Skip to main content

मप्र मीणा समाज सेवा संगठन भोपाल ने किया प्रतिभा सम्मान:मीणा समाज के बच्चों को नि:शुल्क कोचिंग कराएगा संगठन

मध्य प्रदेश मीना समाज सेवा संगठन ने रविवार को 11 मील स्थित समाज के छात्रावास में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया। जिसमें 10वीं-12वीं में 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों सहित नीट, जेईई एवं अन्य विद्याओं में सफल रहने वाले 400 छात्र-छात्राओं, सरकारी सेवा में आने वाले और सेवानिवृत्त होने वाले समाज के अधिकारियों और खेल प्रतिभाओं का सम्मान किया। कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठजनों ने निर्णय लिया कि समाज के प्रतिभावान विद्यार्थियों को व्यवसायिक पाठ्यक्रम सहित अन्य पाठ्यक्रमों की नि:शुल्क कोचिंग कराएंगे। ये कोचिंग समाज के छात्रावास में कराई जाएगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व न्यायाधीश, मध्य प्रदेश मीणा समाज सेवा संगठन और जय मीनेष कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष लालाराम मीणा ने की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विजयपुर से विधायक रामनिवास रावत रहे। कार्यक्रम के प्रारंभ में प्रदेश अध्यक्ष लालाराम मीणा ने भगवान मत्स्य एवं मां सरस्वती की तस्वीर पर माल्यार्पण किया और तिलक लगाकर पूजा-अर्चना की। इसके बाद अतिथियों का स्वागत किया गया और करीब 375 छात्र-छात्राओं को मेडल एवं प्रशंसा पत्र देकर एवं 26 रिटायर्ड होने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को साल एवं प्रशंसा पत्र देकर सम्मान किया गया। 11 नए कर्मचारी का साल एवं प्रशंसा पत्र देकर सम्मान किया गया। वहीं 8 ऐसी प्रतिभाओं का शॉल एवं प्रशंसा पत्र देकर सम्मान किया गया, जिन्होंने अन्य विधाओं, खेल आदि प्राइवेट क्षेत्र में विशेष कार्य प्रारंभ किया। मुख्य आकर्षण जय मीणा अंतरराष्ट्रीय साफ्ट टेनिस खिलाड़ी रहे, जिन्होंने 2 दिन पहले मिक्स्ड डबल्स मुकाबले मे अंतरराष्ट्रीय साफ्ट टेनिस कोरिया कप चैंपियनशिप में पहली बार भारत की ओर से कांस्य पदक प्राप्त किया है। इस प्रतियोगिता में भारत ने पहली बार कोई पदक प्राप्त किया है। जय मीना अभी तक भारत नहीं लौटे हैं लेकिन उनको सम्मानित कर संगठन और समाज अपने आप में गौरवान्वित महसूस हो रहा है। संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष भगवान सिंह मीणा, प्रदेश महामंत्री मान सिंह रावत, प्रदेश महामंत्री हरि सिंह मीणा, प्रदेश महामंत्री प्रीतम सिंह रावत, अमृत मीणा, महेंद्र सिंह मीणा, राम सिंह मीणा परसराम मीणा, रामगोपाल मीणा, प्रदेश कोषाध्यक्ष लीलैंद्र मारन, उप कोषाध्यक्ष गुलाब सिंह मीणा, प्रदेश संगठन मंत्री हृदय मोहन मीणा, भोपाल जिला अध्यक्ष वीरेंद्र मीणा, दीपक मीणा, रामराज मीणा, रामभरोसे मीणा, दीनू मीणा, नेपाल सिंह मीणा, ममता मीणा, नमिता देशवाली, दीपक म्याला, अखिलेश मीणा, जितेंद्र मीणा ने कार्यक्रम को संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन संगठन के प्रदेश युवा अध्यक्ष भीम सिंह सीहरा ने किया। कार्यक्रम की पूरी व्यवस्था युवा टीम की ओर से की गई। कार्यक्रम उपरांत स्नेह भोज का आयोजन रखा गया। कार्यक्रम में करीब 600 बंधुवर उपस्थित हुए। कार्यक्रम के लिए प्रदेश अध्यक्ष लालाराम मीणा ने सभी बंधुओं, कार्यकर्ताओं एवं सहयोग कर्ता प्रत्येक व्यक्ति का आभार व्यक्त किया।

source https://www.bhaskar.com/local/mp/bhopal/news/mp-meena-samaj-seva-organisation-bhopal-honoured-talent-133215673.html

Comments

Popular posts from this blog

डबरा सिटी थाने के आरक्षक ने की आत्महत्या:सरकारी क्वार्टर में फांसी लगाकर दी जान, मुरैना जिले के रहने वाले थे

डबरा सिटी थाने में पदस्थ एक आरक्षक ने शुक्रवार देर रात अपने सरकारी क्वार्टर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना की खबर मिलते ही एसडीओपी समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए। फिलहाल फॉरेंसिक टीम और ग्वालियर से सीनियर अफसरों के आने का इंतजार किया जा रहा है। डबरा एसडीओपी सौरभ कुमार ने सुसाइड की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे उसका शव फांसी पर लटका मिला है। ग्वालियर से फॉरेंसिक टीम मौके पर बुलाई गई है। आत्महत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। मामले की जांच की जा रही है। भाई के फोन न उठाने पर खुला राज मृतक आरक्षक की पहचान मुरैना जिले के पोरसा के रहने वाले राघवेंद्र तोमर के रूप में हुई है। वे मध्य प्रदेश पुलिस में सिपाही थे और पिछले करीब एक साल से डबरा के सिटी थाने में तैनात थे। वे थाना बिल्डिंग के ठीक पीछे बने सरकारी क्वार्टर में रह रहे थे। यह घटना देर रात तब सामने आई जब राघवेंद्र के भाई मोनू ने उन्हें फोन किया, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। इसके बाद मोनू ने डबरा थाने में ही तैनात दूसरे आरक्षक मिंटू परिहार को फोन कर भाई से बात न हो पाने की बा...

2 साल के बच्चे की टंकी में डूबने से मौत:इंदौर में बड़े पिता पानी भरने हौज का ढक्कन खोलकर गए थे; वापस लौटे तो डूबा मिला मासूम

इंदौर के पास बेटमा में मंगलवार को 2 साल के बच्चे की डूबने से मौत हो गई। बच्चे के बड़े पिता टंकी भरने के लिए नीचे की हौज का ढक्कन खोलकर गए थे। जब वे वापस आए तो बच्चा पानी में डूबा हुआ मिला। उसे परिवार के लोग दो अस्पतालों में लेकर गए, लेकिन उसकी जान बच नहीं सकी। बेटमा पुलिस के अनुसार, प्रिंस पुत्र उमेश मिश्रा को उसके बड़े पिता करण सिंह एमवाय अस्पताल लेकर दोपहर में पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। करण सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह उन्हें घर पर पानी की टंकी भरनी थी। उन्होंने 5 फीट की हौज का ढक्कन खोलकर मोटर लगाई और बाहर चले गए। करीब आधे घंटे बाद जब वे वापस आए, तो प्रिंस घर में नहीं मिला। उन्होंने घर के लोगों से पूछा, तो उन्हें बताया गया कि बच्चा बाहर खेल रहा है। कुछ देर परिवार के लोग उसे बाहर ढूंढते रहे, लेकिन जब वह नहीं मिला, तो हौज में डूबा हुआ पाया गया। बच्चे को निकालकर परिवार ने पहले सरकारी अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने दूसरे अस्पताल ले जाने की सलाह दी। इसके बाद प्रिंस को चोइथराम अस्पताल ले जाया गया, जहां भी डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अंत में परिजन उसे एमवाय...

विधायक संजय पाठक के केस से अलग हुए जस्टिस मिश्रा:आदेश में लिखा- मामला ऐसी न्यायपीठ के समक्ष सूचीबद्ध किया जाए, जिसमें वे सदस्य न हों

भाजपा विधायक और खनन कारोबारी संजय पाठक से जुड़े एक मामले में शुक्रवार को एक बार फिर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। समर वेकेशन बेंच में जैसे ही जस्टिस विशाल मिश्रा की कोर्ट में यह केस आया तो बिना बहस के ही जस्टिस ने अपने आपको अलग कर लिया। यह मामला विधायक संजय पाठक के खिलाफ मानहानि प्रकरण से जुड़ा हुआ है। कटनी निवासी पूर्व आर्म्स डीलर नाजिम खान पर विधायक संजय पाठक ने आरोप लगाए थे कि उसकी दुकान से ना सिर्फ गोलियां गायब है, बल्कि अवैध हथियार की बिक्री करते हैं। भाजपा विधायक के इस बयान पर नाजिम खान ने एक करोड़ रुपए की मानहानि संबंधी याचिका दायर की है। उन्होंने आरोपों को झूठा बताते हुए संजय पाठक पर FIR दर्ज करने की मांग की है। शुक्रवार को यह मामला मामला जस्टिस विशाल मिश्रा की एकलपीठ के समक्ष सूचीबद्ध था, लेकिन उन्होंने स्वयं को प्रकरण की सुनवाई से अलग कर लिया। गजस्टिस विशाल मिश्रा ने आदेश पारित करते हुए कहा कि प्रकरण को अगले सप्ताह ऐसी न्यायपीठ के समक्ष सूचीबद्ध किया जाए, जिसमें वे सदस्य न हों। पहले भी खुद को अलग कर चुके हैं जस्टिस मिश्रा इससे पहले पाठक के खिलाफ अवैध उत्खनन से जु...