Skip to main content

Posts

Showing posts from April, 2024

सागर नगर निगम ने 3 मैरिज गार्डन अवैध घोषित किए:कचरा प्रबंधन की 1.78 लाख की राशि जमा नहीं करने पर की गई कार्रवाई

सागर शहरीय क्षेत्र में स्थित मैरिज गार्डन संचालकों ने नोटिस देने के बाद भी कचरा प्रबंधन की राशि जमा नहीं कराई है। जिस पर कार्रवाई करते हुए नगर निगम ने तीन मैरिज गार्डनों को अनाधिकृत घोषित किया है। जिसको लेकर नोटिस भी चस्पा कराए गए हैं। नगर निगम ने शहर में विभिन्न स्थानों पर स्थित मैरिज गार्डन के संचालकों के लिए डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन व कचरा प्रबंधन की राशि जल्द जमा करने के लिए नोटिस जारी किए थे। लेकिन नोटिस देने के बाद भी राशि जमा नहीं कराई गई। जिस पर मंगलवार को नगर निगम ने तिली स्थित मलैया मैरिज गार्डन, ग्रीन वैली मैरिज गार्डन और पंतनगर स्थित राधा कृष्ण मैरिज गार्डन को अनाधिकृत घोषित करने की कार्रवाई की है। राजस्व अधिकारी ब्रजेश तिवारी ने बताया कि 23 अप्रैल को नगर निगम ने शहर में स्थित मैरिज गार्डन संचालकों को डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन व कचरा प्रबंधन की राशि जमा नहीं करने पर मैरिज गार्डन के संचालकों को नोटिस जारी किए गए थे। जिसमें उन्हें बकाया राशि तीन दिन में जमा करने की हिदायत दी गई थी। ऐसा नहीं करने पर मैरिज गार्डन के पंजीयन का नवीनीकरण नहीं करने और उसे अनाधिकृत घोषित करने की कार्रव...

चौरई न्यायालय का किसानो के हित में अहम फैसला:किसानों के साथ धोखेबाजी करने वाले दो गल्ला व्यापारियों को 10- 10 वर्ष का कठोर कारावास

चौरई अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने मंगलवार को किसानो के हित में एक बड़ा फैसला सुनाते हुए दो व्यापारियों को 10- 10 साल का सश्रम कारावास की सजा और अर्थदंड से दंडित करने का मामला सामने आया है।अभियोजन अधिकारी ने बताया की मामला चांद का है मामला अपराध क्रमांक 258/2022 के आरोपी गगन उर्फ बल्लू और राजेश उर्फ छोटो को दोषसिद्ध ठहराया और उन्हें 10-10 वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनाई।इन दोनों व्यापारियों ने किसानों से गेहूं और मक्का खरीदा था और उनका भुगतान नहीं किया था।किसानों ने कई बार पैसे मांगे लेकिन उन्होंने टालमटोल करते रहे।अंततः किसानों ने थाना चौरई में शिकायत दर्ज कराई। अदालत ने दोनों व्यापारियों को दोषी पाया और उन्हें सजा सुनाई।दरअसल पूरा मामला कुछ ऐसा है इन किसानो की थी शिकायत :- फरियादी कमलसिंह, लेखराम वर्मा, मंगलसी वर्मा, शिवकुमार वर्मा और अजय साहू द्वारा 29 मार्च 22 को थाना चौरई पर उपस्थित होकर संयुक्त रूप से एक लिखित आवेदन पत्र देकर बताया गया था कि गल्ला व्यापारी बल्लू उर्फ गगन पिता लेखराम श्रीवास एवं राजेश पिता रामभरोस वर्मा दोनों निवासी मोहगांवकला ने लाखों रुपए का अनाज खरीदा था ले...

सड़क पर गुंडागर्दी, पुलिस को पीटा:बुलेट सवारों को चेकिंग में रोकने पर बिगड़े युवक, सिपाही की नाक, मुंह में मारे घूसे

ग्वालियर में सोमवार रात बुलेट बाइक पर सवार तीन युवकों ने खुलेआम गुंडागर्दी की है। बुलेट से गोलियों की आवाज निकालने और ट्रिपल सीट होने पर ट्रैफिक पुलिस के जवानों ने उसे रोका तो वह बिगड़ गया। गाली गलौज करने लगा, गालियां देने से रोका तो युवकों ने ट्रैफिक पुलिस के एक जवान को पकड़ कर उसके कपड़े फाड़ दिए। नाक, मुंह में घूसें ही घूसें मारे। बचाने आए दूसरे जवान में चांटे मारे और उसकी टोपी नीचे फेंक दी। सड़क पर जवानों को पिटता देख राहगीर मोबाइल से VIDEO शूट करने लगे। मोबाइल से वीडियो बनते देख युवकों ने पुलिस वालों को घसीटा और पीटा। घटना सोमवार रात 9 बजे अचलेश्वर तिराहा की है। हंगामा के बाद पुलिस ने दो युवकों को पकड़ा है। मारपीट करने वाले नशे में भी होना बताए गए हैं। पुलिस उनका मेडिकल कराकर मामला दर्ज कर रही है। शहर के अचलेश्वर तिराहा पर सोमवार रात को यातयात थाना कंपू की पुलिस वाहन चेकिंग कर रही थी। जवान अनूप दीक्षित अपने साथियों के साथ मंदिर के पास ट्रैफिक व्यवस्था संभाल रहे थे और वाहनों की चेकिंग भी कर रहे थे। इसी समय वहां से एक बुलेट बाइक पर सवार तीन युवक निकले। पहले तो वह ट्रिपल सीट थे और उसके बाद...

गुरु तेग बहादुर जी का प्रकाश पर्व मनाया:मानवता की रक्षा की शहादत के लिए सिखों के नवे गुरु का अनुपम उदाहरण

श्री गुरु तेग बहादुर शैक्षणिक विकास समिति द्वारा तेग बहादुर जी का प्रकाश पर्व मनाया जा रहा है। रविवार को श्री अरविंद मार्ग पर श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी परिसर स्थित खालसा सभागृह में ज्ञानी मानसिंह व पथ प्रसिद्ध कीर्तनी भाई जसकरण सिंह पटियाला वाले व साथी फतेहसिंह, चांद सिंह द्वारा कीर्तन कर संगत को निहाल किया। संगत को अपनी वाणी से जोड़ते हुए कहा कि भारतवर्ष का इतिहास अनेक बलिदानियों के बलिदान से भरा हुआ है। जब बात मानवता की रक्षा की शहादत के लिए देने की आती है तो सिखों के नवे गुरु तेग बहादुर जी की शहादत का अनुपम उदाहरण दुनिया के सामने रहता है। गुरु तेग बहादुर जी ने हिंदू धर्म की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व बलिदान दिया। समाज से आह्वान किया कि डर और भय से कभी भी अपना धर्म नहीं छोड़ना चाहिए। "गुरु तेग बहादुर बोलया धर पइए धर्म न छोड़िए" लोगों के मन से आता ताइयों का डर और भय समाप्त करने के लिए उन्होंने स्वयं अपने प्राण न्योछावर कर दिए थे। 29 अप्रैल को होगा समापन 29 अप्रैल सुबह अखंड पाठ साहब की समाप्ति अरदास होगी। दोपहर 1.30 बजे समाप्ति के पश्चात गुरु का अटूट लंगर होगा। समिति अध्यक्ष ...

ग्राम गांड़ा का मामला:पहले दो व्यक्तियों ने शराब पी, फिर मारपीट होने पर एक की मौत

बीती शनिवार की रात पहले दो व्यक्तियों ने शराब पी। इसके बाद दोनों के बीच विवाद हो गया। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। देवलोंद थाना प्रभारी डीके दाहिया ने बताया कि शनिवार की रात ग्राम गांड़ा निवास रामखेलावन सिंह गोंड पिता बालकरण सिंह 60 वर्ष घर के सामने रहने वाले कामता सिंह गोड के साथ शराब पीने सुनसान स्थान गया था। पहले तो दोनों ने शराब पी। जब नशा चढ़ गया, तो किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया, विवाद इतना बढ़ गया कि लात-घूसों से कामता सिंह ने रामखेलावन सिंह गोंड की जमकर पिटाई कर दी। रामखेलावन के मुंह और नाक से खून बहने लगा। मारपीट से घायल रामखेलावन किसी तरह अपने घर पहुंचा, जहां पर उसकी मौत हो गई। रामखेलावन के मौत की खबर परिजनों ने देवलोंद थाने की पुलिस को दी। रविवार को बुजुर्ग का पीएम कराकर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। source https://www.bhaskar.com/local/mp/shahdol/news/first-two-people-drank-alcohol-then-one-died-after-a-fight-132942728.html

खरीद केंद्र पर तौली जा रही थी व्यापारी की सरसों:भिंड कलेक्टर के छापे से पहले सूचना हुई लीक, सील कराया

भिंड जिले में किसानों के लिए बनाई गई सरकारी खरीद केदों पर व्यापारियों का माल तौला जा रहा है। यह सूचना अब तक अफवाहा मानी जा रही थी। परंतु पुख्ता जानकारी मिलते ही भिंड कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव जवासा स्थित बिछौली प्राथमिक कृषि सहकारी केंद्र पर छापा मारने के लिए निकले। यह सूचना विभाग द्वारा लीक कर दी गई। केंद्र के प्रभारी के पास यह सूचना पहुंचते ही गई। व्यापारी को मौके से गायब हो गया, परंतु व्यापारी का माल मौके पर होने की संदेह पर खरीद केंद्र सील किया गया। जानकारी के मुताबिक जवासा स्थित बिछौली खरीद केंद्र पर एक व्यापारी द्वारा सरसों की तलाई कराई जा रही थी। इस बात की सूचना भिंड कलेक्टर को स्थानीय व्यक्ति द्वारा दी गई। इस सूचना पर भिंड कलेक्टर ने जिला आपूर्ति विभाग के कुछ कर्मचारियों के साथ खरीद केंद्र का निरीक्षण करने के लिए निकले। जैसे ही भिंड कलेक्टर खरीद केंद्र के लिए दलबल के साथ रवाना हुए तभी विभाग के कुछ लोगों द्वारा खरीद केंद्र प्रभारी को इस बारे में अवगत करा दिया। मौके पर नहीं था कोई किसान कलेक्टर दलबल के साथ जब मौके पर पहुंचे तो वहां से व्यापारी गायब मिला। केंद्र प्रभारी अन्य व्यक्त...

हेडमास्टर के घर चोरी कर जाते चोरों का, VIDEO:चार लाख का माल किया पार, पड़ोसियों ने शोर सुनकर पत्थर फैके,चोरों ने की फायरिंग

ग्वालियर में हेडमास्टर के घर के ताले तोड़कर चोरी कर रहे चोरों को जब पड़ोसी ठेकेदार ने ललकारा और उन पर ईट फेंकी तो चोरों ने जबाव में फायरिंग कर दी। घटना बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के श्रीराम कॉलोनी में गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात करीब ढाई बजे की है। चोर हेडमास्टर के घर से साढ़े तीन तोला सोना और तीन किलो चांदी के जेवर के साथ ही अन्य सामान पार कर ले गए। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल कर जब घटना स्थल के आसपास लगे CCTV चेक किया तो चोरी की वारदात को अंजाम देकर जाते हुए चोर CCTV कैमरे में कैद हुए हैं। फिलहाल पुलिस फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। यह है पूरा मामला ग्वालियर के बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के श्रीराम कॉलोनी निवासी तेज सिंह हिण्डोलिया जति की लाइन प्राथमिक विधालय में हेड मास्टर है और उनकी पुत्र वधू मानसिक आरोग्य शाला में स्टॉफ नर्स है। बीते रोज उनके भाई के बेटे रवि की शादी का कार्यक्रम जति की लाइन में था तो पूरा परिवार घर पर ताले डाल कर पड़ोसिया को घर की देखभाल के लिए बोल गए थे। रात करीब ढ़ाई बजे पड़ोस में रहने वाले वचन सिंह राजपूत को उनके घर पर हल...

हाई कोर्ट का फैसला:MCU के पूर्व प्रभारी कुलपति और एक प्रोफेसर की नियुक्ति रद्द

माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय (MCU) को लेकर अहम फैसला मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने सुनाया है। कोर्ट ने MCU के पूर्व प्रभारी कुलपति संजय द्विवेदी और प्रोफेसर पवित्र श्रीवास्तव की नियुक्ति रद्द कर दी है। जानकारी के अनुसार इन दोनों की नियुक्ति साल 2009 में नियम के खिलाफ हुई थी। जनसंचार और जनसंपर्क एवं विज्ञापन विभाग के प्रमुख को चयन समिति-साक्षात्कार पैनल में शामिल नहीं किया गया था, जो अनिवार्य था। कोर्ट ने विश्वविद्यालय को निर्देश दिए कि डिपार्टमेंट आफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में रीडर के पद पर भर्ती के लिए नए सिरे से विज्ञापन जारी कर साक्षात्कार आयोजित करें। डाॅ. प्रोफेसर आशुतोष मिश्रा ने वर्ष 2015 में याचिका दायर कर इनकी नियुक्ति को चुनौती दी थी। उन्होंने दलील दी कि विश्वविद्यालय ने 11 अप्रैल, 2008 को विभिन्न विभागों में भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया था। मगर माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय अधिनियम 1990 की धारा 33(2)(डी) का पालन नहीं किया गया। चयन समिति में संबंधित विभाग के विभागाध्यक्षों को शामिल करना अनिवार्य था, इसके बाद हाई कोर्ट ने नियुक्तियों को अवैधानिक प...

रीवा में पत्रकार से मारपीट पर दर्ज हुई एफआईआर:मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से हो रहा वायरल

रीवा में पत्रकार से मारपीट के मामले में सिविल लाइन थाने में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। बुधवार को निजी चैनल के पत्रकार ने सिविल लाइन थाने पहुंचकर शिकायती आवेदन दिया था। शिकायतकर्ता संजीव पाठक ने पुलिस को बताया था कि मैं न्यायालय के पास खड़ा हुआ था। तभी कुछ वकील एक शख्स को बुरी तरह से पीटने लगे। खबर के लिहाज से जब मैं पूरी घटना का वीडियो बनाने लगा तो उन्होंने मेरे साथ गाली-गलौज किया। पहले तो मेरे साथ धक्का मुक्की की इसके बाद जमकर मारपीट की। संजीव ने मारपीट के दोनों फुटेज पुलिस को दिए। इसके बाद पुलिस ने शिकायतकर्ता के बयान और मारपीट के फुटेज के आधार पर अनिल पांडेय और अंबर पांडेय के विरुद्ध आईपीसी की धारा 294,323,34 के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है। बता दें की वीडियो में कुछ लोग बुरी तरह से युवक के साथ मारपीट करते हुए नजर आ रहे हैं। जो अब सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है। बुधवार को न्यायालय परिसर से मारपीट के दो वीडियो सामने आए। जिन्हें देखकर हर कोई हैरान रह गया। वहीं पूरे मामले में अधिवक्ता संघ के लोग भी एसपी विवेक सिंह से मुलाकात करने पहुंचे थे। हलांकि उनकी तरफ से अभी कोई मामला दर्ज नह...

भिंड में सड़क हादसे में बालिका की मौत:टमटम पलटने से हुई दुर्घटना, चालक के खिलाफ FIR दर्ज

भिण्डके नयागांव इलाके के ग्राम नवलपुरा में टमटम पलट जाने से उसके नीचे दबकर चार वर्षीय बालिका की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पीएम कराकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार सुग्रीव जाटव पुत्र दशरथ सिंह जाटव निवासी नवलपुरा ने नयागांव थाना पुलिस को बताया कि मंगलवार की देर शाम उसकी लडक़ी मानवी उम्र चार साल, गांव के ही निवासी रामवीर पुत्र आशाराम जाटव की टमटम में बैठकर घर आ रही थी। जब वह घर के सामने पहुंची तो उसने लापरवाही से वाहन चलाते हुए उसे पलट दिया, जिससे उसमें दबकर मानवी की मृत्यु हो गई। थाना पुलिस ने आरोपी टमटम चालक के खिलाफ भादवि की धारा 304ए के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। source https://www.bhaskar.com/local/mp/bhind/news/girl-dies-in-road-accident-in-bhind-132924317.html

भोपाल के वल्लभ नगर-1 वार्ड क्रमांक-33 में हनुमान जन्मोत्सव:महाबली समिति ने निकाली कलश यात्रा, भंडारे में शामिल हुए क्षेत्रीय पार्षद

हनुमान जन्मोत्सव के मौके पर भोपाल के वल्लभ नगर-1 के वार्ड क्रमांक-33 कलश यात्रा और भंडारे का आयोजन किया गया। इस मौके पर महाबली गेट के पास से जुलूस निकाला गया। जिसमें क्षेत्रीय पार्षद आरके सिंह बघेल सहित अन्य गणमान्य नागरिक शामिल हुए। और वार्ड वासियों को हनुमान जन्मोत्सव की शुभकामनाएं दी। इस दौरान महाबली समिति के अध्यक्ष नारायण सिंह, संरक्षक राम बहोर पटेल , उपाध्यक्ष रघुवीर विश्वकर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष एवं प्रवक्ता राजकुमार पटेल, मंत्रालय सेवा अधिकारी कर्मचारी संघ भाजपा के वरिष्ठ नेता नरेश मिश्रा, दिनकर मामा, वार्ड पालक राजेन्द्र मिश्रा, वार्ड संयोजक शिवचरण साहू, सनंत कुशवाहा, रुपेश खरे, रघुवीर वर्मा , नंदलाल पटेल समेत अधिक संख्या में भक्त मौजूद रहे। source https://www.bhaskar.com/local/mp/bhopal/news/hanuman-janam-utsav-in-vallabh-nagar-1-ward-no-33-bhopal-132919059.html

लोकसभा चुनाव के लिए प्रशासन मुस्तैद:कलेक्टर व एसपी राजस्थान की सीमा से लगे चेक पोस्ट पर पहुंचे

लोकसभा चुनाव को लेकर प्रशासन व पुलिस अपनी तैयारियों में लगा है। कलेक्टर राजेश बाथम व एसपी राहुल कुमार लोढ़ा लगातार जिले की सीमाओं के बनाए गए चेक पोस्ट पर पहुंच कर निरीक्षण कर रहे है। सोमवार को अधिकारियों ने जिले के सैलाना क्षेत्र के ग्राम सेरा, अमरगढ़, सज्जनपुरा, गडीकटारा, अल्काखेड़ा, बोरदा चेक पोस्ट पर पहुंचे। यह पड़ोसी राजस्थान राज्य के बांसवाड़ा तथा प्रतापगढ़ जिले की सीमा से लगते हैं। कलेक्टर बाथम ने तैनात एसएसटी दल की कार्रवाई का निरीक्षण किया। अवैध रूप से शराब की आवाजाही पर नियंत्रण के लिए निर्देशित किया। जिला बदर व्यक्तियों पर विशेष निगाह रखने के निर्देश दिए। 24 घंटे टीम को सक्रिय रहने को कहा। अवैध रूप से केस ले जाने वालों वाहनों की चेकिंग के भी निर्देश दिए। कलेक्टर द्वारा चेक पोस्ट पर संधारित किए जा रहे रजिस्टर चेक किए गए,। उनमें की जा रही एंट्री की जानकारी ली। एसपी ने पुलिस बलों को कार्रवाई के लिए मुस्तैद रहने के निर्देश दिए। साथ चेक पोस्ट पर सीसीटीवी चेक किए। इस दौरान अपर कलेक्टर आरएस मंडलोई भी साथ रहे। source https://www.bhaskar.com/local/mp/ratlam/news/administration-is-ready-fo...

भोपाल में 24 अप्रैल को पीएम मोदी का रोड शो:एसपीजी और पुलिस ने रूट का लिया जायजा; सागर, हरदा में भी सभा

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 24 अप्रैल बुधवार को एक बार फिर मध्यप्रदेश आ रहे हैं। वे सागर और बैतूल लोकसभा क्षेत्र में चुनावी सभाएं करेंगे। इसके बाद शाम को राजधानी भोपाल में रोड करेंगे। पीएम मोदी का 20 दिन के अंदर ये एमपी का 5वां दौरा है। भोपाल में प्रधानमंत्री मोदी का करीब एक किलोमीटर लंबा रोड शो होगा। रविवार को एसपीजी और भोपाल पुलिस कमिश्नर के साथ अन्य अफसरों ने रोड शो के रूट का जायजा लिया। इस दौरान भाजपा नेता भी मौजूद रहे। पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्रा ने बताया कि 24 अप्रैल को पीएम मोदी के रोड शो के रुट पर करीब 2 हजार से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। ड्राेन से निगरानी की जाएगी। पीएम मोदी की सुरक्षा व्यवस्था का सुपर विजन एडीजी चंचल शेखर और 30 IPS अधिकारियों के हवाले हैं। रोड शो की शुरुआत कुशाभाऊ कन्वेंशन हॉल से होगी। यहां से पीएम रथ में सवार होकर मेजर नानके पेट्रोल पंप पहुंचेंगे। इस दौरान ट्रैफिक भी डायवर्ट रहेगा। डायवर्ट रूट को लेकर ट्रैफिक पुलिस जल्द एडवाइजरी जारी करेगी। पहली लेयर में तैनात रहेंगे कमांडो पीएम नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में केंद्र से लेकर राज्य तक की खुफिया एजेंसी...

प्रधानमंत्री के रोड शो के लिए होगा पूर्वाभ्यास:अगले दो दिन डायवर्ट रहेंगी शहर की कई सड़कें, यहां देखें रूट प्लान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 24 अप्रैल को होने वाले रोड शो को लेकर सोमवार व मंगलवार को भोपाल रोड शो के पूर्वाभ्यास किया जाएगा। इसको लेकर शहर की कई सड़कों को ट्रैफिक पुलिस डायवर्ट किया है। इस दौरान माता मंदिर से रोशनपुरा एवं रोशनपुरा से लिली टॉकीज चौराहे तक रोड शो डायर्वसन व्यवस्था दोपहर 2 बजे से 7 बजे तक रहेगी। इस दौरान माता मंदिर से रोशनपुरा तक आगे जाने वाले वाहन माता मंदिर से गीतांजली चौराहा, डिपो चौराहा ,स्मार्टसिटी रोड होते हुए पॉलिटेक्निक चौराहे पर जा सकेंगे। रंगमहल से लिली टॉकीज आने जाने वाले वाहन रंग महल से पलाश तिराहा, के एल प्रधान, मछली घर, खटला पुरा, पीएचक्यू से लिली टॉकीज की और जा सकेंगे। वहीं नरसिंहगढ़ तिराहे से लालघाटी वीआइपी रोड पॉलिटेक्निक से गांधी पार्क, माता मंदिर रंग महल से भारत टॉकीज हमीदिया रोड पर आवागमन पूर्णत पूरी प्रतिबंधित रहेगा । यह भी देखें source https://www.bhaskar.com/local/mp/bhopal/news/many-roads-of-the-city-will-remain-diverted-for-the-next-two-days-132909267.html

आकाशीय बिजली गिरने से 17 वर्षीय नाबालिग की मौत:खेत पर मिर्ची तोड़ने के दौरान हादसा, सात महिलाओं सहित एक युवक अस्पताल में भर्ती

हरदा जिले में रविवार शाम को जिले के दो अलग-अलग स्थानों पर आकाशीय बिजली गिरने से एक 17 वर्षीय युवक की मौत हो गई है। जबकि सात महिलाओं सहित एक युवक का उपचार जारी है। मिली सिराली थाना क्षेत्र के ग्राम जिनवानिया में एक खेत पर काम कर रहे करीब 25 मजदूरों में से छह महिलाओं और दो युवकों पर आकाशीय बिजली गिर गई। जिसमें खेत पर काम कर रहने वाले जीजा के घर आए युवक दीपक की हरदा के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई है।वही अन्य घायलों महिलाओं को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती गया है।हादसे में दीपक पिता किशोरी लाल कोरकू 17 वर्ष निवासी रामटेक की मौत हो गई। मृतक दीपक दो भाइयों में छोटा भाई था।मृतक के जीजा राजकुमार ने बताया कि वह जिनवनिया के अंकित गुर्जर के खेत में मजूदरी करता है।रविवार शाम को खेत में 25 मजदूर मिर्ची तोड़ने का काम कर रहे थे। इस दौरान तेज गरज चमक होने के चलते मजदूर पानी से बचने के लिए खेत मे खड़े ट्रैक्टर के पास खड़े हो गए। तभी आकाशीय बिजली उनके ऊपर आकर गिर गई।इस दौरान छह महिलाओं सहित खेत मालिक अंकित गुर्जर एवं दीपक भी झुलस गए।जिसके बाद सभी को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्त...

चुनाव खर्च की रिपोर्टिंग भोपाल, रायसेन और शाजापुर मेल से जाएगी

भास्कर संवाददाता| सीहोर लोकसभा चुनाव की तस्वीर साफ होती जा रही है। तीसरे चरण के दौरान विदिशा और भोपाल संसदीय क्षेत्र के लिए शनिवार को नाम निर्देशन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख थी। ऐसे में विदिशा लोकसभा क्षेत्र के लिए 16 अभ्यार्थियों के कुल 19 नामांकन वैध पाए गए हैं। वहीं भोपाल लोकसभा क्षेत्र के लिए 22 अभ्यार्थियों के 35 नामांकन फार्म वैध हैं। ऐसे में यह स्थिति साफ है कि विदिशा में कुल 16 प्रत्याशी और भोपाल लोकसभा क्षेत्र के लिए कुल 22 प्रत्याशी मैदान में हैं। अब 22 अप्रैल तक नाम वापसी का मौका है। भाजपा और कांग्रेस के समर्थित जिन प्रत्याशियों ने निर्दलीय के रूप में अपने नामांकन फार्म जमा किए हैं वे 22 अप्रैल तक अपना नाम वापस ले सकते हैं। वहीं तीसरे चरण के लिए 7 मई को मतदान होगा। इसके लिए महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज में तैयारी शुरु हो गई है। जिले के चारों विधानसभा क्षेत्र में मतदान के बाद मतगणना यहीं पर होगी। मतदान केंद्र बनाए गए शहरी क्षेत्र में और 1025 में नामांकन फार्म विदिशा में जमा हुए थे, इनमें से 5 रिजेक्ट हो गए। नामांकन फार्म भोपाल संसदीय क्षेत्र में जमा, 6 रिजेक्ट हो गए। नामांकन वैध...

तलवारें लहराते हुए बस्ती में घुसे बदमाश:एक छुरी लगने से घायल, सीने पर मुक्का मारने से एक गंभीर घायल

शहर में आचार संहिता चल रही है और बैखौफ बदमाश शहर में हथियारों के साथ दिखाई दे रहे हैं। ऐसा ही एक मामला शुक्रवार रात करीब 7 बजे सामने आया, जब करीब 10 से अधिक बदमाश 6 नंबर स्थित कबीले इलाके में तलवारें लहारते पहुंचे, इस दौरान जहां एक युवक को उन्होंने धारदार हथियार से घायल कर दिया तो दूसरी तरफ एक युवक के सीने पर मुक्का मारा जिसके कारण मौके पर ही युवक को हार्ट अटैक आ गया। बताया जा रहा है एक युवक गंभीर घायल हैं। पुलिस के अनुसार मामला पैसों के लेनदेन का है। यह था घटनाक्रम घटना करीब शुक्रवार रात 9 बजे की है, जब 6 नंबर स्थित कबीला इलाके में कुछ बदमाश पहुंचे। वह धारदार हथियार लिए हुए थे। कंस्ट्रक्शन का काम करने वाले इकबाल नाम के एक युवक से उनका पैसों का लेन देन था, जिसके बाद इकबाल के बड़े भाई हाजी निसार (38) को बदमाशों ने छुरी मार दी, उनको कमर के पास गहरी चोट आई। जिसके बाद तुरंत ही उन्हें पास में स्थित पारुल अस्पताल में भर्ती किया गया। पुलिस ने बताया कि इस मामले में चार लोगों को आरोपी बनाया गया है। इसमें मंगे​​​​​​श, हर्ष मेहरा करण प्रजापति और शिवा को आरोपी बनाया गया है। मामले में बयान दर्ज किया...

इंस्टाग्राम पर मुलाकात, दोस्ती फिर ब्लैकमेल:अश्लील फोटो वायरल कर बना रहा शादी का दवाब, छात्रा ने पुलिस से शिकायत की

ग्वालियर में इंस्टाग्राम पर दोस्ती होने के बाद दोस्त शादी का दवाव बनाने लगा और छात्रा को ब्लैकमेल करने लगा। घटना ग्वालियर थाना क्षेत्र की हैं। जब छात्रा ने शादी से इनकार किया तो आरोपी ने उसके अश्लील फोटो सोशाल मीडिया पर डालकर वायरल कर दिए इतना ही नहीं वह उसे ब्लैकमेल भी करने लगा। घटना की शिकार पीड़िता पुलिस कंट्रोल रूम पहची और पुलिस के आला अधिकारियों से शिकायत की। पुलिस अधिकारियों ने उसकी मदद और आरोपी को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया है। साथ ही अधिकारियों ने संबंधित थाना प्रभारी इस मामले की जल्द से जल्द जांच कर कार्यवाही करने के आदेश दिए हैं। यह है पूरा मामला म्वलियर थाना क्षेत्र में रहने वाली 20 वर्षीय छात्रा (अनामिका बदला हुआ नाम) ने अपने परिजन के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर पुलिस अधिकारियों से शिकायत कर बताया है कि कुछ दिन पहले उसकी दोस्ती इंस्टाग्राम पर उसकी दोस्ती फिरोजाबाद उत्तर प्रदेश में रहने वाले नीरज नाम के युवक से हुई थी। इसके बाद उनके बीच काफी बातचीत होने लगी और उनकी दोस्ती गहरी हो गई। इतना ही नहीं बल्कि मोबाइल पर उनकी वीडियो कॉल पर भी बातचीत होने लगी और उसने छात्रा ...

ग्वालियर में चाय वाला भी लड़ रहा लोकसभा चुनाव:पार्षद से  राष्ट्रपति तक लड़ चुका 27 चुनाव, बोला मैं भी बन सकता हूं प्रधानमंत्री

लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर देश में अधिकतर सभी राजनीतिक दल के उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतर आए हैं, लेकिन ग्वालियर में एक ऐसा भी चुनाव लड़ने की चाहत रखने वाला शख्स है जो लोगों को चाय बनाकर पिलाता है और देश में होने वाले हर चुनाव में प्रत्याशी के रूप में उतरकर चुनाव लड़ता है। यह चुनाव लड़ने वाला और कोई नहीं बल्कि ग्वालियर शहर में रहने वाला आनंद कुशवाह है जो पार्षद से लेकर राष्ट्रपति तक का चुनाव लड़ चुका है, आनंद कुशवाहा यह चुनाव 28 लड़ रहे हैं और गुरुवार को लोकसभा चुनाव के लिए प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन पत्र कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर दाखिल किया है। गौरतलब है कि चाय का ठेला लगाने वाले आनंद कुशवाहा हर चुनाव में साइकिल से अपना नामांकन पत्र दाखिल करने आते थे लेकिन इस लोकसभा 2024 के चुनाव में वह अपने एक मित्र के साथ बाइक पर बैठकर कलेक्टर कार्यालय निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में अपना नामांकन पत्र दाखिल करने पहुंचे थे। और मध्यप्रदेश के ग्वालियर शहर से आनंद सिंह कुशवाह ने भी लोकसभा चुनाव मैदान में उम्मीदवार के रूप में चुनावी ताल ठोंक दी है। वही आनन्द कुशवाह अभी तक अलग अलग 27 चुनाव लड़ चुके हैं...

दौड़ते हुए ट्रेन पकड़ने की कोशिश में पैर फिसला:ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच आए यात्री, रेलवे पुलिस के जवानों ने बचाई जान

मप्र में आरपीएफ जवानों और लोगों की सतर्कता ने एक महिला व पुरुष की जान बचा ली। दरअसल, महिला ट्रेन में चढ़ रही थी। इस दौरान उनका बैलेंस बिगड़ा और पैर फिसल गया। महिला गिर गई और ट्रेन की डिब्बे और प्लेटफार्म के बीच फंस गई। बीच में फंसने के बाद महिला मदद के लिए गुहार लगाने लगी। इसके बाद प्लेटफार्म पर मौजूद आरपीएफ जवान और लोगों ने उनकी बचाया और ट्रेन के बीच से बाहर निकाला। भोपाल के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ते समय संतुलन खो बैठने से महिला यात्री माया बोगी और प्लेटफार्म के बीच फंसकर घिसटने लगी। घटना स्टेशन पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। महिला ट्रेन के नीचे जाती उसके पहले ड्यूटी पर तैनात महिला आरक्षक ज्योति यादव ने उसे दौड़कर बाहर खींच लिया। पनवेल गोरखपुर एक्सप्रेस ट्रेन में चढ़ रही थी महिला इससे पहले मंगलवार को रानी कमलापति स्टेशन पर इस तरह का एक अन्य मामला सामने आया। जिसमें माया विश्वकर्मा उम्र-58 वर्ष जो कि बरखेड़ा पठानी की रहने वाली है, जो भोपाल से पनवेल गोरखपुर एक्सप्रेस ट्रेन में चढ़ने के स्टेशन पर पहुंची थी। वह ट्रेन में चढ़ने का प्रयास कर रही थी। तब तक ट्रेन चलने लगी, ट्र...

इंदौर में होगी इंडी गठबंधन की बैठक:20 अप्रैल को स्थानीय स्तर पर होगी, बैठक में पांच से ज्यादा दलों को न्यौता

इंदौर लोकसभा क्षेत्र में संभवत: पहली बार ऐसा होगा जब लोकसभा में दो दलों के सीधे मुकाबले के बीच गठबंधन की आवाज भी सुनाई दे। राष्ट्रीय स्तर पर विपक्षी दलों के इंडी गठबंधन ने इंदौर में जोर लगाने और दम दिखाने की तैयारी शुरू कर दी है। गठबंधन की पहली बैठक 20 अप्रैल को इंदौर में बुलाई गई है। स्थानीय स्तर पर होने वाली इस बैठक में पांच से ज्यादा दलों के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को न्योता दिया गया है। श्रम शिविर में 20 अप्रैल शनिवार की शाम को गठबंधन की बैठक बुलाई गई है। इंडिया गठबंधन की ओर से स्थानीय समन्वयक बनाए गए जितेंद्र सिंह ठाकुर ने बैठक की सूचना विभिन्न दलों को प्रेषित की है। कार्यकर्ताओं से कहा गया है भाजपा को परास्त करने और तानाशाही के खिलाफ रणनीति बनाने और सहयोग के लिए बैठक बुलाई गई है। इंडी गठबंधन की ओर से कांग्रेस के स्थानीय उम्मीदवार के समर्थन में राय बनाने व काम करने की योजना भी इसी बैठक में बनेगी। बैठक में आम आदमी पार्टी, सीपीआई, सीपीएम, समाजवादी पार्टी, सोशलिस्ट पार्टी, राष्ट्रीय जनता दल और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों को बुलाया गया है। बैठक में चुनाव के लिए सहयोग...

रीवा में ASI ने किया अचार संहिता का उल्लंघन:एसपी ने किया लाइन हाजिर

रीवा के सेमरिया थाने में पदस्थ ASI पी एन सतनामी ने मंगलवार को सोशल मीडिया में एक ऐसी पोस्ट शेयर की। जो कि चर्चा का विषय बन गई। पोस्ट वायरल होते ही पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह ने सेमरिया थाने में पदस्थ ASI पी एन सतनामी पर कार्रवाई करते हुए उन्हें लाइन हाजिर कर दिया। बता दें कि ASI ने सोशल मीडिया में एक पोस्ट डाला था। जिसमें लिखा हुआ था कि बेहतर लोकतंत्र के लिए वोट जरुर करें। सांसद जनार्दन मिश्रा को वोट देकर भाजपा को पुनः विजयी बनाए। वहीं मामले पर एडिशनल एसपी विवेक लाल ने जानकारी देते हुए बताया कि ASI पी एन सतनामी को लाइन हाजिर किया गया है। मामले की जांच के बाद विभागीय कार्रवाई की जाएगी। source https://www.bhaskar.com/local/mp/rewa/news/asi-violated-the-code-of-conduct-in-rewa-rewa-latest-news-132885581.html

रीवा में मां और बेटी के साथ दुष्कर्म:कई धाराओं में महिला थाने में दर्ज किया गया मामला

रीवा में मां और बेटी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जिसकी शिकायत महिला ने महिला थाने में दर्ज कराई है। पीड़ित महिला ने थाने में बताया कि उसकी शादी सतना में हुई थी। उसके पहले पति ने दूसरी शादी कर ली। जिसके बाद महिला के संबंध शिवम द्विवेदी के साथ बने। जो कि उत्तर प्रदेश के माधवगढ़ का रहने वाला है। 7 सालों से दोनों के बीच संबंध हैं। लेकिन एक दिन महिला ने शिवम को नाबालिग बेटी के साथ शारीरिक संबंध बनाते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। जिसके बाद वो मामले की शिकायत लेकर महिला थाने पहुंची। पूरे मामले में महिला थाना प्रभारी निशा मिश्रा ने बताया कि सेमरिया थाना क्षेत्र से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। महिला की शिकायत के आधार पर 376,एससी-एसटी एक्ट,पॉक्सो एक्ट का मामला दर्ज किया गया है। जहां मामले की जांच कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। आरोपी उत्तर प्रदेश का रहने वाला वाला है जिसका कई वर्षों से महिला के घर आना-जाना लगा रहता था। source https://www.bhaskar.com/local/mp/rewa/news/mother-and-daughter-raped-in-rewa-rewa-latest-news-132885291.html

गांजा डिलीवरी करने आया तस्कर गिरफ्तार:पिट्ठू बैग में 18 किलो गांजा भरा मिला, बिहार से गांजा लाकर करता था सप्लाई

ग्वालियर पुलिस ने बिहार से गांजे की खेप लेकर आए एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस को पकड़े गए तस्कर की तलाशी में करीब 18 किलो गांजा बरामद हुआ है। पुलिस ने पकड़े गए तस्कर को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। वहीं पता चला है कि तस्कर बिहार से गांजे की खेप लेकर आया था और यहां पर लोकल तस्करों को देता है। पुलिस अब उसके साथियों की जानकारी जुटाने में जुट गई है। यह है पूरा मामला महाराजपुरा थाना के एडिशनल एसपी षियाज के.एम ने बताया कि सूचना मिली थी कि एक तस्कर गांजा लेकर आ रहा है। सूचना पर टीआई पुरानी छावनी विनय सिंह तोमर को कार्रवाई के लिए निर्देशित किया। इसके बाद एसआई आरपी गौतम, प्रधान आरक्षक कमल वर्मा, आरक्षक रवि कुशाह, नेतराम और बिक्रम सिंह को कार्रवाई के लिए निर्देश दिए। पुलिस टीम चेकिंग करती हुई रायरू स्टेशन के पास पहुंची तो एक युवक पैदल-पैदल आता दिखाई दिया जो पुलिस को देखते ही वापस स्टेशन की तरफ जाने लगा। कुछ आगे जाने के बाद वह फिर वापस लौटा तो पुलिस को शंका हुई और उसे रोकने का प्रयास किया तो वह बैग फेंककर भागने लगा। जिस पर पुलिस जवानों ने उसका पीछा किया और उसे दबोच लिया। बिहार से ला...

पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस पर साधा निशाना:बोले-मटन के लिए जिंदा विपक्ष, कांग्रेस को बताया शरीयत की तरफ ले जाने वाली पार्टी

ग्वालियर पहुंचे बीजेपी के पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने प्रेसवार्ता के जरिए कांग्रेस के घोषणा पत्र और उनके नेताओं पर जमकर निशाना साधा है। नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस के न्याय पत्र की तुलना मुस्लिम लीग के घोषणा पत्र से की और कहा कि यह पार्टी शरीयत की तरफ ले जाने वाली पार्टी है। कांग्रेस का घोषणा पत्र मुस्लिम लीग के घोषणा पत्र से मिलता है उसकी झलक साफ दिखाई देती है। साथ ही नरोत्तम मिश्रा ने कमलनाथ और जीतू पटवारी पर भी तीखा जुबानी हमला बोला है। मुस्लिम लीग के घोषणा पत्र से की न्याय पत्र की तुलना नरोत्तम मिश्रा का कहना है कि भारतीय जनता पार्टी मोदी जी की गारंटी को लेकर जनता के बीच आई है गारंटी औऱ मोदी जी एक शब्द ऐसा हो गया है कि यह एक दूसरे के पूरक हो गए हैं, यदि गारंटी की बात होगी तो मोदी जी का चेहरा दिखाई देगा और यदि मोदी जी की बात होगी तो गारंटी जरूर दिखाई देगी। तुलनात्मक रूप से देखा जाए तो मोदी जी वतन के लिए जीने वाले व्यक्ति हैं और विपक्ष के जो फोटो आ रहे हैं उससे दिखाई देता है कि वह मटन के लिए जीने वाले लोग हैं। कांग्रेस का घोषणा पत्र देखे तो रोम नजर आएगा और भाजपा के अंतःकरण में ...

अंबेडकर जयंती पर निकला चल समारोह:हाथों में नीले झंडे लेकर चले सैंकड़ों लोग, बाबा साहब के आदर्शों को किया याद

डॉ.भीमराव अंबेडकर की 134वीं जन्य जयंती भिण्ड जिले में काफी धूमधाम और उत्साह के साथ मनाई गई है। चल समारोह में हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए और उनके द्वारा बाबा साहब अमर रहें के नारे लगाए जा रहे थे। समारोह का कई जगह स्वागत भी किया गया है। समारोह के समापन अवसर पर बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यापर्ण किया गया तथा उनके आदर्शों पर चलने की प्रेरणा लेने की बात कही गई है। 14 अप्रेल रविवार के दिन डॉ.भीमराव अंबेडकर(बाबा साहब) का जन्मदिन मनाया जाता है। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी जयंती को मनाने के लिए पूर्व में ही सारी तैयारियां कर ली गई थीं। इस अवसर पर शहर और नगर कांग्रेस भिण्ड द्वारा बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की 133 वीं जयंती के अवसर पर भीम नगर वार्ड 4 स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की गई। उक्त कार्यक्रम में उपस्थित पूर्व मंत्री चौधरी राकेश सिंह ने कहा कि बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर ने भारत के संविधान का निर्माण कर देश की आजादी के बाद विकास में अहम योगदान दिया है। जयंती के अवसर पर शपथ लेते हैं कि उनके बताए हुए मार्ग पर चलेंगे। बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर ने सभी समाजों को ...

वारदात से पहले पकड़ा बदमाश:गोला का मंदिर  से पुलिस ने पकड़ा, तलाशी में मिला कट्‌टा व कारतूस

ग्वालियर में वारदात को अंजाम देने आए बदमाश को गोला का मंदिर थाना पुलिस ने पकड़ा है। तलाशी लेने पर पकड़े गए बदमाश से कट्टा और जिन्दा राउण्ड मिले है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। साथ ही पुलिस अब शहर के अन्य थानों से पकड़े गए बदमाश का आपराधिक रिकार्ड भी निकलवा रही है। यह है पूरा मामला ग्वालियर के गोला का मंदिर थाना पुलिस ने बताया कि सूचना मिली थी कि एक बदमाश किसी वारदात को अंजाम देने के लिए भाऊ साहब पोतनीश ग्राउण्ड के पास आया है और उस पर हथियार भी है। इसका पता चलते ही एसआई शैलेन्द्र शर्मा, अनुराग सिंह तोमर को पुलिस बल के साथ रवाना किया गया। पुलिस को देखते ही एक युवक भागने लगा। जिसका पीछा कर पुलिस ने दबोचा और पूछताछ की तो उसने अपना नाम सौरभ सिंह राजपूत पुत्र राधाकिशन राजपूत निवासी नारायण विहार बताया है। उसकी तलाशी ली तो उसके पास से एक कट्टा और जिन्दा राउण्ड बरामद किया है। चेकिंग में पकड़ा, मिला कट्टा झांसी रोड थाना पुलिस ने एक बदमाश को चेकिंग में महलगांव पुलिया के पास से पकड़ा है। पकड़े गए बदमाश पर पुलिस को एक कट्टा बरामद हुआ है। पुलिस ने बदमाश को हिरासत मे...

कपूत बेटे की करतूत:पत्नी के साथ मिलकर मां को मारा, बुजुर्ग पहुंची थाने; बोली-टैक्स के पैसे मांगी तो बेटा-बहू ने मारा

जबलपुर में कपूत की करतूत सामने आई हैं, जिसने अपनी पत्नी के साथ मिलकर बूढ़ी मां के साथ मारपीट की और फिर घर से बाहर निकाल दिया। पीड़ित महिला अपने बेटे-बहू से पिटकर संजीवनी नगर थाने पहुंची और पुलिस को आपबीती बताई। महिला की शिकायत सुनने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी हैं। पुलिस ने बुजुर्ग मां की शिकायत दर्ज कर उन्हें रात को घर तक छोड़ कर आई। दरअसल नगर निगम में घर का टैक्स जमा करना था, जिसको लेकर फूल बाई लखेरा ने अपने बड़े बेटे अजय लखेरा से बोला कि मकान का टेक्स जमा करना हैं, रुपए दें दो। इस पर अजय ने साफ मना कर दिया। मां फूल बाई ने जब कहा कि मकान का टेक्स सभी को मिलकर देना होगा। इस पर अजय और उसकी पत्नी सुमन ने विवाद करते हुए गाली-गलौच करना शुरू कर दिया, फूल बाई ने मना किया तो उसके बेटे अजय ने उनके साथ मारपीट कर दी और घर से बाहर निकाल दिया। बेटे की धमकी और पिटाई के बाद बुजुर्ग महिला फूल बाई संजीवनी नगर पहुंची और कपूत बेटे-बहू की करतूत बताई। पुलिस ने मां की शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं। पुलिस का कहना हैं कि फूल bai ने अपने बेटे-बहू के खिलाफ लिखित में शिकायत दर्ज करवाई हैं। जांच की जा रहीं...

कोहेफिजा पुलिस की गिरफ्त में आया मोबाइल चोर:गंभीर वारदात से पहले छुरी सहित पकड़ा गया

कोहेफिजा पुलिस ने निजी अस्पताल से मोबाइल चोरी करने वाले बदमाश को अवैध छुरी के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी किसी गंभीर वारदात को अंजाम देकर छुरी लेकर घूम रहा था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी का मोबाइल, अवैध छुरी व जूपिटर वाहन जब्त किया है। आरोपी के खिलाफ आर्मस एक्ट की धाराओं में एक और प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार किया पुलिस के मुताबिक विगत 13 अप्रैल को मुखबिर से सूचना मिली कि एक शख्स अवैध रूप से छुरी लेकर पंचवटी कॉलोनी के आउटर पर किसी गंभीर वारदात को अंजाम देने के इरादे से घूम रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर मुखबिर के बताए हुलिए वाले अकबर खान (28) निवासी अशोका कॉलोनी शाहजहांनाबाद को हिरासत में लेकर तलाशी ली। आरोपी के कब्जे से अवैध छुरी बरामद हुई। तलाशी में मिला चोरी का मोबाइल फोन आरोपी के जेब से मिले मोबाइल के संबंध में पूछताछ करने पर उसने मोबाइल फोन सुदिति अस्पताल से शुक्रवार की रात चोरी करना कुबूल किया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई जुपिटर वाहन भी जब्त किया है। आरोपी से अन्य वारदातों के बारे में पूछताछ की जा रही ह...

आग बुझाने दौड़े बाराती, कुएं में गिरे, एक की मौत:रस्म निभाने के समय की आतिशबाजी तो खेत में पहुंची चिंगारी, एक की तलाश जारी

बारात में खेजड़ी (पौधे की डाली) काटने की रस्म की दौरान बारातियों ने आतिशबाजी की। आतिशबाजी की चिंगारी गेहूं के खेत में पहुंची। आग की चिंगारी खेत में देखते ही बारातियों ने बुझाने के लिए दौड़ लगाई तो बारात में शामिल दो युवक अंधेरे में करीब 70 फीट कुएं में नीचे जा गिरे। एक की मौत हो गई तो दूसरे की रात 12.30 बजे तक कोई जानकारी नहीं मिल पाई। रतलाम से एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची है। युवक की तलाश की जा रही है। सैलाना के धामनोद पुलिस चौकी अंतर्गत गांव भैंसाडाबर में आदिवासी समाज में शादी थी। बारात रतलाम के पिपलौदा तहसील के गांव बड़ौदा से दूल्हे गोविंद पिता उदयराम डिंडोर की बारात शनिवार को भैंसाडाबर के बद्रीलाल निनामा के घर जा रही थी। गांव से कुछ दूरी पर बारात रोक बारातियों द्वारा दूल्हे से खेजड़ी काटने की रस्म निभाई जा रही थी। इस दौरान बारातियों ने आतिशबाजी की। आतिशबाजी की चिंगारी पास में गेंहू के खेत लग में गई। आग बुझाने के लिए बारातियों ने दौड़ लगाई। उसी दौरान बिना मुंडेर के कुएं में बारात में शामिल दो युवक कुएं में गिर गए। बारातियों ने तुरंत 100 डायल को सूचना की। पुलिस के पहुंचने पर बारातियों व...

3.4 करोड़ के शेयर ठगने वाला दंपति कर्नाटक से गिरफ्तार:बैंगलुरू में ठगी पर जा चुके हैं जेल, सननेस कैपिटल्स कंपनी में है एमडी

ग्वालियर में 3.4 करोड़ रुपए के शेयर छल पूर्वक ठग लेने वाले शेयर ट्रेडिंग कंपनी के MD (मैनेजिंग डायरेक्टर) व उसकी पत्नी को कर्नाटक के बैंगलुरू से पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों ने ग्वालियर को व्यापारी के शेयर खुर्दबुर्द कर दिए थे। घटना अप्रैल 2021 की है। इसके बाद साल 2022 में क्राइम ब्रांच ने इस मामले में शेयर ठगने पर FIR दर्ज की थी। इसी मामले में 10 अप्रैल को क्राइम ब्रांच ने कर्नाटक के बैंगलुरू में सननेस कैपिटल्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के MD एसपी श्रीशा और उसकी पत्नी पदम ज्योति श्रीशा को गिरफ्तार किया था। वहां से ट्रांजिट रिमांड पर दंपति को लेकर पुलिस शनिवार को ग्वालियर पहुंची है। यहां दोनों को कोर्ट में पेश कर रिमांड ली है। यहां बता दें कि आरोपी बैंगलुरू में 17 करोड़ रुपए के शेयर ठगी के मामले में छह महीने जेल में रह चुका है। फिलहाल पुलिस को वह शेयर होल्ड होने की कहानी सुना रहा है। ग्वालियर एसपी धर्मवीर सिंह ने बताया कि ग्वालियर निवासी नरेन्द्र सिंह फालके के पास 16 अप्रैल 2021 से पहले ITC कंपनी के 79500 शेयर थे। उस समय शेयर की कीमत 1 करोड़ 65 लाख 38 हजार रुपए थी। पर सननेस कैपिटल्स प्रा...

SST टीम ने जब्त किए 96 हजार:मोहगांव टीम ने चेकिंग के समय पिकअप वाहन में जांच के दौरान पकडाई राशि

लोकसभा चुनाव को लेकर प्रशासन के द्वारा संपूर्ण देश में आदर्श आचार संहिता लागू की गई है जिसमे क्षेत्र के सभी छोटे ब,ड़े नगर ,गांव कस्बों में मुख्य मार्ग पर एस. एस. टी. दल वहां चेकिंग बेरियर लगाए गए है, जिसमे नगर मोहगांव में भी पांढुरना सौसर मार्ग पर नगर के बिजली विभाग के पावर हाउस के आगे में वाहन चेकिंग बैरियर लगाया गया है। जिसमें आज एस. एस. टी. दल को एक लाख के करीब राशि नगद बरामद हुई। जिसमें वाहन चेकिंग बैरियर एस. एस. टी. दल प्रभारी गणेश पाठे ने जानकारी देते हुए बताया की आज मोहगांव बैरियर में एस. एस. टी. दल द्वारा वाहनों की जांच करते हुए वाहन क्रमांक एम. एच.32 क्यू.3937 पिकअप में उमेश पिता गणपति बालपांडे निवासी मु.पो. मांरूड़ के पास नगद राशि 96,800 रू जांच करते हुए यह राशि मिली । जिसमे एस. एस. टी. दल प्रभारी गणेश पाठे सफाई दरोगा नगर परिषद मोहगांव एवम दल के निरीक्षण में 96,800 रू 100 के नोटो में बरामद की गई जिसमे 100 के नोटो की संख्या 968 पाई गई । यह जप्त की गई राशि 96,800 रू अलीभान शाह मर्सकोले थाना प्रभारी मोहगांव , थाना मोहगांव में जमा की गई , यह संपूर्ण जांच गणेश पाठे एस. एस. टी. दल...

निर्वाचन कार्य में व्यय की भूमिका अहम:व्यय प्रेक्षक ने कर्मचारियों से कहा

लोकसभा निर्वाचन 2024 के लिये नियुक्त व्यय प्रेक्षक धनंजय बेंकट कदम ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष मुरैना में व्यय से जुड़े अधिकारियों, कर्मचारियों की बैठक ली। बैठक में निर्देश दिये कि निर्वाचन कार्य में व्यय की भूमिका अहम है। इसलिये जिले में सभी टीमें निर्वाचन के निर्धारित बिन्दुओं के आधार पर कार्यवाही करें। इस मौके पर धनंजय ने कहा कि, एसएसटी के अलावा अन्य टीमें भी चैक पॉइंटो पर लग गई होंगी, सभी लोग अपनी पूर्ण जिम्मेदारी के साथ कार्य करें। उन्होंने कहा कि एसएसटी चेक पॉइंटो पर रजिस्टर के अलावा चेकिंग करते समय वीडियोग्राफी भी कराई जाये, उस रिकॉर्ड को सुरक्षित रखा जाये। बैठक के दौरान कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अंकित अस्थाना ने कहा कि सभी एसएसटी टीम एक बार पुनः अपने-अपने चेक पॉइंटो पर यह सुनिश्चित कर लें कि टेंट के अलावा पानी, सुरक्षा बल पूर्ण रूप से प्राप्त हो चुका है। इसके अलावा अपने-अपने चेक पॉइंटो पर देखे कि सीसीटीव्ही कैमरे सही दिशा में लगे है, कैमरे का ऐंगल गलत दिशा में है, तो वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित कर ऐंगल सुधरवायें। इस अवसर पर समस्त व्यय से जुड़े अधिकारी एवं टीमें उपस्थित थीं। so...

उड़ते बादलों के टुकड़ों से पानी की कुछ बूंदें हथेलियों पर पा लेने का अहसास है कविता

पत्रकार और कवयित्री स्मृति आदित्य की किताब ‘हथेलियों पर गुलाबी अक्षर’ का विमोचन वामा साहित्य मंच के बैनर तले हुआ। शुक्रवार को एक हुए आयोजन में मप्र साहित्य अकादमी के निदेशक डॉ. विकास दवे मुख्य अतिथि थे। चर्चाकार के रूप में साहित्यकार ज्योति जैन शामिल हुईं। स्मृति ने कहा कि कविता मेरे लिए मन के प्रबलतम भावों को कागज़ पर रख देना ही मात्र नहीं है...मैं कविता को उड़ते बादलों के टुकड़ों से पानी की बूंदें हथेली पर पा लेने जैसा अहसास मानती हूं...। किताब पर चर्चा करते हुए ज्योति जैन ने कहा कि जब एक स्त्री प्रेम करती है तो प्रेम में डूबती है ,वह नाचती भी है गाती भी है। उसकी कविताओं में कभी मोर नाचता है तो कभी झरना बहता है। डॉ. दवे ने कहा कि स्मृति की कविताओं में मिलेजुले रंग हैं...भावनाएं हैं और रिश्ते को जी लेनी का अहसास है। इससे पूर्व इंदु पाराशर ने स्वागत उद्बोधन दिया। सरस्वती वंदना संगीता परमार ने प्रस्तुत की। अतिथिद्वय सहित आर्टिस्ट सारंग क्षीरसागर का स्वागत मंजु मिश्रा, डॉ. भारती जोशी, प्रदीप व्यास, क्षितिज कनिक, डॉ. किसलय पंचोली आदि ने किया। संचालन डॉ.अंजना चक्रपाणि मिश्र ने किया। source ...

सागर में महिलाओं की चेतावनी-पानी नहीं तो वोट नहीं:पानी के बर्तन लेकर देवरी जनपद पहुंची महिलाएं, बोलीं-गांव में जलसंकट

गर्मी का मौसम शुरू होने के साथ ही सागर जिले में जलसंकट की गूंज सुनाई देने लगी है। शुक्रवार को जिले की देवरी जनपद के ग्राम सिलारी की महिलाएं और पुरुष पानी के बर्तन लेकर जनपद कार्यालय देवरी पहुंच गए। जहां उन्होंने गांव में पानी की किल्लत को लेकर कलेक्टर के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। साथ ही ग्रामीणों ने दो-टूक शब्दों में कहा कि यदि गांव में पानी की समस्या दूर नहीं की गई तो इस बार लोकसभा चुनाव में वोट नहीं करेंगे। इस दौरान उन्होंने पानी नहीं तो वोट नहीं के नारे लगाए। महिलाओं ने बताया कि ग्राम सिलारी में वर्षों से पानी की किल्लत है। बारिश के चार महीने तो गांव में पानी रहता है। लेकिन गर्मी का मौसम शुरू होते ही कुएं सूख जाते हैं। जिस कारण गांव में जलसंकट की स्थिति बनती हैं। गांव की महिलाएं 3 से 4 किमी दूर खेत में बने कुएं से पानी लाने के लिए मजबूर हैं। शासन-प्रशासन से कई बार समस्या के समाधान को लेकर मांग कर चुके हैं। लेकिन अभी तक समाधान नहीं हुआ है। शादी के बाद से ही पानी ढोने का काम कर रही ग्राम की महिला ने कहा कि करीब 15 साल पहले शादी हुई थी। जिसके बाद से सिलारी में रहकर पानी ढोने का काम...

नर्मदा के तट पर मतदाता जागरुकता का संदेश:ड्रोन VIDEO से देखे…5100 दीपों से जगमगाता मां नर्मदा का सेठानी घाट

नर्मदापुरम में मां नर्मदा के प्राचीन सेठानी घाट शुक्रवार शाम को दीपमालाओं से जगमगा उठा। 5100 दीप जलाकर जिले के मतदाताओं को 26 अप्रैल को होने वाले लोकसभा चुनाव में मतदान करने संदेश दिया गया। दीपों की रोशनी से जगमगाते इस रोमांचित नजारे को ड्रोन कैमरे से कैद किया गया। मतदाता जागरूकता के अंतर्गत आयोजित विभिन्न गतिविधियों के क्रम में सेठानी घाट पर शुक्रवार को दीपोत्सव मनाया गया। जिसमें नर्मदापुरम करेगा 100 फीसदी मतदान और मतदान दिवस 26 अप्रैल को रेखांकित किया गया। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सोनिया मीना एवं स्वीप नोडल अधिकारी सीईओ जिला पंचायत सोजान सिंह रावत के निर्देशानुसार नगर पालिका परिषद नर्मदापुरम द्वारा 5100 दीप प्रज्वलित कर मतदान करने के प्रति नागरिकों को प्रेरित किया। सेठानी घाट 5100 दीप प्रज्वलित के साथ रंगोली बनाई गई। पोस्टर, बैनर, तख्ती एवं अनाउंसमेंट करके मतदाता को अपने मतदान करने का संदेश दिया। मतदाता जागरूकता अभियान कार्यक्रम में मुख्य रूप से सामान्य प्रेक्षक आईएएस प्रतीम बी यशवंत, पुलिस प्रेक्षक सन्तोष कुमार तुकाराम सहित प्रशांत जैन नगर पालिका के अधिकारी कर्मचारी, महिला ...

रामदासी में आकाशीय बिजली गिरने से 3 भैंसों की मौत:किसान को करीब 2 लाख 50 हजार का नुकसान, प्रशासन से मुआवजे की मांग

इछावर जनपद पंचायत अंतर्गत आने वाले झालकी क्षेत्र में आज करीब 5 बजे तेज गरज-चमक के साथ बारिश हुई। इस दौरान झालकी से 7 किलोमीटर की दूरी पर स्थित ग्राम रामदासी में करीब शाम 5:30 पर आकाशीय बिजली गिरने से 3 भैंसों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार तीनों भैंसे गांव के किसान बबलू ठाकुर की है। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने पटवारी, सरपंच को सूचित किया फिर पंचनामा तैयार कर तीनों भैंसों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। किसान को करीब 2 लाख 50 हजार का नुकसान हुआ है। समस्त लोगों ने प्रशासन से निवेदन किया है कि किसान को उचित मुआवजा दिया जाये। source https://www.bhaskar.com/local/mp/sehore/chaalki/news/3-buffaloes-died-due-to-lightning-in-ramdasi-132855585.html

खंडवा पुलिस ने पकड़ा आईपीएल सट्टा:दो सटोरियों पर केस, BJP पार्षद पुत्र को बैठाया, 8 करोड़ का लेखा-जोखा मिला

खंडवा में पुलिस ने आईपीएल मैच का सट्टा पकड़ा है। दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, वहीं BJP के पार्षद पुत्र को थाने में बैठा रखा है।‌ बीजेपी पार्षद पुत्र से पूछताछ भी की गई है, हालांकि आरोपी नहीं बनाया गया है। सायबर टीम को 8 करोड़ से ज्यादा का लेखा-जोखा मिला है। वहीं बुधवार के दिन हुए मैच की पहली पारी में 9 लाख रूपए का दांव मिला है। कार्रवाई थाना पदमनगर पुलिस ने की। एफआईआर थाना मोघट रोड़ पर हुई है। देर रात 12 बजे एडिशनल एसपी महेंद्र तारणेकर ने खुलासा किया। पुलिस के अनुसार आईपीएल मैच में सट्टा की जानकारी कई दिनों से मिल रही थी। पुलिस ने एक्सपर्ट लोगों की एक टीम को इस मामले में कार्रवाई के लिए लगा रखा था। बुधवार की शाम को भवानी माता मंदिर के पास स्थित पेट्रोल पंप से रितेश राजपूत और राजेश जुनेजा को दबोचा है। इन लोगों ने थाना मोघट रोड़ क्षेत्र में अनिल चौधरी का मकान किराए पर ले रखा था।‌ जहां से सट्टा चलाते थे। आरोपियों के कब्जे से मोबाइल और लैपटॉप बरामद हुआ है। मामले में अभी इन्वेस्टिगेशन जारी रहेगी। इधर, पार्षद पुत्र रवि खटवानी को पुलिस ने हिरासत में ले रखा है। source https://www.bhaskar...

वीडियो बनाकर महिला ने एसिड पीया, मौत

भास्कर संवाददाता| खंडवा छनेरा में रहने वाली एक महिला ने टॉयलेट क्लीनर एसिड पीकर आत्महत्या कर ली। महिला ने मौत से पहले अस्पताल में ही एक वीडियो बनाकर अपने परिजन को शेयर किया है, जिसमें उसने जिक्र किया कि पति ने मुझे पीटा। देवर के सामने मेरे कपड़े फाड़ दिए। पति बोलता है कि तुझे दोनों भाइयों के लिए विवाह कर लाए हैं। मेरी बेटी को पास नहीं आने देता। झूठा इल्जाम लगाता था। इसीलिए एसिड पी लिया। हरसूद पुलिस के अनुसार छनेरा में रहने वाली कल्याणी पति हरीश नगइज (27) ने जहर पीकर आत्महत्या कर ली है। मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है। कल्याणी का मायका रवींद्र नगर का है। उसकी सात वर्षीय बेटी भी है। कल्याणी की बहन कामिनी ने बताया हरीश की फोटो कॉपी की दुकान है। वह ऑनलाइन कियोस्क सेंटर भी चलाता है। 2016 में कल्याणी व हरीश की शादी हुई थी। ससुराल वाले कल्याणी को प्रताड़ित करते थे। हरीश उसके सा​थ मारपीट करता रहता था। बावजूद वह सहती रही। हमने कई बार हरीश को समझाया लेकिन वह नहीं माना। सोमवार को भी हरीश ने उसके भाई के सामने कामिनी को पीटा। अभद्रता की। इसीलिए उसने एसिड पीने की बात की। लेकिन मुझे नहीं लगता कि उसन...

हत्या के प्रयास मामले में फरार इनामी अपराधी गिरफ्तार:सागर में 11 साल पुराने मामले में था फरार, दारू पार्टी करने रुपए नहीं देने पर की थी मारपीट

सागर की मोतीनगर थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास मामले में फरार इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी करीब 11 साल पुराने अपराध में फरार था। फरारी के दौरान ही आरोपी ने कुछ महीने पहले दारू पार्टी करने रुपए नहीं देने पर पिता-पुत्र से मारपीट की थी। पुलिस के अनुसार 10 नवंबर को फरियादी ने मोतीनगर पुलिस थाना में शिकायत की थी। शिकायत में बताया था कि वह अपने पापा के साथ बैंक पैसे निकालने के लिए गया था। वापस आते समय रास्ते में शरद जड़िया और गोलू जड़िया मिले। दोनों ने मेरे और पापा के साथ मारपीट कर दारू पार्टी करने के लिए पैसे मांगे। पैसे देने से मना किया तो लाठी-डंडों से मारपीट की। शिकायत पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया। कार्रवाई करते हुए आरोपी गोलू जड़िया को गिरफ्तार किया। लेकिन आरोपी शरद पिता राधेश्याम जड़िया उम्र 25 साल निवासी विवेकानंद वार्ड फरार हो गया। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एसपी ने एक हजार का इनाम घोषित किया था। इसी बीच मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मोतीनगर क्षेत्र में घेराबंदी कर आरोपी शरद जड़िया को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी शरद को न्यायालय पेश किया। जहां से कोर्ट ने आरोपी क...

दिव्यांगों ने ट्राइसाइकिल से निकाली मतदाता जागरुकता रैली:सागर में दिव्यांगों ने दिया मतदान करने का संदेश, नुक्कड़-नाटक की प्रस्तुति दी

डॉ. हरीसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय में मतदान जागरुकता सप्ताह के पहले दिन दिव्यांग मतदाता ट्राइसाइकिल रैली निकाली गई। साथ ही नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संभागायुक्त और रोल प्रेक्षक डॉ. वीरेन्द्र सिंह रावत और कुलपति डॉ. नीलिमा गुप्ता ने हरी झंडी दिखाकर ट्राइसाइकिल रैली को रवाना किया। दिव्यांगों की ट्राइसाइकिल को धक्का लगाते हुए कुलपति डॉ. गुप्ता और संभागायुक्त डॉ. रावत अभिमंच सभागार तक लाए। अभिमंच सभागार के बाहर विश्वविद्यालय के एनएसएस के स्वंसेवकों ने मतदाता जागरुकता की थीम पर नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति दी। जिसमें समाज को संदेश दिया गया कि नोट, शराब, कपड़े और अन्य किसी भी लालच में आए बिना राष्ट्रहित में निर्भींक व निष्पक्ष रहकर मतदान करें। कार्यक्रम में सहायक नोडल अधिकारी डॉ. अमर कुमार जैन, डॉ. संजय शर्मा, एनएसएस अधिकारी डॉ. एडी शर्मा डीन स्टूडेंट वेल्फेयर उपस्थित थे। मतदाता की पहचान अंगुली पर लगी अमिट स्याही से है कार्यक्रम में संभागायुक्त डॉ. वीरेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि दिव्यांगजन जहां एक ओर बड़ी संख्या में मतदान कर रहें हैं। वहीं दूसरी ओर सभी को मतदान करने की प्रेर...

सौतेली मां ने कराया बेटी का अपहरण, गैंगरेप:दो महीने तक बार-बार हुआ गैंगरेप, गर्भवती हुई तो पीटा कराया गर्भपात

ग्वालियर की एक महिला का उसकी ही सौतेली मां ने मिलीभगत कर अपहरण करा दिया। अहमदाबाद से महिला को अपहरण कर उत्तर प्रदेश लाया गया। यहां दो युवकों ने करीब दो महीने तक कई बार उसके साथ गैंगरेप किया। इतना ही नहीं जब वह विरोध करती तो उसे लात घूसों से जमकर पीटा गया। इस बीच पीड़ित महिला गर्भवती हो गई तो आरोपियों ने उसे गोली खिलाकर गर्भपात करा दिया। लंबे समय तक मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना झेलने के बाद दो दिन पहले महिला किसी तरह आरोपियों के चंगुल से निकलकर ग्वालियर पहुंची। यहां अपने पति को साथ लेकर गोला का मंदिर थाने आई और आपबीती सुनाई। महिला की हालात इतनी खराब है कि पुलिस उसका तत्काल मेडिकल भी नहीं करा पाई। महिला की गुमशुदगी भिंड के अमायन में दर्ज है। ग्वालियर के गोला का मंदिर गायत्री नगर निवासी 24 वर्षीय महिला का मायका मूल रूप से भिंड के अमायन थाना स्थित खैरोली गांव में है। महिला की शादी को अभी तीन साल हुए हैं। जनवरी 2024 को महिला अपने पिता के पास रहने के लिए अहमदाबाद (गुजरात) गई थी। गुजरात में उसका पिता एक कंपनी में कर्मचारी है। पिता के साथ ही उसकी सौतेली मां भी वहीं रहती है। कुछ दिन वहां रहते हुए ...

रतलाम में शराब की दुकानों का लगातार विरोध:महिलाएं उतरी सड़क पर, दुकान के सामने बैठ गाया रघुपति राघव राजा राम

रतलाम के रहवासी क्षेत्रों में शराब की दुकानों के खोलने के विरोध लगातार किया जा रहा है। रविवार रात को क्षेत्र के गांधी नगर मुख्य रोड पर शराब की दुकान खोलने को लेकर रहवासी सड़क पर उतर आए। दुकान के सामने बीच रास्ते पर बैठ सरकार व प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। महिलाओं व बच्चों ने रघुपति राघव राजा राम भजन गाकर प्रशासन को सद्बुद्धि की प्रार्थना की। नए वित्तीय वर्ष में शराब के ठेके बदलने के कारण शहर की कई दुकानों के स्थान बदले गए है। ऐसे में प्रशासन व आबकारी विभाग ने रहवासी क्षेत्रों में शराब की दुकानों का अलाटमेंट कर दिया है। ऐसे में लगातार शहर में विरोध हो रहा है। गांधी नगर क्षेत्र में जिस स्थान पर शराब की दुकान खोली गई वह मुख्य रोड है। सामने रेलवे का क्षेत्र है जो कि खुला है। आसपास रहवासी क्षेत्र है। ऐसे में क्षेत्र की महिलाएं, बच्चे व पुरुष दुकान के सामने विरोध पर उतर आए। चक्काजाम कर दिया। महिलाओं का कहना था कि शराब लेकर लोग आसपास ही बैठ रहे है। ऐसे में घर से महिलाओं व बच्चों का निकलना दुभर हो गया है। प्रशासन को भी शिकायत की। तीन दिन का आश्वासन दिया। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। पहुंच...

लोकसभा क्षेत्र में कुल16लाख 32हजार 190 मतदाता:छिंदवाड़ा विधान सभा मे महिला मतदाताओं की संख्या ज्यादा,होम वोटिंग में 1265 ने किया वोट

लोकसभा निर्वाचन 2024 के अंतर्गत संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के लिए 1632190 मतदाता करेंगे अपने मताधिकार का उपयोग19 अप्रैल को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगा मतदान लोकसभा निर्वाचन 2024 के अंतर्गत संसदीय निर्वाचन क्षेत्र छिंदवाड़ा के लिए छिंदवाड़ा और पांढुर्णा जिलों के 7 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में 19 अप्रैल 2024 को प्रात: 7 से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। मतदान के लिये छिंदवाड़ा और पांढुर्णा जिलों में कुल 1939 मतदान केन्द्र में कुल 16 लाख 32 हजार 190 मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे जिसमें 8 लाख 24 हजार 449 पुरूष, 8 लाख 7 हजार 726 महिला और 15 अन्य मतदाता शामिल हैं । इनमें 85 वर्ष एवं अधिक आयु के 7630 मतदाता और 24246 दिव्यांग मतदाता शामिल हैं। सेवा निर्वाचक मतदाता 2531 हैं। होम वोटिंग के पहले चरण ने1,265 मतदाताओं ने किया मतदान,दूसरा राउंड 14अप्रैल को होगा संसदीय निर्वाचन क्षेत्र छिंदवाड़ा के अंतर्गत 85 वर्ष एवं अधिक आयु के और दिव्यांग मतदाताओं में से 1293 ने होम वोटिंग सुविधा का चयन किया था, जिनमें से होम वोटिंग के प्रथम राउंड के अंतर्गत 05 से 07 अप्रैल तक कुल 1265 मतदाता मतदान कर चुके हैं।...

जौरा पुलिस ने पकड़ी हथियार बनाने की फैक्ट्री:मौके से दर्जन भर कट्टे बरामद, हथियार बनाने का सामान किया जप्त

मुरैना के जौरा में रूनीपुर रोड पर पुलिस ने एक अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री पकड़ी है। पुलिस ने मौके पर एक दर्जन अवैध हथियार बरामद किए हैं। जौरा थाना पुलिस ने यह करवाई रविवार की देर रात को की है। बता दें कि, जौरा थाना प्रभारी उदयभान सिंह यादव को सूचना मिली थी कि कस्बे के रूनीपुर रोड पर एक घर में अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री संचालित है। सूचना पाते ही पुलिस ने लगभग एक दर्जन पुलिस बल के साथ मकान पर धावा बोल दिया। पुलिस ने मौके से एक दर्जन अवैध हथियार तथा उनका बनाने वाले औजार बरामद किए हैं। इसके साथ ही एक व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया है। उसे व्यक्ति से पूछताछ की जा रही है। कहते हैं अधिकारी हथियार बनाने की फैक्ट्री रूनीपुर रोड से पकड़ी है। अभी हम उसके बारे में कुछ नहीं बता सकते हैं। अभी हम थाने नहीं पहुंचे हैं। उदयभान सिंह यादव, थाना प्रभारी, जौरा, मुरैना source https://www.bhaskar.com/local/mp/morena/news/jaura-police-caught-a-weapons-manufacturing-factory-132839933.html

स्पा सेंटर की आड़ में जिस्मफरोशी:पुलिस ने महिलाओं सहित 2 पुरुषों को पकड़ा

संयोगितागंज थाना क्षेत्र में स्पा सेंटर की आड़ में जिस्मफरोशी का मामला सामने आया है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने उर्वशी परिसर के एक फ्लैट में दबिश दी। मौके पर से 7 महिला और 2 पुरुषों को पकड़ा। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर थाने लाया गया और उनसे पूछताछ की जा रही है। स्पा संचालक के बारे में भी पुलिस जानकारी जुटा रही है। पुलिस के अनुसार कुछ महिला इंदौर की रहने वाली है तो कुछ महिलाएं आसपास के जिलों की है। युवकों के बारे में भी पुलिस जानकारी जुटा रही है। source https://www.bhaskar.com/local/mp/indore/news/prostitution-under-the-guise-of-a-spa-center-132834481.html

महिला के गर्भाशय से निकाले हडिडयों के 22 टुकड़े:तीन साल से पेट दर्द से परेशान थी; एमटीएच के डॉक्टरों ने दी नई जिंदगानी

तीन साल से पेट दर्द झेल रही महिला उस वक्त चौक गई जब डॉक्टरों ने उसकी आंतों और गर्भाशय में उलझे हड्डियों के 22 टुकड़े निकाले। महिला की हालत खतरे से बाहर है। मामला सरकारी एमटीएच का है। डॉ. सुमित्रा यादव (एचओडी, गायनिकोलॉजी) ने बताया कि पेट दर्द से परेशान धार की महिला उनके पास आई थी। सोनोग्राफी और संबंधित जांचों के में पाया कि महिला की आंतों और गर्भाशय में हड्डियों के 22 टुकड़े हैं जो उलझे हुए हैं। इस पर ऑपरेशन कर ये टुकड़े निकाले गए। डॉ यादव ने बताया कि संभवत महिला ने अनमेच्योर गर्भपात की मंशा से कोई दवाई खाई होगी। फिर किसी अनट्रेण्ड डॉक्टर ने गर्भ सफाई के दौरान हड्डियों के टुकड़े छोड़ दिए। यदि समय रहते महिला का उपचार नहीं होता तो उसकी जान को खतरा बना हुआ था। source https://www.bhaskar.com/local/mp/indore/news/22-pieces-of-bones-removed-from-womans-uterus-132834429.html

मीरा यादव की नामांकन सभा:कांग्रेस - वीडी की आय 5 गुना बढ़ी, जनता की घट गई

खजुराहो से समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी मीरा दीपनारायण यादव ने गुरुवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इसके बाद सपा और कांग्रेस नेताओं ने आमसभा को संबोधित किया। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि चुनावी बाॅन्ड की लड़ाई सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता विवेक तन्खा लड़ रहे हैं। भाजपा सरकार ने जितने फर्जी मामले विपक्षी दलों पर लादे हैं, इसकी लड़ाई भी लड़ी जा रही है। उन्होंने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष और खजुराहो से प्रत्याशी वीडी शर्मा से सवाल करते हुए कहा है कि यहां आने के बाद वीडी शर्मा की आय पांच गुनी हो गई है और यहां के लोगों की आय घट गई। पटवारी ने कहा, काला धन वालों से चंदा लेकर उनको भी भाजपा सरकार ने बचा लिया। सभा को संबोधित करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव ने कहा कि यदि देश में भ्रष्टाचार-अत्याचार से मुक्ति पाना है तो इंडिया गठबंधन को चुनना अति आवश्यक है। आम सभा को सपा नेता दीप नारायण यादव ने भी संबोधित किया। source https://www.bhaskar.com/local/mp/panna/news/meera-yadavs-nomination-meeting-132826108.html

छिंदवाड़ा में अलग अलग स्थानों में 2दुकानों में लगी आग:अस्पताल के सामने गिफ्ट गैलरी की जेसीबी से सीढ़ी तोड़कर आग पर पाया काबू,कमनिया गेट में दुकान में लगी आग

छिंदवाड़ा में गुरुवार रात को जिला अस्पताल के सामने गिफ्ट गैलरी और कमानिया गेट में भैरव ट्रेडर्स में अचानक आग लगने की घटना से सनसनी फ़ैल गई। गुरुवार रात 9 बजे के आसपास जिला अस्पताल के सामने प्रसन्न गिफ्ट गैलरी के तलघर में आग की लपटे उठती देखकर अफरा तफरी जैसी स्थिति हो गई।प्रत्यक्षदर्शियों की सूचना पर पुलिस टीम घटना स्थल पहुंची।कड़ी मशक्कत के बाद जेसीबी की मदद से सिद्धि तोड़कर आधा दर्जन से ज्यादा फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया गया। घटना में गिफ्ट गैलरी संचालक का लाखों रुपए के नुकसान हुआ है।कोतवाली टी.आई.उमेश गोल्हनी ने बताया कि आग लगने की सूचना पर जिले के अलग अलग स्थानों से फायर ब्रिगेड बुलाकर कड़ी मशक्कत के बाद 2 घंटे में आग पर काबू पाया गया है।वही आग लगने के कारणों का पता नही चल पाया है। कमानिया गेट में भैरव ट्रेडर्स में लगी अचानक आगजिला अस्पताल के सामने गिफ्ट गैलरी मे आग पर काबू पाने के बाद कमानिया गेट की भैरव ट्रेडर्स में आग लगने की घटना सामने आई।प्रशासनिक अधिकारियों के निर्दश पर पुलिस टीम दमकलो की मदद से आग पर काबू पाने में जुटी हुई है।घटना स्थल में एडीएम के सी बोपचे,एसडीएम ...

नर्मदापुरम में कलेक्ट्रेट गेट पर प्रवेश करने को लेकर बहस:नामांकन दाखिल करने जा रहे बसपा प्रत्याशी और समर्थक अड़े, 5 को दिया प्रवेश

होशंगबाद-नरसिंहपुर लोकसभा सीट पर नामांकन दाखिल करने का सिलसिला जारी है। नामांकन दाखिल करने के आखिरी दिन बुधवार को 6 नामांकन जमा हुए। बहुजन समाज पार्टी से रामगोविंद बारूआ ने नामांकन जमा किया। ढोल-बाजे बजाते हुए बसपा प्रत्याशी अपने समर्थकों पार्टी का झंडा लहराते हुए कलेक्ट्रेट गेट पहुंचे। कलेक्ट्रेट गेट से अंदर जाने के लिए गेट पर तैनात पुलिसकर्मियों ने प्रत्याशी सहित पांच लोगों के जाने की अनुमति का कहा। जिससे कुछ समर्थक नाराज हो गए। पुलिसकर्मियों से बहस करने लगे कि अंदर जब तीन गाड़ी ले जाने की परमिशन है तो तीन गाड़ी के हिसाब से हमारे 15 लोगों को जाने दिया जाएं। एसडीओपी महेंद्र चौहान ने कहा कि आप तो सभी पैदल आएं है, तीन गाड़ी हो तो अंदर ले जाएं। करीब दो से तीन मिनिट तक गेट पर प्रत्याशी व बसपा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता खड़े रहे। एक पदाधिकारी ने कहा नियम सभी के लिए एक जैसे होने चाहिए। निष्पक्षता जरूरी है। फिर प्रत्याशी रामगोविंद प्रस्तावक व पार्टी के 5 पदाधिकारी को लेकर अंदर नामांकन जमा करने पहुंचे। बसपा प्रत्याशी समेत 6 प्रत्याशियों के नामांकन जमा हुए। जिसमें इंडियन नेशनल कांग्रेस से संजय शर्मा...

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, अतिथि शिक्षक बनेंगे विशेष पुलिस अधिकारी

राजगढ़| लोकसभा चुनाव के सुव्यवस्थित संचालन एवं सुविधाओं को ध्यान में रखते हुये आंगनवाड़ी कार्यकर्ता,सहायिकाओं एवं अतिथि शिक्षकों को विशेष पुलिस अधिकारी के रूप में नियुक्त करने के निर्देश दिए गए है। विशेष पुलिस अधिकारी के रूप में नियुक्त करने के प्रस्ताव पर आयोग द्वारा स्वीकृति प्रदान की गई हैं। source https://www.bhaskar.com/local/mp/rajgarh/news/anganwadi-workers-special-police-officers-will-become-guest-teachers-132815211.html

BMCमें डायलिसिस का कोर्स कर रही नवविवाहिता ने किया सुसाइड:सागर में पति के साथ किराए के मकान में रहती थी, घटना के समय घर में थी अकेली

सागर के बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में डायलिसिस का कोर्स कर रही नवविवाहिता ने फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। वारदात सामने आने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा बनाया। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस के अनुसार तिली वार्ड स्थित बालक कॉम्प्लेक्स में एक महिला के सुसाइड करने की सूचना मिली थी। देर रात पुलिस मौके पर पहुंची। मृतका की पहचान निशा पति आशीष कुर्मी उम्र 28 साल निवासी पड़रिया के रूप में हुई। मृतका पति के साथ सागर में किराए के मकान में रहती थी। घटना के समय वह घर में अकेली थी। पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर पीएम के लिए अस्पताल भेजा। शव का पीएम डॉक्टरों की पैनल से कराया गया। जिसके बाद शव परिवार वालों को सौंप दिया। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया है। आत्महत्या के कारणों की पुलिस जांच कर रही है। पति घर आया तो पत्नी फंदे पर झूलती मिली मृतका के पति आशीष ने बताया कि उसकी शादी पिछले साल गढ़ाकोटा के ग्राम सेवास निवासी निशा कुर्मी के साथ हुई थी। वह रात करीब 9 बजे घर से एंबुलेंस लेकर मरीज को अस्पताल छोड़ने गया था। घर में पत्नी निशा अकेली थी। परिवार के अन्य सदस्य पड़रिया गांव गए ह...

मुठभेड़ में पकड़ा 50 हजार का इनामी डकैत:पिता पर कट्‌टा अड़ा मासूम से किया था गैंगरेप, बचने के लिए पुलिस पर की फायरिंग

ग्वालियर, मुरैना, धौलपुर (राजस्थान) के लिए सिरदर्द बना 50 हजार का इनामी डकैत जंडेल सिंह गुर्जर (सदस्य गुड्‌डा गिरोह) को पुलिस ने सिगौरा के जंगल में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। पुलिस पार्टी से घिरने का अहसास होते ही डकैत और उसके साथी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाब में पुलिस ने भी गोलियां चलाईं। इसके बाद वह हड़बड़ा गए। पुलिस ने घेराबंदी कर इनामी डकैत को पकड़ लिया है, जबकि उसका साथी भागने में सफल रहा है। पकड़ा गया डकैत जंडेल सिह, कभी ग्वालियर-मुरैना के कुख्यात डकैत गुड्‌डा गुर्जर गैंग का सक्रिय सदस्य रहा है। दो महीने पहले 29 जनवरी की रात डकैत ने अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर भंवरपुरा में एक आदिवासी युवक पर कट्‌टा तानकर उसकी मासूम बेटी से गैंगरेप किया था। यह घटना पूरे प्रदेश मंे चर्चित रही थी। महाराजपुरा सर्कल की पुरानी छावनी पुलिस को यह सफलता मिली है। पुलिस ने डकैत से कट्‌टा व तीन कारतूस बरामद कर लिए हैं। साथ ही आरोपी पर हत्या के प्रयास व आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। डकैत पर ग्वालियर से 30 हजार, धौलपुर राजस्थान से 20 हजार रुपए का ईनाम घोषित है। ग्वालियर एसपी धर्मवीर सिंह...