Skip to main content

अखिल भारतवर्षीय हैहय कलचुरि महासभा भोपाल की बैठक:युवक-युवती परिचय सम्मेलन एवं महासभा का स्थापना दिवस 3-4 अगस्त को

अखिल भारत वर्षीय हैहृय कलचुरि महासभा की बैठक रविवार एलएनसीटी यूनिवर्सिटी सभागार में जयनारायण चौकसे की अध्यक्षता और एमएल राय संयोजन में आयोजित की गई, जिसमें तय किया गया कि 3 और 4 अगस्त को महासभा का स्थापना दिवस मनाया जाएगा और युवक-युवती परिचय सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इसके लिए सम्यक संयोजक समिति, संपर्क समिति, पंजीयन समिति, प्रचार प्रसार समिति, सम्मान सहयोग समिति सहित अलग-अलग कार्य के लिए समिति का गठन और सभी समिति के प्रभारी सह प्रभारी नियुक्त कर कार्य सौंपा गया है। अध्यक्ष ने समिति का विस्तार प्रत्येक जिला, राज्य स्तर पर करने और प्रभारी नियुक्त करने पर विचार विमर्श किया गया। कार्यक्रम के पहले दिन अतिथि परिचय एवं दूसरे सत्र में खुला मंच और विचार गोष्ठी का आयोजन होगा। दूसरे दिन महासभा की नवगठित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह और विवाह योग्य युवक-युवतियों का नि:शुल्क परिचय सम्मेलन होगा। इसके बाद कार्यक्रम का समापन होगा। कार्यक्रम का उद्देश्य कलचुरि कलार समाज के विभिन्न वर्गों के प्रतिनिधिगण इस समारोह में शामिल होंगे। इसके लिए महासभा देश के विभिन्न राज्यों से सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों, कलचुरि कलार समाज के नवनिर्वाचित सांसदों, विधायकों, जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित करने जा रही है, ताकि महासभा के बैनर तले समाज के विभिन्न वर्ग एकजुट हों और संगठन में सभी वर्गों को उचित प्रतिनिधित्व दिया जा सके। बैठक में अध्यक्ष जयनारायण चौकसे, महामंत्री एमएल राय, कल्पना राय, पूनम चौकसे, राजाराम शिवहरे, शंकरलाल राय, नरेन्द्र धुवारे बालाघाट, कौशल राय, विपिन राय, राजन सेवईवार, डीपी गुप्ता, आईडी राय, आरपी गुरेले, सुधाकर राऊत, दीप्ति राय, डॉली मालविया, सुशीला चौकसे, सरिता राय, कमला राय, माया मालविया, सुनील राय, बद्रीप्रसाद राय, आरएस जायसवाल, कृष्णचंद राय, ओपी चौकसे, शिशुपाल जायसवाल, एचआर राय, अशोक राय, जीसी जायसवाल, एलएल राय, दिनेश शिवहरे, रामकृष्ण चौकसे, आरएन राय, धनेन्द्र धुवारे, सुनील राय, अनिल डोहरे सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे।

source https://www.bhaskar.com/local/mp/bhopal/news/meeting-of-all-india-haihaya-kalachuri-mahasabha-bhopal-133215795.html

Comments

Popular posts from this blog

डबरा सिटी थाने के आरक्षक ने की आत्महत्या:सरकारी क्वार्टर में फांसी लगाकर दी जान, मुरैना जिले के रहने वाले थे

डबरा सिटी थाने में पदस्थ एक आरक्षक ने शुक्रवार देर रात अपने सरकारी क्वार्टर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना की खबर मिलते ही एसडीओपी समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए। फिलहाल फॉरेंसिक टीम और ग्वालियर से सीनियर अफसरों के आने का इंतजार किया जा रहा है। डबरा एसडीओपी सौरभ कुमार ने सुसाइड की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे उसका शव फांसी पर लटका मिला है। ग्वालियर से फॉरेंसिक टीम मौके पर बुलाई गई है। आत्महत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। मामले की जांच की जा रही है। भाई के फोन न उठाने पर खुला राज मृतक आरक्षक की पहचान मुरैना जिले के पोरसा के रहने वाले राघवेंद्र तोमर के रूप में हुई है। वे मध्य प्रदेश पुलिस में सिपाही थे और पिछले करीब एक साल से डबरा के सिटी थाने में तैनात थे। वे थाना बिल्डिंग के ठीक पीछे बने सरकारी क्वार्टर में रह रहे थे। यह घटना देर रात तब सामने आई जब राघवेंद्र के भाई मोनू ने उन्हें फोन किया, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। इसके बाद मोनू ने डबरा थाने में ही तैनात दूसरे आरक्षक मिंटू परिहार को फोन कर भाई से बात न हो पाने की बा...

2 साल के बच्चे की टंकी में डूबने से मौत:इंदौर में बड़े पिता पानी भरने हौज का ढक्कन खोलकर गए थे; वापस लौटे तो डूबा मिला मासूम

इंदौर के पास बेटमा में मंगलवार को 2 साल के बच्चे की डूबने से मौत हो गई। बच्चे के बड़े पिता टंकी भरने के लिए नीचे की हौज का ढक्कन खोलकर गए थे। जब वे वापस आए तो बच्चा पानी में डूबा हुआ मिला। उसे परिवार के लोग दो अस्पतालों में लेकर गए, लेकिन उसकी जान बच नहीं सकी। बेटमा पुलिस के अनुसार, प्रिंस पुत्र उमेश मिश्रा को उसके बड़े पिता करण सिंह एमवाय अस्पताल लेकर दोपहर में पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। करण सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह उन्हें घर पर पानी की टंकी भरनी थी। उन्होंने 5 फीट की हौज का ढक्कन खोलकर मोटर लगाई और बाहर चले गए। करीब आधे घंटे बाद जब वे वापस आए, तो प्रिंस घर में नहीं मिला। उन्होंने घर के लोगों से पूछा, तो उन्हें बताया गया कि बच्चा बाहर खेल रहा है। कुछ देर परिवार के लोग उसे बाहर ढूंढते रहे, लेकिन जब वह नहीं मिला, तो हौज में डूबा हुआ पाया गया। बच्चे को निकालकर परिवार ने पहले सरकारी अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने दूसरे अस्पताल ले जाने की सलाह दी। इसके बाद प्रिंस को चोइथराम अस्पताल ले जाया गया, जहां भी डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अंत में परिजन उसे एमवाय...

विधायक संजय पाठक के केस से अलग हुए जस्टिस मिश्रा:आदेश में लिखा- मामला ऐसी न्यायपीठ के समक्ष सूचीबद्ध किया जाए, जिसमें वे सदस्य न हों

भाजपा विधायक और खनन कारोबारी संजय पाठक से जुड़े एक मामले में शुक्रवार को एक बार फिर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। समर वेकेशन बेंच में जैसे ही जस्टिस विशाल मिश्रा की कोर्ट में यह केस आया तो बिना बहस के ही जस्टिस ने अपने आपको अलग कर लिया। यह मामला विधायक संजय पाठक के खिलाफ मानहानि प्रकरण से जुड़ा हुआ है। कटनी निवासी पूर्व आर्म्स डीलर नाजिम खान पर विधायक संजय पाठक ने आरोप लगाए थे कि उसकी दुकान से ना सिर्फ गोलियां गायब है, बल्कि अवैध हथियार की बिक्री करते हैं। भाजपा विधायक के इस बयान पर नाजिम खान ने एक करोड़ रुपए की मानहानि संबंधी याचिका दायर की है। उन्होंने आरोपों को झूठा बताते हुए संजय पाठक पर FIR दर्ज करने की मांग की है। शुक्रवार को यह मामला मामला जस्टिस विशाल मिश्रा की एकलपीठ के समक्ष सूचीबद्ध था, लेकिन उन्होंने स्वयं को प्रकरण की सुनवाई से अलग कर लिया। गजस्टिस विशाल मिश्रा ने आदेश पारित करते हुए कहा कि प्रकरण को अगले सप्ताह ऐसी न्यायपीठ के समक्ष सूचीबद्ध किया जाए, जिसमें वे सदस्य न हों। पहले भी खुद को अलग कर चुके हैं जस्टिस मिश्रा इससे पहले पाठक के खिलाफ अवैध उत्खनन से जु...