Skip to main content

Posts

Showing posts from September, 2025

जंगल से बेघर-बैंक से बेआसरा, विस्थापित प​​​​​​​रिवारों का दर्द:बेटी की शादी का सपना टूटा, 2 हजार निकाले, 2 लाख गायब; FD का बोल बीमा पॉलिसी कर दी

यह दर्द है सागर के वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व के जंगल से विस्थापित हुए खापा, मुहली गांव के परिवारों का। विस्थापित परिवाराें का आरोप है कि विस्थापन में मिली मुआवजा की राशि बैंक खातों से गायब हो गई है। उनसे एफडी बनवाने का बोलकर बीमा पॉलिसी करा दी गई। कुछ पीड़ितों से हस्ताक्षर कराकर खाली चेक लिए गए। इसी तरह विस्थापितों के बैंक खातों से अलग-अलग ट्रांजेक्शन में रुपए निकाल लिए गए हैं।जब पीड़ित बैंक से पैसे निकालने पहुंचे तो मामला सामने आया। मामला रहली एचडीएफसी बैंक शाखा का है। पीड़ितों ने बैंक शाखा पहुंचकर शिकायत की है। पीड़ितों का आरोप है कि बैंक कर्मचारियों ने धोखाधड़ी कर रुपए खातों से निकाले हैं। अब तक 20 से अधिक पीड़ित सामने आ चुके हैं। उन्होंने रहली एसडीएम कुलदीप पाराशर को भी शिकायत की है, जिसके बाद उन्होंने टीम गठित कर मामले की जांच शुरू कराई है। धोखाधड़ी का शिकार हुए विस्थापित परिवारों के बीच भास्कर टीम पहुंची और उनसे बातचीत की। पढ़िए पूरी रिपोर्ट... वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व: 93 गांव हटाए, 44 गांव विस्थापित वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व से जंगल के बीच बने गांवों को विस्थापित किय...

PHE-PWD कर्मचारियों को हाईकोर्ट से राहत:जनवरी 2016 से मिलेगा 7वें वेतनमान का लाभ, 5 हजार कर्मचारियों को होगा फायदा

ग्वालियर हाईकोर्ट की खंडपीठ ने न्यूनतम वेतनमान पाने वाले कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है। इस आदेश के बाद प्रदेश के पीएचई, पीडब्ल्यूडी और जल संसाधन विभाग के 5 हजार से अधिक कर्मचारियों को जनवरी 2016 से सातवें वेतनमान का लाभ मिल सकेगा। यह मामला मदन सिंह कुशवाह की याचिका से जुड़ा है। वे पीएचई विभाग में संविदा पर भर्ती हुए थे और बाद में कोर्ट के आदेश पर नियमित हुए। विभाग ने उन्हें कोर्ट के हस्तक्षेप के बाद दिसंबर 2016 से छठे वेतनमान का लाभ दिया था, लेकिन सातवां वेतनमान देने से इनकार कर दिया था। जब कोर्ट ने इस मामले में दोबारा हस्तक्षेप किया, तो विभाग दिसंबर 2016 से सातवें वेतनमान का लाभ देने के लिए तैयार हो गया। हालांकि, कर्मचारी जनवरी 2016 से लाभ चाहते थे। इसे लेकर 2021 में एक और याचिका दाखिल की गई। इस याचिका पर सुनवाई करते हुए ग्वालियर हाईकोर्ट की खंडपीठ ने पीएचई विभाग को जनवरी 2016 से सातवें वेतनमान का लाभ देने का आदेश दिया। इस फैसले के बाद अब पीडब्ल्यूडी और जल संसाधन विभाग को भी अपने नियमित कर्मचारियों को जनवरी 2016 से सातवें वेतनमान का लाभ देना होगा। प्रदेशभर में ऐसे कर्मचारियों की संख्...

आयुष तिवारी को राष्ट्रीय युवा उत्सव में रजत पदक:कलेक्टर ने पन्ना के युवा को सम्मानित किया

पन्ना के युवा आयुष तिवारी ने राष्ट्रीय युवा उत्सव में रजत पदक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। भारतीय विश्वविद्यालयीन संघ द्वारा आयोजित 38वें विश्वविद्यालयीन युवा उत्सव वर्ष 2025 की रंगमंच की स्किट विधा में यह उपलब्धि हासिल करने पर कलेक्टर सुरेश कुमार ने सोमवार 29 सितंबर को उन्हें सम्मानित किया। सम्मान समारोह कलेक्टर कक्ष में आयोजित किया गया। आयुष तिवारी केन्द्रीय विद्यालय पन्ना के पूर्व छात्र हैं। वर्तमान में वे विश्वभारती केन्द्रीय विश्वविद्यालय, शांति निकेतन (पश्चिम बंगाल) में बीपीए ड्रामा एंड थिएटर आर्ट्स के तृतीय सेमेस्टर के विद्यार्थी हैं। उन्होंने बताया कि युवा उत्सव की जोनल प्रतियोगिता सिस्टर निवेदिता विश्वविद्यालय, कोलकाता में हुई थी, जबकि राष्ट्रीय प्रतियोगिता एमिटी विश्वविद्यालय नोएडा, उत्तर प्रदेश में संपन्न हुई। इस अवसर पर कलेक्टर सुरेश कुमार ने कहा कि पन्ना जिले में सांस्कृतिक गतिविधियों, कलाकारों और प्रतिभाओं को बढ़ावा देने के लिए जिला प्रशासन हरसंभव सहयोग प्रदान करेगा। उन्होंने आयुष के उज्ज्वल भविष्य की कामना भी की। आयुष ने बताया कि शांति निकेतन विश्वविद्यालय की स्थाप...

विदिशा मेडिकल कॉलेज में इलाज को लेकर हंगामा:परिजन बोले- सर्दी-जुकाम का इलाज करवाने आए थे, बच्चे की आंखों की रोशनी चली गई

विदिशा मेडिकल कॉलेज में रविवार को एक चार वर्षीय बच्चे के इलाज को लेकर परिजनों ने हंगामा किया। परिजनों ने डॉक्टरों पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। परिजनों के अनुसार, वे बच्चे को सर्दी-जुकाम के इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज लाए थे। उनका आरोप है कि डॉक्टरों ने बिना किसी स्पष्ट कारण के बच्चे को वेंटिलेटर पर रखा। वेंटिलेटर पर रखने से पहले दिए गए इंजेक्शन के बाद बच्चे की आंखों की रोशनी चली गई। परिजनों ने बताया कि उन्होंने डॉक्टरों को बच्चे के न देख पाने की शिकायत की, लेकिन डॉक्टरों ने इसे नजरअंदाज कर दिया। उनका यह भी आरोप है कि डॉक्टरों ने छुट्टी का पर्चा देने से इनकार कर दिया और बच्चे को जबरन अस्पताल में भर्ती रखने का दबाव बनाया। परिजनों ने गार्डों द्वारा मारपीट किए जाने का भी आरोप लगाया। इस घटना के बाद परिजनों ने मेडिकल कॉलेज में धरना दिया। हंगामे की सूचना पर पुलिस और तहसील प्रशासन मौके पर पहुंचा और स्थिति को संभाला। कोतवाली थाना प्रभारी आनंद राज ने बताया कि रतन अहिरवार अपने बेटे श्रेयांश अहिरवार के इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज आए थे। परिजनों ने इलाज के दौरान बच्चे की आंखों की रोशनी जाने का आरो...

पट बंद पर भी कौन चढ़ाता है माता को फूल:पुजारी बोले- कोई शक्ति करती है पूजा, भास्कर ने मंदिर में बिताई दो रात, जानिए क्या मिला

मध्य प्रदेश के भिंड जिले में एक ऐसा मंदिर है, जहां पुजारी सहित लोगों का दावा है कि आज भी यहां कोई अदृश्य शक्ति सबसे पहले माता का पूजन करती है। रात में सफाई के बाद सुबह जब मंदिर के कपाट खुलते हैं तो यहां गर्भगृह में ताजी पूजन सामग्री चढ़ी हुई मिलती है। यह मंदिर है, दबोह कस्बे के नजदीक अमाहा गांव में स्थित रण कौशल देवी का। पुजारी के पहले आखिर कौन मंदिर में अलसुबह पूजा करके जाता है? दैनिक भास्कर की टीम इस सवाल का जवाब ढूंढने के लिए मंदिर पहुंची। यहां- स्थानीय लोग उस शक्ति को नाम वीर मलखान बताते हैं, जो आल्हा-ऊदल के चचेरे भाई थे। वे कहते रण कौशल देवी (स्थानीय लोग रेंहकोला माता नाम से पुकारते हैं) मलखान की आराध्य देवी हैं। आज भी वीर मलखान अपनी पत्नी महारानी गजमोतिन के साथ प्रतिदिन मंदिर आते हैं और सबसे पहले माता का सुबह पूजन करते हैं। मंदिर में सुबह कपाट खुलते ही क्या पूजन सामग्री गर्भगृह में मिलती है, यह जानने के लिए दैनिक भास्कर की टीम गांव पहुंची। मंदिर में दो रातें बिताई। पढ़िए, यह रिपोर्ट... सबसे पहले रण कौशल माता मंदिर का इतिहास... रण कौशल माता मंदिर का जुड़ाव मैहर में त्रिकूट पर्वत पर स...

CISF ने बनाई पहली लेडी कमांडो यूनिट:MP में स्पेशल 28 वूमन वॉरियर्स की ट्रेनिंग; बोलीं- हम बिना हथियार लड़ने में भी सक्षम

खरगोन जिले के बड़वाह स्थित CISF (केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल) के RTC (क्षेत्रीय प्रशिक्षण केंद्र) का नजारा इन दिनों बदला हुआ है। पुरुषों की आवाज से गूंजने वाले इस सेंटर से आजकल दिनभर महिला कमांडो का शौर्य गूंज रहा है। दरअसल, CISF ने पहली बार महिला कमांडो यूनिट की शुरुआत की है। ये महिला कमांडोज देश के हवाई अड्डों और अन्य संवेदनशील प्रतिष्ठानों पर सुरक्षा संभालेंगी। इसका उद्देश्य सुरक्षा बलों में जेंडर इक्विलिटी को बढ़ावा देना है। इसी के तहत ट्रेनिंग सेंटर में 28 महिला कमांडो का पहला बैच स्पेशल ट्रेनिंग ले रहा है। 8 हफ्तों की ट्रेनिंग में फिजिकल फिटनेस, हथियार चलाने के अलावा वो सब सिखाया जा रहा है, जो देश की सुरक्षा के लिए जरूरी है। आगे बढ़ने से पहले ट्रेनिंग की पांच तस्वीरें देखिए ... तड़के 4 बजे होती है दिन की शुरुआत CISF के बुलावे पर दैनिक भास्कर की टीम शनिवार अलसुबह क्षेत्रीय प्रशिक्षण केंद्र पहुंची। अभी ठीक से दिन भी नहीं निकला था। ग्राउंड में महिला कैडेट्स की पीटी चल रही थी। ठीक उसी तरह जैसे पुरुषों की होती है। हमने कहा कि इतनी सुबह से। सीआईएसएफ के अधिकारी कहते हैं कि इन कैडेट्स क...

एम्स में हुई बैठक:निदेशक बोले- अमृत फार्मेसी पर डिपेंडेंसी करेंगे कम, सेंट्रलाइज्ड फार्मेसी सिस्टम करेंगे मजबूत

प्रदेश और केंद्रीय भारत के मरीजों को बेहतर हेल्थ फैसिलिटीज उपलब्ध कराने के उद्देश्य से एम्स भोपाल ने 26 सितंबर को शासकीय और संस्थागत बैठक आयोजित की। इस बैठक में मरीजों की सेवा सुधारने और भविष्य की रूपरेखा तय करने पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक के दौरान एम्स के कार्यपालक निदेशक एवं सीईओ प्रो. (डॉ.) माधवानन्द कर ने कहा, एम्स अमृत फार्मेसी पर अपनी निर्भरता को कम करेगा। जो जरूरी दवाइयां और कंज्यूमेबल्स हैं, उनके लिए सेंट्रलाइज्ड फार्मेसी को मजबूत किया जाएगा। जिससे एम्स खुद सामान को खरीद सीधे मरीज तक पहुंचा सके। इससे मरीजों को जल्द और सस्ती दर में इलाज मुहैया कराने के हमारे प्रयास को बल मिलेगा। इस दौरान, गामा नाइफ से लेकर ट्रॉमा ब्लॉक जैसी कई नई सुविधाओं पर चर्चा हुई। बैठक का नेतृत्व एम्स भोपाल के अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) अशोक कुमार महापात्रा ने किया। इनके साथ ही प्रो. (डॉ.) रजनीश जोशी (डीन, अकादमिक), प्रो. (डॉ.) विकास गुप्ता (चिकित्सा अधीक्षक), श्री संदेश कुमार जैन (उप निदेशक, प्रशासन) और शासकीय निकाय के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे। मरीज-केंद्रित सेवाओं पर रहेगा फोकस उत्कृष्टता की दिशा में कदम एम्स ...

सिंगरौली कलेक्टर ने बीएलओ को किया संस्पेंड:मतदाता मैपिंग में गलती करने वाले पर एक्शन; नहीं दिया था नोटिस का जवाब

सिंगरौली के कलेक्टर और जिला निर्वाचन अधिकारी चन्द्र शेखर शुक्ला ने गुरुवार को एक बीएलओ को निलंबित कर दिया है। बीएलओ राम लल्लू सिंह मतदान केन्द्र क्रमांक 291 विन्दुल में सहायक अध्यापक के पद पर कार्यरत थे। उन्होंने निर्वाचक नामावली में मतदाताओं के मैपिंग कार्य में लापरवाही बरती। साथ ही कारण बताओ नोटिस का जवाब भी नहीं दिया। कलेक्टर ने लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1950 की धारा 32 और मध्यप्रदेश सिविल सेवा नियम 1966 के तहत कार्रवाई की है। निलंबन अवधि में बीएलओ को विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में रिपोर्ट करना होगा। इस दौरान उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता मिलेगा। कलेक्टर शुक्ला ने कहा कि निर्वाचन कार्य में लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी कर्मचारियों का दायित्व है कि वे चुनाव जैसे महत्वपूर्ण कार्य को सही तरीके से करें। यह कार्रवाई अन्य कर्मचारियों के लिए एक संदेश है कि वे अपने कर्तव्यों का पालन ईमानदारी से करें। source https://www.bhaskar.com/local/mp/singrauli/news/singrauli-collector-suspended-blo-136013771.html

भोपाल के भगवान सिंह का विश्व रिकॉर्ड:साइकल से एवरेस्ट बेस कैंप तक पहुंचने वाले पहले दुनिया के पहले व्यक्ति

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के साहसी युवक भगवान सिंह ने वो कर दिखाया, जो अब तक दुनिया में किसी ने नहीं किया था। उन्होंने 5,364 मीटर की ऊंचाई पर स्थित माउंट एवरेस्ट बेस कैंप तक अपनी एमटीबी बाइक (साइकिल) पहुंचा कर नया विश्व रिकॉर्ड बना दिया। इस उपलब्धि के साथ भगवान सिंह (52) दुनिया के पहले व्यक्ति बन गए हैं, जिन्होंने दो पहियों पर एवरेस्ट बेस कैंप तक पहुंचने का साहसिक कारनामा किया। भगवान सिंह ने यह सफर 9 दिनों में तय किया। रास्ते में दुर्गम और बर्फीले ट्रैक, पत्थरीली चढ़ाई, माइनस तापमान और ऑक्सीजन की कमी जैसी कठिन चुनौतियां थीं। मातृभूमि के प्रति प्रेम, अदम्य जज्बे और लोहे जैसी हिम्मत ने उन्हें हर मुश्किल पर विजय दिलाई। कई जगह ऐसे मोड़ आए जहां बाइक को खुद उठाकर ले जाना पड़ा, लेकिन तिरंगा फहराने का सपना हर थकान पर भारी पड़ा । भगवान सिंह ने साझा किया अपना अनुभव एवरेस्ट बेस कैंप से से बातचीत में भगवान सिंह ने कहा,“जय हिंद! आज तक एमटीबी बाइक (साइकिल) एवरेस्ट बेस कैंप तक नहीं आई थी। मैंने अपने भारत की तरफ से कोशिश की और नौ दिन की कठिन मेहनत के बाद इसको ऊपर लाकर क्लाइम्ब किया। मेरे साथ आशीष और...

एनएसएस डे पर रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय में समारोह:26 हजार स्वयंसेवकों में से 140 छात्र और 53 कार्यक्रम अधिकारी सम्मानित

रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय में 75वां एनएसएस डे बुधवार को बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न जिलों से आए सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवकों, कार्यक्रम अधिकारियों और जिला संगठनों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के कार्यकर्ता सदस्य चंद्रशेखर पटेल जी थे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के प्रोफेसर विवेक मिश्रा ने की। यह आयोजन रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के डॉ. दिवांशु तिवारी के नेतृत्व में हुआ, जिन्होंने इस कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने बताया कि इस वर्ष 75वें एनएनएस दिवस के उपलक्ष्य में, 9 जिलों के कुल 140 स्वयंसेवकों, 53 कार्यक्रम अधिकारियों और 6 जिला संगठनों को उनकी निस्वार्थ सेवा के लिए सम्मानित किया गया। रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय से जुड़े इन 9 जिलों में लगभग 26,000 स्वयंसेवक कार्यरत हैं। कार्यक्रम में प्रत्येक जिले से 10 सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवकों का चयन किया गया, जिनमें से 5 छात्राएं थीं। इन सभी को उनके अथक प्रयासों और समाज सेवा में दिए गए योगदान के लिए पुरस्क...

रीवा में नई जीएसटी दरों पर नहीं मिल रही सामग्री:लोगों का आरोप- पुराने सामान की खेप खपाने में लगे व्यापारी, ग्राहक मांग रहे राहत

नवरात्रि के पहले दिन से देशभर में गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (GST) में किए गए बड़े सुधार लागू कर दिए गए हैं। सरकार ने इस बदलाव को आम आदमी की जेब पर बोझ कम करने और रोजमर्रा की चीजों को सस्ता करने के इरादे से लागू किया है। हालांकि, रीवा शहर में नई दरों को लेकर अभी असमंजस की स्थिति बनी हुई है। दुकानदार-ग्राहक आमने-सामने शहर में कई दुकानदार पुराने स्टॉक का हवाला देते हुए अब भी पुराने GST रेट पर ही सामान बेच रहे हैं। जबकि ग्राहक सरकार द्वारा घोषित नई और कम दरों पर सामान खरीदना चाह रहे हैं। इससे बाजार में दो तरह की राय बन गई है। अधिवक्ता ने लगाए मनमानी के आरोप अधिवक्ता बीके माला ने दुकानदारों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा, "जब सरकार त्योहारों पर आम जनता को राहत देना चाह रही है, तब रीवा में दुकानदार मनमानी कीमतें वसूल रहे हैं। प्रशासन को सख्ती से कार्रवाई करनी चाहिए, वरना अगले एक महीने तक दुकानदार पुराना स्टॉक बताकर लोगों से ज्यादा पैसा वसूलते रहेंगे।" व्यापारी संघ ने किया समर्थन, कहा – नई दरों पर मिलेगा सामान व्यापारी संघ के अध्यक्ष नरेश काली ने कहा कि व्यापारी सरकार के GST फैसलों का स...

गरबा-डांडिया पंडाल में पहचान पत्र के बिना प्रवेश नहीं:ग्वालियर कलेक्टर ने दिए निर्देश; पंडालों में CCTV और फायर सेफ्टी अनिवार्य

ग्वालियर में नवदुर्गा उत्सव के चलते जगह-जगह अलग-अलग संस्थाओं द्वारा गरबा-डांडिया कराया जा रहा है। इसे लेकर पुलिस और प्रशासन पुलिस तरह अलर्ट है। मंगलवार को ग्वालियर कलेक्टर रूचिका चौहान ने कहा कि पहचान पत्र के बिना गरबा-डांडिया पांडाल में किसी को प्रवेश नहीं दिया जाए। प्रतियोगी और दर्शक दोनों को कड़ी चेकिंग के बाद ही पांडाल में लाया जाए। गरबा डांडिया पांडाल पूरी तरह से CCTV कैमरों से लैस होने चाहिए। सुरक्षा के सभी इंतजाम होने चाहिए। आयोजकों को लोगों की सुरक्षा की जिम्मेदारी लेनी होगी। यदि निर्देशों की अनदेखी की जाती है तो आयोजकों के खिलाफ एक्शन लिया जाएगा। नवदुर्गा महोत्सव के दौरान जिले में गरबा, डांडिया एवं अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन करने वाली समितियों को जिला प्रशासन ने आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए हैं। इस संबंध में कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी रुचिका चौहान के निर्देश पर अपर जिला दंडाधिकारी सीबी प्रसाद द्वारा आदेश के जरिए दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। आयोजकों को निर्देश दिए गए हैं कि आयोजन स्थल पर केवल पहचान पत्र के सत्यापन उपरान्त ही प्रतिभागियों और आग...

सागर में कुएं में डूबने से मां-बेटी की मौत:3 साल की बेटी गिरी, उसे बचाने 8 माह की गर्भवती मां ने लगाई थी छलांग

सागर के देवरी थाना क्षेत्र के ग्राम नेगुवां में कुएं में डूबने से मां-बेटी की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, अनुमान है कि घटना तब हुई जब 3 साल की बेटी दुर्गा आदिवासी का पैर फिसल गया और वह कुएं में गिर गई। उसे बचाने के लिए मां विनीता (28) पति रूपसिंह आदिवासी, जो 8 माह की गर्भवती थीं, कुएं में कूद गईं। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के समय घर पर कोई नहीं था। शाम को विनीता की सास सूरज रानी मवेशी चराने के बाद घर लौटी तो बहू और नातिन नहीं दिखाई दी। उन्होंने आसपास खोजबीन की और कुएं के पास जाकर दोनों के शव उतराते देखे। तुरंत गांव के अन्य लोगों को जानकारी दी गई। शाम करीब 5 बजे पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शवों को कुएं से बाहर निकलवाया और पंचनामा बनाकर पोस्टमॉर्टम के लिए देवरी अस्पताल भेजा। देवरी थाना प्रभारी गजेंद्र सिंह बुंदेला ने बताया कि कुएं में डूबने से मां-बेटी की मौत हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। मृतका का पति मक्का की रखवाली करने गया था मृतका का पति रूपसिंह आदिवासी गांव से करीब 10 किमी दूर स्थित ग्राम डुंगरिया में मक्का की रखवाली का काम करता है।...

पन्ना में वन विभाग ने खेत से किसान को उठाया:पेड़ काटने का झूठा आरोप लगाया, परिजन और ग्रामीण कलेक्टर आवास पहुंचे

पन्ना टाइगर रिजर्व से सटे गांव मनोर में स्थानीय किसान रघुनाथ खेत में सफाई कर रहे थे। इस दौरान वन विभाग की टीम ने उन्हें पकड़ लिया। वन विभाग ने रघुनाथ पर पेड़ काटने का आरोप लगाया है। स्थानीय निवासी ललित आदिवासी के अनुसार, रघुनाथ केवल छोटे-छोटे झाड़ साफ कर रहे थे। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामवासी और परिजन पन्ना टाइगर रिजर्व कार्यालय पहुंचे। ग्रामीण रात में कलेक्टर आवास पहुंचे वरिष्ठ अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण किया। जांच में खेत में कोई कटा हुआ पेड़ नहीं मिला। इसके बावजूद वन विभाग ने रघुनाथ को हिरासत में रखा। इससे नाराज ग्रामीण और परिजन 22 सितंबर की रात करीब 9 बजे ट्रैक्टर-ट्राली में बैठकर कलेक्टर आवास पहुंचे। कलेक्टर ने कार्रवाई का दिया आश्वासन सूचना मिलते ही पन्ना कोतवाली टीआई रोहित मिश्रा और तहसीलदार अखिलेश प्रजापति पुलिस बल के साथ मौके पर आए। उन्होंने ग्रामवासियों और परिजनों को समझाया। ग्रामवासियों ने अधिकारियों को लिखित शिकायत सौंपी। कलेक्टर सुरेश कुमार ने आवास से बाहर आकर परिजनों से मुलाकात की और निष्पक्ष कार्रवाई का आश्वासन दिया। source https://www.bhaskar.com/local/mp/pann...

गोहद में खेतों की जमीन पर 300 फीट गहरी खदानें:SDM ने निरीक्षण कर थमाए नोटिस, कार्रवाई के लिए NGT को लिखा पत्र

भिंड जिले के गोहद अनुविभाग के डिरमन पाली क्षेत्र में अवैध खनन ने खेती और ग्रामीण जीवन दोनों पर संकट खड़ा कर दिया है। रविवार को गोहद एसडीएम राजन बी. नाडिया ने औचक निरीक्षण कर पाया कि कृषि योग्य जमीन पर 300 से 400 फीट गहरे गड्ढे खोदकर काली गिट्टी का अवैध उत्खनन किया जा रहा है। यहां सक्रिय स्टोन क्रेशर संचालक को नोटिस थमाए है। वहीं इनके द्वारा नियमों की हकीकत जानने के लिए एनजीटी को पत्र लिखा है। सूत्रों के अनुसार, डिरमन पाली व डांग सरकार एरिया में कुछ खदानें गैर कानूनी तरीके से चल रही हैं। यहां जो क्रेशर हैं वे नियमों का पालन नही कर रहे हैं न ही पर्यावरणीय मानकों का पालन हो रहा है। ग्रामीणों में दहशत, कंपन से घर हिलते निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों ने बताया कि क्रेशर संचालकों द्वारा की जा रही ब्लास्टिंग से गांवों में कंपन महसूस होते हैं। कई बार घरों की दीवारें हिल जाती हैं। लगातार धमाकों से लोग सहमे रहते हैं। साथ ही भूजल स्तर तेजी से नीचे जा रहा है, जिससे पीने के पानी की समस्या गंभीर रूप ले रही है। खेतों की उर्वरक क्षमता नष्ट हो रही है और फसलों पर भी बुरा असर पड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है...

विदिशा में नवरात्रि के लिए विशेष यातायात व्यवस्था:22 सितंबर से 2 अक्टूबर तक शहर में भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित

विदिशा पुलिस ने नवरात्रि पर्व को देखते हुए विशेष यातायात व्यवस्था लागू की है। यह व्यवस्था 22 सितंबर से 2 अक्टूबर तक प्रभावी रहेगी। इस दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम यातायात के लिए शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा। विवेकानंद चौराहे से शहर की ओर आने वाले भारी वाहन सुबह 9 बजे से रात 12 बजे तक नहीं जा सकेंगे। पीतल मिल चौराहे से खरी फाटक और मुख्य बाजार की ओर भारी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। हालांकि, पुरानी गल्ला मंडी की ओर जाने की अनुमति होगी। पुरानी गल्ला मंडी से बरईपुरा, रीठा फाटक और किरी मोहल्ला की ओर भारी वाहन नहीं जा सकेंगे। जतरापुरा और रामलीला की ओर जाने की छूट रहेगी। रामलीला चौराहे से नदीपुरा और तोपपुरा की ओर भारी वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा। दुर्गा नगर चौराहे से नीमताल की ओर भी भारी वाहन नहीं जा सकेंगे। यातायात पुलिस ने ट्रांसपोर्टरों से अपील की है कि वे अपने भारी वाहनों को शहर से बाहर खड़ा करें। सामान की ढुलाई छोटे लोडिंग वाहनों से करें। नियमों का उल्लंघन करने पर जुर्माना लगाया जाएगा। यह व्यवस्था नवरात्रि में होने वाले गरबा आयोजन और देवी दर्शन के लिए आने वाले श्रद्ध...

पूर्व महापौर से बदसलूकी पर साहू समाज का विरोध:यातायात पुलिसकर्मी को बर्खास्त करने की मांग, एसपी ने किया सस्पेंड

पूर्व महापौर प्रभात साहू के साथ यातायात पुलिसकर्मी की अभद्रता का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। 18 सितंबर हुई घटना के विरोध में शनिवार को साहू समाज के लोग एकजुट होकर सड़कों पर उतर आए और दोषी पुलिसकर्मी को बर्खास्त करने की मांग की। समाज के जिला सचिव वीरेंद्र साहू के नेतृत्व में घंटाघर पर साहू समाज के सदस्यों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया और पुलिस अधीक्षक के नाम एक ज्ञापन सौंपा। साहू समाज के जिला सचिव वीरेंद्र साहू ने बताया कि जिस तरह से हमारे लोकप्रिय नेता और पूर्व महापौर के साथ व्यवहार किया गया, वह अस्वीकार्य है। अगर एक प्रतिष्ठित व्यक्ति के साथ पुलिस का ऐसा बर्ताव है, तो आम जनता के साथ क्या होता होगा हम पुलिस की इस गुंडागर्दी के खिलाफ हैं और यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि भविष्य में ऐसा किसी के साथ न हो। वीरेंद्र साहू ने कहा कि सिर्फ सस्पेंड पर्याप्त नहीं है। संबंधित पुलिसकर्मी को बर्खास्त किया जाना चाहिए। जब एक बार किसी को ऐसी कड़ी सजा मिलेगी, तो बाकी पुलिसकर्मी भी आम जनता या जनप्रतिनिधियों के साथ कैसा व्यवहार करना है, यह चार बार सोचेंगे। इस विरोध प्रदर्शन के बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सू...

देवास राजघराने का विवाद हाईकोर्ट पहुंचा:तीन अलग-अलग याचिकाएं पेश; 26 सितंबर को होगी सुनवाई

देवास राजपरिवार के सदस्यों के बीच चल रहा संपत्ति विवाद अब इंदौर हाईकोर्ट पहुंच गया है। मामले को लेकर तीन अलग-अलग याचिकाएं हाईकोर्ट में पेश की गई हैं। इनमें 26 सितंबर को सुनवाई होगी। देवास जिला कोर्ट ने 11 जनवरी 2025 को राजपरिवार की संपत्ति के बेचने-खरीदने पर रोक लगा दी थी। इसी आदेश को चुनौती देते हुए हाईकोर्ट में याचिकाएं पेश की गई हैं। देवास राजपरिवार के स्व. तुकोजीराव पंवार की बहन महाराष्ट्र निवासी शैलजाराजे पंवार ने जिला न्यायालय में एक वाद पेश किया है। इसमें देवास राजघराने की संपत्ति में हिस्सेदारी की मांग करते हुए शैलजाराजे ने कहा कि वे कृष्णाजीराव पंवार की पुत्री हैं। उन्हें उनकी संपत्तियों में हिस्सेदारी मिलनी चाहिए। इस वाद में गायत्रीराजे पंवार, विक्रमसिंह पंवार, कनिकाराजे पंवार, उत्तराराजे पाटनकर, देवकीराज फालके, महाराज तुकोजीराव पंवार धार्मिक एवं चैरिटेबल ट्रस्ट, महाराजा कृष्णाजीराव पंवार धार्मिक एवं चैरिटेबल ट्रस्ट, कलेक्टर देवास और रतलाम कलेक्टर पक्षकार हैं। इस मामले की सुनवाई करते हुए 11 जनवरी 2025 को जिला कोर्ट ने राजपरिवार की संपत्ति के बेचने-खरीदने पर रोक लगा दी थी। इसी...

वकील यावर खान समेत 4 के खिलाफ एक और FIR:फर्जी दस्तावेज बनाकर मकान बेचने की कोशिश के मामले में हुई कार्रवाई

भोपाल में नाबालिग से रेप मामले में गिरफ्तार वकील यावर खान लगातार विवादों में घिरा रहा है। ईदगाह हिल्स में पड़ोस में रहने वाली महिला ने भी उसके खिलाफ छेड़छाड़ की शिकायत की थी। हालांकि शाहजहांनाबाद पुलिस ने जांच के बाद शिकायत की नस्ती बना दी थी। वहीं, यावर खान और उसके करीबी केके तिवारी के खिलाफ कमला नगर थाने में कूट रचित दस्तावेज तैयार कर 3900 वर्ग फीट के मकान को बेचने की कोशिश करने की जांच लंबित थी। बुधवार को पुलिस ने केके तिवारी, यावर खान और विनय समेत 4 पर FIR दर्ज कर ली है। इनके खिलाफ मकान मालिक सुरेश अग्रवाल ने शिकायत की थी। अग्रवाल का आरोप है कि आरोपी प्रॉपर्टी ब्रोकर बनकर उनसे मिले थे। मकान की जानकारी लेने के बाद फर्जी दस्तावेज तैयार करने के बाद इसे बेचने की तैयारी कर रहे थे। जिसकी सूचना मिलने के बाद मैने कार्रवाई के लिए एडवोकेट यावर खान सहित केके तिवारी व अन्य तीन के खिलाफ शिकायती आवेदन थाना कमला नगर में दिया था। यावर के खिलाफ धाराओं में होगा इजाफा नाबालिग का अपहरण कर रेप करने के आरोप में जेल में बंद वकील यावर खान को अब एक और गंभीर संगठित अपराध के मामले में आरोपी बनाया जा सकता है। पु...

बुलेट फिसलने से दो युवकों को सिर में लगी चोट:शाजापुर से इंदौर रेफर, बोलाई से हनुमानजी के दर्शन कर देवास जा रहे थे

शाजापुर जिले के मक्सी थाने के पास बुधवार रात करीब 9 बजे एक सड़क हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल शाजापुर जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए इंदौर रेफर कर दिया गया। मक्सी थाना प्रभारी संजय वर्मा ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला बाइक फिसलने का लग रहा है। हालांकि, घायलों के बयान के बाद ही दुर्घटना की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी। घटना में बुलेट बाइक आगे से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। घायलों को इंदौर रेफर किया गया हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। एसडीएम मनीषा वास्केल, नायब तहसीलदार गौरव पोरवाल, मक्सी थाने पर पदस्थ एएसआई अभिषेक दीक्षित, सूचना संकलन प्रभारी राहुल जाट और आरक्षक प्रेम नारायण ने घायलों को पुलिस वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाने में सहयोग किया। जिला अस्पताल में करीब आधे घंटे तक एंबुलेंस का इंतजार किया गया, लेकिन समय पर एंबुलेंस नहीं पहुंचने पर निजी एंबुलेंस से घायलों को इंदौर भेजा गया। हनुमान मंदिर से दर्शन कर घर जा रहे थे अस्पताल पुलिस चौकी पर पदस्थ प्रधान आरक्षक पदम सिंह ने बताया कि...

भिंड में बोलेरो ने बाइक को टक्कर मारी,एक की मौत:दो युवकों के नहर गिरने की आशंका; बरहा गांव के पास SDRF टीम कर रही तलाश

भिंड जिले के असवार थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम एक बोलेरो वाहन ने बाइक सवार तीन लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक पर सवार दो अन्य युवक लापता हो गए हैं। संदेह है कि टक्कर के बाद दोनों युवक पास की नहर में गिर गए। पुलिस ने रेस्क्यू के लिए एसडीआरएफ की टीम को बुलाया है। पुलिया पर हुआ हादसा घटना शाम करीब साढ़े छह बजे लहार से बरहा गांव के बीच नहर की पुलिया के पास हुई। पुलिस ने बताया कि प्रत्यक्षदर्शी न होने के कारण हादसे के समय की सटीक जानकारी नहीं मिल सकी है। बोलेरो वाहन लहार की ओर से आ रहा था और सामने से आ रही बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। एक की मौके पर मौत बाइक सवार हेमतपुरा निवासी 60 वर्षीय राजेंद्र सिंह चौहान की मौके पर ही मौत हो गई। उनके साथ बाइक पर सवार अमरसिंह चौहान और चुन्नू (दोनों निवासी रूरई गांव) हादसे के बाद से लापता हैं। आशंका जताई जा रही है कि टक्कर के बाद दोनों युवक पुलिया से नीचे बहती नहर में गिर गए। नहर में तेज बहाव, SDRF कर रही तलाश पुलिया के नीचे बह रही नहर में करीब सात फीट गहरा पानी और तेज बहाव है। पुलिस और ग्रामीणों ने आसपास के...

लिव-इन में रह रही महिला ने बीजेपी नेता पर लगाए:5 साल लिव-इन में रहे, बच्चा हुआ; अब रिश्ता खत्म करने का बना रहे दबाव

ग्वालियर में एक महिला ने भाजपा नेता और सोना-चांदी कारोबारी मुक्तेश जैन के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। महिला ने पुलिस को बताया कि वह पिछले 5-6 साल से मुक्तेश जैन के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी। इस दौरान दोनों पति-पत्नी की तरह रहे और मुक्तेश ने उसे शादी का वादा किया था। इस रिश्ते से उनका एक बच्चा भी है। अब मुक्तेश ने उसके साथ रहने से इनकार कर दिया है। महिला का आरोप है कि मुक्तेश उस पर 3 लाख रुपए लेकर रिश्ता खत्म करने का दबाव बना रहे हैं। महिला ने कहा कि वह मुक्तेश के साथ ही रहना चाहती है। उसका मानना है कि इस तरह से रिश्ता खत्म करना उसके और उसके बच्चे के भविष्य के साथ खिलवाड़ होगा। महिला ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय की जनसुनवाई में शिकायत दर्ज कराई है। उसने कहा कि उसने अपनी जिंदगी के कई साल मुक्तेश को दिए, लेकिन अब वे शादी के वादे से मुकर गए हैं। पुलिस अधिकारियों ने मामले की जांच कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। सीएसपी कृष्ण पाल सिंह ने बताया पीड़ित महिला ने जनसुनवाई में आकर भाजपा नेता पर शादी का झांसा देकर गलत काम और जान से मारने की धमकी की शिकायत की है। महिला के आवेदन के बाद संबं...

जबलपुर में रिश्वत लेते महिला क्लर्क गिरफ्तार:लोकायुक्त पुलिस ने 5 हजार रुपए लेते रंगेहाथों पकड़ा

जबलपुर में लोकायुक्त पुलिस ने एक महिला क्लर्क को रिश्वत लेते हुए पकड़ा है। यह कार्रवाई उस समय हुई, जब महिला क्लर्क एक सेवा समिति का रजिस्ट्रेशन करने के लिए 5,000 रुपए की रिश्वत मांग रही थी। लोकायुक्त की टीम ने पूरी योजना बनाकर आरोपी को रंगेहाथ पकड़ा। मामला कटनी जिले के ग्राम कौड़िया निवासी शिवप्रसाद कुशवाहा से जुड़ा है, जिन्होंने अपनी 'परमलोक धाम आश्रम सेवा समिति' का रजिस्ट्रेशन कराने के लिए आवेदन दिया था। यह आवेदन कार्यालय असिस्टेंट रजिस्ट्रार फर्म्स एवं संस्थाएं, जबलपुर में लंबित था। इसी कार्यालय में सहायक ग्रेड-2 के पद पर कार्यरत प्रीति ठाकुर ने रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी करने के लिए शिवप्रसाद से 5,000 रुपए की रिश्वत की मांग की थी। शिवप्रसाद कुशवाहा ने इस मामले की शिकायत लोकायुक्त पुलिस से की। शिकायत की पुष्टि होने के बाद, लोकायुक्त टीम ने एक ट्रैप का जाल बिछाया। 15 सितंबर को शिवप्रसाद कुशवाहा रिश्वत की तय राशि लेकर कार्यालय पहुंचे। जैसे ही उन्होंने प्रीति ठाकुर को 5,000 रुपए दिए, वहां पहले से मौजूद लोकायुक्त टीम ने आरोपी को रंगेहाथ दबोच लिया। लोकायुक्त पुलिस ने महिला क्लर...

एमपी में फिर तबादले, 20 IAS इधर से उधर:विशेष गढ़पाले ऊर्जा विभाग में उपसचिव बने, वंदना वैद्य को बनाया मप्र वित्त निगम का एमडी

MP में 20 आईएएस अफसरों के तबादले किए गए हैं। इनमें 2008 बैच के आईएएस विशेष गढ़पाले को ऊर्जा विभाग में उपसचिव बनाया गया है। वंदना वैद्य को मप्र वित्त निगम इंदौर में प्रबंध संचालक बनाया गया है। इनके हुए तबादले source https://www.bhaskar.com/local/mp/bhopal/news/vishesh-gadpale-became-deputy-secretary-in-energy-department-135928943.html

भोपाल कोर्ट परिसर में पत्रकार पर हमला:जज की सख्ती के बाद रुके वकील; पुलिस सुरक्षा में बाहर निकाला गया

भोपाल के कोर्ट परिसर में सोमवार शाम कुछ वकीलों ने पत्रकार अली अख्तर पर हमला कर दिया। आरोप है कि वकीलों ने उन्हें कोर्ट की लॉबी में घेरकर बुरी तरह पीटा, मोबाइल छीनने की कोशिश की और जान से मारने की धमकी दी। जज की चेतावनी पर रुके वकील हमले में घायल पत्रकार अली अख्तर जान बचाने के लिए एफ-16 कोर्टरूम में पहुंच गए। वहां मौजूद जज ने वकीलों को सख्त चेतावनी दी कि कोर्ट रूम में मारपीट हुई तो उनके खिलाफ कंटेम्प्ट ऑफ कोर्ट की कार्रवाई होगी। इसके बाद ही वकील शांत हुए। रजिस्ट्रार के निर्देश पर पुलिस बल मौके पर बुलाया गया और सुरक्षा में पत्रकार को कोर्ट से बाहर निकाला गया। क्या है मामला? दरअसल, कोर्ट में कवरेज करने पत्रकार अली अख्तर (24), निवासी खानू गांव, कोहेफिजा पहुंचे थे। इसी दौरान शाम करीब साढ़े चार बजे वकील वहीद खान, आनंद और अन्य ने उन्हें घेर लिया। आरोप है कि उन्होंने कहा- 'यावर के खिलाफ ज्यादा खबरें छाप रहे हो और वीडियो बना रहे हो। पत्रकार के इनकार करने पर वकीलों ने गाली-गलौज की, मोबाइल छीनने का प्रयास किया और सिर व चेहरे पर लात-घूंसों से हमला कर दिया। पत्रकार का आरोप अली अख्तर का कहना है ...

कुबेरेश्वरधाम में 11 हजार गुलाब जामुन का भोग

सीहोर | श्राद्ध पक्ष पर इन दिनों जिला मुख्यालय के समीपस्थ कुबेरेश्वरधाम पर नियमित रूप से सोलह श्राद्ध पर विशेष भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। रविवार को करीब 15 हजार से अधिक श्रद्धालु पहुंचे, जहां पर विट्ठलेश सेवा समिति की ओर से पंडित विनय मिश्रा, समीर शुक्ला, मनोज दीक्षित मामा आदि ने करीब 11 हजार गुलाब जामुन, एक क्विंटल से अधिक शुद्ध घी की नुक्ति, नमकीन, पूडी, सब्जी और खिचड़ी की प्रसादी का वितरण किया। कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा के निर्देशानुसार श्राद्ध पक्ष पर सुबह और शाम को प्रसादी का वितरण किया जा रहा है। रविवार को भी पंडित विनय मिश्रा के द्वारा पिता स्व. रामेश्वर मिश्रा की स्मृति में पौधरोपण सहित अन्य कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। source https://www.bhaskar.com/local/mp/sehore/news/11-thousand-gulab-jamuns-offered-at-kubereshwar-dham-135922782.html

मौत से पहले वीडियो बनाया, कहा-अस्पताल में दवा नहीं:अस्पताल में लेडी डॉक्टर को पीटा, कपड़े फाड़े; स्टेटस लगाया "घर की धड़कन मां"

राजगढ़ के माचलपुर में एक युवक की मौत के साथ ही अस्पताल की बदहाली सामने आई है। हॉस्पिटल की कमियों का खुलासा होने से पहले ही युवक ने दम तोड़ दिया। इसके बाद लेडी डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया और महिला डॉक्टर को दौड़ा-दौड़कर पीटा और कपड़े फाड़ दिए। पुलिस ने अस्पताल में लेडी डॉक्टर से मारपीट करने, शासकीय कार्य में बाधा और मेडिकल प्रोटेक्शन एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। युवक की मौत से 3 घंटे पहले का एक वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में युवक मेडिकल स्टोर पर अस्पताल में दवा न मिलने की बात कहते हुए इसका खुलासा करने की बात कह रहा है। वह कह रहा है, "भैया, ये दवा दे दो। अस्पताल में इसका स्टॉक खत्म हो गया।" दैनिक भास्कर की टीम इस पूरे मामले की पड़ताल के लिए अस्पताल पहुंची। युवक के आखिरी समय की बातचीत और महिला डॉक्टर के साथ हुई मारपीट के आरोपों के बारे में जानकारी ली। सिलसिलेवार पूरी रिपोर्ट पढ़िए... यह है पूरा मामला- मौत के बाद अस्पताल में हंगामा शनिवार को माचलपुर के वार्ड नंबर 08 में रहने वाले अरविंद मालवीय (24) की अस्प...

ग्वालियर में सड़क पर फिर दौड़ाई नाबालिग ने कार:बोनट पर हवलदार को लटकाकर 25 फीट तक घसीटा, घायल

ग्वालियर में पुलिस चेकिंग से बचने के लिए एक नाबालिग कार चालक ने कई लोगों की जान को खतरे में डाल दी। पुलिस को देखते ही नाबालिग कार चालक ने वाहन को रफ्तार दे दी। कार को रोकने का प्रयास कर रहे प्रधान आरक्षक (हवलदार) को चालक ने टक्कर मार दी। उछलकर हवलदार कार के बोनट पर आकर गिरा और लटक गया। नाबालिग चालक 25 फीट तक हवलदार को लटकाकर ले गया। इसके बाद चालक को पकड़ लिया गया है। घटना शनिवार रात 9.30 बजे बहोड़ापुर चौराहे की है। हवलदार घायल हुआ है उसे चोटें आई हैं। पुलिस ने कार चालक पर गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। तीन दिन में इस तरह की यह दूसरी घटना है। दो दिन पहले पड़ाव थाना स्थित रेसकाेर्स रोड पर ऐसा ही हादसा हुआ था। ग्वालियर में शनिवार रात बहोड़ापुर तिराहा पर पुलिस चेकिंग कर रही थी। तभी ट्रांसपोर्ट नगर की ओर से एक सफेद रंग की स्विफ्ट डिजायर कार MP07 CH-4910 का चालक तेज रफ्तार में आता हुआ दिखाई दिया। चेकिंग कर रही पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया तो चालक ने गाड़ी रोकने के बदले स्पीड़ बढ़ा दी। पुलिसकर्मियों ने रोकने का प्रयास किया तो चालक ने सामने आए प्रधान आरक्षक (हवलदार) रामनिवास गुर्जर क...

जबलपुर में लूट और वाहन चोर गिरोह पकड़ा:एक युवक और दो नाबालिग गिरफ्तार, 3 बाइक समेत 4 लाख का माल बरामद

लूट, झपटमारी और वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस ने गिरोह के एक युवक और दो नाबालिगों को गिरफ्तार कर उनके पास से 4 लाख रुपए का सामान बरामद किया है। 3 मोटरसाइकिलें, 2 मोबाइल, एक धारदार बका और एक कटर जब्त किया गया है। आरोपियों ने तिलवारा और संजीवनी नगर क्षेत्रों में कई वारदातों को अंजाम दिया। उन्होंने 10 सितंबर को ब्लिंकिट के एक डिलीवरी बॉय से मोटरसाइकिल और मोबाइल छीना। उन्होंने धारदार हथियार दिखाकर पीड़ित को डराया। इसी तरह उन्होंने एक ई-रिक्शा चालक और उसके साथी को कटर से घायल कर उनके मोबाइल छीन लिए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पल्लवी शुक्ला ने बताया कि आरोपी मनोज उर्फ छोटू साहू (19) और उसके दो नाबालिग साथियों ने इन वारदातों को अंजाम दिया। उन्होंने स्वीकार किया कि उन्होंने एक मोटरसाइकिल गोरखपुर से और एक नर्मदापुरम (होशंगाबाद) से चुराई थी। बाद में इन्हीं चोरी की मोटरसाइकिलों का इस्तेमाल उन्होंने लूट और छीना-झपटी की घटनाओं में किया। पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले और मुखबिरों की मदद ली। जांच के दौरान, उन्हें आरोपी मनोज उर्फ छोटू...

भिंड में कोर्टरूम से बाहर आकर जज ने की सुनवाई:90 वर्षीय वृद्धा चलने में असमर्थ थीं; 3 साल पुराने मामले में राजीनामा हुआ

भिंड में शुक्रवार को न्यायपालिका ने संवेदनशीलता का परिचय देते हुए एक मिसाल कायम की। न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी डॉ. मनोज कुमार गोयल ने अदालत की औपचारिकताओं से परे जाकर 90 वर्षीय महिला की सहमति दर्ज की और तीन साल से लंबित विवाद का निपटारा किया। मामला वर्ष 2022 का है, जब ग्राम नावली हार में सात लोगों पर चार व्यक्तियों से मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा था। करीब 16 पेशियों से मामला लंबित था और उस दिन अभियोजन साक्ष्य के लिए सुनवाई तय थी। पीड़ितों में शामिल एक बुजुर्ग महिला पैरालिसिस से पीड़ित हैं। उम्र और बीमारी के कारण वे अदालत के द्वितीय तल तक नहीं पहुंच सकीं। अधिवक्ता दिनेश सिंह भदौरिया ने निवेदन किया कि उनकी सहमति नीचे जाकर दर्ज की जाए। साथ में बेटा भी मौजूद रहा न्यायाधीश ने मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए प्रथम तल पर जाकर महिला की राय ली। उन्होंने संकेतों के माध्यम से अभियुक्तों से समझौते की स्वीकृति दी। इस दौरान उनका बेटा राजेश भी मौजूद रहा, जो स्वयं भी प्रकरण में पीड़ित है। न्यायालय ने स्पष्ट किया कि समझौता पूरी तरह स्वेच्छा से हुआ है और इस पर कोई दबाव नही...

सीएस बोले- त्यौहारों के दौरान अलर्ट रहें कलेक्टर:17 सितम्बर से खाने के तेल की खपत घटाने चलेगा अभियान, विभागों को दिए निर्देश

प्रदेश में 17 सितम्बर से दो कार्यक्रमों की शुरुआत की जाएगी। राष्ट्रीय पोषण माह एवं स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार अभियान नए कार्यक्रमों में शामिल हैं। सभी कार्यक्रम इस तरह किए जाए कि प्रदेश वर्ष 2029 तक देश के औसत से आगे आ सके। इसके साथ ही खाने के तेल की खपत को 10 प्रतिशत घटाने को अभियान में शामिल किया जाए। यह बातें मुख्य सचिव अनुराग जैन ने मंत्रालय में प्रदेश में 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक चलने वाले सेवा पखवाड़े की तैयारियों की समीक्षा के दौरान कहीं। प्रदेश भर में होने वाले कार्यक्रमों को लेकर हुई बैठक में मुख्य सचिव जैन ने कहा कि सभी विभाग अपनी गतिविधियां तय कर लें। दो कार्यक्रमों का प्रदेश में शुभारंभ होगा। इनमें राष्ट्रीय पोषण माह एवं स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार अभियान शामिल है। सभी कार्यक्रम इस तरह किए जाए कि प्रदेश वर्ष 2029 तक देश के औसत से आगे आ सके। नगरीय विकास एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास सेवा पखवाड़ा में स्वच्छता कार्यक्रमों से जनता को जोड़ें। उन्होंने कहा कि खाने के तेल की खपत को 10 प्रतिशत घटाने को अभियान में शामिल किया जाये। मुख्य सचिव जैन ने कहा कि सभी विभाग समन्वय से कार्य करें। सा...

जाकिर नाइक की ब्रेनवाशिंग से आतंकी बना कामरान:संदिग्ध चैट्स मिले; आतंकी ग्रुप का किसी बड़े शहर में ब्लास्ट करने का था प्लान

राजगढ़ के ब्यावरा से पकड़ा गया आतंकी कामरान कुरैशी भारत के भगौड़े इस्लामिक उपदेशक जाकिर नाइक के वीडियो देखकर कट्‌टर बना। इसी से उसकी ब्रेनवाशिंग हुई। उसने कबूल किया है कि वह गजवा-ए-हिंद के लिए कट्टरपंथी विचारधारा को बढ़ावा देने वाले वॉट्सऐप ग्रुप के जरिए असरार दानिश के संपर्क में आया था। असरार दानिश पाकिस्तान हैंडलर के निर्देश पर चल रहे टेरर मॉड्यूल का हेड है। दिल्ली पुलिस के मुताबिक कामरान को दानिश ने धन मुहैया कराया। उसे और सदस्य बनाने को कहा। कामरान और दानिश खिलाफत से जुड़ी ट्रेनिंग एक्टिविटी शुरू करने के लिए जमीन खरीदने की भी प्लानिंग कर रहे थे। कामरान उर्फ समर खान को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने बुधवार को मध्यप्रदेश के राजगढ़ के ब्यावरा से गिरफ्तार किया था। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि वॉट्सऐप ग्रुप में तारिक मसूद, तारिक जमील और जाकिर नाइक जैसे कट्टरपंथी मौलवियों के वीडियो चरमपंथी विचारधारा को बढ़ावा देने के लिए शेयर किए थे। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पाकिस्तान हैंडलर से संचालित पैन इंडिया टेरर मॉड्यूल का भंडाफोड़ करते हुए कामरान समेत 5 आतंकियों को गिरफ्तार किया है। स्पेशल स...

उपराष्ट्रपति से मिले सीएम डॉ. मोहन यादव:दिल्ली में केन्द्रीय मंत्री मुरुगन और राज्यपाल मंगू भाई पटेल से भी की मुलाकात

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गुरुवार शाम को दिल्ली पहुंचे। सीएम ने यहां नव निर्वाचित उप राष्ट्रपति डॉ. सीपी राधाकृष्णन से मुलाकात कर बधाई दी। बता दें कि मंगलवार को उप राष्ट्रपति का चुनाव हुआ था। जिसमें एनडीए के उम्मीदवार डॉ. सीपी राधाकृष्णन ने जीत दर्ज की थी। केन्द्रीय मंत्री मुरुगन और राज्यपाल से भी मुलाकात की सीएम डॉ. मोहन यादव ने दिल्ली स्थित मप्र भवन में केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण राज्यमंत्री एल मुरुगन और मप्र के राज्यपाल मंगू भाई पटेल से भी मुलाकात की। source https://www.bhaskar.com/local/mp/bhopal/news/cm-dr-mohan-yadav-met-the-new-vice-president-135896272.html

शाजापुर में नाबालिग वाहन चालकों पर ट्रैफिक पुलिस की कार्रवाई:दो दिन में काटे 300 से ज्यादा चालान, स्कूलों में भी पहुंची टीम

शाजापुर में ट्रैफिक पुलिस सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए सक्रिय हो गई है। ट्रैफिक नियमों का पालन करवाने के लिए खास अभियान चलाया जा रहा है। यातायात प्रभारी सौरभ शुक्ला ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन के तहत यह अभियान चल रहा है। पुलिस नाबालिग वाहन चालकों के साथ-साथ तेज रफ्तार से वाहन चलाने वालों पर भी कार्रवाई कर रही है। गाड़ी चलाते समय मोबाइल का इस्तेमाल करने वाले, शराब पीकर वाहन चलाने वाले और बिना फिटनेस वाले वाहनों पर भी कार्रवाई हो रही है। दो दिन में 300 से अधिक ड्राइवरों के चालान काटे शहर के प्रमुख चौराहों पर पुलिस की टीमें तैनात की गई हैं। दो दिन के अभियान में 300 से अधिक वाहन चालकों के चालान काटे गए हैं और उनसे समन शुल्क वसूला गया है। पुलिस ने स्कूलों का भी दौरा किया है। स्कूल प्रबंधन से वाहन चलाने वाले छात्रों की जानकारी ली गई है। छात्रों को यातायात नियमों की जानकारी दी गई है। अधिकारी बोले-आगे भी जारी रहेगी कार्रवाई यातायात प्रभारी ने चेतावनी दी है कि अगर कोई नाबालिग वाहन चलाते हुए या नियम तोड़ते हुए पाया गया तो न केवल उनके खिलाफ, बल्कि उनके अभिभावकों के खिलाफ भी कार्रवाई ...

बंदियों को बताया मानसिक स्वास्थ्य का महत्व:जबलपुर केंद्रीय जेल में आत्महत्या रोकथाम दिवस पर की काउंसलिंग

विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस के मौके पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस केंद्रीय जेल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जेल अधीक्षक अखिलेश तोमर के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य बंदियों को मानसिक स्वास्थ्य के महत्व और आत्महत्या के विचारों से निपटने के तरीकों के बारे में शिक्षित करना था। इस कार्यक्रम को मनोवैज्ञानिक परामर्शदाता समृद्धि सिंह बघेल की संस्था 'द कनेक्ट हट' और 'अनकही आत्महत्या रोकथाम हेल्पलाइन' के सहयोग से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बंदियों को बताया गया कि आत्महत्या के विचार आना किसी मानसिक पीड़ा का ही लक्षण है। अक्सर जो लोग इस दर्द से गुजर रहे होते हैं, वे मदद मांगने या अपनी बात कहने में झिझकते हैं। इस कार्यक्रम में इसी बात पर जोर दिया गया कि हर व्यक्ति को अपने दर्द को व्यक्त करने और मदद मांगने का पूरा अधिकार है। मनोवैज्ञानिक तेज सिंह ठाकुर ने भी बंदियों को बताया कि जीवन कितना अनमोल है। उन्होंने उन लोगों को प्रेरित किया जो मानसिक पीड़ा से जूझ रहे हैं, कि वे अपने दर्द को दूसरों के साथ साझा करें। उन्होंने यह भी बताया कि अगर वे किसी ऐसे व्यक्ति क...

बच्ची का अपहरण करने वाली महिला गिरफ्तार:ग्वालियर रेलवे स्टेशन से गायब हुई 3 साल की राधा कासगंज में मिली

ग्वालियर जीआरपी पुलिस ने रेलवे स्टेशन से अपहृत तीन साल की बच्ची राधा को बरामद कर लिया है। पुलिस ने अपहरण के मामले में एक महिला को गिरफ्तार किया है। 25 अगस्त की रात को प्लेटफॉर्म नंबर एक से बच्ची का अपहरण हुआ था। पूछताछ में आरोपी महिला ने बताया कि उसकी बेटी उत्तर प्रदेश के कासगंज में रहती है। बेटी की संतान नहीं होने के कारण वह बच्ची का अपहरण कर वहां छोड़ आई थी। सूचना मिलते ही पुलिस की एक टीम सोमवार रात को कासगंज रवाना हुई। टीम ने वहां से बच्ची राधा और आरोपी महिला की बेटी को अपनी निगरानी में लिया। दोनों को बुधवार सुबह ग्वालियर लाया जाएगा। पुलिस आरोपी महिला और उसकी बेटी से विस्तृत पूछताछ करेगी। सीसीटीवी फुटेज में बच्ची को गोद में ले जाते दिख रहे एक युवक के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। अभी तक आरोपी महिला की पहचान और उसके निवास स्थान की जानकारी स्पष्ट नहीं हो पाई है। 25 अगस्त की है घटना घटना 25 अगस्त में रात 8.30 बजे की थी। जब दतिया निवासी रोशनी अपनी बेटी राधा (3) के साथ 25 अगस्त को ग्वालियर स्टेशन पहुंची थी। वह प्लेटफॉर्म नंबर 1 के नए फुट ओवरब्रिज से उतर रही थी कि अचानक उसे पेट में...

जबलपुर में शादी का झांसा देकर वनकर्मी से रेप:CSP के पास पहुंची महिला, कहा- परिवार समेत आया था, सगाई के बाद मुकरा

जबलपुर वन विभाग मे पदस्थ एक महिला कर्मचारी ने पुलिस से मदद मांगी है। महिला का कहना है कि एक युवक ने परिवार के साथ घर आकर पहले सगाई की, इसके बाद मेल-जोल बढ़ाया। अब शादी करने से मना कर रहा है। 32 वर्षीय महिला ने पुलिस अधिकारी को बताया कि शादी का झांसा देकर उसने ना सिर्फ दुष्कर्म किया, बल्कि जरूरत बता कर लाखों रुपए भी ले लिए। 5 साल तक शादी की बात करने वाला आरोपी युवक अब शादी करने से मना करते हुए धमकी दे रहा है कि अगर पुलिस तक पहुंची तो ठीक नहीं होगा। मंगलवार की सीएसपी ने महिला की शिकायत सुनने के बाद ग्वारीघाट थाना प्रभारी को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। सगाई के बाद शादी से कर दिया मना महिला ने सीएसपी को बताया कि राजा गौंड नाम के व्यक्ति से उसकी पहचान हुई थी। परिवार के कुछ सदस्यों के साथ घर आकर शादी की बात की। फिर सगाई हुई। लेकिन वह अब शादी से मना कर रहा है। वह युवती के मोबाइल में और घर पर रखी सगाई की फोटो भी ले गया। पीड़िता का कहना है कि उसने सरकारी नौकरी देखकर उसके सामने शादी का प्रस्ताव रखा था, इसके बाद वह कोई ना कोई जरूरत बताकर कभी 20 हजार तो कभी 34 हजार रुपए मांगे। अब तक वह 5 लाख रुपए...

एमपी में पहली बार AI से ‘जन्मेगी गाय’:50 लाख लीटर दूध उत्पादन का टारगेट, भोपाल में प्लांट तैयार; गोपालकों को सब्सिडी भी मिलेगी

मध्यप्रदेश में अब एआई (आर्टिफिशियल इनसेमिनेशन) तकनीक से केवल बछिया ही पैदा होंगी। इस तकनीक में बछिया का ही सीमन गाय के​​ ​सर्विक्स में इम्प्लांट किया जाता है। उत्तराखंड के बाद मध्यप्रदेश दूसरा राज्य है, जिसने इस तकनीक का इस्तेमाल करना शुरू किया है। सरकार ने 5 साल में 25 लाख सेक्स सॉर्टेड सीमन के प्रोडक्शन का लक्ष्य तय किया है। फिलहाल भोपाल स्थित सेंट्रल सीमन स्टेशन में 2 लाख सेक्स सॉर्टेड सीमन ही तैयार किए जा रहे हैं। इसका मकसद एमपी में गोवंश की नस्ल सुधारने के साथ दूध उत्पादन में बढ़ोतरी करना है। इसके साथ ही दूध उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने भीमराव अंबेडकर कामधेनु योजना का ऐलान किया है। इस योजना के तहत पशुपालकों को 10 से 14 लाख रुपए तक की सब्सिडी भी दी जाएगी। बता दें कि केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह ने मप्र को एक दिन में 50 लाख लीटर दूध उत्पादन का टारगेट दिया है। इस टारगेट को पूरा करने के लिए ये सारी कवायद की जा रही है। क्या है ये पूरी योजना? इसका पशुपालकों को कैसे फायदा मिलेगा? कैसे एआई तकनीक से बछिया ही पैदा होगी? पढ़िए, रिपोर्ट... जानिए, क्या है सेक्स सॉर्टेड सीमन तकनी...

जन्मदिन पर मोदी मप्र को देंगे तोहफा; धार में ​मित्र पार्क का करेंगे भूमिपूजन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 सितंबर को अपने जन्मदिन पर धार जिले के बदनावर (भैंसोला गांव) में पीएम मित्र पार्क का भूमिपूजन करेंगे। यह देश में प्रस्तावित 7 पीएम मित्र पार्कों में से मध्यप्रदेश को मिला एकमात्र प्रोजेक्ट है। इसका उद्देश्य टेक्सटाइल सेक्टर को मजबूत करना और निवेश आकर्षित करना है। पीएम इस अवसर पर पार्क का उद्घाटन करेंगे और निवेशकों को योजनाओं और जमीन का अवलोकन कराएंगे। पार्क में कॉमन प्रोसेसिंग फैसिलिटी, लॉजिस्टिक्स सपोर्ट, 24x7 बिजली-पानी की आपूर्ति और आधुनिक कंट्रोल कमांड सेंटर जैसी सुविधाएं होंगी। 12,500 करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव पहले ही मिल चुके हैं... निवेश कहां से आएगा? दिल्ली में प्रोजेक्ट संबंधित आयोजन में ट्राइडेंट, अरविंद मिल्स और बीएसएल जैसे समूहों ने कुल 12,500 करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव दिए हैं। इनमें 430 एकड़ जमीन शामिल है। अन्य निवेशकों के लिए 11 सितंबर तक एमपीआईडीसी का लिंक सक्रिय रहेगा, जिससे वे भी प्रस्ताव और जमीन आवंटन के लिए आवेदन कर सकेंगे। सरकार की तैयारी इंटरनल इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए 773 करोड़ रुपए के टेंडर जारी किए जा चुके हैं। भूमिपूजन के दौरान न...

यहां कचरा ही करंसी:एक महीने में 1 से 3 हुए कचरा कैफे, लोग पुराना सामान देकर ले रहे ज्वैलरी, मिलेट्स व घरेलू चीजें, चाय-नाश्ता भी कर रहे

पुरानी कहावत है- "आम के आम और गुठलियों के दाम"। भोपाल नगर निगम ने इस कहावत को हर्कीकत बना दिया है। 10 नंबर पर खुले देश के पहले कचरा कैफे में लोग बेकार पड़ा सामान देकर न सिर्फ चाय-नाश्ता का लुत्फ ले रहे हैं, बल्कि घर की जरूरत का सामान भी खरीद रहे हैं। सिर्फ एक महीने में 750 से ज्यादा लोग इसका लाभ ले चुके हैं। लोगों के उत्साह को देखते हुए नगर निगम ने अब बोट क्लब और बिट्टन मार्केट पर भी दो और कचरा कैफे शुरू कर दिए हैं। यहां आप पुराने कपड़े से लेकर अखबार, किताबें, प्लास्टिक, ई-वेस्ट, यहां तक कि खराब एसी तक जमा कर सकते हैं। इसके बदले मिलने वाली रकम सीधे आपके कचरा कैफे अकाउंट में जुड़ जाती है। चाहें तो उसी समय चाय-नाश्ता कर लीजिए या बाद में अचार, पापड़, मिलेट्स, मिट्टी के सामान, ज्वैलरी, टेराकोटा और दूसरे घरेलू प्रोडक्ट खरीद सकते हैं। कचरा दो, सामान लो... कचरा कैफे में फिलहाल 19 तरह के बेकार सामान लिए जाते हैं। बदले में मिलने वाले पैसे सिर्फ कैफे के सामान या चाय-नाश्ते पर ही खर्च किए जा सकते हैं। यानी यहां कचरा ही करंसी है। source https://www.bhaskar.com/local/mp/bhopal/news/in-a...

चूहा कांड के बाद अब MYH में बदलाव:डॉ. कछारिया होंगे असिस्टेंट सुपरिटेडेंट; एजाइल कंपनी के कामों का प्रभार भी देखेंगे

इंदौर के एमवाय अस्पताल में दो नवजातों को चूहों द्वारा कुतरने और उसके बाद उनकी मौत होने के बाद हमलावर हुई कांग्रेस और जयस के विरोध के बीच एक बदलाव किया है। अब अस्पताल में डॉ. महेश कछारिया को असिस्टेंट सुपरिटेंडेंट के रूप में नियुक्त किया है। उन्हें विवादों में घिरी पेस्ट कंट्रोल कंपनी के कामों के लिए प्रभारी बनाया है। सोमवार रात जारी हुआ आदेश यह आदेश एमजीएम मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. अरविंद घनघोरिया ने सोमवार देर रात जारी किया है। चर्चा कि रोजाना इस मामले में नित नए खुलासे, पेस्ट कंट्रोल की लापरवाही, वरिष्ठ अधिकारियों के गैर जिम्मेदाराना रुख आदि के मद्देनजर ठोस कार्रवाई नहीं होने के बीच लिया गया है। इस मामले में लगातार कई झूठ सामने आ रहे हैं। इसके पूर्व शनिवार को तब बड़ा झूठ सामने आया जब रात को धार निवासी दंपती अपने नवजात (बच्ची) का शव अपने गांव से गए। वहां उन्होंने बॉक्स के अंदर प्लास्टिक से लिपटी बच्ची का शव देखा। उसकी एक हाथ की चार अंगुलियां चूहे खा चुके थे। जबकि इसके पूर्व अस्पताल के अधिकारियों द्वारा रोज झूठ बोले जा रहे थे। पहले यह बयान दिया था कि दोनों नवजातों को चूहे ने मामूली कुतरा ...