Skip to main content

रीवा में डिप्टी सीएम ने ली अधिकारियों की बैठक:बोले-बढ़ते नशे और अपराधों पर लगाम लगाए पुलिस

डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल ने कलेक्ट्रेट सभागार में आला अधिकारियों के साथ बैठक की। जिसमें उप मुख्यमंत्री ने कानून और यातायात व्यवस्था की समीक्षा की। उप मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि पुलिस रात में गश्त बढ़ाए। कोरेक्स, गांजा और अन्य नशीले पदार्थ पूरी युवा पीढ़ी को बर्बाद कर रहे हैं। जिले में इनके प्रवेश रोकने के लिए सीमाओं पर कड़ी जांच करें। कोरेक्स के मूल स्रोत पर कार्रवाई करें। रीवा में तेजी से विकास हो रहा है। लेकिन नशीले पदार्थ हमारी युवा पीढ़ी को नशे की राह में ले जा रहे हैं। कोरेक्स और अन्य नशीले पदार्थ मुख्य रूप से आसपास के राज्यों से आ रहे हैं। उत्तर प्रदेश में एनडीपीएस एक्ट की तरह नशे के विरूद्ध कड़े वैधानिक प्रावधान बनाने के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री जी से अनुरोध किया जाएगा। शराब की अवैध बिक्री करने वाले पैकारों पर कड़ी कार्यवाही करें। जिससे वह दोबारा इस कार्य को करने की हिम्मत ना कर सकें। नशा बढ़ते अपराधों का बहुत बड़ा कारण है। डिप्टी सीएम ने कहा कि शहर में चोरी की बढ़ती हुई घटनाएं चिंताजनक हैं। विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र में स्थिति अधिक गंभीर है। चोरी में सक्रिय बाहर की गैंग और स्थानीय गैंग पर तत्काल कार्यवाही करें। अपराधों पर नियंत्रण के लिए मुखबिर तंत्र को मजबूत करें। अपराधियों की कमर तोड़ने के लिए कठोर कदम उठाएं। जिससे आम जनता के मन में पुलिस के प्रति विश्वास बना रहे। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि रीवा बहुत तेजी से विकसित हो रहा है, लेकिन शहर की यातायात व्यवस्था में सुधार की आवश्यकता है। यातायात को ठीक किए बिना शहर का सौन्दर्य नहीं बढ़ेगा। यातायात पुलिस और नगर निगम मिलकर यातायात व्यवस्था को सुधारने का प्रयास करें। आटो के लिए स्थान निर्धारित करें। पार्किंग और ठेले वालों के लिए स्थान तय करें। आटो यूनियन के साथ बैठक करके उनसे भी ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार के संबंध में सुझाव लें। यातायात व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए दो माह तक लगातार प्रयास करें।

source https://www.bhaskar.com/local/mp/rewa/news/deputy-cm-held-a-meeting-of-officials-in-rewa-rewa-latest-news-133171615.html

Comments

Popular posts from this blog

डबरा सिटी थाने के आरक्षक ने की आत्महत्या:सरकारी क्वार्टर में फांसी लगाकर दी जान, मुरैना जिले के रहने वाले थे

डबरा सिटी थाने में पदस्थ एक आरक्षक ने शुक्रवार देर रात अपने सरकारी क्वार्टर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना की खबर मिलते ही एसडीओपी समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए। फिलहाल फॉरेंसिक टीम और ग्वालियर से सीनियर अफसरों के आने का इंतजार किया जा रहा है। डबरा एसडीओपी सौरभ कुमार ने सुसाइड की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे उसका शव फांसी पर लटका मिला है। ग्वालियर से फॉरेंसिक टीम मौके पर बुलाई गई है। आत्महत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। मामले की जांच की जा रही है। भाई के फोन न उठाने पर खुला राज मृतक आरक्षक की पहचान मुरैना जिले के पोरसा के रहने वाले राघवेंद्र तोमर के रूप में हुई है। वे मध्य प्रदेश पुलिस में सिपाही थे और पिछले करीब एक साल से डबरा के सिटी थाने में तैनात थे। वे थाना बिल्डिंग के ठीक पीछे बने सरकारी क्वार्टर में रह रहे थे। यह घटना देर रात तब सामने आई जब राघवेंद्र के भाई मोनू ने उन्हें फोन किया, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। इसके बाद मोनू ने डबरा थाने में ही तैनात दूसरे आरक्षक मिंटू परिहार को फोन कर भाई से बात न हो पाने की बा...

2 साल के बच्चे की टंकी में डूबने से मौत:इंदौर में बड़े पिता पानी भरने हौज का ढक्कन खोलकर गए थे; वापस लौटे तो डूबा मिला मासूम

इंदौर के पास बेटमा में मंगलवार को 2 साल के बच्चे की डूबने से मौत हो गई। बच्चे के बड़े पिता टंकी भरने के लिए नीचे की हौज का ढक्कन खोलकर गए थे। जब वे वापस आए तो बच्चा पानी में डूबा हुआ मिला। उसे परिवार के लोग दो अस्पतालों में लेकर गए, लेकिन उसकी जान बच नहीं सकी। बेटमा पुलिस के अनुसार, प्रिंस पुत्र उमेश मिश्रा को उसके बड़े पिता करण सिंह एमवाय अस्पताल लेकर दोपहर में पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। करण सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह उन्हें घर पर पानी की टंकी भरनी थी। उन्होंने 5 फीट की हौज का ढक्कन खोलकर मोटर लगाई और बाहर चले गए। करीब आधे घंटे बाद जब वे वापस आए, तो प्रिंस घर में नहीं मिला। उन्होंने घर के लोगों से पूछा, तो उन्हें बताया गया कि बच्चा बाहर खेल रहा है। कुछ देर परिवार के लोग उसे बाहर ढूंढते रहे, लेकिन जब वह नहीं मिला, तो हौज में डूबा हुआ पाया गया। बच्चे को निकालकर परिवार ने पहले सरकारी अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने दूसरे अस्पताल ले जाने की सलाह दी। इसके बाद प्रिंस को चोइथराम अस्पताल ले जाया गया, जहां भी डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अंत में परिजन उसे एमवाय...

विधायक संजय पाठक के केस से अलग हुए जस्टिस मिश्रा:आदेश में लिखा- मामला ऐसी न्यायपीठ के समक्ष सूचीबद्ध किया जाए, जिसमें वे सदस्य न हों

भाजपा विधायक और खनन कारोबारी संजय पाठक से जुड़े एक मामले में शुक्रवार को एक बार फिर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। समर वेकेशन बेंच में जैसे ही जस्टिस विशाल मिश्रा की कोर्ट में यह केस आया तो बिना बहस के ही जस्टिस ने अपने आपको अलग कर लिया। यह मामला विधायक संजय पाठक के खिलाफ मानहानि प्रकरण से जुड़ा हुआ है। कटनी निवासी पूर्व आर्म्स डीलर नाजिम खान पर विधायक संजय पाठक ने आरोप लगाए थे कि उसकी दुकान से ना सिर्फ गोलियां गायब है, बल्कि अवैध हथियार की बिक्री करते हैं। भाजपा विधायक के इस बयान पर नाजिम खान ने एक करोड़ रुपए की मानहानि संबंधी याचिका दायर की है। उन्होंने आरोपों को झूठा बताते हुए संजय पाठक पर FIR दर्ज करने की मांग की है। शुक्रवार को यह मामला मामला जस्टिस विशाल मिश्रा की एकलपीठ के समक्ष सूचीबद्ध था, लेकिन उन्होंने स्वयं को प्रकरण की सुनवाई से अलग कर लिया। गजस्टिस विशाल मिश्रा ने आदेश पारित करते हुए कहा कि प्रकरण को अगले सप्ताह ऐसी न्यायपीठ के समक्ष सूचीबद्ध किया जाए, जिसमें वे सदस्य न हों। पहले भी खुद को अलग कर चुके हैं जस्टिस मिश्रा इससे पहले पाठक के खिलाफ अवैध उत्खनन से जु...