रॉयल बाघ को पकड़ने कान्हा-पन्ना रिजर्व से बुलाए हाथी:रेस्क्यू टीम को देख झाड़ियो में भागा, कल फिर की जाएगी तलाश
रायसेन शहरी क्षेत्र के आसपास लगातार बाघ का मूवमेंट बना हुआ है। सामान्य वन मंडल द्वारा बाघ का रेस्क्यू करने पन्ना और कान्हा टाइगर रिजर्व से पांच हाथी सहित 70 लोगों की टीम बुलाई है। गुरुवार को अमरावत क्षेत्र के जंगल में बाघ टीम के सामने आ गया था पर टीम बाघ का रेस्क्यू करती इसके पहले ही बाघ झाड़ियां में चला गया। जिसके चलते टीम को खाली हाथी वापस लौटना पड़ा। बता दें तीन माह से बाघ का मूवमेंट बना हुआ है। 20 दिन पहले बात द्वारा नीमखेड़ा के जंगल में तेंदूपत्ता तोड़ने गए श्रमिक पर हमला कर उसे अपना निशाना बनाया था जिससे उनकी मौत हो गई थी। इसके बाद से ही सामान्य वन मंडल द्वारा बाघ को पकड़ने की प्रयास किया जा रहे हैं। डीएफओ विजय कुमार, एसडीओ सुधीर पटले, पूरव रेंजर प्रवेश पाटीदार और पश्चिम रेंजर बृजेंद्र तिवारी सहित 100 वन कर्मचारी दिन-रात जंगल में बाघ को पकड़ने में लगे थे। वहीं बाघ पर नजर रखने के लिए 150 से ज्यादा कैमरे भी लगाए गए थे इन कैमरों में बाघ के मूवमेंट के आधार पर ही बाघ का रेस्क्यू किया जा रहा है। एक दिन पहले, बुधवार को बाघ का मूवमेंट सागर रोड अमरावत डैम के आसपास जंगलों में था जिसके चलते कान्हा और पन्ना रिजर्व से बुलाई गई। पांच हाथी और टीम सहित सामान्य वन मंडल अधिकारी कर्मचारी गुरुवार को अमरावत के जंगलों में पहुंचे। यहां टीम के सामने बाघ भी आ गया था पर टीम कुछ समझ पाती इससे पहले ही बाघ झाड़ियां में चला गया। पांच हाथियों के सहयोग से किया जा रहा आप का रेस्क्यू रेंजर प्रवेश पाटीदार ने बताया कि रॉयल टाइगर का रेस्क्यू करने के लिए पन्ना और कान्हा रिजर्व से पांच हाथी और 130 कर्मचारियों की टीम आई है। साथी सामान्य वन मंडल डीएफओ सहित सभी अधिकारी और कर्मचारी बाघ के रेस्क्यू अभियान में शामिल है। एक हाथी पर एक महावत और एक ट्रेंकुलाइज करने वाला डॉक्टर साथ चल रहा है एक विशेष तरह टाइगर को बेहोशी का इंजेक्शन दिया जाता है। बेहोश होने पर टाइगर को पिंजरे में बंद कर पकड़ लिया जाता है। पर अभी तक बाघ पकड़ से दूर हैं, करीब डेढ़ सौ कैमरे बाघ के मूवमेंट के लिए लगाए गए हैं इन कैमरो में बाघ का मूवमेंट कैद होने पर ही रेस्क्यू टीम उसे जगह पर पहुंचती है आज रेस्क्यू टीम अमरावत के आसपास जंगलों में गई थी। पांच हाथी को सुबह दोपहर और शाम को दी जाती है अलग-अलग डाइट रेंजर प्रवेश पाटीदार के अनुसार बाघ के रेस्क्यू करने पन्ना से दो और कान्हा रिजर्व से तीन हाथी को बुलाया गया है जो सुबह से इन हाथियों के सहयोग से बात के रेस्क्यू करने के लिए टीम निकल जाती है हाथियों को सुबह गन्ना और तरबूज खिलाया जाता है। वहीं दिन में पानी सहित अन्य चीज और रात को भी भोजन की व्यवस्था की जाती है। रेस्क्यू खत्म होने के बाद हाथियों को वन विभाग की जगह पर ही रात को रोकने की व्यवस्था की जाती है।
source https://www.bhaskar.com/local/mp/raisen/news/five-elephants-were-called-from-kanha-and-panna-reserve-to-catch-the-royal-tiger-in-raisen-on-thursday-on-seeing-the-rescue-team-it-ran-away-into-the-bushes-and-tried-again-yesterday-133130870.html
source https://www.bhaskar.com/local/mp/raisen/news/five-elephants-were-called-from-kanha-and-panna-reserve-to-catch-the-royal-tiger-in-raisen-on-thursday-on-seeing-the-rescue-team-it-ran-away-into-the-bushes-and-tried-again-yesterday-133130870.html
Comments
Post a Comment