सीधी लोकसभा सीट पर भाजपा के डॉ. राजेश मिश्रा जीते:कांग्रेस प्रत्याशी कमलेश्वर पटेल को 2 लाख 6 हजार 3 सौ 78 मतों से किया पराजित
लोकसभा चुनाव के मतों की गणना आज 4 जून दिन मंगलवार को हुई। जिसमें सीधी संसदीय क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रत्याशी डॉ. राजेश मिश्रा ने कांग्रेस के कद्दावर नेता और प्रत्याशी कमलेश्वर पटेल को 2 लाख 6 हजार 3 सौ 78 मतों के भारी अंतर से पराजित किया है। जिससे पूरे संसदीय क्षेत्र में जश्न का माहौल है। जहां सीधी संसदीय क्षेत्र की रिटर्निंग अधिकारी और सीधी कलेक्टर स्वरोचिस सोमवंशी की ओर से भाजपा प्रत्याशी डॉ. राजेश मिश्रा को जीत का प्रमाण पत्र कुछ देर में सौंपेंगे। हालांकि ऑफिशियल घोषणा अभी प्रशासन के ने नहीं की है।
source https://www.bhaskar.com/local/mp/sidhi/news/counting-will-take-place-today-on-sidhi-lok-sabha-seat-133120759.html
source https://www.bhaskar.com/local/mp/sidhi/news/counting-will-take-place-today-on-sidhi-lok-sabha-seat-133120759.html
Comments
Post a Comment