नर्मदापुरम में रेतमाफिया समेत तीन को भेजा जेल:एसडीएम के सिपाही से झुमाझटकी कर ले गया था रेत से भरी ट्रेक्टर-ट्राली
नर्मदापुरम में 30 मई को एसडीएम के सिपाही से झूमाझटकी कर रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली ले जाने वाले रेत माफिया को पुलिस ने 20 दिन बाद अरेस्ट किया। मंगलवार को देहात थाना पुलिस ने रेत माफिया गोलू कहार व उसके साथी निलेश यादव और ड्राइवर राजा पासी को मालाखेड़ी से पुलिस ने अरेस्ट किया। पुलिस ने वो रेत की ट्रैक्टर-ट्रॉली भी पकड़ी। जिसे सिपाही से झूमाझटकी कर ले गए थे। जानकारी के अनुसार 30 मई को दोपहर में कलेक्टर सोनिया मीना माखननगर से अपनी टीम के साथ दौरा करके लौट रही थी। करीब दोपहर 12 बजे कलेक्टर की गाड़ी के पीछे गाड़ी से चल रही एसडीएम नीता कोरी ने मालाखेडी से संकल्प मॉल के सामने रेत से भरी एक ट्रैक्टर-ट्राली को रेत का अवैध परिवहन करते पकड़ा। ट्रैक्टर ट्राली की निगरानी के लिए एसडीएम कोरी ने सिपाही शिवपाल सिंह को छोड़कर, कलेक्टर के साथ पायलेटिंग में आगे निकल गई। कुछ देर बाद रेतमाफिया गोलू कहार, नीलेश मौके पर पहुंचा था। सिपाही से ट्रैक्टर की चाॅबी छुड़ाने के लिए बदतमीजी, झूमाझटकी की। उसे धमकाते हुए ट्रैक्टर-ट्राली ले गए। सिपाही ने युवक का मोबाइल छुड़ाकर अपने पास रख लिया था। घटना के बाद एसडीएम नीता कोरी ने तहसीलदार, पटवारी और सिपाही को ट्रैक्टर ले जाने वाले युवक के खिलाफ एफआईआर कराने थाने भेजा। जहां एफआईआर कराने में करीब 7 घंटे का वक्त लगा था। जिसमें रेत माफिया गोलू कहार, नीलेश और उसके ड्राइवर के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा की धारा 353, 332, 186, 34 के तहत केस दर्ज हुआ था। देहात थाना टीआई प्रवीण चौहान ने बताया 20 दिन पुराने मामले में आरोपी गोलू कहार, नीलेश यादव व राजा फरार चल रहे थे। आज तीनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
source https://www.bhaskar.com/local/mp/narmadapuram/news/three-people-including-sand-mafia-sent-to-jail-in-narmadapuram-133190144.html
source https://www.bhaskar.com/local/mp/narmadapuram/news/three-people-including-sand-mafia-sent-to-jail-in-narmadapuram-133190144.html
Comments
Post a Comment