Skip to main content

हाइवे पर मिला ट्रक से कुचला शव:CCTV कैमरे में कैद घटना, चलते-चलते गिरा युवक, ऊपर से गुजरा ट्रक

ग्वालियर-मुरैना हाइवे पर सेंट जॉन वैली स्कूल के पास एक युवक का शव वाहनों से रौंदा हुआ मिला है। घटना कैसे हुई यह पता लगाने के लिए घटना स्थल सामने लगे CCTV कैमरे पुलिस ने खंगाले। कैमरे की फुटेज में साफ दिखा कि युवक पैदल-पैदल जा रहा था। चलते-चलते वह अचानक गिरा, उसके बाद पीछे से आ रहा ट्रक उसे रौंदता निकल गया। पुलिस ने शव को निगरानी में लेकर डेड हाउस में रखवा दिया है। अभी मृतक की शिनाख्त नहीं हुई है। पुलिस उसे रौंदकर भागने वाले ट्रक की तलाश कर रही है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। जिससे पता चल सके कि आखिर युवक चलते-चलते क्यों गिरा था। पुलिस को आशंका है कि उसे चक्कर आए होंगे और वह बेहोश होकर गिर पड़ा। शंकरपुर स्टेडियम के पास हिट एंड रन शहर के पुरानी छावनी थाना क्षेत्र के शंकरपुर में क्रिकेट स्टेडियम के पास सड़क हादसे का शिकार हुए 67 वर्षीय बांके लाल भटनागर पुत्र परमलाल भटनागर ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया है। बुजुर्ग की मौत का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मृतक का भाई कांग्रेस नेता बताया गया है। बुजुर्ग किसी काम से जा रहा था तभी शंकरपुर इलाके में अज्ञात वाहन उन्हें टक्कर मारकर भाग गया। घायल को स्थानीय लोगों ने हॉस्पिटल पहुंचाया था, जहां शुक्रवार को इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को निगरानी में लेकर मर्ग कायम कर लिया है। युवक ने फांसी लगाकर दी जान ग्वालियर थाना क्षेत्र के सति विहार कॉलोनी ठाकुर मोहल्ला में हरिदास बाल्मीकि पुत्र नरेश बाल्मीकि मूल रूप से भिण्ड का रहने वाला था। शुक्रवार रात उसने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर जान दे दी। घटना का पता देर रात चला। परिजन ने तत्काल उसे फंदे से नीच उतारा और अस्पताल ले गए, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। ट्रेन से कटा युवक, मौत शहर के महाराजपुरा स्थित रेलवे ट्रैक पर एक युवक की ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई है। घटना का पता चलते ही हजीरा और महाराजपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की तो पता चला कि मृतक शिव नगर गदाईपुरा निवासी 21 वर्षीय हरिकिशन पुत्र नेतसिंह है। इसका पता चलते ही पुलिस ने परिजन को बुलाया तो उन्होंने उसकी शिनाख्त की। पुलिस पूछताछ में पता चला है कि मृतक घर से दूध लेने के लिए निकला था। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पता नहीं चला है कि हादसा कैसे हुआ है।

source https://www.bhaskar.com/local/mp/gwalior/news/a-dead-body-crushed-by-a-truck-was-found-on-the-highway-133241153.html

Comments

Popular posts from this blog

डबरा सिटी थाने के आरक्षक ने की आत्महत्या:सरकारी क्वार्टर में फांसी लगाकर दी जान, मुरैना जिले के रहने वाले थे

डबरा सिटी थाने में पदस्थ एक आरक्षक ने शुक्रवार देर रात अपने सरकारी क्वार्टर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना की खबर मिलते ही एसडीओपी समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए। फिलहाल फॉरेंसिक टीम और ग्वालियर से सीनियर अफसरों के आने का इंतजार किया जा रहा है। डबरा एसडीओपी सौरभ कुमार ने सुसाइड की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे उसका शव फांसी पर लटका मिला है। ग्वालियर से फॉरेंसिक टीम मौके पर बुलाई गई है। आत्महत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। मामले की जांच की जा रही है। भाई के फोन न उठाने पर खुला राज मृतक आरक्षक की पहचान मुरैना जिले के पोरसा के रहने वाले राघवेंद्र तोमर के रूप में हुई है। वे मध्य प्रदेश पुलिस में सिपाही थे और पिछले करीब एक साल से डबरा के सिटी थाने में तैनात थे। वे थाना बिल्डिंग के ठीक पीछे बने सरकारी क्वार्टर में रह रहे थे। यह घटना देर रात तब सामने आई जब राघवेंद्र के भाई मोनू ने उन्हें फोन किया, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। इसके बाद मोनू ने डबरा थाने में ही तैनात दूसरे आरक्षक मिंटू परिहार को फोन कर भाई से बात न हो पाने की बा...

2 साल के बच्चे की टंकी में डूबने से मौत:इंदौर में बड़े पिता पानी भरने हौज का ढक्कन खोलकर गए थे; वापस लौटे तो डूबा मिला मासूम

इंदौर के पास बेटमा में मंगलवार को 2 साल के बच्चे की डूबने से मौत हो गई। बच्चे के बड़े पिता टंकी भरने के लिए नीचे की हौज का ढक्कन खोलकर गए थे। जब वे वापस आए तो बच्चा पानी में डूबा हुआ मिला। उसे परिवार के लोग दो अस्पतालों में लेकर गए, लेकिन उसकी जान बच नहीं सकी। बेटमा पुलिस के अनुसार, प्रिंस पुत्र उमेश मिश्रा को उसके बड़े पिता करण सिंह एमवाय अस्पताल लेकर दोपहर में पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। करण सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह उन्हें घर पर पानी की टंकी भरनी थी। उन्होंने 5 फीट की हौज का ढक्कन खोलकर मोटर लगाई और बाहर चले गए। करीब आधे घंटे बाद जब वे वापस आए, तो प्रिंस घर में नहीं मिला। उन्होंने घर के लोगों से पूछा, तो उन्हें बताया गया कि बच्चा बाहर खेल रहा है। कुछ देर परिवार के लोग उसे बाहर ढूंढते रहे, लेकिन जब वह नहीं मिला, तो हौज में डूबा हुआ पाया गया। बच्चे को निकालकर परिवार ने पहले सरकारी अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने दूसरे अस्पताल ले जाने की सलाह दी। इसके बाद प्रिंस को चोइथराम अस्पताल ले जाया गया, जहां भी डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अंत में परिजन उसे एमवाय...

विधायक संजय पाठक के केस से अलग हुए जस्टिस मिश्रा:आदेश में लिखा- मामला ऐसी न्यायपीठ के समक्ष सूचीबद्ध किया जाए, जिसमें वे सदस्य न हों

भाजपा विधायक और खनन कारोबारी संजय पाठक से जुड़े एक मामले में शुक्रवार को एक बार फिर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। समर वेकेशन बेंच में जैसे ही जस्टिस विशाल मिश्रा की कोर्ट में यह केस आया तो बिना बहस के ही जस्टिस ने अपने आपको अलग कर लिया। यह मामला विधायक संजय पाठक के खिलाफ मानहानि प्रकरण से जुड़ा हुआ है। कटनी निवासी पूर्व आर्म्स डीलर नाजिम खान पर विधायक संजय पाठक ने आरोप लगाए थे कि उसकी दुकान से ना सिर्फ गोलियां गायब है, बल्कि अवैध हथियार की बिक्री करते हैं। भाजपा विधायक के इस बयान पर नाजिम खान ने एक करोड़ रुपए की मानहानि संबंधी याचिका दायर की है। उन्होंने आरोपों को झूठा बताते हुए संजय पाठक पर FIR दर्ज करने की मांग की है। शुक्रवार को यह मामला मामला जस्टिस विशाल मिश्रा की एकलपीठ के समक्ष सूचीबद्ध था, लेकिन उन्होंने स्वयं को प्रकरण की सुनवाई से अलग कर लिया। गजस्टिस विशाल मिश्रा ने आदेश पारित करते हुए कहा कि प्रकरण को अगले सप्ताह ऐसी न्यायपीठ के समक्ष सूचीबद्ध किया जाए, जिसमें वे सदस्य न हों। पहले भी खुद को अलग कर चुके हैं जस्टिस मिश्रा इससे पहले पाठक के खिलाफ अवैध उत्खनन से जु...