शहर से 25 किमी दूर गोगाखेड़ी में एनएचएआई 30 फीट गहरा तालाब तैयार कर रहा है। इस स्थान को पिकनिक स्पॉट के रूप में तैयार किया जाएगा। यहां पाल पर 2 हजार पौधे रोपे जाएंगे। 64 बीघा में यह तालाब आकार लेगा। दिसंबर 2022 से मई 2023 तक और दिसंबर 2023 से जून तक 16 हेक्टेयर जमीन यानी 64 बीघा जमीन की खुदाई की है। एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर सुमेश बांझल ने बताया मिशन अमृत सरोवर के तहत गांव में पानी की समस्या सुलझाने के लिए लगभग डेढ़ साल पहले इस स्थान को चुना था।
source https://www.bhaskar.com/local/mp/indore/news/another-pond-is-taking-shape-in-16-hectares-25-km-away-from-the-city-133222225.html
source https://www.bhaskar.com/local/mp/indore/news/another-pond-is-taking-shape-in-16-hectares-25-km-away-from-the-city-133222225.html
Comments
Post a Comment