लहार में कुएं से नाबालिग लड़की का शव मिला:20-25 दिन पुरानी लाश, एक जोड़ी सैंडल भी मिली; पहचान नहीं हो पाई
लहार थाना क्षेत्र के मेहरा बुजुर्ग गांव के बाहर एक कुएं से सोमवार शाम को नाबालिग लड़की का शव मिला है। शव लगभग 20 से 25 दिन पुराना बताया जा रहा है और यह काफी क्षत-विक्षत अवस्था में था। गांव से करीब 200 मीटर दूर स्थित कुएं में एक युवक ने शव को देखा था। उसने तुरंत इसकी सूचना स्थानीय ग्रामीणों को दी, जिसके बाद पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। क्षत-विक्षत हालत में मिला शव सूचना मिलते ही लहार थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को कुएं से बाहर निकाला। शव काफी पुराना होने के कारण बुरी तरह गल चुका था और उसमें से तेज बदबू आ रही थी। कुएं से शव के साथ केवल एक जोड़ी सैंडल भी मिली हैं। शिनाख्त के प्रयास में जुटी पुलिस पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर उसे लहार सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवाया है। लहार थाना प्रभारी शिवसिंह यादव ने बताया कि शव की हालत बेहद खराब होने की वजह से फिलहाल उसकी शिनाख्त (पहचान) करना काफी मुश्किल हो रहा है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में गुमशुदगी के रिकॉर्ड खंगाल रही है ताकि मृतका की पहचान की जा सके।
source https://www.bhaskar.com/local/mp/bhind/alampur/news/lahar-minor-girl-body-well-20-25-day-old-138202060.html
source https://www.bhaskar.com/local/mp/bhind/alampur/news/lahar-minor-girl-body-well-20-25-day-old-138202060.html
Comments
Post a Comment