्होंने जिले के अपराधों की समीक्षा की और मंदसौर पुलिस द्वारा 'ऑपरेशन मुस्कान', सीएम हेल्पलाइन तथा एनडीपीएस संबंधी अपराधों में की गई अच्छी कार्रवाई की सराहना की। साथ ही, कुछ अन्य अपराधों में बेहतर कार्रवाई के लिए निर्देश भी दिए। आईजी ने विशेष रूप से ऑपरेशन मुस्कान के तहत अधिकतम बालक-बालिकाओं की दस्तयाबी, सीएम हेल्पलाइन के अंतर्गत अधिकतम शिकायतों के निराकरण से जिले की अच्छी ग्रेडिंग प्राप्त होने और एनडीपीएस के अपराधों में फरार वारंटियों की अधिकतम पतारसी करने पर मंदसौर पुलिस के प्रयासों की प्रशंसा की। बैठक में महिला संबंधी अपराधों की पेंडेंसी, एससी-एसटी प्रकरण, सड़क दुर्घटना चालान एवं जागरूकता, प्रिवेंटिव माइनर जैसे विषयों पर गहन समीक्षा की गई। उन्होंने थाना रिकॉर्ड्स के बेहतर और व्यवस्थित संधारण, क्षेत्र में थाना प्रभारी एवं अधीनस्थ कर्मचारियों की अधिक उपस्थिति तथा बीट पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। इस अपराध समीक्...

आंध्रप्रदेश हादसे में मृत श्रद्वालुओं के शव खंडवा-खरगोन पहुंचे:नर्मदा किनारे अंतिम संस्कार हुआ; पिता के अंतिम दर्शन कर ससुर को दी विदाई

आंध्रप्रदेश में रविवार रात हुए सड़क हादसे में खंडवा और खरगोन के चार श्रद्धालुओं की जान चली गई थी। हादसे के 40 घंटे बाद सोमवार देर रात को शव खंडवा और खरगोन पहुंचे। दो एम्बुलेंस में दो-दो शवों को लाया गया। चारों शवों का अंतिम संस्कार नर्मदा नदी किनारे दो अलग-अलग जगह किया गया। हादसे में जान गंवाने वाले सभी लोग आपस में रिश्तेदार थे। दो मृतक पुरूष तो समधी थे। सनावद निवासी महिला अनिताबाई ने बेटी और बहू दोनों का फर्ज निभाते हुए पहले अपने पिता के अंतिम दर्शन किए, फिर अपने ससुर को विदाई दी। खंडवा के खजूरी गांव निवासी खुश्यालसिंह चौहान और सनावद निवासी विजयसिंह तोमर का अंतिम संस्कार मोरटक्का (खेड़ीघाट) में नर्मदा किनारे हुआ। वहीं खरगोन जिले के भोपाड़ा ग्राम निवासी भूरेसिंह पंवार और संतोषी बाई का अंतिम संस्कार नर्मदा किनारे ग्राम तेली भट्याण में किया गया। स्थानीय सरकार, संघ के लोगों ने मदद की समाजसेवी दिग्विजयसिंह तोमर (संटू दादा) ने बताया कि आंध्रप्रदेश में हुए हादसे की जानकारी जैसे ही उन्हें मिली थी, उन्होंने इसकी सूचना खंडवा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल को दी। उन्होंने आंध्र सरकार के एक मंत्री से संपर्क...

भोपाल में ASI की कार ने बुजुर्ग को टक्कर मारी:बेटी के निकाह वाले दिन दम तोड़ा; परिजन बोले- अब महिला अधिकारी बदसलूकी करती हैं

भोपाल EOW की आवक-जावक शाखा में पदस्थ एएसआई परवीन नकवी की कार ने बुजुर्ग गार्ड को टक्कर मार दी। हादसे में घायल गार्ड की रविवार (23 नवंबर) को इलाज के दौरान मौत हो गई। एक दिन पहले उनकी बेटी का निकाह था, जिसे पिता की हालत को देखते हुए टाल दिया गया। मामले में कोहेफिजा पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, अब्दुल शफीक (58) शाहजहांनाबाद इलाके में बकरी वाली मस्जिद के पास रहते थे। कोहेफिजा की हाईप्रोफाइल रिगालिया हाइट्स में बतौर सिक्योरिटी गार्ड नौकरी करते थे। 7 नवंबर 2025 को नाइट ड्यूटी के बाद सुबह घर जा रहे थे। कोहेफिजा अस्पताल सिग्नल पर उनकी बाइक को एएसआई परवीन नकवी की नेक्सा कार ने टक्कर मार दी। इस दौरान कार खुद परवीन नकवी ड्राइव कर रही थीं। वे घायल को लेकर हमीदिया अस्पताल लेकर पहुंचीं। जहां से परिजन उन्हें भैंसाखेड़ी चिरायु अस्पताल ले गए। यहां करीब दो हफ्ते तक इलाज चला। परिजन बोले- इलाज का आश्वासन दिया, अब बदसलूकी करती हैं दामाद राशिद ने बताया कि ससुर अब्दुल शफीक को परवीन नकवी ने हमीदिया में भर्ती कराया। चिंताजनक हालत देखकर एएसआई ने उन्हें प्राइवेट अस्पताल में भर्ती ...

25 साल से राजनीति में हूं-भाजपा का वर्किंग सिस्टम हैं:संस्कारधानी की अश्विनी को बनाया महिला मोर्चा अध्यक्ष, ABVP से शुरू हुई थी राजनीति

एमपी बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की टीम में शनिवार को नई नियुक्तियां की आखिरकार घोषणा हो गई हैं। टीम में प्रदेश कार्यालय व्यवस्था प्रभारी, प्रदेश मोर्चा प्रभारी और प्रदेश प्रकोष्ठ प्रभारी की नई जिम्मेदारी पार्टी नेताओं को सौंपी गई है। युवा मोर्चा और महिला मोर्चा अध्यक्षों की नियुक्ति की सूची भी जारी कर दी गई। मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेल को बनाया गया तो वहीं सबसे चौंकाने वाला नाम सामने आया प्रदेश महिला मोर्चा की अध्यक्ष अश्विनी परांजपे का। मध्यप्रदेश में कई दिग्गज नेत्री के बीच प्रदेश अध्यक्ष ने जबलपुर की अश्विनी परांजपे को यह जिम्मेदारी सौंपी है। वहीं शनिवार को देवास जिले के पार्टी पदाधिकारी प्रीतम सिंह सोलंकी को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। भाजपा का वर्किंग सिस्टम है मध्यप्रदेश महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद अश्विनी परांजपे ने कहा कि बीते 25 सालों से राजनीति में हूं। अखिल विद्यार्थी परिषद से राजनीति शुरू करने के बाद संगठन ने कई अलग-अलग जिम्मेदारी दी, जिसका निर्वहन किया और लगातार कोशिश भी की गई। अब जबकि संगठन ने नई जिम्मेदारी दी, तो उसका ना सिर्फ निर्वहन होग...

ग्वालियर में बारातों से लगा जाम, रेंगते हुए निकले वाहन:शहर से लेकर हाइवे तक 2 किमी लंबे जाम में दो घंटे तक फंसे रहे वाहन

ग्वालियर में शनिवार को तगड़ा सहालग (शादियां) का असर शहर की सड़कों पर भी साफ दिखाई दिया है। शहर से लेकर हाइवे तक ट्रैफिक जाम रहा है। सबसे ज्यादा खराब हालात ग्वालियर-झांसी हाइवे पर सिकरौदा पॉइंट व आगरा-मुम्बई नेशनल हाइवे पर निरावली पॉइंट पर रहे हैं। यहां दो किलोमीटर लंबा जाम लगा था और डेढ़ से दो घंटे वाहन ट्रैफिक जाम में फंसे रहे और रेंगते हुए ही निकले हैं। ट्रैफिक जाम की खबर मिलते ही शहर से लेकर हाइवे तक पुलिस ट्रैफिक कंट्रोल करती हुई नजर आई है। रात 11 बजे तक सड़कों से यातायात सामान्य नहीं हो सका था। पुलिस जाम खुलवाने में जुटी नजर आई है। एक तरफ तो हाइवे पर जाम के कारण वाहनों की लंबी लाइन लग गई थी। सबसे ज्यादा हालत निरावली और सिकरौदा चौराहे पर हुई और स्थिति को संभालने के लिए डीएसपी यातायात सहित सभी यातायात निरीक्षक व पुलिस बल जाम खुलवाने में जुट गया। शहर की सड़कों पर बारातों और नाचते बारातियों के कारण ट्रैफिक जाम हो रहा था। जिस कारण शहर के थानों का बल ने अपने-अपने क्षेत्र में एक्टिव होकर जाम खुलवाया है। जहां से निकली बारात लगता गया जाम जाम लगने का मुख्य कारण शहर में निकल रही बारात थी, जिस मार...

एमवाय अस्पताल में तीन नर्सिंग स्टाफ पर कार्रवाई:नेशनल कबड्डी प्लेयर को एक्सपायर्ड दवा चढ़ाने की पुष्टि; पति के बनाए VIDEO बने सबूत

प्रदेश के सबसे बड़े सरकारी एमवाय अस्पताल में नेशनल कबड्डी प्लेयर रोशनी को एक्सपायरी दवाई चढ़ाए जाने का मामला जांच में सही पाया गया है। पांच सदस्यीय समिति की रिपोर्ट के बाद एक नर्सिंग ऑफिसर को निलंबित कर दिया गया, जबकि दो अन्य पर भी कार्रवाई हुई है। खिलाड़ी के पति सागर सिंह द्वारा बनाए गए वीडियो इस पूरे मामले में सबसे मजबूत सबूत साबित हुए। डीन डॉ. अरविंद घनघोरिया ने बताया कि मरीजों के साथ खिलवाड़ के मामले में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जो भी दोषी है, उन पर कार्रवाई की गई है। दोषी कोई भी हो बख्शा नहीं जाएगा। चढ़ाई गई एक्सपायर्ड दवा, जांच में पुष्टि एमवाय अस्पताल में भर्ती नेशनल कबड्डी प्लेयर रोशनी को लगातार दो दिन एक्सपायरी दवाई चढ़ाई गई थी। घटना सामने आने के बाद अस्पताल प्रबंधन ने पांच सदस्यीय समिति गठित की। समिति ने अपनी प्रारंभिक रिपोर्ट में पुष्टि की कि मरीज को एक्सपायर्ड दवा दी गई थी। पति द्वारा बनाए गए वीडियो बने सबूत रोशनी के पति सागर सिंह ने शुरू से ही आरोप लगाया था कि उनकी पत्नी को एक्सपायरी दवा दी गई है। उन्होंने इसका वीडियो रिकॉर्ड कर सबूत के रूप में पेश...

शिवपुरी पुलिस को मिला नया बलवा उपकरण प्रशिक्षण:भीड़ नियंत्रण के लिए जवानों को आधुनिक तकनीक सिखाई

शिवपुरी पुलिस ने नवीन बलवा उपकरणों के प्रभावी उपयोग और बलवा नियंत्रण कार्रवाई को सशक्त बनाने के लिए एक विशेष प्रशिक्षण आयोजित किया। यह अभ्यास पुलिस परेड ग्राउंड शिवपुरी में पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ के निर्देशन में संपन्न हुआ। 21 नवंबर 2025 को आयोजित इस प्रशिक्षण में पुलिस जवानों को बलवा की स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक कदम, सुरक्षा तकनीक और आधुनिक उपकरणों के इस्तेमाल की बारीकियां सिखाई गईं। जवानों ने अश्रु गैस (टियर गैस), गैस गन, डाई मार्कर और स्टेन ग्रेनेड जैसे नवीन बलवा उपकरणों का व्यावहारिक अभ्यास किया। इस प्रशिक्षण में पुलिस लाइन और विभिन्न थानों से कुल 45 पुलिस जवान शामिल हुए। उन्हें नए बलवा ड्रिल किट को पहनने और उतारने की प्रक्रिया, हथियारों को खोलने-जोड़ने की तकनीक, तथा गैस गन से अश्रु गैस शैल दागने का सीधा अभ्यास कराया गया। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य बलवा जैसी आपातकालीन स्थितियों में जवानों की प्रतिक्रिया क्षमता को बढ़ाना था। इसका लक्ष्य आधुनिक उपकरणों का सुरक्षित और प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करना, साथ ही सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए भीड़ नियंत्रण की तकनीकों को मजबूत कर...

आगर मालवा में कलेक्टर ने SIR कार्य का किया निरीक्षण:आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के काम की नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश

आगर मालवा में कलेक्टर प्रीति यादव ने जिले के विभिन्न ग्रामों का दौरा कर मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्य की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को गणना पत्रों का समय पर वितरण और डिजिटाइजेशन का कार्य निर्धारित समयसीमा में पूरा करने के निर्देश दिए। कलेक्टर यादव ने ग्राम पाचारूंडी, महुडिया और आमला पहुंचकर बीएलओ, ग्राम पंचायत सचिव, जीआरएस, पटवारी और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं से एसआईआर कार्य की प्रगति जानी। उन्होंने स्पष्ट किया कि एसआईआर कार्य में बीएलओ, सुपरवाइजर और पटवारी की सक्रिय भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है, इसलिए सभी संबंधित अधिकारी अपनी जिम्मेदारियों का समयबद्ध रूप से निर्वहन करें। कलेक्टर ने यह भी निर्देशित किया कि कम प्रगति वाले बीएलओ अपनी कार्य गति में बढ़ोतरी करें और आगामी दो दिनों में उल्लेखनीय सुधार प्रदर्शित करें। उन्होंने बीएलओ एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। यादव ने कहा कि मतदाता सूची पुनरीक्षण एक संवेदनशील और महत्वपूर्ण प्रक्रिया है, जिसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। समीक्षा के दौरान कलेक्ट...

अनूपपुर में 120 की बीयर 150 रुपए में दी:विरोध करने पर शराब ठेकेदार के लोगों ने ग्राहक के सिर पर बोतल मारी, दो घायल

अनूपपुर जिले के चचाई थाना अंतर्गत बरगवा शराब दुकान पर प्रिंट रेट से अधिक दाम पर शराब बेचने का विरोध करने पर एक ग्राहक के साथ मारपीट की गई। इस घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, गौतम कोल बरगवा स्थित शराब दुकान पर शराब खरीदने गए थे। उन्हें 120 रुपए की बीयर 150 रुपए में दी गई। जब गौतम कोल ने इस पर आपत्ति जताई, तो सेल्समैन अनमोल राय ने कहा कि वह इसी दर पर शराब बेचता है और उसे जिससे शिकायत करनी है, वह कर सकता है। ठेकेदार के लोगों ने सिर पर मारी बोतल इसके बाद सेल्समैन और गौतम कोल के बीच विवाद बढ़ गया। ठेकेदार के गुर्गों ने गौतम कोल के सिर पर शराब की बोतल मार दी और राकेश बुनकर के साथ भी मारपीट की, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। पुलिस ने दो पक्षों के खिलाफ केस दर्ज किया घटना की सूचना मिलने पर चचाई थाना प्रभारी सुंदरेश मरावी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कराया। थाना प्रभारी सुंदरेश मरावी ने बताया कि दोनों पक्षों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। लोग बोले- आबकारी विभाग न...

ग्वालियर के नूरगंज इलाके से लापता युवक का शव मिला:भाई बोला- शराब पीने का आदी था; 21 दिन से था गायब, पुलिस जांच में जुटी

ग्वालियर के नूरगंज इलाके में 21 दिन से लापता युवक शाहरुख खान का शव एक बावड़ी में मिला है। मंगलवार शाम को एक परिचित युवक ने बावड़ी में शव पड़ा देखा, जिसके बाद उसने तत्काल मामले की सूचना पुलिस को दी। शाम करीब 5:30 बजे शव का पता उस समय चला जब दरगाह पर चढ़ाई जाने वाली चादर को ठंडा करने के लिए एक युवक बावड़ी के पास पहुंचा था। जहां उसने शव पड़ा देखा तो मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और जांच शुरू की। मृतक की पहचान सेवानगर स्थित ख्वाजा नगर निवासी 36 वर्षीय शाहरुख खान के रूप में हुई है। शाहरुख पिछले महीने 29 अक्टूबर से घर से बिना बताए लापता हो गया था। परिजनों ने उसे काफी तलाश किया था, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला, जिसके बाद उन्होंने उसकी थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर मामला दर्ज कर लिया है और आगे की पड़ताल शुरू कर दी है। मृतक के भाई हितेश खान ने बताया कि शाहरुख शराब पीने का आदी था। उन्होंने पुलिस से मामले की गहनता से जांच कर कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल, पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि शाहरुख किस...

सागर में कार से पकड़ाए 3.98 करोड़ रुपए:500 और 200 रुपए के नोटों की गडि्डयां मिली; कटनी से महाराष्ट्र ले जा रहे थे

सागर की मोतीनगर थाना पुलिस ने मंगलवार रात ग्राम रतौना के पास घेराबंदी कर महाराष्ट्र पासिंग कार को रोका। सीटों के नीचे बने गुप्त बॉक्स से 3 करोड़ 98 लाख रुपए बरामद हुए। रकम हवाला की होने के संदेह पर इनकम टैक्स विभाग को सूचना दी गई, जिसके बाद जबलपुर और सागर की टीम ने जांच शुरू की। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कटनी से बड़ी मात्रा में नकदी महाराष्ट्र भेजी जा रही है। सूचना मिलने पर पुलिस ने रतौना क्षेत्र में नाकाबंदी की। संदिग्ध कार को रोककर दो लोगों को हिरासत में लिया। गुप्त बॉक्स में भरी थीं नोटों की गड्डियां कार की तलाशी में बीच की सीट के नीचे बने बॉक्स में 500 और 200 रुपए के नोटों की गड्डियां पाई गईं। रुपए और वाहन को थाने लाकर सुरक्षित रखा गया। मंगलवार को इनकम टैक्स टीम ने पहुंचकर गिनती और दस्तावेजों की जांच शुरू की। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि कार में रकम कटनी बायपास पर लोड की गई थी और इसे मुंबई के मलाड तक पहुंचाया जाना था। हवाला नेटवर्क से जुड़े एजेंटों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। एक ट्रिप का भुगतान 20 हजार रुपए ड्राइवर और कार मालिक ने बताया कि हर ट्रिप पर उन्हें 2...

भोपाल में जमातियों के वाहन से युवक को टक्कर लगी:कहा- वाहन मेरे ऊपर से निकला, हाथ फ्रेक्चर हो गया, पैर में रगड़ लगी

भोपाल के छोला रोड पर जमातियों के वाहन से सोमवार शाम को युवक को टक्कर लग गई। हादसे में उसके हाथ में फ्रेक्चर आया है। पैर और कंधे में टायर से रगड़ लगी है। युवक का आरोप है कि लोडिंग वाहन उसके ऊपर से निकल गया। हालांकि पुलिस ने बताया कि युवक को टक्कर लगने के बाद वह वाहन के आगे गिरा लेकिन दबा नहीं। अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फुटेज चेक कर आरोपी वाहन चालक की पहचान की जाएगी। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के सह मीडिया प्रभारी 38 वर्षीय विमल राव ने बताया कि गणेश नगर नारीयलखेड़ा में रहते हैं और भारतीय जनता पार्टी के अल्पसंख्यक मोर्चा के सह मीडिया प्रभारी हैं। उन्होंने बताया कि एक प्राइवेट बैंक में जॉब करते हैं। ड्यूटी से घर लौटते समय छोला गणेश मंदिर के पास पुलिया के करीब उन्हें पीछे से एक लोडिंग वाहन ने टक्कर मारी। वाहन सहित फरार हो गया चालक इस वाहन में जमाती सवार थे। गिरने के बाद ट्रक उनके ऊपर से गुजर गया, जिससे उनका हाथ फ्रेक्चर हो गया है, कंधे और पांव में रगड़ लगने के कारण चोट आई हैं। घटना के बाद आरोपी चालक मौके से वाहन सहित चला गया। उसने वाहन को रोका तक नहीं। टीआई बोले...

डॉक्टर के घर चोरी, CCTV कैमरे में चोर कैद:ताला तोड़कर 27 हजार रुपए, गहने और भगवान की चांदी की मूर्तियां ले गए

ग्वालियर में एक डॉक्टर के सूने घर के ताले चटकाकर चोरों ने नकदी, गहने और भगवान की मूर्ति सहित अन्य सामान पार कर दिया। घटना महाराजपुरा थाना क्षेत्र के दीनदयाल नगर में 10 नवंबर की है। रविवार को चोरी का CCTV फुटेज सामने आने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया है। घटना का पता उस समय चला, जब डॉक्टर ड्यूटी कर वापस लौटा। मामले की जानकारी मिलते ही उसने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को जांच में लिया। महाराजपुरा थाना क्षेत्र के डीडी नगर निवासी 63 वर्षीय अजय भाले पुत्र आरवी भाले डॉक्टर हैं और अभी वह झांसी में पदस्थ हैं। इस मकान में डॉ. अकेले ही रहते हैं। 10 नंवबर को वह घर पर ताला डालकर झांसी में ड्यूटी करने के लिए चले गए थे। रविवार को वह घर पहुंचे तो पता चला कि ताले टूटे हुए हैं और सामान बिखरा पड़ा है। इसका पता चलते ही पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मामला दर्ज कर लिया। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि चोर उनके घर से मंदिर में रखी भगवान गणेश, हनुमान जी और लक्ष्मण जी की चांदी की प्रतिमाएं भी ले गए। इसके अलावा घर में रखे करीब 27 हजार रुपए...

मऊगंज में रोटावेटर में फंसा युवक, पैर में लगी चोट:खेत में ट्रैक्टर से जुताई कर रहा था, घायल रीवा रेफर

मऊगंज जिले के नईगढ़ी थाना क्षेत्र के दुवगवा गांव में रविवार शाम खेत में जुताई के दौरान एक युवक रोटावेटर में फंसकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान 18 वर्षीय छोटू आदिवासी पुत्र राजभान आदिवासी के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, खेत में ट्रैक्टर से रोटावेटर चलाकर जुताई का कार्य चल रहा था। इसी दौरान अचानक छोटू का पैर तेजी से घूम रहे रोटावेटर में फंस गया। यह हादसा इतनी तेजी से हुआ कि ट्रैक्टर चालक के संभलने से पहले ही युवक का पैर मशीन में बुरी तरह फंस चुका था। युवक की चीख सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्होंने तत्काल ट्रैक्टर बंद करवाया और युवक को रोटावेटर से बाहर निकाला। गंभीर हालत में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नईगढ़ी ले जाया गया। नईगढ़ी में प्राथमिक इलाज के बाद, डॉक्टरों ने युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे संजय गांधी अस्पताल रीवा रेफर कर दिया। फिलहाल छोटू आदिवासी की हालत गंभीर बनी हुई है। source https://www.bhaskar.com/local/mp/mauganj/news/a-young-man-got-stuck-in-a-rotavator-in-mauganj-suffered-leg-injuries-136436341.html

रीवा में भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती:जिलेभर में कार्यक्रम, उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल बोले- अमिट योगदान भुलाया नहीं जा सकता

धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती आज जिलेभर में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। जनजातीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के योगदान को नमन करते हुए 15 नवंबर को मनाए जाने वाले गौरव दिवस पर विभिन्न सांस्कृतिक और सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर का मुख्य उद्देश्य जनजातीय समुदाय के गौरवपूर्ण इतिहास को नई पीढ़ी तक पहुँचाना और बिरसा मुंडा के अद्वितीय संघर्ष से लोगों को परिचित कराना रहा। जिले के अलग–अलग हिस्सों में जनजातीय संस्कृति पर आधारित प्रस्तुतियां, सम्मान समारोह और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी से जुड़े कार्यक्रम आयोजित हुए। लोगों ने बिरसा मुंडा को याद करते हुए उनके ‘उलगुलान’ आंदोलन और अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ संघर्ष को श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रशासन और स्वैच्छिक संगठनों द्वारा जनजातीय समाज की उपलब्धियों और परंपराओं पर प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिसमें युवाओं की विशेष भागीदारी रही। रीवा के जीडीसी कॉलेज में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। छात्रों ने बिरसा मुंडा के जीवन, उनके विचारों और समाज सुधार के प्रयासों पर अपने विचार प्रस्तुत किए।...

ग्वालियर की केंद्रीय जेल में फिर गांजा तस्करी:सिपाही अंडरगारमेंट में छिपाकर ले जाता पकड़ाया; इसी मामले में तीसरी बार सस्पेंड

ग्वालियर की केंद्रीय जेल में गांजा सप्लाई का एक और मामला सामने आया है। जहां रूटीन चेकिंग के दौरान जेल के सिपाही दशरथ गुर्जर से गांजा बरामद किया गया। घटना केंद्रीय जेल के मुख्य गेट पर शुक्रवार सुबह करीब 11:00 बजे की है। सिपाही दशरथ गुर्जर अंडर-गारमेंट में गांजा छिपाकर जेल के अंदर ले जा रहा था। गांजा बरामद होने के बाद सिपाही दशरथ गुर्जर मौके से फरार हो गया। गौरतलब है कि सिपाही दशरथ गुर्जर को इससे पहले भी जेल में गांजा ले जाने के मामले में दो बार निलंबित किया जा चुका है। जेल अधीक्षक ने इस घटना के बाद उसे तीसरी बार निलंबित कर दिया है। फिलहाल, जेल प्रशासन फरार सिपाही दशरथ गुर्जर की तलाश में उसके संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रहा है, ताकि उसे जल्द गिरफ्तार किया जा सके। source https://www.bhaskar.com/local/mp/gwalior/news/ganja-smuggling-again-in-gwalior-central-jail-136428704.html

उज्जैन में बिरसा मुंडा जयंती पर जनजातीय गौरव कार्यक्रम:प्रभारी मंत्री बोले- अंग्रेजों के अत्याचारों के खिलाफ आंदोलन छेड़ा, समुदाय के हितों के लिए संघर्ष किया

क्रांतिकारी बिरसा मुंडा की जयंती पर जिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम पॉलिटेक्निक कॉलेज ऑडिटोरियम में आयोजित किया गया। इसमें जिले के प्रभारी मंत्री गौतम टेटवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। मंत्री टेटवाल ने कहा कि जब जनजातीय समुदाय का धर्म परिवर्तन किया जा रहा था और उनकी जमीनें छीनी जा रही थीं, तब 12 वर्षीय बिरसा मुंडा ने अंग्रेजों के अत्याचारों के खिलाफ आंदोलन छेड़ा। उन्होंने सभी समुदायों के हित और गौरक्षा के लिए संघर्ष किया और सफल रहे। प्रभारी मंत्री ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को राष्ट्रीय स्तर पर मनाने की शुरुआत की है। उन्होंने भोपाल स्टेशन का नाम राजमाता रानी कमलापति के नाम पर रखकर भारत के जनजातीय इतिहास को पुनर्जीवित किया है। केंद्र और राज्य सरकारें सभी वर्गों के लिए विभिन्न शासकीय योजनाओं के माध्यम से कार्य कर रही हैं। क्रांतिकारियों ने सर्वस्व बलिदान दिया कार्यक्रम में सांसद अनिल फिरोजिया ने कहा कि आजादी की लड़ाई में रानी लक्ष्मीबाई, तात्या टोपे, रानी दुर्गावती, टंट्या मामा और गांधीजी जैसे अनेक वीर क्रांतिकारी हुए, साथ ही कई ग...

झाबुआ में आंगनवाड़ी का खाना खाने के बाद बिगड़ी तबीयत:11 बच्चों को उल्टी-दस्त; 6 जिला अस्पताल रेफर, सीडीपीओ को नोटिस जारी

झाबुआ जिले के थांदला क्षेत्र स्थित एक आंगनवाड़ी केंद्र में दाल-रोटी खाने के बाद 11 बच्चे बीमार पड़ गए। शुक्रवार को सभी बच्चों को उल्टी-दस्त की शिकायत होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके बाद देर शाम 6 बच्चों को झाबुआ जिला अस्पताल रेफर किया गया, जबकि 5 बच्चों का इलाज थांदला में चल रहा है। दाल-रोटी खाने के बाद बिगड़ी तबीयत घटना थांदला क्षेत्र के बोरवा आंगनवाड़ी केंद्र की है। अभिभावकों ने बताया कि गुरुवार को बच्चों को दाल-रोटी परोसी गई थी। भोजन करने के कुछ समय बाद ही बच्चों को उल्टी-दस्त की समस्या शुरू हो गई। हालत बिगड़ने पर शुक्रवार को सभी 11 बच्चों को थांदला सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। 6 बच्चे झाबुआ रेफर जानकारी के अनुसार, शनिवार को 6 बच्चों की स्थिति ज्यादा खराब होने पर उन्हें झाबुआ जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं, शेष 5 बच्चों का उपचार थांदला के सिविल अस्पताल में जारी है। डॉक्टरों के अनुसार बच्चों की हालत अब स्थिर है। प्रशासन ने शुरू की जांच मामले की जानकारी मिलते ही प्रशासन सक्रिय हो गया है। एसडीएम महेश मंडलोई ने बताया कि सीडीपीओ को नोटिस जारी किया जा रहा है। यह भी...

बिहार चुनाव में भाजपा की बढ़त पर मैहर में जश्न:पार्टी ने विजय जुलूस निकाला, विधायक बोले-विकास को जनता को चुना

मैहर में बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की बढ़त पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने जश्न हो गया। भाजपा और एनडीए गठबंधन की सफलता के बाद कार्यकर्ताओं ने इसे लोकतंत्र और विकास की जीत बताते हुए शहर में विजय जुलूस निकाला। भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाला विजय जुलूस विजय जुलूस का नेतृत्व मैहर विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी और भाजपा जिला अध्यक्ष कमले सुहाने ने किया। इसमें बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, युवा मोर्चा, महिला मोर्चा और विभिन्न प्रकोष्ठों के कार्यकर्ता शामिल हुए। जुलूस शहर के मुख्य मार्गों से गुजरा, जहां कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की, ढोल-नगाड़ों पर नृत्य किया, मिठाई बांटी और भाजपा नेतृत्व के समर्थन में नारे लगाए। जनता का विश्वास ही इस जीत की असली ताकत विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार के मतदाताओं ने विकास और स्थिर शासन के पक्ष में जनादेश दिया है। उन्होंने इस जीत को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों और भाजपा संगठन की मजबूती का परिणाम बताया। जिला अध्यक्ष कमले सुहाने ने कहा कि पार्टी की बढ़ती लोकप्रियता और जनता का विश्वास ह...

आवन के वाचस्पति विद्यालय में होगा वैदिक सम्मेलन:तीन दिन तक चलेगा आयोजन, दिग्विजय सिंह होंगे उद्घाटन सत्र में शामिल

राघौगढ़ इलाके के ग्राम आवन में होने जा रहे त्रिदिवसीय क्षेत्रीय वैदिक सम्मेलन एवं चतुर्वेद पारायणम् की तैयारियों को लेकर विधायक जयवर्द्धन सिंह ने गुरुवार को स्थल का विस्तृत निरीक्षण किया। उन्होंने आयोजन समिति के पदाधिकारियों से मुलाकात कर कार्यक्रम की सभी व्यवस्थाओं मंच, पंडाल, श्रद्धालुओं के ठहरने, पेयजल, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था की समीक्षा की। विधायक जयवर्धन सिंह ने कहा कि यह भव्य आयोजन महर्षि सान्दीपनि राष्ट्रीय वेद विद्याप्रतिष्ठानम्, उज्जैन (भारत सरकार) और श्री संकटमोचन हनुमान मंदिर समिति ट्रस्ट आवन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हो रहा है। तीन दिवसीय इस सम्मेलन में वेदाचार्य, प्रोफेसर, संत-महात्मा एवं संस्कृत विश्वविद्यालयों के विद्वान देश के विभिन्न राज्यों से शामिल होंगे। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह होंगे शामिल आयोजन समिति से मिली जानकारी के अनुसार पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह का आगमन शुक्रवार शाम को आवन में होगा। वे 15 और 16 नवम्बर को होने वाले प्रमुख सत्रों में शामिल रहेंगे और उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता भी करेंगे। सम्मेलन के विभिन्न सत्रों, वेदसं...

ग्वालियर के सिविल हॉस्पिटल में चोरी:इलाज कराने गए बुजुर्ग की जेब से 25 हजार पार, CCTV खंगाल रही पुलिस

ग्वालियर में सिविल अस्पताल हजीरा में इलाज कराने गए 64 वर्षीय बुजुर्ग के साथ जेबकटी की घटना हो गई। 10 दिन तक पीड़ित यही समझता रहा कि शायद किसी परिचित ने उसके साथ रुपए निकालने का मजाक किया है, लेकिन जब इतने दिनों के बाद भी कोई रुपए वापस करने नहीं आया तो बुजुर्ग बुधवार को ग्वालियर थाने पहुंचे और पुलिस को पूरी बात बताई। पुलिस ने बुजुर्ग की बात सुनने के बाद अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला कायम कर लिया है। उमेश तिवारी निवासी सिविल अस्पताल के सामने किरार प्लाजा के पास नोट एक्सचेंज करने का काम करते हैं। पुराने नोटों के बदले नए नोटों की गड्डियां देने के एवज में यह कमीशन लेते हैं। 1 नवंबर को उमेश तिवारी की तबीयत खराब हुई तो वह घर के सामने स्थित सिविल अस्पताल हजीरा इलाज कराने के लिए पहुंचे। किसी को बदलकर नोटों की गड्डियां देनी थीं, इसलिए 25 हजार रुपए अपनी जेब में रखे हुए थे। अस्पताल के अंदर किसी अज्ञात बदमाश ने इनकी जेब से रुपए निकाल लिए और गायब हो गया। घर पहुंचने के बाद उमेश तिवारी ने अपनी जेब में हाथ डाला तो नोटों की गड्डियां गायब थीं। गड्डियां गायब होने पर उमेश तिवारी पहले ध्यान करते रहे कि किसी को...

लव जिहाद का आरोपी कासिम बोला-खुशबू को कभी नहीं पीटा:परिवार से मिलाने उज्जैन ले गया था; दो दिन पहले संदिग्ध हालात में मौत हुई थी

भोपाल में मॉडल खुशबू अहिरवार उर्फ खुशी वर्मा की संदिग्ध हालात में हुई मौत के तीन दिन बाद छोला मंदिर थाना पुलिस ने आरोपी बॉयफ्रेंड कासिम अहमद की गिरफ्तारी कर ली है। कासिम पुलिस को लगातार गुमराह कर रहा है। वह खुद को बेगुनाह बता रहा है। वह खुशबू के साथ किसी तरह की मारपीट से इनकार कर रहा है। उसने बताया कि वह खुशबू से शादी प्लान कर रहा था। इसी मंसूबे के साथ खुशबू को उज्जैन में रहने वाले अपने परिवार से मिलाने ले गया था। उज्जैन जाने से पहले खुशबू की मां को भी कॉल कर दोनों के रिलेशन की जानकारी खुद दी थी। इधर, छोला मंदिर थाना प्रभारी सरस्वती चौधरी ने बताया कि आरोपी कासिम से पूछताछ जारी है। उसे न्यायालय में पेश किया है। पूरा प्रयास है कि वह जेल जाए। वहीं, खुशबू का आधार कार्ड सामने आया है, जिसमें उसकी हिजाब पहने फोटो लगी हुई है। 16 महीने पहले इजहार, लिव-इन में रहने लगे कासिम ने पुलिस से यह भी बताया कि खुशबू के गर्भ में पल रहा बच्चा उसी का था। हम दोनों एक-दूसरे को दो साल से जानते थे। हमारी मुलाकात एक लाउंज में हुई थी। इसके बाद सोशल मीडिया पर बात होने लगी। 16 महीने पहले दोनों ने एक-दूसरे से प्यार क...

आदि शंकराचार्य ने विश्व को एकात्मता के सूत्र में जोड़ा:भारत भवन में 'एकात्म संवाद' में पद्मश्री जोनास मसेट्टी बोले-तकनीक से डरें नहीं, उसे समझें

आचार्य शंकर सांस्कृतिक एकता न्यास, संस्कृति विभाग, मध्यप्रदेश शासन द्वारा भारत भवन भोपाल में ‘एकात्म संवाद का आयोजन हुआ। जिसमें अद्वैत वेदांत पर एकाग्र विषय पर ब्राजील के पद्मश्री आचार्य जोनास मसेट्टी, अद्वैत आश्रम के अध्यक्ष स्वामी शुद्धिदानंद एवं प्रसिद्ध युवा कहानीकार विनय लक्ष्मी वाराणसी (बेंगलोर) ने संवाद किया। संस्कृति विभाग के अपर मुख्य सचिव शिव शेखर शुक्ला ने स्वागत वक्तव्य देते हुए कहा कि ओंकारेश्वर में एकात्मता के वैश्विक केंद्र के रूप में एकात्म धाम को विकसित किया जा रहा है। पद्मश्री जोनास मसेट्टी ने कहा कि स्वयं को जानने के लिए वेदांत का अध्ययन आवश्यक है, विश्व को एकात्मता के सूत्र में जोड़ने का कार्य आदि शंकराचार्य ने किया, विश्व की समस्त समस्याओं का समाधान अद्वैत वेदांत में निहित है। आध्यात्म जीवन जीने की विद्या है। उन्होंने कहा ब्राजील में, हमारे लिए किसी धर्म पर विश्वास करना कठिन है, लेकिन हम आध्यात्मिकता के लिए खुले हैं। आगे जोनास मसेट्टी ने कहा वेदांत एक ऐसा साधन है, जो सभी के लिए उपलब्ध है। सच्चा सुख भीतर से आता है और उसके लिए श्रद्धा की आवश्यकता होती है। आदि शंकराचार...

बीएल संतोष की सीएम, हेमंत, हितानंद संग दो घंटे चर्चा:निगम- मंडलों और प्रदेश कार्यसमिति के नामों पर हुआ मंथन

बिहार विधानसभा चुनाव परिणामों के बाद ही एमपी में राजनीतिक नियुक्तियों का दौर शुरु हो सकता है। बीजेपी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष ने सोमवार को दिन भर एमपी बीजेपी के संगठन् और सरकार से जुडे़ मसलों पर दिग्गजों के साथ मंथन किया। बीजेपी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष ने प्रदेश भाजपा कार्यालय में सीएम डॉ मोहन यादव, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा के साथ करीब दो घंटे तक लंबी चर्चा की। बिहार चुनाव परिणाम के बाद राजनीतिक नियुक्तियों पर मंथन बीएल संतोष के साथ हुई बैठक में एमपी के निगम-मंडल,बोर्ड और आयोगों के साथ ही प्रदेश स्तर से लेकर जिला स्तर तक बनने वाली समितियों में पूर्व मंत्रियों, पूर्व विधायकों, विधायकों और वरिष्ठ नेताओं के साथ ही जिला स्तर के कार्यकर्ताओं को एडजस्ट करने पर भी चर्चा हुई है। बिहार विधानसभा चुनाव परिणाम आने के बाद ये राजनीतिक नियुक्तियां शुरू करने की तैयारी चल रही है। इस बैठक में इस बात पर चर्चा हुई है कि लोकसभा चुनाव के दौरान पार्टी में शामिल हुए दूसरे दलों के प्रभावशाली नेताओं को कहां किस स्तर पर एडजस्ट किय...

स्वच्छता के बाद अब ऊर्जा आत्मनिर्भरता की ओर इंदौर:महापौर बोले-210 एकड़ में 60 मेगावाट क्षमता का सोलर पावर प्रोजेक्ट बन रहा, 97% काम पूरा

स्वच्छता में 8 बार नंबर वन इंदौर अब ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में भी बड़ा कदम उठा रहा है। महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने शनिवार को जलूद स्थित सोलर पावर प्लांट, जल शोधन संयंत्र एवं पंपिंग स्टेशन का काम देखने पहुंचे थे। उनके साथ जल कार्य प्रभारी अभिषेक (बबलू) शर्मा एवं विभागीय अधिकारी भी थे। इस मौके पर महापौर ने परियोजना की प्रोग्रेस, तकनीकी संरचना और ऊर्जा बचत की संभावनाओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि इंदौर नगर निगम द्वारा नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय के संरक्षण में ग्राम सामराज एवं ग्राम आसुखेड़ी की 210 एकड़ जमीन पर 60 मेगावाट क्षमता का सोलर पावर प्रोजेक्ट स्थापित किया जा रहा है। महापौर ने कहा कि इस परियोजना के पूर्ण संचालन से नगर निगम को प्रतिमाह लगभग 80 लाख यूनिट बिजली की बचत होगी, जिससे 3 से 4 करोड़ रुपए मासिक विद्युत बिल में कमी आएगी। यह कदम इंदौर को ऊर्जा आत्मनिर्भर शहर के रूप में नई पहचान देगा। 210 एकड़ में 1.23 लाख सोलर मॉड्यूल से 60 मेगावाट बिजली उत्पादन नवीनतम तकनीकी उपकरण लगे इस मॉडर्न संयंत्र में 1.23 लाख सोलर मॉड्यूल, 21 इनवर्टर, 7 इनवर्टर ड्यूटी ट्रांसफॉर्मर, 2 पावर ट्...

खरगोन छात्र की मौत, 2 माह बाद भी कार्रवाई नहीं:परिजन बोले- CBI जांच होना चाहिए; पुलिस-कॉलेज पर साक्ष्य छिपाने का आरोप

महाराष्ट्र के शिरपुर स्थित NMIMS इंजीनियरिंग कॉलेज के हॉस्टल में खरगोन के 20 वर्षीय बीटेक थर्ड सेमेस्टर छात्र अथर्व पुरोहित की संदिग्ध मौत हो गई थी। घटना के दो माह बाद भी महाराष्ट्र पुलिस की ठोस कार्रवाई न होने से परिजनों में रोष है। रविवार को राष्ट्रपति के नाम एसडीएम वीरेंद्र कटारे को पत्र सौंपकर मामले की सीबीआई जांच की मांग की। उन्होंने प्रधानमंत्री, महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्रियों से भी न्याय की गुहार लगाई है। अथर्व की 14 सितंबर 2025 को शिरपुर में हॉस्टल के कमरे में मौत हुई थी। घटना के बाद कॉलेज प्रबंधन के खिलाफ छात्रों ने प्रदर्शन भी किया था। अथर्व के पिता अमिय पुरोहित ने कहा दो माह बाद भी पुलिस ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है। उन्हें मर्ग की कॉपी और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट सहित अन्य दस्तावेज भी उपलब्ध नहीं कराए। पुलिस जांच किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है। पुलिस साक्ष्य छिपाकर मामले को खत्म करने की तैयारी में है। उन्होंने पुलिस निरीक्षक किशोर कुमार परदेशी पर मामले को रफा-दफा करने का आरोप लगाया। अथर्व के चाचा आशुतोष पुरोहित ने बताया कि 13 अक्टूबर 2025 को शिरपुर थाने में एक रिम...

ग्वालियर में ममेरे भाई पर की फायरिंग:गिरवी रखी कार भी ले गया, डेढ़ लाख रुपए वापस मांगे तो चलाई गोलियां

ग्वालियर में गिरवी रखी कार को फुफेरा भाई कहीं जाने की कहकर मांगकर ले गया तो फिर वापस करने नहीं आया। जब ममेरे भाई ने उधार दिए डेढ़ लाख रुपए वापस मांगे तो आरोपी ने उस पर फायरिंग कर दी। इतना ही नहीं धमकाया कि जो करना है कर ले, लेकिन न रुपए मिलेंगे न कार। घटना शनिवार शाम 7 बजे पुरानी छावनी स्थित पर्वत ढाबा इलाके की है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने किसी के घायल नहीं होने पर राहत की सांस ली है। पुलिस ने हमलावर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। रुपए देने के बदले गिरवी रखी थी कार मुरैना के रामपुर निवासी शैलेंद्र सिंह पुत्र राजपाल सिंह यादव हाल में पुरानी छावनी इलाके में निवास करते हैं। शैलेंद्र से उसकी बुआ के लड़के आकाश यादव ने डेढ़ लाख रुपए उधार लिए थे। रुपए जब उधार लिए तो आकाश यादव ने अपनी कार शैलेंद्र के पास बतौर गिरवी रख दी थी। इसके बाद शैलेंद्र ने कुछ दिन पहले आकाश से उधार दिए डेढ़ लाख रुपए वापस मांगे तो उसने कहा कि वह जल्द वापस कर देगा। लेकिन, आकाश के मन में तो कुछ और ही चल रहा था। वह रुपए के साथ कार भी हड़पने की तैयारी कर रहा था। इसी प्लान के तहत उसने कुछ दिन पहले शैलेंद्र के ...

नरसिंहपुर की शिवानी कौरव जनपद पंचायत सीईओ बनीं:MPPSC में सफलता मिली, पिछले साल कमर्शियल टैक्स इंस्पेक्टर के पद पर नियुक्त हुईं थीं

नरसिंहपुर जिले के गाडरवारा तहसील के शाहपुर गांव की शिवानी कौरव ने मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) 2023 की परीक्षा में सफलता हासिल की है। उन्हें जनपद पंचायत सीईओ का पद मिला है। यह उनकी लगातार दूसरी सफलता है। इससे पहले, शिवानी 2024 में घोषित MPPSC परिणाम में वाणिज्यिक कर निरीक्षक के पद पर भी चयनित हुई थीं। शिवानी के पिता रामदर्शन कौरव कृषक हैं, और उनकी माताजी गृहिणी हैं। परिवार के अन्य सदस्य भी सेवा क्षेत्र से जुड़े हैं; उनकी बड़ी बहन स्वास्थ्य विभाग में नर्स हैं, और छोटा भाई शासकीय स्कूल में शिक्षक है। शिवानी की इस उपलब्धि से गांव में हर्ष का माहौल है। परिजनों और ग्रामीणों ने मिठाई बांटकर खुशी व्यक्त की और उन्हें क्षेत्र की बेटियों के लिए प्रेरणा बताया। source https://www.bhaskar.com/local/mp/narsinghpur/news/shivani-kaurav-of-narsinghpur-became-the-district-panchayat-ceo-136369787.html

आलीराजपुर की दो बेटियां एमपीएससी परीक्षा में पास:सोनू कनेश डीएसपी बनीं, मनीषा विकासखंड अधिकारी के पद पर नियुक्ति

आलीराजपुर जिले के लिए शनिवार का दिन खुशी लेकर आया। जिले की दो बेटियों ने मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपीएससी) की परीक्षा उत्तीर्ण कर जिले का मान बढ़ाया है। इनमें से एक डीएसपी और दूसरी विकासखंड अधिकारी के पद पर चयनित हुई हैं। इस सफलता से परिजनों और पूरे जिले में खुशी का माहौल है। जिला मुख्यालय से लगभग 5 किलोमीटर दूर स्थित छोटे से गांव राम सिंह की चौकी की एक किसान बेटी सोनू कनेश डीएसपी पद के लिए चयनित हुई है। उन्होंने अपनी कड़ी मेहनत और लगन से यह मुकाम हासिल किया है। मनीषा विकासखंड अधिकारी बनीं वहीं, ग्राम छोटा इटारा के रावत परिवार में जन्मी मनीषा ने विकासखंड अधिकारी के पद पर नियुक्ति प्राप्त की है। उन्होंने अपने माता-पिता के सपनों को साकार करते हुए यह उपलब्धि हासिल की है। मनीषा के पिता अजमेर सिंह रावत एडवोकेट है। आदिवासी बहुल क्षेत्र की इन बेटियों ने एक बार फिर परिश्रम का परचम लहराया है। किसान और मजदूर परिवारों से आने वाली इन बेटियों ने गांव की पगडंडियों के बीच पली-बढ़ीं और पढ़ाई-खेलकूद के साथ यह मुकाम हासिल कर गांव, शहर और क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। हालांकि दोनों बेटियां अभी अपने गांव ...

भाजपा मंडल उपाध्यक्ष पर किराना दुकानदार से मारपीट का आरोप:पोरसा में सामान के पैसे मांगने पर भाई-बहन को पीटा, गिरफ्तार

मुरैना जिले के पोरसा नगर में भाजपा मंडल उपाध्यक्ष दीपेंद्र भदौरिया पर किराना व्यापारी मुकेश जैन और उनकी बहन गीता जैन से मारपीट करने का मामला दर्ज किया गया है। यह घटना शुक्रवार देर रात बरगद चौराहे स्थित किराना दुकान पर हुई। आरोप है कि भाजपा नेता ने दुकान से सामान लिया लेकिन भुगतान नहीं किया, और जब व्यापारी ने पैसे मांगे तो गुस्से में आकर उन्होंने अपने दो साथियों के साथ मिलकर दुकानदार की पिटाई कर दी। मारपीट के दौरान मुकेश जैन की बहन गीता जैन जब भाई को बचाने आईं तो उनके साथ भी मारपीट की गई। महिला ने आरोप लगाया कि दीपेंद्र भदौरिया और उनके साथियों ने न केवल बाल खींचे बल्कि साड़ी फाड़कर अपमानित किया और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित मुकेश जैन और गीता जैन द्वारा दी गई लिखित शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। एफआईआर में दर्ज है कि शुक्रवार रात करीब 10:45 बजे दीपेंद्र भदौरिया अपनी गाड़ी से दुकान पर आए, कुछ सामान लिया और पैसे दिए बिना चले गए। जब दुकानदार ने भुगतान मांगा तो भदौरिया ने गाली-गलौज करते हुए मुकेश जैन को पीटते हुए उसके घर तक खींच ले गए। इस दौरान बहन गीता बीच बचाव करने पहु...

ग्वालियर में शौचालय विज्ञापन घोटाले पर EOW की FIR:निगम और फर्म की मिलीभगत से करोड़ों की हुई हेराफेरी, 7 अधिकारियों को बनाया आरोपी

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में नगर निगम और एक निजी विज्ञापन फर्म की मिलीभगत से करोड़ों रुपए की हेराफेरी का मामला सामने आया है। आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने इस मामले में एफआईआर दर्ज की है। EOW को मिली शिकायत की जांच में खुलासा हुआ कि वर्ष 2017 में नगर निगम ग्वालियर ने 48 सार्वजनिक शौचालयों पर विज्ञापन लगाने के लिए निविदा जारी की थी। यह टेंडर दीपक एडवरटाइजर्स नामक फर्म को मिला। निगम की ओर से तत्कालीन सीसीओ प्रदीप चतुर्वेदी और फर्म संचालक दीपक जेठवानी के बीच अनुबंध हुआ था। जांचकर्ताओं के अनुसार, इस अनुबंध की कई शर्तें कूटरचित निकलीं। अनुबंध में जो प्रावधान जोड़े गए, उनका मेयर-इन-काउंसिल के आधिकारिक संकल्प में कोई उल्लेख नहीं था। इन बदली गई शर्तों का फायदा उठाकर फर्म को अनुचित आर्थिक लाभ पहुंचाया गया, जिससे नगर निगम को करीब 54 लाख रुपए का नुकसान हुआ। विज्ञापन की वास्तविक देय राशि लगभग 72 लाख रुपए थी, लेकिन नगर निगम की समितियों ने गलत गणना कर इसे कम बताया। वित्तीय गड़बड़ी को देखते हुए EOW ने कार्रवाई शुरू कर दी है। इस मामले में तत्कालीन सीसीओ प्रदीप चतुर्वेदी (जिनकी मृत्यु हो चुकी है) को छोड़कर ...

जमीन को लेकर गांव में हुआ बलवा:VIDEO:दो पक्षों में जमकर हुई मारपीट, 20 से अधिक घायल, पीड़ित बोले-सरपंच पति ने की है लूट

जमीन के विवाद में ग्राम झिंगरई के सरपंच पति ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर गांव में हथियारों से लैस होकर बवाल मचाया। घटना के बाद से गांव में 24 घंटे बाद भी दहशत फैली हुई है। वारदात बुधवार शाम की है। सरपंच प्रगति पटेल के पति जितेंद्र पटेल ने हथियारबंद बदमाशों के खिलाफ गांव में घुसकर जमकर हंगामा किया। राजेंद्र पटेल के घर में लूट भी की। इस वारदात में एक महिला सहित कई लोग घायल हुए है। गंभीर रूप से घायल एक महिला को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया हैं। महिला को धारदार बका लगने के कारण उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। गुरुवार शाम को जब विवाद का विडियो वायरल हुआ तो पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ बलवा का मामला दर्ज किया है। जमीन को लेकर शुरू हुआ विवाद दरअसल खितौला थाना के ग्राम झिंगरई में रहने वाले राजेंद्र पटेल और सरपंच पति जितेंद्र पटेल के बीच गांव के बाहर एक- दो एकड़ जमीन को लेकर विवाद चला आ रहा था। दोनों एक ही परिवार के थे, लिहाजा प्रशासनिक अधिकारियों ने भी इस पर दखल देते हुए विवाद को शांत करवाने की कोशिश की। सरपंच के चुनाव हुए तो जितेंद्र की पत्नी प्रगति पटेल सरपंच बन गई, इसके ब...

कलेक्टर शिवम वर्मा पहुंचे गाजिंदा गांव:चौपाल पर की चर्चा, ग्रामीणों से जानी गांव की जमीनी हकीकत

कलेक्टर शिवम वर्मा बुधवार को रात्रि विश्राम कार्यक्रम के तहत आयोजित “चौपाल पर चर्चा” में ग्रामीणों से रूबरू होने के लिए खंडवा रोड पर स्थित जिले के दूरस्थ गांव गाजिन्दा पहुंचे। उन्होंने विभागीय अधिकारियों के साथ ग्रामीणों से संवाद कर शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन की मैदानी स्थिति जानी और ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। कार्यक्रम के अंत में कलेक्टर वर्मा ने स्कूली बच्चों को कॉपियां और पेन वितरित किए तथा उन्हें प्रेरित किया कि वे नियमित रूप से स्कूल जाएं, अच्छी पढ़ाई करें और जीवन में आगे बढ़ें। कलेक्टर वर्मा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी समस्याओं का समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित किया जाए। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री सिद्धार्थ जैन, एसडीएम महू श्री राकेश परमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे। चर्चा के दौरान कलेक्टर वर्मा ने गांव को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने और रोजगार के अवसर बढ़ाने की संभावनाओं पर भी विचार-विमर्श किया। ग्रामीणों ने आवासहीन परिवारों की समस्या बताई, जिस पर कलेक्टर श्री वर्मा ने निर्देश दिए कि सभी पात्र लोगों को शीघ्र आवास उपलब्ध कराए जाएं और आवास योजना ...

स्कूल में पानी पीते ही छात्र-छात्राओं की बिगड़ी तबीयत:जबलपुर के जिला अस्पताल में करवाया भर्ती,सेंट फ्रांसिस स्कूल के हैं बच्चे, दो की हालत नाजुक

जबलपुर के घाना में स्थित सेंट फ्रांसिस स्कूल में पढ़ने वाले एक दर्जन से अधिक बच्चे मंगलवार की शाम को अचानक ही पढ़ाई के दौरान बीमार हो गए। बच्चों को उल्टियां होने लगी तो आनन-फानन में स्कूल प्रबंधन बीमार बच्चों को लेकर रांझी सिविल अस्पातल पहुंचे, जहां उनकी हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर किया। बच्चे अचानक से ही बीमार हो गए हैं, यह जानकारी जब कलेक्टर राघवेंद्र सिंह को लगी, तो उन्होंने सीएमएचओ को फौरन जिला अस्पताल भेजा और जांच के निर्देश दिए। दो बच्चों की हालत नाजुक बनी हुई है, जिन्हें आईसीयू में भर्ती किया गया है, जबकि अन्य छात्रों को जनरल वार्ड में रखा गया है। बच्चों का कहना है कि किसी शरारती छात्र ने वाटर कूलर में जहरीली वस्तु मिला दी है, जिसके चलते पानी पीते ही तबीयत बिगड़ने लगी। इधर खमरिया थाना पुलिस ने भी जांच शुरू कर दी है। पेट में दर्द और उल्टियां होने लगी घाना का सेंट फ्रांसिस स्कूल 10 वीं तक है। मंगलवार की दोपहर की शाम को छुट्टी का समय हो गया था, इसी बीच बच्चे वाटर कूलर का पानी पीने के बाद क्लास में आए। अचानक ही तबीयत बिगड़ी तो, टीचर ने उन्हें संभालते हुए परिजनों को सूचना देत...

शाजापुर में चलती बोलेरो लोडिंग वाहन में लगी आग:चलती गाड़ी में शॉर्ट सर्किट से हादसा, ड्राइवर-स्थानीय लोगों ने पाया काबू

शाजापुर में एबी रोड स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप के पास एक चलती बोलेरो लोडिंग वाहन में अचानक आग लग गई। ड्राइवर की सूझबूझ और स्थानीय लोगों की मदद से एक बड़ा हादसा टल गया। घटना रविवार शाम करीब 6 बजे की है। बस स्टैंड से टंकी चौराहे की ओर जा रहा था वाहन दरअसल, बोलेरो बस स्टैंड से टंकी चौराहे की ओर जा रही थी। बताया गया कि वाहन की वायरिंग में अचानक शॉर्ट सर्किट हो गया, जिससे इंजन वाले हिस्से से धुआं निकलने लगा और कुछ ही क्षणों में आग भड़क उठी। वाहन चालक ने तुरंत गाड़ी को सड़क किनारे रोका और बैटरी के तार निकालकर आग पर नियंत्रण पाने की कोशिश की। इस दौरान आस-पास मौजूद लोगों ने भी पानी डालकर आग बुझाने में मदद की। मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शी संदीप ने बताया कि ड्राइवर की सतर्कता के कारण बड़ा हादसा टल गया। यदि गाड़ी समय पर नहीं रोकी जाती, तो वह पूरी तरह जलकर खाक हो सकती थी। source https://www.bhaskar.com/local/mp/shajapur/news/a-moving-bolero-loading-vehicle-caught-fire-136318475.html

कार का नदी में गिराकर भागे बदमाश:मुरैना में क्रेन से वाहन को बाहर निकाला; अंदर कोई नहीं मिला

बानमौर थाना क्षेत्र के पवाया–करहधाम रोड पर बने पुल से शनिवार देर शाम अज्ञात व्यक्ति ने एक कार को नदी में गिरा दिया और मौके से ब्लैक स्कॉर्पियो में सवार होकर फरार हो गया। घटना को नजदीक मौजूद ग्रामीणों ने अपनी आंखों से देखा और तुरंत बानमौर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर बानमौर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन बुलाकर कार (क्रमांक MP04 EB 5920) को नदी से बाहर निकलवाया। तलाशी के दौरान कार में न तो कोई व्यक्ति मिला और न ही मोबाइल या दस्तावेज। इसके बाद पुलिस ने कार को थाने पहुंचाकर जांच शुरू कर दी। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस कर रही जांच ग्रामीणों के मुताबिक, अज्ञात व्यक्ति कार को पुल से नीचे धक्का देने के बाद पहले से खड़ी ब्लैक स्कॉर्पियो में सवार होकर भाग गया।पुलिस ने ग्रामीणों के बयान दर्ज कर अज्ञात व्यक्ति और ब्लैक स्कॉर्पियो की तलाश शुरू कर दी है। कार खाली थी, जांच जारी है— थाना प्रभारी बानमौर थाना प्रभारी दीपेंद्र सिंह यादव ने बताया कि ग्रामीणों से सूचना मिली थी कि पवाया नदी में एक कार गिराई गई है। मौके पर पहुंचकर कार को क्रेन से निकाला गया, लेकिन कार पूरी तरह खाली थी। अब यह पता लग...