'भास्कर समाधान' का असर... पानी की समस्या हुई दूर:मनोज किशोर मिश्रा बने आज के 'पब्लिक स्टार'; आपकी शिकायत भी पहुंच सकती है जिम्मेदारों तक
इंदौर में सड़क, सफाई, जलभराव, बिजली और अन्य नागरिक सुविधाओं से संबंधित समस्याएं बहुत सामान्य हैं। लेकिन अब लोग इन समस्याओं के समाधान के लिए सीधे जिम्मेदार अधिकारियों तक अपनी बात पहुंचा रहे हैं। दैनिक भास्कर एप का 'भास्कर समाधान' सेगमेंट इस काम को आसान बना दिया है। यह मंच आमजन और प्रशासन के बीच एक महत्वपूर्ण सेतु बनकर काम कर रहा है। जो शिकायतें दर्ज होती हैं, उन पर तत्काल कार्रवाई देखने को मिल रही है। आमजन से जुड़ी जनसमस्याएं और शहर की जमीनी हकीकत पोस्ट करने के लिए यहां क्लिक करें… वार्ड 33 के पार्षद मनोज किशोर मिश्रा बने आज के पब्लिक स्टार वार्ड 33 के एमआर-10 बाईपास रोड स्थित उपाध्याय नगर निवासी पवन खंडेलवाल ने 'भास्कर समाधान' पर शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि क्षेत्र की बोरिंग को रिचार्ज किए जाने की आवश्यकता थी, जिससे पानी की समस्या बनी हुई थी। शिकायत पोस्ट होते ही आज के 'पब्लिक स्टार' पार्षद मनोज किशोर मिश्रा ने तत्काल संज्ञान लिया और बोरिंग रिचार्ज कराकर समस्या का समाधान कराया। इससे क्षेत्र के रहवासियों को पानी की समस्या से राहत मिली है। एप से लोगों को मिल रहा समाधान शिवाजी नगर: नर्मदा लाइन का काम पूरा, पानी की समस्या दूर वार्ड 47 के न्यू देवास रोड स्थित शिवाजी नगर निवासी सुजल तिवारी ने 'भास्कर समाधान' पर शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि नर्मदा लाइन बिछाए जाने के बावजूद क्षेत्र में पानी की आपूर्ति शुरू नहीं हुई थी और चैंबरों की स्थिति भी खराब थी। शिकायत पोस्ट होते ही पार्षद नंदकिशोर पहाड़िया ने संज्ञान लिया, निरीक्षण कराया और आवश्यक कार्रवाई कर समस्या का समाधान किया। जलभराव, गंदगी और अंधेरे से जूझ रहे इंदौरवासी, समाधान की मांग त्रिवेणी नगर: सड़क पर पड़ा मलबा, हादसे का खतरा वार्ड 64 के निवासी अंकित कुशवाह ने 'भास्कर समाधान' पर शिकायत पोस्ट की है। उन्होंने बताया कि नगर निगम ने चैंबर की मरम्मत का काम तो पूरा कर दिया, लेकिन निर्माण के बाद मलबा सड़क पर ही छोड़ दिया गया। इससे आवागमन बाधित हो रहा है और सड़क पर दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। कई बार शिकायत करने के बावजूद अब तक मलबा नहीं हटाया गया है। शिकायतकर्ता ने तत्काल सफाई कर मलबा हटाने की मांग की है। ग्रीन व्यू गैलेक्सी: बारिश में डूबती सड़क, वाहन चालक परेशान वार्ड 35 के अन्नेड रोड स्थित ग्रीन व्यू गैलेक्सी, सिंगापुर टाउनशिप निवासी राहुल सिंह सोलंकी ने 'भास्कर समाधान' पर शिकायत पोस्ट की है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र की सड़क पिछले तीन वर्षों से बदहाल है। बारिश होते ही सड़क पर जलभराव हो जाता है, जिससे वाहन बीच रास्ते में फंस जाते हैं और कई वाहन खराब भी हो चुके हैं। शिकायतकर्ता ने सड़क की जल्द मरम्मत कर जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की है। विजय नगर: धंसी सड़क से दुर्घटना की आशंका वार्ड 29 के एमआर-10 बाईपास रोड, विजय नगर निवासी संजय अग्रवाल ने 'भास्कर समाधान' पर शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि कृष्णा डेयरी की गली में सड़क का एक हिस्सा धंस गया है। इससे राहगीरों और वाहन चालकों के लिए हर समय दुर्घटना का खतरा बना रहता है। शिकायतकर्ता ने सड़क की जल्द मरम्मत कराने की मांग की है। महल कचेरी: बिजली लाइन से टकरा रहीं पेड़ की शाखाएं वार्ड 62 के अलपुरा मेन रोड स्थित राबजी बाजार, महल कचेरी निवासी विनोद ने 'भास्कर समाधान' पर शिकायत पोस्ट की है। उन्होंने बताया कि चंद्रभागा गली नंबर-2, व्यासफुला चौराहे के पास एक खाली प्लॉट में लगा पेड़ काफी बड़ा हो गया है। उसकी शाखाएं बिजली की लाइन से टकरा रही हैं, जिससे बारिश के मौसम में लाइन क्षतिग्रस्त होने और बड़े हादसे का खतरा बना हुआ है। शिकायतकर्ता ने पेड़ की जल्द छंटाई कराकर समस्या का समाधान करने की मांग की है। पब्लिक को आवाज देने का सबसे बड़ा डिजिटल प्लेटफॉर्म दैनिक भास्कर एप का 'भास्कर समाधान' सेगमेंट देश का पहला ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी अपने इलाके से जुड़ी सिविक समस्याएं सीधे पोस्ट कर सकते हैं। यह लोगों को अपनी बात प्रशासन तक पहुंचाने का प्रभावी माध्यम बन चुका है। एप को यूजर्स के लिए सरल बनाया गया है और इसमें कई नए फीचर्स भी जोड़े गए हैं। समस्या का समाधान होने पर यूजर्स इसकी जानकारी भी अपडेट कर सकते हैं। अधिकारी भी बता सकेंगे, क्या कार्रवाई की दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपनी कार्रवाई की जानकारी साझा कर सकेंगे। शिकायत सीधे संबंधित विभाग तक पहुंचेगी। अधिकारी मैप पर उसकी लोकेशन देख सकेंगे और समाधान होने पर शिकायतकर्ता को एप के माध्यम से इसकी जानकारी दे सकेंगे। आवश्यकता पड़ने पर वे शिकायतकर्ता से सीधे संपर्क भी कर सकेंगे। 'भास्कर समाधान' बदलाव की दिशा में सकारात्मक पहल 'भास्कर समाधान' बदलाव की दिशा में एक सकारात्मक पहल है। इसका उद्देश्य शहर के हर कोने से लोगों की समस्याओं को रियल टाइम में प्रशासन तक पहुंचाना है, ताकि आमजन और प्रशासन के बीच बेहतर संवाद स्थापित हो सके। यह मंच लोगों को अपनी बात सीधे रखने और जिम्मेदार विभागों को समाधान के लिए प्रेरित करने का काम कर रहा है।
source https://www.bhaskar.com/local/mp/indore/news/indore-public-star-manoj-kishore-mishra-bhaskar-samadhan-water-problem-resolved-138310515.html
source https://www.bhaskar.com/local/mp/indore/news/indore-public-star-manoj-kishore-mishra-bhaskar-samadhan-water-problem-resolved-138310515.html
Comments
Post a Comment