ग्वालियर पुलिस ने उड़ीसा पुलिस के सहयोग से एक बड़े गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी वीरा सेन पुत्र बटाना दिगल, मसीना गुढ़ा उड़ीसा का रहने वाला है। यह तस्कर देश भर में गांजे की सप्लाई करता था। नवंबर 2024 में पुलिस ने जुल्मी राणा, जय राणा, अजय, विजय, प्रिंस और गायत्री कुमारी को अवैध गांजे के साथ पकड़ा था। पूछताछ में पता चला कि वे गांजे की खेप वीरा सेन से लेते थे। पुलिस ने सभी आरोपियों पर एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर जेल भेज दिया था। वीरा सेन को पकड़ने के लिए पुलिस ने कई बार उड़ीसा में दबिश दी। थाना प्रभारी झांसी रोड अवधेश सिंह और एसआई प्रकाश सिंह पिछले पांच दिनों से उड़ीसा पुलिस के साथ जंगलों में तलाश कर रहे थे। आरोपी लगातार अपना ठिकाना बदलता रहता था। पुलिस के अनुसार वीरा सेन इस रैकेट का मुख्य आरोपी है। वह छोटे और बड़े तस्करों को गांजे की सप्लाई करता था। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर रही है। इससे उन तस्करों की जानकारी मिल सकेगी जो उड़ीसा से गांजे की खेप लाकर अंचल के साथ ही दिल्ली तक सप्लाई करते हैं।
source https://www.bhaskar.com/local/mp/gwalior/news/ganja-smuggler-arrested-from-orissa-134958464.html
source https://www.bhaskar.com/local/mp/gwalior/news/ganja-smuggler-arrested-from-orissa-134958464.html
Comments
Post a Comment