Skip to main content

Posts

Showing posts from February, 2025

होटल के खाने में कांच का टुकड़ा मिलने की शिकायत:मैरिज एनिवर्सरी मनाने गया था कपल; सॉरी पर कहा-गला कट जाता तो?

भोपाल के एक होटल में ग्राहक ने खाने में कांच का टुकड़ा मिलने का आरोप लगाया है। गुरुवार को यहां एक कपल मैरिज एनिवर्सरी मनाने पहुंचा था। महिला ने खुद ही इसका वीडियो बनाया। इसमें वह शेफ और मैनेजर से बात करती दिख रही हैं। महिला ने कहा- खाने में कांच सर्व किया वीडियो में महिला कह रही है कि 'हम जहांनुमा पैलेस में बैठे हैं। यहां पर खाने में कांच सर्व किया जा रहा है। इसकी जिम्मेदारी कौन ले रहा है? इस पर शेफ सॉरी कहते हैं तो महिला कह रही है कि गला कट जाता तो आपके सॉरी का हम क्या करते? आपके 'आई एग्री' से कुछ नहीं होता। यदि खाने लायक है तो खाकर बताइए। करीब 1 मिनट के वीडियो के आखिरी में शेफ ने मामले को सुलझाने की बात कही। खाद्य औषधि एवं प्रशासन विभाग ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है। वहीं जहांनुमा पैलेस की ओर से अब तक कोई बयान सामने नहीं आया है। एनिवर्सरी मनाने गए थे नीलम ने बताया कि मेरी बहन और जीजाजी की गुरुवार को मैरिज एनिवर्सरी थी। इस दौरान वे परिवार के साथ होटल गए थे। उन्होंने खाना ऑर्डर किया। जैसे ही वह टेबल पर आया, उसमें कांच का टुकड़ा मिला। इस पर आपत्ति भी जताई। बहन ने ही वीडिय...

इंदौर में बीआरटीएस हटना शुरू:जीपीओ चौराहा और शिवाजी वाटिका से रैलिंग हटाएंगे; बारिश से पहले पूरा होगा प्रोजेक्ट

हाईकोर्ट के आदेश के बाद नगर निगम बीआरटीएस हटाने में जुट गया है। इसे लेकर शुक्रवार रात से ही इसे हटाने का काम शुरू कर दिया गया है। शुरुआती दौर में जीपीओ चौराहा और शिवाजी वाटिका चौराहा से रैलिंग हटाई जाएगी। महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने दैनिक भास्कर को बताया कि पूरा प्रोजेक्ट हटाने में तीन से चार महीने का समय लगेगा। दूरदृष्टि के साथ लिया गया निर्णय है। सरकार के निर्णय पर ही हाईकोर्ट ने मुहर लगा दी है। यह तकनीकी रूप से एजेंसी तय करके किया जाएगा। बीच-बीच में बने स्टेशनों पर लगे सॉफ्टवेयर और हार्डवेअर हटाए जाएंगे। स्क्रीन भी हटाई जाएगी। लेकिन जहां सबसे ज्यादा ट्रैफिक का दबाव है वहां से इसे हटाने का काम आज रात से ही शुरू कर दिया जाएगा। पूरा तोड़कर ठीक से रोड बनाने में कम से कम चार माह का समय प्रस्तावित है। इसके लिए नगर निगम मद से खर्च किया जाएगा। लेकिन मलबे से नगर निगम को इनकम भी होगी। बीआरटीएस हटने के बाद लेफ्ट साइड में चलेगी बसें महापौर ने बताया कि बीआरटीएस हटने के बाद सड़क के दोनों ओर लेफ्ट की ओर से बसें चलाई जाएंगी। स्टेशन भी बनाए जाएंगे। ताकि यात्री वहां से टिकट ले सकें। सड़क के दोनों ओर बस ...

अमित दीवान सुसाइड केस में भाजपा नेता के बेटे गिरफ्तार:दोनों 25 दिन से थे फरार, बुधनी से पकड़े गए; 4 आरोपियों की तलाश जारी

नर्मदापुरम में अमित दीवान के आत्महत्या मामले में फरार चल रहे भाजपा नेता के पुत्र विकाश शिवहरे और आकाश शिवहरे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी देहात थाना पुलिस ने बुधनी से की। दोनों भाइयों को आज गुरुवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। गिरफ्तारी के पहले, पुलिस ने दोनों को मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल ले जाने की व्यवस्था की। विक्की शिवहरे, आकाश शिवहरे समेत छह आरोपी पिछले 26 दिनों से फरार थे। इनकी खोजबीन में पुलिस तीन राज्यों, राजस्थान और महाराष्ट्र तक पहुंची थी। उल्लेखनीय है कि भाजपा नेता प्रकाश शिवहरे के पुत्र विक्की और आकाश कई स्थानों पर फरारी काट रहे थे। हाईकोर्ट ने अग्रिम जमानत की याचिका खारिज की थी आरोपी अग्रिम जमानत के प्रयास में थे, लेकिन हाईकोर्ट के जस्टिस संजय द्विवेदी ने अग्रिम जमानत देने से इंकार करते हुए याचिका को निरस्त कर दिया। याचिका रद्द होने के बाद आरोपियों के पास गिरफ्तारी ही अंतिम विकल्प था। थाना प्रभारी प्रवीण चौहान ने बताया कि आरोपियों से अमित दीवान के सुसाइड केस के संबंध में पूछताछ हुई। ऑनलाइन गेमिंग, आईपीएल क्रिकेट सट्टे क...

स्वास्तिक हॉस्पिटल के प्रबंधन और स्टाफ का मामला थाने पहुंचा:महिला कर्मचारियों ने धर्म परिवर्तन के लगाए आरोप, डायरेक्टर बोले- षडयंत्र रचा गया

नर्मदापुरम शहर के प्राइवेट स्वास्तिक हॉस्पिटल के प्रबंधन और स्टाफ के कर्मचारियों के बीच चल रहा विवाद गुरुवार को थाने पहुंच गया। रात 8 बजे 4 महिला कर्मचारी सहित एक पुरुष कर्मचारी देहात थाने हॉस्पिटल के डायरेक्टर और एंबुलेंस ड्राइवर के खिलाफ शिकायत लेकर पहुंचे। जानकारी मिलने के बाद हॉस्पिटल के डायरेक्टर रमीज अली भी अपने पक्ष में करीब 20 कर्मचारियों को लेकर थाने पहुंच गए। अली ने भी अपने स्टाफ की तरफ से शिकायत की। इसी बीच हिंदू संगठन से आलोक शर्मा, भाजपा नेत्री वंदना दुबे समेत अन्य लोग भी थाने पहुंच गए। रात 8 बजे से 10 बजे तक शिकवा शिकायत का दौर चलता रहा। हालांकि, 10 बजे तक किसी भी पक्ष की ओर से एफआईआर दर्ज नहीं हुई है। अश्लील बातें, इशारे और धर्म परिवर्तन के दबाव बनाने जैसे आरोप महिला कर्मचारियों ने देहात थाना और कलेक्टर कार्यालय में लिखित शिकायत की है। उन्होंने आरोप लगाया है कि हॉस्पिटल के डायरेक्टर रमीज अली, ड्राइवर मुस्ताक अभद्र व्यवहार करते हैं। इसके साथ ही अश्लील बातें, इशारे करने, संबंध बनाने के लिए दबाव डालने जैसे आरोप लगाए हैंं। विधवा और तलाकशुदा महिला कर्मचारियों ने धर्म परिवर्तन...

सोनकर समाज का 78 साल पुराना परंपरागत आयोजन:शिव-पार्वती विवाह में उमड़ी भीड़, विधि-विधान से हुई विदाई

महाशिवरात्रि के अवसर पर सोनकर खटीक समाज द्वारा भव्य शिव बारात का आयोजन किया गया। बुधवार को निकली बारात के बाद गुरुवार को विवाह की सभी रस्में संपन्न हुईं। वधू पक्ष द्वारा परंपरागत रूप से दुल्हन की विदाई की गई। विदाई के समय जहां एक ओर भावुक माहौल था, वहीं वर पक्ष में खुशी का माहौल देखने को मिला। वर पक्ष की महिलाएं और पुरुष रंग-गुलाल उड़ाते हुए नृत्य करते नजर आए। भोलेनाथ की बारात जब माता पार्वती को लेकर निकली, तो इस अद्भुत दृश्य को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग एकत्र हुए। शिव-पार्वती मंदिर समिति के सदस्यों ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस बार भी शिव विवाह धूमधाम से संपन्न हुआ। समाज के सभी लोगों ने विधि-विधान से सारी रस्में निभाईं। विदाई में देर रात तक लोगों का उत्साह बना रहा। बारात के मार्ग में जगह-जगह लोगों ने स्वागत किया। उल्लेखनीय है कि सोनकर समाज पिछले 78 वर्षों से भव्य रूप से भगवान शंकर की बारात निकाल रहा है। source https://www.bhaskar.com/local/mp/jabalpur/news/78-years-old-traditional-event-of-sonkar-society-134553152.html

मंडला में कबाड़ गोदाम में लगी आग:चिंगारी से टायर और प्लास्टिक तक पहुंची, दमकल ने पाया काबू

मंडला जिले में बिछिया नगर में बुधवार शाम वार्ड नंबर 11 के आवासीय क्षेत्र में कबाड़ गोदाम में अचानक आग लग गई। आग का कारण पास में जलाए गए कचरे से निकली चिंगारी थी। यह चिंगारी कबाड़ में रखे टायर और प्लास्टिक तक पहुंच गई। इससे देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। कबाड़ में रखे सामान में छोटे-छोटे धमाके होने लगे। काले धुएं का गुबार चारों तरफ फैल गया। इससे आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। स्थानीय निवासियों ने तुरंत बिछिया फायर ब्रिगेड को सूचना दी। मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पा लिया। दमकल की सूझबूझ से कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। आग को समय रहते नियंत्रित कर लिया गया। source https://www.bhaskar.com/local/mp/mandla/news/fire-broke-out-in-a-junk-warehouse-in-mandla-134546672.html

कुंभ यात्रियों की कार ट्रेलर से टकराई, 3 की मौत:5 घायल, रीवा के मनगवां के पास हुआ हादसा

रीवा के मनगवां थाना क्षेत्र के मढ़ी के समीप पूर्वांचल ढाबा के पास सोमवार रात 10 बजे एक सड़क हादसा हो गया। सड़क किनारे खड़े ट्रेलर में एक तेज रफ्तार कार जा घुसी, जिससे घटनास्थल पर ही तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, भोपाल पासिंग कार में सवार सभी लोग कुंभ मेले से लौट रहे थे। इसी दौरान ड्राइवर को झपकी लग गई, जिससे वह कार से अपना नियंत्रण खो बैठा और कार (MP042690) पीछे से खड़े ट्रेलर में जा घुसी। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। घायलों को इलाज के लिए रीवा के संजय गांधी अस्पताल रेफर किया गया है। मृतकों की पहचान करने में जुटी पुलिस मनगवां थाना प्रभारी वर्षा सोनकर ने बताया कि हादसे में तीन लोगों की मौत हुई है। मृतकों की पहचान की जा रही है। घायलों को अस्पताल पहुंचाकर इलाज कराना पुलिस की प्राथमिकता है। source https://www.bhaskar.com/local/mp/rewa/news/a-car-loaded-with-kumbh-pilgrims-collided-with-a-parked-trailer-134534478.html

इंदौर में दो दिन प्रभावित होगी पानी की सप्लाई:नर्मदा के पहले और दूसरे चरण के 45 MLD के पंप का होगा मेंटेनेंस वर्क

इंदौर में अगले दो दिन पानी की सप्लाई प्रभावित होगी। दरअसल, नर्मदा के पहले और दूसरे चरण के 45 MLD के पंप का रखरखाव का काम किया जा रहा है, इसके चलते इसे अस्थायी रूप से बंद किया जाएगा। जलकार्य प्रभारी अभिषेक शर्मा बबलू ने बताया कि 24 फरवरी को नर्मदा के पहले और दूसरे चरण के 45 MLD के पंप को रखरखाव कार्य के लिए अस्थायी रूप से बंद किया जाएगा। यह काम 33 KV विद्युत उपकेंद्र क्रमांक-1 पर ट्रांसफॉर्मर में आयल फिल्ट्रेशन, पैकिंग बदलने एवं बुश लीकेज सुधार के लिए किया जाना प्रस्तावित है। मरम्मत काम को पूरा होने में लगभग 24 घंटे का समय लगने की संभावना है। इसके चलते जलप्रदाय प्रभावित होगा। प्रभावित क्षेत्र एवं जलप्रदाय व्यवस्था 24 फरवरी को बिलावली एवं अन्नपूर्णा टंकी क्षेत्र में जल प्रदाय कम दबाव के साथ किया जाएगा। 25 फरवरी को सुबह जलप्रदाय में निम्नलिखित क्षेत्रों की टंकियां अपनी पूर्ण क्षमता से कम भर सकेंगी इसमें अन्नपूर्णा, सदर बाजार, सुभाष चौक, गांधी हाल, मल्हार आश्रम, महाराणा प्रताप नगर, कुशवाह मोहल्ला, टिगरिया बादशाह, नरवल, जय हिंद नगर, बाणगंगा, लोकमान्य नगर, द्रविड नगर, छत्रीबाग, भक्त प्रहलाद ...

बुरहानपुर में मोबाइल नेटवर्क विहीन आदिवासी क्षेत्र में सत्संग:10 हजार लोग पहुंचे; शराबबंदी और पशु बलि रोकने का लिया संकल्प

बुरहानपुर के दूरस्थ आदिवासी क्षेत्र में एक अनूठी पहल देखने को मिली। मोबाइल नेटवर्क से वंचित इस क्षेत्र में ग्रामीणों ने जन सहयोग से 5 दिवसीय श्री गीता रामायण सत्संग का आयोजन किया। 19 से 23 फरवरी तक चले इस कार्यक्रम में पाल आश्रम के संत गोपाल चैतन्य महाराज ने प्रवचन दिए। समापन दिवस पर आदिवासी समाज के प्रमुख पटेल करम सिंग और कमल पटेल ने महत्वपूर्ण संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि वे पहले स्वयं शराबबंदी और पशु बलि बंद करेंगे, फिर गांव वालों को भी इस प्रथा से मुक्त कराएंगे। शिक्षा के महत्व पर दिया जोर, डीएसपी बनी बेटी को किया सम्मानित संत गोपाल चैतन्य महाराज ने आदिवासी समाज में शिक्षा के महत्व पर जोर दिया। कार्यक्रम में आदिवासी समाज की बेटी रानु मुजाल्दे को डीएसपी बनने पर सम्मानित किया गया। भंडारे का हुआ आयोजन, हजारों की संख्या में पहुंचे लोग समापन समारोह दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक चला। इसके बाद भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नेपानगर की पूर्व विधायक सुमित्रादेवी कास्डेकर, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज माने सहित कई गणमान्य लोग शामिल हुए। जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रदीप पाटिल ने ग्रामीणों क...

इंदौर में बिल्डिंग के 7 फ्लैटों के ताले तोड़े:एक घर से लाखों का सामान ले गए; CCTV में कैद हुए आरोपी

इंदौर के लसूडिया थाना क्षेत्र में बदमाशों ने एक बिल्डिंग को निशाना बनाया और सात फ्लैटों के ताले तोड़ दिए। इनमें से एक घर से वे लाखों का सामान चुराकर फरार हो गए। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। लसूडिया पुलिस के मुताबिक, घटना इन्फिनिटी ड्रीम सिटी, तलावली चांदा में हुई है। इस मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। बिल्डिंग में रहने वाले अभिषेक मिश्रा बताया जा रहा है कि, कैलाश कुमार गुप्ता के यहां पर बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। वे एक निजी कंपनी में फाइनेंस मैनेजर हैं। वे अपनी पत्नी बच्चों के साथ परिवार के पास पन्ना गए थे। कुछ दिनों से उनका फ्लैट खाली पड़ा था। शनिवार को अभिषेक ने देखा तो उन्हें बिल्डिंग के सात फ्लैटों के ताले टूटे मिले। इसमें से कुछ घरों में बदमाश ने चोरी की वारदात को अंजाम देकर भाग निकले। अभिषेक ने बताया कि, बिल्डिंग में दोनों गेट पर गार्ड रहते हैं। बिल्डिंग के पिछले हिस्से में नाला है और वहां की दीवार भी टूटी है। संभवत: बदमाश वहीं से आए थे। सीसीटीवी कैमरे में दिखे बदमाश इधर, वारदात के बाद बिल्डिंग में लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए गए...

25 मामलों का आरोपी बदमाश गिरफ्तार:2 हफ्ते पहले युवक के घर फायरिंग कर हुआ था फरार, कट्टा बरामद

ग्वालियर की हजीरा थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर युवक के घर फायरिंग कर फरार हुए बदमाश को शुक्रवार देर रात गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने पकड़े गए बदमाश से घटना में प्रयुक्त हथियार भी बरामद किया है। बदमाश पर शहर के अन्य थानों में हत्या, लूट और आबकारी एक्ट सहित कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस ने पकड़े गए बदमाश के खिलाफ मामला दर्ज कर उससे पूछताछ शुरू कर दी है। यह है पूरा मामला ग्वालियर में 2 हफ्ते पहले हजीरा के कांच मील निवासी उत्कर्ष शर्मा के घर पर फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले बदमाश लाला उर्फ राहुल शर्मा को हजीरा पुलिस ने जेसी मिल गेट के पास दबोच गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी राहुल शर्मा के पास से घटना में प्रयुक्त किया गया देसी कट्टा भी पुलिस ने बरामद कर लिया है। पकड़े गए बदमाश के खिलाफ पहले से ही 25 मामले विभिन्न शहर के थानों में दर्ज हैं। आरोपी राहुल शर्मा उर्फ लाला क्राइम पुत्र सुरेश शर्मा के खिलाफ अधिकांश मामले हजीरा और ग्वालियर थाने में दर्ज हैं। इसके साथ ही उसके खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत भी कई मामले दर्ज हैं। आरोपी से पूछताछ कर रही पुलिस हजीरा थाना सर्किल के सीएसपी ना...

इलाज के दौरान युवक की मौत, परिजनों ने किया हंगामा:घरवाले बोले- दो इंजेक्शन और सलाइन लगाने के बाद बिगड़ती तबीयत

बड़वानी के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान 35 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान कुक्षी तहसील के ग्राम बढ़िया निवासी भेरू सिंह बघेल के रूप में हुई है। भेरू सिंह के दाहिने पैर के अंगूठे में चोट लगने से सूजन और पस आ गया था। परिजन उसे शहर के एक प्राइवेट अस्पताल ले गए। डॉक्टर की सलाह पर ऑपरेशन के लिए उसे भर्ती कराया गया। परिजनों के अनुसार, भेरूसिंह को दो इंजेक्शन लगाए गए। एक हाथ में और दूसरा कमर में। इसके बाद उसे सलाइन चढ़ाई गई। आधे घंटे बाद भेरू सिंह को घबराहट होने लगी और पसीना आने लगा। कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। मौत के बाद आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया। उन्होंने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझा-बुझाकर शांत कराया। source https://www.bhaskar.com/local/mp/barwani/news/the-young-man-died-during-treatment-his-family-members-created-a-ruckus-134516323.html

गजानन महाराज प्रकटोत्सव पर उमड़ा भक्तों का सैलाब:पालकी यात्रा और भंडारे में हजारों श्रद्धालु शामिल हुए

धार्मिक आस्था और भक्ति के माहौल में गुरुवार को विवेकानंद कॉलोनी में संत श्री गजानन महाराज का प्रकटोत्सव धूमधाम से मनाया गया। संत श्री गजानन गुणगान मंडल द्वारा आयोजित इस भव्य आयोजन में हजारों भक्तों ने हिस्सा लिया। प्रकटोत्सव की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार के साथ देवी-देवताओं के अभिषेक से हुई। इसके बाद विवेकानंद महिला मंडल ने भक्तिमय भजनों की प्रस्तुति दी। भजन-कीर्तन के बीच निकाली गई पालकी यात्रा का भक्तों ने पूरे श्रद्धा भाव से स्वागत किया। यह यात्रा विवेकानंद कॉलोनी के विभिन्न मार्गों से होते हुए श्री शिर्डी साईं मंदिर तक पहुंची, जहां आरती और भजन का आयोजन हुआ। भक्तों के लिए भंडारे का भी आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने महाप्रसाद ग्रहण किया। इसमें संत गजानन महाराज का प्रिय भोजन बेसन भाकर भी परोसा गया। महाप्रसाद वितरण में श्री रेणुका महिला मंडल और संचार कॉलोनी महिला मंडल ने विशेष सहयोग दिया। इस भव्य आयोजन में पूर्व मंत्री चौधरी चंद्रभान सिंह सहित कई जनप्रतिनिधि भी शामिल हुए। कार्यक्रम के अंत में संत गजानन गुणगान मंडल के सदस्यों ने सभी सहयोगियों और भक्तों के प्रति आभार व्यक्त कि...

धड़ से अलग हुआ सिर, कार ने 20 फीट घसीटा:भोपाल में नए ओवरब्रिज पर हादसा; रायसेन में बस की टक्कर से युवती की गर्दन कटी

भोपाल और रायसेन में गुरुवार रात को हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई। दोनों ही हादसे इतने भीषण थे कि मृतकों में से दो की गर्दन कटकर धड़ से अलग हो गई। पहले बात भोपाल की भोपाल में गुरुवार रात करीब 8.30 बजे ऑफिस से घर लौट रहा युवक आगे चल रही कार से टकरा गया। गिरते ही पीछे से आ रही दूसरी कार ने उसे बीस मीटर तक घसीट दिया। युवक के सिर में लगा हेलमेट निकल गया। बंपर में फंसने और घिसटने के कारण युवक की गर्दन कट गई। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। डीएसपी की कार से टकराया युवक हादसा नव निर्मित जीजी फ्लाईओवर पर हुआ। युवक की बाइक पीछे से जिस कार से टकराई। वो कार स्टेट कमांड सेंटर में पदस्थ डीएसपी की थी। हालांकि हादसे के बाद डीएसपी ने टक्कर मारने वाली कार को रोक लिया। उससे कार की चाबी तो ले ली, लेकिन आरोपी चालक भाग निकला। मंडीदीप का रहने वाला था युवक टीआई एमपी नगर थाना प्रभारी जयहिंद शर्मा ने बताया कि निरंजन प्रजापति (26) मंडीदीप का रहने वाला था। वह कोहेफिजा की एक सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट कंपनी में जॉब करता था। ऑफिस से घर जाने के लिए निकला था। निरंजन बाइक पर सवार होकर अरेरा हि...

रीवा में रेत लोड ट्रक नदी में गिरा:हादसे में चालक की मौत,परिजनों ने किया हंगामा

रीवा के चोरहटा थाना क्षेत्र में एक रेत लोड ट्रक नदी में गिर गया। जिससे चालक की मौके पर ही मौत हो गई। पूरी घटना गुरुवार शाम बायपास के करीब बेला सिलपरा रिंग रोड की है। जहां निर्माणाधीन सड़क से जा रहा ट्रक हादसे का शिकार हो गया। हादसे में चालक रमेश यादव की मौत के बाद नाराज परिजनों ने व्हाइट टाइगर सफारी रोड को जाम कर दिया। परिजनों ने आरोप लगाया कि मशीन चालक ने सही समय में चालक को निकालने में मदद नहीं की। वरना उसकी जान बचाई जा सकती थी। उधर मौके पर पहुंची पुलिस की प्रदर्शनकारियों से बहस हो गई। जहां बड़ी मुश्किल से स्थिति पर काबू पाया जा सका। सीएसपी रितु उपाध्याय ने बताया कि ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे चालक की मौत हो गई। परिजन आक्रोशित थे। जिन्हें समझाया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया गया है। source https://www.bhaskar.com/local/mp/rewa/news/a-truck-loaded-with-sand-fell-into-the-river-in-rewa-134510336.html

अर्थव्यवस्था में मत्स्य पालन की महत्वपूर्ण भूमिका:खाद्य सुरक्षा और आजीविका को देता है मजबूती; केंद्रीय मंत्री जॉर्ज कुरियन ने बताया महत्व

खाद्य सुरक्षा, आजीविका और अर्थव्यवस्था में मत्स्यपालन क्षेत्र की महत्वपूर्ण भूमिका है। हमारे देश में लगभग 3 करोड़ लोग सीधे तौर पर अपनी आजीविका के लिए मछली पालन पर निर्भर हैं। इसके समग्र विकास के लिए मछुआरों और उद्यमियों का कल्याण और उनकी सहायता आवश्यक है। यह बात केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी राज्य मंत्री जॉर्ज कुरियन ने देपालपुर में कही। वे यहां राष्ट्रीय मत्स्य डिजिटल प्लेटफॉर्म (एनएफडीपी) पर रजिस्ट्रेशन के लिए आयोजित मोबिलाइजेशन शिविर को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर मत्स्य कल्याण और मत्स्य पालन विभाग मंत्री नारायण सिंह पंवार, सांसद शंकर लालवानी और निदेशक मत्स्य पालन विभाग रवि कुमार विशेष रूप से मौजूद थे। मंत्री कुरियन ने संवर्धित झींगा के शीर्ष उत्पादक और जलीय कृषि तथा मछली के दूसरे सबसे बड़े उत्पादक के रूप में भारत के वैश्विक नेतृत्व पर जोर दिया। उन्होंने 2020 में 20,050 करोड़ के निवेश के साथ शुरू की गई प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना (पीएमएमएसवाई) और 2023-27 के लिए 6,000 करोड़ की लागत के साथ एक नई उप-योजना, प्रधानमंत्री मत्स्य किसान समृद्धि सह-योजना (पीएमएमकेएसएसवाई) को म...

वित्त राज्य मंत्री ने कहा-बजट में जबलपुर को कई सौगातें:पीएम मोदी के विकसित भारत 2047 के संकल्प को साकार करेगा यह बजट

केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने गोल बाजार शहीद स्मारक में आयोजित बजट संगोष्ठी में वर्ष 2025-26 के केंद्रीय बजट की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह बजट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत 2047 के संकल्प को साकार करेगा। बजट छह प्रमुख क्षेत्रों पर केंद्रित है। इनमें कराधान, ऊर्जा क्षेत्र, शहरी विकास, वित्तीय क्षेत्र, नियामक सुधार और खनन शामिल हैं। इसका मुख्य लक्ष्य विकास को गति देना,उन्होंने कहा की इस बजट में हर वर्ग का ध्यान रखा गया है और ये आम जनता के लिहाज से अनुकूल बजट है। केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री ने बताया की मध्य प्रदेश के लिए वित्त वर्ष 2025-26 में 1,11,661.87 करोड़ रुपए का बजट रखा गया है। जबलपुर के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण परियोजनाएं स्वीकृत की गई हैं। शहर में सबसे बड़ी रिंग रोड का निर्माण 4,500 करोड़ की लागत से जारी है। डुमना विमानतल का आधुनिकीकरण 450 करोड़ की लागत से पूरा किया गया है। रेलवे स्टेशन को 460 करोड़ की लागत से एयरपोर्ट की तर्ज पर विकसित किया जाएगा। उन्होंने बताया की जबलपुर और प्रदेश के अन्य जिलों में विकास के कार्य लगातार किये जा रहे हैं इसके तहत भे...

60 करोड़ की जमीन के लिए भाई की हत्या:जमीन के मालिकाना हक को लेकर झगड़े में गोलियां मारकर की थी हत्या

ग्वालियर में कुछ दिन पहले 60 करोड़ रुपए की जमीन के लिए हुए खूनी संघर्ष में एक की मौत पांच घायल हुए थे। जमीन के विवाद को निपटाने के लिए रिश्तेदारों ने पंचायत बुलाई थी। पंचायत में विवाद हुआ और ताबड़तोड़ फायरिंग कर चचेरे भाई की हत्या और चाचाओं को गोली मारने वाले आरोपी रणवीर सिंह पुत्र पंचम यादव को शंकरपुर स्टेडियम के पास से गिरवाई थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस पता लगा रही है कि आरोपी के अन्य साथी कहां पर हैं। गिरवाई थाना प्रभारी सुरेन्द्र नाथ सिंह यादव ने बताया कि थाना क्षेत्र के गोकुलपुर सत्रह बीघा जमीन के विवाद पर चल रही पंचायत में चचेरे भाई की हत्या और चाचाओं को गोली मारकर घायल करने वाले फरार आरोपी के ससुराल आने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही एएसआई कप्तान सिंह, आरक्षक कमल सिंह, गौरव तोमर, दीपक गुर्जर तथा अन्य पुलिस कर्मियों से शंकरपुर के पास घेराबंदी कराई। जैसे ही रणवीर की नजर पुलिस पर पड़ी, तो पुलिस से बचने के लिए सड़क छोड़कर खेतों के रास्ते उतर गया। हाथ आए आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस भी कच्चे रास्तों पर उतर आई और कुछ ही देर के प्रया...

दहेज के लिए चौथी शादी, तीसरी पत्नी कोर्ट पहुंची:हर माह 7 हजार रु. देने होंगे, मानसिक प्रताड़ना के दिलाए 3 लाख

दहेज के लालच में युवक ने चौथी शादी कर ली। पहली तीन पत्नियों को भी दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहा था। तीसरी पत्नी असमा (35) ने पति जमील अख्तर, ससुर जफर कलीम शमशेर खान, सास तनवीर और जमील की एक और चौथी पत्नी सुमइया की घरेलू हिंसा से परेशान होकर मामला दर्ज कराया। भोपाल जिला कोर्ट में मामले की सुनवाई हुई। असमा और जमील का अभी तलाक नहीं हुआ है। इसे देखते हुए कोर्ट ने पति जमील को आदेश दिया कि असमा को हर महीने 4 हजार रुपए भरण-पोषण की राशि के साथ 3 हजार रुपए मकान के किराए के लिए दे। इसके अलावा, असमा के साथ की गई मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना के लिए 3 लाख रुपए भी देने के आदेश दिए हैं। उसका और बेटी का ख्याल रखने की शर्त पर की थी शादी असमा का पहले पति से तलाक हो गया था। पहले पति से उसकी एक बेटी है। दूसरी शादी असमा ने इसी शर्त पर की थी कि जमील उसका और उसकी बेटी का ख्याल रखेगा। शादी के बाद पति जमील, सास-ससुर और जमील की चौथी पत्नी सुमइया ने असमा को दहेज के लिए परेशान करना और मारपीट करना शुरू कर दिया। ये लोग असमा और बेटी को पेट भर खाना भी नहीं देते थे। असमा ने इसकी शिकायत अपने पिता से की। पिता के ससुराल पह...

मैहर में NH-30 पर खाई में गिरी तेज रफ्तार बोलेरो:दंपती की मौत, दो बच्चियों समेत छह घायल; कुंभ से जबलपुर लौट रहे थे

मैहर में एनएच-30 पर पहाड़ी गांव के पास रविवार को एक तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे खाई में गिर गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, छह गंभीर घायल हो गए। हादसे में वाहन सवार वीरेंद्र सिंह की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि अस्पताल ले जाते समय रास्ते में विमला देवी ने भी दम तोड़ दिया। दोनों पति-पत्नी थे। वाहन में सवार सभी 8 लोग प्रयागराज महाकुंभ में शामिल होकर जबलपुर लौट रहे थे, तभी यह दर्दनाक हादसा हुआ। घटना के तुरंत बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सिविल अस्पताल मैहर में भर्ती कराया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बोलेरो की रफ्तार काफी तेज थी। एक महिला की हालत गंभीर पुलिस ने बताया कि रात तकरीबन साढ़े 9 बजे बोलेरो क्रमांक यूपी 61 बीई 9938 तेज रफ्तार में जबलपुर ओर जा रहा था। हादसे में वीरेन्द्र सिंह यादव (60) निवासी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी महाराजपुर-जबलपुर की घटनास्थल पर मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी विमला देवी (55) ने सिविल अस्पताल में दम तोड़ दिया। वहीं, बोलेरो ड्राइवर सत्यनारायण पिता लालमणिराम (50), उनकी पत्नी सुशीला देवी (45) निवासी महाराजपुर जिला जबलपुर, जान गंवाने वा...

टी.राजा बोले- हिंदू राष्ट्र की ज्योत जलाने आया हूं:इंदौर में जनसंख्या नियंत्रण कानून, एनआरसी और सीएए लागू करने के लिए पीएम को ट्वीट करने का कहा

इंदौर की युवती की शादी रोको नहीं तो फ्रिज में कटी लाश मिलेगी बयान देकर चर्चा में आए हैदराबाद के भाजपा विधायक टी राजा शनिवार शाम इंदौर पहुंचे। एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि जीना और मरना है तो संभाजी जैसा। महाराणा प्रताप जैसे योद्धाओं ने घांस की रोटी खाना पसंद कर लिया पर किसी के आगे झुके नहीं। हम जब हम हिंदू राष्ट्र की स्थापना की बात करते हैं तो हमारे ही नेता जो भारत पर बोझ बने हुए हैं वे कहते हैं भारत सेकुलर देश है। 1976 में यह नारा इंदिरा गांधी लेकर आई। इमरजेंसी में हिंदुओं को जेल में डालकर भारत का चीर हरण करके सेकुलर शब्द जोड़ दिया। जनसंख्या नियंत्रण कानून, एनआरसी और सीएए लागू करने, अवैध बांग्लादेशियों को बाहर निकालने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ट़्वीट करो। गद्दारों के कारण ही हिंदू राष्ट्र बनाने में दिक्कत आती है। यदि संभाजी महाराज को नहीं पकड़ाया होता तो आज हमारा भारत हिंदू राष्ट्र होता। तय समय से दो घंटे देरी से शुरू हुए कार्यक्रम के दौरान टी राजा ने कहा लक्ष्मण सिंह गौड़ को श्रद्धांजलि देने आया हूं। युवाओं को मार्गदर्शन देने आया हूं। मध्यप्रदेश...

ईयरफोन लगाकर पैदल पटरी पार करता युवक ट्रेन से कटा:छिंदवाड़ा में शहडोल ट्रेन की चपेट में आया; आवाज सुनाई नहीं देने से हुआ हादसा

शुक्रवार को झिलमिली में रेलवे ट्रैक पैदल पार कर रहे एक युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। युवक ईयर फोन लगाकर रेलवे ट्रैक से पैदल गुजर रहा था, इसी दौरान वह हादसे का शिकार हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और मामले की छानबीन की। हादसे में मृत व्यक्ति की पहचान यूपी के बदायूं निवासी अंकित (21) उर्फ अनिकेश पिता प्रमोद सक्सेना के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार शाम 5 बजे झिलमिली में गुड मंडी में कर्मचारी अंकित सक्सेना सब्जी खरीदने जा रहा था। ट्रेन की आवाज सुनाई नहीं दी शहडोल ट्रेन छिंदवाड़ा की तरफ आ रही थी। कान में ईयर फोन होने के कारण युवक को ट्रेन की आवाज सुनाई नहीं दी और वह ट्रेन की चपेट में आ गया। चौरई टी आई गणपत उईके बताया कि युवक इयर फोन लगाकर रेलवे ट्रैक पार करते समय हादसे का शिकार हुआ है। source https://www.bhaskar.com/local/mp/chhindwara/news/shahdol-youth-hit-by-train-134475188.html

भिंड में कॉलेज प्राचार्य को जान से मारने की कोशिश:पूर्व कंप्यूटर ऑपरेटर ने केबिन में घुसकर गोली चलाई; 13 दिन पहले नौकरी से निकाला था

भिंड के पीएमश्री MJS कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राम अवधेश शर्मा के कक्ष में शुक्रवार दोपहर पूर्व कंप्यूटर ऑपरेटर ने फायरिंग कर दी। प्राचार्य बाल-बाल बच गए। घटना के बाद कॉलेज में हड़कंप मच गया। प्राचार्य ने कॉलेज के एक पूर्व कंप्यूटर ऑपरेटर अनिल शाक्य पर फायरिंग करने का आरोप लगाया। मौके पर मौजूद सहकर्मी प्राचार्य को जिला अस्पताल ले गए। प्राचार्य शर्मा का कहना है कि "जनभागीदारी समिति के माध्यम से अस्थायी कर्मचारियों की भर्ती में एक भृत्य द्वारा गोपनीयता भंग की जा रही थी और वह लोगों से भर्ती के नाम पर पैसे वसूल रहा था। मैंने इस पर शिकंजा कसा, तो उसने धमकी दी थी।" पूर्व कंप्यूटर ऑपरेटर के खिलाफ FIR दर्ज प्राचार्य शर्मा की शिकायत पर देर शाम हमलावर पूर्व कंप्यूटर ऑपरेटर अनिल शाक्य के खिलाफ थाना सिटी कोतवाली में FIR दर्ज कर ली गई। प्राचार्य ने पुलिस को बताया कि लापरवाही और गोपनीयता भंग करने के आरोप में 1 फरवरी को अनिल शाक्य को सेवा से मुक्त कर दिया गया था। वह कर्मचारी आउट सोर्स के तहत कॉलेज में काम कर रहा था। इसी बात से नाराज होकर वह आज दोपहर प्राचार्य कक्ष में घुसा और कट्टा निकालकर जान...

ग्वालियर से किडनैप बच्चा 14 घंटे बाद मिला:मुरैना में छोड़कर भागे बदमाश; मां की आंख में मिर्ची झोंककर किया था अपहरण

ग्वालियर से गुरुवार सुबह करीब 8 बजे किडनैप हुआ शक्कर कारोबारी का 6 साल का बेटा शिवाय 14 घंटे बाद रात करीब 10 बजे मुरैना के माता बसैया थाना क्षेत्र के बंशीपुर के कांजी बसई में मिला। बदमाश उसे यहां एक ईंट भट्‌टे के पास छोड़कर भाग गए थे। शिवाय यहां एक जगह पर खड़ा था। वह रो रहा था। तभी वहां से गुजरे एक ई-रिक्शा वाले ने उसे पहचान लिया कि यह तो ग्वालियर से किडनैप हुआ बच्चा ही है। उसने बच्चे को कांजी बसई गांव के सरपंच को सौंप दिया। सरपंच ने बच्चे के माता-पिता और पुलिस से संपर्क किया। जिसके बाद पुलिस वहां पहुंची। पुलिस ने बच्चे को अपनी निगरानी में लिया और उसकी वीडियो कॉल पर मां-पिता से बात कराई। रात में ही पुलिस की टीम शिवाय को लेकर ग्वालियर उसके घर पहुंची। बेटे को देखते ही मां-पिता के आंसू निकल आए। परिजन ने पुलिस को धन्यवाद दिया है। मां की आंखों में मिर्ची झोंककर उठा ले गए थे बदमाश ता दें कि गुरुवार सुबह करीब 8 बजे 6 साल के बच्चे का अपहरण हो गया था। इसका वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में दिख रहा है कि बच्चे को उसकी मां स्कूल बस तक छोड़ने लेकर जा रही है। इसी दौरान बाइक पर दो बदमाश पीछे से आए। ...

सीएम ने 27% OBC आरक्षण को लेकर दिए निर्देश:सुप्रीम कोर्ट में जल्द सुनवाई के लिए आवेदन लगाएंगे एडवोकेट जनरल

पिछड़ा वर्ग को 27 प्रतिशत आरक्षण देने को लेकर राज्य सरकार सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के लिए प्रक्रिया तेज करेगी। इसको लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एडवोकेट जनरल को जल्दी से जल्दी सुनवाई के लिए आवेदन लगाने को कहा है, ताकि सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद सरकार उसे लागू कर सके। यह निर्णय मोहन सरकार ने गुरुवार को विधि विभाग, सामान्य प्रशासन और वित्त विभाग समेत अन्य विभागों के अधिकारियों की मौजूदगी में हुई बैठक के बाद लिया है। इसको लेकर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा है कि हमारी सरकार बनने के पहले से ओबीसी वर्ग को 27 प्रतिशत आरक्षण दिए जाने को लेकर अलग-अलग याचिका के जरिए कोर्ट में केस चल रहा है। आज इसी को लेकर प्रदेश के सभी संबंधित विभागों के अफसरों के साथ बैठक की है। सीएम यादव ने कहा कि आज उन्होंने एडवोकेट जनरल से कहा है कि सुप्रीम कोर्ट में जल्दी से जल्दी सुनवाई के लिए आवेदन लगाएं। इसको लेकर हमारी सरकार का मंतव्य स्पष्ट है कि 27 प्रतिशत आरक्षण लागू करना है। इसलिए हमने तय किया है कि सुप्रीम कोर्ट को सरकार का मंतव्य जल्द से जल्द बताया जाए और इसके बाद न्यायालय जो भी फैसला करेगा, इसे लागू...

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का उमरिया में स्वागत:जीतू पटवारी बोले- जनहित के लिए आपसी मतभेद भूलकर एकजुट हों कार्यकर्ता

मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी का गुरुवार को उमरिया जिले में जगह-जगह स्वागत किया गया। शहडोल से दमोह की यात्रा के दौरान पटवारी ने कई स्थानों पर रुककर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनहित के लिए आपसी मतभेद भुलाकर एकजुट होकर कार्य करने की बात कही। पटवारी पिछले दो दिनों से मंडला और शहडोल संभाग के दौरे पर थे। वे 11 फरवरी को भोपाल से मंडला पहुंचे और वहां से शहपुरा, डिंडौरी होते हुए अमरकंटक गए। अमरकंटक में रात्रि विश्राम के बाद उन्होंने पुष्पराजगढ़, अनूपपुर, कोतमा और शहडोल में आयोजित कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। ग्राम घुनघुटी में कार्यकर्ताओं से मिले पटवारी उमरिया जिले की सीमा पर ग्राम घुनघुटी में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पाली के अध्यक्ष प्रमोद उपाध्याय और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। जिला मुख्यालय के खलेसर नाका पर त्रिभुवन प्रताप सिंह के नेतृत्व में तथा ग्राम भरौला में सेवादल के कार्यकर्ताओं ने भी उनका अभिनंदन किया। इस दौरान पुष्पराजगढ़ विधायक फुंदेलाल सिंह मार्को, विधायक नारायण सिंह पट्टा और जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय सिंह सहित संभाग के कई...

मुरैना में युवक को लगी गोली, हत्या की आशंका:जौरा के पगारा डैम के पास पुलिस को घायल अवस्था में पड़ा मिला था

मुरैना के जौरा क्षेत्र के पगारा डैम के पास एक व्यक्ति घायल अवस्था में मिला। उसके पेट में गोली लगी हुई थी। जौरा थाना पुलिस को जब उसकी सूचना मिली तो पुलिस मौके पर पहुंची। उसे जौरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले जाया गया जहां से उसे मुरैना जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मुरैना जिला अस्पताल में उसकी मौत हो गई। घटना मंगलवार बुधवार की दरमियानी रात 12 बजे के बाद की है। बता दें कि नेमी गुर्जर उम्र 30 वर्ष डांडा खिरक, ग्वालियर का रहने वाला है। वह भारत सिंह गुर्जर का ट्रैक्टर चलाता था। भारत सिंह गुर्जर उसी के गांव का रहने वाला है। जौरा थाना पुलिस को कांबिंग गश्त के दौरान सूचना मिली थी कि, एक व्यक्ति घायल अवस्था में पगारा रोड पर पड़ा हुआ है। नेमी गुर्जर पर आरोप है कि उसने करैरा से एक ट्रैक्टर चुराया था। जिला चिकित्सालय रेफर किया सूचना मिलते ही जौरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि एक व्यक्ति के पेट में गोली लगी हुई है और वह तड़प रहा है। पुलिस उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जौरा लेकर आई। जौरा अस्पताल के डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे जिला चिकित्सालय मुरैना के लिए रेफर कर द...

बुजुर्ग महिला से गैंगरेप के दोषियों को उम्रकैद की सजा:ग्वालियर कोर्ट ने कहा-बलात्कार आत्मा पर गहरा घाव; ऐसे अपराधियों के लिए नरमी नहीं

ग्वालियर में चार साल पहले 60 साल की बुजुर्ग महिला से गैंगरेप के दोषी हलवाई और उसके सहयोगी को कोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुनाई है। आरोपियों ने महिला से दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या की कोशिश भी की थी। एक आरोपी को पीड़िता ने अंधेरा होने की वजह से पहचानने से इनकार कर दिया था। लेकिन DNA रिपोर्ट में वारदात में दोनों आरोपियों की सहभागिता की पुष्टि हुई थी। इसके बाद कोर्ट ने दोनों आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। फैसला सुनाते समय कोर्ट ने कहा- बलात्कार केवल एक शारीरिक आघात नहीं, बल्कि आत्मा पर एक गहरा घाव है, जो कभी भरा नहीं जा सकता है। ये एक ऐसा अपराध है जो आत्मसम्मान को क्षति पहुंचाता है। सामाजिक प्रतिष्ठा को नष्ट कर देता है। ऐसे अपराधी के प्रति नरमी नहीं दिखाई जा सकती है। कठोर सजा देना भी कठोर कानून की आत्मा के अनुरूप ही है। महिला के हाथ-पैर बांधकर किया था गैंगरेप अपर लोक अभियोजक मिनी शर्मा ने बताया कि, गिरवाई थाने में 24 मार्च 2021 को बलात्कार का केस दर्ज कराया गया था। पीड़िता एक हलवाई के साथ पूड़ी बेलने का काम करती थी। 23 मार्च की रात को पीड़िता को हलवाई का सहयोगी राजू उर्फ भरत निवासी बेलदा...

देवास में महिला से चेन स्नैचिंग:टहलते समय गले से डेढ़ लाख की चेन झपटी, सीसीटीवी खंगाले में जुटी पुलिस

देवास के रामनगर एक्सटेंशन में मंगलवार शाम को एक महिला के साथ चेन स्नैचिंग की वारदात हुई। इंदिरा जैन नाम की महिला जब अपने घर के बाहर टहल रही थीं, तब एक अज्ञात बदमाश ने उनके गले में पहनी सोने की चेन को झपटने का प्रयास किया। वारदात के दौरान महिला की सूझबूझ से बदमाश पूरी चेन नहीं ले जा सका। चेन झपटने के प्रयास में वह आधी टूट गई, जिसमें से आधी हिस्सा महिला के पास रह गया और आधा बदमाश लेकर फरार हो गया। चेन की कुल कीमत लगभग डेढ़ लाख रुपए बताई जा रही है। सीएसपी घटनास्थल पर पहुंचे घटना की सूचना मिलते ही सीएसपी दिशेश अग्रवाल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। जांच में सामने आया कि बदमाश ने पहले से ही योजनाबद्ध तरीके से वारदात को अंजाम दिया। उसने अपनी बाइक दूसरी जगह पार्क की थी और क्षेत्र में घूम-घूमकर रेकी की। मौका देखकर उसने चेन स्नैचिंग की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है और मामले की गहन जांच कर रही है। source https://www.bhaskar.com/local/mp/dewas/news/chain-snatching-from-woman-in-dewas-134456774.html

ग्यारसपुर जनपद अध्यक्ष के पति समेत दो लोगों से मारपीट:15 लोगों पर लाठी-डंडों से हमला करने का आरोप, विधायक टंडन हाल जानने हॉस्पिटल पहुंचे

विदिशा के माधवगंज चौराहे पर शराब माफिया का गुंडाराज देखने को मिला, जहां ग्यारसपुर जनपद अध्यक्ष के पति बृजेश लोधी और उनके एक साथी पर करीब 15 लोगों ने लाठी-डंडों से जानलेवा हमला कर दिया। घटना जैन भोजनालय के पास की है, जहां बृजेश अपने साथी के साथ खड़े थे। जानकारी के मुताबिक हमलावरों ने करीब 15 मिनट तक दोनों की बेरहमी से पिटाई की, जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक हमलावर फरार हो चुके थे। घायल बृजेश लोधी और उनके साथी को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। वहीं, विधायक मुकेश टंडन और भाजपा नेता तेजेंद्र सिंह बन्नू अस्पताल पहुंचे और घायलों का हाल जाना। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सीएसपी अतुल सिंह ने बताया कि ब्रजेश लोधी और उसके साथी का शराब ठेकेदार के लोगों के साथ कुछ झगड़ा हुआ था । जिसमे वह घायल हो गए है उनका जिला चिकित्सालय में इलाज चल रहा है । source https://www.bhaskar.com/local/mp/vidisha/news/gyaraspur-district-presidents-husband-and-two-other-people-were-beaten-up-134456711.html

केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने कोलारस लगाया जनता दरबार:कहा- सभी आवेदन सोने के समान हैं; 522 आवेदनों का मौके पर निराकरण किया

केंद्रीय संचार मंत्री और शिवपुरी-गुना सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सोमवार को अपने चार दिवसीय दौरे के तहत कोलारस में जनता दरबार लगाया। इस दौरान उन्होंने संसदीय क्षेत्र के लोगों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को उनके निराकरण के निर्देश दिए। सिंधिया ने कहा कि अब लोगों को परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि सरकार खुद उनके द्वार आ रही है। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री ने कहा है कि जनता सरकार के पास नहीं, बल्कि सरकार जनता के पास जाएगी। आवेदनों को लेकर दिखाई सतर्कता पिछोर में आवेदन फेंके जाने के आरोपों के बाद सिंधिया ने आवेदनों को लेकर विशेष सावधानी बरती। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं के आवेदन "सोने के समान" हैं और सभी आवेदनों को डिजिटल किया जाएगा। सिंधिया ने सोमवार को अपने दौरे की शुरुआत गुना से की। वे बिजरौनी और रामगढ़ भी गए, जहां उन्होंने हाल ही में गुजरात में हुए बस हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों से मुलाकात की और शोक संवेदना व्यक्त की। जनसुनवाई में 1846 आवेदन मिले कोलारस में आयोजित जनसुनवाई में सिंधिया को 1846 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 522 का मौके पर ही निरा...

पोरसा में शराब दुकान पर कमीशन को लेकर विवाद:सहकर्मी के पिता को गोली मारी, ग्वालियर रेफर

मुरैना जिले के पोरसा में रविवार रात लेन-देन के विवाद में एक व्यक्ति को गोली मार दी गई। गोली जांघ में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन तुरंत जिला अस्पताल मुरैना लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे ग्वालियर रेफर कर दिया गया। कमिशन को लेकर हुआ विवाद, फिर फायरिंग पोरसा निवासी महेश तोमर का बेटा गौरव तोमर साधू सिंह तिराहे पर स्थित एक शराब के ठेके पर काम करता है। रविवार रात उसका ठेके पर काम करने वाले साथियों भानु तोमर, अंशू, बड़े, विष्णु और खौफ से कमिशन को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि इन लोगों ने गौरव के साथ मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान महेश तोमर मौके पर पहुंचे तो भानु तोमर ने उन पर कट्टे से फायर कर दिया। गोली सीधी महेश की जांघ में लगी, जिससे वह घायल हो गए। गंभीर हालत में ग्वालियर रेफर परिजन तत्काल महेश को लेकर जिला अस्पताल मुरैना पहुंचे, जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टरों ने उनका प्राथमिक उपचार किया। हालत गंभीर होने के कारण उन्हें ग्वालियर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश जारी है। source https://www.bhaskar.com/local/mp/...

पहली बार ट्राइबल लीडरशिप के लिए ट्रेनिंग कैंप लगाएगी कांग्रेस:120 आदिवासी युवा हुए सिलेक्ट, 19 से 25 फरवरी तक मोहनखेड़ा में प्रशिक्षण

लगातार चुनावों में हार के बाद कांग्रेस अब अपने कोर वोटर्स को वापस जोड़ने की कोशिश में जुट गई है। पहली बार एमपी में कांग्रेस आदिवासी युवाओं को प्रशिक्षित करने के लिए आवासीय ट्रेनिंग कैंप लगाएगी। धार जिले के मोहनखेड़ा में 19 फरवरी से 25 फरवरी तक यह प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जाएगा। इंटरव्यू के जरिए 120 आदिवासी युवा हुए चयनित आदिवासी वर्ग के युवाओं को पार्टी से जोड़ने और चुनावी रणनीति के हिसाब से तैयार करने के लिए कांग्रेस आदिवासी लीडरशिप डेवलपमेंट प्रोग्राम शुरू कर रही है। इस प्रोग्राम के जरिए जुड़ने वाले मप्र के 88 आदिवासी ब्लॉक से आदिवासी युवा भोपाल पहुंचे। इनका एआईसीसी और एमपी कांग्रेस के ट्राइबल डिपार्टमेंट के पदाधिकारियों ने इंटरव्यू लिया। इंटरव्यू के जरिए 120 आदिवासी युवा चयनित हुए। अब इनका सात दिनों का प्रशिक्षण मोहनखेड़ा में 19 फरवरी से शुरू होगा। पटवारी बोले-आदिवासी वर्ग के पदों पर नहीं हो रही भर्ती प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय के सभागार में आयोजित आदिवासी कांग्रेस विभाग द्वारा आदिवासी लीडरशिप डेवलपमेंट प्रशिक्षण शिविर और साक्षात्कार के लिए आयोजित बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू प...

महेश्वर में मैहर बैंड की शानदार प्रस्तुति:11 कलाकारों ने विभिन्न वाद्य यंत्रों से पवित्र नदी महोत्सव का किया समापन

महेश्वर में आयोजित तीन दिवसीय पवित्र नदी महोत्सव का समापन शनिवार को मैहर बैंड और वायलिन वादन की शानदार प्रस्तुति के साथ हुआ। डॉ. अशोक बाड़ोलिया और उनके साथी कलाकारों ने अपनी कला का बेहतरीन प्रदर्शन किया। मैहर बैंड की ऐतिहासिक परंपरा 1918 में शुरू हुई, जब प्रसिद्ध संगीतज्ञ उस्ताद अलाउद्दीन खां ने मैहर रियासत के राजा बृजनाथ सिंह जूदेव की प्रेरणा से मैहर वाद्य वृंद की स्थापना की। इस वाद्य वृंद की विशेषता है कि इसमें शामिल दुर्लभ वाद्य यंत्र 'नलतरंग', जो बंदूक की नलियों से बनाया गया विश्व का एकमात्र शास्त्रीय वाद्य यंत्र है। कार्यक्रम में सितार, इसराज, सरोद, वायलिन, चेलो, सितार बैंजो, नलतरंग, हारमोनियम और तबला जैसे विभिन्न वाद्य यंत्रों का प्रयोग किया गया। डॉ. बाड़ोलिया, जो इस कला की दूसरी पीढ़ी का प्रतिनिधित्व करते हैं, ने राग सिंदूरा जिला काफी से कार्यक्रम की शुरुआत की। उन्होंने निमाड़ी धुन और मार्च पास्ट की प्रस्तुति दी, जिसका समापन बागेश्वरी कन्हन का नहान से हुआ। कलाकारों का सम्मान हुआ कार्यक्रम के आयोजक देवी श्री अहिल्याबाई होलकर मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष शिवाजी राव ...

बिल्डर का वॉटसएप मैसेज पुलिस को मिला:लिखा-खुद को जिंदा रखने बहुत कोशिश की पर धमकाने वालों की पीड़ा असहनीय हो रही

ग्वालियर में दो दिन पहले बिल्डर के खुदकुशी कांड में अब उसके वॉटसएप पर पुलिस को सुसाइड नोट के तौर पर कुछ मैसेज मिले हैं। इन मैसेज में उसने अपना दर्द लिखा है। मैसेज में बिल्डर लिखता है कि "खुद ाके जिंदा रखने की बहुत कोशिश कर रहा था, लेकिन कुछ लोग मुझे और मेरे बच्चों को जान से खत्म करने की धमकी दे रहे हैं। अब यह धमकाने की पीड़ा असहनीय हो रही है।' यह मैसेज बिल्डर ने किसी गुरु को किए हैं जिनका नाम नहीं लिखा है। अब पुलिस के पास यह मैसेज पहुंचे हैं और इन मैसेज में कई लोगों के नामों का खुलासा है। यह सभी लोग मोटे ब्याज पर पैसा देने का काम करते हैं। पुलिस अब इन लोगों को बारी-बारी से बुलाकर पूछताछ कर रही है। यहां बता दें कि मंगलवार को जनकगंज थानाक्षेत्र के हनुमान चौराहा शिंदे अपार्टमेंट के फ्लैट-301 निवासी 50 वर्षीय बिल्डर सोहेल शिंदे ने सुसाइड किया था। मामले में परिजन ने आशंका जताई थी कि सोहेल ने यह कदम कुछ लोगों की प्रताड़ना से तंग आकर उठाया है। मामले में पुलिस को अब उसके लेपटॉप व मोबाइल से कई ऐसे मैसेज मिले हैं जो परिजन की आशंका की पुष्टि करते हैं। सुसाइड नोट के रूप में पुलिस को उसके वॉ...

MP में 4 आईपीएस अफसरों के तबादले:मनीष शंकर शर्मा को एडीजी रेल बनाया; डीपी गुप्ता को एक महीने बाद नई जिम्मेदारी

मध्यप्रदेश में शुक्रवार को आईपीएस सर्विस मीट शुरू होने के बीच मोहन यादव सरकार ने चार आईपीएस अफसरों के तबादले किए हैं। शुक्रवार देर रात जारी के तबादला आदेश ए साईं मनोहर एडीजी और ओएसडी मध्य प्रदेश भवन नई दिल्ली को भोपाल वापस बुलाया गया है। उन्हें अब एडीजी साइबर पुलिस पीएचक्यू की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा एडीजी पुलिस मैनुअल पीएचक्यू मनीष शंकर शर्मा को एडीजी रेल पुलिस मुख्यालय पदस्थ किया है। एडीजी पुलिस मुख्यालय डीपी गुप्ता को एडीजी सामुदायिक पुलिसिंग, आरटीआई, लोक सेवा गारंटी, कोऑपरेटिव फ्रॉड और पुलिस मैनुअल की जिम्मेदारी सौंपी‌ गई है। तबादला आदेश में एडीजी सामुदायिक पुलिसिंग, आरटीआई और लोकसेवा गारंटी मीनाक्षी शर्मा को ओएसडी मध्य प्रदेश भवन नई दिल्ली पदस्थ किया है। डीपी गुप्ता को एक माह बाद नई जिम्मेदारी परिवहन विभाग में चेकिंग के नाम पर अवैध वसूली के मामले में हटाए गए आईपीएस अफसर डीपी गुप्ता को एक माह बाद राज्य सरकार ने नई जिम्मेदारी सौंपी है। पिछले माह गुप्ता को हटाने के बाद से उनके पास कोई काम नहीं था। अब उन्हें एडीजी सामुदायिक पुलिसिंग, आरटीआई, लोक सेवा गारंटी, को ऑपरेटिव फ्रॉ...

बेरछा रोड पर मृत मिला युवक, हादसे की आशंका:सिर से बह रहा था खून, जिला अस्पताल में सुरक्षा कर्मचारी था

शाजापुर में बेरछा रोड पर शुक्रवार रात करीब 7.30 बजे जिला अस्पताल का 30 वर्षीय सुरक्षाकर्मी घायल हालत में मिला। उसके सिर से खून बह रहा था। उसे जब अस्पताल ले जाया गया। वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। मृतक की पहचान भगवान सिंह के रूप में हुई। दिल्लौद निवासी भगवान सिंह को स्थानीय लोगों ने बेरछा रोड पर बेहोश अवस्था में पाया, जिनके सिर से काफी मात्रा में खून बह रहा था। 108 एंबुलेंस के ईएमटी उमेश तंवर और पायलट फूल सिंह तुरंत मौके पर पहुंचे और घायल भगवान सिंह को जिला अस्पताल ले गए। हालांकि, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना के सटीक कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और दुर्घटना की परिस्थितियों की जांच कर रही है। source https://www.bhaskar.com/local/mp/shajapur/news/a-young-man-found-dead-on-berchha-road-accident-suspected-134432756.html

लिफ्ट मांगकर मजदूरी करने जा रहे युवक की मौत:बाबाटोला के पास नशे की हालत में बाइक से गिरा, इलाज के दौरान दम तोड़ा

छिंदवाड़ा के बिछुआ थाना क्षेत्र के ऊभेगांव रोड पर गुरुवार दोपहर एक सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। युवक नशे की हालत में लिफ्ट लेकर मजदूरी करने जा रहा था, रास्ते में अचानक चलती बाइक से गिर गया। मृतक की पहचान दातला निवासी अर्जुन पिता मोहन उईके (32 वर्ष) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, अर्जुन उभेगांव में मजदूरी करने के लिए जा रहा था। रास्ते में उसने नशे की हालत में नीलकंठी निवासी दुर्गा प्रसाद वानखेड़े से लिफ्ट मांग ली। दुर्गा प्रसाद उसे अपनी बाइक पर बैठाकर उभेगांव ले जा रहे थे, तभी बाबाटोला के पास अचानक अर्जुन बाइक से गिर गया। इस दुर्घटना में उसे सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। अस्पताल में दम तोड़ा घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत अर्जुन को बिछुआ अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। गंभीर हालत में 108 एम्बुलेंस से उसे जिला अस्पताल लाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस जांच में जुटी बिछुआ थाना प्रभारी महेंद्र भगत ने बताया कि घटना का मर्ग कायम कर लिया गया है और पंचनामा व पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को ...

इंदौर के एमवाय अस्पताल पहुंचे मंत्री विजय शाह:सिकल सेल, बोन मेरो ट्रांसप्लांट पर जताया संतोष; वीडियो कॉल पर मेडिकल स्टूडेंट्स की बात

मंत्री विजय शाह गुरुवार रात इंदौर के एमवाय अस्पताल पहुंचे। उन्होंने यहां एडमिट खंडवा की रानी नामक लड़की की हालत जानी। इसके साथ ही सरकार की योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली और संतोष जताया। अस्पताल सुपरिटेंडेंट डॉ. अशोक यादव ने योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान मंत्री शाह ने ब्लड बैंक, आयुष्मान योजना, सिकल सेल, बोन मेरो ट्रांसप्लांट आदि के बारे में पूछा और संतोष जताया। इसके साथ ही एमजीएम मेडिकल कॉलेज के एससी के मेडिकल स्टूडेंट्स से वीडियो कॉल पर बात की। इस दौरान उन्होंने यूके में पढ़ाई कर रही आशा पालवी से भी बातचीत की। मीडिया से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि, यह मेरा कोई दौरा नहीं था, बस सरकार की योजनाओं की प्रगति देखने आया था। एमवाय अस्पताल बहुत अच्छा काम कर रहा है। प्रदेश में अन्य मेडिकल कॉलेज बनने से जल्द ही अस्पताल का लोड भी कम होगा। source https://www.bhaskar.com/local/mp/indore/news/indore-minister-shah-said-i-have-come-to-see-the-progress-of-government-schemes-134426794.html

भोपाल में पिता के सामने बेटे को बस ने कुचला:दौड़कर सड़क पार करते समय हुआ हादसा; रोक पाते इससे पहले बस की चपेट में आ गया

भोपाल के शाहजहांनाबाद इलाके में बुधवार दोपहर सिटी बस की चपेट में आने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक दौड़कर सड़क को पार करने का प्रयास कर रहा था। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। घटना के बाद आरोपी चालक और परिचालक मौके से भाग निकले। थाना प्रभारी यूपीएस चौहान ने बताया कि विदिशा निवासी नवल कुशवाह बुधवार को बेटे शिवजीत ​(24) का चेकअप कराने भोपाल के प्राइवेट अस्पताल आए थे। इलाज के बाद दामाद और परिवार के अन्य सदस्यों ने खाना खाने का कहा। यह सभी अस्पताल से बाहर निकले। उसी समय सड़क पार करने के लिए शिवजीत ने दौड़ लगाई। पिता ने उसे पीछे से पकड़ा। तब तक शाहजहांनाबाद की ओर से आ रही सिटी बस उस पर चढ़ गई। हादसे के बाद अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने घायल को बस के नीचे से निकाला और अस्पताल भेजा। यहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। source https://www.bhaskar.com/local/mp/bhopal/news/the-bus-crushed-the-son-in-front-of-the-fathers-eyes-134421138.html

ग्वालियर में ट्रेन के सामने कूदा पत्रकार:जेब में मिली नाम-पता लिखी पर्ची; लूडो खेलकर कवरेज के लिए निकला था

ग्वालियर में एक पत्रकार ने ट्रेन के सामने आकर सुसाइड कर लिया। घटना बुधवार दोपहर करीब 3:30 बजे रेलवे ओवर ब्रिज के पास रेलवे ट्रैक की है। घटना का पता चलते ही जीआरपी और आरपीएफ पुलिस मौके पर जा पहुंची, जहां जांच के बाद शव को पोस्टमॉर्टम हाउस भेजा गया है। फिलहाल सुसाइड के कारणों का पता नहीं चल पाया है। जेब में मिली नाम लिखी पर्ची ग्वालियर के बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के लक्ष्मण तलैया के पास स्थित सरकारी स्कूल की गली में रहने वाले वेंकटेश भार्गव (40) ने रेलवे ओवर ब्रिज के नीचे रेलवे ट्रैक पर भोपाल से आ रही झेलम एक्सप्रेस ट्रेन के सामने कूद कर अपनी जान दे दी। दूर से आ रही झेलम एक्सप्रेस के ऑटो पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक भी लगाए लेकिन तब तक ट्रेन युवक को रौंदते हुए आगे निकल गई। आगे जाकर ऑटो पायलट ने ट्रेन को रोका और तत्काल मामले की सूचना जीआरपी और आरपीएफ पुलिस को दी थी। वेंकटेश के जेब में एक पर्ची मिली जिसमें उसने करने से पहले अपना और अपने पिता का नाम और घर का एड्रेस लिखा था। दूसरी जेब में एक आधार कार्ड भी मिला। रेलवे ट्रैक के पास उसका एक बैग पड़ा था, जिसमें जी निजी चैनल की माइक आईडी मिली है। 10 दिन ...

सड़कों की क्वालिटी में कसावट लाने इंस्पेक्शन:साफ्टवेयर से चिन्हित की सड़कें, सात जिलों में मंत्री के निर्देश पर हुई औचक जांच

प्रदेश में पीडब्ल्यूडी के इंजीनियरों के काम में कसावट लाने के लिए सड़कों के निर्माण का औचक निरीक्षण शुरू कर दिया गया है। सभी सात जिलों में पांच-पांच निर्माण कार्यों को औचक निरीक्षण करने के लिए सॉफ्टवेयर के माध्यम से स्थान चिह्नित किए गए। इंस्पेक्शन किए गए तीन कार्य निर्माणाधीन थे एवं दो कार्य परफॉर्मेंस गारंटी वाले थे। इन 5 निर्माण कार्यों में से एक कार्य भवन निर्माण का था। लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह के निर्देश पर विभाग के सातों परिक्षेत्रों के एक-एक जिले में मुख्य अभियंताओं के दलों ने औचक निरीक्षण किया। इन औचक निरीक्षणों की खास बात यह रही कि दो दिन पहले तक किसी को यह नहीं पता था कि कौन सा निरीक्षण दल किस जिले में किन निर्माण कार्यों का निरीक्षण करने वाला है। रेंडम आधार पर किया गया जिलों का चयन औचक निरीक्षण के लिये सात जिलों का चयन रेंडम आधार पर किया गया, जिसमें भोपाल परिक्षेत्र से भोपाल, ग्वालियर परिक्षेत्र से ग्वालियर, जबलपुर परिक्षेत्र से कटनी, इंदौर परिक्षेत्र से धार, रीवा परिक्षेत्र से शहडोल, उज्जैन परिक्षेत्र से रतलाम एवं सागर परिक्षेत्र से पन्ना जिला शामिल था। इंस्पेक्शन के लि...

मुरैना में तीन युवकों ने की फायरिंग:मारपीट के बाद घर के बाहर गोली चलाई, CCTV में कैद हुई वारदात

मुरैना के इस्लामपुरा में एक व्यक्ति के साथ कुछ लोगों ने मारपीट की और उसके बाद हवाई फायर करके चले गए। घटना का CCTV फुटेज सामने आया है। पीड़ित ने कोतवाली थाने में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। यह घटना 4 फरवरी की है, जिसका सीसीटीवी फुटेज बुधवार को सामने आया है। टंच रोड स्थित दुर्गा दास पार्क निवासी सुनील राठौर ने कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि मंगलवार शाम करीब 5 बजे तीन लोग उसके घर के बाहर आए और उसके साथ मारपीट की। आरोपियों ने इसके बाद कट्टे से हवाई फायरिंग कर दहशत फैलाई और मौके से फरार हो गए। तीन लोगों ने फायरिंग की सुनील राठौर ने बताया कि वह आरोपियों को जानता है। उनके नाम सौरभ, योगेश राठौर और एक अनजान व्यक्ति हैं। तीनों ने पहले उसे गालियां दीं और फिर मारपीट की। इसके बाद हवाई फायरिंग करते हुए भाग गए। CCTV में कैद हुई घटना यह पूरी घटना पास में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। इसका फुटेज बुधवार को सामने आया है। कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच कर रही है। source https://www.bhaskar.com/local/mp/morena/news/cctv-of-firing-in-morena-134421059.html

'ऑपरेशन में लगी प्लेट टूटी, पैर हुआ खराब':मरीज ने डॉक्टरों पर लगाया आरोप; एएसपी से की शिकायत; डॉक्टर बोले- मरीज की लापरवाही

जबलपुर के नेपियर टाउन स्थित एक निजी अस्पताल पर इलाज करवाने वाले व्यक्ति ने गंभीर आरोप लगाए हैं। शिकायतकर्ता सुनील कुमार तिवारी का कहना है कि, ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर ने जो प्लेट उनके पैर में लगाई थी, वह टूट गई, जिससे वह एक पैर से चलने में असमर्थ हो गए हैं। पीड़ित ने कलेक्टर, एसपी और सीएमएचओ को लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। उधर, अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि, मरीज की ही गलती से उपचार प्रभावित हुआ है। उनका दावा है कि, पैर पर अधिक वजन देने के कारण प्लेट टूटी है। डॉक्टर ने आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि इलाज में कोई लापरवाही नहीं बरती गई है। दरअसल, कैंट सदर निवासी सुनील कुमार तिवारी का 11 जून 2023 को सड़क दुर्घटना में बायां पैर फ्रैक्चर हो गया था, जिसके बाद उनका ऑपरेशन राइट टाउन स्थित एक निजी अस्पताल में किया गया। शिकायतकर्ता का कहना है कि, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. अभिजीत मुखर्जी, डॉ. विनोद जैन और उनके सहयोगी चिकित्सकों द्वारा ऑपरेशन किया गया था, लेकिन यह असफल रहा। सुनील कुमार के मुताबिक, ऑपरेशन के 8-10 महीने बाद भी वह चलने में असमर्थ थे, उनके पैर में सूजन बनी रहती थी और लगाता...

रीवा के सोहागी पहाड़ में मिली अधजली लाश:पुलिस जांच में जुटी,ग्रामीणों ने जताई हत्या की आशंका

रीवा के सोहागी पहाड़ में मंगलवार को एक युवक का अधजला शव मिला है। शव मिलने से इलाके में दहशत का माहौल निर्मित हो गया। जहां राहगीरों द्वारा दी गई सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। सोहागी थाने की पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि युवक की हत्या किए जाने के बाद हत्यारों ने युवक की लाश को ठिकाने लगाने के लिए पहाड़ के सुनसान इलाके में फेंक दिया होगा। हालांकि पूरे मामले की सच्चाई पुलिस की जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी। मामले के संबंध में जानकारी देते हुए एडिशनल एसपी विवेक लाल ने बताया कि सड़क से डेढ़ किलोमीटर अंदर युवक का शव मिलने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर अस्पताल भेजा। मृतक की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस द्वारा आसपास के इलाकों से गुम हुए लोगों की पतासाजी की जा रही है। पुलिस मृतक के शव की शिनाख्तगी में जुटी हुई है। हत्या के एंगल से भी जांच की जा रही है। source https://www.bhaskar.com/local/mp/rewa/news/a-half-burnt-body-was-found-in-sohagi-hill-of-rewa-134...

महापौर केसरी प्रतियोगिता में महिला पहलवानों ने दिखाया दम:मंत्री कैलाश विजयवर्गीय बोले- इंदौर फिर बनेगा कुश्ती की राजधानी, सरकार देगी पूरा सहयोग

शहर के मेयर पुष्यमित्र भार्गव और उनकी टीम द्वारा पारंपरिक खेलों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से अखिल भारतीय महापौर केसरी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में महिला पहलवानों को भी अवसर दिया गया है, जो देश के प्रधानमंत्री के महिला सशक्तिकरण के संकल्प को दर्शाता है। यह बात मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने रविवार को अखिल भारतीय इंदौर महापौर केसरी कुश्ती प्रतियोगिता के समापन अवसर पर कही। उन्होंने कहा कि, इंदौर पहले कुश्ती की राजधानी हुआ करता था, लेकिन समय के साथ इसमें बदलाव आया है। इंदौर को पुनः कुश्ती की राजधानी बनाने के लिए किए जा रहे प्रयासों में हमारी सरकार पूरा सहयोग देगी। उन्होंने यह भी बताया कि खेलों को प्रोत्साहित करने के लिए मध्य प्रदेश सरकार आगामी दिनों में 2 करोड़ रुपए की राशि से 33 खेलों का भव्य आयोजन करेगी। इस अवसर पर मंत्री विजयवर्गीय ने पंजाब, हरियाणा, मध्य प्रदेश, राजस्थान की महिला और पुरुष विजेता पहलवानों को सम्मानित किया। इनमें अभा महिला कुश्ती में प्रथम विजेता दिव्या काकरण, मध्य प्रदेश महिला कुश्ती में प्रथम शिवानी शर्मा (ग्वालियर), 30 किलो में प्रथम महिला...

छिंदवाड़ा में भाजपा पार्षद को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा; VIDEO:तीन युवकों पर FIR, मंदिर के चबूतरे की जमीन को लेकर चल रहा विवाद

छिंदवाड़ा के वार्ड नंबर-45 के माली मोहल्ले बीजेपी पार्षद को के साथ मारपीट का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो शुक्रवार रात का बताया जा रहा है, जिसमें वार्ड के कुछ लोग उन्हें दौड़ा-दौड़ाकर पीटते हुए दिख रहे है। पार्षद ने मारपीट करने वाले तीन युवकों के खिलाफ देहात थाना में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पार्षद भूरा भावरकर ने शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि वह वार्ड में बने एक मंदिर के चबूतरे को देखकर लौट रहे थे। तभी वार्ड में रहने वाले आकाश नागवंशी, करण नागवंशी और पिंटू धुर्वे ने उसके साथ मारपीट की। जिसके बाद उन्होंने भागकर अपनी जान बचाई। टीआई गोविंद राजपूत ने जानकारी देते हुए बताया कि मामला एक दिन पुराना है। तीन लोगों पर केस दर्ज किया गया। पुलिस जांच कर रही है। जमीन को लेकर विवाद दरअसल, वार्ड पार्षद और कुछ वार्डवासियों के बीच पिछले तीन दिनों से विवाद चल रहा है। कुछ वार्डवासियों का आरोप है कि वार्ड पार्षद भूरा मंदिर के चबूतरे से लगी जमीन में अवैध निर्माण करवाना चाह रहे थे। इसी को लेकर रहवासियों ने गुरुवार को जिला प्रशासन को अवैध निर्माण की शिकायत भी की थी। वहीं, पार्षद ने...

श्योपुर में वनकर्मियों पर हमला, ग्रामीण बकरियां छुड़ाकर ले गए:जंगल में पशु चराने से रोका तो की मारपीट, 5 लोगों पर केस

श्योपुर जिला मुख्यालय से 70 किलोमीटर दूर बरगवा थाना क्षेत्र में वन विभाग के कर्मचारियों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पिपरानी के जंगल में अवैध रूप से बकरियां चराने और इस पर कार्रवाई करने से नाराज ग्रामीणों ने शनिवार शाम 5 बजे तीन वनकर्मियों पर हमला कर दिया। बरगवा थाना प्रभारी प्रदीप शर्मा ने बताया कि आज वन रक्षक राहुल सिंह तोमर अपने दो साथी वनरक्षक दुष्यंत कुमार और सुमन कुसारिया के साथ पिपरानी वन क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने डोब गांव के भागचंद आदिवासी को वन भूमि पर अवैध रूप से बकरियां चराते हुए पकड़ा। जब वन विभाग के कर्मचारी भागचंद और उसकी बकरियों को वन चौकी ले जा रहे थे, तब आरोपी ने अपने गांव के लोगों को बुला लिया। इसके बाद ग्रामीणों ने तीनों वनकर्मियों के साथ मारपीट की और बकरियों को छुड़ाकर फरार हो गए। इन लोगों पर केस दर्ज वन रक्षक राहुल सिंह तोमर की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच की। जांच के बाद शाम करीब 7 बजे डोब गांव के गज्जू गुर्जर, भागचंद आदिवासी, सरदार गुर्जर, सत्या गुर्जर और धन्ना गुर्जर सहित अन्य पर केस दर्ज किया। इन पर मारपीट और सरकारी कार्य में बाध...