आमला पुलिस ने गुरुवार को अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने एक कार से 23 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद कर शराब और कार जब्त कर ली है। टीआई सत्यप्रकाश सक्सेना के मुताबिक अवैध शराब की तस्करी रोकने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत मुखबिर की सूचना पर आमला पुलिस ने ग्राम रतेडा बस स्टैण्ड के पास से एक नीले रंग की बलेनो कार नम्बर एम पी 65सी 3751 को रोककर चेक किया गया। जिसमें से कुल 23 पेटी अंग्रेजी शराब और बीयर जब्त की गई है। जिसकी कीमत लाखों रुपए बताई जा रही है। मामले में शराब का परिवहन कर रहे आरोपी अंगद पिता जगदीश यादव (29) और विजय पिता काशीराम यादव (37) दोनों निवासी ग्राम बागडोना चौकी पाथाखेड़ा को गिरफ्तार किया गया है। दोनों ने पूछताछ में बताया कि शराब मुल्ताई की ओर से बगड़ोना ले जा रहे थे। आमला पुलिस ने इस मामले में धारा 34(2) आबकारी एक्ट की कार्रवाई की है।
source https://www.bhaskar.com/local/mp/betul/news/betul-liquor-worth-lakhs-found-in-car-two-accused-arrested-caught-taking-it-from-multai-to-bagdona-133130872.html
source https://www.bhaskar.com/local/mp/betul/news/betul-liquor-worth-lakhs-found-in-car-two-accused-arrested-caught-taking-it-from-multai-to-bagdona-133130872.html
Comments
Post a Comment