भोपाल में बुधवार रात गरज-चमक के साथ बारिश हुई। इससे पहले दिन में दिन भी तेज धूप निकली। शाम को बादल छा गए, और तेज हवा चली। कुछ घंटे बाद रात 9 बजे के बाद कई इलाकों में बारिश हुई। मौसम विभाग ने 27 जून को भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। गुरुवार को प्री-मानसून के बाद मानसून भी जमकर बरस रहा है। जिससे 5 दिन में ही जून की बारिश का कोटा फुल हो गया है। अगले तीन दिन आंधी-बारिश वाला मौसम रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने 27, 28 और 29 जून को तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है। इससे पहले मंगलवार को भी भोपाल में बारिश हुई। छोला थाने में पानी टपकने का मामला भी सामने आया। एमपी नगर, कोलार समेत कई इलाकों में बारिश का दौर चला। वहीं, रात में गरज-चमक और आंधी की स्थिति भी बनी। जून महीने की औसत बारिश 132.8 मिमी भोपाल में जून महीने की औसत बारिश 132.8 मिमी यानी, 5.2 इंच है। अमूमन 20 जून तक मानसून की दस्तक के बाद ही तेज बारिश होती है, लेकिन इस बार मानसून के आने से पहले ही तेज बारिश हो गई। 23 जून को भोपाल में मानसून की एंट्री हुई। इसके दो दिन पहले से भोपाल में बारिश हो रही है। इस वजह से बारिश का आंकड़ा 7.3 इंच तक पहुंच गया है। सबसे ज्यादा बारिश बैरागढ़ स्टेशन पर हुई है। अगले 3 दिन ऐसा रहेगा मौसम इस बार 106% बारिश का अनुमान भोपाल में इस बार सामान्य से ज्यादा 106% बारिश होने का अनुमान है। पिछली बार 18% कम यानी, 82% (30.9 इंच) बारिश हुई थी, जबकि भोपाल की सामान्य बारिश 37.6 इंच है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अबकी बार भले ही मानसून 3 दिन की देरी से पहुंचा, लेकिन अच्छा बरसेगा। प्री-मानसून की रिकॉर्ड बारिश अबकी बार शहर में प्री-मानसून जमकर बरसा है। 21-22 जून की रात में 4.8 इंच पानी बरस गया। यह 24 घंटे में सबसे ज्यादा बारिश का दूसरा रिकॉर्ड है। 24 घंटे में सर्वाधिक बारिश का रिकॉर्ड 22 जून 1986 के नाम है। इस दिन 5 इंच से अधिक बारिश हुई थी।
source https://www.bhaskar.com/local/mp/bhopal/news/alert-of-heavy-rain-in-bhopal-tomorrow-133228656.html
source https://www.bhaskar.com/local/mp/bhopal/news/alert-of-heavy-rain-in-bhopal-tomorrow-133228656.html
Comments
Post a Comment