गंध-स्वाद गायब, बुखार-सांस की तकलीफ, वायरल बनकर लौट रहा कोरोना:रीजनल रेस्पिरेशन डिजीज इंस्टीट्यूट में 10% मरीजों में मिल रहे पुराने लक्षण
कोविड-19 एक बार फिर वापस लौट आया है। कोरोना वायरस के लक्षण वाले मरीजों की संख्या फिर से बढ़ रही है। मुंबई और इंदौर में कोविड पॉजिटिव मरीजों की मौत के बीच भोपाल भी इस खतरे से अछूता नहीं है। राजधानी के रीजनल रेस्पिरेशन डिजीज इंस्टीट्यूट की ओपीडी में आने वाले 10 फीसदी मरीजों में कोरोना जैसे लक्षण नजर आ रहे हैं। संस्थान के वरिष्ठ श्वास रोग विशेषज्ञ डॉ. पराग शर्मा बताते हैं कि इन मरीजों में बुखार, गंध-स्वाद का चले जाना, बदन दर्द, खांसी और सांस लेने में तकलीफ जैसे लक्षण दिखाई दे रहे हैं। यह लक्षण 2020 की कोविड लहर की याद दिलाते हैं। हालांकि, बीमारी 7 से 10 दिन में ठीक भी हो रही है। कुछ मरीजों को जरूर भर्ती करने की जरूरत पड़ रही है। कोरोना वायरस का एक सब वैरिएंट जेएन.1 देश में तेजी से फैल रहा है। इसे लेकर जिला स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट हो गया। सीएमएचओ डॉ. प्रभाकर तिवारी ने कहा कि सरकारी अस्पतालों में आरटी पीसीआर जांच की सुविधा सरकारी अस्पतालों में मौजूद है। संदेह होने पर मरीज जांच करा सकते हैं। जेपी की ओपीडी में 30% इजाफा जेपी अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. राकेश श्रीवास्तव ने बताया कि पिछले सप्ताह के मुकाबले इस सप्ताह सोमवार को 30 प्रतिशत मरीज ज्यादा आए। बुखार, फेफड़ों में संक्रमण, उल्टी-दस्त, पेट दर्द के मरीज ज्यादा सामने आ रहे हैं। मरीजों के लक्षण बता रहे बीमारी का हाल क्या जेएन.1 खतरनाक है जेएन.1 के लक्षण यह सावधानियां जरूरी:
source https://www.bhaskar.com/local/mp/bhopal/news/loss-of-smell-and-taste-fever-and-shortness-of-breath-135060027.html
source https://www.bhaskar.com/local/mp/bhopal/news/loss-of-smell-and-taste-fever-and-shortness-of-breath-135060027.html
Comments
Post a Comment