Skip to main content

Posts

Showing posts from January, 2026

ग्वालियर में कारोबारी से 1.41 करोड़ रुपए की ठगी:फेसबुक पर महिला से दोस्ती, फिर ऑनलाइन ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म के जरिए कराए निवेश

ग्वालियर में एक कारोबारी से ठगों ने ऑनलाइन ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म GOLD/DGMCOINFX.COM के माध्यम से ट्रेडिंग में निवेश कराकर 1.41 करोड़ रुपए की ठगी की है। कारोबारी गत्ता फैक्ट्री का संचालक है। कुछ समय पहले फेसबुक पर उसकी एक महिला से दोस्ती हुई थी, जिसने उसे ऑनलाइन ट्रेडिंग के बारे में जानकारी दी थी। इसके बाद एक वेबसाइट के माध्यम से कुछ लोगों ने कारोबारी से संपर्क किया। निवेश कराने के बाद शुरुआत में उसे उसके अकाउंट में कुछ मुनाफा दिखाया जाता रहा। लेकिन जब कारोबारी ने राशि निकालने की कोशिश की, तो ठगों ने कैपिटल गेन टैक्स चार्जेज के नाम पर और पैसों की मांग की। जब कारोबारी ने यह रकम जमा नहीं की, तो न तो उसकी मूल राशि वापस की गई और न ही कोई संतोषजनक जवाब दिया गया। करीब पांच महीने तक ठग कारोबारी को अपने जाल में फंसाए रहे। मामले में पुलिस ने शनिवार को आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। शहर के गोला का मंदिर स्थित मुरार इन्क्लेव निवासी 75 साल के दुर्गा प्रसाद पुत्र जयनारायण नागर कारोबारी हैं। उनकी ग्वालियर में गत्ता फैक्ट्री है। 2025 में उनकी फेसबुक पर एक महिला से दोस्ती हुई। दोस्ती के बाद उन...

‘यूरोलॉजी समस्या को छिपाना सबसे बड़ी गलती’:इंदौर में जुटे देश-विदेश के 70 एक्सपर्ट्स, बोले- 40 साल की उम्र के बाद सालाना जांच जरूरी

आजकल किडनी स्टोन, प्रोस्टेट बढ़ना (BPH), पेशाब में जलन या खून आना, बार-बार यूरिन इंफेक्शन और ब्लैडर-किडनी कैंसर जैसी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। कम पानी पीना, जंक फूड, धूम्रपान, लंबे समय तक बैठकर काम करना और पेशाब रोकना इसके मुख्य कारण हैं। इनसे बचने के लिए रोज 3-4 लीटर पानी पिएं, नियमित व्यायाम करें, नमक और तले-भुने भोजन से बचें और 40 वर्ष की उम्र के बाद सालाना जांच जरूर कराएं। ये बातें इंदौर में आयोजित यूरोलॉजी की इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस USICON-2026 के दूसरे दिन देश-विदेश से आए एक्सपर्ट्स ने अपने जागरूकता संदेश में कहीं हैं। उन्होंने चेताया कि पेशाब में दर्द, रुकावट, खून, कमर दर्द या रात में बार-बार उठना जैसे लक्षणों को नजरअंदाज करना गंभीर बीमारी को न्योता दे सकता है। कम दिनों तक भर्ती और जल्दी रिकवरी हो फोकस ऑर्गनाइजिंग सेक्रेटरी डॉ. सुशील भाटिया ने कहा- USICON को सिर्फ एक मेडिकल कॉन्फ्रेंस के रूप में नहीं, बल्कि हेल्थ मिशन के रूप में डिजाइन किया है। यहां दिखाई जा रही रोबोटिक और लेजर तकनीकें मरीजों के लिए वरदान हैं। कम दर्द, कम खून, कम दिनों तक अस्पताल में भर्ती और जल्दी रिकवरी हो, य...

बजरंग दल मध्यभारत की दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता:भेल भोपाल ने जीता खिताब; 20 टीमों ने दिखाया दमखम

बजरंग दल मध्यभारत प्रांत की दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का समापन गुरुवार को हो गया। राजधानी के आरके स्पोर्ट वर्ल्ड, मिनाल (भेल) में आयोजित प्रतियोगिता में मध्यभारत प्रांत की 20 टीमों ने दमखम दिखाया। रोमांचक मुकाबलों के बीच फाइनल में भेल भोपाल की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया, जबकि गंजबासौदा की टीम उपविजेता रही। समापन समारोह में बजरंग दल के राष्ट्रीय संयोजक किसन प्रजापत और डीआईजी ग्रामीण राजेश सिंह मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए आयोजकों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं में अनुशासन, टीमवर्क और खेल भावना को मजबूत करते हैं। टूर्नामेंट के दौरान मुकाबले कड़े रहे। सेमीफाइनल और फाइनल में दर्शकों को रणनीतिक दांव-पेंच देखने को मिले। विजेता टीम भेल भोपाल ने संतुलित आक्रमण और मजबूत डिफेंस के दम पर खिताब जीता। कार्यक्रम में क्षेत्र संगठन मंत्री जितेंद्र पवार, प्रांत अध्यक्ष किशन लाल शर्मा, प्रांत संगठन मंत्री सुरेंद्र सिंह, प्रांत सह मंत्री जितेंद्र चौहान सहित बड़ी संख्या में पदाध...

आलीराजपुर में गोवा पुलिस पर हमला:अपराधी को पकड़ने आई टीम को पत्थर-धारदार हथियारों से मारा; सब इंस्पेक्टर और जवान घायल

आलीराजपुर जिले में एक अपराधी को पकड़ने पहुंची गोवा पुलिस की टीम पर जानलेवा हमला हुआ है। बोरी थाना क्षेत्र में हुए इस हमले में गोवा पुलिस के एक सब इंस्पेक्टर और एक आरक्षक (सिपाही) गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। हमलावरों ने पुलिस की गाड़ी पर पत्थरों और धारदार हथियारों से धावा बोला था। थाने से निकलते ही घेरा जानकारी के मुताबिक, गोवा पुलिस की टीम एक मामले के आरोपी 'हीरा' को गिरफ्तार करने के लिए आलीराजपुर आई थी। पुलिस टीम जब बोरी थाने में अपनी कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद वापस लौट रही थी, तभी रास्ते में पहले से घात लगाए बैठे 15 से 20 बाइक सवारों ने उनकी गाड़ी को रोक लिया। हमलावरों ने अपने चेहरे कपड़ों से ढंक रखे थे ताकि उनकी पहचान न हो सके। हथियारों और पत्थरों से किया हमला नकाबपोश हमलावरों ने अचानक पुलिस की गाड़ी पर पत्थरों और धारदार हथियारों से हमला शुरू कर दिया। इस अचानक हुए हमले में गाड़ी में मौजूद पुलिसकर्मियों को संभलने का मौका नहीं मिला, जिससे सब इंस्पेक्टर और एक जवान चोटिल हो गए। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी अपनी बाइकों पर सवार होकर मौके से फरार हो गए। जांच में जुटी...

इंदौर में रोटरी मंडल 3040 का 42वां जिला अधिवेशन ‘इंद्रधनुष’:दो दिवसीय आयोजन में मप्र, गुजरात के 900 रोटेरियन होंगे शामिल; विदेश से भी आएंगे दिग्गज

रोटरी मंडल 3040 द्वारा अपने प्रतिष्ठित 42वें रोटरी जिला अधिवेशन ‘इंद्रधनुष’ का आयोजन 31 जनवरी से 1 फरवरी 2026 को ग्रैंड शेरेटन (मैरियट समूह), इंदौर में किया जाएगा। दो दिवसीय यह अधिवेशन सेवा, नेतृत्व और सामाजिक सरोकार जैसे रोटरी के मूल मूल्यों को केंद्र में रखकर आयोजित हो रहा है। कार्यक्रम में मध्यप्रदेश के 25 राजस्व जिलों एवं गुजरात के 4 जिलों से लगभग 800 से 900 रोटेरियन सहभागिता करेंगे। अधिवेशन का आयोजन जिला गवर्नर सुशील मल्होत्रा, रूबी मल्होत्रा और कॉन्फ्रेंस चेयरमैन बृजेश अग्रवाल के नेतृत्व में किया जा रहा है। रोटरी पदाधिकारियों ने बताया कि इस अवसर पर अमेरिका और ब्रिटेन सहित देश-विदेश से अनेक प्रख्यात रोटरी लीडर्स और विशिष्ट अतिथि शामिल होंगे। इनमें डॉ. रमेश गर्ग, डॉ. रीता गर्ग (अमेरिका), पीडीजी विजय पटेल, नयना पटेल (यूके) और आरआईपीआर पीडीजी दिनेश मेहता प्रमुख हैं। अधिवेशन में आचार्य बालकृष्ण, मेजर दीपेंद्र सेंगर, डॉ. सुधांशु मणि, गजल कालरा, प्रदीप जोशी और जयप्रकाश काबरा जैसे प्रतिष्ठित वक्ता अपने विचार साझा करेंगे। सांस्कृतिक संध्या में उदय दहिया, मुन्ना बैटरी, रचना चोपड़ा, मीरान र...

ऑटो खड़ा करने के विवाद में चाकूबाजी:2 युवकों पर चाकू से किया हमला, चार आरोपी गिरफ्तार

ऐशबाग थाना क्षेत्र की अहमद कॉलोनी में मंगलवार देर रात मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। ऑटो खड़ा करने को लेकर पड़ोसियों से हुई कहासुनी के बाद चार युवकों ने दो दोस्तों पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में फाइज (18) और फरजान (27) गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां फाइज की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस के मुताबिक, फाइज के चेहरे और पीठ पर चाकू से वार किया गया, जबकि उसके बड़े भाई फरजान के हाथ पर गंभीर चोट आई है। दोनों अहमद कॉलोनी में रहते हैं। फाइज छात्र है और फरजान मैकेनिक का काम करता है। कहासुनी के बाद निकाला चाकू जानकारी के अनुसार, ऑटो खड़ा करने को लेकर अनस पिंडारी, साकिब, साजिद और सोहराब से दोनों भाइयों की कहासुनी हो गई थी। विवाद कुछ ही देर में बढ़ गया और आरोपियों ने चाकू निकालकर फाइज और फरजान पर हमला कर दिया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने पर ऐशबाग थाना पुलिस देर रात हमीदिया अस्पताल पहुंची और घायलों के बयान दर्ज किए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास की धाराओं में मामला दर्ज किया। चारों आरोपी गि...

जबलपुर के एकलव्य आवासीय स्कूल से 3 छात्र लापता:स्कूल प्रबंधन पर परिजन ने लगाए लापरवाही के आरोप, पुलिस जांच में जुटी

जबलपुर के रामपुर स्थित एकलव्य आवासीय स्कूल (विशेष पिछड़ी जनजातीय) में पढ़ने वाले तीन छात्र गायब हो गए हैं। मामले का खुलासा आज दोपहर तब हुआ, जब विद्यालय के शिक्षक गोरखपुर थाने पहुंचे और तीनों छात्रों की गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर तीनों छात्रों की तलाश शुरू कर दी है। वहीं, जांच के दौरान पुलिस को यह भी जानकारी मिली है कि बच्चे सोमवार देर रात लापता हुए थे, लेकिन इसकी सूचना आज दोपहर दी गई। इस बीच स्कूल की प्राचार्य मंगलवार सुबह दिल्ली रवाना हो गई हैं। पीटी से पहले गिनती में कम मिले छात्र जानकारी के मुताबिक, तीनों छात्र छात्रावास में रहकर कक्षा 8 में पढ़ते थे। सोमवार रात तीनों बच्चे भोजन के लिए मेस भी नहीं गए थे। मंगलवार सुबह पीटी से पहले जब छात्रों की गिनती की गई, तो तीन बच्चे गायब पाए गए। इसके बाद स्कूल की ओर से तत्काल परिजन को सूचना दी गई। बताया जा रहा है कि गायब छात्रों में एक जबलपुर, दूसरा मंडला और तीसरा सिवनी का निवासी है। परिजन का आरोप है कि प्रबंधन ने मोबाइल पर बच्चों के लापता होने की जानकारी दी, लेकिन जब वे स्कूल पहुंचे तो प्रबंधन स्पष्ट जानकारी देने के बजाय मामल...

झाबुआ के रानापुर में शनि देव का 'तिरंगा श्रृंगार:गणतंत्र दिवस पर दिखा राष्ट्रभक्ति का संगम; भक्तों ने लगाए "जय हिंद" के नारे

गणतंत्र दिवस के अवसर पर झाबुआ जिले के रानापुर नगर स्थित शनिदेव मंदिर में भगवान का विशेष 'तिरंगा श्रृंगार' किया गया, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़ पड़े। केसरिया, सफेद और हरे रंग में विराजे शनि देव गणतंत्र दिवस की खुशी में मंदिर को पूरी तरह से राष्ट्रीय ध्वज के रंगों से सजाया गया था। नारायण नंदाजी राठौड़ परिवार के सहयोग से मंदिर में भव्य झांकी सजाई गई। पुजारी मयंक जोशी के मार्गदर्शन में भगवान शनि देव का आकर्षक श्रृंगार किया गया, जिसमें केसरिया, सफेद और हरे रंगों का बेहद खूबसूरती से उपयोग किया गया। इसके साथ ही पूरा मंदिर परिसर तिरंगे गुब्बारों से सजाया गया, जो भक्तों के आकर्षण का केंद्र रहा। 'जय श्री शनिदेव' और 'जय हिंद' के नारों से गूंजा परिसर इस खास आयोजन और भगवान के अनूठे रूप के दर्शन करने के लिए सुबह से ही मंदिर में भक्तों का तांता लगा रहा। इस दौरान भक्तों ने कहा कि यह धार्मिक आस्था के साथ देश के प्रति प्रेम प्रकट करने का एक बेहतरीन तरीका है। दर्शन के दौरान मंदिर परिसर में "जय श्री शनि देव" के साथ-साथ "जय हिंद" के नारे भी ...

नेपानगर में गणतंत्र दिवस पर कुश्ती का आम दंगल:देश के कई राज्यों से आए पहलवानों ने दिखाए दांव-पेंच

बुरहानपुर के नेपानगर में आज (26 जनवरी) कुश्ती का आम दंगल आयोजित किया गया। नेपा खेल समिति ने स्थानीय क्रिकेट ग्राउंड पर इस आयोजन कराया। यह दंगल हर साल पूर्व सांसद स्व. नंदकुमार सिंह चौहान, पूर्व विधायक स्व. राजेंद्र दादू और प्रथम हिन्द केशरी रामचंद्र बाबू पहलवान की स्मृति में आयोजित होता है। कुश्ती का आयोजन दोपहर 1 बजे शुरू हुआ, जो शाम 5 बजे तक जारी रहा। इसमें देश के कई राज्यों से आए पहलवानों ने हिस्सा लिया और उनके बीच रोचक मुकाबले हुए। दंगल देखने के लिए नेपानगर के अलावा बुरहानपुर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में दर्शक पहुंचे। नेपानगर विधायक मंजू दादू कार्यक्रम की मुख्य अतिथि रहीं। निर्णायक की भूमिका अमर सिंह पहलवान और अशोक पहलवान ने निभाई। नेपा खेल समिति के सचिव संतोष राखोंडे ने कार्यक्रम का संचालन किया। इस अवसर पर भाजपा नेता विजय गुप्ता, मोहन पहलवान, पूर्व नपाध्यक्ष राजेश चौहान, मनोज महेश्वरी और भाजपा मंडल अध्यक्ष निलेश महाजन सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। देखिए तस्वीरें... source https://www.bhaskar.com/local/mp/burhanpur/news/nepal-wrestling-competition-burhanp...

सतना में 5 साल की बच्ची को कुत्ते ने काटा:घर के बाहर खेलते समय चेहरा नोचा, जिला अस्पताल रेफर

सतना के पैकौरा गांव में आज दोपहर एक 5 वर्षीय बच्ची पर पागल कुत्ते ने हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। कुत्ते ने बच्ची का चेहरा बुरी तरह नोंच दिया। यह घटना कोठी तहसील के पैकौरा गांव में हुई। बच्ची की पहचान मुकेश विश्वकर्मा की 5 वर्षीय पुत्री महक के रूप में हुई है। महक अपने घर के बाहर खेल रही थी, तभी अचानक पीछे से आए एक पागल कुत्ते ने उस पर हमला कर दिया। आसपास मौजूद लोगों ने किसी तरह कुत्ते को भगाकर बच्ची को बचाया। घायल महक को तुरंत कोठी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। मुंह में गंभीर चोट और दांत गड़ जाने के कारण चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। ये खबर भी पढ़े- सतना में डॉग बाइट के 8 दिन में 1020 मामले: जिला अस्पताल में रोज 120+ लोग रेबीज वैक्सीन लगवाने पहुंच रहे source https://www.bhaskar.com/local/mp/satna/news/satna-girl-attacked-rabid-dog-face-injured-137049387.html

दो घंटे लाश लेकर सड़क पर बैठे रहे परिजन:आर्थिक सहायता के आश्वासन के बाद माने, ट्रैक्टर की टक्कर से हुई थी बुजुर्ग की मौत

बालाघाट में ट्रैक्टर की टक्कर से एक वृद्ध की मौत के बाद ग्रामीणों और परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर चक्काजाम कर दिया। यह घटना हुड़कीटोला मार्ग पर आंबेडकर चौक में हुई, जिससे लगभग दो घंटे तक आवागमन बाधित रहा। पुलिस के ठोस कार्रवाई और आर्थिक सहायता के आश्वासन के बाद शाम 4 बजे आंदोलन समाप्त हुआ। यह घटना रविवार शाम को वारासिवनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुई थी। हुड़कीटोला निवासी 60 वर्षीय प्रतापसिंह सिरसाम पिपरिया ग्राम के ओझाटोला बाजार से सामान लेकर लौट रहे थे। हुड़कीटोला चौक पर एक ट्रैक्टर ने उनकी साइकिल को टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने प्रतापसिंह को देर शाम जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। सोमवार सुबह इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। अस्पताल चौकी पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया था। आदिवासी विकास परिषद के जिलाध्यक्ष दिनेश धुर्वे और युवा अध्यक्ष शुभम उईके के नेतृत्व में परिजनों और ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि पुलिस ट्रैक्टर और उसके चालक की जानकारी होने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं कर रही है और मामले को अज्ञात वाहन का बत...

हिस्ट्रीशीटर को कार से बाहर खींचा, सब्बल-हथौड़े से हाथ-पैर तोड़े:भोपाल में बिना नंबर की गाड़ियों से आए बदमाश,

भोपाल में कुछ बदमाशों ने एक युवक पर हथौड़े, सब्बल और डंडों से हमला कर दिया। उसके हाथ-पैर कुचल दिए। बेरहमी से तब तक पीटा, जब तक वह बेसुध नहीं हो गया। उसकी कार में तोड़फोड़ की। फिर भाग निकले। वारदात कोलार इलाके में रविवार सुबह 11 बजे की है। पीड़ित युवक की पहचान रीवा के चोरहटा थाना क्षेत्र निवासी कुलदीप सिंह के रूप में हुई है। कुलदीप निगरानीशुदा हिस्ट्रीशीटर है। उस पर 12 केस दर्ज हैं। वह अपनी मंगेतर से मिलने शुक्रवार को भोपाल आया था। हमले के दौरान कई लोग वीडियो बनाते रहे, लेकिन कुलदीप को बचाने की हिम्मत किसी ने नहीं की। वीडियो में एक युवती हमलावरों को ललकारती दिख रही है। कुलदीप को बंसल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस बयान दर्ज कर रही है। मामले में पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली। फिलहाल आरोपियों का सुराग नहीं मिला है। डॉक्टर बोले- हालत नाजुक पुलिस के अनुसार, कुलदीप अपनी कार से कहीं जा रहा था। इसी दौरान बदमाशों ने बिना नंबर की एक कार उसकी गाड़ी के आगे और एक कार पीछे लगाकर रास्ता रोक लिया। फिर उसे घसीटकर गाड़ी से बाहर निकाला। इसके बाद हमला कर दिया। बदमाशों के भागने के बाद ...

यूथ कांग्रेस के बाद एनएसयूआई में घमासान:प्रदेश अध्यक्ष ने बिना अनुमति की प्रदेश प्रवक्ता की नियुक्ति, दिल्ली ने होल्ड की

एमपी में युवा कांग्रेस के चुनाव को लेकर युवाओं ने तमाम शिकायतें की। भोपाल के युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष बने अंकित दुबे को शिकायतों के चलते हटा दिया गया और अमित खत्री को कार्यवाहक अध्यक्ष नियुक्त कर दिया गया। दोनों युवाओं के समर्थक एक दूसरे के खिलाफ लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। यूथ कांग्रेस का विवाद अभी थमा नहीं था कि एनएसयूआई में घमासान छिड़ गया। दरअसल,एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष चौकसे की अनुशंसा पर प्रदेश मीडिया चेयरमैन अंकित पाण्डेय ने 19 जनवरी को तनय शर्मा को प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त किया गया। लेकिन, नियुक्ति की जानकारी मिलते ही 21 जनवरी को एनएसयूआई मीडिया विभाग के राष्ट्रीय चेयरमैन ने उस नियुक्ति पत्र को होल्ड कर दिया। प्रदेश अध्यक्ष बोले: मामला सुलझ गया दैनिक भास्कर ने इस मामले पर एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष चौकसे से बात की तो उन्होंने कहा- वो होल्ड करने का पत्र जारी जरूर हुआ था लेकिन ये मामला सुलझ गया है। प्रदेश प्रभारी बोले: बिना परमिशन लिए नियुक्ति की उधर, एनएसयूआई के प्रदेश प्रभारी साहिल शर्मा ने भास्कर से कहा- हमारे संगठन में एक प्रोटोकॉल है कि प्रदेश अध्यक्ष को यदि ...

स्लॉटर हाउस में गोकशी का मामला:SIT ने नगर निगम ऑफिस से जब्त किए दस्तावेज, संदिग्ध अधिकारी जांच के दायरे से बाहर

भोपाल में मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय के सामने को मांस से भरे कंटेनर मिलने के मामले में रिमांड पर लिए गए स्लॉटर हाउस के संचालक असलम कुरैशी और चमड़ा और उसके चालक सोहेल से पूछताछ जारी है। दोनों से गुरुवार से शुक्रवार के बीच करीब 16 घंटे के भीतर तीन बार पूछताछ की गई। पूछताछ में असलम से भोपाल के अलावा अन्य शहरों में उसके कामकाज, जीवित और मृत मवेशियों की सप्लाई, मांस के परिवहन और पूरी सप्लाई चेन को लेकर सवाल किए गए हैं। रिमांड समाप्त होने के बाद 25 जनवरी को दोनों को कोर्ट में पेश किया जाएगा। नगर निगम कार्यालय से फाइल जब्त की पुलिस ने शुक्रवार को नगर निगम से स्लॉटर हाउस से जुड़ी फाइलें और दस्तावेज जब्त किए। इनमें वर्ष 2014-15 से अब तक के टेंडर, अनुमति पत्र और अन्य रिकॉर्ड शामिल हैं। प्रभारी सहायक यंत्री सौरभ सूद समेत दो कर्मचारियों को लगातार दो दिनों से जहांगीराबाद थाने बुलाकर पूछताछ की जा रही है। इन अधिकारियों से भी पूछताछ नहीं की स्लॉटर हाउस के टेंडर से लेकर एमआईसी की मंजूरी तक की अधिकांश फाइलों पर अधीक्षण यंत्री उदित गर्ग और कार्यपालन यंत्री आरके त्रिवेदी के साइन हैं, लेकिन अब तक इन दोनों ...

ग्वालियर में 2 लाख लेकर मानसिक कमजोर युवक से शादी:कुछ घंटे बाद दुल्हन साथियों संग एक्टिवा पर भागी, CCTV में घटना कैद, पुलिस जांच में जुटी

ग्वालियर में एक मानसिक रूप से कमजोर युवक से 2 लाख रुपए लेकर नोटरी के जरिए शादी करने वाली दुल्हन कुछ ही घंटों बाद अपने साथियों के साथ एक्टिवा पर फरार हो गई। यह घटना गुरुवार शाम कोतवाली थाना क्षेत्र में हुई। पुलिस ने पीड़ित पिता की शिकायत पर दुल्हन और उसके साथियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। बता दें कि मुरैना निवासी बंटी धाकड़ ने गुरुवार दोपहर पूनम गौर की शादी ग्वालियर के शिवपुरी रोड निवासी महेंद्र पाराशर के मानसिक रूप से कमजोर बेटे अश्मित पाराशर से नोटरी के जरिए कराई थी। इस शादी के लिए महेंद्र पाराशर से 2 लाख रुपए बंटी धाकड़ द्वारा लिए गए थे। शादी के कुछ घंटे बाद ही बंटी धाकड़ ने अपने तीन अन्य साथियों के साथ मिलकर महेंद्र पाराशर की कार को रास्ते में रोक लिया। इसके बाद दुल्हन पूनम गौर, बंटी धाकड़ और उसके साथियों के साथ एक्टिवा पर सवार होकर भाग गई। यह घटना गुरुवार शाम करीब 5:30 बजे की है। घटना का एक CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें पूनम गौर अपने साथी बंटी धाकड़ और उसके दोस्तों के साथ एक्टिवा पर भागती हुई दिखाई दे रही है। पूनम गौर मूलता हजीरा थाना क्षेत्र के चौड़े हनुमान के ...

क्रिकेट विवाद में युवक की हत्या, दूसरा आरोपी गिरफ्तार:बैतूल में बैट और डंडों से पीटा था; दोनों आरोपियों को जेल

बैतूल। शहर के गंज थाना क्षेत्र में क्रिकेट खेलने के विवाद में हुई युवक मोहित गोहे की हत्या के मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मंगलवार को एक आरोपी की गिरफ्तारी के बाद बुधवार को दूसरे आरोपी को भी पुलिस ने दबोच लिया। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। यह घटना 19 जनवरी की शाम गंज थाना क्षेत्र के कत्लढाना इलाके में हुई थी। क्रिकेट खेलने को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ, जिसमें बीच-बचाव करने गए 27 वर्षीय मोहित गोहे पर बैट और डंडों से हमला कर दिया गया। गंभीर रूप से घायल मोहित को पहले बैतूल और फिर भोपाल रेफर किया गया था। सोमवार को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। थाना गंज प्रभारी शैफ़ा हाशमी ने बताया कि मृतक की पत्नी प्रीति तोमर ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि आरोपी तनिष्क उर्फ पुनित कहार और दीपक धुर्वे, दोनों निवासी खंजनपुर, ने क्रिकेट खेलने की बात पर मोहित गोहे के साथ गाली-गलौच करते हुए बैट से हमला किया था। पुलिस ने इस मामले में अपराध क्रमांक 14/26 धारा 103(1), 115(2), 3(5) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की थी। पुलिस अधीक्षक वीर...

ग्वालियर में युवक को बेरहमी से पीटा, मौत:बेहोशी की हालत में परिजन घर ले आए, कपड़े बदलकर सुला दिया; लेन-देन का था विवाद

ग्वालियर में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी है। मोबाइल और पैसों के लेनदेन पर तीन बदमाशों ने उसे बेरहमी से पीटा था। जब वह बेहोश हो गया तो हमलावर भाग गए। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और उस पर पानी छिड़क कर घर ले गए। घर कपड़े बदलकर सुला दिया। काफी देर तक उसे सोता समझकर किसी ने परेशान नहीं किया, लेकिन शाम को जब उसे जगाना चाहा तो वह नहीं जागा। तत्काल परिजन हॉस्पिटल लेकर पहुंचे तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना मंगलवार दोपहर से शाम तक के बीच शिव शक्ति नगर घासमंडी ग्वालियर की है। घटना के बाद परिजन ने हंगामा कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को निगरानी में लेकर डेड हाउस में रखवा दिया है। बुधवार को शव का पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा। पुलिस इस मामले में हत्या का मामला दर्ज कर रही है। तीनों हमलावरों को हिरासत में ले लिया है। बेहोश होने तक पीटते रहे तीनों शहर के उपनगर ग्वालियर के शिव शक्ति नगर निवासी 28 वर्षीय नरेंद्र पिता मुन्नालाल बाथम के घर के पास ही जगदीश बाथम, बल्लू बाथम व राकेश बाथम रहते हैं। ऐसा पता लगा है कि नरेंद्र के यह लोग दूर के रिश्ते में भाई लगते हैं। इनके बीच एक मोबाइल और पैस...

रोड किनारे वाहन खड़े होने से घिरी आधी सड़क

श्योपुर। शहर के शिवपुरी रोड और पाली रोड पर ट्रैक्टर और अन्य वाहनों की लंबी कतारें लगने से आधी सड़क इनसे घिर जाती है। इससे आवागमन प्रभावित होता है और दुर्घटना की संभावना बढ़ जाती है। व्यस्त सड़क होने के कारण यहां हर समय वाहनों की आवाजाही बनी रहती है। ऐसे में अचानक सड़क संकरी होने से दोपहिया चालकों को सबसे अधिक परेशानी होती है। कई बार यहां वाहनों के बीच टकराव जैसी नौबत बन जाती है। लेकिन व्यवस्था सुधारने के लिए कोई कदम नहीं उठाया गया है। पुलिस द्वारा न तो चालानी कार्रवाई की जा रही है और न ही वाहनों को व्यवस्थित ढंग से खड़ा करवाया जाता है। source https://www.bhaskar.com/local/mp/sheopur/news/half-the-road-is-surrounded-by-vehicles-parked-on-the-roadside-136991051.html

भोपाल में आटा चक्की से 20 क्विंटल सरकारी चावल जब्त:अवैध तरीके से हो रहा था व्यापार; शिकायत मिलने के बाद कार्रवाई

भोपाल में एक आटा चक्की से खाद्य विभाग ने 20 क्विंटल सरकारी चावल जब्त किया। यहां अवैध तरीके से व्यापार हो रहा था। शिकायत मिलने के बाद कार्रवाई की गई। जानकारी के अनुसार, महामाई का बाग में जुगल आटा चक्की के संचालक शिवम पिता जुगल किशोर साहू के प्रतिष्ठान में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत वितरण होने वाला फोर्टीफाइड चावल की अवैध रूप से खरीद-फरोख्त करते हुए पाया। प्राप्त शिकायत के आधार पर जांच करने पर उक्त प्रतिष्ठान में 40 बोरी (20 क्विंटल) चावल रखा मिला। दस्तावेज मांगे, लेकिन नहीं दिए मौके पर दस्तावेज मांगने पर प्रस्तुत नहीं किए गए। शासकीय चावल का अवैध व्यापार करते पाए जाने के कारण उक्त 20 क्विंटल फोर्टीफाइड चावल शिवम साहू से जब्त कर शासकीय वेयर हाउस करोंद की सुपुर्दगी में दिया गया। कार्रवाई जिला आपूर्ति नियंत्रक चंद्रभान सिह जादौन के निर्देशन में की गई । source https://www.bhaskar.com/local/mp/bhopal/news/bhopal-government-rice-seized-flour-mill-136989617.html

महाकाल महोत्सव- 5वें दिन दिखा कला और संस्कृति का संगम:उज्जैन में जनजातीय और अंतरराष्ट्रीय कलाकारों ने दी प्रस्तुति

उज्जैन में 14 से 18 जनवरी 2026 तक आयोजित 'श्री महाकाल महोत्सव' के पांचवें दिन रविवार को कला, लोकसंस्कृति और शिवभक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। दिनभर चली विविध प्रस्तुतियों ने श्रद्धालुओं और दर्शकों को भारतीय जनजातीय परंपराओं तथा अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक अभिव्यक्तियों से परिचित कराया। पंचम दिवस की शुरुआत 'कला यात्रा' से हुई। इसमें उज्जैन की पल्लवी किशन और उनके साथियों ने आकर्षक 'गणगौर लोकनृत्य' प्रस्तुत किया। यह यात्रा गणगौर दरवाजा से शुरू होकर कार्तिक चौक (सवारी मार्ग) और गुदरी चौराहा होते हुए श्री महाकाल लोक में समाप्त हुई। पारंपरिक वेशभूषा, लोकसंगीत और लयबद्ध नृत्य ने मार्ग में उपस्थित श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। जनजातीय लोककलाओं की दिखी झलक महाकाल लोक में जनजातीय लोककलाओं की सजीव झलक देखने को मिली। हरदा से आए मंशाराम और उनके साथियों ने कोरकू जनजातीय 'थापटी नृत्य' प्रस्तुत किया। उज्जैन की विनती जैन और उनके साथियों ने 'मटकी नृत्य' से दर्शकों को आकर्षित किया। सीधी से आए दानबहादुर घासी और उनके दल ने घासी जनजातीय 'घसियाबाजा' की प...

कटनी के स्लीमनाबाद में 1.10 लाख की अवैध शराब जब्त:'शिकंजा' अभियान के तहत मुखबिर की सूचना पर दी दबिश; एक आरोपी गिरफ्तार

कटनी की स्लीमनाबाद पुलिस ने रविवार को ग्राम इमलिया में दबिश देकर पुलिस ने करीब 1.10 लाख रुपए की अवैध देसी शराब जब्त की और एक युवक को गिरफ्तार किया है। एक अन्य आरोपी मौके से फरार हो गया। मुखबिर की सूचना पर दी दबिश स्लीमनाबाद थाना प्रभारी सुदेश कुमार ने बताया कि रविवार दोपहर मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम इमलिया में बड़ी मात्रा में अवैध शराब रखी गई है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और तलाशी ली। घर के बगल बने बाथरूम से मिली शराब तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपी आकाश सिंह (22 वर्ष) के घर के पास बने बाथरूम से शराब बरामद की। यहां से देशी मसाला शराब की 22 पेटियां, यानी 1100 पाव जब्त किए गए। पुलिस ने मौके से आकाश सिंह को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, दूसरे आरोपी उदय राज सिंह (29 वर्ष) को भनक लगते ही फरार बताया गया है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है। आबकारी एक्ट में केस जब्त शराब की कीमत करीब 1 लाख 10 हजार रुपए है। दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि अवैध शराब के कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवा...

महाकाल महोत्सव का चौथा दिन:रामधुन और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने अद्भुत माहौल बनाया

उज्जैन में 14 से 18 जनवरी तक श्री महाकाल महोत्सव आयोजित किया जा रहा है। जिसके चौथे दिन शनिवार को विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम और 'कला यात्रा' आयोजित की गई। इन आयोजनों ने महाकाल लोक में भक्ति, कला और लोकसंस्कृति का माहौल निर्मित किया। चौथे दिन की 'कला यात्रा' बुधवारिया क्षेत्र से शुरू हुई। यह यात्रा नई सड़क, सतीगेट और गोपाल मंदिर मार्ग से होते हुए श्री महाकाल महालोक में समाप्त हुई। इस दौरान उज्जैन के योगेश मालवीय और उनके मलखंब दल ने पारंपरिक मलखंब का प्रदर्शन किया। महोत्सव के मंच पर जनजातीय लोकनृत्यों की श्रृंखला प्रस्तुत की गई। इसमें हरदा के मंशाराम और उनके साथी कलाकारों ने कोरकू जनजातीय 'गदली नृत्य' प्रस्तुत किया। खंडवा की अनुजा जोशी और उनके दल ने 'गणगौर नृत्य', सागर के लीलाधर रैकवार ने 'ढिमरियाई नृत्य' तथा बड़ौदा के विजय भाई राठवा और उनके साथियों ने राठवा जनजातीय 'राठ नृत्य' की प्रस्तुति दी। रामधुन की विशेष प्रस्तुतियां हुईं शाम को श्री महाकाल महालोक के प्रांगण में सुगम संगीत और बैंड रामधुन की विशेष प्रस्तुतियां हुईं। इंदौर के श्रेयश शुक्...

उमरदा में पारंपरिक हेलों की टक्कर रोकी गई:पुलिस-प्रशासन ने बल तैनात कर प्रतिबंध का पालन कराया

बुरहानपुर जिले के उमरदा गांव में शनिवार को होने वाली पारंपरिक हेलों (बैलों) की टक्कर को पुलिस और प्रशासन ने रोक दिया। शिकारपुरा थाना क्षेत्र के तहत यह आयोजन नहीं होने दिया गया। इस दौरान नेपानगर तहसीलदार दिनेश भेवंदिया और शिकारपुरा थाना प्रभारी विक्रम सिंह चौहान सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। दरअसल, हर साल यहां मेले का आयोजन होता है, जिसमें आसपास के गांवों से लोग बड़ी संख्या में अपने सजे-धजे हेलों बैल लेकर आते थे। पुरानी परंपरा के अनुसार, ढोल-ताशों के साथ धूमधाम से इन हेलों की टक्कर कराई जाती थी। प्रतिबंध के बावजूद आयोजन होते हैं हालांकि, शासन द्वारा हेलों की टक्कर पर प्रतिबंध लगाया गया है। इसके बावजूद ग्रामीण अक्सर ऐसे आयोजन करते रहे हैं। इस बार पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पाटीदार के निर्देश पर थाना प्रभारी विक्रम सिंह चौहान और तहसीलदार दिनेश भेवंदिया ने आयोजन रोकने के लिए पुख्ता व्यवस्था की थी। इसमें ग्राम पंचायत उमरदा के सरपंच, उपसरपंच और सदस्यों का भी सहयोग मिला। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी किसी भी स्थान पर होने वाली पारंपरिक हेलों की टक्कर पर रोक लगाई जाएगी। हेलों...

राजगढ़ के मोहनपुरा ने खींचा छत्तीसगढ़ का ध्यान:58 सदस्यीय दल पहुंचा राजगढ़, बगिया में पायलट प्रोजेक्ट लागू करने की तैयारी शुरू

राजगढ़ जिले के मोहनपुरा क्षेत्र में बनी विश्व की सबसे बड़ी प्रेशराइज्ड एरिगेशन परियोजना अब छत्तीसगढ़ की खेती का रास्ता तय कर रही है। इसी परियोजना को नजदीक से देखने और समझने के लिए छत्तीसगढ़ से अधिकारियों और किसानों का 58 सदस्यीय दल शनिवार को राजगढ़ पहुंचा। दल ने मोहनपुरा के लगदरिया पंप हाउस से भ्रमण की शुरुआत की। शनिवार सुबह करीब 10 बजे दल लगदरिया पंप हाउस पहुंचा, जहां मालवी परंपरा के अनुसार पगड़ी पहनाकर स्वागत किया गया। यहां परियोजना प्रशासक विकास राजोरिया और शुभंकर विश्वास ने दाबयुक्त सिंचाई प्रणाली की तकनीकी जानकारी दी। पंप हाउस से किस तरह पानी लिफ्ट होकर पाइपलाइन के जरिए खेतों तक पहुंचता है, इसका लाइव प्रदर्शन दिखाया गया। छत्तीसगढ़ के सीएम ने भेजा दल यह भ्रमण दल छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर राजगढ़ आया है। एक दिन पहले मुख्यमंत्री साय ने दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था।इससे पहले उन्होंने भोपाल में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से स्वयं मोहनपुरा–कुंडलिया परियोजना का प्रेजेंटेशन समझा था। इसके बाद जशपुर जिले के बगिया में पायलट प्रोजेक्ट शुरू करने का ...

कांग्रेस विधायक ने रेप को धर्मग्रंथों से जोड़ा, कहा-तीर्थफल मिलेगा:SC-ST महिलाओं पर बरैया का विवादित बयान; दावा- उनके ग्रंथों में इसके निर्देश

दतिया जिले की भांडेर सीट से कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वे कह रहे हैं कि धर्मग्रंथों में लिखा है कि यदि कोई तीर्थ पर नहीं जा पा रहा है तो वह दलित आदिवासी वर्ग की महिला या बच्ची के साथ रेप करेगा तो उसे वही फल मिलेगा जो तीर्थ करने से मिलता है। वीडियो में बरैया कह रहे हैं- इंडिया में सबसे ज्यादा रेप शेड्यूल कास्ट, शेड्यूल ट्राइब और मोस्ट ओबीसी से होता है। रेप की थ्योरी ये है कि कोई भी...कैसे भी दिमाग का व्यक्ति रास्ते में जा रहा है, उसे खूबसूरत अति सुंदर लड़की यदि दिखी तो उसका ब्रेन विचलित हो सकता है तो रेप हो सकता है। आदिवासियों में, एससी में कौन सी अति सुंदर स्त्री है? मोस्ट ओबीसी में ऐसी स्त्रियां, सुंदरियां हैं? क्यों होता है बलात्कार, क्योंकि उनके धर्म ग्रंथों में इस तरह के निर्देश दिए गए हैं? बरैया से पूछा जाता है कि क्या हिन्दू धर्म ग्रंथों में लिखा है? तो वे कहते हैं अब वे हिन्दू हैं या नहीं, उस पर मुझे कुछ नहीं कहना, लेकिन मेरा तात्पर्य ये है कि धर्मग्रंथों में लिखा है कि (बरैया कुछ जातिसूचक नामों का उल्लेख करते हैं) इन जातियों के साथ सहवास करन...

CM बोले- सारे विभाग महत्वपूर्ण लेकिन पुलिस की चुनौतियां अलग:भोपाल में IPS सर्विस मीट; पहले दिन अलग-अलग वेशभूषा दिखे अफसर

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एमपी में फैले नक्सलवाद की सांप से तुलना की। उन्होंने कहा कि एक कमरे में मखमल के गद्दे पर किसी को सोने के लिए कह दिया जाए और उस कमरे में सांप घूमते रहें तो यह कैसे हो सकता है कि कोई आसानी से सो सके। हमारे लिए यह गौरव की बात है कि पुलिस ने इस समस्या को समझा और सांप का फन कुचलकर नक्सल मूवमेंट को खत्म कर दिया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को कुशाभाऊ ठाकरे अंतरराष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर में ये बात कही। इससे पहले मुख्यमंत्री ने दीप प्रज्जवलित कर विधिवत रूप से आईपीएस सर्विस मीट का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि परिवार और व्यक्तिगत जिंदगी को छोड़ पुलिस लोगों के लिए काम करती है। हमारे भारत की पुलिस अनुशासन की उत्कृष्ट मिसाल है। सीएम यादव ने कहा कि आजादी के दौरान भारत और पाकिस्तान दोनों ही आजाद हुए, लेकिन पाकिस्तान में कभी भी तख्ता पलट हो जाता है। हमारे यहां आईएएस, आईपीएस अफसरों ने लोकतंत्र की नींव को मजबूत करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि हमारे लिए सारे विभाग महत्वपूर्ण हैं लेकिन पुलिस की चुनौतियां अलग हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में संगठित अपराध के लिए क...

महाकाल लोक में गूंजा 'जय काल महाकाल':गायिका सोना महापात्रा ने दी प्रस्तुति; शिवभक्ति में डूबा महाकाल महोत्सव का तीसरा दिन

उज्जैन में श्री महाकाल महोत्सव का तीसरा दिन शुक्रवार को शिवभक्ति, लोक-संस्कृति और समकालीन संगीत के रंग में डूबा रहा। मुक्त आकाशी मंच पर आयोजित सांस्कृतिक संध्या की शुरुआत सुप्रसिद्ध पार्श्व गायिका सोना महापात्रा की प्रस्तुति "जय काल महाकाल" से हुई। इस दौरान पूरा महाकाल लोक जयघोष से गूंज उठा। यह आयोजन वीर भारत न्यास और महाकाल मंदिर प्रबंध समिति द्वारा संयुक्त रूप से किया गया था। इसमें भक्ति, शास्त्रीय और लोक-संगीत का अद्भुत संगम देखने को मिला। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान गणेश की वंदना से हुआ, जिसके बाद भगवान शिव को समर्पित एक विशेष शिव वंदना प्रस्तुत की गई। चार स्वरों पर आधारित इस प्रस्तुति ने अपनी सादगी और आध्यात्मिक गहराई से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। सोना महापात्रा ने इसके बाद लोकप्रिय गीत "आजा ओ आजा" प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का एक विशेष आकर्षण राजस्थानी लोकगीत रहा, जो विवाह परंपरा से संबंधित है और संत मीरा बाई की रचना माना जाता है। इस गीत ने मंच पर लोक-संस्कृति की छटा बिखेर दी। महापात्रा की टीम के कलाकार साहिल सोलंकी ने "लगी तेरे संग प्रीत मेरे शंकरा...

जबलपुर के चण्डाल भाटा में प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त:नगर निगम ने 1 लाख रुपए का जुर्माना लगाया

जबलपुर नगर निगम ने शुक्रवार को चण्डाल भाटा क्षेत्र के मऊरानीपुर में बड़ी कार्रवाई की। स्वास्थ्य विभाग और पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड की संयुक्त टीम ने एक गोदाम से भारी मात्रा में प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त की। इस कार्रवाई के तहत संबंधित संचालक पर 1 लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया गया। यह कार्रवाई शहर को प्रदूषण मुक्त बनाने और प्रतिबंधित पॉलीथिन के उपयोग पर रोक लगाने के उद्देश्य से की गई। निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार के निर्देश पर हुई इस कार्रवाई के बारे में नगर निगम उपायुक्त संभव अयाची ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मऊरानीपुर स्थित एक लॉजिस्टिक प्राइवेट लिमिटेड के गोदाम में अवैध रूप से प्रतिबंधित पॉलीथिन के भंडारण की सूचना मिली थी। टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की, जहां गोदाम में बड़ी मात्रा में पॉलीथिन का स्टॉक पाया गया। नगर निगम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए जब्त किए गए पूरे माल को अपने कब्जे में ले लिया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि शहर में प्रतिबंधित प्लास्टिक और पॉलीथिन का विक्रय या भंडारण पूरी तरह गैरकानूनी है। निगमायुक्त के निर्देशानुसार, आने वाले दिनों में भी इस तरह की औचक जांच और दंडात्मक...

विदिशा के भगवान शीतलनाथ के जन्म कल्याणक पर रथयात्रा:शीतलधाम में तीन दिवसीय उत्सव शुरू, 1008 कलशों से अभिषेक

विदिशा के शीतलधाम स्थित बर्रो वाले बड़े बाबा के मंदिर परिसर में तीन दिवसीय धार्मिक उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। उत्सव के पहले दिन जैन समाज के दसवें तीर्थंकर भगवान श्री शीतलनाथ स्वामी का जन्म कल्याणक महोत्सव श्रद्धापूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर गुरुवार को स्टेशन स्थित जैन बड़ा मंदिर से एक रथयात्रा निकाली गई। गंजबासौदा से लाए गए रथ पर भगवान श्री शीतलनाथ स्वामी को विराजमान किया गया। यह शोभायात्रा रेलवे स्टेशन रोड से होते हुए शीतलधाम तक पहुंची। यात्रा के दौरान बैंड-बाजे बज रहे थे और श्रद्धालु भगवान श्री शीतलनाथ स्वामी के साथ-साथ आचार्य श्री विद्यासागर महाराज व आचार्य श्री समय सागर महाराज के जयघोष कर रहे थे, जिससे पूरा शहर भक्तिमय हो उठा। शोभायात्रा में जैन समाज के महिला मंडलों और श्रद्धालुओं ने भजनों पर भक्ति नृत्य करते हुए उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यासागर युवक मंडल का दिव्यघोष मुनिसंघ के आगे-आगे शोभायात्रा का नेतृत्व कर रहा था। शोभायात्रा के शीतलधाम पहुंचने पर मुनि श्री के सानिध्य में भगवान श्री शीतलनाथ स्वामी का अभिषेक किया गया। इसके बाद 108 शांति मंत्रों के साथ शांतिधारा और 1008 कलशों...

पन्ना में ऑल्टो-स्विफ्ट की भिड़ंत, 5 घायल:4 कटनी रेफर, कचौरी मोड़ पर तेज रफ्तार की वजह से हादसा

पन्ना जिले के शाहनगर थाना क्षेत्र के कचौरी मोड़ पर एक तेज रफ्तार आल्टो और स्विफ्ट कारों की आमने-सामने टक्कर हो गई। गुरुवार रात को हुए हादसे में पांच लोग गंभीर घायल हो गए। घायलों में से चार को उनकी नाजुक हालत को देखते हुए कटनी जिला अस्पताल भेजा गया, जबकि एक का प्राथमिक उपचार शाहनगर में किया गया। दूर तक सुनाई दी टक्कर की आवाज हादसे में दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और उसमें सवार लोग फंस गए। स्थानीय ग्रामीणों और राहगीरों ने मशक्कत के बाद घायलों को बाहर निकाला। हर्ष राजपूत ने बताया कि चार घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें निजी वाहनों से कटनी जिला अस्पताल ले जाया गया। क्रेन से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाया सूचना मिलने पर शाहनगर थाना प्रभारी मनोज यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने क्रेन और स्थानीय लोगों की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाया, जिससे यातायात फिर से सुचारू हुआ। पुलिस फिलहाल दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। ​​​​​​​ source https://www.bhaskar.com/local/mp/panna/news/panna-accident-alto-swift-collision-kchauri-mor-136955124.html

NRI की UAE में मौत..इंदौर में बेच दी बेशकीमती जमीन:जमीन फर्जीवाड़े में EOW ने दर्ज की FIR; दस्तावेजों में जीवित बताया, दस्तावेजों में की काट छांट

इंदौर की आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) ने बुधवार रात एनआरआई से जुड़े एक जमीन फर्जीवाड़े के मामले में एफआईआर दर्ज की है। यूएई में मौत हो जाने के बाद इंदौर स्थित उनकी बेशकीमती जमीन को फर्जी तरीके से बेच दिया गया था। इसी तरह के एक अन्य फर्जीवाड़े के मामले में स्कूल संचालकों के खिलाफ भी केस दर्ज किया है। टीआई कन्हैयालाल दांगी के मुताबिक पहला मामला रूबीना पति अजमत उल्ला निवासी नंदनवन माणिकबाग, उसके पति अजमत उल्ला, इल्तिफात अली पुत्र एयू खान और जावेद अली सैय्यद पुत्र हुसैन अली, निवासी अशोक कॉलोनी के खिलाफ धोखाधड़ी का है। टीआई दांगी ने बताया कि सिंहासा क्षेत्र में करीब 12.66 हेक्टेयर जमीन बरकत उल्ला और करामत उल्ला, पुत्र कुदरत उल्ला की थी। बरकत उल्ला की 7 अक्टूबर 2010 को यूएई में मौत हो चुकी थी। उन्होंने अपने रिश्तेदार अय्यूम को आम मुख्तियार नियुक्त किया था। मुख्तियारनामा के अधिकारों का दुरुपयोग करते हुए रूबीना और अजमत उल्ला ने पांच विक्रय पत्र तैयार कराए, जिनमें 1 करोड़ 2 लाख रुपए से अधिक की राशि दर्शाई गई। इन दस्तावेजों में बरकत उल्ला को जीवित बताया गया, जबकि शपथ पत्र में काटछांट और ओवररा...

गुरुद्वारा सुख सागर में लोहड़ी पर्व मनाया गया:विशेष कीर्तन दीवान का आयोजन, अटूट लंगर वितरित

उज्जैन में सिख समाज ने 13 जनवरी को गुरुद्वारा सुख सागर में लोहड़ी पर्व सामूहिक रूप से मनाया। इस अवसर पर भाई गुरदेव सिंह वीरका (अमृतसर) के सान्निध्य में विशेष कीर्तन दीवान का आयोजन किया गया। कीर्तन के बाद गुरु का अटूट लंगर भी वितरित किया गया। गुरुद्वारा सुख सागर के अध्यक्ष चरणजीत सिंह कालरा ने बताया कि सिख समाज हर साल परंपरागत रूप से लोहड़ी पर्व मनाता है। मंगलवार शाम को गुरुद्वारा परिसर में लोहड़ी की पवित्र अग्नि प्रज्वलित की गई। समाजजनों ने अग्नि की परिक्रमा करते हुए नृत्य-गान किया और तिल, गुड़, गजक आदि अर्पित किए। कालरा ने यह भी बताया कि गुरुद्वारा सुख सागर का स्थापना दिवस 14 जनवरी को मनाया जाएगा। इस अवसर पर सुबह 8:30 बजे से 11:30 बजे तक विशेष कीर्तन दीवान होगा, जिसमें हजूरी रागी भाई गुरदेव सिंह वीरका (अमृतसर) उपस्थित रहेंगे। इसके बाद गुरु का अटूट लंगर वितरित किया जाएगा। सिख समाज के संभागीय प्रवक्ता एस.एस. नारंग ने लोहड़ी के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि यह मकर संक्रांति से एक दिन पहले मनाया जाने वाला एक महत्वपूर्ण सांस्कृतिक उत्सव है। इस पर्व पर सिख और पंजाबी समुदाय अलाव जल...

पीथमपुर में केमिकल युक्त पानी के टैंकर को घेरा:लोग बोले- कॉलोनी के पास खाली करने से बच्चे हो रहे बीमार

पीथमपुर के उत्कर्ष पैराडाइज कॉलोनी के लोगों ने देर रात कॉलोनी के पास केमिकल वाला पानी बहा रहे एक टैंकर को रंगे हाथों पकड़ लिया। औद्योगिक इलाके से निकले इस जहरीले पानी को आवासीय बस्ती के पास खाली किए जाने पर रहवासियों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने मौके पर जमकर हंगामा किया। कॉलोनी के लोगों ने कहा कि कंपनी का यह टैंकर पिछले कई दिनों से जहरीला केमिकल युक्त पानी लाकर उनकी बस्ती के पास फेंक रहा है। रहवासी सूर्य शर्मा और जितेंद्र पाटीदार ने बताया कि इस पानी की वजह से इलाके में तालाब जैसी स्थिति बन गई है। आलम यह है कि केमिकल जमीन के अंदर रिसने से लोगों के निजी ट्यूबवेल भी खराब हो गए हैं और पीने का पानी प्रदूषित हो चुका है। बच्चों की सेहत पर मंडराया खतरा स्थानीय लोगों का कहना है कि इस गंदे पानी से पूरे इलाके में बीमारियां फैल रही हैं। खासकर छोटे बच्चों पर इसका बहुत बुरा असर पड़ रहा है। रहवासियों ने बताया कि उन्होंने इसकी शिकायत बिल्डर से लेकर बड़े अधिकारियों और यहाँ तक कि सीएम हेल्पलाइन पर भी की, लेकिन प्रशासन की तरफ से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। कार्रवाई के इंतजार में डटे रहवासी टैंकर क...

छतरपुर में ज्वेलर्स संचालक ने रेप किया, जेल:आरोप- युवती को शादी का झांसा दिया था; आरोपी के पिता बोले- यह ब्लैकमेलिंग

छतरपुर में एक युवती की शिकायत पर सिटी कोतवाली पुलिस ने सोमवार को शहर के चर्चित ज्वेलरी शॉप के संचालक को हिरासत में लिया है। युवती ने संचालक पर शादी का झांसा देकर लंबे समय तक शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और एससी-एसटी एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। नगर पुलिस अधीक्षक (CSP) अरुण सोनी ने बताया कि पीड़िता की लिखित शिकायत और प्रारंभिक जांच के बाद आरोपी प्रशांत सोनी को हिरासत में लिया गया। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया और नियमों के तहत बयान दर्ज कराए हैं। आरोपी प्रशांत सोनी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस अब इस मामले से जुड़े डिजिटल साक्ष्यों और अन्य गवाहों की जांच कर रही है। आरोपी के पिता बोले- यह ब्लैकमेलिंग वहीं, आरोपी के परिवार ने इन आरोपों को सुनियोजित ब्लैकमेलिंग और पैसों के लेन-देन से जुड़ा विवाद बताया है। आरोपी के पिता जगदीश सोनी ने मीडिया के सामने आकर अपना पक्ष रखा। जगदीश सोनी के अनुसार, करीब तीन साल पहले युवती उनकी दुकान पर ग्राहक बनकर आई थी और इंस्टाग्राम पर अपनी जाति छुपाकर उनके बेटे से ...

हिंदू सम्मेलन में 5 हजार लोगों ने समरसता भोज किया:संत बोले- जनजातीय समाज सनातन संस्कृति का रक्षक, फूट डालने वाले होंगे नाकाम

धार जिले के टांडा क्षेत्र के ग्राम बिलदा में एक विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में आसपास के ग्रामीण इलाकों से हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं ने कई दिनों पहले से ही गांवों में वाहन रैलियां निकालकर लोगों को आमंत्रित किया था। मुख्य वक्ता और राष्ट्रसंत गोपालकृष्ण शर्मा (उज्जैन) ने अपने संबोधन में जनजातीय समाज को लालच देकर कराए जा रहे धर्मांतरण पर कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि जनजातीय समाज सनातन संस्कृति की असली पहचान है और इसे सहेजने की जरूरत है। उन्होंने जोर देकर कहा कि हिंदू समाज में फूट डालने की कोशिशें कभी कामयाब नहीं होंगी और समाज एकजुट होकर ऐसी ताकतों का जवाब देगा। साथ ही, उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के 100 साल के सेवा कार्यों की भी सराहना की। महिलाओं की भूमिका और समाज सुधार पर जोर महिला वक्ता कविता राठौड़ ने परिवार और राष्ट्र निर्माण में महिलाओं की अहमियत बताई। उन्होंने कहा कि एक संस्कारित परिवार से ही अच्छे समाज का निर्माण संभव है। उन्होंने संघ के पांच मुख्य मंत्रों-परिवार में संस्कार (कुटुंब प्रबोधन)...

कृषि मंत्री बोले- राम से कांग्रेस को क्यों है आपत्ति:ऐंदल सिंह ने कहा- 2047 तक विकसित भारत बनना तय, कोई साजिश सफल नहीं होगी

भिंड में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और मध्यप्रदेश सरकार के कृषि मंत्री ऐंदल सिंह कंसाना ने कांग्रेस और इंडी गठबंधन पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश 2047 तक विकसित भारत बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। लेकिन कांग्रेस और विपक्षी दल योजनाओं को लेकर जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं। कांग्रेस कितनी भी साजिश रच ले, देश विकसित भारत बनने से कोई नहीं रोक सकता। वीबी जीरामजी योजना किसानों, गरीबों और मजदूरों के लिए जनहितैषी है और ग्रामीण भारत के समग्र विकास में मील का पत्थर साबित होगी। भिंड स्थित ऊषा कॉलोनी के एमपी-30 तड़का होटल सभागार में पत्रकारवार्ता में उन्होंने संबोधित किया। कृषि मंत्री ऐंदल सिंह कंसाना ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में ग्रामीण भारत को 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य से जोड़ने के लिए ऐतिहासिक कदम उठाए जा रहे हैं। किसानों, गरीबों और मजदूरों के लिए लाई गई वीबी जीरामजी योजना रोजगार और आजीविका की गारंटी देने वाली जनकल्याणकारी योजना है, लेकिन कांग्रेस और विरोधी दल इसके खिलाफ भ्रम फैलाने का का...

रीवा में दो-दो बड़ी डकैती; अबतक नहीं पकड़ाए आरोपी:घर में घुसकर गन प्वाइंट पर की थी वारदात, साइंटिस्ट दंपती को डेढ़ घंटे तक बनाया बंधक

रीवा जिले में गन पॉइंट पर की गई दो सनसनीखेज डकैती की घटनाओं का खुलासा अब तक नहीं हो पाया है। एक मामला पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के साइंटिस्ट के घर हुई बर्बर डकैती का है, तो दूसरा एक सेवानिवृत्त कर्मचारी को बंधक बनाकर की गई लूट का। दोनों ही मामलों में पीड़ित परिवार आज भी दहशत में है और पुलिस की जांच सवालों के घेरे में है। केस-1 : साइंटिस्ट दंपती को डेढ़ घंटे तक बनाया बंधक 16-17 जुलाई 2024 की दरमियानी रात रीवा शहर के विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र में पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड में पदस्थ साइंटिस्ट चंद्रशेखर पटेल (59) के घर छह बदमाश घुस आए। बदमाशों ने साइंटिस्ट और उनकी पत्नी राजकुमारी पटेल (59) को गन पॉइंट पर लेकर बेरहमी से पीटा और करीब डेढ़ घंटे तक बंधक बनाए रखा। पीड़ितों के मुताबिक बदमाश 6 लाख रुपए नकद और जेवर लूटकर फरार हो गए। मारपीट में घायल दंपती को शासकीय कुशाभाऊ ठाकरे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दैनिक भास्कर से बातचीत में राजकुमारी पटेल ने बताया कि बदमाशों ने उनके हाथ-पैर और मुंह टेप से बांध दिए थे, आंखों पर भी टेप चिपका दिया गया था। अंगुलियों को जूतों से मसल दिया गया, चेहरे और सीने पर जू...

विदेशों से उधार लिए ‘नॉर्मल’ हेल्थ मानक अब बदलेंगे:ICMR महानिदेशक डॉ. राजीव बोले- भारत बना रहा अपने बच्चों और बड़ों की असली स्वास्थ्य रेंज

हम और आप जब ब्लड टेस्ट कराते हैं, तो रिपोर्ट में जो ‘नॉर्मल रेंज’ दिखती है, वह ज्यादातर पश्चिमी देशों के लोगों पर आधारित होती है। यानी यूरोप-अमेरिका के खान-पान, बॉडी और जेनेटिक्स के हिसाब से तय की गई रेंज। लेकिन भारत में रहने वाले बच्चों और बड़ों की बॉडी, जेनेटिक्स, मौसम और खान-पान पूरी तरह अलग हैं। यही वजह है कि कई रिपोर्टें बॉर्डर लाइन आती हैं और मरीज फालतू की दवाएं खा बैठते हैं। अब यह पूरी कहानी बदलने वाली है। देश में पहली बार एक राष्ट्रीय अध्ययन शुरू हुआ है, जो भारतीयों के लिए असली हेल्दी मानक तय करेगा। एम्स भोपाल में आयोजित चौथे रिसर्च डे कार्यक्रम में भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के महानिदेशक डॉ. राजीव बहल ने कहा कि देशभर से व्यापक डेटा इकट्ठा किया जा रहा है, जिसमें उत्तर, दक्षिण, पूर्व, पश्चिम और उत्तर-पूर्व के लोग शामिल हैं, ताकि सही मायने में “भारतीय नॉर्मल रेंज” तय की जा सके। भारत में जेनेटिक्स, खान-पान, मौसम, संस्कृति और लाइफस्टाइल सब अलग हैं, इसलिए हमारे बच्चों और वयस्कों के लिए अलग मेडिकल पैटर्न बनते हैं। इलाज नहीं, रिसर्च आधारित समाधान ढूंढने पर फोकस कार्यक्रम मे...

अशोकनगर में कॉलोनाइजरों पर धोखाधड़ी का केस दर्ज:विवादित जमीन 18 लाख में बेचने का आरोप, कोर्ट ने विक्रय शून्य घोषित किया

अशोकनगर कोतवाली थाना क्षेत्र में दो कॉलोनाइजरों के खिलाफ धोखाधड़ी, गाली-गलौज और आपराधिक षड्यंत्र का मामला दर्ज किया गया है। यह एफआईआर अशोकनगर निवासी दीक्षा गुप्ता (31 वर्ष) की शिकायत पर शनिवार देर रात दर्ज की गई। दीक्षा ने पुलिस को बताया कि उन्होंने ग्राम फुटेरा पहाड़, तहसील ईसागढ़ लगभग तीन बीघा जमीन खरीदी थी। यह भूमि कॉलोनाइजर मुकेश साहू (निवासी सुभाषगंज, अशोकनगर) और अंकित अग्रवाल (निवासी स्टेशन रोड, अशोकनगर) से क्रय की गई थी। आरोप है कि दोनों विक्रेताओं ने इस भूमि को अपनी निर्विवाद और वैधानिक संपत्ति बताकर बेचा, जबकि यह भूमि पहले से ही न्यायालयीन विवाद में थी। आवेदिका के अनुसार, 24 अप्रैल 2023 को भारतीय स्टेट बैंक अशोकनगर शाखा के माध्यम से दो चेकों द्वारा 18 लाख रुपए का भुगतान किया गया। इसके अतिरिक्त, दलाल चंदमोहन शर्मा की मौजूदगी में नकद राशि भी दी गई। रजिस्ट्री 25 अप्रैल 2023 को हुई। महिला बोली- जानकारी मांगी तो गाली-गलौज की बाद में यह सामने आया कि उक्त भूमि को लेकर अशोकनगर न्यायालय में केस लंबित था, जिसका निर्णय वर्ष 2017 में आ चुका था। इस निर्णय के विरुद्ध प्रधान जिला न्यायाधीश अ...

पीपलिया मंडी रेलवे फाटक पर अंडरब्रिज से सियासी टकराव:निर्माण से पहले कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने, धक्का-मुक्की के बाद पुलिस पहुंची

मंदसौर जिले के पीपलिया मंडी में रेलवे फाटक पर प्रस्तावित अंडरब्रिज निर्माण कार्य शुरू होने से पहले ही राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है। शुक्रवार शाम को भाजपा और कांग्रेस के नेता आमने-सामने आ गए, जिससे तनाव की स्थिति बन गई। यह विवाद स्थानीय रहवासियों और राजनीतिक दलों के बीच शुरू हुआ। शुरुआती बहस जल्द ही धक्का-मुक्की में बदल गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। कांग्रेस नेताओं ने बताया कि वे स्थानीय नागरिकों के बुलावे पर मौके पर पहुंचे थे। उनका आरोप है कि अंडरब्रिज निर्माण के दौरान रेलवे फाटक के पास का मुख्य रास्ता पूरी तरह बंद हो जाएगा। इससे रहवासियों और आम नागरिकों को आवाजाही में भारी परेशानी होगी। कांग्रेस ने निर्माण अवधि के लिए एक वैकल्पिक और नियमित मार्ग की व्यवस्था की मांग की है। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर शांत कराया दूसरी ओर, रहवासियों और भाजपा नेताओं ने कांग्रेस पर विकास कार्य में जानबूझकर बाधा डालने का आरोप लगाया। भाजपा नेताओं का कहना है कि यह अंडरब्रिज पीपलिया मंडी के लिए एक अत्यंत आवश्यक परियोजना है, जो लंबे समय से चली आ रही यातायात समस्या का स्थायी समाधान करेगी। उन्होंने आरोप...

नगर पालिका में नौकरी के नाम पर लाखों की वसूली:छतरपुर में भाजपा जिला महामंत्री ने CMO पर लगाए गंभीर आरोप, FIR की मांग

छतरपुर नगर पालिका में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपए की कथित वसूली का मामला सामने आया है। इस पूरे प्रकरण को लेकर भाजपा जिला महामंत्री ने नगर पालिका की मुख्य नगरपालिका अधिकारी (CMO) पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मामले से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें पैसों के लेनदेन के आरोप लगाए जा रहे हैं। पीड़ितों का दावा है कि भर्ती के नाम पर एक करोड़ रुपए से अधिक की वसूली की गई, जिसमें गरीब और बेरोजगार युवाओं ने कर्ज लेकर रकम चुकाई। पीड़ितों के अनुसार उन्हें नगर पालिका में स्थायी और संविदा नौकरी दिलाने का आश्वासन दिया गया था। इसके बदले अलग-अलग किस्तों में हजारों से लेकर लाखों रुपए वसूले गए। आरोप है कि खुद को नगर पालिका से जुड़ा कर्मचारी या प्रभावशाली व्यक्ति बताकर भरोसा दिलाया गया। नियुक्ति पत्र, ज्वॉइनिंग डेट और विभाग तक तय बताकर मेडिकल, फाइल प्रोसेस और ऊपर तक पैसे पहुंचाने के नाम पर रकम ली गई। टालमटोल पर ठगी का आरोप इस मामले में सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष आदित्य वाल्मीकि पर भी पैसे लेने के आरोप लगे हैं। उनका एक वीडियो सामने आने के बाद मामला और गंभीर हो गया। पीड़ितों का कहना है कि जब लंबे ...

महिला मित्र को मैसेज करने पर मचा बवाल:आरकेडीएफ के छात्र पर पाइप-डंडों से हमला, घेरकर पीटा

गांधीनगर थाना क्षेत्र में आरकेडीएफ कॉलेज के एक छात्र के साथ बेरहमी से मारपीट का मामला सामने आया है। विवाद की जड़ एक छात्रा को मैसेज करना बताया जा रहा है। घटना मंगलवार रात करीब 9 बजे की है, जब घायल छात्र अमन गोकुलधाम के पास हर्षिता भोजनालय में खाना खाने गया था। पुलिस के मुताबिक, इसी दौरान बड़ी संख्या में आरोपी वहां पहुंचे और अमन को घेर लिया। इसके बाद पाइप और डंडों से उस पर हमला कर दिया गया। मारपीट में अमन का सिर फट गया और शरीर में कई जगह गंभीर चोटें आई हैं। अमन का आरोप है कि आरोपी शराब के नशे में थे। वीडियो वायरल, धमकी देकर किया हमला घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि कई युवक एक युवक पर हमला कर रहे हैं। एक आरोपी चिल्लाकर कहता है, तू उससे बात करेगा?” और इसके बाद मारपीट शुरू हो जाती है। आरजीपीवी के छात्र बताए जा रहे आरोपी प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हमला करने वाले आरोपी आरजीपीवी के इंजीनियरिंग छात्र बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि गांधीनगर इलाके के एक डेंटल कॉलेज की छात्रा को मैसेज करने को लेकर दोनों पक्षों के बीच पहले विवाद हुआ था, जो ...

नीमच में शराब तस्करी के 4 आरोपी गिरफ्तार:एमपी-राजस्थान में फैला था नेटवर्क, किसी पर 11 तो किसी पर पहले से 6 केस

नीमच की मनासा पुलिस ने राजस्थान और मध्य प्रदेश में चोरी और शराब तस्करी करने वाले चार बदमाशों को पकड़ा है। पुलिस ने इनके पास से 90 लीटर कच्ची शराब और एक पल्सर बाइक जब्त की है। पकड़े गए बदमाशों में पिंटू बांछड़ा और अर्जुन बांछड़ा बड़े अपराधी हैं, जिनकी पुलिस को लंबे समय से तलाश थी। पुलिस को खबर मिली थी कि कुछ तस्कर शराब लेकर जा रहे हैं। घेराबंदी के दौरान पुलिस ने अक्षय, अर्जुन, पिंटू और अनिकेत नाम के चार युवकों को पकड़ा। जब इनकी तलाशी ली गई तो इनके पास से हाथ भट्टी की बनी शराब मिली। आरोपियों पर पहले से दर्ज हैं कई केस पकड़े गए पिंटू बांछड़ा पर मध्य प्रदेश के नीमच, जीरन के अलावा राजस्थान के झालावाड़ और भवानी मंडी में लूट-चोरी के 11 से ज्यादा मामले दर्ज हैं। वहीं अर्जुन पर भी मारपीट के 6 केस हैं। पुलिस अब इन चारों से पूछताछ कर रही है, जिससे एमपी और राजस्थान की कई पुरानी चोरियों का पता चलने की उम्मीद है। source https://www.bhaskar.com/local/mp/neemuch/news/four-accused-of-thieves-gang-arrested-in-neemuch-136886359.html

तेज रफ्तार कार ने कोचिंग संचालक को उड़ाया, VIDEO:ग्वालियर में डिवाइडर से टकराया, 8 पसलियां टूटीं; परिजन ने चक्काजाम किया

ग्वालियर व्यापार मेले के गेट पर तेज रफ्तार कार की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई। हादसे का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है, जिसमें कार की टक्कर से युवक उछलकर करीब 20 मीटर दूर डिवाइडर से टकराता दिख रहा है। हादसे में युवक की 8 पसलियां टूट गईं, सिर में गंभीर चोट आई और पैर फ्रैक्चर हो गया। मृतक की पहचान सागरताल रोड स्थित सती विहार कॉलोनी निवासी कोचिंग संचालक मुकेश कुशवाहा के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक मुकेश व्यापार मेले में नौकरी के इंटरव्यू के लिए गए थे। लौटते समय पार्किंग में गाड़ी खड़ी कर सड़क पार करते वक्त यह हादसा हुआ। हादसे की तस्वीरें आरोपी की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े परिजन घटना के करीब 24 घंटे बाद तक आरोपी वाहन चालक पर कोई कार्रवाई न होने से आक्रोशित परिजनों ने मंगलवार को शव को घटनास्थल पर रखकर ढाई घंटे तक चक्काजाम किया। परिजन आरोपी की गिरफ्तारी और फुटेज सार्वजनिक करने की मांग पर अड़े रहे। पत्नी बोली- अस्पताल में पति से मिलने नहीं दिया मृतक की पत्नी नीतू ने आरोप लगाया कि अस्पताल पहुंचने पर उन्हें पति से मिलने तक नहीं दिया गया। वहीं साले मनीष कुशवाहा ने पुलिस पर सीसीटीवी फुटेज न...

13 साल के बच्चे की पत्थर से कुचलकर हत्या:आलीराजपुर में एक दिन पहले नाच कार्यक्रम देखने गया था

आलीराजपुर जिले के जोबट थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़के की पत्थर से कुचलकर हत्या का मामला सामने आया है। ग्राम पंचायत निम्थल के रावत फलिया में 12-13 वर्षीय करण पिता राकेश का शव मिला है। मृतक करण सोमवार को अपने भाई के साथ नाच का कार्यक्रम देखने गया था। मंगलवार को उसका शव जंगल में पत्थर से कुचली हुई हालत में पाया गया। घटना की सूचना मिलने पर जोबट पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। जांच में जुटी पुलिस हत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। source https://www.bhaskar.com/local/mp/alirajpur/news/13-year-old-boy-stoned-to-death-136877498.html

जमीन पर कब्जे के विरोध में किसान परिवार धरने पर:नीमच कलेक्ट्रेट के बाहर 8 माह की बच्ची, दिव्यांग बेटे संग प्रदर्शन

नीमच में एक किसान परिवार अपनी जमीन पर अवैध कब्जे के विरोध में कलेक्ट्रेट के बाहर धरने पर बैठा है। कारुंडा निवासी लक्ष्मीनारायण पाटीदार सोमवार रात से अपने पूरे परिवार के साथ खुले आसमान के नीचे प्रदर्शन कर रहे हैं। परिवार में उनकी आठ माह की पोती और एक दिव्यांग बेटा भी शामिल हैं, जो कड़ाके की ठंड में रात बिताने को मजबूर हैं। किसान लक्ष्मीनारायण पाटीदार का आरोप है कि सेमार्डा की राजस्व सीमा में स्थित उनकी 3.9 हेक्टेयर (लगभग 15 बीघा) जमीन में से डेढ़ बीघा पर पड़ोसी श्रवण सिंह, लक्ष्मण सिंह और चमन सिंह ने अवैध रूप से कब्जा कर लिया है। उन्होंने खेत का रास्ता भी बंद कर दिया है, जिससे किसान को अपनी जमीन तक पहुंचने में परेशानी हो रही है। लक्ष्मीनारायण पाटीदार ने बताया कि वे राजस्थान के छोटी सादड़ी तहसील के निवासी हैं, लेकिन उनकी खेती की जमीन मध्य प्रदेश की सीमा में आती है। अपनी जमीन को दबंगों से मुक्त कराने के लिए उन्होंने पुलिस थाने से लेकर राजस्व अधिकारियों तक कई बार शिकायतें की हैं। हालांकि, उनका कहना है कि अधिकारियों की लापरवाही के कारण उनकी समस्या का समाधान नहीं हो पाया। थक-हारकर किसान अपने...

दतिया में अधूरे रपटे के कारण नदी से गुजरी अर्थी:कलेक्टर के निरीक्षण के बावजूद निर्माण अधूरा

दतिया के उनाव बालाजी कस्बे से शर्मनाक और संवेदनशील तस्वीर सामने आई है। 91 वर्षीय रामा सूर्यन का निधन हो गया था। उनकी अंतिम यात्रा रविवार को सूर्य मंदिर के सामने स्थित प्राचीन श्मशान घाट तक ले जाई गई। लेकिन रपटा निर्माण के अभाव में शव वाहन और लोग सीधे रास्ते से नहीं जा सके। श्मशान तक पहुंचने के लिए लोगों को नदी पार करनी पड़ी और इस दौरान अर्थी गिरने का खतरा भी बना रहा। यहां पिछले कई वर्षों से रपटा निर्माण के लिए अधर में पड़ा है। पिछले माह कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े ने खुद उनाव का निरीक्षण किया और स्थानीय लोगों की नाराजगी को देखा था। उस समय ठेकेदार की लापरवाही पर कलेक्टर ने कड़ा रुख अपनाते हुए उसका कॉन्ट्रैक्ट रद्द करने के निर्देश दिए थे। बावजूद इसके समय सीमा बीत जाने के बाद भी ठेकेदार ने निर्माण पूरा नहीं किया। स्थानीय लोग प्रशासन की इस लापरवाही से बेहद नाराज हैं। उनका कहना है कि नदी के बीच से होकर शव यात्रा करना न केवल असुरक्षित है, बल्कि यह पवित्र अंतिम संस्कार की परंपरा के अनुरूप भी नहीं है। ग्रामीणों का कहना है कि अगर जल्द ही रपटा का निर्माण नहीं हुआ तो भविष्य में और अधिक समस्याओं और ह...

भोपाल में 138 जगहों पर पानी के लीकेज सुधारे:इंदौर हादसे से सबक, 258 सैंपल भी लिए; दावा-सभी सही

इंदौर में दूषित पानी पीने से 15 लोगों की जान चली गईं। ऐसा ही खतरा भोपाल में भी मंडरा रहा है। शहर के कई इलाकों में दूषित पानी संबंधित शिकायतें सामने आ रही हैं। ऐसे में नगर निगम का अमला मैदान में उतरकर जांच में जुटा है। निगम के जलकार्य विभाग की टीमों ने शनिवार को शहर के 258 स्थानों से जल के नमूने लेकर परीक्षण किया। जिसमें जल की गुणवत्ता उपयुक्त पाई गई। जलकार्य विभाग के अमले ने 138 स्थानों पर पाइप लाइनों में लीकेज सुधार का कार्य किया और बड़ी टंकियों व सम्प टैंक की सफाई भी की। निगम अमले ने सीएम हेल्पलाइन पर जलप्रदाय से संबंधित 13 शिकायतों एवं महापौर हेल्पलाईन के माध्यम से प्राप्त 5 शिकायतों का संतुष्टिपूर्ण ढंग से निराकरण भी किया। इनकी जांच की इंदौर में हुए मामले के बाद भोपाल में भी इंजीनियर ऐसी लाइनों को ढूंढ रहे हैं। महापौर मालती राय ने सब इंजीनियर, असिस्टेंट इंजीनियर और सुपरवाइजरों को निरीक्षण करने को कहा है। वहीं, अधीक्षण यंत्री और कार्यपालन यंत्री को नजर रखने को कहा है। जिससे पता चल सके कि कहीं दूषित पानी की सप्लाई तो नहीं की जा रही है। निरीक्षण के बाद रिपोर्ट देने के आदेश भी दिए हैं। ...

भोपाल में महिला का सिर फोड़ा, युवक को पीटा:शराब पीने से रोका तो घर में घुसकर किया हमला, गाड़ी में लगाई आग, जिंदा जला बकरा

भोपाल में शराब पीकर हंगामा कर रहे बदमाशों को टोकना एक परिवार को भारी पड़ गया। उन्होंने घर में घुसकर महिला और पुरुष पर बेरहमी से हमला कर दिया। यही नहीं उन्होंने घर में खड़ी गाड़ी में आग लगा दी। जिससे पास में बंधा एक बकरा जिंदा जल गया। घटना बाग मुगलिया इलाके में 26 दिसंबर को हुई है। जिसका वीडियो शनिवार को सामने आया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि घर में तोड़फोड़ और मारपीट की घटना हुई है। हमले में महिला सुमन का सिर फूट गया। जबकि युवक अखिलेश साहनी के पैर फ्रैक्चर हो गए। महिला सुमन ने बताया कि अनुज और उसकी गैंग के लोग शराब पीकर इलाके में गाली-गलौज और हंगामा कर रहे थे। जब हमने विरोध किया तो अनुज, संदीप, भीम और पवन अपने साथियों के साथ घर में घुस आए। उन्होंने मारपीट शुरू कर दी। पुलिस ने आरोपियों को पकड़कर छोड़ दिया और उल्टा नंबर ब्लैक लिस्ट कर दिया। महिला का सिर फूटा, युवक के पैर फ्रैक्चर हमले में सुमन नामक महिला के सिर पर गंभीर चोट आई, जिससे वह लहूलुहान हो गई। वहीं युवक अखिलेश साहनी को बेरहमी से पीटा गया। उसके पैर फ्रैक्चर हो गए। उन्होंने पसलियां भी टूटने की बात कही है। यही नहीं बच्चों से भी...

हाईकोर्ट ने कहा-लिवर सिरोसिस को गंभीर बीमारी नहीं मानना गलत:दतिया के शिक्षक के तबादले पर रोक, कहा- 30 दिन में गंभीरता देख नया फैसला लें

मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की ग्वालियर बेंच ने एक महत्वपूर्ण फैसले में स्पष्ट किया है कि किसी बीमारी को केवल इसलिए गंभीर नहीं माना जा सकता क्योंकि उसका नाम स्थानांतरण नीति में सूचीबद्ध नहीं है। न्यायमूर्ति विवेक जैन की एकल पीठ ने शिक्षक जैन सिंह लोधी की याचिका पर सुनवाई करते हुए यह आदेश पारित किया। याचिकाकर्ता जैन सिंह लोधी दतिया जिले के पपरौन डेरा नायकखेड़ा में पदस्थ थे। उन्हें 17 जून 2025 को डिरोलिपार स्थानांतरित कर दिया गया था। लोधी लिवर सिरोसिस से पीड़ित हैं और उन्होंने अपने स्थानांतरण के खिलाफ आपत्ति दर्ज कराई थी। हालांकि, उनकी आपत्ति को 24 नवंबर 2025 को यह कहते हुए खारिज कर दिया गया कि लिवर सिरोसिस स्थानांतरण नीति में गंभीर बीमारियों की सूची में शामिल नहीं है। इस पर कोर्ट ने टिप्पणी की कि नीति की धारा 24 में कैंसर, किडनी फेल्योर और ओपन हार्ट सर्जरी का उल्लेख केवल उदाहरण के तौर पर है, न कि यह बीमारियों की एक संपूर्ण सूची है। न्यायालय ने कहा कि नीति का मुख्य उद्देश्य गंभीर बीमारी से पीड़ित कर्मचारी की वास्तविक स्थिति को ध्यान में रखकर निर्णय लेना है। प्राधिकारी ने याचिकाकर्ता की बीमारी क...

कैलाश विजयवर्गीय के खिलाफ युवा कांग्रेस का प्रदर्शन:अनूपपुर में मंत्री का पुतला दहन, कहा- दोषियों पर हत्या का केस दर्ज हो

इंदौर के भागीरथपुरा क्षेत्र में दूषित पानी की सप्लाई से हुई मौतों और सैकड़ों लोगों के बीमार होने के विरोध में शुक्रवार शाम युवा कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन किया। जिले के कोतमा कॉलरी के मजदूर चौक पर कार्यकर्ताओं ने कैनिबेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का पुतला दहन किया और उनसे तत्काल इस्तीफे की मांग की। युवा कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि नगर निगम की घोर लापरवाही के कारण ही क्षेत्र में जहरीले पानी की सप्लाई हुई। इस प्रशासनिक चूक की वजह से कई महिलाएं, पुरुष और मासूम बच्चे गंभीर रूप से बीमार होकर अस्पताल पहुंच गए। अब तक 15 मौतों से गुस्सा, जिम्मेदारी तय करने की मांग प्रदर्शन के दौरान जानकारी दी गई कि इस दूषित पानी के सेवन से अब तक 15 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई लोग अभी भी विभिन्न अस्पतालों में अपना इलाज करा रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने मांग की है कि इस हृदयविदारक घटना के लिए नगर निगम, महापौर, संबंधित वार्ड पार्षद और स्थानीय शासन मंत्री की जवाबदेही तय की जानी चाहिए। नैतिक जिम्मेदारी और इस्तीफे की मांग जिला अध्यक्ष मानवेंद्र मिश्रा ने घटना को प्रशासनिक असंवेदनशीलता का चरम बताते हुए कहा कि यह स...

युवक 200 मीटर तक लहूलुहान हालत में बाइक चलाता रहा:अस्पताल पहुंचने से पहले हुआ बेहोश, नीमच-सिंगोली मार्ग पर हादसा

नीमच-सिंगोली मार्ग पर गुरुवार रात मालखेड़ा के रहने वाले 23 वर्षीय पप्पू मेघवाल नीमच से अपने गांव लौट रहे थे, तभी उनकी बाइक दुर्घटना का शिकार हो गई। इस हादसे में युवक के सिर पर गंभीर चोट आई और शरीर से काफी खून बह गया, लेकिन इसके बावजूद युवक ने अपनी जान बचाने के लिए साहस दिखाया। हादसे के बाद बुरी तरह घायल होने के बावजूद पप्पू ने हिम्मत नहीं हारी। वे मदद की उम्मीद में अस्पताल पहुंचने की कोशिश करने लगे और घायल अवस्था में ही लगभग 200 मीटर तक अपनी बाइक चलाई। हालांकि, शरीर से ज्यादा खून बह जाने के कारण उनकी ताकत जवाब दे गई और मनासा नाके के पास पहुंचते ही वे अचानक बाइक समेत बेहोश होकर सड़क पर गिर पड़े। राहगीरों ने निजी वाहन से पहुंचाया अस्पताल खुशकिस्मती से उसी दौरान वहां से उनके गांव के कुछ लोग गुजर रहे थे। उन्होंने सड़क पर पप्पू को बेसुध पड़ा देखा तो तुरंत उन्हें संभाला। देरी न करते हुए राहगीरों ने एक निजी वाहन का इंतजाम किया और घायल युवक को तुरंत नीमच जिला अस्पताल पहुंचाया। लोगों की सूझबूझ से समय रहते युवक को डॉक्टरी मदद मिल सकी। गंभीर चोट के कारण इलाज जारी फिलहाल पप्पू मेघवाल का जिला अस्पताल म...

नेशनल हाईवे पर खड़े ट्रक में घुसी बाइक:सिवनी में दंपती और दो बच्चों की मौके पर मौत; नववर्ष मनाने​​​​​​​ ससुराल जा रहे थे

नववर्ष के पहले दिन सिवनी के कुरई में दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार लाेगों की मौत हो गई। गुरुवार रात जबलपुर-नागपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रिड्डीटेक के पास उनकी बाइक एक खड़े ट्रक से टकरा गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेजा है। नववर्ष मनाने ससुराल जा रहे थे खवासाटोला गांव निवासी परमानंद बरकड़े (45) पत्नी गीता बरकड़े (38), आठ वर्षीय बेटी माही और चार वर्षीय बेटे दीपांशु के साथ बाइक (एमपी22जेडसी2632) से दरगढ़ा गांव स्थित अपने ससुराल नववर्ष मनाने जा रहे थे। इस दौरान उनकी बाइक नेशनल हाईवे पर खड़े एक ट्रक में पीछे से जा घुसी। देखें हादसे की 3 तस्वीरें... चारों की मौके पर ही मौत बरघाट एसडीओपी ललित गठरे ने बताया कि ट्रक का इंजन खराब होने के कारण फोरलेन किनारे खड़ा किया गया था। ट्रक पर इंडिकेटर भी लगाए गए थे, लेकिन अंधेरा और बाइक की तेज रफ्तार के कारण बाइक सवार ट्रक को समय पर नहीं देख पाया। टक्कर इतनी भीषण थी कि चारों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही कुरई पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेजा गया। शुक्रवार सुबह सभ...

राजस्थान बॉर्डर पर हादसा, राजगढ़ के दो नाबालिगों की मौत:एक गंभीर; बालाजी दर्शन कर लौट रहे थे तीनों दोस्त, तभी ट्रक ने मारी टक्कर

नए साल पर राजस्थान में बालाजी मंदिर में दर्शन कर लौट रहे राजगढ़ जिले के तीन दोस्तों की बाइक को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में दो नाबालिगों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना राजस्थान-मध्यप्रदेश सीमा के पास हुई। यह सड़क हादसा गुरुवार शाम करीब 5 बजे भालता थाना क्षेत्र अंतर्गत रिलायंस पेट्रोल पंप के पास हुआ। यह स्थान राजस्थान-मध्यप्रदेश सीमा से लगभग 4 किलोमीटर पहले है। सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक ट्रक के नीचे जा घुसी और तीनों युवक सड़क पर गिर गए। हादसे में बगा फत्तूखेड़ी (राजगढ़) निवासी अभिषेक गुर्जर (15) और डाबरिया (जिला गुना) निवासी राकेश गुर्जर (16) की इलाज के दौरान मौत हो गई। बगा फत्तूखेड़ी निवासी हरिओम गुर्जर (17) गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे एम्बुलेंस से पहले अकलेरा सीएचसी ले जाया गया और बाद में जिला अस्पताल झालावाड़ रेफर किया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई पुलिस के अनुसार, तीनों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर नए साल के अवसर पर राजस्थान के कामखेड़ा बालाजी और केलखोयर...