शिवपुरी जिले के करैरा थाना क्षेत्र के ग्राम टोडा करैरा में शुक्रवार दोपहर एक हादसा हुआ। रोशन सिंह यादव के पशु बाड़े में अचानक आग लग गई। आग की चपेट में आने से बाड़े में बंधी 8 से 10 भैंसें मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों और ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया। लेकिन तब तक आग पूरे बाड़े में फैल चुकी थी। मृत भैंसों की अनुमानित कीमत लगभग 7 से 8 लाख रुपए है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, पशु चिकित्सक और पटवारी मौके पर पहुंचे। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। गांव में इस घटना से शोक का माहौल है।
source https://www.bhaskar.com/local/mp/shivpuri/news/fire-broke-out-in-cattle-shed-in-karera-135040196.html
source https://www.bhaskar.com/local/mp/shivpuri/news/fire-broke-out-in-cattle-shed-in-karera-135040196.html
Comments
Post a Comment