निगम फर्जी बिल घोटाला; दो ऑडिटर गिरफ्तार:लोकल ऑडिट विभाग में पदस्थ थे; ऑडिट करना था खुद ही लिप्त हो गए
नगर निगम में डेढ़ सौ करोड़ के फर्जी बिल घोटाले में एमजी रोड पुलिस ने शुक्रवार देर रात डिप्टी डायरेक्टर (ऑडिट) समरसिंह परमार और असिस्टेंट ऑडिटर समरसिंह परमार को गिरफ्तार किया है। ये निगम में लोकल ऑडिट विभाग में पदस्थ थे। इनका काम बारीकी से ऑडिट करना था लेकिन ये खुद ही घोटाले में लिप्त पाए गए। एमजी रोड थाना टीआई विजयसिंह सिसोदिया ने दोनों की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। दरअसल ऑडिट गड़बड़ी इन दोनों के अलावा अनिल कुमार गर्ग (संयुक्त संचालक, क्षेत्रीय कार्यालय, स्थानीय निधि संपरीक्षा, इंदौर) और जेएस ओहरिया (सीनियर ऑडिटर) भी लिप्त थे। 15 मई को इन चारों को राज्य शासन ने कड़ा रुख अपनाते हुए सस्पेंड कर दिया था।
source https://www.bhaskar.com/local/mp/indore/news/indore-corporation-fake-bill-scam-two-auditors-arrested-133136040.html
source https://www.bhaskar.com/local/mp/indore/news/indore-corporation-fake-bill-scam-two-auditors-arrested-133136040.html
Comments
Post a Comment